राजस्थान में जल स्त्रोत PYQ Questions with Answers

राजस्थान में जल स्त्रोत Previous Year Questions | महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर सहित

इस पोस्ट में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के टॉपिक राजस्थान में जल स्त्रोत से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण PYQ प्रश्न दिए गए हैं।

ये PYQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, RAS, Patwar, Police, LDC, VDO, Fireman, REET तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जा चुके हैं, इसलिए आगामी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।

  • Subject: राजस्थान की कला एवं संस्कृति
  • Topic: राजस्थान में जल स्त्रोत
  • Last Updated:
  • Content Type: Previous Year Questions (PYQ)
🔥 Latest Updated PYQ Questions for Exams

✍️ Prepared & Reviewed by:
Rajputana Diary – Rajasthan GK Faculty & Content Team (Since 2021)

Attempt 0
Wrong 0
Right 0
Marks 0/46

1. चांव बावड़ी -आभानेरी के संबंध में निम्नलिखित में से कौनसे कथन सत्य हैं? A. यह राजा चन्द्र द्वारा स्थापित की गई थी। B. इसका वास्तविक नाम शोभा नगरी है। C. पर्यटन विभाग द्वारा प्रति वर्ष मार्च-अप्रैल महीने में यहां आभानेरी महोत्सव आयोजित किया जाता है। D. महोत्सव 2 दिनों तक आयोजित किया जाता है तथा राजस्थानी व्यंजन प्रस्तुत किए जाते हैं एवं नृत्य किये जाते हैं। नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनेंः

📚 Lab Asst. 2026
A A और B
B A, B और D
C A, B और C
D A और D
📖 व्याख्या
चांद बावड़ी (दौसा) का निर्माण निकुंभ क्षत्रिय राजा चन्द्र (चांद) ने कराया था। आभानेरी का प्राचीन नाम 'आभा नगरी' था। यहाँ पर्यटन विभाग द्वारा प्रतिवर्ष आभानेरी उत्सव मनाया जाता है, जिसमें लोक नृत्य और स्थानीय व्यंजनों का प्रदर्शन होता है। उत्सव का समय अक्सर सितंबर-अक्टूबर के दौरान होता है।

2. पन्ना मीना की बावड़ी' स्थित है-

📚 B.S.T.C (Pre.) 2025, ASST. Α.Ο. 2011
A जयपुर में
B दौसा में
C अलवर में
D गंगापुर में
📖 व्याख्या
पन्ना मीना की बावड़ी' जयपुर के आमेर क्षेत्र में स्थित एक प्रसिद्ध और कलात्मक बावड़ी है। इसका निर्माण 16वीं शताब्दी में महाराजा मानसिंह के शासनकाल में हुआ था।

3. राजस्थान में चाँद बावड़ी के लिए कौन सा स्थान प्रसिद्ध है?

📚 (School Lect. 2016, 2022), (PTI Grade 3rd 2012), (INVESTIGATOR EXAM-2016), (JSA 2019), (4TH GRADE 2025), (Lab Asst. 2019, 2022) (B.S.T.C (Pre.) 2018), (JEN 2020), (Pol. const. 2007)
A आभानेरी
B रणकपुर
C सिकन्दरा
D इनमें से कोई नहीं
📖 व्याख्या
राजस्थान के दौसा जिले के आभानेरी गाँव में स्थित चाँद बावड़ी भारत की सबसे बड़ी और गहरी बावड़ियों में से एक है। यह बावड़ी अपनी अद्भुत ज्यामितीय कला और 3.500 घुमावदार सीढ़ियों के लिए विश्व प्रसिद्ध है। इसकी गहराई लगभग 100 फीट (पानी के स्तर तक 64 फीट) है और इसमें 13 मंजिलें हैं। इसके बगल में हर्षद माता का मंदिर भी स्थित है।

4. बांवीकुई के पास आभानेरी की चांद बावड़ी, जिसे सबसे कलात्मक बावड़ी माना जाता है, किस शासक द्वारा बनवाई गई थी?

📚 Raj. Police Technical 2025
A राजा भोज
B राजा भीमदेव
C महाराजा सूरजमल
D उपर्युक्त में से कोई नहीं
📖 व्याख्या
राजस्थान के दौसा जिले के आभानेरी गाँव में स्थित चाँद बावड़ी भारत की सबसे बड़ी और गहरी बावड़ियों में से एक है। यह बावड़ी अपनी अद्भुत ज्यामितीय कला और 3.500 घुमावदार सीढ़ियों के लिए विश्व प्रसिद्ध है। इसकी गहराई लगभग 100 फीट (पानी के स्तर तक 64 फीट) है और इसमें 13 मंजिलें हैं। इसके बगल में हर्षद माता का मंदिर भी स्थित है।
Rajasthan GK Previous Year Questions

5. राजस्थान के अर्द्ध शुष्क एवं शुष्क क्षेत्रों में कौन-सी पारंपरिक जल संचयन प्रणाली अपनाई जाती है?

📚 RRB CEN RPF 2025
A गुल
B टांका
C छत पर जल संचयन
D बांस पाइप
📖 व्याख्या
राजस्थान के अर्द्ध-शुष्क और शुष्क क्षेत्रों में 'टांका' एक प्रमुख पारंपरिक जल संचयन प्रणाली है। यह एक भूमिगत पक्का कुंड होता है, जिसे घरों या समुदायों के ढलान वाले आँगनों (आगोर) से वर्षा जल एकत्र करने के लिए बनाया जाता है। इस संग्रहित जल का उपयोग पीने और घरेलू कार्यों के लिए किया जाता है।

6. भंडारेज बावड़ी राजस्थान के किस जिले में स्थित है ?

📚 JEN 2025
A जोधपुर
B आभानेरी
C कोटा
D दौसा
📖 व्याख्या
भंडारेज बावड़ी राजस्थान के दौसा जिले में स्थित है। यह बावड़ी दौसा शहर से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित भंडारेज गाँव में बनी हुई है, जिसे प्राचीन काल में 'भद्रावती' के नाम से जाना जाता था। इस भव्य बावड़ी का निर्माण 11 वीं शताब्दी के दौरान किया गया था।

7. बूंदी में रानीजी की बावड़ी का निर्माण संवत 1699 में किसने करवाया?

📚 Jr. Instructor 2024, 2025
A रानी उदयामति
B रानी सज्जन बाई
C रानी नाथावती
D रानी कर्मवती
📖 व्याख्या
रानीजी की बावड़ी का निर्माण राव राजा अनिरुद्ध सिंह की रानी नाथावती जी लाड कंवर ने लगभग 1699-1700 ई. में महाराव बुद्ध सिंह के शासन काल में करवाया था। रानीजी की बावड़ी, को "क्वीन ऑफ स्टेपवेल" भी कहा जाता है।

8. सिलीसेढ़ बाँध' निम्नलिखित में से किस शासक द्वारा निर्मित किया गया था?

📚 Vahan Chalak 2025
A महाराजा भगवंत सिंह
B माधव सिंह
C महाराजा विनय सिंह
D महाराजा बख्तावर सिंह
📖 व्याख्या
सिलीसेढ़ बाँध और झील का निर्माण अलवर के शासक महाराजा विनय सिंह ने सन् 1845 में अपनी रानी शीला के लिए करवाया था। महाराजा ने झील के किनारे एक भव्य शाही महल भी बनवाया था, जिसे अब एक हेरिटेज होटल में बदल दिया गया है।
Rajasthan GK

9. पिवनिया तालाब' कहाँ अवस्थित है?

📚 Jr. Instructor 2024
A शाहपुरा
B मांडलगढ़
C मेनाल
D बिजौलिया
📖 व्याख्या
पिवनिया तालाब' राजस्थान के शाहपुरा (भीलवाड़ा) में स्थित है। शाहपुरा क्षेत्र विशेष रूप से 'रामस्नेही संप्रदाय' के मुख्य केंद्र और 'फड़ चित्रकारी' के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है।

10. राजस्थान का कौन-सा शहर 'बावड़ियों के शहर' के नाम से भी जाना जाता है? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुने)

📚 Jr. Instructor 2024, Steno. 2021, Lab Asst. 2022
A बूंदी
B कोटा
C टॉक
D अजमेर
📖 व्याख्या
बूंदी शहर को अपनी अनगिनत बावड़ियों, कुंडों और तालाबों के कारण 'बावड़ियों का शहर' या 'छोटी काशी' के नाम से जाना जाता है। इन बावड़ियों का निर्माण मध्यकाल में अकाल के समय जल संरक्षण और पेयजल आपूर्ति के लिए किया गया था।

11. निम्नलिखित में से राजस्थान का कौन सा शहर 'कुंडों और बावड़ियों के शहर' के रूप में जाना जाता है?

📚 EO-RO 2023, पशु परिचर 2024
A उदयपुर
B बूँदी
C अजमेर
D बीकानेर
📖 व्याख्या
बूंदी शहर को अपनी अनगिनत बावड़ियों, कुंडों और तालाबों के कारण 'बावड़ियों का शहर' या 'छोटी काशी' के नाम से जाना जाता है। इन बावड़ियों का निर्माण मध्यकाल में अकाल के समय जल संरक्षण और पेयजल आपूर्ति के लिए किया गया था।

12. नीचे दो कथन दिए गए हैं: कथन (1): राजस्थान में बावड़ियों का निर्माण व्यक्तिगत एवं सामाजिक उपयोग के लिए किया जाता था। कथन (II) : बूंदी शहर को वहाँ की बावड़ियों की प्रमुखता के कारण बावड़ियों के शहर के रूप में जाना जाता है। उपर्युक्त कथनों के आलोक में निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें :

📚 Steno. 2024
A कथन (1) असत्य है किंतु कथन (II) सत्य है।
B कथन (I) और कथन (II) दोनों सत्य हैं।
C कथन (I) और कथन (II) दोनों असत्य हैं।
D कथन (I) सत्य है किंतु कथन (II) असत्य है।
📖 व्याख्या
दोनों कथन सही हैं। राजस्थान के शुष्क क्षेत्रों में जल संरक्षण के लिए बावड़ियों का निर्माण एक पारंपरिक विधि थी। इनका निर्माण रानियों, सेठों या समुदायों द्वारा सामाजिक (सार्वजनिक) और व्यक्तिगत उपयोग दोनों के लिए करवाया जाता था। बूंदी शहर अपनी कलात्मक और बड़ी संख्या में मौजूद बावड़ियों के लिए प्रसिद्ध है, जिसके कारण इसे 'बाड़ियों का शहर' कहा जाता है।
Today Deals

13. रानीजी की बावड़ी, चौरासी खंभों की छतरी और नवल सागर लेक राजस्थान के किस जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं?

📚 Jr. Instructor 2024
A अजमेर
B बूँदी
C डूंगरपुर
D जयपुर
📖 व्याख्या
रानी जी की बावड़ी बूंदी जिले में है, इसे 'बावड़ियों का सिरमौर " भी कहा जाता है। बूँदी में ही चौरासी खंभों की छतरी व नवल सागर झील है।

14. फूलसागर जलाशय कहाँ स्थित है?

📚 Jr. Instructor 2024
A अजमेर
B जोधपुर
C उदयपुर
D बूँदी
📖 व्याख्या
फूलसागर जलाशय राजस्थान के बैं बूंदी शहर में स्थित है यह एक सुंदर और सुनियोजित जलाशय है जिसके तट पर फूलसागर महल भी बना हुआ है। इस महल का निर्माण 1945 में महाराव राजा बहादुर सिंह ने करवाया था।

15. राजस्थान के किस जिले में 'हाड़ी रानी बावड़ी' स्थित है ?

📚 Jr. Instructor 2024
A कोटा
B बूँदी
C टॉक
D जयपुर
📖 व्याख्या
हाड़ी रानी की बावड़ी' राजस्थान के टोंक जिले के ऐतिहासिक कस्बे टोडारायसिंह में स्थित है। यह एक आयताकार और कलात्मक सीढ़ीदार कुआँ है। किंवदंतियों के अनुसार इसका निर्माण हाड़ी रानी ने करवाया था। शाहरुख खान की फिल्म 'पहेली' और 'भूल भुलैया' के कुछ दृश्यों का फिल्मांकन इसी बावड़ी पर किया गया था।

16. डूंगरपुर के पास की बावड़ी का नाम बताइए जिसे रानी प्रेमल देवी ने बनवाया था?

📚 Supervisor 2024
A नौलखा बावड़ी
B रानी जी की बावड़ी
C चांद बावड़ी
D त्रिमुख बावड़ी
📖 व्याख्या
डूंगरपुर के पास स्थित नौलखा बावड़ी का निर्माण महारावल आसकरण की चौहान रानी प्रीमल देवी (या प्रेमल देवी) ने करवाया था। इसका निर्माण विक्रम संवत् 1643 (लगभग 1586 ईस्वी) में हुआ था।
Rajputana Diary Rajasthan GK MCQ

17. सहेलियों की बाड़ी' के निर्माणकर्ता थे-

📚 Lab Asst. 2022, VDO 2021, Jr. Instructor 2024, जेल प्रहरी 2017
A संग्राम सिंह II
B उदय सिंह II
C जगत सिंह I
D प्रताप सिंह II
📖 व्याख्या
उदयपुर की प्रसिद्ध 'सहेलियों की बाड़ी' का निर्माण मेवाड़ के महाराणा संग्राम सिंह द्वितीय ने 1710-1734 ई. के बीच अपनी राजकुमारी और उनकी सहेलियों के मनोरंजन के लिए करवाया था। यह उद्यान अपने सुंदर फव्वारों, कमल के तालाबों, संगमरमर के हाथियों और हरे-भरे बगीचों के लिए प्रसिद्ध है। बाद में महाराणा फतेह सिंह ने इसका जीणर्णोद्धार करवाया।

18. राजस्थान में महिलाओं के लिए "सहेलियों की बाड़ी' उद्यान द्वारा बनाया गया।

📚 Steno. 2024
A राजा मचकुण्ड
B दिवान हिंदूमल
C महाराणा संग्राम सिंह II
D महाराजा सवाई जय सिंह II
📖 व्याख्या
उदयपुर की प्रसिद्ध 'सहेलियों की बाड़ी' का निर्माण मेवाड़ के महाराणा संग्राम सिंह द्वितीय ने 1710-1734 ई. के बीच अपनी राजकुमारी और उनकी सहेलियों के मनोरंजन के लिए करवाया था। यह उद्यान अपने सुंदर फव्वारों, कमल के तालाबों, संगमरमर के हाथियों और हरे-भरे बगीचों के लिए प्रसिद्ध है। बाद में महाराणा फतेह सिंह ने इसका जीणर्णोद्धार करवाया।

19. राजस्थान की सबसे बड़ी 'बावड़ी' जो जोधपुर में स्थित है, नाम से जानी जाती है।

📚 CET (10+2) 2023
A चाँद बांवड़ी
B रानी की बावड़ी
C ईदगाह की बावड़ी
D नाचन की बावड़ी बावड़ी
📖 व्याख्या
बोर्ड के अनुसार इस प्रश्न का उत्तर (A) चाँद बावड़ी है, लेकिन इसमें एक तथ्यात्मक विसंगति है। राजस्थान की सबसे प्रसिद्ध और गहरी 'चाँद बावडी' दौसा जिले के आभानेरी में स्थित है। जोधपुर में भी एक चाँद बावड़ी है। 'रानी की बावड़ी' बूँदी में स्थित है। 'ईदगाह की बावड़ी' भी जोधपुर में ही है। 'नाचन की बावड़ी' राजसमंद में है।

20. डूंगरपुर के पास नौलखा आसकरण की रानी बावड़ी का निर्माण महारावल द्वारा करवाया गया था।

📚 EO-RO 2023
A रामरसदे
B महावती
C प्रेमल देवी
D नाथावती
📖 व्याख्या
डूंगरपुर के पास स्थित नौलखा बावड़ी का निर्माण महारावल आसकरण की चौहान रानी प्रीमल देवी (या प्रेमल देवी) ने करवाया था। इसका निर्माण विक्रम संवत् 1643 (लगभग 1586 ईस्वी) में हुआ था।
Wireless Keyboard/Bluetooth Keyboard

21. राजस्थान के तेबारी गाँव में त्रिमुख बावड़ी का निर्माण किसने कराया ?

📚 CET (10+2) 2023
A रानी रामरसदे
B रानी रूपलदे
C रानी भीमलदे
D उमादे भटियानी
📖 व्याख्या
उदयपुर के पास देबारी में स्थित 'त्रिमुखी बावड़ी' का निर्माण मेवाड़ के महाराणा राज सिंह प्रथम (1652-1680 ई.) की पटरानी 'रामरसदे' करवाया था। इस बावड़ी को 'जया बावड़ी' के नाम से भी जाना जाता है।

22. हाडी रानी की बावड़ी' (तालाब) कहाँ स्थित है?

📚 Jr. Instructor 2018, Lab Asst. 2022
A नाडोल
B आभानेरी
C टोडाराय सिंह
D नीमराणा
📖 व्याख्या
हाड़ी रानी की बावड़ी' राजस्थान के टोंक जिले के ऐतिहासिक कस्बे टोडारायसिंह में स्थित है। यह एक आयताकार और कलात्मक सीढ़ीदार कुआँ है। किंवदंतियों के अनुसार इसका निर्माण हाड़ी रानी ने करवाया था। शाहरुख खान की फिल्म 'पहेली' और 'भूल भुलैया' के कुछ दृश्यों का फिल्मांकन इसी बावड़ी पर किया गया था।

23. गलत युग्म चुनिए

📚 Sr. Computer Instructor 2022
A रानी जी की बावड़ी - बूँदी
B हर्षनाथ की बावड़ी - सीकर
C चाँद बावड़ी - दौसा
D मंदाकिनी बावड़ी - अजमेर
📖 व्याख्या
सिरोही जिले में माउंट आबू के पास स्थित अचलगढ़ दुर्ग परिसर में है। इसका निर्माण 15वीं शताब्दी में मेवाड़ के शासक महाराणा कुंभा ने करवाया था।

24. सलीम सागर एवं सूरज कुण्ड जल तड़ाग अवस्थित, हैं -

📚 VDO 2021
A बाला किला, अलवर में
B शेरगढ़ किला, बाराँ में
C जयगढ़ दुर्ग, जयपुर में
D जूनागढ़ दुर्ग, बीकानेर में
📖 व्याख्या
सलीम सागर और सूरज कुंड जल तालाब, अलवर के बाला किले में स्थित हैं। राजकुमार सलीम ने ही सलीम महल और सलीम साग्र का निर्माण करवाया था। सूरज कुंड बाला किले में स्थित जल तालाब है, जिसे भरतपुर के महाराजा सूरजमल ने बनवाया था।
Rajasthan GK Test Series

25. रानीजी की बावड़ी राजस्थान के किस जिले में स्थित है ?

📚 JSA 2019, 2021, जेल प्रहरी 2017
A बूँदी
B बीकानेर
C जयपुर
D जोधपुर
📖 व्याख्या
रानीजी की बावड़ी का निर्माण राव राजा अनिरुद्ध सिंह की रानी नाथावती जी लाड कंवर ने लगभग 1699-1700 ई. में महाराव बुद्ध सिंह के शासन काल में करवाया था। रानीजी की बावड़ी, को "क्वीन ऑफ स्टेपवेल" भी कहा जाता है।

26. निम्नलिखित में से कौन सा एक सुमेलित नहीं है?

📚 Asst. Prof. 2021
A बन्ध बरेठा - भरतपुर
B तालाबशाही - धौलपुर
C गलता - जयपुर
D गढ़ीसर - जोधपुर
📖 व्याख्या
गढ़ीसर झील, राजस्थान के जैसलमेर जिले में है। इसका निर्माण राजा रावल जैसल ने 1156 ई. में करवाया था, ताकि जल आपूर्ति की समस्या का समाधान किया जा सके। बाद में, 1367 ई. आसपास गड़सीसिंह ने इस झील का पुनर्निर्माण कराया।

27. डूंगरपुर स्थित नौलखा बावड़ी (1586) किसने बनवाई ?

📚 जेल प्रहरी 2017, VDO (Mains) 2021
A रानी कर्णावती
B रानी प्रीमल देवी
C रानी लाड कंवर
D रानी उत्तमदे धध
📖 व्याख्या
डूंगरपुर के पास स्थित नौलखा बावड़ी का निर्माण महारावल आसकरण की चौहान रानी प्रीमल देवी (या प्रेमल देवी) ने करवाया था। इसका निर्माण विक्रम संवत् 1643 (लगभग 1586 ईस्वी) में हुआ था।

28. बाटाडू का कुआँ निम्न में से किस जिले में स्थित है ?

📚 B.S.T.C (Prc.) 2021
A जैसलमेर
B बाड़मेर
C सिरोही
D जोधपुर
📖 व्याख्या
बाटाडू का कुआँ राजस्थान के बाड़मेर जिले के बायतू पंचायत समिति के बाटाडू गाँव में स्थित है। यह कुआँ संगमरमर से बना हुआ है, इसे 'रेगिस्तान का जलमहल' भी कहा जाता है। इसका निर्माण 1947 में रावल गुलाब सिंह ने करवाया था।
Rajasthan GK

29. बेरी' क्या है-

📚 B.S.T.C (Pre.) 2021
A तालाब
B बाँध
C एनीकट
D कुआँ
📖 व्याख्या
बेरी' राजस्थान के मरुस्थलीय क्षेत्रों में प्रचलित जल संग्रहण की एक पारंपरिक विधि है। यह एक छोटा व संकरा कुआँ होता है, जिसे सामान्यतः किसी तालाब या खड़ीन के पास बनाया जाता है। इसका उद्देश्य तालाब या खड़ीन से रिसकर भूमि में जमा हुए स्वच्छ और मीठे पानी को प्राप्त करना होता है।

30. हर्षतमाता मंदिर एवं चाँद बावरी किस जिले में स्थित हैं ?

📚 JEN 2020
A दौसा
B अलवर
C सवाई माधोपुर
D जयपुर
📖 व्याख्या
राजस्थान के दौसा जिले के आभानेरी गाँव में स्थित चाँद बावड़ी भारत की सबसे बड़ी और गहरी बावड़ियों में से एक है। यह बावड़ी अपनी अद्भुत ज्यामितीय कला और 3.500 घुमावदार सीढ़ियों के लिए विश्व प्रसिद्ध है। इसकी गहराई लगभग 100 फीट (पानी के स्तर तक 64 फीट) है और इसमें 13 मंजिलें हैं। इसके बगल में हर्षद माता का मंदिर भी स्थित है।

31. नौ मंजिला बावड़ी कहाँ है तथा उसका निर्माता कौन था ?

📚 ARO Exam 2020
A आभानेरी (दौसा), चाँद राजा
B नीमराणा (अलवर), टोडरमल
C बूँदी. रानी नाथावती
D भाण्डारेज (दौसा), दीप सिंह
📖 व्याख्या
"कोटपुतली-बहरोड़ जिले के नीमराना में एक भव्य नौ मंजिला बावड़ी स्थित है। इसका निर्माण 18वीं शताब्दी में स्थानीय चौहान शासक टोडरमल द्वारा करवाया गया था। बावड़ी का निर्माण अकाल के दौरान पानी की आपूर्ति के लिए किया गया था।"

32. 9वीं शताब्दी में जल संचयन के लिए निर्मित 64 फीट गहरा और 13 मंजिल के साथ यह भारत का सबसे बड़ा और गहरा स्टेपड वेल है।

📚 Town Planni Asst. 2018
A चांद बावड़ी. राजस्थान
B अदालेज, गुजरात
C अग्रसेन की बावड़ी, नई दिल्ली
D पुष्करणी कुंड, हम्पी, कर्नाटक
📖 व्याख्या
राजस्थान के दौसा जिले के आभानेरी गाँव में स्थित चाँद बावड़ी भारत की सबसे बड़ी और गहरी बावड़ियों में से एक है। यह बावड़ी अपनी अद्भुत ज्यामितीय कला और 3.500 घुमावदार सीढ़ियों के लिए विश्व प्रसिद्ध है। इसकी गहराई लगभग 100 फीट (पानी के स्तर तक 64 फीट) है और इसमें 13 मंजिलें हैं। इसके बगल में हर्षद माता का मंदिर भी स्थित है।
Rajputana Diary MCQ App

33. नवल सागर तालाब कहाँ स्थित है?

📚 Jr. Instructor 2018
A कोटा
B बूंदी
C जयपुर
D अलवर
📖 व्याख्या
नवल सागर तालाब राजस्थान के बूंदी शहर के मध्य में स्थित एक कृत्रिम झील है। यह तारागढ़ किले की तलहटी में है और इसके जल में किले व महलों का सुंदर प्रतिबिंब दिखाई देता है। इस तालाब के केंद्र में जल देवता वरुण का एक अर्ध-जलमग्न मंदिर भी है।

34. धौलपुर के पास निम्नलिखित पर्यटन स्थलों में से किसे 1617 ईस्वी में राजकुमार 'शाहजहाँ' के लिए, शिकार स्थल (शूटिंग लांज) के रूप में निर्मित करवाया गया था ?

📚 Pol. const. 2018
A पहाड़गंज
B चश्माशाही
C तालाब-ए-शाही
D हरवान
📖 व्याख्या
धौलपुर जिले के बाडी उपखंड मुख्यालय से करीब करीब 4 किलोमीटर पूर्व दिशा में स्थित तालाब-ए-शाही एक सुंदर पर्यटन स्थल है। तालाब-ए-शाही पर स्थित महल का निर्माण 17वीं सदी में मुगल शासक जहाँगीर के मनसबदार साले खां ने आखेट के प्रेमी राजकुमार शाहजहाँ के लिए कराया था।

35. गड़सीसर सरोवर कहाँ है?

📚 जेल प्रहरी 2017
A बीकानेर
B जैसलमेर
C माउण्ट आबू
D उदयपुर
📖 व्याख्या
गड़सीसर सरोवर राजस्थान के जैसलमेर जिले में स्थित एक प्रसिद्ध झील है। इसका निर्माण जैसलमेर के संस्थापक राजा रावल जैसल ने 1156 ईस्वी में कराया था और यह सरोवर मुख्य रूप से राजाओं द्वारा जल भंडारण के लिए प्रयोग किया जाता था।

36. मेड़तणीजी की बावड़ी स्थित है ?

📚 जेल प्रहरी 2017
A जोधपुर
B सीकर
C झुंझुनूं
D बूंदी
📖 व्याख्या
मेड़तणीजी की बावड़ी, राजस्थान के झुंझुनूँ जिले में स्थित है। इस बावड़ी का निर्माण मेडतनी बखत कँवर ने अपने पति शार्दुल सिंह की याद में करवाया था।
HP GK400F Mechanical Gaming Keyboard,dust & Spill Resistant,RGB Backlit Keys,Metal Panel,Full-Sized Keyboard Design

37. परचा बावड़ी स्थित है ?

📚 जेल प्रहरी 2017
A चूरू
B रामदेवरा
C उदयपुर
D आभानेरी
📖 व्याख्या
परचा बावड़ी रामदेवरा में स्थित है। परचा बावड़ी का निर्माण सेठ बोयताराज ने बाबा रामदेवजी के आदेशानुसार करवाया था। यह बावड़ी पानी संरक्षण के लिए बनाई गई थी।

38. सोनगिरि बावड़ी स्थित है ?

📚 जेल प्रहरी 2017
A कोटा
B आमेर, जयपुर
C खण्डेला (सीकर)
D झालावाड़
📖 व्याख्या
सोनगिरि बावड़ी सीकर जिले के खण्डेला में स्थित है। खण्डेला अपनी ऐतिहासिक बावड़ियों के लिए जाना जाता है इसे "बावन बावड़ियों वाला कस्वा" भी कहा जाता है। खण्डेला का गोटा उद्योग भी प्रसिद्ध है।

39. तीर्थों का भानजा किसे कहा जाता है?

📚 जेल प्रहरी 2017
A गलियाकोट
B मचकुण्ड
C दामोह
D चंन्द्रायति
📖 व्याख्या
मचकुंड तीर्थ को "सब तीर्थों का भांजा" कहा जाता है। यह राजस्थान के धौलपुर नगर के निकट अरावली पर्वत श्रृंखला में स्थित है। मचकुंड तीर्थराज के नाम से भी जाना जाता है। पुष्कर तीर्थों का मामा कहलाता है।

40. दूध बावड़ी कहाँ स्थित है ?

📚 जेल प्रहरी 2017
A झालावाड़
B बूंदी
C आमेर, जयपुर
D सिरोही
📖 व्याख्या
दूध बावड़ी सिरोही (माउंट आबू) में स्थित है। यह आधार देवी मंदिर के चरणों में स्थित एक कुआं है जिसका पानी दूध के रंग जैसा सफेद होता है।
Rajputana Diary Mahal aur Place MCQ

41. बाटाडू का कुआं (बाड़मेर) किसके द्वारा बनवाया गया ?

📚 जेल प्रहरी 2017
A नरेश कान्हड़देव
B रावल गुलाबसिंह
C रावल कर्ण सिंह
D रावल नरेश
📖 व्याख्या
बाटाडू का कुआँ राजस्थान के बाड़मेर जिले के बायतू पंचायत समिति के बाटाडू गाँव में स्थित है। यह कुआँ संगमरमर से बना हुआ है, इसे 'रेगिस्तान का जलमहल' भी कहा जाता है। इसका निर्माण 1947 में रावल गुलाब सिंह ने करवाया था।

42. रानीजी-की-बावड़ी का निर्माण -के द्वारा सन् में राजा -के शासन काल में कराया गया था

📚 Lab Asst. 2016
A हाड़ी रानी द्वारा 1680 ई. में राव अनिरूद्ध सिंह के काल में
B भीमसिंह द्वारा 1705 ई. में राव बुद्ध सिंह के काल में
C लाड़ कुंवरी द्वारा 1708 ई. में राम सिंह के काल में
D लाड़ कुंवरी द्वारा 1700 ई. में बुद्ध सिंह के काल में
📖 व्याख्या
रानीजी की बावड़ी का निर्माण राव राजा अनिरुद्ध सिंह की रानी नाथावती जी लाड कंवर ने लगभग 1699-1700 ई. में महाराव बुद्ध सिंह के शासन काल में करवाया था। रानीजी की बावड़ी, को "क्वीन ऑफ स्टेपवेल" भी कहा जाता है।

43. उदयपुर के निकट 'त्रिमुखी बावड़ी' का निर्माण किस महाराणा की रानी ने करवाया था?

📚 Α.Ο. 2016
A जय सिंह
B राज सिंह
C संग्राम सिंह
D भूपाल सिंह
📖 व्याख्या
उदयपुर के पास देबारी में स्थित 'त्रिमुखी बावड़ी' का निर्माण मेवाड़ के महाराणा राज सिंह प्रथम (1652-1680 ई.) की पटरानी 'रामरसदे' करवाया था। इस बावड़ी को 'जया बावड़ी' के नाम से भी जाना जाता है।

44. सौभाग्यसागर तालाब किस जिले में स्थित है ?

📚 B.S.T.C (Pre.) 2014
A जोधपुर
B भरतपुर
C दौसा
D जालौर
📖 व्याख्या
सौभाग्यसागर तालाब राजस्थान के जोधपुर जिले में स्थित है। यह प्रसिद्ध कायलाना झील के पास स्थित एक महत्त्वपूर्ण जल स्रोत है। इसका निर्माण जोधपुर के महाराजा तख्त सिंह द्वारा उनकी रानी सौभाग्य देवी की स्मृति में करवाया गया था।
Rajasthan GK Previous Year Questions

45. जोधपुर में स्थित 'बहुजी का तालाब' को निम्न में से किस नाम से जाना जाता है?

📚 B.S.T.C (Pre.) 2014
A स्वरूपसागर तालाब
B सौभाग्यसागर तालाब
C मोटसा तालाब
D इनमें से कौन नहीं
📖 व्याख्या
राव मालदेव की पत्नी स्वरुपदेवी ने मंडोर के पास जोधपुर में एक तालाब का निर्माण करवाया था, जिसे स्वरूपसागर तालाब 'बहुजी का तालाब' के नाम से जानते है।

46. प्रसिद्ध 'डिग्गी' तालाब स्थित है

📚 ASST. A.O. 2011
A जैसलमेर
B टोंक
C टोडरॉयसिंह
D अजमेर
📖 व्याख्या
प्रसिद्ध डिग्गी पुरी का कल्याण जी मंदिर और उससे जुड़ा तालाब टोंक जिले के मालपुरा कस्बे के पास 'टोडरॉयसिंह' नामक स्थान पर स्थित है। यह एक महत्त्वपूर्ण तीर्थ स्थल है, जहाँ हर साल विशाल मेला भरता है।
📱

Rajputana Diary App

Full MCQ, PYQ और Test Series देकर अपनी Rank Check करें। Rajasthan GK की बेहतर तैयारी के लिए Rajputana Diary App डाउनलोड करें।

📲 Download App
❓ Question / Doubt / Correction?

इस पोस्ट से सम्बंधित किसी प्रकार का doubt, correction या कोई सुझाव हो तो, Please इस पोस्ट के comment section की जगह हमारे YouTube channel पर दिए गए discussion वीडियो के कमेंट बॉक्स में पोस्ट लिंक के साथ comment करें।

📝 Comment करने का तरीका:
• Post link
• Question number
• Short Doubt / Correction / सुझाव

✔ Link Copied

👉 Official Discussion Video:
Rajputana Diary YouTube Channel
Mukesh Choudhary

About the Author

Mukesh Choudhary

Mukesh Choudhary को राजस्थान में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी एवं भर्ती परीक्षाओं के परीक्षा पैटर्न और प्रश्नों के स्वरूप की अच्छी समझ है। उनके मार्गदर्शन में यह अध्ययन सामग्री और MCQ content तैयार एवं review किया गया है। Read More...

📲 Telegram 💬 WhatsApp
Scroll to Top