राजस्थान की चित्रकला PYQ Questions with Answers

राजस्थान की चित्रकला PYQ Quiz | Previous Year Questions with Answers

इस पोस्ट में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के टॉपिक राजस्थान की चित्रकला से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण PYQ प्रश्न दिए गए हैं।

ये PYQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, RAS, Patwar, Police, LDC, VDO, Fireman, REET तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जा चुके हैं, इसलिए आगामी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।

  • Subject: राजस्थान की कला एवं संस्कृति
  • Topic: राजस्थान की चित्रकला
  • Last Updated:
  • Content Type: Previous Year Questions (PYQ)
🔥 Latest Updated PYQ Questions for Exams

✍️ Prepared & Reviewed by:
Rajputana Diary – Rajasthan GK Faculty & Content Team (Since 2021)

Attempt 0
Wrong 0
Right 0
Marks 0/50

1. सूची-I (चित्रकला शैली) को सूची-II (संबंधित चित्रकार /कलाकार) से सुमेलित कीजिए और सही कूट का चयन शैली कीजिए: i. किशनगढ़ - A. श्री किशन ii. बूंदी - B. लक्ष्मण iii. जयपुर - C. लाडलीवास iv. अलवर - D. जगमोहन

📚 1st grade 2026
A i-C. ii-A, iii-B, iv-D
B i-B, ii-C, iii-D, iv-A
C i-C. ii-D, iii-B, iv-A
D i-A, ii-B, iii-C, iv-D
📖 व्याख्या
किशनगढ़ शैली इस शैली के प्रमुख चित्रकारों में निहालचंद, अमीरचंद, नानकराम, सीताराम, बदन सिंह और लाड़लीदास शामिल हैं।, बूँदी शैली: इस शैली के प्रमुख चित्रकारों में सुरजन, अहमद अली, रामलाल, साधुराम और श्री किशन (श्रीकिशन) शामिल हैं। जयपुर शैली: इस शैली में साहिबराम, लालचंद, रामजीदास के अलावा लक्ष्मण, गोपाल, हुकमा, चिमना और शालिग्राम जैसे चित्रकारों ने योगदान दिया था। अलवर शैली: इस शैली के चित्रकारों में बलदेव, डालचंद, जमनादास, बक्साराम, नंदराम और जगमोहन शामिल हैं।

2. राजस्थान की 'पिछवाई' शैली की क्या विशेषताएँ हैं? (a) वैष्णव मंदिरों में राधा-कृष्ण एवं श्रीनाथजी के पीछे, श्रृंगार युक्त चित्र बनाये जाते हैं। (b) 'पिछवाई' सूती कपड़े पर एक ही आकार में बनाई जाती है। (c) कोटा, बूंदी, किशनगढ़ और नाथद्वारा में यह शैली विभिन्न प्रकार की शैलियों में बनायी जाती है। (d) इस्तेमाल किये जाने वाले मुख्य रंग हैं, हिंगलू, पियावड़ी, सफेदा, काजल, नील, हड़मच, अलक्तक, हराभाटा, सोने की स्याही, चाँदी के लिए कथिर।

📚 Deputy Commandant 2026
A केवल (A), (B)
B केवल (C). (D)
C केवल (A), (C), (D)
D सभी (A), (B), (C), (D)
📖 व्याख्या
पिछवाई कला नाथद्वारा (राजसमंद) की प्रसिद्ध चित्रकला शैली है। इसमें श्रीनाथजी की मूर्ति के पीछे कपड़े पर कृष्ण लीलाओं का चित्रण किया जाता है। यह शैली कोटा, बूंदी और किशनगढ़ जैसी अन्य शैलियों से भी प्रभावित रही है। इसमें प्राकृतिक रंगों जैसे हिंगलू, सफेदा और सोने-चाँदी की स्याही का प्रयोग होता है। हालांकि, कथन (B) गलत है क्योंकि पिछवाइयाँ अलग-अलग आकारों में बनाई जा सकती हैं, केवल एक निश्चित आकार में नहीं।

3. नीचे वो कथन विए गए हैं: एक अभिकथन A के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण R के रूप में: अभिकथन A: विभिन्न कलाओं के विकास के दृष्टिकोण से महाराणा कुम्भा का शासनकाल स्वर्ण युग माना जाता है। कारण R: उदय सिंह (1535-1572) के शासनकाल के चित्रों में, भागवत पुराण से 'पारिजात अवतरण' मेवाड़ के चित्रकार नानाराम की कृति है। उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:

📚 Lab Asst. 2026
A A सही है लेकिन R सही नहीं है।
B A सही नहीं है लेकिन R सही है।
C A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
D A और R दोनों सही हैं लेकिन R. A. की सही व्याख्या नहीं
📖 व्याख्या
महाराणा कुम्भा का काल स्थापत्य (32 दुर्गों का निर्माण) और साहित्य के विकास का स्वर्ण युग था। महाराणा उदय सिंह के समय 1540 में चित्रकार नानाराम ने 'पारिजात अवतरण' चित्रित किया, जो मेवाड़ शैली का महत्वपूर्ण ग्रंथ है। हालाँकि दोनों कथन ऐतिहासिक रूप से सत्य हैं, परंतु R. A का कारण नहीं है।

4. "ढोलामारू रा दूहा" राजस्थान की किस चित्रकला शाखा से संबंधित है?

📚 REET Mains [L-2] 2026
A मारवाड़ शाखा/शैली
B ढूंढाड़ शाखा/शैली
C कोटा शाखा/शैली
D अजमेर शाखा/शैली
📖 व्याख्या
ढोला-मारू' का प्रसंग राजस्थान के लोक साहित्य का एक प्रसिद्ध प्रेमाख्यान है, और इसका सर्वाधिक चित्रण मारवाड़ चित्रकला शैली, विशेषकर जोधपुर उपशैली में हुआ है। इस शैली में ढोला और मारू को ऊँट पर सवार चित्रित किया गया है।
Rajasthan GK Previous Year Questions

5. नाथद्वारा चित्रकला शैली के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-से सही है? 1. इस प्रकार की चित्रकला के उदाहरण चोखेलाव महल में देखे जा सकते हैं। 2. यह उदयपुर और ब्रज शैलियों का मिश्रण है। 3. नाथद्वारा शैली के प्रमुख चित्रकार बाबा रामचंद्र और नारायण हैं। 4. लघुचित्र भी नाथद्वारा चित्रकला शैली के मुख्य रूप हैं।

📚 REET Mains [L-2] 2026
A 2, 3 केवल
B 3,4 केवल
C 1,3 केवल
D 1, 2 केवल
📖 व्याख्या
कथन (2) और (3) सही हैं। नाथद्वारा शैली मेवाड़ (उदयपुर) चित्रकला की उपशैली है, लेकिन यह श्रीनाथजी की भक्ति से प्रभावित होने के कारण ब्रज शैली के तत्त्वों का सुंदर मिश्रण प्रस्तुत करती है। नारायण, चतुर्भुज, घासीराम और उदयराम इस शैली के प्रमुख चित्रकारों में से हैं, कुछ स्रोतों में रामचंद्र का भी उल्लेख मिलता है।
कथन (1) गलत है, क्योंकि चोखेलाव महल जोधपुर के मेहरानगढ़ दुर्ग में है और यह मारवाड़ चित्रकला शैली से संबंधित है।
कथन (4) गलत है, क्योंकि नाथद्वारा शैली का मुख्य और सबसे प्रसिद्ध रूप 'पिछवाई' है, जो मंदिर में मूर्ति के पीछे लगाए जाने वाले कपड़े के बड़े पर्दे होते हैं। लघुचित्र यहाँ की मुख्य विधा नहीं है।

6. नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक अभिकथन A के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण R के रूप में। अभिकथन A: झालावाड़ शैली को स्वतंत्र विद्या के रूप में स्थापित करने का श्रेय महाराव राम सिंह को दिया जाता है। कारण R: झालावाड़ के महलों की दीवारों पर श्रीनाथ जी, राधाकृष्ण लीला, रामलीला के चित्र झालावाड़ शैली के हैं। उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :

📚 REET Mains [L-2] 2026
A A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
B A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
C A सही है लेकिन R सही नहीं है।
D A सही नहीं है लेकिन R सही है।
📖 व्याख्या
अभिकथन (A) गलत है। झालावाड़ झार चित्रकला शैली को एक स्वतंत्र शैली के रूप में स्थापित करने का श्रेय महाराजा मदन सिंह को दिया जाता है, न कि महाराव राम सिंह को।
कारण (R) सही है। झालावाड़ शैली, जो कोटा शैली की एक उप-शैली है, पर वल्लभ संप्रदाय का प्रभाव दिखाई देता है, जिसके कारण यहाँ के चित्रों में श्रीनाथ जी और कृष्ण लीला के विषय प्रमुखता से चित्रित किए गए हैं।

7. कपड़े पर चित्र बनाकर लोक देवता की जीवन चरित्र प्रस्तुत किया जाता है यह कला कौनसी है ?

📚 JEN 2025, Economic Investigator 2018, REET Mains [L-1] 2026, CET स्नातक स्तर 2023, Asst. Prof. 2021, Agriculture Supervisor 2021, जेल प्रहरी 2017, 2025, पशु परिचर 2024
A फड़
B स्वांग
C रम्मत
D ख्याल
📖 व्याख्या
श्री लाल जोशी राजस्थान की प्रसिद्ध लोक कला 'फड़ चित्रण' के एक प्रमुख कलाकार थे। उनका संबंध भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा से है, जो फड़ चित्रण का प्रमुख केंद्र माना जाता है। फड़ चित्रण कपड़े पर लोक देवताओं, विशेषकर पाबूजी और देवनारायणजी की जीवन गाथाओं का चित्रांकन है। श्री लाल जोशी ने इस पारंपरिक कला को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई।

8. निम्नलिखित चित्रों को कालक्रमानुसार व्यवस्थित करें: (A) ढ़ोला - मारू (B) रागमाला चित्रावली (C) जंगली सुअर का शिकार (D) राजा पाबूजी का चित्र नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :

📚 REET Mains [L-1] 2026
A (B), (A), (C), (D)
B (D), (A), (B), (C)
C (C), (B), (A), (D)
D (A), (B), (D), (C)
📖 व्याख्या
रागमाला चित्रावलीः चावंड शैली में निसारदीन द्वारा चित्रित प्रसिद्ध 'रागमाला' (1605 ई.) मेवाड़ चित्रकला का प्रारंभिक और महत्त्वपूर्ण मील का पत्थर है। ढोला-मारूः ढोला-मारू के प्रसिद्ध चित्र मारवाड़ (जोधपुर) शैली में मुख्य रूप से 17वीं शताब्दी (लगभग 1810 के आसपास भी प्रसिद्ध प्रतियाँ बनीं) के दौरान अपनी परिपक्वता पर पहुँचे।, जंगली सुअर का शिकारः शिकार के दृश्य कोटा शैली की विशेषता हैं। यह चित्र मुख्य रूप से 18वीं शताब्दी के उत्तरार्ध (राजा उम्मेद सिंह के समय) का है, जब कोटा शैली अपने चरमोत्कर्ष पर थी। राजा पाबूजी का चित्रः पाबूजी की फड़ और उनके चित्र तुलनात्मक रूप से बाद के काल और लोक कला के प्रभाव में अधिक प्रचलित हुए, जो 19वीं शताब्दी के आसपास के कालक्रम में हैं।
Rajasthan GK

9. "गुलिस्तान" के सुलेखित और चित्रित खण्ड में सभी चित्र किन कलाकारों द्वारा बनाए गए थे? A. बलदेव B. गुलाम अली C. साहिबराम D. लालचंद नीचे विए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनेंः

📚 Reet Mains [L-2] 2026
A B और C
B C और D
C A और D
D A और B
📖 व्याख्या
"गुलिस्तान" शेख सादी की प्रसिद्ध कृति है। इसके एक महत्त्वपूर्ण चित्रित संस्करण को 1851 में अलवर के महाराजा विनय सिंह के शासनकाल में तैयार किया गया था। इस पांडुलिपि के सुलेखन और चित्रण का कार्य मुख्य रूप से बलदेव और गुलाम अली नामक कलाकारों ने किया था। यह पांडुलिपि अलवर चित्रकला शैली का एक उत्कृष्ट उदाहरण मानी जाती है। साहिबराम जयपुर शैली के और लालचंद किशनगढ़ शैली के प्रसिद्ध चित्रकार थे, उनका संबंध गुलिस्तान के इस संस्करण से नहीं है।

10. नीचे दो कथन विए गए हैं: एक अभिकथन A के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण R के रूप में; अभिकथन A: उस्ता परिवार के सदस्य बीकानेर चित्रकला शैली से संबंधित हैं तथा मुगल चित्रकला शैली में निपुण माने जाते थे। कारण R: यहाँ तक कि मुगल शासक जहाँगीर ने भी उस्ता कलाकारों को अपने दरबार में सम्मानजनक स्थान विया था। उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे विए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:

📚 Reet Mains [L-2] 2026
A A और R दोनों सही हैं, लेकिन A की सही व्याख्या नहीं है।
B A सही है लेकिन R सही नहीं है।
C A सही नहीं है लेकिन R सही है।
D A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
📖 व्याख्या
अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण 1. अभिकथन की व्याख्या करता है। उस्ता कला (ऊँट की खाल पर सुनहरी नक्काशी) बीकानेर चित्रकला शैली की एक अनूठी विशेषता है। उस्ता कलाकार मूल रूप से से मुगल दरबार से बीकानेर आए थे और वे मुगल शैली में पारंगत थे।
कारण (R) इस तथ्य की पुष्टि करता है कि मुगल शासक, विशेषकर जहाँगीर, जो कला के महान पारखी थे, इन कलाकारों को संरक्षण देते थे। इसी मुगल संरक्षण और प्रशिक्षण के कारण उस्ता कलाकार अपनी कला में इतने निपुण थे, जो बीकानेर शैली में परिलक्षित होता है।

11. नीचे दो कथन दिए गए हैं एक अभिकथन A के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण R के रूप में। अभिकथन A: राजा उम्मेद सिंह ने रंगमहल बनवाया, जो अपने भित्ति चित्रों के लिए विश्व-विख्यात है। कारण R: उनके शासनकाल में बूंदी शैली ने नवीन मोड़ लिया। वनस्पति और प्राणि विविधता, बहुरंगी बादल और झीलें संपूर्ण समृद्धि में निरुपित होना शुरू हो गई। उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:

📚 REET Mains [L-1] 2026, CET (स्नातक स्तर) 2023
A A और R. दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
B A सहीं है लेकिन R सही नहीं है।
C A सही नहीं है लेकिन R सही है।
D A और R दोनों सही हैं और R. A की सही व्याख्या है।
📖 व्याख्या
अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण अभिकथन की सटीक व्याख्या करता है। बूंदी के शासक महाराव उम्मेद सिंह के शासनकाल को बूंदी चित्रकला शैली का स्वर्णकाल माना जाता है। उन्होंने 'चित्रशाला' का निर्माण करवाया, जिसे 'रंगमहल' भी कहते हैं, जो अपने जीवंत और सुंदर भित्ति चित्रों के लिए विश्व प्रसिद्ध है (अभिकथन A)। उनके समय में बूंदी शैली ने एक नया मोड़ लिया, जिसमें प्रकृति, पशु-पक्षी, रंगीन बादलों और झीलों का चित्रण अपनी पूरी समृद्धि और सुंदरता के साथ किया जाने लगा (कारण R)।

12. 1260 का प्रतिदीप्त साहित्य (श्रावकप्रतिक्रमण सूत्रचूर्णि), जिसे तेज सिंह के शासनकाल में तैयार किया गया था, राजस्थानी चित्रकला की किस शाखा से संबंधित है?

📚 REET Mains [L-2] 2026, JEN 2016
A मेवाड़ शाखा
B मारवाड़ शाखा
C हाड़ौती शाखा
D ढूँढ़ाड़ शाखा
📖 व्याख्या
श्रावक प्रतिक्रमण सूत्र चूर्णी' मेवाड़ चित्रशैली का प्रथम ज्ञात चित्रित ग्रंथ है। इसका चित्रण 1260 विक्रमी संवत् (1203 ईस्वी) में मेवाड़ के गुहिल शासक रावल तेजसिंह के शासनकाल में हुआ था। इसे चित्रकार कमलचंद्र ने आहड़ (उदयपुर) में ताड़पत्र पर चित्रित किया था। हाड़ौती स्कूल के अंतर्गत कोटा शैली आती है, ढूँढाड़ स्कूल के अंतर्गत शेखावाटी शैली आती है, मारवाड़ स्कूल के अंतर्गत जैसलमेर शैली शामिल है, और मेवाड़ स्कूल के अंतर्गत चावंड शैली आती है।
Rajputana Diary Mahal aur Place MCQ

13. पिछवाई' किस चित्रकला शैली से सम्बन्धित है?

📚 Jr. Instructor 2018, B.S.T.C (Pre.) 2025, JEN 2025, REET Mains [L-2] 2026, Industry Inspector 2018
A किशनगढ़ शैली
B नाथद्वारा शैली
C अलवर शैली
D कोटा शैली
📖 व्याख्या
पिछवाई चित्रकला नाथद्वारा चित्रशैली की एक विशिष्ट विधा है। ये कपड़े पर बनाए गए बड़े आकार के चित्र होते हैं जिनमें भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं, विशेषकर श्रीनाथजी के स्वरूप से संबंधितप्रसंगों का चित्रण होता है। इन्हें श्रीनाथजी की मूर्ति के पीछे लगाया जाता है, इसीलिए इन्हें 'पिछवाई' (पीछे वाली) कहते हैं।

14. 18वीं शताब्दी में मीरबक्स द्वारा चित्रित "राम, सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान का चित्र", राजस्थानी चित्रकला की किस उपशैली से संबंधित था?

📚 Asst. Prof. 2025
A देवगढ़
B दुगारी
C उनियारा
D घाणेराव
📖 व्याख्या
चित्रकार मीरबक्स 18 वीं शताब्दी मुख्य रूप से जयपुर और बूंदी शैलियों के कलात्मक सम्मिश्रण से से विकसित हुई थी। मीरबक्स द्वारा निर्मित राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान का यह चित्र इस उपशैली का प्रमुख चित्र है। उनियारा वर्तमान में राजस्थान के टोंक जिले के अंतर्गत आता है।

15. निम्न में से बूँदी के किस शासक का श्रीनाथजी की सेवा करते हुए चित्रांकन बूँदी के महल में स्थित चित्रशाला में है?

📚 A.O. 2025, JEN 2020, JSA 2019
A राम सिंह
B छत्रशाल
C उम्मेद सिंह
D भाव सिंह
📖 व्याख्या
प्रसिद्ध 'चित्रशाला' बूँदी के तारागढ़ किले में स्थित है। इसका निर्माण बूंदी के शासक राव उम्मेद सिंह के शासनकाल में करवाया गया था। इसे "भित्ति चित्रों का स्वर्ग" भी कहा जाता है। इन चित्रों में शिकार, राग-रागिनी, राजसी जुलूस और कृष्ण लीला श्रीनाथसेवा जैसे विषयों का चित्रण किया गया है।

16. राजस्थान के निम्नलिखित में से कौन पद्म पुरस्कार विजेता लघु चित्रकला से जुड़े हैं?

📚 JEN 2025
A महेश सोनी
B राम किशोर छोपा
C श्री लाल जोशी
D तिलक गीताई
📖 व्याख्या
तिलक गीताईः ये राजस्थान के प्रसिद्ध कलाकार हैं, जिन्हें लघु चित्रकला (Miniature Painting) और थेवा कला के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म श्री मिल चुका है।
महेश सोनी थेवा कला, श्रीलाल जोशी फड़ कला, रामकिशोर छीपा बगरू प्रिंट से संबंधित हैं।
Rajputana Diary MCQ App

17. राजस्थान के प्रसिद्ध चित्रकार को पहचानिए, जो भारत के संविधान के मूल दस्तावेज़ में किए चित्रांकन के लिए जाने जाते हैं-

📚 B.S.T.C (Pre.) 2025
A रामगोपाल विजयवर्गीय
B नरोत्तम नारायण शर्मा
C कृपाल सिंह शेखावत
D श्रीलाल जोशी
📖 व्याख्या
भारतीय संविधान की मूल प्रति को सुशोभित करने का कार्य शांतिनिकेतन के कलाकारों ने नंदलाल बोस के नेतृत्व में किया था। इस टीम में राजस्थान के झुंझुनूं जिले के नरोत्तम नारायण शर्मा भी शामिल थे। रामगोपाल विजयवर्गीय एक प्रसिद्ध चित्रकार और लेखक थे। कृपाल सिंह शेखावत 'ब्लू पॉटरी' के कलाकार थे। श्रीलाल जोशी शाहपुरा की 'फड़ चित्रकला' के प्रमुख चितेरे थे।

18. किशनगढ़ शैली किस चित्रकला शैली की उपशैली है?

📚 B.S.T.C (Pre.) 2025
A मारवाड़
B मेवाड़
C ढूँढाड़
D हाड़ौती
📖 व्याख्या
किशनगढ़ शैली, जो अपनी प्रसिद्ध कृति 'बणी-ठणी' के लिए विश्वविख्यात है, मारवाड़ स्कूल ऑफ पेंटिंग की एक प्रमुख उपशैली है। इस शैली का स्वर्णकाल महाराजा सावंत सिंह (नागरीदास) के समय (18वीं सदी) में था। इसके प्रमुख चित्रकार निहालचंद थे। इस शैली की विशेषताएँ लंबी, पतली आकृतियाँ, नुकीली नाक और धनुषाकार भौंहें हैं।

19. सवाई जयसिंह के द्वारा चित्रकारों के लिए बनाये गये कारखाने क्या कहलाते थे?

📚 II-Gr. (Librarian) 2025
A ख्यालखाना
B मोदीखाना
C तोशाखाना
D सूरतखाना
📖 व्याख्या
आमेर (जयपुर) के शासक सवाई जयसिंह ने चित्रकला को प्रोत्साहित करने के लिए 36 कारखानों की स्थापना की थी, जिनमें से चित्रकारों के लिए बनाया गया कारखाना 'सूरतखाना' कहलाता था। यह एक कलात्मक विभाग था जहाँ चित्रकार चित्र बनाते और संग्रहीत करते थे। 'ख्यालखाना' संगीत और नृत्य से संबंधित था। 'मोदीखाना' रसद और खाद्य सामग्री के भंडारण का स्थान था।

20. कॉलम 1 में चित्र की शैली को कॉलम 11 में प्रसिद्ध चित्रकार से मिलान कीजिए। कॉलम 1 (चित्र की शैली) - कॉलम II (प्रसिद्ध चित्रकार) 1. बीकानेर शैली - a. श्रीधर अंधारे 2. बूँदी शैली - b. बाबा रामचन्द्र 3. नाथद्वारा शैली - c. अली राजा 4. देवगढ़ शैली - d. सुरजन निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनेंः

📚 Jr. Instructor 2025
A 1-c, 2-d, 3-b, 4-a
B 1-d, 2-c, 3-b, 4-a
C 1-d, 2-a, 3-b, 4-c
D 1-b, 2-c, 3-a, 4-d
📖 व्याख्या
1. बीकानेर शैलीः अली राजा और रुकनुद्दीन बीकानेर शैली के प्रसिद्ध चित्रकार थे।
2. बूँदी शैलीः सुरजन, अहमद अली, और रामलाल बूंदी चित्रकला शैली के प्रमुख कलाकार थे।
3. नाथद्वारा शैलीः बाबा रामचंद्र, नारायण, चतुर्भुज, और घासीराम इस शैली के प्रमुख चित्रकार थे।
4. देवगढ़ शैली: इस शैली को प्रकाश में लाने का श्रेय श्रीधर अंधारे को जाता है। बगता और कंवला यहाँ के प्रमुख चित्रकार थे।
Rajasthan GK Test Series

21. निम्नलिखित में से किस चित्रकला शैली पर मुगल प्रभाव नहीं है?

📚 Jr. Instructor 2025
A जयपुर शैली
B जैसलमेर शैली
C अलवर शैली
D आमेर शैली
📖 व्याख्या
जैसलमेर चित्रकला शैली राजस्थान की एक ऐसी अनूठी शैली है, जिस पर मुगल या बाहरी प्रभाव लगभग नगण्य रहा है। जैसलमेर की भौगोलिक स्थिति और अलग-थलग होने के कारण यह अपनी मौलिकता बनाए रखने में सफल रही। इसके विपरीत जयपुर, आमेर और अलवर शैलियों पर मुगलों के साथ निकट संबंधों के कारण मुगल स्थापत्य और चित्रण शैली का गहरा प्रभाव पड़ा।

22. मारवाड़ चित्रकला शैली की ठिकाणा कला के अंतर्गत निम्न में से क्या सम्मिलित नहीं है?

📚 Librarian (II-Gr.) 2025
A घाणेराव
B बनेड़ा
C रियाँ
D भिणाय
📖 व्याख्या
घाणेराव, रियाँ और भिणाय मारवाड़ चित्रकला शैली के अंतर्गत आने वाले प्रमुख ठिकाने (उप-शैलियाँ) हैं। बनेड़ा, मारवाड़ शैली का हिस्सा नहीं है; यह मेवाड़ चित्रकला शैली का एक प्रमुख ठिकाना था।

23. उस्ता अली रज़ा और उस्ताद हामिद रुकनुद्दीन को बीकानेर के कौन-से शासक मुगल दरबार से बीकानेर लाये थे?

📚 Jr. Instructor 2025
A महाराजा दलपतसिंह
B राव कल्याणमल
C महाराजा सूरसिंह
D महाराजा रायसिंह
📖 व्याख्या
बीकानेर के महाराजा रायसिंह अपनी सांस्कृतिक रुचि और दूरदर्शिता के लिए जाने जाते थे। उन्होंने ही मुगल दरबार से प्रसिद्ध चित्रकारों उस्ता अली रजा और उस्ताद हामिद रुकनुद्दीन को बीकानेर आमंत्रित किया था। इन कलाकारों के आगमन के साथ ही बीकानेर में 'ऊस्ता कला' और विशिष्ट बीकानेरी चित्रकला शैली की नींव पड़ी। रायसिंह ने चित्रकला को राज्याश्रय प्रदान किया। जिससे बीकानेर शैली में मुगल प्रभाव और स्थानीय राजस्थानी संस्कृति का सुंदर समन्वय देखने को मिलता है।

24. आमेर शैली, जयपुर शैली और शेखावाटी शैली की चित्रकला, राजस्थान के निम्नलिखित में से किस चित्रकला शैली से संबंधित हैं?

📚 4TH GRADE 2025
A ढूँढाड़ शैली
B मेवाड़ शैली
C मारवाड़ शैली
D हाड़ौती शैली
📖 व्याख्या
राजस्थानी चित्रकला को भौगोलिक आधार पर चार प्रमुख शैलियों (स्कूल) में बाँटा गया है। आमेर, जयपुर और शेखावाटी क्षेत्र ऐतिहासिक रूप से ढूंढाड़ प्रदेश का हिस्सा रहे हैं। इसलिए, इन क्षेत्रों में विकसित चित्रकला शैलियाँ 'ढूँढाड़ शैली' के अंतर्गत आती हैं।
Wireless Keyboard/Bluetooth Keyboard

25. कॉलम I में चित्रकारी को कॉलम II में चित्रकारी की शैली से मिलान कीजिए। कॉलम 1 (चित्रकारी) - कॉलम II (चित्रकारी की शैली) 1. भागवत पुराण का 'पारिजात अवतरण' - A. जोधपुर 2. 'अजारा की ओबरी' (वॉल पेंटिंग) - B. बीकानेर 3. ‘खेलाव महल’ - C. जैसलमेर 4. 'उस्ता कला' - D. मेवाड़ 5. 'मूमल' - E. देवगढ़ निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें:

📚 Jr. Instructor 2025
A 1-C, 2-D, 3-E. 4-A, 5-B
B 1-A, 2-B. 3-C. 4-D, 5-E
C 1-E, 2-B, 3-D, 4-C, 5-A
D 1-D. 2-E, 3-A. 4-B, 5-C
📖 व्याख्या
राजस्थान की चित्रकला शैलियों का सही मिलान इस प्रकार है: मेवाड़ शैली में 'भागवत पुराण' का चित्रण प्रमुखता से हुआ है। 'अजारा की ओवरी' के भित्ति चित्र देवगढ़ शैली की पहचान हैं। जोधपुर शैली के उत्कृष्ट नमूने 'चोखेलाव महल' में देखे जा सकते हैं। बीकानेर अपनी विशिष्ट 'ऊस्ता कला' के लिए प्रसिद्ध है। प्रसिद्ध प्रेमाख्यान 'मुमल' जैसलमेर की चित्रकला शैली का मुख्य विषय रहा है।

26. निम्न में से कौनसी चित्रकला शैली "दर्शन चौबीसिया" से संबंधित है?

📚 Research Asst. 2025
A नाथद्वारा
B सिरोही
C उणियारा
D सामोद
📖 व्याख्या
"दर्शन चौबीसिया" नामक प्रसिद्ध चित्रकला शैली का संबंध सिरोही शैली से है। यह शैली मारवाड़ स्कूल का हिस्सा मानी जाती है।

27. निम्नलिखित में से कौन राजस्थानी चित्रकला के स्कूलों की श्रेणी नहीं है?

📚 JEN 2025
A हाड़ौती स्कूल
B आभानेरी स्कूल
C मेवाड़ स्कूल
D मारवाड़ स्कूल
📖 व्याख्या
राजस्थानी चित्रकला के चार प्रमुख स्कूल हैं: मेवाड़, मारवाड़, ढूंढाड़ और हाड़ौती। आभानेरी कोई चित्रकला स्कूल नहीं है।

28. प्रसिद्ध पिछवाई और फड़ चित्रकारी किस पर की जाती है?

📚 Raj. Pol. const. 2025
A काँचु
B चमड़ा
C कपड़ा
D लकड़ी
📖 व्याख्या
पिछवाई और फड़ दोनों राजस्थान की प्रसिद्ध लोक चित्रकलाएँ हैं जो कपड़े पर की जाती हैं। पिछवाई चित्रकारी नाथद्वारा की विशेषता है और इसमें भगवान कृष्ण की लीलाओं को चित्रित किया जाता है। ये चित्र श्रीनाथजी की मूर्ति के पीछे पृष्ठभूमि के रूप में लगाए जाते हैं। फड़ चित्रकारी शाहपुरा (भीलवाड़ा) की प्रसिद्ध है, जिसमें लोक देवताओं जैसे पाबूजी और देवनारायण जी के जीवन और वीरता की कहानियों को कपड़े पर चित्रित किया जाता है। भोपे इस फड़ को दिखाकर कथा वाचन करते हैं।
HP GK400F Mechanical Gaming Keyboard,dust & Spill Resistant,RGB Backlit Keys,Metal Panel,Full-Sized Keyboard Design

29. ताजे नमीयुक्त प्लास्टर की दीवार पर की गई चित्रकारी कहलाती है:

📚 Raj. Pol. const. 2025
A तैल चित्रकारी
B जल चित्रकारी
C सिको चित्रकारी
D ब्यूऑन फ्रेस्को
📖 व्याख्या
ताजे या गीले प्लास्टर की दीवार पर की गई चित्रकारी व्यूऑन फ्रेस्को (Fresco Bueno) कहलाती है। इस तकनीक में, रंगों को पानी में मिलाकर सीधे गीले चूने के प्लास्टर पर लगाया जाता है। जैसे ही प्लास्टर सुखता है, रंग प्लास्टर का एक अभिन्न अंग बन जाते हैं, जिससे चित्रकला बहुत टिकाऊ हो जाती है। राजस्थान में, इस तकनीक को 'आराइश' या 'आला गीला' पद्धति के रूप में भी जाना जाता है। इसके विपरीत, फ्रेस्को सेको सूखी दीवार पर की जाने वाली चित्रकारी है, जो कम टिकाऊ होती है।

30. राजस्थान की किस चित्रकला शैली में मथेरण परिवार का योगदान सर्वाधिक माना जाता है?

📚 जेल प्रहरी 2017, (Pol. const. 2012) (PTI 2025, Asst. Director 2025
A जयपुर शैली
B जोधपुर शैली
C कोटा शैली
D बीकानेर शैली
📖 व्याख्या
बीकानेर चित्रकला शैली के विकास में 'मथेरण परिवार' (जैन कलाकार) और 'उस्ता परिवार' (मुस्लिम कलाकार) का प्रमुख योगदान रहा है। मथेरण कलाकार गीले प्लास्टर पर चित्रकारी (फ्रेस्को) और धार्मिक चित्रों के लिए प्रसिद्ध थे। मुन्नालाल, मुकुन्द और चंदूलाल इस परिवार के प्रमुख चित्रकार थे। बीकानेर शैली अपनी बारीक कारीगरी और ऊँट की खाल पर चित्रांकन (उस्ता कला) के लिए जानी जाती है।

31. निम्नलिखित में से कौन-सी राजस्थानी चित्रकला की मुख्य विशेषताओं में शामिल नहीं है?

📚 IV GRADE 2025
A राजस्थानी चित्रकला का महलों, किलों, मंदिरों और हवेलियों में सार्वजनिक प्रदर्शन नहीं होता
B ऋतुओं और उनके मानव जीवन पर प्रभाव का श्रृंगारिक चित्रण
C प्राकृतिक सौंदर्य और नारी सौंदर्य का सजीव चित्रण राजस्थानी चित्रकला को विशिष्ट पहचान देता है दता
D चित्रों में 'भक्ति' और 'श्रृंगार' दर्शाने में जीवंत रंगों का प्रयोग
📖 व्याख्या
कथन 'A' राजस्थानी चित्रकला की विशेषता नहीं है। वास्तव में, राजस्थानी चित्रकला का विकास और प्रदर्शन मुख्य रूप से महलों, किलों और हवेलियों में भित्ति चित्रों और लघु चित्रों के रूप में हुआ, जो शासकों और जनता के लिए सुलभ था। अन्य सभी विकल्प राजस्थानी चित्रकला की प्रमुख विशेषताएं हैं। इसमें ऋतुओं का श्रृंगारिक चित्रण (बारहमासा), प्रकृति और नारी सौंदर्य का सजीव अंकन, और भक्ति (राधा-कृष्ण लीला) तथा श्रृंगार के विषयों को दर्शाने के लिए चटकीले और जीवंत रंगों का प्रचुर प्रयोग किया गया है।

32. वेवगढ़ शैली के चित्रकारों में कौन शामिल नहीं थे?

📚 Public Relation Officer 2025
A बगता और हरचंद
B कंवला प्रथम और कंवला द्वितीय
C चोखा और बैजनाथ
D घासीराम और तुलसीराम
📖 व्याख्या
देवगढ़ चित्रकला शैली मेवाड़ स्कूल की उप-शैली है, जिसे प्रकाश में लाने का श्रेय श्रीधर अंधारे को जाता है। बगता, कंवला, चोखा और बैजनाथ देवगढ़ शैली के प्रमुख चित्रकार हैं। घासीराम और तुलसीराम राजस्थान की नाथद्वारा शैली के चित्रकार हैं।
Today Deals

33. कोटा शैली चित्रकला को प्रोत्साहित करने का श्रेय किसे दिया जाता है?

📚 Vahan Chalak 2025
A राजा जय सिंह
B सवाई जय सिंह
C राजा प्रताप सिंह
D महाराव राम सिंह
📖 व्याख्या
कोटा चित्रकला शैली को 17वीं शताब्दी में विकसित किया गया था। इसे विशेष रूप से महाराव राम सिंह प्रथम (1696-1707) के शासनकाल में प्रोत्साहन मिला लेकिन वास्तविक पहचान महाराव उम्मेद सिंह प्रथम (1771-1819) के शासनकाल में हुई, जब शिकार के दृश्यों और वन्यजीवों के चित्रों को इसमें प्रमुखता मिली।

34. लाडली दास निम्न में से किंस चित्रकला शैली का चित्रकार था?

📚 EO/RO Re-Exam 2025
A किशनगढ़
B जैसलमेर
C बूँदी
D अलवर
📖 व्याख्या
लाडली दास, राम लाल, सीता राम, सावंत सिंह प्रसिद्ध चित्रकार किशनगढ़ शैली के उत्कृष्ट योगदान के लिए जाने जाते है। इस चित्र शैली को प्रकाश में रा में लाने का श्रेय एरिक डिक्सन व फैयाज अली को है। इस चित्र शैली में गुलाबी रंग, मोर, भंवरा, बतख, हंस, कमल का फूल व ऋतुओं का चित्रण हुआ है।

35. राजस्थान में 'फड़' वाचक कौन थे? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

📚 Platoon Commander 2025, पशु परिचर 2024
A कालबेलिया
B भोपा
C बंजारा
D सरगडा
📖 व्याख्या
राजस्थान में 'फड़' वाचन की परंपरा में 'भोपा' समुदाय के लोग प्रमुख भूमिका निभाते हैं। फड़ एक कपड़े पर चित्रित लोक देवताओं की विस्तृत कहानी होती है, जिसे भोपा और भोपी गाकर और बजाकर सुनाते हैं।

36. निम्नलिखित में से कौन-सा समुदाय पारंपरिक रूप से, फड़ चित्रों से कथाएँ सुनाने से जुड़ा हुआ है?

📚 4TH GRADE 2025
A भोपा
B बंजारा
C कालबेलिया
D सरगोडास
📖 व्याख्या
राजस्थान में 'फड़' वाचन की परंपरा में 'भोपा' समुदाय के लोग प्रमुख भूमिका निभाते हैं। फड़ एक कपड़े पर चित्रित लोक देवताओं की विस्तृत कहानी होती है, जिसे भोपा और भोपी गाकर और बजाकर सुनाते हैं।
Rajasthan GK

37. बणी-ठणी' पेटिंग किस चित्र शैली से संबंधित है?

📚 salt inspector 2018, MVSI 2013, RAS (Pre) 2008, B.S.T.C (Pre.) 2017, 2023, INVESTIGATOR EXAM-2016, जेल प्रहरी 2025, Jr. Instructor 2018, JEN 2025, Pol. const. 2008, 2009, 2010
A मारवाड़ शैली
B किशनगढ़ शैली
C मेवाड़ शैली
D हाड़ौती शैली
📖 व्याख्या
बणी-ठणी' विश्व-प्रसिद्ध चित्र किशनगढ़ शैली से संबंधित है। इसका निर्माण महाराजा सावंत सिंह (नागरीदास) के शासनकाल में चित्रकार मोरध्वज निहालचंद द्वारा किया गया था। कला-समीक्षक एरिक डिकिन्सन ने इसे 'भारत की मोनालिसा' कहा है। इस पर 1973 में भारत सरकार द्वारा डाक टिकट भी जारी किया गया।

38. सावंत सिंह और बनी-ठनी को अमर बनाने वाले निहालचंद किससे जुड़े थे?

📚 JEN 2025
A चित्रकला
B वास्तुकला
C संगीत
D कढ़ाई
📖 व्याख्या
बणी-ठणी' विश्व-प्रसिद्ध चित्र किशनगढ़ शैली से संबंधित है। इसका निर्माण महाराजा सावंत सिंह (नागरीदास) के शासनकाल में चित्रकार मोरध्वज निहालचंद द्वारा किया गया था। कला-समीक्षक एरिक डिकिन्सन ने इसे 'भारत की मोनालिसा' कहा है। इस पर 1973 में भारत सरकार द्वारा डाक टिकट भी जारी किया गया।

39. किशनगढ़ चित्रकला शैली की उस प्रसिद्ध चित्रकृति (पेंटिंग) का नाम बताइए, जिसे एरिक डिकिन्सन द्वारा 'भारत की मोनालिसा' कहा गया है ?

📚 IV GRADE 2025, Α.Α.R.O. 2022 ((MVSI COMP 2013-14), Pol. const. 2000-2001, JEN 2020, B.S.T.C (Pre.) 2016, Α.Ο. 2011
A बूँदी रागमाला
B ढोला-मारू
C रूपमती-बाज़ बहादुर
D बणी-ठणी
📖 व्याख्या
बणी-ठणी' विश्व-प्रसिद्ध चित्र किशनगढ़ शैली से संबंधित है। इसका निर्माण महाराजा सावंत सिंह (नागरीदास) के शासनकाल में चित्रकार मोरध्वज निहालचंद द्वारा किया गया था। कला-समीक्षक एरिक डिकिन्सन ने इसे 'भारत की मोनालिसा' कहा है। इस पर 1973 में भारत सरकार द्वारा डाक टिकट भी जारी किया गया।

40. निम्नलिखित में से किसने राजस्थानी चित्रकला का पहला वैज्ञानिक वर्गीकरण प्रस्तुत किया?

📚 JEN 2025, VDO 2021 (पशु परिचर 2024, Computer Instructor 2022
A डॉ. आर.के. वशिष्ठ
B डॉ. मोतीचंद
C डॉ. फैय्याज अली
D आनंद कुमार स्वामी
📖 व्याख्या
आनंद कुमार स्वामी ने 1916 में अपनी प्रसिद्ध पुस्तक 'राजपूत पेंटिंग' में पहली बार राजस्थानी चित्रकला का वैज्ञानिक वर्गीकरण प्रस्तुत किया। उन्होंने इसे मुगल चित्रकला से अलग एक स्वतंत्र शैली के रूप में स्थापित किया और इसे 'राजपूत चित्रकला' नाम दिया। उन्होंने इसे पहाड़ी और राजस्थानी शैलियों में विभाजित किया।
Rajputana Diary Rajasthan GK MCQ

41. राजस्थानी चित्रकला की प्रारंभिक और स्वदेशी शैली में देखी जा सकती है?

📚 JEN 2025, Hostel Superintendent 2024
A मारवाड़ स्कूल
B मेवाड़ स्कूल
C हाड़ौती स्कूल
D ढूंढाड़ स्कूल
📖 व्याख्या
राजस्थानी चित्रकला की सबसे प्रारंभिक और मौलिक (स्वदेशी) शैली मेवाड़ स्कूल में देखी जा सकती है। मेवाड़ चित्रकला शैली को राजस्थानी चित्रकला की जननी माना जाता है। 1260 ईस्वी का 'श्रावक प्रतिक्रमण सूत्र चूर्णी' ग्रंथ इसका सबसे प्राचीन चित्रित उदाहरण है। यह ग्रंथ महाराणा तेजसिंह के शासनकाल में आहड़ में चित्रित किया गया था।

42. पिछवाई पेंटिंग' किस कला विद्यालय से संबंधित है?

📚 CET (10+2) 2024, जेल प्रहरी 2017, Raj. Police Technical 2025, B.S.T.C (Pre.) 2021
A किशनगढ़ शैली
B मारवाड़ शैली
C शेखावाटी शैली
D नाथद्वारा शैली
📖 व्याख्या
पिछवाई चित्रकला नाथद्वारा चित्रशैली की एक विशिष्ट विधा है। ये कपड़े पर बनाए गए बड़े आकार के चित्र होते हैं जिनमें भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं, विशेषकर श्रीनाथजी के स्वरूप से संबंधितप्रसंगों का चित्रण होता है। इन्हें श्रीनाथजी की मूर्ति के पीछे लगाया जाता है, इसीलिए इन्हें 'पिछवाई' (पीछे वाली) कहते हैं।

43. कॉलम I में चित्रकारी को कॉलम II में चित्रकारी की शैली से मिलान कीजिए। कॉलम I (चित्रकारी) - कॉलम II (चित्रकारी की शैली) 1. भागवत पुराण का 'पारिजात अवतरण' - A. जोधपुर 2. 'अजारा की ओबरी' वॉल पेंटिंग - B. बीकानेर 3. 'खेलाव महल' - C. जैसलमेर 4. 'उस्ता कला' - D. मेवाड़ 5. 'मूमल' - E. देवगढ़ निम्न में में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें :

📚 Jr. Instructor 2025
A I-C. 2-D. 3-E, 4-A, 5-B
B 1-A, 2-B, 3-C, 4-D, 5-E
C I-E, 2-B, 3-D, 4-C, 5-A
D 1-D, 2-E, 3-A, 4-B, 5-C
📖 व्याख्या
राजस्थान की चित्रकला शैलियों का सही मिलान इस प्रकार है: मेवाड़ शैली में 'भागवत पुराण' का चित्रण प्रमुखता से हुआ है। 'अजारा की ओवरी' के भित्ति चित्र देवगढ़ शैली की पहचान हैं। जोधपुर शैली के उत्कृष्ट नमूने 'चोखेलाव महल' में देखे जा सकते हैं। बीकानेर अपनी विशिष्ट 'ऊस्ता कला' के लिए विश्व प्रसिद्ध है। प्रसिद्ध प्रेमाख्यान 'मुमल' जैसलमेर की चित्रकला शैली का मुख्य विषय रहा है। यह मिलान राजस्थान की क्षेत्रीय कला विविधता और उनकी अनूठी विशेषताओं को प्रदर्शित करता है। अनूपसिंह के शासनकाल में बीकानेर में चित्रकला का विकास हुआ था। सावंतसिंह, जिन्हें नागरीदास के नाम से भी जाना जाता है, जिन्होंने 18वीं शताब्दी में किशनगढ़ चित्रकला शैली को विकसित करने में अहम भूमिका निभाई थी। विजयसिंह देवगढ़ सही सुमेलित नहीं है।

44. चित्रकार निहालचंव ...... से संबंधित था।

📚 Asst. Prof. 2024
A ढूंढाड़ स्कूल
B मेवाड़ स्कूल
C किशनगढ़ स्कूल
D हाड़ौती स्कूल
📖 व्याख्या
निहाल चंद किशनगढ़ स्कूल के प्रमुख चित्रकार थे और 18वीं शताब्दी में किशनगढ़ शासक सावंत सिंह के समय में थे।
उनकी प्रसिद्ध पेंटिंग 'बनी-ठनी' को राजस्थान की मोनालिसा भी कहा जाता है। उनके चित्रों में नीले रंग की त्यचा वाले देवता, हैवी पलकों, धनुषाकार भौंहों, और पतली ठोड़ी और नाक जैसी विशेषताएँ नजर आती हैं।
Rajasthan GK Previous Year Questions

45. चित्रकार नानकराम, रामनाथ और जोशी सवाईराम किस चित्रकला शैली से सम्बन्धित हैं?

📚 Asst. Prof. 2024
A अलवर
B किशनगढ़
C बीकानेर
D नाथद्वारा
📖 व्याख्या
चित्रकार नानकराम, रामनाथ और जोशी सवाईराम किशनगढ़ चित्रकला शैली से संबंधित हैं। किशनगढ़ शैली राजस्थान की प्रसिद्ध चित्रकला शैलियों में से एक है, जिसे अपने विशिष्ट वृत्ताकार चेहरे और बड़ी, बादामी आँखों वाले चित्रों के लिए जाना जाता है।

46. महाराणा प्रताप के समय में चावण्ड में चित्रित प्रसिद्ध कृति है-

📚 Chemist 2024
A ढोला-मारू
B पिछवई
C रागमाला
D रामायण
📖 व्याख्या
महाराणा प्रताप के शासनकाल में जब चावंड राजधानी थी, तब वहाँ चित्रकला की एक नई शैली का विकास हुआ जिसे चावंड शैली कहते हैं। इस शैली का प्रारंभिक और प्रसिद्ध चित्र-ग्रंथ 'ढोला-मारू' है, जिसे 1592 ई. में निसारदीन ने चित्रित किया था, जो वर्तमान में दिल्ली संग्रहालय में है। रागमाला का चित्रण प्रताप के पुत्र अमरसिंह प्रथम के समय में हुआ।

47. बूंदी बुर्ग में 'रंगविलास' नामक चित्रशाला का निर्माण किस शासक के काल में हुआ?

📚 Chemist 2024, Salt Inspector 2018, Jr. Instructor 2018 - 2024
A राय अर्जुन हाड़ा
B महाराव बुद्ध सिंह
C राव बैरीसाल
D महाराव उम्मेद सिंह
📖 व्याख्या
प्रसिद्ध 'चित्रशाला' बूँदी के तारागढ़ किले में स्थित है। इसका निर्माण बूंदी के शासक राव उम्मेद सिंह के शासनकाल में करवाया गया था। इसे "भित्ति चित्रों का स्वर्ग" भी कहा जाता है। इन चित्रों में शिकार, राग-रागिनी, राजसी जुलूस और कृष्ण लीला श्रीनाथसेवा जैसे विषयों का चित्रण किया गया है।

48. किशनगढ़ शैली के लिए प्रसिद्ध है।

📚 CET (10+2) 2023, Pol. const. 2024
A मंदिर कला
B चित्रकला
C मार्शल आर्ट
D मूर्ति कला
📖 व्याख्या
किशनगढ़ शैली चित्रकला के लिए प्रसिद्ध है। यह अपनी विशिष्ट शैली और रंगों के उपयोग के लिए जानी जाती है। इस शैली में राधा और कृष्ण के प्रेम प्रसंगों को दर्शाया गया है। इस शैली में बना बनी-ठनी का चित्र प्रसिद्ध है।
Rajasthan GK

49. बीकानेर शैली का समृद्ध रूप किसके शासन काल में दिखाई देता है?

📚 Jr. Instructor 2024
A महाराजा रायसिंह
B महाराजा अनूप सिंह
C महाराजा पृथ्वीराज
D राव कल्याणमल
📖 व्याख्या
बीकानेर चित्रकला शैली का स्वर्ण काल महाराजा अनूप सिंह का शासन काल माना जाता है। उनके समय में इस शैली पर मुगल प्रभाव के साथ-साथ दक्षिण भारतीय कला का भी समावेश हुआ। अनूप सिंह के संरक्षण में 'मथेरण' और 'उस्ता' कला का उद्भव हुआ।

50. राजस्थानी चित्रकला की सिरोही शैली, निम्न में किस शाखा से सम्बंधित है?

📚 Research Scholar 2024
A हाड़ौती
B मारवाड़
C मेवाड़
D ढूंढाड़
📖 व्याख्या
सिरोही शैली राजस्थानी चित्रकला की मारवाड़ स्कूल की एक उप-शैली है। हालाँकि इस पर मेवाड़ और गुजरात शैली का भी प्रभाव देखा जाता है, लेकिन इसे मुख्य रूप से मारवाड़ चित्रकला शाखा के अंतर्गत ही वर्गीकृत किया जाता है। सिरोही शैली में शिकार के दृश्य, कृष्ण लीला, और रसिकप्रिया जैसे विषयों पर चित्र बनाए गए थे।
📱

Rajputana Diary App

Full MCQ, PYQ और Test Series देकर अपनी Rank Check करें। Rajasthan GK की बेहतर तैयारी के लिए Rajputana Diary App डाउनलोड करें।

📲 Download App
❓ Question / Doubt / Correction?

इस पोस्ट से सम्बंधित किसी प्रकार का doubt, correction या कोई सुझाव हो तो, Please इस पोस्ट के comment section की जगह हमारे YouTube channel पर दिए गए discussion वीडियो के कमेंट बॉक्स में पोस्ट लिंक के साथ comment करें।

📝 Comment करने का तरीका:
• Post link
• Question number
• Short Doubt / Correction / सुझाव

✔ Link Copied

👉 Official Discussion Video:
Rajputana Diary YouTube Channel
Mukesh Choudhary

About the Author

Mukesh Choudhary

Mukesh Choudhary को राजस्थान में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी एवं भर्ती परीक्षाओं के परीक्षा पैटर्न और प्रश्नों के स्वरूप की अच्छी समझ है। उनके मार्गदर्शन में यह अध्ययन सामग्री और MCQ content तैयार एवं review किया गया है। Read More...

📲 Telegram 💬 WhatsApp
Scroll to Top