राजस्थान की स्थापत्य कला Important PYQ | Rajasthan GK Previous Year Questions
इस पोस्ट में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के टॉपिक
राजस्थान की स्थापत्य कला से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण
PYQ
प्रश्न दिए गए हैं।
इनमें कीर्ति स्तंभ, अशोक स्तंभ, विष्णु स्तंभ, विजय स्तंभ, नवलखा बावड़ी, रानी जी की बावड़ी आदि से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को व्याख्या सहित शामिल किया गया है।
ये PYQ प्रश्न
RPSC,
RSMSSB,
RSSB,
RAS, Patwar, Police, LDC, VDO, Fireman, REET
तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जा चुके हैं,
इसलिए आगामी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।
✍️ Prepared & Reviewed by:
Rajputana Diary –
Rajasthan GK Faculty & Content Team
(Since 2021)
Attempt
0
Wrong
0
Right
0
Marks
0/50
1. उस दुर्ग का नाम क्या है जिसे अबुल फजल ने बख्तरबंद कहा है ?
📚 Assistant Professor 2021, Lab Assistant 2026
A
कुम्भलगढ़
B
शेरगढ़
C
रणथम्भौर
D
चित्तौड़
📖 व्याख्या
अबुल फजल, मुगल बादशाह अकबर के दरबारी थे और उन्होंने अपने इतिहास ग्रंथ "आइन-ए-अकबरी" में रणथंभौर दुर्ग के बारे में लिखा था कि "अन्य सभी दुर्ग नंगे हैं, जबकि यह बख्तरबंद है"। यह दुर्ग राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में स्थित है और अपनी प्राकृतिक बनावट और मजबूत दीवारों के कारण इसे बख्तरबंद कहा गया था।
2. सूची I को सूची II से सुमेलित कर नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनेंः
सूची I (पर्यटन स्थल) सूची II (स्थान)
A. चित्रा महल - I. कोटा
B. विजय स्तंभ - II. बूंदी
C. अभेड़ा महल - III. टॉक
D. सुनेहरी कोठी - IV. चितौड़गढ़
📚 Lab Assistant 2026
A
A-II, B-IV, C-1, D-III
B
A-II, B-I, C-IV, D-III
C
A-III, B-II, C-IV, D-I
D
A-I, B-IV, C-II, D-III
📖 व्याख्या
चित्रा महल बूंदी में स्थित है जो अपने भित्ति चित्रों के लिए प्रसिद्ध है। विजय स्तंभ चित्तौड़गढ़ दुर्ग में स्थित नौ मंजिला ऐतिहासिक इमारत है। अभेड़ा महल कोटा में चंबल नदी के किनारे है। सुनहरी कोठी टोंक जिले की प्रसिद्ध स्थापत्य कला है।
3. नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक अभिकथन A के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण R के रूप में।
अभिकथन A: जयपुर स्थित जंतर-मंतर का निर्माण महाराजा सवाई जय सिंह II द्वारा किया गया था।
कारण R: यह यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया है।
उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:
📚 REET Mains [L-2] - 2026
A
A और R दोनों सही हैं और R, A की सही है।
B
A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही नहीं है।
C
A सही है लेकिन R सही नहीं है।
D
A सही नहीं है लेकिन R सही है।
📖 व्याख्या
अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों कथन अपने आप में सही हैं। जयपुर के जंतर-मंतर का निर्माण 18वीं शताब्दी में खगोल विज्ञान में गहरी रुचि रखने वाले महाराजा सवाई जय सिंह द्वितीय ने करवाया था। यह उनके द्वारा बनवाई गई पाँच वेधशालाओं में सबसे बड़ी और सबसे अच्छी तरह से संरक्षित है। 2010 में यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर स्थल का दर्जा दिया।
4. नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक अभिकथन A के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण R के रूप में।
अभिकथन A : जयपुर के महाराजा सवाई जय सिंह II ने कुल तीन जंतर मंतर बनवाये थे।
कारण R : जयपुर स्थित जंतर मंतर सभी खगोलीय वेधशालाओं में सबसे बड़ा माना जाता है।
उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :
📚 REET Mains [L-2] 2026
A
A और R दोनों सही हैं और R, A की सही है।
B
A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही नहीं है।
C
A सही है लेकिन R सही नहीं है।
D
A सही नहीं है लेकिन R सही है।
📖 व्याख्या
अभिकथन (A): गलत है। महाराजा सवाई जय सिंह द्वितीय ने कुल पाँच खगोलीय वेधशालाओं (जंतर मंतर) का निर्माण करवाया था दिल्ली, जयपुर, उज्जैन, मथुरा और वाराणसी में। तीन का नहीं।
कारण (R): सही है। इन पाँचों वेधशालाओं में से जयपुर में स्थित जंतर मंतर आकार में सबसे बड़ा है और इसके यंत्र सबसे सटीक हैं। इसे यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में भी शामिल किया गया है।
5. निम्न में से कौन सा युग्म सुमेलित नहीं है ?
A. रणथम्भौर दुर्ग - पीर सदरुद्दीन की दरगाह
B. गागरोण दुर्ग - सन्त मिड्ढे साहब की दरगाह
C. जालौर दुर्ग - सन्त मीरां साहब की दरगाह
📚 Assistant Professor 2025
A
केवल A
B
केवल B
C
केवल
D
A व C
📖 व्याख्या
जालौर दुर्ग में संत मलिक शाह की दरगाह स्थित है, जबकि संत मीरां साहब की प्रसिद्ध दरगाह अजमेर के तारागढ़ दुर्ग में अवस्थित है। अन्य सुमेलन सही हैं: रणथम्भौर दुर्ग में पीर सदरुद्दीन की दरगाह और गागरोण दुर्ग में हमीदुद्दीन चिश्ती उर्फ मिट्ठे साहब की दरगाह स्थापित है।
6. किस ऐतिहासिक स्मारक के लिये मकराना का संगमरमर उपयोग किया गया था?
📚 Rajasthan Police Constable 2025
A
लाल किला
B
ताजमहल
C
इंडिया गेट
D
कुतुब मीनार
📖 व्याख्या
आगरा में स्थित विश्व प्रसिद्ध ताजमहल के निर्माण में राजस्थान के नागौर जिले में स्थित मकराना की खदानों से निकाले गए उच्च गुणवत्ता वाले सफेद संगमरमर का उपयोग किया गया था। यह संगमरमर अपनी चमक, सफेदी और स्थायित्व के लिए प्रसिद्ध है। दिल्ली का लाल किला लाल बलुआ पत्थर से बना है। इंडिया गेट का निर्माण बलुआ पत्थर और ग्रेनाइट से किया गया है।
7. कुम्भा द्वारा निर्मित कीर्ति स्तम्भ कितनी मंजिलों का है ?
📚 A.O. 2016, जेल प्रहरी 2017, Steno. 2021, Police Constable 1997, 2010, Librarian (III-Gr.) 2025
📖 व्याख्या
विजय स्तंभ का निर्माण महाराणा कुंभा ने सारंगपुर युद्ध (1437 ई.) में मालवा के महमूद खिलजी पर विजय के उपलक्ष्य में करवाया था। यह 9 मंजिला इमारत है जिसकी ऊँचाई 122 फीट है। इसके निर्माण में मुख्य रूप से लाल बलुआ पत्थर और सफेद संगमरमर का उपयोग किया गया है। यह राजस्थान पुलिस का प्रतीक चिह्न भी है। इसका मुख्य वास्तुकार मंडन के पुत्र जैता था।
8. प्रसिद्ध स्मारक सुनहरी कोठी स्थित है -
📚 Librarian III-Gr. 2016, 2nd Grade 2011, Junior Instructor (2025), (B.S.T.C (Pre.) 2017
A
जयपुर
B
अजमेर
C
टोंक
D
बूंदी
📖 व्याख्या
सुनहरी कोठी राजस्थान के टोंक जिला मुख्यालय में स्थित है। इसका निर्माण टोंक के नवाब मोहम्मद इब्राहिम अली खान ने कविता पाठ, नृत्य और संगीत के लिए करवाया था। यह कोठी दो मंजिला है और इसमें मेहराबदार दरवाजे हैं।
9. कॉलम 1 में निर्माण को कॉलम II में प्राचीन संरचना से मिलान कीजिए।
कॉलम । (निर्माण) कॉलम II (प्राचीन संरचना)
1. कुम्भा A. चंद बावड़ी (जोधपुर)
2. राव बर सिंह B. श्रृंगार चंवरी मन्दिर (चित्तौड़गढ़)
3. चंद कंवर C. शीतला माता मन्दिर (जयपुर)
4. महाराज माधवसिंह D. तारागढ़ दुर्ग (बूँदी)
📚 Junior Instructor 2025
A
1-D, 2-A, 3-B, 4-C
B
1 -B, 2-D, 3-A, 4-C
C
1-D, 2-C, 3-B. 4-A
D
1-B, 2-C, 3-A, 4-D (b)
10. आभानेरी में स्थित, निम्नलिखित में से कौनसी बावड़ी सबसे अधिक कलात्मक है?
📚 Live Stock Asst. 2025, Police Constable 2010
A
नवलखा बावड़ी
B
रानी जी की बावड़ी
C
चांद बावड़ी
D
त्रिमुखी बावड़ी
📖 व्याख्या
आभानेरी (दौसा) में स्थित 'चांद बावड़ी' राजस्थान की सबसे गहरी और सबसे अधिक कलात्मक बावड़ी मानी जाती है। इसका निर्माण 8वीं-9वीं शताब्दी में गुर्जर प्रतिहार राजा 'चांद' द्वारा करवाया गया था। यह अपनी उत्कृष्ट स्थापत्य कला और 3500 सीढ़ियों के लिए विश्व प्रसिद्ध है।
11. जयपुर नगर का नक्शा किसके द्वारा बनवाया गया ?
📚 जेल प्रहरी 2017, JEN 2025
A
विद्याधर भट्टाचार्य
B
पंडित गजाधर
C
सवाई जयसिंह
D
मिर्जा इस्माइल
📖 व्याख्या
जयपुर नगर का नक्शा विद्याधर भट्टाचार्य द्वारा बनवाया गया था। विद्याधर भट्टाचार्य एक प्रसिद्ध वास्तुकार और योजनाकार थे जो सवाई जयसिंह के दरबार में कार्यरत थे।
12. निम्नलिखित में से किस शहर में, सवाई जय सिंह II ने वेधशाला का निर्माण नहीं करवाया था?
📚 जेल प्रहरी 2017, Agriculture Supervisor 2021, B.S.T.C (Pre.) 2014, Vahan Chalak 2025, Police Constable 2010, 2014, 2020
A
दिल्ली
B
जयपुर
C
उज्जैन
D
आगरा
13. पहाड़ियों से लेकर मैदानों तक शहर के किलों के निर्माण की अवधि थी।
📚 JEN 2025
A
मुगल प्रभाव के तहत संक्रमण
B
वास्तुकला में उन्नति
C
आधुनिकीकरण
D
राजपूतों और मुगलों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध
📖 व्याख्या
राजस्थान में दुर्ग स्थापत्य में यह बदलाव (पहाड़ी किलों से मैदानी दुर्गों/महलों की ओर) मुख्य रूप से मुगल प्रभाव और राजपूत-मुगल सहयोग के काल में देखा गया।
जब मुगलों के साथ. संधियाँ हुई और शांति स्थापित हुई, तो सुरक्षा की चिंता कम हुई। इसके फलस्वरूप दुर्गों का निर्माण दुर्गम पहाडियों के बजाय समतल स्थानों पर और रिहायशी महलों के रूप में होने लगा (जैसे जूनागढ़ बीकानेर, डीग के महल, आदि)।
14. निम्नलिखित में से कौनसे युग्म सही सुमेलित हैं ?
A. ज्वाला माता मंदिर - जौबनेर
B. कैवाय माता मंदिर - किनसरिया
C. सुंधा माता मन्दिर - सांभर
📚 Assistant Professor 2024
A
A, B और C
B
B और C
C
A और B
D
A और C
📖 व्याख्या
ज्वाला माता मंदिर जोबनेर में स्थित है और कैवाय माता मंदिर किनसरिया में स्थित है। जबकि सुंधा माता मन्दिर सांभर में नहीं है. यह राजस्थान के जालोर जिले में है। जो माँ चामुण्डा देवी को समर्पित है। सुंधा मंदिर लगभग 850 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। यही पर राजस्थान का पहला रोप वे स्थापित किया गया था।
15. अर्थना के 'मण्डलेश्वर मन्दिर' का निर्माण किस राजवंश द्वारा करवाया गया?
📚 Assistant Professor 2024
A
चौहान
B
प्रतिहार
C
गुहिल
D
परमार
📖 व्याख्या
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के अर्थना में स्थित मंडलेश्वर मंदिर का निर्माण परमार वंश के राजा चामुंडराज ने करवाया था. यह मंदिर 1080 ईस्वी में बना था। यह मंदिर अपने पिता की याद में बनाया गया था।
16. 9 मंजिला ऐतिहासिक विजय स्तंभ (चित्तौड़गढ़, राजस्थान) किससे बना है?
📚 पशु परिचर 2024, Assistant Professor 2024
A
लाल बालु पत्थर और सफेद संगमरमर
B
लाल संगमरमर और सफेद बालु पत्थर
C
केवल काला पत्थर
D
केवल लाल पत्थर
17. निम्नलिखित में से कौन सी बावड़ी बूंदी के महाराव राजा अनिरुद्ध सिंह की छोटी रानी, रानी नाथवती जी द्वारा बनवाई गई थी ?
📚 Stenographer 2024
A
चांद बावड़ी
B
परचा बावड़ी
C
राजों की बाओली
D
रानी जी की बावड़ी
📖 व्याख्या
बूँदी स्थित प्रसिद्ध 'रानी जी की बावड़ी' का निर्माण 1699 ई. में बूंदी के शासक महाराव राजा अनिरुद्ध सिंह की सबसे छोटी रानी, रानी नाथावती जी ने करवाया था। यह बावड़ी अपनी जटिल नक्काशी, सुंदर मूर्तियों और बहु-मंजिला संरचना के लिए प्रसिद्ध है और इसे 'बावड़ियों का सिरमौर' भी कहा जाता है। आभानेरी स्थित 'चांद बावड़ी' का निर्माण राजा चांद ने करवाया था।
18. राजस्थान की स्थापत्य कला में …………. प्रबल है। (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
📚 Junior Instructor 2024
A
धार्मिक भावना
B
सौन्दर्य भावना
C
शौर्य एवं सुरक्षा की भावना
D
कामनीयता एवं वासना की भावना
📖 व्याख्या
राजस्थान की स्थापत्य कला, विशेष रूप से इसके किलों और दुर्गों में, शौर्य और सुरक्षा की भावना प्रबल रूप से परिलक्षित होती है। किलों का निर्माण ऊँची पहाड़ियों पर, मजबूत प्राचीरों, बुजर्गों और अभेद्य द्वारों के साथ किया जाता था। महलों और हवेलियों में धार्मिक और सौंदर्य भावना (जैसे जटिल नक्काशी, भित्ति चित्र) भी प्रमुख है।
19. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए :
सूची-I स्मारक सूची-II स्थान
(A) जसवंत सिंह का थड़ा (i) जैसलमेर
(B) शासकों और पालीवालों की छत्रियाँ (ii) बूँदी
(C) चौरासी खंभों की छतरी (iii) अलवर
(D) फतेह गुम्बद (iv) जोधपुर
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें।
📚 CET (स्नातक स्तर) 2024
A
A-iii, B-ii, C-i, D-iv
B
B-ii, B-iv, C-iii, D-i
C
A-i, B-iii, C-iv, D-ii
D
A-iv, B-i, C-ii, D-iii
📖 व्याख्या
जसवंत सिंह का थड़ा जोधपुर में स्थित है। शासकों और पालीवालों की छत्रियाँ जैसलमेर में स्थित हैं। चौरासी खंभों की छतरी बूँदी में स्थित है। फतेह गुम्बद अलवर में स्थित है।
20. राजस्थान में कितने यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल स्थित है ?
📚 Police Constable 2020, 2024
📖 व्याख्या
वर्तमान में राजस्थान में कुल 9 विश्व धरोहर स्थल हैं, जिन्हें यूनेस्को (UNESCO) द्वारा मान्यता प्राप्त हैं। इन विश्व धरोहर स्थलों में आमेर का किला, चित्तौड़गढ़ का किला, कुंभलगढ़ का किला. जैसलमेर का किला, रणथंभौर का किला, गागरोन का किला, केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, जंतर-मंतर और जयपुर शहर शामिल हैं।
21. सूची I के साथ सूची II का मिलान कीजिए:
सूची I (महत्त्वपूर्ण स्थान) सूची II (किसके द्वारा निर्माण किया गया)
A. जयगढ़ का किला I. कुतुबुद्धीन ऐबक
B. हवा महल II. सुल्तान गियासुद्दीन खिलजी
C. अढ़ाई दिन का झोपड़ा III. मिर्जा राजा जय सिंह
D. अजमेर शरीफ दरगाह IV. महाराजा सवाई प्रताप सिंह
📚 Jr. Accountant 2023
A
A-III, B-I, C-IV, D-II
B
A-III, B-IV, C-II, D-I
C
A-III, B-IV, C-I, D-II
D
A-III, B-II, C-IV, D-I
📖 व्याख्या
जयगढ़ के किले (जयपुर) का निर्माण आमेर के शासक मिर्जा राजा जय सिंह ने करवाया था।
हवा महलः इसका निर्माण महाराजा सवाई प्रताप सिंह ने 1799 में करवाया था।
अढ़ाई दिन का झोपड़ाः इसका निर्माण कुतुबुद्दीन ऐबक ने एक संस्कृत विद्यालय को तुड़वाकर करवाया था।
अजमेर शरीफ दरगाहः दरगाह का निर्माण कई चरणों में हुआ, लेकिन इसकी बुलंद दरवाजा जैसी प्रमुख संरचनाओं का निर्माण मालवा के सुल्तान गियासुद्दीन खिलजी ने करवाया था।
22. हॉल ऑफ हीरोज़' जोधपुर के किस बाग में स्थित है ?
📚 Agriculture Supervisor 2023
A
रामनिवास बाग
B
मंडोर बाग
C
विद्याधर बाग
D
निवास बाग
📖 व्याख्या
हॉल ऑफ हीरोज़' जोधपुर के मंडोर बाग में स्थित है। यह हॉल विभिन्न देवी-देवताओं और राजपूत लोक नायकों को समर्पित है। यह स्मारक एक ही चट्टान को काटकर बनाए गए 16 वीर योद्धाओं की प्रतिमाओं के लिए प्रसिद्ध है, मंडोर बाग में हीरोज हॉल के अलावा, 33 करोड़ देवताओं का मंदिर और एक सरकारी संग्रहालय भी है।
23. विश्वास स्वरूपम' की प्रतिमा है।
📚 CET (10+2) 2023
A
भगवान राम
B
भगवान कृष्ण
C
भगवान विष्णु
D
भगवान शिव
📖 व्याख्या
विश्वास स्वरूपम्' (Statue of Belief) भगवान शिव की ध्यान मुद्रा में एक विशाल प्रतिमा है। यह राजस्थान के राजसमंद जिले के नाथद्वारा शहर में स्थित है। इसकी ऊंचाई 369 फीट है और यह दुनिया की सबसे ऊँची शिव प्रतिमाओं में से एक है। इस प्रतिमा में भगवान शिव अल्हड़ और ध्यानमग्न रूप में विराजमान हैं।
24. सरगासूली' कहाँ स्थित है?
📚 B.S.T.C (Pre.) 2023
A
अजमेर
B
जोधपुर
C
करौली
D
जयपुर
📖 व्याख्या
सरगासूली, जयपुर में स्थित है। इसे ईसरलाट के नाम से भी जाना जाता है। यह जयपुर शहर के त्रिपोलिया बाज़ार में है। यह मीनार, जयपुर की सबसे ऊँची मीनार है। यह मीनार, मुगल और राजपूत वास्तुकला शैली का मिश्रण है। यह मीनार, 1749 ई. में इसे महाराजा ईश्वरी सिंह ने बनवाया था।
25. निम्नलिखित में से किसे यूनेस्को द्वारा 2010 में 'विश्व विरासत सूची' में सम्मिलित किया गया ?
📚 RAS PRE. 2013, Steno 2011, EO-RO 2023, JSA 2019, Economic Investigator 2018
A
केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान
B
रणथम्भौर किला
C
कुंभलगढ़
D
जन्तर-मन्तर, जयपुर
📖 व्याख्या
जयपुर के जंतर मंतर को यूनेस्को ने अगस्त 2010 में ब्राजील में आयोजित अपने 34वें सत्र में विश्व धरोहर स्थल के रूप में सूचीबद्ध किया था। इसका निर्माण 18वीं शताब्दी में महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय द्वारा करवाया गया था। यह एक खगोलीय वेधशाला है जिसमें 19 बड़े ज्योतिषीय उपकरण हैं, जिनमें विश्व की सबसे बड़ी पत्थर की सूर्य घड़ी 'सम्राट यंत्र' भी शामिल है।
26. सोमपुरा शैली जानी जाती है -
📚 A.R.O. 2022
A
मिट्टी के बर्तन के लिए
B
स्थापत्य के लिए
C
चित्रकला के लिए
D
चमड़े के लिए
📖 व्याख्या
सोमपुरा शैली भारतीय मंदिर वास्तुकला की एक प्रसिद्ध और प्राचीन शैली है, जो विशेष रूप से राजस्थान और गुजरात में प्रचलित है। इस शैली के कलाकार (जिन्हें सोमपुरा शिल्पी कहा जाता है) मंदिर निर्माण और मूर्तिकला में अपनी विशेषज्ञता के लिए जाने जाते हैं। रणकपुर जैन मंदिर और देलवाड़ा के मंदिर इसके उत्कृष्ट उदाहरण हैं।
27. निम्नलिखित में से किस वर्ष में जयपुर शहर को यूनेस्को (UNESCO) के विश्व धरोहर स्थलों में शामिल किया गया था?
📚 Police Constable 2022
A
2017
B
2018
C
2019
D
2020
📖 व्याख्या
2019 को, जयपुर ने यूनेस्को (UNESCO) की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में आधिकारिक प्रविष्टि की। जयपुर अहमदाबाद के बाद मान्यता पाने वाला देश का दूसरा शहर बन गया है। जयपुर की नगर नियोजन और वास्तुकला को देखते हुए इसे यह सम्मान मिला है।
28. एक साथ जुड़ने वाले मेहराबों की एक श्रृंखला के रूप में जाना जाता है -
📚 A.R.O. 2022
A
लतामंडप
B
किनारी
C
मेहराब
D
शुष्क दीवार
📖 व्याख्या
एक पर्गोला (Pergola) या लतामंडप एक बगीचे की विशेषता है जो स्तंभों की एक छायादार पैदल मार्ग या बैठने की जगह बनाती है, जिस पर क्रॉस-बीम और एक खुली जाली होती है। यह अक्सर आपस में जुड़े हुए मेहराबों की एकश्रृंखला जैसा दिखता है, जिस पर बेलें चढ़ाई जाती हैं।
29. जयपुर का शहीद स्मारक शिल्प किसकी रचना है?
📚 School Lecturer 2022
A
अर्जुन प्रजापति
B
सुमहेन्द्र
C
उषारानी हूजा
D
अंकित पटेल
📖 व्याख्या
जयपुर के प्रसिद्ध 'शहीद स्मारक' की रचना विख्यात मूर्तिकार उषारानी हुजा ने ने की थी। यह स्मारक देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को समर्पित है और यह उनकी सबसे महत्त्वपूर्ण सार्वजनिक कलाकृतियों में से एक मानी जाती है।
30. 1907 में जन्में मूर्तिकार जिन्होंने राजस्थान की मूर्तिकला को नई दिशा व पहचान दिलाई -
📚 School Lecturer 2022
A
गोपीचंद मिश्रा
B
राजेन्द्र मिश्र
C
ज्ञानसिंह
D
अशोक गौड
📖 व्याख्या
गोपीचंद मिश्रा का जन्म 13 नवंबर, 1907 को मूर्तिकारों के परिवार में हुआ था। उन्होंने जयपुर को अपना कार्यस्थल बनाया और 'नौका विहार' तथा 'शिव तांडव' जैसी कृतियों से पहचान बनाई। उन्हें 'कलाविद' की उपाधि से सम्मानित किया गया था।
31. चूरू में धर्म स्तूप को इस रूप में भी जाना जाता है-
📚 वनरक्षक 2022
A
निहाल, टावर
B
बिरला मंदिर का घंटाघर
C
विजय स्तम्भ
D
लाल घंटाघर
📖 व्याख्या
चूरू के धर्म स्तूप को लाल घंटाघर के नाम से भी जाना जाता है।
यह धर्म स्तूप लाल पत्थरों से बना है।
इस धर्म स्तूप का निर्माण जुगल किशोर बिड़ला ने करवाया था।
इस धर्म स्तूप पर गीता के श्लोक संगमरमर पर उत्कीर्ण हैं।
26 जनवरी 1930 को स्वामी गोपाल दास के युवा सहयोगी चंदन मल बहड़ ने चूरू के धर्म स्तूप पर सबसे पहले तिरंगा फहराया था।
32. निम्नलिखित में से कौन सा प्राचीनतम मंदिर है ?
📚 Assistant Professor 2021
A
नाथद्वारा का श्रीनाथजी मंदिर
B
रणकपुर का पार्श्वनाथ मंदिरं
C
उदयपुर का जगदीश मंदिर
D
आभानेरी का हर्षद माता मंदिर
📖 व्याख्या
आभानेरी का हर्षत माता मंदिर प्राचीन मंदिर है, जो गुर्जर प्रतिहार शैली में बना है। पुरातत्व विभाग के अनुसार, हर्षत माता मंदिर का निर्माण निकुम्भ वंश के राजा चांद (चन्द्र) ने 8वीं से 9वीं शताब्दी के बीच करवाया था। यह मंदिर और चांद बावड़ी दोनों समकालीन संरचनाएँ हैं।
33. निम्नलिखित में से कौन सा एक सुमेलित नहीं है?
📚 Assistant Professor 2021
A
बन्ध बरेठा - भरतपुर
B
गलता - जयपुर
C
तालाबशाही - धौलपुर
D
गढ़ीसर - जोधपुर
📖 व्याख्या
गढ़ीसर झील, राजस्थान के जैसलमेर जिले में है। इसका निर्माण राजा रावल जैसल ने 1156 ई. में करवाया था, ताकि जल आपूर्ति की समस्या का समाधान किया जा सके। बाद में, 1367 ई. के आसपास गड़सीसिंह ने इस झील का पुनर्निर्माण कराया।
34. कुंभलगढ़ दुर्ग का प्रमुख शिल्पकार कौन था ?
📚 Assistant Professor 2021
A
विद्याधर
B
भारवी
C
मण्डन
D
भीम
📖 व्याख्या
कुंभलगढ़ दुर्ग का प्रमुख शिल्पकार मंडन था। कुंभलगढ़ दुर्ग राजस्थान के राजसमंद जिले में स्थित है। इस दुर्ग का निर्माण राणा कुंभा ने 15वीं शताब्दी में करवाया था। इस किले का सबसे पहला नाम मच्छिंद्रपुर माना जाता है। अबुल फजल ने इस दुर्ग की ऊंचाई और बनावट को देखकर लिखा था कि, "यह दुर्ग इतनी बुलंदी पर बना हुआ है कि नीचे से ऊपर की तरफ देखने पर सिर से पगड़ी गिर जाती है।”
35. "रसिया की छतरी" अभिलेख पर नाम उत्कीर्ण है
📚 Assistant Professor 2021
A
नरवर्मा गुहिल
B
जोगेश्वर चौबीसा
C
महाराणा राजसिंह
D
सामन्त सिंह
📖 व्याख्या
रसिया की छतरी के शिलालेख पर नरवर्मा गुहिल का नाम उत्कीर्ण है। यह शिलालेख चित्तौड़ के राजमहल के द्वार पर बना है। यह शिलालेख 1274 ईस्वी का है और इसमें गुहिल वंशीय शासकों की वंशावली तथा उस समय के सामाजिक और धार्मिक रीति-रिवाजों का वर्णन मिलता है।
36. राजस्थानी स्थापत्य कला का जनक किसे माना जाता है।
📚 जेल प्रहरी 2017, Police Constable 2003, JEN 2021
A
रामलाल को
B
गोपालदास को
C
राणा कुम्भा को
D
ईश्वरीसिंह को
📖 व्याख्या
मेवाड़ के शासक महाराणा कुम्भा को राजस्थानी स्थापत्य कला का जनक माना जाता है। उनके शासनकाल में मेवाड़ में बड़ी संख्या में किलों (कहा जाता है कि उन्होंने मेवाड़ के 84 में से 32 किलों का निर्माण या जीर्णोद्धार करवाया), मंदिरों और अन्य संरचनाओं का निर्माण हुआ, जिनमें कुम्भलगढ़ का किला और चित्तौड़गढ़ का विजय स्तम्भ प्रमुख हैं।
37. निम्नलिखित में से किसने जयपुर शहर की स्थापना की थी?
📚 Police Constable - 2020
A
महाराजा सवाई राजा जयसिंह द्वितीय
B
ईश्वर सिंह द्वितीय
C
माधोसिंह
D
प्रतापसिंह
📖 व्याख्या
महाराजा सवाई राजा जयसिंह द्वितीय ने 1727 में जयपुर शहर की स्थापना की थी। 1876 ई. प्रिंस ऑफ वेल्स (युवराज अल्बर्ट) के भारत दौरे के दौरान तत्कालीन महाराजा सवाई रामसिंह द्वितीय ने पूरे शहर को गुलाबी रंग से रंगवाया था तब से जयपुर को 'गुलाबी नगरी' या 'पिंक सिटी' के नाम से जाना जाने लगा।
38. राजस्थान का प्रथम विजय स्तंभ' कहाँ पर स्थित है?
📚 Librarian II-Grade 2020
A
विजय मंदिर, अलवर
B
बयाना दुर्ग, भरतपुर
C
चित्तौड़गढ़ दुर्ग, चित्तौड़गढ़
D
जयगढ़, आमेर
📖 व्याख्या
राजस्थान का प्रथम विजय स्तंभ भरतपुर जिले के बयाना दुर्ग में स्थित है। इसे 'भीम लाट' के नाम से भी जाना जाता है। इसका निर्माण गुप्त काल (लगभग चौथी शताब्दी) के दौरान राजा विष्णुवर्धन द्वारा करवाया गया था। यह ऐतिहासिक स्तंभ चित्तौड़गढ़ के प्रसिद्ध विजय स्तंभ से भी अधिक प्राचीन है।
39. जसवंत थड़ा कहाँ अवस्थित है ?
📚 JEN 2020
A
बीकानेर
B
आमेर
C
उदयपुर
D
जोधपुर
📖 व्याख्या
जसवंत थड़ा जोधपुर में मेहरानगढ़ दुर्ग के पास स्थित एक सफेद संगमरमर का स्मारक है। इसका निर्माण महाराजा सरदार सिंह ने अपने पिता महाराजा जसवंत सिंह द्वितीय की स्मृति में करवाया था। इसे 'राजस्थान का ताजमहल' भी कहा जाता है।
40. मजार-ए-फखरी निम्न में से किस जिले में स्थित है ?
📚 Informatics Asst. 2018
A
जयपुर
B
बीकानेर
C
डूंगरपुर
D
सवाई माधोपुर
📖 व्याख्या
मजार-ए-फखरी राजस्थान के डूंगरपुर जिले के गलियाकोट नामक स्थान पर स्थित है। यह दाऊदी बोहरा समुदाय के प्रसिद्ध संत सैयद फखरुद्दीन की दरगाह है। हर साल यहाँ गलियाकोट का उर्स आयोजित किया जाता है।
41. चितौड़गढ़ दुर्ग के विजय स्तम्भ का वास्तुकार कौन था ?
📚 Junior Instructor 2018
A
मण्डन
B
जीवा
C
जैता
D
दीपा
42. 15वीं शताब्दी में महाराणा कुंभा ने मालवा और गुजरात के मुस्लिम शासकों को पराजित करके अपनी विजय को अमर बनाने के लिए निम्नलिखित में से किसका निर्माण किया था?
📚 Police Constable 2018
A
कीर्ति स्तंभ
B
अशोक स्तंभ
C
विष्णु स्तंभ
D
विजय स्तंभ
43. निम्नलिखित में से किसने टोंक में नृत्य, गायन और संगीत के लिए एक शानदार हॉल 'सुनहरी कोठी' का निर्माण करवाया है ?
📚 Police Constable 2018, जेल प्रहरी 2017
A
नवाब वाजिद अली
B
नवाब अमीर खान
C
नवाब बिरजिस कद्र
D
नवाब मुहम्मद इब्राहिम अली खान
44. 1793 ईस्वी में राजा बख्तावर सिंह द्वारा निर्मित कौनसा भवन अब जिला कलेक्टरेट हाऊसिंग सरकारी कार्यालय है ?
📚 Police Constable 2018
A
भानगढ़
B
पहाड़ी किला केसरोली
C
अलवर सिटी पैलेस
D
मूसी महारानी छतरी
📖 व्याख्या
अलवर सिटी पैलेस, जिसे 1793 ईस्वी में राजा बख्तावर सिंह ने बनवाया था, वर्तमान में जिला कलेक्टरेट हाऊसिंग सरकारी कार्यालय के रूप में उपयोग किया जा रहा है। इस महल के एक हिस्से में अलवर संग्रहालय भी स्थित है।
45. जयपुर में रामप्रकाश थिएटर की स्थापना किसने की है?
📚 Junior Instructor 2018
A
महाराजा रामसिंह द्वितीय
B
सवाई जयसिंह
C
महाराजा मानसिंह
D
महाराजा प्रतापसिंह
📖 व्याख्या
रामप्रकाश थिएटर की स्थापना 1879 ईस्वी में महाराजा रामसिंह द्वितीय द्वारा जयपुर में करवाई गई थी। यह राजस्थान का पहला पारसी थिएटर था, जिसने नाट्य कला को संस्थागत रूप दिया। महाराजा रामसिंह द्वितीय कला एवं शिक्षा के महान संरक्षक थे, और उनके शासनकाल में जयपुर में कई सांस्कृतिक संस्थाओं को राजकीय संरक्षण प्राप्त हुआ।
46. गार्डन बड़ा बाग स्थित है-
📚 B.S.T.C (Pre.) 2018
A
जैसलमेर
B
भीलवाड़ा
C
झालावाड़
D
हनुमानगढ़
📖 व्याख्या
गार्डन बड़ा बाग एक सुंदर और ऐतिहासिक स्थल है जो राजस्थान के जैसलमेर शहर में स्थित है। इस स्थान पर शिलालेख और छतरियों वाले प्राचीन मकबरे हैं जो स्थानीय राजाओं को समर्पित हैं।
47. आमेर महल में दीवान-ए-आम का निर्माण किसने करवाया?
📚 Junior Instructor 2018
A
राजा भगवानदास
B
राजा मानसिंह
C
मिर्जा राजा जयसिंह
D
महाराजा सवाई जयसिंह
📖 व्याख्या
आमेर के महल में 'दीवान-ए-आम' (आम जनता के लिए सार्वजनिक दर्शक हॉल) का निर्माण मिर्जा राजा जयसिंह ने करवाया था। उन्होंने 1621 से 1667 ई. तक शासन किया। शाहजहाँ ने उन्हें "मिर्जा राजा" की उपाधि दी।
48. राजस्थान में 'कोलवी की गुफाएं' कहाँ अवस्थित हैं ?
📚 Junior Instructor 2018
A
बूंदी जिला
B
कोटा जिला
C
झालावाड़ जिला
D
जयपुर जिला
📖 व्याख्या
कोल्वी की गुफाएं चन्द्रावती (झालावाड) के पास स्थित हैं। ये गुफाएं बौद्ध काल से संबंधित हैं। इन्हें लैटेराइट चट्टान की पहाड़ी में उकेरा गया है। इसे राजस्थान का एलोरा भी कहा जाता है। यहाँ घोड़े की नाल आकार की गुफाएं हैं।
ये गुफाएँ 5वीं शताब्दी ईस्वी की मानी जाती हैं और इनमें बौद्ध भिक्षुओं के लिए चैत्य (प्रार्थना गृह) और विहार (आवास) बने हुए हैं।
49. राजस्थान में मूर्तिकला के लिये कौनसा शहर विख्यात है ?
📚 जेल प्रहरी 2017
A
कोटा
B
भीलवाड़ा
C
अजमेर
D
जयपुर
📖 व्याख्या
जयपुर राजस्थान में मूर्तिकला के क्षेत्र में प्रसिद्ध शहर है। जयपुर में चांदपोल बाजार मूर्तिकला में प्रमुख है। जयपुर के मूर्तिकार संगमरमर पत्थर से मूर्तियाँ बनाते हैं, जो मकराना और किशनगढ़ से प्राप्त होता है।
50. कुम्भलगढ़ प्रशस्ति के रचयिता कौन है?
📚 जेल प्रहरी 2017
A
महाराणा कुम्भा
B
कवि महेश
C
राणा सांगा
D
देपाक
📖 व्याख्या
कुम्भलगढ़ प्रशस्ति के रचयिता कवि महेश और अत्रि भट्ट हैं। यह प्रशस्ति महाराणा कुम्भा के समय में लिखी गई थी यह प्रशस्ति संस्कृत भाषा में लिखी गई है और कुम्भलगढ़ दुर्ग के कुम्भश्याम मंदिर में उत्कीर्ण है।