राजस्थान के महल, पैलेस व स्मारक MCQ Questions with Answers

राजस्थान के महल, पैलेस व स्मारक Important MCQ | Rajasthan GK Questions in Hindi

इस पोस्ट में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के टॉपिक राजस्थान के महल, पैलेस व स्मारक से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न दिए गए हैं। इनमें जगनिवास महल, हवामहल, उम्मेद भवन, छीतर पैलेस, जसवंत थड़ा, राईका बाग पैलेस आदि से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को व्याख्या सहित शामिल किया गया है।

ये महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न RPSC, RSSB, RAS, Patwar, Police, LDC, VDO, REET तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी हैं। इनमें विषयवार प्रश्न, सही उत्तर एवं विस्तृत व्याख्या शामिल हैं।

  • Subject: राजस्थान की कला एवं संस्कृति
  • Topic: राजस्थान के महल, पैलेस व स्मारक
  • Last Updated:
  • Content Type: Multiple Choice Questions (MCQ)
🔥 Latest Updated MCQ Questions for Exams

✍️ Prepared & Reviewed by:
Rajputana Diary – Rajasthan GK Faculty & Content Team (Since 2021)

Attempt 0
Wrong 0
Right 0
Marks 0/50

1. मेवाड़ के किस महाराणा ने पिछौला झील में जगनिवास महल बनवाया था?

A महाराणा अमरसिंह प्रथम
B महाराणा कर्णसिंह द्वितीय
C महाराणा जगतसिंह द्वितीय
D महाराणा राजसिंह प्रथम
📖 व्याख्या
जगनिवास महल उदयपुर की पिछोला झील में स्थित है। इसका निर्माण महाराणा जगतसिंह द्वितीय ने करवाया। आज इसे "ताज लेक पैलेस होटल" के रूप में जाना जाता है।

2. जयपुर के हवामहल में कितनी मंज़िलें हैं?

A 3
B 4
C 5
D 7
📖 व्याख्या
हवामहल जयपुर की प्रसिद्ध इमारत है। इसमें कुल 5 मंज़िलें हैं। इसका निर्माण 1799 ई. में सवाई प्रतापसिंह ने करवाया था।

3. उम्मेद भवन कहाँ स्थित है?

A जयपुर
B उदयपुर
C जोधपुर
D भरतपुर
📖 व्याख्या
उम्मेद भवन जोधपुर में है। इसे महाराजा उम्मेद सिंह ने 1928 से 1940 ई. के बीच बनवाया। यह अकाल राहत कार्य के दौरान बनाया गया था। छीतर पत्थर से बना होने के कारण इसे "छीतर पैलेस" भी कहते हैं। यह दुनिया के सबसे बड़े रिहायशी महलों में से एक है।

4. हवामहल का नक्शा किसने बनाया था?

A जय सिंह
B रतन सिंह
C लालचंद उस्ता
D हरि सिंह
📖 व्याख्या
हवामहल की डिज़ाइन उस्ताद लालचंद कारीगर ने बनाई थी। इसका निर्माण 1799 ई. में सवाई प्रतापसिंह ने करवाया। यह पाँच मंज़िला इमारत है, जिसमें 953 खिड़कियाँ बनी हैं।
Rajasthan GK

5. जयपुर का हवामहल किसने बनवाया था?

A सवाई जयसिंह
B सवाई प्रतापसिंह
C राजा उदयभान
D राजा मानसिंह
📖 व्याख्या
हवामहल का निर्माण सवाई प्रतापसिंह ने 1799 ई. में करवाया। वास्तुकार उस्ताद लालचंद कारीगर थे। इसे राजघराने की महिलाओं के लिए बनाया गया ताकि वे झरोखों से बाहर की गतिविधियाँ देख सकें।

6. निम्न में से कौन सा राजप्रसाद 'छीतर पैलेस' नाम से प्रसिद्ध है?

A बीजोलाई महल
B उम्मेद भवन पैलेस
C शिव निवास पैलेस
D जल महल पैलेस
📖 व्याख्या
छीतर पैलेस जोधपुर का उम्मेद भवन है। इसे महाराजा उम्मेद सिंह ने 1928 से 1940 ई. के बीच बनवाया। यह छीतर पत्थर से बना है। आज यह शाही निवास, म्यूजियम और होटल है।

7. हवामहल की पहली मंज़िल का नाम क्या है?

A रत्न मंदिर
B प्रकाश मंदिर
C हवा मंदिर
D प्रताप मंदिर
📖 व्याख्या
हवामहल कुल 5 मंज़िलों का बना है। पहली मंज़िल – प्रताप मंदिर (शरद मंदिर), दूसरी मंज़िल – रत्न मंदिर, तीसरी मंज़िल – विचित्र मंदिर, चौथी मंज़िल – प्रकाश मंदिर, पाँचवीं मंज़िल – हवा मंदिर, इसे बिना नींव के समतल ज़मीन पर बनाया गया है।

8. जसवंत थड़ा कहाँ स्थित है?

A बीकानेर
B आमेर
C उदयपुर
D जोधपुर
📖 व्याख्या
जसवंत थड़ा जोधपुर में है। इसे 1906 ई. में महाराजा सरदार सिंह ने अपने पिता जसवंत सिंह द्वितीय की याद में बनवाया। यह सफेद संगमरमर से बना सुंदर स्मारक है। इसे "मारवाड़ का ताजमहल" भी कहा जाता है।
Rajasthan GK Previous Year Questions

9. हवामहल के बारे में सही कथन कौन सा है?

A इसका निर्माण प्रतापसिंह ने 1799 में करवाया था और यह पाँच मंज़िला है।
B इसका निर्माण प्रतापसिंह ने 1790 में करवाया था और यह दस मंज़िला है।
C इसका निर्माण राजा मानसिंह ने 1600 में करवाया था और यह सात मंज़िला है।
D इसका निर्माण जयसिंह ने 1707 में करवाया था और यह छह मंज़िला है।
📖 व्याख्या
हवामहल जयपुर में स्थित है। इसका निर्माण सवाई प्रतापसिंह ने 1799 ई. में करवाया। यह पाँच मंज़िला इमारत है। इसकी डिज़ाइन उस्ताद लालचंद कारीगर ने बनाई थी।

10. जोधपुर में स्थित राईका बाग पैलेस का निर्माण किस शासक के कार्यकाल में करवाया गया था?

A अजीत सिंह
B जसवंत सिंह प्रथम
C सरदार सिंह
D जसवंत सिंह द्वितीय
📖 व्याख्या
राईका बाग पैलेस जोधपुर में स्थित है। इसका निर्माण महाराजा जसवंत सिंह प्रथम के समय 1663-64 ई. में हुआ। इसे उनकी रानी जसवंतेदे (जसरंग दे) ने बनवाया।

11. हाड़ौती का ताजमहल' किसे कहा जाता है?

A जगमंदिर महल
B अभेड़ा महल
C बादल महल
D अबला मीणी का महल
📖 व्याख्या
अबला मीणी का महल को हाड़ौती का ताजमहल कहा जाता है।

12. अभेड़ा महल कहाँ स्थित है?

A कोटा
B बूंदी
C बारां
D झालावाड़
📖 व्याख्या
अभेड़ा महल कोटा में स्थित है।
Today Deals

13. डीग के जल महलों में सर्वाधिक निर्माण किस शासक ने करवाए थे?

A सूरजमल
B बदनसिंह
C जवाहर सिंह
D रणजीत सिंह
📖 व्याख्या
डीग के जल महलों में सर्वाधिक निर्माण सूरजमल ने करवाए थे?

14. जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस के निर्माता कौन हैं?

A महाराजा जसवंत सिंह द्वितीय
B महाराजा सूर सिंह
C महाराजा सरदार सिंह
D महाराजा उम्मेद सिंह
📖 व्याख्या
उम्मेद भवन पैलेस का निर्माण महाराजा उम्मेद सिंह ने करवाया। यह 1928 से 1940 ई. के बीच अकाल राहत कार्य के रूप में बना।

15. किस वर्ष जयपुर वैधशाला 'जन्तर-मन्तर' को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता दी गई?

A वर्ष 2011
B वर्ष 2010
C वर्ष 2012
D वर्ष 2013
📖 व्याख्या
जयपुर का जंतर-मंतर वर्ष 2010 में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल घोषित हुआ।

16. निम्नलिखित युग्मों को सही सुमेलित कीजिए- (A) गजनेर महल – बीकानेर (B) होप सर्कस – टॉक (C) जल महल – जयपुर (D) सुनहरी कोठी – अलवर

A Sun Nov 12 1905 00:00:00 GMT+0521 (India Standard Time)
B Fri Nov 03 1905 00:00:00 GMT+0521 (India Standard Time)
C Mon Oct 30 1911 00:00:00 GMT+0530 (India Standard Time)
D Sat Oct 21 1911 00:00:00 GMT+0530 (India Standard Time)
📖 व्याख्या
गजनेर महल – बीकानेर, होप सर्कस – टॉक, जल महल – जयपुर, सुनहरी कोठी – अलवर
Rajputana Diary Rajasthan GK MCQ

17. अल्बर्ट हॉल (जयपुर) के सामने भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ कब ली थी?

A 10 दिसम्बर, 2023
B 15 दिसम्बर, 2023
C 22 दिसम्बर, 2023
D 28 दिसम्बर, 2023
📖 व्याख्या
भजनलाल शर्मा ने 15 दिसम्बर, 2023 को अल्बर्ट हॉल, जयपुर के सामने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

18. अल्बर्ट हॉल (जयपुर) के निर्माता कौन थे?

A मानांसिंह द्वितीय
B सवाई प्रतापसिंह
C ईश्वरी सिंह
D रामसिंह द्वितीय
📖 व्याख्या
अल्बर्ट हॉल का निर्माण जयपुर के महाराजा रामसिंह द्वितीय ने करवाया।

19. खेतड़ी महल कहाँ स्थित है?

A बिसाऊ
B नवलगढ़
C संशन
D खेतड़ी
📖 व्याख्या
खेतड़ी महल झुंझुनूं जिले के संशन में स्थित है। इसे खेतड़ी के महाराजा भोपाल सिंह ने 1760 ई. में बनवाया। यह गर्मियों में विश्राम के लिए तैयार कराया गया था।

20. तीन मंजिला बना हुआ थम्बा महल कहाँ पर स्थित है?

A निम्बाहेड़ा (चितौड़गढ़)
B आहड़ (उदयपुर)
C संशन
D मंडोर (जोधपुर)
📖 व्याख्या
तीन मंजिला थम्बा महल मंडोर (जोधपुर) में स्थित है।
Rajasthan GK Test Series

21. राजस्थान का ताजमहल' के नाम से किसे जाना जाता है?

A काकाजी की दरगाह
B अबला मीणी का महल
C तलहटी महल
D जसवंत थड़ा
📖 व्याख्या
जोधपुर स्थित जसवंत थड़ा को "राजस्थान का ताजमहल" कहा जाता है। यह सफेद संगमरमर से बना है। इसका निर्माण 1906 ई. में हुआ।

22. अजमेर स्थित 'अढ़ाई दिन का झोंपड़ा' को किसने संस्कृत पाठशाला से मस्जिद में बदल दिया था?

A मोहम्मद ग़ौरी
B इल्तुतमिश
C कुतुबुद्दीन ऐबक
D शेरशाह सूरी
📖 व्याख्या
अढ़ाई दिन का झोंपड़ा मूल रूप से संस्कृत विद्यालय था। कुतुबुद्दीन ऐबक ने इसे मस्जिद में बदल दिया। अजमेर में स्थित यह इमारत भारत की प्राचीन मस्जिदों में से एक है।

23. जयपुर स्थित जलमहल के निर्माता कौन थे?

A माधोसिंह द्वितीय
B सवाई प्रतापसिंह
C ईश्वरी सिंह
D सवाई जयसिंह
📖 व्याख्या
जलमहल जयपुर में मान सागर झील के बीच स्थित है। इसका निर्माण सवाई जयसिंह ने करवाया।

24. मेयो कॉलेज के भवन का उद्घाटन किसने किया था?

A लार्ड डफरीन
B लार्ड विलियम बैंटिक
C एडवर्ड ब्रेडफोर्ड
D लाई लिनलिथगो
📖 व्याख्या
मेयो कॉलेज का निर्माण 1877 से 1885 ई. के बीच हुआ। इसका उद्घाटन 7 नवम्बर, 1885 को लार्ड डफरीन ने किया।
Rajputana Diary MCQ App

25. मेयो कॉलेज में प्रवेश लेने वाला प्रथम छात्र कौन था?

A माधोसिंह (जयपुर)
B प्रतापसिंह (अलवर)
C मंगलसिंह (अलवर)
D किशनसिंह (भरतपुर)
📖 व्याख्या
मेयो कॉलेज का पहला छात्र अलवर के महाराजकुमार मंगलसिंह थे।

26. गोल्डन मैन्शन (सुनहरी कोठी) किस जिले में स्थित है?

A टाँक
B बाँरा
C कोटा
D बूंदी
📖 व्याख्या
सुनहरी कोठी राजस्थान के टाँक जिले में स्थित है।

27. गजनेर पैलेस नामक महल के निर्माता कौन हैं?

A गंगा सिंह
B सार्दुल सिंह
C डूंगर सिंह
D गजसिंह
📖 व्याख्या
गजनेर पैलेस बीकानेर में स्थित है। इसका निर्माण गजसिंह ने करवाया था।

28. जोधपुर स्थित जसवंत थड़ा का निर्माण किसने करवाया था?

A सरदार सिंह
B जसवंत सिंह द्वितीय
C उम्मेद सिंह
D तख्त सिंह
📖 व्याख्या
जसवंत थड़ा का निर्माण महाराजा सरदार सिंह ने 1899 ई. में करवाया। यह उनके पिता जसवंत सिंह द्वितीय की याद में बनवाया गया।
Rajasthan GK

29. किस महल को 'शेखावाटी का हवामहल' कहा जाता है?

A सिंघानिया हवेली
B खेतड़ी महल
C नादिन ला प्रिन्स हवेली
D सोने चाँदी की हवेली
📖 व्याख्या
खेतड़ी महल को "शेखावाटी का हवामहल" कहा जाता है। इसे राजस्थान का दूसरा हवामहल भी कहते हैं।

30. चूरू में धर्म स्तूप को इस रूप में भी जाना जाता है?

A पीथाना महल
B चूरू पैलेस
C धर्म द्वार
D लाल घंटाघर
📖 व्याख्या
चूरू का धर्म स्तूप "लाल घंटाघर" के नाम से भी प्रसिद्ध है।

31. हवामहल की मंजिलों का सही क्रम क्या है?

A शरद मंदिर, रत्न मंदिर, विचित्र मंदिर, प्रकाश मंदिर, हवा मंदिर
B शरद मंदिर, विचित्र मंदिर, हवा मंदिर, रत्न मंदिर, प्रकाश मंदिर
C प्रकाश मंदिर, रत्न मंदिर, हवा मंदिर, भारद मंदिर, विचित्र मंदिर
D विचित्र मंदिर, प्रकाश मंदिर, रत्न मंदिर, हवा मंदिर, शरद मंदिर
📖 व्याख्या
हवामहल कुल 5 मंजिलों का है। 1st मंज़िल – शरद मंदिर (प्रताप मंदिर), 2nd मंज़िल – रत्न मंदिर, 3rd मंज़िल – विचित्र मंदिर, 4th मंज़िल – प्रकाश मंदिर, 5th मंज़िल – हवा मंदिर

32. उदयपुर के राजमहल (सिटी पैलेस) का निर्माण किसने करवाया था?

A उदयसिंह
B जगतसिंह द्वितीय
C कर्णसिंह
D जगतसिंह प्रथम
📖 व्याख्या
उदयपुर का सिटी पैलेस सबसे बड़ा महल परिसर है। इसका निर्माण महाराणा उदयसिंह ने करवाया था। इसके बाद अन्य शासकों ने भी इसमें कई भाग जोड़वाए।
Rajputana Diary Mahal aur Place MCQ

33. निम्न में से कौनसा भवन अलवर में नहीं है?

A विजयमंदिर पैलेस
B होप सर्कस
C सिटी पैलेस
D केसर निवास महल
📖 व्याख्या
विजयमंदिर पैलेस, होप सर्कस और सिटी पैलेस – ये सभी अलवर में हैं। केसर निवास महल सिरोही में स्थित है।

34. जयपुर के सिटी पैलेस के किस भाग पर 1 जनवरी 2017 को 25 रुपये का डाक टिकट जारी किया गया था?

A मुबारक महल
B चन्द्र महल
C सिरह ड्योढी
D पिकॉक गेट
📖 व्याख्या
सिटी पैलेस के प्रीतम निवास चौक में चार कलात्मक द्वार बने हैं। इनमें से "पिकॉक गेट" (मयूर द्वार) पर 25 रुपये का डाक टिकट जारी हुआ। अन्य द्वार हैं – कमल द्वार, लहरिया द्वार और गुलाब द्वार।

35. काठ का रैन बसेरा कहाँ पर स्थित है?

A कोटा
B बाँसवाड़ा
C डूंगरपुर
D झालावाड़
📖 व्याख्या
काठ का रैन बसेरा झालावाड़ जिले में स्थित है।

36. डूंगरपुर का 'एक थम्बिया महल' किस झील के किनारे बना है?

A फूलसागर
B छत्रविलास तालाब
C गैप सागर
D उदयसागर
📖 व्याख्या
डूंगरपुर में गैप सागर झील के किनारे यह महल स्थित है। इसका निर्माण महारावल शिवसिंह ने करवाया। यह उनकी माता ज्ञानकुंवर की स्मृति में शिवज्ञानेश्वर शिवालय के रूप में बनवाया गया था।
HP GK400F Mechanical Gaming Keyboard,dust & Spill Resistant,RGB Backlit Keys,Metal Panel,Full-Sized Keyboard Design

37. अजमेर स्थित अढ़ाई दिन का झोंपड़ा मूलतः एक संस्कृत पाठशाला थी, उसका निर्माण किसने करवाया था?

A पृथ्वीराज तृतीय
B विग्रहराज चतुर्थ
C विग्रहराज तृतीय
D सोमेश्वर
📖 व्याख्या
अढ़ाई दिन का झोंपड़ा पहले संस्कृत विद्यालय था। इसे चौहान शासक विग्रहराज चतुर्थ ने बनवाया। बाद में कुतुबुद्दीन ऐबक ने इसे मस्जिद में बदल दिया।

38. जैसलमेर में सिलावटियों द्वारा बनाकर महारावल बेरीशाल को भेंट किया गया महल कौनसा था?

A बादल विलास महल
B पटवों की हवेली
C नौलखा महल
D रानी महल
📖 व्याख्या
जैसलमेर के सिलावटियों ने 1884 ई. में बादल विलास महल बनवाया। इसे उन्होंने महारावल बेरीशाल सिंह को भेंट किया। इसमें पाँच मंजिला "ताजिया टॉवर" प्रसिद्ध है। यह राजस्थान का सबसे ऊँचा बादल महल माना जाता है।

39. निम्न में से किसका निर्माण अकाल राहत कार्यों में नहीं हुआ?

A अजीत भवन पैलेस
B अल्बर्ट हॉल
C गजनेर महल
D उम्मेद भवन पैलेस
📖 व्याख्या
अल्बर्ट हॉल, गजनेर महल और उम्मेद भवन – ये अकाल राहत कार्यों में बने। अजीत भवन पैलेस अकाल राहत कार्यों में नहीं बना।

40. सिसोदिया रानी का बाग महल कहाँ स्थित है?

A चित्तौड़गढ़
B उदयपुर
C डूंगरपुर
D जयपुर
📖 व्याख्या
सिसोदिया रानी का बाग महल जयपुर में स्थित है। इसे महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय ने अपनी रानी के लिए बनवाया।
Wireless Keyboard/Bluetooth Keyboard

41. सुनहरी कोठी कहाँ स्थित है?

A टोंक
B बूंदी
C जैसलमेर
D झुंझुनूं
📖 व्याख्या
सुनहरी कोठी टोंक में स्थित है। इसे "Golden Mansion of Tonk" भी कहते हैं। यहाँ पच्चीकारी और मीनाकारी का उत्कृष्ट काम देखने को मिलता है।

42. टोंक की सुनहरी कोठी का निर्माण किसने करवाया था?

A नवाब वाजिद अली शाह
B नवाब अमीर खान
C नवाब बिरजिस कद्र
D नवाब मुहम्मद इब्राहीम खान
📖 व्याख्या
सुनहरी कोठी का प्रथम निर्माण 1824 ई. में नवाब वजीउद्दौला ने करवाया। दूसरी मंजिल का निर्माण 1870 ई. में नवाब मोहम्मद इब्राहीम खान ने करवाया। यह नृत्य, संगीत और सभाओं के लिए प्रयुक्त होती थी।

43. जोगी महल' कहाँ स्थित है?

A वन बिहार अभयारण्य
B सरिस्का अभयारण्य
C रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान
D केवलादेव घना राष्ट्रीय उद्यान
📖 व्याख्या
जोगी महल रणथम्भौर किले के प्रवेश द्वार के पास स्थित है। यह सवाई माधोपुर जिले में है। यहाँ योगी समाज के लोग साधना करते थे। राणा हम्मीर के राजगुरु सत्यनाथ की समाधि भी यहाँ है।

44. जोगी महल किस शहर में स्थित है?

A चित्तौड़गढ़
B मेहरानगढ़
C लोहागढ़
D रणथम्भौर
📖 व्याख्या
जोगी महल रणथम्भौर (सवाई माधोपुर) में है। इसका सामरिक उपयोग सैनिकों के विश्राम स्थल के रूप में होता था। गुरु सत्यनाथ की 36 खंभों वाली छतरी यहाँ बनी है।
Rajasthan GK

45. राजस्थान में जहाँगीर का महल कहाँ स्थित है?

A डीग
B किशनगढ़
C पुष्कर
D अजमेर
📖 व्याख्या
जहाँगीर महल पुष्कर (अजमेर) में वराह घाट के पास स्थित है। इसे सलीम (जहाँगीर) ने अपने प्रवास के समय बनवाया था।

46. ओरछा का जहाँगीर महल किसने बनवाया था?

A वीर सिंह देव बुंदेला
B अबुल फज़ल
C जुझार सिंह
D जहाँगीर
📖 व्याख्या
ओरछा का जहाँगीर महल वीर सिंह बुंदेला ने बनवाया। राजस्थान में जहाँगीर महल (सलीम महल) पुष्कर में स्थित है।

47. जोधपुर के 'जसवंत थड़ा' का निर्माण किसने करवाया था?

A महाराजा बख्त सिंह
B महाराजा सरदार सिंह
C महाराजा उम्मेद सिंह
D महाराजा विजय सिंह
📖 व्याख्या
जसवंत थड़ा का निर्माण 1899 ई. में महाराजा सरदार सिंह ने किया। यह उनके पिता जसवंत सिंह द्वितीय की स्मृति में बनवाया गया था। इसे "राजस्थान का ताजमहल" भी कहा जाता है।

48. चोखोलाव महल' कहाँ स्थित है?

A हनुमानगढ़ दुर्ग
B आमेर दुर्ग
C जोधपुर दुर्ग
D बीकानेर दुर्ग
📖 व्याख्या
चोखोलाव महल जोधपुर दुर्ग (मेहरानगढ़ किला) में है। यह भित्ति चित्रों के लिए प्रसिद्ध है। जोधपुर दुर्ग में मोती महल, फतेह महल, फूल महल और तख्त विलास भी प्रमुख हैं।
Rajasthan GK Previous Year Questions

49. जल महल कहाँ स्थित है?

A मान सागर झील में
B रामगढ़ झील में
C तालकटोरा झील में
D माओठा झील में
📖 व्याख्या
जलमहल जयपुर की मान सागर झील के बीच स्थित है। मान सागर झील का निर्माण 1610 ई. में मानसिंह प्रथम ने करवाया था। जलमहल का निर्माण सवाई जयसिंह ने करवाया। यह पाँच मंजिला इमारत है, जिसे "आई बॉल" भी कहा जाता है।

50. किस महल में 'माणक चौक', 'मयूर चौक', 'कृष्णा विलास महल' व 'वाणी विलास महल' स्थित हैं?

A जयपुर सिटी पैलेस
B अलवर सिटी पैलेस
C उदयपुर सिटी पैलेस
D डीग के महल
📖 व्याख्या
ये सभी स्थल उदयपुर सिटी पैलेस के भाग हैं। सिटी पैलेस का निर्माण महाराणा उदयसिंह ने प्रारम्भ किया था। यह महल परिसर उदयपुर का मुख्य आकर्षण है।
📱

Rajputana Diary App

Full MCQ, PYQ और Test Series देकर अपनी Rank Check करें। Rajasthan GK की बेहतर तैयारी के लिए Rajputana Diary App डाउनलोड करें।

📲 Download App
❓ Question / Doubt / Correction?

इस पोस्ट से सम्बंधित किसी प्रकार का doubt, correction या कोई सुझाव हो तो, Please इस पोस्ट के comment section की जगह हमारे YouTube channel पर दिए गए discussion वीडियो के कमेंट बॉक्स में पोस्ट लिंक के साथ comment करें।

📝 Comment करने का तरीका:
• Post link
• Question number
• Short Doubt / Correction / सुझाव

✔ Link Copied

👉 Official Discussion Video:
Rajputana Diary YouTube Channel
Mukesh Choudhary

About the Author

Mukesh Choudhary

Mukesh Choudhary को राजस्थान में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी एवं भर्ती परीक्षाओं के परीक्षा पैटर्न और प्रश्नों के स्वरूप की अच्छी समझ है। उनके मार्गदर्शन में यह अध्ययन सामग्री और MCQ content तैयार एवं review किया गया है। Read More...

📲 Telegram 💬 WhatsApp
Scroll to Top