राजस्थान की जनगणना-2011 MCQ Questions with Answers

राजस्थान की जनगणना-2011 Important MCQ | Top Questions for Competitive Exams

इस पोस्ट में राजस्थान का भूगोल एवं अर्थव्यवस्था के टॉपिक राजस्थान की जनगणना-2011 से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न दिए गए हैं।

ये MCQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, RAS, Patwar, Police, LDC, VDO, Fireman, Woman Superwiser, REET तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।

  • Subject: राजस्थान का भूगोल एवं अर्थव्यवस्था
  • Topic: राजस्थान की जनगणना-2011
  • Last Updated:
  • Content Type: MCQ Practice Set
🔥 Latest Updated Questions for Exams

✍️ Prepared & Reviewed by:
Rajputana Diary – Rajasthan GK Faculty & Content Team (Since 2021)

1. आर्थिक समीक्षा 2023-24 के अनुसार वर्ष 2020 में राजस्थान की शिशु मृत्युदर रही है-

  • (A) 23.5
  • (B) 5.6
  • (C) 35
  • (D) 32

आर्थिक समीक्षा 2023-24 के अनुसार वर्ष 2020 में राजस्थान की शिशु मृत्युदर (Infant Mortality Rate) 32 प्रति हजार जीवित जन्म दर्ज की गई थी। यह स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का महत्वपूर्ण सूचकांक माना जाता है।

2. निम्न में से कौनसा युग्म सही सुमेलित नहीं है?

  • (A) राजस्थान में कार्य सहभागिता दर 43.60 प्रतिशत
  • (B) भारत में कार्य सहभागिता दर 39.8 प्रतिशत
  • (C) राज्य में सर्वाधिक कार्यशील जनसंख्या वाला जिला - प्रतापगढ़
  • (D) राज्य में न्यूनतम कार्यशील जनसंख्या प्रतिशत वाला जिला-जयपुर

राज्य में सर्वाधिक कार्यशील जनसंख्या वाला जिला जयपुर है तथा न्यूनतम कार्यशील जनसंख्या वाला जिला जैसलमेर है।

3. राज्य के ऐसे कितने जिले है जिनकी दशकीय वृद्धि दर, राष्ट्रीय वृद्धि दर से अधिक है?

  • (A) Mon Jan 15 1900 00:00:00 GMT+0521 (India Standard Time)
  • (B) Wed Jan 24 1900 00:00:00 GMT+0521 (India Standard Time)
  • (C) Fri Jan 19 1900 00:00:00 GMT+0521 (India Standard Time)
  • (D) Sun Jan 14 1900 00:00:00 GMT+0521 (India Standard Time)

राज्य के 25 जिले ऐसे हैं जिनकी दशकीय वृद्धि दर राष्ट्रीय वृद्धि दर से अधिक है। वहीं राज्य के 16 जिले ऐसे हैं जिनकी दशकीय वृद्धि दर राजस्थान की औसत वृद्धि दर से अधिक है।

4. 2011 की जनगणना के अनुसार सर्वाधिक ग्रामीण लिंगानुपात वाले 2 जिले हैं-

  • (A) पाली व राजसमंद
  • (B) राजसमंद व धौलपुर
  • (C) धौलपुर व करौली
  • (D) जयपुर व उदयपुर

2011 की जनगणना के अनुसार सर्वाधिक ग्रामीण लिंगानुपात पाली (1003) व राजसमंद (998) है। धौलपुर (841) न्यूनतम ग्रामीण लिंगानुपात वाला जिला है।

5. राजस्थान के किस इतिहासकार को 'राजस्थान में जनगणना का अग्रज' कहा जाता है-

  • (A) कर्नल जेम्स टॉड
  • (B) गौरी शंकर हीराचन्द ओझा
  • (C) श्यामलदास
  • (D) मुहणीत नैणसी

मुहणीत नैणसी ने अपनी पुस्तक मारवाड़ रा परगना री विगत में मारवाड़ रियासत के गांवों की जनसंख्या का विवरण दिया था, इस कारण मुहणीत नैणसी को राजस्थान में जनगणना का अग्रज कहा जाता है।

6. 2011 में राजस्थान के कौनसे जिले में प्रतिशत की दृष्टि से सर्वाधिक नगरीय जनसंख्या है-

  • (A) कोटा
  • (B) डूंगरपुर
  • (C) उदयपुर
  • (D) जयपुर

जनगणना 2011 के अनुसार राजस्थान में सर्वाधिक नगरीय जनसंख्या प्रतिशत वाले जिले क्रमशः कोटा (60.31), जयपुर, अजमेर, जोधपुर, बीकानेर तथा न्यूनतम नगरीय जनसंख्या प्रतिशत वाले जिले क्रमशः डूंगरपुर (6.39%), बाड़मेर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, जालौर है।

7. सन् 2011 की जनगणना के अनुसार राजस्थान में ग्रामीण जनसंख्या के सर्वाधिक प्रतिशत वाले 2 जिलों का सही युग्म है-

  • (A) डूंगरपुर, बाँसवाड़ा
  • (B) बाँसवाड़ा, बाड़मेर
  • (C) डूंगरपुर, बाड़मेर
  • (D) बाड़मेर, प्रतापगढ़

राजस्थान में ग्रामीण जनसंख्या के सर्वाधिक प्रतिशत वाले जिले डूंगरपुर (93.6%) तथा बाड़मेर (93.0%) हैं।

8. 2011 की जनगणना के अनुसार राजस्थान की जनसंख्या से सम्बन्धित निम्न से गलत तथ्य है-

  • (A) शिशु लिंगानुपात - 888
  • (B) महिला साक्षरता का प्रतिशत - 52.1
  • (C) अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या का प्रतिशत - 17.8
  • (D) नगरीय जनसंख्या का प्रतिशत - 24.9

जनगणना 2011 के अनुसार राजस्थान में कुल अनुसूचित जाति 17.83% तथा कुल अनुसूचित जनजाति 13.5% है। अतः अनुसूचित जनजाति का प्रतिशत 17.8 बताना गलत है।

9. राजस्थान में ग्रामीण जनसंख्या का न्यूनतम प्रतिशत रखने वाले 3 जिलों का सही युग्म है?

  • (A) बाँसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़
  • (B) जयपुर, अजमेर, नागौर
  • (C) कोटा, जयपुर, अजमेर
  • (D) कोटा, जयपुर, भरतपुर

जनगणना 2011 के अनुसार राजस्थान में ग्रामीण जनसंख्या का न्यूनतम प्रतिशत वाले जिले क्रमशः कोटा (39.7%), जयपुर, अजमेर तथा सर्वाधिक ग्रामीण जनसंख्या प्रतिशत वाले जिले क्रमशः डूंगरपुर (93.6%), बाड़मेर, बांसवाड़ा हैं।

10. 2001 की जनगणना के अनुसार राजस्थान की साक्षरता का प्रतिशत क्या था-

  • (A) 60.41 प्रतिशत
  • (B) 66.11 प्रतिशत
  • (C) 62.25 प्रतिशत
  • (D) 56.42 प्रतिशत

जनगणना 2001 के अनुसार राजस्थान की कुल साक्षरता दर 60.41 प्रतिशत थी। यह 1991 की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाती है।

11. जनगणना 2011 के अनुसार राजस्थान की कुल जनसंख्या कितनी है?

  • (A) 6,85,48,437
  • (B) 6,48,85,437
  • (C) 6,43,85,437
  • (D) 5,85,48,437

जनगणना 2011 के अनुसार राजस्थान की कुल जनसंख्या 6,85,48,437 थी, जिससे यह भारत का जनसंख्या की दृष्टि से प्रमुख राज्यों में शामिल हुआ।

12. 2011 की जनगणना के अनुसार निम्नलिखित में से किन जिलों के समूह में सबसे कम महिला साक्षरता दर अंकित की गई है-

  • (A) जैसलमेर, सिरोही, जालौर, चित्तौड़गढ़
  • (B) जैसलमेर, सिरोही, बाँसवाड़ा, जालौर
  • (C) जैसलमेर, सिरोही, जालौर, बाड़मेर
  • (D) जैसलमेर, सिरोही, बाड़मेर, सवाई माधोपुर

जनगणना 2011 के अनुसार न्यूनतम महिला साक्षरता वाले जिलों में जालौर, सिरोही, जैसलमेर एवं बाड़मेर प्रमुख हैं। इन जिलों में महिला शिक्षा की स्थिति अपेक्षाकृत कमजोर रही है।

13. जनगणना 2011 के अनुसार राजस्थान के सर्वाधिक जनसंख्या वाले जिलों को अवरोही क्रम में जमाए-

  • (A) जोधपुर, अलवर, जयपुर, नागौर
  • (B) जयपुर, अलवर, नागौर, जोधपुर
  • (C) जयपुर, जोधपुर, अजमेर, नागौर
  • (D) जयपुर, जोधपुर, अलवर, नागौर

जनगणना 2011 के अनुसार सर्वाधिक जनसंख्या वाले जिलों का क्रम जयपुर, जोधपुर, अलवर तथा नागौर है। जयपुर राज्य का सर्वाधिक जनसंख्या वाला जिला है।

14. राजस्थान में सर्वाधिक महिला साक्षरता किस जिले में पाई जाती।

  • (A) कोटा
  • (B) झुंझुनूं
  • (C) सीकर
  • (D) जयपुर

जनगणना 2011 के अनुसार राजस्थान में सर्वाधिक महिला साक्षरता वाले जिले क्रमशः कोटा (65.9%), जयपुर, झुंझुनूं, गंगानगर, सीकर तथा न्यूनतम महिला साक्षरता वाले जिले क्रमशः जालौर (38.5%), सिरोही, जैसलमेर, बाड़मेर, प्रतापगढ़ हैं।

15. जनगणना 2011 के अनुसार राजस्थान में सबसे कम लिंगानुपात किस जिले में रिकॉर्ड किया गया-

  • (A) दौसा
  • (B) जैसलमेर
  • (C) धौलपुर
  • (D) भरतपुर

जनगणना 2011 के अनुसार राजस्थान में सबसे कम लिंगानुपात धौलपुर जिले में दर्ज किया गया था। यह जिले की जनसांख्यिकीय संरचना को दर्शाता है।

16. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार 2001-11 के दौरान राज्य की कुल जनसंख्या में प्रतिशत दशकीय परिवर्तन हुआ-

  • (A) 0.213
  • (B) 0.284
  • (C) 0.177
  • (D) 0.243

जनगणना 2011 के अनुसार वर्ष 2001-2011 के बीच राजस्थान की जनसंख्या में 21.31 प्रतिशत की दशकीय वृद्धि दर्ज की गई थी।

17. 2011 में राजस्थान के कौनसे जिलों में 500 से अधिक जनसंख्या घनत्व था?

  • (A) भरतपुर-धौलपुर
  • (B) जयपुर-भरतपुर
  • (C) भरतपुर-दौसा
  • (D) जयपुर-अलवर

जनगणना 2011 के अनुसार राजस्थान में सर्वाधिक जनघनत्व क्रमशः जयपुर (595) व भरतपुर (503) का रहा।

18. 2011 की जनगणना के अनुसार निम्न में से कौनसा कथन राजस्थान में लिंगानुपात के बारे में गलत है-

  • (A) 2011 में राजस्थान में लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से कम था।
  • (B) 2011 में राजस्थान के सभी जिलों में लिंगानुपात 1000 से कम था।
  • (C) 2011 में राजस्थान के सभी जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में (पाली जिले के अलावा) लिंगानुपात 1000 से कम था।
  • (D) 2011 में राजस्थान के सभी जिलों के शहरी क्षेत्रों में (धौलपुर जिले के अलावा) लिंगानुपात 1000 से कम था।

धौलपुर शहरी क्षेत्र में लिंगानुपात 1000 से अधिक नहीं था। यह कथन तथ्यात्मक रूप से सही नहीं है, इसलिए विकल्प 4 गलत है।

19. जनगणना 2011 के अनुसार राजस्थान के निम्नलिखित जिलों में साक्षरता दर सर्वाधिक पायी गई है, जिलों को ज्यादा से कम साक्षरता दर के सही क्रम में चुनिए-

  • (A) सीकर, जयपुर, झुंझुनूं, अलवर, कोटा
  • (B) कोटा, जयपुर, झुंझुनूं, सीकर, अलवर
  • (C) अलवर, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर, कोटा
  • (D) जयपुर, कोटा, अलवर, सीकर, झुंझुनूं

जनगणना 2011 के अनुसार सर्वाधिक साक्षरता दर वाले जिलों का क्रम कोटा, जयपुर, झुंझुनूं, सीकर एवं अलवर है। कोटा राज्य में सर्वाधिक साक्षरता दर वाला जिला था।

20. सन् 2001-2011 के बीच निम्नलिखित में से राजस्थान के कौन से जिलों में जनसंख्या की दशकीय वृद्धि दर 30 प्रतिशत से अधिक दर्शायी गयी-

  • (A) बाँसवाड़ा, डूंगरपुर
  • (B) जोधपुर, बाड़मेर
  • (C) जैसलमेर, सिरोही
  • (D) बाड़मेर, जैसलमेर

जनगणना 2011 के अनुसार बाड़मेर एवं जैसलमेर जिलों में 2001-2011 के दौरान जनसंख्या की दशकीय वृद्धि दर 30 प्रतिशत से अधिक दर्ज की गई थी।

21. 2011 की जनगणना के अनुसार न्यूनतम अनुसूचित जनजाति प्रतिशत वाले जिले है-

  • (A) नागौर और बीकानेर
  • (B) गंगानगर और हनुमानगढ़
  • (C) चुरू और जोधपुर
  • (D) डूंगरपुर और बाँसवाड़ा

जनगणना 2011 के अनुसार राजस्थान में सर्वाधिक अनुसूचित जनजाति प्रतिशत वाले जिले क्रमशः बांसवाड़ा (76.38%), डूंगरपुर, प्रतापगढ़, उदयपुर तथा न्यूनतम अनुसूचित जनजाति प्रतिशत वाले जिले क्रमशः नागौर (0.31%), बीकानेर (0.33%), चुरू, गंगानगर हैं।

22. जनगणना 2011 के अनुसार राजस्थान के कौन से जिलों में बाल (0-6) लिंगानुपात 850 महिला प्रति 1000 पुरुष से कम पाया गया है-

  • (A) झुंझुनूं एवं सीकर
  • (B) गंगानगर और हनुमानगढ़
  • (C) डूंगरपुर और बाँसवाड़ा
  • (D) झुंझुनूं और जयपुर

जनगणना 2011 के अनुसार राजस्थान में न्यूनतम शिशु लिंगानुपात वाले जिले क्रमशः झुंझुनूं (837), सीकर (848), करौली (852), गंगानगर (854) हैं।

23. राजस्थान की जनगणना 2011 के अनुसार निम्नलिखित में से गलत कथन की पहचान करें-

  • (A) जनसंख्या वृद्धि दर 21.31 प्रतिशत है।
  • (B) लिंगानुपात 982 महिलाएँ प्रति हजार पुरुष है।
  • (C) कुल साक्षरता 66.11% है।
  • (D) राज्य की सर्वाधिक जनसंख्या जयपुर जिले में रहती है।

जनगणना 2011 के अनुसार राजस्थान का लिंगानुपात 928 महिलाएँ प्रति 1000 पुरुष था, न कि 982। इसलिए विकल्प 2 गलत है।

24. राजस्थान के निम्नांकित जिलों के समूह में से किसमें 2011 में जनसंख्या घनत्व न्यूनतम अंकित किया गया-

  • (A) जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर
  • (B) जैसलमेर, जोधपुर, नागौर
  • (C) बीकानेर, चुरू, बाड़मेर
  • (D) बाड़मेर, पाली, जालौर

जनगणना 2011 के अनुसार जैसलमेर, बीकानेर एवं बाड़मेर राजस्थान के न्यूनतम जनसंख्या घनत्व वाले जिलों में शामिल थे। जैसलमेर का जनसंख्या घनत्व राज्य में सबसे कम था।

25. जनगणना 2011 के अनुसार राजस्थान में जनसंख्या वृद्धि दर से संबंधित कौनसा कथन सही है-

  • (A) सर्वाधिक जनसंख्या वृद्धि दर बाड़मेर जिले में दर्ज की गई।
  • (B) न्यूनतम जनसंख्या वृद्धि दर गंगानगर जिले में दर्ज की गई।
  • (C) राज्य की औसत जनसंख्या वृद्धि दर 21.3 प्रतिशत दर्ज की गई।
  • (D) उपरोक्त सभी कथन सही है।

जनगणना 2011 के अनुसार बाड़मेर जिले में सर्वाधिक जनसंख्या वृद्धि दर दर्ज की गई, गंगानगर जिले में न्यूनतम वृद्धि दर रही तथा राज्य की औसत दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर 21.31 प्रतिशत थी। इसलिए सभी कथन सही हैं।

26. 2011 में राजस्थान की कुल जनसंख्या में अनुसूचित जनजाति जनसंख्या का प्रतिशत है-

  • (A) 0.175
  • (B) 0.178
  • (C) 0.138
  • (D) 0.135

जनगणना 2011 के अनुसार राजस्थान की कुल जनसंख्या में अनुसूचित जनजातियों का प्रतिशत 13.5% था। राज्य में सर्वाधिक जनजातीय आबादी दक्षिणी राजस्थान के जिलों में पाई जाती है।

27. राजस्थान में किस जनगणना वर्ष में सर्वाधिक जनसंख्या वृद्धि दर अंकित की गई थी-

  • (A) Sat Mar 25 1905 00:00:00 GMT+0521 (India Standard Time)
  • (B) 1921
  • (C) 1981
  • (D) 1971

राजस्थान में जनगणना 1981 में राजस्थान की सर्वाधिक दशकीय वृद्धि दर 32.97% रही तथा राजस्थान की न्यूनतम वृद्धि दर वर्ष 1911-1921 के दशक में (-6.29%) रही थी। जिसे राजस्थान का महान विभाजक दशक कहते है।

28. वर्ष 2011 में राजस्थान में नगरीय जनसंख्या का प्रतिशत था-

  • (A) 0.239
  • (B) 0.251
  • (C) 0.228
  • (D) 0.249

जनगणना 2011 के अनुसार राजस्थान की कुल जनसंख्या का 24.9 प्रतिशत भाग नगरीय क्षेत्रों में निवास करता था। जबकि लगभग 75.1 प्रतिशत जनसंख्या ग्रामीण क्षेत्रों में रहती थी।

29. राजस्थान की जनगणना 2011 के अनुसार निम्न में से कौनसा एक जिला 0-6 आयु वर्ग में सर्वाधिक लिंगानुपात रखता है-

  • (A) प्रतापगढ़
  • (B) उदयपुर
  • (C) बाँसवाड़ा
  • (D) भीलवाड़ा

जनगणना 2011 के अनुसार 0-6 आयु वर्ग में सर्वाधिक बाल लिंगानुपात बाँसवाड़ा जिले में दर्ज किया गया था। यह जिले में बालिकाओं की अपेक्षाकृत बेहतर स्थिति को दर्शाता है।

30. राजस्थान राज्य में 2001-11 के दौरान लिंगानुपात की वृद्धि हुई-

  • (A) 7 अंकों की
  • (B) 17 अंकों की
  • (C) 5 अंकों की
  • (D) 12 अंकों की

वर्ष 2001 की जनगणना में राजस्थान का लिंगानुपात 921 था, जो कि वर्ष 2011 की जनगणना में 7 अंकों से बढ़कर 928 हो गया।

31. 2011 के जनगणना आंकड़ों के अनुसार राजस्थान में अनुसूचित जातियों एवं अनुसूचित जनजातियों का सम्मिलित प्रतिशत है-

  • (A) 0.3131
  • (B) 0.343
  • (C) 0.274
  • (D) 0.335

जनगणना 2011 के अनुसार राजस्थान में अनुसूचित जाति का प्रतिशत 17.83% तथा अनुसूचित जनजाति का प्रतिशत 13.48% था। दोनों का सम्मिलित प्रतिशत लगभग 31.31% है।

32. 2011 की जनगणना में राजस्थान में कितने जिलों में 100 से कम जनसंख्या घनत्व है-

  • (A) 3
  • (B) 2
  • (C) 4
  • (D) 5

जनगणना 2011 के अनुसार राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर और बीकानेर ऐसे जिले थे जिनका जनसंख्या घनत्व 100 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी से कम था।

33. राजस्थान के शहरों का जनसंख्या आकार (कुल जनसंख्या) की दृष्टि से सही अवरोही क्रम है-

  • (A) जोधपुर, अलवर, नागौर, उदयपुर
  • (B) जोधपुर, बीकानेर, कोटा, उदयपुर
  • (C) जोधपुर, कोटा, बीकानेर, अजमेर
  • (D) जोधपुर, बीकानेर, कोटा, अजमेर

जनगणना 2011 के अनुसार जयपुर के बाद नगरों की जनसंख्या के आधार पर जोधपुर, कोटा, बीकानेर तथा अजमेर का क्रम प्रमुख था।

34. विश्व जनसंख्या 2011-12 में राजस्थान की कुल जनसंख्या का लगभग कितना अंश (प्रतिशत में) है-

  • (A) 0.0567
  • (B) 0.016
  • (C) 0.1041
  • (D) 0.026

वर्ष 2011-12 के दौरान विश्व की कुल जनसंख्या की तुलना में राजस्थान की जनसंख्या का योगदान लगभग 1.6 प्रतिशत के आसपास था।

35. 2011 की जनगणना के अनुसार राजस्थान में किस जिले की जनसंख्या वृद्धि दर सबसे कम है-

  • (A) बूंदी
  • (B) झुंझुनूं
  • (C) पाली
  • (D) गंगानगर

राजस्थान में न्यूनतम जनसंख्या वृद्धि दर वाला जिला गंगानगर (10.0%) है।

36. 2011 की जनगणना के अनुसार राजस्थान में धर्मों का प्रतिशत के अनुसार सही अवरोही क्रम है-

  • (A) हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध
  • (B) हिन्दू, मुस्लिम, ईसाई, सिख, जैन, बौद्ध
  • (C) हिन्दू, मुस्लिम, सिख, जैन, ईसाई, बौद्ध
  • (D) हिन्दू, मुस्लिम, सिख, बौद्ध, ईसाई, जैन

जनगणना 2011 के अनुसार राजस्थान में धर्मानुसार जनसंख्या का अवरोही क्रम हिन्दू, मुस्लिम, सिख, जैन, ईसाई तथा बौद्ध है।

37. 2011 की जनगणना के अनुसार राजस्थान में न्यूनतम महिला साक्षरता वाला जिला कौन-सा था-

  • (A) जालौर
  • (B) डूंगरपुर
  • (C) सिरोही
  • (D) जैसलमेर

जनगणना 2011 के अनुसार राजस्थान में न्यूनतम महिला साक्षरता दर जालौर जिले में दर्ज की गई थी। यहाँ महिला साक्षरता लगभग 38.5 प्रतिशत थी।

38. राज्य में सर्वाधिक लिंगानुपात वाला जिला है-

  • (A) बांसवाड़ा
  • (B) डूंगरपुर
  • (C) राजसमंद
  • (D) पाली

राजस्थान में वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार सर्वाधिक लिंगानुपात वाले जिले क्रमशः डूंगरपुर (994), राजसमंद, पाली, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा तथा न्यूनतम लिंगानुपात वाले जिले क्रमशः धौलपुर (846), जैसलमेर, करौली, भरतपुर, गंगानगर थे।

39. राजस्थान के किस जिले में सर्वाधिक मुस्लिम जनसंख्या है-

  • (A) जैसलमेर
  • (B) जयपुर
  • (C) टोंक
  • (D) पाली

राजस्थान में सर्वाधिक मुस्लिम जनसंख्या जयपुर जिले में निवास करती है। जबकि प्रतिशत की दृष्टि से टोंक जिला प्रमुख माना जाता है।

40. 2011 की जनगणना, क्रम के अनुसार भारत की कौनसी जनगणना थी?

  • (A) 7वीं
  • (B) 13वीं
  • (C) 11वीं
  • (D) 15वीं

भारत में प्रथम व्यवस्थित जनगणना की शुरुआत 1881 में लार्ड रिपन के काल से मानी जाती है। जनगणना-2011 भारत की 15वीं जनगणना तथा आजादी के बाद की 7वीं जनगणना थी।

41. राजस्थान में सर्वाधिक बौद्ध जनसंख्या वाला जिला है-

  • (A) बाँसवाड़ा
  • (B) अलवर
  • (C) पाली
  • (D) राजसमंद

जनगणना 2011 के अनुसार राजस्थान में सर्वाधिक बौद्ध जनसंख्या अलवर जिले में दर्ज की गई थी।

42. राज्य जनसंख्या नीति कब जारी की गई?

  • (A) 20 जनवरी, 2000
  • (B) 20 जनवरी, 2001
  • (C) 20 जनवरी, 2002
  • (D) 20 जनवरी, 2003

राजस्थान राज्य जनसंख्या नीति 20 जनवरी, 2000 को जारी की गई थी। इसका उद्देश्य जनसंख्या स्थिरीकरण एवं मानव विकास को बढ़ावा देना था।

43. राजस्थान में कार्यशील जनसंख्या के सर्वाधिक प्रतिशत वाला जिला है-

  • (A) बाँसवाड़ा
  • (B) प्रतापगढ़
  • (C) चित्तौड़गढ़
  • (D) जयपुर

जनगणना 2011 के अनुसार कार्यशील जनसंख्या के प्रतिशत की दृष्टि से प्रतापगढ़ जिला राजस्थान में प्रथम स्थान पर था।

44. राजस्थान में 400 से अधिक जनघनत्व वाले जिले हैं?

  • (A) 3
  • (B) 2
  • (C) 4
  • (D) 5

जनगणना 2011 के अनुसार जयपुर, भरतपुर, अलवर और दौसा ऐसे जिले थे जहाँ जनसंख्या घनत्व 400 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर से अधिक था।

45. निम्न में से राजस्थान के किस जिले की साक्षरता दर न्यूनतम है-

  • (A) बाँसवाड़ा
  • (B) बारां
  • (C) बाड़मेर
  • (D) प्रतापगढ़

जनगणना 2011 के अनुसार राजस्थान में न्यूनतम साक्षरता दर प्रतापगढ़ जिले में दर्ज की गई थी।

46. राजस्थान में सर्वाधिक जैन जनसंख्या वाला जिला है?

  • (A) जयपुर
  • (B) उदयपुर
  • (C) राजसमंद
  • (D) पाली

राजस्थान में सर्वाधिक जैन जनसंख्या जयपुर जिले में निवास करती है। यह राज्य का प्रमुख शहरी एवं व्यापारिक केंद्र होने के कारण जैन समुदाय की बड़ी आबादी वाला जिला है।

47. 2001 से 2011 के मध्य राजस्थान के किस जिले ने साक्षरता में सर्वाधिक वृद्धि दर्ज की ?

  • (A) बाँसवाड़ा
  • (B) डूंगरपुर
  • (C) चित्तौड़गढ़
  • (D) जयपुर

2001 से 2011 के बीच डूंगरपुर जिले ने साक्षरता दर में सर्वाधिक वृद्धि दर्ज की थी। शिक्षा के क्षेत्र में हुए प्रयासों के कारण यह सुधार संभव हुआ।

48. राजस्थान के किस जिले का जनघनत्व राजस्थान के जनघनत्व के लगभग समान है?

  • (A) बाँसवाड़ा
  • (B) बारां
  • (C) चित्तौड़गढ़
  • (D) सिरोही

जनगणना 2011 के अनुसार राजस्थान के सिरोही जिले का जनघनत्व 202 है, जो कि राजस्थान के जनघनत्व 200 के लगभग बराबर है।

49. 2001 से 2011 के मध्य राजस्थान के किस जिले ने दशकीय वृद्धि दर में न्यूनतम कमी दर्ज की?

  • (A) प्रतापगढ़
  • (B) जालौर
  • (C) चित्तौड़गढ़
  • (D) जैसलमेर

2001 से 2011 के बीच राजस्थान के जिलों में दशकीय वृद्धि दर की तुलना करने पर जालौर जिले में न्यूनतम कमी दर्ज की गई थी। यह जनसंख्या वृद्धि की अपेक्षाकृत स्थिर प्रवृत्ति को दर्शाता है।

50. जनगणना 2011 के अनुसार राजस्थान में 0-6 वर्ष समूह में कुल जनसंख्या का प्रतिशत एवं लिंगानुपात है-

  • (A) 18.80%-909
  • (B) 15.54%-888
  • (C) 18.54%-888
  • (D) 15.54%-909

जनगणना 2011 के अनुसार राजस्थान में 0-6 वर्ष आयु वर्ग की जनसंख्या कुल जनसंख्या का 15.54% थी तथा इस आयु वर्ग का लिंगानुपात 888 बालिकाएँ प्रति 1000 बालक था।

51. 2014 में तेलंगाना राज्य के गठन के बाद जनसंख्या की दृष्टि से राजस्थान का स्थान है-

  • (A) 6वाँ
  • (B) 8वाँ
  • (C) 7वाँ
  • (D) 9वाँ

जनगणना 2011 में राजस्थान का तेलंगाना के गठन से पहले जनसंख्या की दृष्टि से भारत में 8वाँ स्थान था। तेलंगाना राज्य के गठन के बाद राजस्थान का स्थान 7वाँ हो गया।

52. 2011 की जनगणना के अनुसार किस जिले में अनुसूचित जाति (S.C.) की जनसंख्या सर्वाधिक है-

  • (A) जयपुर
  • (B) गंगानगर
  • (C) हनुमानगढ़
  • (D) उदयपुर

जनगणना 2011 के अनुसार राजस्थान में सर्वाधिक अनुसूचित जाति वाले जिले क्रमशः जयपुर (10.03 लाख), गंगानगर, नागौर तथा न्यूनतम अनुसूचित जाति वाले जिले क्रमशः डूंगरपुर (52,667), प्रतापगढ़, बाँसवाड़ा हैं।

53. राजस्थान जनसंख्या घनत्व 2011 के अनुसार राज्य में अवरोही क्रम में जिलेवार सही अनुक्रम बनाइये-

  • (A) जयपुर, भरतपुर, दौसा, अलवर, धौलपुर
  • (B) जयपुर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, अलवर
  • (C) जयपुर, भरतपुर, धौलपुर, अलवर, दौसा
  • (D) जयपुर, अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर

जनगणना 2011 के अनुसार जनसंख्या घनत्व के आधार पर प्रमुख जिलों का अवरोही क्रम जयपुर, भरतपुर, दौसा, अलवर और धौलपुर है।

54. राजस्थान में जनगणना 2011 के अनुसार लिंगानुपात है?

  • (A) 928
  • (B) 921
  • (C) 923
  • (D) 943

जनगणना 2011 के अनुसार राजस्थान का लिंगानुपात 928 महिलाएँ प्रति 1000 पुरुष था। यह 2001 की तुलना में 7 अंकों की वृद्धि को दर्शाता है।

55. 2011 की जनगणना के अनुसार निम्न में से राजस्थान के किस जिले में सर्वाधिक जनसंख्या है-

  • (A) अलवर
  • (B) नागौर
  • (C) अजमेर
  • (D) उदयपुर

दिए गए विकल्पों में अलवर जिले की जनसंख्या सर्वाधिक थी। जबकि सम्पूर्ण राजस्थान में जयपुर जिला सर्वाधिक जनसंख्या वाला जिला था।

56. निम्न में से किस जिले का जनसंख्या घनत्व 400 से कम है-

  • (A) दौसा
  • (B) भरतपुर
  • (C) धौलपुर
  • (D) अलवर

जनगणना 2011 के अनुसार दौसा, भरतपुर और अलवर का जनसंख्या घनत्व 400 से अधिक था, जबकि धौलपुर का घनत्व 400 से कम था।

57. राजस्थान में वर्ष 1901 से 2011 के बीच किस जनगणना वर्ष में न्यूनतम जनसंख्या वृद्धि दर रही-

  • (A) Tue Apr 04 1905 00:00:00 GMT+0521 (India Standard Time)
  • (B) 1981
  • (C) 1911
  • (D) 1971

राजस्थान में 1911-1921 के दशक में जनसंख्या वृद्धि दर -6.29% रही, जो सबसे कम थी। इसलिए 1921 की जनगणना को न्यूनतम वृद्धि दर वाला वर्ष माना जाता है।

58. राजस्थान के कितने जिलों की जनसंख्या 10 लाख से कम है?

  • (A) 3
  • (B) 2
  • (C) 4
  • (D) 5

जनगणना 2011 के अनुसार राजस्थान में 50 लाख से अधिक जनसंख्या वाला जिला केवल जयपुर है तथा 10 लाख से कम जनसंख्या वाले जिले क्रमशः जैसलमेर व प्रतापगढ़ हैं।

59. जनगणना के सम्बन्ध में प्रथम लिखित प्रमाण किस पुस्तक में मिलता है।

  • (A) आईन-ए-अकबरी
  • (B) इण्डिका
  • (C) अर्थशास्त्र
  • (D) मारवाड़ रा परगना री विगत

जनगणना संबंधी प्रथम लिखित प्रमाण कौटिल्य द्वारा रचित अर्थशास्त्र में मिलता है। इसमें राज्य प्रशासन के लिए जनसंख्या संबंधी विवरण संकलित करने का उल्लेख मिलता है।

60. 2011 की जनगणना के अनुसार सबसे कम साक्षरता वाला जिला है-

  • (A) प्रतापगढ़
  • (B) जालौर
  • (C) बाड़मेर
  • (D) सिरोही

राजस्थान में न्यूनतम साक्षरता वाला जिला जालौर (54.9) है।

61. राजस्थान के किस जिले की सबसे कम नगरीय जनसंख्या है-

  • (A) जैसलमेर
  • (B) डूंगरपुर
  • (C) धौलपुर
  • (D) प्रतापगढ़

राजस्थान में न्यूनतम शहरी जनसंख्या वाला जिला प्रतापगढ़ (0.71 लाख) है।

62. 2011 की जनगणना के अनुसार राजस्थान में सबसे कम लिंगानुपात वाले दो जिले हैं-

  • (A) धौलपुर, जैसलमेर
  • (B) जैसलमेर, करौली
  • (C) धौलपुर, करौली
  • (D) जैसलमेर, भरतपुर

राजस्थान में न्यूनतम लिंगानुपात वाले जिले धौलपुर (846) तथा जैसलमेर (852) हैं।

63. राजस्थान के कौनसे जिले में पुरुषों के अनुपात में महिलाओं की संख्या सर्वाधिक है-

  • (A) राजसमंद
  • (B) डूंगरपुर
  • (C) पाली
  • (D) प्रतापगढ़

जनगणना 2011 के अनुसार राजस्थान में सर्वाधिक लिंगानुपात डूंगरपुर जिले में 994 दर्ज किया गया था, इसलिए यहाँ पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या सर्वाधिक है।

64. 2011 की जनगणना के समय राजस्थान का जनसंख्या की दृष्टि से देश में कौनसा स्थान था ?

  • (A) आठवाँ
  • (B) सातवाँ
  • (C) पहला
  • (D) छठा

जनगणना 2011 के समय राजस्थान जनसंख्या की दृष्टि से भारत का 8वाँ सबसे बड़ा राज्य था।

65. 2011 की जनगणना के अनुसार साक्षरता दर सर्वाधिक थी- राजस्थान के किस जिले में ग्रामीण

  • (A) कोटा
  • (B) झुंझुनूं
  • (C) जयपुर
  • (D) सीकर

जनगणना 2011 के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वाधिक साक्षरता दर झुंझुनूं जिले में दर्ज की गई थी।

66. 2011 की जनगणना के अनुसार साक्षरता दर सर्वाधिक थी- राजस्थान के किस जिले में शहरी

  • (A) कोटा
  • (B) झुंझुनूं
  • (C) जयपुर
  • (D) उदयपुर

जनगणना 2011 के अनुसार शहरी क्षेत्रों में सर्वाधिक साक्षरता दर उदयपुर जिले में दर्ज की गई थी।

67. सन् 2011 में राजस्थान में कौन से जिलों में उनकी कुल जनसंख्या में सर्वाधिक ग्रामीण प्रतिशत और सर्वाधिक नगरीय प्रतिशत है- (ग्रामीण) - (नगरीय)

  • (A) बाड़मेर - अजमेर
  • (B) सिरोही - जोधपुर
  • (C) प्रतापगढ़ - जयपुर
  • (D) डूंगरपुर - कोटा

जनगणना 2011 के अनुसार डूंगरपुर जिले में ग्रामीण जनसंख्या का प्रतिशत सर्वाधिक तथा कोटा जिले में नगरीय जनसंख्या का प्रतिशत सर्वाधिक था।

68. 2011 के जनगणना के अनुसार राजस्थान में ग्रामीण और शहरी आबादी की साक्षरता दर क्रमशः है-

  • (A) 60.04 व 75.7
  • (B) 43.90 व 60.04
  • (C) 61.44 व 75.7
  • (D) 61.44 व 79.70

जनगणना 2011 के अनुसार राजस्थान में ग्रामीण साक्षरता दर 61.44% तथा शहरी साक्षरता दर 79.70% थी।

69. राजस्थान में जनसंख्या का सबसे कम घनत्व किस जिले में हैं-

  • (A) जैसलमेर
  • (B) बाड़मेर
  • (C) बीकानेर
  • (D) जोधपुर

जनगणना 2011 के अनुसार राजस्थान में न्यूनतम जनघनत्व वाले जिले क्रमशः जैसलमेर (17), बीकानेर, बाड़मेर, चुरू, जोधपुर तथा सर्वाधिक जनघनत्व वाले जिले क्रमशः जयपुर (595), भरतपुर, दौसा, अलवर, धौलपुर हैं।

70. 2011 की जनसंख्या के अनुसार राजस्थान में सर्वाधिक अनुसूचित जनजाति (ST) प्रतिशत वाला जिला कौनसा है-

  • (A) बाँसवाड़ा
  • (B) उदयपुर
  • (C) प्रतापगढ़
  • (D) डूंगरपुर

जनगणना 2011 के अनुसार बाँसवाड़ा जिले में अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या का प्रतिशत सर्वाधिक (76.38%) था।

71. वर्ष 2001 से 2011 के मध्य राजस्थान के किन जिलों में लिंगानुपात में सर्वाधिक कमी आई है-

  • (A) धौलपुर व जैसलमेर
  • (B) डूंगरपुर व राजसमंद
  • (C) डूंगरपुर व उदयपुर
  • (D) राजसमंद एवं चुरू

2001 से 2011 के बीच राजस्थान में लिंगानुपात में सर्वाधिक कमी डूंगरपुर एवं उदयपुर जिलों में दर्ज की गई थी।

72. राजस्थान की जनगणना 2011 के अनुसार जोधपुर, जयपुर, उदयपुर, नागौर व अलवर जिलों का उनकी जनसंख्या के अनुसार सही आरोही क्रम है-

  • (A) अलवर, उदयपुर, नागौर, जोधपुर, जयपुर
  • (B) जोधपुर, नागौर, अलवर, उदयपुर, जयपुर
  • (C) उदयपुर, नागौर, अलवर, जोधपुर, जयपुर
  • (D) जयपुर, जोधपुर, अलवर, नागौर, उदयपुर

जनसंख्या के आधार पर इन जिलों का सही आरोही क्रम उदयपुर, नागौर, अलवर, जोधपुर और जयपुर है।

73. राजस्थान की जनगणना 2011 के अनुसार जोधपुर, जयपुर, बीकानेर, कोटा, अजमेर व उदयपुर शहरों का उनकी जनसंख्या के अनुसार सही आरोही क्रम है-

  • (A) उदयपुर, अजमेर, बीकानेर, कोटा, जोधपुर, जयपुर
  • (B) अजमेर, उदयपुर, बीकानेर, कोटा, जोधपुर, जयपुर
  • (C) अजमेर, बीकानेर, उदयपुर, कोटा, जोधपुर, जयपुर
  • (D) जयपुर, जोधपुर, कोटा, बीकानेर, अजमेर, उदयपुर

जनगणना 2011 के अनुसार इन प्रमुख शहरों का जनसंख्या के आधार पर आरोही क्रम उदयपुर, अजमेर, बीकानेर, कोटा, जोधपुर तथा जयपुर है।

74. राजस्थान में 2001-2011 में ग्रामीण जनसंख्या की दशकीय परिवर्तन का प्रतिशत है-

  • (A) 0.1604
  • (B) 0.213
  • (C) 0.247
  • (D) 0.19

जनगणना 2011 के अनुसार 2001-2011 के दौरान राजस्थान की ग्रामीण जनसंख्या में दशकीय वृद्धि दर 19.0 प्रतिशत दर्ज की गई थी।

75. राजस्थान में इनमें से कौनसा जिला 2011 में सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व रखता है-

  • (A) भरतपुर
  • (B) दौसा
  • (C) धौलपुर
  • (D) जयपुर

जयपुर का जनघनत्व 595 है।

76. निम्न में से जनसंख्या के न्यूनतम घनत्व (2011) वाला जिला है-

  • (A) बीकानेर
  • (B) बाड़मेर
  • (C) चुरू
  • (D) जोधपुर

बीकानेर का जनघनत्व 78 है।

77. राजस्थान में क्रमशः सर्वाधिक और न्यूनतम साक्षरता वाले जिलों के नाम है-

  • (A) कोटा-जालौर
  • (B) कोटा-बाँसवाड़ा
  • (C) झुंझुनूं-सिरोही
  • (D) सीकर-प्रतापगढ़

जनगणना 2011 के अनुसार राजस्थान में सर्वाधिक साक्षरता वाले जिले क्रमशः कोटा (76.6%), जयपुर, झुंझुनूं, सीकर, अलवर तथा न्यूनतम साक्षरता वाले जिले क्रमशः जालौर (54.9%), सिरोही, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, बाड़मेर हैं।

78. वर्ष 2011 में राजस्थान में सर्वोच्च पुरुष साक्षरता किस जिले में अंकित की गई-

  • (A) जयपुर
  • (B) कोटा
  • (C) झुंझुनूं
  • (D) सीकर

जनगणना 2011 के अनुसार राजस्थान में सर्वाधिक पुरुष साक्षरता वाले जिले क्रमशः झुंझुनूं (86.9%), कोटा, जयपुर, सीकर, भरतपुर तथा न्यूनतम पुरुष साक्षरता वाले जिले क्रमशः प्रतापगढ़ (69.5%), बांसवाड़ा, सिरोही, जालौर, बाड़मेर हैं।

79. राजस्थान (2011) में औसत जनसंख्या घनत्व है-

  • (A) 200
  • (B) 165
  • (C) 165
  • (D) 185

जनगणना 2011 के अनुसार राजस्थान का औसत जनसंख्या घनत्व 200 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर था। यह राष्ट्रीय औसत 382 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर से काफी कम था।

80. कुल साक्षरता की दृष्टि से भारत में राजस्थान का स्थान है

  • (A) 17वां
  • (B) 15वां
  • (C) 26वां
  • (D) 12वां

जनगणना 2011 के अनुसार कुल साक्षरता दर के आधार पर राजस्थान का भारत में 26वाँ स्थान था। राज्य की कुल साक्षरता दर 66.11 प्रतिशत दर्ज की गई थी।

❓ Question / Doubt / Correction?

Agar aapko kisi MCQ me doubt, correction ya suggestion lagta hai, to please is post ke comment section ki jagah humare YouTube channel par dedicated discussion video ke comment box me post link ke sath comment karein.

📝 Comment karne ka format:
• MCQ Post ka link
• Question number
• Short doubt / correction



👉 Official Discussion Video:
Rajputana Diary YouTube Channel
Mukesh Khunga

About the Author

Mukesh Khunga

Mukesh Khunga को राजस्थान में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी एवं भर्ती परीक्षाओं के परीक्षा पैटर्न और प्रश्नों के स्वरूप की अच्छी समझ है। उनके मार्गदर्शन में यह अध्ययन सामग्री और MCQ content तैयार एवं review किया गया है। Read More...

📲 Telegram 💬 WhatsApp
Scroll to Top