राजस्थान में कृषि MCQ Questions with Answers

राजस्थान में कृषि MCQ | Latest Important Questions with Answers

इस पोस्ट में राजस्थान का भूगोल एवं अर्थव्यवस्था के टॉपिक राजस्थान में कृषि से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न दिए गए हैं।

ये MCQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, RAS, Patwar, Police, LDC, VDO, Fireman, Woman Superwiser, REET तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।

  • Subject: राजस्थान का भूगोल एवं अर्थव्यवस्था
  • Topic: राजस्थान में कृषि
  • Last Updated:
  • Content Type: MCQ Practice Set
🔥 Latest Updated Questions for Exams

✍️ Prepared & Reviewed by:
Rajputana Diary – Rajasthan GK Faculty & Content Team (Since 2021)

1. जून 2025 में राजस्थान के किस कृषि उत्पाद को भारत सरकार के वाणिज्यिक उद्योग मंत्रालय ने भारतीय मसाला बोर्ड की अनुसूची में शामिल किया है?

  • (A) नागौरी पानमैथी
  • (B) जालौर का सिन्दुरी अनार
  • (C) कोटा का धनिया
  • (D) बाड़मेर का जीरा

जून 2025 में नागौरी पानमैथी को भारतीय मसाला बोर्ड की अनुसूची में शामिल किया गया। इससे इस उत्पाद को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने के साथ किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध होगा।

2. मई 2025 में किस उत्पाद को राजस्थान से संबंधित भौगोलिक संकेतक (जी. आई. टैग) प्रदान किया गया?

  • (A) बीकानेर के बेर
  • (B) कलाकंद
  • (C) सांगरी
  • (D) जयपुरी घेवर

मई 2025 में राजस्थान की प्रसिद्ध सांगरी को जी.आई. टैग प्रदान किया गया। यह मरुस्थलीय क्षेत्रों का महत्वपूर्ण पारंपरिक खाद्य उत्पाद है।

3. आर्थिक समीक्षा रिपोर्ट 2024-25 के अनुसार राजस्थान की अर्थव्यवस्था में कृषि एवं संबंध गतिविधियों का GSVA में स्थिर मूल्यों के अनुसार क्षेत्रवार योगदान का निम्न में से असत्य युग्म है-

  • (A) फसल क्षेत्र-11.98 प्रतिशत
  • (B) पशुधन क्षेत्र- 11.86 प्रतिशत
  • (C) वानिकी क्षेत्र-2.54 प्रतिशत
  • (D) मत्स्य क्षेत्र-0.17 प्रतिशत

आर्थिक समीक्षा 2024-25 के अनुसार मत्स्य क्षेत्र का स्थिर मूल्यों पर योगदान 0.17 प्रतिशत नहीं बल्कि 0.15 प्रतिशत रहा है।

4. बजट घोषणा 2025-26 के अनुसार, 'Center of Excellence for Honey Bee-keeping' की स्थापना कहाँ की जायेगी?

  • (A) भरतपुर
  • (B) अलवर
  • (C) चित्तौड़गढ़
  • (D) बाँसवाड़ा

बजट घोषणा 2025-26 के अनुसार सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर हनी बी-कीपिंग की स्थापना भरतपुर में की जाएगी। इससे मधुमक्खी पालन को बढ़ावा मिलेगा।

Rajputana Diary Rajasthan GK MCQ

5. आर्थिक समीक्षा 2024-25 में राजस्थान के सकल राज्य मूल्य वर्धन (GSVA) में स्थिर कीमतों पर कृषि क्षेत्र का योगदान रहा है-

  • (A) 26.54 प्रतिशत
  • (B) 26.92 प्रतिशत
  • (C) 27.44 प्रतिशत
  • (D) 27.26 प्रतिशत

आर्थिक समीक्षा 2024-25 के अनुसार स्थिर कीमतों पर राजस्थान के GSVA में कृषि क्षेत्र का योगदान 26.54 प्रतिशत रहा है।

6. आर्थिक समीक्षा रिपोर्ट 2024-25 के अनुसार राजस्थान की अर्थव्यवस्था में कृषि एवं संबंध गतिविधियों का GSVA में प्रचलित मूल्यों के अनुसार क्षेत्रवार योगदान का निम्न में से असत्य युग्म है-

  • (A) फसल क्षेत्र-12.43 प्रतिशत
  • (B) पशुधन क्षेत्र-12.59 प्रतिशत
  • (C) वानिकी क्षेत्र-1.45 प्रतिशत
  • (D) मत्स्य क्षेत्र-0.14 प्रतिशत

आर्थिक समीक्षा 2024-25 के अनुसार वानिकी क्षेत्र का प्रचलित मूल्यों पर योगदान 1.45 प्रतिशत नहीं बल्कि 1.77 प्रतिशत रहा है।

7. निम्न में से सत्य कथन है-

  • (A) वर्ष 2022-23 में राजस्थान में कुल बुवाई क्षेत्रफल 284.67 लाख हैक्टेयर
  • (B) वर्ष 2022-23 में कुल खरीफ बुवाई क्षेत्रफल 165.60 लाख हैक्टेयर
  • (C) वर्ष 2022-23 में कुल रबी बुवाई क्षेत्रफल 119.07 लाख हैक्टेयर
  • (D) उपर्युक्त सभी

वर्ष 2022-23 के कृषि आँकड़ों के अनुसार कुल बुवाई क्षेत्रफल, खरीफ बुवाई क्षेत्रफल और रबी बुवाई क्षेत्रफल से संबंधित सभी कथन सही हैं।

8. आर्थिक समीक्षा 2024-25 के अनुसार, राजस्थान में प्रचलित कीमतों पर सकल राज्य मूल्य वर्धन (GSVA) में कृषि क्षेत्र का योगदान रहा है-

  • (A) 27.44 प्रतिशत
  • (B) 30.8 प्रतिशत
  • (C) 26.92 प्रतिशत
  • (D) 27.26 प्रतिशत

आर्थिक समीक्षा 2024-25 के अनुसार प्रचलित कीमतों पर राजस्थान के GSVA में कृषि क्षेत्र का योगदान 26.92 प्रतिशत रहा है।

Rajputana Diary Mahal aur Place MCQ

9. Rajasthan Agriculture Statistics At A Glance 2022-23 के आँकड़ों के अनुसार राजस्थान में सर्वाधिक पड़ती / परती भूमि वाला जिला है-

  • (A) बाड़मेर
  • (B) बीकानेर
  • (C) प्रतापगढ़
  • (D) जयपुर

राजस्थान में सर्वाधिक पड़ती भूमि बाड़मेर जिले में पाई जाती है। वर्ष 2022-23 में यहाँ लगभग 5.35 लाख हेक्टेयर भूमि परती रही।

10. देश का प्रथम बाजरे का प्रोसेसिंग यूनिट और इंक्यूबेशन सेन्टर कहाँ स्थापित किया जायेगा?

  • (A) जयपुर
  • (B) जोधपुर
  • (C) बाड़मेर
  • (D) जैसलमेर

देश का पहला बाजरा प्रोसेसिंग यूनिट और इंक्यूबेशन सेंटर बाड़मेर में स्थापित किया जाएगा। इससे बाजरा आधारित उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा।

11. कृषि सांख्यिकी रिपोर्ट 2023 के अनुसार, वर्ष 2022-23 में देश के कुल तिलहन उत्पादन का कितने प्रतिशत उत्पादन राजस्थान में होता है?

  • (A) 22.78 प्रतिशत
  • (B) 22.45 प्रतिशत
  • (C) 25.22 प्रतिशत
  • (D) 28.25 प्रतिशत

कृषि सांख्यिकी रिपोर्ट 2023 के अनुसार देश के कुल तिलहन उत्पादन का लगभग 22.78 प्रतिशत उत्पादन राजस्थान में होता है।

12. बजट घोषणा 2025-26 में गेहूँ के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर कितने रुपये प्रति क्विंटल बोनस देने की घोषणा की गई है?

  • (A) 150 रुपए
  • (B) 145 रुपए
  • (C) 225 रुपए
  • (D) 500 रुपए

बजट 2025-26 में राज्य सरकार ने किसानों को प्रोत्साहन देने हेतु गेहूँ के MSP पर 150 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देने की घोषणा की है।

Rajputana Diary MCQ App

13. बजट घोषणा 2025-26 में नमो ड्रोन दीदी योजना के तहत् Nano Urea एवं Pesticides का छिड़काव करने पर कितने रुपये प्रति हैक्टेयर सब्सिडी उपलब्ध करवायी जायेगी?

  • (A) 1000 रुपये
  • (B) 1500 रुपये
  • (C) 2000 रुपये
  • (D) 2500 रुपये

नमो ड्रोन दीदी योजना के तहत नैनो यूरिया एवं कीटनाशकों के छिड़काव के लिए 2500 रुपये प्रति हेक्टेयर सब्सिडी प्रदान की जाएगी।

14. पीएम किसान सम्मान निधि योजना' के तहत् सभी भूमि-धारक किसान परिवारों को प्रतिवर्ष कितने हजार रुपये की सहायता प्रदान की जाती है?

  • (A) 7 हजार
  • (B) 6 हजार
  • (C) 10 हजार
  • (D) 15 हजार

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। राजस्थान सरकार अतिरिक्त सहायता भी देती है।

15. राज्य के लघु व सीमान्त किसानों को उन्नत कृषि उपकरण किराये पर देने के लिए कितने 'कस्टम हायरिंग केन्द्रों' की स्थापना की जायेगी?

  • (A) 750
  • (B) 1000
  • (C) 1250
  • (D) 1500

बजट घोषणा 2025-26 के अनुसार लघु एवं सीमांत किसानों को कृषि उपकरण किराये पर उपलब्ध कराने हेतु 1000 कस्टम हायरिंग केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

16. वर्ष 2022-23 के आँकड़ों के अनुसार राजस्थान में प्रति हैक्टेयर न्यूनतम उर्वरक उपभोग वाला जिला कौनसा है-

  • (A) बीकानेर
  • (B) जयपुर
  • (C) व्यावर
  • (D) बाड़मेर

वर्ष 2022-23 के आँकड़ों के अनुसार राजस्थान में प्रति हेक्टेयर न्यूनतम उर्वरक उपयोग बाड़मेर जिले में दर्ज किया गया है।

Rajputana Diary test series and mcq

17. राजस्थान किसान आयोग के वर्तमान अध्यक्ष कौन है?

  • (A) सी. आर. चौधरी
  • (B) महादेव सिंह खण्डेला
  • (C) नरेन्द्र सिंह तोमर
  • (D) एम. एस. स्वामीनाथन

राजस्थान किसान आयोग के वर्तमान अध्यक्ष सी. आर. चौधरी हैं। किसान आयोग की स्थापना 13 अप्रैल 2007 को की गई थी।

18. कृषि गणना 2015-16 के अनुसार राजस्थान में कुल कृषि जोतों में पुरुष प्रचालित कृषि जातों की संख्या है?

  • (A) 68.66 लाख
  • (B) 65.40 लाख
  • (C) 66.68 लाख
  • (D) 62.50 लाख

कृषि गणना 2015-16 के अनुसार राजस्थान में पुरुषों द्वारा संचालित कृषि जोतों की संख्या लगभग 68.66 लाख थी।

19. राज्य सरकार द्वारा राजस्थान में ई-नाम पोर्टल किस वर्ष प्रारम्भ किया गया?

  • (A) 2014
  • (B) 2016
  • (C) 2018
  • (D) 2022

राजस्थान में ई-नाम पोर्टल की शुरुआत 14 अप्रैल 2016 को कोटा जिले की रामगंज मंडी से पायलट प्रोजेक्ट के रूप में की गई थी।

20. लाल सड़न रोग किस फसल में होता है?

  • (A) ज्वार
  • (B) गन्ना
  • (C) मक्का
  • (D) गेहूं

लाल सड़न रोग गन्ने की फसल में होने वाला प्रमुख रोग है। इसे Red Rot भी कहा जाता है और यह फसल उत्पादन को गंभीर रूप से प्रभावित करता है।

21. वह कौनसी फसल है जिसका उपयोग बीयर बनाने में किया जाता है?

  • (A) मक्का
  • (B) बाजरा
  • (C) जौ
  • (D) गेहूँ

जौ को गरीब का अनाज कहा जाता है। इसका उपयोग बीयर और शराब बनाने में किया जाता है। यह शुष्क एवं अर्द्धशुष्क जलवायु की प्रमुख फसल है।

22. इण्डिया मिक्स' कहा जाता है?

  • (A) गेहूँ, बाजरा, चना का मिश्रण
  • (B) गेहूँ, मक्का, सोयाबीन का मिश्रण
  • (C) मक्का, ज्वार, बाजरा का मिश्रण
  • (D) गेहूं, चावल, बाजरा का मिश्रण

गेहूँ, मक्का और सोयाबीन के मिश्रण को इण्डिया मिक्स कहा जाता है। यह पोषक तत्वों से भरपूर मिश्रण माना जाता है।

23. चौधरी चरण सिंह राष्ट्रीय कृषि विपणन संस्थान जयपुर की स्थापना कब की गई?

  • (A) 12 जुलाई, 1982
  • (B) 17 अप्रैल, 1980
  • (C) 8 अगस्त, 1988
  • (D) 17 अप्रैल, 1989

चौधरी चरण सिंह राष्ट्रीय कृषि विपणन संस्थान की स्थापना 8 अगस्त 1988 को जयपुर में की गई थी। यह कृषि विपणन के क्षेत्र में प्रशिक्षण और शोध कार्य करता है।

24. महाराणा प्रताप कृषि व तकनीकी विश्वविद्यालय कहाँ स्थित है?

  • (A) जयपुर
  • (B) उदयपुर
  • (C) बीकानेर
  • (D) जोधपुर

महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर में स्थित है। इसकी स्थापना 1 नवम्बर 1999 को की गई थी।

Rajasthan GK MCQ Online Test Series

25. भीलों द्वारा मैदानी भागों पर वनों को जलाकर की जाने वाली खेती को क्या कहा जाता है?

  • (A) दजिया
  • (B) मिश्रित
  • (C) वालरा
  • (D) चिमाता

भीलों द्वारा वनों को जलाकर की जाने वाली स्थानांतरित कृषि को दजिया कहा जाता है। यह आदिवासी क्षेत्रों में प्रचलित पारंपरिक खेती पद्धति है।

26. केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान की स्थापना कब की गई थी?

  • (A) 1957
  • (B) 1958
  • (C) 1959
  • (D) 1969

केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान (काजरी) को 1959 में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अधीन पूर्ण संस्थान का दर्जा दिया गया था।

27. होहोबा (जोजोबा) क्या है?

  • (A) तिलहन फसल
  • (B) खाद्यान्न फसल
  • (C) दलहन फसल
  • (D) मसाला फसल

जोजोबा एक तिलहनी उद्यानिकी फसल है। इसका तेल औद्योगिक एवं औषधीय उपयोग में लिया जाता है और यह शुष्क क्षेत्रों में उगाई जाती है।

28. स्थानांतरित कृषि राज्य के किन क्षेत्रों में अधिक होती है?

  • (A) उदयपुर, डूंगरपुर, बाँसवाड़ा
  • (B) बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर
  • (C) जोधपुर, बीकानेर, गंगानगर
  • (D) कोटा, बूँदी, झालावाड़

स्थानांतरित कृषि मुख्यतः दक्षिणी राजस्थान के आदिवासी क्षेत्रों जैसे उदयपुर, डूंगरपुर और बाँसवाड़ा में अधिक प्रचलित है।

Rajasthan GK Previous Year Questions

29. राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड की स्थापना कब की गई?

  • (A) 6 जून, 1974
  • (B) 30 दिसम्बर, 1957
  • (C) 30 दिसम्बर, 1977
  • (D) 12 अप्रैल, 1963

राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड की स्थापना 6 जून 1974 को जयपुर में की गई थी। यह मंडियों के संचालन एवं कृषि विपणन का कार्य करता है।

30. तिलम संघ लिमिटेड की स्थापना हुई?

  • (A) 3 जुलाई, 1991
  • (B) 3 जुलाई, 1992
  • (C) 3 जुलाई, 1990
  • (D) 8 दिसम्बर, 1990

तिलम संघ लिमिटेड की स्थापना 3 जुलाई 1990 को जयपुर में की गई थी। इसका उद्देश्य तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देना था।

31. Rajasthan राज्य बीज निगम की स्थापना कब की गई?

  • (A) 1977
  • (B) 1978
  • (C) 1979
  • (D) 1980

राजस्थान राज्य बीज निगम की स्थापना 28 मार्च 1978 को विश्व बैंक की सहायता से की गई थी।

32. माही सुगंधा किस फसल की सर्वोत्तम उत्पादन वाली किस्म है?

  • (A) मक्का
  • (B) गेहूँ
  • (C) चावल
  • (D) गन्ना

माही सुगंधा चावल की उन्नत एवं अधिक उत्पादन देने वाली किस्म है। यह सुगंधित धान की श्रेणी में आती है।

Rajputana Diary MCQ App

33. एशिया का सबसे बड़ा कृषि फार्म कहाँ स्थित है?

  • (A) सूरतगढ़ (गंगानगर)
  • (B) जैतसर (गंगानगर)
  • (C) दुर्गापुरा (जयपुर)
  • (D) कुम्हेर (डीग)

एशिया का सबसे बड़ा कृषि फार्म सूरतगढ़, गंगानगर में स्थित है। इसकी स्थापना रूस के सहयोग से की गई थी।

34. वेडाड़' से क्या तात्पर्य है?

  • (A) गेहूं की फसल के लगने वाला रोग
  • (B) गेहूँ व जौ के साथ चना का मिश्रण
  • (C) गेहूँ व चावल के साथ चना का मिश्रण
  • (D) चावल की एक किस्म

वेडाड़ गेहूँ एवं जौ के साथ चने के मिश्रण को कहा जाता है। यह मिश्रित खेती की पारंपरिक पद्धति है।

35. वर्ष 2021-22 के आँकड़ों के अनुसार राज्य में कृषि का शुद्ध बोया गया न्यूनतम क्षेत्रफल किस जिले का है?

  • (A) धौलपुर
  • (B) जैसलमेर
  • (C) राजसमंद
  • (D) डूंगरपुर

वर्ष 2021-22 में राजस्थान में न्यूनतम शुद्ध बोया गया क्षेत्रफल राजसमंद जिले में दर्ज किया गया था।

36. निम्न में से असत्य कथन को छाँटिये-

  • (A) 15 अगस्त 1956 को रूस के सहयोग से सूरतगढ़ में केंद्रीय कृषि फार्म की स्थापना की गई।
  • (B) जैतसर केंद्रीय कृषि फार्म की स्थापना कनाडा के सहयोग से की गई।
  • (C) राजफैड की स्थापना 1956 में बीकानेर में की गई।
  • (D) राज्य में तिलहन उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए तिलम संघ की स्थापना 3 जुलाई 1990 को की गई।

RAJFED की स्थापना 26 नवम्बर 1957 को की गई थी, न कि 1956 में। इसलिए यह कथन असत्य है।

Rajputana Diary Mahal aur Place MCQ

37. निम्न में से सोयाबीन उत्पादन में अग्रणी जिला कौन सा है?

  • (A) कोटा
  • (B) झालावाड़
  • (C) बाँसवाड़ा
  • (D) बारां

वर्ष 2022-23 के अनुसार राजस्थान में सोयाबीन उत्पादन में प्रथम स्थान बारां जिले का रहा है।

38. राजस्थान में अफीम के उत्पादन में प्रथम स्थान पर कौन सा जिला है?

  • (A) डूंगरपुर
  • (B) बाँसवाड़ा
  • (C) भीलवाड़ा
  • (D) चित्तौड़गढ़

राजस्थान में अफीम उत्पादन में चित्तौड़गढ़ जिला प्रथम स्थान पर है। यह क्षेत्र अफीम उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है।

39. भूरी क्रांति किससे संबंधित है -

  • (A) दुग्ध
  • (B) खाद्य पदार्थ प्रसंस्करण
  • (C) सरसों
  • (D) झींगा, मछली

भूरी क्रांति का संबंध खाद्य पदार्थ प्रसंस्करण उद्योग से है। इसका उद्देश्य खाद्य प्रसंस्करण को बढ़ावा देना है।

40. राजस्थान में बूंद-बूंद सिंचाई प्रणाली का प्रेरणा स्रोत है -

  • (A) रूस
  • (B) अमेरिका
  • (C) इजरायल
  • (D) मैक्सिको

बूंद-बूंद सिंचाई प्रणाली की प्रेरणा इजरायल से ली गई है। यह जल संरक्षण की अत्यंत प्रभावी आधुनिक तकनीक है।

41. डेजर्ट गोल्ड' नाम से चर्चित पौधा है-

  • (A) खेजड़ी
  • (B) होहोबा
  • (C) जट्रोफा
  • (D) अरण्डी

होहोबा को डेजर्ट गोल्ड या पीला सोना कहा जाता है। इसका वानस्पतिक नाम साइमण्डेशिया चायनेन्सिस है और यह तिलहनी फसल के रूप में प्रसिद्ध है।

42. प्याज मंडी कहाँ स्थापित की गई है-

  • (A) धौलपुर
  • (B) जयपुर
  • (C) अलवर
  • (D) कोटा

राजस्थान की प्रमुख प्याज मंडी अलवर में स्थापित की गई है। इसके अलावा रसीदपुरा (सीकर) में भी प्याज की विशिष्ट मंडी स्थित है।

43. तबीजी, जहाँ देश का पहला राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केन्द्र स्थापित किया गया है, किस जिले में है-

  • (A) अलवर
  • (B) जैसलमेर
  • (C) बूंदी
  • (D) अजमेर

तबीजी अजमेर जिले में स्थित है, जहाँ देश का पहला राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केन्द्र स्थापित किया गया है। यह मसाला फसलों के अनुसंधान हेतु महत्वपूर्ण संस्थान है।

44. नवीनतम आंकड़ों (2022-23) के अनुसार सुमेलित कीजिये - सर्वाधिक उत्पादन - जिला

  • (A) बाजरा - हनुमानगढ़
  • (B) सोयाबीन - बारां
  • (C) गेहूँ - बाड़मेर
  • (D) चंवला - झुंझुनूं

वर्ष 2022-23 के अनुसार बाजरा उत्पादन में बाड़मेर, सोयाबीन में बारां, गेहूँ में हनुमानगढ़ तथा चंवला उत्पादन में झुंझुनूं अग्रणी रहा है। इसलिए सही सुमेलित क्रम 3214 है।

Rajputana Diary test series and mcq

45. मधुमक्खी पालन को कहा जाता है-

  • (A) एपीकल्चर
  • (B) मेरी कल्चर
  • (C) विटी कल्चर
  • (D) वर्मी कल्चर

मधुमक्खी पालन को एपीकल्चर कहा जाता है। इसमें शहद और मोम उत्पादन के लिए मधुमक्खियों का पालन किया जाता है।

46. राजस्थान में सर्वाधिक अनाज उत्पादन वाला जिला कौनसा है?

  • (A) जयपुर
  • (B) जोधपुर
  • (C) श्रीगंगानगर
  • (D) अलवर

राजस्थान में सर्वाधिक अनाज उत्पादन अलवर जिले में होता है। यहाँ की जलवायु और सिंचाई सुविधाएँ कृषि के लिए अनुकूल हैं।

47. भूमि की उर्वरता बढ़ाने के लिए कौनसी फसल उगाई जाती है?

  • (A) गेहूँ
  • (B) चावल
  • (C) उड़द
  • (D) गन्ना

उड़द दलहनी फसल है, जो मिट्टी में नाइट्रोजन स्थिरीकरण करके भूमि की उर्वरता बढ़ाने में सहायक होती है।

48. कृषि अनुसंधान केन्द्र गंगानगर द्वारा विकसित उन्नत किस्म है-

  • (A) वराह लक्ष्मी
  • (B) नरमा
  • (C) वीरनार
  • (D) गंगानगर अगेती

गंगानगर अगेती कृषि अनुसंधान केन्द्र, गंगानगर द्वारा विकसित उन्नत किस्म है। यह बेहतर उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है।

Rajputana Diary MCQ App

49. निम्न में से कौनसा युग्म असंगत है-

  • (A) राष्ट्रीय बेर एवं खजूर अनुसंधान केन्द्र - बीकानेर
  • (B) राष्ट्रीय सरसों अनुसंधान केन्द्र - सुमेरपुर (पाली)
  • (C) राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केन्द्र - तबीजी (अजमेर)
  • (D) राजस्थान कृषि अनुसंधान केन्द्र - दुर्गापुरा (जयपुर)

राष्ट्रीय सरसों अनुसंधान केन्द्र सुमेरपुर (पाली) में नहीं बल्कि सेवर (भरतपुर) में स्थित है। इसलिए यह युग्म असंगत है।

50. निम्न में से गलत विकल्प को छाँटिये ?

  • (A) राजस्थान का राजकोट - लूणकरनसर (बीकानेर)
  • (B) राजस्थान का नागपुर - झालावाड़
  • (C) राजस्थान का अन्न भण्डार - श्रीगंगानगर
  • (D) राजस्थान का गौरव - सरसों की फसल

बाजरा को राजस्थान का गौरव कहा जाता है, जबकि सरसों को नहीं। इसलिए यह विकल्प गलत है।

51. राज्य में मूंगफली का सर्वाधिक उत्पादन होता है ?

  • (A) हनुमानगढ़
  • (B) श्रीगंगानगर
  • (C) बीकानेर
  • (D) जोधपुर

वर्ष 2022-23 के अनुसार राजस्थान में मूंगफली उत्पादन में प्रथम स्थान बीकानेर जिले का रहा है।

52. हरित बाली' रोग किस फसल में होता है ?

  • (A) ज्वार
  • (B) बाजरा
  • (C) गेहूँ
  • (D) जौ

हरित बाली रोग बाजरा की फसल में पाया जाता है। यह रोग उत्पादन को प्रभावित करता है।

Rajputana Diary MCQ App

53. राजस्थान के कौन से कृषि जलवायु खण्ड में सोयाबीन की खेती महत्त्वपूर्ण स्थान रखती है ?

  • (A) आर्द्र दक्षिणी पूर्वी मैदानी खण्ड
  • (B) शुष्क उत्तर-पश्चिमी रेगिस्तान भाग
  • (C) उपआर्द्र दक्षिणी खण्ड
  • (D) बाढ़ ग्रस्त पूर्वी मैदान खण्ड

सोयाबीन की खेती राजस्थान के आर्द्र दक्षिणी-पूर्वी मैदानी खण्ड में अधिक होती है। इसमें बूंदी, बारां और झालावाड़ जिले प्रमुख हैं।

54. किस फसल में 'मोजेक रोग' पाया जाता है?

  • (A) गन्ना
  • (B) तम्बाकू
  • (C) अफीम
  • (D) चावल

मोजेक रोग मुख्यतः तम्बाकू की फसल में पाया जाता है। यह वायरस जनित रोग है।

55. देश की सबसे बड़ी खजूर पौधशाला का निर्माण किस स्थान पर किया गया है?

  • (A) चौपासनी (जोधपुर)
  • (B) तबीजी (अजमेर)
  • (C) बीछवाल (बीकानेर)
  • (D) कामां (डीग)

देश की सबसे बड़ी खजूर पौधशाला चौपासनी, जोधपुर में स्थापित की गई है। यह खजूर उत्पादन अनुसंधान का प्रमुख केंद्र है।

56. संतरा उत्पादन की दृष्टि से राजस्थान का नागपुर किसे कहा जाता है?

  • (A) झालावाड़
  • (B) बाँसवाड़ा
  • (C) कोटा
  • (D) गंगानगर

झालावाड़ जिले को संतरा उत्पादन की दृष्टि से राजस्थान का नागपुर कहा जाता है।

Rajasthan GK Test Series

57. स्थानान्तरित कृषि' को राजस्थान में किस नाम से जाना जाता है?

  • (A) झूमिंग
  • (B) वालरा
  • (C) कुमारी
  • (D) चेना

राजस्थान में स्थानान्तरित कृषि को वालरा कहा जाता है। यह आदिवासी क्षेत्रों में प्रचलित पारंपरिक कृषि पद्धति है।

58. केन्द्रीय शुष्क बागवानी संस्थान स्थित है ?

  • (A) उदयपुर में
  • (B) जोधपुर में
  • (C) श्रीगंगानगर में
  • (D) बीकानेर में

केन्द्रीय शुष्क बागवानी संस्थान बीकानेर में स्थित है। यह शुष्क क्षेत्रों की बागवानी फसलों पर अनुसंधान करता है।

59. देश के कुल कृषि योग्य भूमि का कितना प्रतिशत राजस्थान में है?

  • (A) 0.108
  • (B) 0.138
  • (C) 0.1514
  • (D) 0.1415

भारत की कुल कृषि योग्य भूमि का लगभग 14.15 प्रतिशत भाग राजस्थान में स्थित है। यह राज्य कृषि क्षेत्रफल की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान रखता है।

60. राजस्थान में 'मानसून का जुआ' किसे कहा जाता है?

  • (A) उद्योगों को
  • (B) कृषि को
  • (C) व्यापार को
  • (D) पशुपालन को

राजस्थान की कृषि मुख्यतः मानसूनी वर्षा पर निर्भर करती है। वर्षा समय पर और पर्याप्त होने पर अच्छी फसल होती है, जबकि कम वर्षा या सूखे की स्थिति में फसल खराब हो जाती है। इसी अनिश्चितता के कारण कृषि को मानसून का जुआ कहा जाता है।

61. बजेड़ा/बरेजा' किसे कहते हैं?

  • (A) धान की फसल
  • (B) मेहन्दी की एक किस्म
  • (C) पान का खेत
  • (D) विवाह की एक रस्म

बजेड़ा या बरेजा उस स्थान को कहा जाता है जहाँ पान की खेती की जाती है। पान की खेती विशेष प्रकार की नमी और छायादार वातावरण में की जाती है, इसलिए इसके खेतों को स्थानीय भाषा में बरेजा कहा जाता है।

62. राजस्थान में माही कंचन, माही धवल और मेघा किस्में हैं?

  • (A) मक्का
  • (B) चना
  • (C) गेहूँ
  • (D) चावल

माही कंचन, माही धवल और मेघा राजस्थान में मक्का की प्रमुख उन्नत किस्में हैं। इनके अलावा नवजोत, सविता, प्रभात, W-126 अरुण, मोती कम्पोजिट तथा गंगा-11 भी मक्का की प्रसिद्ध किस्में हैं, जिनका उपयोग अधिक उत्पादन के लिए किया जाता है।

63. काला सोना' कहा जाता है?

  • (A) अफीम
  • (B) कपास
  • (C) तम्बाकू
  • (D) कोयला

राजस्थान में अफीम को काला सोना कहा जाता है क्योंकि यह किसानों को अत्यधिक आर्थिक लाभ प्रदान करती है। राज्य के चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ और झालावाड़ क्षेत्रों में अफीम की खेती प्रमुख रूप से की जाती है।

64. राजस्थान की प्रमुख नकदी फसल है ?

  • (A) गेहूँ
  • (B) सोयाबीन
  • (C) कपास
  • (D) चावल

ऐसी फसलें जो खाद्यान्न, दलहन व तिलहन की श्रेणी में नहीं आती हों और उनको उगाने का उद्देश्य नगद आय प्राप्त करना हो, उन्हें नकदी फसल कहा जाता है। राजस्थान में कपास प्रमुख नकदी फसल है। इसके अलावा ग्वार, गन्ना, तम्बाकू, ईसबगोल, जोजोबा, जैतून एवं अफीम भी प्रमुख नकदी फसलें हैं।

Today Deals

65. वर्ष 2021-22 के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, राज्य में कृषि का शुद्ध बोया गया सर्वाधिक क्षेत्रफल किस जिले का है?

  • (A) बाड़मेर
  • (B) राजसमन्द
  • (C) बीकानेर
  • (D) जैसलमेर

राजस्थान कृषि विभाग के अनुसार वर्ष 2021-22 में राज्य में कृषि का सर्वाधिक शुद्ध बोया गया क्षेत्रफल बाड़मेर जिले का रहा, जो 1650058 हैक्टेयर था। इसके बाद बीकानेर जिले का स्थान रहा, जहाँ 1503302 हैक्टेयर क्षेत्र में खेती की गई।

66. निम्न को सुमेलित कीजिए- सूची-I / सूची-II

  • (A) 1234
  • (B) 4321
  • (C) 3214
  • (D) 2143

चिमाता कृषि भीलों द्वारा पहाड़ी जंगलों को जलाकर की जाने वाली कृषि है। शुष्क कृषि कम पानी और वर्षा आधारित कृषि होती है। आर्द्र कृषि 100 सेमी से अधिक वर्षा वाले क्षेत्रों में होती है, जबकि तर कृषि में फसल की जड़ों में वर्षभर पानी भरा रहता है।

67. राज्य की सबसे बड़ी ग्वार मण्डी किस जिले में स्थित है?

  • (A) जोधपुर
  • (B) कोटा
  • (C) उदयपुर
  • (D) गंगानगर

राजस्थान की सबसे बड़ी ग्वार मंडी जोधपुर जिले में स्थित है। ग्वार राजस्थान की महत्वपूर्ण नगदी फसल है और इसका उपयोग खाद्य पदार्थों के साथ-साथ औद्योगिक क्षेत्रों में भी किया जाता है।

68. राज्य में कृषि से संबंधित जानकारी देने वाला पहला कृषि रेडियो स्टेशन किस जिले में स्थापित किया गया ?

  • (A) जोधपुर
  • (B) भीलवाड़ा
  • (C) टॉक
  • (D) कोटा

राजस्थान में कृषि संबंधी जानकारी किसानों तक पहुँचाने हेतु पहला कृषि रेडियो स्टेशन भीलवाड़ा जिले में स्थापित किया गया था। इसका उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और मौसम संबंधी जानकारी प्रदान करना था।

Rajputana Diary Mahal aur Place MCQ

69. फसल उत्पादन और पशुधन पालन, दोनों की संयुक्त खेती को कहते

  • (A) वालरा कृषि
  • (B) स्थानांतरित कृषि
  • (C) मिश्रित कृषि
  • (D) दजिया कृषि

जब किसान फसल उत्पादन के साथ-साथ पशुपालन भी करते हैं, तो उसे मिश्रित कृषि कहा जाता है। इस पद्धति से किसानों की आय में वृद्धि होती है तथा कृषि जोखिम भी कम होता है।

70. राजस्थान में आँवला मण्डी किस जिले में स्थापित की गई है?

  • (A) भिनाय (अजमेर)
  • (B) चौमू (जयपुर)
  • (C) नोहर (हनुमानगढ़)
  • (D) शाहपुरा (जयपुर)

राजस्थान में आँवला मण्डी जयपुर जिले के चौमू में स्थापित की गई है। यह मण्डी आँवला उत्पादकों को बेहतर विपणन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकसित की गई है।

71. करजवा, रतुआ, चंपा आदि है-

  • (A) घास की किस्में
  • (B) इसबगोल की किस्में
  • (C) गेहूँ की फसल के रोग
  • (D) मक्का की फसल के रोग

करजवा, रतुआ और चंपा गेहूँ की फसल में लगने वाले प्रमुख रोग हैं। ये रोग उत्पादन को प्रभावित करते हैं तथा फसल की गुणवत्ता को भी नुकसान पहुँचाते हैं।

72. सर्वाधिक सूखा सहन करने वाली दलहनी फसल है?

  • (A) मोठ
  • (B) चना
  • (C) उड़द
  • (D) मुंग

राजस्थान में मोठ, बाजरा और ज्वार प्रमुख सूखा सहनशील फसलें हैं। दलहनी फसलों में सबसे अधिक सूखा सहन करने वाली फसल मोठ है। वहीं खाद्यान्न फसलों में बाजरा सबसे अधिक सूखा सहनशील माना जाता है।

Rajputana Diary Mahal aur Place MCQ

73. प्रमुख गन्ना उत्पादक जिला कौनसा है?

  • (A) डूंगरपुर
  • (B) बाँसवाड़ा
  • (C) हनुमानगढ
  • (D) गंगानगर

राजस्थान कृषि विभाग के अनुसार वर्ष 2022-23 में गन्ना उत्पादन में गंगानगर जिला प्रथम स्थान पर रहा। यहाँ 208478 मीट्रिक टन गन्ने का उत्पादन हुआ, जबकि चित्तौड़गढ़ दूसरा प्रमुख उत्पादक जिला रहा।

74. गरीब की रोटी किस फसल को कहा जाता है?

  • (A) गेहूँ
  • (B) बाजरा
  • (C) ज्वार
  • (D) मक्का

ज्वार को गरीब की रोटी कहा जाता है क्योंकि यह कम लागत में उगाई जाने वाली पौष्टिक फसल है। शुष्क क्षेत्रों में इसकी खेती अधिक होती है और ग्रामीण क्षेत्रों में यह प्रमुख खाद्यान्न के रूप में उपयोग की जाती है।

75. गरीब का घी कहलाता है?

  • (A) तिल का तेल
  • (B) सरसों का तेल
  • (C) वानस्पतिक तेल
  • (D) मूंगफली का तेल

तिल के तेल को गरीब का घी कहा जाता है। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है तथा ग्रामीण क्षेत्रों में भोजन बनाने और स्वास्थ्य लाभ के लिए व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है।

76. भारत में सरसों उत्पादन में राजस्थान का कौनसा स्थान है?

  • (A) प्रथम
  • (B) द्वितीय
  • (C) तृत्तीय
  • (D) चतुर्थ

राजस्थान भारत में सरसों उत्पादन में प्रथम स्थान पर है। राज्य की जलवायु और मिट्टी सरसों की खेती के लिए अत्यंत उपयुक्त मानी जाती है, विशेषकर भरतपुर, अलवर और श्रीगंगानगर क्षेत्रों में।

Today Deals

77. निम्न में से असंगत है? फसल — मण्डी

  • (A) सोनामुखी — जालौर
  • (B) संतरा — भवानी मण्डी (झालावाड़)
  • (C) जीरा — मेड़ता सिटी (नागौर)
  • (D) अमरूद — सवाई माधोपुर

सोनामुखी मण्डी जालौर में नहीं बल्कि पाली जिले के सोजत में स्थित है। सोजत अपनी मेहंदी और सोनामुखी मंडी के लिए प्रसिद्ध है। इसलिए दिया गया युग्म असंगत है।

78. सेरी कल्चर का संबंध है?

  • (A) मधुमक्खी पालन
  • (B) नई फसलों को तैयार करना
  • (C) झींगा मछली उत्पादन
  • (D) रेशम कीट उत्पादन

सेरी कल्चर का संबंध रेशम कीट पालन से है। इसमें रेशम के कीड़ों का पालन कर उनसे रेशम प्राप्त किया जाता है। भारत विश्व के प्रमुख रेशम उत्पादक देशों में शामिल है।

79. किस सम्भाग में धनिया की पैदावार सर्वाधिक है?

  • (A) जयपुर
  • (B) जोधपुर
  • (C) बीकानेर
  • (D) कोटा

राजस्थान में धनिया का सर्वाधिक उत्पादन कोटा सम्भाग में होता है। यहाँ की जलवायु और मिट्टी धनिया उत्पादन के लिए अनुकूल मानी जाती है। रामगंजमंडी क्षेत्र विशेष रूप से धनिया व्यापार के लिए प्रसिद्ध है।

80. कपास की राजस्थान में विकसित प्रथम संकर किस्म है-

  • (A) नरमा
  • (B) मरु विकास
  • (C) वराह लक्ष्मी
  • (D) गंगानगर अगेती

मरु विकास राजस्थान में विकसित की गई कपास की प्रथम संकर किस्म है। यह किस्म शुष्क जलवायु वाले क्षेत्रों के लिए उपयुक्त मानी जाती है तथा अधिक उत्पादन देने के कारण किसानों के बीच लोकप्रिय है।

❓ Question / Doubt / Correction?

Agar aapko kisi MCQ me doubt, correction ya suggestion lagta hai, to please is post ke comment section ki jagah humare YouTube channel par dedicated discussion video ke comment box me post link ke sath comment karein.

📝 Comment karne ka format:
• MCQ Post ka link
• Question number
• Short doubt / correction



👉 Official Discussion Video:
Rajputana Diary YouTube Channel
Mukesh Choudhary

About the Author

Mukesh Choudhary

Mukesh Choudhary को राजस्थान में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी एवं भर्ती परीक्षाओं के परीक्षा पैटर्न और प्रश्नों के स्वरूप की अच्छी समझ है। उनके मार्गदर्शन में यह अध्ययन सामग्री और MCQ content तैयार एवं review किया गया है। Read More...

📲 Telegram 💬 WhatsApp
Scroll to Top