राजस्थान के उद्योग Important MCQ | Top Questions for Competitive Exams
इस पोस्ट में राजस्थान का भूगोल एवं अर्थव्यवस्था के टॉपिक राजस्थान के उद्योग से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न दिए गए हैं।
ये MCQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, RAS, Patwar, Police, LDC, VDO, Fireman, Woman Superwiser, REET तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।
- Subject: राजस्थान का भूगोल एवं अर्थव्यवस्था
- Topic: राजस्थान के उद्योग
- Last Updated:
- Content Type: MCQ Practice Set
✍️ Prepared & Reviewed by:
Rajputana Diary –
Rajasthan GK Faculty & Content Team
(Since 2021)
1. राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना 2024 के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए और सही उत्तर का चयन कीजिए- (A) इस योजना का उद्देश्य राज्य में सतत् आर्थिक विकास और रोजगार को बढ़ावा देना है। (B) विनिर्माण क्षेत्र में 50 करोड़ रुपये से अधिक तथा सेवा क्षेत्र में 25 करोड़ रुपये से अधिक निवेश पर 7 वर्षों तक राज्य करों पर 75% निवेश सब्सिडी दी जायेगी। (C) यह 3 स्तरों पर प्रोत्साहन करती है, जो कि क्षेत्र, राज्य, प्राथमिकताओं और निवेशक के लचीलेपन पर आधारित है। (D) इस योजना की शुरूआत 08 अक्टूबर, 2024 को की गई।
- (A) केवल A
- (B) B व D
- (C) A, C व D
- (D) A, B, C व D
राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना 2024 का उद्देश्य सतत आर्थिक विकास और रोजगार सृजन को बढ़ावा देना है। योजना में निवेश आधारित प्रोत्साहन, क्षेत्रीय प्राथमिकताएँ तथा निवेशक अनुकूल प्रावधान शामिल हैं। इसकी शुरुआत 08 अक्टूबर 2024 को की गई थी।
2. पंचगौरव योजना के तहत् एक जिला-एक उपज को सही सुमेलित कीजिए- A. अजमेर - I. मेथी B. उदयपुर - II. गेहूँ C. जयपुर - III. सीताफल D. बीकानेर - IV. गुलाब
- (A) A-(IV), B-(III), C-(II), D-(I)
- (B) A-(IV), B-(II), C-(III), D-(I)
- (C) A-(I), B-(II), C-(III), D-(IV)
- (D) A-(III), B-(IV), C-(II), D-(I)
सही सुमेलन है— अजमेर-गुलाब, उदयपुर-सीताफल, जयपुर-गेहूँ तथा बीकानेर-मेथी। अतः सही कूट A-(IV), B-(III), C-(II), D-(I) है।
3. एकीकृत क्लस्टर विकास योजना की शुरूआत कब की गई?
- (A) 17 दिसम्बर, 2024
- (B) 08 नवम्बर, 2024
- (C) 08 दिसम्बर, 2024
- (D) 17 नवम्बर, 2024
इस योजना का उद्देश्य राजस्थान में हस्तशिल्प, हथकरघा और एमएसएमई क्लस्टरों की उत्पादकता, गुणवत्ता और दक्षता को बढ़ाना है। यह योजना 31 मार्च, 2029 तक प्रभावी रहेगी।
4. रीको द्वारा स्थापित नये औद्योगिक क्षेत्र को उनके स्थान के साथ सही सुमेलित कीजिए- A. माथासुला द्वितीय चरण - I. सीकर B. मूरड़ा - II. राजसमंद C. चड्डुआल - III. सिरोही D. गणेश्वर - IV. जयपुर
- (A) A-(I), B-(II), C-(III), D-(IV)
- (B) A-(IV), B-(II), C-(III), D-(I)
- (C) A-(IV), B-(III), C-(II), D-(I)
- (D) A-(III), B-(IV), C-(II), D-(I)
सही सुमेलन है— माथासुला द्वितीय चरण-जयपुर, मूरड़ा-राजसमंद, चड्डुआल-सिरोही तथा गणेश्वर-सीकर।
5. राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 का आयोजन किस शहर में किया गया?
- (A) जयपुर
- (B) जोधपुर
- (C) पाली
- (D) चित्तौड़गढ़
इस समिट का आयोजन 9-11 दिसम्बर, 2024 को किया गया। इस समिट में 32 देशों ने भाग लिया जिनमें से 17 देश भागीदार देश के रूप में सम्मिलित हुए थे।
6. राजस्थान की MSME नीति 2024 के बारे में निम्नलिखित में से कौनसा कथन सत्य नहीं है?
- (A) यह नीति 31 मार्च, 2029 तक प्रभावी रहेगी।
- (B) इसका लक्ष्य वैश्विक रूप से प्रतिस्पर्धी और स्थानीय रूप से प्रासंगिक MSME पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण में सहयोग करना है।
- (C) इस नीति के तहत् 50 करोड़ रुपये की ऋण राशि पर ब्याज सब्सिडी प्रदान की जायेगी।
- (D) उद्यमों के डिजिटलीकरण के लिए किए गए व्यय का 55% (अधिकतम 25,000 रुपये) प्रतिपूर्ति प्रदान की जायेगी।
उद्यमों के डिजिटलीकरण के लिए किए गए व्यय का 75% (अधिकतम 50,000 रुपये) प्रतिपूर्ति प्रदान की जायेगी।
7. वर्ष 2024-25 में राजस्थान में सकल राज्य मूल्यवर्धन (GSVA) में स्थिर कीमतों पर उद्योगों का योगदान रहा है-
- (A) 0.2732
- (B) 0.2674
- (C) 0.2839
- (D) 0.2716
वर्ष 2024-25 में राजस्थान में सकल राज्य मूल्यवर्धन (GSVA) में स्थिर कीमतों पर उद्योगों का योगदान 28.39% रहा है। यह राज्य की औद्योगिक प्रगति को दर्शाता है।
8. 10 दिसम्बर, 2024 को 'प्रवासी राजस्थान कॉन्क्लेव' का आयोजन कहाँ किया गया?
- (A) उदयपुर
- (B) जयपुर
- (C) जोधपुर
- (D) अजमेर
इस कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री ने प्रवासी राजस्थानियों के हितों का ध्यान में रखते हुए एक नया विभाग बनाने, प्रवासी राजस्थानी सम्मान पुरस्कार प्रदान करने, प्रतिवर्ष 10 दिसम्बर को प्रवासी राजस्थानी दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की।
9. बजट 2025 राजस्थान सरकार ने विभिन्न औद्योगिक पार्क व क्षेत्रों की स्थापना की घोषणा की है, इन घोषणाओं के संबंध में निम्न में से असत्य युग्म है-
- (A) टॉय पार्क - कोटा
- (B) स्टोन पार्क - निम्बाहेड़ा (चित्तौड़गढ़) व बूँदी
- (C) सिरेमिक पार्क - सोनियाणा (चित्तौड़गढ़)
- (D) टेक्सटाइल पार्क - सांगानेर (जयपुर)
टेक्सटाइल पार्क, भीलवाड़ा तथा ब्लॉक प्रिंटिंग जोन, सांगानेर (जयपुर) की घोषणा की गई है। इसलिए टेक्सटाइल पार्क-सांगानेर का युग्म असत्य है।
10. बजट 2025-26 में राजस्थान के किस शहर में 150 करोड़ रु. की लागत से विश्वकर्मा स्किल इंस्टिट्यूट की स्थापना की घोषणा की है?
- (A) अजमेर
- (B) जयपुर
- (C) उदयपुर
- (D) कोटा
बजट 2025-26 में कोटा में 150 करोड़ रुपये की लागत से विश्वकर्मा स्किल इंस्टिट्यूट स्थापित करने की घोषणा की गई है, जिससे युवाओं को आधुनिक कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा।
11. पंचगौरव योजना के तहत् एक जिला-एक खेल को सही सुमेलित कीजिए- A. फलौदी - I. कुश्ती B. ब्यावर - II. जिमनास्टिक C. जोधपुर - III. एथलेटिक्स D. कोटा - IV. हॉकी
- (A) A-(II), B-(III), C-(IV), D-(I)
- (B) A-(I), B-(IV), C-(II), D-(III)
- (C) A-(I), B-(II), C-(III), D-(IV)
- (D) A-(III), B-(IV), C-(II), D-(I)
सही सुमेलन है— फलौदी-एथलेटिक्स, ब्यावर-हॉकी, जोधपुर-जिमनास्टिक तथा कोटा-कुश्ती। अतः सही कूट A-(III), B-(IV), C-(II), D-(I) है।
12. 04 दिसम्बर, 2024 को राज्य सरकार द्वारा उद्योग संवर्धन से जुड़ी कितनी नवीन नीतियों का अनावरण किया गया?
- (A) 9
- (B) 7
- (C) 5
- (D) 3
04 दिसम्बर, 2024 को निम्न नवीन नीतियों का अनावरण किया गया- निर्यात संवर्धन नीति 2024, MSME नीति-2024, एकीकृत स्वच्छ ऊर्जा नीति 2024, AVGC एवं XR नीति-2024, एक जिला-एक उत्पाद नीति 2024, खनिज नीति 2024, राजस्थान पर्यटन इकाई नीति 2024, क्लस्टर विकास योजना-2024 तथा एम-सेण्ड नीति-2024।
13. इंडिया स्टोन मार्ट 2024 का आयोजन कहाँ किया गया?
- (A) जयपुर
- (B) जोधपुर
- (C) उदयपुर
- (D) बीकानेर
इंडिया स्टोन मार्ट 2024 (12वाँ संस्करण) का आयोजन सीतापुरा (जयपुर) में 01 से 04 फरवरी, 2024 तक किया गया।
14. प्रत्येक जिले को अलग पहचान दिलाने की दृष्टि से 'पंचगौरव योजना' का प्रारम्भ कब किया गया?
- (A) 01 दिसम्बर, 2024
- (B) 17 नवम्बर, 2024
- (C) 01 अक्टूबर, 2024
- (D) 17 दिसम्बर, 2024
इस योजना के तहत् राज्य सरकार प्रत्येक जिले में 1 उपज, 1 वनस्पतिक प्रजाति, 1 उत्पाद, 1 पर्यटन स्थल और 1 खेल पर विशेष ध्यान केन्द्रित कर रही है। इन 5 तत्वों को प्रत्येक जिले का पंचगौरव माना जायेगा।
15. रीको द्वारा विकसित निम्नलिखित में से कौनसा एग्रोफूड पार्क क्षेत्रफल के अनुसार सबसे छोटा है?
- (A) उद्योग विहार (गंगानगर)
- (B) बोरनाड़ा (जोधपुर)
- (C) अलवर
- (D) रानपुरा (कोटा)
रीको द्वारा विकसित बोरनाड़ा (जोधपुर) एग्रोफूड पार्क क्षेत्रफल के अनुसार सबसे बड़ा है, जबकि उद्योग विहार (गंगानगर) सबसे छोटा एग्रोफूड पार्क माना जाता है।
16. भारत सरकार द्वारा 'आत्म निर्भर भारत उत्सव-2024' कार्यक्रम के तहत् एक जिला एक उत्पाद योजना में राजस्थान को कौनसा पुरस्कार प्रदान किया गया है?
- (A) स्वर्ण
- (B) सिल्वर
- (C) कांस्य
- (D) इनमें से कोई नहीं
आत्मनिर्भर भारत उत्सव-2024 के अंतर्गत एक जिला एक उत्पाद (ODOP) योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राजस्थान को कांस्य पुरस्कार प्रदान किया गया।
17. मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना के सम्बन्ध में कौनसा कथन असत्य है?
- (A) यह योजना 18 से 60 वर्ष वर्ग के श्रमिकों व स्ट्रीट वेंडर्स के लिए लागू की जायेगी।
- (B) योजना में 60 से 100 रुपये मासिक प्रीमियम देने पर 60 वर्ष के उपरान्त 2000 रुपये प्रतिमाह पेंशन प्राप्त होगी।
- (C) प्रीमियम में से शेष 400 रुपये प्रतिमाह राज्य सरकार द्वारा वहन किया जायेगा।
- (D) यह पेंशन वृद्धजन सम्मान पेंशन के अतिरिक्त होगी।
यह योजना 18 से 45 वर्ष वर्ग के श्रमिकों व स्ट्रीट वेंडर्स के लिए लागू की जायेगी।
18. लखपति दीदी योजना के तहत आगामी वर्ष में प्रदेश में कितने लाख परिवारों की आय 1 लाख रुपये वार्षिक तक ले जाने का कार्य किया जायेगा?
- (A) 3 लाख
- (B) 10 लाख
- (C) 5 लाख
- (D) 2 लाख
लखपति दीदी योजना का उद्देश्य महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़े परिवारों की आय बढ़ाना है। इसके तहत आगामी वर्ष में 5 लाख परिवारों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है।
19. प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की शुरूआत कब की गई?
- (A) 17 अगस्त, 2023
- (B) 17 सितम्बर, 2023
- (C) 17 जनवरी, 2024
- (D) 17 फरवरी, 2024
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की शुरुआत 17 सितम्बर, 2023 को की गई थी। इसका उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को आर्थिक एवं तकनीकी सहायता प्रदान करना है।
20. लखपति दीदी योजना के तहत् प्रथम लखपति दीदी सम्मेलन का आयोजन कहाँ किया गया?
- (A) जोधपुर
- (B) उदयपुर
- (C) बाड़मेर
- (D) जैसलमेर
प्रथम लखपति दीदी सम्मेलन का आयोजन 23 दिसम्बर, 2023 को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में जैसलमेर के शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में किया गया।
21. राजस्थान में वर्ष 2023-24 में सर्वाधिक निर्यात होने वाली शीर्ष 5 वस्तुओं को अवरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिये-
- (A) हस्तशिल्प, कपड़ा, धातु, जवाहरात व इंजीनियरिंग वस्तुएँ
- (B) कपड़ा, धातु, हस्तशिल्प, जवाहरात व इंजीनियरिंग वस्तुएँ
- (C) जवाहरात, इंजीनियरिंग वस्तुएँ, धातु, कपड़ा व हस्तशिल्प
- (D) इंजीनियरिंग वस्तुएँ, जवाहरात, धातु, कपड़ा व हस्तशिल्प
वर्ष 2023-24 में राजस्थान से निर्यातित प्रमुख वस्तुओं में इंजीनियरिंग वस्तुएँ प्रथम स्थान पर रही, इसके बाद जवाहरात, धातु, कपड़ा तथा हस्तशिल्प का स्थान रहा।
22. बजट घोषणा 2024-25 में निम्न में से किस स्थान पर सोलर पैनल मैन्युफेक्चरिंग पार्क की स्थापना की जायेगी?
- (A) कांकानी/रोहट (पाली)
- (B) पचपदरा (बालोतरा)
- (C) बांदीकुई (दौसा)
- (D) किशनगढ़ (अजमेर)
बजट 2024-25 में पाली जिले के कांकानी/रोहट क्षेत्र में सोलर पैनल मैन्युफेक्चरिंग पार्क स्थापित करने की घोषणा की गई थी।
23. 8वाँ डिजिटल राजस्थान कॉन्क्लेव का आयोजन कब किया गया?
- (A) 20 जनवरी, 2024
- (B) 20 फरवरी, 2024
- (C) 20 मार्च, 2024
- (D) 20 अप्रैल, 2024
20 फरवरी, 2024 को इस कॉन्क्लेव का आयोजन जयपुर में किया गया।
24. विश्वकर्मा कामगार कल्याण योजना को कब अधिसूचित किया गया?
- (A) 17 सितम्बर, 2023
- (B) 01 अप्रैल, 2023
- (C) 07 जुलाई, 2023
- (D) 14 फरवरी, 2023
इस योजना के तहत् आवश्यक किट/सिलाई मशीन इत्यादि क्रय करने के लिए 5-5 हजार रुपये का अनुदान दिया जायेगा।
25. निम्न में से कौनसा केन्द्र सरकार का सार्वजनिक उपक्रम नहीं है?
- (A) गंगानगर शुगर मिल्स लि.
- (B) हिन्दुस्तान जिंक लि.
- (C) हिन्दुस्तान कॉपर लि.
- (D) साँभर साल्ट्स लि.
गंगानगर शुगर मिल्स लिमिटेड राजस्थान सरकार का उपक्रम है, जबकि हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड एवं साँभर साल्ट्स लिमिटेड केन्द्र सरकार से संबंधित सार्वजनिक उपक्रम हैं।
26. राजस्थान में निम्न में से किस स्थान पर निर्यात संवर्द्धन औद्योगिक पार्क स्थित नहीं है?
- (A) सीतापुरा (जयपुर)
- (B) नीमराना (कोटपूतली-बहरोड़)
- (C) मंडाना (कोटा)
- (D) बोरनाड़ा (जोधपुर)
राजस्थान में निर्यात संवर्द्धन औद्योगिक पार्क जयपुर के सीतापुरा, कोटपूतली-बहरोड़ के नीमराना तथा जोधपुर के बोरनाड़ा में विकसित किए गए हैं। मंडाना (कोटा) स्टोन पार्क के लिए प्रसिद्ध है, निर्यात संवर्द्धन औद्योगिक पार्क के लिए नहीं।
27. राजस्थान वित्त निगम की सेमफेक्स योजना किससे संबंधित है?
- (A) हस्तशिल्प कलाकार
- (B) भूतपूर्व सैनिक
- (C) प्रशिक्षित युवा
- (D) विधवा महिलाएँ
सेमफेक्स (SEMFEX) योजना राजस्थान वित्त निगम द्वारा भूतपूर्व सैनिकों के स्वरोजगार एवं उद्यम स्थापना को प्रोत्साहित करने के लिए संचालित की जाती है।
28. भारत सरकार का उपक्रम 'इन्ट्रूमेंटेशन लिमिटेड' कहाँ स्थित है?
- (A) खेतड़ी
- (B) अजमेर
- (C) कोटा
- (D) चित्तौड़गढ़
यह संयंत्र भी 18 अप्रैल, 2017 को बंद कर दिया गया है।
29. लघु उद्योगों की सहायता के लिए राजस्थान लघु उद्योग निगम (RAJSICO) की स्थापना किस वर्ष में हुई?
- (A) 1959
- (B) 1961
- (C) 1963
- (D) 1972
राजसीको की स्थापना 3 जून, 1961 को हुई थी, इसका मुख्यालय जयपुर में है।
30. राजस्थान में 'एयर कार्गो कॉम्पलेक्स' स्थित है-
- (A) सांगानेर
- (B) बोरनाड़ा
- (C) भिवाड़ी
- (D) मानसरोवर
राजसीको द्वारा स्थापित इस एयर कार्गो कॉम्पलेक्स की स्थापना विदेशों से हवाई मार्ग से माल के आयात-निर्यात के लिए सांगानेर एयरपोर्ट पर की गई है।
31. राजस्थान में पहली सूती वस्त्र मिल की स्थापना कब की गई?
- (A) 1906
- (B) 1925
- (C) 1963
- (D) 1889
दी कृष्णा मिल्स लिमिटेड' की स्थापना 1889 में ब्यावर जिले में हुई थी। यह राजस्थान की प्रथम सूती वस्त्र मिल है।
32. वस्त्र निर्यातक शहर का दर्जा किस शहर को दिया गया है?
- (A) भीलवाड़ा
- (B) जयपुर
- (C) ब्यावर
- (D) बालोतरा
भीलवाड़ा राजस्थान का प्रमुख वस्त्र उद्योग केंद्र है। वस्त्र उत्पादन और निर्यात में महत्वपूर्ण योगदान के कारण इसे वस्त्र निर्यातक शहर का दर्जा प्राप्त है।
33. राजस्थान का सबसे प्राचीन व संगठित उद्योग है-
- (A) सीमेन्ट उद्योग
- (B) तेल उद्योग
- (C) कांच उद्योग
- (D) सूती वस्त्र उद्योग
राजस्थान में सूती वस्त्र उद्योग सबसे प्राचीन और संगठित उद्योग माना जाता है। राज्य में औद्योगिक विकास की शुरुआत भी वस्त्र उद्योग से हुई थी।
34. राजस्थान में किस उद्योग में सोडियम सल्फाइड का उपयोग कच्चे माल के रूप में किया जाता है?
- (A) चमड़ा उद्योग
- (B) चीनी उद्योग
- (C) सूती वस्त्र उद्योग
- (D) सीमेन्ट उद्योग
सोडियम सल्फाइड का उपयोग मुख्यतः चमड़ा उद्योग में खाल से बाल हटाने तथा चमड़े की प्रसंस्करण प्रक्रिया में किया जाता है।
35. राजस्थान भूमि विकास निगम की स्थापना कब हुई?
- (A) Wed May 17 1905 00:00:00 GMT+0521 (India Standard Time)
- (B) Wed May 10 1905 00:00:00 GMT+0521 (India Standard Time)
- (C) Sun May 28 1905 00:00:00 GMT+0521 (India Standard Time)
- (D) Fri Jun 02 1905 00:00:00 GMT+0521 (India Standard Time)
राजस्थान भूमि विकास निगम की स्थापना वर्ष 1975 में भूमि सुधार, सिंचाई विकास एवं कृषि उत्पादकता बढ़ाने के उद्देश्य से की गई थी।
36. राज्य में एशिया की सबसे बड़ी ऊन मंडी स्थित है?
- (A) ब्यावर
- (B) बीकानेर
- (C) जोधपुर
- (D) झुंझुनूं
बीकानेर एशिया की सबसे बड़ी ऊन मंडी के रूप में प्रसिद्ध है। यहाँ ऊन के क्रय-विक्रय तथा प्रसंस्करण का बड़ा केंद्र विकसित हुआ है।
37. सफेद सीमेण्ट के उत्पादन हेतु प्रसिद्ध स्थान खारिया-खंगार किस जिले में है?
- (A) नागौर
- (B) जोधपुर
- (C) बाड़मेर
- (D) बालोतरा
खारिया-खंगार जोधपुर जिले में स्थित है और सफेद सीमेंट उत्पादन के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध औद्योगिक क्षेत्र माना जाता है।
38. राजस्थान में प्रथम चीनी उद्योग कहाँ स्थापित किया गया था?
- (A) कमनीपुरा (गंगानगर)
- (B) केशोरायपाटन (बूँदी)
- (C) चंदेरिया (चित्तौड़गढ़)
- (D) भोपाल सागर (चित्तौड़गढ़)
राजस्थान की प्रथम शुगर मिल्स की स्थापना 05 अप्रैल, 1932 को निजी क्षेत्र में मेवाड़ इंडस्ट्रीज के नाम से स्थापित की गई थी, लेकिन 1940 में इसके नए मालिक ने द मेवाड़ शुगर मिल्स लिमिटेड के नाम से इसमें उत्पादन प्रारंभ किया।
39. 31 मार्च, 2023 तक के अनुसार राजस्थान में वृहद स्तरीय उद्योगों में प्रथम तीन जिलों का सही युग्म है?
- (A) अलवर, जयपुर, कोटा
- (B) जयपुर, भरतपुर, दौसा
- (C) भिवाड़ी, अलवर, भीलवाड़ा
- (D) भिवाड़ी, अजमेर, अलवर
31 मार्च 2023 तक उपलब्ध आँकड़ों के अनुसार वृहद स्तरीय उद्योगों की दृष्टि से भिवाड़ी, अलवर और भीलवाड़ा राज्य के अग्रणी औद्योगिक क्षेत्र रहे हैं।
40. उत्तर भारत का प्रथम डीएपी खाद कारखाना राजस्थान में कहाँ पर स्थापित किया गया था?
- (A) बोरानाड़ा (जोधपुर)
- (B) चंदेरिया (चित्तौड़गढ़)
- (C) सीतापुरा (जयपुर)
- (D) किशनगढ़ (अजमेर)
उत्तर भारत का पहला डीएपी (DAP) उर्वरक कारखाना चंदेरिया (चित्तौड़गढ़) में स्थापित किया गया था, जिसने कृषि क्षेत्र को महत्वपूर्ण योगदान दिया।
41. सिकन्दरा (दौसा) में किसकी स्थापना की गई है?
- (A) साइबर पार्क
- (B) स्टोन पार्क
- (C) एपैरल पार्क
- (D) स्पाइस पार्क
राजस्थान में निम्न स्थानों पर स्टोन पार्क की स्थापना की गई है- 1. विशनोदा (धौलपुर) 2. मंडोर (जोधपुर) 3. सिकन्दरा (दौसा) 4. मंडाना (कोटा) 5. मामलपुर (कोटा)।
42. राज्य में टायर-ट्यूब बनाने का सबसे बड़ा कारखाना कहाँ है?
- (A) सीतापुरा (जयपुर)
- (B) जावर (उदयपुर)
- (C) कांकरोली (राजसमंद)
- (D) करौली
कांकरोली (राजसमंद) में स्थित टायर-ट्यूब निर्माण इकाई राज्य की सबसे बड़ी इकाइयों में से एक मानी जाती है और औद्योगिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है।
43. राजस्थान का वह शराब उत्पादक जिला, जिसे 'राजस्थान का स्कॉटलैण्ड' कहा जाता है?
- (A) भरतपुर
- (B) धौलपुर
- (C) अलवर
- (D) डीग
अलवर जिला शराब एवं मदिरा उद्योग के लिए प्रसिद्ध है। इसी कारण इसे राजस्थान का स्कॉटलैण्ड कहा जाता है।
44. राजस्थान स्टेट केमिकल वर्क्स' की तीन इकाइयाँ कहाँ स्थित है?
- (A) लूणकरणसर
- (B) डीडवाना
- (C) सांभर लेक
- (D) फलौदी
राजस्थान स्टेट केमिकल वर्क्स डीडवाना (डीडवाना-कुचामन) में स्थित है। यहाँ सोडियम सल्फेट संयंत्र, सोडियम सल्फाइड संयंत्र तथा आयोडाइजेशन संयंत्र संचालित हैं।
45. निम्न में से कौन सा संगठन राजस्थान में औद्योगिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास और उद्योगों को वित्तीय सहायता देने का कार्य कर रहा है?
- (A) राजस्थान वित्त निगम
- (B) राजस्थान लघु उद्योग निगम लिमिटेड
- (C) राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं विनियोजन निगम
- (D) निवेश संवर्द्धन ब्यूरो
राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं विनियोजन निगम (RIICO) औद्योगिक क्षेत्रों का विकास, आधारभूत संरचना निर्माण तथा निवेश को बढ़ावा देने का कार्य करता है।
46. राजस्थान रिफाइनरी, पचपदरा के बारे में निम्न में से कौन सा कथन सही नहीं है?
- (A) यह एचपीसीएल तथा राजस्थान सरकार का संयुक्त उपक्रम है।
- (B) इसमें एचपीसीएल का हिस्सा 76 प्रतिशत तथा राजस्थान का हिस्सा 24 प्रतिशत है।
- (C) इस परियोजना की संशोधित लागत 72937 करोड़ रुपये है।
- (D) यह देश की पहली ऐसी परियोजना है जिसमें BS-VI मानक तेल उत्पादन होगा।
इस रिफायनरी में राजस्थान सरकार की 26 प्रतिशत व एचपीसीएल की 74 प्रतिशत हिस्सेदारी है। यह रिफायनरी बालोतरा जिले में स्थित है।
47. सीमको वेगन प्लांट कहाँ स्थित है?
- (A) भरतपुर
- (B) कोटा
- (C) भीलवाड़ा
- (D) जयपुर
सीमको वेगन प्लांट भरतपुर में स्थित है। यह रेलवे वैगन निर्माण के लिए प्रसिद्ध औद्योगिक इकाई है।
48. ग्रामीण गैर कृषि विकास एजेन्सी (रूडा) की स्थापना कब की गई?
- (A) 1975
- (B) 1985
- (C) 1995
- (D) 2005
राजस्थान सरकार ने रूडा की स्थापना 1995 में एक स्वतंत्र अभिकरण के रूप में राज्य में ग्रामीण गैर कृषि कार्य को बढ़ावा देने के लिए की थी।
49. राजस्थान में इन्द्रप्रस्थ औद्योगिक क्षेत्र कहाँ स्थापित किया गया है?
- (A) भीलवाड़ा
- (B) उदयपुर
- (C) कोटा
- (D) जयपुर
इन्द्रप्रस्थ औद्योगिक क्षेत्र कोटा में स्थापित किया गया है। यह क्षेत्र औद्योगिक निवेश और उत्पादन गतिविधियों के लिए विकसित किया गया है।
50. RIICO एवं KOTRA ने राजस्थान में साऊथ कोरियन इंडस्ट्रियल जोन की स्थापना पीलोट में की है। यह स्थान किस जिले में है?
- (A) भीलवाड़ा
- (B) अजमेर
- (C) जयपुर
- (D) कोटपूतली-बहरोड़
RIICO और KOTRA द्वारा दक्षिण कोरियाई औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना पीलोट (नीमराना क्षेत्र) में की गई है, जो वर्तमान में कोटपूतली-बहरोड़ जिले में स्थित है।
51. राजस्थान में निम्नलिखित में से कौन-सा सीमेंट उद्योग का केन्द्र नहीं है-
- (A) निम्बाहेड़ा
- (B) ब्यावर
- (C) मोड़क
- (D) गढ़ेपान
गढ़ेपान (कोटा) उर्वरक उद्योग का केन्द्र है। जबकि निम्बाहेड़ा, ब्यावर और मोड़क राजस्थान के प्रमुख सीमेंट उद्योग केन्द्र हैं।
52. राजस्थान में श्रीराम फर्टीलाइजर एवं केमिकल्स उद्योग कहाँ स्थापित है-
- (A) चंदेरिया
- (B) कोटा
- (C) कपासन
- (D) देबारी
श्रीराम फर्टीलाइजर एवं केमिकल्स उद्योग कोटा में स्थापित है। यह राजस्थान के प्रमुख उर्वरक एवं रासायनिक उद्योगों में से एक है।
53. राजस्थान का पहला निर्यात प्रोत्साहन औद्योगिक पार्क (ई.पी.आई.पी.) कहाँ विकसित किया गया-
- (A) बोरनाड़ा, जोधपुर
- (B) नीमराणा, कोटपूतली-बहरोड़
- (C) सीतापुरा, जयपुर
- (D) सांगानेर, जयपुर
राजस्थान का पहला निर्यात प्रोत्साहन औद्योगिक पार्क (EPIP) जयपुर के सीतापुरा में विकसित किया गया था। इसका उद्देश्य निर्यात आधारित उद्योगों को प्रोत्साहन देना था।
54. निम्न में से असंगत है? (सार्वजनिक उपक्रम - स्थापना)
- (A) हिन्दुस्तान कॉपर लि. खेतड़ी - 1967
- (B) हिन्दुस्तान जिंक लि. उदयपुर - 1966
- (C) सांभर साल्ट्स लि. जयपुर - 1964
- (D) हिन्दुस्तान मशीन टूल्स अजमेर - 1968
हिन्दुस्तान मशीन टूल्स, अजमेर की स्थापना 1967 में की गई थी। यहाँ मशीनों व घड़ियों का निर्माण होता था, वर्तमान में यह बंद है।
55. राजस्थान का मैनचेस्टर कहलाता है?
- (A) भीलवाड़ा
- (B) जयपुर
- (C) गंगानगर
- (D) अलवर
वस्त्र उद्योग की अत्यधिक विकसित स्थिति, सूती एवं सिंथेटिक कपड़ों के बड़े उत्पादन के कारण भीलवाड़ा को राजस्थान का मैनचेस्टर कहा जाता है।
56. राज्य का नवीन मैनचेस्टर कहलाता है?
- (A) भिनाय
- (B) ब्यावर
- (C) भिवाड़ी
- (D) राजगढ़
वर्तमान में भिवाड़ी, खैरथल-तिजारा जिले में स्थित है। औद्योगिक विकास और तीव्र औद्योगिकीकरण के कारण इसे राजस्थान का नवीन मैनचेस्टर कहा जाता है।
57. दी हाई टेक्नीकल प्रीसीजन ग्लास वर्क्स' राजस्थान के किस शहर में स्थित है?
- (A) धौलपुर
- (B) उदयपुर
- (C) कोटा
- (D) जयपुर
धौलपुर काँच उद्योग के लिए प्रसिद्ध है। दी हाई टेक्नीकल प्रीसीजन ग्लास वर्क्स भी यहीं स्थित है।
58. राज्य के किस जिले में रत्नों की जड़ाई, कटाई व पॉलिश का शानदार कार्य किया जाता है?
- (A) जयपुर
- (B) उदयपुर
- (C) कोटा
- (D) जोधपुर
जयपुर विश्व प्रसिद्ध रत्न नगरी है। यहाँ रत्नों की कटाई, पॉलिश और आभूषण निर्माण का कार्य बड़े पैमाने पर किया जाता है।
59. राज्य में काँच उद्योग के लिए प्रसिद्ध शहर है?
- (A) धौलपुर
- (B) डीग
- (C) कोटा
- (D) ब्यावर
धौलपुर राजस्थान में काँच उद्योग का प्रमुख केन्द्र है। यहाँ उच्च गुणवत्ता के काँच उत्पादों का निर्माण किया जाता है।
60. नेशनल ट्रेनिंग सेन्टर फॉर वुड टेक्नोलॉजी एण्ड डिजाइन स्थित है?
- (A) जयपुर
- (B) बीकानेर
- (C) बाड़मेर
- (D) जोधपुर
नेशनल ट्रेनिंग सेन्टर फॉर वुड टेक्नोलॉजी एण्ड डिजाइन जोधपुर में स्थित है। यह लकड़ी आधारित उद्योगों के प्रशिक्षण और अनुसंधान का प्रमुख केन्द्र है।
61. राजस्थान में स्टेट ऊन मिल कहाँ स्थापित है-
- (A) जोधपुर
- (B) चूरू
- (C) लाडनूं
- (D) बीकानेर
बीकानेर ऊन उद्योग का प्रमुख केन्द्र है। राज्य की स्टेट ऊन मिल भी यहीं स्थापित की गई है।
62. किस शहर को राजस्थान की औद्योगिक नगरी कहा जाता है-
- (A) अलवर
- (B) जयपुर
- (C) अजमेर
- (D) कोटा
कोटा को राजस्थान की औद्योगिक नगरी कहा जाता है। यहाँ उर्वरक, इंजीनियरिंग, रसायन एवं अन्य अनेक बड़े उद्योग स्थापित हैं।
63. राजस्थान में सर्वप्रथम सीमेंट फैक्ट्री की स्थापना हुई-
- (A) भोपालसागर
- (B) चंदेरिया
- (C) कोटा
- (D) लाखेरी
राजस्थान का प्रथम सीमेंट कारखाना (ए.सी.सी. लिमिटेड) बूंदी के लाखेरी में 1915 में स्थापित किया गया था।
64. हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड का मुख्यालय किस शहर में है-
- (A) अलवर
- (B) जयपुर
- (C) अजमेर
- (D) उदयपुर
हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड का मुख्यालय उदयपुर में स्थित है। यह भारत की प्रमुख जिंक उत्पादक कंपनी है।
65. राजस्थान में नेशनल केमिकल्स एण्ड फर्टिलाइजर्स को स्थापित किया गया है-
- (A) चंदेरिया
- (B) रामनगर
- (C) गढ़ेपान
- (D) कपासन
चंदेरिया (चित्तौड़गढ़) उर्वरक एवं रासायनिक उद्योगों का प्रमुख केन्द्र है। नेशनल केमिकल्स एण्ड फर्टिलाइजर्स की इकाई भी यहीं स्थित है।
66. चम्बल फर्टिलाइजर्स एण्ड केमिकल्स इंडस्ट्रीज कहाँ स्थापित है-
- (A) चंदेरिया
- (B) रामनगर
- (C) गढ़ेपान
- (D) कपासन
चम्बल फर्टिलाइजर्स एण्ड केमिकल्स लिमिटेड गढ़ेपान (कोटा) में स्थित है। यह भारत के प्रमुख उर्वरक संयंत्रों में से एक है।
67. राजस्थान का पहला स्पाइस (मसाला) पार्क कहाँ पर विकसित किया गया है-
- (A) रामपुरा-भाटियान (जोधपुर)
- (B) मंडोर (जोधपुर)
- (C) बोरनाड़ा (जोधपुर)
- (D) रामगंजमण्डी (कोटा)
राजस्थान का पहला स्पाइस पार्क जोधपुर जिले के रामपुरा-भाटियान में विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य मसाला उद्योग को प्रोत्साहन देना है।
68. राज्य की सबसे बड़ी सूती वस्त्र मिल कौनसी है?
- (A) मेवाड़ टेक्सटाइल्स
- (B) दी कृष्णा मिल लि.
- (C) उम्मेद मिल
- (D) सार्दुल टेक्सटाइल मिल
महाराजा उम्मेदसिंह मिल्स लिमिटेड पाली जिले में स्थित है। यह राजस्थान की सबसे बड़ी सूती वस्त्र मिल है तथा सर्वाधिक उत्पादन करने वाली मिल है।
69. कौनसी बाहरी एजेंसी/देश दिल्ली-मुम्बई औद्योगिक कोरिडोर परियोजना के लिए वित्तीय मदद प्रदान कर रही है-
- (A) विश्व बैंक
- (B) जर्मनी
- (C) अमेरिका
- (D) जापान
दिल्ली-मुम्बई औद्योगिक कॉरिडोर (DMIC) परियोजना को जापान सरकार और जापानी एजेंसियों द्वारा वित्तीय एवं तकनीकी सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
70. राज्य में प्लास्टिक उद्योग के प्रोत्साहन हेतु सेन्ट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कहाँ स्थित है?
- (A) अलवर
- (B) भरतपुर
- (C) जयपुर
- (D) जोधपुर
सेन्ट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (CIPET) जयपुर में स्थित है और प्लास्टिक उद्योग को तकनीकी सहायता व प्रशिक्षण प्रदान करता है।
71. बजट घोषणा 2025-26 में पंचगौरव योजना को गति देने के लिए आगामी वर्ष कितने करोड़ रुपये के कार्य करवाये जाने प्रस्तावित है?
- (A) 450 करोड़ रुपये
- (B) 350 करोड़ रुपये
- (C) 550 करोड़ रुपये
- (D) 100 करोड़ रुपये
बजट 2025-26 में पंचगौरव योजना को गति देने के लिए आगामी वर्ष 550 करोड़ रुपये के विकास कार्य प्रस्तावित किए गए हैं।
72. राजस्थान के किस स्थान पर सफेद सीमेन्ट का कारखाना स्थित नहीं है
- (A) मांगरोल (चित्तौड़गढ़)
- (B) गोटन (नागौर)
- (C) खारिया खंगार (जोधपुर)
- (D) पिण्डवाड़ा (सिरोही)
राजस्थान में सफेद सीमेंट के प्रमुख कारखाने मांगरोल, गोटन और खारिया खंगार में स्थित हैं। पिण्डवाड़ा सफेद सीमेंट उत्पादन का प्रमुख केन्द्र नहीं है।
73. राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड की स्थापना की गई?
- (A) 1969
- (B) 1972
- (C) 1974
- (D) 1980
राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड की स्थापना 1974 में जयपुर में की गई थी। इसका उद्देश्य कृषि विपणन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना है।
74. राजस्थान स्पिनिंग एण्ड विविंग मिल्स (मयूर सूटिंग) कहाँ स्थित है?
- (A) भवानी मंडी (झालावाड़)
- (B) गुलाबपुरा (भीलवाड़ा)
- (C) मंडोर (जोधपुर)
- (D) निम्बाहेड़ा (चित्तौड़गढ़)
राजस्थान स्पिनिंग एण्ड विविंग मिल्स, जिसे मयूर सूटिंग के नाम से जाना जाता है, भीलवाड़ा जिले के गुलाबपुरा में स्थित है।
75. राजस्थान की प्रथम औद्योगिक नीति कब घोषित की गई?
- (A) 1977
- (B) 1978
- (C) 1976
- (D) 1980
मुख्यमंत्री भैरोंसिंह शेखावत के कार्यकाल में 24 जून, 1978 को राजस्थान की प्रथम औद्योगिक नीति जारी की गई। इस नीति का मुख्य उद्देश्य कुटीर उद्योगों को प्रोत्साहन देना व बेरोजगारी तथा क्षेत्रीय असंतुलन को दूर करना था।
76. राजस्थान में होजियरी पार्क स्थित है?
- (A) खुशखेड़ा
- (B) चॉपकी
- (C) गढ़ेपान
- (D) सीतापुरा
वर्तमान में चॉपकी, खैरथल-तिजारा जिले में स्थित है। यह होजियरी एवं वस्त्र आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए विकसित किया गया औद्योगिक क्षेत्र है।
77. राजस्थान में वनस्पति घी उद्योग का प्रथम कारखाना कहाँ खोला गया-
- (A) भीलवाड़ा
- (B) अजमेर
- (C) कोटा
- (D) बारां
राज्य में वनस्पति घी का प्रथम कारखाना भीलवाड़ा में 1964 में खोला गया था। इससे खाद्य तेल एवं प्रसंस्करण उद्योग को बढ़ावा मिला।
78. निम्नलिखित में से कौनसा शहर शुगर मिल्स से होने वाले प्रदूषण से ग्रसित था-
- (A) गंगानगर
- (B) ब्यावर
- (C) बूंदी
- (D) चित्तौड़गढ़
गंगानगर शहर में बढ़ते प्रदूषण के कारण इस चीनी मिल को 2016 में कमीनपुरा गाँव (गंगानगर) में स्थानान्तरित कर दिया गया।
79. राजस्थान की टैक्सटाईल सिटी कौन सी है-
- (A) भीलवाड़ा
- (B) भिवाड़ी
- (C) जयपुर
- (D) अलवर
भीलवाड़ा वस्त्र उत्पादन, सूटिंग उद्योग तथा कपड़ा निर्यात के लिए प्रसिद्ध है। इसी कारण इसे राजस्थान की टेक्सटाइल सिटी कहा जाता है।
80. राजस्थान के किस जिले में टपूकड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित है-
- (A) खैरथल-तिजारा
- (B) बूंदी
- (C) चित्तौड़गढ़
- (D) धौलपुर
टपूकड़ा औद्योगिक क्षेत्र वर्तमान में खैरथल-तिजारा जिले में स्थित है। यह एनसीआर क्षेत्र के औद्योगिक विकास का महत्वपूर्ण केन्द्र है।
Agar aapko kisi MCQ me doubt, correction ya suggestion lagta hai, to please is post ke comment section ki jagah humare YouTube channel par dedicated discussion video ke comment box me post link ke sath comment karein.
📝 Comment karne ka format:
• MCQ Post ka link
• Question number
• Short doubt / correction
✔ Link Copied
👉 Official Discussion Video:
Rajputana Diary YouTube Channel

About the Author
Mukesh Khunga
Mukesh Khunga को राजस्थान में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी एवं भर्ती परीक्षाओं के परीक्षा पैटर्न और प्रश्नों के स्वरूप की अच्छी समझ है। उनके मार्गदर्शन में यह अध्ययन सामग्री और MCQ content तैयार एवं review किया गया है। Read More...