राजस्थान के प्रमुख मकबरे मज्जिद एवं दरगाह PYQ Quiz | Previous Year Questions with Answers
इस पोस्ट में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के टॉपिक
राजस्थान के प्रमुख मकबरे मज्जिद एवं दरगाह से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण
PYQ
प्रश्न दिए गए हैं।
ये PYQ प्रश्न
RPSC,
RSMSSB,
RSSB,
RAS, Patwar, Police, LDC, VDO, Fireman, REET
तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जा चुके हैं,
इसलिए आगामी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।
✍️ Prepared & Reviewed by:
Rajputana Diary –
Rajasthan GK Faculty & Content Team
(Since 2021)
Attempt
0
Wrong
0
Right
0
Marks
0/32
1. मिड्डे शाह की दरगाह' कहाँ स्थित है?
📚 Jr. Instructor 2025
A
जालौर दुर्ग
B
आमेर दुर्ग
C
मेहरानगढ़
D
गागरोन दुर्ग
📖 व्याख्या
▶ मिट्ठे शाह (सूफी संत हमीदुद्दीन चिश्ती) की प्रसिद्ध दरगाह झालावाड़ जिले में स्थित गागरोन दुर्ग में अवस्थित है। गागरोन दुर्ग राजस्थान का एक महत्त्वपूर्ण जल दुर्ग है जो आहू और कालीसिंध नदियों के संगम पर स्थित है। इस दरगाह का निर्माण मुगल सम्राट औरंगजेब द्वारा करवाया गया था।
2. अढाई दिन का झोपडा' निम्नलिखित में से किस जिले में स्थित है?
📚 Vahan Chalak 2025
A
अजमेर
B
भरतपुर
C
जोधपुर
D
अलवर
📖 व्याख्या
▶ 'अढाई दिन का झोपड़ा' राजस्थान के अजमेर जिले में स्थित एक मस्जिद है। अजमेर में स्थित अढ़ाई दिन का झोंपड़ा का निर्माण कुतुबुद्दीन ऐबक ने 1192 ईस्वी में करवाया था। इस मस्जिद को बनाने में लगभग अढाई दिन लगे थे, इसलिए इसका नाम 'अढ़ाई दिन का झोंपड़ा' पड़ा। इसके वास्तुकार के रूप में अबू बक्र का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। यह मस्जिद पहले एक संस्कृत विद्यालय थी।
3. निम्न में से बोहरा मुस्लिम संत अब्दुल रसूल के प्रसिद्ध मकबरे का नाम क्या है?
📚 Hostel Superintendent 2024
A
अहमद पीर
B
रसूल उर्फ मौलाना पीर
C
अब्दुल्लाह पीर
D
बोहरा पीर
📖 व्याख्या
दाऊदी बोहरा समुदाय के संत अब्दुल्ला रसूल का प्रसिद्ध मकबरा राजस्थान के बाँसवाड़ा शहर में स्थित है। इसे ' दरगाह' के नाम से जाना जाता है। लिए एक महत्त्वपूर्ण तीर्थ स्थल है। । इसे 'अब्दुल्लाह पीर की यह स्थान बोहरा समुदाय के
4. अढ़ाई दिन का झोपड़ा मस्जिद का वास्तुकार कौन था ?
📚 Asst. Prof. 2024, Pol. const. 2000, 2001, 2010
A
उस्ताद अहंमद लाहौरी
B
मीराक मिर्जा
C
अबू बक्र
D
अल्लारखा
📖 व्याख्या
▶ 'अढाई दिन का झोपड़ा' राजस्थान के अजमेर जिले में स्थित एक मस्जिद है। अजमेर में स्थित अढ़ाई दिन का झोंपड़ा का निर्माण कुतुबुद्दीन ऐबक ने 1192 ईस्वी में करवाया था। इस मस्जिद को बनाने में लगभग अढाई दिन लगे थे, इसलिए इसका नाम 'अढ़ाई दिन का झोंपड़ा' पड़ा। इसके वास्तुकार के रूप में अबू बक्र का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। यह मस्जिद पहले एक संस्कृत विद्यालय थी।
5. अजमेर की प्रसिद्ध दरगाह निम्न में से किससे सम्बन्धित है?
📚 Raj. High Court LDC 2023
A
शेख बुरहान चिश्ती
B
ख्वाजा रसूल शाह
C
ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती
D
शेख हमीमुद्दीन
📖 व्याख्या
▶ ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर पक्की मजार का निर्माण दिल्ली सल्तनत के सुल्तान 'इल्तुतमिश' द्वारा करवाया गया था। दरगाह परिसर में विभिन्न इमारतों का निर्माण समय-समय पर अलग-अलग शासकों द्वारा करवाया गया। जैसे, बुलंद दरवाजा महमूद खिलजी ने और अकबरी मस्जिद तथा बड़ी देग अकबर ने बनवाई।
6. दरगाह जिसे अब्दुल्ला पीर के नाम से जाना जाता है, बोहरा मुस्लिम संत अब्दुल रसूल का लोकप्रिय मकबरा किस शहर में स्थित है?
📚 EO-RO 2023
A
अलवर
B
बाड़मेर
C
झालावाड़
D
बाँसवाड़ा
📖 व्याख्या
▶ अब्दुल्ला पीर की दरगाह के नाम से प्रसिद्ध बोहरा मुस्लिम संत अब्दुल रसूल का मकबरा बाँसवाड़ा शहर में स्थित है। यह दाऊदी बोहरा समुदाय का एक महत्त्वपूर्ण आस्था केंद्र है, जहाँ हर साल 'उर्स' का आयोजन होता है।
7. साम्प्रदायिक सौहार्द के प्रतीक, काज़ी हमीवुद्दीन नागौरी, किस सूफी सिलसिले के थे ?
📚 CET (स्नातक स्तर) 2023
A
चिश्ती
B
कादिरी
C
मगरिबी
D
सुहरावर्दी
📖 व्याख्या
काजी हमीदुद्दीन नागौरी, जो सांप्रदायिक सौहार्द के प्रतीक थे, चिश्ती सूफी सिलसिले से संबंधित थे। इस सिलसिले में प्रेम, सहिष्णुता और सभी धर्मों के प्रति सम्मान पर जोर दिया जाता है।
8. मलिक शाह की मस्जिद कहाँ स्थित है?
📚 CET (स्नातक स्तर) 2023, Pol. const. 2020
A
झालावाड़
B
बाराँ
C
जालौर
D
राजसमंद
📖 व्याख्या
मलिक शाह की मस्जिद राजस्थान के जालौर जिले में स्थित है। इसका निर्माण अलाउद्दीन खिलजी ने करवाया था। यह मस्जिद जालौर के इतिहास और वास्तुकला का एक महत्त्वपूर्ण हिस्सा है।
9. अजमेर शरीफ दरगाह में बुलंद दरवाजा निम्नलिखित में से किसने बनवाया था?
📚 Pol. const. 2022
A
हैदराबाद डेक्कन के मीर उस्मान अली खान
B
महमूद सुल्तान महमूद खिलजी
C
नवाब बशीर-उद-दौला सर अस्मान जाह
D
राजकुमारी जहाँ आरा बेगम
📖 व्याख्या
▶ अजमेर शरीफ दरगाह में बुलंद दरवाजा का निर्माण सुल्तान महमूद खिलजी द्वारा किया गया था। यह दरवाजा इस्लामिक वास्तुकला का एक अद्भुत उदाहरण है और धार्मिक महत्त्व के कारण प्रसिद्ध है।
10. ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह, अजमेर का निर्माण किसके द्वारा करवाया गया?
📚 Raj. high court LDC 2022
A
कुतुबुद्दीन ऐबक द्वारा
B
इल्तुतमिश द्वारा
C
शाहजहाँ द्वारा
D
गयासुद्दीन खिलजी द्वारा
📖 व्याख्या
▶ ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर पक्की मजार का निर्माण दिल्ली सल्तनत के सुल्तान 'इल्तुतमिश' द्वारा करवाया गया था। दरगाह परिसर में विभिन्न इमारतों का निर्माण समय-समय पर अलग-अलग शासकों द्वारा करवाया गया। जैसे, बुलंद दरवाजा महमूद खिलजी ने और अकबरी मस्जिद तथा बड़ी देग अकबर ने बनवाई।
11. ऊषा मस्जिद' कहाँ स्थित है?
📚 Housekeeper 2022
A
गलियाकोट
B
सलूम्बर
C
सांभर
D
बयाना
📖 व्याख्या
ऊषा मस्जिद राजस्थान के भरतपुर जिले के बयाना कस्बे में स्थित है। इसका निर्माण कन्नौज के राजा महिपाल की रानी चित्रलेखा द्वारा 956 ई. में 'ऊषा मंदिर' के रूप में करवाया गया था। बाद में दिल्ली सल्तनत के काल में (विशेषकर मुबारक शाह खिलजी के समय) इसे मस्जिद में परिवर्तित कर दिया गया, जिसे अब ऊषा मस्जिद कहा जाता है।
12. अजमेर शरीफ किस प्रसिद्ध सूफी संत की दरगाह है?
📚 Pol. const. 2020
A
निजामुद्दीन औलिया
B
शेख हमीदुद्दीन
C
मोइनुद्दीन चिश्ती
D
शेख सलीम चिश्ती
📖 व्याख्या
▶ ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती का इंतकाल अजमेर में हुआ था। वे एक प्रसिद्ध सूफी संत थे और उनकी दरगाह अजमेर शरीफ के नाम से जानी जाती है। यह स्थान सूफी मत के अनुयायियों के लिए बहुत महत्त्व रखता है और वहाँ हर साल उर्स मनाया जाता है।
13. राजस्थान के किस शहर में प्रत्येक वर्ष विश्व प्रसिद्ध उर्स का आयोजन किया जाता है?
📚 Pol. const. 2020
A
जयपुर
B
कोटा
C
अजमेर
D
जोधपुर
📖 व्याख्या
▶ अजमेर शहर में प्रत्येक वर्ष विश्व प्रसिद्ध उर्स का आयोजन सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर होता है। ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती को 'हजरत ख्वाजा गरीब नवाज़' भी कहा जाता है.। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक, रजब के महीने में उर्स मनाया जाता है। अजमेर के उर्स में देश-विदेश से जायरीन आते हैं।
14. सूफी शेख हमीवुद्दीन नागौरी का जन्म हुआ थाः
📚 B.S.T.C (Pre.) 2019
A
टोंक में
B
नागौर में
C
खुरासान में
D
दिल्ली में
📖 व्याख्या
▶ सूफी शेख हमीदुद्दीन नागौरी का जन्म दिल्ली में हुआ था। वे एक प्रसिद्ध सूफी संत थे और उन्होंने भारत में सूफीवाद के प्रसार में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। हमीदुद्दीन नागौरी को 'सुल्तान-ए-तरीकृत' के नाम से भी जाना जाता है।
15. हजरत शक्कर पीर बाबा की दरगाह कहाँ स्थित है ?
📚 जेल प्रहरी 2017, Asst. A.O. 2019
A
कपासन
B
जोधपुर
C
नरहड़
D
पाली
📖 व्याख्या
हजरत शक्कर पीर बाबा की दरगाह राजस्थान में झुंझुनूँ जिले के
नरहड़ गाँव में स्थित है। यह एक प्रसिद्ध सूफी दरगाह है जो हिन्दू और मुस्लिम दोनों समुदायों के लिए आस्था का केंद्र है। यह दरगाह कौमी एकता की मिसाल है कृष्णजन्माष्टमी के दिन इस
दरगाह में मेला लगता है।
16. किस दुर्ग का सबसे ऊँचा भाग 'मीरान साहब की दरगाह' कहलाता है ?
📚 Jr. Instructor 2018, जेल प्रहरी 2017, Asst. A.O. 2019
A
रणथम्भौर दुर्ग
B
तारागढ़ (अजमेर)
C
तारागढ़ (बूंदी)
D
जूनागढ़
📖 व्याख्या
▶ मीरान साहब की दरगाह तारागढ़ दुर्ग, अजमेर का सबसे ऊँचा भाग है, जो कि तारागढ़ पहाड़ी पर स्थित है और सूफी संत हजरत सैयद मीरान हिसार खिंग सावर की मजार है, जो इस किले के गैरीसन कमांडर थे और एक राजपूत हमले में शहीद हुए थे।
17. उस स्मारक का नाम बताएँ जिसे 1198 ईस्वी में सुल्तान गोरी ने मस्जिद में परिवर्तित करवाया था।
📚 Pol. const. 2018
A
अजमेर शरीफ दरगाह
B
अढ़ाई दिन का झोपड़ा
C
जामा मस्जिद
D
शाहाबाद की शाही जामा मस्जिद
📖 व्याख्या
▶ अढ़ाई दिन का झोपड़ा वह स्मारक है जिसे सुल्तान गोरी ने 1198 ईस्वी में मस्जिद में परिवर्तित करवाया था। यह मूले रूप से एक संस्कृत कॉलेज था। बाद में इसे मस्जिद के रूप में बदल दिया गया था। यह अजमेर में स्थित है।
18. अजमेर स्थित अलाउद्दीन खान का मकबरा जाना जाता है -
📚 ASST. A.O. 2018
A
सोला थम्बा के नाम से
B
बादशाही महल के नाम से
C
खान की छतरी के नाम से
D
बारादरी के नाम से
📖 व्याख्या
अजमेर में स्थित शेख अलाउद्दीन खान के मकबरे को 'सोला थम्बा' (सोलह खम्भों का महल/मकबरा) के नाम से जाना जाता है। इसका निर्माण 16वीं शताब्दी में हुआ था।
19. मजार-ए-फखरी निम्न में से किस जिले में स्थित है?
📚 Informatics Asst. 2018
A
जयपुर
B
बीकानेर
C
डूंगरपुर
D
सवाई माधोपुर
📖 व्याख्या
मजार-ए-फखरी डूंगरपुर जिले के गलियाकोट कस्बे में स्थित है। दाऊदी बोहरा समुदाय का एक अत्यंत पवित्र और प्रमुख तीर्थ स्थल है. जो माही नदी के किनारे बना हुआ। यह अपनी खूबसूरत सफेद संगमरमर की वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है।
20. अतारकीन का दरवाज़ा स्थित है -
📚 Librarian III-Gr. 2016, Industry Inspector 2018
A
अजमेर
B
गागरोन
C
फतेहपुर शेखावाटी
D
नागौर
📖 व्याख्या
अतारकिन-का-दरवाज़ा राजस्थान के नागौर जिले में स्थित है। इसका निर्माण दिल्ली सल्तनत के सुल्तान इल्तुतमिश ने लगभग 1230 ई. में प्रसिद्ध सूफी संत हमीदुद्दीन नागौरी की स्मृति में करवाया था।
है?
21. ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती का इंतकाल कहाँ हुआ ?
📚 जेल प्रहरी 2017
A
अजमेर
B
गलियाकोट
C
झुन्झुन्नू
D
पाली
22. पीर मस्ताना की दरगाह कहाँ स्थित है?
📚 जेल प्रहरी 2017
A
सोजत
B
नाड़ोल
C
जैतारण
D
पाली
📖 व्याख्या
पीर मस्ताना की दरगाह सोजत, पाली में स्थित है। यह दरगाह सूफी संत हजरत मस्तान शाह बाबा की है जो सांप्रदायिक सद्भाव और सूफीवाद का प्रतीक मानी जाती है। यह दरगाह हिंदू-मुस्लिम सभी धर्मों के लोगों की आस्था का केंद्र है।
23. गुलाब खाँ का मकबरा' कहाँ स्थित है ?
📚 Pol. const. 2003, जेल प्रहरी 2017
A
अजमेर
B
बयाना
C
जोधपुर
D
मेड़ता
📖 व्याख्या
▶ गुलाब खाँ का मकबरा जोधपुर में स्थित है। इसका निर्माण जोधपुर के महाराजा विजय सिंह ने अपने एक विश्वसनीय सरदार गुलाब खाँ की स्मृति में करवाया था। यह मकबरा अपनी सुंदर वास्तुकला. विशेषकर जाली के काम के लिए प्रसिद्ध है और जोधपुर के ऐतिहासिक स्मारकों में से एक है।
24. अब्दुल अजीज मक्की की प्राचीन दरगाह कहाँ स्थित है ?
📚 जेल प्रहरी 2017
A
भीमतल
B
लाखेरी
C
केशोरायपाटन
D
हिन्डोली
📖 व्याख्या
अब्दुल अजीज मक्की की प्राचीन दरगाह बूँदी जिले के केशोरायपाटन में स्थित है। यह दरगाह सूफी संत हजरत अब्दुल अजीज मक्की की यादगार स्थल है, जो स्थानीय लोगों के लिए आस्था का केंद्र है। इसमें इस्लामी और राजस्थानी शिल्पकला का संगम मिलता है।
25. पीर फखरूद्दीन बाबा जी मजार किस नदी के तट पर स्थित है?
📚 जेल प्रहरी 2017
A
माही
B
सोम
C
जाखम
D
चम्बल
📖 व्याख्या
पीर फखरूद्दीन बाबा जी की मजार माही नदी के तट पर स्थित है। यह मजार गलिया कोट (डूंगरपुर) में स्थित है जहाँ हर साल मोहर्रम की 27 तारीख को उर्स मनाया जाता है और इसमें दाऊदी बोहरा समुदाय के हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं।
26. कौनसा कूट सुमेलित नहीं है?
📚 JEN 2016
A
इकमीनार मस्जिद - जोधपुर
B
ऊषा मस्जिद - बयाना
C
पीर दूल्हेशाह की दरगाह - जालौर
D
नलियासर मस्जिद - साम्भर
📖 व्याख्या
इकमीनार मस्जिद जोधपुर में स्थित है। ऊषा मस्जिद (जो पहले ऊषा मंदिर था) बयाना (भरतपुर) में है। 'नलियासर मस्जिद' सांभर में स्थित है। पीर दूल्हेशाह की दरगाह जालौर में नहीं, बल्कि पाली जिले के चोटिला गाँव में स्थित है।
चोटिला पीर दुल्हेशाह बाबा का उर्स हर साल राजस्थान के पाली जिले के चोटिला गाँव में आयोजित किया जाता है। यह उर्स सूफी संत हजरत शहीद पीर दुल्हेशाह बाबा की पुण्यतिथि पर मनाया जाता है।
27. राजस्थान में "जरीना का मकबरा" स्थित है-
📚 JEN 2016
A
अजमेर
B
भीलवाड़ा
C
नागौर
D
धौलपुर
📖 व्याख्या
▶ 'जरीना का मकबरा' राजस्थान के धौलपुर जिले में स्थित एक प्राचीन स्मारक है। इसका निर्माण 16वीं शताब्दी में मुगल बादशाह बाबर के शासनकाल में हुआ माना जाता है। इसे बीबी जरीना का मकबरा भी कहा जाता है और यह उस समय की मुगल वास्तुकला का एक महत्त्वपूर्ण नमूना है।
28. "चल फिर शाह की दरगाह" राजस्थान में कहाँ स्थित है?
📚 JEN 2016
A
चित्तौड़गढ़
B
अजमेर
C
नागौर
D
जयपुर
📖 व्याख्या
चल फिर शाह की दरगाह" राजस्थान के ऐतिहासिक चित्तौड़गढ़ में स्थित है। यह एक प्रसिद्ध सूफी संत की मजार है। माना जाता है कि इसका निर्माण 15वीं शताब्दी में मालवा के सुल्तान गयासुद्दीन खिलजी द्वारा करवाया गया था। यह दुर्ग के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक है।
29. खलजी मस्जिद जिसे हजीरावाली मस्जिद के नाम से भी जाना जाता है, किस जिले में स्थित है?
📚 B.S.T.C (Pre.) 2015
A
दौसा
B
नागौर
C
जयपुर
D
उदयपुर
📖 व्याख्या
खलजी मस्जिद, जिसे हजीरावाली मस्जिद भी कहा जाता है, राजस्थान के दौसा जिले में स्थित एक ऐतिहासिक मस्जिद है।
30. बोहरा समाज का उर्स कहाँ भरता है
📚 B.S.T.C (Pre.) 2013, Pol. const. 2008-2009
A
बाड़मेर
B
अजमेर
C
गलियाकोट
D
उदयपुर
📖 व्याख्या
बोहरा समाज का प्रमुख उर्स राजस्थान के डूंगरपुर जिले के गलियाकोट में बाबा फखरुद्दीन की दरगाह पर मनाया जाता है। यह उर्स बोहरा समुदाय के लिए अत्यंत महत्त्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है और बाबा फखरुद्दीन को इस्माइली, फातिमी, मुस्तअली संप्रदाय के एक श्रद्धेय संत के रूप में पूजा जाता है।
31. ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती का उर्स कहाँ आयोजित किया जाता
📚 Steno 2011
A
टोंक
B
अजमेर
C
नागौर
D
आगरा
📖 व्याख्या
▶ सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह राजस्थान के अजमेर शहर में स्थित है। यहीं पर हर साल इस्लामी कैलेंडर के रजब महीने की पहली से छठी तारीख तक उनका वार्षिक उर्स बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। यह उर्स सांप्रदायिक सद्भाव का प्रतीक है. जिसमें देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु भाग लेते हैं।
32. हजरत निमामुद्दीन औलिया की दरगाह कहाँ स्थित है?
📚 Pol. const. 2008, 2009
A
गोवा
B
फतेहपुर सीकरी
C
दिल्ली
D
नागौर
📖 व्याख्या
हज़रत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह, दिल्ली के निज़ामुद्दीन इलाके में है। यह सूफी काल की एक पवित्र दरगाह है। हज़रत निजामुद्दीन औलिया, चिश्ती घराने के चौथे संत थे। रमज़ान के महीने में दरगाह पर हर दिन इफ्तार कराया जाता है।