राजस्थान में लोक देवियाँ PYQ in Hindi | Previous Year Questions with Answers
इस पोस्ट में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के टॉपिक
राजस्थान में लोक देवियाँ से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण
PYQ
प्रश्न दिए गए हैं।
इनमें शीतला माता, कैला देवी, जीण माता, बाण माता, मीरां माता, भदाणा माता आदि से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को व्याख्या सहित शामिल किया गया है।
ये PYQ प्रश्न
RPSC,
RSMSSB,
RSSB,
RAS, Patwar, Police, LDC, VDO, Fireman, REET
तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जा चुके हैं,
इसलिए आगामी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।
✍️ Prepared & Reviewed by:
Rajputana Diary –
Rajasthan GK Faculty & Content Team
(Since 2021)
Attempt
0
Wrong
0
Right
0
Marks
0/47
1. राजस्थान में कौन सी देवी के तीर्थ को तरताई देवी के रूप में जाना जाता है?
📚 Platoon Commander 2025
A
जमवाय माता
B
कैला देवी
C
त्रिपुरा सुंदरी
D
जीण माता
📖 व्याख्या
राजस्थान में बाँसवाड़ा जिले में स्थित त्रिपुरा सुंदरी देवी के तीर्थ को तरताई देवी के रूप में भी जाना जाता है। यह एक प्रमुख शक्ति पीठ है।
2. निम्नलिखित में से कौन-सा समुदाय/समाज माँ त्रिपुरा सुंदरी की पूजा अपनी कुल देवी के रूप में करता है ?
📚 Parichalak-2025
A
भील
B
कामड़
C
सपेरा
D
पंचाल
📖 व्याख्या
माँ त्रिपुरा सुंदरी, जिन्हें तुरताई माता के नाम से भी जाना जाता है, का मंदिर बाँसवाड़ा के तलवाड़ा में स्थित है। पंचाल जाति के लोग उन्हें अपनी कुलदेवी के रूप में पूजते हैं। यह मंदिर 18 भुजाओं वाली देवी की काले पत्थर की मूर्ति के लिए प्रसिद्ध है और यह एक महत्त्वपूर्ण शक्तिपीठ माना जाता है।
3. करणी माता का जन्म राजस्थान के फलौदी के निकट निम्नलिखित में से किस गाँव में हुआ था ?
📚 IV GRADE 2025
A
खीमसर
B
सुवाप
C
रणकपुर
D
रींगस
📖 व्याख्या
करणी माता, जो बीकानेर के राठौड़ राजवंश की कुलदेवी हैं, का जन्म जोधपुर जिले के फलौदी के निकट सुवाप गाँव में हुआ था। उनका बचपन का नाम रिधु बाई था। उनका मुख्य मंदिर बीकानेर के देशनोक में स्थित है, जो 'चूहों वाले मंदिर' के रूप में प्रसिद्ध है।
4. लोक देवी के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करो
(A) औरंगजेब ने कुष्ठ रोग से मुक्ति की कामना से मंदिर में स्वर्ण "छत्र" भेंट किया।
(B) यह मंदिर तांत्रिक शक्ति पीठ है।
(C) यहाँ अखण्ड ज्योति जलती है, जिससे "काजल शिखर" पर 'काजल' बनाया जाता है।
उपरोक्त कथनों में किस लोक देवी का उल्लेख है?
📚 Asst. Director 2025
A
ईडाणा माता
B
जीण माता
C
करणी माता
D
सकराय माता
📖 व्याख्या
ये सभी कथन सीकर में स्थित जीण माता के मंदिर से संबंधित हैं। लोकमान्यता के अनुसार, मुगल बादशाह औरंगजेब ने माता के चमत्कार से प्रभावित होकर मंदिर में सोने का छत्र चढ़ाया था। जीण माता का मंदिर एक प्रमुख शक्ति पीठ माना जाता है। मंदिर में दो अखंड ज्योतियाँ सदियों से जल रही हैं, जिनकी ज्योति से काजल बनाया जाता है, जिसे भक्त प्रसाद के रूप में ले जाते हैं। ईडाणा माता उदयपुर में, करणी माता देशनोक में, और सकराय (शाकम्भरी) माता सीकर और सांभर में पूजी जाती हैं।
5. लांगुरिया गीत किस लोक देवी से सम्बन्धित है?
📚 Jr. Instructor 2024, जेल प्रहरी 2017, B.S.T.C 2011, Industry DEPARTMENT 2019
A
जल देवी
B
शीतला माता
C
कैला देवी
D
जीण माता
📖 व्याख्या
करौली जिले में त्रिकूट पर्वत की घाटी में स्थित 'कैला देवी' के सम्मान में 'लांगुरिया' गीत गाए जाते हैं। लांगुरिया शब्द भगवान हनुमान का प्रतीक माना जाता है, जिन्हें कैला देवी (अंजना माता का रूप) का पुत्र और रक्षक माना जाता है।
6. जीण माता कौनसे राजपूत वंश की कुलदेवी है ?
📚 Jr. Instructor 2024
A
गुहिल वंश
B
राठौड़ वंश
C
परमार वंश
D
चौहान वंश
📖 व्याख्या
जीणमाताः जीण माता को सीकर क्षेत्र के चौहान शासकों की कुलदेवी माना जाता है। उनका भव्य मंदिर सीकर जिले के रेवासा गाँव के पास स्थित है।
नारायणी माताः वे नाई समाज की कुलदेवी हैं और उनका मंदिर अलवर में है।
करणी माताः वे बीकानेर के राठौड़ों की इष्टदेवी हैं और उनका मंदिर देशनोक में है।
सकराय माताः सकराय माता (शाकम्भरी माता) खण्डेलवालों की कुलदेवी हैं और उनका मंदिर उदयपुरवाटी (झुंझुनूँ) में है।
7. अष्टभुजी देवी "जीण माता" किस देवी का अवतार मानी जाती हैं?
📚 पशु परिचर 2024
A
दुर्गा
B
लक्ष्मी
C
गायत्री
D
सरस्वती
📖 व्याख्या
जीण माता का मंदिर सीकर जिले के रेवासा गाँव में स्थित है। लोक मान्यताओं के अनुसार, जीण माता को शक्ति की देवी 'दुर्गा' का अवतार माना जाता है। यह चौहान वंश की कुलदेवी हैं। इनका लोकगीत (चिरजा) राजस्थानी साहित्य में सबसे लंबा है, जिसे कनफटे जोगी केसरिया कपड़े पहनकर गाते हैं।
8. सुंधा माता का मंदिर किस राज्य में स्थित है?
📚 Pol. const. 2024
A
गुजरात
B
राजस्थान
C
पंजाब
D
तमिलनाडु
📖 व्याख्या
सुंधा माता का मंदिर राजस्थान राज्य के जालोर जिले में जसवंतपुरा के पास सुंधा पर्वत पर स्थित है। यह देवी चामुंडा को समर्पित एक महत्त्वपूर्ण मंदिर है। इस मंदिर का निर्माण चाचिंग देव ने 1255 में करवाया था। यहाँ राजस्थान का पहला रोपवे भी स्थापित किया गया है।
9. कैला देवी को किनका अवतार माना गया है?
📚 पशु परिचर 2024
A
भद्राकाली
B
दुर्गा
C
महालक्ष्मी
D
पार्वती
📖 व्याख्या
करौली के यदुवंशी शासकों की कुलदेवी कैला देवी को महालक्ष्मी का अवतार माना जाता है। कुछ मान्यताओं में उन्हें भगवान कृष्ण की बहन 'योगमाया' या 'अंजना माता' (हनुमान जी की माता) के रूप में भी पूजा जाता है। त्रिकूट पर्वत पर स्थित इनके मंदिर में चैत्र माह में लक्खी मेला भरता है जहाँ लांगुरिया गीत गाए जाते हैं।
10. राजस्थान में झुंझुनूं की प्रसिद्ध 'राणी सती' का वास्तविक नाम था ?
📚 B.S.T.C (Pre.) 2021, 2024
A
गिन्नी देवी
B
कमला देवी
C
लक्ष्मी देवी
D
नारायणी देवी
📖 व्याख्या
झुंझुनूं में पूजी जाने वाली प्रसिद्ध रानी सती का वास्तविक नाम नारायणी देवी था। वे अग्रवाल समाज की कुलदेवी के रूप में पूजी जाती हैं। उनका विवाह हिसार के तनधन दास से हुआ था। जब हिसार के नवाब के सैनिकों ने उनके पति तनधन दास की धोखे से हत्या कर दी. तो नारायणी बाई ने वीरतापूर्वक दुश्मनों का संहार किया और बाद में अपने पति की चिता के साथ सती हो गई। झुंझुनूं में उनका एक भव्य मंदिर है और उन्हें 'दादी जी' के नाम से भी श्रद्धापूर्वक याद किया जाता है।
11. बीकानेर राज परिवार की कुलदेवी है।
📚 Jr. Instructor 2024
A
करणी माता
B
चामुण्डा देवी
C
अन्नपूर्णा देवी
D
नागणेची जी नागणेवी
📖 व्याख्या
बीकानेर के राठौड़ राजवंश की कुलदेवी 'करणी माता' हैं। इनका प्रसिद्ध मंदिर देशनोक (बीकानेर) में स्थित है, जिसे 'चूहों के 'मंदिर' के रूप में भी जाना जाता है। बीकानेर राज्य की स्थापना के समय राव बीका ने माता का आशीर्वाद लिया था।
12. देशनोक संबंधित है-
📚 2nd Gr. 2011, CET (स्नातक स्तर) 2024
A
करणी माता
B
देवा जी
C
गुलाब
D
राव बीका जी
📖 व्याख्या
बीकानेर के राठौड़ राजवंश की कुलदेवी 'करणी माता' हैं। इनका प्रसिद्ध मंदिर देशनोक (बीकानेर) में स्थित है, जिसे 'चूहों के 'मंदिर' के रूप में भी जाना जाता है। बीकानेर राज्य की स्थापना के समय राव बीका ने माता का आशीर्वाद लिया था।
13. राजस्थान में 'मातृक्षिका देवी' के रूप में किसे पूजा जाता है?
📚 B.S.T.C (Pre.) 2023
A
कैला माता
B
करणी माता
C
शीतला माता
D
जीण माता
📖 व्याख्या
राजस्थान में शीतला माता को 'मातृरक्षिका देवी' के रूप में पूजा जाता है। उन्हें चेचक जैसी बीमारियों से बच्चों की रक्षा करने वाली देवी माना जाता है। शीतला माता का मुख्य मंदिर जयपुर के चाकसू में स्थित है. जहाँ चैत्र कृष्ण अष्टमी (शीतलाष्टमी) को विशाल मेला भरता है।
14. जैसलमेर के भाटी राजवंश की कुलदेवी कौन हैं ?
📚 CET (स्नातक स्तर) 2023
A
लटियाल माता
B
तनोटिया माता
C
आवरी माता
D
स्वांगिया माता
📖 व्याख्या
जैसलमेर के भाटी राजवंश की कुलदेवी स्वांगिया माता हैं। यह देवी चारणकुल में जन्मी थीं और भाटी राजवंश उन्हें शक्ति का प्रतीक मानते हुए अपनी कुलदेवी के रूप में स्वीकार करते हैं। स्वांगिया माता को आवड़ माता के नाम से भी जाना जाता है और उनकी कई चमत्कारिक कथाएँ प्रचलित हैं।
15. कनफटे जोगी' डमरू एवं सारंगी वाद्य यन्त्रों के साथ किस देवी के गीत गाते हैं?
📚 CET (स्नातक स्तर) 2023
A
जीण माता
B
नागणेची माता
C
शीतला माता
D
सकराय माता
📖 व्याख्या
कनफटे जोगी डमरू एवं सारंगी वाद्य यंत्रों के साथ जीण माता के गीत गाते हैं। जीण माता, राजस्थान की एक प्रसिद्ध देवी हैं और उनका मंदिर सीकर जिले में स्थित है।
16. तरताई माता जिसका मन्दिर तलवाड़ा (बाँसवाड़ा) में स्थित है, उन्हें किस और नाम से भी जाना जाता है?
📚 CET (10+2) 2023
A
गजलक्ष्मी
B
महाकाली
C
त्रिपुरा सुन्दरी
D
आवरी माता
📖 व्याख्या
तरताई माता का मंदिर तलवाड़ा, बाँसवाड़ा में स्थित है। उन्हें त्रिपुरा सुन्दरी के नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर में मां त्रिपुरा सुंदरी की अष्टदश भुजाओं वाली मूर्ति है। भक्तों का मानना है कि मां
त्रिपुरा सुंदरी दिन में तीन बार अपना रूप बदलती हैं।
सुबह के समय मां कुमारिका रूप में, दोपहर में यौवना रूप में, और शाम को प्रौढ़ रूप में दर्शन देती हैं।
17. सुमेलित कीजिए
कुलदेवी जाति
1. करणी माता (i) नाई
2. सकराय माता (ii) सीरवी
3. आई माता (iii) खण्डेलवाल
4. नारायणी माता (iv) चारण
📚 CET (स्नातक स्तर) 2023
A
1-iv. 2-i. 3-ii, 4-iji
B
1-ii, 2-i, 3-iv, 4-iii
C
1-iv, 2-iii, 3-ii, 4-i
D
1-iv, 2-iii, 3-1, 4-ii
📖 व्याख्या
करणी माता-चारणो की. सकराय माता-खण्डेलवालो की. आई माता-सीरवी जाति की व नारायणी माता-नाई जाति की कुल देवी है।
18. निम्नलिखित शहर के मंदिरों में से किसमें समसेरा जल देवी माताजी का मंदिर स्थित है?
📚 Computer 2023
A
अजमेर
B
जालौर
C
राजसमंद
D
जोधपुर
📖 व्याख्या
समसेरा जल देवी माताजी का मंदिर राजसमंद जिले में स्थित है। यह मंदिर राजसमंद झील के किनारे स्थित है। जहाँ देवी जल देवी की पूजा की जाती है।
19. करणी माता मंदिर जो बीकानेर के बहुत करीब स्थित है, देवी ______ को समर्पित है।
📚 Pol. const. 2022
A
काली
B
सरस्वती
C
दुर्गा
D
लक्ष्मी
📖 व्याख्या
करणी माता का मुख्य मंदिर राजस्थान के बीकानेर जिले (देशनोक शहर) में स्थित है, इनका संबंध चूहों से है। चूहों को स्थानीय भाषा में 'काबा' कहा जाता है। करणी माता को देवी दुर्गा का अवतार माना जाता है और उन्हें बीकानेर तथा जोधपुर के राजपरिवार की कुलदेवी के रूप में पूजा जाता है।
20. जालौर के चौहानों की कुलदेवी निम्न में से है-
📚 Α.Α.Π.Ο. 2022
A
आशापुरा माता
B
शाकम्भरी माता
C
सकराय माता
D
नागणेची माता
📖 व्याख्या
जालौर के चौहानों की कुलदेवी आशापुरा माता हैं। आशापुरा माता कई चौहान शाखाओं की कुलदेवी हैं, जिनमें जालौर और नाडोल के चौहान प्रमुख हैं। मान्यता है कि आशापुरा माता अपने भक्तों की सभी आशाएँ (इच्छाएँ) पूरी करती हैं, इसलिए उन्हें आशापुरा कहा जाता है। जालौर में सुंधा माता पर्वत पर स्थित मंदिर में आशापुरा माता की पूजा की जाती है।
21. निम्नलिखित में से कौन सा युग्म असंगत है?
📚 JEN 2021
A
कैला देवी - करौली
B
जीण माता - जमवा रामगढ़
C
करणी माता - देशनोक
D
रानी सती - झुन्झुनू
📖 व्याख्या
जीणमाताः जीण माता को सीकर क्षेत्र के चौहान शासकों की कुलदेवी माना जाता है। उनका भव्य मंदिर सीकर जिले के रेवासा गाँव के पास स्थित है।
नारायणी माताः वे नाई समाज की कुलदेवी हैं और उनका मंदिर अलवर में है।
करणी माताः वे बीकानेर के राठौड़ों की इष्टदेवी हैं और उनका मंदिर देशनोक में है।
सकराय माताः सकराय माता (शाकम्भरी माता) खण्डेलवालों की कुलदेवी हैं और उनका मंदिर उदयपुरवाटी (झुंझुनूँ) में है।
22. बाण-माता' किस राजपरिवार की कुलदेवी थीं ?
📚 Deputy Commandant 2020
A
मेवाड़
B
बीकानेर
C
जोधपुर
D
जयपुर
📖 व्याख्या
बाण माताः बाण माता मेवाड़ के गुहिल वंश की कुलदेवी हैं और राजस्थान में लोकदेवी के रूप में पूजी जाती हैं।
शीतला माताः शीतला माता राजस्थान की एक प्रमुख लोकदेवी हैं,
जिनकी पूजा चैत्र कृष्ण अष्टमी (शीतला अष्टमी) को की जाती है। इन्हें बच्चों की संरक्षिका और चेचक जैसी बीमारियों से बचाने वाली देवी माना जाता है। इनका प्रमुख मंदिर जयपुर के चाकसू में है।
मीराबाई : जिन्हें 'मीरां माता' के रूप में दिया गया है, एक महान कृष्ण भक्त कवयित्री थीं। वे एक संत थीं।
भदाणा माताः भदाणा माता कोटा जिले में स्थित एक लोकदेवी हैं। इन्हें 'मूठ की देवी' के रूप में जाना जाता है, और तंत्र-मंत्र से पीड़ित लोग इनकी शरण में आते हैं।
23. निम्नलिखित में से किसे राठौड़ राजवंश की कुल देवी के रूप में भी जाना जाता है ?
📚 JEN 2020, Jr. Instructor 2018, JSA 2019
A
बाणमाता
B
नागणेची
C
अन्नपूर्णा
D
शाकम्भरी
📖 व्याख्या
राठौड़ राजवंश की कुलदेवी नागणेची माता हैं। उनका मुख्य मंदिर बाड़मेर जिले के नागाणा गाँव में स्थित है। मान्यता है कि राठौड़ शासक राव धृहड़ उनकी मूर्ति कर्नाटक से लेकर आए थे। मारवाड़ (जोधपुर) और बीकानेर सहित सभी राठौड़ वंशज इन्हें अपनी कुलदेवी के रूप में पूजते हैं।
24. निम्न में से कौन राजस्थान में लोकदेवी के रूप में पूज्य नहीं है ?
📚 Asst. Prof. 2019
A
बाण माता
B
शीतला माता
C
मीरां माता
D
भदाणा माता
📖 व्याख्या
बाण माताः बाण माता मेवाड़ के गुहिल वंश की कुलदेवी हैं और राजस्थान में लोकदेवी के रूप में पूजी जाती हैं।
शीतला माताः शीतला माता राजस्थान की एक प्रमुख लोकदेवी हैं,
जिनकी पूजा चैत्र कृष्ण अष्टमी (शीतला अष्टमी) को की जाती है। इन्हें बच्चों की संरक्षिका और चेचक जैसी बीमारियों से बचाने वाली देवी माना जाता है। इनका प्रमुख मंदिर जयपुर के चाकसू में है।
मीराबाई : जिन्हें 'मीरां माता' के रूप में दिया गया है, एक महान कृष्ण भक्त कवयित्री थीं। वे एक संत थीं।
भदाणा माताः भदाणा माता कोटा जिले में स्थित एक लोकदेवी हैं। इन्हें 'मूठ की देवी' के रूप में जाना जाता है, और तंत्र-मंत्र से पीड़ित लोग इनकी शरण में आते हैं।
25. निम्न में से किसे 'हिंगलाज माता का अवतार' माना जाता है-
📚 B.S.T.C (Pre.) 2019
A
आवड़ माता
B
कैलादेवी
C
दुर्गा माता
D
शीतला माता
📖 व्याख्या
राजस्थान की लोक परम्परा में आवड माता को हिंगलाज माता का अवतार माना जाता है। जो मुख्य रूप से जैसलमेर क्षेत्र में पूजी जाती हैं। उन्हें 'तेमड़े राय' के नाम से भी जाना जाता है। हिंगलाज माता का मुख्य शक्तिपीठ बलूचिस्तान (पाकिस्तान) में स्थित है और राजस्थान में आवड माता को उनका ही सांसारिक स्वरूप मानकर पूजा जाता है।
26. सैन समाज की कुलदेवी नारायणी माता का मंदिर हैं ?
📚 जेल प्रहरी 2017, Asst. A.O. 2019
A
जेरोली
B
राजगढ़
C
सिलीसेढ़
D
तिजारा
📖 व्याख्या
सैन समाज की कुलदेवी नारायणी माता का मंदिर राजगढ़, अलवर में स्थित है। यहाँ वैशाख शुक्ल एकादशी को मेला भरता हैं।
27. राजस्थान की कौनसी विख्यात लोकदेवी का संबंध चूहों से है ?
📚 Women Agri. Supervisor 2018
A
शीला माता
B
करणी माता
C
नागणेचीया माता
D
शीतला माता
📖 व्याख्या
करणी माता का मुख्य मंदिर राजस्थान के बीकानेर जिले (देशनोक शहर) में स्थित है, इनका संबंध चूहों से है। चूहों को स्थानीय भाषा में 'काबा' कहा जाता है। करणी माता को देवी दुर्गा का अवतार माना जाता है और उन्हें बीकानेर तथा जोधपुर के राजपरिवार की कुलदेवी के रूप में पूजा जाता है।
28. निम्न में से किस लोक देवी को "थार की वैष्णो देवी" कहा जाता है ?
📚 Tax Asst. 2018, जेल प्रहरी 2017
A
जीण माता
B
चामुण्डा माता
C
ज्वाला माता
D
तनोट माता
📖 व्याख्या
तनोट माता को "थार की वैष्णो देवी" कहा जाता है। इनका मंदिर जैसलमेर जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के निकट स्थित है। भारतीय सेना, विशेषकर सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान, इनकी गहरी आस्था रखते हैं और इन्हें 'सैनिकों की देवी' भी कहा जाता है।
29. शाकम्भरी शक्तिपीठ किस जिले में है ?
📚 जेल प्रहरी 2017
A
दौसा
B
सीकर
C
जयपुर
D
सांभर
📖 व्याख्या
शाकम्भरी शक्तिपीठ जयपुर जिले में स्थित है। यह स्थान प्रमुख धार्मिक स्थल और देवी शाकम्भरी के मंदिर के रूप में प्रसिद्ध है। यह जल प्रकृति की देवी के रूप में पूजी जाती है। इस मंदिर को पृथ्वीराज चौहान के समय का माना जाता है।
30. शीतला अष्टमी का प्रतीक चिन्ह है ?
📚 जेल प्रहरी 2017
A
मृण मूर्ति
B
मिट्टी का पात्र
C
सप्तअन
D
खेजड़ी की टहनी
📖 व्याख्या
शीतला अष्टमी का प्रतीक चिन्ह "मिट्टी का पात्र" है। इस पर्व में माता शीतला की पूजा पूजा ठंडे पकवानों के साथ की जाती है। मिट्टी का पात्र शीतलता और स्वच्छता का प्रतीक मानकर इसकी पूजा की जाती है।
31. कौनसी लोक देवी बिना पति के अकेली सती हुई थी?
📚 जेल प्रहरी 2017
A
राणी माता
B
घेवर माता
C
आई माता
D
भदाणा माता
📖 व्याख्या
घेवर माता एक लोक देवी थीं जो बिना पति के अकेली सती हुई थीं। घेवर माता का मंदिर राजस्थान के राजसमंद झील के किनारे स्थित है। उन्हें सती माता के रूप में पूजा जाता है और राजसमंद क्षेत्र में बहुत लोकप्रिय हैं।
32. सीकर के चौहान शासको की कुल देवी कौन थी?
📚 जेल प्रहरी 2017
A
नारायणी माता
B
करणी माता
C
सकराय माता
D
जीणमाता
📖 व्याख्या
जीणमाताः जीण माता को सीकर क्षेत्र के चौहान शासकों की कुलदेवी माना जाता है। उनका भव्य मंदिर सीकर जिले के रेवासा गाँव के पास स्थित है।
नारायणी माताः वे नाई समाज की कुलदेवी हैं और उनका मंदिर अलवर में है।
करणी माताः वे बीकानेर के राठौड़ों की इष्टदेवी हैं और उनका मंदिर देशनोक में है।
सकराय माताः सकराय माता (शाकम्भरी माता) खण्डेलवालों की कुलदेवी हैं और उनका मंदिर उदयपुरवाटी (झुंझुनूँ) में है।
33. अलवर क्षेत्र की लोकदेवी के रूप में किसे मान्यता प्राप्त है?
📚 VDO, जेल प्रहरी 2017
A
सुगाली माता
B
जिलाणी माता
C
सचिया माता
D
लटियाला माता
📖 व्याख्या
जिलाणी माता को अलवर क्षेत्र की लोक देवी के रूप में पूजा जाता है। उनका मुख्य मंदिर अलवर जिले की बहरोड़ तहसील के पास स्थित है। यहाँ हर साल मंदिर परिसर में दो मेले नवरात्रि और दशहरा के अवसर पर लगते है।
34. राजस्थान लोक साहित्य में किस देवी देवता का गीत सबसे लम्बा है ?
📚 RAS (Pre) 2010, जेल प्रहरी 2017
A
जीण माता
B
मल्लीनाथजी
C
आई माता
D
रामदेवजी
📖 व्याख्या
राजस्थानी लोक साहित्य में जीण माता का गीत सबसे लंबा माना जाता है। यह गीत लोक परंपरा में पीढ़ी-दर-पीढ़ी गाया जाता रहा है और भवत इसे पूरी श्रद्धा के साथ गाते हैं। जीण माता का मंदिर सीकर जिले की हर्ष की पहाड़ियों के पास स्थित है।
35. बडेर का संबंध किस लोक देवी से है?
📚 जेल प्रहरी 2017
A
आई माता
B
कैला देवी
C
जीण माता
D
आवड़ माता
📖 व्याख्या
आई माता का मुख्य मंदिर बीलाडा जोधपुर ग्रामीण व पाली मे स्थित है। आई माता के मन्दिर को दरगाह तथा समाधि स्थल को बढेर कहते है। आई माता के मन्दिर में दीपक की ज्योति से केसर टपकती है। आई माता सीरवी जाति के लोगो की कुल देवी है।
36. राजसमंद झील में किस लोकदेवी का स्थान (मंदिर) है ?
📚 जेल प्रहरी 2017
A
जीण माता
B
घेवर माता
C
तनोट माता
D
आवड़ माता
📖 व्याख्या
राजसमंद झील में घेवर माता का स्थान (मंदिर) है। घेवर माता ने अपने पति के बिना सती की परम्परा निभाई इसका निर्माण 1660 मे राणा राज सिंह ने करवाया।
37. किस लोक देवी की खंडित रूप में पूजा की जाती है ?
📚 जेल प्रहरी 2017
A
बाणमाता
B
शीतला माता
C
करणी माता
D
आईमाता
📖 व्याख्या
शीतला माता वह लोक देवी हैं जिनकी खंडित रूप में पूजा की जाती है। शीतला माता का मुख्य मंदिर चाकसू जयपुर में है। इस माता का भोजन ठंडा होता है जिसे बस्योड़ा कहा जाता है।
38. राजस्थान में तीर्थयात्रा पर जाते समय पूजा की जाती है ?
📚 जेल प्रहरी 2017
A
सांझी की
B
देवरा की
C
दुर्गा माता की
D
पथवारी देवी की
📖 व्याख्या
राजस्थान में तीर्थयात्रा पर जाते समय पथवारी देवी की पूजा की जाती है। सुरक्षित यात्रा के लिए देवी से आशीर्वाद माँगने का यह एक तरीका है।
39. नागौर जिले में गोठ व माँगलोव सीमा पर किसका प्रसिद्ध मंदिर स्थित है?
📚 जेल प्रहरी 2017
A
आवड़ माता
B
दधि माता
C
आई माता
D
त्रिपुरा सुन्दरी
📖 व्याख्या
दधिमती माता का प्रसिद्ध मंदिर नागौर जिले की जायल तहसील में गोठ-माँगलोद गाँव की सीमा पर स्थित है। वे दाधीच ब्राह्मणों की कुलदेवी हैं।
आवड़ माताः इनका मंदिर जैसलमेर में है।
आई माताः इनका मुख्य मंदिर बिलाड़ा (जोधपुर ग्रामीण) में है।
त्रिपुरा सुन्दरीः इनका मंदिर तलवाड़ा (बाँसवाड़ा) में है।
40. करणी माता राजस्थान के किस राजवंश की कुलदेवी है?
📚 Jr. Instructor 2015
A
चौहान वंश
B
कछवाहा वंश
C
राठौड़ वंश
D
सिसोदिया वंश
📖 व्याख्या
बीकानेर के राठौड़ राजवंश की कुलदेवी 'करणी माता' हैं। इनका प्रसिद्ध मंदिर देशनोक (बीकानेर) में स्थित है, जिसे 'चूहों के 'मंदिर' के रूप में भी जाना जाता है। बीकानेर राज्य की स्थापना के समय राव बीका ने माता का आशीर्वाद लिया था।
41. लटियाल देवी का मंदिर स्थित है
📚 PTI 2013
A
रणकपुर
B
आबू
C
फलौदी
D
नागौर
📖 व्याख्या
लटियाल देवी का मंदिर फालौदी में स्थित है। यह मंदिर लटियाल देवी को समर्पित है यह मंदिर लगभग 550 वर्ष पुराना है। ऐसा माना जाता है की यह देवी प्राकृतिक आपदाओ से बचाती है।
42. निम्नलिखित में कौन-सी राजस्थान की लोक देवी नहीं है ?
📚 RAS (Pre) 2012
A
छींक माता
B
करणी माता
C
आवरी माता
D
हिडिम्बा माता
📖 व्याख्या
हिडिम्बा माता राजस्थान की लोक देवी नहीं हैं। उनका प्रसिद्ध मंदिर हिमाचल प्रदेश के मनाली में स्थित है। हिडिम्बा महाभारत के पात्र भीम की पत्नी और घटोत्कच की माँ थीं। अन्य तीनों देवियाँ राजस्थान से संबंधित हैं।
43. शेखावाटी क्षेत्र का सबसे प्रसिद्ध ओरण है-
📚 B.S.T.C (Pre.) 2011
A
सालासर ओरण (चूरू)
B
लोहारगल ओरण (झुंझुनूँ)
C
जीणमाता ओरण (सीकर)
D
इनमें से कोई नहीं
📖 व्याख्या
ओरण किसी देवी-देवता या संत को समर्पित एक पवित्र वन क्षेत्र होता है। जीणमाता ओरण (सीकर) शेखावाटी क्षेत्र का सबसे प्रसिद्ध और पारिस्थितिक रूप से महत्त्वपूर्ण ओरण माना जाता है।
44. आशापुरा माता किस वंश की कुलदेवी है?
📚 B.S.T.C (Pre.) 2011
A
चौहान
B
राठौड़
C
खींची
D
गुहिल
📖 व्याख्या
जालौर के चौहानों की कुलदेवी आशापुरा माता हैं। आशापुरा माता कई चौहान शाखाओं की कुलदेवी हैं, जिनमें जालौर और नाडोल के चौहान प्रमुख हैं। मान्यता है कि आशापुरा माता अपने भक्तों की सभी आशाएँ (इच्छाएँ) पूरी करती हैं, इसलिए उन्हें आशापुरा कहा जाता है। जालौर में सुंधा माता पर्वत पर स्थित मंदिर में आशापुरा माता की पूजा की जाती है।
45. बी.एस.एफ. के जवानों की आराध्य देवी है-
📚 B.S.T.C (Pre.) 2008
A
नारायणी माता
B
काली माता
C
लक्ष्मी माता
D
तनोट माता
📖 व्याख्या
तनोट माता को "थार की वैष्णो देवी" कहा जाता है। इनका मंदिर जैसलमेर जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के निकट स्थित है। भारतीय सेना, विशेषकर सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान, इनकी गहरी आस्था रखते हैं और इन्हें 'सैनिकों की देवी' भी कहा जाता है।
46. जैसलमेर के नरेश कुलदेवी के रूप में निम्न में से किस वेवी की पूजा करते थे-
📚 RAS (Pre) 1996
A
करणीमाता
B
नगणेची
C
स्वागिया देवी
D
अन्नपूर्णा
📖 व्याख्या
जैसलमेर के भाटी राजवंश की कुलदेवी स्वांगिया माता हैं। यह देवी चारणकुल में जन्मी थीं और भाटी राजवंश उन्हें शक्ति का प्रतीक मानते हुए अपनी कुलदेवी के रूप में स्वीकार करते हैं। स्वांगिया माता को आवड़ माता के नाम से भी जाना जाता है और उनकी कई चमत्कारिक कथाएँ प्रचलित हैं।
47. सुगनं चिड़ी' को किस लोकमाता का स्वरूप माना जाता है?
📚 VDO
A
स्वांगिया माता
B
नागणेची माता
C
करणी माता
D
शीतला माता
📖 व्याख्या
सुगन चिड़ी (शगुन चिड़िया) को जैसलमेर के भाटी शासकों की कुलदेवी स्वांगिया माता का प्रतीक माना जाता है। आवड़ माता को भी स्वांगिया माता का ही रूप माना जाता है। इनके स्तुति पाठों को चिरजा कहते हैं जो सिगाऊ व घाड़ाऊ दो प्रकार के होते हैं।