राजस्थान के प्रमुख ऐतिहासिक व्यक्तित्त्व एवं स्वतंत्रता सेनानी MCQ Questions with Answers

राजस्थान के प्रमुख ऐतिहासिक व्यक्तित्त्व एवं स्वतंत्रता सेनानी Important MCQ | Top Questions for Competitive Exams

इस पोस्ट में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के टॉपिक राजस्थान के प्रमुख ऐतिहासिक व्यक्तित्त्व एवं स्वतंत्रता सेनानी से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न दिए गए हैं। इनमें ठाकुर गोपाल सिंह खरवा, साधू सीताराम दास, रासबिहारी बोस, सचिन्द्रनाथ सान्याल, केसरी सिंह बारहठ आदि से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को व्याख्या सहित शामिल किया गया है।

ये MCQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, RAS, Patwar, Police, LDC, VDO, Fireman, Woman Superwiser, REET तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।

  • Subject: राजस्थान की कला एवं संस्कृति
  • Topic: राजस्थान के प्रमुख ऐतिहासिक व्यक्तित्त्व एवं स्वतंत्रता सेनानी
  • Last Updated:
  • Content Type: Updated MCQ Practice Set
🔥 Latest Updated Questions for Exams

✍️ Prepared & Reviewed by:
Shiksha247 Rajasthan GK Faculty & Content Team (Since 2021)

1. सीकर वाटी जाट किसान पंचायत की स्थापना कब की गई?

  • (A) 1942
  • (B) 1935
  • (C) 1934
  • (D) 1940

सीकर क्षेत्र में जाट किसान आन्दोलन किसानों के अधिकारों और जागीरदारों के अत्याचारों के खिलाफ महत्वपूर्ण आंदोलन था। इसी क्रम में 1934 में सीकर वाटी जाट किसान पंचायत की स्थापना की गई। इसका उद्देश्य किसानों को संगठित कर उनके अधिकारों की रक्षा करना और सामाजिक-आर्थिक सुधार लाना था।

2. हरिभाई किंकर के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- (अ) इनका जन्म 31 अक्टूबर, 1883 को सोजत (पाली) में हुआ। (ब) बिजोलिया किसान आन्दोलन के दौरान 1922 में पारसोली में इन्हें गिरफ्तार किया गया। (स) 1930 में व्यावर में नमक सत्याग्रह करते हुए गिरफ्तार हुए। (द) 1942 में उत्तरदायी शासन की मांग को लेकर जोधपुर आंदोलन में भाग लिया।

  • (A) केवल (अ) सही है
  • (B) (अ), (ब) व (द) सही है
  • (C) केवल (स) सही है
  • (D) सभी सही है

हरिभाई किंकर राजस्थान के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी थे। उनका जन्म 1883 में सोजत (पाली) में हुआ। उन्होंने बिजोलिया आंदोलन, नमक सत्याग्रह (1930) और 1942 के आंदोलन में सक्रिय भाग लिया। इन सभी घटनाओं में उनकी भागीदारी प्रमाणित है, इसलिए दिए गए सभी कथन सही हैं।

3. निम्नलिखित में से कौन राजस्थान के शिक्षासंत के उपनाम से जाना जाता है-

  • (A) स्वामी केशवानन्द
  • (B) आचार्य तुलसी
  • (C) सूरजमल दास
  • (D) आचार्य भिक्षु

स्वामी केशवानन्द ने 1932 में संगरिया (हनुमानगढ़) में जाट विद्यालय की स्थापना की, जो बाद में ग्रामोत्थान विद्यापीठ कहलाया। इन्होंने 1944 से 1956 तक बीकानेर क्षेत्र में लगभग 300 पाठशालाएँ खुलवायी।

4. उस स्वतंत्रता सेनानी का नाम बताइए जिसने विजय सिंह पथिक के साथ मिलकर वीर भारत समाज का गठन किया-

  • (A) ठाकुर गोपाल सिंह खरवा
  • (B) साधू सीताराम दास
  • (C) रासबिहारी बोस
  • (D) सचिन्द्रनाथ सान्याल

वीर भारत समाज का गठन राजस्थान में राष्ट्रीय चेतना फैलाने के उद्देश्य से किया गया था। इस संगठन की स्थापना विजय सिंह पथिक और ठाकुर गोपाल सिंह खरवा ने मिलकर की थी। इसका उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति और स्वतंत्रता की भावना को जागृत करना था।

Rajputana Diary MCQ App

5. केसरी सिंह बारहठ किस व्यक्ति को अपना राजनीतिक गुरू मानते थे?

  • (A) मैजिनी
  • (B) साधू राजगिरी
  • (C) कृष्ण सिंह
  • (D) आदित्येन्द्र

कृष्ण सिंह, केसरी सिंह बारहठ के पिता थे। मास्टर आदित्येन्द्र, प्रताप सिंह बारहठ के गुरू थे। साधू राजगिरी के शिष्य गोविन्द गिरी थे।

6. निम्नलिखित में से कौनसा युग्म सुमेलित नहीं है?

  • (A) स्वामी गोपालदास-बीकानेर जेल
  • (B) आनंदराज सुराणा-लाहौर जेल
  • (C) प्रताप सिंह बारहठ- टॉडगढ़ जेल
  • (D) मोतीलाल तेजावत- उदयपुर जेल

प्रताप सिंह बारहठ को बनारस षड्यंत्र केस के तहत् 5 साल की सजा दी गई और बरेली जेल में रखा गया।

7. किस व्यक्ति ने केसरी सिंह बारहठ द्वारा लिखे सोरठे महाराणा फतेह सिंह को सौंपे थे-

  • (A) राव गोपाल सिंह
  • (B) विजय सिंह पथिक
  • (C) कृष्ण सिंह बारहठ
  • (D) अमरदास वैरागी

वर्ष 1903 में जब महाराणा फतेह सिंह लॉर्ड कर्जन द्वारा आयोजित एडवर्ड सप्तम के सम्मान समारोह में भाग लेने दिल्ली दरबार जा रहे थे, तो केसरी सिंह बारहठ ने इस कृत्य की निंदा स्वरूप महाराणा को डिंगल भाषा में 13 सोरठे (चेतावनी रा चुंगट्‌या) भेजे, महाराणा को ये सोरठे राव गोपाल सिंह ने सरेरी रेलवे स्टेशन पर सौंपे थे।

8. मास्टर आदित्येन्द्र किस जिले के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी थे?

  • (A) खैरथल तिजारा
  • (B) डीग
  • (C) सीकर
  • (D) व्यावर

मास्टर आदित्येन्द्र नाथ का जन्म वून गाँव (डीग) में 24 जून, 1907 ई. को हुआ था। इन्होंने अध्यापन के साथ-साथ छात्रों में राष्ट्र भावना को जागृत करने का प्रयास किया।

Rajputana Diary test series and mcq

9. निम्नलिखित में से किसने माणिक्य लाल वर्मा की प्रेरणा से बिजौलिया किसान आंदोलन में भाग लिया?

  • (A) किसना भील
  • (B) नानाभाई खाँट
  • (C) भंवरलाल सर्राफ
  • (D) छगनराज चौपासनीवाला

बिजौलिया किसान आंदोलन में माणिक्य लाल वर्मा के नेतृत्व में कई आदिवासी और किसान जुड़े। किसना भील उन्हीं में से एक थे, जिन्होंने उनके प्रेरणा से इस आंदोलन में सक्रिय भाग लिया और किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया।

10. वह क्रांतिकारी जिन्होंने जयनारायण व्यास के साप्ताहिक पत्र 'लोकराज' का सम्पादन किया-

  • (A) मास्टर आदित्येन्द्र
  • (B) बालमुकुन्द बिस्सा
  • (C) नेतराम सिंह गौरीर
  • (D) छगनराज चौपासनीवाला

जयनारायण व्यास द्वारा प्रकाशित साप्ताहिक पत्र लोकराज स्वतंत्रता आंदोलन के प्रचार का प्रमुख माध्यम था। इसका सम्पादन छगनराज चौपासनीवाला ने किया, जिन्होंने पत्रकारिता के माध्यम से जनजागरण में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

11. चौधरी घासीराम का सम्बन्ध किस ठिकाने से रहा है?

  • (A) नवलगढ़
  • (B) उदासर
  • (C) देवली
  • (D) नीमराणा

चौधरी घासीराम का जन्म 1903 ई. में नवलगढ़ ठिकाने के बासड़ी गाँव में हुआ था। इन्होंने जागीरदारों के अत्याचारों के विरूद्ध संघर्ष किया तथा आन्दोलनों में भाग लेकर गिरफ्तारियाँ दी।

12. आनन्द राज सुराणा, जिन्होंने अपने पिता चौथमल सुराणा द्वारा स्थापित 'मारवाड़ी हितकारी सभा' का कार्य संभाला इनका जन्म किस जिले में हुआ?

  • (A) जोधपुर
  • (B) बीकानेर
  • (C) उदयपुर
  • (D) अलवर

आनंदराज सुराणा मारवाड़ क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी एवं स्वतंत्रता सेनानी थे। उनका जन्म जोधपुर जिले में हुआ था। उन्होंने अपने पिता चौथमल सुराणा द्वारा स्थापित संस्था मारवाड़ी हितकारी सभा का संचालन किया और समाज सुधार व जनजागरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Rajputana Diary Mahal aur Place MCQ

13. प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी भवानी सहाय शर्मा का सम्बन्ध किस जिले से है?

  • (A) डूंगरपुर
  • (B) अलवर
  • (C) अजमेर
  • (D) भीलवाड़ा

यह राजगढ़ (अलवर) के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी। ये हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी के सदस्य तथा चन्द्रशेखर आजाद के विश्वासपात्र थे।

14. निम्नलिखित में से कौनसा कथन असत्य है?

  • (A) गोपाल सिंह खरया पर 30 मार्च, 1989 को 60 पैसे की डाक टिकट जारी की गई।
  • (B) श्याम जी कृष्ण वर्मा पर 04 अक्टूबर, 1989 को 60 पैसे की डाक टिकट जारी की गई।
  • (C) वीर दुर्गादास राठौड़ पर 26 अगस्त, 1998 को 60 पैसे की डाक टिकट जारी की गई।
  • (D) महाराजा सूरजमल पर 27 दिसम्बर, 2010 को 5 रूपये की डाक टिकट जारी की गई।

महाराजा सूरजमल पर 27 दिसम्बर, 2009 को 5 रूपये की डाक टिकट जारी की गई।

15. सूची। का सूची 2 से मिलान कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही विकल्प चुनिए (A) पं. झावरमल शर्मा (1) दैनिक नवयुग (B) सिद्धराज ढड्डा (ii) प्रजा सेवक (C) अचलेश्वर प्रसाद शर्मा (iii) खेतड़ी का इतिहास (D) हरिदेव जोशी (iv) सत्याग्रह मिमांसा

  • (A) ii, i, iv, iii
  • (B) iii, ii, iv, i
  • (C) i, ii, iii, iv
  • (D) iii, iv, ii, i

इस प्रकार के मिलान प्रश्नों में प्रत्येक व्यक्ति का उनके कार्य या प्रकाशन से सही संबंध स्थापित करना होता है। पं. झावरमल शर्मा, सिद्धराज ढड्डा, अचलेश्वर प्रसाद शर्मा एवं हरिदेव जोशी सभी का संबंध विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं एवं ग्रंथों से रहा है। दिए गए कूट के अनुसार सही मिलान विकल्प (1) है।

16. अर्जुनलाल सेठी, बालमुकुन्द और अमीचन्द का सम्बन्ध किस हत्याकांड से था?

  • (A) निमेज हत्याकांड
  • (B) हॉर्डिंग बम कांड
  • (C) काँगड़ कांड
  • (D) नीमड़ा कांड

अर्जुनलाल सेठी, बालमुकुन्द और अमीचन्द का संबंध हॉर्डिंग बम कांड से था। यह घटना क्रांतिकारी गतिविधियों से जुड़ी थी, जिसमें अंग्रेजी शासन के विरुद्ध बम विस्फोट की योजना बनाई गई थी। इस कांड ने राजस्थान में क्रांतिकारी चेतना को बढ़ावा दिया और स्वतंत्रता आंदोलन को गति प्रदान की।

Rajputana Diary MCQ App

17. किस प्रसिद्ध क्रांतिकारी ने प्रताप सिंह बारहठ व जामाता ईश्वरदान आसिया को वर्ष 1912 में रासबिहारी बोस के सहायक मास्टर अमीरचन्द के पास क्रांतिकारी का प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु भेजा गया?

  • (A) जोरावर सिंह बारहठ
  • (B) केसरी सिंह बारहठ
  • (C) जमनालाल बजाज
  • (D) विजय सिंह पथिक

केसरी सिंह बारहठ राजस्थान के प्रमुख क्रांतिकारी थे। उन्होंने प्रताप सिंह बारहठ और ईश्वरदान आसिया को 1912 में क्रांतिकारी प्रशिक्षण हेतु रासबिहारी बोस के सहयोगी मास्टर अमीरचन्द के पास भेजा। यह कदम क्रांतिकारी गतिविधियों को संगठित और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण था।

18. प्रसिद्ध गीत 'पंछीड़ा' के रचयिता कौन थे?

  • (A) भोगीलाल पंड्या
  • (B) महेन्द्र भानावत
  • (C) माणिक्यलाल वर्मा
  • (D) इनमें से कोई नहीं

प्रसिद्ध देशभक्ति गीत पंछीड़ा के रचयिता माणिक्यलाल वर्मा थे। यह गीत राजस्थान के स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान जनजागरण का प्रमुख माध्यम बना। इस गीत के माध्यम से लोगों में देशभक्ति और स्वतंत्रता के प्रति उत्साह उत्पन्न किया गया।

19. परमवीर चक्र से सम्मानित होने वाले प्रथम राजस्थानी कौन था?

  • (A) मेजर पीरू सिंह
  • (B) मेजर शैतान सिंह
  • (C) किशन सिंह राठौड़
  • (D) मेजर दलपत सिंह

मेजर पीरू सिंह को वीरता और बलिदान के लिए जुलाई, 1948 ई. में मरणोपरान्त भारत के सर्वोच्च सैनिक सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया।

20. निम्न में से किस व्यक्ति ने अंग्रेजों से प्राप्त 'राय बहादुर' की उपाधि लौटा दी?

  • (A) गोकुल भाई भदट
  • (B) मोतीलाल तेजावत
  • (C) जमनालाल बजाज
  • (D) विजयसिंह पथिक

असहयोग आन्दोलन के दौरान सेठ जमनालाल बजाज को 1921 ई. में अंग्रेजों द्वारा दी गई रायबहादुर की उपाधि लौटा दी।

21. विजयसिंह पथिक (जो मूलतः बुलन्द शहर (उत्तरप्रदेश) के निवासी थे) का वास्तविक नाम क्या था?

  • (A) अनूपसिंह
  • (B) जयसिंह
  • (C) भूपसिंह गुर्जर
  • (D) भोमसिंह

विजयसिंह पथिक का वास्तविक नाम भूपसिंह गुर्जर था। वे राजस्थान के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी थे और बिजौलिया किसान आंदोलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने किसानों को संगठित कर अंग्रेजों और जागीरदारों के खिलाफ संघर्ष किया।

22. राजस्थान की प्रथम विधानसभा का अध्यक्ष कौन था?

  • (A) हीरालाल शास्त्री
  • (B) नरोत्तमलाल जोशी
  • (C) जमनालाल बजाज
  • (D) मोहन सिंह मेहता

राजस्थान में प्रथम विधानसभा चुनाव 4 जनवरी से 24 जनवरी, 1952 के मध्य हुए। 160 सदस्यीय प्रथम विधानसभा का गठन 29 फरवरी, 1952 को हुआ। 31 मार्च, 1952 को झुंझुनूं क्षेत्र से निर्वाचित विधायक नरोत्तमलाल जोशी को प्रथम विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया।

23. ब्यावर में सनातन धर्म स्कूल तथा नवभारत विद्यालय की स्थापना किसने की?

  • (A) दामोदार दास राठी
  • (B) गोपालसिंह खबां
  • (C) जयनारायण व्यास
  • (D) जमनालाल बजाज

ब्यावर में शिक्षा के प्रसार के लिए दामोदार दास राठी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने सनातन धर्म स्कूल तथा नवभारत विद्यालय की स्थापना की, जिससे क्षेत्र में आधुनिक शिक्षा का विकास हुआ और राष्ट्रीय चेतना को भी बल मिला।

24. राजस्थान थ्रू दी एजेज' सम्राट पृथ्वीराज चौहान तृतीय और उनका युग नामक पुस्तक की रचना किनके द्वारा की गई है?

  • (A) दलवीर भण्डारी
  • (B) डॉ. नगेन्द्र सिंह
  • (C) गौरीशंकर हीरचंद ओझा
  • (D) दशरथ शर्मा

इतिहासकार दशरथ शर्मा ने राजस्थान थ्रू दी एजेज में पृथ्वीराज चौहान तृतीय और उनके युग का विस्तृत वर्णन किया है। यह पुस्तक राजस्थान के मध्यकालीन इतिहास के अध्ययन के लिए महत्वपूर्ण स्रोत मानी जाती है।

Rajasthan GK Test Series

25. राजस्थान में सशस्त्र हिंसक क्रांति की नींव डालने वाला क्रांतिकारी कौन था -

  • (A) गोपालसिंह खरवा
  • (B) अर्जुनलाल सेठी
  • (C) प्रतापसिंह बारहठ
  • (D) माणिक्य लाल वर्मा

1914 में जब यूरोप प्रथम विश्वयुद्ध में उलझा था, तब गोपाल सिंह खरवा ने भारत में सशस्त्र क्रांति करने की योजना बनाई। रास बिहारी बोस और सच्चिनंद्र नाथ सान्याल इस सशस्त्र क्रांति के करणधार थे। राजस्थान में ये जिम्मेदारी गोपाल सिंह खरवा को दी गई थी। इसलिए इन्हें राजस्थान में सशस्त्र क्रांति का जनक कहा जाता है।

26. "दधिची जैसा त्याग और दृढ़ता लेकर ही जन्मे थे और उसी दृढ़ता से उन्होंने मृत्यु को गले लगाया" - पं. सुन्दरलाल ने किसकी मृत्यु पर ये कथन कहे -

  • (A) केसरीसिंह बारहठ
  • (B) विजयसिंह पथिक
  • (C) अर्जुनलाल सेठी
  • (D) जोरावर सिंह बारहठ

पं. सुन्दरलाल ने अर्जुनलाल सेठी की मृत्यु पर यह कथन कहा था। अर्जुनलाल सेठी एक महान क्रांतिकारी और त्यागी व्यक्ति थे, जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके त्याग और दृढ़ संकल्प को दधिची के समान बताया गया।

27. जोधपुर के किस बीर क्रांतिकारी की केन्द्रीय कारागृह में भूख हड़ताल के कारण मौत हो गई थी?

  • (A) बरकततुल्लाह खाँ
  • (B) बालमुकुन्द विस्सा
  • (C) अरविन्द राठौड़
  • (D) मोतीकिशन जोशी

जोधपुर जेल में अव्यवस्था व अन्याय के विरुद्ध बालमुकुन्द बिस्सा ने भूख हड़ताल की, जिससे इनकी तबीयत खराब हो गई 119 जून, 1942 को जोधपुर में इनका निधन हो गया।

28. 1931 ई. में जोधपुर में मारवाड़ यूथ लीग की स्थापना किसके द्वारा की गई ?

  • (A) स्वामी गोपालदास
  • (B) माणिक्यलाल वर्मा
  • (C) जयनारायण व्यास
  • (D) जमनालाल बजाज

10 मई, 1931 को जयनारायण व्यास ने अपने निवास स्थान पर मारवाड़ यूथ लीग की स्थापना की। ये मारवाड़ लोक परिषद् के सक्रिय सदस्य थे।

Rajputana Diary Mahal aur Place MCQ

29. राजस्थान के स्वतंत्रता संग्राम का भामाशाह किसे कहा जाता है-

  • (A) केसरीसिंह बारहठ
  • (B) माणिक्य लाल वर्मा
  • (C) दामोदर दास राठी
  • (D) हरिभाऊ उपाध्याय

दामोदरदास राठी एक उद्योगपति थे। ये क्रांतिकारियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराते थे। इसलिए इन्हें स्वतंत्रता संग्राम का भामाशाह कहा जाता है।

30. जयनारायण व्यास किस उपनाम से नहीं जाने जाते थे?

  • (A) लोकनायक
  • (B) देशबन्धु
  • (C) धुन के धनी
  • (D) लक्कड़ और फक्कड़

देशबन्धु के उपनाम से स्वतंत्रता सेनानी चितरंजन दास को जाना जाता है।

31. सुमेलित कीजिये (उपनाम संबंधित व्यक्ति) A. राजस्थान का गाँधी - i. जमनालाल बजाज (सीकर) B. गाँधी जी के पाँचवें पुत्र - ii. भोगी लाल पंड्या (डूंगरपुर) C. वागड़ के गाँधी - iii. जयनारायण व्यास (जोधपुर) D. मारवाड़ के गाँधी - iv. गोकुल भाई भट्ट (सिरोही)

  • (A) ii, i, iv, iii
  • (B) iv, i, ii, iii
  • (C) i, ii, iii, iv
  • (D) iii, iv, ii, i

इस प्रश्न में उपनामों का सही मिलान करना है। राजस्थान का गाँधी गोकुल भाई भट्ट, गाँधी जी के पाँचवें पुत्र जमनालाल बजाज, वागड़ के गाँधी भोगीलाल पंड्या तथा मारवाड़ के गाँधी जयनारायण व्यास माने जाते हैं। दिए गए कूट के अनुसार सही उत्तर विकल्प (2) है।

32. भीलवाड़ा जिले के बिजौलिया नामक स्थान पर जन्में राजस्थान के उस क्रांतिकारी का नाम बताइये जिन्होंने 'मेवाड़ का वर्तमान शासक' नामक पुस्तक की रचना की, जिन्होंने अपनी कविता व गीतों के माध्यमों से सामंती शोषणों के विरूद्ध किसानों को जागृत किया?

  • (A) देवीलाल सामर
  • (B) विजयसिंह पथिक
  • (C) साधु सीतारामदास
  • (D) माणिक्यलाल वर्मा

माणिक्यलाल वर्मा बिजौलिया क्षेत्र के प्रमुख नेता थे जिन्होंने किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उन्होंने मेवाड़ का वर्तमान शासक पुस्तक लिखी तथा अपने गीतों और कविताओं के माध्यम से किसानों में जागरूकता फैलाकर सामंती शोषण के विरुद्ध आवाज उठाई।

Rajputana Diary MCQ App

33. राजस्थान का वह स्वतंत्रता सेनानी जिन्हें 'राजस्थान का जवाहरलाल नेहरू' कहा जाता है-

  • (A) जमनालाल बजाज
  • (B) गोकुल भाई भट्ट
  • (C) पं. युगल किशोर चतुर्वेदी
  • (D) इनमें से कोई

पं. युगल किशोर चतुर्वेदी को उनके आधुनिक विचारों और नेतृत्व क्षमता के कारण राजस्थान का जवाहरलाल नेहरू कहा जाता है। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई और राजनीतिक जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

34. 1912 ई. में दिल्ली के चाँदनी चौक में लाई हार्डिंग्ज पर चम किस क्रान्तिकारी ने फेंका?

  • (A) दामोदर दास राठी
  • (B) अर्जुनलाल सेठी
  • (C) जोरावर सिंह बारहठ
  • (D) गोपाल सिंह बारहठ

जोरावर सिंह बारहठ ने 23 दिसम्बर, 1912 को तत्कालीन गवर्नर जनरल लॉर्ड हार्डिंग्ज पर दिल्ली के चाँदनी चौक पर चम फेंका था।

35. "मेरी माँ को रोने दी जिससे किसी अन्य माँ को नहीं रोना पड़े। अपनी माँ को हँसाने के लिए मैं हजारों माताओं को रुलाना नहीं चाहता।" इस कथन का संबंध किस क्रांतिकारी से है?

  • (A) प्रताप सिंह बारहठ
  • (B) जोरावर सिंह बारहठ
  • (C) केसरीसिंह बारहठ
  • (D) माणिक्य लाल वर्मा

यह भावुक और त्यागपूर्ण कथन प्रताप सिंह बारहठ से संबंधित है। उन्होंने देशभक्ति को सर्वोपरि मानते हुए व्यक्तिगत जीवन का त्याग किया। उनका यह कथन उनके उच्च आदर्शों और राष्ट्र के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

36. रघुनाथ सिंह का मुकदमा' पुस्तक किसने लिखी?

  • (A) केसरी सिंह बारहठ
  • (B) सागरमल गांपा
  • (C) राव गोपालसिंह खरवा
  • (D) विजयसिंह पथिक

सागरमल गोपा (गांपा) ने रघुनाथ सिंह का मुकदमा पुस्तक लिखी। वे जैसलमेर के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने वहां के शासकों के अत्याचारों के विरुद्ध आवाज उठाई और अपने लेखन के माध्यम से जनजागरण किया।

Rajputana Diary MCQ App

37. भारतीय डाक व तार विभाग ने पं हीरालाल शास्त्री के सम्मान में किस वर्ष एक स्मारक डाक टिकट जारी किया?

  • (A) 4 जून, 1970
  • (B) 24 नवम्बर, 1976
  • (C) 15 अगस्त, 1950
  • (D) 3 जुलाई, 1974

पं. हीरालाल शास्त्री के सम्मान में 24 नवम्बर, 1976 को 25 पैसे का डाक टिकट जारी किया गया था।

38. राजस्थान के किस क्रांतिकारी की इच्छा थी कि उसे मृत्यु के बाद जलाया न जाए बल्कि दफनाया जाए?

  • (A) सेठ दामोदरदास राठी
  • (B) अर्जुनलाल सेठी
  • (C) जयनारायण व्यास
  • (D) विजयसिंह पथिक

अर्जुनलाल सेठी अपनी मृत्यु से पूर्व स्वयं को जलाने की जगह कब्र में दफनाने की इच्छा व्यक्त की। 23 दिसम्बर, 1941 को अजमेर स्थित ख्वाजा साहब की दरगाह में अर्जुनलाल सेठी की मृत्यु हो गई। जहाँ पर लोगों ने इन्हें मुसलमान समझकर दफना दिया था।

39. निम्न में से वह व्यक्ति जिन्होंने 16वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की?

  • (A) अशोक गहलोत
  • (B) वेंकैया नायडू
  • (C) जगदीप धनकड़
  • (D) भैरोंसिंह शेखावत

जगदीप धनकड़ का जन्म 18 मई, 1951 को किठाना गांव (झुंझुनूं) में हुआ था। इन्होंने भारत के 16वें उपराष्ट्रपति के रूप में ।। अगस्त, 2022 को शपथ ग्रहण की।

40. वागड़ सेवा मंदिर' नामक संस्था की स्थापना किसने की थी?

  • (A) माणिक्यलाल वर्मा
  • (B) जमनालाल बजाज
  • (C) बलवंत सिंह मेहता
  • (D) भोगीलाल पांड्या

भोगीलाल पांड्या वागड़ क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी थे। उन्होंने वागड़ सेवा मंदिर की स्थापना कर आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुधार के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए।

41. सागरमल गोपा की मृत्यु के बाद जाँच के लिए कौनसा आयोग गठित किया गया था?

  • (A) कैप्टन वेब
  • (B) गोपाल स्वरूप पाठक
  • (C) अजीत सिंह
  • (D) जे. बी. कृपालानी

4 अप्रैल, 1946 को सागरमल गोपा को जैसलमेर के महारावल जवाहरसिंह के अत्याचारों का विरोध करने पर जेलर गुमानसिंह ने मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। जिसकी जाँच के लिए गोपाल स्वरूप पाठक की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया।

42. "लोग सिर्फ बाते करतें हैं परन्तु.. एक सिपाही की तरह कार्य करता है" महात्मा गाँधी का उक्त कथन किस क्रांतिकारी के बारे में है?

  • (A) प्रताप सिंह बारहठ
  • (B) जोरावर सिंह बारहठ
  • (C) जयनारायण व्यास
  • (D) विजयसिंह पथिक

महात्मा गांधी ने यह कथन विजयसिंह पथिक के बारे में कहा था। पथिक जी ने केवल भाषण ही नहीं बल्कि वास्तविक रूप से आंदोलनों में सक्रिय भाग लेकर कार्य किया, इसलिए गांधीजी ने उनकी तुलना एक सिपाही से की।

43. कौनसा स्वतंत्रता सेनानी 'जोधपुर का जतिनदास' के नाम से जाना जाता है?

  • (A) चांदमल सुराणा
  • (B) सागरमल गोपा
  • (C) बालमुकुन्द विस्रा
  • (D) जयनारायण व्यास

बालमुकुन्द बिस्सा को जोधपुर का जतिनदास कहा जाता है क्योंकि उन्होंने जेल में अन्याय के विरोध में भूख हड़ताल की और उसी दौरान उनका निधन हो गया। उनका त्याग जतिन दास की तरह ही प्रेरणादायक माना जाता है।

44. अमरदास वैरागी के नाम से साधू के वेश में अपना अंतिम समय बिताने वाले क्रांतिकारी थे?

  • (A) प्रताप सिंह बारहठ
  • (B) जोरावर सिंह बारहठ
  • (C) मोतीलाल तेजावत
  • (D) विजयसिंह पथिक

जोरावर सिंह बारहठ ने लगभग 27 वर्ष तक मध्यप्रदेश के करंडिया एकलगढ़ में अमरदास वैरागी के छद्म नाम से भूमिगत रहे।

Today Deals

45. राजस्थान में 'महावीर चक्र' से सम्मानित होने वाले प्रथम व्यक्ति थे?

  • (A) मेजर दलपत सिंह
  • (B) मेजर शैतान सिंह
  • (C) मेजर पीरू सिंह
  • (D) चूनाराम फागड़िया

राजस्थान का पहला महावीर चक्र सूबेदार चूनाराम फागड़िया को 1948 ई. के भारत-पाक युद्ध में अदम्य वीरता का परिचय देने के लिए मिला।

46. स्वतंत्रता सेनानी हरिभाऊ उपाध्याय ने निम्न में से किनको 'राजस्थान का सी, आर, दास' कहा-

  • (A) माणिक्यलाल वर्मा
  • (B) बालमुकुन्द बिस्सा
  • (C) जमनालाल बजाज
  • (D) मुकुट बिहारीलाल भार्गव

हरिभाऊ उपाध्याय ने मुकुट बिहारीलाल भार्गव को राजस्थान का सी. आर. दास कहा था। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और न्यायप्रियता व नेतृत्व क्षमता के लिए प्रसिद्ध थे।

47. वह व्यक्ति जिसके परिवार के सभी सदस्यों ने राजस्थान में स्वतंत्रता आन्दोलन हेतु अपने जीवन को न्यौछावर कर दिया था?

  • (A) सेठ दामोदरदास राठी
  • (B) केसरी सिंह बारहठ
  • (C) जयनारायण व्यास
  • (D) विजयसिंह पथिक

रासबिहारी बोस ने केसरीसिंह बारहठ के बारे में कहा कि भारत में एक मात्र ठाकुर केसरी सिंह बारहठ ही ऐसा क्रांतिकारी है, जिन्होंने भारत माता की दासता की श्रृंखलाओं को काटने के लिए अपने समस्त परिवार को स्वतंत्रता के युद्ध में झोंक दिया।

48. बीकानेर की थोथी पोथी' पुस्तक के लेखक है?

  • (A) स्वामी गोपालदास
  • (B) रघुवर दयाल गोयल
  • (C) वैद्य मघाराम
  • (D) चन्दनमल बहड़

बीकानेर की थोथी पोथी के लेखक वैद्य मघाराम थे। यह पुस्तक बीकानेर के सामाजिक और राजनीतिक जीवन पर व्यंग्यात्मक शैली में प्रकाश डालती है तथा उस समय की परिस्थितियों को दर्शाती है।

Today Deals

49. राजस्थान के किस स्वतंत्रता सेनानी ने गाँधीजी के 'नवजीवन' समाचार पत्र का हिन्दी संस्करण प्रारम्भ किये जाने का सम्पूर्ण वित्तीय भार वहन किया?

  • (A) दामोदरदास राठी
  • (B) जमनालाल बजाज
  • (C) अर्जुनलाल सेठी
  • (D) घनश्याम दास बिड़ला

जमनालाल बजाज महात्मा गांधी के निकट सहयोगी थे। उन्होंने गांधीजी के नवजीवन समाचार पत्र के हिन्दी संस्करण को प्रारंभ करने के लिए पूरा आर्थिक सहयोग दिया, जिससे स्वतंत्रता आंदोलन के विचारों का व्यापक प्रचार-प्रसार हुआ।

50. किस स्वतंत्रता सेनानी की शहादत पर 'खून के बदले खून' नारा दिया गया?

  • (A) अमरचन्द बांठियाँ
  • (B) सागरमल गोपा
  • (C) बालमुकुन्द बिस्सा
  • (D) शहीद बीरबल

सागरमल गोपा की शहादत के बाद खून के बदले खून का नारा दिया गया। उनकी हत्या ने जनमानस को झकझोर दिया और लोगों में अंग्रेजी शासन व रियासती अत्याचारों के विरुद्ध तीव्र आक्रोश उत्पन्न हुआ।

51. क्रांतिकारी रासबिहारी बोस ने पंजाब, दिल्ली, उत्तरी भारत और राजस्थान में 21 फरवरी, 1915 ई. को एक साथ सशस्त्र क्रांति की योजना बनाई। इस क्रांति के राजस्थान में लक्ष्य अजमेर, ब्यावर, एवं नसीराबाद थे, राजस्थान में इस सशस्त्र क्रांति के संयोजक कौन थे?

  • (A) केसरी सिंह बारहठ
  • (B) अर्जुन लाल सेठी
  • (C) राव गोपालसिंह खरवा
  • (D) दामोदर दास राठी

1915 की प्रस्तावित सशस्त्र क्रांति में राजस्थान क्षेत्र का नेतृत्व राव गोपालसिंह खरवा को सौंपा गया था। उन्होंने अजमेर, ब्यावर और नसीराबाद क्षेत्रों में क्रांति को संगठित करने का प्रयास किया। हालांकि यह योजना सफल नहीं हो सकी, फिर भी इसका महत्व स्वतंत्रता आंदोलन में बहुत बड़ा माना जाता है।

52. निम्न में से कौन 'आदिवासियों का मसीहा' के नाम से भी जाना जाता था?

  • (A) साधु सीताराम दास
  • (B) गोकुल भाई भट्ट
  • (C) माणिक्यलाल वर्मा
  • (D) मोतीलाल तेजावत

मोतीलाल तेजावत को आदिवासियों का मसीहा कहा जाता है। उन्होंने भील और अन्य आदिवासी समुदायों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया तथा एकी आंदोलन के माध्यम से उन्हें संगठित किया। उनके प्रयासों से आदिवासियों में सामाजिक और राजनीतिक चेतना का विकास हुआ।

Rajputana Diary Rajasthan GK MCQ

53. निम्न में से किसने 'जल, जंगल और जर्मीन' आंदोलन चलाया ?

  • (A) सूर्जी भगत
  • (B) मामा बालेश्वर दयाल
  • (C) मोतीलाल तेजावत
  • (D) गोविंद गुरू

10 मार्च, 1905 को जन्में मामा बालेश्वर दयाल, सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में प्रसिद्ध है। इन्होंने भील जनजाति विशेषकर राजस्थान एवं मध्यप्रदेश के लोगों के लिए काम किया। इसके लिए इन्होंने जल, जंगल और जर्मीन आंदोलन चलाया।

54. राजस्थान के प्रथम व्यक्ति जिन्हें 1961 में 'अशोक चक्र' से सम्मानित किया गया था ?

  • (A) हवलदार शंभू सिंह
  • (B) मेजर शैतान सिंह
  • (C) कैलाश सांखला
  • (D) किशन सिंह राठौड़

हवलदार शंभू सिंह राजस्थान के पहले व्यक्ति थे जिन्हें 1961 में अशोक चक्र से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें उनके अदम्य साहस और वीरता के लिए प्रदान किया गया था, जो देश की सेवा में उनके योगदान को दर्शाता है।

55. केसरी सिंह बारहठ ने मेवाड़ महाराणा को 13 सोरठे किस भाषा में लिखकर भेजे थे?

  • (A) पिंगल
  • (B) मेवाड़ी
  • (C) मारवाड़ी
  • (D) डिंगल

केसरी सिंह बारहठ ने महाराणा फतेह सिंह को 13 सोरठे डिंगल भाषा में लिखकर भेजे थे। ये चेतावनी रा चुंगटिया नाम से प्रसिद्ध हैं, जिनमें अंग्रेजों के प्रति विरोध और स्वाभिमान का संदेश दिया गया था।

56. राजस्थान सेवा संघ' के संस्थापक थे-

  • (A) सेठ दामोदरदास राठी
  • (B) सागरमल गोपा
  • (C) जयनारायण व्यास
  • (D) विजयसिंह पथिक

विजय सिंह पथिक के प्रयासों के 1919 ई. में वर्धा में राजस्थान सेवा संघ का गठन हुआ। 1920 में इसका मुख्यालय अजमेर कर दिया गया।

Rajasthan GK Previous Year Questions

57. पद्म विभूषण प्राप्त करने वाले राजस्थान के प्रथम व्यक्ति थे?

  • (A) जमनालाल बजाज
  • (B) घनश्यामदास बिड़ला
  • (C) माणिक्यलाल वर्मा
  • (D) जयनारायण व्यास

घनश्यामदास बिड़ला राजस्थान के पहले व्यक्ति थे जिन्हें 1961 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। वे एक प्रसिद्ध उद्योगपति और स्वतंत्रता आंदोलन के समर्थक थे तथा गांधीजी के निकट सहयोगी भी थे।

58. स्वतंत्रता सेनानी भंवर लाल सर्राफ का सम्बन्ध किस रियासत से रहा है-

  • (A) मेवाड़
  • (B) बीकानेर
  • (C) मारवाड़
  • (D) जयपुर

भंवरलाल सर्राफ का संबंध मारवाड़ रियासत से था। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भाग लिया और सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों के माध्यम से जनजागरण में योगदान दिया।

59. किस स्वतंत्रता सेनानी को 1947 में बेगार विरोधी आंदोलन के दौरान अंग्रेजों ने बस से कुचलकर मार दिया था?

  • (A) रमेश स्वामी
  • (B) गोकुल जी वर्मा
  • (C) जीतमल पुरोहित
  • (D) किसना भील

1947 में रमेश स्वामी ने बेगार विरोधी आंदोलन में भाग लिया, जिसमें इन्हें 5 फरवरी, 1947 को भूसावर बस स्टैंड पर बस के सामने सत्याग्रह करने पर अंग्रेजों ने बस से कुचलकर मार दिया था।

60. भोगीलाल पाण्ड्या का जन्म किस स्थान पर हुआ था?

  • (A) देवली (टोंक)
  • (B) सीमलवाड़ा (डूंगरपुर)
  • (C) मंगलूणा (सीकर)
  • (D) कोल्यारी (उदयपुर)

इनका जन्म सीमलवाड़ा (डूंगरपुर) में 15 मार्च, 1904 को हुआ था। स्वतंत्रता के बाद ये सागवाड़ा (डूंगरपुर) से विधायक रहे। 1975 में इन्हें पद्म विभूषण से अंलकृत किया गया।

61. राजस्थान के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी अर्जुनलाल सेठी का जन्म कहाँ पर हुआ था?

  • (A) बीकानेर
  • (B) जोधपुर
  • (C) जयपुर
  • (D) उदयपुर

राजस्थान के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी अर्जुनलाल सेठी का जन्म 9 सितम्बर, 1880 को जयपुर में एक जैन परिवार में हुआ।

62. सेठ जमनालाल बजाज का जन्म किस स्थान पर हुआ था?

  • (A) देवपुरा गाँव (भीलवाड़ा)
  • (B) काशी का बास (सीकर)
  • (C) हाथल गाँव (सिरोही)
  • (D) खरबा गाँव (व्यावर)

सेठ जमनालाल बजाज का जन्म काशी का बास (सीकर) में 1889 ई. में हुआ था।

63. राजस्थान के निम्नलिखित में से किस मुख्यमंत्री ने भारत के 11वें उपराष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाला था?

  • (A) भैरोंसिंह शेखावत
  • (B) हीरालाल शास्त्री
  • (C) मोहनलाल सुखाड़िया
  • (D) नारायणसिंह माणकलाव

भैरोंसिंह शेखावत राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री थे जिन्होंने भारत के 11वें उपराष्ट्रपति के रूप में कार्य किया। उनका राजनीतिक जीवन अत्यंत प्रभावशाली रहा और उन्होंने राज्य व देश की राजनीति में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

64. डूंगरपुर राज्य के प्रसिद्ध भील नेता थे-

  • (A) रमेश स्वामी
  • (B) किसना भील
  • (C) नानाभाई खाँट
  • (D) गोविन्द गिरी

नानाभाई खाँट डूंगरपुर क्षेत्र के प्रसिद्ध भील नेता थे। उन्होंने आदिवासी समाज के उत्थान और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष किया तथा उन्हें संगठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Rajputana Diary Mahal aur Place MCQ

65. सुमनेश जोशी का जन्म किस जिले में हुआ था?

  • (A) बीकानेर
  • (B) जयपुर
  • (C) नागौर
  • (D) जोधपुर

इनका जन्म 03 सितम्बर, 1916 को जोधपुर में हुआ था। इन्होंने 1957 से 1962 तक आयोजन नामक साप्ताहिक पत्र का संपादन किया।

66. नेतराम सिंह गौरीर का संबंध किस जिले से है?

  • (A) जयपुर
  • (B) सीकर
  • (C) गंगानगर
  • (D) झुन्झुनूं

इनका जन्म गौरीर गाँव (झुन्झुनूं) में हुआ। आर्य समाजी गौरीर ने 1938 में शेखावाटी में गाँव-गाँव घूमकर किसानों को संगठित किया।

67. निम्नलिखित में से कौन-से नेता 'बाबोसा' के उपनाम से जाने जाते है?

  • (A) जमनालाल बजाज
  • (B) बालमुकुन्द बिस्सा
  • (C) भैरोंसिंह शेखावत
  • (D) दामोदर लाल व्यास

भैरोंसिंह शेखावत को बाबोसा के नाम से जाना जाता है। वे राजस्थान के लोकप्रिय नेता थे और अपने जनसेवा कार्यों के कारण जनता में अत्यधिक सम्मानित थे।

68. राजस्थान में राजनीतिक चेतना को सर्वप्रथम जन्म देने वाले थे?

  • (A) विजयसिंह पथिक
  • (B) माणिक्यलाल वर्मा
  • (C) अर्जुनलाल सेठी
  • (D) सहसमल बोहरा

अर्जुनलाल सेठी को राजस्थान में राजनीतिक चेतना का जनक माना जाता है। उन्होंने क्रांतिकारी गतिविधियों और शिक्षा के माध्यम से लोगों में जागरूकता उत्पन्न की और स्वतंत्रता आंदोलन की नींव मजबूत की।

[p romo key="mcq_14"]

69. किस स्वतंत्रता सेनानी को जेल में जिन्दा जला दिया गया था?

  • (A) सागरमल गोपा
  • (B) प्रतापसिंह बारहठ
  • (C) मानाभाई
  • (D) गोपालसिंह

सागरमल गोपा का जन्म जैसलमेर में 3 नवम्बर, 1900 ई. में हुआ। जैसलमेर के तत्कालीन महारावल जवाहरसिंह के अत्याचारों का डटकर विरोध करने के कारण इन्हे राजद्रोह के आरोप में 6 वर्ष के लिए जेल में डाल दिया गया तथा 4 अप्रैल, 1946 को जेलर गुमानसिंह ने इनके शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर जिंदा जला दिया गया था।

70. क्रांतिकारी, जिसे महन्त प्यारेलाल हत्याकाण्ड में सजा मिली थी?

  • (A) जोरावरसिंह बारहठ
  • (B) विजयसिंह पथिक
  • (C) केसरी सिंह बारहठ
  • (D) सीताराम दास

केसरी सिंह व अन्य क्रांतिकारी राष्ट्रीय हित में डकैती कर धन संग्रह करते थे, इसी प्रवास के दौरान क्रांतिकारियों द्वारा जोधपुर के धनिक साधु प्यारेलाल (रामस्नेही साधु) को जोधपुर से कोटा लाया गया। 25 जून, 1912 को हीरालाल लाहिरी ने साधु की हत्या कर दी।

71. स्वतंत्रता सेनानी प्रतापसिंह बारहठ की जन्म स्थली है?

  • (A) खरवा
  • (B) शाहपुरा
  • (C) देवपुरा
  • (D) बिजौलिया

प्रताप सिंह बारहठ का जन्म 24 मई, 1893 को शाहपुरा में हुआ। इनके पिता केसरी सिंह व चाचा जोरावर सिंह प्रसिद्ध क्रांतिकारी थे।

72. निम्न में से कौन महन्त प्यारेलाल हत्याकाण्ड से सम्बद्ध नहीं था?

  • (A) रामकरण
  • (B) केसरीसिंह बारहठ
  • (C) सोमदत्त लाहड़ी
  • (D) मोहनलाल जालोरी

महन्त प्यारेलाल हत्याकांड में केसरी सिंह बारहठ सहित कई क्रांतिकारी शामिल थे, लेकिन मोहनलाल जालोरी इस घटना से संबंधित नहीं थे। इसलिए यह असंगत युग्म है।

Rajasthan GK MCQ Online Test Series

73. निम्नलिखित में से 'वाल्मिकी संघ' व आदिवासी संघ की स्थापना किसके द्वारा की गई?

  • (A) पंडित हरिनारायण शर्मा
  • (B) रमेश स्वामी
  • (C) पंडित अभिन्न हरि
  • (D) पंडित नयनूराम शर्मा

पंडित हरिनारायण शर्मा ने वाल्मिकी संघ और आदिवासी संघ की स्थापना की। उन्होंने समाज सुधार और दलित व आदिवासी वर्ग के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए।

74. सागरमल गोपा को राजद्रोह के आरोप में कितने वर्ष की कठोर कारावास की सजा दी गई थी?

  • (A) 6 वर्ष
  • (B) 4 वर्ष
  • (C) 12 वर्ष
  • (D) 20 वर्ष

सागरमल गोपा को राज्य सरकार ने जनता को भड़ाकाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया और 6 वर्ष का कारावास दिया गया।

75. राजस्थान के स्वतंत्रता सेनानी एवं उनके कार्य क्षेत्र के सम्बन्ध में गलत युग्म को पहचानिए-

  • (A) अर्जुनलाल सेठी उदयपुर
  • (B) जयनारायण व्यास जोधपुर
  • (C) केसरी सिंह बारहठ मेवाड़
  • (D) गोविन्द गिरि - वागड़

स्वतंत्रता सेनानी अर्जनुलाल सेठी का कार्यक्षेत्र जयपुर रियासत से था।

76. राजस्थान के लौह पुरूष माने जाते है-

  • (A) माणिक्यलाल वर्मा
  • (B) जयनारायण व्यास
  • (C) मोहनलाल सुखाड़िया
  • (D) दामोदरलाल व्यास

इनका जन्म 9 नवम्बर, 1909 को मालपुरा (टोंक) कस्बे में हुआ था। यह पेशे से वकील थे, इन्होंनें अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1951 में की थी।

Rajputana Diary test series and mcq

77. चिडावा के गाँधी' के उपनाम से प्रसिद्ध है?

  • (A) भोगीलाल पाण्ड्या
  • (B) जमनालाल बजाज
  • (C) गोकुल भाई भट्ट
  • (D) मास्टर प्यारे लाल गुप्ता

मास्टर प्यारे लाल गुप्ता को चिडावा के गाँधी कहा जाता है। उन्होंने शिक्षा और समाज सुधार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए तथा स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भाग लेकर क्षेत्र में जनजागरण किया।

78. मुकुट बिहारी भार्गव का जन्म किस जिले में हुआ था?

  • (A) बाँसवाड़ा
  • (B) उदयपुर
  • (C) डूंगरपुर
  • (D) भरतपुर

इनका जन्म 30 जून, 1903 को उदयपुर में हुआ था।

79. जैसलमेर राज्य का गुण्डाराज' नामक पुस्तक किसने लिखी?

  • (A) समर्थदान
  • (B) सागरमल गोपा
  • (C) डॉ. सुधीद्र
  • (D) हेमू कलानी

सागरमल गोपा ने जैसलमेर राज्य का गुण्डाराज पुस्तक लिखी, जिसमें उन्होंने जैसलमेर के शासकों के अत्याचारों का वर्णन किया। यह पुस्तक उस समय की दमनकारी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने का माध्यम बनी।

80. स्वतंत्रता सेनानी जिनका जन्म शाहपुरा रियासत के देवपुरा गाँव में 21 नवम्बर, 1872 को हुआ था?

  • (A) प्रतापसिंह बारहठ
  • (B) जोरावरसिंह
  • (C) केसरी सिंह बारहठ
  • (D) सागरमल गोपा

केसरी सिंह बारहठ का जन्म 21 नवम्बर, 1872 को देवपुरा (शाहपुरा) में हुआ था। वे प्रसिद्ध क्रांतिकारी और डिंगल भाषा के कवि थे, जिन्होंने राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत किया।

❓ Question / Doubt / Correction?

Agar aapko kisi MCQ me doubt, correction ya suggestion lagta hai, to please is post ke comment section ki jagah humare YouTube channel par dedicated discussion video ke comment box me post link ke sath comment karein.

📝 Comment karne ka format:
• MCQ Post ka link
• Question number
• Short doubt / correction



👉 Official Discussion Video:
Shiksha247 YouTube Channel
📲 Telegram 💬 WhatsApp
Scroll to Top