राजस्थान के प्रमुख महल PYQ Questions with Answers

राजस्थान के प्रमुख महल Previous Year Questions | महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर सहित

इस पोस्ट में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के टॉपिक राजस्थान के प्रमुख महल से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण PYQ प्रश्न दिए गए हैं। इनमें हवा महल, सिटी पैलेस जयपुर, खेतड़ी झुंझुनूँ, हर्ष की पहाड़ियां सीकर, लेक पैलेस उदयपुर, लालगढ़ महल आदि से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को व्याख्या सहित शामिल किया गया है।

ये PYQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, RAS, Patwar, Police, LDC, VDO, Fireman, REET तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जा चुके हैं, इसलिए आगामी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।

  • Subject: राजस्थान की कला एवं संस्कृति
  • Topic: राजस्थान के प्रमुख महल
  • Last Updated:
  • Content Type: Previous Year Questions (PYQ)
🔥 Latest Updated PYQ Questions for Exams

✍️ Prepared & Reviewed by:
Rajputana Diary – Rajasthan GK Faculty & Content Team (Since 2021)

Attempt 0
Wrong 0
Right 0
Marks 0/36

1. नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक अभिकथन A के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण R के रूप में; अभिकथन A: 1799 AD में महाराजा सवाई प्रताप सिंह द्वारा हवा महल बनवाया गया था। कारण R: यह रानियों के लिए बनवाया गया था ताकि वे महल के अंदर बैठकर शहर के मेलों, त्यौहारों और जुलूसों/सवारियों को देख सकें। उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए -

📚 REET Mains [L-2] 2026, Librarian III-Gr. 2016
A A और R दोनों सही हैं, लेकिन R, A की सही नहीं है।
B A सही है लेकिन R सही नहीं है।
C A सही नहीं है लेकिन R सही है।
D A और R दोनों सही हैं और R. A की सही है।
📖 व्याख्या

2. हवामहल का डिजाइन निम्नलिखित में से किसके द्वारा तैयार किया गया था?

📚 Salt Inspector 2018, Raj. Police Technical 2025, Pol. const. 2020, पशु परिचर 2024, Jr. Instructor 2025
A जयसिंह
B रतनसिंह
C लालचंद उस्ता
D हरिसिंह
📖 व्याख्या

3. किशोरी महल, महलखास और कोठीखास राजस्थान में किस किले के भीतरी महल हैं?

📚 Jr. Instructor 2025
A जयगढ़
B लोहागढ़
C भानगढ़
D अचलगढ़
📖 व्याख्या
लोहागढ़ किला राजस्थान के भरतपुर जिले में स्थित है, जिसे अजेय दुर्ग भी कहा जाता है। इस किले के भीतर महाराजा सूरजमल और उनके उत्तराधिकारियों द्वारा निर्मित कई भव्य महल स्थित हैं, जिनमें किशोरी महल, महलखास और कोठीखास प्रमुख हैं।

4. लालगढ़ महल और संग्रहालय किसकी स्मृति में निर्मित किया गया था?

📚 Platoon Commander 2025
A महाराजा गंगा सिंह
B महाराजा बदन सिंह
C महाराजा लाल सिंह
D महाराजा अमर सिंह
📖 व्याख्या
लालगढ़ महल और संग्रहालय बीकानेर के महाराजा गंगा सिंह द्वारा अपने पिता महाराजा लाल सिंह की स्मृति में निर्मित किया गया था। यह महल 20वीं शताब्दी की शुरुआत में बनाया गया था और इसे भारतीय, यूरोपीय और मुगल वास्तुकला शैलियों के मिश्रण के लिए जाना जाता है।
Rajasthan GK

5. राजस्थान के किस स्मारक को, 'झुंझुनूं का हवा महल' कहा जाता है ?

📚 IV GRADE 2025, पशु परिचर 2024
A लालगढ़ महल
B चित्तर महल
C रंग महल
D खेतड़ी महल
📖 व्याख्या
▶ झुंझुनूं में स्थित 'खेतड़ी महल' को इसकी बहुमंजिला संरचना और अनगिनत खिड़‌कियों और झरोखों के कारण 'झुंझुनूं का हवा महल' या 'शेखावाटी का हवा महल' भी कहा जाता है। इसका निर्माण 1770 में भोपाल सिंह ने करवाया था।

6. कोटा के 'जगमंदिर महल' का निर्माण किसने करवाया था?

📚 Jr. Instructor 2025
A महाराणा अमरसिंह
B रानी रूपकंवर
C महाराणा करणसिंह
D रानी ब्रजकंवर
📖 व्याख्या
कोटा की किशोर सागर झील के मध्य स्थित 'जगमंदिर महल' का निर्माण 1740-1745 ईस्वी के आसपास कोटा के महाराव दुर्जनसाल की रानी ब्रजकंवर ने करवाया था। यह लाल बलुआ पत्थर से बना एक अत्यंत सुंदर स्थापत्य का नमूना है। यह महल राजपूताना और मुगल स्थापत्य शैली का मिश्रण प्रदर्शित करता है।

7. अभेड़ा महल' कहाँ स्थित है?

📚 EO/RO Re-Exam 2025
A डूंगरपुर
B बूंदी
C बीकानेर
D कोटा
📖 व्याख्या
▶ अभेड़ा महल राजस्थान के कोटा शहर में चंबल नदी के किनारे स्थित है। इस महल का निर्माण अभयसिंह ने करवाया जिसे हाड़ौती का हवामहल कहा जाता है।

8. राजस्थान में उम्मेद भवन पैलेस कहाँ स्थित है ?

📚 IV GRADE 2025
A उदयपुर
B सवाई माधोपुर
C जोधपुर
D चित्तौड़गढ़
📖 व्याख्या
▶ उम्मेद भवन पैलेस राजस्थान के जोधपुर जिले में स्थित है। यह दुनिया के सबसे बड़े निजी आवासों में से एक है। इसका निर्माण महाराजा उम्मेद सिंह ने 1929 से 1943 के बीच अकाल राहत परियोजना के तहत करवाया था, ताकि स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सके। इस महल को 'छित्तर पैलेस' के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इसके निर्माण में छित्तर पत्थर का उपयोग हुआ है।
Rajputana Diary MCQ App

9. जयपुर में हवा महल का निर्माण किसने किया था?

📚 Pol. const. 2020, 2024, Jr. Acct. & TRA 2024, Jr. Instructor 2018, 2024, MVSI 2022, जेल प्रहरी 2017
A सवाई आदमी सिंह
B सवाई जय सिंह 1
C सवाई जय सिंह II
D सवाई प्रताप सिंह
📖 व्याख्या
जयपुर के प्रसिद्ध हवा महल का निर्माण 1799 ईस्वी में महाराजा सवाई प्रताप सिंह द्वारा करवाया गया था। इसके वास्तुकार लाल चंद उस्ताद थे। यह एक पाँच मंजिला महल है जो भगवान श्री कृष्ण को समर्पित है।

10. _____ के रंगमहल, कर्णमहल, अनूपमहल आदि में राजपूत-मुगल पद्धति का समुचित समन्वय है।

📚 Jr. Instructor 2024
A उदयपुर
B जोधपुर
C बीकानेर
D जैसलमेर
📖 व्याख्या
बीकानेर के जूनागढ़ दुर्ग के महल (जैसे अनूप महल, कर्ण महल, रंग महल) राजपूत और मुगल स्थापत्य कला के सुंदर समन्वय के लिए प्रसिद्ध हैं। महाराजा अनूप सिंह के समय में बीकानेर चित्रकला और स्थापत्य पर मुगल प्रभाव सर्वाधिक पड़ा था। अनूप महल अपनी सोने की कलम की नक्काशी के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध है।

11. राजस्थान में जहाँगीर के महल कहाँ स्थित है ?

📚 जेल प्रहरी 2017, RAS PRE 2013, Pol. const. 2024
A अजमेर
B डींग
C पुष्कर
D किशनगढ
📖 व्याख्या
▶ राजस्थान में जहाँगीर का महल पुष्कर में स्थित है। यह महल पुष्कर सरोवर के निकट बड़े परिक्रमा मार्ग पर स्थित एक ऐतिहासिक धरोहर है। जहाँगीर ने अपने शासनकाल के दौरान यह महल बनवाया था और लंबे समय तक पुष्कर में प्रवास किया था।

12. निम्नलिखित में से किस इतिहासकार ने राजस्थान के सभी राज्यों के राजप्रासादों में बूँदी के राजमहलों को सर्वश्रेष्ठ कहा है?

📚 Asst. Prof. 2024
A विन्सेन्ट स्मिथ
B एलफिन्स्टन
C कर्नल जेम्स टॉड
D विलियम क्रुक
📖 व्याख्या
▶ राजस्थान के इतिहास के जनक माने जाने वाले कर्नल जेम्स टॉड ने अपनी प्रसिद्ध कृति "एनल्स एंड एंटीक्विटीज ऑफ राजस्थान" में बूँदी के राजमहलों की वास्तुकला की प्रशंसा की है। उन्होंने विशेष रूप से बूँदी के तारागढ़ किले के भीतर बने महलों की सुंदरता और उनके भित्ति चित्रों से प्रभावित होकर उन्हें राजस्थान के सभी राजप्रासादों में सर्वश्रेष्ठ कहा है।
Rajputana Diary Mahal aur Place MCQ

13. बादल महल के बारे में निम्नांकित कथनों में से कौनसा सही नहीं है ?

📚 B.S.T.C (Pre.) 2024
A बादल महल का निर्माण परेवा (लाजवर्त) पत्थर से हुआ है।
B यह गैब सागर झील के किनारे पर स्थित है।
C यह राजपूत और मुगल स्थापत्य कला का मिश्रण है।
D यह उदयपुर का शानदार महल है।
📖 व्याख्या
बादल महल उदयपुर में नहीं है. यह डूंगरपुर में स्थित है। इसका निर्माण महारावल पूंजाजी ने करवाया था। यह गैब सागर झील के किनारे स्थित है। यह राजपूत और मुगल स्थापत्य कला का मिश्रण है।

14. जोधपुर के जसवंत थड़ा का निर्माण किसने करवाया।

📚 CET (10+2) 2023
A महाराजा सरदार सिंह
B महाराजा हनुमंत सिंह
C महाराजा उमेद सिंह
D महाराजा जसवंत सिंह II
📖 व्याख्या
▶ जोधपुर के जसवंत थड़ा का निर्माण महाराजा सरदार सिंह ने अपने पिता महाराजा जसवंत सिंह द्वितीय की स्मृति में 1899 ई. में करवाया था। मेहरानगढ़ दुर्ग के समीप स्थित यह स्मारक पूर्ण रूप से मकराना के सफेद संगमरमर से निर्मित है। इसकी बारीक नक्काशी और अद्भुत स्थापत्य कला के कारण इसे "राजस्थान का ताजमहल" या "मारवाड़ का ताजमहल" भी कहा जाता है। यह मारवाड़ के राठौड़ शासकों का शाही श्मशान स्थल है।

15. सूची । को सूची II से सुमेलित कीजिएः सूची । (प्रसिद्ध स्थान) सूची II (शहर) A. बादल विलास महल I. जयपुर B. मुबारक महल II. कोटा C. नेहर खान की मीनार III. जोधपुर D. मेहरानगढ़ फोर्ट IV. जैसलमेर नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

📚 Computor 2023
A A-IV, B-III, C-II, D-I
B A-IV, B-I, C-II, D-III
C A-IV, B-I, C-III, D-II
D A-IV, B-II, C-III, D-I
📖 व्याख्या
बादल विलास महल (जैसलमेर): यह महल जैसलमेर दुर्ग के भीतर स्थित है और अपनी अद्भुत वास्तुकला, विशेषकर 'ताजिया टॉवर' के लिए प्रसिद्ध है।
मुबारक महल (जयपुर): यह जयपुर के सिटी पैलेस परिसर में स्थित है। इसका निर्माण महाराजा माधो सिंह द्वितीय ने मेहमानों के स्वागत के लिए करवाया था।
नेहर खान की मीनार (कोटा): यह ऐतिहासिक मीनार राजस्थान के कोटा शहर में स्थित है।
मेहरानगढ़ फोर्ट (जोधपुर): यह विशाल और भव्य किला जोधपुर में एक पहाड़ी पर स्थित है।

16. निम्नलिखित में से कौन सा डूंगरपुर के 'एक थंबिया महल' को चारों ओर से घेरने वाले चार महलों में से एक नहीं है?

📚 Pol. const. 2022
A विजय निवास
B हुकुम निवास
C उदय बिलास
D खुमान निवास
📖 व्याख्या
▶ डूंगरपुर के 'एक थंबिया महल' को चारों ओर से घेरने वाले चार महलों में से एक विजय निवास, उदय बिलास, लक्ष्मण निवास और खुमान निवास हैं। एक थबिया महल का निर्माण महारावल शिवसिंह ने अपनी राजमाता ज्ञान कुंवरी की स्मृति में करवाया था।
Wireless Keyboard/Bluetooth Keyboard

17. निम्न में से कौन सा राजप्रसाद 'छीतर पैलेस' के नाम से विख्यात है ?

📚 Lab Asst. 2022
A बीजोलाई महल
B उम्मेद भवन पैलेस
C शिव निवास पैलेस
D जल महल पैलेस
📖 व्याख्या
छितर पैलेस को उम्मेद भवन पैलेस भी कहा जाता है। ये जोधपुर में स्थित एक भव्य महल है, जिसे महाराजा उम्मेद सिंह द्वारा बनवाया गया था। इसका निर्माण पीले बालू पत्थरों से होने के कारण इसे छितर कहा गया है। यह महल राजस्थान के सबसे बड़े निजी महलों में से एक है।

18. निम्नलिखित में से किस शासक ने जहाँगीर महल का निर्माण 5. कराया था?

📚 Pol. const. 2020
A वीर सिंह देव
B अबुल फैजल
C जुझार सिंह
D जहाँगीर
📖 व्याख्या
जहाँगीर महल का निर्माण ओरछा के शासक वीर सिंह देव ने 17वीं शताब्दी में करवाया था। यह महल, ओरछा में स्थित है। वहीं, आगरा किले में स्थित जहाँगीरी महल का निर्माण अकबर ने करवाया था।

19. फतेह प्रकाश महल का निर्माण निम्नलिखित में से किस किले में कराया गया था?

📚 Pol. const. 2020
A चित्तौड़गढ़ का किला
B मेहरानगढ़ का किला
C जैसलमेर का किला
D नाहरगढ़ का किला
📖 व्याख्या
फतेह प्रकाश महल का निर्माण महाराणा फतेह सिंह ने चित्तौड़गढ़ किले में कराया गया था। 1903 में, जब लॉर्ड कर्जन ने दिल्ली दरबार का आयोजन किया, तो महाराणा फतेह सिंह को भी आमंत्रित किया गया, लेकिन उन्होंने केसरी सिंह बारहट द्वारा लिखी गई "चेतावनी रा चुंग्ट्या" कविता पढ़ने के बाद दिल्ली दरबार में शामिल होने से इनकार कर दिया।

20. प्रसिद्ध पर्यटक स्थल 'सामोव महल' राजस्थान के किस जिले में स्थित है?

📚 B.S.T.C (Pre.) 2020
A जयपुर
B अलवर
C भरतपुर
D टोंक
📖 व्याख्या
सामोद महल, राजस्थान के जयपुर जिले में स्थित एक प्राचीन और खूबसूरत महल है, यह जयपुर से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है यह महल 16वीं शताब्दी में बना था। इसे राजपूत और मुगल वास्तुकला की मिश्रित शैली में बनाया गया है। इसका निर्माण महाराजा बिहारीदास ने करवाया था।
Today Deals

21. जोगी महल कहाँ स्थित है ?

📚 Jr. Instructor 2018, Librarian 2020
A चित्तौड़गढ़
B मेहरानगढ़
C लोहागढ़
D रणथम्भौर
📖 व्याख्या

22. निम्नलिखित में से कौन सा महल रणथम्भौर में अवस्थित है?

📚 Veterinary Officer 2020
A बादल महल
B फतेह महल
C जोगी महल
D चंद्र महल
📖 व्याख्या
▶ रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान में स्थित जोगी महल को 19वीं शताब्दी के अंत में जयपुर के महाराजाओं ने बनवाया था। यह महल पहले शाही परिवार के लिए शिकारगाह के रूप में उपयोग होता था। बाद में इसे जंगल के बीच एक गेस्ट हाउस में बदल दिया गया।

23. हवामहल की पहली मंजिल का नाम क्या है?

📚 Lab Asst. 2019
A रतन मन्दिर
B प्रकाश मन्दिर
C हवा मन्दिर
D प्रताप मन्दिर
📖 व्याख्या
▶ जयपुर के महाराजा सवाई प्रताप सिंह द्वारा 1799 ई. में निर्मित पाँच मंजिला हवामहल की पहली मंजिल का नाम प्रताप मंदिर है। इसे शरद मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। इसकी अन्य मंजिलें क्रमशः रत्न मंदिर, विचित्र मंदिर, प्रकाश मंदिर और हवा मंदिर हैं।

24. जल महल स्थित है :

📚 JSA 2019
A मान सागर झील में
B रामगढ़ झील में
C तालकटोरा झील में
D माओठा झील में
📖 व्याख्या
जल महल जयपुर में मान सागर झील के बीच में स्थित एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक महल है। इसका वर्तमान स्वरूप 18वीं शताब्दी में महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय द्वारा बनवाया गया था। यह महल राजपूत और मुगल वास्तुकला का एक सुंदर मिश्रण है।
Rajasthan GK Test Series

25. निम्नलिखित सूची-I (विरासत) का सूची-II (स्थान) के साथ मिलाने करें और नीचे विए गए कोड में से सही उत्तर का चयन करें। सूची-I सूची-II 1. जल महल i. जोधपुर 2. एक थंबा महल ii. बीकानेर 3. जूनागढ़ किला iii. जयपुर

📚 Pol. const. 2018
A 1-i 2-iii 3-ii
B l-iii 2-ii 3-i
C 1-i 2-ii 3-iii
D 1-iii 2-i 3-ii
📖 व्याख्या
जयपुर का जल महल महाराजा सवाई जय सिंह द्वितीय द्वारा मान सागर झील के मध्य बनवाया गया। जोधपुर के मंडोर में स्थित एक थंबा महल महाराजा अजीत सिंह द्वारा निर्मित एक प्रहरी स्तंभ है। बीकानेर का जूनागढ़ किला महाराजा राय सिंह द्वारा समतल भूमि पर बनवाया गया एक अजेय दुर्ग है।

26. हवा महल, जयपुर के बारे में निम्नलिखित बयानों पर विचार करें और नीचे दिए गए कोड में से प्रश्न का उत्तर दें। 1. हवामहल एक आठ मंजिली संरचना है। 2. हवामहल महाराजा सवाई प्रताप सिंह द्वारा बनवाया गया था। 3. हवा महल में 953 झरोखे या जटिल डिजाइनों से सजाई गई खि‌ड्कियाँ हैं। हवा महल के बारे में ऊपर दिये गए बयानों में से कौनसा /कौनसे बयान सही है/हैं?

📚 Pol. const. 2018
A 1, 2 और 3
B 1 और 2
C 1 और 3
D 2 और 3
📖 व्याख्या
जयपुर के सवाई प्रताप सिंह ने 1799 ई. में हवामहल का निर्माण करवाया था। इसका मुख्य उद्देश्य राजघराने की महिलाओं को पर्दा प्रथा का मान रखते हुए बाहरी दुनिया (तीज-गणगौर की सवारी) देखने की सुविधा देना था। इसके वास्तुकार लालचंद उस्ता थे। यह 5 मंजिला इमारत है (शरद, रत्न, विचित्र, प्रकाश, और हवा मंदिर)। इसमें 953 झरोखे हैं जो 'वेंचुरी प्रभाव' से हवा को ठंडा रखते हैं। यह बिना नींव के समतल जमीन पर बनी विश्व की सबसे बड़ी इमारत मानी जाती है।

27. बूँदी के किस शासक ने रंगमहल बनवाया जो कि सुन्दर भित्तिचित्रों के लिए विश्वविख्यात है?

📚 Jr. Instructor 2015, जेल प्रहरी 2017
A अनिरुद्ध सिंह
B राव शत्रुसाल
C किशोर सिंह
D भावसिंह
📖 व्याख्या
बूंदी का किला अपनी चित्रशाला और भित्तिचित्रों के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ स्थित 'रंगमहल' का निर्माण राव शत्रुसाल (छत्रसाल) ने करवाया था। यह महल अपनी सजीव और रंगीन चित्रकारी के लिए जाना जाता है, जिसमें राजस्थानी शैली के चित्र प्रमुखता से मिलते हैं। इन चित्रों में शिकार के दृश्य, धार्मिक प्रसंग और राजसी जीवन का सुंदर अंकन किया गया है।

28. छितर पैलेस के नाम से प्रसिद्ध है

📚 जेल प्रहरी 2017
A सामोद महल
B विजय मंदिर पैलेस
C उम्मेद भवन पैलेस
D चन्द्रमहल पैलेस
📖 व्याख्या
Rajputana Diary Rajasthan GK MCQ

29. सुपारी महल किस जिलें में स्थित है?

📚 जेल प्रहरी 2017
A डूंगरपुर
B सवाई माधोपुर
C बीकानेर
D जोधपुर
📖 व्याख्या
▶ सुपारी महल राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में स्थित है। सुपारी महल रणथंभौर किले के परिसर में ही स्थित है इसलिए ये एक ही स्थान के दो पहलू माने जाते हैं। इसका निर्माण चौहान राजाओं, विशेषकर हम्मीर देव के शासनकाल में हुआ।

30. देवगढ़ के महल निर्मित हैं :

📚 B.S.T.C (Pre.) 2017
A सोमपुरा शैली में
B जौनपुरी शैली में
C उक्त दोनों में
D इनमें से कोई नहीं
📖 व्याख्या
राजस्थान के राजसमन्द जिले के देवगढ़ के महल सोमपुरा शैली में निर्मित हैं। सोमपुरा शैली वास्तुकला की एक प्राचीन और विशिष्ट शैली है जो मुख्य रूप से गुजरात और राजस्थान के कुछ हिस्सों में पाई जाती है। यह शैली अपने पत्थर के जटिल नक्काशी, मजबूत संरचना और सुंदरता के लिए जानी जाती है।

31. इतिहासकार फर्ग्यूसन ने राजस्थान के किन महलों को 'राजस्थान के विण्डसर' महलों की संज्ञा दी थी?

📚 जेल प्रहरी 2017
A जोधपुर के राजमहल को
B उदयपुर के राजमहल को
C आमेर के राजमहल को
D बीकानेर के राजमहल को
📖 व्याख्या
प्रसिद्ध ब्रिटिश इतिहासकार जेम्स फर्ग्यूसन ने उदयपुर के सिटी पैलेस (राजमहल) की विशालता, भव्यता और पिछोला झील के किनारे मनोरम स्थिति को देखकर इसकी तुलना लंदन के विंडसर कैसल (महल) से की थी।

32. गोरा - बादल महल कहाँ स्थित है ?

📚 जेल प्रहरी 2017
A जोधपुर
B चित्तौडगढ़
C जैसलमेर
D उदयपुर
📖 व्याख्या
गोरा और बादल महल चित्तौड़गढ़ दुर्ग में स्थित हैं। ये महल महान योद्धा गोरा और बादल की वीरता और बलिदान के प्रतीक हैं. जिन्होंने 1303 ई. में अलाउद्दीन खिलजी के आक्रमण के दौरान रानी पद्मिनी की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी।
Rajasthan GK Previous Year Questions

33. विश्व का सबसे बड़ा चाँदी का पात्र कहाँ रखा हुआ है ?

📚 जेल प्रहरी 2017
A सिटी पैलेस जयपुर
B खेतड़ी झुंझुनूँ
C हर्ष की पहाड़ियां सीकर
D लेक पैलेस उदयपुर
📖 व्याख्या
▶ विश्व के सबसे बड़े चाँदी के दो पात्र (कलश) जयपुर के सिटी पैलेस के 'दीवान-ए-खास' में रखे हुए हैं। इनका निर्माण महाराजा सवाई माधो सिंह द्वितीय ने 1902 में अपनी इंग्लैंड यात्रा के लिए करवाया था, ताकि वे गंगाजल ले जा सकें। इनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है।

34. डींग के महलों का निर्माण किसने करवाया?

📚 जेल प्रहरी 2017
A महाराजा बदन सिंह ने
B महाराजा सूरजमल
C महाराजा मानसिंह ने
D महाराजा जवाहर सिंह ने
📖 व्याख्या
डींग के महलों का निर्माण महाराजा सूरजमल ने करवाया था। इसके पूर्व व पश्चिम में विशाल जलाशय है तथा उत्तर की और नन्द भवन है, पश्चिम में मुख्य इमारत गोपाल भवन है, जो सभी महलों में सर्वाधिक विशाल है। महल के बीचों-बीच चारबाग शैली का बगीचा है।

35. महाराणा जगतसिंह द्वारा 17वीं शताब्दी में निर्मित जग-निवास को किस होटल में परिवर्तित कर दिया गया है?

📚 A.O. 2016
A लेक गार्डन पैलेस
B उदय निवास
C लेक व्यू
D लेक पैलेस
📖 व्याख्या
▶ उदयपुर की पिछोला झील में स्थित जग-निवास महल, जिसका निर्माण महाराणा जगत सिंह द्वितीय ने 1743-1746 ई. के बीच करवाया था, को 'लेक पैलेस होटल' में परिवर्तित कर दिया गया है। यह दुनिया के सबसे खूबसूरत और आलीशान हेरिटेज होटलों में से एक है, जिसका संचालन ताज होटल्स ग्रुप द्वारा किया जाता है।

36. पर्यटकों का मुख्य आकर्षण 'जगमंदिर राजप्रासाद' कहाँ स्थित है-

📚 B.S.T.C Pre. 2014
A जयपुर
B करौली
C उदयपुर
D झुंझुनूँ
📖 व्याख्या
जगमंदिर राजप्रासाद उदयपुर, राजस्थान में स्थित है। यह पिछोला झील के द्वीप पर बना एक भव्य महल है।
📱

Rajputana Diary App

Full MCQ, PYQ और Test Series देकर अपनी Rank Check करें। Rajasthan GK की बेहतर तैयारी के लिए Rajputana Diary App डाउनलोड करें।

📲 Download App
❓ Question / Doubt / Correction?

इस पोस्ट से सम्बंधित किसी प्रकार का doubt, correction या कोई सुझाव हो तो, Please इस पोस्ट के comment section की जगह हमारे YouTube channel पर दिए गए discussion वीडियो के कमेंट बॉक्स में पोस्ट लिंक के साथ comment करें।

📝 Comment करने का तरीका:
• Post link
• Question number
• Short Doubt / Correction / सुझाव

✔ Link Copied

👉 Official Discussion Video:
Rajputana Diary YouTube Channel
Mukesh Choudhary

About the Author

Mukesh Choudhary

Mukesh Choudhary को राजस्थान में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी एवं भर्ती परीक्षाओं के परीक्षा पैटर्न और प्रश्नों के स्वरूप की अच्छी समझ है। उनके मार्गदर्शन में यह अध्ययन सामग्री और MCQ content तैयार एवं review किया गया है। Read More...

📲 Telegram 💬 WhatsApp
Scroll to Top