वाद्ययंत्र PYQ Questions with Answers

वाद्ययंत्र PYQ Quiz | Previous Year Questions with Answers

इस पोस्ट में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के टॉपिक वाद्ययंत्र से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण PYQ प्रश्न दिए गए हैं।

ये PYQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, RAS, Patwar, Police, LDC, VDO, Fireman, REET तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जा चुके हैं, इसलिए आगामी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।

  • Subject: राजस्थान की कला एवं संस्कृति
  • Topic: वाद्ययंत्र
  • Last Updated:
  • Content Type: Previous Year Questions (PYQ)
🔥 Latest Updated PYQ Questions for Exams

✍️ Prepared & Reviewed by:
Rajputana Diary – Rajasthan GK Faculty & Content Team (Since 2021)

Attempt 0
Wrong 0
Right 0
Marks 0/50

1. बांसवाड़ा और डूंगरपुर आदिवासी इलाकों में प्रचलित चुकाको वाद्य की निम्न विशेषताएँ हैं - (A) दीपावली के दिनों में इस वाद्य को बजाया जाता है। (B) इसे तूबे या खोखली लकड़ी की सहायता से बनाया जाता है। (C) वाद्य की प्रकृति अन्य लोक वाद्य 'अपंग' या 'भपंग' के समान है। (D) इस वाद्य को डूचा, डुसका, डोसुका, वुकाको भी कहा जाता है।

📚 Deputy Commandant 2026
A केवल (A), (B)
B केवल (C). (D)
C केवल (A), (B), (D)
D सभी (A), (B). (C). (D)
📖 व्याख्या
दुकाको वाद्ययंत्र मुख्य रूप से दक्षिणी राजस्थान (डूंगरपुर, बांसवाड़ा) के भील और गरासिया समुदायों में प्रचलित है। यह एक तारवाला वाद्य है, जिसे कहू के तूने या खोखली लकड़ी से बनाया जाता है। यह दिखने और बजने में 'भपंग' के काफी करीब है। इसे मुख्य रूप से दीपावली के त्योहार के दौरान बजाया जाता है और इसके क्षेत्रीय नाम हृचा, इसका आदि भी हैं।

2. कौन सा तार वाद्य राजस्थान की मांगणियार संगीत परंपरा का केंद्रीय वाद्य है?

📚 DP Const. 2026
A सरिंदा
B कमैचा
C रावणहत्था
D दोतारा
📖 व्याख्या
"लोक गायक 'मांगणियार समुदाय' द्वारा मुख्य रूप से कमायचा और खरताल जैसे वाद्य यंत्रों का उपयोग किया जाता है। कमायचा एक प्रमुख तत्त्व वाद्य यंत्र है, जो सारंगी जैसा दिखता है। वहीं, रावणहत्था नामक वाद्य यंत्र का प्रयोग मुख्य रूप से पाबूजी की फड़ का वाचन करते समय भोपा समुदाय द्वारा किया जाता है।"

3. संगीत उपकरण पूंगी किस जनजाति द्वारा मुख्यतः प्रयुक्त होती है? नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:

📚 REET Mains [L-1] 2026
A कालबेलिया
B मीणा
C सहरिया
D भील
📖 व्याख्या
कालबेलिया सपेरा जाति है, और उनका मुख्य वाद्य यंत्र 'पुंगी' है। वे सांपों को पकड़ने और नचाने के लिए पुंगी का प्रयोग करते हैं। कालबेलिया नृत्य के दौरान भी पुंगी और खंजरी का प्रयोग प्रमुखता से किया जाता है। पुंगी लौकी के तुबे से बनाई जाती है और यह एक सुषिर (हवा से बजने वाला) वाद्य यंत्र है।

4. कुण्डी याद्य' किस प्रकार का वाद्य यंत्र है?

📚 Asst. Prof. 2025
A सुपिर
B ताल
C तत्
D मन
📖 व्याख्या
कुण्डी राजस्थान का एक पारंपरिक ताल वाद्य यंत्र है, जिसे अवनद्ध श्रेणी के अंतर्गत वर्गीकृत किया जाता है। इसका निर्माण मिट्टी के छोटे अर्धगोलाकार कटोरेनुमा आधार पर चमड़ा मढ़कर किया जाता है। इसे बजाने के लिए लकड़ी की दो छोटी डंडियों का उपयोग होता है।
Rajasthan GK

5. निम्नांकित में से कौनसा तार वाला संगीत वाद्य नहीं है?

📚 B.S.T.C (Pre.) 2025
A कमायचा
B सतारा
C रावणहत्था
D सूरिंदा
📖 व्याख्या
तत् वाद्य (तार वाले वाद्य) हैं: कमायचा और सूरिंदा, दोनों सतारा एक सुधिर वाद्य यंत्र है, इसे फूंक मारकर बजाया जाता है। यह अलगोजा और बांसुरी का मिश्रित रूप है। अन्य सभी विकल्प मांगणियार समुदाय द्वारा उपयोग किए जाने वाले सारंगी जैसे वाद्य हैं। रावणहत्था एक प्राचीन तार वाद्य है जिसका उपयोग भोपा समुदाय द्वारा पाबूजी यूजी की की फड़ गाते समय किया जाता है।

6. निम्न में से कौन सा सुषिर वाद्य नहीं है?

📚 Deputy Jailor 2025, A.R.O. 2022
A रवाज
B मोरचंग
C नड़
D मशक
📖 व्याख्या
सुषिर वाद्य वे होते हैं जिन्हें फूंक मारकर बजाया जाता है। मोरचंग, नड़ और मशक तीनों सुषिर वाद्य हैं। रवाज एक तत् वाद्य है, जो सारंगी जैसा होता है और इसे तारों पर गज चलाकर बजाया जाता है। यह मुख्य रूप से मेवाड़ क्षेत्र में रावल और भाट जातियों द्वारा प्रयोग किया जाता है।

7. राजस्थान के उस्ताद असद अली खान (अलवर) किस संगीत वाद्य यंत्र से सम्बंधित हैं?

📚 Raj. Pol. const. 2025
A वीणा
B सितार
C सारंगी
D रुद्र वीणा
📖 व्याख्या
उस्ताद असद अली खान, जिनका संबंध अलवर से. था, रुद्र वीणा वादन के एक विश्वविख्यात कलाकार थे। उन्हें इस प्राचीन वाद्य यंत्र की खंडारबानी' शैली का अंतिम महान प्रतिपादक माना जाता है। उनकी कला को भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण जैसे प्रतिष्ठित सम्मानों से भी सम्मानित किया गया।

8. रावण हत्या' वाद्य यंत्र मुख्य रूप से किनके द्वारा बजाया जाता है?

📚 Jr. Instructor 2025
A भोपे एवं भील
B पुजारी एवं गरासिया
C मौलवी एवं शेख
D महन्त एवं कालबेलिया
📖 व्याख्या
पाबूजी की फड़ राजस्थान की सबसे लोकप्रिय फड़ है। इसे बांचते समय भोपा (पुजारी) द्वारा 'रावणहत्था' वाद्य यंत्र का प्रयोग किया जाता है। रावणहत्था एक तत् वाद्य यंत्र है जिसे नारियल की कटोरी पर खाल मढ़कर बनाया जाता है और गज से बजाया जाता है। जंतर का प्रयोग देवनारायण जी की फड़ में होता है। डूंगरजी-जवाहरजी के भोपे भी इसी वाद्य यंत्र का प्रयोग करते हैं। इकतारा का प्रयोग अक्सर साधु-संत करते हैं। मांदल एक अवनद्ध (चमड़े से मढ़ा) वाद्य यंत्र है जिसका प्रयोग गवरी नृत्य में होता है।
Wireless Keyboard/Bluetooth Keyboard

9. भपंग किस श्रेणी के वाद्य यंत्रों में आता है?

📚 JEN 2025
A अवन
B घन
C तत्
D सुषिर
📖 व्याख्या
चौतारा, भपंग और कामयचा (या कमायचा) "तत् वाद्य" हैं। तत् वाद्य वे वाद्य यंत्र होते हैं जिनमें तार लगे होते हैं और जिन्हें उंगलियों या किसी गज (कमान) की सहायता से बजाया जाता है, जिससे ध्वनि उत्पन्न होती है। चौतारा एक प्रकार का इकतारा जैसा वाद्य है। भपंग तार से बजने वाला एक अनोखा वाद्य है। कमायचा राजस्थान का एक प्रसिद्ध लोक वाद्य है, जिसे गज से बजाया जाता है।

10. लोक वाद्य यंत्र 'अलगोजा' निम्नलिखित में से किस श्रेणी के संगीत वाद्य यंत्रों में आता है?

📚 Parichalak-2025
A सुषिर
B अवनद्ध
C घन
D तत्
📖 व्याख्या
अलगोजा सुषिर' वाद्य यंत्रों की श्रेणी में आता है। सुषिर वाद्य यंत्र वे होते हैं जिन्हें फूंक मारकर बजाया जाता है. जैसे बांसुरी, शहनाई और पुंगी। अलगोजा बांसुरी की तरह का एक वाद्य यंत्र है जिसमें दो नलिकाएँ होती हैं। अवनद्ध वाद्य यंत्र चमड़े से मढ़े होते हैं, जैसे ढोल, नगाड़ा। घन वाद्य यंत्र धातु से बने होते हैं जिन्हें आपस में टकराकर बजाया जाता है, जैसे मंजीरा, करताल।

11. राजस्थानी लोक संगीत वाद्य यंत्र "रावणहत्या" वाद्य यंत्रों की निम्नलिखित में से किस श्रेणी के अंतर्गत आता है?

📚 Platoon Commander 2025, Agriculture Supervisor 2021
A अवनद्ध
B घन
C तत्
D सुपिर
📖 व्याख्या
रावणहत्था और अलगोजा राजस्थान के प्रसिद्ध लोक वाद्य यंत्र हैं रावणहत्था राजस्थान का एक प्राचीन तार वाला वाद्य यंत्र है, जिसे 'तत्' श्रेणी के वाद्य यंत्रों के अंतर्गत वर्गीकृत किया जाता है। तत् वाद्य यंत्र वे होते हैं जिनमें ध्वनि तारों के कंपन से उत्पन्न होती है। अवनद्ध वाद्य यंत्र वे होते हैं जिनमें ध्वनि चमड़े की झिल्ली पर आघात से उत्पन्न होती है (जैसे ढोल)। घन वाद्य यंत्र वे होते हैं जो आपस में टकराने या हिलाने से ध्वनि उत्पन्न करते हैं (जैसे घुँघरू)। सुषिर वाद्य यंत्र वे होते हैं जिनमें हवा के माध्यम से ध्वनि उत्पन्न होती है (जैसे बाँसुरी)। है (जैसे बाँसुरी)। अलगोजा एक सुषिर वाद्य यंत्र (फूंक से बजने वाला) वाला) है, जिसमें दो बांसुरियां होती हैं। यह राजस्थान का राज्य वाद्य यंत्र भी है और इसे भील व कालबेलिया जनजातियों द्वारा प्रमुखता से बजाया जाता है।

12. निम्न में से कौनसा तत् वाद्य है ?

📚 जेल प्रहरी 2017, IV GRADE 2025
A डफ
B रावणहत्था
C पखावज
D मांदल
📖 व्याख्या
रावणहत्था और अलगोजा राजस्थान के प्रसिद्ध लोक वाद्य यंत्र हैं रावणहत्था राजस्थान का एक प्राचीन तार वाला वाद्य यंत्र है, जिसे 'तत्' श्रेणी के वाद्य यंत्रों के अंतर्गत वर्गीकृत किया जाता है। तत् वाद्य यंत्र वे होते हैं जिनमें ध्वनि तारों के कंपन से उत्पन्न होती है। अवनद्ध वाद्य यंत्र वे होते हैं जिनमें ध्वनि चमड़े की झिल्ली पर आघात से उत्पन्न होती है (जैसे ढोल)। घन वाद्य यंत्र वे होते हैं जो आपस में टकराने या हिलाने से ध्वनि उत्पन्न करते हैं (जैसे घुँघरू)। सुषिर वाद्य यंत्र वे होते हैं जिनमें हवा के माध्यम से ध्वनि उत्पन्न होती है (जैसे बाँसुरी)। है (जैसे बाँसुरी)। अलगोजा एक सुषिर वाद्य यंत्र (फूंक से बजने वाला) वाला) है, जिसमें दो बांसुरियां होती हैं। यह राजस्थान का राज्य वाद्य यंत्र भी है और इसे भील व कालबेलिया जनजातियों द्वारा प्रमुखता से बजाया जाता है।
Rajasthan GK Test Series

13. बगड़ावतों की कथा के वाचन में बजाए जाने वाला वाद्य कौन सा है?

📚 Public Relation Officer 2025
A रवाज
B रावणहत्था
C तम्बुरा
D जन्तर
📖 व्याख्या
लोक देवता देवनारायण जी की फड़ एवं बगड़ावतों की कथा का वाचन करते समय गुर्जर जाति के भोपे 'जंतर' नामक वाद्य यंत्र का. प्रयोग करते हैं। जंतर एक तत् वाद्य (तार वाला वाद्य यंत्र) है. जो वीणा का प्रारंभिक रूप माना जाता है। देवनारायण जी को गुर्जर समुदाय का प्रमुख लोकदेवता और भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। इनकी 'फड़ राजस्थान की सबसे प्राचीन, लंबी और सर्वाधिक चित्रों वाली फड़ है. जिस पर वर्ष 1992 में डाक टिकट जारी किया गया था। देवनारायण जी को आयुर्वेद का ज्ञाता माना जाता है, इसीलिए इनके मंदिरों में नीम की पत्तियों और ईंटों की पूजा का विशेष विधान है।

14. निम्न में से लोक वाद्य यंत्रों का कौन सा समूह सुमेलित नहीं है?

📚 Α.Ο. 2025
A मृदंग, चंग, खंजरी, नौबत
B पुंगी, अलगोजा, नड़, मशक
C रावणहत्था, जंतर, निशान, सतारा
D मंजीरा, झांझ, थाली, खड़ताल
📖 व्याख्या
इस समूह में, रावणहत्था और जंतर 'तत्' (तार वाले) वाद्य है. सतारा और नड़ 'सुषिर' वाद्य हैं, और निशान 'अवनद्ध' वाद्य है। चूंकि इस समूह में विभिन्न श्रेणियों के वाद्य यंत्र मिले हुए हैं, यह सुमेलित नहीं है।

15. निम्न में से कौनसा वाद्य अलगोजा, बांसुरी एवं शहनाई का समन्वित रूप है?

📚 Research Asst. 2025
A मशक
B पुंगी
C मोरचंग
D सतारा
📖 व्याख्या
सतारा एक ऐसा सुषिर वाद्य यंत्र है जो अलगोजा, बांसुरी और शहनाई तीनों का संगम माना जाता है। इसमें दो बांसुरियां एक साथ बजाई जाती हैं। मशक भैंसे या बकरी की खाल से बना वाद्य है जो भैरूजी के भोपों द्वारा बजाया जाता है। पुंगी कालबेलिया जाति का मुख्य वाद्य है जो कहू से बनाया जाता है। मोरचंग राजस्थान का 'ज्यूज हार्प' कहलाता है और सबसे छोटा वाद्य है। सतारा वाद्य मुख्य रूप से जैसलमेर और बाड़मेर के लंगा गायकों द्वारा उपयोग किया जाता है।

16. जहूर खाँ' का संबंध किस वाद्य यंत्र से है?

📚 B.S.T.C (Pre.) 2023, EO/RO Re-Exam 2025
A ताशा
B पुंगी
C मशक
D भपंग
📖 व्याख्या
जहूर खाँ मेवाती का संबंध 'मपंग' नामक वाद्य यंत्र से है, जिसके वे विश्व-प्रसिद्ध वादक थे। उन्हें 'भपंग का जादूगर भी कहा जाता है। यह राजस्थान के मेवात (अलवर) क्षेत्र का एक अनूठा तत् वाद्य यंत्र है, जो खोखले तुंबे (लौकी) से बनता है। जहूर खाँ ने इस लोक वाद्य को अपनी कला से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई।
Rajasthan GK Previous Year Questions

17. निम्नलिखित में से कौन सा गैर नृत्य में प्रयुक्त वाद्य यंत्र नहीं है?

📚 Patwar 2025
A बांकिया
B थाली
C गैरिये
D ढोल
📖 व्याख्या
बांकिया एक सुषिर वाद्य (हवा से बजने वाला), थाली एक घन वाद्य (चोट से बजने वाला) और ढोल एक अवनद्ध वाद्य (चमड़े से मढ़ा हुआ) હુભા) है। है। ये सभी वाद्य यंत्र हैं जो अक्सर विभिन्न नृत्यों में उपयोग होते हैं। "गैरिये" गैर नृत्य करने वाले नर्तकों को कहा जाता है, यह कोई वाद्य यंत्र नहीं है।

18. राजस्थानी संगीत में व्यापक रूप से प्रयुक्त होने वाला निम्नलिखित में से कौन-सा वाद्य एक "सुषिर वाद्य" है?

📚 IV GRADE 2025
A पुंगी
B मोरचंग.
C कमायचा
D ढोल
📖 व्याख्या
सुषिर वाद्य वे वाद्य यंत्र होते हैं जिन्हें फूंक मारकर बजाया जाता है। 'पुंगी' (या बीन) कालबेलिया समुदाय द्वारा सर्प नृत्य में में प्रमुखता से उपयोग किया जाने वाला एक सुषिर वाद्य है। मोरचंग भी एक सुषिर वाद्य है, कमायचा (तत् वाद्य) और ढोल (अवनद्ध वाद्य) हैं।

19. निम्नलिखित में से कौन-सा वाद्य यंत्र, "सुषिर" वाद्य यंत्र के वर्गीकरण के अंतर्गत आता है?

📚 4TH GRADE 2025
A अलगोजा
B ताशा
C रावणहत्था
D एकतारा
📖 व्याख्या
अलगोजा एक सुषिर (वायु) वाद्य यंत्र है, जबकि कामायचा, जंतर और रावणहत्था तत् वाद्य यंत्र हैं। तत् वाद्य वे होते हैं जिनमें तारों के कंपन से ध्वनि उत्पन्न होती है, जैसे सारंगी, इकतारा आदि। अलगोजा बांसुरी की तरह होता है और इसे फूंक मारकर बजाया जाता है। यह राजस्थान का राज्य लोक वाद्य यंत्र भी है।

20. "नगाड़ा" निम्नलिखित में से संगीत वाद्य यंत्रों की किस श्रेणी के अंतर्गत वर्गीकृत किया जाता है?

📚 IV GRADE 2025
A वायु वाद्य (एयरोफोन)
B झिल्ली वाद्य द्य (मेम्ब्रेनोफोन)
C कम्पनस्वरी वाद्य (इडियोफोन)
D तंत्री वाद्य (कॉडॉफोन)
📖 व्याख्या
नगाड़ा एक अवनद्ध या झिल्ली वाद्य (मेम्ब्रेनोफोन) है। इस श्रेणी के वाद्य यंत्रों में ध्वनि चमड़े या झिल्ली पर आघात करके उत्पन्न की जाती है। नगाड़ा एक बड़ा डूम जैसा वाद्य यंत्र है जिसे लोक संगीत, नौबत और धार्मिक अनुष्ठानों में उपयोग किया जाता है। वायु वाद्य (एयरोफोन) में हवा फूंककर ध्वनि उत्पन्न की जाती है, जैसे बांसुरी, शहनाई। कम्पनस्वरी वाद्य (इडियोफोन) या घन वाद्य में धातु के कंपन से ध्वनि निकलती है, जैसे मंजीरा, खड़ताल। तंत्री वाद्य (कॉडॉफोन) या तत् वाद्य में तारों से ध्वनि उत्पन्न होती है, जैसे रावणहत्था, सारंगी।
Rajputana Diary Rajasthan GK MCQ

21. निम्नलिखित में से सुषिर वाद्य नहीं है:

📚 Public Relation Officer 2025
A बाँसुरी
B अलगोजा
C भपंग
D शहनाई
📖 व्याख्या
सुषिर वाद्य वे होते हैं जो फूंक मारकर बजाए जाते हैं (बाँसुरी, अलगोजा, शहनाई)। भपंग एक तत् वाद्य है (जो तार से बजता है), जिसे मेवात के जोगी बजाते हैं। यह 'डमरू' जैसा दिखता है लेकिन तार वाद्य की श्रेणी में आता है (इसे 'अपंग' भी कहते हैं)।

22. निम्नलिखित में से किस संगीतकार समुदाय के बीच पश्चिमी राजस्थान में मोरचंग (ज्यूज़ हार्प) विशेष रूप से लोकप्रिय है?

📚 IV GRADE 2025
A लंगा
B नट
C भोपा
D सहरिया
📖 व्याख्या
मोरचंग, जिसे ज्यूज़ हार्प भी कहा जाता है, पश्चिमी राजस्थान के लंगा समुदाय का एक पारंपरिक और लोकप्रिय वाद्य यंत्र है। लंगा समुदाय मांगणियार समुदाय के साथ-साथ राजस्थान के प्रसिद्ध लोक संगीतकार हैं। नट समुदाय के लोग कलाबाजी और नृत्य के लिए जाने जाते हैं। भोपा समुदाय के लोग फड़ वाचन के साथ पाबूजी जैसे लोक देवताओं की कथाएँ गाते हैं।

23. निम्नलिखित में से कौनसा/से सुषिर वाद्य यंत्र है/हैं? (1) अलगोजा (2) बांकिया (3) सतारा नीचे विए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए- कूट

📚 Teacher II-Gr. 2025
A केवल (1)
B (1), (2) और (3)
C केवल (2)
D (1) और (2)
📖 व्याख्या
ये तीनों ही सुषिर वाद्य यंत्र हैं. अर्थात इन्हें फूंक मारकर बजाया जाता है। अलगोजा, बांसुरी की तरह का एक वाद्य यंत्र है जिसमें दो बांसुरियां होती हैं, जिन्हें एक साथ बजाया जाता है। यह राजस्थान का राज्य लोक वाद्य भी है। बांकिया पीतल का बना एक मुड़ा हुआ सुषिर वाद्य है जिसे मांगलिक अवसरों पर बजाया जाता

24. निम्न लिखित में से कौनसा / से राजस्थानी लोक संगीत का/के सुषिर वाद्य यंत्र है / हैं? (1) अलगोजा (2) भपंग (3) सतारा (4) नड़ कूट -

📚 EO/RO Re-Exam 2025
A (1), (2) और (3)
B केवल (1)
C (1) और (2)
D (1). (3) और (4)
📖 व्याख्या
सुषिर वाद्य यंत्र वे होते हैं जिन्हें फूंक मारकर बजाया जाता है। अलगोजा, सतारा और नड़ तीनों ही राजस्थान के प्रसिद्ध सुधिर वाद्य यंत्र हैं। अलगोजा दो बांसुरियों का एक जोड़ा होता है। सतारा, अलगोजा और बांसुरी का मिश्रण है। भपंग एक 'तत' वाद्य यंत्र है, जिसे तार के कंपन से बजाया जाता है, न कि फूंक से।
Rajputana Diary MCQ App

25. वाद्य यंत्र 'खड़ताल' सामान्यतः निम्नलिखित में से किस सामग्री से बनाया जाता है ? नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चुनाव करें :

📚 IV GRADE 2025
A कपड़ा
B चमड़ा
C तार
D लकड़ी
📖 व्याख्या
खड़ताल राजस्थान का एक सुप्रसिद्ध घन वाद्य यंत्र है, जो मुख्य रूप से शीशम या खैर की लकड़ी से बना होता है। इसे बजाने के लिए किसी अलग लकड़ी की छड़ी की आवश्यकता नहीं होती; यह केवल हस्त-संचालन से बजता है। बाड़मेर के स्वर्गीय सद्दीक खां मांगणियार इस वाद्य यंत्र के विश्व प्रसिद्ध जादुई कलाकार थे।

26. एक लोहे और चमड़े से बना वाद्य है जो मन्दिरों में प्रार्थना के समय तथा त्योहारों और धार्मिक उत्सवों के समय बजाया जाता है।

📚 Asst. Prof. 2024
A सांरगी
B तबला
C सितार
D नौबत
📖 व्याख्या
नौबत एक प्रकार का लोहे और चमड़े से बना हुआ ताल वाद्य यंत्र है। यह एकमुखी बर्तन की जोड़ी होती है, जो कीलों से जुड़ी लोहे की चादर से बनी होती है और इसका मुंह पशुचर्म से ढका होता है। नौबत के बाएं वाले ढोल में अंदर से लेप भरा होता है। इसे बजाने के लिए दो छड़ियों का उपयोग किया जाता है। यह वाद्य यंत्र मुख्य रूप से त्योहारों और धार्मिक उत्सवों के दौरान बजाया जाता है। सारंगी एक तार वाला वाद्य यंत्र है। तबला, भारतीय संगीत का एक ताल वाद्य यंत्र है। सितार एक तार वाला वाद्य यंत्र है।

27. निम्नलिखित में से कौनसा सुषिर वाद्य यंत्र नहीं है?

📚 II-Gr: 2024
A सतारा
B नड़
C मशक
D भपंग
📖 व्याख्या
भपंग एक तत् वाद्य यंत्र है। इसकी आकृति डमरू जैसी होती है। यह मेवात क्षेत्र में प्रचलित है। उमर फारुकी व जहर खां इसके प्रसिद्ध वादक है। मोरचंग एक प्रकार का मुख वाद्य यंत्र है जिसे मुँह में रखकर बजाया जाता है जिसमें हया फेंकने की आवश्यकता होती है। अलगोजा दो बांसुरीनुमा वाद्य यंत्रों का समूह है जिसे एक साथ फूंककर बजाया जाता है।

28. शहनाई वाद्य यंत्र के किस परिवार से संबंधित है?

📚 पशु परिचर 2024
A ढोल
B बीट
C बैरल
D सुषिर
📖 व्याख्या
शहनाई एक फूंक मारकर बजाया जाने वाला वाद्य यंत्र है। भारतीय वाद्य यंत्र वर्गीकरण में फूंक से बजने वाले यंत्रों को सुषिर वाद्य (Wind Instruments) कहा जाता है। शहनाई मांगलिक अवसरों और विवाह समारोहों का प्रमुख वाद्य है। भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खान प्रसिद्ध शहनाई वादक थे।
Rajputana Diary Mahal aur Place MCQ

29. पाबूजी के फड़ गाते समय, जिस वाद्य यंत्र का प्रयोग किया जाता है, वह कहलाता है।

📚 पशु परिचर 2024, Steno. 2021
A जंतर
B मूचांग
C रावणहत्था
D एकतारा
📖 व्याख्या
पाबूजी की फड़ राजस्थान की सबसे लोकप्रिय फड़ है। इसे बांचते समय भोपा (पुजारी) द्वारा 'रावणहत्था' वाद्य यंत्र का प्रयोग किया जाता है। रावणहत्था एक तत् वाद्य यंत्र है जिसे नारियल की कटोरी पर खाल मढ़कर बनाया जाता है और गज से बजाया जाता है। जंतर का प्रयोग देवनारायण जी की फड़ में होता है। डूंगरजी-जवाहरजी के भोपे भी इसी वाद्य यंत्र का प्रयोग करते हैं। इकतारा का प्रयोग अक्सर साधु-संत करते हैं। मांदल एक अवनद्ध (चमड़े से मढ़ा) वाद्य यंत्र है जिसका प्रयोग गवरी नृत्य में होता है।

30. पाबूजी की कथा के साथ कौनसा लोकवाद्य 'जुड़ा हुआ है?

📚 Chemist 2024
A रावण हत्था
B पुंगी
C भपंग
D शहनाई
📖 व्याख्या
पाबूजी की फड़ राजस्थान की सबसे लोकप्रिय फड़ है। इसे बांचते समय भोपा (पुजारी) द्वारा 'रावणहत्था' वाद्य यंत्र का प्रयोग किया जाता है। रावणहत्था एक तत् वाद्य यंत्र है जिसे नारियल की कटोरी पर खाल मढ़कर बनाया जाता है और गज से बजाया जाता है। जंतर का प्रयोग देवनारायण जी की फड़ में होता है। डूंगरजी-जवाहरजी के भोपे भी इसी वाद्य यंत्र का प्रयोग करते हैं। इकतारा का प्रयोग अक्सर साधु-संत करते हैं। मांदल एक अवनद्ध (चमड़े से मढ़ा) वाद्य यंत्र है जिसका प्रयोग गवरी नृत्य में होता है।

31. डेरू' क्या है?

📚 Research Officer 2024
A शिल्प कला का प्रकार
B रुकने का स्थान
C एक पक्षी
D वाद्य यंत्र
📖 व्याख्या
डेरू, एक अवनद्ध (ताल) वाद्य यंत्र है, जो ढोलक के समान होता है, लेकिन आकार में बड़ा होता है। यह आम की लकड़ी से बना होता है और इसके दोनों तरफ चमड़ा मढ़ा होता है। इसका उपयोग गोगाजी और भेरूजी के भोपे करते हैं।

32. देवनारायण जी के भजन गाने हेतु किस वाद्य यंत्र का प्रयोग किया जाता है?

📚 Asst. Archivist 2024, CET (स्नातक स्तर) 2023, A.Ο. 2016
A अलगोजा
B मंजीरा
C जंतर
D मोरचंग
📖 व्याख्या
लोक देवता देवनारायण जी की फड़ एवं बगड़ावतों की कथा का वाचन करते समय गुर्जर जाति के भोपे 'जंतर' नामक वाद्य यंत्र का. प्रयोग करते हैं। जंतर एक तत् वाद्य (तार वाला वाद्य यंत्र) है. जो वीणा का प्रारंभिक रूप माना जाता है। देवनारायण जी को गुर्जर समुदाय का प्रमुख लोकदेवता और भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। इनकी 'फड़ राजस्थान की सबसे प्राचीन, लंबी और सर्वाधिक चित्रों वाली फड़ है. जिस पर वर्ष 1992 में डाक टिकट जारी किया गया था। देवनारायण जी को आयुर्वेद का ज्ञाता माना जाता है, इसीलिए इनके मंदिरों में नीम की पत्तियों और ईंटों की पूजा का विशेष विधान है।
Rajasthan GK

33. वाद्य यंत्रों के वर्गीकरण में "एकतारा" किस घराने से संबंधित है?

📚 पशु परिचर 2024
A टाट (तत्)
B सुषिर
C अवना ।
D घन
📖 व्याख्या
एकतारा 'तत्' वाद्य यंत्र की श्रेणी में आता है, क्योंकि इसमें एकतार के कंपन से ध्वनि उत्पन्न होती है। यह राजस्थान के लोक संतों, विशेषकर मीरा बाई और नाथ-जोगियों द्वारा भजन गायन में प्रयोग किया जाने वाला एक प्रमुख वाद्य यंत्र है।

34. एक तार वाला संगीत वाद्य यंत्र जो विभिन्न प्रकार की धुनें और राग उत्पन्न कर सकता है, कहलाता हैः

📚 पशु परिचर 2024
A एकतारा
B खड़ताल
C पूंगी
D रावणहत्था
📖 व्याख्या
एकतारा 'तत्' वाद्य यंत्र की श्रेणी में आता है, क्योंकि इसमें एकतार के कंपन से ध्वनि उत्पन्न होती है। यह राजस्थान के लोक संतों, विशेषकर मीरा बाई और नाथ-जोगियों द्वारा भजन गायन में प्रयोग किया जाने वाला एक प्रमुख वाद्य यंत्र है।

35. "मोरचंग" वाद्य के बारे में निम्नलिखित में से कौनसा/से कथन सही है/हैं? I. यह लौह का बना छोटा सा वाद्य है। II. मोरचंग को होंठों के बीच रखकर बजाया जाता है। III. यह सुषिर वाद्य की श्रेणी में आता है। IV. इसमें 27 तार होते हैं।

📚 Archivist 2024
A केवल I
B केवल II, III
C केवल I, II, III
D उपरोक्त सभी
📖 व्याख्या
मोरचंग लोहे का बना छोटा वाद्य यंत्र है। मोरचंग को होंठों के बीच रखकर और जीभ तथा सांस के समन्वय से बजाया जाता है। यह सुपिर (हवा से बजने वाला) वाद्य यंत्र है। मोरचंग में 27 तार होते हैं। यह कथन गलत है क्योंकि मोरचंग में तार नहीं होते है।

36. सूची-1 (वाद्य यंत्र) को सूची-II (विशेषताएँ) से सुमेलित करें- सूची-I सूची-II A. एकतार - I. इसको वो मोटी लकड़ी के डंडों से बजाया जाता है B. अलगोजा - II. भोपों का प्रमुख वाद्य C. रावनहत्या - III. यह वाद्य यंत्र मीराबाई बजाया करती थीं D. नगाड़ा - IV. बांसुरी जैसा वाद्य यंत्र

📚 पशु परिचर 2024
A A-I, BII. C-III, D-IV
B A-II, B-IV, C-I, D-III
C A-IV, B-III, C-I, D-II
D A-III, B-IV, C-II, D-I
📖 व्याख्या
एकताराः यह वाद्य यंत्र मीराबाई ने बजाया था। अलगोजाः बांसुरी जैसा वाद्य यंत्र है (बांसुरी जैसा वाद्य यंत्र)। रावनहत्थाः भोपों का प्रमुख वाद्य यंत्र है। नागाड़ाः दो मोटी लकड़ी की डंडियों से बजाया जाता है।
Today Deals

37. नड़' वाद्य यंत्र अधिकतर राजस्थान के किस क्षेत्र में प्रयुक्त होता है?

📚 Jr. Instructor 2024
A जयपुर
B कोटा
C जैसलमेर
D अजमेर
📖 व्याख्या
नड़' राजस्थान का एक अत्यंत प्राचीन और दुर्लभ सुपिर वाद्य यंत्र (फूंक मारकर बजाया जाने वाला) है। यह मुख्य रूप से पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर क्षेत्र में प्रयुक्त होता है। यह वाद्य यंत्र 'कंगोर' नामक लकड़ी से बना होता है और इसकी लम्बाई लगभग एक मीटर होती है।

38. लोक वाद्य यंत्र 'चौतारा' के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए एवं निम्नांकित में से सही विकल्प चुनिएः A. यह चार तारों वाला वाद्य यंत्र है। B. यह सामान्यतः रामदेवजी के भजन गाने में प्रयुक्त होता है।

📚 RAS (Pre) -2024
A केवल A सत्य है।
B केवल B सत्य है।
C A और B दोनों सत्य हैं।
D A और B दोनों असत्य
📖 व्याख्या
कथन A सत्य है: चौतारा (या तंदूरा/वेणो) एक तत् वाद्य यंत्र जिसमें चार तार होते हैं, इसी कारण इसे चौतारा कहा जाता है। कथन B सत्य है: यह वाद्य यंत्र मुख्य रूप से कामड़ जाति के लोगों द्वारा रामदेवजी के भजन गाते समय बजाया जाता है।

39. "मोहन वीणा" संगीत वाद्य का आविष्कार किसने किया?

📚 पशु परिचर 2024
A कपूर चन्द कुलिश
B जगजीत सिंह
C पं. विश्व मोहन भट्ट
D डॉ. पी. के. सेठी
📖 व्याख्या
पंडित विश्व मोहन भट्ट, जो जयपुर के एक प्रसिद्ध संगीतकार हैं. ने गिटार में भारतीय शास्त्रीय संगीत की आवश्यकताओं के अनुसार संशोधन करके 'मोहन वीणा' का आविष्कार किया। उन्हें इसके लिए ग्रैमी अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

40. कालबेलियों के प्रमुख वाद्य का नाम बताइए।

📚 पशु परिचर 2024
A अलगोजा
B रावणहत्था
C सारंगी
D पुंगी
📖 व्याख्या
कालबेलिया सपेरा जाति है, और उनका मुख्य वाद्य यंत्र 'पुंगी' है। वे सांपों को पकड़ने और नचाने के लिए पुंगी का प्रयोग करते हैं। कालबेलिया नृत्य के दौरान भी पुंगी और खंजरी का प्रयोग प्रमुखता से किया जाता है। पुंगी लौकी के तुबे से बनाई जाती है और यह एक सुषिर (हवा से बजने वाला) वाद्य यंत्र है।
HP GK400F Mechanical Gaming Keyboard,dust & Spill Resistant,RGB Backlit Keys,Metal Panel,Full-Sized Keyboard Design

41. साकर खान को 2012 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया लोक वाद्य के सबसे बड़े प्रवक्ता थे। क्योंकि वे

📚 CET (10+2) 2023, Jr. Instructor 2018, JEN 2020
A कामायचा
B सारंगी
C मोरचंग
D खड़ताल
📖 व्याख्या
साकर खान को 2012 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया क्योंकि वे कामयचा लोक वाद्य के सबसे बड़े प्रवक्ता थे। कामयचा एक राजस्थानी लोक वाद्य है, जिसे मंगनियार समुदाय के लोग बजाते हैं।

42. मरुक्षेत्र में जोगी सारंगी तत् वाद्य के साथ गोपीचन्व, भरतरी, सुल्तान निहाल वे आदि के ख्याल गाते हैं-

📚 FSO 2023
A जन्तर
B सारंगी
C एकतारा
D रावणहत्था
📖 व्याख्या
राजस्थान के मरुक्षेत्र (मारवाड़) में जोगी समुदाय के लोग गोपीचन्द, भरतरी और सुल्तान निहाल दे जैसी लोकगाथाओं का गायन करते समय मुख्य रूप से सारंगी का प्रयोग करते हैं। सारंगी एक तत् वाद्य (तारों वाला वाद्य) है. जिसे गज से बजाया जाता है और यह उनकी गायकी को अधिक भावपूर्ण बनाती है।

43. निम्नलिखित में से किस वाद्य यंत्र को "भेरी" भी कहा जाता है?

📚 CET (10+2) 2023
A बांकिया
B भंगल
C मशक
D पूंगी
📖 व्याख्या
मूंगल वाद्य यंत्र को भेरी भी कहा जाता है। यह कांसे से बना वायु वाद्य यंत्र है। इसका इस्तेमाल धार्मिक समारोहों में किया जाता है। तुरही के आकार का यह यंत्र शादियों और त्योहारों के मौके पर व धार्मिक और सामाजिक जुलूसों में इस्तेमाल किया जाता है।

44. मावल' है-

📚 B.S.T.C (Pre.) 2023
A आभूषण
B लोक वाद्य
C छापा काला
D परिधान
📖 व्याख्या
मांदल एक ताल वाद्य है, जिसे भील व गरासिया जनजाति के द्वारा नृत्य के साथ बजाया जाता है। मांदल का उपयोग विभिन्न प्रकार के संगीत और नृत्य में किया जाता है।
Rajasthan GK

45. खड़ताल निम्न में से क्या है?

📚 Raj. High Court LDC 2023
A नृत्य
B राग
C वाद्य यंत्र
D तालाब
📖 व्याख्या
सुषिर वाद्य वे होते हैं जिनमें वायु या हवा से ध्वनि उत्पन्न होती है, जैसे शहनाई और अलगोजा। खड़ताल एक घन वाद्य यन्त्र है। यह लकड़ी के दो टुकड़ों से बना होता है जिनके बीच पीतल की छोटी-छोटी तस्तरियाँ लगी होती हैं। खड़ताल को ताली बजाने वाले वाद्य यंत्र के रूप में भी जाना जाता है।

46. राजस्थान मूल के प्रख्यात शास्त्रीय वादक रामनारायण तथा सुल्तान खां का सम्बन्ध किस वाद्य यन्त्र से है?

📚 CET (स्नातक स्तर) 2023
A कमायचा
B सितार
C सारंगी
D तबला
📖 व्याख्या
राजस्थान मूल के प्रसिद्ध शास्त्रीय वादक रामनारायण और सुल्तान खान, दोनों सारंगी बजाते थे। उदयपुर में जन्मे रामनारायण ने छोटी उम्र में ही सारंगी बजाना सीख लिया था। 2005 में उन्हें भारत के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

47. निम्न में से तत् वाद्य है:

📚 Statistical Officer 2023
A जन्तर
B रवाज
C भपंग
D (i), (ii) एवं (iii) तीनों
📖 व्याख्या
तत् वाद्य वे वाद्य यंत्र होते हैं जिनमें ध्वनि तारों के कम्पन से उत्पन्न होती है। जन्तरः यह वीणा के आकार का वाद्य यंत्र है, जिसे देवनारायण जी के भोपे बजाते हैं।
रवाजः यह सारंगी जैसा वाद्य यंत्र है जिसका उपयोग मेवाड़ के रावल और भाट जाति के लोग करते हैं। भपंगः यह डमरू के आकार का वाद्य यंत्र है, जिसमें एक तार होता है। यह मेवात क्षेत्र में लोकप्रिय है।

48. निम्नलिखित में से कौन सा वाद्य यंत्र बाकी तीन से अलग है?

📚 CET (स्नातक स्तर) 2023
A खड़ताल
B मशक
C शहनाई
D अलगोजा
📖 व्याख्या
खड़ताल एक घन वाद्य यन्त्र है, जबकि मशक, शहनाई और अलगोजा सभी वायु वाद्य यंत्र हैं।
Wireless Keyboard/Bluetooth Keyboard

49. राजस्थान के पं. शिवकुमार शर्मा का संबंध किस वाद्य यंत्र से है?

📚 Librarian III-Gr. 2022, Raj. High Court LDC 2023
A सारंगी
B शहनाई
C संतूर
D सरोद
📖 व्याख्या
पद्म विभूषण पंडित शिवकुमार शर्मा एक विश्व प्रसिद्ध संतूर वादक थे।. इनका जन्म जम्मू में हुआ था उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पारंपरिक लोक वाद्य संतूर को भारतीय शास्त्रीय संगीत (हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत परंपरा) में एक प्रतिष्ठित स्थान दिलाया।

50. नड क्या है ?

📚 CET (10+2) 2023
A एक लम्बी बांसुरी
B लकड़ी की चार पट्टियाँ
C जुड़वाद्य वा
D एक तार वाला वाद्य
📖 व्याख्या
नड़' राजस्थान का एक अत्यंत प्राचीन और दुर्लभ सुपिर वाद्य यंत्र (फूंक मारकर बजाया जाने वाला) है। यह मुख्य रूप से पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर क्षेत्र में प्रयुक्त होता है। यह वाद्य यंत्र 'कंगोर' नामक लकड़ी से बना होता है और इसकी लम्बाई लगभग एक मीटर होती है।
📱

Rajputana Diary App

Full MCQ, PYQ और Test Series देकर अपनी Rank Check करें। Rajasthan GK की बेहतर तैयारी के लिए Rajputana Diary App डाउनलोड करें।

📲 Download App
❓ Question / Doubt / Correction?

इस पोस्ट से सम्बंधित किसी प्रकार का doubt, correction या कोई सुझाव हो तो, Please इस पोस्ट के comment section की जगह हमारे YouTube channel पर दिए गए discussion वीडियो के कमेंट बॉक्स में पोस्ट लिंक के साथ comment करें।

📝 Comment करने का तरीका:
• Post link
• Question number
• Short Doubt / Correction / सुझाव

✔ Link Copied

👉 Official Discussion Video:
Rajputana Diary YouTube Channel
Mukesh Choudhary

About the Author

Mukesh Choudhary

Mukesh Choudhary को राजस्थान में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी एवं भर्ती परीक्षाओं के परीक्षा पैटर्न और प्रश्नों के स्वरूप की अच्छी समझ है। उनके मार्गदर्शन में यह अध्ययन सामग्री और MCQ content तैयार एवं review किया गया है। Read More...

📲 Telegram 💬 WhatsApp
Scroll to Top