राजस्थान के लोकदेवता MCQ Questions with Answers

राजस्थान के लोकदेवता MCQ (Folk Deities of Rajasthan) – Part 4

इस पोस्ट में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के टॉपिक राजस्थान के लोकदेवता से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न दिए गए हैं।

इन प्रश्नों में तेजाजी, गोगाजी, पाबूजी, रामदेवजी, हड़बूजी, मेहाजी, देवनारायणजी, मल्लीनाथ जी, मेहाजी मांगलिया, मामादेव आदि से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को व्याख्या सहित शामिल किया गया है।

ये MCQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, RAS, Patwar, Police SI & Constable, LDC, VDO, Agriculture Supervisor, Fireman, Woman Superwiser, REET, Teacher, वनपाल, वनरक्षक तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।

  • Subject: राजस्थान की कला एवं संस्कृति
  • Topic: राजस्थान के लोकदेवता
  • कुल प्रश्न: 20
  • Last Updated:

✍️ Prepared & Reviewed by:
Shiksha247 Rajasthan GK Faculty & Content Team (Since 2021)

📢 Daily Latest Updates ke liye Join Krein:

61. बाबा रामदेवजी की माता का नाम है?

  • (A) मेणादे
  • (B) पेमलदे
  • (C) नेतलदे
  • (D) बाछलदे

बाबा रामदेवजी की माता का नाम बाछलदे था। उनके पिता का नाम अजमलजी था। रामदेवजी ने रूणेचा धाम में सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

62. किस लोकदेवता के गीत 'छावली' कहलाते हैं?

  • (A) गोगाजी
  • (B) पाबूजी
  • (C) रामदेवजी
  • (D) हड़बूजी

रामदेवजी के गीत 'छावली' कहलाते हैं। ये भक्ति भाव से गाए जाते हैं और इनमें रामदेवजी के जीवन, शिक्षाओं और चमत्कारों का वर्णन होता है।

63. लोकदेवता रामदेवजी के प्रतीक चिह्न के रूप में क्या पूजे जाते हैं?

  • (A) अस्त्र-शस्त्र
  • (B) खड़ाऊ
  • (C) तीर-कमान
  • (D) पगलिये

रामदेवजी के प्रतीक चिह्न के रूप में 'पगलिये' पूजे जाते हैं। लोग श्रद्धा से उनके पगचिह्नों की पूजा करते हैं।

64. कौनसे लोकदेवता गायों के लिए भाटियों से युद्ध करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए?

  • (A) तेजाजी
  • (B) मेहाजी मांगलिया
  • (C) गोगाजी
  • (D) पाबूजी

मेहाजी मांगलिया ने गायों की रक्षा के लिए भाटियों से युद्ध किया और वीरगति पाई। इसलिए उन्हें पशु संरक्षण और वीरता का प्रतीक माना जाता है।

Rajputana Diary Rajasthan GK MCQ

65. डूंगरजी-जवारजी का सम्बन्ध था –

  • (A) जोधपुर लीजन
  • (B) शेखावाटी ब्रिगेड
  • (C) मेवाड़ भील कोर
  • (D) मेरवाड़ा बटालियन

डूंगरजी-जवारजी का संबंध 'मेवाड़ भील कोर' से था। यह संगठन भीलों को संगठित कर सुरक्षा और सेवा कार्यों में लगाया गया था।

66. लोकदेवता गोगाजी की जन्मस्थली है?

  • (A) बागौड़ा (जालौर)
  • (B) गोगामेड़ी (हनुमानगढ़)
  • (C) ददरेवा (चुरू)
  • (D) खड़नाल (नागौर)

गोगाजी का जन्म ददरेवा (चुरू) में विक्रम संवत 1003 (946 ई.) में भाद्रपद कृष्ण नवमी को हुआ। उन्हें नागों का देवता, जाहरपीर और गोगापीर भी कहा जाता है।

67. वह जिला, जिसमें लोक देवता रामदेवजी की समाधि अवस्थित है?

  • (A) जोधपुर
  • (B) नागौर
  • (C) बाड़मेर
  • (D) जैसलमेर

रामदेवजी की समाधि जैसलमेर जिले के रूणेचा धाम में स्थित है। यहाँ हर साल भाद्रपद शुक्ल द्वितीया से एकादशी तक विशाल मेला भरता है।

68. क्षेत्रपाल राजस्थान की संस्कृति में एक महत्वपूर्ण पहलू रहा है –

  • (A) गौ रक्षक देवता के रूप में
  • (B) ग्राम रक्षक देवता के रूप में
  • (C) शरणागत रक्षक के रूप में
  • (D) नारी सम्मान के रक्षक

क्षेत्रपाल को ग्राम रक्षक देवता माना जाता है। राजस्थान की संस्कृति में गाँव की रक्षा हेतु इन्हें प्रमुख देवता का स्थान दिया गया है।

Rajasthan GK MCQ Online Test Series

69. राजस्थान के लोक देवता हड़बू जी का जन्म स्थान है?

  • (A) मूंडेल (नागौर)
  • (B) बेंगटी (फलौदी)
  • (C) पनेर (अजमेर)
  • (D) बिराटिया (व्यावर)

हड़बूजी का जन्म नागौर जिले के मूंडेल ग्राम में हुआ था। बाद में उनका मुख्य मंदिर फलौदी के बेंगटी गाँव में बना।

70. लोकदेवता रामदेव जी के सम्बन्ध में असुमेलित युग्म है –

  • (A) रात्रि जागरण – जम्मा
  • (B) रामदेवरा जाने वाले पैदल यात्री – जातरू
  • (C) रामदेव जी की चमत्कारी जीवन गाथाओं का वर्णन – पवाड़ा
  • (D) रामदेव जी के मेघवाल भक्त – रिखिया

रामदेवजी के जीवन की चमत्कारी कथाएँ ‘पर्चा’ कहलाती हैं। जबकि ‘पवाड़ा’ पाबूजी से सम्बंधित है।

71. लोकदेवता तेजाजी पर कब व कितने रुपए की डाक टिकट जारी की गई?

  • (A) 2008, 2 रुपए
  • (B) 2010, 10 रुपए
  • (C) 2014, 1 रुपया
  • (D) 2011, 5 रुपए

2011 में भारत सरकार ने 5 रुपए का डाक टिकट वीर तेजाजी पर जारी किया। यह उनकी वीरता और लोक आस्था का सम्मान है।

72. साँपों के देवता के रूप में कौन पूजे जाते हैं?

  • (A) गोगाजी
  • (B) हड़बूजी
  • (C) रामदेवजी
  • (D) मेहाजी

गोगाजी को नागों का देवता और जाहरपीर कहा जाता है। उनकी पूजा साँपों से रक्षा और आस्था का प्रतीक मानी जाती है।

Rajasthan GK Test Series

73. भारतीय डाक विभाग ने किस लोक देवता की फड़ पर डाक टिकट जारी किया है?

  • (A) रामदेवजी
  • (B) देवनारायणजी
  • (C) तेजाजी
  • (D) मल्लीनाथ जी

भारतीय डाक विभाग ने 2 सितम्बर 1992 को लोकदेवता देवनारायणजी की फड़ पर 5 रुपए का डाक टिकट जारी किया। यह किसी फड़ पर जारी होने वाला पहला टिकट था।

74. गोगाजी का मेला कहाँ आयोजित किया जाता है?

  • (A) परबतसर (डीडवाना-कुचामन)
  • (B) तिलवाड़ा (बालोतरा)
  • (C) कोलूमण्ड (फलौदी)
  • (D) ददरेवा (चुरू)

गोगाजी का मेला चुरू जिले के ददरेवा गाँव में भाद्रपद कृष्ण नवमी को भरता है। यहाँ दूर-दूर से भक्त पहुँचते हैं।

75. लोक देवता रामदेवजी का वाहन कौनसा है?

  • (A) भैंसा
  • (B) गधा
  • (C) लीला घोड़ा
  • (D) छकड़ा गाड़ी

रामदेवजी का वाहन लीला घोड़ा है। उनके चित्रण और मंदिरों में उन्हें प्रायः घोड़े पर सवार दिखाया जाता है।

76. वह कौनसे लोक देवता हैं जिनकी आराधना इसलिए की जाती है क्योंकि गायों को छुड़वाने हेतु अपने जीवन की आहुति दी?

  • (A) मामादेव
  • (B) इलोजी
  • (C) तेजाजी
  • (D) हरिरामजी

तेजाजी ने लाछा गुजरी की गायों को छुड़ाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। इसलिए उन्हें ‘गायों के रक्षक’ और ‘धौलिया वीर’ कहा जाता है।

Rajasthan GK Previous Year Questions

77. मीणा जाति के लोग किस लोकदेवता के मेले में सूकड़ी नदी में अपने पूर्वजों की अस्थियाँ प्रवाहित करते हैं?

  • (A) मल्लीनाथ जी
  • (B) देवनारायणजी
  • (C) कल्लाजी
  • (D) गौतमेश्वर

गौतमेश्वर (भूरिया बाबा) के मेले में मीणा जाति सूकड़ी नदी में अपने पूर्वजों की अस्थियाँ प्रवाहित करती है। यह गोड़वाड़ क्षेत्र के मीणाओं की प्रमुख परंपरा है।

78. लोकदेवता कल्ला जी का जन्म स्थान है?

  • (A) बिलाड़ा (जोधपुर)
  • (B) सेरूणा (बीकानेर)
  • (C) सुजानगढ़ (चुरू)
  • (D) सामियाना (नागौर)

वीर कल्ला जी राठौड़ का जन्म नागौर जिले के सामियाना गाँव में 1544 ई. आश्विन शुक्ल अष्टमी को हुआ था। वे अपनी वीरता और बलिदान के कारण ‘वीर कल्ला जी’ कहलाए।

79. गायों की रक्षा में अपने प्राणोत्सर्ग करने वालों में कौन प्रसिद्ध है?

  • (A) गोगाजी, तेजाजी, पाबूजी, पनराज जी, बिग्गा जी
  • (B) गोगाजी, तेजाजी, मल्लीनाथ जी, हरिराम जी
  • (C) पाबूजी, रामदेवजी, मेहाजी, फत्ता जी
  • (D) तेजाजी, हड़बूजी, रामदेवजी, कल्लाजी, झुंझार जी

गोगाजी, तेजाजी, पाबूजी, पनराज जी और बिग्गा जी ने गायों की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी, इसलिए ये सभी लोकदेवता ‘गौ रक्षक देवता’ माने जाते हैं।

80. किस लोक देवता का प्रतीक चिह्न 'तलवार धारी अश्वरोही व जीभ पर सर्पदंश करती हुई मूर्ति' है?

  • (A) हड़बूजी
  • (B) मेहाजी
  • (C) पाबूजी
  • (D) तेजाजी

तेजाजी की मूर्ति तलवार धारण किए घोड़े पर सवार दिखाई जाती है और उनकी जीभ पर नाग का दंश दर्शाया जाता है। यह उनकी ‘नागों के देवता’ वाली मान्यता को दर्शाता है।

राजस्थान के लोकदेवता MCQ – सभी भाग:
Part 1 | Part 2 | Part 3 | Part 4 | Part 5 | Part 6 | Part 7 | Part 8 | Part 9 | Part 10 | Part 11

❓ Question / Doubt / Correction?

Agar aapko kisi MCQ me doubt, correction ya suggestion lagta hai, to please is post ke comment section ki jagah humare YouTube channel par dedicated discussion video ke comment box me post link ke sath comment karein.

📝 Comment karne ka format:
• MCQ Post ka link
• Question number
• Short doubt / correction



👉 Official Discussion Video:
Shiksha247 YouTube Channel
📲 Telegram 💬 WhatsApp
Scroll to Top