राजस्थान के प्रमुख त्यौहार PYQ Questions with Answers

राजस्थान के प्रमुख त्यौहार PYQ Quiz | Previous Year Questions with Answers

इस पोस्ट में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के टॉपिक राजस्थान के प्रमुख त्यौहार से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण PYQ प्रश्न दिए गए हैं। इनमें तीज, गणगौर, रक्षाबंधन, नागपंचमी, रक्षा बन्धन, जन्माष्टमी आदि से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को व्याख्या सहित शामिल किया गया है।

ये PYQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, RAS, Patwar, Police, LDC, VDO, Fireman, REET तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जा चुके हैं, इसलिए आगामी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।

  • Subject: राजस्थान की कला एवं संस्कृति
  • Topic: राजस्थान के प्रमुख त्यौहार
  • Last Updated:
  • Content Type: Previous Year Questions (PYQ)
🔥 Latest Updated PYQ Questions for Exams

✍️ Prepared & Reviewed by:
Rajputana Diary – Rajasthan GK Faculty & Content Team (Since 2021)

Attempt 0
Wrong 0
Right 0
Marks 0/50

1. निम्नलिखित महीनों को हिन्दू कैलेंडर के अनुसार शुरूआत से अंत तक व्यवस्थित करें: A. वैशाख B. आषाढ़ C. चैत्र D. ज्येष्ठ नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनेंः

📚 Reet Mains [L-1] 2026
A A, B, C, D
B D, B, C, A
C C, A, D, B
D C, B, A, D
📖 व्याख्या
हिंदू कैलेंडर (विक्रम संवत) के अनुसार महीनों का सही क्रम है: चैत्र (पहला महीना), वैशाख (दूसरा महीना), ज्येष्ठ (तीसरा महीना), और आषाढ़ (चौथा महीना)। यह क्रम भारतीय ऋतु चक्र के अनुसार बसंत से ग्रीष्म की ओर बढ़ता है।

2. राजस्थान के निम्नलिखित त्यौहारों को हिन्दू कैलेंडर में उनके मनाये जाने के क्रम के अनुसार व्यवस्थित करें - (चैत्र माह से शुरू करते हुए) 1. गणगौर 2. तीज 3. अक्षय तृतीया 4. होली नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:

📚 REET Mains [L-2] 2026
A 4, 1, 3, 2
B 1, 3, 2, 4
C 2, 3, 1, 4
D 4, 2, 3, 1
📖 व्याख्या
गणगौर : चैत्र शुक्ल तृतीया (होली के 18 दिन बाद)। अक्षय तृतीया : वैशाख शुक्ल तृतीया (इसे 'आखा तीज' कहते हैं. यह 'अबूझ सावा' है)। छोटी तीज : श्रावण शुक्ल तृतीया (जयपुर की प्रसिद्ध, वर्षा ऋतु का त्यौहार)। होली : फाल्गुन पूर्णिमा हिन्दू वर्ष का अंतिम दिन। राजस्थानी कहावत "तीज त्यौहारों बावड़ी, ले डूबी गणगौर" प्रसिद्ध है, जिसका अर्थ है त्यौहारों की शुरुआत तीज से और समापन गणगौर से होता है।

3. नीचे दो कथन दिए गए हैं : एक अभिकथन A (Assertion A) के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण R (Reason R) के रूप में। अभिकथन A: कजली तीज भाद्रपद कृष्ण तृतीया को बूँदी में मनाई जाती है। कारण R: अलंकृत पालकियों में तीज का मनोहारी जुलूस पिछोला झील के मनोहारी गणगौर घाट से शुरू होता है और नौकायन एवं आतिशबाजी के साथ समाप्त होता है। उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:

📚 REET Mains [L-1] 2026
A A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
B A सही है लेकिन R सही नहीं है।
C A सही नहीं है लेकिन R सही है।
D A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
📖 व्याख्या
अभिकथन (A) पूरी तरह से सही है क्योंकि कजली तीज, जिसे बड़ी तीज या सातूड़ी तीज भी कहा जाता है, बूँदी में भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की तृतीया को बहुत धूमधाम से मनाई जाती है। यह बूंदी का एक प्रसिद्ध और प्रमुख त्यौहार है। हालांकि, कारण (R) गलत है क्योंकि इसमें वर्णित तीज का जुलूस जयपुर में श्रावण माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाए जाने वाले मुख्य तीज त्यौहार से संबंधित है। उस जुलूस का प्रारंभ जनानी ड्योड़ी से होता है और यह पिछोला झील (उदयपुर) से संबंधित नहीं है।

4. सिरोही जिले में मनाया जाने वाला समदारिया हिलोर निम्न में से किस त्यौहार से सम्बन्धित है?

📚 Deputy Jailor 2025
A होली
B तीज
C गणगौर
D हिंडोला
📖 व्याख्या
सिरोही जिले का 'समदरिया हिलोर' त्यौहार श्राश्रण तीज से संबंधित है। यह भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है और इसे रक्षाबंधन के अवसर पर मनाया जाता है। इस अनूठी परंपरा के तहत, भाई-बहन एक साथ मिलकर तालाब की पूजा करते हैं, जो उनके पवित्र रिश्ते को दर्शाता है।
Rajasthan GK

5. राजस्थान में नेजा नृत्य किस त्यौहार में किया जाता है?

📚 Pol. const. 2025
A दिवाली
B गणगौर
C तीज
D होली
📖 व्याख्या
नेजा एक खेल-नृत्य है जो राजस्थान में भील और मीणा जनजातियों द्वारा मुख्य रूप से होली के अवसर पर किया जाता है। राजस्थान की लोक कलाओं के अनुसार, इसमें एक खंभे पर नारियल बाँध दिया जाता है और महिलाएँ कोड़े या छड़ियों से पुरुषों को उसे उतारने से रोकती हैं।

6. हरियाली तीज का त्यौहार किस माह में मनाया जाता है?

📚 Jnr Instructor 2025
A भाद्रपद माह
B कार्तिक माह
C श्रावण माह
D फाल्गुन माह
📖 व्याख्या
व्याख्या- हरियाली तीज का त्यौहार श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। यह त्यौहार वर्षा ऋतु के आगमन का प्रतीक है और इसे प्रकृति के सौंदर्य और प्रेम के उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन महिलाएँ झूला झूलती हैं, लोकगीत गाती हैं और भगवान शिव और पार्वती की पूजा करती हैं। जयपुर में हरियाली तीज की सवारी विशेष रूप से प्रसिद्ध है। भाद्रपद माह में कजली तीज (बड़ी तीज) मनाई जाती है।

7. निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?

📚 JEN 2025
A शरद ऋतुः आश्विन कार्तिक
B शीत ऋतुः मार्गशीर्ष पौष
C हेमन्त ऋतुः माघ फाल्गुन
D ग्रीष्म ऋतुः श्रावण बैसाख
📖 व्याख्या
भारतीय पंचांग के अनुसार ग्रीष्म ऋतु ज्येष्ठ और आषाढ़ महीने में होती है।

8. अप्रैल 2025 में, बाराँ जिले के अटरू कस्बे में हाड़ौती क्षेत्र की किस प्राचीन लोक परंपरा का लोकोत्सव आयोजित किया गया?

📚 Analyst-Cum-Programmer 2025
A सांझी
B बेवड़
C धनुष लीला
D त्रिशूल लीला
📖 व्याख्या
हाड़ौती क्षेत्र के वाराँ जिले के अटरू कस्बे में 'धनुष लीला' की एक अनूठी और प्राचीन लोक परंपरा है, जो 200 वर्षों से भी अधिक पुरानी मानी जाती है। अप्रैल 2025 में इसका भव्य लोकोत्सव आयोजित किया गया। यह लीला भगवान राम के धनुष यज्ञ पर आधारित है।
Rajputana Diary Mahal aur Place MCQ

9. राजस्थान की सांझी लोक कला में, प्रतीकात्मक चित्र दस दिनों (दशहरे से पहले श्राद्ध पक्ष) के लिए बनाए जाते हैं। इसके संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प गलत है?

📚 JEN 2025
A दूसरा दिन- एक पंख
B पाँचवाँ दिन एक चौपड़
C सातवाँ दिन एक स्वस्तिक
D पहला दिन सूर्य, चंद्रमा और तारे
📖 व्याख्या
(आयोग द्वारा dclcic) राजस्थान की 'सांझी' लोक कला श्राद्ध पक्ष के दौरान कुँवारी कन्याओं द्वारा गोबर से दीवारों पर चनाई जाती है। इसमें 15-16 दिनों तक प्रतिदिन अलग-अलग प्रतीकात्मक चित्र बनाए जाते हैं।

10. निम्न में से किन महीनों में भारतीय परम्परा अनुसार 'बसंत' ऋतु आती है?

📚 Jr. Instructor 2024
A मार्च-अप्रैल
B जुलाई-अगस्त
C मई-जून
D जनवरी-फरवरी
📖 व्याख्या
भारतीय पंचांग और ऋतु चक्र के अनुसार, बसंत ऋतु को 'ऋतुओं का राजा' कहा जाता है। यह ऋतु हिंदू मास फाल्गुन और चैत्र के दौरान आती है, जो अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार मुख्य रूप से 'मार्च और अप्रैल' के महीनों में पड़ती है।

11. कौन से महिने में तीज का त्यौहार मनाया जाता है?

📚 Women Agri. Superviser 2018, पशु परिचर 2024
A श्रावण
B चैत्र
C वैशाख
D माघ
📖 व्याख्या
छोटी तीज का त्यौहार हिन्दु पंचांग के अनुसार श्रावण माह में मनाया जाता है। यह राजस्थान में विशेष रूप से महिलाओं द्वारा मनाया जाता है और इसे हरियाली तीज या कजली तीज के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन महिलाएँ शिव और पार्वती की पूजा करती है।

12. राजस्थान में लठमार होली कहाँ खेली जाती है?

📚 पशु परिचर 2024
A भिनाय
B बाँसवाड़ा
C श्रीमहावीरजी
D बाड़मेर
📖 व्याख्या
राजस्थान में प्रसिद्ध 'पत्थरमार होली' बाड़मेर जिले में खेली जाती है। इसमें लोग एक-दूसरे पर पत्थर फेंककर उत्सव मनाते हैं। यह एक अत्यंत रोमांचक आयोजन होता है। ब्यावर में देवर-भाभी की होली मनाई जाती है। महावीर जी में लठमार होली प्रसिद्ध है।
Rajasthan GK Test Series

13. साँझी त्यौहार किससे संबंधित है?

📚 Pol. const. 2024
A नवविवाहितों से
B किशोर बच्चों से
C महिलाओं और लड़कियों से
D स्कूल से
📖 व्याख्या
राजस्थान में प्रसिद्ध 'पत्थरमार होली' बाड़मेर जिले में खेली जाती है। इसमें लोग एक-दूसरे पर पत्थर फेंककर उत्सव मनाते हैं। यह एक अत्यंत रोमांचक आयोजन होता है। ब्यावर में देवर-भाभी की होली मनाई जाती है। महावीर जी में लठमार होली प्रसिद्ध है।

14. देवी 'सांझी' किसकी अवतार हैं?

📚 Hostel Superintendent 2024
A सीता
B पार्वती
C ऊषा
D गायत्री
📖 व्याख्या
सांझी, जिसे मुख्य रूप से राजस्थान, मालवा और ब्रज क्षेत्र में पूजा जाता है, को देवी पार्वती का अवतार माना जाता है। यह पर्व विशेष रूप से अविवाहित कन्याओं द्वारा अच्छे वर की कामना के लिए मनाया जाता है। इसमें गोबर और मिट्टी से दीवारों पर कलाकृतियाँ बनाई जाती हैं और 16 दिनों तक पूजा की जाती है, जो श्राद्ध पक्ष के दौरान होती है।

15. राजस्थान में देवी सांझी किसका अवतार है

📚 पंशु परिचर 2024
A ऊषा
B सीता
C पार्वती
D लक्ष्मी
📖 व्याख्या
सांझी, जिसे मुख्य रूप से राजस्थान, मालवा और ब्रज क्षेत्र में पूजा जाता है, को देवी पार्वती का अवतार माना जाता है। यह पर्व विशेष रूप से अविवाहित कन्याओं द्वारा अच्छे वर की कामना के लिए मनाया जाता है। इसमें गोबर और मिट्टी से दीवारों पर कलाकृतियाँ बनाई जाती हैं और 16 दिनों तक पूजा की जाती है, जो श्राद्ध पक्ष के दौरान होती है।

16. राजस्थान में किस त्यौहार से पहले श्राद्ध पक्ष में 'साँझी' बनायी जाती है?

📚 पशु परिचर 2024
A दशहरा
B होली
C दिवाली
D पोंगल
📖 व्याख्या
साँझी पूजन श्राद्ध पक्ष (भाद्रपद पूर्णिमा से आश्विन अमावस्या तक) के दौरान कुँवारी कन्याओं द्वारा किया जाता है। श्राद्ध पश्न समाप्त होते ही नवरात्रि शुरू होते हैं और उसके बाद दशहरा (विजयादशमी) का त्यौहार आता है। साँझी को माता पार्वती का रूप माना जाता है और इसे गोबर व फूलों से दीवारों पर बनाया जाता है।
Rajasthan GK

17. सात वार नौ त्यौहार यह कहावत भारत के किस राज्य से संबंधित है

📚 पशु परिचर 2024
A बिहार
B ओडिशा
C गुजरात
D राजस्थान (d)
📖 व्याख्या
टोंक में ऊँट की बलि का रिवाज ईदुल-जूहा त्यौहार से जुड़ा है। इस मौके पर मुसलमान समुदाय के लोग कुर्बानी के रूप में ऊँट की बलि देते हैं। यह कुर्बानी इस्लामिक परंपरा का हिस्सा है जो श्रद्धा और समर्पण को दर्शाता है। ऊँट को राजस्थान का राज्य पशु घोषित किए जाने के बाद इस बलि की परंपरा पूरी तरह से बंद कर दी गई है।

18. राजस्थान में 14 जनवरी, मकर संक्रांति के दिन पतंग महोत्सव किस शहर में मनाया जाता है?

📚 पशु परिचर 2024
A अजमेर
B उदयपुर
C बीकानेर
D जयपुर
📖 व्याख्या
मकर संक्रांति (14 जनवरी) के अवसर पर पतंग महोत्सव मुख्य रूप से राजस्थान की राजधानी जयपुर में मनाया जाता है। इस दिन शहर के कई मैदानों और छतों पर पतंगबाजी की जाती है। यह उत्सव 'सूर्य पूजा' और 'दान-पुण्य' से भी जुड़ा है।

19. राजस्थान का कौन-सा दिन सबसे महत्त्वपूर्ण अबूझ सावा (शुभ) विवाह के लिए मान्य है?

📚 Jr. Instructor 2024
A आखा तीज
B करवा चौथ
C निर्जला एकादशी
D शरद पूर्णिमा
📖 व्याख्या
आखा तीज' (अक्षय तृतीया), जो वैशाख शुक्ल तृतीया को मनाई जाती है. राजस्थान में विवाह के लिए सबसे शुभ दिन माना जाता है। इसे 'अबूझ साया' कहते हैं, जिसका अर्थ है कि इस दिन बिना मुहूर्त निकाले विवाह किया जा सकता है।

20. सूची-I (त्यौहार) के साथ सूची-II (स्थान) का मिलान कीजिए: सूची-I सूची-II 1. ग्रीष्म और शीत उत्सव - I. बीकानेर 2. कजली तीज - II. झालावाड़ 3. कोलायत मेला - III. माउंट आबू 4. चन्द्रभागा मेला - IV. बूंदी

📚 पशु परिचर 2024
A 1-III, 2-I, 3-II, 4-IV
B 1-I, 2-IV, 3-I, 4-II
C 1-IV, 2-III, 3-I, 4-II
D 1-I, 2-II, 3-III, 4-IV
📖 व्याख्या
ग्रीष्म और शीत महोत्सव माउंट आबू में आयोजित होते हैं। कजली तीज (सातुड़ी तीज) बूंदी की प्रसिद्ध है। कोलायत मेला (कपिल मुनि का मेला) बीकानेर में लगता है। चन्द्रभागा पशु मेला झालरापाटन, झालावाड़ में आयोजित होता है।
Rajputana Diary MCQ App

21. राजस्थान के कौन से क्षेत्र में चैत्र शुक्ल पंचमी को "गुलाबी गणगौर" मनायी जाती है?

📚 ASST. A.O. 2018, Steno. 2024, Lab Asst. 2019 (RAS PRE 2016)
A नाथद्वारा
B उदयपुर
C बूंदी
D जाधपुर
📖 व्याख्या
गुलाबी गणगौर राजस्थान के राजसमंद जिले में स्थित नाथद्वारा में चैत्र शुक्ल पंचमी को मनायी जाती है। यह त्यौहार अपनी अनूठी परंपरा के लिए प्रसिद्ध है। सामान्यतः गणगौर का त्यौहार चैत्र शुक्ल तृतीया को मनाया जाता है, लेकिन नाथद्वारा में यह पंचमी को होता है।

22. गणगौर पर्व पर गौर (गवर) की पूजा होती है। ये किस देवी का रूप है?

📚 Raj. High Court LDC 2023
A दुर्गा
B पार्वती
C सरस्वती
D गंगा
📖 व्याख्या
गणगौर का त्यौहार चैत्र माह में शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। इसमें अविवाहित लड़कियाँ अच्छे वर की प्राप्ति हेतु 'ईसर' (शिव) और 'गौरी' (पार्वती) की पूजा करती हैं। यह त्यौहार 18 दिनों तक चलता है और सुहागिन महिलाएँ अपने अखंड सौभाग्य की कामना के लिए गणगौर गणगौर पूजती हैं। हैं। जयपुर और उदयपुर की गणगौर सवारी विश्व प्रसिद्ध है।

23. हरियाली अमावस्या' का पर्व किस तिथि को मनाया जाता है?

📚 CET (10+2) 2023
A श्रावण अमावस्या
B कार्तिक अमावस्या
C फाल्गुन अमावस्या
D आषाढ़ अमावस्या
📖 व्याख्या
हरियाली अमावस्या का पर्व श्रावण मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। यह पर्व प्रकृति और हरियाली को समर्पित है। इस दिन भगवान शिव और पार्वती की पूजा की जाती है।

24. गणगौर के अवसर पर होली की राख से बने केक (पिंडिया) के अंकुरों के साथ पूजा की जाती है।

📚 EO-RO 2023
A चावल
B बाजरा
C जौ
D मकई
📖 व्याख्या
गणगौर के त्यौहार पर, जो चैत्र मास में मनाया जाता है, महिलाएँ होली की राख से बने पिंडों में जौ के अंकुर उगाती हैं और उनकी पूजा करती हैं। ये अंकुर, जिन्हें 'जवारे' कहा जाता है, अच्छी फसल और समृद्धि का प्रतीक माने जाते हैं। गणगौर का त्यौहार भगवान शिव (ईसर) और पार्वती (गौरा) को समर्पित है और यह सुहागिन स्त्रियों द्वारा अपने पति की दीर्घायु के लिए तथा अविवाहित कन्याओं द्वारा अच्छे वर की कामना के लिए मनाया जाता है।
Rajasthan GK Previous Year Questions

25. निम्नलिखित में से कौनसा युग्म सही सुमेलित नहीं है?

📚 CET (स्नातक स्तर) 2023
A ऊबछठ-भाद्रपद कृष्ण पक्ष पष्ठी
B गणगौर चैत्र शुक्ल तृतीया
C घुड़ला - श्रावण शुक्ल तृतीया
D फूलडोल - चैत्र कृष्ण प्रतिपदा
📖 व्याख्या
राजस्थान में घुडला का त्यौहार चेत्र माह की कृष्ण अष्टमी को मनाया जाता है. श्रावन शुक्ल तृतीया को नहीं। ऊबछठ-भाद्रपद कृष्ण पक्ष पष्ठी. गणगौर चैत्र शुक्ल तृतीया, फूलडोल चैत्र कृष्ण प्रतिपदा को मनाया जाता है।

26. राजस्थान में "अबूझ सावा" किस दिन मनाते हैं?

📚 Raj. High Court LDC 2023
A गणगौर
B बसंत पंचमी
C कार्तिक पूर्णिमा
D आखा तीज
📖 व्याख्या
आखा तीज' (अक्षय तृतीया), जो वैशाख शुक्ल तृतीया को मनाई जाती है. राजस्थान में विवाह के लिए सबसे शुभ दिन माना जाता है। इसे 'अबूझ साया' कहते हैं, जिसका अर्थ है कि इस दिन बिना मुहूर्त निकाले विवाह किया जा सकता है।

27. निम्न में से कौन-सा राजस्थान का धार्मिक त्यौहार नहीं है?

📚 Police Constable 2023
A गणगौर
B उर्स महोत्सव
C बृज होली
D पीरबुधान महोत्सय
📖 व्याख्या
गणगौर, उर्स महोत्सव (अजमेर), और बृज होली (भरतपुर) राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक त्यौहार हैं। पीर बुधान का मेला या महोत्सव मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में मनाया जाता है। यह मुस्लिम संत पीर बुधान की याद में आयोजित होता है।

28. ईसर-ईसरी की पूजा किस त्यौहार पर की जाती है?

📚 A.A.R.O. 2022
A तीज
B गणगौर
C रक्षाबंधन
D नागपंचमी
📖 व्याख्या
गणगौर का त्यौहार चैत्र माह में शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। इसमें अविवाहित लड़कियाँ अच्छे वर की प्राप्ति हेतु 'ईसर' (शिव) और 'गौरी' (पार्वती) की पूजा करती हैं। यह त्यौहार 18 दिनों तक चलता है और सुहागिन महिलाएँ अपने अखंड सौभाग्य की कामना के लिए गणगौर गणगौर पूजती हैं। हैं। जयपुर और उदयपुर की गणगौर सवारी विश्व प्रसिद्ध है।
HP GK400F Mechanical Gaming Keyboard,dust & Spill Resistant,RGB Backlit Keys,Metal Panel,Full-Sized Keyboard Design

29. इस दिन भोजन में खीर और मालपुआ बनाए जाते हैं। ब्राह्मणों को भोजन कराते हैं। लोग अपने परिवारजनों के साथ उद्यान अथवा अन्य रमणीय स्थलों पर जाकर आनन्द मनाते हैं।

📚 Raj. high court LDC 2022
A हरियाली अमावस
B आखा तीज
C निर्जला एकादशी
D घुड़ला का त्यौहार
📖 व्याख्या
यह विवरण श्रावण मास की अमावस्या को मनाए जाने वाले 'हरियाली अमावस्या' पर्व का है। इस दिन प्रकृति की पूजा की जाती है, खीर और मालपुए जैसे पकवान बनते हैं और लोग मेलों और उद्यानों में घूमने जाते हैं। 'आखा तीज' (अक्षय तृतीया) पर अबूझ सावा होता है और कृषि कार्य का आरंभ होता है।

30. राजस्थान के किस जिले में पत्थरमार होली प्रसिद्ध है?

📚 Lab Asst. 2022, ΙΕΟ 2018
A भीलवाड़ा
B सवाई माधोपुर
C ब्यावर
D बाड़मेर
📖 व्याख्या
राजस्थान में प्रसिद्ध 'पत्थरमार होली' बाड़मेर जिले में खेली जाती है। इसमें लोग एक-दूसरे पर पत्थर फेंककर उत्सव मनाते हैं। यह एक अत्यंत रोमांचक आयोजन होता है। ब्यावर में देवर-भाभी की होली मनाई जाती है। महावीर जी में लठमार होली प्रसिद्ध है।

31. निम्नलिखित में से कौन सा जैन त्यौहार नहीं है?

📚 Librarian III-Gr. 2022
A दशलक्षण पर्व
B सुगंध दशमी पर्व
C महावीर जयंती
D बड़ी सातम
📖 व्याख्या
दशलक्षण पर्व (पर्युषण पर्व का हिस्सा), महावीर जयंती और सुगंध दशमी पर्व (पर्युषण पर्व के दौरान धूप खेवन का दिन) जैन धर्म के महत्त्वपूर्ण त्यौहार हैं। बड़ी सातम, जिसे शीतला सातम भी कहा जाता है, एक सिंधी त्यौहार है जो भाद्रपद कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाया जाता है।

32. श्वेताम्बर जैनों द्वारा पर्युषण पर्व कब और कितने दिन मनाया जाता है?

📚 A.A.R.O. 2022
A श्रावण, आठ दिन
B भाद्रपद, आठ दिन
C श्रावण, सात दिन
D भाद्रपद, सात दिन
📖 व्याख्या
पर्युषण पर्व जैन धर्म का सबसे महत्त्वपूर्ण और पवित्र पर्व है, जिसे आत्मशुद्धि और क्षमा याचना के पर्व के रूप में मनाया जाता है। राजस्थान में यह पर्व प्रतिवर्ष भाद्रपद माह में श्रद्धापूर्वक आयोजित किया जाता है। श्वेतांबर समुदाय इसे आठ दिनों तक और दिगंबर समुदाय इसे 'दशलक्षण धर्म' के रूप में दस दिनों तक मनाता है। इस दौरान उपवास, स्वाध्याय और प्रवचनों के माध्यम से आध्यात्मिक उन्नति का प्रयास किया जाता है। पर्व का समापन 'संवत्सरी' के साथ होता है. जिसमें सभी प्राणियों से क्षमा माँगी जाती है।
Wireless Keyboard/Bluetooth Keyboard

33. हाथ पर मेहन्दवी के माण्डणों में लहरियाँ और घेवर माण्डे जाते हैं -

📚 A.A.R.O. 2022
A दीपावली
B होली
C गणगौर
D तीज
📖 व्याख्या
मेंहदी के मांडणे त्यौहारों और अवसरों के अनुसार बदलते रहते हैं और लहरिया व घेवर जैसे पैटर्न किसी एक त्यौहार तक सीमित नहीं हैं। लहरिया मुख्य रूप से तीज और श्रावण मास से जुड़ा है, जबकि घेवर मिठाई भी तीज और रक्षाबंधन पर विशेष रूप से खाई जाती है।

34. सूची-I एवं सूची-II को सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिये गये कूट में से सही उत्तर चुनिए - सूची-I (त्यौहार) - सूची-II (उत्सव की तिथि/माह) (A) बूंदी की कजली तीज - (i) भाद्रपद कृष्ण तृतीया (B) होली - (ii) फाल्गुन पूर्णिमा (C) पर्यूषण पर्व - (iii) भाद्रपद माह (D) गणगौर - (iv) चैत्र माह

📚 RAS PRE 2021
A A-1, B-ii, C-iv, D-iii
B A-1, B-ii, C-iii, D-iv
C A-iii, B-iv, C-i, D-ii
D A-iv, B-iii. C-ii, D-i
📖 व्याख्या
बूँदी की कजरी तीज (बड़ी तीज): यह भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है। होलीः यह पर्व फाल्गुन माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है।
पर्यूषण पर्वः यह जैन धर्म का सबसे महत्त्वपूर्ण पर्व है, जो भाद्रपद माह में मनाया जाता है। गणगौरः यह पर्व चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को विशेष रूप से मनाया जाता है और होलिका दहन के दूसरे दिन से शुरू होता है।

35. निम्नलिखित में से कौन सा त्यौहार, एक कैलेण्डर वर्ष (विक्रम संवत के अनुसार) में सबसे बाद में आता है?

📚 Fireman 2021
A होली
B गणगौर
C रक्षाबन्धन
D कृष्ण जन्माष्टमी
📖 व्याख्या
विक्रम संवत कैलेंडर चैत्र माह से शुरू होता है और फाल्गुन माह में समाप्त होता है। गणगौरः चैत्र शुक्ल तृतीया, रक्षाबन्धनः श्रावण पूर्णिमा, कृष्ण जन्माष्टमीः भाद्रपद कृष्ण अष्टमी, होली: फाल्गुन पूर्णिमा, चूंकि फाल्गुन विक्रम संवत वर्ष का अंतिम महीना है, इसलिए होली वर्ष के अंत में आने वाला त्यौहार है।

36. विक्रम संवत् पंचांग के अनुसार शीतला अष्टमी किस दिन मनाई जाती है?

📚 JEN 2020, Jr. Instructor 2018
A चैत्र कृष्णा अष्टमी
B चैत्र शुक्ल अष्टमी
C फाल्गुन शुक्ल अष्टमी
D कार्तिक कृष्णा अष्टमी
📖 व्याख्या
हिंदू विक्रम संवत् पंचांग के अनुसार, शीतला अष्टमी का पर्व प्रतिवर्ष चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इसे 'बास्योड़ा' या 'बासोड़ा' भी कहते हैं क्योंकि इस दिन शीतला माता को एक दिन पहले बने ठंडे भोजन का भोग लगाया जाता है।
Today Deals

37. निम्नलिखित में से कौन राजस्थान के कुंभलगढ़ त्यौहार से संबंधित है?

📚 Pol. const. 2020
A राणा मोकल सिंह
B अलाउद्दीन खिलजी
C महमूद खिलजी
D राणा कुंभा
📖 व्याख्या
कुंभलगढ़ महोत्सव का नाम मेवाड़ के शासक राणा कुंभा के नाम पर रखा गया है। यह त्यौहार मेवाड़ क्षेत्र की कला और संस्कृति का जश्न मनाता है। राणा कुम्भा संगीत, ललित कला, वास्तुकला, और शिक्षा के संरक्षक थे।

38. राजस्थान में त्यौहारों की शुरूआत श्रावणी तीज से होती है और अंत ....... से होता है।

📚 JSA 2019
A हरियाली तीज
B शीतला अष्टमी
C चतड़ा चौथ
D गणगौर
📖 व्याख्या
राजस्थान की यह प्रसिद्ध कहावत, 'तीज त्योंहारा बावड़ी, ले डूबी गणगौर, त्यौहारों के चक्र को दर्शाती है। इसका भावार्थ है कि त्यौहारों का आगमन श्रावण मास की तीज (छोटी तीज) से होता है, जो त्यौहारों के आरंभ की सूचक है। वहीं, गणगौर का त्यौहार (चैत्र मांस में) उनके समापन का प्रतीक है।

39. राजस्थान में ऊब छठ पर्व कब मनाया जाता है ?

📚 Asst. Prof. 2019
A श्रावण शुक्ला 6
B भाद्रपद शुक्ला 6
C भाद्रपद कृष्णा - 6
D आश्विन कृष्णा- 6
📖 व्याख्या
भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी को ऊबछठ मनाया जाता है। यह विशेष रूप से महिलाओं द्वारा किया जाने वाला एक व्रत है। इस दिन महिलाएँ अपने पुत्रों की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं। महिलाये इस दिन निर्जला व्रत रखती हैं।

40. राजस्थान में निम्नलिखित में से कौनसा त्यौहार श्रावण (सावन) मास में नहीं आता ?

📚 JSA 2019
A उब छठ
B बड़ी तीज / काजली तीज
C रक्षा बन्धन
D नाग पंचमी
📖 व्याख्या
भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी को ऊबछठ मनाया जाता है। यह विशेष रूप से महिलाओं द्वारा किया जाने वाला एक व्रत है। इस दिन महिलाएँ अपने पुत्रों की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं। महिलाये इस दिन निर्जला व्रत रखती हैं।
Rajputana Diary Rajasthan GK MCQ

41. निम्न में से कौन-सा त्यौहार श्रावण के महीने में नहीं आता है?

📚 (Economic Investigator) 2018
A नाग पंचमी
B तीज
C रक्षा बन्धन
D जन्माष्टमी
📖 व्याख्या
भाद्रपद कृष्ण अष्टमी को जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया जाता है, इस दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। श्रावण मास की कृष्ण पंचमी को नाग पंचमी मनाया जाता है. श्रावण मास की शुक्ल तृतीया को तीज (हरियाली) का त्यौहार मनाया जाता है, श्रावण मास की पूर्णिमा को रक्षा बन्धन मनाया जाता है।

42. श्राद्ध पक्ष' जिसके दौरान पूर्वजों की पूजा की जाती है, कय मनाया जाता है?

📚 Pol. const. 2018
A भाद्रपद शुक्ल एकम् से अश्विन कृष्ण एकम् तक
B माघ शुक्ल पूर्णिमा से मात्र कृष्ण अमावस्या तक
C कार्तिक शुक्ल एकम् से माघ कृष्ण अमावस्या तक
D भाद्रपद शुक्ल पूर्णिमा से अश्विन कृष्ण अमावस्या
📖 व्याख्या
साँझी पूजन श्राद्ध पक्ष (भाद्रपद पूर्णिमा से आश्विन अमावस्या तक) के दौरान कुँवारी कन्याओं द्वारा किया जाता है। श्राद्ध पश्न समाप्त होते ही नवरात्रि शुरू होते हैं और उसके बाद दशहरा (विजयादशमी) का त्यौहार आता है। साँझी को माता पार्वती का रूप माना जाता है और इसे गोबर व फूलों से दीवारों पर बनाया जाता है।

43. राजस्थान के एक गाँव में एक दूसरे पर पत्थर मारकर होली मनाई जाती है। यह गाँव जिस जिले में स्थित है -

📚 Protection Officer 2018
A जोधपुर
B डूंगरपुर
C पाली
D अलवर
📖 व्याख्या
राजस्थान के डूंगरपुर जिले के भीलूड़ा गाँव में 'पत्थर मार होली' खेलने की अनूठी परंपरा है। यहाँ होली के दिन लोग दो गुटों में बंटकर एक-दूसरे पर पत्थर फेंकते हैं। इसे 'राड़ खेलना' भी कहा जाता है।

44. छोटी तीज का त्यौहार हिन्दु पंचांग के अनुसार किस माह में मनाया जाता है ?

📚 जेल प्रहरी 2017, RAS (Pre) 2007
A कार्तिक
B भाद्रपद
C श्रावण
D चैत्र
📖 व्याख्या
छोटी तीज का त्यौहार हिन्दु पंचांग के अनुसार श्रावण माह में मनाया जाता है। यह राजस्थान में विशेष रूप से महिलाओं द्वारा मनाया जाता है और इसे हरियाली तीज या कजली तीज के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन महिलाएँ शिव और पार्वती की पूजा करती है।
Rajasthan GK

45. तीज का त्यौहार मुख्य रूप से कहाँ मनाया जाता है ?

📚 जेल प्रहरी 2017
A अजमेर
B जयपुर
C बीकानेर
D जोधपुर
📖 व्याख्या
छोटी तीज का त्यौहार हिन्दु पंचांग के अनुसार श्रावण माह में मनाया जाता है। यह राजस्थान में विशेष रूप से महिलाओं द्वारा मनाया जाता है और इसे हरियाली तीज या कजली तीज के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन महिलाएँ शिव और पार्वती की पूजा करती है।

46. विक्रम संवत् के कौनसे माह में छोटी तीज मनाई जाती है?

📚 B.S.T.C (Pre.) 2017
A श्रावण शुक्ला तृतीया
B फाल्गुन शुक्ला तृतीया
C भादवा कृष्ण तीज
D इनमें से कोई नहीं
📖 व्याख्या
छोटी तीज का त्यौहार हिन्दु पंचांग के अनुसार श्रावण माह में मनाया जाता है। यह राजस्थान में विशेष रूप से महिलाओं द्वारा मनाया जाता है और इसे हरियाली तीज या कजली तीज के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन महिलाएँ शिव और पार्वती की पूजा करती है।

47. होली का त्यौहार कब मनाया जाता है?

📚 जेल प्रहरी 2017
A फाल्गुन पूर्णिमा को
B कार्तिक पूर्णिमा
C फाल्गुन शुक्ल एकादशी को
D फाल्गुन शुक्ल त्रयोदशी को
📖 व्याख्या
बूँदी की कजरी तीज (बड़ी तीज): यह भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है। होलीः यह पर्व फाल्गुन माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है।
पर्यूषण पर्वः यह जैन धर्म का सबसे महत्त्वपूर्ण पर्व है, जो भाद्रपद माह में मनाया जाता है। गणगौरः यह पर्व चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को विशेष रूप से मनाया जाता है और होलिका दहन के दूसरे दिन से शुरू होता है।

48. मुसलमानों के किस त्यौहार के दिन ताजिये निकाले जाते है?

📚 जेल प्रहरी 2017
A बारावफात
B शब-ए-वरात
C इदुलजुहा
D मोहर्रम
📖 व्याख्या
हिजरी सन् का पहला महीना मुहर्रम होता है. इस्लामिक कैलेंडर को हिजरी कैलेंडर या चंद्र कैलेंडर भी कहा जाता है। इस कैलेंडर में 12 महीने होते हैं। मुहर्रम को गम, शोक, और चिंतन का महीना माना जाता है। इसी महीने में इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों ने शहादत दी थी।
Rajputana Diary Mahal aur Place MCQ

49. साँझी पूजन किसमें लोकप्रिय है ?

📚 जेल प्रहरी 2017
A सुहागिन स्त्रियाँ
B गरासिय
C भील
D कुंवारी कन्याएँ
📖 व्याख्या
राजस्थान में प्रसिद्ध 'पत्थरमार होली' बाड़मेर जिले में खेली जाती है। इसमें लोग एक-दूसरे पर पत्थर फेंककर उत्सव मनाते हैं। यह एक अत्यंत रोमांचक आयोजन होता है। ब्यावर में देवर-भाभी की होली मनाई जाती है। महावीर जी में लठमार होली प्रसिद्ध है।

50. करवा चौथ का व्रत मनाया जाता है?

📚 जेल प्रहरी 2017
A श्रावण कृष्ण चतुर्थी को
B चैत्र शुक्ल चतुर्थी को
C कार्तिक कृष्ण चतुर्थी को
D वैशाख शुक्ल चतुर्थी को
📖 व्याख्या
करवा चौथ का व्रत कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लम्बी उम्र (अखंड सुहाग) की प्राप्ति के लिए निर्जला व्रत रखती करती हैं। मान्यता है कि इस व्रत को विधिपूर्वक करने से पति को लंबी आयु का वरदान प्राप्त होता है। वहीं, अविवाहित लड़कियों की शीघ्र शादी करवा चौथ का व्रत करने से होती है।
📱

Rajputana Diary App

Full MCQ, PYQ और Test Series देकर अपनी Rank Check करें। Rajasthan GK की बेहतर तैयारी के लिए Rajputana Diary App डाउनलोड करें।

📲 Download App
❓ Question / Doubt / Correction?

इस पोस्ट से सम्बंधित किसी प्रकार का doubt, correction या कोई सुझाव हो तो, Please इस पोस्ट के comment section की जगह हमारे YouTube channel पर दिए गए discussion वीडियो के कमेंट बॉक्स में पोस्ट लिंक के साथ comment करें।

📝 Comment करने का तरीका:
• Post link
• Question number
• Short Doubt / Correction / सुझाव

✔ Link Copied

👉 Official Discussion Video:
Rajputana Diary YouTube Channel
Mukesh Choudhary

About the Author

Mukesh Choudhary

Mukesh Choudhary को राजस्थान में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी एवं भर्ती परीक्षाओं के परीक्षा पैटर्न और प्रश्नों के स्वरूप की अच्छी समझ है। उनके मार्गदर्शन में यह अध्ययन सामग्री और MCQ content तैयार एवं review किया गया है। Read More...

📲 Telegram 💬 WhatsApp
Scroll to Top