राजस्थान के ऊर्जा संसाधन MCQ | Important Questions with Answers
इस पोस्ट में राजस्थान का भूगोल के टॉपिक
राजस्थान के ऊर्जा संसाधन से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण
MCQ
प्रश्न दिए गए हैं।
ये महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न
RPSC,
RSSB,
RAS, Patwar, Police, LDC, VDO, REET
तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए
उपयोगी हैं। इनमें विषयवार प्रश्न, सही उत्तर एवं विस्तृत व्याख्या
शामिल हैं।
✍️ Prepared & Reviewed by:
Rajputana Diary –
Rajasthan GK Faculty & Content Team
(Since 2021)
Attempt
0
Wrong
0
Right
0
Marks
0/50
1. दिसम्बर 2024 तक की स्थिति के अनुसार राजस्थान में ऊर्जा की कुल अधिष्ठापित क्षमता है-
A
19536.64 मेगावाट
B
21465.62 मेगावाट
C
23783.64 मेगावाट
D
26325.19 मेगावाट
📖 व्याख्या
दिसम्बर 2024 तक राजस्थान में ऊर्जा की कुल अधिष्ठापित क्षमता 26325.19 मेगावाट दर्ज की गई है। इसमें तापीय, जल, सौर, पवन तथा अन्य अक्षय ऊर्जा स्रोतों से उत्पादित क्षमता शामिल है। राजस्थान देश के अग्रणी ऊर्जा उत्पादक राज्यों में से एक है।
2. बजट घोषणा 2025-26 के तहत् प्रथम चरण में आगामी वर्ष स्वयं सहायता समूह की कितनी महिलाओं को सोलर दीदी के रूप में प्रशिक्षित किया जायेगा?
A
25 हजार
B
20 हजार
C
15 हजार
D
30 हजार
📖 व्याख्या
बजट घोषणा 2025-26 के अनुसार प्रथम चरण में 25 हजार स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ‘सोलर दीदी’ के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा। इसका उद्देश्य महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराना तथा सौर ऊर्जा के उपयोग को ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ावा देना है।
3. राजस्थान परमाणु विद्युत परियोजना रावतभाटा (चित्तौड़गढ़) में मार्च 2025 में कौनसी इकाई से उत्पादन प्रारम्भ हुआ है?
A
छठी इकाई
B
सातवीं इकाई
C
आठवीं इकाई
D
नवीं इकाई
📖 व्याख्या
राजस्थान परमाणु विद्युत परियोजना, रावतभाटा में मार्च 2025 में सातवीं इकाई से विद्युत उत्पादन प्रारम्भ हुआ। यह इकाई 700 मेगावाट क्षमता की है और राज्य की ऊर्जा उत्पादन क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देगी।
4. पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अन्तर्गत राजस्थान में कितने घरों में सोलर रूफ टॉप संयंत्र स्थापित करने का लक्ष्य है?
A
10 लाख
B
2 लाख
C
3 लाख
D
5 लाख
📖 व्याख्या
पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत राजस्थान में 5 लाख घरों पर सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इससे घरेलू बिजली खर्च कम होगा तथा स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा।
5. निम्न में से कौनसा सोलर पार्क RSDCL द्वारा जैसलमेर जिले में विकसित किया जायेगा?
A
बोड़ाना सोलर पार्क
B
बड़ौदा सोलर पार्क
C
पिथला सोलर पार्क
D
सोड़ा बंधन
📖 व्याख्या
राजस्थान स्टेट डेजर्ट डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (RSDCL) द्वारा जैसलमेर जिले में बोड़ाना सोलर पार्क विकसित किया जा रहा है। यह परियोजना राज्य की सौर ऊर्जा क्षमता को और अधिक मजबूत करेगी।
6. राजस्थान एकीकृत स्वच्छ ऊर्जा नीति-2024 की नोडल एजेंसी है-
A
राजस्थान स्टेट पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड
B
राजस्थान ऊर्जा विकास अभिकरण
C
राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम लिमिटेड
D
राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड
📖 व्याख्या
राजस्थान एकीकृत स्वच्छ ऊर्जा नीति-2024 के क्रियान्वयन हेतु राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम लिमिटेड (RRECL) को नोडल एजेंसी नियुक्त किया गया है। यह संस्था राज्य में अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं के विकास और समन्वय का कार्य करती है।
7. राजस्थान में 'पीएम कुसुम' घटक बी तहत् कितनी सब्सिडी (अनुदान) प्रदान की जाती है?
A
25 प्रतिशत
B
50 प्रतिशत
C
75 प्रतिशत
D
60 प्रतिशत
📖 व्याख्या
पीएम कुसुम घटक बी के तहत् 1000 मेगावाट का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें से JVVNL को 335 मेगावाट, AVVNL को 330 मेगावाट और JDVVNL को 335 मेगावाट आवंटित किया गया है।
8. मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना (कृषि अनुदान) के तहत् वर्तमान में प्रतिमाह कितनी यूनिट तक उपभोग करने वाले कृषि उपभोक्ताओं को मुक्त बिजली प्रदान की जा रही है?
A
1000 यूनिट
B
2000 यूनिट
C
1500 यूनिट
D
2500 यूनिट
📖 व्याख्या
मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के अंतर्गत कृषि उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 2000 यूनिट तक बिजली निःशुल्क प्रदान की जा रही है। इस योजना का उद्देश्य किसानों की सिंचाई लागत कम करना और कृषि क्षेत्र को राहत प्रदान करना है।
9. 22 अक्टूबर, 2024 को राज्य सरकार व यूएई देश के मध्य अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में कितने करोड़ रुपये के निवेश का ऐतिहासिक एमओयू किया गया ?
A
1 लाख करोड़ रुपये
B
2 लाख करोड़ रुपये
C
3 लाख करोड़ रुपये
D
5 लाख करोड़ रुपये
📖 व्याख्या
यह निवेश प्रदेश के पश्चिमी जिलों में 60 गीगावाट क्षमता के सोलर, विंड एवं हाइब्रिड परियोजना की स्थापना के लिए किया गया।
10. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ विंड एनर्जी द्वारा किये गये एक अध्ययन के अनुसार राजस्थान में धरातल स्तर से 150 मीटर की ऊँचाई पर पवन ऊर्जा की अनुमानित क्षमता कितनी है?
A
100 गीगावाट
B
200 गीगावाट
C
25 गीगावाट
D
284 गीगावाट
📖 व्याख्या
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ विंड एनर्जी के अध्ययन के अनुसार राजस्थान में 150 मीटर ऊँचाई पर पवन ऊर्जा की अनुमानित क्षमता लगभग 284 गीगावाट है। यह देश में पवन ऊर्जा विकास की दृष्टि से राजस्थान को अग्रणी राज्यों में स्थापित करता है।
11. 16 सितम्बर, 2024 को गांधीनगर (गुजरात) में 'वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा निवेश एक्सपो 2024' में केन्द्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री द्वारा राजस्थान को निम्न में से कौनसे पुरस्कार प्रदान किये गये?
A
कुल सौर ऊर्जा में प्रथम पुरस्कार (हाइएस्ट अचीवर)
B
कुल अक्षय ऊर्जा में द्वितीय पुरस्कार (सैकेण्ड हाइएस्ट अचीवर)
C
कुल सौर ऊर्जा में द्वितीय पुरस्कार (सैकेण्ड हाइएस्ट अचीवर)
D
1 व 2 दोनों
📖 व्याख्या
वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा निवेश एक्सपो 2024 में राजस्थान को कुल सौर ऊर्जा क्षमता में प्रथम पुरस्कार तथा कुल अक्षय ऊर्जा क्षमता में द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया। यह राज्य की नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि को दर्शाता है।
12. हाल ही में अडानी ग्रीन एनर्जी ने जैसलमेर जिले के देवीकोट में कितने मेगावाट का सोलर पॉवर प्लांट शुरू किया है?
A
200 मेगावाट
B
180 मेगावाट
C
150 मेगावाट
D
250 मेगावाट
📖 व्याख्या
अडानी ग्रीन एनर्जी ने जैसलमेर जिले के देवीकोट क्षेत्र में 180 मेगावाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट शुरू किया है। यह परियोजना राजस्थान की सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता को और मजबूत बनाने में सहायक होगी।
13. राज्य सरकार ने किस वर्ष तक 115 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन और 10 गीगावाट ऊर्जा भण्डारण क्षमता स्थापित करने का लक्ष्य रखा है?
A
वर्ष 2030
B
वर्ष 2028
C
वर्ष 2031
D
वर्ष 2029
📖 व्याख्या
राजस्थान सरकार ने वर्ष 2029 तक 115 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन तथा 10 गीगावाट ऊर्जा भंडारण क्षमता विकसित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह लक्ष्य राज्य को स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
14. माही बांसवाड़ा परमाणु बिजली घर में 700-700 MW क्षमता की कितनी इकाईयाँ लगाई जायेगी?
A
Wed Jan 03 1900 00:00:00 GMT+0521 (India Standard Time)
B
Tue Jan 02 1900 00:00:00 GMT+0521 (India Standard Time)
C
Thu Jan 04 1900 00:00:00 GMT+0521 (India Standard Time)
D
Sat Jan 06 1900 00:00:00 GMT+0521 (India Standard Time)
📖 व्याख्या
माही बांसवाड़ा परमाणु बिजली घर राजस्थान का दूसरा परमाणु बिजलीघर होगा। इसके लिए बांसवाड़ा से रतलाम मार्ग पर बारी, आडीभीत, रेल कटुम्बी, सजवानिया व खण्डियादेव गाँव की भूमि अधिग्रहित की गई है।
15. केशोरायपाटन गैस विद्युत परियोजना निम्नलिखित में से राजस्थान के किस क्षेत्र में स्थित है?
A
कोटा
B
धौलपुर
C
बूंदी
D
बारां
📖 व्याख्या
केशोरायपाटन गैस विद्युत परियोजना बूंदी जिले में स्थित है। यह गैस आधारित विद्युत उत्पादन परियोजना है, जो राज्य की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में योगदान देती है।
16. निम्नलिखित में से 'गुढ़ा थर्मल पॉवर प्रोजेक्ट' किस जिले में स्थित है?
A
बाड़मेर
B
बीकानेर
C
फलौदी
D
बारां
📖 व्याख्या
बीकानेर की गुढ़ा में वी.एस. लिग्नाइट कम्पनी द्वारा 125 मेगावाट क्षमता की लिग्नाइट आधारित विद्युत परियोजना इकाई-1 की स्थापना की प्रक्रिया जारी है।
17. राजस्थान में निम्नलिखित में से कौनसा सोलर पार्क / प्लांट स्थल नहीं है?
A
नोख
B
पूगल
C
धूड़सर
D
बरमसर
📖 व्याख्या
बरमसर (जैसलमेर) में पवन ऊर्जा संयंत्र स्थित है।
18. मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना (घरेलू, अनुदान) के तहत् कितनी यूनिट तक मासिक विद्युत उपभोग करने वाले सभी घरेलू उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली प्रदान की जा रही है?
A
300 यूनिट
B
100 यूनिट
C
200 यूनिट
D
250 यूनिट
📖 व्याख्या
मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत राज्य के घरेलू उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 100 यूनिट तक बिजली निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। इसका उद्देश्य आम उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करना है।
19. राजस्थान सरकार ने ग्रीन हाइड्रोजन नीति, 2023 को मंजूरी दी है। इसके तहत् राज्य सरकार ने किस वर्ष तक 2000 किलो टन प्रतिवर्ष (KTPA) ऊर्जा उत्पादन का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है?
A
वर्ष 2035
B
वर्ष 2040
C
वर्ष 2045
D
वर्ष 2030
📖 व्याख्या
राजस्थान ग्रीन हाइड्रोजन नीति, 2023 के तहत वर्ष 2030 तक 2000 किलो टन प्रतिवर्ष (KTPA) ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इससे स्वच्छ ऊर्जा और औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
20. विकसित राजस्थान 2047 के तहत् प्रदेश को बिजली संकट से उभारने के लिए आगामी 10 वर्षों में विद्युत मांग में संभावित वृद्धि दर के लिए आवश्यक ऊर्जा उत्पादन की कार्य योजना तैयार की गई है?
A
6 प्रतिशत
B
8 प्रतिशत
C
10 प्रतिशत
D
12 प्रतिशत
📖 व्याख्या
विकसित राजस्थान 2047 के अंतर्गत आगामी 10 वर्षों में विद्युत मांग में लगभग 6 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि को ध्यान में रखते हुए ऊर्जा उत्पादन की विस्तृत कार्य योजना तैयार की गई है।
21. राजस्थान ग्रीन हाइड्रोजन नीति, 2023 कब जारी की गई?
A
15 जुलाई, 2023
B
29 सितम्बर, 2023
C
30 अगस्त, 2023
D
15 दिसम्बर, 2023
📖 व्याख्या
राजस्थान ग्रीन हाइड्रोजन नीति, 2023 को 29 सितम्बर, 2023 को जारी किया गया। इस नीति का उद्देश्य राज्य को ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन एवं निवेश का प्रमुख केन्द्र बनाना है।
22. कवई थर्मल पॉवर परियोजना राजस्थान में किस जिले में संचालित की जा रही है?
A
नागौर
B
कोटा
C
बारां
D
प्रतापगढ़
📖 व्याख्या
कवई थर्मल पावर परियोजना बारां जिले में संचालित की जा रही है। यह राजस्थान की प्रमुख तापीय विद्युत परियोजनाओं में से एक है और राज्य के विद्युत उत्पादन में महत्वपूर्ण योगदान देती है।
23. परम्परागत ऊर्जा के स्रोत (Conventional Energy Sources) में किसे शामिल नहीं करेंगे?
A
जल विद्युत
B
आणविक ऊर्जा
C
सौर ऊर्जा
D
तापीय विद्युत
📖 व्याख्या
जल विद्युत (Hydro Energy) ऊर्जा उत्पादन का एक परंपरागत स्रोत है लेकिन यह ऊर्जा का एक नवीकरणीय स्रोत भी है।
24. रावतभाटा में राजस्थान अणु शक्ति परियोजना की स्थापना किस देश के सहयोग से हुई?
A
संयुक्त राज्य अमेरिका
B
यू.एस.एस.आर.
C
फ्रांस
D
कनाडा
📖 व्याख्या
रावतभाटा में परमाणु शक्ति गृह की स्थापना 1965 में की गई थी, जिससे 16 दिसम्बर, 1973 को विद्युत उत्पादन प्रारम्भ हुआ। यह यूरेनियम-235 पर आधारित परियोजना है।
25. सूरतगढ़ तापीय विद्युत केन्द्र (थर्मल पॉवर स्टेशन) की 7वीं ईकाई ने अपना संचालन (ऑपरेशन) कब आरम्भ किया है?
A
दिसम्बर 2020
B
मार्च 2020
C
मार्च 2018
D
दिसम्बर 2018
📖 व्याख्या
राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की वेबसाइट के अनुसार सूरतगढ़ प्लांट की 7वीं ईकाई से उत्पादन (Commissioning Date) 1 दिसम्बर 2020 को प्रारम्भ हुआ।
26. निम्न में से कौनसा गैर-परम्परागत ऊर्जा स्रोत में शामिल नहीं है?
A
तापीय विद्युत
B
सौर ऊर्जा
C
भूतापीय ऊर्जा
D
ज्वारीय ऊर्जा
📖 व्याख्या
तापीय विद्युत को परम्परागत ऊर्जा स्रोतों में शामिल किया जाता है क्योंकि यह मुख्यतः कोयला, तेल एवं गैस जैसे जीवाश्म ईंधनों पर आधारित होती है। जबकि सौर, भूतापीय तथा ज्वारीय ऊर्जा गैर-परम्परागत एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत हैं।
27. सोलर सिटी कार्यक्रम के तहत् राज्य के किन तीन शहरों का सोलर सिटी के लिए चयन हुआ है ?
A
जयपुर, जोधपुर, अजमेर
B
अलवर, जयपुर, अजमेर
C
उदयपुर, अजमेर, जोधपुर
D
अलवर, अजमेर, उदयपुर
📖 व्याख्या
सोलर सिटी कार्यक्रम के तहत राजस्थान के जयपुर, जोधपुर और अजमेर शहरों का चयन किया गया था। इन शहरों में सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देकर स्वच्छ एवं सतत ऊर्जा व्यवस्था विकसित करने का लक्ष्य रखा गया।
28. राजस्थान के किस जिले में छबड़ा तापीय ऊर्जा केन्द्र स्थित है ?
A
कोटा
B
बारां
C
झालावाड़
D
सवाई माधोपुर
📖 व्याख्या
छबड़ा तापीय ऊर्जा केन्द्र बारां जिले में स्थित है। यह राजस्थान के प्रमुख तापीय विद्युत उत्पादन केन्द्रों में से एक है और राज्य की विद्युत आवश्यकताओं की पूर्ति में महत्वपूर्ण योगदान देता है।
29. जवाहर सागर बाँध' पर बने विद्युत गृह की कुल विद्युत उत्पादन क्षमता कितनी है-
A
115 MW
B
172 MW
C
119 MW
D
99 MW
📖 व्याख्या
जवाहर सागर बाँध पर 33 मेगावाट × 3 इकाईयाँ स्थापित है।
30. चम्बल परियोजना से राजस्थान को प्राप्त विद्युत मात्रा कितनी मेगावाट है?
A
200 मेगावाट
B
193 मेगावाट
C
183 मेगावाट
D
450 मेगावाट
📖 व्याख्या
चम्बल परियोजना से राजस्थान को 193 मेगावाट विद्युत प्राप्त होती है। यह परियोजना राजस्थान और मध्यप्रदेश की संयुक्त परियोजना है तथा जल विद्युत उत्पादन का महत्वपूर्ण स्रोत मानी जाती है।
31. भाखड़ा नांगल परियोजना में राजस्थान का अंश कितना है-
A
0.2014
B
0.142
C
0.1522
D
0.585
📖 व्याख्या
भाखड़ा नांगल परियोजना में राजस्थान की हिस्सेदारी 15.22 प्रतिशत है। इस परियोजना से राजस्थान को सिंचाई जल के साथ-साथ महत्वपूर्ण मात्रा में जल विद्युत भी प्राप्त होती है।
32. व्यास परियोजना के अन्तर्गत देहर व पोंग विद्युत गृहों में क्रमशः राजस्थान का कितना हिस्सा है ?
A
20.2%-50%
B
20%-58.5%
C
20%-40%
D
20%-45%
📖 व्याख्या
व्यास परियोजना के अंतर्गत देहर विद्युत गृह में राजस्थान का हिस्सा 20 प्रतिशत तथा पोंग विद्युत गृह में 58.5 प्रतिशत है। इस परियोजना से प्राप्त विद्युत राज्य की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायक है।
33. माही बजाज सागर परियोजना की कितनी प्रतिशत विद्युत राजस्थान को प्राप्त होती है ?
📖 व्याख्या
ध्यान रहे माही परियोजना में राजस्थान व गुजरात की हिस्सेदारी 45:55 है, लेकिन माही परियोजना से उत्पन्न विद्युत 100 प्रतिशत राजस्थान को प्राप्त होती है।
34. राज्य को सर्वाधिक जल विद्युत किस परियोजना से प्राप्त होती है ?
A
चम्बल परियोजना
B
भाखड़ा नांगल परियोजना
C
माही परियोजना
D
व्यास परियोजना
📖 व्याख्या
राजस्थान को सर्वाधिक जल विद्युत व्यास परियोजना से प्राप्त होती है। यह परियोजना हिमाचल प्रदेश में स्थित है तथा इसके अंतर्गत राजस्थान को महत्वपूर्ण मात्रा में विद्युत आवंटित की जाती है।
35. राजस्थान सरकार द्वारा सौर ऊर्जा नीति 2019 कब घोषित की गई-
A
8 दिसम्बर, 2019
B
18 दिसम्बर, 2019
C
18 मार्च, 2020
D
8 जनवरी, 2020
📖 व्याख्या
राजस्थान सरकार ने 18 दिसम्बर, 2019 को सौर ऊर्जा नीति 2019 घोषित की थी। इस नीति का उद्देश्य राज्य में सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देना तथा निवेश आकर्षित करना था।
36. राज्य को किस देश से ताला जल विद्युत परियोजना से विद्युत प्राप्त होती है।
A
नेपाल
B
भूटान
C
पाकिस्तान
D
चीन
📖 व्याख्या
यह राजस्थान व भूटान की संयुक्त परियोजना है। यह राजस्थान की एकमात्र अन्तर्राष्ट्रीय परियोजना है। इस परियोजना के एवज में राजस्थान को कहलगाँव परियोजना से विद्युत दी जा रही है।
37. राज्य का प्रथम सुपर ताप विद्युत गृह कौनसा है ?
A
कोटा सुपर थर्मल पावर स्टेशन
B
एटोमिक पावर स्टेशन, रावतभाटा
C
सूरतगढ़ सुपर ताप विद्युत गृह
D
अन्ता विद्युत गृह
📖 व्याख्या
सूरतगढ़ सुपर ताप विद्युत गृह राजस्थान का प्रथम सुपर थर्मल पावर स्टेशन है। इसकी स्थापना बड़े पैमाने पर विद्युत उत्पादन के उद्देश्य से की गई थी और यह राज्य के प्रमुख तापीय ऊर्जा केन्द्रों में शामिल है।
38. बरसिंगसर थर्मल पॉवर स्टेशन किसके सहयोग से स्थापित किया गया है?
A
एनएलसी इंडिया लिमिटेड
B
एनटीपीसी द्वारा
C
आरएसएमएलएल द्वारा
D
राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम द्वारा
📖 व्याख्या
यह परियोजना राजस्थान सरकार व नैवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन (NLC India Limited) के सहयोग से स्थापित है।
39. सूरतगढ़ तापीय विद्युत केन्द्र 'थर्मल पॉवर स्टेशन' की वर्तमान में कितनी इकाइयाँ प्रचालन में है?
📖 व्याख्या
सूरतगढ़ सुपर थर्मल पॉवर प्लांट में प्रारम्भ में स्थापित 6 इकाईयों का विवरण- 1. 250 मेगावाट मई 1998 2. 250 मेगावाट मार्च 2000 3. 250 मेगावाट अक्टूबर 2001 4. 250 मेगावाट मार्च 2002 5. 250 मेगावाट जून 2003 6. 250 मेगावाट मार्च 2009। सुपर क्रिटिकल प्लांट में स्थापित इकाईयाँ- 7. 660 मेगावाट दिसम्बर 2020, 8. 660 मेगावाट अक्टूबर 2021।
40. निम्नलिखित में से कौन सा कथन 'किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान योजना (कुसुम)' के बारे में सत्य है-
A
बिजली उत्पन्न करने के लिए ग्रामीण इलाकों में पवन चक्कियों की स्थापना
B
बिजली उत्पन्न करने के लिए ग्रामीण इलाकों में छोटे 'बायोमास' बिजली संयंत्रों की स्थापना
C
बिजली उत्पन्न करने के लिए ग्रामीण इलाकों में भू-तापीय बिजली संयंत्रों की स्थापना
D
इस योजना की शुरूआत 08 मार्च, 2019 से की गई
📖 व्याख्या
प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (PM-KUSUM) योजना की शुरुआत 8 मार्च, 2019 को की गई थी। इसका उद्देश्य किसानों को सौर ऊर्जा आधारित सिंचाई सुविधाएँ उपलब्ध कराना तथा अतिरिक्त बिजली उत्पादन के अवसर प्रदान करना है।
41. निम्न में से कौनसा नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत में शामिल है?
A
कोयला
B
प्राकृतिक गैस
C
आणविक ऊर्जा
D
ज्वारीय ऊर्जा
📖 व्याख्या
ज्वारीय ऊर्जा समुद्र की ज्वार-भाटा गतिविधियों से प्राप्त होती है और यह एक नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत है। जबकि कोयला, प्राकृतिक गैस और आणविक ऊर्जा को नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों में शामिल नहीं किया जाता।
42. राजस्थान के किस जिले में जाखम बाँध लघुपन विद्युत परियोजना स्थापित की गई?
A
प्रतापगढ़
B
चित्तौड़गढ़
C
उदयपुर
D
भीलवाड़ा
📖 व्याख्या
जाखम बाँध लघु जल विद्युत परियोजना प्रतापगढ़ जिले में स्थापित की गई है। यह परियोजना जल संसाधनों के प्रभावी उपयोग तथा स्थानीय स्तर पर विद्युत उत्पादन के लिए महत्वपूर्ण है।
43. सौर ऊर्जा नीति घोषित करने वाला भारत का प्रथम राज्य कौनसा है?
A
राजस्थान
B
मध्यप्रदेश
C
महाराष्ट्र
D
गुजरात
📖 व्याख्या
राजस्थान भारत का पहला राज्य है जिसने सौर ऊर्जा नीति घोषित की। राज्य की भौगोलिक स्थिति और उच्च सौर विकिरण क्षमता के कारण इसे सौर ऊर्जा विकास का अग्रणी राज्य माना जाता है।
44. राजस्थान का निम्न में से कौनसा प्लांट 'सुपर थर्मल पावर स्टेशन' नहीं है?
A
छबड़ा (बारां)
B
अंता (बारां)
C
कालीसिंध (झालावाड़)
D
कवई (बारां)
📖 व्याख्या
अंता गैस विद्युत परियोजना की कुल उत्पादन क्षमता 419.33 मेगावाट है, इसलिए यह प्लांट सुपर थर्मल पॉवर स्टेशन की श्रेणी में नहीं आता।
45. राजस्थान का नाभिकीय विद्युत संयत्र कहाँ स्थित है?
A
रावतभाटा
B
कोटा
C
छबड़ा
D
सूरतगढ़
📖 व्याख्या
राजस्थान का प्रमुख नाभिकीय विद्युत संयंत्र चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा में स्थित है। इसे राजस्थान परमाणु विद्युत परियोजना (RAPS) के नाम से जाना जाता है और यह देश के प्रमुख परमाणु ऊर्जा केन्द्रों में शामिल है।
46. वर्तमान में निम्न में से राजस्थान के किस पावर स्टेशन की अधिस्थापित क्षमता सर्वाधिक है?
A
सूरतगढ़ थर्मल पॉवर स्टेशन
B
कोटा सुपर थर्मल पॉवर स्टेशन
C
छबड़ा थर्मल पॉवर स्टेशन
D
कालीसिंध थर्मल पॉवर स्टेशन
📖 व्याख्या
सूरतगढ़ प्लांट में 8वीं इकाई प्रारम्भ होने के बाद यहाँ की कुल उत्पादन क्षमता 2820 मेगावाट हो गई है। जबकि छबड़ा प्लांट की कुल उत्पादन क्षमता 2320 मेगावाट है।
47. राजस्थान की पहली सौर ऊर्जा नीति कब जारी की गई?
A
Thu Jul 06 1905 00:00:00 GMT+0521 (India Standard Time)
B
Mon Jul 03 1905 00:00:00 GMT+0521 (India Standard Time)
C
2009
D
Wed Jul 05 1905 00:00:00 GMT+0521 (India Standard Time)
📖 व्याख्या
राजस्थान की पहली सौर ऊर्जा नीति वर्ष 2011 में जारी की गई थी। इस नीति ने राज्य में सौर ऊर्जा निवेश को बढ़ावा दिया और राजस्थान को देश के प्रमुख सौर ऊर्जा उत्पादक राज्यों में स्थापित किया।
48. फिरोज गाँधी ऊँचाहार ताप विद्युत परियोजना किस राज्य की परियोजना है?
A
बिहार
B
उत्तरप्रदेश
C
मध्यप्रदेश
D
राजस्थान
📖 व्याख्या
फिरोज गाँधी ऊँचाहार ताप विद्युत परियोजना उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में स्थित है। यह एनटीपीसी द्वारा संचालित प्रमुख तापीय विद्युत परियोजनाओं में से एक है।
49. सतपुड़ा परियोजना' किस राज्य से सम्बन्धित है ?
A
मध्यप्रदेश
B
अरुणाचल प्रदेश
C
उड़ीसा
D
असम
📖 व्याख्या
सतपुड़ा ताप विद्युत परियोजना मध्यप्रदेश राज्य से संबंधित है। यह राज्य की प्रमुख विद्युत उत्पादन परियोजनाओं में शामिल है और क्षेत्रीय ऊर्जा आपूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
50. राज्य में देवगढ़ पवन ऊर्जा परियोजना का संबंध किस जिले में से है?
A
प्रतापगढ़
B
जैसलमेर
C
राजसमंद
D
बारां
📖 व्याख्या
देवगढ़ (प्रतापगढ़) स्थित 2.25 MW की यह परियोजना RSPCL द्वारा स्थापित है। यह राजस्थान की प्रमुख पवन ऊर्जा परियोजनाओं में से एक है और राज्य में अक्षय ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने में योगदान देती है।