राजस्थान के त्योहार MCQ Questions with Answers

राजस्थान के त्योहार MCQ Practice Set | Exam Oriented Questions with Answers

इस पोस्ट में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के टॉपिक राजस्थान के त्योहार से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न दिए गए हैं। इनमें गुरू पूर्णिमा, निडरी नवमी, योगिनी एकादशी, नेवलाष्टमी, घुड़ला आदि से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को व्याख्या सहित शामिल किया गया है।

ये MCQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, RAS, Patwar, Police, LDC, VDO, Fireman, Woman Superwiser, REET तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।

  • Subject: राजस्थान की कला एवं संस्कृति
  • Topic: राजस्थान के त्योहार
  • Last Updated:
  • Content Type: MCQ Practice Set
🔥 Latest Updated Questions for Exams

✍️ Prepared & Reviewed by:
Rajputana Diary – Rajasthan GK Faculty & Content Team (Since 2021)

1. कौन से महीने में छोटी तीज का त्योहार मनाया जाता है?

  • (A) श्रावण
  • (B) आश्विन
  • (C) चैत्र
  • (D) पौष

छोटी तीज (हरियाली तीज) श्रावण मास शुक्ल तृतीया को मनाई जाती है। यह महिलाओं का प्रमुख पर्व है। इस दिन महिलाएँ झूले झूलती हैं, गीत गाती हैं और श्रृंगार करती हैं। जयपुर में इस अवसर पर विशेष तीज सवारी निकाली जाती है।

2. नेवलों की पूजा किस दिन की जाती है?

  • (A) गुरू पूर्णिमा
  • (B) निडरी नवमी
  • (C) योगिनी एकादशी
  • (D) नेवलाष्टमी

राजस्थान में श्रावण कृष्ण नवमी को नेवले की पूजा की जाती है। इसे निडरी नवमी भी कहा जाता है। लोक मान्यता है कि इस दिन नेवले की पूजा करने से परिवार को सर्पदंश (साँप के काटने) से सुरक्षा मिलती है। नेवला साँप का प्राकृतिक शत्रु है और उसकी पूजा करने से बुराइयों से रक्षा होती है। यह परंपरा ग्रामीण समाज में गहराई से जुड़ी हुई है।

3. गणगौर त्योहार कितनी अवधि तक मनाया जाता है?

  • (A) 14 दिन
  • (B) 15 दिन
  • (C) 18 दिन
  • (D) 19 दिन

राजस्थान का प्रमुख पर्व गणगौर चैत्र कृष्ण एकम से शुरू होकर चैत्र शुक्ल तृतीया तक चलता है। इस प्रकार इसकी कुल अवधि 18 दिनहोती है। इस पर्व में गण (शिव) और गौर (पार्वती) की पूजा की जाती है। विवाहित महिलाएँ पति की दीर्घायु और अविवाहित कन्याएँ अच्छे पति की कामना करती हैं। यह पर्व विशेष रूप से महिलाओं की आस्था और लोक परंपरा से जुड़ा हुआ है।

4. राजस्थान में 'राड़ रमण की होली' किस जिले में खेली जाती है?

  • (A) जोधपुर
  • (B) पाली
  • (C) डूंगरपुर
  • (D) अलवर

राड़ रमण की होली डूंगरपुर जिले के भीलूड़ा गाँव में खेली जाती है। यहाँ रघुनाथ जी मंदिर के पास दो दलों में बंटकर गोफनों से पत्थर मार होली खेली जाती है। यह परंपरा राजस्थान की अनूठी और साहसिक लोक संस्कृति को दर्शाती है।

Rajputana Diary Rajasthan GK MCQ

5. विक्रम संवत् पंचांग के अनुसार शीतला अष्टमी किस दिन मनाई जाती है?

  • (A) फाल्गुन कृष्ण अष्टमी
  • (B) वैशाख कृष्ण अष्टमी
  • (C) भाद्रपद कृष्ण अष्टमी
  • (D) चैत्र कृष्ण अष्टमी

शीतला अष्टमी चैत्र कृष्ण अष्टमी को मनाई जाती है। इस दिन शीतला माता की पूजा होती है और घर में एक दिन पहले बने ठंडे भोजन को खाया जाता है। मान्यता है कि इससे बीमारियों और संक्रामक रोगों से बचाव होता है। इसे बसोड़ा भी कहा जाता है।

6. राजस्थान में ऊबछठ पर्व कब मनाया जाता है?

  • (A) भाद्रपद कृष्ण-6
  • (B) श्रावण शुक्ल-6
  • (C) भाद्रपद शुक्ल-6
  • (D) श्रावण कृष्ण-6

राजस्थान में ऊबछठ पर्व भाद्रपद कृष्ण षष्ठी को मनाया जाता है। इसे चंदन षष्ठी व्रत भी कहा जाता है। इस दिन अविवाहित लड़कियाँ शाम को सूर्य की पूजा करती हैं और चन्द्रमा के उदय तक खड़ी रहती हैं। चंद्र दर्शन के बाद ही भोजन करती हैं। इसका उद्देश्य अच्छा वर प्राप्त करना है।

7. महाशिवरात्रि कब मनाई जाती है?

  • (A) फाल्गुन शुक्ल त्रयोदशी
  • (B) माघ कृष्ण त्रयोदशी
  • (C) फाल्गुन कृष्ण त्रयोदशी
  • (D) कार्तिक शुक्ल त्रयोदशी

महाशिवरात्रि फाल्गुन कृष्ण त्रयोदशी को मनाई जाती है। यह पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह की स्मृति में मनाया जाता है। इस दिन शिवालयों में विशेष पूजा, रात्रि जागरण और भजन-कीर्तन होते हैं। भक्त व्रत रखकर शिवलिंग पर जल और बेलपत्र चढ़ाते हैं।

8. निम्नलिखित में से कौनसा त्योहार होली के लगभग एक पखवाड़ा बाद मनाया जाता है?

  • (A) घुड़ला
  • (B) गणगौर
  • (C) अक्षय तृतीया
  • (D) तीज

गणगौर पर्व होली के लगभग पंद्रह दिन बाद मनाया जाता है। यह शिव (गण) और पार्वती (गौर) की पूजा का पर्व है। इसमें महिलाएँ व्रत रखकर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। अविवाहित कन्याएँ अच्छे वर की प्रार्थना करती हैं।

Rajputana Diary Mahal aur Place MCQ

9. हरियाली तीज कब मनाई जाती है?

  • (A) वैशाख शुक्ल तृतीया
  • (B) श्रावण कृष्ण तृतीया
  • (C) वैशाख कृष्ण तृतीया
  • (D) श्रावण शुक्ल तृतीया

हरियाली तीज श्रावण शुक्ल तृतीया को मनाई जाती है। इसे छोटी तीज भी कहा जाता है। इस दिन महिलाएँ श्रृंगार करती हैं, झूले झूलती हैं और पार्वती माता की पूजा करती हैं। यह त्योहार बरसात और हरियाली से जुड़ा है, इसलिए इसे हरियाली तीज कहा जाता है।

10. शब-ए-बारात त्योहार कब मनाया जाता है?

  • (A) शाबान माह की 14वीं तारीख
  • (B) रमजान माह की 27वीं तारीख
  • (C) जमाद उल्सानी माह की 8 वीं तारीख
  • (D) रबी उल-अव्वल माह की 12वीं तारीख

शब-ए-बारात शाबान माह की 14वीं रात को मनाई जाती है। इस रात मुस्लिम समाज के लोग अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं। कब्रिस्तानों पर जाकर फातिहा पढ़ी जाती है और विशेष नमाज अदा की जाती है। इसे बरकत और माफी की रात माना जाता है।

11. होली का त्योहार मनाया जाता है?

  • (A) फाल्गुन माह
  • (B) चैत्र माह
  • (C) वैशाख माह
  • (D) श्रावण माह

होली फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाई जाती है। इसे रंगों का त्योहार भी कहा जाता है। फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को होलिका दहन और अगले दिन धुलण्डी खेली जाती है। यह त्योहार सद्भावना, भाईचारे और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है।

12. ईद-उल-जुहा का त्योहार कब मनाया जाता है?

  • (A) रमजान माह की 10 तारीख
  • (B) सव्वाल माह की पहली तारीख
  • (C) जिल्हिज माह की 10 तारीख
  • (D) शबान माह की 14 तारीख

ईद-उल-जुहा (बकरीद) जिल्हिज माह की 10वीं तारीख को मनाई जाती है। यह मुसलमानों का कुर्बानी का त्योहार है। इस दिन हजरत इब्राहिम द्वारा अपने पुत्र इस्माइल की कुर्बानी की याद की जाती है। लोग इस दिन नमाज पढ़कर अल्लाह के प्रति आस्था जताते हैं और कुर्बानी करते हैं।

Rajputana Diary MCQ App

13. जैन समुदाय द्वारा पर्यूषण पर्व किस माह में मनाया जाता है?

  • (A) भाद्र मास
  • (B) चैत्र मास
  • (C) आश्विन मास
  • (D) वैशाख मास

पर्यूषण पर्व जैन समुदाय द्वारा भाद्रपद माह में मनाया जाता है। श्वेतांबर सम्प्रदाय इसे भाद्रपद कृष्ण द्वादशी से शुक्ल पंचमी तक और दिगम्बर सम्प्रदाय भाद्रपद शुक्ल पंचमी से चतुर्दशी तक मनाता है। यह पर्व आत्मशुद्धि, संयम और क्षमायाचना का प्रतीक है।

14. राजस्थान में बूढ़ी तीज कब मनाई जाती है?

  • (A) श्रावण शुक्ल तृतीया
  • (B) भाद्रपद शुक्ल तृतीया
  • (C) भाद्रपद कृष्ण तृतीया
  • (D) श्रावण कृष्ण तृतीया

बूढ़ी तीज भाद्रपद कृष्ण तृतीया को मनाई जाती है। इसे कजली तीज या सातुड़ी तीज भी कहते हैं। इस दिन महिलाएँ व्रत रखकर गायों की पूजा करती हैं और अपने परिवार की समृद्धि की प्रार्थना करती हैं। बूंदी में इस अवसर पर विशेष शोभायात्रा और मेला आयोजित होता है।

15. कार्तिक शुक्ल एकादशी को मनाया जाने वाला त्योहार है?

  • (A) देवउठनी ग्यारस
  • (B) जलझूलनी ग्यारस
  • (C) निर्जला ग्यारस
  • (D) देवशयनी ग्यारस

देवउठनी ग्यारस (कार्तिक शुक्ल एकादशी) को भगवान विष्णु और अन्य देवताओं की नींद खुलने का दिन माना जाता है। आषाढ़ शुक्ल एकादशी से देवशयन होता है और चार माह बाद कार्तिक शुक्ल एकादशी को देव जागरण होता है। इस दिन से सभी मांगलिक कार्य जैसे विवाह, उपनयन आदि पुनः शुरू हो जाते हैं।

16. गणगौर का त्योहार किस माह में मनाया जाता है?

  • (A) वैशाख
  • (B) फाल्गुन
  • (C) चैत्र
  • (D) भाद्रपद

राजस्थान का प्रमुख त्योहार गणगौर चैत्र माह में मनाया जाता है। यह चैत्र कृष्ण एकम से शुरू होकर चैत्र शुक्ल तृतीया तक 18 दिनों तक चलता है। इसमें महिलाएँ शिव (गण) और पार्वती (गौर) की पूजा करती हैं। अविवाहित लड़कियाँ अच्छे वर की प्रार्थना करती हैं और विवाहित महिलाएँ अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं।

Today Deals

17. ऋषि पंचमी मनायी जाती है-

  • (A) भाद्रपद कृष्ण पंचमी
  • (B) भाद्रपद शुक्ल पंचमी
  • (C) श्रावण कृष्ण पंचमी
  • (D) श्रावण शुक्ल पंचमी

ऋषि पंचमी भाद्रपद शुक्ल पंचमी को मनाई जाती है। यह पर्व सप्तऋषियों को समर्पित है। इस दिन महिलाएँ व्रत रखती हैं और स्नान-पूजन करती हैं। धार्मिक मान्यता है कि इससे पापों का शमन होता है और परिवार में सुख-समृद्धि आती है।

18. वैशाखी' पर्व है-

  • (A) जैनियों का
  • (B) मुस्लिमों का
  • (C) सिंधियों का
  • (D) सिक्खों का

वैशाखी पर्व 13 अप्रैल को मनाया जाता है। यह मुख्य रूप से सिख धर्म का पर्व है। 13 अप्रैल 1699 को आनंदपुर साहिब (पंजाब) में गुरु गोविन्द सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। यह पर्व किसानों के लिए फसल कटाई का त्योहार भी माना जाता है।

19. आखा तीज किस माह में आती है?

  • (A) वैशाख
  • (B) कार्तिक
  • (C) चैत्र
  • (D) फाल्गुन

आखा तीज जिसे अक्षय तृतीया भी कहते हैं, वैशाख शुक्ल तृतीया को आती है। इसे अबूझ सावा कहा जाता है क्योंकि इस दिन विवाह और अन्य शुभ कार्य बिना मुहूर्त देखे किए जाते हैं। इसी दिन परशुराम जयंती भी होती है। राजस्थान में बीकानेर, उदयपुर और नागौर की स्थापना भी इसी दिन हुई थी। कृषक वर्ग इस दिन हल और अन्न का पूजन कर अच्छी वर्षा की प्रार्थना करता है।

20. राजस्थान में ऊभ छठ पर्व कब मनाया जाता है?

  • (A) श्रावण शुक्ल 6
  • (B) भाद्रपद शुक्ल 6
  • (C) भाद्रपद कृष्ण 6
  • (D) आश्विन कृष्ण 6

राजस्थान में ऊभ छठ या उब छठ पर्व भाद्रपद कृष्ण षष्ठी को मनाया जाता है। इसे चंदन षष्ठी व्रत भी कहते हैं। इस दिन अविवाहित कन्याएँ सूर्यास्त से चंद्रमा के दर्शन तक व्रत रखती हैं। यह पर्व अच्छा वर प्राप्त करने और सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना के लिए किया जाता है। ग्रामीण समाज में यह पर्व विशेष महत्व रखता है।

21. हिजरी सन् का पहला महीना कौनसा है?

  • (A) मोहर्रम
  • (B) शाबान
  • (C) रमजान
  • (D) रबी-उल-अव्वल

इस्लामी पंचांग का पहला महीना मोहर्रम है। यह महीना मुसलमानों में शोक का प्रतीक माना जाता है। इसी महीने कर्बला की घटना हुई थी, जिसमें हजरत इमाम हुसैन ने सत्य और न्याय की रक्षा के लिए शहादत दी थी। इसी कारण मोहर्रम में ताजिए निकाले जाते हैं और मातम किया जाता है। इस दिन को आशूरा भी कहा जाता है।

22. राजस्थान में निम्नलिखित में से कौनसा त्योहार श्रावण मास में नहीं आता?

  • (A) गणगौर महोत्सव
  • (B) बड़ी तीज / कजली तीज
  • (C) रक्षा बन्धन
  • (D) नाग पंचमी

गणगौर महोत्सव चैत्र माह में मनाया जाता है, इसलिए यह श्रावण मास में नहीं आता। नाग पंचमी श्रावण कृष्ण पंचमी को आती है और इसका प्रसिद्ध मेला मंडोर में लगता है। रक्षाबंधन श्रावण पूर्णिमा को मनाया जाता है। वहीं बड़ी तीज/कजली तीज भाद्रपद कृष्ण तृतीया को मनाई जाती है।

23. राजस्थान में ग्रीष्म उत्सव कहां मनाया जाता है?

  • (A) जयपुर
  • (B) पुष्कर
  • (C) जोधपुर
  • (D) माउंट आबू

राजस्थान का प्रसिद्ध ग्रीष्म उत्सव माउंट आबू में मनाया जाता है। यह पर्व जून माह में आयोजित होता है और इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ झीलों व पहाड़ियों की खूबसूरती का आनंद लिया जाता है। माउंट आबू में ही दिसंबर माह में शरद महोत्सव भी होता है। इसके अलावा बीकानेर का ऊँट महोत्सव और जोधपुर का मारवाड़ महोत्सव भी प्रसिद्ध हैं।

24. बिना ईसर की गणगौर कहाँ पूजी जाती है?

  • (A) जोधपुर
  • (B) जयपुर
  • (C) उदयपुर
  • (D) जैसलमेर

जैसलमेर में गणगौर पूजा में ईसर की प्रतिमा नहीं होती। इसका कारण यह है कि इतिहास में एक बार बीकानेर के लोगों ने गणगौर सवारी पर हमला कर ईसर की प्रतिमा लूट ली थी। उसके बाद से जैसलमेर में गणगौर की सवारी केवल गौर के साथ निकलती है। यह परंपरा आज भी जारी है और इसे स्थानीय लोक परंपरा का हिस्सा माना जाता है।

Rajasthan GK Previous Year Questions

25. मुस्लिम समाज के किस त्योहार में ताजिए निकालते हैं?

  • (A) इदुलजुहा
  • (B) मोहर्रम
  • (C) शबेरात
  • (D) इद-उल-फितर

मुस्लिम समाज में मोहर्रम के अवसर पर ताजिए निकाले जाते हैं। यह अवसर शोक का प्रतीक है और कर्बला की घटना की याद में मनाया जाता है। इस समय लोग मातम करते हैं और जुलूस निकालते हैं। ताजिए हजरत इमाम हुसैन की शहादत को श्रद्धांजलि देने के लिए उठाए जाते हैं। यह त्योहार न्याय और सच्चाई के प्रति बलिदान की भावना को दर्शाता है।

26. खालसा पंथ की स्थापना किसने की?

  • (A) गुरू अर्जुन देव
  • (B) गुरू नानक देव
  • (C) गुरू गोविन्द सिंह
  • (D) गुरू रामदास जी

खालसा पंथ की स्थापना 13 अप्रैल 1699 को बैसाखी के दिन आनंदपुर साहिब में की गई थी। इसे सिक्खों के दसवें गुरू, गुरू गोविन्द सिंहने स्थापित किया। इस दिन उन्होंने पंच प्यारे बनाकर खालसा पंथ की नींव रखी। खालसा पंथ का उद्देश्य था – धर्म की रक्षा और अन्याय के खिलाफ संघर्ष। यही दिन बैसाखी पर्व के रूप में भी मनाया जाता है।

27. गोगा नवमी कब कही जाती है?

  • (A) भाद्रपद कृष्ण पक्ष की नवमी को
  • (B) श्रावण कृष्ण पक्ष की नवमी को
  • (C) भाद्रपद शुक्ल पक्ष की नवमी को
  • (D) श्रावण शुक्ल पक्ष की नवमी को

गोगा नवमी भाद्रपद कृष्ण पक्ष की नवमी को मनाई जाती है। यह लोकदेवता गोगाजी को समर्पित पर्व है। लोग इस दिन साँपों से रक्षा और परिवार की सुख-शांति के लिए गोगाजी की पूजा करते हैं। गाँव-गाँव में शोभायात्राएँ निकलती हैं और मेलों का आयोजन होता है।

28. अजमेर जिले का कौनसा स्थान 'कोडामार होली उत्सव' हेतु प्रसिद्ध है?

  • (A) भिनाय
  • (B) किशनगढ़
  • (C) नसीराबाद
  • (D) मसूदा

अजमेर जिले का भिनाय कस्बा कोडामार होली उत्सव के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ होली के अवसर पर विशेष रूप से कोड़ा (रस्सी या डंडे) मारकर पारंपरिक खेल और उत्सव मनाया जाता है। यह परंपरा स्थानीय संस्कृति और लोक आस्था से जुड़ी हुई है।

Rajputana Diary Rajasthan GK MCQ

29. जलझूलनी एकादशी कब मनाई जाती है?

  • (A) कार्तिक शुक्ल एकादशी
  • (B) चैत्र कृष्ण एकादशी
  • (C) माघ कृष्ण एकादशी
  • (D) भाद्रपद शुक्ल एकादशी

जलझूलनी एकादशी भाद्रपद शुक्ल एकादशी को मनाई जाती है। इस दिन विशेष रूप से मण्डपिया (चित्तौड़गढ़) और चारभुजा नाथ (राजसमंद) में विशाल मेले भरते हैं। भगवान विष्णु की प्रतिमाएँ जल में झुलाकर शोभायात्राएँ निकाली जाती हैं। यह पर्व भक्ति और लोक संस्कृति का अद्भुत संगम है।

30. राजस्थान में त्योहारों का आगमन किससे माना जाता है?

  • (A) श्रावणी तीज से
  • (B) कजली तीज से
  • (C) गणगौर से
  • (D) चैत्र शुक्ल एकम से

राजस्थान में त्योहारों का आगमन श्रावणी तीज से माना जाता है। इसे हरियाली तीज भी कहा जाता है। यह पर्व श्रावण मास की शुक्ल तृतीया को मनाया जाता है और इससे राजस्थान में उत्सवों की लंबी श्रृंखला शुरू होती है। जयपुर में इस अवसर पर विशेष तीज सवारी निकलती है।

31. किस पूर्णिमा को चंद्रमा षोडश कलाओं से परिपूर्ण माना जाता है?

  • (A) कार्तिक पूर्णिमा
  • (B) शरद पूर्णिमा
  • (C) फाल्गुन पूर्णिमा
  • (D) माघ पूर्णिमा

शरद पूर्णिमा को ही ऐसी मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा सोलह कलाओं से परिपूर्ण होता है। यह पर्व आश्विन मास की पूर्णिमा को आता है। इसे रास पूर्णिमा भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा की किरणों से अमृत वर्षा होती है। इसी कारण लोग दूध और खीर बनाकर चाँदनी रात में रखते हैं और प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं।

32. व्यास पूर्णिमा या गुरु पूर्णिमा कब मनाई जाती है?

  • (A) आषाढ़ पूर्णिमा
  • (B) श्रावण पूर्णिमा
  • (C) भाद्रपद पूर्णिमा
  • (D) आश्विन पूर्णिमा

गुरु पूर्णिमा आषाढ़ पूर्णिमा को मनाई जाती है। इसे व्यास पूर्णिमा भी कहते हैं क्योंकि महर्षि वेदव्यास को इस दिन श्रद्धांजलि दी जाती है। इस दिन गुरु की पूजा की जाती है और शिष्यों द्वारा आभार व्यक्त किया जाता है। शिक्षा और अध्यात्म के क्षेत्र में इसका विशेष महत्व है।

Rajasthan GK MCQ Online Test Series

33. रमजान के बाद कौनसा त्योहार मनाया जाता है?

  • (A) ईदुलजुहा
  • (B) ईद-उल-फितर
  • (C) शबेकद्र
  • (D) चेहल्लुम

मुस्लिम समाज में रमजान माह के रोजों के बाद ईद-उल-फितर मनाई जाती है। यह त्योहार रोजे पूरे होने पर अल्लाह का शुक्रिया अदा करने के लिए होता है। लोग मस्जिदों में नमाज अदा करते हैं, गले मिलते हैं और मीठे पकवान बाँटते हैं। इसे मीठी ईद भी कहा जाता है।

34. चालीहा महोत्सव किस समाज द्वारा मनाया जाता है?

  • (A) सिक्ख समाज
  • (B) सिंधी समाज
  • (C) मुस्लिम समाज
  • (D) जैन समाज

चालीहा महोत्सव सिंधी समाज द्वारा प्रतिवर्ष 16 जुलाई से 24 अगस्त तक मनाया जाता है। यह पर्व झूलेलाल (जल देवता) की भक्ति से जुड़ा है। इसमें 40 दिन तक व्रत, भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजन किए जाते हैं। यह सिंधी समाज की पहचान और आस्था का प्रमुख पर्व है।

35. गुरु गोविन्द सिंह जयंती कब मनाई जाती है?

  • (A) माघ शुक्ल सप्तमी
  • (B) माघ कृष्ण सप्तमी
  • (C) पौष शुक्ल सप्तमी
  • (D) पौष कृष्ण सप्तमी

गुरु गोविन्द सिंह जयंती पौष शुक्ल सप्तमी को मनाई जाती है। गुरु गोविन्द सिंह सिक्खों के दसवें गुरु थे। उन्होंने खालसा पंथ की स्थापना की और अन्याय के खिलाफ संघर्ष का नेतृत्व किया। उनकी जयंती पर देशभर में श्रद्धालु गुरुद्वारों में विशेष अरदास और धार्मिक कार्यक्रम करते हैं।

36. भारत में राष्ट्रीय पंचांग किस तिथि को अपनाया गया?

  • (A) 22 मार्च, 1957
  • (B) 30 मार्च, 1957
  • (C) 26 जनवरी, 1957
  • (D) 2 अप्रैल, 1957

भारत सरकार ने 22 मार्च 1957 को राष्ट्रीय पंचांग (भारतीय राष्ट्रीय कैलेंडर) को अपनाया। इसे सूर्यसिद्धांत और शक संवत पर आधारित बनाया गया था। इसका उद्देश्य भारत के विविध पंचांगों में एकरूपता लाना था। यह पंचांग ग्रेगोरियन कैलेंडर के साथ आधिकारिक उपयोग में आता है।

Rajasthan GK Test Series

37. ईसा मसीह को सूली पर लटकाने की घटना को ईसाई समुदाय किस रूप में याद करता है?

  • (A) गुड फ्राइडे
  • (B) ईस्टर
  • (C) क्रिसमस
  • (D) न्यू ईयर

ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाए जाने की घटना को ईसाई समाज गुड फ्राइडे के रूप में याद करता है। इस दिन को ब्लैक फ्राइडे या हॉली फ्राइडे भी कहा जाता है। यह ईसाई धर्म में दुख और श्रद्धा का प्रतीक है। इसके तीन दिन बाद ईस्टर संडे मनाया जाता है, जो पुनर्जीवन की खुशी का दिन है।

38. जुलाई 2025 में कौनसा विक्रमी संवत् चल रहा है?

  • (A) 2081
  • (B) 2080
  • (C) 2082
  • (D) 2079

जुलाई 2025 में विक्रमी संवत 2082 चल रहा है। विक्रम संवत भारतीय पंचांग का एक प्राचीन संवत है जिसे राजा विक्रमादित्य ने शुरू किया था। यह ग्रेगोरियन कैलेंडर से लगभग 57 वर्ष आगे चलता है। इसका उपयोग उत्तर भारत में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यों में किया जाता है।

39. जुलाई 2025 में कौनसा हिजरी संवत् चल रहा है?

  • (A) 1441
  • (B) 1446
  • (C) 1445
  • (D) 1447

27 जून 2025 को हिजरी संवत 1447 प्रारम्भ हुआ। इसलिए जुलाई 2025 में इस्लामी पंचांग का वर्ष 1447 चल रहा है। हिजरी संवत चंद्र कैलेंडर पर आधारित है और यह 354 दिनों का होता है। इसका प्रारंभ 622 ईस्वी में हिजरत की घटना से माना जाता है।

40. हिजरी कैलेंडर का सातवाँ महीना कौनसा है?

  • (A) शाबान
  • (B) रमजान
  • (C) रज्जब
  • (D) रबी उल-अव्वल

हिजरी कैलेंडर का सातवाँ महीना रज्जब होता है। यह इस्लाम धर्म में चार पवित्र महीनों में से एक है। इस महीने में युद्ध करना वर्जित माना गया है। धार्मिक दृष्टि से यह महीना रोजे और इबादत के लिए बहुत महत्व रखता है।

41. वर्ष 2025 में नया विक्रम संवत किस दिन प्रारम्भ हुआ?

  • (A) 02 अप्रैल, 2025
  • (B) 30 मार्च, 2025
  • (C) 16 मार्च, 2025
  • (D) 28 मार्च, 2025

वर्ष 2025 में नया विक्रम संवत 30 मार्च 2025 से प्रारंभ हुआ। भारतीय पंचांग में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को नया साल माना जाता है। इसी दिन से नवरात्र का भी प्रारंभ होता है। विक्रम संवत धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से पूरे उत्तर भारत में विशेष महत्व रखता है।

42. गोबर के कंडो की होली कहाँ की प्रसिद्ध है?

  • (A) मांगलियावास
  • (B) सागवाड़ा
  • (C) राजाखेड़ा
  • (D) गलियाकोट

गोबर के कंडो की होली गलियाकोट (डूंगरपुर) की प्रसिद्ध परंपरा है। यहाँ ग्रामीण आपसी मेल-जोल और भाईचारे के रूप में गोबर के कंडों से होली खेलते हैं। यह लोक परंपरा राजस्थान की ग्रामीण संस्कृति और हास-परिहास का अनोखा उदाहरण है।

43. मारवाड़ का प्रसिद्ध घुड़ला त्योहार कब तक चलता है?

  • (A) भाद्रपद शुक्ल अष्टमी से आश्विन कृष्ण पंचमी
  • (B) भाद्रपद कृष्ण अष्टमी से भाद्रपद शुक्ल तृतीया
  • (C) चैत्र कृष्ण अष्टमी से चैत्र शुक्ल तृतीया
  • (D) माघ कृष्ण अष्टमी से पौष शुक्ल पंचमी

मारवाड़ का प्रसिद्ध घुड़ला त्योहार चैत्र कृष्ण अष्टमी से चैत्र शुक्ल तृतीया तक चलता है। यह त्योहार लोक संस्कृति और धार्मिक आस्था से जुड़ा है। इसमें महिलाएँ घर-घर जाकर गीत गाती हैं और लोक परंपराओं का निर्वाह करती हैं।

44. वैशाख पूर्णिमा के दिन राजस्थान में कौनसा मेला नहीं भरता?

  • (A) गौमतीसागर मेला, झालरापाटन
  • (B) गौतमेश्वर मेला, अरनोद (प्रतापगढ़)
  • (C) मातृकुंडिया मेला, चित्तौड़गढ़
  • (D) महावीर जी मेला, करौली

महावीर जी का मेला करौली में भरता है लेकिन यह चैत्र शुक्ल त्रयोदशी (महावीर जयंती) को लगता है। जबकि वैशाख पूर्णिमा को झालरापाटन, अरनोद और चित्तौड़गढ़ के मेलों का आयोजन होता है। इसलिए महावीर जी मेला वैशाख पूर्णिमा से संबंधित नहीं है।

Rajputana Diary test series and mcq

45. श्राद्ध पक्ष किस महीने में किए जाते हैं?

  • (A) चैत्र
  • (B) माघ
  • (C) कार्तिक
  • (D) आश्विन

श्राद्ध पक्ष भाद्रपद पूर्णिमा से आश्विन अमावस्या तक चलता है। यह अवधि 16 दिनों की होती है जिसमें लोग अपने पूर्वजों का पिण्डदान और तर्पण करते हैं। इसे पितृपक्ष भी कहा जाता है। यह भारतीय संस्कृति में पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने की विशेष परंपरा है।

46. किस त्योहार पर ब्यावर शहर में बादशाह का मेला तथा शाहपुरा में फूलडोल महोत्सव का आयोजन किया जाता है?

  • (A) घुड़ला
  • (B) शिवरात्रि
  • (C) धुलण्डी
  • (D) बसंत पंचमी

धुलण्डी (रंगों वाली होली) के दिन ब्यावर शहर में बादशाह का मेला आयोजित होता है, जहाँ नकली बादशाह की सवारी निकलती है। वहीं शाहपुरा (भीलवाड़ा) में इस दिन फूलडोल महोत्सव का आयोजन होता है। इसमें शोभायात्राएँ निकलती हैं और फूलों की वर्षा की जाती है। यह उत्सव राजस्थान की लोक संस्कृति और भाईचारे का प्रतीक है।

47. विद्या की देवी सरस्वती की पूजा किस त्योहार पर की जाती है?

  • (A) बसंत पंचमी
  • (B) शरद पूर्णिमा
  • (C) गुरू पूर्णिमा
  • (D) त्रिपुर पूर्णिमा

बसंत पंचमी को विद्या, कला और ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है। इस दिन पीले वस्त्र धारण करने और पीले भोजन का विशेष महत्व है। विद्यार्थी और कलाकार विशेष रूप से मां सरस्वती की आराधना करते हैं। इसे वसंत ऋतु के आगमन का पर्व भी माना जाता है।

48. राजस्थानी त्योहारों में सर्वाधिक गीतों वाला त्योहार कौनसा है?

  • (A) तीज
  • (B) गणगौर
  • (C) दीपावली
  • (D) होली

राजस्थान में गणगौर त्योहार को सबसे अधिक गीतों वाला पर्व माना जाता है। इसमें महिलाएँ शिव-पार्वती की पूजा करती हैं और विशेष गीत गाती हैं। गणगौर के गीत महिलाओं की भावनाओं, लोक परंपराओं और सामाजिक रिश्तों को व्यक्त करते हैं। यह त्योहार लोक संगीत और नृत्य से भरपूर होता है।

Previous Year Question Papers

49. वह पर्व कौनसा है जिसके अन्तर्गत पुत्री एवं पुत्रवधू के लिए साड़ी, श्रृंगार की सामग्री, मिठाई आदि भेजे जाते हैं?

  • (A) रक्षाबंधन
  • (B) सिंजारा
  • (C) करवाचौथ
  • (D) गणगौर

राजस्थान में नवविवाहित पुत्री या पुत्रवधू के लिए श्रृंगार की सामग्री, साड़ी, मिठाई आदि भेजने की परंपरा सिंजारा कहलाती है। यह पर्व सामान्यतः गणगौर से एक दिन पहले मनाया जाता है। कुछ स्थानों पर इसे छोटी तीज से एक दिन पहले भी भेजा जाता है। यह परंपरा पारिवारिक स्नेह और रिश्तों की मजबूती को दर्शाती है।

50. राजस्थान सरकार द्वारा किस दिन 'गार्गी पुरस्कार' का वितरण किया जाता है?

  • (A) तेजादशमी
  • (B) महाशिवरात्रि
  • (C) बसंत पंचमी
  • (D) विजयदशमी

राजस्थान सरकार द्वारा गार्गी पुरस्कार का वितरण बसंत पंचमी के दिन किया जाता है। यह पुरस्कार मेधावी बालिकाओं को प्रोत्साहित करने और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। इसका नाम प्राचीन विदुषी गर्गी के नाम पर रखा गया है।

51. ग्रिगोरियन कैलेंडर का प्रारम्भ व समापन क्रमशः कब होता है?

  • (A) अप्रैल-मार्च
  • (B) जुलाई-जून
  • (C) जनवरी-दिसम्बर
  • (D) मोहर्रम-जिलहिज

ग्रिगोरियन कैलेंडर दुनिया भर में उपयोग होने वाला आधुनिक कैलेंडर है। इसका प्रारंभ जनवरी से होता है और अंत दिसम्बर में होता है। इसे पोप ग्रेगोरी अष्टम ने 1582 ई. में सुधारकर प्रस्तुत किया था। आज यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आधिकारिक कैलेंडर माना जाता है।

52. किस समुदाय के नववर्ष का प्रारम्भ नवरोज से होता है?

  • (A) पारसी
  • (B) ईसाई
  • (C) मुस्लिम
  • (D) हिन्दू

पारसी समुदाय का नववर्ष नवरोज से प्रारंभ होता है। यह पर्व अगस्त माह में मनाया जाता है और इसमें लोग घर सजाते हैं, पारंपरिक भोजन बनाते हैं और एक-दूसरे को बधाई देते हैं। नवरोज पारसी संस्कृति में नए जीवन और समृद्धि का प्रतीक है।

Rajputana Diary Rajasthan GK MCQ

53. दशलक्षण पर्व का संबंध किस धर्म से है?

  • (A) जैन धर्म
  • (B) सिंधी समाज
  • (C) हिन्दू धर्म
  • (D) सिक्ख समाज

दशलक्षण पर्व जैन धर्म से संबंधित है। यह पर्व वर्ष में तीन बार (चैत्र, भाद्रपद और माघ माह) शुक्ल पंचमी से पूर्णिमा तक मनाया जाता है। इसमें जैन धर्म के दस लक्षण जैसे क्षमा, मार्दव, आर्जव, सत्य आदि का पालन किया जाता है। विशेष रूप से भाद्रपद माह का दशलक्षण पर्व अत्यधिक महत्वपूर्ण है।

54. दान-पुण्य का विशेष महत्व प्रदर्शित करने वाला पर्व कौनसा है?

  • (A) ऋषि पंचमी
  • (B) योगिनी एकादशी
  • (C) मकर संक्रांति
  • (D) व्यास पूर्णिमा

मकर संक्रांति को दान-पुण्य का पर्व कहा जाता है। इस दिन गंगा स्नान और तिल-गुड़ का दान विशेष पुण्यकारी माना जाता है। राजस्थान में इस दिन पतंगबाजी का विशेष आयोजन होता है। धार्मिक मान्यता है कि सूर्य इस दिन मकर राशि में प्रवेश करता है, जिससे शुभ कार्यों का आरंभ होता है।

55. हिन्दुओं का नववर्ष, जिस दिन 'गुड़ी पड़वा' का त्योहार भी मनाया जाता है, किस तिथि को प्रारम्भ होता है?

  • (A) माघ शुक्ल 1
  • (B) चैत्र शुक्ल 1
  • (C) फाल्गुन शुक्ल 1
  • (D) चैत्र कृष्ण 1

हिन्दुओं का नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से प्रारंभ होता है। इसी दिन महाराष्ट्र और दक्षिण भारत में गुड़ी पड़वा का पर्व मनाया जाता है। इसे वसंत ऋतु का प्रारंभ भी माना जाता है। इस दिन घर-घर में शुभ प्रतीक गुड़ी लगाई जाती है और उत्साहपूर्वक नववर्ष का स्वागत किया जाता है।

56. साँझी के रूप में किसे पूजा जाता है?

  • (A) शीतला माता को
  • (B) सीता माता को
  • (C) पार्वती माता को
  • (D) लक्ष्मी माता को

साँझी की पूजा पार्वती माता के रूप में की जाती है। यह पर्व खासतौर पर महिलाओं और युवतियों द्वारा मनाया जाता है। दीवारों पर गोबर और गेरू से आकृतियाँ बनाई जाती हैं और फूलों से सजाया जाता है। इसका उद्देश्य घर-परिवार की समृद्धि और वैवाहिक सुख की कामना करना होता है।

Rajputana Diary Mahal aur Place MCQ

57. कृष्ण जन्माष्टमी कब आती है?

  • (A) भाद्रपद शुक्ल अष्टमी
  • (B) भाद्रपद कृष्ण अष्टमी
  • (C) श्रावण कृष्ण अष्टमी
  • (D) माघ कृष्ण अष्टमी

कृष्ण जन्माष्टमी भाद्रपद कृष्ण अष्टमी को मनाई जाती है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ माना जाता है। मध्यरात्रि में जन्मोत्सव मनाया जाता है और माखन-मिश्री का भोग लगाया जाता है। देशभर में मंदिरों में झाँकियाँ, रासलीला और भक्ति गीतों का आयोजन होता है।

58. बसंत पंचमी कब आती है?

  • (A) वैशाख शुक्ल 5
  • (B) माघ शुक्ल 5
  • (C) पौष शुक्ल 5
  • (D) चैत्र शुक्ल 5

बसंत पंचमी माघ शुक्ल पंचमी को आती है। इस दिन विद्या की देवी माँ सरस्वती की पूजा की जाती है। लोग पीले वस्त्र पहनते हैं और पीले भोजन का सेवन करते हैं। यह दिन बसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है और विद्यार्थी विशेष रूप से सरस्वती वंदना करते हैं।

59. कजली तीज, जिसे सातुड़ी तीज भी कहते हैं, किस माह में मनाई जाती है?

  • (A) भाद्रपद
  • (B) चैत्र
  • (C) पौष
  • (D) सावन

कजली तीज भाद्रपद कृष्ण तृतीया को मनाई जाती है। इसे सातुड़ी तीज भी कहते हैं। राजस्थान के बूंदी शहर में इस दिन विशेष शोभायात्रा निकलती है जो नवलसागर से शुरू होकर कुम्भा स्टेडियम तक जाती है। यह पर्व खासकर महिलाओं की आस्था और लोक संस्कृति से जुड़ा है।

60. हजरत इमाम हुसैन की कर्बला के मैदान में शहादत की याद में कौनसा त्योहार मनाया जाता है?

  • (A) इद-उल-मिलादुलनबी
  • (B) इदुलजुहा
  • (C) शबे बारात
  • (D) मोहर्रम

मोहर्रम हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाया जाता है। 680 ईस्वी में कर्बला की लड़ाई में उन्होंने सत्य और न्याय की रक्षा के लिए बलिदान दिया। मुस्लिम समाज इस दिन ताजिए निकालता है और मातम करता है। इसे शहीद दिवस के रूप में भी माना जाता है।

61. किस पर्व पर शमी वृक्ष (खेजड़ी) की पूजा की जाती है और लीलटांस पक्षी का दर्शन शुभ माना जाता है?

  • (A) दीपावली
  • (B) दशहरा
  • (C) होली
  • (D) रक्षाबंधन

दशहरे के दिन शमी वृक्ष (खेजड़ी) की पूजा की जाती है। इसे विजया दशमी भी कहा जाता है। इस दिन शमी के पत्तों को सोने के प्रतीक के रूप में बांटा जाता है। राजस्थान में मान्यता है कि इस दिन लीलटांस पक्षी का दर्शन करना अत्यंत शुभ माना जाता है।

62. राजस्थान में किस शहर में कजली तीज की भव्य सवारी निकलती है?

  • (A) अलवर
  • (B) बूंदी
  • (C) अजमेर
  • (D) नागौर

राजस्थान के बूंदी शहर में कजली तीज की भव्य सवारी निकाली जाती है। यह शोभायात्रा नवलसागर से प्रारंभ होकर कुम्भा स्टेडियम तक जाती है। इस अवसर पर लोक नृत्य, गीत-संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

63. पत्थर मार होली का प्रचलन राजस्थान के किस जिले में है?

  • (A) ब्यावर
  • (B) बाड़मेर
  • (C) सांचौर
  • (D) भिनाय

राजस्थान के बाड़मेर जिले में पत्थर मार होली का प्रचलन है। इसमें लोग होली के उत्सव में एक-दूसरे पर पत्थर फेंकते हैं, जिसे परंपरा का हिस्सा माना जाता है। यह अनोखी होली राजस्थान की लोक संस्कृति और साहसिक परंपरा का परिचायक है।

64. किस हिन्दू महीने (वि.सं.) में तेजादशमी मनाई जाती है?

  • (A) भाद्रपद
  • (B) कार्तिक
  • (C) फाल्गुन
  • (D) चैत्र

तेजादशमी भाद्रपद शुक्ल दशमी को मनाई जाती है। यह पर्व लोकदेवता वीर तेजाजी को समर्पित है। इस दिन राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में तेजाजी के मंदिरों में विशेष मेले और आयोजन होते हैं। यह पर्व विशेष रूप से नागौर जिले में प्रसिद्ध है।

Rajputana Diary MCQ App

65. बाड़मेर में इलोजी की बारात किस अवसर पर निकाली जाती है?

  • (A) तीज
  • (B) गणगौर
  • (C) दशहरा
  • (D) होली

बाड़मेर में इलोजी की बारात होली के अवसर पर निकाली जाती है। यह परंपरा वहाँ की लोक संस्कृति और उत्सवों की खास पहचान है। इसमें गाँव-गाँव के लोग शामिल होते हैं और लोक नृत्य व गीतों का आयोजन किया जाता है। इसे होली उत्सव का अनोखा रूप माना जाता है।

66. निम्न मे से असुमेलित युग्म को छांटिए-स्थान — उत्सव

  • (A) महावीरजी - लट्ठमार होली
  • (B) भिनाय - कोड़ामार होली
  • (C) सांगोद - अंगारों की होली
  • (D) बाड़मेर - पत्थर मार होली

सही उत्तर सांगोद है। अंगारों की होली अजमेर जिले के केकड़ी में खेली जाती है। सांगोद (कोटा) में न्हाण की सवारी निकलती है। महावीरजी में धार्मिक मेला, भिनाय में कोड़ामार होली और बाड़मेर में पत्थर मार होली प्रसिद्ध हैं।

67. पर्यूषण पर्व' किस धर्म से सम्बन्धित है?

  • (A) मुस्लिम धर्म
  • (B) ईसाई धर्म
  • (C) जैन धर्म
  • (D) सिक्ख धर्म

पर्यूषण पर्व जैन धर्म का प्रमुख पर्व है। यह भाद्रपद कृष्ण द्वादशी से भाद्रपद शुक्ल पंचमी तक मनाया जाता है। इसमें तपस्या, व्रत, स्वाध्याय और क्षमायाचना का विशेष महत्व है। जैन समाज इसे आत्मशुद्धि और संयम का पर्व मानता है।

68. निम्नलिखित में से राजस्थान का कौन सा जिला 'कान मेला' से संबंधित है?

  • (A) बाड़मेर
  • (B) बालोतरा
  • (C) जालोर
  • (D) ब्यावर

बालोतरा (बाड़मेर) में कान मेला प्रसिद्ध है। यह मेला धार्मिक और सामाजिक महत्व रखता है। यहाँ श्रद्धालु दूर-दूर से आकर मेले में भाग लेते हैं। यह मेला स्थानीय संस्कृति और परंपरा का परिचायक है तथा सामुदायिक एकता को मजबूत करता है।

Today Deals

69. ईसा मसीह के पुनर्जीवित होने के उपलक्ष्य में मनाया जाने वाला त्योहार कौनसा है?

  • (A) क्रिसमस
  • (B) गुड फ्राइडे
  • (C) ईस्टर
  • (D) नव वर्ष दिवस

ईस्टर ईसा मसीह के पुनर्जीवित होने की स्मृति में मनाया जाने वाला पर्व है। यह गुड फ्राइडे के तीन दिन बाद आता है। ईसाई धर्म में इसे सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में गिना जाता है क्योंकि यह आशा और नए जीवन का प्रतीक है। इस दिन चर्चों में विशेष प्रार्थनाएँ होती हैं और लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएँ देते हैं।

70. भारत का राष्ट्रीय पंचांग किस पर आधारित है?

  • (A) शक संवत्
  • (B) विक्रम संवत्
  • (C) ग्रिगोरियन कैलेण्डर
  • (D) हिजरी सन्

भारत का राष्ट्रीय पंचांग शक संवत् पर आधारित है। इसका प्रारम्भ 78 ई. में हुआ था और इसे कुषाण शासक कनिष्क ने शुरू किया था। भारत सरकार ने 1957 में इसे राष्ट्रीय पंचांग के रूप में मान्यता दी। यह सूर्य पर आधारित कैलेंडर है और इसमें चैत्र से फाल्गुन तक बारह महीने होते हैं।

71. धींगा गणगौर' कहाँ की प्रसिद्ध है?

  • (A) अजमेर
  • (B) झालावाड़
  • (C) कोटा
  • (D) उदयपुर

धींगा गणगौर उदयपुर की प्रसिद्ध परंपरा है। इस उत्सव में विशेष प्रकार की झांकियाँ और शोभायात्राएँ निकाली जाती हैं। महिलाएँ और बालिकाएँ इसमें विशेष उत्साह से भाग लेती हैं। यह त्यौहार सामाजिक मेल-जोल और धार्मिक आस्था का प्रतीक माना जाता है।

72. विक्रम संवत् के अनुसार एक वर्ष में आने वाले निम्नलिखित त्योहारों को क्रम से (प्रारम्भ से अंत) जमायें -गणेश चतुर्थी / दीपावली / कृष्ण जन्माष्टमी / गणगौर

  • (A) गणगौर, गणेश चतुर्थी, दीपावली, कृष्ण जन्माष्टमी
  • (B) गणगौर, दीपावली, गणेश चतुर्थी, कृष्ण जन्माष्टमी
  • (C) गणगौर, दीपावली, कृष्ण जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी
  • (D) गणगौर, कृष्ण जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, दीपावली

सही क्रम है – गणगौर (चैत्र शुक्ल तृतीया), कृष्ण जन्माष्टमी (भाद्रपद कृष्ण अष्टमी), गणेश चतुर्थी (भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी), दीपावली (कार्तिक अमावस्या)। इस प्रकार विक्रम संवत् वर्ष में इन त्योहारों का यही अनुक्रम होता है।

Rajasthan GK Previous Year Questions

73. निम्नलिखित कथनों में से कौनसा कथन हिन्दू त्योहारों के बारे में सही है?

  • (A) अक्षय तृतीया - वैशाख मास की शुक्ल तृतीया
  • (B) निर्जला एकादशी - आषाढ़ शुक्ल एकादशी
  • (C) बसंत पंचमी - फाल्गुन शुक्ल पंचमी
  • (D) ऋषि पंचमी - श्रावण शुक्ल पंचमी

अक्षय तृतीया वैशाख शुक्ल तृतीया को आती है। वहीं निर्जला एकादशी वास्तव में ज्येष्ठ शुक्ल एकादशी को मनाई जाती है। बसंत पंचमी माघ शुक्ल पंचमी को आती है और ऋषि पंचमी भाद्रपद शुक्ल पंचमी को मनाई जाती है। इसलिए केवल कथन (1) ही सही है।

74. राजस्थान में 'घुड़ला त्योहार' कब मनाया जाता है?

  • (A) चैत्र कृष्ण एकम
  • (B) चैत्र शुक्ल अष्टमी
  • (C) वैशाख कृष्ण एकम
  • (D) चैत्र कृष्ण अष्टमी

घुड़ला त्योहार चैत्र कृष्ण अष्टमी से चैत्र शुक्ल तृतीया तक मनाया जाता है। इस अवसर पर महिलाएँ गीत गाते हुए कुम्हार के घर से छिद्र किए हुए घड़े में दीपक जलाकर घर-घर जाती हैं। अंतिम दिन यानी चैत्र शुक्ल तृतीया को इन घड़ों को पानी में प्रवाहित किया जाता है। यह त्योहार खासकर मारवाड़ क्षेत्र में प्रसिद्ध है।

75. थदड़ी या बड़ी सातम किस धर्म व समाज से संबंधित पर्व है?

  • (A) जैन समाज
  • (B) सिक्ख समाज
  • (C) ब्राह्मण समाज
  • (D) सिंधी समाज

थदड़ी या बड़ी सातम सिंधी समाज का प्रमुख पर्व है। इसे सिंधी समाज का बास्योड़ा भी कहा जाता है। यह पर्व भाद्रपद कृष्ण सप्तमी को आता है। इस दिन ठंडे भोजन (बासी खाना) खाने की परंपरा है। यह पर्व लोक आस्था और सिंधी संस्कृति का प्रतीक माना जाता है।

76. निम्नलिखित में से कौनसा कथन असत्य है?

  • (A) गुप्त संवत् का प्रारम्भ चंद्रगुप्त प्रथम ने 319-20 ई. में किया था।
  • (B) इलाही संवत् का प्रारम्भ अकबर ने 1583 ई. में किया था।
  • (C) वर्धन संवत् का प्रारम्भ हर्षवर्धन ने 606 ई. में किया था।
  • (D) उपर्युक्त सभी कथन सत्य है।

दिए गए सभी कथन सत्य हैं। गुप्त संवत् की शुरुआत चंद्रगुप्त प्रथम ने 319-20 ई. में की, इलाही संवत् की शुरुआत अकबर ने 1583 ई. में की और वर्धन संवत् हर्षवर्धन ने 606 ई. में शुरू किया। इसलिए विकल्प D उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं सही है।

Rajputana Diary Rajasthan GK MCQ

77. निम्न में से किस स्थान पर 'दड़ा महोत्सव' का आयोजन किया जाता है?

  • (A) शिवाड़ (सवाई माधोपुर)
  • (B) धनोप (भीलवाड़ा)
  • (C) कोलायत (बीकानेर)
  • (D) चन्द्रभागा (झालावाड़)

दड़ा महोत्सव भीलवाड़ा जिले के धनोप कस्बे में हर वर्ष मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित किया जाता है। यह मेला धार्मिक और सांस्कृतिक दोनों दृष्टियों से महत्वपूर्ण है। इसमें स्थानीय लोग बड़ी संख्या में भाग लेते हैं और यह क्षेत्रीय पहचान का प्रतीक बन चुका है।

78. सांझी पूजन किसमें लोकप्रिय है?

  • (A) सुहागिन स्त्रियां
  • (B) गरासियें
  • (C) कुंवारी कन्याएं
  • (D) भील

सांझी पूजन कुंवारी कन्याओं द्वारा किया जाने वाला विशेष पर्व है। यह भाद्रपद पूर्णिमा से आश्विन अमावस्या तक मनाया जाता है। इसमें गोबर और पीली मिट्टी से सूरज, चांद, तारे आदि आकृतियाँ बनाई जाती हैं और पूजा की जाती है। नाथद्वारा में यह पर्व विशेष रूप से लोकप्रिय है, वहीं उदयपुर में संझया मंदिर भी प्रसिद्ध है।

79. अक्षय तृतीया निम्न में से किस शहर का स्थापना दिवस है?

  • (A) कोटा
  • (B) डूंगरपुर
  • (C) बीकानेर
  • (D) अजमेर

आखा तीज (अक्षय तृतीया) के दिन बीकानेर, नागौर और उदयपुर शहर की स्थापना हुई थी। इस कारण इन शहरों में अक्षय तृतीया का विशेष महत्व है। राजस्थान में इसे अबूझ सावा का दिन भी माना जाता है, जब बड़े पैमाने पर विवाह होते हैं।

80. ईसर - ईसरी की पूजा किस त्यौहार पर की जाती है?

  • (A) तीज
  • (B) गणगौर
  • (C) रक्षाबंधन
  • (D) नागपंचमी

गणगौर का अर्थ है गण (ईसर/शिव) और गौर (ईसरी/पार्वती)। यह राजस्थान का प्रमुख त्यौहार है जिसमें विवाहित स्त्रियाँ पति की दीर्घायु और अविवाहित कन्याएँ अच्छे वर की कामना करती हैं। इस पर्व से कई प्रकार की गणगौर जुड़ी हुई हैं जैसे गुलाबी गणगौर (नाथद्वारा), धींगा गणगौर (उदयपुर) और हरियाली गणगौर (कांकरोली)।

❓ Question / Doubt / Correction?

Agar aapko kisi MCQ me doubt, correction ya suggestion lagta hai, to please is post ke comment section ki jagah humare YouTube channel par dedicated discussion video ke comment box me post link ke sath comment karein.

📝 Comment karne ka format:
• MCQ Post ka link
• Question number
• Short doubt / correction



👉 Official Discussion Video:
Rajputana Diary YouTube Channel
Mukesh Khunga

About the Author

Mukesh Khunga

Mukesh Khunga को राजस्थान में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी एवं भर्ती परीक्षाओं के परीक्षा पैटर्न और प्रश्नों के स्वरूप की अच्छी समझ है। उनके मार्गदर्शन में यह अध्ययन सामग्री और MCQ content तैयार एवं review किया गया है। Read More...

📲 Telegram 💬 WhatsApp
Scroll to Top