राजस्थान में सामाजिक एवं राजनीतिक संगठन प्रमुख समाचार पत्र MCQ Questions with Answers

राजस्थान में सामाजिक एवं राजनीतिक संगठन प्रमुख समाचार पत्र MCQ Quiz | Practice Set with Detailed Explanation

इस पोस्ट में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के टॉपिक राजस्थान में सामाजिक एवं राजनीतिक संगठन प्रमुख समाचार पत्र से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न दिए गए हैं। इनमें सर्वहितकारिणी सभा, बीकानेर प्रजामण्डल, लोक परिषद्, बीकानेर राज्य प्रजा परिषद्, राजस्थान पत्रिका - अजमेर आदि से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को व्याख्या सहित शामिल किया गया है।

ये MCQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, RAS, Patwar, Police, LDC, VDO, Fireman, Woman Superwiser, REET तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।

  • Subject: राजस्थान की कला एवं संस्कृति
  • Topic: राजस्थान में सामाजिक एवं राजनीतिक संगठन प्रमुख समाचार पत्र
  • Last Updated:
  • Content Type: Updated MCQ Practice Set
🔥 Latest Updated Questions for Exams

✍️ Prepared & Reviewed by:
Shiksha247 Rajasthan GK Faculty & Content Team (Since 2021)

1. अखिल भारतीय देशी राज्य लोक परिषद के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- (A) इस परिषद् की स्थापना 1927 में बम्बई में की गई। (B) इसमें निर्वाचन द्वारा कार्यकारिणी के 75 सदस्य निर्वाचित होने का प्रावधान था । (C) इस संस्था की कार्यकारिणी में राजस्थान के 5 सदस्य लिये गए थे। (D) इस संस्था का मुख्य उद्देश्य देशी राज्यों में शांतिपूर्ण तरीके से शासकों के सहयोग से उत्तरदायी शासन की स्थापना करना था।

  • (A) केवल A व C सही है।
  • (B) A. B व C सही है।
  • (C) A, C व D सही है।
  • (D) A. B सही है।

इस संस्था की कार्यकारिणी में राजस्थान के 7 सदस्य लिये गए थे, जो नयनूराम शर्मा, शंकरलाल शर्मा, जयनारायण व्यास, कन्हैयालाल कलयंत्री, रामदेव पौद्दार, बालकिशन पौद्दार व त्रिलोकचंद माथुर थे।

2. वाल्टरकृत राजपूत हितकारिणी सभा के संबंध में निम्न में से कौनसा कथन असत्य है-

  • (A) इस सभा ने विवाह की आयु बढ़ाने, बहुविवाह बंद करने, त्याग प्रथा व मृत्यु भोज को सीमित करने के प्रयास किये।
  • (B) टीके और रीत की प्रथाओं को बिल्कुल बंद कर दिया गया।
  • (C) विवाह की कम से कम आयु लड़की के लिए 14 वर्ष तथा लड़के के लिए 18 वर्ष निर्धारित कर दी गई।
  • (D) इसकी स्थापना सन् 1891 में कर्नल सी. के. एम, वाल्टर के प्रयासों से हुई थी।

इसकी स्थापना सन् 1888 ई. में कर्नल सी, के, एम, वाल्टर के नाम से हुई थी। 22 फरवरी, 1889 को इस सभा का नाम वाल्टरकृत राजपूत हितकारिणी सभा रखा गया।

3. राजपूताना मध्य भारत सभा का पहला अधिवेशन कहाँ आयोजित किया गया था?

  • (A) नागपुर
  • (B) अमृतसर
  • (C) दिल्ली
  • (D) कलकत्ता

राजपूताना मध्य भारत सभा के प्रथम अधिवेशन की अध्यक्षता जमनालाल बजाज द्वारा की गई थी।

4. नरेंद्र मंडल के कुल 120 सदस्य कितने छोटे राज्यों द्वारा चुनें गये-

  • (A) 127
  • (B) 129
  • (C) 136
  • (D) 149

नरेंद्र मंडल की स्थापना 8 फरवरी, 1921 को दिल्ली में की गई। इसके कुल 120 सदस्य (108 राज्यकर्ता नरेश +12 प्रतिनिधि (जो 127 छोटे राज्यों द्वारा चुनें गये)) बनाए गए।

Rajputana Diary Mahal aur Place MCQ

5. नवज्योति' समाचार-पत्र के सम्पादन का दायित्व दुर्गा प्रसाद चौधरी द्वारा कब संभाला गया?

  • (A) 1931
  • (B) 1921
  • (C) 1936
  • (D) 1927

1936 में ही रामनारायण चौधरी के छोटे भाई दुर्गाप्रसाद चौधरी नवज्योति के सम्पादक का दायित्त्व सम्भाल लिया। यह समाचार पत्र बाद में दैनिक हो गया।

6. चित्तौड़गढ़ में 'विद्या प्रचारणी सभा' की स्थापना किसके द्वारा की गई थी?

  • (A) जमनालाल बजाज
  • (B) विजयसिंह पंचिक
  • (C) रामनारायण चौधरी
  • (D) दयानन्द सरस्वती

विजयसिंह पथिक ने ऑछड़ी गाँव (चितौड़) को अपना केन्द्र बनाया और वहाँ विद्या प्रचारिणी सभा की स्थापना की ताकि वहाँ विद्या का प्रचार किया जा सके। वर्ष 1916 में विद्या प्रचारिणी सभा का वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया। नोट- राजस्थान सुजस, अगस्त 2021 पेज न. 32 के अनुसार विद्या प्रचारिणी सभा की स्थापना 1914 में हरिभाई किंकर द्वारा की गई थी।

7. वागड़ सेवा मंदिर से संबंधित है?

  • (A) अर्जुन लाल सेठी
  • (B) भोगीलाल पाण्ड्या
  • (C) हरिदेव जोशी
  • (D) सीताराम दास

भोगीलाल पाण्ड्या व गौरीशंकर उपाध्याय ने डूंगरपुर में 1935 में वागड़ सेवा मंदिर की स्थापना की।

8. निम्न में से किस संस्था ने हरिजन वर्ग की शिक्षा के लिए चुरू में कबीर पाठशाला स्थापित की?

  • (A) सर्वहितकारिणी सभा
  • (B) बीकानेर प्रजामण्डल
  • (C) लोक परिषद्
  • (D) बीकानेर राज्य प्रजा परिषद्

सर्वहितकारिणी सभा ने समाज सुधार और शिक्षा के प्रसार के उद्देश्य से कार्य किया। इसी क्रम में चुरू में हरिजन वर्ग की शिक्षा हेतु कबीर पाठशाला की स्थापना की गई, जिससे निम्न वर्ग के लोगों को शिक्षा से जोड़ने का प्रयास किया गया।

Today Deals

9. डूंगरपुर में खाण्डलाई आश्रम की स्थापना किसने की थी?

  • (A) भोगीलाल पाण्ड्या
  • (B) माणिक्यलाल वर्मा
  • (C) मोतीलाल तेजावत
  • (D) हरिभाऊ उपाध्याय

माणिक्यलाल वर्मा ने डूंगरपुर क्षेत्र में सामाजिक जागरण और आदिवासी उत्थान के लिए कार्य किया। इसी उद्देश्य से उन्होंने खाण्डलाई आश्रम की स्थापना की, जो शिक्षा और सामाजिक सुधार का प्रमुख केंद्र बना।

10. सर्वहितकारिणी सभा की स्थापना कहाँ हुई?

  • (A) बीकानेर
  • (B) जैसलमेर
  • (C) जोधपुर
  • (D) चुरू

स्वामी गोपालदास ने पंडित कन्हैयालाल ढूंढ़ तथा पंडित श्रीराम मास्टर के सहयोग से 1907 में चुरू में सर्वहितकारिणी सभा की स्थापना की।

11. ज्वाला प्रसाद जिज्ञासु व जौहरी लाल इन्दु ने नागरी प्रचारिणी सभा की स्थापना कहाँ की?

  • (A) धौलपुर
  • (B) किशनगढ़
  • (C) अजमेर
  • (D) अलवर

ज्वाला प्रसाद जिज्ञासु और जौहरी लाल इन्दु ने हिंदी भाषा और साहित्य के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से धौलपुर में नागरी प्रचारिणी सभा की स्थापना की। इस संस्था ने हिंदी के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

12. निम्न (समाचार-पत्र - स्थान) में से कौनसा युग्म सुमेलित नहीं है?

  • (A) राजस्थान पत्रिका - अजमेर
  • (B) हिन्दू समाचार - दिल्ली
  • (C) जयभूमि - अजमेर
  • (D) प्रताप - कानपुर

जयभूमि समाचार पत्र' का प्रकाशन 1940 ई. में गुलाबचंद काला द्वारा जयपुर से किया गया था।

Today Deals

13. जनजातियों को 'आदिवासी' नाम किसके द्वारा दिया गया था?

  • (A) विजय सिंह पथिक
  • (B) गोविन्द गिरी
  • (C) ठक्कर बापा
  • (D) जयनारायण व्यास

अमृतलाल विठ्ठल दास ठक्कर (ठक्कर बापा) ने 1922 में भील सेवा मंडल की स्थापना की। इस संस्था ने भीलों की स्थिति सुधारने के लिए कार्य किया। ठक्कर बापा ने ही जनजातियों को आदिवासी नाम दिया।

14. उदयपुर में राजस्थान हिन्दी विद्यापीठ की स्थापना किसने की?

  • (A) हीरालाल शास्त्री
  • (B) जनार्दन राय नागर
  • (C) स्वामी केशवानन्द
  • (D) जगन्नाथ दास अधिकारी

जनार्दन राय नागर ने 21 अगस्त, 1931 में उदयपुर में हिन्दी विद्यापीठ की स्थापना की। इस संस्था का मुख्य उद्देश्य हिन्दी भाषा के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रीयता की भावना जागृत करना था।

15. चिड़ावा में अमर सेवा समिति की स्थापना किसके द्वारा की गई?

  • (A) गौरीशंकर उपाध्याय
  • (B) स्वामी गोपालदास
  • (C) मास्टर प्यारेलाल गुप्ता
  • (D) इन्द्रमल जैन

मास्टर प्यारेलाल गुप्ता ने चिड़ावा में अमर सेवा समिति की स्थापना की। इस संस्था का उद्देश्य सामाजिक सुधार, शिक्षा का प्रसार और जनजागरण करना था, जिससे स्थानीय समाज में जागरूकता बढ़ सके।

16. उदयपुर में प्रताप सभा की स्थापना किसके द्वारा की गई?

  • (A) माणिक्यलाल वर्मा
  • (B) बलवंत सिंह मेहता
  • (C) आनन्द राज सुराणा
  • (D) त्रिलोकचन्द माधुर

बलवंत सिंह मेहता ने उदयपुर में प्रताप सभा की स्थापना की। इस संस्था का उद्देश्य जनजागरण, सामाजिक सुधार और राजनीतिक चेतना फैलाना था, जिससे जनता अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो सके।

Rajputana Diary test series and mcq

17. जोधपुर में मारवाड़ यूथ लीग की स्थापना कब हुई?

  • (A) 1927
  • (B) 1919
  • (C) 1931
  • (D) 1936

मारवाड़ यूथ लीग की स्थापना 1931 में जोधपुर में जयनारायण व्यास ने अपने निवास स्थान पर की थी।

18. राजस्थान सेवा संघ की स्थापना के समय अध्यक्ष व मंत्री किसे बनाया गया था?

  • (A) विजयसिंह पथिक, रामनारायण चौधरी
  • (B) विजयसिंह पथिक, जमनालाल बजाज
  • (C) जमनालाल बजाज, रामनारायण चौधरी
  • (D) रामनारायण चौधरी, अर्जुनलाल सेठी

राजस्थान सेवा संघ की स्थापना के समय विजयसिंह पथिक को अध्यक्ष और रामनारायण चौधरी को मंत्री बनाया गया था। इस संगठन ने किसानों और आम जनता के अधिकारों के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया।

19. 1920 में राजस्थान सेवा संघ का कार्यालय कहाँ स्वानान्तरित किया गया?

  • (A) जयपुर
  • (B) उदयपुर
  • (C) व्यावर
  • (D) अजमेर

अक्टूबर 1920 में राजस्थाना सेवा संघ का कार्यालय अजमा स्थानान्तरित किया गया। कार्यालय अजमेर आने के बाद राजस्थान सेवा संघ का प्रथम प्रमुख कार्य विजौलिया आंदोलन को नेतृत्व प्रदान करना था।

20. राजपूताना मध्य भारत सभा की स्थापना कब हुई?

  • (A) 1918
  • (B) 1919
  • (C) 1920
  • (D) 1921

राजपूताना मध्य भारत सभा की स्थापना जमनालाल बजाज के प्रयासों से की गई थी।

21. राजपूताना मध्य भारत सभा की स्थापना किस स्थान पर हुई?

  • (A) वर्धा
  • (B) मुम्बई
  • (C) दिल्ली
  • (D) अजमेर

राजपूताना मध्य भारत सभा की स्थापना दिल्ली में की गई थी। यह संस्था देशी राज्यों में राजनीतिक चेतना फैलाने और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण थी।

22. राजपूताना मध्य भारत सभा का तीसरा अधिवेशन राजस्थान के किस शहर में हुआ?

  • (A) जयपुर
  • (B) अजमेर
  • (C) जोधपुर
  • (D) उदयपुर

राजपूताना मध्य भारत सभा का तीसरा अधिवेशन मार्च 1920 में जमनालाल बजाज की अध्यक्षता में अजमेर में हुआ।

23. अखिल भारतीय देशी राज्य लोक परिषद् की स्थापना कब हुई?

  • (A) 1919
  • (B) 1923
  • (C) 1925
  • (D) 1927

अखिल भारतीय देशी राज्य लोक परिषद् की स्थापना 1927 में की गई थी। इसका उद्देश्य देशी राज्यों में जिम्मेदार शासन की स्थापना और जनता के अधिकारों की रक्षा करना था।

24. अखिल भारतीय देशी राज्य लोक परिषद् की स्थापना कहाँ पर हुई?

  • (A) वर्धा
  • (B) मुम्बई
  • (C) दिल्ली
  • (D) अजमेर

अखिल भारतीय देशी राज्य लोक परिषद् की स्थापना 1927 ई. में मुम्बई में की गई थी। इसका प्रथम अधिवेशन 17-18 दिसंबर 1927 को मुम्बई में दीवान बहादुर रामचंद्र राव की अध्यक्षता में आयोजित हुआ ।

Rajputana Diary Mahal aur Place MCQ

25. अखिल भारतीय देशी राज्य लोक परिषद् ‌का 7वाँ अधिवेशन राजस्थान में किस स्थान पर हुआ?

  • (A) भरतपुर
  • (B) बीकानेर
  • (C) उदयपुर
  • (D) अजमेर

अखिल भारतीय देशी राज्य लोक परिषद् का 7वाँ अधिवेशन उदयपुर में आयोजित किया गया था। यह अधिवेशन देशी राज्यों में राजनीतिक जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण रहा।

26. बीकानेर राज्य प्रजा परिषद् की स्थापना किसने की?

  • (A) रघुवर दयाल गोयल
  • (B) बाबु मुक्ता प्रसाद
  • (C) वैद्य मधाराम
  • (D) हनुमान सिंह बुडानिया

रघुवर दयाल गोयल ने 22 जुलाई, 1942 को बीकानेर में गंगादास कौशिक और दाऊलाल आचार्य के साथ मिलकर बीकानेर राज्य प्रजा परिषद् की स्थापना की।

27. राजस्थान का प्रथम समाचार पत्र था-

  • (A) मारवाड़ गजट
  • (B) राजपूताना गजट
  • (C) राजपूताना अखबार
  • (D) मजहरूल सरूर

मजहरूल सरूर राजस्थान का पहला समाचार पत्र माना जाता है। यह प्रारंभिक पत्रकारिता का महत्वपूर्ण उदाहरण था, जिसने समाज में जागरूकता फैलाने में भूमिका निभाई।

28. ब्यावर से 'राजस्थान' नामक समाचार पत्र का प्रकाशन किसने किया-

  • (A) पं. हरिभाऊ उपाध्याय
  • (B) ऋषिदत्त मेहता
  • (C) सेठ दामोदर दास राठी
  • (D) जयनारायण व्यास

ऋषिदत्त मेहता ने 1923 में व्यावर से राजस्थान नामक समाचार पत्र प्रारंभ किया।

Rajputana Diary MCQ App

29. वर्ण में राजस्थान केसरी नामक समाचार पत्र का प्रकाशन किसने प्रारम्भ किया?

  • (A) जमनालाल बजाज
  • (B) शोभालाल गुप्त
  • (C) विजयसिंह पथिक
  • (D) हरिभाऊ उपाध्याय

विजयसिंह पथिक ने वर्धा से 1920 में राजस्थान केसरी नामक एक राजनीतिक समाचार पत्र का प्रकाशन प्रारंभ किया।

30. त्यागभूमि नामक समाचार पत्र के सम्पादक थे-

  • (A) विजयसिंह पथिक
  • (B) रामनारायण चौधरी
  • (C) जमनालाल बजाज
  • (D) हरिभाऊ उपाध्याय

पंडित हरिभाऊ उपाध्याय व क्षेमानन्द राहत ने 1927 में अजमेर से त्यागभूमि नामक समाचार पत्र प्रारंभ किया।

31. मुंशी समर्थदान ने 'राजस्थान समाचार' का प्रकाशन कहाँ से प्रारम्भ किया?

  • (A) अजमेर
  • (B) व्यावर
  • (C) किशनगढ़
  • (D) जोधपुर

मुंशी समर्थदान चारण ने 1889 ई. में अजमेर से राजस्थान समाचार नामक साप्ताहिक समाचार पत्र प्रारंभ किया। यह राजस्थान के प्रारम्भिक हिंदी समाचार पत्रों में से एक था और पत्रकारिता के विकास में इसका महत्वपूर्ण योगदान रहा।

32. कौनसा समाचार पत्र राजस्थानी भाषा का प्रथम राजनीतिक समाचार पत्र माना जाता है?

  • (A) लोकवाणी
  • (B) सेनानी
  • (C) आगी बाण
  • (D) राजस्थान

आगी बाण' को राजस्थानी भाषा का पहला राजनीतिक समाचार पत्र माना जाता है। इस पत्र ने जनजागरण और राजनीतिक चेतना फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा स्थानीय भाषा में जनता को जागरूक किया।

Rajasthan GK MCQ Online Test Series

33. नवीन राजस्थान नामक समाचार पत्र पर प्रतिबन्ध लगने के बाद इसे नाम बदलकर किस नाम से प्रकाशित किया गया?

  • (A) राजस्थान समाचार
  • (B) राजस्थान केसरी
  • (C) राजस्थान टाईम्स
  • (D) तरूण राजस्थान

नवीन राजस्थान समाचार पत्र पर प्रतिबंध लगने के बाद इसे तरूण राजस्थान' नाम से पुनः प्रकाशित किया गया। इस बदलाव का उद्देश्य स्वतंत्रता आंदोलन की विचारधारा को जारी रखना था।

34. राजस्थान में स्वतंत्रता आन्दोलन के दौरान कौनसा शहर पत्रकारिता का प्रमुख केन्द्र था?

  • (A) अजमेर
  • (B) व्यावर
  • (C) जयपुर
  • (D) उदयपुर

स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान अजमेर पत्रकारिता का प्रमुख केंद्र था। यहां से अनेक समाचार पत्र प्रकाशित हुए, जिन्होंने राष्ट्रीय चेतना और स्वतंत्रता संग्राम को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

35. जोधपुर में मारवाड़ हितकारिणी सभा की स्थापना किसके नेतृत्व में हुई?

  • (A) रणछोड़दास गट्टाणी
  • (B) मथुरादास माथुर
  • (C) अभयमल जैन
  • (D) जयनारायण व्यास

इस सभा की स्थापना 1918 में चांदमल सुराणा ने मरूधर हितकारिणी सभा के नाम से की थी। 1923 में जयनारायण व्यास ने इसका पुनर्गठन कर इसका नाम मारवाड़ हितकारिणी सभा रखा। नोट- राजस्थान का स्वतंत्रता संग्राम (लेखक बी. एल. पनगड़िया) पुस्तक के अनुसार मारवाड़ हितकारिणी सभा का स्थापना 1924 ई. में हुई थी।

36. उदयपुर में 31 दिसम्बर, 1945 से 1 जनवरी, 1946 को अखिल भारतीय देशी राज्य लोक परिषद् के सम्मेलन की अध्यक्षता किसने की ?

  • (A) सरदार वल्लभ भाई पटेल
  • (B) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
  • (C) जवाहर लाल नेहरू
  • (D) के. एम. मुंशी

उदयपुर में आयोजित अखिल भारतीय देशी राज्य लोक परिषद् के इस महत्वपूर्ण सम्मेलन की अध्यक्षता जवाहर लाल नेहरू ने की थी। यह सम्मेलन देशी रियासतों में लोकतांत्रिक व्यवस्था स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम था।

Rajputana Diary MCQ App

37. प्रजा सेवक' नामक समाचार पत्र के संपादक थे?

  • (A) दुर्गाप्रसाद चौधरी
  • (B) अचलेश्वर प्रसाद शर्मा
  • (C) ऋषिदत्त मेहता
  • (D) बाबू हीरालाल

प्रजा सेवक' समाचार पत्र के संपादक अचलेश्वर प्रसाद शर्मा थे। इस पत्र ने सामाजिक और राजनीतिक जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और जनता के मुद्दों को उठाया।

38. उदयपुर में राजस्थान महिला परिषद् की संस्थापक कौन थी?

  • (A) शांता त्रिवेदी
  • (B) कमला स्वाधीन
  • (C) लक्ष्मी देवी काबरा
  • (D) कृष्णा व्यास

शांता त्रिवेदी ने उदयपुर में राजस्थान महिला परिषद् की स्थापना की। इस संस्था का उद्देश्य महिलाओं में शिक्षा, जागरूकता और सामाजिक सुधार को बढ़ावा देना था।

39. हिन्दी साहित्य समिति, भरतपुर की स्थापना किसके द्वारा की गई थी?

  • (A) मास्टर प्यारेलाल गुप्ता
  • (B) जगन्नदास अधिकारी
  • (C) स्वामी दयानंद सरस्वती
  • (D) स्वामी गोपालदास

हिन्दी साहित्य समिति, भरतपुर की स्थापना जगन्नदास अधिकारी द्वारा की गई थी। इस संस्था ने हिंदी साहित्य के प्रचार-प्रसार और साहित्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

40. जोधपुर में मारवाड़ सेवा संघ की स्थापना किस वर्ष की गई?

  • (A) 1920
  • (B) 1921
  • (C) 1931
  • (D) 1919

मारवाड़ सेवा संघ की स्थापना 1920 में जोधपुर में की गई थी। इस संगठन का उद्देश्य सामाजिक सुधार और जनजागरण करना था तथा स्वतंत्रता आंदोलन को समर्थन देना था।

41. अखिल भारतीय देशी राज्य लोक परिषद् का प्रथम अधिवेशन 17-18 दिसम्बर, 1927 को बम्बई में किसकी अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ?

  • (A) बहादुर एम रामचन्द्र राव
  • (B) कन्हैयालाल कलंत्री
  • (C) रामदेव पौहार
  • (D) सार्दुल सिंह

अखिल भारतीय देशी राज्य लोक परिषद् के प्रथम अधिवेशन की अध्यक्षता दीवान बहादुर एम. रामचंद्र राव ने की थी। यह अधिवेशन देशी राज्यों में राजनीतिक सुधार के लिए महत्वपूर्ण था।

42. राजस्थान के किस शहर में प्रथम 'लिथो प्रेस' की स्थापना की गई थी?

  • (A) अजमेर
  • (B) व्यावर
  • (C) बस्सी
  • (D) जोधपुर

राजस्थान में सबसे पहले ईसाई मिशनरियों ने 1864 में व्यावर में लिथो प्रेस स्थापित किया ।

43. सुमेलित कीजिये- संस्था - संस्थापक (क) राजस्थान सेवा संघ (1919 ई.) - i. चांदमल सुराणा (ख) मारवाड़ हितकारिणी सभा (1918 ई. - ii. विजयसिंह पथिक (ग) वीर भारत सभा (1910 ई.) - iii. रघुवर दयाल गोयल (घ) बीकानेर राज्य प्रजा परिषद - iv. केसरी सिंह बारहठ

  • (A) ii, i, iv, iii
  • (B) iii, ii, iv, i
  • (C) i, ii, iii, iv
  • (D) iv, iii, ii, i

राजस्थान सेवा संघ के संस्थापक विजयसिंह पथिक थे, मारवाड़ हितकारिणी सभा का संबंध चांदमल सुराणा से है, वीर भारत सभा की स्थापना केसरी सिंह बारहठ ने की तथा बीकानेर राज्य प्रजा परिषद की स्थापना रघुवर दयाल गोयल ने की थी। इसलिए सही मिलान विकल्प (2) है।

44. कोटा में वीर भारत सभा की स्थापना की?

  • (A) केसरी सिंह बारहठ
  • (B) साधु सीताराम
  • (C) साधु प्यारेराम
  • (D) पण्डित नयनूराम

क्रांतिकारी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कोटा में केसरी सिंह बारहठ ने 1910 में वीर भारत सभा की स्थापना की। यह संगठन ब्रिटिश विरोधी विचारों को फैलाने और युवाओं में राष्ट्रभक्ति जागृत करने के उद्देश्य से बनाया गया था।

Rajasthan GK Previous Year Questions

45. 1921 ई. में दिल्ली में ब्रिटिश क्राउन के अधीन भारतीय देशी रियासतों का एक संघ जो सलाहकारी एवं परामर्श देने वाली संस्था थी ?

  • (A) राजपूताना मध्य भारत सभा
  • (B) नरेन्द्र मण्डल
  • (C) देशी राज्य लोक परिशद
  • (D) इनमें से कोई नहीं

1921 में स्थापित नरेन्द्र मण्डल भारतीय देशी रियासतों का एक संगठन था जो ब्रिटिश सरकार के अधीन कार्य करता था। इसका उद्देश्य रियासतों को एक मंच देना और उन्हें प्रशासनिक मामलों में सलाह व परामर्श प्रदान करना था।

46. हीरालाल शास्त्री ने टोंक के वनस्थली में 'जीवन कुटीर' नामक संस्था की स्थापना कब की?

  • (A) 1928
  • (B) 1929
  • (C) 1930
  • (D) 1922

हीरालाल शास्त्री ने 1929 में वनस्थली (टोंक) में जीवन कुटीर की स्थापना की। यह संस्था ग्रामीण पुनर्निर्माण, शिक्षा और स्वावलंबन के उद्देश्य से शुरू की गई थी, जिसने बाद में वनस्थली विद्यापीठ के रूप में विकास किया।

47. साधु सीताराम दास ने बिजौलिया के किसानों में जागृति उत्पन्न करने व उनके हितों के संरक्षण के लिए किस संगठन की स्थापना की?

  • (A) मित्रमण्डल
  • (B) नरेन्द्र संघ
  • (C) राजस्थान सेवा संघ
  • (D) किसान सभा

विजीलिया के किसानों ने जागृति पैदा करने एवं उनके हितों के सरंक्षण के लिए साधु सीताराम दास ने मित्र मंडल की स्थापना की। इस संगठन के प्रमुख कार्यकर्ता ब्रह्मदेव दाचिच, फतहकरण चारण, मगन लाल बीलू घीसालाल चित्तौड़ा आदि थे।

48. 21 अगस्त, 1931 ई. को जनार्दनराय नागर ने हिन्दी भाषा के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रीयता की भावना जागृत करने के उद्देश्य से राजस्थान हिन्दी विद्यापीठ की स्थापना कहाँ की गई?

  • (A) जोधपुर
  • (B) उदयपुर
  • (C) कोटा
  • (D) जयपुर

जनार्दनराय नागर ने 21 अगस्त 1931 को उदयपुर में राजस्थान हिन्दी विद्यापीठ की स्थापना की। इसका उद्देश्य हिन्दी भाषा के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रीय चेतना और देशभक्ति की भावना विकसित करना था।

Rajasthan GK Test Series

49. वर्ष 1935 में उदयपुर में शिक्षा के माध्यम से महिलाओं में राजनैतिक चेतना व राष्ट्रीयता की भावना उत्पन्न करने के उद्देश्य से महिला मण्डल की स्थापना किसने की?

  • (A) माणिक्य लालवर्मा
  • (B) नारायणी देवी वर्मा
  • (C) दयाशंकर क्षोत्रिय
  • (D) कमल क्षोत्रिय

1935 में उदयपुर में महिला मण्डल की स्थापना दयाशंकर क्षोत्रिय ने की थी। इस संगठन का उद्देश्य महिलाओं को शिक्षित कर उनमें राजनीतिक जागरूकता और राष्ट्रीय भावना का विकास करना था।

50. प्रताप सभा की स्थापना उदयपुर में किस वर्ष की गई?

  • (A) 1915 ई.
  • (B) 1918 ई.
  • (C) 1937 ई.
  • (D) 1931 ई.

1915 ई. में महाराणा प्रताप की स्मृति में उदयपुर में बलवंत सिंह मेहता ने प्रताप सभा की स्थापना की तथा वर्षों तक बलवंत सिंह मेहता इसके संचालक रहे।

51. निम्न में से असंगत को छांटिये-

  • (A) आजाद मोर्चा (1942 ई.) - जयपुर
  • (B) अमर सेवा समिति (1922 ई.) चिड़ावा (झुंझुनूं)
  • (C) प्रजा प्रतिनिधि सभा (1918 ई.) कोटा
  • (D) वनवासी सेवा संघ (1940 ई.) कोटा

वनवासी सेवा संघ की स्थापना 1940 ई. में भोगीलाल पांड्या द्वारा डूंगरपुर में की गई थी। इसलिए इसे कोटा से जोड़ना गलत है, जबकि अन्य सभी विकल्प सही मेल खाते हैं।

52. अंग्रेजी साप्ताहिक पत्र 'राजस्थान हैराल्ड' के सम्पादक है-

  • (A) श्यामलाल शर्मा
  • (B) रामप्रताप शर्मा
  • (C) शम्भूदयाल सक्सेना
  • (D) केशरलाल जैन

राजस्थान हैराल्ड' एक महत्वपूर्ण अंग्रेजी साप्ताहिक पत्र था, जिसके सम्पादक श्यामलाल शर्मा थे। इस पत्र ने राजस्थान में राजनीतिक जागरूकता फैलाने और स्वतंत्रता आंदोलन को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Rajputana Diary Mahal aur Place MCQ

53. 1877 ई. में महाराणा सज्जनसिंह की अध्यक्षता में गठित 'देश हितैषणी सभा' का मुख्य उद्देश्य था-

  • (A) नवयुवकों में राष्ट्रीयता की भावना पैदा करना
  • (B) राजपूत रियासतों को एक मंच पर लाने के लिए
  • (C) उत्तराधिकार की समस्याओं को सुलझाने के लिए
  • (D) वैवाहिक समस्याओं का समाधान करना

मेवाड़ महाराणा सज्जन सिंह की अध्यक्षता में उदयपुर में 2 जुलाई, 1877 को देश हितैषणी सभा की स्थापना की गई। इस सभा का मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त वैवाहिक कुरीतियों और समस्याओं का समाधान करना था।

54. 22 फरवरी, 1889 ई को वाल्टर कृत राजपूत हितकारिणी सभा का पुनर्गठन कहाँ किया गया?

  • (A) अजमेर
  • (B) उदयपुर
  • (C) जोधपुर
  • (D) बम्बड़े

22 फरवरी 1889 को वाल्टर द्वारा स्थापित राजपूत हितकारिणी सभा का पुनर्गठन अजमेर में किया गया। इस सभा का उद्देश्य राजपूत समाज में सामाजिक सुधार लाना और कुरीतियों को समाप्त करना था।

55. वाल्टर कृत हितकारिणी सभा द्वारा किये गये प्रमुख सुधार थे-

  • (A) राजपूतों में बहु विवाह को समाप्त करना।
  • (B) विवाह के अवसर पर टीके व रीत की प्रथा को बंद करना
  • (C) विवाह के लिए लडकी की आयु 14 वर्ष व लडकों की आयु 18 वर्ष निर्धारित करना।
  • (D) उपरोक्त सभी

वाल्टर कृत हितकारिणी सभा ने राजपूत समाज में कई महत्वपूर्ण सुधार किए। इसमें बहुविवाह की प्रथा को समाप्त करना, विवाह में अनावश्यक खर्च जैसे टीका व रीत को रोकना तथा विवाह की न्यूनतम आयु निर्धारित करना शामिल था, जिससे सामाजिक सुधार को बढ़ावा मिला।

56. 31 दिसंबर, 1945 से 1 जनवरी, 1946 को उदयपुर के सलेटिया मैदान में जवाहर लाल नेहरू की अध्यक्षता में अखिल भारतीय देशी राज्य लोक परिषद् का कौनसा अधिवेशन आयोजित हुआ था?

  • (A) तीसरा
  • (B) सातवाँ
  • (C) दूसरा
  • (D) चौथा

31 दिसंबर 1945 से 1 जनवरी 1946 के बीच उदयपुर के सलेटिया मैदान में अखिल भारतीय देशी राज्य लोक परिषद् का सातवाँ अधिवेशन आयोजित हुआ था। इसकी अध्यक्षता जवाहरलाल नेहरू ने की थी और इसमें देशी रियासतों में लोकतांत्रिक अधिकारों के विस्तार पर जोर दिया गया।

Rajputana Diary MCQ App

57. उदयपुर में दयानन्द सरस्वती द्वारा परोपकारिणी सभा की स्थापना कय की गई?

  • (A) 1880
  • (B) 1881
  • (C) 1882
  • (D) 1883

स्वामी दयानन्द सरस्वती ने फरवरी 1883 में उदयपुर में परोपकारिणी सभा की स्थापना की। यह संस्था समाज सुधार, शिक्षा के प्रसार और वैदिक धर्म के प्रचार के उद्देश्य से स्थापित की गई थी।

58. हरिजन सेवा समिति की स्थापना कब व किसके द्वारा की गई थी?

  • (A) 1925 हरिभाऊ उपाध्याय
  • (B) 1925 हरिनारायण शर्मा
  • (C) 1935 भोगीलाल पाण्ड्या
  • (D) 1925 स्वामी केशावानन्द

हरिजन सेवा समिति की स्थापना 1935 में भोगीलाल पाण्ड्या द्वारा की गई थी। इसका उद्देश्य आदिवासियों और हरिजनों के उत्थान, शिक्षा के प्रसार तथा सामाजिक सुधार के माध्यम से उनके जीवन स्तर को सुधारना था।

59. निम्नलिखित (संस्थाएँ - राज्य) को सुमेलित कीजिये तथा नीचे दिये गये कूटों में से सही उत्तर का चुनाव कीजिए- A. आजाद मोर्चा i. कोटा B. सद्विद्या प्रचारिणी सभा ii. जयपुर C. मारवाड़ सेवा संघ iii. बीकानेर D. प्रजा प्रतिनिधि सभा iv. जोधपुर

  • (A) ii, i, iv, iii
  • (B) iii, ii, iv, i
  • (C) i, ii, iii, iv
  • (D) iv, iii, ii, i

इस प्रश्न में विभिन्न संस्थाओं का उनके संबंधित राज्यों से मिलान करना है। सही मिलान ऐतिहासिक तथ्यों के अनुसार ही निर्धारित होता है, जिसमें आजाद मोर्चा, सद्विद्या प्रचारिणी सभा, मारवाड़ सेवा संघ और प्रजा प्रतिनिधि सभा अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े थे। सही क्रम विकल्प C के अनुसार है।

60. मेवाड़ में भील सेवा मण्डल की स्थापना किसके द्वारा की गई थी?

  • (A) ठक्कर बापा
  • (B) भोगीलाल पाण्ड्या
  • (C) रत्ना शास्त्री
  • (D) दया शंकर क्षोत्रिय

मेवाड़ में भील सेवा मण्डल की स्थापना ठक्कर बापा द्वारा की गई थी। इस संगठन का उद्देश्य भील जनजाति के उत्थान, शिक्षा के प्रसार और सामाजिक सुधार के माध्यम से उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाना था।

61. माणिक्यलाल वर्मा ने आदिवासियों एवं पिछड़े वर्गों में शिक्षा के प्रसार हेतु 1934 ई. में खाण्डलाई आश्रम की स्थापना किस स्थान पर की गई?

  • (A) सागवाड़ा
  • (B) वर्धा
  • (C) वनस्पति
  • (D) नारेली

माणिक्यलाल वर्मा ने 1934 में सागवाड़ा में खाण्डलाई आश्रम की स्थापना की। इस आश्रम का उद्देश्य आदिवासियों और पिछड़े वर्गों में शिक्षा का प्रसार करना और सामाजिक जागरूकता बढ़ाना था।

62. निम्न में से कौन एक 'मारवाड़ लोक परिषद्' जोधपुर के सदस्य नहीं रहे है?

  • (A) इन्द्रमल जैन
  • (B) चाँदकरण शारदा
  • (C) बलवंत सिंह मेहता
  • (D) मथुरादास माथुर

मारवाड़ लोक परिषद् की स्थापना जोधपुर में मई 1938 में जयनारायण व्यास की प्रेरणा से हुई। इंद्रमल जैन, चाँदकरण शारदा, अभयमल जैन, अचलेश्वर प्रसाद शर्मा व मथुरादास माथुर इसके सदस्य थे।

63. नवजीवन नामक समाचार पत्र किसके द्वारा प्रकाशित किया गया ?

  • (A) बक्शी लक्ष्मणदास
  • (B) दुर्गा प्रसाद चौधरी
  • (C) कनक मधुकर
  • (D) झाबर मल शर्मा

1939 ई. में नवजीवन नामक साप्ताहिक समाचार पत्र का प्रकाशन हुआ। इसके संपादन में कनक मधुकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही और बाद में उन्होंने उदयपुर से भी इसका प्रकाशन किया। यह पत्र राष्ट्रीय चेतना फैलाने में सहायक था।

64. भरतपुर प्रजा परिषद् की स्थापना की गई। ई. में जुगल किशोर चतुर्वेदी

  • (A) 1933
  • (B) 1939
  • (C) 1940
  • (D) 1930

भरतपुर प्रजा परिषद् की स्थापना 1939 में जुगल किशोर चतुर्वेदी द्वारा की गई थी। इस संस्था का उद्देश्य जनता के अधिकारों की रक्षा करना और रियासतों में लोकतांत्रिक व्यवस्था को बढ़ावा देना था।

Rajputana Diary Rajasthan GK MCQ

65. निम्नलिखित (सामाजिक संस्थाएँ - राज्य) को सुमेलित कीजिये तथा नीचे दिये गये कूटों में से सही उत्तर का चुनाव कीजिए: A. देशी हितैषणी सभा - i. 1910 B. वागड़ सेवा मंदिर - ii. 1935 C. वीर भारत सभा - iii. 1923 D. मारवाड़ हितकारिणी सभा - iv. 1877

  • (A) ii, i, iv, iii
  • (B) iii, ii, iv, i
  • (C) i, ii, iii, iv
  • (D) iv, iii, ii, i

इस प्रश्न में सामाजिक संस्थाओं को उनके स्थापना वर्ष से मिलाना है। देशी हितैषणी सभा (1877), वागड़ सेवा मंदिर (1935), वीर भारत सभा (1910) तथा मारवाड़ हितकारिणी सभा (1923) के अनुसार सही मिलान विकल्प B में दिया गया है।

66. राजपूताना मध्य भारत सभा की स्थापना करने वाले प्रमुख कार्यकर्ताओं में निम्न में से कौन एक शामिल नहीं थे?

  • (A) विजय सिंह पथिक
  • (B) जमनालाल बजाज
  • (C) अर्जुन लाल सेठी
  • (D) जोरावर सिंह बारहठ

राजपूताना मध्य भारत सभा की स्थापना करने वाले प्रमुख कार्यकर्ता - विजयसिंह पथिक, अर्जुनलाल सेठी, स्वामी नरसिंह देव सरस्वती, जमनालाल बजाज, सेठ गोविन्द दास, देव सरस्वती, गणेश शंकर विद्यार्थी, चाँदकरण शारदा, केसरी सिंह बारहठ और गिरबर शर्मा थे।

67. मेवाड़ सरकार की दमनकारी नीतियों के कारण 'नवीन राजस्थान' का प्रकाशन बंद कर 'तरुण राजस्थान' साप्ताहिक समाचार पत्र का प्रकाशन किसके द्वारा किया गया?

  • (A) चांदमल सुराणा
  • (B) शोभालाल गुप्त
  • (C) बाबू मुक्ता प्रसाद
  • (D) सत्यदेव

मेवाड़ सरकार की दमनकारी नीतियों के कारण नवीन राजस्थान का प्रकाशन बंद करना पड़ा। इसके बाद शोभालाल गुप्त ने तरुण राजस्थान नामक साप्ताहिक पत्र का प्रकाशन शुरू किया, जो जनता में राष्ट्रीय चेतना फैलाने का महत्वपूर्ण माध्यम बना।

68. राजपूताना मध्य भारत सभा का प्रधान कार्यालय कानपुर में स्थापित किया गया, जबकि राजस्थान में इसका मुख्यालय में था?

  • (A) उदयपुर
  • (B) जोधपुर
  • (C) अजमेर
  • (D) जयपुर

राजपूताना मध्य भारत सभा का प्रधान कार्यालय कानपुर में था, जबकि राजस्थान में इसका मुख्यालय अजमेर में स्थापित किया गया था। अजमेर उस समय राजनीतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र था, जिससे संगठन को प्रभावी संचालन में सहायता मिली।

Rajputana Diary MCQ App

69. राजपूताना मध्य भारत सभा का चौथा अधिवेशन दिसम्बर, 1920 ई. में नागपुर में हुआ था, इस अधिवेशन के सभापति कौन थे?

  • (A) बलवंत सिंह मेहता
  • (B) चांदकरण शारदा
  • (C) गिरधर शर्मा
  • (D) गणेश नारायण सोमानी

इस अधिवेशन के सभापति जयपुर के गणेश नारायण सोमानी थे। उन्होंने नागपुर अधिवेशन में सभा का नेतृत्व किया और देशी रियासतों में सुधार तथा जनता के अधिकारों के लिए आवाज उठाई।

70. निम्नलिखित में से गलत युग्म को पहचानिए- संस्था संस्थापक

  • (A) राज काँग्रेस कमेटी - गोपीलाल माथुर एवं मथुरादास माथुर
  • (B) मरुधर मित्र हितकारिणी सभा - जयनारायण व्यास, भंवरलाल सर्राफ
  • (C) आदिवासी संघ - पं. हरिनारायण शर्मा
  • (D) राजस्थान सोशलिस्ट रिपब्लिक एसोसिएशन - ज्वाला प्रसाद शर्मा

राजस्थान काँग्रेस कमेटी की स्थापना 1887 ई. में गोपीलाल माथूर व किशनलाल द्वारा अजमेर में की गई थी। अतः दिए गए युग्म में मथुरादास माथुर का नाम जोड़ना गलत है, इसलिए यह असंगत विकल्प है।

71. राजपूताना गजट नामक समाचार पत्र का प्रकाशन निम्न में से किसके द्वारा किया गया था?

  • (A) मौलवी मुराद अली
  • (B) मुंशी मुन्नालाल शर्मा
  • (C) महाराणा शम्भुसिंह
  • (D) शांता त्रिवेदी

मौलवी मुराद अली द्वारा प्रकाशित राजपूताना गजट एक द्विभाषी समाचार पत्र था। इसमें उर्दू और हिन्दी दोनों भाषाओं में सामग्री प्रकाशित होती थी, जिससे यह व्यापक पाठक वर्ग तक पहुंचता था और सामाजिक-राजनीतिक जागरूकता फैलाता था।

72. राजस्थान टाइम्स' नामक समाचार पत्र सम्पादन कब व किसके द्वारा किया गया-

  • (A) 1905, झाबरमल शर्मा
  • (B) 1885, बक्शी लक्ष्मण दास
  • (C) 1885, झाबरमल शर्मा
  • (D) 1905, गणेश शंकर विद्यार्थी

राजस्थान टाइम्स का संपादन 1885 में बक्शी लक्ष्मण दास द्वारा किया गया था। यह समाचार पत्र राजस्थान में प्रारंभिक पत्रकारिता के विकास में महत्वपूर्ण रहा और सामाजिक-राजनीतिक विषयों को जनता तक पहुँचाने में सहायक बना।

Rajputana Diary test series and mcq

73. निम्नांकित में से किस स्थान से 1942 ई. में अंग्रेजी साप्ताहिक पत्र 'राजस्थान हैराल्ड' प्रकाशित होना शुरू हुआ?

  • (A) उदयपुर
  • (B) जयपुर
  • (C) बूंदी
  • (D) अजमेर

राजस्थान हैराल्ड एक अंग्रेजी साप्ताहिक पत्र था जिसका प्रकाशन 1942 में जयपुर से प्रारंभ हुआ। इस पत्र ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान राजनीतिक विचारों और राष्ट्रीय चेतना को फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

74. निम्नलिखित में कौनसा कथन सत्य नहीं है?

  • (A) गाँधी आश्रम व गाँधी सेवा संघ के संस्थापक हरिभाऊ उपाध्याय थे।
  • (B) हिन्दी साहित्य समिति की स्थापना जगन्नाथ दास अधिकारी द्वारा 1912 ई. में की गई।
  • (C) सर्वहितकारिणी सभा की स्थापना स्वामी गोपालदास द्वारा चुरू में की गई।
  • (D) राजस्थान चरखा संघ की स्थापना सेठ जमनालाल बजाज द्वारा जयपुर में 1925 ई. में की गई।

चरखा संघ की स्थापना सेठ जमनालाल बजाज द्वारा 1925 ई. में अजमेर में की गई, जिसे 1927 ई. में जयपुर स्थानान्तरित कर दिया गया। अतः इसे सीधे जयपुर में स्थापित मानना गलत है।

75. निम्न में से किस संस्था के बारे में पण्डिल नेहरू ने कहा था कि "यदि मैं लड़की होता तो मैं तालिम के लिए वनस्थली ही आता"?

  • (A) जीवन कुटीर
  • (B) सर्वहितकारिणी सभा
  • (C) गाँधी सेवा संघ
  • (D) महिला शिक्षा सदन

पंडित जवाहरलाल नेहरू ने वनस्थली से प्रभावित होकर कहा था कि यदि वे लड़की होते तो शिक्षा के लिए वनस्थली ही आते। जीवन कुटीर संस्था ही आगे चलकर वनस्थली विद्यापीठ के रूप में विकसित हुई, जो महिला शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना।

76. निम्नलिखित में से किस सामाजिक संस्था को 'चूरू की काँग्रेस' नाम से भी जाना जाता है?

  • (A) अमर सेवा समिति
  • (B) सर्वहितकारिणी सभा
  • (C) प्रजाप्रतिनिधि सभा
  • (D) आजाद मोर्चा

सर्वहितकारिणी सभा को चूरू की काँग्रेस कहा जाता था। इस संस्था ने सामाजिक सुधार और राष्ट्रीय आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा स्थानीय स्तर पर राजनीतिक जागरूकता फैलाने में योगदान दिया।

Rajputana Diary Mahal aur Place MCQ

77. अखिल भारतीय देशी राज्य लोक परिषद् के बारे में कौनसा / कौनसे कथन सत्य नहीं है? (1) इस परिषद् की स्थापना 1927 ई. में कोलकात्ता में की गई। (2) इसके प्रथम अधिवेशन की अध्यक्षता दीवान बहादूर रामचन्द्र राव द्वारा की गई। (3) इस संस्था में राजस्थान में 7 सदस्य लिए गए थे, जिसमें नयूनराम शर्मा, शंकरलाल शर्मा, जयनारायण व्यास आदि शामिल थे। (4) इसका सातवां अधिवेशन 1945-46 ई. में उदयपुर में आयोजित हुआ जिसकी अध्यक्षता जवाहरलाल नेहरू द्वारा की गई। कूट का चयन कर उत्तर का चयन करें-

  • (A) केवल 1
  • (B) 1 व 4
  • (C) केवल 4
  • (D) इनमें से कोई नहीं

अखिल भारतीय देशी राज्य लोक परिषद् की स्थापना 1927 में बंबई में की गई थी, न कि कोलकाता में। इसलिए कथन 1 गलत है। अन्य कथन ऐतिहासिक रूप से सही हैं, अतः केवल पहला कथन असत्य है।

78. गाँधीजी ने घनश्यामदास बिड़ला की अध्यक्षता में अखिल भारतीय हरिजन सेवा संघ की स्थापना की, इसकी राजपूताना शाखा (अजमेर) का अध्यक्ष घनश्यामदास द्वारा किसे बनाया गया था?

  • (A) माणिक्यलाल वर्मा
  • (B) हरविलास शारदा
  • (C) भोगीलाल पाण्ड्या
  • (D) रामनारायण चौधरी

अखिल भारतीय हरिजन सेवा संघ की राजपूताना शाखा के अध्यक्ष के रूप में हरविलास शारदा को नियुक्त किया गया था। उन्होंने सामाजिक सुधार और हरिजन उत्थान के कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

79. भोगीलाल पाण्ड्या द्वारा वनवासी सेवा संघ की स्थापना कब व किस स्थान पर की गई थी?

  • (A) 1935 उदयपुर
  • (B) 1940 बाँसवाड़ा
  • (C) 1940 डूंगरपुर
  • (D) 1935 बाँसवाड़ा

भोगीलाल पाण्ड्या ने 1940 में डूंगरपुर में वनवासी सेवा संघ की स्थापना की। इसका उद्देश्य आदिवासी समुदाय के उत्थान, शिक्षा के प्रसार और सामाजिक सुधार को बढ़ावा देना था।

80. असुमेलित को छांटिए- संस्थान संस्थापक

  • (A) महिला शिक्षा सदन - हरिभाऊ उपाध्याय
  • (B) राजस्थान सेवा मण्डल - भोगीलाल पाण्ड्या
  • (C) सेवा संघ - हरिभाऊ उपाध्याय
  • (D) हरिजन सेवा - भोगीलाल पाण्ड्या

सेवा संघ की स्थापना गौरीशंकर उपाध्याय द्वारा की गई थी, न कि हरिभाऊ उपाध्याय द्वारा। इसलिए यह युग्म असंगत है, जबकि अन्य सभी युग्म सही हैं।

❓ Question / Doubt / Correction?

Agar aapko kisi MCQ me doubt, correction ya suggestion lagta hai, to please is post ke comment section ki jagah humare YouTube channel par dedicated discussion video ke comment box me post link ke sath comment karein.

📝 Comment karne ka format:
• MCQ Post ka link
• Question number
• Short doubt / correction



👉 Official Discussion Video:
Shiksha247 YouTube Channel
📲 Telegram 💬 WhatsApp
Scroll to Top