राजस्थान के महल, पैलेस व स्मारक MCQ Questions with Answers

राजस्थान के महल, पैलेस व स्मारक MCQ (Palaces and Monuments of Rajasthan) – Part 4

इस पोस्ट में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के टॉपिक राजस्थान के महल, पैलेस व स्मारक से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न दिए गए हैं।इन प्रश्नों में हवामहल, ईसरलाट (सरगासूली) जयपुर, कोटा का जगमंदिर महल, जयपुर सिटी पैलेस, गंगाजली पात्र, बूंदी का सुख महल, मुबारक महल जयपुर, अल्बर्ट हॉल" (जयपुर), अजीत भवन पैलेस जोधपुर आदि से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को व्याख्या सहित शामिल किया गया है।

ये MCQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, RAS, Patwar, Police SI & Constable, LDC, VDO, Agriculture Supervisor, Fireman, Woman Superwiser, REET, Teacher, वनपाल, वनरक्षक तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।

  • Subject: राजस्थान की कला एवं संस्कृति
  • Topic: राजस्थान के महल, पैलेस व स्मारक
  • कुल प्रश्न: 20
  • Last Updated:

✍️ Prepared & Reviewed by:
Shiksha247 Rajasthan GK Faculty & Content Team (Since 2021)

📢 Daily Latest Updates ke liye Join Krein:

61. 1857 की क्रांति के समय नीमच छावनी से भागे अंग्रेजों को मेवाड़ के किस महल में रखा गया था?

  • (A) जगमंदिर महल
  • (B) जगनिवास महल
  • (C) बागोर हवेली
  • (D) राजमहल

1857 की क्रांति के समय नीमच छावनी से अंग्रेज भागकर उदयपुर पहुँचे। इन्हें पिछोला झील स्थित जगमंदिर महल में रखा गया।

62. हवामहल के वास्तुकार कौन थे?

  • (A) लालचन्द
  • (B) बालमुकुन्द
  • (C) फर्ग्यूसन
  • (D) विद्याधर

हवामहल का निर्माण 1799 ई. में हुआ। इसके वास्तुकार उस्ताद लालचन्द कारीगर थे। यह पाँच मंजिला इमारत है जिसमें 953 खिड़कियाँ हैं।

63. ईसरलाट / सरगासूली कहाँ पर स्थित है?

  • (A) जयपुर
  • (B) उदयपुर
  • (C) अलवर
  • (D) भरतपुर

ईसरलाट (सरगासूली) जयपुर में स्थित है। इसे विजय स्तम्भ भी कहा जाता है।

64. कोटा के जगमंदिर महल का निर्माण किसने करवाया था?

  • (A) राव दुर्जनशाल
  • (B) राव मुकुन्दसिंह
  • (C) महाराव अभयसिंह
  • (D) महाराव रामसिंह

कोटा का जगमंदिर महल किशोर सागर तालाब के बीच स्थित है। इसका निर्माण राव दुर्जनशाल ने करवाया था।

Rajputana Diary Rajasthan GK MCQ

65. जयपुर के सिटी पैलेस में 'चन्द्रमहल' का निर्माण किसने करवाया था?

  • (A) सवाई जयसिंह द्वितीय
  • (B) माधोसिंह द्वितीय
  • (C) सवाई ईश्वरी सिंह
  • (D) रामसिंह द्वितीय

जयपुर सिटी पैलेस का प्रमुख भाग चन्द्रमहल है। इसका निर्माण सवाई जयसिंह द्वितीय ने करवाया था।

66. जयपुर के सिटी पैलेस में 'गंगाजली' नामक चाँदी का पात्र रखा है। इसका निर्माण किस शासक ने करवाया था?

  • (A) सवाई जयसिंह
  • (B) माधोसिंह द्वितीय
  • (C) सवाई ईश्वरी सिंह
  • (D) रामसिंह द्वितीय

गंगाजली पात्र विश्व का सबसे बड़ा चाँदी का पात्र है। इसका निर्माण महाराजा माधोसिंह द्वितीय ने करवाया। इंग्लैंड यात्रा पर वे इसमें गंगाजल भरकर साथ ले गए थे।

67. बूंदी का प्रसिद्ध सुख महल किस झील के किनारे स्थित है?

  • (A) नवलसागर
  • (B) जैतसागर
  • (C) कनकसागर
  • (D) फूलसागर

बूंदी का सुख महल जैतसागर झील के किनारे बना है। इसे ग्रीष्मकालीन निवास के रूप में प्रयोग किया जाता था।

68. जयपुर के सिटी पैलेस का निर्माण किसने करवाया था?

  • (A) सवाई जयसिंह
  • (B) माधोसिंह द्वितीय
  • (C) मानसिंह प्रथम
  • (D) रामसिंह द्वितीय

जयपुर सिटी पैलेस का निर्माण सवाई जयसिंह ने करवाया। यह 1729 से 1732 ई. के बीच बना।

Rajasthan GK MCQ Online Test Series

69. अबली मीणी का महल कहाँ स्थित है?

  • (A) उदयपुर
  • (B) बूंदी
  • (C) डूंगरपुर
  • (D) कोटा

यह महल कोटा में स्थित है। इसे राव मुकुन्दसिंह ने अपनी पासवान अबला मीणी के लिए बनवाया था। इसे "हाड़ौती का ताजमहल" भी कहा जाता है।

70. जयपुर स्थित खगोलीय वैधशाला 'जंतर मंतर' का निर्माण किसने करवाया था?

  • (A) मानसिंह प्रथम
  • (B) मिर्जा राजा जयसिंह
  • (C) रामसिंह द्वितीय
  • (D) सवाई जयसिंह

जंतर मंतर का निर्माण सवाई जयसिंह ने करवाया। यह खगोलीय वेधशाला है। 31 जुलाई 2010 को यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया।

71. किस विद्वान ने जयपुर के परकोटे को 'क्रेमलिन की दीवारों' से सुन्दर बताया था?

  • (A) बिशप हैबर
  • (B) कर्नल टॉड
  • (C) जैकलीन कैनेडी
  • (D) स्विंटन जैकब

विद्वान बिशप हैबर ने जयपुर के परकोटे की तुलना क्रेमलिन (रूस की ऐतिहासिक दीवारों) से की। उन्होंने इसे क्रेमलिन की दीवारों से भी अधिक सुन्दर बताया।

72. अतिथियों को ठहराने के लिए बनाया गया महल, जो मुगल, राजपूत और यूरोपीय शैली में निर्मित है?

  • (A) चन्द्रमहल
  • (B) मुबारक महल
  • (C) सामोद महल
  • (D) अल्बर्ट हॉल

मुबारक महल जयपुर सिटी पैलेस का भाग है। यह दो मंजिला कलात्मक भवन है। भूतल पर टेक्सटाइल गैलेरी और पहली मंजिल पर पोथीखाना (निजी पुस्तकालय) है।

Rajasthan GK Test Series

73. जयपुर के जंतर मंतर में सबसे बड़ा यंत्र कौन सा है?

  • (A) षष्ठांश यंत्र
  • (B) जयप्रकाश यंत्र
  • (C) वृहत् सम्राट यंत्र
  • (D) दीर्घ क्रांति यंत्र

जयपुर के जंतर मंतर में कुल 19 खगोलीय यंत्र हैं। इनमें सबसे बड़ा "वृहत् सम्राट यंत्र" है। इसका उपयोग समय और खगोलीय गणनाओं के लिए होता है।

74. जयपुर के परकोटे को गेरूआ रंग से किस शासक के समय रंगवाया गया था?

  • (A) सवाई जयसिंह
  • (B) माधोसिंह द्वितीय
  • (C) माधोसिंह प्रथम
  • (D) रामसिंह द्वितीय

जयपुर के परकोटे को गेरूआ रंग रामसिंह द्वितीय के समय दिलवाया गया। इसलिए जयपुर को "पिंक सिटी" कहा जाने लगा।

75. राजस्थान का सबसे प्राचीन संग्रहालय किस भवन में संचालित है?

  • (A) सिटी पैलेस, जयपुर
  • (B) अल्बर्ट हॉल, जयपुर
  • (C) राजमहल, उदयपुर
  • (D) सलीम मंजिल, जयपुर

राजस्थान का सबसे पुराना संग्रहालय "अल्बर्ट हॉल" (जयपुर) में है। इसका निर्माण 1876 ई. में हुआ था।

76. अजीत भवन पैलेस कहाँ स्थित है?

  • (A) उदयपुर
  • (B) जयपुर
  • (C) जोधपुर
  • (D) भरतपुर

अजीत भवन पैलेस जोधपुर में स्थित है। यह रिहायशी महल अब एक हेरिटेज होटल के रूप में संचालित है।

Rajasthan GK Previous Year Questions

77. जयपुर के परकोटे को यूनेस्को ने विश्व धरोहर सूची में कब शामिल किया?

  • (A) 6 जुलाई, 2019
  • (B) 6 अगस्त, 2019
  • (C) 6 मई, 2019
  • (D) 6 सितम्बर, 2019

6 जुलाई, 2019 को जयपुर के परकोटे (Walled City) को यूनेस्को ने विश्व धरोहर घोषित किया।

78. यूनेस्को की 43वीं बैठक में जयपुर के परकोटे को विश्व धरोहर में शामिल किया गया, यह बैठक कहाँ हुई थी?

  • (A) दिल्ली
  • (B) बाकू
  • (C) मास्को
  • (D) ब्राजीलिया

यह बैठक अज़रबैजान की राजधानी बाकू में हुई थी। उसी बैठक में जयपुर के परकोटे को विश्व धरोहर घोषित किया गया।

79. जयपुर के जंतर मंतर में कितने खगोलीय उपकरण लगे हैं?

  • (A) 12
  • (B) 16
  • (C) 19
  • (D) 24

जयपुर के जंतर मंतर में कुल 19 खगोलीय उपकरण लगे हैं। इन्हें सवाई जयसिंह ने बनवाया था।

80. कायलाना की पहाड़ियों में बीजोलाई के महल का निर्माण किस मारवाड़ शासक ने करवाया था?

  • (A) महाराजा मानसिंह
  • (B) महाराजा सरदार सिंह
  • (C) महाराजा तख्तसिंह
  • (D) महाराजा सूरसिंह

बीजोलाई महल का निर्माण महाराजा तख्तसिंह ने करवाया। यह महल जोधपुर की कायलाना पहाड़ियों में स्थित है।

राजस्थान के महल, पैलेस व स्मारक MCQ – सभी भाग:
Part 1 | Part 2 | Part 3 | Part 4 | Part 5 | Part 6 | Part 7 | Part 8 | Part 9 | Part 10

❓ Question / Doubt / Correction?

Agar aapko kisi MCQ me doubt, correction ya suggestion lagta hai, to please is post ke comment section ki jagah humare YouTube channel par dedicated discussion video ke comment box me post link ke sath comment karein.

📝 Comment karne ka format:
• MCQ Post ka link
• Question number
• Short doubt / correction



👉 Official Discussion Video:
Shiksha247 YouTube Channel
📲 Telegram 💬 WhatsApp
Scroll to Top