राजस्थान में जल स्थापत्य (तालाब एवं बावड़ी) MCQ Questions with Answers

राजस्थान में जल स्थापत्य (तालाब एवं बावड़ी) MCQ (Water Architecture (Ponds and Stepwells) in Rajasthan) – Part 2

इस पोस्ट में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के टॉपिक राजस्थान में जल स्थापत्य (तालाब एवं बावड़ी) से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न दिए गए हैं।

इन प्रश्नों में हरबोला की बावड़ी जोधपुर, झालरा बावड़ी सीकर, बड़ी बावड़ी भाण्डारेज (दौसा), नौलखा बावड़ी डूंगरपुर, काकाजी की बावड़ी बूंदी, तूर जी का झालरा जोधपुर, खेतानों की बावड़ी झुंझुनूं, अनारकली की बावड़ी छत्रपुरा (बूंदी), उदय बावड़ी डूंगरपुर, पन्ना मीना का कुंड जयपुर आदि से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को व्याख्या सहित शामिल किया गया है।

ये MCQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, RAS, Patwar, Police SI & Constable, LDC, VDO, Agriculture Supervisor, Fireman, Woman Superwiser, REET, Teacher, वनपाल, वनरक्षक तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।

  • Subject: राजस्थान की कला एवं संस्कृति
  • Topic: राजस्थान में जल स्थापत्य (तालाब एवं बावड़ी)
  • कुल प्रश्न: 20
  • Last Updated:

✍️ Prepared & Reviewed by:
Shiksha247 Rajasthan GK Faculty & Content Team (Since 2021)

📢 Daily Latest Updates ke liye Join Krein:

21. निम्न में से जोधपुर में कौनसी बावड़ी स्थित है?

  • (A) भिका जी की बावड़ी
  • (B) झालरा बावड़ी
  • (C) हरबोला की बावड़ी
  • (D) फूल बावड़ी

हरबोला की बावड़ी जोधपुर में स्थित है। जबकि भिका जी की बावड़ी अजमेर में, झालरा बावड़ी सीकर में और फूल की बावड़ी (छोटी खाटू) डीडवाना-कुचामन जिले में स्थित है।

22. निम्न में से झुंझुनूं जिले में कौनसी बावड़ी स्थित नहीं है?

  • (A) खेतानों की बावड़ी
  • (B) चेतनदास की बावड़ी
  • (C) मेड़तणी की बावड़ी
  • (D) झालरा बावड़ी

झालरा बावड़ी सीकर में स्थित है, न कि झुंझुनूं में। जबकि खेतानों की बावड़ी, चेतनदास की बावड़ी और मेड़तणी की बावड़ी सभी झुंझुनूं जिले की प्रसिद्ध बावड़ियाँ हैं।

23. उम्मेदसिंह ने 1858 ई. में अपनी गणिका के नाम से कौनसी बावड़ी का निर्माण करवाया?

  • (A) चमना बावड़ी
  • (B) चाँद बावड़ी
  • (C) फूल बावड़ी
  • (D) चौखी बावड़ी

उम्मेदसिंह ने 1858 ई. में चमना बावड़ी का निर्माण अपनी गणिका के नाम से करवाया। यह ऐतिहासिक दृष्टि से अद्वितीय है और उस काल की सामाजिक व सांस्कृतिक स्थिति को दर्शाती है।

24. निम्न में से भीलवाड़ा जिले में कौनसी बावड़ी स्थित नहीं है?

  • (A) चमना बावड़ी
  • (B) चौखी बावड़ी
  • (C) बड़ी बावड़ी
  • (D) बाई राज की बावड़ी

बड़ी बावड़ी भाण्डारेज (दौसा) में स्थित है। जबकि चमना बावड़ी, चौखी बावड़ी और बाई राज की बावड़ी भीलवाड़ा जिले से संबंधित हैं।

Rajputana Diary Rajasthan GK MCQ

25. रानी प्रिमल देवी द्वारा निर्मित बावड़ी है?

  • (A) रानी जी की बावड़ी
  • (B) नौलखा बावड़ी
  • (C) घोसुण्डा बावड़ी
  • (D) चाँद बावड़ी

नौलखा बावड़ी डूंगरपुर में स्थित है। इसका निर्माण महारावल आसकरण की रानी प्रिमल देवी द्वारा वि.सं. 1643 में करवाया गया था। यह वागड़ क्षेत्र की प्रमुख ऐतिहासिक धरोहर है।

26. 29 दिसम्बर 2017 को जारी डाकटिकटों के अनुसार राजस्थान की निम्न में से किस बावड़ी पर 15 रुपये का डाकटिकट जारी किया गया था?

  • (A) रानी जी की बावड़ी
  • (B) पन्ना मीणा की बावड़ी
  • (C) नागर सागर कुण्ड
  • (D) चाँद बावड़ी

दिसम्बर 2017 में राजस्थान की 6 बावड़ियों पर डाक टिकट जारी हुए थे। इनमें नीमराणा की बावड़ी और नागर सागर कुण्ड (बूंदी) पर 15-15 रुपये, जबकि तूरजी का झालरा पर 5 रुपये का डाक टिकट जारी किया गया। इसके अलावा रानी जी की बावड़ी, पन्ना मीणा की बावड़ी और चाँद बावड़ी पर भी टिकट जारी किए गए।

27. काकाजी की बावड़ी कहाँ स्थित है?

  • (A) बूंदी
  • (B) दौसा
  • (C) पाली
  • (D) जयपुर

काकाजी की बावड़ी बूंदी में स्थित है। बूंदी को “बावड़ियों का नगर” कहा जाता है क्योंकि यहाँ पर रानी जी की बावड़ी, नागर सागर कुण्ड और अन्य ऐतिहासिक बावड़ियाँ भी मौजूद हैं।

28. तूर जी का झालरा' नामक बावड़ी किस जिले में स्थित है?

  • (A) नागौर
  • (B) बीकानेर
  • (C) अजमेर
  • (D) जोधपुर

तूर जी का झालरा जोधपुर में स्थित है। इसका निर्माण महाराजा अभयसिंह की रानी तूर कंवर ने 1748 ई. में करवाया। इस पर 29 दिसम्बर 2017 को 5 रुपये का डाक टिकट भी जारी किया गया।

Rajasthan GK MCQ Online Test Series

29. रेगिस्तान के जलमहल के नाम से प्रसिद्ध 'बाटाडू का कुआँ' किस स्थान पर स्थित है?

  • (A) तनोट (जैसलमेर)
  • (B) बायतु (बाड़मेर)
  • (C) गजनेर (बीकानेर)
  • (D) ओसियां (जोधपुर)

बाटाडू का कुआँ बायतु (बाड़मेर) में स्थित है। इसका निर्माण रावल गुलाब सिंह ने करवाया था। यह संगमरमर की कला से निर्मित है और “रेगिस्तान का जलमहल” कहलाता है।

30. निम्न में से खेतानों की बावड़ी किस जिले में स्थित है?

  • (A) बीकानेर
  • (B) सीकर
  • (C) झुंझुनूं
  • (D) चुरू

खेतानों की बावड़ी झुंझुनूं जिले में स्थित है। यह जिले की ऐतिहासिक एवं स्थापत्य धरोहरों में से एक है और स्थानीय जल संरक्षण प्रणाली का उत्तम उदाहरण है।

31. निम्न में से असत्य कथन की पहचान कीजिए-

  • (A) दूध बावड़ी माउंट आबू में स्थित है।
  • (B) कांतन बावड़ी ओसियां में स्थित है।
  • (C) एंजन बावड़ी जोधपुर में स्थित है।
  • (D) हाड़ी रानी की बावड़ी गागरोन में स्थित है।

हाड़ी रानी की बावड़ी टोडारायसिंह (टोंक) में स्थित है, न कि गागरोन में। यहाँ पर प्रसिद्ध फिल्म "पहेली" की शूटिंग भी हुई थी।

32. अनारकली की बावड़ी का निर्माण किसने करवाया-

  • (A) प्रिमल देवी
  • (B) अनारकली
  • (C) भावल देवी
  • (D) नाथावत

अनारकली की बावड़ी छत्रपुरा (बूंदी) में स्थित है। इसका निर्माण रानी नाथावत की दासी अनारकली ने करवाया था। यह उस समय की सामाजिक और स्थापत्य परंपराओं को दर्शाती है।

Rajasthan GK Test Series

33. निम्न में से किस बावड़ी का निर्माण डूंगरपुर के महारावल उदयसिंह ने करवाया था?

  • (A) शाही बावड़ी
  • (B) घोसुण्डा बावड़ी
  • (C) काकाजी की बावड़ी
  • (D) उदय बावड़ी

उदय बावड़ी डूंगरपुर में स्थित है। इसका निर्माण महारावल उदयसिंह ने करवाया था। यह वागड़ क्षेत्र की महत्वपूर्ण धरोहर है।

34. राजस्थान की कौनसी बावड़ी, बावड़ियों का सिरमौर कहलाती है?

  • (A) नौलखा बावड़ी
  • (B) चाँद बावड़ी
  • (C) रानी जी की बावड़ी
  • (D) घोसुण्डा बावड़ी

रानी जी की बावड़ी बूंदी में स्थित है। इसे 1699 ई. में राव राजा अनिरुद्ध की विधवा रानी लाडकँवर नाथावत ने बनवाया था। इसे स्थापत्य की भव्यता के कारण “बावड़ियों का सिरमौर” कहा जाता है।

35. चाँद बावड़ी कहाँ स्थित है?

  • (A) आमेर
  • (B) सीकर
  • (C) आभानेरी
  • (D) भानगढ़

चाँद बावड़ी आभानेरी (दौसा) में स्थित है। इसे 8वीं शताब्दी में गुर्जर प्रतिहार शासक चाँद ने बनवाया था। यह 19.5 मीटर गहरी है और इसमें लगभग 3500 सीढ़ियाँ हैं। पास ही हर्षद माता का मंदिर भी है।

36. पन्ना मीना का कुंड स्थित है-

  • (A) उदयपुर
  • (B) नाथद्वारा
  • (C) जयपुर
  • (D) जैसलमेर

पन्ना मीना का कुंड जयपुर (आमेर, जयगढ़ के पास) में स्थित है। यह एक प्रसिद्ध सीढ़ीदार कुंड है और 29 दिसम्बर 2017 को इस पर 5 रुपये का डाक टिकट जारी किया गया था।

Rajasthan GK Previous Year Questions

37. चाँद बावड़ी राजस्थान के किस जिले में स्थित है?

  • (A) अलवर
  • (B) दौसा
  • (C) जयपुर
  • (D) टोंक

चाँद बावड़ी आभानेरी, बांदीकुई (दौसा) जिले में स्थित है। इसे 8वीं शताब्दी में प्रतिहार राजा चाँद ने बनवाया था। यह 13 मंजिला, लगभग 100 फीट गहरी बावड़ी है, जिसे "अंधेरे-उजाले की बावड़ी" भी कहते हैं।

38. ‘आभानेरी’ बावड़ी की अवस्थिती, निम्न में से किस जिले में है?

  • (A) उदयपुर
  • (B) दौसा
  • (C) बूंदी
  • (D) सीकर

आभानेरी बावड़ी (चाँद बावड़ी) दौसा जिले में है। यह लगभग 100 फीट गहरी और 3500 सीढ़ियों वाली बावड़ी है। इसे गुर्जर प्रतिहार शासक राजा चाँद ने बनवाया था। सामने हर्षमाता मंदिर स्थित है और यह महामारू शैली में निर्मित है।

39. बूंदी में स्थित "रानी जी की बावड़ी" का निर्माण किसने करवाया?

  • (A) रानी पद्मिनी
  • (B) रानी नाथावती
  • (C) रानी विजया देवी
  • (D) रानी गायत्री

रानी जी की बावड़ी बूंदी में स्थित है। इसे 1699 ई. में राव राजा अनिरुद्ध की विधवा रानी नाथावत लाडकँवर ने बनवाया था। इसे "बावड़ियों का सिरमौर" कहा जाता है और इस पर 29 दिसम्बर 2017 को 5 रुपये का डाक टिकट जारी किया गया।

40. रानी जी की बावड़ी का निर्माण किसके द्वारा कराया गया था?

  • (A) हाड़ी रानी द्वारा 1680 ई. में राव अनिरुद्ध सिंह के काल में
  • (B) भीमसिंह द्वारा 1705 ई. में राव बुद्धसिंह के काल में
  • (C) लाड़ कंवरों द्वारा 1708 ई. में राम सिंह के काल में
  • (D) लाड़ कंवरों द्वारा 1700 ई. में बुद्धसिंह के काल में

रानी जी की बावड़ी, बूंदी में स्थित है। इसे 1699 ई. में राव राजा अनिरुद्ध की विधवा रानी लाड़कँवर नाथावत जी ने अपने पुत्र बुद्धसिंह के काल में बनवाया था। इसे “बावड़ियों का सिरमौर” कहा जाता है।

राजस्थान में जल स्थापत्य (तालाब एवं बावड़ी) MCQ – सभी भाग:
Part 1 | Part 2 | Part 3 | Part 4 | Part 5 | Part 6

❓ Question / Doubt / Correction?

Agar aapko kisi MCQ me doubt, correction ya suggestion lagta hai, to please is post ke comment section ki jagah humare YouTube channel par dedicated discussion video ke comment box me post link ke sath comment karein.

📝 Comment karne ka format:
• MCQ Post ka link
• Question number
• Short doubt / correction



👉 Official Discussion Video:
Shiksha247 YouTube Channel
📲 Telegram 💬 WhatsApp
Scroll to Top