राजस्थान की हवेलियाँ PYQ Questions with Answers

राजस्थान की हवेलियाँ PYQ Quiz | Previous Year Questions with Answers

इस पोस्ट में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के टॉपिक राजस्थान की हवेलियाँ से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण PYQ प्रश्न दिए गए हैं।

ये PYQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, RAS, Patwar, Police, LDC, VDO, Fireman, REET तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जा चुके हैं, इसलिए आगामी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।

  • Subject: राजस्थान की कला एवं संस्कृति
  • Topic: राजस्थान की हवेलियाँ
  • Last Updated:
  • Content Type: Previous Year Questions (PYQ)
🔥 Latest Updated PYQ Questions for Exams

✍️ Prepared & Reviewed by:
Rajputana Diary – Rajasthan GK Faculty & Content Team (Since 2021)

Attempt 0
Wrong 0
Right 0
Marks 0/18

1. हवेली स्थापत्यकला के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 1. 'बच्छावतों की हवेली' बीकानेर में स्थित है। 2. 'पटवों की हवेली' जैसलमेर में स्थित है। 3. 'गौरीलाल बियानी की हवेली' टोंक में स्थित है। 4. 'सोने-चाँदी की हवेली' झुंझुनूं में स्थित है। नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:

📚 REET Mains [L-2] 2026
A 2,3,4
B 1,2,4
C 1. 2, 3
D 1. 3, 4
📖 व्याख्या
बच्छावतों की हवेलीः यह बीकानेर की सबसे पुरानी हवेलियों में से एक है, जिसका निर्माण कर्ण सिंह बच्छावत ने करवाया था।
पटवों की हवेलीः यह जैसलमेर में गुमानचंद पटवा द्वारा निर्मित पाँच हवेलियों का समूह है।
गौरीलाल बियानी की हवेलीः यह हवेली सीकर में स्थित है।
सोने-चाँदी की हवेलीः यह महनसर, झुंझुनूँ में स्थित है और भव्य चित्रकारी के लिए प्रसिद्ध है।

2. सोलहवीं सदी के के उत्तरार्द्ध में कर्ण सिंह बछावत द्वारा बनवाई गई प्रसिद्ध "बछावतों की हवेली" स्थित है-

📚 Reet Mains [L-1] 2026, पशु परिचर 2024, IV GRADE 2025
A बीकानेर में
B जैसलमेर में
C सीकर में
D नवलगढ़ में
📖 व्याख्या
बच्छावतों, रामपुरिया, गुलेच्छा, और सेठिया की प्रसिद्ध हवेलियाँ राजस्थान के बीकानेर शहर में स्थित हैं। इन हवेलियों में सबसे पुरानी हवेली बच्छावतों की हवेली है। इसका निर्माण 16 वीं सदी में करणसिंह बच्छावत ने करवाया थ।
रामपुरिया हवेली का निर्माण हजारीमल शिखरचंद रामपुरिया द्वारा किया गया था। ये हवेलियाँ अपनी अद्भुत वास्तुकला, बारीक नक्काशी, झरोखों और रंगीन चित्रकारी के लिए विख्यात हैं।

3. 66 झरोखों वाली पटवों की हवेली किस जिले में स्थित हैं?

📚 B.S.T.C (Pre.) 2017, IV GRADE 2025
A जैसलमेर
B कोटा
C बीकानेर
D राजसमंद
📖 व्याख्या
▶ जैसलमेर की 'पटवों की हवेली' (66 झराखों वाली) शहर की सबसे बड़ी और भव्य हवेली है, जिसका निर्माण 19वीं शताब्दी के प्रारंभ में प्रसिद्ध व्यापारी गुमान चंद पटवा ने अपने पाँच पुत्रों के लिए करवाया था। यह पाँच हवेलियों का एक समूह है जो अपनी बेजोड़ नक्काशी. पत्थर की जालियों और पीले बलुआ पत्थर के बारीक काम के लिए विश्व विख्यात है। इसे 'जैसलमेर की शान' भी कहा जाता है।

4. बड़ी शेखावटी हवेलियों में मवेशियों को रखे जाने वाली जगह को कहते हैं।

📚 Asst. Prof. 2024
A बैठक
B झरोखा
C पोल
D नोहरा
📖 व्याख्या
शेखावाटी की भव्य हवेलियों में. 'नोहरा' उस बाड़े या परिसर को कहा जाता था जहाँ मवेशियों को रखा जाता था। यह आमतौर पर हवेली के बाहरी हिस्से में या प्रवेश द्वार के पास स्थित होता था और इसका उपयोग गाय, भैंस जैसे पशुओं को रखने, उनके लिए चारा संग्रहीत करने और बैलगाड़ी जैसी गाड़ियाँ खड़ी करने के लिए किया जाता था।
Rajputana Diary Mahal aur Place MCQ

5. नाटाणियों की हवेली कहाँ पर स्थित है?

📚 CET (स्नातक स्तर) 2024
A झुंझुनूं
B चूरू
C जयपुर
D लक्ष्मणगढ़
📖 व्याख्या
नाटाणियों की हवेली का निर्माण मुख्यतः जयपुर के सेनापति हरगोविंद नाटाणी और उनके परिवार के लिए किया गया था। यह हवेली जयपुर में स्थित है। महाराजा ईश्वरीसिंह के समय हरगोविंद नाटाणी एक महत्त्वपूर्ण सेनापति थे।

6. महणसर' प्रसिद्ध है-

📚 CET (स्नातक स्तर) 2023
A सोने की चित्रकारी के लिए
B मुगलकालीन चित्रों की अधिकता के लिए
C 360 खिड़कियों की हवेली के लिए
D सती माता मन्दिर के लिए
📖 व्याख्या
झुन्झुनू जिले के महनसर कस्बे में स्थित सोने-चाँदी की हवेली अपनी अनुपम चित्रकारी और स्थापत्य कला के लिए विश्व प्रसिद्ध है। इस हवेली की आन्तरिक दीवारों पर सोने के पानी से अत्यंत सूक्ष्म और सुंदर चित्रांकन किया गया है, जो शेखावाटी की भित्ति चित्रकला का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है।

7. जैसलमेर की 'पटवों की हवेली' का निर्माण किसने करवाया था?

📚 Jr. Instructor 2015, B.S.T.C (Pre.) 2014, Agriculture Supervisor 2023, VDO (Mains) 2021
A जालिम सिंह पटवा
B नथमल पटवा
C कन्हैया लाल बांगला
D गुमान चंद पटवा
📖 व्याख्या

8. सालिम सिंह की हवेली और नथमल की हवेली ..……. में स्थित है।

📚 Pol. const. 2018, Housekeeper 2022, B.S.T.C (Pre.) 2023, ASST. A.O. 2011, RAS 2023
A बाड़मेर
B बीकानेर
C चितौड़गढ़
D जैसलमेर
📖 व्याख्या
सालिम सिंह की हवेली और नथमल की हवेली जैसलमेर में स्थित है। यह अपनी ऐतिहासिक इमारतों, हवेलियों और संस्कृति के लिए जाना जाता है। नथमल की हवेली का निर्माण जैसलमेर के दीवान नथमल ने 1885 में करवाया था। सलीम सिंह दीवान ने सलीम सिंह की हवेली का निर्माण करवाया था।
Today Deals

9. बड़े मियाँ, राखी और पाल हवेलियाँ कहाँ स्थित है ?

📚 HOSPITAL CARE TAKER 2023
A बीकानेर
B जैसलमेर
C जोधपुर
D झुन्झुनूं
📖 व्याख्या
▶ बड़े मियाँ की हवेली, राखी हवेली और पाल हवेली जोधपुर जिले में स्थित प्रसिद्ध हवेलियाँ हैं।
जोधपुर की अन्य प्रसिद्ध हवेलियाँः 1. पुष्य हवेली (एक ही नक्षत्र में बनी), 2. पोकरण हवेली, 3. पच्चीसा हवेली।

10. बच्छावतों, रामपुरिया, गुलेच्छा, सेठिया की हवेलियाँ राजस्थान में कहाँ स्थित हैं?

📚 JEN 2016, Librarian III-Gr. 2022
A जैसलमेर
B सीकर
C जोधपुर
D बीकानेर
📖 व्याख्या

11. राजस्थान का मण्डावा कस्बा पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र है, जो प्रसिद्ध है-

📚 B.S.T.C (Pre.) 2020
A सैन्य संग्रहालय के लिए
B मंदिर समूह के लिए
C राजप्रासादों के लिए
D चित्रित हवेलियों एवं भित्तिचित्रों के लिए
📖 व्याख्या
मंडावा अपनी चित्रित हवेलियों और भित्तिचित्रों के लिए प्रसिद्ध है। यह पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण है। यहाँ की हर्वेलियाँ गुलाब राय लाडिया हवेली, मोदी हवेली, कनीराम नरसिंहदास टिबरेवाला हवेली आदि है।

12. मंत्रियों की हवेली किस जिले में स्थित है?

📚 B.S.T.C (Pre.) 2019
A जैसलमेर
B सीकर
C चूरू
D झुंझुनूं
📖 व्याख्या
मंत्रियों की हवेली राजस्थान के चूरू जिले में स्थित है।
राजस्थान की कुछ और प्रसिद्ध हवेलियांः
लालचंद ढड्डा की हवेली, जोधपुर
पटवों की हवेली, जैसलमेर
पोद्दार हवेली, झुंझुनूँ
नवाब की हवेली, जयपुर
झाला हवेली, कोटा
बच्छावतों की हवेली, बीकानेर
नटनी हवेली, जयपुर
पंसारी की हवेली, श्री माधोपुर
Rajasthan GK

13. पटवों की हवेली' कहाँ स्थित है?

📚 salt inspector 2018, जेल प्रहरी 2017, Tax Asst. 2018, Veterinary Officer 2013, Pol. const. 2000, 2001, 2007, 2012
A उदयपुर
B जैसलमेर
C जोधपुर
D कोटा
📖 व्याख्या

14. पंसारी की हवेली कहाँ स्थित है ?

📚 जेल प्रहरी 2017
A श्री माधोपुर, सीकर
B मण्डावा, झुंझनूँ
C चूरू
D लक्ष्मणगढ, सीकर
📖 व्याख्या
▶ पंसारी की हवेली श्री माधोपुर में स्थित है। पंसारी की हवेली अपनी सुंदर भित्ति चित्रों जटिल नक्काशी और राजस्थानी स्थापत्य कला के लिए प्रसिद्ध है। यह हवेली पीले पत्थरों से बनी है।

15. राजस्थान में 'दानचन्द चौपड़ा की हवेली' कहाँ स्थित है ?

📚 VDO 2016
A बीकानेर
B सुजानगढ़
C खेतड़ी
D किशनगढ़
📖 व्याख्या
दानचंद चोपड़ा की हवेली, राजस्थान के चूरू जिले के सुजानगढ़ शहर में स्थित है। यह शेखावाटी क्षेत्र की प्रसिद्ध हवेलियों में से एक है और अपनी वास्तुकला तथा भित्ति चित्रों के लिए जानी जाती है।

16. इनमें से कौन सी एक जैसलमेर की हवेलियों में शामिल नहीं

📚 Α.Ο. 2016
A पटवों की हवेली
B थमल की हवेली
C सालम सिंह की हवेली
D भगत की हवेली
📖 व्याख्या
जैसलमेर अपनी नक्काशीदार पत्थर की हवेलियों के लिए विश्व प्रसिद्ध है। जबकि 'भगत की हवेली' मुख्य रूप से शेखावाटी क्षेत्र की हवेलियों की श्रेणी में आती है।
Wireless Keyboard/Bluetooth Keyboard

17. राजस्थान में प्रसिद्ध सोने और चाँदी की हवेली कहाँ स्थित है?

📚 Jr. Instructor 2015
A पोखरण (जैसलमेर)
B महनसर (झुन्झुन)
C बिसाऊ (झुन्झुनू)
D लक्ष्मणगढ़ (सीकर)
📖 व्याख्या

18. निम्नलिखित में से गलत युग्म को पहचानिए -

📚 PTI (III-Gr.) 2012
A सालिमसिंह की हवेली: जैसलमेर
B नथमल की हवेलीजोधपुर
C ब्रह्मा मंदिर पुष्कर
D मीरांबाई मंदिरचित्तौड़गढ़.
📖 व्याख्या
▶ नथमल की हवेली जैसलमेर में स्थित है. इस हवेली का निर्माण 19वीं शताब्दी में दो भाइयों. लालू और हाथी ने किया था। सालिम सिंह की हवेली जैसलमेर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। विश्व का एकमात्र प्रसिद्ध ब्रह्मा मंदिर पुष्कर, अजमेर में स्थित है। मीराबाई का मंदिर चित्तौड़गढ़ दुर्ग में कुंभश्याम मंदिर के पास स्थित है।
📱

Rajputana Diary App

Full MCQ, PYQ और Test Series देकर अपनी Rank Check करें। Rajasthan GK की बेहतर तैयारी के लिए Rajputana Diary App डाउनलोड करें।

📲 Download App
❓ Question / Doubt / Correction?

इस पोस्ट से सम्बंधित किसी प्रकार का doubt, correction या कोई सुझाव हो तो, Please इस पोस्ट के comment section की जगह हमारे YouTube channel पर दिए गए discussion वीडियो के कमेंट बॉक्स में पोस्ट लिंक के साथ comment करें।

📝 Comment करने का तरीका:
• Post link
• Question number
• Short Doubt / Correction / सुझाव

✔ Link Copied

👉 Official Discussion Video:
Rajputana Diary YouTube Channel
Mukesh Choudhary

About the Author

Mukesh Choudhary

Mukesh Choudhary को राजस्थान में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी एवं भर्ती परीक्षाओं के परीक्षा पैटर्न और प्रश्नों के स्वरूप की अच्छी समझ है। उनके मार्गदर्शन में यह अध्ययन सामग्री और MCQ content तैयार एवं review किया गया है। Read More...

📲 Telegram 💬 WhatsApp
Scroll to Top