राजस्थान में पशुपालन MCQ Questions with Answers

राजस्थान में पशुपालन MCQ Quiz | Practice Set with Detailed Explanation

इस पोस्ट में राजस्थान का भूगोल एवं अर्थव्यवस्था के टॉपिक राजस्थान में पशुपालन से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न दिए गए हैं।

ये MCQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, RAS, Patwar, Police, LDC, VDO, Fireman, Woman Superwiser, REET तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।

  • Subject: राजस्थान का भूगोल एवं अर्थव्यवस्था
  • Topic: राजस्थान में पशुपालन
  • Last Updated:
  • Content Type: MCQ Practice Set
🔥 Latest Updated Questions for Exams

✍️ Prepared & Reviewed by:
Rajputana Diary – Rajasthan GK Faculty & Content Team (Since 2021)

1. बजट घोषणा 2025-26 के अनुसार गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना के तहत् प्रथम चरण में कितने गौ पालकों को ऋण उपलब्ध करवाया जायेगा?

  • (A) 5 लाख
  • (B) 7 लाख
  • (C) 9 लाख
  • (D) 13 लाख

इस योजना के तहत् गौपालकों को 01 लाख रुपये का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।

2. निम्नलिखित में से कौनसा कथन सत्य है-

  • (A) केन्द्रीय भेड़ नस्ल सुधार केन्द्र जालौर में स्थित है।
  • (B) राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केन्द्र बारां में स्थित है।
  • (C) केन्द्रीय पशु नस्ल सुधार केन्द्र चित्तौड़गढ़ में स्थित है।
  • (D) राष्ट्रीय ऊँट अनुसंधान केन्द्र बीकानेर में स्थित है।

राष्ट्रीय ऊँट अनुसंधान केन्द्र बीकानेर में स्थित है। यह भारत में ऊँटों के संरक्षण, प्रजनन एवं अनुसंधान के लिए प्रसिद्ध संस्थान है। राजस्थान में ऊँट पालन से संबंधित कई महत्वपूर्ण शोध कार्य यहाँ किए जाते हैं।

3. आदिवासी मछुआरों के उत्थान हेतु मत्स्य विभाग द्वारा शून्य राजस्व मॉडल आधारित योजना (आजीविका मॉडल) राज्य के 3 जलाशयों पर लागू किया गया है। निम्न में से कौनसा इनमें शामिल नहीं है?

  • (A) बीसलपुर
  • (B) माही बजाज सागर
  • (C) जयसमंद
  • (D) कड़ाना बैंक वाटर

शून्य राजस्व मॉडल आधारित आजीविका योजना आदिवासी मछुआरों के आर्थिक उत्थान के लिए शुरू की गई है। यह योजना माही बजाज सागर, जयसमंद और कड़ाना बैंक वाटर जलाशयों पर लागू की गई, जबकि बीसलपुर इसमें शामिल नहीं है।

4. राज सरस सुरक्षा कवच बीमा योजना का 8वाँ चरण किस वर्ष लागू किया गया?

  • (A) 2017
  • (B) 2018
  • (C) Sat Jul 15 1905 00:00:00 GMT+0521 (India Standard Time)
  • (D) 2024

यह योजना डेयरी फैडरेशन एवं यूनाइटेड इंडिया इन्स्योरेन्स कम्पनी लिमिटेड द्वारा संचालित है। यह योजना 1 जनवरी, 2017 से लागू है। यह एक व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना है, इसका 8वाँ चरण 1 फरवरी, 2024 से लागू किया गया है। इसमें दुग्ध उत्पादक की मृत्यु / पूर्ण स्थायी विकलांगता पर 5.00 लाख रुपए तथा आंशिक विकलांगता पर 2.50 लाख रुपए की बीमा राशि देय है।

Rajputana Diary Rajasthan GK MCQ

5. दुधारू पशुओं के उन्नत नस्ल के तहत् कृत्रिम गर्भाधान (Artificial Insemination) हेतु दी जा रही अनुदान राशि को 50 प्रतिशत से बढ़ाकर बढ़ाकर कितने प्रतिशत किया गया ?

  • (A) 75 प्रतिशत
  • (B) 80 प्रतिशत
  • (C) 60 प्रतिशत
  • (D) 100 प्रतिशत

बजट 2025-26 में आगामी वर्षों के लिए प्रथम 2 AI पर 75 प्रतिशत अनुदान देने की घोषणा की गई। इससे पशुपालकों को उन्नत नस्ल के पशु तैयार करने में सहायता मिलेगी तथा दुग्ध उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।

6. राज्य सरकार द्वारा राष्ट्रीय पशुधन बीमा योजना 2022 की शुरुआत किस गाँव से की गयी?

  • (A) धानक्या गाँव
  • (B) पाल गाँव
  • (C) मेनार गाँव
  • (D) खींचन गाँव

इस योजना में पशुपालक गाय, भैंस, घोड़ा, गधा, खच्चर, ऊँट, भेड़, बकरी, सुअर आदि का बीमा करवा सकता है। एक परिवार में अधिकतम 5 पशुओं का बीमा किया जा सकता है।

7. मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के अन्तर्गत प्रथमतः कितने लाख दुधारू गाय/भैंस का वीमा किया जायेगा?

  • (A) 5 लाख
  • (B) 3 लाख
  • (C) 7 लाख
  • (D) 9 लाख

इस योजना के अन्तर्गत प्रथमतः 5-5 लाख दुधारू गाय/भैंस, 5-5 लाख भेड़ / बकरी तथा 1 लाख उष्ट्र वंश (ऊँट) का बीमा किया जायेगा। बजट 2025-26 में योजना का दायरा बढ़ाने की घोषणा भी की गई है।

8. कौनसी योजना पशुपालन विभाग की विभिन्न सुविधाओं यथा टैगिंग, टीकाकरण, बीमा, कृत्रिम गर्भाधान आदि से लाभान्वित करने के उद्देश्य से प्रारम्भ की गई है?

  • (A) पशु मंगल योजना
  • (B) पशु मित्र योजना
  • (C) वेटरनरी मित्र योजना
  • (D) पशु संबल योजना

पशु मित्र योजना के माध्यम से पशुपालकों को टैगिंग, टीकाकरण, बीमा तथा कृत्रिम गर्भाधान जैसी सुविधाएँ उपलब्ध करवाई जाती हैं। इस योजना में प्रशिक्षित बेरोजगार युवाओं को भी रोजगार दिया जाता है।

Rajputana Diary test series and mcq

9. मेडिकल सेवा 108 की तर्ज पर 1962 मोबाइल वेटरनरी सेवा का शुभारम्भ कव किया गया?

  • (A) 23 फरवरी, 2023
  • (B) 23 फरवरी, 2024
  • (C) 24 फरवरी, 2023
  • (D) 24 फरवरी, 2024

इस मोबाइल वेटरनरी सेवा के माध्यम से पशुपालकों को घर बैठे पशु चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध करवाई जा रही हैं। यह सेवा राजस्थान में पशु स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शुरू की गई।

10. घोड़े की हीं नस्ल के रूप में भारत सरकार द्वारा हाल ही में गजट नोटिफाइड किया गया है, यह है-

  • (A) काठियावाड़ी
  • (B) मारवाड़ी
  • (C) भीमथड़ी
  • (D) मालानी

भीमथड़ी घोड़े की नस्ल को भारत सरकार द्वारा हाल ही में गजट नोटिफाइड किया गया है। यह नस्ल अपनी शक्ति, सहनशीलता और उपयोगिता के लिए प्रसिद्ध मानी जाती है।

11. निम्न में से असुमेलित युग्म है-

  • (A) बकरी की गर्भावधि - 155 दिन
  • (B) भेड़ की गर्भावधि - 210 दिन
  • (C) गाय की गर्भावधि - 280 दिन
  • (D) भैस की गर्भावधि - 310 दिन

बकरी व भेड़ दोनों की गर्भावधि लगभग 155 दिन होती है। इसलिए भेड़ की गर्भावधि 210 दिन बताना गलत है। गाय की गर्भावधि लगभग 280 दिन तथा भैंस की लगभग 310 दिन होती है।

12. राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मवेशी आधारित अर्थव्यवस्था में हो रहे नवाचारों की जानकारी साझा करने के उद्देश्य से प्रकाशित किया जाता है।

  • (A) गोपालक वाणी
  • (B) कृषि चौपाल
  • (C) बीणे री बात्यां
  • (D) एनिमल रेडियो

गोपालक वाणी प्रकाशन का उद्देश्य पशुपालन एवं मवेशी आधारित अर्थव्यवस्था में हो रहे नवीन नवाचारों की जानकारी पशुपालकों तक पहुँचाना है। इससे आधुनिक तकनीकों का प्रचार-प्रसार होता है।

Rajasthan GK Previous Year Questions

13. निम्न में से गाय की नस्ल नहीं है ?

  • (A) सांचोरी
  • (B) हरियाणवी
  • (C) मालवी
  • (D) सुरती

सूरती भैंस की नस्ल है। जबकि सांचोरी, हरियाणवी और मालवी गाय की प्रमुख नस्लें हैं। सूरती भैंस मुख्यतः गुजरात क्षेत्र में पाई जाती है।

14. गोपाल योजना प्रारम्भ हुई थी ?

  • (A) 1977
  • (B) 1980
  • (C) 1990
  • (D) 1998

गोपाल योजना 2 अक्टूबर, 1990 से राजस्थान के दक्षिण-पूर्वी 10 जिलों में प्रारम्भ की गई। इसका उद्देश्य ग्रामीण युवकों को गोपालक के रूप में प्रशिक्षित कर पशुपालन को बढ़ावा देना था।

15. पशुओं की सर्वश्रेष्ठ नस्ल के अनुसार निम्न में से असुमेलित युग्म है ?

  • (A) बकरी - जखराना
  • (B) गाय-राठी
  • (C) भैस- बदावरी
  • (D) भेड़-चोकला

भैंस की सर्वश्रेष्ठ नस्ल मुर्रा मानी जाती है। बदावरी नस्ल भी भैंस की नस्ल है, लेकिन इसे सर्वश्रेष्ठ नस्ल नहीं माना जाता। जखराना बकरी तथा चोकला भेड़ की प्रसिद्ध नस्ल है।

16. चोकला भेड़ का प्रजनन केन्द्र कहाँ स्थित है ?

  • (A) नोहर (हनुमानगढ़)
  • (B) कोडमदेसर (बीकानेर)
  • (C) बीदासर (चुरू)
  • (D) पूगल (बीकानेर)

चोकला भेड़ का प्रजनन केन्द्र कोडमदेसर, बीकानेर में स्थित है। चोकला नस्ल की भेड़ अपनी उत्तम गुणवत्ता की ऊन के लिए प्रसिद्ध है।

Rajputana Diary MCQ App

17. केन्द्रीय भेड़ व ऊन अनुसंधान केन्द्र अविकानगर (टोंक) की स्थापना कब हुई थी ?

  • (A) 1962
  • (B) 1985
  • (C) 1993
  • (D) 1998

केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान केन्द्र, अविकानगर (टोंक) की स्थापना वर्ष 1962 में की गई थी। यह संस्थान भेड़ पालन एवं ऊन उत्पादन से संबंधित अनुसंधान कार्यों के लिए प्रसिद्ध है।

18. निम्न में से कौन सा पशु मेला डीडवाना-कुचामन से संबंधित है?

  • (A) शिवरात्रि पशु मेला
  • (B) वीर तेजाजी पशु मेला
  • (C) बलदेव पशु मेला
  • (D) रामदेव पशु मेला

वीर तेजाजी पशु मेला परबतसर (डीडवाना-कुचामन) में श्रावण पूर्णिमा से भाद्रपद अमावस्या तक भरता है। यह राजस्थान का प्रसिद्ध राज्यस्तरीय पशु मेला है।

19. निम्न में से कौन सी गाय की नस्ल नहीं है?

  • (A) राठी
  • (B) चोकला
  • (C) थारपारकर
  • (D) कांकरेज

चोकला नस्ल भेड़ की होती है, जबकि राठी, थारपारकर और कांकरेज गाय की प्रमुख नस्लें हैं। चोकला भेड़ मुख्यतः उत्तम ऊन उत्पादन के लिए जानी जाती है।

20. चन्द्रभागा पशु मेला कहाँ भरता है?

  • (A) भीलवाड़ा
  • (B) डीडवाना-कुचामन
  • (C) करौली
  • (D) झालावाड़

चन्द्रभागा पशु मेला का आयोजन कार्तिक शुक्ल एकादशी से मार्गशीर्ष कृष्ण पंचमी तक झालरापाटन (झालावाड़) में किया जाता है। यह राजस्थान का प्रसिद्ध पशु एवं सांस्कृतिक मेला है।

21. राजस्थान पशुधन निःशुल्क आरोग्य योजना कब प्रारम्भ की गई थी?

  • (A) 15 अगस्त, 2010
  • (B) 15 अगस्त, 2011
  • (C) 15 अगस्त, 2012
  • (D) 15 अगस्त, 2013

राजस्थान पशुधन निःशुल्क आरोग्य योजना की शुरुआत 15 अगस्त, 2012 को की गई थी। इस योजना का उद्देश्य पशुपालकों को निःशुल्क पशु चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना था।

22. बजट घोषणा 2024-25 के अनुसार किस जिले में 'मिल्क पाउडर प्लांट' की स्थापना की जायेगी?

  • (A) जयपुर
  • (B) पाली
  • (C) जोधपुर
  • (D) गंगानगर

बजट घोषणा 2024-25 में पाली जिले में मिल्क पाउडर प्लांट स्थापित करने की घोषणा की गई। इसका उद्देश्य दुग्ध प्रसंस्करण क्षमता बढ़ाना तथा डेयरी क्षेत्र को मजबूत करना है।

23. निम्न में से किस जिले में एक ही मैदान पर वर्ष में दो बार राज्यस्तरीय पशु मेलों का आयोजन होता है?

  • (A) नागौर
  • (B) झालावाड़
  • (C) बाड़मेर
  • (D) अजमेर

झालरापाटन (झालावाड़) में गौमती सागर पशुमेले का आयोजन वैशाख शुक्ल 13 से ज्येष्ठ कृष्णा 5 तक व चन्द्रभागा पशुमेला का आयोजन कार्तिक शुक्ल एकादशी से मार्गशीर्ष कृष्ण पंचमी तक किया जाता है।

24. भैंस प्रजनन व अनुसंधान केन्द्र स्थित है -

  • (A) अविका नगर
  • (B) गलिया कोट
  • (C) रामसर
  • (D) बल्लभ नगर

भैंस प्रजनन एवं अनुसंधान केन्द्र बल्लभ नगर (उदयपुर) में स्थित है। यहाँ भैंसों की उन्नत नस्लों के विकास एवं अनुसंधान कार्य किए जाते हैं।

Today Deals

25. भेड़ की किस नस्ल को चनोथर भी कहा जाता है-

  • (A) मालपुरी
  • (B) बागड़ी
  • (C) सोनाड़ी
  • (D) मगरा

चनोथर / सोनाड़ी यह चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, राजसमंद, उदयपुर एवं सलूम्बर जिलों में पाई जाने वाली नस्ल है। इस नस्ल के कान चरते समय जमीन को स्पर्श करते हैं तथा यह अधिक दूध देने वाली भेड़ मानी जाती है।

26. सरस सामूहिक आरोग्य बीमा योजना का 16वाँ चरण किस वर्ष प्रारम्भ किया गया ?

  • (A) नवम्बर 2023
  • (B) नवम्बर 2022
  • (C) दिसम्बर 2021
  • (D) दिसम्बर 2020

इस योजना का 16वाँ चरण 29 नवम्बर, 2023 से प्रारम्भ किया गया। इसमें जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघों द्वारा दुग्ध उत्पादकों का बीमा किया जाता है।

27. राजकीय सूकर फॉर्म कहाँ है -

  • (A) जयपुर
  • (B) अजमेर
  • (C) अलवर
  • (D) कोटपूतली-बहरोड़

राजस्थान का राजकीय सूकर फार्म अलवर जिले में स्थित है। यहाँ सूकर पालन एवं नस्ल सुधार से संबंधित कार्य किए जाते हैं।

28. राजस्थान की सबसे पुरानी डेयरी 'पद्मा डेयरी' किस जिले में स्थित है-

  • (A) गंगानगर
  • (B) खैरथल तिजारा
  • (C) सवाई माधोपुर
  • (D) अजमेर

राजस्थान की सबसे पुरानी डेयरी पद्मा डेयरी अजमेर में स्थित है। यह राज्य में डेयरी विकास के प्रारम्भिक केन्द्रों में से एक मानी जाती है।

Rajputana Diary MCQ App

29. श्री कार्तिक पशु मेला किस स्थान पर भरता है?

  • (A) भरतपुर
  • (B) नवलगढ़
  • (C) नागौर
  • (D) पुष्कर

यह ध्यान रहे पशुपालन विभाग द्वारा जारी पशु मेला कैलेण्डर में पुष्कर पशु मेले को कार्तिक पशु मेला लिखा गया है। यह भी ध्यान रखें कि झालरापाटन का चन्द्रभागा पशुमेला भी कार्तिक मास में भरता है।

30. 19वीं पशुगणना की तुलना में 20वीं पशुगणना में राजस्थान में पशुधन में कितने प्रतिशत की कमी आई है?

  • (A) 0.0127
  • (B) 0.083
  • (C) 0.058
  • (D) 0.0161

2012 की पशुगणना के अनुसार राजस्थान में कुल पशुधन 577 लाख था, जो 2019 की पशुगणना में घटकर 568.01 लाख हो गया। इस प्रकार लगभग 1.61 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई।

31. राजस्थान ऊन उत्पादन में देशभर में प्रथम स्थान रखता है, जो कि भारत के कुल ऊन उत्पादन का ........... प्रतिशत है?

  • (A) 0.4798
  • (B) 0.303
  • (C) 0.458
  • (D) 0.7152

राजस्थान देश में सर्वाधिक ऊन उत्पादन करने वाला राज्य है। वर्ष 2018-19 में यहाँ 145 लाख किलोग्राम ऊन उत्पादन हुआ, जो 2022-23 में बढ़कर 161.2 लाख किलोग्राम हो गया।

32. राजस्थान सहकारी डेयरी फेडरेशन लिमिटेड (RCDF) का मुख्यालय कहाँ स्थित है?

  • (A) जोधपुर
  • (B) बीकानेर
  • (C) जयपुर
  • (D) सलूम्बर

राजस्थान सहकारी डेयरी फेडरेशन लिमिटेड (RCDF) का मुख्यालय जयपुर में स्थित है। यह संस्था राज्य में सरस डेयरी ब्रांड के माध्यम से दुग्ध उत्पादन एवं वितरण का कार्य करती है।

Rajasthan GK MCQ Online Test Series

33. राजस्थानी ऊँट का वैज्ञानिक नाम है?

  • (A) केमेलस गिगस
  • (B) केमेलस ड्रोमेडेरियस
  • (C) केमेलस मोरेलि
  • (D) केमेलस गजेला

राजस्थानी ऊँट का वैज्ञानिक नाम केमेलस ड्रोमेडेरियस है। यह एक कूबड़ वाला ऊँट होता है तथा राजस्थान के मरुस्थलीय क्षेत्रों में प्रमुख रूप से पाया जाता है।

34. रेवड़' क्या है?

  • (A) गाय चराने वाला चरवाहा
  • (B) पशुओं का झुण्ड
  • (C) ऊँट के गले का आभूषण
  • (D) भेड़ का एक रोग

रेवड़ शब्द का प्रयोग पशुओं के समूह या झुण्ड के लिए किया जाता है। विशेष रूप से भेड़-बकरियों के समूह को रेवड़ कहा जाता है।

35. केन्द्रीय ऊन विकास बोर्ड का मुख्यालय कहाँ स्थित है?

  • (A) जोधपुर
  • (B) गंगानगर
  • (C) जयपुर
  • (D) उदयपुर

केन्द्रीय ऊन विकास board की स्थापना 1987 में जोधपुर में की गई थी। यह संस्था देश में ऊन उत्पादन एवं ऊन उद्योग के विकास के लिए कार्य करती है।

36. हंसियाकार सींग भैंस की किस नस्ल का प्रमुख लक्षण है?

  • (A) सुरती
  • (B) नागपुरी
  • (C) मुर्रा
  • (D) भदावरी

सुरती भैंस की प्रमुख पहचान उसके हंसिए के आकार के सींग होते हैं। यह नस्ल मुख्यतः गुजरात क्षेत्र में पाई जाती है तथा दुग्ध उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है।

Rajputana Diary Mahal aur Place MCQ

37. राजस्थान में भेड़ व ऊन प्रशिक्षण संस्थान कहाँ पर स्थित है?

  • (A) बालोतरा
  • (B) टोंक
  • (C) जोधपुर
  • (D) जयपुर

राजस्थान में भेड़ एवं ऊन प्रशिक्षण संस्थान जयपुर में स्थित है। यह संस्थान पशुपालकों को ऊन उत्पादन एवं भेड़ पालन संबंधी प्रशिक्षण प्रदान करता है।

38. Ramसर (अजमेर) में स्थित 'बकरी विकास एवं चारा उत्पादन परियोजना' हेतु वित्तीय सहयोग किस देश से प्राप्त हुआ है?

  • (A) स्विट्जरलैण्ड
  • (B) कनाड़ा
  • (C) रूस
  • (D) इजराइल

यहाँ पर स्विटजरलैण्ड के एल्पाईन व टोगनबर्ग नस्ल के बकरों को राजस्थान की सिरोही नस्ल की बकरी से क्रॉस करवा कर अच्छी नस्ल तैयार की जाती है।

39. राजस्थान का एकमात्र पक्षी चिकित्सालय कहाँ पर स्थित है?

  • (A) जोधपुर
  • (B) बीकानेर
  • (C) जयपुर
  • (D) उदयपुर

जयपुर के जौहरी बाजार में स्थित इस पक्षी चिकित्सालय की स्थापना 1953 में की गई थी। यह राजस्थान का एकमात्र विशेष पक्षी चिकित्सालय माना जाता है।

40. अविकानगर स्थित अनुसंधान केन्द्र किससे संबंधित है?

  • (A) भेड़
  • (B) भैंस
  • (C) सुअर
  • (D) ऊँट

अविकानगर (टोंक) में केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान केन्द्र स्थित है। यह संस्थान भेड़ पालन, ऊन उत्पादन तथा नस्ल सुधार से संबंधित अनुसंधान कार्य करता है।

41. राज्य में ऊँट का अनुसंधान कार्य निम्न में से किसके द्वारा संचालित किया जा रहा है ?

  • (A) भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद्
  • (B) केन्द्रीय पशुपालन विभाग
  • (C) राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान
  • (D) राजस्थान पशु अनुसंधान संस्थान

केन्द्रीय ऊँट अनुसंधान केन्द्र जोहड़बीड़ (बीकानेर) में स्थित है। इसकी स्थापना 5 जुलाई, 1984 को की गई थी। यह अनुसंधान भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् द्वारा संचालित है।

42. बकरी विकास कार्यक्रम राजस्थान के कितने क्लस्टरों में संचालित की जा रही है?

  • (A) 17
  • (B) 16
  • (C) 18
  • (D) 19

राजस्थान कृषि प्रतिस्पर्धात्मक परियोजना के तहत् पशुपालन विभाग द्वारा बकरी पालन विकास गतिविधियाँ राजस्थान के 17 क्लस्टरों में संचालित की जा रही है।

43. निम्न में से कौनसा कथन असत्य है ?

  • (A) राष्ट्रीय ऊँट अनुसंधान केन्द्र जोहड़बीड़ (बीकानेर) में स्थित है।
  • (B) राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केन्द्र, सिवाणा में स्थित है।
  • (C) केन्द्रीय पशु प्रजनन केन्द्र सूरतगढ़ (गंगानगर) में स्थित है।
  • (D) केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान केन्द्र अविकानगर (टोंक) में स्थित है।

राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केन्द्र का मुख्यालय हिसार (हरियाणा) में स्थित है, लेकिन इसका एक परिसर जोड़बीड़ (बीकानेर) में स्थित है।

44. पुष्कर में लगने वाला पशु मेला किस मुगल बादशाह द्वारा प्रारम्भ किया गया था?

  • (A) अकबर
  • (B) जहाँगीर
  • (C) शाहजहाँ
  • (D) बाबर

पुष्कर पशु मेले की शुरुआत मुगल बादशाह जहाँगीर के समय मानी जाती है। यह मेला आज विश्व प्रसिद्ध पशु एवं सांस्कृतिक मेले के रूप में जाना जाता है।

Rajputana Diary test series and mcq

45. राजस्थान में राज्य स्तरीय पशु मेलों की संख्या है?

  • (A) 6
  • (B) 8
  • (C) 10
  • (D) 12

पशुपालकों को पशुधन का उचित मूल्य दिलवाने की दृष्टि से विश्वविख्यात 10 राज्य स्तरीय पशु मेलों के अलावा लगभग 250 पशु मेले प्रतिवर्ष राजस्थान में लगते हैं। बजट घोषणा 2024-25 के अनुसार प्रदेश के 7 जिलों में राज्य स्तरीय पशु मेले आयोजित किये जा रहे हैं। इसका विस्तार करते हुए अब शेष जिलों में पशु मेलों का आयोजन किया जायेगा।

46. निम्नलिखित में से देश की प्रथम कामधेनु शोध पीठ किस जिले में स्थापित है?

  • (A) जोधपुर
  • (B) जयपुर
  • (C) कोटा
  • (D) बीकानेर

देश की प्रथम कामधेनु शोध पीठ बीकानेर में स्थापित की गई है। इसका उद्देश्य भारतीय गौवंश के संरक्षण, संवर्धन एवं अनुसंधान को बढ़ावा देना है।

47. भेड़ की वह नस्ल जिसे भारतीय मेरिनो के नाम से जाना जाता है ?

  • (A) नाली
  • (B) मगरा
  • (C) चोकला
  • (D) मालपुरी

चोकला/छापर इसे भारतीय मेरिनो कहते है। यह भेड़ की सर्वोत्तम नस्ल है। इस नस्ल की ऊन सर्वश्रेष्ठ ऊन मानी जाती है।

48. जखराना बकरियाँ राज्य के किस जिले में सर्वाधिक पाई जाती है ?

  • (A) सिरोही
  • (B) नागौर
  • (C) अलवर
  • (D) जोधपुर

इस नस्ल का मूल स्थान कोटपूतली-बहरोड़ का जखराना गाँव है। अलवर में अधिक पायी जाने के कारण इसे अलवरी भी कहा जाता है।

Rajputana Diary Mahal aur Place MCQ

49. सवारी की दृष्टि से ऊँट की सर्वश्रेष्ठ नस्ल है-

  • (A) गोमठ
  • (B) नाचना
  • (C) बीकानेरी
  • (D) जैसलमेरी

गोमठ नस्ल का ऊँट सवारी के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। यह ऊँट तेज गति, सहनशीलता एवं रेगिस्तानी क्षेत्रों में उपयोगिता के लिए प्रसिद्ध है।

50. बकरी की बिना सींग वाली नस्ल जिसका विकास काजरी के वैज्ञानिकों ने किया ?

  • (A) बरबरी
  • (B) जमनापरी
  • (C) शेखावाटी
  • (D) सिरोही

काजरी के वैज्ञानिकों ने 1959 में बकरी की इस नस्ल को विकसित किया था। राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र में यह नस्ल सर्वाधिक पायी जाती है।

51. राज्य का वह गाँव जहाँ की बकरियाँ पूरे देश में प्रसिद्ध है ?

  • (A) पूगल (बीकानेर)
  • (B) वरूण गाँव (डीडवाना-कुचामन)
  • (C) गोमठ (फलौदी)
  • (D) नाचना (जैसलमेर)

डीडवाना-कुचामन का वरूण गाँव अपनी उत्कृष्ट बकरी नस्लों के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ की बकरियाँ पूरे देश में पहचानी जाती हैं।

52. राजस्थान सरकार ने राजस्थान के किस क्षेत्र के 10 जिलों में 'गोपाल योजना' को लागू किया ?

  • (A) उत्तर-पश्चिमी
  • (B) दक्षिण-पश्चिमी
  • (C) दक्षिणी-पूर्वी राजस्थान
  • (D) मध्यवर्ती क्षेत्र

यह योजना राजस्थान के दक्षिणी-पूर्वी भाग के 10 जिलों (उदयपुर, डूंगरपुर, बाँसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, कोटा, बूंदी, झालावाड़, सवाई माधोपुर, धौलपुर, टोंक) में प्रारम्भ की गई थी।

Rajputana Diary Mahal aur Place MCQ

53. राजस्थान में 'लोही' नस्ल है ?

  • (A) भेड़ की
  • (B) गाय की
  • (C) ऊँट की
  • (D) बकरी की

लोही बकरी की नस्ल है। यह नस्ल मुख्यतः मांस उत्पादन के लिए प्रसिद्ध मानी जाती है तथा इसकी पालन क्षमता भी अच्छी होती है।

54. राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय कहाँ स्थित है?

  • (A) जयपुर
  • (B) भीलवाड़ा
  • (C) जोधपुर
  • (D) बीकानेर

राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (राजुवास) की स्थापना 13 मई, 2010 को बीकानेर में की गई थी। यह राजस्थान का एकमात्र वेटरनरी विश्वविद्यालय है।

55. 20वीं पशुगणना रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान का भारत के कुल पशुधन में कितने प्रतिशत भागीदारी है ?

  • (A) 0.1127
  • (B) 0.183
  • (C) 0.158
  • (D) 0.106

20वीं पशुगणना के अनुसार भारत के कुल पशुधन में राजस्थान की भागीदारी 10.60 प्रतिशत है। पशुधन की दृष्टि से राजस्थान देश के प्रमुख राज्यों में शामिल है।

56. वर्ष 2022-23 के आंकड़ों के अनुसार राजस्थान में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन वाला जिला कौनसा है ?

  • (A) भरतपुर
  • (B) जयपुर
  • (C) बीकानेर
  • (D) सीकर

वर्ष 2022-23 में राजस्थान में कुल दुग्ध उत्पादन 33.30 मिलियन टन हुआ है। इस अवधि में सीकर जिला राज्य में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाला जिला रहा।

Today Deals

57. बागड़ी नस्ल की भेड़ें राजस्थान के किस जिले में पायी जाती है ?

  • (A) जोधपुर
  • (B) बीकानेर
  • (C) जैसलमेर
  • (D) अलवर

बागड़ी नस्ल की भेड़ें सर्वाधिक अलवर जिले में पाई जाती हैं। इस नस्ल की भेड़ों का लगभग 75 प्रतिशत मुँह काला तथा 25 प्रतिशत मुँह सफेद होता है।

58. राजस्थान में कुक्कुटपालन प्रशिक्षण संस्थान कहाँ स्थित है ?

  • (A) खैरथल-तिजारा
  • (B) अजमेर
  • (C) कोटा
  • (D) टोंक

राजस्थान में कुक्कुटपालन प्रशिक्षण संस्थान अजमेर में स्थित है। यहाँ पोल्ट्री पालन से संबंधित प्रशिक्षण एवं तकनीकी जानकारी प्रदान की जाती है।

59. राज्य का प्रथम डेयरी व फूड साइन्स महाविद्यालय किस जिले में स्थित है?

  • (A) जोधपुर
  • (B) उदयपुर
  • (C) जयपुर
  • (D) बीकानेर

राजस्थान का प्रथम डेयरी एवं फूड साइंस महाविद्यालय उदयपुर में स्थापित किया गया। यह महाविद्यालय डेयरी तकनीक एवं खाद्य विज्ञान शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण संस्थान है।

60. निम्नलिखित में से कौनसी भैंस की नस्ल नहीं है ?

  • (A) गिर
  • (B) नागपुरी
  • (C) मुर्रा
  • (D) भदावरी

गिर नस्ल गाय की है। यह गुजरात के गिर क्षेत्र में पाई जाती है तथा दुग्ध उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है। नागपुरी, मुर्रा और भदावरी भैंस की प्रमुख नस्लें हैं।

61. ऑपरेशन फ्लड के सूत्रधार है?

  • (A) डॉ. रंधावा
  • (B) डॉ. आर. एल. सिंह
  • (C) डॉ. वर्गीज कुरियन
  • (D) डॉ. एस. बी. चौधरी

राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड ने 1970 में गुजरात के आणंद से श्वेत क्रांति की शुरूआत की थी। इस क्रांति के जन्मदाता डॉ. वर्गीज कुरियन थे। गुजरात की प्रसिद्ध अमूल डेयरी की स्थापना भी इन्हीं के नेतृत्व में हुई।

62. राजस्थान का सर्वाधिक पशु घनत्व वाला जिला है ?

  • (A) जयपुर
  • (B) बाड़मेर
  • (C) भरतपुर
  • (D) डूंगरपुर

डूंगरपुर जिले का पशु घनत्व 433 है, जो राजस्थान में सर्वाधिक माना जाता है। यहाँ पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार है।

63. 2019 की पशुगणना के अनुसार राजस्थान में सर्वाधिक व न्यूनतम पशु संख्या वाले जिले हैं-

  • (A) बाड़मेर, जैसलमेर
  • (B) उदयपुर, धौलपुर
  • (C) बाड़मेर, धौलपुर
  • (D) उदयपुर, बाँसवाड़ा

2019 की पशुगणना के अनुसार राजस्थान में सर्वाधिक पशु संख्या बाड़मेर जिले में तथा न्यूनतम पशु संख्या धौलपुर जिले में दर्ज की गई।

64. कांकरेज गाय प्रजनन केन्द्र कहाँ स्थित है?

  • (A) कोडमदेसर
  • (B) कुम्हेर
  • (C) चौहटन
  • (D) सांचौर

कांकरेज गाय प्रजनन केन्द्र चौहटन (बाड़मेर) में स्थित है। यह केन्द्र कांकरेज नस्ल के संरक्षण एवं प्रजनन कार्यों के लिए प्रसिद्ध है।

Rajputana Diary MCQ App

65. 19वीं पशुगणना की तुलना में 20वीं पशुगणना में निम्न में से किस पशु की संख्या में कमी नहीं आई है?

  • (A) भेड़
  • (B) भैंस
  • (C) बकरी
  • (D) ऊँट

20वीं पशुगणना में भैंसों की संख्या में 5.53 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जबकि अन्य कई पशुओं की संख्या में कमी दर्ज की गई।

66. नवीनतम पशुगणना के अनुसार राजस्थान में कुल पशुधन की संख्या है?

  • (A) 568.01 लाख
  • (B) 577.76 लाख
  • (C) 582.76 लाख
  • (D) 542.76 लाख

नवीनतम पशुगणना के अनुसार राजस्थान में कुल पशुधन की संख्या 568.01 लाख दर्ज की गई है। पशुधन की दृष्टि से राजस्थान देश के प्रमुख राज्यों में शामिल है।

67. उत्तर भारत का सबसे बड़ा दुग्ध पैकिंग स्टेशन कहाँ पर स्थित है?

  • (A) ब्यावर
  • (B) संगरिया
  • (C) कोटपूतली
  • (D) किशनगढ़

उत्तर भारत का सबसे बड़ा दुग्ध पैकिंग स्टेशन कोटपूतली में स्थित है। यह डेयरी क्षेत्र में राजस्थान का महत्वपूर्ण केन्द्र माना जाता है।

68. मत्स्य सर्वेक्षण एवं अनुसंधान केन्द्र उदयपुर में किस वर्ष स्थापित किया गया?

  • (A) 1955
  • (B) 1956
  • (C) 1957
  • (D) 1958

मत्स्य सर्वेक्षण एवं अनुसंधान केन्द्र की स्थापना उदयपुर में वर्ष 1958 में की गई थी। यह केन्द्र मत्स्य पालन एवं अनुसंधान कार्यों के लिए महत्वपूर्ण है।

Rajasthan GK Test Series

69. राजस्थान की पहली पशुधन विकास नीति कब जारी की गई थी?

  • (A) 2009-2010
  • (B) 2011-2012
  • (C) 2018-2019
  • (D) 2013-2014

राजस्थान की पहली पशुधन विकास नीति वर्ष 2009-10 में जारी की गई थी। इसका उद्देश्य पशुधन विकास, नस्ल सुधार एवं पशुपालकों की आय बढ़ाना था।

70. राजस्थान में सर्वाधिक खच्चर किस जिले में है-

  • (A) बाड़मेर
  • (B) हनुमानगढ़
  • (C) अलवर
  • (D) जयपुर

राजस्थान में खच्चरों की कुल संख्या लगभग 1339 है। राज्य में सर्वाधिक खच्चर अलवर जिले में पाए जाते हैं।

71. राजस्थान राज्य पशु मेला अधिनियम कब लागू हुआ?

  • (A) 1965 ई.
  • (B) 1963 ई.
  • (C) 1956 ई.
  • (D) 1960 ई.

राजस्थान राज्य पशु मेला अधिनियम वर्ष 1963 में लागू किया गया था। इसका उद्देश्य राज्य में आयोजित पशु मेलों का सुव्यवस्थित संचालन करना था।

72. राजस्थान में बकरी की सर्वाधिक सुन्दर नस्ल है-

  • (A) जखराना
  • (B) बरबरी
  • (C) मोही
  • (D) मारवाड़ी

बकरी की बरबरी नस्ल राजस्थान के पूर्वी जिलों अलवर, भरतपुर, डीग, करौली एवं सवाई माधोपुर में पायी जाती है। यह नस्ल अपनी सुंदरता एवं दुग्ध उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है।

Rajputana Diary Mahal aur Place MCQ

73. राजस्थान में केन्द्रीय भेड़ प्रजनन एवं ऊन अनुसंधान केन्द्र कहाँ है-

  • (A) मण्डोर (जोधपुर)
  • (B) अविकानगर (टोंक)
  • (C) नोहर (हनुमानगढ़)
  • (D) कोडमदेसर (बीकानेर)

केन्द्रीय भेड़ प्रजनन एवं ऊन अनुसंधान केन्द्र अविकानगर (टोंक) में स्थित है। यह संस्थान ऊन उत्पादन एवं भेड़ नस्ल सुधार के लिए प्रसिद्ध है।

74. निम्न कथनों पर विचार कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- (A) राजस्थान में प्रति व्यक्ति दुग्ध उपलब्धता राष्ट्रीय औसत से अधिक है। (B) राजस्थान में ऑपरेशन फ्लड का प्रारम्भ 1970 में हुआ। (C) राजस्थान में डेयरी विकास के लिए 'राजस्थान सहकारी डेयरी फेडरेशन' शीर्ष निकाय है। (D) राजस्थान में मछली पकड़ने के लिए निषेध ऋतु 1 जून से 31 जुलाई तक होती है।

  • (A) B, C, D सही है
  • (B) केवल B, C सही है
  • (C) A, B, C सही है
  • (D) सभी सही है

राजस्थान में मछली पकड़ने की निषेध ऋतु 16 जून से 31 अगस्त तक होती है। इस अवधि में मछलियों का प्रजनन काल होता है। इसलिए कथन D गलत है जबकि A, B और C सही हैं।

75. निम्न में से असुमेलित युग्म छांटिए -

  • (A) भेड़-जैसलमेरी
  • (B) गौवंश-शेखावाटी
  • (C) ऊँट-बीकानेरी
  • (D) भैंस-मेहमाना

शेखावाटी बकरी की नस्ल है, गौवंश की नहीं। इसलिए यह युग्म असुमेलित है।

76. बड़वारी नस्ल संबंधित है-

  • (A) भेड़
  • (B) बकरी
  • (C) गाय
  • (D) मुर्गा

बरबरी/बड़वारी बकरी की प्रसिद्ध नस्ल है। यह नस्ल राजस्थान के पूर्वी क्षेत्रों में पाई जाती है तथा सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है।

Rajputana Diary MCQ App

77. मल्लीनाथ पशु मेला आयोजित होता है-

  • (A) तिलवाड़ा (बालोतरा)
  • (B) नोहर (हनुमानगढ़)
  • (C) पचपदरा (बालोतरा)
  • (D) रानीवाड़ा (जालौर)

मल्लीनाथ पशु मेला राजस्थान का सबसे पुराना पशु मेला माना जाता है। यह तिलवाड़ा (बालोतरा) में लूनी नदी के किनारे आयोजित होता है।

78. थारपारकर नस्ल के गौवंश का उत्पत्ति स्थल माना जाता है-

  • (A) सौराष्ट्र
  • (B) कच्छ का रन
  • (C) सुहालक प्रदेश
  • (D) मालाणी क्षेत्र

थारपारकर नस्ल के गौवंश का उत्पत्ति स्थल मालाणी क्षेत्र माना जाता है। यह नस्ल राजस्थान के शुष्क क्षेत्रों में अधिक पाई जाती है तथा दुग्ध उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है।

79. कौनसा गौवंश नस्ल 'अजमेरा' के नाम से भी जाना जाता है-

  • (A) गिर
  • (B) मेवाती
  • (C) हरियाणवी
  • (D) सांचौरी

यह मूल रूप से गुजरात के गिर (सौराष्ट्र) की नस्ल है। इसे अजमेर में अजमेरा तथा शेष राजस्थान में रैण्डा कहते हैं।

80. सोनाड़ी' और 'नाली' नस्लें है-

  • (A) गाय की
  • (B) भेड़ की
  • (C) भैंस की
  • (D) बकरी की

सोनाड़ी और नाली दोनों भेड़ की प्रसिद्ध नस्लें हैं। नाली नस्ल अपनी लंबी ऊन के लिए तथा सोनाड़ी नस्ल दूध उत्पादन के लिए प्रसिद्ध मानी जाती है।

❓ Question / Doubt / Correction?

Agar aapko kisi MCQ me doubt, correction ya suggestion lagta hai, to please is post ke comment section ki jagah humare YouTube channel par dedicated discussion video ke comment box me post link ke sath comment karein.

📝 Comment karne ka format:
• MCQ Post ka link
• Question number
• Short doubt / correction



👉 Official Discussion Video:
Rajputana Diary YouTube Channel
Mukesh Choudhary

About the Author

Mukesh Choudhary

Mukesh Choudhary को राजस्थान में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी एवं भर्ती परीक्षाओं के परीक्षा पैटर्न और प्रश्नों के स्वरूप की अच्छी समझ है। उनके मार्गदर्शन में यह अध्ययन सामग्री और MCQ content तैयार एवं review किया गया है। Read More...

📲 Telegram 💬 WhatsApp
Scroll to Top