राजस्थान की जनजातियाँ PYQ Questions with Answers

राजस्थान की जनजातियाँ PYQ Practice Set | Questions with Answers in Hindi

इस पोस्ट में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के टॉपिक राजस्थान की जनजातियाँ से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण PYQ प्रश्न दिए गए हैं। इनमें गुर्जर, भील, बनिया, अहीर, सहरिया, सांसी आदि से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को व्याख्या सहित शामिल किया गया है।

ये PYQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, RAS, Patwar, Police, LDC, VDO, Fireman, REET तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जा चुके हैं, इसलिए आगामी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।

  • Subject: राजस्थान की कला एवं संस्कृति
  • Topic: राजस्थान की जनजातियाँ
  • Last Updated:
  • Content Type: Previous Year Questions (PYQ)
🔥 Latest Updated PYQ Questions for Exams

✍️ Prepared & Reviewed by:
Rajputana Diary – Rajasthan GK Faculty & Content Team (Since 2021)

Attempt 0
Wrong 0
Right 0
Marks 0/42

1. भील समाज में ‘हाई रखवी’ विवाह कौनसा है?

📚 Deputy Commandant 2026
A पिता द्वारा विवाह
B विधवा का देवर से विवाह
C विवाह से पूर्व वधु का वर के घर पहुँच जाना
D हाट बाजार में जीवन साथी का चयन
📖 व्याख्या
व्याख्या – भील जनजाति में विवाह की विभिन्न अनूठी प्रथाएँ प्रचलित हैं। ‘हाई रखवी’ या ‘भगाकर विवाह’ की परंपरा में हाट-बाजार (मेले) एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसमें युवक और युवती मेले या हाट में एक-दूसरे को पसंद करते हैं और आपसी सहमति से भागकर विवाह कर लेते हैं, जिसे बाद में समाज द्वारा कुछ दंड (दापा) लेकर स्वीकार कर लिया जाता है।

2. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन राजस्थान की सहरिया जनजाति के बारे में सही नहीं है?

📚 CET (स्नातक स्तर) 2024
A सहरिया का निवास दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में है और वह भी बारा जिले के शहाबाद और किशनगंज तहसील तक ही सीमित है।
B इनमें चौहान, डोडिया आदि जैसे "गोत्र" होते हैं।
C इस जनजाति के मुखिया को तपाड़ा कहा जाता है।
D वे कई देवी व देवताओं की पूजा करते हैं परन्तु उनके इष्ट देव "बेहरू भारानी" हैं।
📖 व्याख्या
सहरिया जनजाति के मुखिया को कोतवाल तथा पंचायत के मुखिया को पटेल कहा जाता है। अतः विकल्प सी सही नहीं है।

3. भीलों द्वारा, लड़की के विवाह के समय घर की दीवार पर बनाये जाने वाले लोक वेवी के चित्र को क्या कहा जाता है?

📚 CET (स्नातक स्तर) 2023
A तहनिशा
B मांडना
C फड़
D भराड़ी
📖 व्याख्या
व्याख्या – भराड़ी भील जनजाति की लोक देवी हैं। विवाह के अवसर पर घर की दीवारों पर इनका चित्र बनाया जाता है। यह एक प्रकार की भित्ति चित्रकला है जो इस जनजाति में प्रचलित है।

4. मक्का राजस्थान की किस जनजाति का मुख्य भोजन है?

📚 CET (स्नातक स्तर) 2023
A सहरिया
B सांसी
C मीणा
D भील
📖 व्याख्या
व्याख्या – भील एक प्राचीन जनजाति है। यह मुख्यतः राजस्थान, गुजरात व मध्यप्रदेश में निवास करती है। राजस्थान के भीलो का मुख्य भोजन मक्का है।
Rajasthan GK Test Series

5. ‘खोयतू’ वस्त्र सम्बन्धित है

📚 Asst. A.O. 2019, CET (स्नातक स्तर) 2023
A मीणा जनजाति से
B भील जनजाति से
C गरासिया जनजाति से
D सहरिया जनजाति से
📖 व्याख्या
व्याख्या – ‘खोयतू’ भील जनजाति के पुरुषों द्वारा कमर पर बाँधी जाने वाली लंगोटी को कहते हैं। यह भीलों का एक पारंपरिक परिधान है। भील पुरुषों के अन्य वस्त्रों में ‘पोत्या’ (सिर पर बाँधा जाने वाला साफा) और ‘अंगरखी’ या ‘बुगतरी’ (शरीर के ऊपरी हिस्से में पहना जाने वाला वस्त्र) शामिल हैं।

6. कर्नल टॉड के अनुसार, मीणाओं का मूल निवास स्थान निम्न में से कौन सा था?

📚 CET (स्नातक स्तर) 2023
A आबू पर्वतमाला
B काली खोह पर्वतमाला
C मुकुन्दरा पर्वत श्रेणी
D काली घाटी पर्वतमाला
📖 व्याख्या
व्याख्या – कर्नल टॉड के अनुसार मीणाओं का मूल निवास स्थान काली खोह पर्वतमाला था। यह पर्वतमाला जयपुर के पास स्थित है। मीणा जनजातिः राजस्थान की सबसे बड़ी जनजातियों में से एक है।

7. गरासिया जनजाति में 'मोर बन्धिया' रीति रिवाज, किस अवसर से जुड़ा हुआ है?

📚 (CET) (स्नातक स्तर) 2023
A जन्म
B विवाह
C सगाई
D तलाक
📖 व्याख्या

8. ताणना एवं मोर बंधिया विवाह, निम्न में से किस जनजाति में प्रचलित हैं?

📚 CET (स्नातक स्तर) 2023, जेल प्रहरी 2017
A सांसी
B मीणा
C भील
D गरासिया
📖 व्याख्या
गरासिया जनजाति में 'मोर बन्धिया' रीति रिवाज विवाह से जुड़ा हुआ है। यह एक विशेष प्रकार का विवाह है जिसमें हिन्दुओं की भांति फेरे लिए जाते हैं। गरासिया जनजाति राजस्थान की तीसरी सबसे बड़ी जनजाति है और यह मुख्य रूप से सिरोही, उदयपुर, पाली, डूंगरपुर और बाँसवाड़ा जिलों में निवास करती है
Rajasthan GK Previous Year Questions

9. राजस्थान के भीलों के बीच मनाया जाने वाला मुख्य त्यौहार है।

📚 Pol. Const. 2022
A गणगौर उत्सव
B बेणेश्वर मेला
C उर्स मेला
D नवरात्रि
📖 व्याख्या
व्याख्या – बेणेश्वर मेला राजस्थान के भील समुदाय के लिए महत्त्वपूर्ण है. जो माघ शुक्ल पूर्णिमा को माही, सोम और झाखम नदियों के संगम, पर बेणेश्वर धाम में आयोजित होता है।

10. ‘कू’ किससे सम्बन्धित है ?

📚 Pol. Const. 2003, Housekeeper 2022, Steno. 2021
A गरासिया जनजाति का हथियार
B मीणा जनजाति का पर्व
C भील जनजाति का घर
D गरासिया जनजाति का वस्त्र
📖 व्याख्या
व्याख्या – राजस्थान की भील जनजाति में उनके घरों को स्थानीय भाषा में ‘कू’ या ‘टापरा’ कहा जाता है। ये घर अक्सर बांस. लकड़ी और खपरैल से बने होते हैं और खेतों में या पहाड़ियों पर बिखरे हुए होते हैं। भीलों के छोटे गाँव को ‘फला’ और बड़े गाँव को ‘पाल’ कहते हैं।

11. भीलों में ‘छेड़ा फाड़ना’ क्या है?

📚 Librarian III-Gr. 2022, (VDO) 2016
A विवाह
B तलाक
C नाता
D जिमान
📖 व्याख्या
व्याख्या – भील जनजाति में प्रचलित “छेड़ा फाड़ना” तलाक की एक सामाजिक प्रथा है। इस रीति के अनुसार, पति पंचायत के समक्ष अपनी पत्नी की ओढ़नी (साड़ी का पल्लू) का एक टुकड़ा फाड़कर उसके हाथ में दे देता है, जिससे उनका विवाह संबंध समाप्त मान लिया जाता है। इसके बाद महिला पुनर्विवाह (नाता) के लिए स्वतंत्र होती है।

12. निम्न में से कौन-सा गरासिया जनजाति से सम्बन्धित नृत्य है?

📚 Tax Asst. 2018, PTI (III-Gr.) 2022
A घुड़ला
B वालर
C गैर
D गवरी
📖 व्याख्या
Rajasthan GK

13. निम्नलिखित में से कौन सा राजस्थान राज्य का एकमात्र विशेष रूप से कमजोर (असुरक्षित) जनजातीय समूह है?

📚 Pol. const. 2022
A भील
B सहरिया
C मीना
D कथौड़ी
📖 व्याख्या
राजस्थान राज्य का एकमात्र विशेष रूप से कमजोर (असुरक्षित) जनजातीय समूह सहरिया है। यह जनजाति मुख्यतः राजस्थान के बारा जिले में निवास करती है।

14. वजिया और चिमाता राजस्थान की सहसम्बन्धित है? किस जनजाति से

📚 VDO 2021
A गरासिया
B सहरिया
C मीना
D भील
📖 व्याख्या
व्याख्या – वर्जिया और चिमाताः राजस्थान की भील जनजाति से जुड़ी कृषि पद्धतियाँ। दजियाः दजिया मैदानी इलाकों में की जाने वाली एक प्रकार की खेती है। भील जनजाति के लोग पारंपरिक तरीकों से इस खेती को करते हैं। चिमाताः चिमाता पहाड़ी इलाकों में की जाने वाली एक प्रकार की झूम खेती है। इस पद्धति में जंगल के एक हिस्से को साफ करके फसल उगाई जाती है।

15. ‘पाल’ किसे कहते हैं?

📚 VDO 2021
A भीलों की बस्ती
B मीणाओं की बस्ती
C सहरियाओं की बस्ती
D जनजातियों द्वारा की जाने वाली खेती
📖 व्याख्या
व्याख्या – ‘पाल’ भील जनजाति के बड़े गाँव या बस्तियों के समूह को कहते हैं। भीलों की सामाजिक संरचना में, कई घरों (कु) का समूह ‘फला’ कहलाता है, और कई फलाओं को मिलाकर एक ‘पाल’ का निर्माण होता है। प्रत्येक पाल का एक मुखिया होता है जिसे ‘पालवी’ या ‘तदवी’ कहा जाता है।

16. सामाजिक-सहकारी संस्था 'हेलरू' राजस्थान की किस जनजाति से सम्बद्ध है?

📚 Asst. A.O. 2019, VDO (Mains)-2021
A सहरिया
B कंजर
C भील-मीणा
D गरासिया
📖 व्याख्या
हेलरू' गरासिया जनजाति की एक सामाजिक-सहकारी संस्था है। यह संस्था मेले के आयोजन के लिए एक समिति के रूप में कार्य करती है और समुदाय के विकास और सहयोग को बढ़ावा देती है।
Rajputana Diary Rajasthan GK MCQ

17. गरासिया जनजाति में गाँव के मुखिया को क्या कहा जाता है?

📚 VDO 2021
A मुखी
B पटेल
C लदवी
D कोतवाल
📖 व्याख्या
गरासिया जनजाति में गाँव के मुखिया को आमतौर पर पटेल कहा जाता है। हालाँकि, पटेल के अलावा भी उन्हें सहलोत या पालवी जैसे नामों से भी जाना जाता है। गरासिया जनजाति के घरों को 'घेर' और गाँवों को 'फालिया' कहते हैं। ये लोग मूल रूप से खेती पर निर्भर रहते हैं ये लोग मोर को अपना आदर्श पक्षी मानते है। गरासिया जनजाति में दापा प्रथा प्रचलित है।

18. भील जनजाति राज्य के किस भाग में मुख्यतः निवास करती है?

📚 B.S.T.C (Pre.) 2020
A उत्तरी भाग में
B पूर्वी भाग में
C दक्षिणी भाग में
D पश्चिमी भाग में
📖 व्याख्या
व्याख्या – भील जनजाति राजस्थान के दक्षिणी भाग में मुख्य रूप से रहती है। राजस्थान के उदयपुर, बाँसवाड़ा, डूंगरपुर, और सिरोही जिलों में भील जनजाति की अच्छी आबादी है। राजस्थान में भील जनजाति की आबादी सबसे ज्यादा बाँसवाड़ा जिले में है।

19. गरासिया जनजाति के लोग राजस्थान के किस इलाके में पाए जाते हैं?

📚 B.S.T.C (Pre.) 2013, Veterinary Officer 2020
A सीतापुरा (जयपुर)
B आबूरोड़ (सिरोही)
C माउंट आबू (सिरोही)
D पाली
📖 व्याख्या
गरासिया जनजाति के लोग मुख्यतः राजस्थान के सिरोही (आबूरोड़, पिण्डवाड़ा), उदयपुर (गोगुन्दा), पाली (बाली), बाँसवाड़ा और डूंगरपुर जिलों में पाए जाते हैं। जाते हैं। इसके अलावा कुछ गरासिया गुजरात के बनासकांठा, माहीकांठा और रेवकांठा क्षेत्रों में भी निवास करते हैं।

20. बाँसवाड़ा का मानगढ़ धाम किस समुदाय से संबधित है ?

📚 Pol. Const. 2018
A गुर्जर
B भील
C बनिया
D अहीर
📖 व्याख्या
व्याख्या – मानगढ़ धाम बाँसवाड़ा जिले में स्थित है, जो भील समुदाय से संबंधित है। यह स्थान भील आदिवासियों के लिए एक महत्त्वपूर्ण ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल है। मानगढ़ धाम में 1913 में अंग्रेजो की गोलियों से एक हजार से ज्यादा भील मारे गये थे। यहाँ प्रतिवर्ष मेला भी लगता है जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।
Rajasthan GK

21. ‘गमेती’ निम्नलिखित में से किस जनजाति के लोगों के नेता होता है?

📚 Agriculture Supervisor 2018, ASST. A.O. 2011, Veterinary Officer 2015
A भील
B मीणा
C गुर्जर
D गरासिया
📖 व्याख्या
व्याख्या – राजस्थान की भील जनजाति के कई गाँवों के समूह के मुखिया को “गमेती” कहा जाता है। भील जनजाति राजस्थान की सबसे प्राचीन जनजाति है। गमेती, भीलो की सामाजिक संरचना का एक महत्त्वपूर्ण पद है। भीलों के घर को ‘कू’ या ‘टापरा’ कहते हैं और उनके मुहल्ले को ‘फला’ कहा जाता है। यह जनजाति मुख्य रूप से दक्षिणी राजस्थान के उदयपुर, बाँसवाड़ा और डूंगरपुर क्षेत्रों में निवास करती है।

22. मीना समुदाय का परम्परागत नेता इस नाम से जाना जाता है

📚 B.S.T.C (Pre.) 2018
A पटेल
B भगत
C कर्मा
D मुकद्दम
📖 व्याख्या
व्याख्या – मीणा समुदाय में जनजातीय पंचायत होती है और उसका नेता पटेल कहलाता है। मीणा जाति भारतवर्ष की प्राचीनतम जातियों में से मानी जाती है। वेद पुराणों के अनुसार अनुसार मीणा जाति मत्स्य और मीन मीणा जनजाति का गण चिन्ह है।

23. भीलों के नृत्य गवरी नृत्य का आयोजन मुख्यतः होता है-

📚 जेल प्रहरी 2017
A सावन
B भाद्रपद आश्विन
C ज्येष्ठ – बैशाख
D फाल्गुन
📖 व्याख्या
व्याख्या – भाद्रपद और आश्विन के महीनों में भीलों का गवरी नृत्य मुख्य रूप से आयोजित होता है। यह नृत्य एक पारंपरिक त्यौहार का हिस्सा होता है, जो मानसून के बाद आता है।

24. आदिवासियों में ‘लीला-मोरिया संस्कार’ किससे सम्बन्धित है?

📚 Pol. Const. 2003 - 2008, 2009, जेल प्रहरी 2017
A जन्म
B विवाह
C कन्यादान
D मृत्यु
📖 व्याख्या
व्याख्या – लीला मोरिया संस्कार, आदिवासियों में विवाह से जुड़ा एक संस्कार है। लोकाई/कांधिया आदिवासियों में मृत्युभोज की प्रथा भराड़ी, भीलों में वैवाहिक भित्ति चित्रण की लोक देवी हलमा/हांडा/हीड़ा आदिवासियों में सामूहिक सहयोग की प्रथा, हमेलो आदिवासियों में मनाया जाने वाला जनजातीय उत्सव, नातरा प्रथा आदिवासियों में विधवा पुनर्विवाह की प्रथा
Today Deals

25. सिरोही का प्रसिद्ध नृत्य है-

📚 जेल प्रहरी 2017
A वालर
B कठपुतली
C डांडिया
D भवाई
📖 व्याख्या
वालर नृत्य राजस्थान के सिरोही और आबू क्षेत्रों में निवास करने वाली गरासिया जनजाति का एक प्रसिद्ध और सुंदर लोकनृत्य है। बिना किसी वाद्य यंत्र के किया जाता है। पुरुष और महिलाएँ दो अर्धवृत्तों में धीमी गति से नृत्य करते हैं, जिसमें लय तालियों और गीत से बनती है। मीणा जनजाति का प्रमुख नृत्य नेजा है। भील जनजाति के नृत्य गवरी और घूमर हैं।

26. कौनसा विवाह गरासिया जाति में प्रचलित नहीं है?

📚 जेल प्रहरी 2017
A पहरावना
B लीला मोरिया
C ताणना
D मौर लधिया
📖 व्याख्या
गरासिया जाति में प्रचलित विवाह प्रकार में 'लीला मोरिया' शामिल नहीं है गरासिया जाति के विवाह मोर बंधिया, पहरावना, ताणना और मेलाबी है।

27. सीताबाड़ी' में किस जनजाति से सम्बन्धित मेला लगता है?

📚 Pol. const. 2014, जेल प्रहरी 2017
A गरासिया
B सहरिया
C भील मीणा
D कालबेलिया
📖 व्याख्या
सीताबाड़ी मेला, राजस्थान के बारा जिले के केलवाड़ा कस्बे के पास लगता है। यह मेला सहरिया जनजाति से जुड़ा है। इसे सहरिवाओं का लघु कुंभ भी कहा जाता है। यह मेला मई और जून के बीच पड़ने वाली ज्येष्ठ अमावस्या को लगता है।

28. कलाळ सम्बन्धित है?

📚 जेल प्रहरी 2017
A कान का आभूषण
B भूमि को समतल बनाने का एक उपकरण
C हाथी की गर्दन
D शराब बेचने का कार्य करने वाली एक जाति
📖 व्याख्या
कलाळ एक जाति है जो पारंपरिक रूप से शराब निर्माण और विक्रय के कार्य से जुड़ी रही है। भारतीय समुदाय में, विभिन्न जातियों का विभिन्न विशेष कार्यों से सम्बन्ध होता है।
HP GK400F Mechanical Gaming Keyboard,dust & Spill Resistant,RGB Backlit Keys,Metal Panel,Full-Sized Keyboard Design

29. कौन आदिवासी भीलों के जीवन से प्रभावित थे ?

📚 School Lect. 2016
A सुरेश शर्मा
B राम जैसवाल
C द्वारका प्रसाद शर्मा
D गोवर्धनलाल जोशी
📖 व्याख्या
व्याख्या – राजस्थान के प्रसिद्ध चित्रकार गोवर्धनलाल जोशी ‘बाबा’ को विशेष रूप से भील जनजाति के जीवन को चित्रित करने के लिए जाना जाता है। उन्होंने मेवाड़ क्षेत्र के आदिवासी भीलों के सरल, दैनिक जीवन, लोक नृत्यों और संस्कृति को अपने चित्रों का मुख्य विषय बनाया। उन्हें “भीलों के चितेरे” (चित्रकार) भी कहा जाता है।

30. भील जनजाति में ‘कछाबू’ कौन पहनता है ?

📚 (VDO) 2016, Α.Ο. 2011 - 2016
A पुरुष
B महिलाएँ
C नवयुवक लड़का
D बालक
📖 व्याख्या
व्याख्या – भील जनजाति की महिलाएँ घुटनों तक का घाघरा पहनती हैं, जिसे कछाउँ या कछाबू कहा जाता है। यह भील महिलाओं का एक पारंपरिक परिधान है। भील पुरुष आमतौर पर धोती. फेंटा (पगढ़ी) और अंगरखी (पोत्या) पहनते हैं।

31. वह परंपरा जिसमें विवाह से पूर्व वधू का मूल्य चुकाया जाता है, कहलाती है :-

📚 Α.Ο. 2016
A दापा
B दावड़ी
C नाता
D इच्छा
📖 व्याख्या
व्याख्या – ‘दापा’ राजस्थान की आदिवासी जनजातियों (विशेषकर भील और गरासिया) में प्रचलित एक विवाह प्रथा है। इस परंपरा के अंतर्गत वर पक्ष (लड़के वालों) द्वारा वधू पश्त (लड़की के पिता) को विवाह के बदले एक निश्चित धनराशि दी जाती है, जिसे ‘कन्या मूल्य’ या ‘वधू मूल्य’ कहा जाता है।

32. आविवासी सभ्यता में लोकाई का आशय है-

📚 B.S.T.C (Pre.) 2013
A जाति व्यवस्था
B मृत्युभोज
C लुगाई
D कानों में छिद्र करना
📖 व्याख्या
व्याख्या – आदिवासी सभ्यता में ‘लोकाई’ का आशय है मृत्युभोज या अंतिम संस्कार के अवसर पर आयोजित भोजन। यह लोकाई प्रथा राजस्थान के कई आदिवासी समुदायों में प्रचलित है, जिसमें किसी सदस्य के निधन पर समुदाय के लोग एकत्र होकर मृतक के सम्मान में भोजन करते हैं।
Rajputana Diary MCQ App

33. राइका समुदाय किस प्रदेश में पाया जाता है?

📚 वनरक्षक 2013
A तमिलनाडु
B राजस्थान
C उड़ीसा
D बिहार
📖 व्याख्या
राइका समुदाय मुख्य रूप से राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों में पाए जाते है। राइका समुदाय के लोग पारंपरिक रूप से पशुपालक हैं और ऊँट प्रजनन में अपनी विशेषज्ञता के लिए जाने जाते हैं। राईका समुदाय को रैबारी और देवासी के नाम से भी जाना जाता है।

34. ‘फाइरे-फाइरे’ किस जनजाति का रणघोष है-

📚 Pol. Const. 2012
A भील
B गरासिया
C डामोर
D मीना
📖 व्याख्या
व्याख्या – ‘फाइरे-फाइरे’ भील जनजाति का रणघोष है। भील जनजाति राजस्थान् की सबसे प्राचीन जनजातियों में से एक है। यह जनजाति अपनी वीरता और युद्ध कौशल के लिए जानी जाती है। ‘फाइरे-फाइरे’ का अर्थ है ‘आगे बढ़ो’ या ‘हमला करो’।

35. मोरनी-मोड़ना' किस जनजाति से सम्बन्धित है?

📚 Pol. const. 2012
A भील
B मीना
C गरासिया
D सहरिया
📖 व्याख्या
मोरनी मोड़ना' गरासिया जनजाति से सम्बन्धित एक पारंपरिक प्रथा है। इसमें प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक मूल्यों को व्यक्त किया जाता है।

36. घारी संस्कार राजस्थान की किस जनजाति में प्रचलित है?

📚 Pol. const. 2012
A गरासिया
B मीणा
C सहरिया
D भील
📖 व्याख्या
धारी संस्कार, राजस्थान के बाराँ जिले में रहने वाली सहरिया जनजाति में प्रचलित मृत्यु के बाद की रस्म है। सहरिया जनजाति, राजस्थान की एकमात्र आदिम जनजाति है सहरिया जनजाति की बस्तियों को सहराना कहा जाता है। सहराना का मुखिया पटेल होता है।
Wireless Keyboard/Bluetooth Keyboard

37. विधान (A): राजस्थान के जनजाति वर्ग में मीणों की संख्या सर्वाधिक है- तर्क (R) : राजस्थान में राजपूतों के राज्य स्थापित होने के पूर्व विभिन्न भागों में मीणाओं के राज्य थे-

📚 A.O. 2011
A (A) और (R) दोनों सही हैं और (R). (A) का सही स्पष्टीकरण है
B (A) और (R) दोनों सही है किन्तु (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है
C (A) सही है किन्तु (R) गलत है
D (A) गलत है किन्तु (R) सही है
📖 व्याख्या
व्याख्या – 2011 की जनगणना के अनुसार, मीणा राजस्थान की सबसे बड़ी जनजाति है, जो राज्य की कुल जनजातीय आबादी का लगभग 53% है। राजपूत शासन की स्थापना से पहले, राजस्थान के कई हिस्सों, विशेष रूप से ढूंढाड़ (जयपुर और आस-पास) क्षेत्र में मीणा सरदारों का शासन था।

38. भीलों का अंतिम मृत्युभोज क्या कहलाता है?

📚 B.S.T.C (Pre.) 2008
A साट्टा
B काट्टा
C माट्टा
D भाट्टा
📖 व्याख्या
व्याख्या – भीलों का अंतिम मृत्युभोज ‘काट्टा’ कहलाता है। यह एक पारंपरिक समारोह है जिसमें परिवार और समुदाय के लोग मिलकर मृत व्यक्ति की आत्मा के शांति के लिए भोजन के रूप में एकत्र होते हैं।

39. गरासिया लोग मृत्तकों के स्मारक को क्या कहते हैं?

📚 B.S.T.C (Pre.) 2008
A समाधि
B दूरें (हुरे)
C बैकुंठी
D इनमें से कोई नहीं
📖 व्याख्या
गरासिया समुदाय मृत्तकों के स्मारक को 'हुर्रे' के नाम से पुकारता है। 'हूरें' अक्सर एक पत्थर की संरचना होती है जिसमें मृतकों का स्मरण किया जाता है।

40. सहरिया जनजाति के लोग अधिकतम किस जिले में पाये जाते हैं?

📚 B.S.T.C (Pre.) 2008
A बाराँ
B उदयपुर
C कोटा
D जोधपुर
📖 व्याख्या
सहरिया जनजाति के लोग राजस्थान में मुख्यतः बाराँ जिले में पाए जाते हैं. विशेषकर शाहबाद और किशनगंज तहसीलों में।
Rajputana Diary Mahal aur Place MCQ

41. ‘मीणा’ का अर्थ है-

📚 RAS (Pre) 1995
A वनवासी
B वनरक्षक
C मछुआरे
D मछली
📖 व्याख्या
व्याख्या – ‘मीणा’ शब्द की उत्पत्ति संस्कृत के ‘मीन’ शब्द से मानी जाती है. जिसका अर्थ मछली होता है। मीणा जनजाति अपनी उत्पत्ति भगवान विष्णु के मत्स्य अवतार से मानती है।

42. दक्षिणी राजस्थान की गाने-बजाने वाली जनजाति है

📚 Pol. const. 2027
A सहरिया
B मीणा
C डामोर
D गरासिया
📖 व्याख्या
डामोर जनजाति दक्षिणी राजस्थान की एक गाने-बजाने वाली जनजाति है। यह जनजाति अपने पारंपरिक संगीत और नृत्य के लिए जानी जाती है। डामोर जनजाति के लोग विभिन्न अवसरों पर गाने और बजाते हैं, जैसे कि शादी, त्यौहार और अन्य सामाजिक कार्यक्रम।
📱

Rajputana Diary App

Full MCQ, PYQ और Test Series देकर अपनी Rank Check करें। Rajasthan GK की बेहतर तैयारी के लिए Rajputana Diary App डाउनलोड करें।

📲 Download App
❓ Question / Doubt / Correction?

इस पोस्ट से सम्बंधित किसी प्रकार का doubt, correction या कोई सुझाव हो तो, Please इस पोस्ट के comment section की जगह हमारे YouTube channel पर दिए गए discussion वीडियो के कमेंट बॉक्स में पोस्ट लिंक के साथ comment करें।

📝 Comment करने का तरीका:
• Post link
• Question number
• Short Doubt / Correction / सुझाव

✔ Link Copied

👉 Official Discussion Video:
Rajputana Diary YouTube Channel
Mukesh Choudhary

About the Author

Mukesh Choudhary

Mukesh Choudhary को राजस्थान में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी एवं भर्ती परीक्षाओं के परीक्षा पैटर्न और प्रश्नों के स्वरूप की अच्छी समझ है। उनके मार्गदर्शन में यह अध्ययन सामग्री और MCQ content तैयार एवं review किया गया है। Read More...

📲 Telegram 💬 WhatsApp
Scroll to Top