राजस्थान की छतरियाँ MCQ Questions with Answers

राजस्थान की छतरियाँ MCQ | Latest Important Questions with Answers

इस पोस्ट में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के टॉपिक राजस्थान की छतरियाँ से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न दिए गए हैं। इनमें जोगीदास की छतरी उदयपुरवाटी (झुंझुनूं), जयमल राठौड़ की छतरी चित्तौड़गढ़, सवाई ईश्वरी सिंह की छतरी जयपुर, बन्जारे की छतरी लालसीट (दौसा), 32 खम्भों की छतरी आदि से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को व्याख्या सहित शामिल किया गया है।

ये MCQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, RAS, Patwar, Police, LDC, VDO, Fireman, Woman Superwiser, REET तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।

  • Subject: राजस्थान की कला एवं संस्कृति
  • Topic: राजस्थान की छतरियाँ
  • Last Updated:
  • Content Type: MCQ Practice Set
🔥 Latest Updated Questions for Exams

✍️ Prepared & Reviewed by:
Rajputana Diary – Rajasthan GK Faculty & Content Team (Since 2021)

1. जोगीदास की छतरी कहाँ पर स्थित है?

  • (A) उदयपुरवाटी (झुंझुनूं)
  • (B) परसरामपुरा (झुंझुनूं)
  • (C) कोलायत (बीकानेर)
  • (D) मेड़ता (नागौर)

जोगीदास की छतरी उदयपुरवाटी (झुंझुनूं) में स्थित है। यह शेखावाटी शैली के प्राचीनतम भित्तिचित्रों के लिए प्रसिद्ध है। इसके चित्रकार का नाम देवा था।

2. जयमल राठौड़ की छतरी कहाँ पर स्थित है?

  • (A) बूंदी
  • (B) जैसलमेर
  • (C) चित्तौड़गढ़
  • (D) मेड़ता

जयमल राठौड़ की छतरी चित्तौड़गढ़ में स्थित है। यह छतरी उनके शौर्य और बलिदान की स्मृति में निर्मित की गई थी।

3. सवाई ईश्वरी सिंह की छतरी कहाँ पर स्थित है?

  • (A) जयपुर
  • (B) भरतपुर
  • (C) अलवर
  • (D) करौली

सवाई ईश्वरी सिंह की छतरी जयपुर के सिटी पैलेस के जयनिवास उद्यान में स्थित है। इसका निर्माण सवाई माधोसिंह प्रथम ने करवाया था।

4. बन्जारे की छतरी कहाँ पर स्थित है?

  • (A) लालसीट (दौसा)
  • (B) कामां (डीग)
  • (C) सरिस्का (अलवर)
  • (D) हिंडीन (करौली)

बन्जारे की छतरी लालसीट (दौसा) में स्थित है। यह अपनी विशिष्ट स्थापत्य शैली के लिए प्रसिद्ध है।

Rajasthan GK Previous Year Questions

5. जगन्नाथ कछवाहा की छतरी कहाँ पर स्थित है?

  • (A) केकड़ी (अजमेर)
  • (B) मांडल (भीलवाड़ा)
  • (C) आमेर (जयपुर)
  • (D) शाहपुरा (भीलवाड़ा)

जगन्नाथ कछवाहा की छतरी मांडल (भीलवाड़ा) में स्थित है। इसे 32 खम्भों की छतरी कहा जाता है और इसमें एक 5 फीट का शिवलिंगहै। यह हिन्दू और मुस्लिम स्थापत्य का अनूठा उदाहरण है।

6. अलवर की 80 खम्भों की छतरी अन्य किस नाम से जानी जाती है?

  • (A) पालीवालों की छतरी
  • (B) मूसी महारानी की छतरी
  • (C) विनयसिंह की छतरी
  • (D) बख्तावर सिंह की छतरी

80 खम्भों की छतरी अलवर में स्थित है। इसका निर्माण महाराजा विनय सिंह ने 1815 ई. में मूसी महारानी की स्मृति में करवाया था। यह दो मंजिला छतरी अपनी भव्यता और स्थापत्य के लिए प्रसिद्ध है।

7. महासतियों के नाम से जानी जाने वाली मेवाड़ के महाराणाओं की छतरियाँ कहाँ पर स्थित है?

  • (A) सिसारमा गाँव
  • (B) कैलाशपुरी
  • (C) आहड़
  • (D) सज्जनगढ़

मेवाड़ के महाराणाओं की छतरियाँ आहड़ (उदयपुर) में स्थित हैं। इन्हें महासतियाँ कहा जाता है और यहाँ अनेक महाराणाओं के स्मारक बने हुए हैं।

8. नैड़ा की छतरियाँ कहाँ पर स्थित है?

  • (A) जयपुर
  • (B) भरतपुर
  • (C) अलवर
  • (D) करीली

नैड़ा की छतरियाँ अलवर में स्थित हैं। यह छतरियाँ अपनी स्थापत्य कला और ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध हैं।

Rajasthan GK MCQ Online Test Series

9. मामा भान्जा की छतरी कहाँ पर स्थित है?

  • (A) अटरू (बारां)
  • (B) पल्लू (हनुमानगढ़)
  • (C) मचकुंड (धौलपुर)
  • (D) जोधपुर

मामा भान्जा की छतरी जोधपुर के मेहरानगढ़ दुर्ग में लोहापोल के पास बनी हुई है। यह वीर धन्ना गहलोत और भीयां चौहान की स्मृति में बनी है, जिन्होंने स्वामीभक्ति दिखाते हुए आत्मबलिदान दिया।

10. पंचकुंड की छतरियाँ कहाँ पर स्थित है?

  • (A) पुष्कर (अजमेर)
  • (B) पल्लू (हनुमानगढ़)
  • (C) मचकुंड (धौलपुर)
  • (D) मंडोर (जोधपुर)

पंचकुंड की छतरियाँ मंडोर (जोधपुर) में स्थित हैं। यहाँ जोधपुर की रानियों की कुल 49 छतरियाँ बनी हैं, जिनमें रानी सूर्यकंवरी की 32 खंभों वाली छतरी सबसे बड़ी है।

11. संत पीपा की छतरी कहाँ पर स्थित है?

  • (A) टोडारायसिंह
  • (B) समदड़ी
  • (C) झालावाड़
  • (D) गागरोन

संत पीपा की छतरी गागरोन (झालावाड़) में स्थित है। यह छतरी संत पीपा के आध्यात्मिक जीवन और योगदान की स्मृति में निर्मित है।

12. अमरसिंह राठौड़ की छतरी कहाँ पर स्थित है?

  • (A) जोधपुर
  • (B) जैसलमेर
  • (C) नागौर
  • (D) मेड़ता

अमरसिंह राठौड़ की छतरी नागौर दुर्ग में स्थित है। यह छतरी 16 खंभों की है और उनके शौर्य की स्मृति में बनाई गई थी।

Rajputana Diary Mahal aur Place MCQ

13. पंचकुंड की छतरियाँ कहाँ स्थित हैं?

  • (A) मण्डोर (जोधपुर)
  • (B) गेटोर (जयपुर)
  • (C) आहड़ (उदयपुर)
  • (D) अजमेर

पंचकुंड में जोधपुर की रानियों की 49 छतरियाँ बनी हैं। इनमें रानी सूर्यकंवरी की 32 खम्भों वाली छतरी सबसे बड़ी है।

14. महाराणा रायमल के पुत्र पृथ्वीराज की छतरी कहाँ स्थित है?

  • (A) आमेर
  • (B) कुंभलगढ़
  • (C) अजमेर
  • (D) चित्तौड़गढ़

कुंवर पृथ्वीराज की छतरी कुंभलगढ़ दुर्ग के भीतर स्थित है। यहाँ शिलालेख पर उल्लेख है कि उनके साथ 17 रानियाँ सती हुई थीं।

15. महाराजा अजीतसिंह की सबसे बड़ी छतरी कहाँ बनी है?

  • (A) जोधपुर
  • (B) अजमेर
  • (C) बीकानेर
  • (D) जयपुर

महाराजा अजीतसिंह की छतरी मण्डोर उद्यान (जोधपुर) में स्थित है। यह मंडोर की छतरियों में सबसे विशाल और भव्य मानी जाती है।

16. मूसी रानी की छतरी' का निर्माण किसने करवाया?

  • (A) महाराजा बख्तावर सिंह
  • (B) महाराजा विनय सिंह
  • (C) महाराजा जगतसिंह
  • (D) महाराजा मानसिंह

महाराजा विनय सिंह ने 1815 ई. में अपनी भाभी मूसी महारानी की स्मृति में यह छतरी अलवर में बनवाई थी।

Previous Year Question Papers

17. 84 खम्भों की छतरी किस देवता को समर्पित है?

  • (A) विष्णु
  • (B) शिव
  • (C) ब्रह्मा
  • (D) गणेश

84 खम्भों की छतरी बूंदी के देवपुरा गाँव में बनी है और यह भगवान शिव को समर्पित है।

18. जसवंत थड़ा' को किस नाम से जाना जाता है?

  • (A) संगमरमर की छतरी
  • (B) राजाओं की छतरी
  • (C) जोधपुर का ताजमहल
  • (D) मेवाड़ की छतरी

जसवंत थड़ा को जोधपुर का ताजमहल कहा जाता है, क्योंकि यह श्वेत संगमरमर से बनी है और इसका स्थापत्य बेहद आकर्षक है।

19. महामन्दिर की छतरी' कहाँ स्थित है?

  • (A) उदयपुर
  • (B) अजमेर
  • (C) चित्तौड़गढ़
  • (D) जोधपुर

महामन्दिर की छतरी चित्तौड़गढ़ में स्थित है। यह छतरी स्थापत्य और ऐतिहासिक महत्व के लिए जानी जाती है।

20. महाराणा अमरसिंह प्रथम की छतरी कहाँ है?

  • (A) गोगुन्दा
  • (B) आहड़
  • (C) कुंभलगढ़
  • (D) सज्जनगढ़

महाराणा अमरसिंह प्रथम की छतरी आहड़ (उदयपुर) में बनी है। यह आहड़ की सबसे प्राचीन छतरियों में से एक है।

21. एक खम्भे की छतरी' कहाँ स्थित है?

  • (A) उदयपुर
  • (B) करौली
  • (C) सवाई माधोपुर
  • (D) नागौर

एक खम्भे की छतरी सवाई माधोपुर में स्थित है। यह अपनी अनूठी स्थापत्य शैली के कारण प्रसिद्ध है, क्योंकि इसमें केवल एक ही खम्भा सहारा देता है।

22. 84 खम्भों की छतरी कहाँ पर स्थित है?

  • (A) बूंदी
  • (B) रणथम्भौर
  • (C) अलवर
  • (D) कोटा

84 खंभों की छतरी बूंदी में स्थित है। इसका निर्माण राव देवा ने राव राजा अनिरुद्ध के काल (1683–1695 ई.) में करवाया था।

23. राव जैतसी की छतरी कहाँ पर स्थित है?

  • (A) हनुमानगढ़
  • (B) जैसलमेर
  • (C) साहवा
  • (D) मेड़ता

राव जैतसी की छतरी हनुमानगढ़ में स्थित है। यह छतरी उनकी स्मृति में निर्मित की गई थी।

24. आंतेड़ की दिगम्बर जैन छतरियाँ कहाँ पर स्थित है?

  • (A) बूंदी
  • (B) जैसलमेर
  • (C) चित्तौड़गढ़
  • (D) अजमेर

आंतेड़ की दिगम्बर जैन छतरियाँ अजमेर जिले में स्थित हैं। ये छतरियाँ जैन समुदाय की स्थापत्य परंपरा का सुंदर उदाहरण हैं।

Rajputana Diary test series and mcq

25. उड़ना कुंवर पृथ्वीराज की छतरी कहाँ पर स्थित है?

  • (A) आमेर
  • (B) अजमेर
  • (C) चित्तौड़गढ़
  • (D) कुंभलगढ़

कुंवर पृथ्वीराज की छतरी अजमेर में स्थित है। यह 12 खंभों की छतरी है। शिलालेख के अनुसार इनके साथ 17 रानियों ने सती होकर बलिदान दिया था। इस छतरी का सूत्रधार धणष पना था।

26. चेतक की छतरी कहाँ पर स्थित है?

  • (A) बाण्डोली (सलूम्बर)
  • (B) खमनौर (राजसमंद)
  • (C) वलीचा (राजसमंद)
  • (D) गोगुन्दा (उदयपुर)

चेतक की छतरी वलीचा (राजसमंद) में स्थित है। यह महाराणा प्रताप के प्रिय घोड़े चेतक की स्मृति में बनाई गई थी। चेतक हल्दीघाटी युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुआ था।

27. गैटोर की छतरियाँ कहाँ पर स्थित हैं?

  • (A) जयपुर
  • (B) भरतपुर
  • (C) अलवर
  • (D) करौली

गैटोर की छतरियाँ जयपुर में नाहरगढ़ दुर्ग की तलहटी में स्थित हैं। यह जयपुर के शासकों का निजी श्मशान स्थल है, जहाँ सवाई जयसिंह से लेकर सवाई माधोसिंह द्वितीय तक की स्मृति में छतरियाँ बनी हैं।

28. गोरा धाय की छतरी कहाँ पर स्थित है?

  • (A) जोधपुर
  • (B) रणथम्भौर
  • (C) अलवर
  • (D) कोटा

गोरा धाय की छतरी जोधपुर में स्थित है। यह छतरियाँ धाय माता गोरा धाय की स्मृति में महाराजा अजीतसिंह द्वारा बनवाई गई थीं। एक छतरी 6 स्तम्भों की और दूसरी 4 स्तम्भों की है।

Today Deals

29. 32 खम्भों की छतरी, जो न्याय की छतरी भी कहलाती है, कहाँ पर स्थित है?

  • (A) बूंदी
  • (B) रणथम्भौर
  • (C) अलवर
  • (D) कोटा

32 खम्भों की छतरी, जिसे न्याय की छतरी भी कहा जाता है, रणथम्भौर में स्थित है। यह अपनी अनूठी स्थापत्य शैली और ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है।

30. बड़ा बाग की छतरियाँ कहाँ पर स्थित हैं?

  • (A) बूंदी
  • (B) जैसलमेर
  • (C) चितौड़गढ़
  • (D) मेड़ता

बड़ा बाग की छतरियाँ जैसलमेर में स्थित हैं। यहाँ भाटी शासकों की स्मृति में छतरियाँ बनी हैं। इसका निर्माण महारावल जैतसिंह ने 1528 ई. में करवाया था।

31. राव शेखा की छतरी कहाँ पर स्थित है?

  • (A) उदयपुरवाटी (झुंझुनूं)
  • (B) परशरामपुरा (झुंझुनूं)
  • (C) कोलायत (बीकानेर)
  • (D) अमरसर (जयपुर)

राव शेखा की छतरी परशरामपुरा (झुंझुनूं) में स्थित है। यह शेखावाटी क्षेत्र के इतिहास और स्थापत्य का प्रतीक है।

32. संत रैदास की छतरी कहाँ पर स्थित है?

  • (A) रणथम्भौर
  • (B) आमेर
  • (C) चितौड़गढ़
  • (D) मेड़ता

संत रैदास की छतरी चितौड़गढ़ में स्थित है। यह संत रैदास के आध्यात्मिक योगदान की स्मृति में निर्मित है।

Rajputana Diary Rajasthan GK MCQ

33. आमेर के शासक मानसिंह प्रथम की छतरी कहाँ पर स्थित है?

  • (A) आमेर (जयपुर)
  • (B) गेटोर (जयपुर)
  • (C) हाड़ीपुरा (जयपुर)
  • (D) कोटपुतली

मानसिंह प्रथम की छतरी गेटोर (जयपुर) में स्थित है। इस छतरी पर बने चित्र जहाँगीर कालीन हैं।

34. रामगोपाल गनेड़ीवालों की छतरी कहाँ स्थित है?

  • (A) रामगढ़ (सीकर)
  • (B) फतेहपुर (सीकर)
  • (C) बदनोर (ब्यावर)
  • (D) सीकर

रामगोपाल गनेड़ीवालों की छतरी फतेहपुर (सीकर) में स्थित है। यह शेखावाटी की स्थापत्य कला और भित्तिचित्रों का उत्कृष्ट उदाहरण है।

35. गफूर बाबा की छतरी कहाँ पर स्थित है?

  • (A) उदयपुर
  • (B) सलूम्बर
  • (C) बीकानेर
  • (D) चित्तौड़गढ़

गफूर बाबा की छतरी उदयपुर में स्थित है। यह स्मारक धार्मिक आस्था और लोकमान्यता से जुड़ा हुआ है।

36. निम्न में से महाराणा उदयसिंह की छतरी कहाँ स्थित है?

  • (A) गोगुन्दा
  • (B) गागरोन
  • (C) आहड़
  • (D) बयाना

महाराणा उदयसिंह की छतरी गोगुन्दा (उदयपुर) में स्थित है। गोगुन्दा वही स्थान है जहाँ 1572 ई. में महाराणा प्रताप का राज्याभिषेक हुआ था।

Rajasthan GK Test Series

37. महाराणा प्रताप की छतरी कितने खम्भों की है?

  • (A) 16
  • (B) 12
  • (C) 8
  • (D) 32

महाराणा प्रताप की छतरी 8 खम्भों पर टिकी हुई है। यह बाण्डोली (सलूम्बर) के केजड़ बाँध की पाल पर स्थित है।

38. थानेदार नाथुसिंह की छतरी कहाँ स्थित है?

  • (A) शाहबाद (बारां)
  • (B) बयाना (भरतपुर)
  • (C) मण्डोर (जोधपुर)
  • (D) बस्सी (चित्तौड़गढ़)

थानेदार नाथुसिंह की छतरी शाहबाद (बारां) में स्थित है। 1932 ई. में वे डाकुओं से मुकाबले में शहीद हुए थे। इस छतरी का निर्माण कोटा महाराव उम्मेद सिंह ने करवाया।

39. क्षारबाग की छतरियाँ कहाँ स्थित हैं?

  • (A) बूंदी
  • (B) जैसलमेर
  • (C) कोटा
  • (D) जोधपुर

क्षारबाग की छतरियाँ कोटा में स्थित हैं। यहाँ हाड़ा वंश के शासकों की स्मृति में छतरियाँ निर्मित की गई हैं।

40. खाण्डेराव होल्कर की छतरी किस स्थान पर स्थित है?

  • (A) केसरबाग (बूंदी)
  • (B) गागर सौली (डीग)
  • (C) किशनगढ़ (अजमेर)
  • (D) बयाना (भरतपुर)

खाण्डेराव होल्कर की छतरी गागर सौली (डीग) में स्थित है। यह भरतपुर क्षेत्र की प्रमुख छतरियों में से एक है।

41. निम्न में से कुत्ते की छतरी कहाँ स्थित है?

  • (A) रणथम्भौर
  • (B) चित्तौड़गढ़
  • (C) कुम्भलगढ़
  • (D) उदयपुर

कुत्ते की छतरी रणथम्भौर में स्थित है। यह अपने विशिष्ट नाम और स्थापत्य के कारण विशेष पहचान रखती है।

42. निम्न में से कौनसा कथन असत्य है?

  • (A) पंचकुण्ड की छतरियाँ मंडोर (जोधपुर) में स्थित है।
  • (B) सवाई ईश्वरसिंह की छतरी जयनिवास उद्यान (जयपुर) में स्थित है।
  • (C) उड़ना पृथ्वीराज की छतरी रणथम्भौर (सवाई माधोपुर) में स्थित है।
  • (D) थानेदार नाथूसिंह की छतरी शाहबाद (बारां) में स्थित है।

उड़ना पृथ्वीराज की छतरी रणथम्भौर में नहीं, बल्कि अजमेर में स्थित है।

43. घासफूस की छतरी कहाँ स्थित है?

  • (A) कोटा
  • (B) झालावाड़
  • (C) बूंदी
  • (D) जयपुर

घासफूस की छतरी कोटा में स्थित है। यह स्थानीय स्तर पर प्रचलित नाम से प्रसिद्ध है।

44. प्रधानमंत्री की छतरी कहाँ स्थित है?

  • (A) जोधपुर
  • (B) जयपुर
  • (C) नागौर
  • (D) फलौदी

प्रधानमंत्री की छतरी जयपुर में स्थित है। यह महाराजा जसवंत सिंह के प्रधानमंत्री राजसिंह कंपावत की स्मृति में बनी थी, जिन्होंने उनकी प्राण रक्षा हेतु आत्मबलिदान दिया था। यह 18 खम्भों की छतरी है।

Rajputana Diary MCQ App

45. टहला की छतरियाँ कहाँ स्थित है?

  • (A) सरिस्का (अलवर)
  • (B) मांडलगढ़ (भीलवाड़ा)
  • (C) बेगूं (चित्तौड़गढ़)
  • (D) ताऊसर (नागौर)

टहला की छतरियाँ सरिस्का अभयारण्य क्षेत्र (अलवर) में स्थित हैं। इनमें दशावतार का चित्रण किया गया है और इन पर काले व कत्थई वानस्पतिक रंगों का प्रयोग किया गया है।

46. कल्ला राठौड़ की छतरी कहाँ स्थित है?

  • (A) सवाई माधोपुर
  • (B) उदयपुर
  • (C) जैसलमेर
  • (D) चित्तौड़गढ़

लोकदेवता कल्ला राठौड़ की छतरी चित्तौड़गढ़ दुर्ग में हनुमानपोल और भैरवपोल के बीच लाल पत्थरों से बनी है। यह छतरी 4 खम्भों पर आधारित है।

47. आहड़ की छतरियों में सबसे पुरानी छतरी किस शासक की है?

  • (A) महाराणा अमरसिंह द्वितीय
  • (B) महाराणा अमरसिंह प्रथम
  • (C) महाराणा उदयसिंह
  • (D) कुंवर पृथ्वीराज

आहड़ की छतरियों में सबसे पुरानी छतरी महाराणा अमरसिंह प्रथम की है। आहड़ उदयपुर शासकों का प्रमुख श्मशान स्थल रहा है।

48. कीरत सिंह सोढ़ा की छतरी कहाँ स्थित है?

  • (A) जोधपुर
  • (B) जयपुर
  • (C) अजमेर
  • (D) नागौर

कीरत सिंह सोढ़ा की छतरी जोधपुर में स्थित है। यह छतरी उनकी वीरता और बलिदान की स्मृति में निर्मित की गई।

Rajputana Diary Rajasthan GK MCQ

49. निम्न में से कौनसा कथन सही है?

  • (A) 80 खम्भों की छतरी को 'मूसी रानी छतरी' भी कहा जाता है।
  • (B) रणथम्भौर अभयारण्य में कुक्कुर घाटी में कुत्ते की छतरी स्थित है।
  • (C) 84 खम्भों की छतरी देवपुरा (बूंदी) में स्थित है।
  • (D) उपर्युक्त सभी कथन सत्य है।

उपरोक्त सभी कथन सत्य हैं। 80 खम्भों की छतरी → अलवर, कुत्ते की छतरी → रणथम्भौर, और 84 खम्भों की छतरी → बूंदी में स्थित है।

50. महाराणा कुम्भा की पुत्री के विवाह में बनी 4 खम्भों की 'श्रृंगार चंवरी' कहाँ स्थित है?

  • (A) जावर (उदयपुर)
  • (B) कुम्भलगढ़ दुर्ग
  • (C) आहड़ (उदयपुर)
  • (D) चित्तौड़गढ़ दुर्ग

श्रृंगार चंवरी चित्तौड़गढ़ दुर्ग में स्थित है। इसका निर्माण महाराणा कुम्भा की पुत्री के विवाह के अवसर पर 4 खम्भों पर करवाया गया था।

51. दीवान दीपचन्द की छतरी कहाँ स्थित है?

  • (A) अजमेर
  • (B) नागौर
  • (C) बीकानेर
  • (D) जोधपुर

दीवान दीपचन्द की छतरी जोधपुर में स्थित है। यह छतरी उनके प्रशासनिक योगदान और स्मृति में निर्मित की गई।

52. फतेहसिंह सिसोदिया (पत्ता) की छतरी कहाँ पर स्थित है?

  • (A) चित्तौड़गढ़ दुर्ग
  • (B) आमेट (राजसमंद)
  • (C) गोगुन्दा (उदयपुर)
  • (D) झाड़ोल (उदयपुर)

फतेहसिंह सिसोदिया (पत्ता) की छतरी चित्तौड़गढ़ दुर्ग में स्थित है। पत्ता अपनी वीरता और बलिदान के लिए प्रसिद्ध थे और उनकी स्मृति में यह छतरी बनाई गई।

Rajasthan GK Previous Year Questions

53. बख्तावर सिंह की छतरी कहाँ पर स्थित है?

  • (A) जोधपुर
  • (B) बीकानेर
  • (C) नागौर
  • (D) भीलवाड़ा

बख्तावर सिंह की छतरी जोधपुर (मंडोर) में स्थित है। अलवर के महाराजा बख्तावर सिंह जयपुर के राजा जगतसिंह के साथ जोधपुर के मानसिंह से युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए थे। उनकी स्मृति में यह छतरी बनी। एक अन्य छतरी अलवर में भी है।

54. कोटा के हाड़ा शासकों की छतरियाँ कहाँ स्थित हैं?

  • (A) बड़ा बाग
  • (B) केसरबाग
  • (C) क्षारबाग
  • (D) गुलाब बाग

कोटा के हाड़ा शासकों की छतरियाँ क्षारबाग में स्थित हैं। यहाँ कोटा शासकों के स्मारक रूप में अनेक छतरियाँ बनी हैं।

55. राव गोपाल सिंह की छतरी कहाँ स्थित है?

  • (A) धौलपुर
  • (B) करौली
  • (C) भरतपुर
  • (D) सवाईमाधोपुर

राव गोपाल सिंह की छतरी धौलपुर में स्थित है। यह उनकी स्मृति में निर्मित की गई एक ऐतिहासिक छतरी है।

56. निम्न में से राणा सांगा की छतरी कहाँ स्थित है?

  • (A) मांडलगढ़ (भीलवाड़ा)
  • (B) खानवा (भरतपुर)
  • (C) बयाना (भरतपुर)
  • (D) बेगूं (चित्तौड़)

राणा सांगा की छतरी बयाना (भरतपुर) में स्थित है। यह 8 खम्भों की छतरी है जिसका निर्माण अशोक परमार (जगनेर, भरतपुर) ने करवाया था।

Rajasthan GK MCQ Online Test Series

57. महादजी सिंधिया की पत्नी गंगाबाई की छतरी कहाँ पर स्थित है?

  • (A) गंगापुर (भीलवाड़ा)
  • (B) किशनगढ़ (अजमेर)
  • (C) देवली (टोंक)
  • (D) बैराठ (कोटपुतली-बहरोड़)

गंगाबाई की छतरी गंगापुर (भीलवाड़ा) में स्थित है। महादजी सिंधिया की पत्नी गंगाबाई उदयपुर से लौटते समय गंगापुर में देहांत को प्राप्त हुई थीं, उनकी स्मृति में यह छतरी बनी।

58. सेठ रामगोपाल पोद्दार की छतरी कहाँ स्थित है?

  • (A) फतेहपुर (सीकर)
  • (B) लक्ष्मणगढ़ (सीकर)
  • (C) रामगढ़ (सीकर)
  • (D) श्रीमाधोपुर (सीकर)

सेठ रामगोपाल पोद्दार की छतरी फतेहपुर (सीकर) में स्थित है। यह छतरी अपनी सुंदर भित्तिचित्र कला के लिए प्रसिद्ध है।

59. निम्न में से लाछां गुजरी की छतरी किस जिले में स्थित है?

  • (A) अजमेर
  • (B) पाली
  • (C) जोधपुर
  • (D) नागौर

लाछां गुजरी की छतरी नागौर जिले में स्थित है। यह छतरी उनके लोकमान्य योगदान और स्मृति से जुड़ी है।

60. मंडोर में स्थित जोधपुर की सबसे बड़ी छतरी किसकी है?

  • (A) राव जोधा की
  • (B) राव गांगा की
  • (C) महाराजा अजीतसिंह की
  • (D) राव रणमल्ल की

मंडोर बाग (जोधपुर) में स्थित राजाओं के स्मारक देवल के नाम से प्रसिद्ध हैं। यहाँ सबसे बड़ी और सुंदर छतरी महाराजा अजीतसिंह की है।

61. वीर दुर्गादास राठौड़ के पिता आसकरण राठौड़ की छतरी कहाँ पर स्थित है?

  • (A) मथानिया (जोधपुर)
  • (B) मंडोर (जोधपुर)
  • (C) फलौदी
  • (D) सालवा कलां (जोधपुर)

आसकरण राठौड़ की छतरी सालवा कलां (जोधपुर) में स्थित है। आसकरण राठौड़, वीर दुर्गादास राठौड़ के पिता थे। यह छतरी उनके योगदान की स्मृति को संजोए हुए है।

62. मूमल की मेढ़ी स्थित है?

  • (A) तनोट (जैसलमेर)
  • (B) रामगढ़ (जैसलमेर)
  • (C) लोद्रवा (जैसलमेर)
  • (D) पोकरण (जैसलमेर)

मूमल की मेढ़ी रामगढ़ (जैसलमेर) में स्थित है। यह स्थल लोककथा की प्रसिद्ध पात्र मूमल और महेन्द्र की प्रेमगाथा से जुड़ा है।

63. निम्न में से मारवाड़ के शासक राव चन्द्रसेन की छतरी कहाँ पर बनी है?

  • (A) सारण की पहाड़ियाँ (पाली)
  • (B) छप्पन की पहाड़ियाँ (बाड़मेर)
  • (C) देसूरी की पहाड़ियाँ (पाली)
  • (D) जसवंतपुरा की पहाड़ियाँ (जालौर)

मारवाड़ के शासक राव चन्द्रसेन की छतरी छप्पन की पहाड़ियों (बाड़मेर) में बनी है। यह स्थल उनके शौर्य की स्मृति में निर्मित है।

64. सिरोही के महाराव मानसिंह की छतरी कहाँ पर है?

  • (A) पिंडवाड़ा (सिरोही)
  • (B) बसंतगढ़ (सिरोही)
  • (C) रेवदर (सिरोही)
  • (D) अचलगढ़ (सिरोही)

सिरोही के महाराव मानसिंह की छतरी बसंतगढ़ (सिरोही) में स्थित है।

Rajputana Diary Mahal aur Place MCQ

65. टेस्सीटोरी की छतरी स्थित है?

  • (A) गंगानगर
  • (B) बीकानेर
  • (C) चुरू
  • (D) हनुमानगढ़

इटली के विद्वान लुइगी पियो टेस्सीटोरी की छतरी बीकानेर में स्थित है। उन्होंने राजस्थान के इतिहास और लोक संस्कृति पर महत्वपूर्ण शोध कार्य किया।

66. निम्न में से असुमेलित युग्म का चयन कीजिए-

  • (A) अमरगढ़ की छतरियाँ – बागोर (भीलवाड़ा)
  • (B) जयप्पा सिंधिया की छतरी – जहाजपुर (भीलवाड़ा)
  • (C) जोधसिंह की छतरी – बदनोर (ब्यावर)
  • (D) रसिया की छतरी – टॉक

सही युग्म यह है कि जयप्पा सिंधिया की छतरी ताऊसर (नागौर) में स्थित है, न कि जहाजपुर (भीलवाड़ा) में। अतः विकल्प (B) असुमेलित है।

67. एक खम्भे की छतरी कहाँ पर स्थित है?

  • (A) करौली
  • (B) चित्तौड़गढ़
  • (C) सवाई माधोपुर
  • (D) उदयपुर

एक खम्भे की छतरी सवाई माधोपुर में स्थित है। यह अपनी अद्वितीय स्थापत्य शैली के लिए प्रसिद्ध है।

68. बोहरा भगत की छतरी कहाँ पर स्थित है?

  • (A) करौली
  • (B) बांसवाड़ा
  • (C) उदयपुर
  • (D) डुंगरपुर

बोहरा भगत की छतरी करौली जिले में कैला देवी मंदिर के पास स्थित है। यह धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल है।

Previous Year Question Papers

69. दाहरसेन स्मारक कहाँ स्थित है?

  • (A) अजमेर
  • (B) भीलवाड़ा
  • (C) राजसमंद
  • (D) नागौर

दाहरसेन स्मारक भीलवाड़ा में स्थित है। यह एक ऐतिहासिक स्मृति स्थल है।

70. रामदत्त गोयनका की छतरी कहाँ स्थित है?

  • (A) परशरामपुरा (झुंझुनूं)
  • (B) डुंडलोद (झुंझुनूं)
  • (C) मण्डावा (झुंझुनूं)
  • (D) बिसाऊ (झुंझुनूं)

रामदत्त गोयनका की छतरी मण्डावा (झुंझुनूं) में स्थित है। शेखावाटी की हवेलियों और छतरियों में इसका विशेष स्थान है।

71. बदनोर की छतरियाँ कहाँ स्थित है?

  • (A) राजसमंद
  • (B) उदयपुर
  • (C) ब्यावर
  • (D) भीलवाड़ा

बदनोर की छतरियाँ ब्यावर में स्थित हैं। यह स्थल राजपूताना शैली के स्थापत्य का उत्कृष्ट उदाहरण है।

72. शेखावाटी की सबसे बड़ी छतरी कौनसी है?

  • (A) कल्याण सिंह
  • (B) हरदयाल सिंह
  • (C) गोपाल सिंह
  • (D) राम गोपाल पोद्दार

शेखावाटी की सबसे बड़ी छतरी रामगोपाल पोद्दार की मानी जाती है। यह छतरी रामगढ़ (झुंझुनूं) में स्थित है और अपने विशाल आकार व अद्भुत भित्तिचित्रों के कारण प्रसिद्ध है।

Rajputana Diary test series and mcq

73. पंचकुण्ड़ में स्थित छतरियों में से सबसे प्राचीन छतरी किसकी है?

  • (A) राव चूण्डा की
  • (B) राव रणमल की
  • (C) राव गांगा की
  • (D) राव जोधा की

मण्डोर के पंचकुण्ड में कई शासकों की छतरियाँ बनी हैं। इनमें से सबसे प्राचीन छतरी राव चूण्डा की मानी जाती है।

74. कोटा-बूंदी मार्ग पर देवपुरा गाँव के निकट 1683 में निर्मित छतरी के स्तम्भों की संख्या कितनी है?

  • (A) 80
  • (B) 84
  • (C) 32
  • (D) 16

कोटा-बूंदी मार्ग पर देवपुरा गाँव के निकट बनी प्रसिद्ध छतरी 84 खम्भों की छतरी है। इसका निर्माण 1683 ई. में आरंभ हुआ और 1695 ई. तक चला।

75. 84 खंभों की छतरी के बारे में कौनसा कथन असत्य है?

  • (A) इस छतरी का निर्माण राव विष्णुसिंह के काल में राव देवा द्वारा करवाया गया था।
  • (B) इस छतरी का निर्माण राव अनिरुद्ध सिंह के काल में राव देवा द्वारा कराया गया था।
  • (C) यह छतरी बूंदी के पास देवपुरा गाँव में स्थित है।
  • (D) इसका निर्माण 1683-1695 के मध्य कराया गया था।

84 खम्भों की छतरी का निर्माण राव अनिरुद्ध सिंह के काल में राव देवा द्वारा करवाया गया था। अतः विकल्प (A) असत्य है।

76. जोधपुर में निम्न में से कौनसी छतरी स्थित नहीं है?

  • (A) जसवंत थड़ा
  • (B) मामा भांजा की छतरी
  • (C) 8 खंभों की छतरी
  • (D) मण्डोर की छतरी

8 खम्भों की छतरी महाराणा प्रताप की है, जो बाण्डोली (सलूम्बर, उदयपुर) में केजड़ बांध की पाल पर बनी है। जबकि अन्य तीनों छतरियाँ जोधपुर में स्थित हैं।

Today Deals

77. बूंदी में 'चौरासी खम्भों की छतरी' का निर्माण किसने करवाया?

  • (A) राव अनिरूद्ध
  • (B) राव शत्रुसाल
  • (C) महाराव बुध सिंह
  • (D) महाराव विष्णु सिंह

चौरासी खम्भों की छतरी बूंदी के देवपुरा गाँव में स्थित है। इसका निर्माण राव अनिरूद्ध सिंह के काल में राव देवा द्वारा 1683-1695 ई. में करवाया गया था।

78. चौरासी खम्भों की छतरी स्थित है।

  • (A) कोटा
  • (B) झालावाड़
  • (C) बूंदी
  • (D) सवाई माधोपुर

84 खम्भों की छतरी बूंदी जिले के देवपुरा गाँव में स्थित है। यह तीन मंजिला है और इसमें पशु-पक्षियों तथा कामसूत्र पर आधारित चित्र बनाए गए हैं।

79. चौरासी खम्भा छतरी' के बारे में निम्नलिखित कथनों में से कौनसा कथन असत्य है?

  • (A) इस छतरी का निर्माण राव विष्णुसिंह के काल में राव देवा द्वारा कराया गया था।
  • (B) इस छतरी का निर्माण राव अनिरूद्ध सिंह के काल में राव देवा द्वारा कराया गया था।
  • (C) यह छतरी बूंदी के पास देवपुरा गांव में स्थित है।
  • (D) उसका निर्माण 1683-1695 के मध्य कराया गया था।

84 खम्भों की छतरी बूंदी जिले में है। इसका निर्माण राव अनिरूद्ध सिंह के काल में हुआ था, न कि राव विष्णुसिंह के काल में। इसलिए विकल्प (A) असत्य है।

80. दुर्गादास की छतरी किस राज्य में स्थित है?

  • (A) राजस्थान
  • (B) उत्तरप्रदेश
  • (C) मध्यप्रदेश
  • (D) गुजरात

वीर दुर्गादास राठौड़ की छतरी उज्जैन (मध्यप्रदेश) में स्थित है। उनका अंतिम समय यहाँ बीता और बसंत पंचमी के दिन उनकी स्मृति में यहाँ जुलूस भी निकाला जाता है।

❓ Question / Doubt / Correction?

Agar aapko kisi MCQ me doubt, correction ya suggestion lagta hai, to please is post ke comment section ki jagah humare YouTube channel par dedicated discussion video ke comment box me post link ke sath comment karein.

📝 Comment karne ka format:
• MCQ Post ka link
• Question number
• Short doubt / correction



👉 Official Discussion Video:
Rajputana Diary YouTube Channel
Mukesh Choudhary

About the Author

Mukesh Choudhary

Mukesh Choudhary को राजस्थान में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी एवं भर्ती परीक्षाओं के परीक्षा पैटर्न और प्रश्नों के स्वरूप की अच्छी समझ है। उनके मार्गदर्शन में यह अध्ययन सामग्री और MCQ content तैयार एवं review किया गया है। Read More...

📲 Telegram 💬 WhatsApp
Scroll to Top