राजस्थान के संग्रहालय व संस्थान PYQ Questions with Answers

राजस्थान के संग्रहालय व संस्थान PYQ in Hindi | Previous Year Questions with Answers

इस पोस्ट में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के टॉपिक राजस्थान के संग्रहालय व संस्थान से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण PYQ प्रश्न दिए गए हैं। इनमें राजस्थानी शोध संस्थान चौपासनी जोधपुर, राजस्थानी भाषा साहित्य अकादमी बीकानेर, रूपायन संस्थान बौरुन्दा, लोक संस्कृति शोध संस्थान नगर-श्री चूरू से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को व्याख्या सहित शामिल किया गया है।

ये PYQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, RAS, Patwar, Police, LDC, VDO, Fireman, REET तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जा चुके हैं, इसलिए आगामी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।

  • Subject: राजस्थान की कला एवं संस्कृति
  • Topic: राजस्थान के संग्रहालय व संस्थान
  • Last Updated:
  • Content Type: Previous Year Questions (PYQ)
🔥 Latest Updated PYQ Questions for Exams

✍️ Prepared & Reviewed by:
Rajputana Diary – Rajasthan GK Faculty & Content Team (Since 2021)

Attempt 0
Wrong 0
Right 0
Marks 0/50

1. किस वर्ष राजस्थान साहित्य अकादमी स्थापित हुई थी? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

📚 REET Mains [L-2] 2026
A 1958
B 1962
C 1953
D 1938
📖 व्याख्या

2. लोक संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए जोधपुर जिले के बोरुंदा में 'रुपायन संस्थान' की स्थापना किसने की?

📚 4TH GRADE 2025, CET (स्नातक स्तर) 2023, Pol. const. 1997
A कृपाल सिंह शेखावत
B कर्पूरचंद कुलिश
C आचार्य तुलसी
D कोमल कोठारी
📖 व्याख्या
जोधपुर जिले के बोरून्दा ग्राम में कोमल कोठारी एवं विजयदान देथा ने 1960 में रूपायन नामक संस्थान की स्थापना की थी। यह संस्थान कला और संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

3. नारायण सिंह भाटी (1930-1994) निम्न में से किस संस्थान के निदेशक रहे थे?

📚 Deputy Jailor 2025
A राजस्थानी शोध संस्थान, चौपासनी जोधपुर
B राजस्थानी भाषा साहित्य अकादमी, बीकानेर
C रूपायन संस्थान, बौरुन्दा
D लोक संस्कृति शोध संस्थान नगर-श्री चूरू
📖 व्याख्या
नारायण सिंह भाटी एक प्रसिद्ध राजस्थानी कवि और विद्वान थे। वे 'राजस्थानी शोध संस्थान, चौपासनी जोधपुर' के संस्थापक-निदेशक थे।

4. राजस्थान संगीत नाटक अकादमी की स्थापना थी। में हुई

📚 Pol. const. 2025
A 1957
B 1977
C 1956
D 1966
📖 व्याख्या
राजस्थान संगीत नाटक अकादमी की स्थापना 1957 में जोधपुर में की गई थी। यह एक स्वायत्त संस्था है जिसका उद्देश्य राजस्थान में संगीत, नाटक, और नृत्य जैसी प्रदर्शन कलाओं को बढ़ावा देना, संरक्षित करना और उनका विकास करना है। यह कलाकारों को पुरस्कार और सम्मान प्रदान करती है, कार्यशालाओं और समारोहों का आयोजन करती है।
HP GK400F Mechanical Gaming Keyboard,dust & Spill Resistant,RGB Backlit Keys,Metal Panel,Full-Sized Keyboard Design

5. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए - सूची-I - सूची-II (A) सरस्वती भण्डार - (i) जोधपुर (B) अनूप संस्कृत पुस्तकालय - (ii) आमेर (C) पुस्तक प्रकाश - (iii) बीकानेर (D) शास्त्र भण्डार - (iv) उदयपुर

📚 Asst. Prof. 2024
A A-iv, B-iii, C-i, D-ii
B A-ii, B-i, C-iii, D-iv
C A-i, B-ii, C-iii, D-iv
D A-iii, B-iv, C-ii, D-i
📖 व्याख्या
सरस्वती भण्डार, उदयपुरः यह प्राचीन पुस्तकों और पांडु‌लिपियों का भंडार है। 1887 में महाराणा फतेह सिंह द्वारा बनाया गया था और नवंबर 1890 में जनता के लिए खोला गया था। अनूप संस्कृत पुस्तकालय, बीकानेर: यह महाराजा अनूप सिंह द्वारा स्थापित एक समृद्ध संस्कृत पुस्तकालय है। पुस्तक प्रकाश, जोधपुरः यह एक पुस्तकालय है। शास्त्र भण्डार, आमेरः यह आमेर (जयपुर) में स्थित एक प्राचीन शस्त्रों और ऐतिहासिक वस्तुओं का संग्रहालय है।

6. अनूप संस्कृत पुस्तकालय स्थित है -

📚 Archivist & Research Officer 2011, Archivist Screening-2024
A मेहरानगढ़ - जोधपुर में
B लालगढ़ पैलेस – बीकानेर में
C सिटी पैलेस - जयपुर में
D झाला हाउस कोटा में
📖 व्याख्या
अनूप संस्कृत पुस्तकालय बीकानेर में स्थित है और यह अपनी दुर्लभसंस्कृत और राजस्थानी पांडुलिपियों के विशाल संग्रह के लिए प्रसिद्ध है। इसकी स्थापना बीकानेर के महाराजा अनूप सिंह ने की थी।

7. मिर्जामल पोद्दार परिवार का संग्रह कहाँ पर संरक्षित है?

📚 Research Officer 2024
A जयपुर
B बीकानेर
C चूरू
D जोधपुर
📖 व्याख्या
मिर्जामल पोद्दार परिवार, जो रामगढ़ (चूरू) के एक प्रमुख व्यापारी परिवार थे, ने एक विशाल और महत्त्वपूर्ण निजी संग्रह इकट्ठा किया था जिसमें पांडुलिपियां, चित्र और अन्य ऐतिहासिक वस्तुएँ शामिल थीं। यह संग्रह वर्तमान में चूरू में संरक्षित है।

8. राजस्थान अभिलेखागार कार्यालय बीकानेर में स्थित है। उसकी शाखा कार्यालय स्थित हैं-

📚 Archivist Screening-2024
A जोधपुर, नागौर व पाली में
B जयपुर, अलवर व सवाई माधोपुर में
C जयपुर, जोधपुर व कोटा में
D उदयपुर, चित्तौड़ व भीलवाड़ा में
📖 व्याख्या
Today Deals

9. राजस्थान में अरबी व फारसी में पाण्डुलिपियाँ व रिकार्ड उपलब्ध हैं -

📚 Archivist Screening-2024
A राजस्थान ओरियण्टल रिसर्च इन्स्टीट्यूट, जोधपुर में
B नागरश्री, चूरू में
C पुस्तक प्रकाश, जोधपुर में
D अरबी फारसी शोध संस्थान, टॉक में
📖 व्याख्या

10. राजस्थान राज्य अभिलेखागार, बीकानेर को ब्रिगेडियर श्री बाघ सिंह द्वारा निंजी संग्रह दान दिया गया है। इस निजी संग्रह का नाम क्या है?

📚 Asst. Archivist 2024
A लोकमणि संग्रह
B वाल्टर नोबल स्कूल संग्रह
C चंदेला संग्रह
D टीकामणि संग्रह
📖 व्याख्या
ब्रिगेडियर बाघ सिंह ने अपने पिता ठाकुर लोकमणि सिंह द्वारा संग्रहित बहुमूल्य दस्तावेजों और पांडुलिपियों के निजी संग्रह को राजस्थान राज्य अभिलेखागार, बीकानेर को दान कर दिया था। उनके पिता के नाम पर ही इस संग्रह को 'लोकमणि संग्रह' के नाम से जाना जाता है।

11. राजस्थान राज्य अभिलेखागार के निजी संग्रह में 'श्री भैय्या जयपाल सिंह संग्रह' संधारित है। यह संग्रह किस वेशी राज्य (रियासत) से सम्बन्धित है?

📚 Asst. Archivist 2024
A जयपुर
B बीकानेर
C जैसलमेर
D जोधपुर
📖 व्याख्या
"श्री भैय्या जयपाल सिंह संग्रह" यीकानेर रियासत से संबंधित एक महत्त्वपूर्ण निजी संग्रह है, जिसे राजस्थान राज्य अभिलेखागार, बीकानेर में संरक्षित किया गया है।

12. REAMS' का अर्थ हैं -

📚 Asst. Archivist 2024
A रेपोज़िटरी ऑफ इकोनॉमिक एण्ड एडमिनिस्ट्रेटिव मैनेजमेन्ट सिस्टम
B राजस्थान इकोनॉमिक अथोरिटी फॉर आर्काइवल मैनेजमेन्ट सिस्टम
C रेपोज़िटरी ऑफ ई-आर्काइवल माइक्रो सिस्टम
D राजस्थान ई-आर्काइवल मैनेजमेन्ट सिस्टम
📖 व्याख्या
व्याख्या – REAMS का पूर्ण रूप "Rajasthan E-Archival Management System" है। यह राजस्थान राज्य अभिलेखागार, -बीकानेर द्वारा विकसित एक डिजिटल प्लेटफॉर्म या सॉफ्टवेयर प्रणाली है। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य के ऐतिहासिक और प्रशासनिक अभिलेखों का डिजिटलीकरण, प्रबंधन, संरक्षण और शोधकर्ताओं को ऑनलाइन सुलभ पहुँच प्रदान करना है।
Rajputana Diary Rajasthan GK MCQ

13. हल्दिया एवं टोंक संग्रह', जो कि राजस्थान इतिहास से सम्बन्धित वस्तावेज हैं, किस अभिलेखागार में संरक्षित हैं?

📚 Asst. Archivist 2024
A मौलाना अबुल कलाम आज़ाद अरबी फारसी शोध संस्थान, टोंक
B राजस्थान राज्य अभिलेखागार, बीकानेर
C राष्ट्रीय अभिलेखागार, दिल्ली
D भारतीय विद्या मंदिर शोध संस्थान, बीकानेर
📖 व्याख्या
हल्दिया संग्रह' और 'टोंक संग्रह' अरबी और फारसी भाषाओं में लिखे गए बहुमूल्य ऐतिहासिक दस्तावेजों और पांडुलिपियों के संग्रह हैं। इनका संरक्षण मौलाना अबुल कलाम आजाद अरबी फारसी शोध संस्थान, टोंक में किया गया है, जो इस क्षेत्र में एक प्रमुख अनुसंधान केंद्र है।

14. राजस्थान राज्य अभिलेखागार की वर्तमान जनरल रिकॉर्ड ऑफिस भवन को महाराजा गंगा सिंह, बीकानेर ने किस वर्ष बनवाया था?

📚 Asst. Archivist 2024
A 1896
B 1899
C 1894
D 1898
📖 व्याख्या
राजस्थान राज्य अभिलेखागार की वर्तमान जनरल रिकॉर्ड ऑफिस भवन को महाराजा गंगा सिंह, बीकानेर ने 1899 में बनवाया था।

15. राजस्थान के किस जिले में एक युद्ध संग्रहालय की स्थापना की गई है जिसका हाल ही में उद्घाटन किया गया था?

📚 RAS PRE 2015, B.S.T.C (Pre.) 2024
A जोधपुर
B जैसलमेर
C बाड़मेर
D सिरोही
📖 व्याख्या

16. राजस्थान का 'राज्य युद्ध संग्रहालय' की स्थापना अगस्त, 2015 में कहाँ की गई?

📚 Computer 2021, Pol. const. 2024
A सीकर
B जैसलमेर
C जोधपुर
D बाड़मेर
📖 व्याख्या
अगस्त 2015 में, जैसलमेर में एक युद्ध संग्रहालय का उद्घाटन किया गया था। यह संग्रहालय भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान, विशेषकर 1965 और 1971 के युद्धों में लोंगेवाला की लड़ाई जैसे ऐतिहासिक क्षणों को प्रदर्शित करता है। यह जैसलमेर सैन्य स्टेशन पर स्थित है। जोधपुर, बाड़मेर और सिरोही में भी सैन्य प्रतिष्ठान हैं।
Rajputana Diary Mahal aur Place MCQ

17. निम्नलिखित में से किसे राजस्थान के प्राचीनतम संग्रहालय के रूप में जाना जाता है?

📚 CET (10+2) 2024
A आहड़
B आम्रपाली
C अल्बर्ट हॉल
D क्रिस्टल गैलरी
📖 व्याख्या

18. विकास अध्ययन संस्थान कहाँ पर स्थित है?

📚 CET (10+2) 2024
A उदयपुर
B भीलवाड़ा
C जयपुर
D माउन्ट आबू
📖 व्याख्या

19. लालगढ़ महल (पैलेस) और संग्रहालय किसके द्वारा बनवाया गया था?

📚 Supervisor 2024
A महाराजा गंगा सिंह
B महाराजा राय सिंह
C महाराजा जय सिंह
D महाराजा लाल सिंह
📖 व्याख्या
लालगढ़ पैलेस का निर्माण महाराजा गंगा सिंह ने अपने पिता महाराजा लाल सिंह की स्मृति में करवाया था यह बीकानेर में स्थित है। इसका निर्माण 1902 से 1926 के बीच हुआ। यह महल इंडो-सारासेनिक शैली में बनाया गया है, जिसमें राजपूत, मुगल और यूरोपीय स्थापत्य कला का मिश्रण है।

20. राजस्थान राज्य में 'इंस्टिट्यूट ऑफ लीडरशिप डेवलपमेंट' कहाँ पर स्थित है?

📚 CET (10+2) 2024
A जयपुर
B जोधपुर
C उदयपुर
D माउन्ट आबु
📖 व्याख्या
व्याख्या – इंस्टिट्यूट ऑफ लीडरशिप डेवलपमेंट (ILD) राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्थित है। इसकी स्थापना कॉर्पोरेट और सार्वजनिक क्षेत्र के लिए नेतृत्व कौशल, प्रबंधन और संगठनात्मक विकास पर प्रशिक्षण और अनुसंधान प्रदान करने के उद्देश्य से की गई थी। यह संस्थान जामडोली. जयपुर में स्थित है।
Rajasthan GK Previous Year Questions

21. राजस्थान में भारतीय हथकरघा (हैन्डलूम) प्रोद्यौगिकी संस्थान कहाँ पर स्थित है?

📚 CET (10+2) 2024
A जयपुर
B उदयपुर
C जोधपुर
D भरतपुर
📖 व्याख्या
भारतीय हथकरघा प्रोद्यौगिकी संस्थान राजस्थान के जोधपुर जिले में स्थित है। इसकी स्थापना 2008 में हुई थी। यह संस्थान हथकरघा उद्योग के विकास और संवर्धन के लिए कार्य करता है। यह संस्थान बुनकरों को तकनीकी सहायता और प्रशिक्षण प्रदान करता है।

22. 1936 ई. में वकील अमृतलाल पायक ने हरिजन पाठशाला की स्थापना कहाँ की थी ?

📚 Junior Instructor 2024
A कुशलगढ़
B प्रतापगढ़
C टोंक
D शाहपुरा
📖 व्याख्या
1936 में वकील अमृतलाल पायक ने कुशलगढ़ में हरिजन पाठशाला की स्थापना की थी। यह पाठशाला दलित बच्चो के शिक्षा के लिए स्थापित की गई।

23. राजस्थान राज्य अभिलेखागार कहाँ स्थित है?

📚 B.S.T.C 2016 - 2023, Pol. const. 2000 - 2001, 2012, Archivist & Research Officer 2011
A बीकानेर
B जयपुर
C जोधपुर
D अजमेर
📖 व्याख्या
राजस्थान राज्य अभिलेखागार का मुख्यालय बीकानेर में स्थित है। यह ऐतिहासिक और प्रशासनिक दस्तावेजों के संरक्षण का एशिया का सबसे बड़ा केंद्र है। इसकी स्थापना 1955 में जयपुर में हुई थी, जिसे 1960 में बीकानेर स्थानांतरित किया गया। प्रशासनिक सुविधा और अभिलेखों के बेहतर प्रबंधन के लिए राज्य के प्रमुख संभागीय मुख्यालयों पर इसकी शाखाएं स्थापित की गई हैं। ये शाखा कार्यालय जयपुर, जोधपुर और कोटा में स्थित हैं।

24. लोक कला मन्दिर कहाँ स्थित है?

📚 Computer Instructor 2022, CET (स्नातक स्तर) 2023
A उदयपुर
B जयपुर
C बीकानेर
D जोधपुर
📖 व्याख्या
Wireless Keyboard/Bluetooth Keyboard

25. फुटवियर डिजाइन एण्ड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट स्थित है'-

📚 B.S.T.C (Pre.) 2021, CET (CET (10+2) 2023
A जोधपुर में
B बाड़मेर में
C सीकर में
D जयपुर में
📖 व्याख्या
फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (FDDI) भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के तहत स्थापित एक राष्ट्रीय महत्त्व का संस्थान है। राजस्थान में इसकी एक शाखा जोधपुर में स्थित है। यह संस्थान फुटवियर, लेदर गुड्स, फैशन और रिटेल के क्षेत्र में डिजाइन, टेक्नोलॉजी और मैनेजमेंट से संबंधित शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदान करता है। जोधपुर को हस्तनिर्मित जूतियों (मोजड़ी) और लेदर क्राफ्ट के लिए भी जाना जाता है,

26. इन दिनों जोधपुर के संग्रहालय में रखे उत्तर गुप्त काल से संबंधित लाल बलुआ पत्थर में आवमकव 'विष्णु' (खड़े) विग्रह में मिले थे।

📚 Pol. const. 2022
A भीनमाल
B मंडोर
C पाली
D बीकानेर
📖 व्याख्या
जोधपुर के संग्रहालय में रखे उत्तर गुप्त काल के आदमकद 'विष्णु' विग्रह मंडोर में पाए गए थे। इन मूर्तियों को लाल बलुआ पत्थर से बनाया गया है। ये प्राचीन वैष्णव मंदिर से संबंधित हैं, जो गुप्तकाल (लगभग 4 वीं से 6वीं शताब्दी) का है।

27. राजस्थानी भाषा साहित्य और संस्कृति अकादमी कहाँ स्थित है?

📚 Pol. const. 2022, RAS PRE 2021
A जयपुर
B जोधपुर
C बीकानेर
D उदयपुर
📖 व्याख्या
राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी बीकानेर में स्थित है, जिसकी स्थापना 25 जनवरी 1983 को हुई थी। इसका उद्देश्य राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति के प्रचार-प्रसार, संवर्धन एवं संरक्षण के लिए प्रयास करना है।

28. सुमेलित कीजिए सूची-1 - सूची-2 (A) राजस्थान संगीत नाटक अकादमी - (1) टोंक (B) अरबी फारसी शोध संस्थान - (2) जयपुर (C) रविन्द्र मंच - (3) जोधपुर (D) भारतीय लोककला मंडल - (4) उदयपुर सही कूट का चयन कीजिए

📚 Sr. Comm Instructor 2022
A A-3, B-1, C-2, D-4
B A-1, B-2, C-3, D-4
C A-2, B-3, C-1. D-4
D A-4. B-3, C-2, D-1
📖 व्याख्या
राजस्थान संगीत नाटक अकादमी की स्थापना 1957 में जोधपुर में हुई थी, जो संगीत एवं नाटक कला को प्रोत्साहित करती है। अरबी-फारसी शोध संस्थान टोंक में स्थित है, जिसकी स्थापना 1978 में की गई थी और यह दुर्लभ पांडुलिपियों का संग्रह केंद्र है। रवीन्द्र मंच जयपुर का एक प्रमुख सांस्कृतिक केंद्र एवं सभागार है, जिसका उद्घाटन 1963 में हुआ।
भारतीय लोककला मंडल की स्थापना 1952 में देवीलाल सामर द्वारा उदयपुर में की गई, जो लोक कलाओं, विशेषकर कठपुतली कला के संरक्षण के लिए विख्यात है।
Rajasthan GK

29. राजस्थान की हिंदी ग्रंथ अकादमी कहाँ स्थित हैं ?

📚 CHO 2022
A जोधपुर
B कोटा
C जयपुर
D अलवर
📖 व्याख्या
राजस्थान हिंदी ग्रंथ अकादमी जयपुर में स्थित है। इसकी स्थापना 1969 में हुई थी और यह जयपुर के झालाना डूंगरी क्षेत्र में स्थित है। यह उच्च शिक्षा के लिए हिंदी में पाठ्यपुस्तकों और संदर्भ ग्रंथों का प्रकाशन करती है।

30. राजस्थान ललित कला अकादमी द्वारा बी. सी. गुई की कला मात्रा पर आधारित लघु फिल्म किस वर्ष में बनाई गई?

📚 School Lect. 2022
A 1994 ई.
B 1995. ई.
C 1998 ई.
D 1990ई.
📖 व्याख्या
राजस्थान ललित कला अकाद‌मी ने प्रसिद्ध चित्रकार भूरसिंह शेखावत (बी. सी. गुई) के जीवन और उनकी कला को सम्मानित करने हेतु वर्ष 1995 में एक वृत्तचित्र (लघु फिल्म) का निर्माण किया था।

31. अजमेर स्थित मेयो कॉलेज (शिक्षण संस्थान) की स्थापना किस वर्ष हुई?

📚 वनरक्षक 2022, Pol. const. 2020
A 1875 ई.
B 1883 ई.
C 1869 ई.
D 1870 ई.
📖 व्याख्या
राजस्थान में अंग्रेजी शिक्षा की शुरुआत सबसे पहले अजमेर-मेरवाड़ा क्षेत्र से हुई थी। अजमेर में मेयो कॉलेज की स्थापना 1875 में हुई थी।
लॉर्ड विलियम बेंटिक ने 1835 में अंग्रेजी शिक्षा अधिनियम बनाया था। लॉर्ड मैकाले ने भारत में अंग्रेजी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सिफारिशें की थीं।

32. पोथीखाना संग्रहालय स्थित है?

📚 जेल प्रहरी 2017, Agriculture Supervisor 2021, JEN 2020
A जयपुर
B जैसलमेर
C जोधपुर
D उदयपुर
📖 व्याख्या
पोथीखाना' संग्रहालय जयपुर के सिटी पैलेस परिसर में स्थित है। यह मूल रूप से जयपुर के कछवाहा शासकों का निजी पुस्तकालय और चित्रशाला (पेंटिंग संग्रह) था। इसकी स्थापना महाराजा सवाई जय सिंह ने की थी। इस संग्रहालय में संस्कृत, फारसी और राजस्थानी भाषाओं के दुर्लभ हस्तलिखित ग्रंथ, लघु चित्र, और खगोल विज्ञान से संबंधित महत्त्वपूर्ण दस्तावेजों का एक अनूठा और अमूल्य संग्रह है।
Rajasthan GK

33. राजस्थान मौलाना अबुल संस्थान कहाँ स्थित है? कलाम आजाद अरबी फारसी शोध

📚 B.S.T.C (Pre.) 2021 - 2015
A बीकानेर
B टोंक
C कोटा
D भरतपुर
📖 व्याख्या
मौलाना अबुल कलाम आजाद अरबी फारसी शोध संस्थान टोंक में स्थित है। इसकी स्थापना 1978 में की गई थी। यह संस्थान अरबी और फारसी भाषा की दुर्लभ पांडुलिपियों, ऐतिहासिक दस्तावेजों और सुलेख का एक अमूल्य संग्रह रखता है।

34. जवाहर कला केन्द्र राजस्थान में यहाँ पर स्थित है

📚 Steno. 2021
A बीकानेर
B जोधपुर
C उदयपुर
D जयपुर
📖 व्याख्या
जवाहर कला केंद्र (JKK) जयपुर में स्थित एक प्रमुख कला और संस्कृति केंद्र है। इसका उ‌द्घाटन 8 अप्रैल 1993 को तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा द्वारा किया गया था। इसकी वास्तुकला प्रसिद्ध वास्तुकार चार्ल्स कोरिया द्वारा डिजाइन की गई है, जो जयपुर के नगर नियोजन (नौ वर्गों के सिद्धांत) पर आधारित है। यह केंद्र राजस्थानी कला, शिल्प और संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन का कार्य करता है।

35. राजस्थान प्राच्य शोध, संस्थान, जोधपुर संग्रहालय है -

📚 Archivist & Research Officer 2011, ARO Exam 2020
A दस्तावेजों का
B समाचारपत्रों का
C दुर्लभ पांडुलिपियों का
D दुर्लभ पुस्तकों का
📖 व्याख्या
राजस्थान प्राच्य विद्या प्रतिष्ठान की स्थापना 1950 को जयपुर में की गई थी। इसे 1958 में जोधपुर स्थानांतरित कर दिया गया था। राजस्थान प्राच्य विद्या प्रतिष्ठान, जोधपुर मुख्य रूप से दुर्लभपांडुलिपियों के संरक्षण और अनुसंधान का एक प्रमुख केंद्र है। यह राजस्थान और भारत के सबसे बड़े पांडुलिपि संग्रहों में से एक है। यहाँ संस्कृत, प्राकृत, अपभ्रंश, राजस्थानी और हिंदी जैसी विभिन्न भाषाओं में लिखी गई हजारों हस्तलिखित पांडुलिपियाँ संग्रहीत हैं।

36. पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, उदयपुर के सभापति कौन हैं?

📚 B.S.T.C (Pre.) 2020, Pol. const. 2020
A राजस्थान के राज्यपाल
B राजस्थान के मुख्यमंत्री
C राजस्थान के पर्यटन मंत्री
D उदयपुर के संभागीय आयुक्त
📖 व्याख्या
पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर के पदेन अध्यक्ष राजस्थान के राज्यपाल होते हैं। यह केंद्र भारत के सात क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्रों में से एक है। इसकी स्थापना 1986-87 में मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार ने की थी यह केंद्र उदयपुर के बागोर-की-हवेली, गंगौर घाट में है। इस केंद्र का मकसद पश्चिमी क्षेत्र की कलाओं को बढ़ावा देना और लोक और आदिवासी कलाओं को प्रोत्साहित करना है।
Rajputana Diary MCQ App

37. शिल्पग्राम कहाँ स्थित है?

📚 ARO Exam 2020
A सिरोही
B उदयपुर
C जयपुर
D सीकर
📖 व्याख्या
"प्रसिद्ध शिल्पग्राम, उदयपुर शहर के पास हवाला गाँव में स्थित है। यह पश्चिमी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (WZCC) द्वारा स्थापित एक ग्रामीण कला और शिल्प परिसर है। इसका मुख्य उद्देश्य पश्चिमी भारत के सदस्य राज्यों (राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा) और केंद्र शासित प्रदेशों (दमन और दीव तथा दादरा और नगर हवेली) की ग्रामीण कला, शिल्प और जीवन शैली का संरक्षण एवं प्रचार करना है।

38. जयपुर के अल्बर्ट हॉल का उ‌द्घाटन किसके शासनकाल में हुआ था?

📚 INVESTIGATOR EXAM- 2019
A महाराजा रामसिंह द्वितीय
B महाराजा माधोसिंह द्वितीय
C सवाई मानसिंह द्वितीय
D महाराजा जयसिंह तृतीय
📖 व्याख्या
अल्बर्ट हॉल की नींव महाराजा रामसिंह द्वितीय के शासनकाल में 1876 में प्रिंस ऑफ वेल्स ने रखी थी, परन्तु इसका विधिवत उद्घाटन 1887 में महाराजा माधोसिंह द्वितीय के शासनकाल में ए.जी.जी. सर एडवर्ड ब्रैडफोर्ड ने किया। इंडो-सारासेनिक शैली में बने इस भवन के वास्तुकार सर सैमुअल स्विंटन जैकब थे। यह राजस्थान का राजकीय केन्द्रीय संग्रहालय है।

39. निम्न में से कौन सी संस्था कठपुतली-कला के राजस्थान में संरक्षण-संवर्धन में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका के लिए जानी जाती है ?

📚 Asst. A.O. 2019
A इंडियन आर्ट पैलेस, दिल्ली
B सार्दूल राजस्थानी रिसर्च इन्स्टीट्यूट, बीकानेर
C भारतीय लोक कला मंडल, उदयपुर
D राजस्थानी शोध संस्थान, जोधपुर
📖 व्याख्या
उदयपुर में स्थित 'भारतीय लोक कला मंडल' कठपुतली कला सहित राजस्थान की विभिन्न लोक कलाओं के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार के लिए प्रसिद्ध है। इसकी स्थापना 1952 में पद्मश्री देवीलाल सामर द्वारा की गई थी। यह संस्था न केवल कठपुतली कला का प्रदर्शन करती है, बल्कि इसके प्रशिक्षण और अनुसंधान पर भी कार्य करती है।

40. राजेन्द्रसिंह निम्नलिखित में से किस संस्थान के संस्थापक हैं?

📚 JSA 2019
A जल भागीरथ
B तरुण भारत संघ
C अरग्याम
D आई. आई. एच. एम.आर.
📖 व्याख्या
राजेन्द्र सिंह, जिन्हें "भारत का जलपुरुष" भी कहा जाता है, तरुण भारत संघ (TBS) के संस्थापक हैं। यह एक गैर-सरकारी संगठन है जो राजस्थान के अलवर क्षेत्र में जल संरक्षण और पारंपरिक जल स्रोतों (जोहड़) के पुनर्निर्माण के लिए कार्य करता है। उनके इस कार्य के लिए उन्हें स्टॉकहोम वॉटर प्राइज (2015) जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।
Rajasthan GK Test Series

41. निम्न में से कौनसा क्षेत्र मीरा पुरस्कार से संबंधित है?

📚 Informatics Asst. 2018
A साहित्य
B गायन
C चित्रण
D हस्तशिल्प
📖 व्याख्या
मीरा पुरस्कार' राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च साहित्य सम्मान है। यह पुरस्कार हिन्दी साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है।

42. राज्य में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान कहाँ स्थित है?

📚 जेल प्रहरी 2017
A उदयपुर
B जोधपुर
C जयपुर
D सीकर
📖 व्याख्या
राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर में स्थित है। यह भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त संस्थान है और आयुर्वेद में शिक्षण, प्रशिक्षण और अनुसंधान का एक प्रमुख केंद्र है।

43. जोधपुर जिले के बोरून्दा ग्राम में 1960 में स्थापित किया गया संस्थान है?

📚 जेल प्रहरी 2017
A राजस्थान प्राच्य विद्या प्रतिष्ठान
B राजस्‍थान कला संस्‍था
C रूपायन
D ललित कला अकादमी
📖 व्याख्या

44. रूपायान संस्थान, जोधपुर का मुख्य कार्य है ?

📚 जेल प्रहरी 2017
A नारी विकास
B ग्राम उत्थान
C राजस्थानी कला का संकलन
D बाल विकास
📖 व्याख्या
HP GK400F Mechanical Gaming Keyboard,dust & Spill Resistant,RGB Backlit Keys,Metal Panel,Full-Sized Keyboard Design

45. राजस्थान राज्य पाठ्य पुस्तक मंडल का प्रधान कार्यलय है

📚 जेल प्रहरी 2017
A जोधपुर में
B जयपुर में
C अजमेर में
D उदयपुर में
📖 व्याख्या
राजस्थान राज्य पाठ्य पुस्तक मंडल का प्रधान कार्यलय जयपुर में स्थित है। यह कार्यालय शिक्षा से संबंधित विभिन्न पाठ्यपुस्तकों और शैक्षणिक सामग्री के निर्माण और वितरण का कार्य करता है।

46. सवाई रामसिंह ने राजस्थान स्कूल ऑफ आटर्स की स्थापना किस वर्ष में की थी?

📚 जेल प्रहरी 2017
A Mon Jan 30 1905 00:00:00 GMT+0521 (India Standard Time)
B Wed Feb 01 1905 00:00:00 GMT+0521 (India Standard Time)
C Sat Mar 04 1905 00:00:00 GMT+0521 (India Standard Time)
D 1874
📖 व्याख्या
व्याख्या – राजस्थान स्कूल ऑफ आर्ट की स्थापना 1857 में जयपुर के तत्कालीन शासक महाराजा सवाई रामसिंह द्वितीय द्वारा की गई थी। शुरूआत में इसे "मदरसा-ए-हुनरी" (कला संस्थान) के नाम से जाना जाता था। 1886 में इसका नाम बदलकर महाराजा स्कूल ऑफ आर्ट्स और फिर 1988 में राजस्थान स्कूल ऑफ आर्ट्स रखा गया।

47. संगरिया संग्रहालय किस जिले में स्थित है?

📚 जेल प्रहरी 2017
A जैसलमेर
B गंगानगर
C हनुमानगढ़
D बीकानेर
📖 व्याख्या
संगरिया संग्रहालय हनुमानगढ़ जिले में स्थित है। यह संग्रहालय राजस्थान के समृद्ध इतिहास और संस्कृति का प्रदर्शन करता है।

48. मीरा पुरस्कार प्रदान करने वाली संस्था है-

📚 जेल प्रहरी 2017
A राजस्थान हिन्दी ग्रन्थ अकादमी जयपुर
B पश्चिमी क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर
C राजस्थान संगीत संस्थान जयपुर
D राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर
📖 व्याख्या
मीरा पुरस्कार जिस संस्था द्वारा प्रदान किया जाता है. वह राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर है। राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर का मुख्य उद्देश्य राजस्थान के साहित्य को बढ़ावा देना और श्रेष्ठ साहित्यकारों को पहचानना पुरस्कार देना है।
Today Deals

49. राजस्थान संगीत अकादमी स्थित है

📚 जेल प्रहरी 2017
A जोधपुर
B उदयपुर
C भीलवाड़ा
D जयपुर
📖 व्याख्या
व्याख्या – राजस्थान संगीत नाटक अकादमी जोधपुर में स्थित है। इस अकादमी की स्थापना 1957 में हुई. यह शहर अपनी सांस्कृतिक धरोहर और संगीत परंपरा के लिए जाना जाता है।

50. राजस्थान संगीत नाटक अकादमी की स्थापना कब की गई?

📚 जेल प्रहरी 2017
A Sun May 07 1905 00:00:00 GMT+0521 (India Standard Time)
B Wed May 10 1905 00:00:00 GMT+0521 (India Standard Time)
C Mon May 22 1905 00:00:00 GMT+0521 (India Standard Time)
D Sun May 28 1905 00:00:00 GMT+0521 (India Standard Time)
📖 व्याख्या
व्याख्या – राजस्थान संगीत नाटक अकादमी की स्थापना 1969 में की गई थी। यह अकादमी, राज्य में शास्त्रीय और लोक कला के विकास और प्रचार-प्रसार के लिए काम करती है।
📱

Rajputana Diary App

Full MCQ, PYQ और Test Series देकर अपनी Rank Check करें। Rajasthan GK की बेहतर तैयारी के लिए Rajputana Diary App डाउनलोड करें।

📲 Download App
❓ Question / Doubt / Correction?

इस पोस्ट से सम्बंधित किसी प्रकार का doubt, correction या कोई सुझाव हो तो, Please इस पोस्ट के comment section की जगह हमारे YouTube channel पर दिए गए discussion वीडियो के कमेंट बॉक्स में पोस्ट लिंक के साथ comment करें।

📝 Comment करने का तरीका:
• Post link
• Question number
• Short Doubt / Correction / सुझाव

✔ Link Copied

👉 Official Discussion Video:
Rajputana Diary YouTube Channel
Mukesh Choudhary

About the Author

Mukesh Choudhary

Mukesh Choudhary को राजस्थान में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी एवं भर्ती परीक्षाओं के परीक्षा पैटर्न और प्रश्नों के स्वरूप की अच्छी समझ है। उनके मार्गदर्शन में यह अध्ययन सामग्री और MCQ content तैयार एवं review किया गया है। Read More...

📲 Telegram 💬 WhatsApp
Scroll to Top