राजस्थान के प्रमुख नगर PYQ Questions with Answers

राजस्थान के प्रमुख नगर PYQ Practice Set | Questions with Answers in Hindi

इस पोस्ट में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के टॉपिक राजस्थान के प्रमुख नगर से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण PYQ प्रश्न दिए गए हैं।

ये PYQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, RAS, Patwar, Police, LDC, VDO, Fireman, REET तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जा चुके हैं, इसलिए आगामी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।

  • Subject: राजस्थान की कला एवं संस्कृति
  • Topic: राजस्थान के प्रमुख नगर
  • Last Updated:
  • Content Type: Previous Year Questions (PYQ)
🔥 Latest Updated PYQ Questions for Exams

✍️ Prepared & Reviewed by:
Rajputana Diary – Rajasthan GK Faculty & Content Team (Since 2021)

Attempt 0
Wrong 0
Right 0
Marks 0/30

1. निम्नलिखित कथन बीकानेर शहर से संबंधित हैं : (1) यह पहाड़ी ढाल पर निर्मित किया गया था। (2) पेशों व्यवसायों के आधार पर शहर विभाजित किया गया था। (3) आर्थिक क्रियाकलापों को सुगम बनाने और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए हाट और बाजार बनाए गए थे। (4) शहर के दोनों छोर पर, दो चौपड़ हैं। नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनेंः

📚 REET Mains [L-1] 2026
A केवल (2) और (4)
B केवल (3) और (4)
C केवल (2) और (3)
D केवल (1) और (2)
📖 व्याख्या
मध्यकालीन शहरों की तरह, बीकानेर में भी विभिन्न व्यवसायों के अनुसार मोहल्ले और बस्तियाँ बसाई गई थीं। साथ ही, व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बाजारों और हाटों का निर्माण एक आम बात थी। बीकानेर थार मरुस्थल के समतल क्षेत्र में स्थित है, न कि किसी पहाड़ी ढाल पर।

2. राजस्थान के निम्नलिखित में से किस शहर को किलों और हवेलियों के शहर के रूप में जाना जाता है?

📚 JEN 2025
A बूंदी
B जयपुर
C जैसलमेर
D जोधपुर
📖 व्याख्या
जैसलमेर को 'किलों और हवेलियों का शहर' के रूप में जाना जाता है। यहाँ का सोनार किला (जैसलमेर दुर्ग), जो एक 'जीवित किला' है. विश्व प्रसिद्ध है। इसके अलावा, यह शहर अपनी जटिल नक्काशीदार हवेलियों जैसे पटवों की हवेली, सालिम सिंह की हवेली और नथमल की हवेली के लिए भी प्रसिद्ध है। इन संरचनाओं में पीले बलुआ पत्थर का उपयोग होने के कारण इसे 'स्वर्ण नगरी' (Golden City) भी कहा जाता है।

3. राजस्थान में किस स्थान को 'सौ द्वीपों का शहर' कहा जाता है ?

📚 JEN 2025
A जैसलमेर.
B जयपुर
C टोंक
D बाँसवाड़ा
📖 व्याख्या
राजस्थान के बाँसवाड़ा जिले को 'सौ द्वीपों का शहर' कहा जाता है। बाँसवाड़ाः माही नदी पर बने माही बजाज सागर बाँध के बैकवाटर और क्षेत्र में अनेक छोटे-छोटे टापू होने के कारण इसे यह उपनाम मिला है। यह राजस्थान का सबसे दक्षिणी जिला है।

4. सूची I के साथ सूची II का मिलान कीजिए: सूची I (शहर) सूची II (प्रसिद्धि का कारण) 1. बाँसवाड़ा I. ग्रेनाइट शहर 2. भीलवाड़ा II. दुर्गों और हवेलियों का शहर 3. जालौर III. स्वर्णिम द्वीपों का शहर 4. जैसलमेर IV. वस्त्र/परिधान शहर नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:

📚 Vahan Chalak 2025
A 1-III, 2-IV, 3-1, 4-II
B 1-IV, 2-III. 3-II. 4-1
C 1-II, 2-III, 3-IV, 4-1
D 1-1, 2-II. 3-III, 4-IV
📖 व्याख्या
बाँसवाड़ाः इसे 'सौ टापुओं का शहर' या 'स्वर्णिम द्वीपों का शहर' कहा जाता है।
भीलवाड़ाः इसे 'राजस्थान का मैनचेस्टर' या 'वस्त्र नगरी' के नाम से जाना जाता है।
जालौरः यह अपने ग्रेनाइट उद्योग के लिए प्रसिद्ध है, इसलिए इसे 'ग्रेनाइट सिटी' के रूप में जाना जाता है।
जैसलमेरः इसे 'स्वर्ण नगरी' और 'दुर्गों और हवेलियों के शहर' के रूप में जाना जाता है।
Rajasthan GK Previous Year Questions

5. नाथद्वारा का मौलिक नाम क्या था?

📚 Pol. const. 2024
A बानरा
B कानोर
C सिहाड़
D बेडला
📖 व्याख्या
नाथद्वारा का मौलिक नाम सिहाड़ था। बाद में जब श्रीनाथजी की मूर्ति यहाँ स्थापित हुई. तब इस स्थान का नाम नाथद्वारा रखा गया। यह नाम "नाथ का द्वार" अर्थात् भगवान श्रीनाथजी के निवास स्थान के रूप में प्रसिद्ध हुआ।

6. राजस्थान का कौन सा शहर परिधानों के शहर (सिटी ऑफ गारमेंट्स) के नाम से जाना जाता है?

📚 CET (10+2) 2024
A भीलवाड़ा
B बीकानेर
C जयपुर
D कोटा
📖 व्याख्या
भीलवाड़ा शहर को राजस्थान में "वस्त्र नगरी" या "सिटी ऑफ गारमेंट्स" के रूप में जाना जाता है। यह शहर वस्त्र निर्माण और कपड़ा उद्योग का एक महत्त्वपूर्ण केंद्र है, जहाँ विभिन्न प्रकार के कपड़े बनाए जाते हैं। भीलवाड़ा को राजस्थान का "मेनचेस्टर" भी कहा जाता है।

7. जयपुर का निर्माण किसके द्वारा कराया गया ?

📚 Pol. const. 1998-99, 2008, 2009, Jr. Instructor 2018, Economic Investigator 2018, RAS-RTS PRE. 2003, Sr. Computer Instructor 2022
A करण सिंह
B मानसिंह
C जयसिंह द्वितीय
D अनोप सिंह
📖 व्याख्या
जयपुर की स्थापना आमेर के राजा सवाई जय सिंह द्वितीय ने साल 18 नवम्बर 1727 में की थी. जयपुर को 'गुलाबी नगरी' के नाम से भी जाना जाता है. जयपुर को देश का पहला नियोजित शहर माना जाता है. जयपुर को बनाने में बंगाल के गणित और विज्ञाना के ब्राह्मण विद्वान विद्याधर भट्टाचार्य ने मदद की थी।

8. के स्वागत के लिए जयपुर शहर को गुलाबी रंग में रंगा गया था।

📚 Pol. const. 2022
A अल्बर्ट एडवर्ड
B हेनरी VIII
C एलिज़ाबेथ द्वितीय
D क्वीन विक्टोरिया
📖 व्याख्या
जयपुर के महाराजा सवाई राम सिंह ने वेल्स के राजकुमार अल्बर्ट एडवर्ड के स्वागत में जयपुर शहर को गुलाबी रंग से 1876 में रंगवाया था। बाद में जयपुर शहर को "गुलाबी शहर" (Pink City) के नाम से जाना जाने लगा।
Previous Year Question Papers

9. उदयपुर सिटी पैलेस राजस्थान के स्थापत्य अजूबो (मार्वल) में से एक है, जो के तट पर शांतिपूर्वक स्थित है।

📚 Pol. const. 2022
A दूध तलाई झील
B पिछोला झील
C फतेह सागर झील
D रंग सागर झील
📖 व्याख्या
उदयपुर सिटी पैलेस राजस्थान के स्थापत्य अजूबो (मार्वल) में से एक है, जो पिछोला झील के तट पर स्थित है। उदयपुर शहर की स्थापना महाराणा उदय सिंह ने 1559 में की थी। उदयपुर शहर को झीलों की नगरी कहा जाता है।

10. बावडियों का शहर व छोटी काशी किसको कहा जाता है ?

📚 जेल प्रहरी 2017, Pol. const. 2022
A बूंदी को
B जयपुर को
C बाँसवाड़ा को
D बीकानेर को
📖 व्याख्या
बूंदी शहर को अपनी अनूठी और कलात्मक बावड़ियों की बहुतायत के कारण 'बावड़ियों का शहर' (City of Stepwells) कहा जाता है। साथ ही, यहाँ बड़ी संख्या में प्राचीन मंदिर होने के कारण इसे 'छोटी काशी' के उपनाम से भी जाना जाता है।

11. जैसलमेर की स्थापना हुई थी

📚 VDO 2021
A 10वीं शताब्दी में
B 11वीं शताब्दी में
C 12वीं शताब्दी में
D 13वीं शताब्दी में
📖 व्याख्या

12. राजस्थान का कौनसा शहर 'सफेद शहर' के नाम से जाना

📚 B.S.T.C (Pre.) 2021
A ब्यावर
B राजसमन्द
C मकराना
D उदयपुर
📖 व्याख्या
उदयपुर को 'सफेद शहर' के नाम से जाना जाता है। इसका मुख्य कारण यहाँ पर बड़ी संख्या में सफेद संगमरमर से बने महल, हवेलियाँ और अन्य इमारतें हैं। विशेष रूप से सिटी पैलेस और पिछोला झील के किनारे बने जग मंदिर और जग निवास (लेक पैलेस) जैसे स्मारक शहर को एक सफेद और मनोरम आभा प्रदान करते हैं।
Rajasthan GK

13. राजस्थान के किस क्षेत्र में 'पनढ़ारी मोदक' प्रसिद्ध हैं ?

📚 JEN 2020
A जोधपुर
B नाथद्वारा
C बीकानेर
D जयपुर
📖 व्याख्या
पनड़ारी मोदक' राजस्थान के बीकानेर शहर की एक सुप्रसिद्ध मिठाई है। यह मूंग दाल के आटे, घी और चीनी से बनने वाला एक विशेष प्रकार का स्वादिष्ट लड्डू होता है। बीकानेर अपनी भुजिया और रसगुल्लों के अलावा इस पारंपरिक मिठाई के लिए भी पूरे भारत में जाना जाता है।

14. दीपदान परम्परा का सम्बन्ध पवित्र शहर से है।

📚 Industry Inspector 2018
A पुष्कर
B सालासर
C खाटू श्याम
D गोगामेड़ी
📖 व्याख्या
दीपदान परम्परा का सम्बन्ध पुष्कर जैसे पवित्र शहर से है, जहाँ पर प्रति वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर इसके 52 घाटों पर लगभग सवा लाख से अधिक दीप जलाये जाते है, जिससे सम्पूर्ण पुष्कर नगरी दीपों की रोशनी से जगमगा उठती है।

15. राजस्थान के निम्नलिखित जिलों में, प्रसिद्ध स्थान माण्डलगढ़ स्थित है

📚 Jr. Instructor 2018
A चित्तौड़गढ़
B भीलवाड़ा
C बूँदी
D उदयपुर
📖 व्याख्या
प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थान माण्डलगढ़ राजस्थान के भीलवाड़ा जिले मे स्थित है। यह अपने प्राचीन दुर्ग के लिए जाना जाता है, जो बनास, बेड़च और मेनाली नदियों के संगम के पास स्थित है। यह मेवाड़ का एक महत्त्वपूर्ण सामरिक केंद्र था और यहीं पर मेवाड़ के प्रसिद्ध शासक महाराणा सांगा की छतरी (स्मारक) भी बनी हुई है।

16. जोधपुर का लोकप्रिय नाम क्या है ?

📚 Pol. const. 2018, B.S.T.C (Pre.) 2018
A पीली नगरी
B नीली नगरी
C गुलाबी नगरी
D श्वेत नगरी
📖 व्याख्या
जोधपुर को 'सूर्य नगरी' कहा जाता है मेहरानगढ़ किले के आस-पास के घर नीले रंग से रंगे हुए हैं, इसलिए इसे 'नीला शहर' भी कहा जाता है। जोधपुर शहर का नाम उसके संस्थापक, राव जोधा के नाम पर रखा गया है। राव जोधा ने 1459 में जोधपुर की स्थापना की थी।
Rajasthan GK

17. जैसलमेर शहर को निम्नलिखित में से किस लोकप्रिय नाम से भी जाना जाता है?

📚 Pol. const. 2018
A सुनहरा शहर
B गुलाबी शहर
C नीला शहर
D श्वेत शहर
📖 व्याख्या
जैसलमेर के किले का निर्माण रावल जैसल भाटी ने 1155 ई. करवाया था। यह राजस्थान का दूसरा लिविंग फोर्ट है। किले का निर्माण पीले पत्थरों से किया गया है। इसे सोनारगढ़, सुनहरा शहर भी कहते है। शहर के अधिकांश घर और किले पीले बलुआ पत्थर से बने हैं, जो सूर्य के प्रकाश में सुनहरे रंग के दिखाई देते हैं।

18. राजस्थान के जिस शहर को सी. वी. रमन ने "आयलैंड ऑफ ग्लोरी" नाम दिया है, वह है-

📚 Jr. Instructor 2018
A अजमेर
B उदयपुर
C जयपुर
D जोधपुर
📖 व्याख्या
प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक सी. वी. रमन ने राजस्थान की राजधानी यह नाम शहर की भव्यता, शानदार स्थापत्य और ऐतिहासिक किलों
जयपुर को "आइलैंड ऑफ ग्लोरी" (शान की नगरी) नाम दिया था।
एवं महलों कीश्रृंखला से प्रभावित होकर दिया गया था।

19. करौली का प्राचीन नाम है?

📚 जेल प्रहरी 2017
A ढूँढाड
B गोपाललाल
C माँड
D रामपुरा
📖 व्याख्या
करौली क्षेत्र का प्राचीन नाम 'गोपालपाल' था. क्योंकि यह क्षेत्र यदुवंशी शासकों द्वारा शासित था जो स्वयं को भगवान कृष्ण का वंशज मानते थे।
ढूँढाड़ः यह जयपुर और उसके आसपास के क्षेत्र का प्राचीन नाम था।
मांडः यह जैसलमेर क्षेत्र का प्राचीन नाम था।

20. रामदेवरा का प्राचीन नाम क्या था ?

📚 जेल प्रहरी 2017
A मरूभाषा
B रुणेचा
C सल्यपुर
D अल्पस
📖 व्याख्या
रामदेवरा का प्राचीन नाम रुणेचा था। यह स्थान राजस्थान के जैसलमेर जिले में स्थित है और यह बाबा रामदेव पीर का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है। यहाँ लोक देवता रामदेव जी ने समाधि ली थी। प्रति वर्ष भाद्रपद शुक्ल द्वितीया से एकादशी तक मेला भरता है जो राज्य में साम्प्रदायिक सद्भाव का प्रतीक माना जाता है।
Rajputana Diary Mahal aur Place MCQ

21. हीरे जवाहरात व आभूषण निर्माण में अग्रणी है ?

📚 जेल प्रहरी 2017
A जयपुर
B जोधपुर
C कोटा
D अजमेर
📖 व्याख्या
जयपुर हीरे, जवाहरात और आभूषण निर्माण में अग्रणी है। जयपुर अपने पारंपरिक हस्तशिल्प और रत्न एवं जड़ाऊ आभूषण निर्माण केंद्र के रूप में जाना जाता है। जयपुर आभूषण निर्माण केंद्र के साथ-साथ रत्न काटने का केंद्र भी बन गया है। सीतापुरा, जयपुर में आरएमसी जेम्स इंडिया लिमिटेड एक आभूषण कारखाना है।

22. "बाराकोटडी" के नाम से कौनसा राज्य प्रसिद्ध था?

📚 JEN 2016
A आमेर
B भीनमाल
C सिरोही
D कोटा
📖 व्याख्या
आमेर राज्य, जो बाद में जयपुर कहलाया, अपनी समृद्धि और सामरिक महत्त्व के कारण "बाराकोटड़ी" के नाम से प्रसिद्ध था। कछवाहा शासक पृथ्वीराज ने अपने 12 पुत्रों में राज्य का विभाजन किया था. जिससे यह व्यवस्था 'बारह कोटड़ी' कहलाई। यह विभाजन सामंती व्यवस्था का एक महत्त्वपूर्ण उदाहरण है।

23. राजस्थान का कौनसा शहर 'घंटियों के शहर' के रूप में जाना जाता है?

📚 B.S.T.C (Pre.) 2014
A झालरापाटन
B मण्डोर
C केशोरायपाटन
D डीग
📖 व्याख्या
राजस्थान का झालरापाटन शहर 'घंटियों के शहर' के रूप में जाना जाता है। इसे 'सिटी ऑफ बैल्स' भी कहा जाता है, जो कर्नल जेम्स टॉड द्वारा दिया गया नाम है। झालरापाटन में 108 मंदिर हैं।

24. राजस्थान में नवाबों की नगरी के नाम से विख्यात है :

📚 Pol. const. 2012
A अजमेर
B भरतपुर
C टोंक
D सिरोही
📖 व्याख्या
टोंक शहर, राजस्थान में नवाबों की नगरी के नाम से विख्यात है। टोंक शहर की स्थापना नवाब मुहम्मद अमीर खान ने की थी। इसे राजस्थान का लखनऊ और अदब का गुलशन भी कहा जाता है।
जाता हैं?
Today Deals

25. जयपुर शहर की योजना किंस वास्तुकार ने बनाई थी ?

📚 Pol. const. 2010
A विद्याधर भट्टाचार्य
B मिर्जा इस्माइल
C कर्नल जेम्स टॉड
D रजिकुमार अलबर्ट
📖 व्याख्या
जयपुर की स्थापना आमेर के राजा सवाई जय सिंह द्वितीय ने साल 18 नवम्बर 1727 में की थी. जयपुर को 'गुलाबी नगरी' के नाम से भी जाना जाता है. जयपुर को देश का पहला नियोजित शहर माना जाता है. जयपुर को बनाने में बंगाल के गणित और विज्ञाना के ब्राह्मण विद्वान विद्याधर भट्टाचार्य ने मदद की थी।

26. राजस्थान का सिंह द्वार' किसे कहते हैं?

📚 Pol. const. 2010
A अलवर
B झुंझुनूं
C भरतपुर
D जयपुर
📖 व्याख्या
अलवर को 'राजस्थान का सिंह द्वार' कहा जाता है क्योंकि यह राज्य के उत्तरी भाग में स्थित है और दिल्ली और अन्य पड़ोसी राज्यों से प्रवेश का मुख्य मार्ग है। इसका ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्त्व भी है।

27. निम्नलिखित में से कौन-सी नगरी महाकवि माध की नगरी के तौर पर जानी जाती है ?

📚 Pol. const. 2007
A भीनमाल
B सिरोही
C रणकपुर
D आबू
📖 व्याख्या
भीनमाल नगरी महाकवि माघ की नगरी के तौर पर जानी जाती है। महाकवि माघ संस्कृत के एक प्रसिद्ध कवि थे जो 7वीं शताब्दी में हुए थे। उनकी सबसे प्रसिद्ध रचना 'शिशुपाल वध' है, जो एक महाकाव्य है।

28. राजस्थान के एक शहर में पीले पत्थर की खान है। इस पत्थर को भी इसी शहर के नाम से जाना जाता है।

📚 RAS (Pre) 2003
A जैसलमेर
B कोटा
C मकराना
D जोधपुर
📖 व्याख्या
जैसलमेर की स्थापना 1156 ईस्वी में भाटी राजपूत शासक महारावल जैसल सिंह द्वारा की गई थी। महारावल जैसल सिंह ने त्रिकूट पहाड़ी पर जैसलमेर के किले का निर्माण कराया और इसे अपनी राजधानी बनाया। जैसलमेर किला को स्वर्णिम दुर्ग या सोनार किला भी कहा जाता है, क्योंकि यह पीले बलुआ पत्थरों से बना है और सूर्य की रोशनी में सोने की तरह चमकता है।
Rajasthan GK Test Series

29. राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा शहर कौनसा है ?

📚 RAS (Pre) 2003
A अजमेर
B उदयपुर
C जोधपुर
D जैसलमेर
📖 व्याख्या
जनसंख्या की दृष्टि से राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा शहर जोधपुर है। पहला सबसे बड़ा शहर राज्य की राजधानी जयपुर है। जोधपुर, जिसे 'सूर्य नगरी' और और 'ब्लू सिटी' के नाम से भी जाना जाता है, पश्चिमी राजस्थान का एक प्रमुख सांस्कृतिक, आर्थिक और प्रशासनिक केंद्र है।

30. राजस्थान के किस नगर के सम्बन्ध में कहा जाता है कि केवल पत्थर की टाँगें ही आपको वहाँ ले जा सकती हैं ?

📚 RAS (Pre) 2003
A चित्तौड़
B जैसलमेर
C उदयपुर
D जोधपुर
📖 व्याख्या
यह प्रसिद्ध कहावत जैसलमेर के लिए कही गई है, जिसे अबुल फजल ने अपनी कृति 'आइन-ए-अकबरी' में लिखा थाः "घोड़ा कीजे काठ का. पग कीजे पाषाण, बख्तर कीजे लोह का, तब पहुँचे जैसाण।" इसका अर्थ है कि थार मरुस्थल की दुर्गम परिस्थितियों और विशाल विस्तार के कारण जैसलमेर पहुँचना अत्यंत कठिन था. जिसके लिए पत्थर जैसी मजबूत टांगें चाहिए।
📱

Rajputana Diary App

Full MCQ, PYQ और Test Series देकर अपनी Rank Check करें। Rajasthan GK की बेहतर तैयारी के लिए Rajputana Diary App डाउनलोड करें।

📲 Download App
❓ Question / Doubt / Correction?

इस पोस्ट से सम्बंधित किसी प्रकार का doubt, correction या कोई सुझाव हो तो, Please इस पोस्ट के comment section की जगह हमारे YouTube channel पर दिए गए discussion वीडियो के कमेंट बॉक्स में पोस्ट लिंक के साथ comment करें।

📝 Comment करने का तरीका:
• Post link
• Question number
• Short Doubt / Correction / सुझाव

✔ Link Copied

👉 Official Discussion Video:
Rajputana Diary YouTube Channel
Mukesh Choudhary

About the Author

Mukesh Choudhary

Mukesh Choudhary को राजस्थान में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी एवं भर्ती परीक्षाओं के परीक्षा पैटर्न और प्रश्नों के स्वरूप की अच्छी समझ है। उनके मार्गदर्शन में यह अध्ययन सामग्री और MCQ content तैयार एवं review किया गया है। Read More...

📲 Telegram 💬 WhatsApp
Scroll to Top