राजस्थान में सहकारिता MCQ Questions with Answers

राजस्थान में सहकारिता MCQ | Latest Important Questions with Answers

इस पोस्ट में राजस्थान का भूगोल एवं अर्थव्यवस्था के टॉपिक राजस्थान में सहकारिता से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न दिए गए हैं।

ये MCQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, RAS, Patwar, Police, LDC, VDO, Fireman, Woman Superwiser, REET तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।

  • Subject: राजस्थान का भूगोल एवं अर्थव्यवस्था
  • Topic: राजस्थान में सहकारिता
  • Last Updated:
  • Content Type: MCQ Practice Set
🔥 Latest Updated Questions for Exams

✍️ Prepared & Reviewed by:
Rajputana Diary – Rajasthan GK Faculty & Content Team (Since 2021)

1. राज्य की प्रथम सहकारी समिति की स्थापना कब व कहाँ की गई-

  • (A) 1904, अजमेर
  • (B) 1905, जयपुर
  • (C) 1904, जयपुर
  • (D) 1905, अजमेर

26 अक्टूबर, 1905 को भिनाय (अजमेर) में राज्य की प्रथम सहकारी समिति की स्थापना की गई थी। यह राजस्थान में सहकारिता आंदोलन की शुरुआत का महत्वपूर्ण चरण था।

2. कॉन्फेड द्वारा 'सहकार दीपोत्सव मेला 2024' का आयोजन कहाँ किया गया ?

  • (A) जयपुर
  • (B) जोधपुर
  • (C) उदयपुर
  • (D) बाड़मेर

इस मेले का आयोजन कॉन्फेड द्वारा जयपुर में नवजीवन सहकारी बाजार, मार्केटिंग अनुभाग के परिसर में 21 अक्टूबर, 2024 से 30 अक्टूबर, 2024 तक किया गया।

3. राजस्थान महिला निधि क्रेडिट को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड का मुख्यालय कहाँ स्थित है?

  • (A) बीकानेर
  • (B) जयपुर
  • (C) जैसलमेर
  • (D) जोधपुर उपभोक्तापुर

राजस्थान महिला निधि क्रेडिट को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड का मुख्यालय जयपुर में स्थित है। यह संस्था महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्य करती है।

4. राज्य में कितने जिला सहकारी भण्डार पंजीकृत है?

  • (A) 36
  • (B) 38
  • (C) Thu Feb 08 1900 00:00:00 GMT+0521 (India Standard Time)
  • (D) 24

राजस्थान में वर्तमान में 38 जिला सहकारी भण्डार पंजीकृत हैं। ये भण्डार उपभोक्ताओं को आवश्यक वस्तुएँ उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने तथा सहकारी गतिविधियों को प्रोत्साहित करने का कार्य करते हैं।

5. राजस्थान राज्य तिलहन उत्पादक सहकारी संघ की स्थापना कब की गई?

  • (A) 03 जून, 1990
  • (B) 01 जुलाई, 1991
  • (C) 03 जुलाई, 1990
  • (D) 12 जून, 1982

यह संघ यूरोपियन आर्थिक समुदाय व विश्व बैंक के सहयोग से स्थापित है। राज्य में इसकी आठ इकाइयों (जालौर, झुंझुनूं, मेड़ता सिटी, गंगानगर, गंगापुर, बीकानेर, कोटा, फतेहनगर) है, जिनमें से वर्तमान में तीन (फतेहनगर, कोटा, गंगानगर) ही संचालित है।

6. बेबी ब्लैंकेट योजना कब प्रारम्भ की गई?

  • (A) 1995
  • (B) 1992
  • (C) 1997
  • (D) 1998

इस योजना में निर्मित भवनों की मरम्मत एवं रख-रखाव हेतु 7 लाख का ऋण 7 वर्ष की अवधि के लिए उपलब्ध कराया जाता है।

7. राज्य में 23 संघों सहित कितनी सहकारी समितियाँ प्रदेश में पंजीकृत है?

  • (A) 42283
  • (B) 40450
  • (C) 35950
  • (D) 37450

राजस्थान में सहकारिता क्षेत्र में 23 संघ (फेडरेशन), 24 मिल्क यूनियन, 38 उपभोक्ता थोक भण्डार, 8,592 प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियाँ, 278 सामान्य क्रय-विक्रय तथा फल एवं सब्जी विपणन समितियाँ सहित कुल 42,283 सहकारी समितियों प्रदेश में पंजीकृत है।

8. प्रधानमंत्री जन औषधि परियोजना के अन्तर्गत कॉनफैड द्वारा कितने जन औषधि केन्द्रों की स्थापना की गई है-

  • (A) Wed Jul 18 1900 00:00:00 GMT+0521 (India Standard Time)
  • (B) Thu Sep 06 1900 00:00:00 GMT+0521 (India Standard Time)
  • (C) Sun Jul 08 1900 00:00:00 GMT+0521 (India Standard Time)
  • (D) Tue Aug 07 1900 00:00:00 GMT+0521 (India Standard Time)

वर्तमान में जन औषधि केन्द्र जोधपुर और झुंझुनूं जिलों में थोक उपभोक्ता भंडार द्वारा और जयपुर में कॉनफैड द्वारा संचालित किए जा रहे हैं।

9. राजस्थान राज्य सहकारी बुनकर संघ की स्थापना किस वर्ष की गई?

  • (A) 1955
  • (B) 1957
  • (C) 1958
  • (D) 1960

26 अगस्त, 1957 को राजस्थान राज्य सहकारी बुनकर संघ की स्थापना की गई। यह संघ सहकारिता के माध्यम से हथकरघा से जुड़े बुनकरों की समस्याओं के समाधान के लिए गठित किया गया।

10. राजस्थान में सहकारी समिति अधिनियम, कब पारित किया गया?

  • (A) 1950
  • (B) 1952
  • (C) 1953
  • (D) 1955

राजस्थान सहकारी समिति अधिनियम वर्ष 1953 में पारित किया गया था। इस अधिनियम ने राज्य में सहकारी संस्थाओं के गठन, संचालन एवं नियमन के लिए कानूनी आधार प्रदान किया।

11. वर्तमान में राज्य में अर्बन कॉपरेटिव बैंकों की संख्या कितनी है?

  • (A) 38
  • (B) 40
  • (C) 41
  • (D) 45

राजस्थान में वर्तमान में 41 अर्बन कॉपरेटिव बैंक कार्यरत हैं। ये बैंक शहरी क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाएँ उपलब्ध कराने तथा सहकारी बैंकिंग प्रणाली को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

12. राज्य की प्रथम सहकारी समिति की स्थापना किस वर्ष की गई?

  • (A) 1905
  • (B) 1907
  • (C) 1908
  • (D) 1910

26 अक्टूबर, 1905 को भिनाय (अजमेर) में राज्य की पहली सहकारी समिति की स्थापना की गई।

13. सहकार ग्राम आवास योजना के तहत् किसानों को खेत पर आवास निर्माण के लिए केन्द्रीय सहकारी बैंकों द्वारा कितना ऋण उपलब्ध करवाया जायेगा?

  • (A) 5 लाख
  • (B) 10 लाख
  • (C) 50 लाख
  • (D) 1 करोड़

इस योजना के तहत् किसानों को 50 लाख रुपये तक का ऋण 3 किस्तों में उपलब्ध करवाया जायेगा। समय पर ऋण चुकाने वाले किसानों को 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान दिया जायेगा।

14. राजस्थान सहकारी शिक्षा एवं प्रबन्ध संस्थान (RICEM), जयपुर की स्थापना कब की गई?

  • (A) वर्ष 1990
  • (B) वर्ष 1994
  • (C) वर्ष 1996
  • (D) वर्ष 1992

राजस्थान सहकारी शिक्षा एवं प्रबन्ध संस्थान (RICEM) की स्थापना वर्ष 1990 में जयपुर में की गई थी। यह संस्थान सहकारी क्षेत्र के कर्मचारियों एवं अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान करता है।

15. भारत सरकार द्वारा जारी अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस 2025 की थीम क्या है-

  • (A) सहकारः हमारा भविष्य
  • (B) को-ऑपरेटिव्स फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट
  • (C) बेहतर जीवन के लिए सहकार
  • (D) सहकारिताः एक बेहतर दुनिया का निर्माण करती है।

05 जुलाई, 2025 को मनाये गये अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस की थीम Co-Operatives: Build a Better World है।

16. बजट घोषणा 2025-26 के अनुसार किसानों को किराये पर खेती सम्बन्धी यंत्र उपलब्ध करवाने के लिए कितने कस्टम हायरिंग केन्द्रों की स्थापना की जाएगी?

  • (A) Tue May 14 1901 00:00:00 GMT+0521 (India Standard Time)
  • (B) Mon Apr 09 1900 00:00:00 GMT+0521 (India Standard Time)
  • (C) Fri Sep 26 1902 00:00:00 GMT+0521 (India Standard Time)
  • (D) Mon Feb 08 1904 00:00:00 GMT+0521 (India Standard Time)

बजट 2025-26 में किसानों को आधुनिक कृषि यंत्र किराये पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 1000 कस्टम हायरिंग केन्द्र स्थापित करने की घोषणा की गई है। इससे कृषि लागत कम होगी और यंत्रीकरण को बढ़ावा मिलेगा।

17. राज्य में कार्यरत क्रय-विक्रय सहकारी समितियों की संख्या है-

  • (A) Sat Jan 12 1901 00:00:00 GMT+0521 (India Standard Time)
  • (B) 278
  • (C) 150
  • (D) 250

राजस्थान में वर्तमान में 278 क्रय-विक्रय सहकारी समितियाँ कार्यरत हैं। ये समितियाँ किसानों को कृषि आदान उपलब्ध कराने तथा उनकी उपज के विपणन में सहायता प्रदान करती हैं।

18. सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं के लिए एकीकृत प्लेटफॉर्म शुरू किया गया है-

  • (A) सहकारिता पोर्टल
  • (B) राजनीर पोर्टल
  • (C) राज सहकार पोर्टल
  • (D) पीएम किसान पोर्टल

सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं को एक मंच पर उपलब्ध कराने के लिए राज सहकार पोर्टल प्रारम्भ किया गया है। इससे लाभार्थियों को ऑनलाइन सुविधाएँ प्राप्त होती हैं।

19. लघु सीमान्त कृषक सेवा पोर्टल' कब लॉन्च किया गया-

  • (A) 16 फरवरी, 2020
  • (B) 16 जनवरी, 2019
  • (C) 16 फरवरी, 2019
  • (D) 16 जनवरी, 2020

लघु एवं सीमान्त किसानों को विभिन्न सहकारी सेवाओं का लाभ ऑनलाइन उपलब्ध कराने हेतु लघु सीमान्त कृषक सेवा पोर्टल 16 फरवरी, 2019 को लॉन्च किया गया था।

20. राज्य में उपभोक्ता को उत्तम गुणवत्ता की वस्तुओं को उचित मूल्य दिलवाने के लिए किस संघ की स्थापना की गई?

  • (A) राजस्थान राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ
  • (B) राजस्थान राज्य सहकारी मुद्रणालय संघ
  • (C) राजस्थान सहकारी डेयरी संघ
  • (D) राजस्थान सहकारी बुनकर संघ

राजस्थान राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ लिमिटेड (कॉनफैड) की स्थापना वर्ष 1967 में जयपुर में की गई।

21. राष्ट्रीय सहकारी मसाला मेला 2024 का आयोजन कहाँ किया गया ?

  • (A) जयपुर
  • (B) जोधपुर
  • (C) बीकानेर
  • (D) अजमेर

यह मेला 19 मई से 28 मई, 2024 तक जवाहर कला केन्द्र, जयपुर में आयोजित किया गया।

22. राजस्थान राज्य सहकारी विपणन संघ लिमिटेड (राजफैड) की स्थापना कब हुई ?

  • (A) 01 नवम्बर, 1957
  • (B) 25 नवम्बर, 1957
  • (C) 16 दिसम्बर, 1960
  • (D) 26 नवम्बर, 1957

राजस्थान राज्य सहकारी विपणन संघ लिमिटेड (राजफैड) की स्थापना 26 नवम्बर, 1957 को की गई थी। यह राज्य की शीर्ष सहकारी विपणन संस्था है।

23. स्वरोजगार क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत गैर-कृषि गतिविधियों के लिए कितने वर्ष तक की अवधि के लिए ऋण उपलब्ध करवाया जाता है?

  • (A) 05 वर्ष
  • (B) 03 वर्ष
  • (C) 02 वर्ष
  • (D) 06 वर्ष

इस योजना के अंतर्गत गैर-कृषि गतिविधियों के लिए 50 हजार रुपये तक का ऋण 05 वर्ष तक की अवधि के लिए उपलब्ध करवाया जाता है।

24. सहकारिता के क्षेत्र में किसान साखपत्र वितरित करने वाला देश का प्रथम राज्य कौनसा है-

  • (A) हरियाणा
  • (B) राजस्थान
  • (C) मध्यप्रदेश
  • (D) पंजाब

राजस्थान सहकारिता के क्षेत्र में किसान साखपत्र वितरित करने वाला देश का प्रथम राज्य है। इस पहल से किसानों को ऋण सुविधाएँ सरल एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराई गईं।

25. कृषि उपज गिरवी ऋण योजना में कृषकों को कृषि उपज गिरवी रखने पर कितने प्रतिशत की दर से ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है?

  • (A) 05 प्रतिशत
  • (B) 03 प्रतिशत
  • (C) 10 प्रतिशत
  • (D) 07 प्रतिशत

कृषि उपज गिरवी ऋण योजना के अंतर्गत कृषकों को अपनी कृषि उपज गिरवी रखने पर 3 प्रतिशत ब्याज दर से ऋण उपलब्ध करवाया जाता है, जिससे उन्हें उपज का उचित मूल्य मिलने तक आर्थिक सहायता प्राप्त होती है।

26. राज्य की प्रथम सहकारी कृषि बैंक की स्थापना कब व कहाँ की गई-

  • (A) 1905, अजमेर
  • (B) 1904, डीग
  • (C) 1904, जयपुर
  • (D) 1905, ब्यावर

राजस्थान की प्रथम सहकारी कृषि बैंक की स्थापना वर्ष 1904 में डीग (भरतपुर) में की गई थी। यह राज्य में सहकारी बैंकिंग व्यवस्था की शुरुआत का महत्वपूर्ण कदम था।

27. राजस्थान कृषक ऋण माफी योजना 2019 के तहत् राजस्थान सरकार ने किस वर्ष तक बकाया सभी लघु अवधि के मानदण्डों के पात्र किसानों का ऋण माफ कर दिया?

  • (A) 31 दिसम्बर, 2018 तक
  • (B) 31 अक्टूबर, 2018 तक
  • (C) 30 नवम्बर, 2018 तक
  • (D) 30 सितम्बर, 2018 तक

राजस्थान कृषक ऋण माफी योजना 2019 के अंतर्गत 30 नवम्बर, 2018 तक बकाया सभी पात्र लघु अवधि कृषि ऋणों को माफ करने का प्रावधान किया गया था।

28. राजस्थान राज्य अर्बन बैंक्स फेडरेशन लिमिटेड कहाँ स्थित है-

  • (A) जयपुर
  • (B) जोधपुर
  • (C) गंगानगर
  • (D) इनमें से कोई नहीं

यह संस्था राजस्थान में नागरिक सहकारी बैंकों की शीर्ष संस्था है। इसका मुख्यालय जयपुर में स्थित है तथा यह राज्य के अर्बन कोऑपरेटिव बैंकों के समन्वय एवं विकास का कार्य करती है।

29. वर्ष 1986 में राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम व विश्व बैंक के सहयोग से स्थापित मॉर्डन सहकारी कताई मिल किस नाम से संचालित है?

  • (A) श्रीगंगानगर सहकारी कॉटन कॉम्प्लेक्स
  • (B) राजस्थान सहकारी डेयरी संघ
  • (C) श्रीगंगानगर सहकारी तिलहन प्रोसेसिंग मिल्स
  • (D) उपरोक्त सभी

वर्ष 1986 में राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम एवं विश्व बैंक के सहयोग से स्थापित मॉर्डन सहकारी कताई मिल वर्तमान में श्रीगंगानगर सहकारी कॉटन कॉम्प्लेक्स के नाम से संचालित है।

30. महिला विकास ऋण योजना का मुख्य उद्देश्य है-

  • (A) गैर-कृषि और डेयरी व्यवसाय के लिए महिलाओं को ऋण उपलब्ध करवाना।
  • (B) महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए 15 लाख रुपये की राशि उपलब्ध करवाना।
  • (C) महिलाओं को दोपहर का भोजन उपलब्ध करवाना।
  • (D) उपर्युक्त में से कोई नहीं

महिला विकास ऋण योजना का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार हेतु प्रोत्साहित करना तथा गैर-कृषि एवं डेयरी व्यवसाय के लिए ऋण उपलब्ध कराकर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

31. महिला सहकारिताओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को कितने लाख रुपये की राशि आवंटित की गई है?

  • (A) 10 लाख
  • (B) 15 लाख
  • (C) 20 लाख
  • (D) 25 लाख

महिला सहकारिताओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने के लिए 15 लाख रुपये तक की राशि उपलब्ध कराई जाती है। इससे महिला उद्यमिता को बढ़ावा मिलता है।

32. राजस्थान राज्य सहकारी मुद्रणालय लिमिटेड की स्थापना कब हुई-

  • (A) 1966
  • (B) 1965
  • (C) 1960
  • (D) 1970

राजस्थान राज्य सहकारी मुद्रणालय लिमिटेड की स्थापना वर्ष 1960 में की गई थी। इसका उद्देश्य सहकारी संस्थाओं एवं विभागों के मुद्रण कार्यों को व्यवस्थित रूप से संचालित करना है।

33. राजस्थान राज्य तिलहन उत्पादन सहकारी संघ (तिलम संघ) के तहत् राज्य में कितनी इकाइयाँ संचालित है?

  • (A) 5
  • (B) 6
  • (C) 4
  • (D) 8

तिलम संघ, यूरोपियन आर्थिक समुदाय व विश्व बैंक के सहयोग से स्थापित है।

34. राज्य में कितने प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंक कार्यरत है-

  • (A) 37
  • (B) 36
  • (C) 30
  • (D) Wed Jan 24 1900 00:00:00 GMT+0521 (India Standard Time)

राजस्थान में वर्तमान में 36 प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंक कार्यरत हैं। ये बैंक किसानों को दीर्घकालीन कृषि ऋण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

35. ग्राम पंचायत स्तर पर सहकारी समितियाँ गठित करने और उसके बारे में सुझाव देने हेतु गठित समिति कौनसी है-

  • (A) महंता समिति
  • (B) लक्ष्मणराव समिति
  • (C) दीक्षित समिति
  • (D) इनमें से कोई नहीं

ग्राम पंचायत स्तर पर सहकारी समितियों के गठन एवं उनके सुदृढ़ीकरण संबंधी सुझाव देने के लिए दीक्षित समिति का गठन किया गया था।

36. अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस कब मनाया जाता है-

  • (A) अगस्त माह के प्रथम शनिवार
  • (B) जुलाई माह के आखिरी शनिवार
  • (C) अगस्त माह के आखिरी शनिवार
  • (D) जुलाई माह के प्रथम शनिवार

अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस प्रत्येक वर्ष जुलाई माह के प्रथम शनिवार को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य सहकारिता आंदोलन के महत्व और उपलब्धियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

37. प्राथमिक भूमि विकास बैंकों के माध्यम से कृषकों को दीर्घकालीन ऋण सुविधा प्रदान करने वाला बैंक है-

  • (A) राजसीको
  • (B) राजफैड
  • (C) नाबार्ड
  • (D) राजस्थान राज्य सहकारी भूमि विकास बैंक

राजस्थान राज्य सहकारी भूमि विकास बैंक किसानों को प्राथमिक भूमि विकास बैंकों के माध्यम से दीर्घकालीन ऋण उपलब्ध कराता है। यह ऋण भूमि सुधार, सिंचाई एवं कृषि विकास कार्यों के लिए दिया जाता है।

38. संयुक्त राष्ट्र संघ ने किस वर्ष को 'अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष' घोषित किया-

  • (A) 2014
  • (B) 2020
  • (C) 2018
  • (D) 2025

संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 2025 को अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष घोषित किया है। इसका उद्देश्य सहकारी संस्थाओं की भूमिका को वैश्विक स्तर पर प्रोत्साहित करना है।

39. 97वां संविधान संशोधन सम्बन्धित है-

  • (A) नाबार्ड
  • (B) अनिवार्य शिक्षा
  • (C) सहकारी समितियाँ
  • (D) दल बदल कानून

97वाँ संविधान संशोधन सहकारी समितियों से संबंधित है। इसके माध्यम से सहकारी समितियों को संवैधानिक दर्जा प्रदान किया गया तथा उनके लोकतांत्रिक एवं स्वायत्त संचालन को सुनिश्चित किया गया।

40. कृषि एवं ग्रामीण विकास क्रियाओं की सभी प्रकार की साख आवश्यकताओं की पूर्ति करने वाली एकमात्र संस्था है-

  • (A) राजसीको
  • (B) नाबार्ड
  • (C) नैफेड
  • (D) इफको

नाबार्ड (NABARD) कृषि एवं ग्रामीण विकास से जुड़ी सभी प्रकार की साख आवश्यकताओं की पूर्ति करने वाली शीर्ष वित्तीय संस्था है। इसकी स्थापना 1982 में की गई थी।

41. राजस्थान राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड (APEX Bank) का मुख्यालय है-

  • (A) जयपुर
  • (B) जोधपुर
  • (C) कोटा
  • (D) सलूम्बर

राजस्थान राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड (एपेक्स बैंक) का मुख्यालय जयपुर में स्थित है। यह राज्य की शीर्ष सहकारी बैंकिंग संस्था है।

42. राजस्थान सहकारी डेयरी फेडरेशन (RCDF) का प्रधान कार्यालय कहाँ है-

  • (A) जोधपुर
  • (B) डीग
  • (C) जयपुर
  • (D) अलवर

राजस्थान सहकारी डेयरी फेडरेशन (RCDF) का प्रधान कार्यालय जयपुर में स्थित है। यह राज्य में दुग्ध सहकारी आंदोलन का शीर्ष संगठन है।

43. किसानों को कृषि ऋण एवं साख की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए राज्य सरकार द्वारा कौनसी योजना प्रारम्भ की गई है-

  • (A) सहकारी आवास योजना
  • (B) सहकारी किसान कल्याण योजना
  • (C) सहकारी ग्राम आवास योजना
  • (D) राज सहकार विकास योजना

किसानों की कृषि ऋण एवं साख संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा सहकारी किसान कल्याण योजना प्रारम्भ की गई है।

44. प्रदेश में असंगठित वर्ग यथा श्रमिक, दस्तकार, छोटे दस्तकार, छोटे व्यवसायी, महिलाएँ, नाई, धोबी, मोची आदि को सहकारी समितियों के माध्यम से आर्थिक सम्बल प्रदान करने की योजना है-

  • (A) सहकार मंगल योजना
  • (B) सहकार प्रभा योजना
  • (C) अभिनव सहकारिता योजना
  • (D) सहकार सुगम योजना

सहकार मंगल योजना के माध्यम से असंगठित वर्गों को सहकारी समितियों के जरिए आर्थिक सहायता एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाते हैं।

45. किस योजना के अन्तर्गत गृह निर्माण समितियों / प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के सदस्यों के आवास निर्माण हेतु दीर्घकालीन ऋण उपलब्ध कराया जाता है?

  • (A) सहकारी विकास ऋण योजना
  • (B) सहकारी आवास योजना
  • (C) सहकार ग्राम आवास योजना
  • (D) सहकारी शहरी आवास योजना

सहकारी आवास योजना के अंतर्गत गृह निर्माण समितियों एवं प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के सदस्यों को आवास निर्माण हेतु दीर्घकालीन ऋण उपलब्ध कराया जाता है।

46. राजफैड द्वारा संचालित सहकारी कीटनाशक दवा निर्माण संयंत्र और पशु आहार संयंत्र स्थित है-

  • (A) बस्सी (चित्तौड़गढ़)
  • (B) सोजत (पाली)
  • (C) झोटवाड़ा (जयपुर)
  • (D) तिलवाड़ा (बालोतरा)

राजफैड द्वारा संचालित सहकारी कीटनाशक दवा निर्माण संयंत्र एवं पशु आहार संयंत्र झोटवाड़ा (जयपुर) में स्थित हैं। ये कृषि एवं पशुपालन क्षेत्र को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराते हैं।

47. राजस्थान में सहकारी कताई मिलों का संचालन कौन करता है-

  • (A) राजफैड
  • (B) तिलम् संघ
  • (C) स्पिन फैड
  • (D) राजस संघ

राजस्थान में सहकारी कताई मिलों का संचालन स्पिन फैड द्वारा किया जाता है। यह संस्था सहकारी कताई मिलों के प्रबंधन एवं संचालन के लिए गठित की गई है।

48. राजस्थान राज्य सहकारी स्पिनिंग व जिनिंग मिल्स फेडरेशन लिमिटेड की स्थापना कब की गई?

  • (A) 01 अप्रैल, 1994
  • (B) 01 अप्रैल, 1993
  • (C) 05 मार्च, 1995
  • (D) 05 मार्च, 1996

राजस्थान राज्य सहकारी स्पिनिंग व जिनिंग मिल्स फेडरेशन लिमिटेड की स्थापना 01 अप्रैल, 1993 को की गई थी। इसका उद्देश्य सहकारी कताई एवं जिनिंग इकाइयों का संचालन करना है।

49. राजस्थान राज्य सहकारी आवासन संघ लिमिटेड की स्थापना की गई-

  • (A) अगस्त 1956
  • (B) अक्टूबर 1981
  • (C) दिसम्बर 1970
  • (D) मार्च 1956

राजस्थान राज्य सहकारी आवासन संघ लिमिटेड की स्थापना दिसम्बर 1970 में की गई थी। यह संस्था सहकारी आवास योजनाओं के विकास एवं संचालन का कार्य करती है।

50. निम्न में से कहाँ पर सहकारी कताई मिल स्थापित नहीं है-

  • (A) जयपुर
  • (B) गंगापुर
  • (C) गुलाबपुरा
  • (D) हनुमानगढ़

राजस्थान में गंगापुर, गुलाबपुरा एवं हनुमानगढ़ में सहकारी कताई मिलें स्थापित हैं, जबकि जयपुर में सहकारी कताई मिल स्थापित नहीं है।

51. वर्तमान में केन्द्रीय सहकारी बैंकों की संख्या है-

  • (A) 19
  • (B) 29
  • (C) 39
  • (D) 35

राजस्थान में वर्तमान में 29 केन्द्रीय सहकारी बैंक कार्यरत हैं। ये बैंक जिला स्तर पर सहकारी बैंकिंग सेवाएँ प्रदान करते हैं।

52. सहकारिता के झण्डे में कितनी पट्टियाँ है-

  • (A) 9
  • (B) 7
  • (C) 8
  • (D) 6

सहकारिता के ध्वज में कुल 7 रंगीन पट्टियाँ होती हैं। ये विभिन्नता में एकता, सहयोग एवं सामूहिक विकास का प्रतीक मानी जाती हैं।

53. राजस्थान राज्य सहकारी क्रय-विक्रय संघ का संक्षिप्त नाम क्या है?

  • (A) राजकोप
  • (B) राजफैड
  • (C) राजसहकार
  • (D) राजसंघ

राजस्थान राज्य सहकारी क्रय-विक्रय संघ का संक्षिप्त नाम राजफैड (RAJFED) है। यह राज्य की प्रमुख सहकारी विपणन संस्था है।

54. सुमेलित कीजिए: (योजना - प्रारम्भ तिथि) 1. अभिनव सहकारिता -1. 2002-03 2. ज्ञानसागर ऋण योजना -2. 11 सितम्बर, 2002 3. सहकार प्रभा योजना -3. 10 मई, 2001 4. सहकार सुगम कार्ड योजना -4. 3 मई, 2021

  • (A) 1234
  • (B) 4321
  • (C) 3214
  • (D) 2314

दिए गए सुमेलन के अनुसार अभिनव सहकारिता योजना (2002-03), ज्ञानसागर ऋण योजना (11 सितम्बर, 2002), सहकार प्रभा योजना (10 मई, 2001) तथा सहकार सुगम कार्ड योजना (3 मई, 2002) का सही कूट 1234 है।

❓ Question / Doubt / Correction?

Agar aapko kisi MCQ me doubt, correction ya suggestion lagta hai, to please is post ke comment section ki jagah humare YouTube channel par dedicated discussion video ke comment box me post link ke sath comment karein.

📝 Comment karne ka format:
• MCQ Post ka link
• Question number
• Short doubt / correction



👉 Official Discussion Video:
Rajputana Diary YouTube Channel
Mukesh Khunga

About the Author

Mukesh Khunga

Mukesh Khunga को राजस्थान में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी एवं भर्ती परीक्षाओं के परीक्षा पैटर्न और प्रश्नों के स्वरूप की अच्छी समझ है। उनके मार्गदर्शन में यह अध्ययन सामग्री और MCQ content तैयार एवं review किया गया है। Read More...

📲 Telegram 💬 WhatsApp
Scroll to Top