राजस्थान में पर्यटन MCQ Questions with Answers

राजस्थान में पर्यटन MCQ | Latest Important Questions with Answers

इस पोस्ट में राजस्थान का भूगोल एवं अर्थव्यवस्था के टॉपिक राजस्थान में पर्यटन से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न दिए गए हैं।

ये MCQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, RAS, Patwar, Police, LDC, VDO, Fireman, Woman Superwiser, REET तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।

  • Subject: राजस्थान का भूगोल एवं अर्थव्यवस्था
  • Topic: राजस्थान में पर्यटन
  • Last Updated:
  • Content Type: MCQ Practice Set
🔥 Latest Updated Questions for Exams

✍️ Prepared & Reviewed by:
Rajputana Diary – Rajasthan GK Faculty & Content Team (Since 2021)

1. 27 सितम्बर, 2024 को राजस्थान के किस गाँव को भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने 'बेस्ट ट्यूरिज्म विलेज' के अवॉर्ड से सम्मानित किया है?

  • (A) रायसर (बीकानेर)
  • (B) मेनार (उदयपुर)
  • (C) देवमाली (व्यावर)
  • (D) जालिपा (बाड़मेर)

देवमाली गाँव (व्यावर) को वर्ष 2024 में भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा बेस्ट ट्यूरिज्म विलेज पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह गाँव अपनी सांस्कृतिक विरासत, स्वच्छता तथा ग्रामीण पर्यटन मॉडल के लिए प्रसिद्ध है।

2. जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल, 2025 (18वां संस्करण) का आयोजन कब किया गया?

  • (A) 15 फरवरी-18 फरवरी, 2025
  • (B) 30 जनवरी-03 फरवरी, 2025
  • (C) 21 मार्च-25 मार्च, 2025
  • (D) 25 अप्रैल-28 अप्रैल, 2025

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का 18वां संस्करण 30 जनवरी से 03 फरवरी, 2025 तक आयोजित किया गया। यह विश्व के प्रमुख साहित्यिक आयोजनों में से एक माना जाता है।

3. वर्ष 2027 में जयपुर शहर की स्थापना के 300 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में राज्य सरकार ने किस महोत्सव के आयोजन की घोषणा की है?

  • (A) जयपुर कला महोत्सव
  • (B) ढूंढाड़ कला महोत्सव
  • (C) गोविन्ददेव जी कला महोत्सव
  • (D) जयपुर-आमेर कला महोत्सव

जयपुर शहर की स्थापना के 300 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राज्य सरकार ने गोविन्ददेव जी कला महोत्सव आयोजित करने की घोषणा की है। इसका उद्देश्य जयपुर की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना है।

4. राज्य में पहली बार किस शहर में इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवार्ड (आईफा), 2025 का आयोजन किया गया?

  • (A) कोटा
  • (B) उदयपुर
  • (C) जोधपुर
  • (D) जयपुर

07 से 09 मार्च, 2025 के मध्य जयपुर में 25वें आईफा अवॉर्ड समारोह का आयोजन किया गया।

5. फरवरी 2025 में राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (रिफ) का 11वां संस्करण किस शहर में आयोजित किया गया?

  • (A) जयपुर
  • (B) जोधपुर
  • (C) बीकानेर
  • (D) जैसलमेर

यह फेस्टिवल 1 से 5 फरवरी, 2025 के मध्य मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित किया गया। इस वर्ष की थीम- सिनेमा स्थान पैनोरमा ऑफ सिनेमा इन राजस्थान।

6. बजट घोषणा 2025-26 के तहत् किन जिलों में 'वैदिक गुरूकुल एवं वैदिक पर्यटन' केन्द्रों की स्थापना की जायेगी?

  • (A) जयपुर
  • (B) जोधपुर
  • (C) उदयपुर
  • (D) उपर्युक्त सभी

बजट 2025-26 के अनुसार जयपुर, जोधपुर और उदयपुर में वैदिक गुरूकुल एवं वैदिक पर्यटन केन्द्र स्थापित किए जाएंगे, जिससे वैदिक ज्ञान और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

7. लोकगायकों व संगीतकारों हेतु गवरी देवी कला केन्द्र की स्थापना कहाँ की जायेगी?

  • (A) बीकानेर
  • (B) जोधपुर
  • (C) चित्तौड़गढ़
  • (D) पाली

लोककला और संगीत परंपरा के संरक्षण के लिए गवरी देवी कला केन्द्र की स्थापना बीकानेर में प्रस्तावित की गई है। यह लोकगायकों और संगीतकारों को मंच उपलब्ध कराएगा।

8. सांगानेर (जयपुर) में स्थित किन पुरात्तनकालीन मंदिरों को 'धार्मिक पर्यटन सर्किट' में शामिल किया जायेगा?

  • (A) सांगाबाबा मंदिर
  • (B) त्रिपोलिया बालाजी मंदिर
  • (C) संघी जी जैन मंदिर
  • (D) उपर्युक्त सभी

सांगानेर के प्रमुख धार्मिक स्थलों जैसे सांगाबाबा मंदिर, त्रिपोलिया बालाजी मंदिर तथा संघी जी जैन मंदिर को धार्मिक पर्यटन सर्किट में शामिल करने का निर्णय लिया गया है।

9. राजस्थान में पर्यटन को उद्योग का दर्जा देने की सिफारिश किस समिति द्वारा की गई?

  • (A) मोहम्मद युनूस समिति
  • (B) रामलुभाया कमेटी
  • (C) ललित के. पंवार समिति
  • (D) के. के. वर्मा समिति

राजस्थान में पर्यटन को उद्योग का दर्जा देने की सिफारिश 1989 में मोहम्मद युनूस समिति ने की। इन्हीं की सिफारिश पर 04 मार्च, 1989 को पर्यटन को निर्धूम उद्योग का दर्जा दिया गया।

10. वर्ष 2024 के दौरान सर्वाधिक विदेशी पर्यटक क्रमशः किन देशों से आये?

  • (A) संयुक्त राज्य अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस
  • (B) जर्मनी, फ्रांस, यूनाइटेड किंगडम
  • (C) संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस
  • (D) इटली, फ्रांस, जर्मनी

वर्ष 2024 में राजस्थान आने वाले विदेशी पर्यटकों में सर्वाधिक संख्या संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और फ्रांस से आने वाले पर्यटकों की रही।

11. आर्थिक समीक्षा 2024-25 के अनुसार, राजस्थान में वर्ष 2024 में सर्वाधिक घरेलू पर्यटक किस जिले में आये?

  • (A) जयपुर
  • (B) उदयपुर
  • (C) सीकर
  • (D) अजमेर

वर्ष 2024 में सर्वाधिक घरेलू पर्यटक सीकर, चित्तौड़गढ़, अजमेर, जैसलमेर व सवाई माधोपुर जिलों में आये।

12. राज्य सरकार ने घरेलू पर्यटक यात्राओं की हिस्सेदारी को कितने प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा है?

  • (A) 0.07
  • (B) 0.08
  • (C) 0.065
  • (D) 0.055

राज्य सरकार ने घरेलू पर्यटक यात्राओं की हिस्सेदारी को 8 प्रतिशत और विदेशी पर्यटकों की हिस्सेदारी को भारत की कुल यात्रा 7.5 प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा है।

13. बजट घोषणा 2025-26 के तहत् किस जिले में शिल्पग्राम बनाया जायेगा?

  • (A) डूंगरपुर
  • (B) सवाई माधोपुर
  • (C) जोधपुर
  • (D) राजसमंद

बजट घोषणा 2025-26 के अनुसार सवाई माधोपुर जिले में शिल्पग्राम विकसित किया जाएगा, जिससे स्थानीय हस्तशिल्प और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

14. राजस्थान को मेडिकल ट्यूरिज्म का हब बनाने के लिए निम्नलिखित में से कौनसी पॉलिसी लायी जायेगी?

  • (A) हील इन राजस्थान पॉलिसी
  • (B) वेस्ट टू एनर्जी पॉलिसी
  • (C) लाइफ इन्श्योरेन्स पॉलिसी
  • (D) इनमें से कोई नहीं

इस पॉलिसी के लिए राज्य सरकार ने स्टेट मेडिकल वैल्यू ट्रेवल कमेटी का गठन किया है।

15. राजस्थान पर्यटन नीति-2024 कब जारी की गई?

  • (A) 9 दिसम्बर, 2024
  • (B) 4 अक्टूबर, 2024
  • (C) 9 अक्टूबर, 2024
  • (D) 4 दिसम्बर, 2024

राजस्थान पर्यटन से जुड़े निवेशकों एवं उद्यमों को देय लाभों में वृद्धि करने तथा निजी क्षेत्र में नई पर्यटन इकाईयों की स्थापना को प्रोत्साहित कर इसके माध्यम से रोजगार एवं उद्यमिता के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह नीति लागू की गई है।

16. आर्थिक समीक्षा 2024-25 के अनुसार, राजस्थान में कितने विश्व धरोहर स्थल है?

  • (A) 7
  • (B) 11
  • (C) 9
  • (D) 13

राजस्थान में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल (1) केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान (भरतपुर) (2) जंतर-मंतर वैधशाला (जयपुर) (3) 6 पहाड़ी किले (जैसलमेर, चित्तौड़गढ़, आमेर, कुम्भलगढ़, रणथम्भौर, गागरोन) (4) जयपुर शहर का परकोटा।

17. वर्ष 2024 में राजस्थान में आने वाले कुल पर्यटकों की संख्या थी?

  • (A) 2321.56 लाख
  • (B) 2105.63 लाख
  • (C) 2015.56 लाख
  • (D) 1567.45 लाख

आर्थिक समीक्षा 2024-25 के अनुसार कैलेण्डर वर्ष 2024 के दौरान कुल 2321.56 लाख (2300.84 लाख स्वदेशी एवं 20.72 लाख विदेशी) पर्यटकों ने राजस्थान में भ्रमण किया।

18. आर्थिक समीक्षा रिपोर्ट 2024-25 के अनुसार सर्वाधिक अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक किस जिले में आये?

  • (A) अजमेर
  • (B) जयपुर
  • (C) सिरोही
  • (D) सीकर

राजस्थान में वर्ष 2024 में सर्वाधिक अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक क्रमशः जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, जैसलमेर व अजमेर जिले में आये।

19. महाराणा प्रताप के जीवन से जुड़े विभिन्न स्थलों चावण्ड़, हल्दीघाटी, गोगुन्दा, कुम्भलगढ़, दिवेर, उदयपुर आदि को सम्मिलित करते हुए कितने करोड़ की लागत से 'महाराणा प्रताप ट्यूरिस्ट सर्किट' विकसित किया जायेगा?

  • (A) 100 करोड़
  • (B) 200 करोड़
  • (C) 50 करोड़
  • (D) 300 करोड़

महाराणा प्रताप ट्यूरिस्ट सर्किट के विकास हेतु 100 करोड़ रुपये की लागत प्रस्तावित की गई है। यह सर्किट महाराणा प्रताप से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों को एकीकृत करेगा।

20. निम्न में से कौनसा पर्यटन स्थल बीकानेर जिले में स्थित नहीं है?

  • (A) राजस्थान राज्य अभिलेखागार
  • (B) राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र
  • (C) देवीकुण्ड सागर छतरियों
  • (D) अल्बर्ट हॉल

अल्बर्ट हॉल संग्रहालय जयपुर में स्थित है, जबकि राजस्थान राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र तथा देवीकुण्ड सागर छतरियाँ बीकानेर जिले में स्थित हैं।

21. बजट घोषणा 2025-26 में किस योजना के तहत् आगामी वर्ष 6 हजार वरिष्ठजन को हवाई मार्ग से यात्रा के अतिरिक्त 50 हजार वरिष्ठजनों को सामान्य श्रेणी स्लीपर के स्थान पर ए.सी. ट्रेन से तीर्थ यात्रा करवाई जायेगी?

  • (A) स्वदेश दर्शन योजना
  • (B) प्रसाद योजना
  • (C) वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना
  • (D) वरिष्ठ नागरिक हवाई तीर्थ योजना

बजट घोषणा 2025-26 में वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर यात्रा सुविधाएँ प्रदान करने की घोषणा की गई है।

22. स्वदेश दर्शन 2.0 योजना के तहत् किन स्थानों को शामिल किया गया है?

  • (A) सांवलिया सेठ मंदिर (चित्तौड़गढ़)
  • (B) करणी माता मंदिर (बीकानेर)
  • (C) केशवरायपाटन (बूंदी)
  • (D) उपर्युक्त सभी

7 मार्च, 2024 को केशवरायपाटन (बूंदी), सांवलिया सेठ मन्दिर (चित्तौड़गढ़) व करणीमाता मन्दिर, देशनोक (बीकानेर) को स्वदेश दर्शन 2.0 योजना में शामिल किया गया है।

23. राजस्थान ग्रामीण पर्यटन योजना को कब लागू किया गया?

  • (A) 21 जनवरी, 2022
  • (B) 30 नवम्बर, 2022
  • (C) 31 मई, 2024
  • (D) 12 नवम्बर, 2023

इस योजना के अन्तर्गत ग्रामीण पर्यटन इकाइयों को 25 लाख रु. तक का ऋण 8% व्याज सब्सिडी के स्थान पर 9% व्याज सब्सिडी पर मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना के तहत देय है।

24. 13 फरवरी, 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किस धार्मिक स्थल को प्रसाद योजना में शामिल किया गया ?

  • (A) मालासेरी डूंगरी (आर्सीद, भीलवाड़ा)
  • (B) करणीमाता मंदिर (देशनोक, बीकानेर)
  • (C) सांवलिया सेठ मंदिर (चित्तौड़गढ़)
  • (D) केशवरायपाटन (बूंदी)

13 फरवरी, 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भीलवाड़ा जिले के आसींद स्थित मालासेरी डूंगरी को प्रसाद योजना में शामिल किया गया। यह स्थान देवनारायण भगवान से जुड़ा प्रमुख धार्मिक स्थल है।

25. निम्न में से कौनसा पैनोरमा राजसमंद जिले में नहीं है?

  • (A) पन्नाधाय पैनोरमा
  • (B) बप्पा रावल पैनोरमा
  • (C) महाराणा राजसिंह पैनोरमा
  • (D) महाराणा कुम्भा पैनोरमा

बप्पा रावल पैनोरमा उदयपुर जिले में स्थित है।

26. राज्य की प्रथम पर्यटन नीति की घोषणा की गई?

  • (A) 1998
  • (B) 1999
  • (C) 2000
  • (D) 2001

राज्य की प्रथम पर्यटन नीति 27 सितम्बर, 2001 को लागू की गई। यह नीति राजस्थान में पर्यटन विकास, निवेश और रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बनाई गई थी।

27. राजस्थान का प्रथम रोपवे कहाँ पर प्रारम्भ हुआ है?

  • (A) नाहरगढ़ (जयपुर)
  • (B) मण्डोर (जोधपुर)
  • (C) सुंधामाता (जालौर)
  • (D) पुष्कर (अजमेर)

राजस्थान का प्रथम रोपवे सुंधामाता मंदिर (जालौर) में प्रारम्भ हुआ। इसके बाद करणी माता मंदिर (उदयपुर), सावित्री माता मंदिर (पुष्कर), वीर हनुमान मंदिर (सामोद) तथा खोले के हनुमान जी (जयपुर) में रोपवे स्थापित किए गए।

28. राज्य का पहला शिल्प ग्राम कौनसा है?

  • (A) हवाला (उदयपुर)
  • (B) कैथून (कोटा)
  • (C) रामगढ़ (जैसलमेर)
  • (D) सांभर (जयपुर)

राजस्थान का पहला शिल्पग्राम उदयपुर के हवाला गाँव में स्थापित किया गया। इसका उद्देश्य राजस्थान की लोक कला, हस्तशिल्प और सांस्कृतिक परंपराओं का संरक्षण एवं प्रदर्शन करना है।

29. राज्य में जून 2013 में कितने दुर्गों को विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया गया है?

  • (A) 5
  • (B) 6
  • (C) 7
  • (D) 8

21 जून, 2013 को विश्व धरोहर सूची में राजस्थान के 6 दुर्ग शामिल किये गये- चित्तौड़गढ़, कुम्भलगढ़, गागरोन, जैसलमेर, रणथम्भौर, आमेर।

30. लोंगेवाला वॉर मेमोरियल कहाँ विकसित किया गया है?

  • (A) गंगानगर
  • (B) बीकानेर
  • (C) जयपुर
  • (D) जैसलमेर

लोंगेवाला वॉर मेमोरियल जैसलमेर जिले में भारत-पाक युद्ध 1971 की स्मृति में विकसित किया गया है। यह राजस्थान के प्रमुख सैन्य पर्यटन स्थलों में से एक है।

31. निम्न में से किस किले को विश्व धरोहर की सूची में शामिल नहीं किया गया है?

  • (A) कुम्भलगढ़ दुर्ग
  • (B) रणथम्भौर दुर्ग
  • (C) मेहरानगढ़ दुर्ग
  • (D) चित्तौड़गढ़ दुर्ग

यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में राजस्थान के छह पहाड़ी किले शामिल हैं, जिनमें मेहरानगढ़ दुर्ग शामिल नहीं है। मेहरानगढ़ दुर्ग जोधपुर में स्थित है।

32. राज्य में जंतर-मंतर वैधशाला (जयपुर) को विश्व धरोहर की सूची में कब शामिल किया गया?

  • (A) 2008
  • (B) 2009
  • (C) 2010
  • (D) 2012

जयपुर स्थित जंतर-मंतर को वर्ष 2010 में यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया। इसका निर्माण सवाई जयसिंह द्वितीय ने कराया था।

33. कौनसा (पर्यटन केन्द्र-स्थान) सुमेलित नहीं है?

  • (A) सोनी जी नसियां-अजमेर
  • (B) स्वर्ण कोठी-टोंक
  • (C) जल घड़ी-कोटा
  • (D) पांडुपोल-अलवर

जल घड़ी पर्यटन केन्द्र बूंदी जिले में स्थित है। अतः जल घड़ी-कोटा युग्म असंगत है।

34. राज्य के अजमेर, पुष्कर, मेड़ता व नागौर निम्न में से किस पर्यटन सर्किट में आते है?

  • (A) मेरवाड़ा सर्किट
  • (B) मरू सर्किट
  • (C) वागड़ सर्किट
  • (D) शेखावाटी सर्किट

अजमेर, पुष्कर, मेड़ता और नागौर राजस्थान के मेरवाड़ा पर्यटन सर्किट में शामिल हैं। यह क्षेत्र धार्मिक और ऐतिहासिक पर्यटन के लिए प्रसिद्ध है।

35. कैलाश मानसरोवर तीर्थ यात्रा योजना कब प्रारम्भ की गई?

  • (A) 01 अप्रैल, 2016
  • (B) 01 अप्रैल, 2015
  • (C) 01 अप्रैल, 2014
  • (D) 01 अप्रैल, 2011

राजस्थान सरकार ने कैलाश मानसरोवर तीर्थ यात्रा योजना 01 अप्रैल, 2011 से प्रारम्भ की थी। इसके अंतर्गत यात्रियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

36. निम्न में से किस स्थान को तीर्थ सर्किट में शामिल नहीं किया गया है?

  • (A) गलता जी
  • (B) अजमेर
  • (C) नाथद्वारा
  • (D) पुष्कर

राजस्थान के तीर्थ सर्किट में अजमेर, पुष्कर और नाथद्वारा प्रमुख रूप से शामिल हैं, जबकि गलता जी को इसमें शामिल नहीं किया गया है।

37. राज्य की किन 5 झीलों को रमणीक झील योजना में शामिल किया गया है?

  • (A) आनासागर, फॉयसागर, पीथमपुरी, फतेहसागर, नक्की
  • (B) राजसमंद, जयसमन्द, नक्की, पिछोला, फॉयसागर
  • (C) पुष्कर, नक्की, आनासागर, फतेहसागर व पिछोला
  • (D) सांभर, जयसमन्द, राजसमंद, नक्की, पिछोला

रमणीक झील योजना के अंतर्गत पुष्कर, नक्की, आनासागर, फतेहसागर तथा पिछोला झीलों को शामिल किया गया है ताकि इनके पर्यटन विकास और संरक्षण को बढ़ावा दिया जा सके।

38. मुख्यमंत्री पर्यटन कौशल विकास कार्यक्रम के तहत् आगामी 2 वर्षों में कितने युवाओं व लोक कलाकारों को पारम्परिक कला का प्रशिक्षण देकर रोजगार योग्य बनाया जायेगा?

  • (A) 1 लाख
  • (B) 15 हजार
  • (C) 50 हजार
  • (D) 20 हजार

मुख्यमंत्री पर्यटन कौशल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत अगले दो वर्षों में 20 हजार युवाओं एवं लोक कलाकारों को प्रशिक्षण देकर रोजगार योग्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

39. वर्ष 1991 में 'पेइंग गेस्ट योजना' राजस्थान के कितने शहरों में प्रारम्भ की गई?

  • (A) 15
  • (B) 16
  • (C) 8
  • (D) 3

पेइंग गेस्ट योजना 27 सितम्बर, 1991 को 3 शहरों में प्रारंभ की गई। 2013-14 से यह योजना सम्पूर्ण राज्य में संचालित है।

40. विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है?

  • (A) 27 सितम्बर
  • (B) 28 जून
  • (C) 27 मई
  • (D) 27 मार्च

विश्व पर्यटन दिवस प्रतिवर्ष 27 सितम्बर को मनाया जाता है। विश्व पर्यटन दिवस 2024 की थीम पर्यटन और शांति रखी गई है।

41. राज्य के किस स्थान पर वार महोत्सव का आयोजन होता है?

  • (A) जैसलमेर
  • (B) बाड़मेर
  • (C) जयपुर
  • (D) जोधपुर

वार महोत्सव का आयोजन बाड़मेर में किया जाता है। यह राजस्थान की लोक संस्कृति, संगीत और परंपराओं को प्रदर्शित करने वाला महत्वपूर्ण आयोजन है।

42. राज्य में महाराणा प्रताप स्मारक कहाँ स्थित है?

  • (A) अजमेर
  • (B) उदयपुर
  • (C) ब्यावर
  • (D) चित्तौड़गढ़

महाराणा प्रताप स्मारक अजमेर में स्थित है। यह स्मारक मेवाड़ के वीर शासक महाराणा प्रताप की स्मृति में बनाया गया है।

43. निम्नलिखित में से कौनसा युग्म (आरटीडीसी के होटल का नाम-स्थान) सही सुमेलित नहीं है?

  • (A) कजरी-उदयपुर
  • (B) मूमल-जैसलमेर
  • (C) अजयमेरू-अजमेर
  • (D) ढोला मारू-जोधपुर

आरटीडीसी होटल ढोला मारू बीकानेर में स्थित है।

44. निम्नलिखित में से कौनसा युग्म (पर्यटन सर्किट-क्षेत्र) सही सुमेलित नहीं है?

  • (A) मेवात सर्किट - अलवर, भरतपुर, सवाई माधोपुर
  • (B) शेखावाटी सर्किट - चुरू, सीकर, झुंझुनूं
  • (C) मरु सर्किट - जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर
  • (D) हाड़ौती सर्किट - कोटा, बूंदी, दौसा, जयपुर

दौसा और जयपुर जिले ढूँढ़ाड़ सर्किट के अन्तर्गत आते हैं, जबकि हाड़ौती सर्किट में मुख्यतः कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ जिले शामिल हैं।

45. अन्तर्राष्ट्रीय फोटोग्राफी महोत्सव कहाँ आयोजित किया जाता है?

  • (A) बीकानेर
  • (B) जयपुर
  • (C) जोधपुर
  • (D) बाड़मेर

अन्तर्राष्ट्रीय फोटोग्राफी महोत्सव का आयोजन जयपुर में किया जाता है। इसमें देश-विदेश के फोटोग्राफर भाग लेते हैं।

46. कालबेलिया School of Dance की स्थापना कहाँ पर की गई?

  • (A) कुण्डा (आमेर)
  • (B) माचेड़ी (जयपुर)
  • (C) साँभर (जयपुर)
  • (D) हवाला (उदयपुर)

कालबेलिया स्कूल ऑफ डांस की स्थापना कुण्डा गाँव (आमेर, जयपुर) में गुलाबो देवी द्वारा की गई।

47. निम्न में से कौनसा युग्म (प्रमुख सफारी स्थान) सही सुमेलित नहीं है?

  • (A) हॉर्स सफारी- पुष्कर (अजमेर)
  • (B) बाईसाइकिल सफारी- आमेर (जयपुर)
  • (C) वॉटर सफारी- चम्बल नदी (कोटा)
  • (D) बैलून सफारी- बूंदी

बाइसाइ‌किल की प्रमुख सफारी केवलादेव (भरतपुर) में होती है।

48. विभूति पार्क उदयपुर में किस झील के किनारे स्थित है?

  • (A) जयसमंद झील
  • (B) पिछोला झील
  • (C) फतेहसागर झील
  • (D) उदयसागर झील

विभूति पार्क उदयपुर में फतेहसागर झील के किनारे स्थित है। यह पर्यावरण संरक्षण एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल है।

49. पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र को उद्योग का पूर्ण दर्जा योजना प्रारम्भ की गई-

  • (A) 27 सितम्बर, 2022
  • (B) 18 मई, 2021
  • (C) 27 सितम्बर, 2021
  • (D) 18 मई, 2022

राजस्थान सरकार ने 18 मई, 2022 को पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र को उद्योग का पूर्ण दर्जा प्रदान करने की योजना प्रारम्भ की। इससे निवेश, रोजगार और पर्यटन अवसंरचना के विकास को बढ़ावा मिला।

50. निम्न में से कौनसा युग्म (प्रमुख महोत्सव-स्थान) सही सुमेलित है?

  • (A) मरु महोत्सव - जोधपुर
  • (B) हाथी महोत्सव - जयपुर
  • (C) पतंग महोत्सव - जैसलमेर
  • (D) मैंगो फेस्टिवल - उदयपुर

मरू महोत्सव जैसलमेर, पतंग महोत्सव जयपुर तथा मैंगो फेस्टिवल बांसवाड़ा में आयोजित होता है। इसलिए हाथी महोत्सव - जयपुर का युग्म सही सुमेलित है।

51. शरद महोत्सव का आयोजन किया जाता है?

  • (A) राजसमंद
  • (B) चित्तौड़गढ़
  • (C) माउंट आबू
  • (D) उदयपुर

शरद महोत्सव का आयोजन प्रतिवर्ष माउंट आबू में किया जाता है। यह राजस्थान का प्रसिद्ध सांस्कृतिक एवं पर्यटन महोत्सव है।

52. आरटीडीसी का होटल रेस्ट हाउस कहाँ पर स्थित है?

  • (A) ऋषभदेव (उदयपुर)
  • (B) सरिस्का (अलवर)
  • (C) फतेहपुर (सीकर)
  • (D) हल्दीघाटी (राजसमंद)

आरटीडीसी का होटल रेस्ट हाउस राजसमंद जिले के ऐतिहासिक स्थल हल्दीघाटी में स्थित है। यह पर्यटकों के लिए प्रमुख आवासीय सुविधा प्रदान करता है।

53. राज्य का दूसरा रोप-वे कहाँ स्थापित किया गया?

  • (A) जयपुर
  • (B) उदयपुर
  • (C) जालौर
  • (D) अजमेर

राजस्थान का दूसरा रोप-वे 8 जून, 2008 को पंडित दीनदयाल पार्क (दूधतलाई) से माछला मगरा स्थित करणी माता मंदिर तक (उदयपुर) स्थापित किया गया।

54. वर्तमान में राजस्थान में कितने पर्यटन संभाग है?

  • (A) 7
  • (B) 5
  • (C) 4
  • (D) 9

राजस्थान में वर्तमान में 4 पर्यटन संभाग हैं। इनमें प्रमुख रूप से अजमेर, जोधपुर, उदयपुर तथा कोटा पर्यटन संभाग शामिल हैं।

55. राजस्थान में ब्रज होली महोत्सव कहाँ आयोजित किया जाता है?

  • (A) धौलपुर
  • (B) करौली
  • (C) अलवर
  • (D) भरतपुर

ब्रज होली महोत्सव का आयोजन भरतपुर में किया जाता है। यह ब्रज संस्कृति और रंगोत्सव की अनूठी परंपरा को दर्शाता है।

56. खोले के हनुमानजी रोप-वे स्थित है-

  • (A) जयपुर में
  • (B) उदयपुर में
  • (C) जैसलमेर में
  • (D) जालौर में

खोले के हनुमानजी रोप-वे जयपुर में स्थित है। यह राजस्थान का प्रमुख धार्मिक पर्यटन आकर्षण है।

57. राज्य का पहला राजीव गाँधी ट्यूरिज्म कन्वेंशन सेंटर कहाँ स्थापित किया गया है?

  • (A) अलवर
  • (B) भरतपुर
  • (C) जोधपुर
  • (D) जयपुर

राजीव गाँधी ट्यूरिज्म कन्वेंशन सेंटर (जोधपुर) यह राजस्थान का पहला व देश का तीसरा सेंटर है।

58. भारतीय पर्यटन दिवस मनाया जाता है?

  • (A) 27 सितम्बर
  • (B) 28 सितम्बर
  • (C) 25 जनवरी
  • (D) 27 नवम्बर

भारतीय पर्यटन दिवस प्रतिवर्ष 25 जनवरी को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य देश में पर्यटन के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

59. राजस्थान में राज्य स्तरीय मेला प्राधिकरण का मुख्यालय स्थापित किया गया है?

  • (A) जयपुर
  • (B) जोधपुर
  • (C) कोटा
  • (D) अजमेर

राजस्थान राज्य मेला प्राधिकरण का मुख्यालय जयपुर में स्थापित किया गया है। यह राज्य के प्रमुख मेलों के संचालन एवं विकास का कार्य करता है।

60. राजस्थान में कौनसे दो नए पर्यटन सम्भाग बनाए गए है?

  • (A) अजमेर-कोटा
  • (B) जयपुर-कोटा
  • (C) उदयपुर-जोधपुर
  • (D) बीकानेर-भरतपुर

पर्यटन विकास को गति देने के लिए राजस्थान में अजमेर और कोटा को नए पर्यटन संभाग के रूप में विकसित किया गया है।

61. ट्रेवल्स इन वेस्टर्न इंडिया (पश्चिमी भारत की यात्रा) नामक पुस्तक के लेखक है-

  • (A) जी. एच. ओझा
  • (B) कर्नल टॉड
  • (C) के. एम. मुंशी
  • (D) दशरथ शर्मा

Travels in Western India' पुस्तक के लेखक कर्नल जेम्स टॉड हैं। उन्होंने राजस्थान के इतिहास, संस्कृति और भूगोल का विस्तृत वर्णन किया है।

62. राज्य में सर्वाधिक पर्यटक किन स्थानों को देखने के लिए आते है?

  • (A) ऐतिहासिक स्थल
  • (B) प्राकृतिक स्थल
  • (C) सांस्कृतिक स्थल
  • (D) शैक्षणिक संस्थान

राजस्थान में सर्वाधिक पर्यटक ऐतिहासिक स्थलों को देखने आते हैं। किले, महल, स्मारक और विरासत स्थल पर्यटन का मुख्य आकर्षण हैं।

63. राजस्थान में मरू सर्किट में शामिल जिले है?

  • (A) जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, बाड़मेर
  • (B) जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर
  • (C) जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, पाली
  • (D) बाड़मेर, जालौर, जोधपुर, नागौर

मरू सर्किट राजस्थान का प्रमुख पर्यटन परिपथ है जिसमें जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर और बाड़मेर जिले शामिल हैं।

64. निम्न को सुमेलित कीजिए- 1. प्रथम रोप-वे 2. प्रथम हेरिटेज होटल 3. प्रथम वैक्स म्यूजियम 4. प्रथम हाथी गाँव

  • (A) 1234
  • (B) 4321
  • (C) 3214
  • (D) 2143

सही सुमेलन है- प्रथम रोप-वे–जालौर, प्रथम हेरिटेज होटल–जोधपुर, प्रथम वैक्स म्यूजियम–उदयपुर तथा प्रथम हाथी गाँव–आमेर। अतः सही कूट 2143 है।

65. राजस्थान में पर्यटन निदेशालय की स्थापना जयपुर में कब की गई?

  • (A) 1953
  • (B) 1954
  • (C) 1955
  • (D) 1978

राजस्थान में पर्यटन निदेशालय की स्थापना वर्ष 1955 में जयपुर में की गई थी। इसका उद्देश्य पर्यटन गतिविधियों का नियोजन एवं विकास करना था।

66. राजस्थान में पर्यटन का महत्व है-

  • (A) विदेशी मुद्रा का अर्जन
  • (B) रोजगार उपलब्धि का साधन
  • (C) सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर का संरक्षण
  • (D) उपर्युक्त सभी

पर्यटन राज्य के लिए विदेशी मुद्रा अर्जित करता है, रोजगार के अवसर बढ़ाता है तथा सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहरों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

67. राज्य में ग्रामीण पर्यटन विकास परियोजना कब लागू की गई?

  • (A) Wed Aug 01 2007 00:00:00 GMT+0530 (India Standard Time)
  • (B) Mon Sep 01 2008 00:00:00 GMT+0530 (India Standard Time)
  • (C) Thu Oct 01 2009 00:00:00 GMT+0530 (India Standard Time)
  • (D) Mon Nov 01 2010 00:00:00 GMT+0530 (India Standard Time)

ग्रामीण पर्यटन विकास योजना के अंतर्गत टोडारायसिंह (टोंक), कुलधरा (जैसलमेर) को पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में चुना गया। इसके बाद मोलेला (राजसमंद), सामोद (जयपुर), नीमराणा (कोटपूतली-बहरोड़) के लिए केन्द्र सरकार से आर्थिक सहायता मिली।

68. निम्न में से असंगत है?

  • (A) बैलून महोत्सव - बाड़मेर
  • (B) मारवाड़ महोत्सव - जोधपुर
  • (C) थार महोत्सव - जैसलमेर
  • (D) मीरा महोत्सव - चित्तौड़गढ़

थार महोत्सव का आयोजन बाड़मेर जिले में किया जाता है। इसलिए थार महोत्सव - जैसलमेर युग्म असंगत है।

69. राजस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ ट्यूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेन्ट (RITTMAN) की स्थापना कब की गई थी?

  • (A) 1978
  • (B) 1996
  • (C) 2000
  • (D) 2004

राजस्थान पर्यटन एवं आवागमन प्रबंध संस्थान (RITTMAN) की स्थापना 29 अक्टूबर, 1996 को जयपुर में की गई। इसका उद्देश्य पर्यटन क्षेत्र के मानव संसाधन का प्रशिक्षण एवं विकास करना है।

70. Center of Excellence for Tourism Training (CETT) की स्थापना कहाँ पर की गई है?

  • (A) जयपुर
  • (B) जैसलमेर
  • (C) जोधपुर
  • (D) उदयपुर

पर्यटन प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के लिए Center of Excellence for Tourism Training (CETT) की स्थापना उदयपुर में की गई है।

71. हैरिटेज होटल योजना कब प्रारम्भ की गई?

  • (A) 1979
  • (B) 1991
  • (C) 1994
  • (D) 2004

हैरिटेज होटल योजना 1991 में प्रारम्भ की गई थी। ऐसा कोई भवन जिसका स्थापत्य 1950 से पुराना हो, ऐसी पुरा सम्पत्तियों को हैरिटेज प्रमाण-पत्र जारी किया जाता है।

72. देश का पहला हैरीटेज होटल है?

  • (A) उम्मेद भवन (जोधपुर)
  • (B) अजीत भवन (जोधपुर)
  • (C) सामोद पैलेस (जोधपुर)
  • (D) गजनेर पैलेस (बीकानेर)

अजीत भवन (जोधपुर) को देश का पहला हैरिटेज होटल माना जाता है। यह भारत में विरासत पर्यटन की अवधारणा का प्रारम्भिक उदाहरण है।

73. राजस्थान में पर्यटन सहायता बल/पर्यटन पुलिस कब से तैनात की गई है?

  • (A) 1 सितम्बर, 1978
  • (B) 27 सितम्बर, 1991
  • (C) 1 अगस्त, 2000
  • (D) 1 अप्रैल, 2004

पर्यटन पुलिस तैनात करने वाला राजस्थान भारत का प्रथम राज्य है। सर्वप्रथम जंतर-मंतर व आमेर में पर्यटन पुलिस की नियुक्ति की गई।

74. राजस्थान में परम्परागत हस्तशिल्प को बढ़ावा देने व पर्यटकों को राजस्थान की हस्तकलाओं व लोककलाओं से रूबरू करवाने के लिए प्रथम शिल्पग्राम की स्थापना कहाँ पर की गई है?

  • (A) सामोद
  • (B) हवाला
  • (C) हल्दीघाटी
  • (D) पुष्कर

राजस्थान का प्रथम शिल्पग्राम उदयपुर के हवाला गाँव में स्थापित किया गया। इसका उद्देश्य राज्य की लोक कला, हस्तशिल्प और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण एवं प्रदर्शन करना है।

75. पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों को भिखारियों, ठगों, लपकों व चोरों से सुरक्षा के लिए 'ऑपरेशन स्वागतम्' अभियान कहाँ पर चलाया गया था?

  • (A) जयपुर
  • (B) जैसलमेर
  • (C) अजमेर
  • (D) उदयपुर

पर्यटकों की सुरक्षा और बेहतर पर्यटन अनुभव सुनिश्चित करने के लिए ऑपरेशन स्वागतम् अभियान जयपुर में चलाया गया था।

76. भारत-पाक सीमा पर पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए बॉर्डर ट्यूरिज्म के तहत सीमा पर पर्यटकों के लिए खोली गई चौकियों में कौनसी शामिल नहीं है?

  • (A) हिन्दूमलकोट
  • (B) मारूति
  • (C) खरूला
  • (D) लोंगेवाला

हिन्दूमलकोट, मारूति और खरूला चौकियों को बॉर्डर टूरिज्म के लिए खोला गया था, जबकि लोंगेवाला एक युद्ध स्मारक के रूप में विकसित किया गया है, यह इस श्रेणी में शामिल नहीं है।

77. गोडवाड़ सर्किट में कौनसा जिला शामिल नहीं है?

  • (A) जालौर
  • (B) पाली
  • (C) राजसमंद
  • (D) सिरोही

गोडवाड़ सर्किट में मुख्य रूप से पाली, सिरोही और जालौर जिले शामिल हैं। राजसमंद जिला इस सर्किट का हिस्सा नहीं है।

78. रणथम्भौर सर्किट में कौनसे जिले शामिल है?

  • (A) सवाईमाधोपुर, करौली, जयपुर
  • (B) सवाईमाधोपुर, टोंक
  • (C) सवाईमाधोपुर, करौली, धौलपुर
  • (D) सवाईमाधोपुर, टोंक, करौली, धौलपुर

रणथम्भौर सर्किट में सवाईमाधोपुर और टोंक जिले शामिल किए गए हैं। यह क्षेत्र वन्यजीव एवं प्राकृतिक पर्यटन के लिए प्रसिद्ध है।

79. निम्नलिखित में से राजस्थान पर्यटन की टैग लाइन कौनसी है?

  • (A) जाने क्या दिख जाये
  • (B) पधारो म्हारे देश
  • (C) कलरफुल राजस्थान
  • (D) रंगीलों राजस्थान

पधारो म्हारे देश' राजस्थान पर्यटन की प्रसिद्ध टैगलाइन है। यह राजस्थान की अतिथि सत्कार परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती है।

80. राजस्थान के किस जिले में सर्वप्रथम पर्यटन पुलिस तैनात की?

  • (A) जयपुर
  • (B) जैसलमेर
  • (C) जोधपुर
  • (D) कोटा

राजस्थान में सर्वप्रथम पर्यटन पुलिस जयपुर में तैनात की गई थी। इसकी शुरुआत आमेर और जंतर-मंतर जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों से हुई।

❓ Question / Doubt / Correction?

Agar aapko kisi MCQ me doubt, correction ya suggestion lagta hai, to please is post ke comment section ki jagah humare YouTube channel par dedicated discussion video ke comment box me post link ke sath comment karein.

📝 Comment karne ka format:
• MCQ Post ka link
• Question number
• Short doubt / correction



👉 Official Discussion Video:
Rajputana Diary YouTube Channel
Mukesh Khunga

About the Author

Mukesh Khunga

Mukesh Khunga को राजस्थान में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी एवं भर्ती परीक्षाओं के परीक्षा पैटर्न और प्रश्नों के स्वरूप की अच्छी समझ है। उनके मार्गदर्शन में यह अध्ययन सामग्री और MCQ content तैयार एवं review किया गया है। Read More...

📲 Telegram 💬 WhatsApp
Scroll to Top