राजस्थान में संत व सम्प्रदाय व धर्म PYQ Questions with Answers

राजस्थान में संत व सम्प्रदाय व धर्म PYQ in Hindi | Previous Year Questions with Answers

इस पोस्ट में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के टॉपिक राजस्थान में संत व सम्प्रदाय व धर्म से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण PYQ प्रश्न दिए गए हैं। इनमें पीपाजी, धन्नाजी, जाम्भोजी, सिद्ध जसनाथजी, जाम्भो जी, दादूदयाल आदि से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को व्याख्या सहित शामिल किया गया है।

ये PYQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, RAS, Patwar, Police, LDC, VDO, Fireman, REET तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जा चुके हैं, इसलिए आगामी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।

  • Subject: राजस्थान की कला एवं संस्कृति
  • Topic: राजस्थान में संत व सम्प्रदाय व धर्म
  • Last Updated:
  • Content Type: Previous Year Questions (PYQ)
🔥 Latest Updated PYQ Questions for Exams

✍️ Prepared & Reviewed by:
Rajputana Diary – Rajasthan GK Faculty & Content Team (Since 2021)

Attempt 0
Wrong 0
Right 0
Marks 0/50

1. वल्लभ वास, मुरली राम एवं चेतन वास ने क्रमशः बीकानेर, रायपुर और कोटा में निम्न में से किस सम्प्रदाय की शाखाएँ स्थापित की थीं?

📚 1st grade 2026
A रामस्नेही सम्प्रदाय
B रामानन्दी सम्प्रदाय
C वल्लभ सम्प्रदाय
D निम्बार्क सम्प्रदाय
📖 व्याख्या
रामस्नेही सम्प्रदाय की मुख्य रूप से चार शाखाएँ (शाहपुरा, रेण, सिंहथल और खेड़ापा) प्रसिद्ध हैं। इसके अलावा भी राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों जैसे बीकानेर, रायपुर और कोटा में रामस्नेही सम्प्रदाय के संतों ने इसकी उप-शाखाएं और प्रचार केंद्र स्थापित किए थे। वल्लभ दास, मुरली राम आदि इस सम्प्रदाय की शाखाओं के विस्तार से जुड़े थे।

2. रामस्नेही सम्प्रदाय के बारे में निम्न में से कौन सा/से कथन सही है/हैं ? A. 'अणभै-वाणी' इस सम्प्रदाय का प्रमुख ग्रंथ है। B. 'खेड़ापा शाखा' के प्रवर्तक संत वरियावजी थे। C. इस सम्प्रदाय में 'फूलडोल महोत्सव' का आयोजन किया जाता है।

📚 1st grade 2026
A A और B
B A और C
C A, B और C
D केवल A
📖 व्याख्या
दरियावजी रेण (नागौर) शाखा के प्रवर्तक थे, खेड़ापा शाखा के प्रवर्तक संत रामदास जी थे। रामस्नेही सम्प्रदाय के मुख्य केंद्र शाहपुरा (भीलवाड़ा) में प्रतिवर्ष चैत्र कृष्ण प्रतिपदा से पंचमी (होली के अगले दिन से पांच दिनों तक) 'फूलडोल महोत्सव' बहुत धूमधाम से मनाया जाता है।

3. पश्चिमी राजस्थान में कबीर से पूर्व निर्गुण भक्ति द्वारा दलित वर्ग को किस महिला संत ने भक्ति का मार्ग दिखाया था?

📚 Deputy Commandant 2026
A करमेती बाई
B रूपादे
C मीरा
D सहजोबाई
📖 व्याख्या
संत रूपादे पश्चिमी राजस्थान की एक प्रसिद्ध निर्गुण भक्ति परंपरा की संत थीं। उन्होंने कबीर के काल से पहले ही मारवाड़ क्षेत्र में सामाजिक समरसता और निर्गुण ईश्वर की भक्ति का संदेश फैलाया था। वह मल्लीनाथ जी की पत्नी थीं और उन्होंने दलित और वंचित वर्गों के बीच आध्यात्मिक चेतना जागृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। करमेती बाई और मीराबाई सगुण भक्ति परंपरा से संबंधित थीं. जबकि सहजोबाई चरणदासी पंथ से थीं।

4. जसनाथी सिद्धों को 'निशान नक्कारा' सहित पूरे भारत में घूमने का ताम्रपत्र किस बादशाह ने प्रदान किया?

📚 Deputy Commandant 2026
A शाहजहाँ
B औरंगजेब
C जहाँगीर
D अकबर
📖 व्याख्या
जसनाथी संप्रदाय के अनुयायी, विशेष रूप से 'सिद्ध', अपनी साधना और अग्नि नृत्य के लिए प्रसिद्ध हैं। मुगल सम्राट औरंगजेब ने जसनाथी सिद्धों की आध्यात्मिक शक्ति से प्रभावित होकर उन्हें 'निशान नक्कारा' (शाही ध्वज और नगाड़ा) के साथ देश भर में भ्रमण करने और अपने धर्म का प्रचार करने की अनुमति देते हुए एक ताम्रपत्र प्रदान किया था।
Today Deals

5. निम्नलिखित महत्वपूर्ण संतों को कालक्रमानुसार व्यवस्थित करें- 1. दादूदयाल 3. पीपा 2. महर्षि नवलराम 4. संत मावजी

📚 Lab Asst. 2026
A 3, 1, 4, 2
B 3, 1, 2, 4
C 1, 3, 2, 4
D 2, 1, 3, 4
📖 व्याख्या
राजस्थान के संतों का सही कालक्रमः सबसे पहले भक्त संत पीपा (14वीं-15वीं सदी), फिर राजस्थान के कबीर कहे जाने वाले दादूदयाल (1544-1603 ई.). उसके बाद वांगड़ के संत मावजी (18वीं सदी) और अंत में 19वीं सदी के समाज सुधारक महर्षि नवलराम।

6. नीचे दो कथन दिए गए है। एक अभिकथन A रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण R के रूप मेः अभिकथन A : कृष्ण भक्त, कवयित्री और गायिका मीराबाई राजस्थान के महानतम संतों में से एक थी। कारण R: उनकी भक्ति की मुख्य विशेषता यह थी कि उन्होंने ज्ञान से अधिक भावना और श्रद्धा को महत्त्व दिया था। उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए।

📚 Reet Mains [L-1] 2026
A A और R दोनों सही हैं और R, A की सही है।
B A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही नहीं है।
C A सही है लेकिन R सही नहीं है।
D A सही नहीं है लेकिन R सही है।
📖 व्याख्या
अभिकथन (A) पूर्णतः सत्य है कि मीराबाई राजस्थान की एक महान संत थीं। कारण (R) भी सत्य है और यह उनके संत होने की सही करता है। मीराबाई की भक्ति 'माधुर्य भाव' की थी, जिसमें ज्ञान-मार्ग के बजाय प्रेम, भावना, श्रद्धा और समर्पण को सर्वोच्च स्थान दिया गया था। उन्होंने कृष्ण को अपना पति मानकर उनकी आराधना की। उनकी भक्ति का यहीं भावनात्मक और श्रद्धापूर्ण स्वरूप उन्हें महान संतों की श्रेणी में रखता है।

7. सूची-I को सूची-II से सुमेलित करें। सूची-I (संत) सूची-II (जाने जाते हैं) (A) संत हरिदास (i) राजस्थान के कबीर (B) दादूदयाल (ii) बिश्नोई संप्रदाय के संस्थापक (C) संत राणाबाई (iii) निरंजनी संप्रदाय के संस्थापक (D) जाम्भोजी (iv) राजस्थान की दूसरी मीरा नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :

📚 REET Mains [L-2] 2026
A (A)-(iii), (B)-(i), (C)-(iv), (D)-(ii)
B (A)-(i), (B)-(iv). (C)-(ii), (D)-(iii)
C (A)-(iii), (B)-(iv), (C)-(i), (D)-(ii)
D (A)-(ii), (B)-(iii), (C)-(i), (D)-(iv)
📖 व्याख्या
राजस्थान के संतों और उनकी उपाधियों/कायों का सही मिलान इस प्रकार है:
संत हरिवासः इन्होंने निरंजनी संप्रदाय की स्थापना की थी।
दादूदयालः इन्हें उनके विचारों और सामाजिक सुधारों के कारण 'राजस्थान का कबीर' कहा जाता है।
संत राणाबाईः इन्हें 'राजस्थान की दूसरी मीरा' के रूप में जाना जाता है।
जाम्भोजी (गुरु जम्भेश्वर): इन्होंने बिश्नोई संप्रदाय की स्थापना की थी।

8. राजस्थान में धार्मिक आन्दोलन को प्रारम्भ करने का श्रेय किस संत को दिया जाता है?

📚 Jr. Instructor 2024, REET Mains [L-2] 2026
A जसनाथजी को
B पीपा को
C हरिदासजी को
D धन्ना को
📖 व्याख्या
भक्ति आंदोलन के प्रमुख संत 'धन्ना जी' का जन्म टोंक जिले के 'धुआँ' (धुत्रन) गाँव में 1415 ईस्वी में एक जाट परिवार में हुआ था। धन्ना, रामानंद के बारह प्रमुख शिष्यों में से एक थे और राजस्थान में भक्ति आंदोलन को लोकप्रिय बनाने वाले संतों में से एक माने जाते जाते हैं वह एक भक्त कवि और वैष्णव संत थे, जिनके भजन सिख धर्म के पवित्र ग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब में भी संकलित हैं।
Rajasthan GK

9. भक्तिकाल की मुख्य विशेषताएँ हैं : (A) भक्ति आंदोलन का प्रवर्तन भक्ति संतों द्वारा किया गया था। (B) उन्होंने अपने उपदेशों से सभी प्रकार का भेदभाव समाप्त करने की कोशिश की थी। (C) कुछ भक्ति संत राजाओं के चरित्र, गुणों और अन्य सराहनीय कार्यों का गुण वर्णन करते थे। (D) निर्गुण संतों ने गुरु की महिमा एवं महत्त्व के बिना समस्त समय भगवान का स्मरण करने की महत्ता पर बल दिया। नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनेंः

📚 REET Mains [L-1] 2026
A केवल (B). (C) और (D)
B केवल (A), (B) और (D)
C केवल (A), (C) और (D)
D केवल (A), (B)
📖 व्याख्या
भक्ति आंदोलन संतों द्वारा शुरू किया गया एक जन आंदोलन था जिसका मुख्य उद्देश्य सामाजिक समानता, जाति-पाति का विरोध और ईश्वर के प्रति सच्ची भक्ति का प्रचार करना था।
भक्ति संत राजाओं का गुणगान करने के बजाय आम जनता के बीच भक्ति का संदेश देते थे। राजाओं का गुणगान 'चारण' या 'भाट' कवियों का कार्य था, जो भक्तिकाल से भिन्न है।
सभी भक्ति संत, विशेषकर निर्गुण संत (जैसे कबीर, नानक), ने ईश्वर प्राप्ति के लिए 'गुरु' के महत्त्व पर अत्यधिक बल दिया है ('गुरु गोविंद दोऊ खड़े, काके लागू पाय')।

10. राजस्थान का कबीर' किसे कहा जाता है?

📚 Jr. Instructor 2024 - 2025, IV GRADE 2025, Economic Investigator 2018, EO-RO 2023, JEN 2025, REET Mains [L-2] 2026, Economic Investigator 2018, Vahan Chalak 2025
A लालदास
B जांभोजी
C संत हरिदास
D दादू दयाल
📖 व्याख्या
निर्गुण भक्ति परंपरा के महान संत दादू दयाल को उनकी सरल शिक्षाओं, आडंबरहीन जीवन शैली और समाज सुधार की भावना के कारण 'राजस्थान का कबीर' कहा जाता है। कबीर की भाँति दादू ने भी बाहरी दिखावे, जाति-पांति और धार्मिक कट्टरता का विरोध किया और 'ब्रह्म' की एकत्व पर बल दिया। उन्होंने 'दादू पंथ' की स्थापना की, जिसका केंद्र जयपुर के पास नरेना में स्थित है।

11. आचार्य मिस्कीन्दास दादू पंथ की निम्न में से किस शाखा के संत थे ?

📚 Asst. Prof. 2025
A खालसा
B स्थानधारी
C खाकी
D नागा
📖 व्याख्या
संत दादू दयाल के ज्येष्ठ पुत्र और उत्तराधिकारी 'आचार्य मिस्कीनदास' दादू पंथ की 'खालसा' शाखा के प्रमुखः संत थे। दादू पंथ के सांगठनिक ढांचे में 'खालसा' शाखा का आशय उस मुख्य केंद्र (नारायणा, जयपुर) से है जो सीधे आचार्य परंपरा के अधीन था। दादू पंथ की अन्य शाखाओं में नागा, खाकी, विरक्त, उत्तरादे और स्थानधारी सम्मिलित हैं।

12. संत हमीदुद्दीन नागौरी किस सूफी सिलसिले से संबंधित थे?

📚 B.S.T.C (Prc.) 2025
A सुहरावदर्दी सिलसिला
B नक्शबंदी सिलसिला
C चिश्ती सिलसिला
D कादरी सिलसिला
📖 व्याख्या
शेख हमीदुद्दीन नागौरी को 'सुल्तान-ए-तारिकीन' की उपाधि प्राप्त थी।
सुल्तान-ए-तारिकीन का अर्थ होता है 'त्यागियों का सुल्तान' । यह उपाधि उन्हें उनके त्याग और ईश्वर भक्ति के लिए दी गई थी। ये चिश्ती सिलसिला के एक प्रसिद्ध सूफी संत थे। शेख हमीदुद्दीन विगती सिलसिला का एक प्रसिद्ध संत थे। शेख जीवन राजस्थान के नागौर में बिताया
Rajasthan GK Previous Year Questions

13. बिश्नोई सम्प्रदाय के प्रवर्तक कौन थे?

📚 Jr. Instructor 2024 - 2025, JEN 2025, Women Agri. Superviser 2018, RAS (Pre) 1998, Agriculture Supervisor 2023, 4TH GRADE 2025, Live Stock Asst. 2025
A रामदेवजी
B जसनाथजी
C दादूजी
D जांभोजी
📖 व्याख्या
बिश्नोई सम्प्रदाय की स्थापना 15वीं शताब्दी (1485 ईस्वी) में 'संत जांभोजी' (गुरु जम्भेश्वर) द्वारा की गई थी। जाम्भोजी का जन्म 1451 ई. में नागौर जिले के पीपासर गाँव में में एक पंवार राजपूत परिवार में हुआ था। जाम्भोजी के माता का नाम हंसादेवी और पिता का नाम लोहटजी था। इनके बचपन का नाम धनराज था, जाम्भोजी को बिश्नोई समाज का प्रवर्तक माना जाता है तथा इनके अनुयायी बिश्नोई कहलाये। जाम्भोजी ने समराथल धोरा (बीकानेर) में बिश्नोई संप्रदाय की स्थापना की थी। संत जाम्भोजी ने गुरु गोरखनाथ से दीक्षा प्राप्त की थी।

14. अपने जीवन के अंतिम वर्षों में, संत मीराबाई चली गई।

📚 JEN 2025, Α.Ο. 2016, B.S.T.C (Pre.) 2017
A पाली, राजस्थान
B वृन्दावन, उत्तर प्रदेश
C द्वारका, गुजरात
D बरसाना, उत्तर प्रदेश
📖 व्याख्या
कृष्ण भक्त मीराबाई का जन्म कुड़की (पाली) में हुआ था। मेवाड़ के राणा सांगा के पुत्र भोजराज से विवाह के बाद, पति की मृत्यु पर उन्होंने कृष्ण को ही अपना सब कुछ मान लिया। अपने जीवन के अंतिम वर्षों में वे वृंदावन से द्वारका (गुजरात) चली गईं। मान्यता है कि संवत 1603 में वे द्वारका के रणछोड़राय मंदिर में भगवान कृष्ण की मूर्ति में समा गई थीं।

15. कोटा, नाथद्वारा और कांकरोली में किस पंथ की पीठ है?

📚 Agriculture DEPARTMENT GK 2025
A रामानंदी
B निम्बार्क
C गौड़ीय
D वल्लभ
📖 व्याख्या
वल्लभ संप्रदाय, जिसकी स्थापना महाप्रभु वल्लभाचार्य ने की थी, भगवान कृष्ण के बाल रूप की पूजा पर केंद्रित है। इस संप्रदाय को पुष्टिमार्ग भी कहा जाता है। राजस्थान में इसकी कई प्रमुख पीठें (मंदिर) हैं। नाथद्वारा (राजसमंद) में श्रीनाथजी का मंदिर इस संप्रदाय की सबसे प्रमुख और प्रधान पीठ है। इसके अलावा, कांकरोली (राजसमंद) में द्वारकाधीश मंदिर और कोटा में मथुराधीश मंदिर भी वल्लभ संप्रदाय की महत्त्वपूर्ण पीठों में गिने जाते हैं। ये सभी स्थल पुष्टिमार्गीय वैष्णवों के लिए प्रमुख तीर्थ केंद्र हैं।

16. निम्न में से वल्लभ सम्प्रदाय की "पुष्टिमार्ग शाखा" का प्रमुख केन्द्र कौन-सा रहा है?

📚 Jr. Instructor 2025
A नाथद्वारा
B बूँदी
C जयपुर
D अलवर
📖 व्याख्या
वल्लभ संप्रदाय, जिसकी स्थापना महाप्रभु वल्लभाचार्य ने की थी, भगवान कृष्ण के बाल रूप की पूजा पर केंद्रित है। इस संप्रदाय को पुष्टिमार्ग भी कहा जाता है। राजस्थान में इसकी कई प्रमुख पीठें (मंदिर) हैं। नाथद्वारा (राजसमंद) में श्रीनाथजी का मंदिर इस संप्रदाय की सबसे प्रमुख और प्रधान पीठ है। इसके अलावा, कांकरोली (राजसमंद) में द्वारकाधीश मंदिर और कोटा में मथुराधीश मंदिर भी वल्लभ संप्रदाय की महत्त्वपूर्ण पीठों में गिने जाते हैं। ये सभी स्थल पुष्टिमार्गीय वैष्णवों के लिए प्रमुख तीर्थ केंद्र हैं।
Rajputana Diary Rajasthan GK MCQ

17. सलेमाबाद में निम्बार्काचार्य पीठ की स्थापना किसने की ?

📚 JSA 2019, PTI 2025
A हरिव्यास देव
B परशुराम देव
C नारायण देव
D हरिवंश देव
📖 व्याख्या
निम्बार्क सम्प्रदाय की प्रमुख पीठ सलेमाबाद, अजमेर में स्थित है। इस पीठ की स्थापना 36वें निम्बार्काचार्य परशुराम देवाचार्य ने की थी। निम्बार्क सम्प्रदाय को संनकड़ी संप्रदाय, हंस संप्रदाय या नारद संप्रदाय के नाम से भी जाना जाता है। सम्प्रदाय भक्ति आंदोलन के प्रमुख सम्प्रदायों में से एक है।

18. फूलडोल महोत्सव' किस सम्प्रदाय की विशिष्टता है ?

📚 Jr. Instructor 2024 - 2025
A नत्रल सम्प्रदाय
B विश्नोई सम्प्रदाय
C जसनाथी सम्प्रदाय
D रामस्नेही सम्प्रदाय
📖 व्याख्या
फूलडोल महोत्सव रामस्नेही सम्प्रदाय का प्रमुख और वार्षिक उत्सव है। यह उत्सव होली के दूसरे दिन से लेकर रंगपंचमी तक (चैत्र कृष्ण प्रतिपदा से पंचमी तक) मनाया जाता है। रामस्नेही सम्प्रदाय की मुख्य पीठ शाहपुरा (भीलवाड़ा) में इस उत्सव का आयोजन होता है।

19. निम्नलिखित रचनाओं में से कौन-सी जाम्भोजी द्वारा रचित नहीं है ?

📚 Jr. Instructor 2025
A जम्भ पुराण
B जम्भसागर
C विश्नोई धर्मप्रकाश
D जम्भ संहिता
📖 व्याख्या
जम्भ पुराण की रचना जाम्भोजी ने नहीं की थी। जाम्भोजी, जो बिश्नोई संप्रदाय के संस्थापक थे, ने जम्भसागर, जम्भ संहिता, और बिश्नोई धर्मप्रकाश जैसी रचनाएँ की थीं। इन ग्रंथों में उनके द्वारा दिए गए 120 शब्द (उपदेश) संकलित हैं, जो बिश्नोई संप्रदाय के मूल सिद्धांतों और आचार संहिता का आधार हैं। सबद वाणी जाम्भोजी के वचनों का सामूहिक नाम है।

20. सबववाणी' किसके वचनों का सामूहिक नाम है?

📚 Jr. Instructor 2025
A दादू
B जसनाथजी
C जाम्भोजी
D मीरा
📖 व्याख्या
जम्भ पुराण की रचना जाम्भोजी ने नहीं की थी। जाम्भोजी, जो बिश्नोई संप्रदाय के संस्थापक थे, ने जम्भसागर, जम्भ संहिता, और बिश्नोई धर्मप्रकाश जैसी रचनाएँ की थीं। इन ग्रंथों में उनके द्वारा दिए गए 120 शब्द (उपदेश) संकलित हैं, जो बिश्नोई संप्रदाय के मूल सिद्धांतों और आचार संहिता का आधार हैं। सबद वाणी जाम्भोजी के वचनों का सामूहिक नाम है।
Rajasthan GK Test Series

21. कथन (अ) लालवासी संतों के लिए भिक्षावृत्ति हेय समझी जाती है। कारण (र) वे अपनी आजीविका परिश्रम से कमाते हैं।

📚 Librarian (II-Gr.) 2025
A (अ) और (र) दोनों पृथकतः सही हैं लेकिन (र), (अ) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
B (अ) सही है लेकिन (र) गलत है।
C (अ) गलत है लेकिन (र) सही है।
D (अ) और (र) दोनों पृथकतः सही हैं और (र), (अ) का सही स्पष्टीकरण है।
📖 व्याख्या
कथन (अ) और कारण (र) दोनों सही हैं, और कारण (र) कथन
(अ) की सही करता है। लालदासी संप्रदाय के संस्थापक संत लालदास जी ने अपने अनुयायियों को मेहनत करके और ईमानदारी से अपनी आजीविका कमाने का उपदेश दिया। उन्होंने भिक्षावृत्ति को निषिद्ध किया और माना कि व्यक्ति को आत्मनिर्भर होना चाहिए।

22. रामस्नेही सम्प्रदाय की रैण शाखा के प्रवर्तक थे

📚 Computer Instructor 2022, Asst. Mini E. 2025
A संत रामचरण जी
B संत दरियाव जी
C संत हरिराम दास जी
D संत हरिदास जी
📖 व्याख्या
रामस्नेही संप्रदाय की विभिन्न शाखाओं और उनके प्रवर्तकों का सही मिलान इस प्रकार है:
शाहपुरा शाखाः संत रामचरण जी
सिंहथल शाखाः संत हरि रामदास जी
खेड़ापा शाखाः संत रामदास जी
रैण शाखा (नागौर): संत दरियाव जी
अतः 'संत दरियाव जी रेवासा' युग्म गलत है।

23. राजस्थान में रामस्नेही सम्प्रदाय के प्रमुख केंद्रों को उनके संस्थापकों के साथ सुमेलित कीजिए और सही कूट का चयन कीजिए: केन्द्रः संस्थापकः (I) रैण (A) रामचरण (II) शाहपुरा (B) रामदास (III) सिंहथल (C) दरियाव जी (IV) खेड़ापा (D) हरिराम दास

📚 Research Asst. 2025, Asst. A.Ο. 2018, Veterinary Officer [2013], Librarian 2020
A I-A, II-C, III-B, IV-D
B I-B, II-D, III-A, IV-C
C I-C. II-A, III-D, IV-B
D I-D, II-B, III-C, IV-A
📖 व्याख्या
रामस्नेही संप्रदाय की विभिन्न शाखाओं और उनके प्रवर्तकों का सही मिलान इस प्रकार है:
शाहपुरा शाखाः संत रामचरण जी
सिंहथल शाखाः संत हरि रामदास जी
खेड़ापा शाखाः संत रामदास जी
रैण शाखा (नागौर): संत दरियाव जी
अतः 'संत दरियाव जी रेवासा' युग्म गलत है।

24. निम्न को सुमेलित कीजिए सूची-I (शाखा) सूची - II (स्थापनाकर्त्ता) (i) संत हरिराम वास जी (1) शाहपुरा (ii) संत रामदास जी (2) सिंहथल (iii) संत वरियाव जी (3) खेड़ापा (iv) संत रामचरण जी (4) रेण

📚 VDO 2021, Asst. A.O.-2011, Platoon Commander 2025
A (1)-(iv). (2)-(i), (3)-(iii), (4)-(ii)
B (1)-(iv), (2)-(i), (3)-(ii), (4)-(iii)
C (1)-(i), (2)-(ii), (3)-(iii), (4)-(iv)
D (1)-(ii), (2)-(iii), (3)-(iv), (4)-(i)
📖 व्याख्या
रामस्नेही संप्रदाय की विभिन्न शाखाओं और उनके प्रवर्तकों का सही मिलान इस प्रकार है:
शाहपुरा शाखाः संत रामचरण जी
सिंहथल शाखाः संत हरि रामदास जी
खेड़ापा शाखाः संत रामदास जी
रैण शाखा (नागौर): संत दरियाव जी
अतः 'संत दरियाव जी रेवासा' युग्म गलत है।
Rajasthan GK

25. कॉलम-A में दिए गए पंथ सम्प्रदाय का मिलान कॉलम-B में दिए गए संस्थापक / प्रवर्तक के साथ कीजिए। कॉलम-A कॉलम-B (पंथ/सम्प्रदाय) (संस्थापक/प्रवर्तक) A. बिश्नोई पंथ I. गुरु जम्भेश्वर (जंभोजी) B. निरंजनी पंथ II. कृष्णदास प्रायहारी C. चरणदास पंथ. III. चरणदास जी D. राजस्थान में रामानुज वैष्णव पंथ (गलता जी केन्द्र) IV. संत हरिदास (हरिसिंह सांखला) नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनेंः

📚 VDO 2025
A A-I, B-II, C-III, D-IV
B A-II, B-1, C-IV, D-III
C A-I, B-IV, C-III, D-II
D A-IV, B-I, C-III. D-II
📖 व्याख्या
बिश्नोई पंथ के संस्थापक गुरु जम्भेश्वर (जांभोजी) हैं, जिन्होंने 29 नियमों का उपदेश दिया और पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया। निरंजनी पंथ के प्रवर्तक संत हरिदास (हरिसिंह सांखला) हैं, जिन्होंने निर्गुण भक्ति का प्रचार किया और 'हरिपुरुष' के नाम से जाने जाते थे। चरणदास पंथ के संस्थापक चरणदास जी हैं, जिन्होंने सगुण और निर्गुण भक्ति दोनों पर जोर दिया। राजस्थान में रामानुज वैष्णव पंथ (गलता जी केन्द्र) के संस्थापक कृष्णदास पायहारी हैं, जिन्होंने गलता जी में वैष्णव धर्म का प्रचार किया और रामानंद संप्रदाय से जुड़े थे।

26. राजस्थान के महत्त्वपूर्ण संत, पीपा, मूल-रूप से निम्न स्थान के शासक थे :

📚 IV GRADE 2025
A लोहागढ़
B कुम्भलगढ़
C भानगढ़
D गागरोन
📖 व्याख्या
गागरोन (झालावाड़) के शासक प्रताप सिंह खींची, स्वामी रामानंद से दीक्षा लेकर संत पीपा के नाम से प्रसिद्ध हुए। वे राजस्थान में निर्गुण भक्ति परंपरा के प्रमुख संत थे और उन्हें भक्ति आंदोलन का अग्रदूत माना जाता है। दर्जी समाज इन्हें अपना आराध्य देव मानता है। इनकी गुफा टोडारायसिंह (टोंक) में है, जबकि मुख्य मंदिर समदड़ी (अब बालोतरा जिला) में स्थित है।

27. संत धन्ना का जन्म राजस्थान के किस जिले में हुआ था?

📚 जमादार 2nd ग्रेड 2025, जेल प्रहरी 2017
A जोधपुर
B सीकर
C उदयपुर
D टोंक
📖 व्याख्या
भक्ति आंदोलन के प्रमुख संत 'धन्ना जी' का जन्म टोंक जिले के 'धुआँ' (धुत्रन) गाँव में 1415 ईस्वी में एक जाट परिवार में हुआ था। धन्ना, रामानंद के बारह प्रमुख शिष्यों में से एक थे और राजस्थान में भक्ति आंदोलन को लोकप्रिय बनाने वाले संतों में से एक माने जाते जाते हैं वह एक भक्त कवि और वैष्णव संत थे, जिनके भजन सिख धर्म के पवित्र ग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब में भी संकलित हैं।

28. वह राजस्थानी संत जिनकी रचनाएँ श्री गुरु ग्रंथ साहिब में भी शामिल हैं :

📚 IV GRADE 2025
A स्वामी स्वरूपदास
B धन्ना भगत जी
C देवनारायण जी
D दादू दयाल जी
📖 व्याख्या
भक्ति आंदोलन के प्रमुख संत 'धन्ना जी' का जन्म टोंक जिले के 'धुआँ' (धुत्रन) गाँव में 1415 ईस्वी में एक जाट परिवार में हुआ था। धन्ना, रामानंद के बारह प्रमुख शिष्यों में से एक थे और राजस्थान में भक्ति आंदोलन को लोकप्रिय बनाने वाले संतों में से एक माने जाते जाते हैं वह एक भक्त कवि और वैष्णव संत थे, जिनके भजन सिख धर्म के पवित्र ग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब में भी संकलित हैं।
Rajputana Diary MCQ App

29. निम्न में से कौन सी 'जसनाथी उप-पीठ' नहीं है ?

📚 Α.Ο. 2025
A लालासर
B पाँचला
C बमलू
D मालासर
📖 व्याख्या
जसनाथी सम्प्रदाय की स्थापना सिद्ध जसनाथ जी ने की थी, जिनका मुख्य केंद्र कतरियासर (बीकानेर) है। इस सम्प्रदाय की पाँच मुख्य उप-पीठें मानी जाती हैं, जिनमें पाँचला (नागौर), बमलू, मालासर, लिखमादेसर और पूनरासर (बीकानेर) शामिल हैं। 'लालासर' का संबंध जसनाथी सम्प्रदाय की मुख्य उप-पीठों से नहीं है।

30. भक्ति आंदोलन के संतों में से एक मीरा बाई का जन्म ________ में हुआ था और उनका विवाह ________ में हुआ था। 1. मेवाड़ 2. मारवाड़ 3. मेड़ता 4.. मौरवी

📚 JEN 2025
A क्रमशः 1 और 2
B क्रमश: 4 और 2
C क्रमश: 3 और 1
D क्रमशः 2 और 3
📖 व्याख्या
मीराबाई मेड़ता के शासक राव दूदा के पुत्र रतन सिंह राठौड़ की पुत्री थीं। उनका विवाह 1516 ई. मेवाड़ के महाराणा सांगा के ज्येष्ठ पुत्र भोजराज से हुआ था। वह एक राजपूत शासक की पत्नी थीं, जिन्होंने कृष्ण भक्ति में अपना जीवन समर्पित कर दिया।

31. किसकी विद्वता से प्रभावित होकर मुगल सम्राट अकबर ने उन्हें 'चाकदारबाग' तथा 'कुलाह' नामक राजकीय पोशाक पहनने की इजाजत दी थी?

📚 Α.Α.Ο. 2025
A वल्लभाचार्य
B चरणदास
C दादू
D विठ्ठल नाथ
📖 व्याख्या
मुगल सम्राट अकबर संत दादू दयाल की विद्वता और उनके विचारों से बहुत प्रभावित हुए थे। 1585 ई. में फतेहपुर सीकरी में अकबर ने संत दादू को आमंत्रित किया, जहाँ दोनों के बीच लगभग 40 दिनों तक सत्संग और आध्यात्मिक चर्चा हुई। इसी चर्चा से प्रभावित होकर अकबर ने संत दादू को 'चाकदारबाग' और 'कुलाह' नामक राजकीय पोशाक पहनने की अनुमति दी।

32. निम्नलिखित में से कौन चिश्ती सिलसिले से सम्बन्धित नहीं है?

📚 Asst. Director 2025
A शाह निमातुल्लाह
B बंदा नवाज गेसूदराज
C बाबा फरीद
D ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती
📖 व्याख्या
शाह निमातुल्लाह वली 14वीं-15वीं शताब्दी के एक फारसी सूफी संत थे और उन्होंने 'निमातुल्लाही' सूफी सिलसिले की स्थापना की थी। ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती ने भारत में चिश्ती सिलसिले की स्थापना की। बाबा फरीद और बंदा नवाज गेसूदराज, दोनों ही चिश्ती परंपरा के प्रमुख और प्रभावशाली सूफी संत थे।
Rajputana Diary Mahal aur Place MCQ

33. रामस्नेही सम्प्रदाय की प्रमुख पीठ (गद्दी) स्थित है

📚 Agriculture Supervisor 2021, जेल प्रहरी 2017, RAS (Pre) 2008, Platoon Commander 2025, Jr. Instructor 2025
A समदड़ी (बाड़मेर) में
B सलेमाबाद (अजमेर) में
C गलता (जयपुर) में
D शाहपुरा (भीलवाड़ा) में
📖 व्याख्या
अंतर्राष्ट्रीय रामस्नेही समुदाय का तीर्थ स्थल शाहपुरा, भीलवाड़ा मे है, इसकी स्थापना रामचरण जी ने की थी। रामस्नेही सम्प्रदाय की मुख्य पीठ या गद्दी भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा में स्थित है। इस सम्प्रदाय की स्थापना संत रामचरण जी ने की थी। इसकी अन्य प्रमुख शाखाएँ रैण (नागौर), सिंहथल (बीकानेर), और खेड़ापा (जोधपुर) में हैं। गलता रामानंदी सम्प्रदाय की प्रमुख पीठ है।

34. निम्नलिखित में से कौन सा स्थल संत जसनाथजी से संबंधित नहीं है?

📚 SI Telecom 2025
A गोरखमालिया
B पोलावास
C कतरियासर
D भगथली
📖 व्याख्या
संत जसनाथजी जसनाथी संप्रदाय के संस्थापक थे और उनका मुख्य केंद्र बीकानेर क्षेत्र में था। कतरियासर (बीकानेर) उनकी मुख्य पीठ और जन्मस्थली है। गोरखमालिया (बीकानेर) वह स्थान है जहाँ उन्होंने तपस्या की थी। भगथली भी उनके जीवन से जुड़ा एक महत्त्वपूर्ण स्थल है। पोलावास का संबंध संत जसनाथजी या उनके संप्रदाय से नहीं

35. निम्नांकित में से कौन सा युग्म सुमेलित नहीं है?

📚 Public Relation Officer 2025
A जसनाथ जी - पीपासर
B मावजी - साबला
C धन्नाजी - धुवन
D सुन्दरदास जी - दौसा
📖 व्याख्या
जसनाथ जी का जन्म बीकानेर जिले के कतियासर गाँव में हुआ था, जहाँ उन्होंने जसनाथी संप्रदाय की स्थापना की। पीपासर (नागौर) बिश्नोई संप्रदाय के प्रवर्तक संत जाम्भोजी का जन्मस्थान है। संत मावजी का जन्म साबला (डूंगरपुर) में हुआ, भक्त धन्ना जी का जन्म धुवन (टोंक) में और सुन्दरदास जी का जन्म दौसा में हुआ था।

36. योग धारणा (दर्शन) का मौलिक पाठ क्या है?

📚 Jr. Instructor 2025
A घेरंड संहिता
B शिव संहिता
C पतंजलि योग सूत्र
D हठ योग प्रदीपिका
📖 व्याख्या
महर्षि पतंजलि द्वारा रचित 'योग सूत्र' को योग दर्शन का आधारभूत और मौलिक ग्रंथ माना जाता है। इसमें योग के 'अष्टांग मार्ग' (यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान और समाधि) का सविस्तार वर्णन किया गया है। कोस्मेटोलॉजी और वेलनेस इंडस्ट्री में तनाव कम करने और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए इन्हीं सूत्रों के सिद्धांतों का उपयोग किया जाता है।
HP GK400F Mechanical Gaming Keyboard,dust & Spill Resistant,RGB Backlit Keys,Metal Panel,Full-Sized Keyboard Design

37. को नाथद्वारा में श्रीकृष्ण का प्रतीक रूप मानकर पूजा की जाती है।

📚 Jr. Instructor 2025
A बांकेबिहारी
B श्रीनाथजी
C गोविन्ददेवजी
D रतनबिहारी
📖 व्याख्या
राजसमंद जिले के नाथद्वारा में भगवान कृष्ण के 'श्रीनाथजी' स्वरूप की पूजा की जाती है। यह पुष्टिमार्गीय वैष्णव संप्रदाय का प्रमुख केंद्र है। श्रीनाथजी की प्रतिमा मूल रूप से मथुरा के गोवर्धन पर्वत की है, जिसे मुगल आक्रमणों के दौरान 1672 ईस्वी में महाराणा राजसिंह के संरक्षण में सिहाड़ (नाथद्वारा) में स्थापित किया गया था।

38. बीकानेर के पास किस शासक जसनाथजी को कतरियासर, ने भूमि दान में दी थी?

📚 Jr. Instructor 2025
A बलबन
B मुहम्मद बिन तुगलक
C सिकन्दर लोदी
D बाबर
📖 व्याख्या
दिल्ली के सुल्तान सिकन्दर लोदी जसनाथजी के आध्यात्मिक ज्ञान और चमत्कारों से अत्यंत प्रभावित थे। उनके प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए सिकन्दर लोदी ने जसनाथजी को बीकानेर जिले के कतरियासर गाँव के आसपास लगभग 500 बीघा उपजाऊ भूमि दान में दी थी।

39. निरंजनी सम्प्रदाय के संस्थापक कौन हैं?

📚 Lab Asst. 2022, Jr. Instructor 2015 - 2024, (EO-RO 2023) (Industry Department 2019), JEN 2020 - 2025, Investigator (Investigator Exam 2019), IV GRADE 2025
A जसनाथजी
B दादूदयाल
C लालदास
D हरिदास
📖 व्याख्या
निरंजनी सम्प्रदाय की स्थापना संत हरिदास जी द्वारा की गई थी। संत हरिदास जी का जन्म डीडवाना (नागौर) के कापड़ोद गाँव में हुआ था। उन्हें 'कलियुग का वाल्मीकि' भी कहा जाता है क्योंकि वे दीक्षा लेने से पूर्व लूटपाट का कार्य करते थे। इस सम्प्रदाय का प्रमुख केंद्र डीडवाना के गाढ़ा गाँव में स्थित है। संत हरिदास जी ने निर्गुण भक्ति का मार्ग प्रशस्त किया। उनकी शिक्षाएँ और उपदेश 'मन्त्र राज प्रकाश' और 'हरिपुरुष की वाणी' नामक ग्रंथों में संकलित हैं।

40. राजस्थान के निम्नांकित संतों में से किसके शिष्य 'खालसा' कहलाते हैं?

📚 B.S.T.C (Pre.) 2025
A संत लालदासजी
B संत दादूजी
C संत जांभोजी
D संत चरणदासजी
📖 व्याख्या
राजस्थान के कबीर कहे जाने वाले संत दादू दयाल द्वारा स्थापित 'दादू पंथ' की 5 प्रमुख शाखाएँ हैं। इनमें खालसा (मुख्य गद्दी के अनुयायी), विरक्त (भ्रमणशील साधु), उत्तरादे (उत्तर दिशा में जाने वाले), खाकी (भस्म लगाने वाले) और नागा (हथियारबंद साधु) शामिल हैं। दादू दयाल ने निर्गुण भक्ति का प्रचार किया और उनके उपदेश 'दादू दयाल री वाणी' में संकलित हैं। दादू पंथ का मुख्य केंद्र जयपुर के पास नारायणा में स्थित है। थाम्मा, चंडाल दादूपंथ की शाखा नहीं है।
Wireless Keyboard/Bluetooth Keyboard

41. 1516 ई. में मीरा का विवाह से हुआ।

📚 Asst. Prof. 2024
A वीरमदेव
B विक्रमादित्य
C भोजराज
D रतन सिंह
📖 व्याख्या
मीराबाई का जन्म राजस्थान के जोधपुर जिले के कुडकी गांव में हुआ था। यह गाँव वर्तमान में पाली जिले में स्थित है। उनका विवाह 1516 ईस्वी में मेवाड़ के राजकुमार भोजराज से हुआ, जो महाराणा सांगा के सबसे बड़े बेटे थे। वे बचपन से ही भगवान श्रीकृष्ण की भक्त थीं। उनके पति की मृत्यु के बाद, मीराबाई ने श्रीकृष्ण को अपना पति मान लिया और उनका समर्पण और भक्ति गहरे थे। मीराबाई की प्रमुख रचनाओं में 'नरसी जी का मायरा', 'राग गोविन्द', 'गीत गोविन्द की टीका', 'राग सोरठा', और' 'मीराबाई की मलार', शामिल हैं।

42. वादूपंथ का अधिकांश साहित्य किस बोली में लिपिबद्ध है ?

📚 Prof. 2024, Deputy Commandant 2020, Lab Asst. 2019
A मेवाती
B ढूँढाड़ी
C मेवाड़ी
D बागड़ी
📖 व्याख्या
दादूपंथ एक भक्ति आंदोलन था. जिसे दादू दयाल ने स्थापित किया था। दादूपंथ के साहित्य का अधिकांश हिस्सा ढूंढाड़ी बोली में लिखा गया है। इसके प्रमुख संत-कवि माधोदास, जनगोपाल, रात्रीदास, जग्गाजी, और जैमल थे। दादूपंथ के कुछ प्रमुख ग्रंथों में 'संतगुणसागर' 'जन्म-लीला', 'भक्तमाल', और 'भक्तविरुदावली' शामिल हैं। दादूपंथ में मूर्ति पूजा का विरोध किया गया और वाणी को ही पूजा गया।

43. निम्न में से कौन सी दादूपंथ की शाखा नहीं है ?

📚 Asst. Prof. 2024
A थाम्भा
B नागा
C विरक्त
D खालसा
📖 व्याख्या
संत दादू दयाल के ज्येष्ठ पुत्र और उत्तराधिकारी 'आचार्य मिस्कीनदास' दादू पंथ की 'खालसा' शाखा के प्रमुखः संत थे। दादू पंथ के सांगठनिक ढांचे में 'खालसा' शाखा का आशय उस मुख्य केंद्र (नारायणा, जयपुर) से है जो सीधे आचार्य परंपरा के अधीन था। दादू पंथ की अन्य शाखाओं में नागा, खाकी, विरक्त, उत्तरादे और स्थानधारी सम्मिलित हैं।

44. वैष्णवों की 'सर्व प्रधान गद्दी' गलता (जयपुर) के संस्थापक कौन थे?

📚 Research Scholar 2024
A कृष्णदास पायोहारी
B अनन्तानन्दा
C रामानन्द
D अग्रदास
📖 व्याख्या
वैष्णवों की 'सर्व प्रधान गद्दी' गलता (जयपुर) के संस्थापक स्वामी कृष्णदास पायोहारी थे। वे रामानंदी संप्रदाय के प्रमुख संत थे। गलताजी को 'उत्तर तोताद्रि' और 'मंकी वैली' के नाम से भी जाना जाता है। गलता मंदिर परिसर में प्राकृतिक झरने और सात पवित्र कुंड हैं, और यह स्थान रामानंदी वैष्णव परंपरा का प्रमुख तीर्थ स्थल माना जाता है।
Today Deals

45. दादू वयाल का जन्म हुआ थाः

📚 CET (10+2) 2024
A नागौर में
B बीकानेर में
C कोटा में
D अहमदाबाद में
📖 व्याख्या
दादू दयाल का जन्म 1544 में अहमदाबाद, गुजरात में हुआ था वे भक्ति काल के निर्गुणवादी संत कवि थे, जिन्होंने हिंदू और इस्लाम धर्म के बीच समन्वय स्थापित करने का प्रयास किया। वह दादू पंथ के संस्थापक थे। वह 1603 ईस्वी में अपनी मृत्यु तक राजस्थान राज्य के नारायणा में रहे।

46. बांगड़ की मीरा' के नाम से निम्न में से कौन प्रसिद्ध है ?

📚 COMPILER 2016, CET (स्नातक स्तर) 2024
A गवरी बाई
B भंवरी बाई
C करमा बाई
D ज्ञानमती बाई
📖 व्याख्या
गवरी बाई को 'बांगड़ की मीरा' कहा जाता है उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन कृष्ण भक्ति में समर्पित कर दिया था, इन्हें मीरा का अवतार भी माना जाता है।

47. निम्न में से राजस्थान के कौन-से संत गागरोण के खींची राजपूत शासक थे ?

📚 Jr. Instructor 2024
A धन्ना
B पीपा
C दादूद्याल
D रामदास
📖 व्याख्या
गागरोन (झालावाड़) के शासक प्रताप सिंह खींची, स्वामी रामानंद से दीक्षा लेकर संत पीपा के नाम से प्रसिद्ध हुए। वे राजस्थान में निर्गुण भक्ति परंपरा के प्रमुख संत थे और उन्हें भक्ति आंदोलन का अग्रदूत माना जाता है। दर्जी समाज इन्हें अपना आराध्य देव मानता है। इनकी गुफा टोडारायसिंह (टोंक) में है, जबकि मुख्य मंदिर समदड़ी (अब बालोतरा जिला) में स्थित है।

48. राजस्थान में रामद्वारा की स्थापना किस धार्मिक सम्प्रदाय द्वारा की गई?

📚 Research Officer 2024
A रामनन्दी
B कामड़िया पंथ
C रामस्नेही
D दादू पंथ
📖 व्याख्या
रामस्नेही सम्प्रदाय के प्रार्थना स्थलों को 'रामद्वारा' कहा जाता है। इस सम्प्रदाय की स्थापना संत रामचरण जी महाराज ने 1760 ई. में की थी। इस सम्प्रदाय की मुख्य पीठ भीलवाड़ा के शाहपुरा में स्थित है।
Rajasthan GK

49. लाल दासी सम्प्रदाय के संस्थापक का तीर्थ किस स्थान को माना जाता है ?

📚 Asst. Archivist 2024
A नगला
B रैण
C पुष्कर
D जैतारण
📖 व्याख्या
नगलापीठ लालदासी सम्प्रदाय से संबंधित है। लालदासी सम्प्रदाय की स्थापना संत लालदास ने की थी, जिनका जन्म राजस्थान के अलवर जिले के धोलीदूब (नगला) गाँव में हुआ था। यह सम्प्रदाय भक्ति और सामाजिक सुधारों पर केंद्रित है। संत लालदास ने निर्गुण भक्ति का प्रचार किया। इनकी मुख्य पीठ नगला जहाज भरतपुर में है।

50. निष्कलंक' (पवित्र और पाप रहित) नामक संप्रदाय की स्थापना किसने की?

📚 पशु परिचर 2024, Statistical Officer 2023
A संत राना बाई
B संत मावजी
C महर्षि नवलराम जी
D राम चरण जी
📖 व्याख्या
संत मावजी ने निष्कलंक संप्रदाय की स्थापना की थी। उनका जन्म डूंगरपुर जिले के साबला गाँव में हुआ था। उन्हें भगवान विष्णु का कल्कि अवतार माना जाता है। उनके द्वारा रचित ग्रंथ चोपड़ा कहलाते हैं जो केवल दीपावली के दिन ही बाहर निकाले जाते हैं। संत मावजी द्वारा रचित 'चौपड़ा' नामक ग्रंथ वाद-विवाद (प्रश्न-उत्तर) शैली में लिखे गए हैं।
📱

Rajputana Diary App

Full MCQ, PYQ और Test Series देकर अपनी Rank Check करें। Rajasthan GK की बेहतर तैयारी के लिए Rajputana Diary App डाउनलोड करें।

📲 Download App
❓ Question / Doubt / Correction?

इस पोस्ट से सम्बंधित किसी प्रकार का doubt, correction या कोई सुझाव हो तो, Please इस पोस्ट के comment section की जगह हमारे YouTube channel पर दिए गए discussion वीडियो के कमेंट बॉक्स में पोस्ट लिंक के साथ comment करें।

📝 Comment करने का तरीका:
• Post link
• Question number
• Short Doubt / Correction / सुझाव

✔ Link Copied

👉 Official Discussion Video:
Rajputana Diary YouTube Channel
Mukesh Choudhary

About the Author

Mukesh Choudhary

Mukesh Choudhary को राजस्थान में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी एवं भर्ती परीक्षाओं के परीक्षा पैटर्न और प्रश्नों के स्वरूप की अच्छी समझ है। उनके मार्गदर्शन में यह अध्ययन सामग्री और MCQ content तैयार एवं review किया गया है। Read More...

📲 Telegram 💬 WhatsApp
Scroll to Top