राजस्थान में परिवहन संसाधन MCQ Questions with Answers

राजस्थान में परिवहन संसाधन MCQ in Hindi | महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर सहित

इस पोस्ट में राजस्थान का भूगोल के टॉपिक राजस्थान में परिवहन संसाधन से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न दिए गए हैं।

ये महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न RPSC, RSSB, RAS, Patwar, Police, LDC, VDO, REET तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी हैं। इनमें विषयवार प्रश्न, सही उत्तर एवं विस्तृत व्याख्या शामिल हैं।

  • Subject: राजस्थान का भूगोल
  • Topic: राजस्थान में परिवहन संसाधन
  • Last Updated:
  • Content Type: Multiple Choice Questions (MCQ)
🔥 Latest Updated MCQ Questions for Exams

✍️ Prepared & Reviewed by:
Rajputana Diary – Rajasthan GK Faculty & Content Team (Since 2021)

Attempt 0
Wrong 0
Right 0
Marks 0/50

1. हाईस्पीड ट्रेनों के परीक्षण के लिए 'डेडिकेटेड टेस्ट ट्रेक' कहाँ बनाया जा रहा है?

A देशनोक (बीकानेर)
B नावां (डीडवाना-कुचामन)
C फूलेरा (जयपुर)
D भगत की कोठी (जोधपुर)
📖 व्याख्या
हाईस्पीड ट्रेनों के परीक्षण के लिए देश का पहला समर्पित टेस्ट ट्रैक राजस्थान के नावां (डीडवाना-कुचामन) क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है। यह ट्रैक आधुनिक रेल तकनीकों और हाईस्पीड ट्रेनों की जांच के लिए महत्वपूर्ण परियोजना है।

2. नवघोषित राष्ट्रीय राजमार्ग 703 का विस्तार है-

A जालंधर (पंजाब) से सिरसा, नोहर, तारानगर, चुरू तक
B भटिण्डा (पंजाब) से सूरतगढ़, अनूपगढ़, खाजूवाला तक
C रेवाड़ी (हरियाणा) से सीकर, झुंझुनूं, डीडवाना-कुचामन तक
D मथुरा (उत्तरप्रदेश) से भरतपुर, दौसा, जयपुर तक
📖 व्याख्या
राष्ट्रीय राजमार्ग 703 का विस्तार जालंधर (पंजाब) से सिरसा, नोहर, तारानगर होते हुए चुरू तक किया गया है। यह मार्ग पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के बीच बेहतर सड़क संपर्क स्थापित करने में सहायक है।

3. राज्य का पहला व्हीकल स्क्रैपिंग सेंटर कहाँ स्थापित किया गया है?

A अजमेर
B जोधपुर
C भरतपुर
D जयपुर
📖 व्याख्या
राजस्थान का पहला व्हीकल स्क्रैपिंग सेंटर जयपुर में स्थापित किया गया है। इस केंद्र का उद्देश्य पुराने एवं अनुपयोगी वाहनों का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण कर पर्यावरण संरक्षण और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना है।

4. राजस्थान राज्य सड़क परिवहन निगम की सेवाओं से जुड़े यात्रियों की शिकायतों के समाधान हेतु किस पोर्टल को लॉन्च किया गया है?

A वाहन 4.0
B सारथी 4.0
C समाधान पोर्टल
D रोड सेफ्टी
📖 व्याख्या
राजस्थान राज्य सड़क परिवहन निगम ने यात्रियों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए ‘समाधान पोर्टल’ लॉन्च किया है। इसके माध्यम से यात्री अपनी समस्याएं ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं तथा उनकी निगरानी और निस्तारण किया जाता है।
Rajasthan GK

5. मुख्यमंत्री सड़क सुरक्षा पुरस्कार कितने जिलों को प्रदान किया जाता है?

A 4
B 5
C 3
D 2
📖 व्याख्या
सड़क दुर्घटना मृत्यु दर कम करने वाले श्रेष्ठ 3 जिलों को मुख्यमंत्री सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इसे वर्ष 2020-21 से प्रारम्भ किया गया है।

6. बजट घोषणा 2025-26 के अनुसार 5 हजार से अधिक आबादी वाले 250 ग्रामीण कस्बों में का निर्माण किया जायेगा।

A सारथी प्रगति पथ
B गौरव प्रगति पथ
C कर्त्तव्य प्रगति पथ
D अटल प्रगति पथ
📖 व्याख्या
बजट घोषणा 2025-26 के अनुसार 5 हजार से अधिक आबादी वाले 250 ग्रामीण कस्बों में ‘अटल प्रगति पथ’ का निर्माण किया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क अवसंरचना को मजबूत बनाना है।

7. जनगणना 2011 के अनुसार कुल 43264 गाँवों में से मार्च 2024 तक कितने गाँव सड़कों से जुड़ चुके हैं?

A 29305
B 39408
C 13500
D 34804
📖 व्याख्या
जनगणना 2011 के अनुसार राजस्थान के कुल 43,264 गाँवों में से मार्च 2024 तक 39,408 गाँव सड़क संपर्क से जुड़ चुके हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन एवं विकास गतिविधियों को गति मिली है।

8. बजट घोषणा 2024-25 के तहत प्रदेश के 60-80 वर्ष तक के वरिष्ठ नागरिकों को राज्य की सीमा में रोडवेज बसों में दी जाने वाली छूट 30 प्रतिशत से बढ़ाकर कितनी कर दी गई है?

A 60 प्रतिशत
B 40 प्रतिशत
C 75 प्रतिशत
D 50 प्रतिशत
📖 व्याख्या
बजट घोषणा 2024-25 के अंतर्गत 60 से 80 वर्ष आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिकों को राजस्थान रोडवेज बसों में मिलने वाली किराया छूट 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दी गई है।
Rajasthan GK Test Series

9. प्रदेश का पहला 100 फीसदी सौर ऊर्जा संचालित रेलवे स्टेशन है?

A फूलेरा रेलवे स्टेशन
B गाँधी नगर रेलवे स्टेशन
C बीकानेर रेलवे स्टेशन
D राईका बाग रेलवे स्टेशन
📖 व्याख्या
जयपुर स्थित गाँधी नगर रेलवे स्टेशन राजस्थान का पहला 100 प्रतिशत सौर ऊर्जा संचालित रेलवे स्टेशन है। यह ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण अनुकूल रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किया गया है।

10. बजट घोषणा 2025-26 के अन्तर्गत किस एयरपोर्ट के निकट 'Aero City' बनाने की घोषणा की गई है?

A सांगानेर एयरपोर्ट
B रातानाड़ा एयरपोर्ट
C डबोक एयरपोर्ट
D कोटा एयरपोर्ट
📖 व्याख्या
बजट घोषणा 2025-26 में कोटा एयरपोर्ट के निकट ‘एरो सिटी’ विकसित करने की घोषणा की गई है। इससे क्षेत्र में निवेश, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे।

11. रेलवे सुरक्षा बल द्वारा बच्चों की सहायता के लिए निम्न में से कौनसा अभियान चलाया जा रहा है?

A ऑपरेशन अमानत
B ऑपरेशन मातृशक्ति
C ऑपरेशन जीवन रक्षा
D ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते
📖 व्याख्या
रेलवे सुरक्षा बल द्वारा ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ अभियान चलाया जाता है। इसका उद्देश्य रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में मिले लापता, बेसहारा या जरूरतमंद बच्चों को सुरक्षा और सहायता प्रदान करना है।

12. राजस्थान रोड़ विजन-2025 निम्नलिखित में से किस निकाय के द्वारा तैयार किया गया है?

A लोक निर्माण विभाग, राजस्थान
B राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम
C भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण
D नीति आयोग
📖 व्याख्या
राजस्थान रोड विजन-2025 का निर्माण लोक निर्माण विभाग, राजस्थान द्वारा किया गया है। इसका उद्देश्य राज्य में सड़क नेटवर्क का विस्तार, गुणवत्ता सुधार और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है।
Rajputana Diary MCQ App

13. सड़क सुरक्षा एक्शन प्लान' अपनाने वाला देश का पहला राज्य है-

A बिहार
B उत्तर प्रदेश
C राजस्थान
D मध्य प्रदेश
📖 व्याख्या
सड़क सुरक्षा नीति 26 जुलाई, 2024 के तहत राजस्थान 'सड़क सुरक्षा एक्शन प्लान' अपनाने वाला देश का पहला राज्य है। इस नीति के तहत राजस्थान ने वर्ष 2030 तक सड़क दुर्घटनाओं में 50% तक कमी लाने का लक्ष्य रखा है। इस नीति के तहत सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए 10 वर्षीय सड़क सुरक्षा रणनीति और कार्ययोजना तैयार की गई है।

14. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 05 अक्टूबर, 2023 को प्रदेश की पहली वैली क्विन रेल (विस्टाडोम हैरिटेज ट्रेन) का शुभारंभ कहाँ से कहाँ तक किया गया-

A मारवाड़ जंक्शन से कामली घाट
B मारवाड़ जंक्शन से गोरम घाट
C अजमेर से मारवाड़ जंक्शन
D कामलीघाट से गोरमघाट
📖 व्याख्या
यह हैरिटेज ट्रेन मारवाड़ जंक्शन (पाली) से कामली घाट (राजसमंद) तक शुरू की गई है। यह राजस्थान का एकमात्र मीटरगेज रेलमार्ग है। इस रेलमार्ग के प्रमुख आकर्षण टॉडगढ़ रावली अभयारण्य, गोरमघाट रेलवे स्टेशन, भील बेरी झरना, जोग मण्डी झरना आदि है।

15. Rajiv Gandi Aviation University की स्थापना कहाँ की जायेगी?

A अजमेर
B भीलवाड़ा
C बीकानेर
D जयपुर
📖 व्याख्या
राजीव गांधी एविएशन यूनिवर्सिटी की स्थापना जयपुर में प्रस्तावित है। इसका उद्देश्य विमानन क्षेत्र में उच्च शिक्षा, प्रशिक्षण एवं अनुसंधान को बढ़ावा देना तथा कुशल मानव संसाधन तैयार करना है।

16. राजस्थान की पहली 'वंदे भारत' ट्रेन किस रेलमार्ग पर प्रारम्भ की गई है?

A जोधपुर-साबरमती
B अजमेर-चंडीगढ़
C उदयपुर सिटी-जोधपुर
D उदयपुर सिटी-आगरा कैंट
📖 व्याख्या
भारत की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन 'वंदे भारत' राजस्थान में अजमेर-चंडीगढ़ मार्ग पर प्रारम्भ की गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 12 अप्रैल, 2023 को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
Wireless Keyboard/Bluetooth Keyboard

17. राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 कब मनाया गया?

A 01-07 जनवरी, 2025
B 1-31 जनवरी, 2025
C 01-07 फरवरी, 2025
D 11-17 फरवरी, 2025
📖 व्याख्या
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 पूरे देश में 1 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक मनाया गया। इसका उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और दुर्घटनाओं में कमी लाना है।

18. प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने हेतु इलेक्ट्रिक वाहन नीति के तहत कितने करोड़ रुपये की लागत से e-Vehicle Promotion Fund गठित किया जायेगा?

A 100 करोड़
B 50 करोड़
C 300 करोड़
D 200 करोड़
📖 व्याख्या
राजस्थान की इलेक्ट्रिक वाहन नीति के अंतर्गत ई-वाहनों को प्रोत्साहन देने के लिए 200 करोड़ रुपये की लागत से e-Vehicle Promotion Fund गठित किया जाएगा। इससे स्वच्छ ऊर्जा आधारित परिवहन को बढ़ावा मिलेगा।

19. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की उड़ान प्रशिक्षण संगठन नीति (FTO) के तहत कहाँ नई फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी खोली गई है?

A सांगानेर
B डबोक
C किशनगढ़
D सूरतगढ़
📖 व्याख्या
मुख्यमंत्री ने किशनगढ़ (अजमेर) में 04 अगस्त, 2024 को किशनगढ़ एयरपोर्ट पर संचालित फ्लाइंग एकेडमी 'अव्याना एविएशन' का उ‌द्घाटन किया है। यह राजस्थान की पहली फ्लाईग एकेडमी है।

20. फूड सेफ्टी एण्ड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) द्वारा किस रेलवे स्टेशन को प्रदेश का पहला और देश का 11वाँ 'ईट राइट स्टेशन' घोषित किया गया है?

A जयपुर रेलवे स्टेशन
B गाँधी नगर रेलवे स्टेशन
C भवानी मंडी रेलवे स्टेशन
D जोधपुर रेलवे स्टेशन
📖 व्याख्या
FSSAI द्वारा जयपुर रेलवे स्टेशन को राजस्थान का पहला तथा देश का 11वाँ ‘ईट राइट स्टेशन’ घोषित किया गया है। यह सम्मान यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रदान किया गया।
HP GK400F Mechanical Gaming Keyboard,dust & Spill Resistant,RGB Backlit Keys,Metal Panel,Full-Sized Keyboard Design

21. मार्च 2024 में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 254.06 करोड़ रुपये की लागत से नई रेल लाइन के कार्य को मंजूरी दी है।

A मेड़ता पुष्कर
B रींगस खाटूश्याम्
C मेड़ता रास
D खाजूवाला-अनूपगढ़
📖 व्याख्या
मार्च 2024 में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रींगस-खाटूश्यामजी नई रेल लाइन परियोजना को मंजूरी दी। लगभग 254.06 करोड़ रुपये की इस परियोजना से खाटूश्यामजी आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर रेल सुविधा उपलब्ध होगी।

22. राजस्थान का वह जिला जिसके सबसे कम गाँव सड़कों से जुड़े है?

A जोधपुर
B दौसा
C सिरोही
D गंगानगर
📖 व्याख्या
राजस्थान में सड़कों से जुड़े गाँवों की संख्या के आधार पर सिरोही जिला सबसे कम सड़क संपर्क वाले जिलों में शामिल है। इसका प्रमुख कारण जिले का पहाड़ी एवं वन क्षेत्र होना है।

23. राज्य का वह जिला जिसके सबसे अधिक गाँव सड़कों से जुड़े है?

A गंगानगर
B फलौदी
C सवाई माधोपुर
D जयपुर
📖 व्याख्या
गंगानगर जिले में सड़कों से जुड़े गाँवों की संख्या सबसे अधिक है। बेहतर सड़क नेटवर्क के कारण जिले में कृषि, व्यापार एवं आवागमन की सुविधाओं का विस्तार हुआ है।

24. निम्न में से राजस्थान का सबसे छोटा राष्ट्रीय राजमार्ग कौनसा है।

A NH-19
B NH-919
C NH-156
D NH-23
📖 व्याख्या
NH-919 (5 किमी खैरथल तिजारा में) व NH-148B (5 किमी, कोटपूतली बहरोड़ में) ये दोनों राजस्थान के सबसे छोटे राष्ट्रीय राजमार्ग हैं।
Rajasthan GK

25. राज्य का सबसे व्यस्ततम राष्ट्रीय राजमार्ग कौनसा है ?

A NH-48
B NH-27
C NH-11
D NH-62
📖 व्याख्या
NH-48 जो कि स्वर्णिम चतुर्भुज योजना का हिस्सा है, यह दिल्ली से जयपुर, अहमदाबाद, मुम्बई और चेन्नई तक जाता है। भारी यातायात के कारण इसे राजस्थान का सबसे व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्ग माना जाता है।

26. राजस्थान से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों में से निम्न में से कौनसा युग्म असंगत है ?

A NH-44 श्रीनगर-कन्याकुमारी
B NH-27 पोरबंदर-सिल्चर
C NH-48 दिल्ली-चेन्नई
D NH-11 म्याजलार-बरेली
📖 व्याख्या
NH-11 म्याजलार (जैसलमेर) से बरेली तक नहीं जाता है। NH-11 का मार्ग म्याजलार (जैसलमेर) से रेवाड़ी (हरियाणा) तक माना जाता है। इसलिए यह युग्म असंगत है।

27. उत्तर-पश्चिमी रेलवे जोन का मुख्यालय कहाँ स्थित है ?

A जयपुर
B कोटा
C जोधपुर
D जबलपुर
📖 व्याख्या
उत्तर-पश्चिमी रेलवे जोन का मुख्यालय जयपुर में स्थित है। इसकी स्थापना वर्ष 2002 में की गई थी और यह राजस्थान के अधिकांश रेलवे नेटवर्क का संचालन करता है।

28. रेल डिब्बों के निर्माण से संबंधित 'सिमको वैगन फैक्ट्री' कहाँ पर स्थित है ?

A जयपुर
B कोटा
C भरतपुर
D जोधपुर
📖 व्याख्या
सिमको वैगन फैक्ट्री भरतपुर में स्थित है। यह रेल डिब्बों और वैगनों के निर्माण के लिए प्रसिद्ध औद्योगिक इकाई है तथा रेलवे क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देती है।
Rajputana Diary Mahal aur Place MCQ

29. एयरफोर्स फ्लाइंग कॉलेज कहाँ पर स्थित है?

A जयपुर
B भीलवाड़ा
C भरतपुर
D जोधपुर
📖 व्याख्या
एयरफोर्स फ्लाइंग कॉलेज जोधपुर में स्थित है। जोधपुर भारतीय वायुसेना का एक प्रमुख प्रशिक्षण केंद्र है जहाँ पायलटों को उन्नत प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।

30. उत्तरलाई हवाई अड्डा किस जिले में स्थित है?

A उदयपुर
B बालोतरा
C बाड़मेर
D जोधपुर
📖 व्याख्या
उत्तरलाई हवाई अड्डा बाड़मेर जिले में स्थित है। यह भारतीय वायुसेना का महत्वपूर्ण एयरबेस है और सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।

31. सड़कों से जुड़े सर्वाधिक ग्राम पंचायत मुख्यालय किस जिले में है?

A उदयपुर
B गंगानगर
C सलूम्बर
D जयपुर
📖 व्याख्या
राजस्थान में सड़कों से जुड़े सर्वाधिक ग्राम पंचायत मुख्यालय जयपुर जिले में स्थित हैं। राज्य की राजधानी होने के कारण यहाँ सड़क अवसंरचना अपेक्षाकृत अधिक विकसित है।

32. जयपुर मेट्रो के फेज 1 बी (चाँदपोल से बड़ी चौपड़) का व्यावसायिक संचालन कब प्रारम्भ हुआ?

A 19 सितम्बर, 2020
B 21 सितम्बर, 2019
C 23 सितम्बर, 2020
D 27 सितम्बर, 2020
📖 व्याख्या
जयपुर मेट्रो परियोजना के निर्माण एवं संचालन हेतु जयपुर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन का गठन 1 जनवरी, 2010 को हुआ। फेज-1बी (चाँदपोल से बड़ी चौपड़) का व्यावसायिक संचालन 23 सितम्बर, 2020 को प्रारम्भ किया गया।
Today Deals

33. राजस्थान राज्य सड़क सुरक्षा नीति कब जारी की गई?

A 21 अक्टूबर, 2015
B 21 मार्च, 2017
C 01 दिसम्बर, 2017
D 01 जनवरी, 2014
📖 व्याख्या
राजस्थान राज्य सड़क सुरक्षा नीति 21 मार्च, 2017 को जारी की गई थी। इस नीति का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था को बढ़ावा देना है।

34. चेतक परियोजना का मुख्यालय कहाँ स्थित है?

A जयपुर
B बीकानेर
C दिल्ली
D फलौदी
📖 व्याख्या
चेतक परियोजना का मुख्यालय बीकानेर में स्थित है। यह परियोजना सीमा क्षेत्र में परिवहन और सामरिक आवश्यकताओं से जुड़ी महत्वपूर्ण योजना मानी जाती है।

35. राजस्थान में मार्च 2024 तक रेलमार्गों की कुल लम्बाई है?

A 5600 किमी
B 5800 किमी
C 6200 किमी
D 6135 किमी
📖 व्याख्या
मार्च 2024 तक राजस्थान में रेलमार्गों की कुल लंबाई 6135 किमी दर्ज की गई है। यह राज्य के परिवहन नेटवर्क का महत्वपूर्ण हिस्सा है और यात्री तथा माल परिवहन दोनों में उपयोगी है।

36. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत् वर्ष 2015-16 से केन्द्र एवं राज्य सरकार का वित्तीय अंशदान है?

A Tue Jan 02 1900 03:25:00 GMT+0521 (India Standard Time)
B Mon Jan 01 1900 17:35:00 GMT+0521 (India Standard Time)
C Tue Jan 02 1900 13:15:00 GMT+0521 (India Standard Time)
D Mon Jan 01 1900 12:40:00 GMT+0521 (India Standard Time)
📖 व्याख्या
वर्ष 2015-16 से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में केन्द्र और राज्य सरकार के बीच वित्तीय अंशदान का अनुपात 60:40 निर्धारित किया गया है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क को मजबूत किया जा रहा है।
Rajasthan GK Previous Year Questions

37. राजस्थान में रेलवे की छोटी लाईन (नेरो गेज) किस जिले में है ?

A नागौर
B धौलपुर
C खैरथल तिजारा
D डीग
📖 व्याख्या
राजस्थान में वर्तमान में छोटी लाइन (नेरो गेज) का प्रमुख रेलमार्ग धौलपुर जिले में स्थित है। धौलपुर-सरमथुरा रेलखंड राज्य की ऐतिहासिक नेरो गेज रेल सेवाओं में शामिल है।

38. राजस्थान में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना कब से प्रारम्भ की गयी ?

A Thu Jun 22 1905 00:00:00 GMT+0521 (India Standard Time)
B Mon Jun 26 1905 00:00:00 GMT+0521 (India Standard Time)
C Tue Jun 27 1905 00:00:00 GMT+0521 (India Standard Time)
D Fri Jun 30 1905 00:00:00 GMT+0521 (India Standard Time)
📖 व्याख्या
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना 25 दिसम्बर, 2000 को अटल बिहारी वाजपेयी सरकार द्वारा प्रारम्भ की गई। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों को सर्व मौसमीय सड़कों से जोड़ना है।

39. राजस्थान में पश्चिमी रेलवे क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र कहाँ है ?

A जयपुर
B बालोतरा
C उदयपुर
D जोधपुर
📖 व्याख्या
पश्चिमी रेलवे का क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र उदयपुर में स्थित है। यहाँ रेलवे कर्मचारियों को तकनीकी एवं प्रशासनिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।

40. पाकिस्तान से आने वाली 'थार एक्सप्रेस' ट्रेन का राजस्थान में प्रथम स्टेशन कौनसा है ?

A पचपदरा
B गडरा रोड
C बाड़मेर
D मुनाबाव
📖 व्याख्या
भारत व पाकिस्तान के मध्य चलने वाली थार एक्सप्रेस खोखरापार (पाकिस्तान) से मुनाबाव, बाड़मेर तक प्रारंभ की गई। मुनाबाव से जोधपुर तक इसे लिंक एक्सप्रेस कहते हैं। यह ट्रेन 17 फरवरी, 2006 से संचालित है। वर्तमान में यह रेल सेवा बन्द है।
Rajputana Diary Rajasthan GK MCQ

41. राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की स्थापना कब की गयी ?

A Wed May 17 1905 00:00:00 GMT+0521 (India Standard Time)
B Thu Jun 01 1905 00:00:00 GMT+0521 (India Standard Time)
C Fri May 05 1905 00:00:00 GMT+0521 (India Standard Time)
D Fri Jun 16 1905 00:00:00 GMT+0521 (India Standard Time)
📖 व्याख्या
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की स्थापना 1 अक्टूबर, 1964 को सड़क परिवहन निगम अधिनियम, 1950 के अधीन की गई थी। RSRTC राजस्थान में राजकीय बस सेवा (रोडवेज) संचालन का कार्य करती है।

42. देश का पहला महिला शक्ति मेट्रो स्टेशन कौनसा है ?

A श्यामनगर मेट्रो स्टेशन
B विवेक विहार मेट्रो स्टेशन
C मानसरोवर मेट्रो स्टेशन
D चांदपोल मेट्रो स्टेशन
📖 व्याख्या
जयपुर मेट्रो का श्यामनगर मेट्रो स्टेशन देश का पहला महिला शक्ति मेट्रो स्टेशन है। इस स्टेशन का संचालन एवं प्रबंधन मुख्य रूप से महिला कर्मचारियों द्वारा किया जाता है।

43. निम्न में से किस जिले में से राष्ट्रीय राजमार्ग नं. 11 (नया नम्बर) नहीं गुजरता है?

A बीकानेर
B झुंझुनूं
C फलौदी
D जयपुर
📖 व्याख्या
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11 (नया नंबर) बीकानेर, झुंझुनूं एवं फलौदी क्षेत्रों से संबंधित मार्गों से जुड़ा है, जबकि यह जयपुर जिले से नहीं गुजरता है।

44. नाल हवाई अड्डा कहाँ है?

A बीकानेर
B जोधपुर
C गंगानगर
D उदयपुर
📖 व्याख्या
नाल हवाई अड्डा एक सैन्य हवाई अड्डा है। राजस्थान में कुल 2 भूमिगत हवाई अड्डे हैं, नाल हवाई अड्डा (बीकानेर) एवं सूरतगढ़ हवाई अड्डा (श्रीगंगानगर)।
Rajasthan GK

45. राष्ट्रीय राजमार्गों की सर्वाधिक लम्बाई वाला जिला है ?

A सीकर
B जोधपुर
C बाड़मेर
D ब्यावर
📖 व्याख्या
राजस्थान में राष्ट्रीय राजमार्गों की सर्वाधिक लंबाई बाड़मेर जिले में है। भौगोलिक दृष्टि से बड़ा जिला होने के कारण यहाँ कई प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग गुजरते हैं।

46. संख्या की दृष्टि से सर्वाधिक राष्ट्रीय राजमार्ग किस जिले में है-

A जयपुर
B अजमेर
C जोधपुर
D उदयपुर
📖 व्याख्या
राष्ट्रीय राजमार्गों की संख्या की दृष्टि से जयपुर जिला राज्य में प्रथम स्थान पर है। अनेक राष्ट्रीय राजमार्ग राजधानी क्षेत्र से होकर गुजरते हैं, जिससे इसका परिवहन महत्व बढ़ जाता है।

47. कौनसा राष्ट्रीय राजमार्ग संगरूर (पंजाब) से प्रारम्भ होकर राजस्थान के चुरू, जयपुर, टोंक, भीलवाड़ा, बूँदी, कोटा तथा झालावाड़ जिलों से होता हुआ कर्नाटक के अंकोला तक जाता है-

A NH-23
B NH-52
C NH-48
D NH-58
📖 व्याख्या
NH-52 संगरूर (पंजाब) से प्रारम्भ होकर राजस्थान के अनेक जिलों से गुजरते हुए कर्नाटक के अंकोला तक जाता है। यह राजस्थान का सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग भी है।

48. राज्य की पहली अन्तर्राष्ट्रीय विमान सेवा है-

A जयपुर- जापान
B जयपुर- दुबई
C जयपुर- अमेरिका
D जयपुर- बगदाद
📖 व्याख्या
राजस्थान की पहली अंतर्राष्ट्रीय विमान सेवा जयपुर से दुबई के बीच प्रारम्भ की गई थी। इस सेवा ने राज्य को अंतर्राष्ट्रीय हवाई संपर्क प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Rajasthan GK Test Series

49. राजस्थान में 31 मार्च, 2024 तक राष्ट्रीय राजमार्गों की संख्या कितनी है?

A Sat Feb 10 1900 00:00:00 GMT+0521 (India Standard Time)
B 36
C Sun Feb 18 1900 00:00:00 GMT+0521 (India Standard Time)
D 44
📖 व्याख्या
राजस्थान में राष्ट्रीय राजमार्गों की संख्या 50 ही है। PWD विभाग के वार्षिक प्रतिवेदन रिपोर्ट 2024-25 में NH की सूची में 54 क्रमांक तक दिए गए हैं। इनमें 4 NH को रिपीट (NH 25, NH 58, NH 162, NH 552) लिखा गया है।

50. राजस्थान में भूमिगत हवाई अड्डे किन जिलों में है?

A बीकानेर, जोधपुर
B जैसलमेर, फलौदी
C बीकानेर, श्रीगंगानगर
D कोटा, जयपुर
📖 व्याख्या
राजस्थान में भूमिगत हवाई अड्डे बीकानेर और श्रीगंगानगर जिलों में स्थित हैं। इनमें नाल हवाई अड्डा (बीकानेर) और सूरतगढ़ हवाई अड्डा (श्रीगंगानगर) प्रमुख हैं।
📱

Rajputana Diary App

Full MCQ, PYQ और Test Series देकर अपनी Rank Check करें। Rajasthan GK की बेहतर तैयारी के लिए Rajputana Diary App डाउनलोड करें।

📲 Download App
❓ Question / Doubt / Correction?

इस पोस्ट से सम्बंधित किसी प्रकार का doubt, correction या कोई सुझाव हो तो, Please इस पोस्ट के comment section की जगह हमारे YouTube channel पर दिए गए discussion वीडियो के कमेंट बॉक्स में पोस्ट लिंक के साथ comment करें।

📝 Comment करने का तरीका:
• Post link
• Question number
• Short Doubt / Correction / सुझाव

✔ Link Copied

👉 Official Discussion Video:
Rajputana Diary YouTube Channel
Mukesh Choudhary

About the Author

Mukesh Choudhary

Mukesh Choudhary को राजस्थान में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी एवं भर्ती परीक्षाओं के परीक्षा पैटर्न और प्रश्नों के स्वरूप की अच्छी समझ है। उनके मार्गदर्शन में यह अध्ययन सामग्री और MCQ content तैयार एवं review किया गया है। Read More...

📲 Telegram 💬 WhatsApp
Scroll to Top