राजस्थान की हवेलियाँ MCQ Quiz | Practice Set with Detailed Explanation
इस पोस्ट में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के टॉपिक राजस्थान की हवेलियाँ से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न दिए गए हैं। इनमें बादशाह हवेली अजमेर, पोद्दार की हवेली नवलगढ़ (झुंझुनू), ईसरदास मोदी की हवेली झुंझुनूं, बाफना हवेली जैसलमेर, नादिन ला प्रिन्स हवेली फतेहपुर (सीकर) आदि से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को व्याख्या सहित शामिल किया गया है।
ये MCQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, RAS, Patwar, Police, LDC, VDO, Fireman, Woman Superwiser, REET तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।
- Subject: राजस्थान की कला एवं संस्कृति
- Topic: राजस्थान की हवेलियाँ
- Last Updated:
- Content Type: MCQ Practice Set
✍️ Prepared & Reviewed by:
Rajputana Diary –
Rajasthan GK Faculty & Content Team
(Since 2021)
1. पटवों की हवेली कहाँ पर स्थित है?
- (A) जोधपुर
- (B) जैसलमेर
- (C) अलवर
- (D) ब्यावर
पटवों की हवेली जैसलमेर में स्थित है। इसे 19वीं शताब्दी में पटवा व्यापारियों ने बनवाया था। यह पांच अलग-अलग हवेलियों का समूह है, जिसमें पीली बलुआ पत्थर की नक्काशी अद्भुत है। इसे हवेलियों का समूह भी कहा जाता है और यह पर्यटकों के लिए खास आकर्षण है।
2. बादशाह हवेली कहाँ पर स्थित है?
- (A) अजमेर
- (B) भरतपुर
- (C) अलवर
- (D) करौली
बादशाह हवेली अजमेर में स्थित है। यह अजमेर की ऐतिहासिक धरोहरों में से एक है और अपनी स्थापत्य शैली के कारण पर्यटकों को आकर्षित करती है। अजमेर में कई हवेलियां और दरगाहें ऐतिहासिक महत्व रखती हैं।
3. राजस्थान में पर्यटकों का एक प्रमुख आकर्षण पोद्दार की हवेली कहाँ स्थित है?
- (A) महणसर
- (B) फतेहपुर
- (C) मण्डावा
- (D) नवलगढ़
पोद्दार की हवेली नवलगढ़ (झुंझुनू) में स्थित है। इसे भव्य भित्तिचित्रों और शेखावाटी शैली की चित्रकारी के लिए जाना जाता है। नवलगढ़ को हवेलियों का नगर भी कहा जाता है।
4. निम्न में से कौनसी हवेली बिसाऊ में स्थित नहीं है?
- (A) सेठ जयदयाल केडिया की हवेली
- (B) नाथुराम पोद्दार की हवेली
- (C) सीताराम सिगतिया की हवेली
- (D) ईसरदास मोदी की हवेली
ईसरदास मोदी की हवेली झुंझुनूं में स्थित है। यह हवेली अपनी 100 से अधिक खिड़कियों के लिए प्रसिद्ध है। जबकि अन्य तीन हवेलियां (केडिया, पोद्दार और सिगतिया) बिसाऊ में पाई जाती हैं।
5. निम्न में से कौनसी हवेली जैसलमेर में स्थित नहीं है?
- (A) नथमल की हवेली
- (B) सालिमसिंह की हवेली
- (C) पटवों की हवेली
- (D) बाफना हवेली
बाफना हवेली जैसलमेर में नहीं, बल्कि उदयपुर में स्थित है। वहीं नथमल की हवेली, सालिमसिंह की हवेली और पटवों की हवेली जैसलमेर की प्रसिद्ध हवेलियां हैं, जो अपनी पीली बलुआ पत्थर की नक्काशी के लिए जानी जाती हैं।
6. नादिन ला प्रिन्स हवेली कहाँ पर स्थित है?
- (A) लक्ष्मणगढ़ (सीकर)
- (B) श्रीमाधोपुर (सीकर)
- (C) फतेहपुर (सीकर)
- (D) रामगढ़ (सीकर)
नादिन ला प्रिन्स हवेली फतेहपुर (सीकर) में स्थित है। यह हवेली फ्रांस की कलाकार नादिन ला प्रिन्स द्वारा खरीदी और संरक्षित की गई थी। वर्तमान में यह हवेली एक हेरिटेज आर्ट गैलरी के रूप में प्रसिद्ध है।
7. पंसारी हवेली कहाँ पर स्थित है?
- (A) लक्ष्मणगढ़ (सीकर)
- (B) श्रीमाधोपुर (सीकर)
- (C) सीकर
- (D) रामगढ़ (सीकर)
पंसारी हवेली श्रीमाधोपुर (सीकर) में स्थित है। यह हवेली अपनी पारंपरिक राजस्थानी चित्रकला और भित्तिचित्रों के लिए जानी जाती है। शेखावाटी क्षेत्र की हवेलियां राजस्थान की सांस्कृतिक धरोहर को दर्शाती हैं।
8. केसरी सिंह बारहठ की हवेली कहाँ पर स्थित है?
- (A) शाहपुरा (भीलवाड़ा)
- (B) डीग
- (C) सलूम्बर
- (D) कैथून (कोटा)
क्रांतिकारी केसरी सिंह बारहठ की हवेली शाहपुरा (भीलवाड़ा) में स्थित है। यह हवेली स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास से जुड़ी हुई है। केसरी सिंह बारहठ ने कुंजलता जैसी रचना लिखकर युवाओं को देशभक्ति और बलिदान के लिए प्रेरित किया था।
9. बागोर की हवेली कहाँ स्थित है?
- (A) जैसलमेर
- (B) चित्तौड़गढ़
- (C) भीलवाड़ा
- (D) उदयपुर
बागोर की हवेली उदयपुर में स्थित है। यह हवेली पिचोला झील के किनारे बनी है। इसके एक हिस्से में पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्रसंचालित होता है, जहाँ नृत्य, संगीत और कला से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
10. नाहटों की हवेली कहाँ पर स्थित है?
- (A) सरदारशहर (चुरू)
- (B) मंडावा (झुंझुनूं)
- (C) रामगढ़ (सीकर)
- (D) करौली
नाहटों की हवेली सरदारशहर (चुरू) में स्थित है। यह हवेली शेखावाटी की भित्तिचित्र परंपरा का एक उत्कृष्ट उदाहरण है और स्थापत्य की दृष्टि से अत्यंत समृद्ध है।
11. डुंडलोद किसके लिए प्रसिद्ध है?
- (A) पुरातात्विक स्थल के लिए
- (B) आध्यात्मिक एवं धार्मिक स्थल के लिए
- (C) सूफी संत की दरगाह के लिए
- (D) हवेलियों एवं परम्परागत सुन्दर इमारतों के लिए
डुंडलोद (झुंझुनू) शेखावाटी क्षेत्र का हिस्सा है और अपनी कलात्मक हवेलियों और पारंपरिक इमारतों के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ गोयनका हवेली विशेष आकर्षण का केंद्र है, जो पर्यटकों को राजस्थान की चित्रकारी और स्थापत्य परंपरा से परिचित कराती है।
12. बच्छावतों, रामपुरिया, गुलेच्छा, सेठिया की हवेलियां राजस्थान में कहाँ स्थित है?
- (A) जैसलमेर
- (B) सीकर
- (C) जोधपुर
- (D) बीकानेर
ये सभी हवेलियां बीकानेर में स्थित हैं। बच्छावतों की हवेली 1593 ई. में कर्णसिंह द्वारा लाल पत्थरों से निर्मित की गई और यह बीकानेर की सबसे पुरानी हवेली मानी जाती है। रामपुरिया हवेली अपनी मुगल, हिन्दू और यूरोपीय कला के मिश्रण के लिए प्रसिद्ध है। वहीं गुलेच्छा, सेठिया और मूंदड़ा हवेलियां भी बीकानेर की सांस्कृतिक धरोहर हैं।
13. रामनाथ गोयनका की हवेली कहाँ पर स्थित है?
- (A) बिसाऊ
- (B) चिड़ावा
- (C) मंडावा
- (D) महनसर
रामनाथ गोयनका की हवेली मंडावा में स्थित है। मंडावा शेखावाटी क्षेत्र का हिस्सा है, जो अपनी हवेलियों और भित्तिचित्रों के लिए प्रसिद्ध है। यहां बनी हवेलियों को अक्सर ओपन आर्ट गैलरी कहा जाता है।
14. टीबड़ेवालों की हवेली कहाँ पर स्थित है?
- (A) झुंझुनूं
- (B) नवलगढ़
- (C) मंडावा
- (D) मुकुन्दगढ़
टीबड़ेवालों की हवेली झुंझुनूं में स्थित है। यह अपनी सुंदर भित्तिचित्रों और पारंपरिक स्थापत्य कला के लिए जानी जाती है। शेखावाटी क्षेत्र की हवेलियां राजस्थान की चित्रकला और स्थापत्य की धरोहर मानी जाती हैं।
15. भामाशाह की हवेली कहाँ पर स्थित है?
- (A) चितौड़गढ़
- (B) जैसलमेर
- (C) डीग
- (D) पाली
भामाशाह की हवेली चित्तौड़गढ़ में स्थित है। भामाशाह महाराणा प्रताप के सेनापति और सहयोगी थे, जिन्होंने अपनी सम्पत्ति मेवाड़ की स्वतंत्रता संग्राम के लिए अर्पित की थी। उनकी हवेली ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है।
16. रत्नाकर भट्ट पुण्डरिक की हवेली स्थित है?
- (A) उदयपुर
- (B) बीकानेर
- (C) जयपुर
- (D) जोधपुर
रत्नाकर भट्ट पुण्डरिक की हवेली जयपुर में स्थित है। यह हवेली राजस्थानी कला और स्थापत्य का सुंदर नमूना है, जो स्थानीय इतिहास और संस्कृति से जुड़ी है।
17. जोधपुर जिले में कौनसी हवेली स्थित नहीं है?
- (A) पच्चीसा हवेली
- (B) पाल हवेली
- (C) बच्छावतों की हवेली
- (D) बड़े मियां की हवेली
बच्छावतों की हवेली जोधपुर में नहीं बल्कि बीकानेर में स्थित है।
18. निम्न में से बीकानेर में कौनसी हवेली स्थित नहीं है?
- (A) सेठ चांदमल ढुड्डा की हवेली
- (B) मूंदड़ा की हवेली
- (C) सेठिया की हवेली
- (D) मालजी का कमरा
मालजी का कमरा बीकानेर में नहीं बल्कि चुरू में स्थित है। इसे मालजी कोठारी ने बनवाया था।
19. निम्नलिखित में से असत्य कथन की पहचान कीजिए –
- (A) मोहता की हवेली बीकानेर में स्थित है।
- (B) ताराचंद रूईया की हवेली रामगढ़ (सीकर) में स्थित है।
- (C) सुनहरी कोठी टोंक में स्थित है।
- (D) बड़े मियां की हवेली अजमेर में स्थित है।
बड़े मियां की हवेली अजमेर में नहीं बल्कि जोधपुर में स्थित है।
20. गोयनका डबल हवेली कहाँ पर स्थित है?
- (A) फतेहपुर (सीकर)
- (B) नवलगढ़ (झुंझुनूं)
- (C) मंडावा (झुंझुनूं)
- (D) चुरू
गोयनका डबल हवेली फतेहपुर (सीकर) में स्थित है। यह हवेली अपनी सुंदर भित्तिचित्रों और स्थापत्य कला के लिए प्रसिद्ध है।
21. सूर्यमल्ल मिश्रण की हवेली कहाँ पर स्थित है?
- (A) कोटा
- (B) बूंदी
- (C) उदयपुर
- (D) सलूम्बर
सूर्यमल्ल मिश्रण की हवेली बूंदी में स्थित है। सूर्यमल्ल मिश्रण बूंदी रियासत के प्रसिद्ध कवि और साहित्यकार थे। यह हवेली उनके ऐतिहासिक महत्व को दर्शाती है।
22. घनश्यामदास पौद्दार की हवेली कहाँ पर स्थित है?
- (A) जयपुर
- (B) नवलगढ़ (झुंझुनूं)
- (C) फतेहपुर (सीकर)
- (D) रामगढ़ (सीकर)
घनश्यामदास पौद्दार की हवेली नवलगढ़ (झुंझुनूं) में स्थित है। नवलगढ़ शेखावाटी क्षेत्र का केंद्र है और यहाँ की हवेलियां अपनी भित्तिचित्र कला के लिए प्रसिद्ध हैं।
23. डालमिया की हवेली कहाँ पर स्थित है?
- (A) बिसाऊ (झुंझुनूं)
- (B) चिड़ावा (झुंझुनूं)
- (C) मंडावा (झुंझुनूं)
- (D) महनसर (झुंझुनूं)
डालमिया की हवेली चिड़ावा (झुंझुनूं) में स्थित है। यह हवेली शेखावाटी क्षेत्र की प्रमुख धरोहरों में गिनी जाती है।
24. राजस्थान का कौनसा शहर 'हवेलियों की नगरी' कहलाता है?
- (A) जैसलमेर
- (B) बीकानेर
- (C) बालोतरा
- (D) जोधपुर
जैसलमेर को हवेलियों की नगरी कहा जाता है क्योंकि यहाँ पटवों की हवेली, नथमल की हवेली, सालिम सिंह की हवेली जैसी ऐतिहासिक हवेलियां स्थित हैं।
25. रामपुरियों की हवेली कहाँ पर स्थित है?
- (A) नागौर
- (B) जैसलमेर
- (C) बीकानेर
- (D) जोधपुर
रामपुरिया हवेली बीकानेर में स्थित है। इसके स्थापत्य में मुगल, हिन्दू और यूरोपीय कला का अद्भुत समन्वय देखने को मिलता है।
26. सोने-चाँदी की हवेली कहाँ पर स्थित है?
- (A) झुंझुनूं
- (B) नवलगढ़
- (C) मंडावा
- (D) महनसर
सोने-चाँदी की हवेली महनसर (झुंझुनूं) में स्थित है। यह अपनी सोने और चाँदी की नक्काशी के लिए प्रसिद्ध है।
27. पोद्दार हवेली कहाँ पर स्थित है?
- (A) नवलगढ़ (झुंझुनूं)
- (B) बिसाऊ (झुंझुनूं)
- (C) मंडावा (झुंझुनूं)
- (D) मुकुन्दगढ़ (झुंझुनूं)
पोद्दार हवेली नवलगढ़ (झुंझुनूं) में स्थित है। यह हवेली अपनी भित्तिचित्रों और स्थापत्य कला के कारण विशेष पहचान रखती है।
28. राजस्थान का कौनसा शहर 'हजार हवेलियों की नगरी' कहलाता है?
- (A) जैसलमेर
- (B) उदयपुर
- (C) बीकानेर
- (D) जालौर
बीकानेर को हजार हवेलियों की नगरी कहा जाता है क्योंकि यहाँ विभिन्न कालखंडों में अनेक भव्य हवेलियों का निर्माण हुआ।
29. बागोर की हवेली का निर्माण किसने करवाया था?
- (A) मोहनसिंह मेहता
- (B) अमरचंद बड़वा
- (C) उदयसिंह
- (D) जगतसिंह द्वितीय
बागोर की हवेली का निर्माण मेवाड़ के प्रधानमंत्री अमरचंद बड़वा ने करवाया था। यह पिछोला झील के किनारे गणगौर घाट पर स्थित है और इसमें 138 कमरे व बरामदे बने हुए हैं।
30. झाला जालिम सिंह की हवेली (झाला हवेली) कहाँ पर स्थित है?
- (A) बूंदी
- (B) सवाई माधोपुर
- (C) अलवर
- (D) कोटा
झाला जालिम सिंह की हवेली कोटा में स्थित है। यह कोटा की ऐतिहासिक धरोहरों में से एक है।
31. नथमल की हवेली कहाँ पर स्थित है?
- (A) जोधपुर
- (B) जैसलमेर
- (C) बीकानेर
- (D) अजमेर
नथमल की हवेली जैसलमेर में स्थित है। इसे नथमल मेहता ने बनवाया था और इसकी नक्काशी अद्वितीय है।
32. नाथुराम पोद्दार की हवेली कहाँ पर स्थित है?
- (A) बिसाऊ
- (B) नवलगढ़
- (C) मंडावा
- (D) महनसर
नाथुराम पोद्दार की हवेली बिसाऊ (झुंझुनूं) में स्थित है। यह हवेली शेखावाटी क्षेत्र की कला और स्थापत्य का प्रतिनिधित्व करती है।
33. रामदेव चोखाणी हवेली कहाँ पर स्थित है?
- (A) मण्डावा (झुंझुनूं)
- (B) पिलानी (झुंझुनूं)
- (C) खेतड़ी (झुंझुनूं)
- (D) डूंडलोद (झुंझुनूं)
रामदेव चोखाणी हवेली मण्डावा (झुंझुनूं) में स्थित है। मंडावा शेखावाटी क्षेत्र का केंद्र है, जहाँ भित्तिचित्रों से सजी हवेलियां राजस्थान की सांस्कृतिक धरोहर का प्रतिनिधित्व करती हैं।
34. किस हवेली की एक कलात्मक खिड़की पर 1 जनवरी, 2017 को 25 रुपये का डाकटिकट जारी हो चुका है?
- (A) भामाशाह की हवेली
- (B) बागोर हवेली
- (C) रामपुरिया की हवेली
- (D) नाहटो की हवेली
बागोर हवेली (उदयपुर) की एक कलात्मक खिड़की पर 1 जनवरी 2017 को 25 रुपये का डाक टिकट जारी किया गया था। यह उदयपुर की ऐतिहासिक धरोहर और कला की अद्वितीयता का प्रतीक है।
35. सागरमल लाड़िया की हवेली स्थित है?
- (A) महनसर
- (B) रामगढ़
- (C) मंडावा
- (D) नवलगढ़
सागरमल लाड़िया की हवेली मंडावा में स्थित है। यह हवेली शेखावाटी क्षेत्र की कलात्मक भित्तिचित्रों और स्थापत्य कला का अनूठा उदाहरण है।
36. निम्न में से कौनसी हवेली में पगड़ियों का संग्रहालय संचालित है?
- (A) बड़े मियाँ की हवेली
- (B) बागोर की हवेली
- (C) बादशाह की हवेली
- (D) बाफना की हवेली
बागोर की हवेली (उदयपुर) में पगड़ियों का संग्रहालय संचालित है। यहाँ राजस्थान की विभिन्न शैलियों और परंपराओं की पगड़ियों का अद्भुत संग्रह देखने को मिलता है।
37. अमरचन्द कोचर की हवेली कहाँ पर स्थित है?
- (A) श्रीमाधोपुर
- (B) फतेहपुर
- (C) चिड़ावा
- (D) फलौदी
अमरचन्द कोचर की हवेली फलौदी में स्थित है। यह हवेली राजस्थान की पारंपरिक स्थापत्य कला और भित्तिचित्रों का सुंदर उदाहरण है।
38. कौनसे क्षेत्र की हवेलियाँ भित्ति चित्रों के लिए प्रसिद्ध हैं?
- (A) शेखावाटी
- (B) मारवाड़
- (C) मेवात
- (D) मेवाड़
शेखावाटी क्षेत्र (सीकर, झुंझुनूं, चुरू) की हवेलियां अपने भित्ति चित्रों के लिए प्रसिद्ध हैं। इन चित्रों में पौराणिक कथाएं, लोकजीवन और ऐतिहासिक घटनाओं का चित्रण मिलता है, जिससे यह क्षेत्र ओपन आर्ट गैलरी कहलाता है।
39. कौनसी हवेली में सिंध, भारत, मुगल व यहूदी स्थापत्य कला का अद्भुत संगम देखने को मिलता है?
- (A) बड़े मियाँ की हवेली
- (B) सालिम सिंह की हवेली
- (C) पटवों की हवेली
- (D) नथमल की हवेली
पटवों की हवेली (जैसलमेर) में भारत, मुगल और यहूदी स्थापत्य कला का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। यह हवेली राजस्थान की सबसे आकर्षक इमारतों में से एक है, जो अपनी अनोखी शैली और भित्तिचित्रों के लिए प्रसिद्ध है।
40. बड़े देवता की हवेली स्थित है?
- (A) झालावाड़
- (B) कोटा
- (C) बूंदी
- (D) बारां
बड़े देवता की हवेली कोटा में स्थित है। यह हवेली कोटा की ऐतिहासिक धरोहरों में से एक है और स्थापत्य कला का बेहतरीन नमूना है।
41. कौनसी हवेली जैसलमेर की सबसे बड़ी हवेली मानी जाती है?
- (A) बड़े मियाँ की हवेली
- (B) सालिम सिंह की हवेली
- (C) पटवों की हवेली
- (D) नथमल की हवेली
पटवों की हवेली जैसलमेर की सबसे बड़ी हवेली मानी जाती है। इसका निर्माण व्यवसायी गुमानचंद पटवा ने अपने 5 पुत्रों के लिए 1805 ई. में करवाया था। यह हवेली 5 मंजिला है और अपनी भव्यता तथा शिल्पकला के लिए प्रसिद्ध है।
42. बच्छावतों की हवेली कहाँ पर स्थित है?
- (A) चुरू
- (B) बीकानेर
- (C) सीकर
- (D) जयपुर
बच्छावतों की हवेली बीकानेर में स्थित है। इसे कर्णसिंह बच्छावत ने 1593 ई. में लाल पत्थरों से बनवाया था। यह बीकानेर की सबसे पुरानी हवेली मानी जाती है और स्थापत्य कला का उत्कृष्ट उदाहरण है।
43. सुराणाओं की हवेली, जिसमें 1100 खिड़की-दरवाजे लगे हैं, जिसे 'सुराणाओं का हवामहल' भी कहते हैं, कहाँ पर स्थित है?
- (A) सीकर
- (B) चुरू
- (C) झुंझुनूं
- (D) जयपुर
सुराणाओं की हवेली चुरू में स्थित है। इसमें लगभग 1100 खिड़की-दरवाजे हैं, इसीलिए इसे सुराणाओं का हवामहल कहा जाता है। यह हवेली स्थापत्य की दृष्टि से बेहद खास है।
44. कठपुतलियों का संग्रहालय किस हवेली में संचालित है?
- (A) बागोर की हवेली
- (B) बादशाह की हवेली
- (C) सालिम सिंह की हवेली
- (D) नथमल की हवेली
बागोर की हवेली (उदयपुर) में कठपुतलियों का संग्रहालय संचालित है। यहाँ राजस्थान की पारंपरिक कठपुतली कला का शानदार प्रदर्शन किया जाता है, जो पर्यटकों के लिए बड़ा आकर्षण है।
45. खेमका सेठों की हवेली कहाँ स्थित है?
- (A) मंडावा (झुंझुनूं)
- (B) चिड़ावा (झुंझुनूं)
- (C) फतेहपुर (सीकर)
- (D) रामगढ़ (सीकर)
खेमका सेठों की हवेली रामगढ़ (सीकर) में स्थित है। यह हवेली अपनी सुंदर स्थापत्य कला और भित्तिचित्रों के लिए प्रसिद्ध है। शेखावाटी क्षेत्र की यह हवेली राजस्थान की सांस्कृतिक धरोहर को दर्शाती है।
46. दानचंद चोपड़ा की हवेली कहाँ पर स्थित है?
- (A) नवलगढ़ (झुंझुनूं)
- (B) श्रीमाधोपुर (सीकर)
- (C) सुजानगढ़ (चुरू)
- (D) मंडावा (झुंझुनूं)
दानचंद चोपड़ा की हवेली सुजानगढ़ (चुरू) में स्थित है। यह हवेली शेखावाटी क्षेत्र की प्रमुख हवेलियों में गिनी जाती है और अपनी पारंपरिक कलात्मकता के लिए प्रसिद्ध है।
47. जयमल व पत्ता की हवेलियाँ कहाँ पर स्थित हैं?
- (A) उदयपुर
- (B) चित्तौड़गढ़
- (C) बीकानेर
- (D) जोधपुर
जयमल और पत्ता की हवेलियां चित्तौड़गढ़ में स्थित हैं। ये राजस्थान की वीरता और ऐतिहासिक धरोहर से जुड़ी हैं तथा चित्तौड़गढ़ किले के आसपास के महत्वपूर्ण स्मारकों में शामिल हैं।
48. सालिम सिंह की हवेली कहाँ स्थित है?
- (A) बीकानेर
- (B) जैसलमेर
- (C) जोधपुर
- (D) चित्तौड़गढ़
सालिम सिंह की हवेली जैसलमेर में स्थित है। इसे नौखण्डी हवेली भी कहा जाता है क्योंकि इसकी 7 मंजिलें पत्थर से बनी थीं और 2 मंजिलें लकड़ी से, जिन्हें बाद में हटा दिया गया। इसकी छत मोर के आकार की बनावट लिए हुए है।
49. मोहता हवेली, डागा हवेली व कोठारी हवेली किस शहर में स्थित हैं?
- (A) चुरू
- (B) जोधपुर
- (C) सीकर
- (D) बीकानेर
मोहता हवेली, डागा हवेली और कोठारी हवेली सभी बीकानेर में स्थित हैं। ये हवेलियां लाल पत्थरों से बनी भव्य इमारतें हैं और बीकानेर की स्थापत्य कला का उत्कृष्ट उदाहरण हैं।
50. कन्हैयालाल बागला की हवेली कहाँ पर स्थित है?
- (A) फलौदी
- (B) चुरू
- (C) झुंझुनूं
- (D) सीकर
कन्हैयालाल बागला की हवेली चुरू में स्थित है। यह हवेली अपनी भित्तिचित्रों और स्थापत्य कला के लिए प्रसिद्ध है और शेखावाटी क्षेत्र की प्रमुख हवेलियों में गिनी जाती है।
51. वह हवेली, जो 'नौखण्डी हवेली' कहलाती है, जिसकी 7 मंजिल पत्थर से व ऊपर की 2 मंजिल लकड़ी से बनी थी, अब हटाई जा चुकी हैं – उक्त हवेली कौनसी है?
- (A) बागोर की हवेली
- (B) बादशाह की हवेली
- (C) सालिम सिंह की हवेली
- (D) नथमल की हवेली
सालिम सिंह की हवेली को नौखण्डी हवेली कहा जाता है। इसमें 7 मंजिल पत्थर की और 2 मंजिल लकड़ी की बनाई गई थीं। लकड़ी की दोनों मंजिलें अब नहीं हैं। यह जैसलमेर की सबसे आकर्षक हवेलियों में से एक है।
52. आल्हा काबरा की हवेली कहाँ स्थित है?
- (A) चित्तौड़गढ़
- (B) उदयपुर
- (C) सिरोही
- (D) जालौर
आल्हा काबरा की हवेली चित्तौड़गढ़ में स्थित है। यह हवेली अपनी पारंपरिक राजस्थानी स्थापत्य शैली के लिए जानी जाती है।
53. गौरीलाल बियाणी की हवेली कहाँ पर स्थित है?
- (A) चुरू
- (B) झुंझुनूं
- (C) सीकर
- (D) बीकानेर
गौरीलाल बियाणी की हवेली सीकर में स्थित है। यह हवेली शेखावाटी क्षेत्र की कला और स्थापत्य का उत्कृष्ट उदाहरण है।
54. मोहनसिंह की हवेली कहाँ स्थित है?
- (A) बीकानेर
- (B) चित्तौड़गढ़
- (C) जोधपुर
- (D) उदयपुर
मोहनसिंह की हवेली उदयपुर में स्थित है। यह उदयपुर की स्थापत्य कला का प्रतीक है और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है।
55. केसरदेव कानोडिया की हवेली कहाँ स्थित है?
- (A) अलसीसर
- (B) मुकुन्दगढ़
- (C) लक्ष्मणगढ़
- (D) बिसाऊ
केसरदेव कानोडिया की हवेली मुकुन्दगढ़ में स्थित है। शेखावाटी क्षेत्र की यह हवेली अपनी कलात्मकता और ऐतिहासिक महत्व के कारण प्रसिद्ध है।
56. केडिया हवेली व राठी हवेली कहाँ पर स्थित हैं?
- (A) सुजानगढ़ (चुरू)
- (B) नवलगढ़ (झुंझुनूं)
- (C) लक्ष्मणगढ़ (सीकर)
- (D) जयपुर
केडिया हवेली और राठी हवेली दोनों लक्ष्मणगढ़ (सीकर) में स्थित हैं। यह हवेलियां शेखावाटी क्षेत्र की कलात्मक भित्तिचित्रों और स्थापत्य कला का अद्भुत उदाहरण हैं।
57. रामगोपाल पौद्दार की हवेली कहाँ स्थित है?
- (A) अनूपगढ़ (गंगानगर)
- (B) महनसर (झुंझुनूं)
- (C) आमेर (जयपुर)
- (D) रामगढ़ (सीकर)
रामगोपाल पौद्दार की हवेली रामगढ़ (सीकर) में स्थित है। यह हवेली अपनी सुंदर नक्काशी और स्थापत्य कला के लिए प्रसिद्ध है और शेखावाटी क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर का हिस्सा है।
58. निम्न में से झालाओं की हवेली कहाँ स्थित है?
- (A) बूंदी
- (B) कोटा
- (C) बारां
- (D) झालावाड़
झालाओं की हवेली बारां के शेरगढ़ दुर्ग में स्थित है। यह हवेली राजपूताना स्थापत्य का उत्कृष्ट उदाहरण है और झालाओं के शासनकाल की ऐतिहासिक धरोहर है।
59. रूपनिवास की हवेली किस स्थान पर स्थित है?
- (A) मंडावा
- (B) अलसीसर
- (C) नवलगढ़
- (D) चिड़ावा
रूपनिवास की हवेली नवलगढ़ में स्थित है। यह हवेली शेखावाटी की स्थापत्य कला और भित्तिचित्रों का सुंदर उदाहरण है।
60. विश्व की सबसे बड़ी पगड़ी किस हवेली में रखी गई है?
- (A) सालिमसिंह की हवेली
- (B) बागोर की हवेली
- (C) पटवों की हवेली
- (D) भामाशाह की हवेली
बागोर की हवेली (उदयपुर) में विश्व की सबसे बड़ी पगड़ी रखी गई है। यह हवेली अब एक संग्रहालय के रूप में भी प्रसिद्ध है।
61. दीवान साहब की हवेली कहाँ स्थित है?
- (A) कोटा
- (B) बारां
- (C) बूंदी
- (D) झालावाड़
दीवान साहब की हवेली कोटा में स्थित है। यह हवेली कोटा की ऐतिहासिक धरोहरों में से एक है और स्थापत्य की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।
62. पुरोहित जी की हवेली कहाँ स्थित है?
- (A) चित्तौड़गढ़
- (B) उदयपुर
- (C) प्रतापगढ़
- (D) कोटा
पुरोहित जी की हवेली चित्तौड़गढ़ में स्थित है। यह हवेली चित्तौड़गढ़ दुर्ग में तुलजा भवानी मंदिर के पास बनी हुई है और ऐतिहासिक महत्व रखती है।
63. सालिमसिंह की हवेली का निर्माण किसने करवाया?
- (A) नथमल मेहत्ता
- (B) सालिमसिंह
- (C) भूरे खाँ
- (D) महारावल बैरीसाल
सालिमसिंह की हवेली का निर्माण 1825 ई. में जैसलमेर के प्रधानमंत्री सालिम सिंह मेहता ने करवाया था। इसे नौखण्डी हवेली भी कहा जाता है और यह अपनी अनोखी छत की बनावट के लिए प्रसिद्ध है।
64. सोड़ों की हवेली कहाँ स्थित है?
- (A) जोधपुर
- (B) बीकानेर
- (C) जैसलमेर
- (D) जयपुर
सोड़ों की हवेली बीकानेर में स्थित है। यह हवेली बीकानेर की स्थापत्य कला और पारंपरिक राजस्थानी हवेलियों का उदाहरण है।
65. बड़े मियाँ की हवेली कहाँ पर स्थित है?
- (A) बीकानेर
- (B) जैसलमेर
- (C) जोधपुर
- (D) नागौर
बड़े मियाँ की हवेली जोधपुर में स्थित है। यह हवेली अपनी कला और स्थापत्य विशेषताओं के लिए प्रसिद्ध है और ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है।
66. निम्न में से राखी हवेली कहाँ स्थित है?
- (A) जोधपुर
- (B) उदयपुर
- (C) प्रतापगढ़
- (D) चित्तौड़गढ़
राखी हवेली प्रतापगढ़ में स्थित है। यह हवेली राजस्थान की पारंपरिक स्थापत्य कला का उदाहरण है और प्रतापगढ़ की ऐतिहासिक धरोहरों में शामिल है।
67. सेठ हीरालाल बनारसीलाल की हवेली कहाँ स्थित है?
- (A) बिसाऊ (झुंझुनूं)
- (B) मुकुन्दगढ़ (झुंझुनूं)
- (C) नवलगढ़ (झुंझुनूं)
- (D) मण्डावा (झुंझुनूं)
सेठ हीरालाल बनारसीलाल की हवेली नवलगढ़ (झुंझुनूं) में स्थित है। नवलगढ़ शेखावाटी क्षेत्र का प्रमुख स्थान है, जहाँ अनेक हवेलियां अपनी कलात्मक भित्तिचित्रों के लिए प्रसिद्ध हैं।
68. गुलेच्छा की हवेली निम्न में से कहाँ पर स्थित है?
- (A) जोधपुर
- (B) जयपुर
- (C) जैसलमेर
- (D) बीकानेर
गुलेच्छा की हवेली बीकानेर में स्थित है। बीकानेर की हवेलियां अपनी लाल बलुआ पत्थर की नक्काशी और अनोखी स्थापत्य कला के लिए प्रसिद्ध हैं।
69. बीकानेर की सबसे पुरानी हवेली मानी जाती है?
- (A) रामपुरिया की हवेली
- (B) डागा हवेली
- (C) बच्छावतों की हवेली
- (D) सेठिया हवेली
बच्छावतों की हवेली बीकानेर की सबसे पुरानी हवेली है। इसका निर्माण 1593 ई. में कर्णसिंह बच्छावत ने लाल पत्थरों से करवाया था।
70. ताराचंद रूईया की हवेली किस स्थान पर स्थित है?
- (A) मंडावा (झुंझुनूं)
- (B) रामगढ़ (सीकर)
- (C) लक्ष्मणगढ़ (सीकर)
- (D) श्रीमाधोपुर (सीकर)
ताराचंद रूईया की हवेली रामगढ़ (सीकर) में स्थित है। यह हवेली शेखावाटी की स्थापत्य परंपरा और कलात्मकता का उदाहरण है।
71. राजस्थान में सर्वाधिक हवेलियों का निर्माण किस क्षेत्र में हुआ है?
- (A) ढूंढाड़ क्षेत्र
- (B) मारवाड़ क्षेत्र
- (C) मेवाड़ क्षेत्र
- (D) शेखावाटी क्षेत्र
राजस्थान में सर्वाधिक हवेलियों का निर्माण शेखावाटी क्षेत्र (सीकर, चुरू, झुंझुनूं) में हुआ है। इस क्षेत्र को ओपन आर्ट गैलरी भी कहा जाता है क्योंकि यहाँ की हवेलियों पर बने भित्तिचित्र विश्वभर में प्रसिद्ध हैं।
72. नन्दलाल देवड़ा की हवेली कहाँ स्थित है?
- (A) लक्ष्मणगढ़
- (B) मंडावा
- (C) फतेहपुर
- (D) रामगढ़
नन्दलाल देवड़ा की हवेली फतेहपुर (सीकर) में स्थित है। फतेहपुर शेखावाटी क्षेत्र का प्रमुख नगर है जहाँ कई ऐतिहासिक हवेलियां मौजूद हैं।
73. सुराणाओं का हवामहल किसे कहा जाता है?
- (A) सुराणाओं की हवेली
- (B) मंत्रियों की मोटी हवेली
- (C) मालजी का कमरा
- (D) सेठिया की हवेली
सुराणाओं की हवेली को ही सुराणाओं का हवामहल कहा जाता है। इसमें लगभग 1100 खिड़की-दरवाजे हैं, जिसके कारण यह हवेली स्थापत्य की दृष्टि से अद्वितीय है।
74. रामविलास गोयनका की हवेली कहाँ स्थित है?
- (A) झुंझुनूं
- (B) सीकर
- (C) जयपुर
- (D) चुरू
रामविलास गोयनका की हवेली चुरू में स्थित है। चुरू शेखावाटी क्षेत्र का हिस्सा है और यहाँ की हवेलियां अपने सुंदर चित्रण और स्थापत्य के लिए प्रसिद्ध हैं।
75. दीवान आचार्य ईसरलाल जी की हवेली किस जिले में स्थित है?
- (A) जैसलमेर
- (B) बाड़मेर
- (C) जोधपुर
- (D) बीकानेर
दीवान आचार्य ईसरलाल जी की हवेली बीकानेर जिले में स्थित है। यह हवेली बीकानेर की ऐतिहासिक धरोहरों में से एक है और स्थापत्य कला का उत्कृष्ट उदाहरण है।
76. नथमल की हवेली के कारीगर कौन थे?
- (A) हाथी
- (B) लालू
- (C) चन्दर व तारा
- (D) लालू व हाथी
नथमल की हवेली के कारीगर भाई लालू और हाथी थे। दोनों ने हवेली के अलग-अलग हिस्से बनाए, जिसके कारण इसकी नक्काशी में अद्भुत विविधता देखने को मिलती है।
77. निम्न में से किस हवेली में कहीं भी शिल्प का दोहराव नहीं किया गया है?
- (A) नथमल की हवेली
- (B) सालिम सिंह की हवेली
- (C) सोढ़ों की हवेली
- (D) पटवों की हवेली
नथमल की हवेली (जैसलमेर) में कहीं भी शिल्प का दोहराव नहीं किया गया है। इसका निर्माण जैसलमेर के दीवान नथमल मेहता ने 1884-85 ई. में महारावल बैरीसाल के समय करवाया था।
78. निम्न में से कौनसी हवेली जयपुर में स्थित है?
- (A) बागोर की हवेली
- (B) नाटाणी की हवेली
- (C) बाफना की हवेली
- (D) भगतों की हवेली
नाटाणी की हवेली जयपुर में स्थित है। यह हवेली जयपुर की स्थापत्य परंपरा का हिस्सा है और ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है।
79. पच्चीसा हवेली कहाँ स्थित है?
- (A) जोधपुर
- (B) ब्यावर
- (C) सलूम्बर
- (D) डीडवाना
पच्चीसा हवेली डीडवाना (नागौर) में स्थित है। यह हवेली अपनी विशेष स्थापत्य कला और ऐतिहासिक महत्व के कारण प्रसिद्ध है।
80. लालचन्द ढड्डा की हवेली किस स्थान पर स्थित है?
- (A) तनोट
- (B) फलौदी
- (C) श्रीमाधोपुर
- (D) भीलवाड़ा
लालचन्द ढड्डा की हवेली फलौदी (जोधपुर) में स्थित है। यह हवेली पारंपरिक स्थापत्य कला और भित्तिचित्रों के लिए जानी जाती है।
Agar aapko kisi MCQ me doubt, correction ya suggestion lagta hai, to please is post ke comment section ki jagah humare YouTube channel par dedicated discussion video ke comment box me post link ke sath comment karein.
📝 Comment karne ka format:
• MCQ Post ka link
• Question number
• Short doubt / correction
✔ Link Copied
👉 Official Discussion Video:
Rajputana Diary YouTube Channel

About the Author
Mukesh Choudhary
Mukesh Choudhary को राजस्थान में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी एवं भर्ती परीक्षाओं के परीक्षा पैटर्न और प्रश्नों के स्वरूप की अच्छी समझ है। उनके मार्गदर्शन में यह अध्ययन सामग्री और MCQ content तैयार एवं review किया गया है। Read More...








