राजस्थान के प्रमुख दिवस एवं महोत्सव PYQ in Hindi | Previous Year Questions with Answers
इस पोस्ट में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के टॉपिक
राजस्थान के प्रमुख दिवस एवं महोत्सव से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण
PYQ
प्रश्न दिए गए हैं।
इनमें ग्रीष्म महोत्सव माउण्ट आबू, चन्द्रभागा मेला - झालावाड़, हाथी महोत्सव - जयपुर, पतंग उत्सव, रंग उत्सव, गुब्बारा उत्सव आदि से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को व्याख्या सहित शामिल किया गया है।
ये PYQ प्रश्न
RPSC,
RSMSSB,
RSSB,
RAS, Patwar, Police, LDC, VDO, Fireman, REET
तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जा चुके हैं,
इसलिए आगामी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।
✍️ Prepared & Reviewed by:
Rajputana Diary –
Rajasthan GK Faculty & Content Team
(Since 2021)
Attempt
0
Wrong
0
Right
0
Marks
0/36
1. होली (धुलंडी) के दूसरे दिन 'बादशाह शोभायात्रा कहाँ निकाली जाती है? की सवारी की
📚 BSTC 2026
A
चूरू
B
भीलवाड़ा
C
ब्यावर
D
जोधपुर
📖 व्याख्या
राजस्थान में 'बादशाह की सवारी' या 'बादशाह का मेला' व्यावर (अजमेर) में होली के अगले दिन (धुलंडी) निकाली जाती है।
2. राजस्थान में प्रत्येक वर्ष 'माही महोत्सव' किस महीने और किस स्थान पर मनाया जाता है?
📚 Librarian 3rd Gr. 2025, B.S.T.C. Pre. 2023, IV Gr. 2025
A
जनवरी, बाड़मेर
B
जनवरी, बांसवाड़ा
C
फरवरी, बाड़मेर
D
फरवरी, बांसवाड़ा
3. निम्न में से कहाँ 'कांठल उत्सव' आयोजित किया जाता है?
📚 1st Grade 2025
A
बाँसवाड़ा
B
बीकानेर
C
चित्तौड़गढ़
D
प्रतापगढ़
📖 व्याख्या
माही महोत्सव' का आयोजन राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में प्रतिवर्ष जनवरी माह में किया जाता है। 'कांठल उत्सव' का आयोजन प्रतिवर्ष प्रतापगढ़ जिले में जिला प्रशासन द्वारा किया जाता है। माही नदी के किनारे (कांठे) पर स्थित होने के कारण प्रतापगढ़ और आसपास के क्षेत्र को 'कांठल' के नाम से जाना जाता है। इसे माही महोत्सव भी कहा जाता है। यह उत्सव इस क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आदिवासी संस्कृति, कला और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होता है।
4. 26वाँ अंतरराष्ट्रीय ऊंट महोत्सव (ICF-2019) राजस्थान के किस शहर में हुआ था?
📚 Raj. Police Const. 2020 - 2024, पशु परिचर 2024, B.S.T.C. Prc. 2008, जेल प्रहरी 2017, JEN (Agri.) 2025
A
बीकानेर
B
जयपुर
C
बाड़मेर
D
जैसलमेर
📖 व्याख्या
26वाँ अंतरराष्ट्रीय ऊंट महोत्सव (ICF-2019) राजस्थान के बीकानेर शहर में आयोजित हुआ था। बीकानेर ऊंट महोत्सव हर साल जनवरी के महीने में मनाया जाता है। यह दो दिनों का मेला होता है। इसमें ऊंटों की भव्य शोभायात्रा, ऊंट नृत्य, सजावट प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से मरुस्थलीय संस्कृति का प्रदर्शन किया जाता है।
5. अक्टूबर 2024 महीने में "मारवाड़ महोत्सव" कहाँ आयोजित किया जाता है ?
📚 JEN 2025
A
जोधपुर
B
सिरोही
C
बीकानेर
D
जयपुर
📖 व्याख्या
मारवाड़ महोत्सव को मूल रूप से मांड महोत्सव के नाम से जाना जाता था। यह महोत्सव जोधपुर में हर साल अश्विन महीनें में मनाया जाता है जो सितंबर और अक्टूबर महीना के बीच आता है। यह उत्सव शरद पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है।
6. राइजिंग राजस्थान' पार्टनरशिप कॉन्क्लेव-2025 के दौरान 10 दिसंबर को कौनसा दिवस मनाया जाएगा?
📚 August C.A. 2025
A
राजस्थान स्थापना दिवस
B
निवेशक सम्मान दिवस
C
प्रवासी राजस्थानी दिवस
D
उद्योग दिवस
📖 व्याख्या
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार 'राइजिंग राजस्थान' पार्टनरशिप कॉन्क्लेव-2025 का आयोजन करेगी। यह आयोजन 9 और 10 दिसंबर को किया जाएगा। इसी कॉन्क्लेव के दौरान 10 दिसंबर को पहला 'प्रवासी राजस्थानी दिवस' भी मनाया जाएगा।
7. राजस्थान में 'मत्स्य उत्सव' किस क्षेत्र में आयोजित किया जाता है?
📚 TV Gr. 2025, Raj. Police Const. 2022
A
अजमेर
B
बीकानेर
C
बूंदी
D
अलवर
📖 व्याख्या
मत्स्य उत्सव' प्रतिवर्ष राजस्थान के अलवर जिले में आयोजित किया जाता है। यह उत्सव आमतौर पर नवंबर के महीने में होता है। इसका नाम प्राचीन 'मत्स्य' महाजनपद के नाम पर रखा गया है, जिसकी राजधानी विराटनगर (आधुनिक बैराठ) थी, जो अलवर क्षेत्र के पास स्थित है। अजमेर में पुष्कर मेला प्रसिद्ध है। बीकानेर में ऊँट उत्सव का आयोजन होता है। बूंदी में कजली तीज महोत्सव मनाया जाता है।
8. राजस्थान के पर्यटन विभाग द्वारा आभानेरी महोत्सव किस स्थान पर आयोजित किया जाता है? नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें।
📚 JEN 2025, REET Mains 2022
A
दौसा
B
जालौर
C
चूरू
D
धौलपुर
📖 व्याख्या
आभानेरी महोत्सव राजस्थान के पर्यटन विभाग द्वारा दौसा जिले के आभानेरी गाँव में प्रतिवर्ष सितम्बर-अक्टूबर माह में आयोजित किया जाता है। यह महोत्सव आभानेरी की प्रसिद्ध चाँद बावड़ी और हर्पत माता मंदिर की ऐतिहासिक और स्थापत्य विरासत का जश्न मनाने के लिए आयोजित किया जाता है।
9. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है ?
📚 REET L-2 (SHIFT-2) (SST) 2025
A
मारवाड़ महोत्सव जोधपुर
B
थार महोत्सव बीकानेर
C
मरु महोत्सव जैसलमेर
D
हाथी महोत्सव जयपुर
10. राजस्थान में शिल्पग्राम उत्सव हर साल किस महीने में आयोजित किया जाता है ?
📚 JEN 2025
A
मार्च
B
अक्टूबर
C
जनवरी
D
दिसंबर
📖 व्याख्या
व्याख्या – शिल्पग्राम उत्सव का आयोजन हर साल दिसंबर के महीने में उदयपुर के शिल्पग्राम में किया जाता है। यह एक वार्षिक कला और शिल्प मेला है जो भारत के विभिन्न हिस्सों, विशेषकर पश्चिमी क्षेत्र के कारीगरों, कलाकारों और शिल्पकारों को अपनी प्रतिभा और उत्पादों का प्रदर्शन करने के लिए एक मंच प्रदान करता है। यह उत्सव 10 दिनों तक चलता है।
11. राजस्थान में वर्ष 2025 (अंग्रेजी कैलेण्डर) के अनुसार निम्न में से सबसे पहले आने वाले उत्सव/पर्यटन कार्यक्रम का चयन करें-
📚 पशु परिचर 2024
A
ऊँट उत्सव
B
पतंग महोत्सव
C
बाणेश्वर मेला
D
ब्रज होली महोत्सव
📖 व्याख्या
अंग्रेजी कॅलेंडर वर्ष की शुरुआत जनवरी से होती है। 'अंतर्राष्ट्रीय ऊँट उत्सव' बीकानेर में प्रतिवर्ष जनवरी माह (आमतौर पर दूसरे सप्ताह, 11-12 जनवरी के आसपास) में आयोजित होता है। पतंग महोत्सव 14 जनवरी (मकर संक्रांति) को होता है। बाणेश्वर मेला माघ पूर्णिमा (फरवरी) और व्रज होली फाल्गुन (मार्च) में आती है।
12. राजस्थान में प्रति वर्ष 14 जनवरी, मकर संक्रान्ति के दिन मनाए जाने वाले त्यौहार का चयन कीजिएः
📚 पशु परिचर 2024
A
पतंग उत्सव
B
रंग उत्सव
C
गुब्बारा उत्सव
D
गुलाब उत्सव
📖 व्याख्या
मकर संक्रांति के दिन 14 जनवरी को, राजस्थान में पतंग उत्सव मनाया जाता है। राजस्थान का पर्यटन विभाग भी इस अवसर पर पतंग उत्सव का आयोजन करता है।,
13. मरू महोत्सव आयोजित किया जाता है
📚 वनरक्षक 2013, जेल प्रहरी 2017, Agriculture Officer 2011 - 2016, Pol. Const. 2012, पशु परिचर 2024
A
बीकानेर में
B
जैसलमेर में
C
बाड़मेर में
D
जोधपुर में
14. राजस्थान के पर्यटन विभाग द्वारा आभानेरी महोत्सव किस महीने में आयोजित किया जाता है?
📚 Stenographer 2024
A
नवम्बर -दिसम्बर
B
जुलाई- अगस्त
C
सितम्बर-अक्टूबर
D
मई जून
15. शरव महोत्सव-2022 का आयोजन किया गया था
📚 REET Mains 2023
A
सम, जैसलमेर में
B
अल्बर्ट हॉल, जयपुर में
C
करणी माता, बीकानेर में
D
माउंट आबू, सिरोही में
📖 व्याख्या
राजस्थान पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन सिरोही के संयुक्त तत्वावधान में शरद महोत्सव 2022 का भव्य आयोजन माउंट आबू में किया गया था। यह महोत्सव प्रतिवर्ष दिसंबर माह के अंत में आयोजित किया जाता है। इसमें राजस्थानी लोक संस्कृति, लोक नृत्य, नक्की झील में नौकायन प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया जाता है।
16. राजस्थान पर्यटन विभाग द्वारा मारवाड़ उत्सव वर्ष 2022 को किस माह में आयोजित किया गया?
📚 REET Mains 2023
A
सितम्बर में
B
अक्टूबर में
C
नवम्बर में
D
दिसम्बर में
📖 व्याख्या
राजस्थान पर्यटन विभाग द्वारा मारवाड़ उत्सव वर्ष 2022 में नवम्बर माह (3 से 5 नवम्बर) में आयोजित किया गया था। यह उत्सव मुख्य रूप से जोधपुर में मनाया जाता है।
17. जैसलमेर मरुस्थल महोत्सव वर्ष के निम्नलिखित में से किस महीने में आयोजित किया जाता है?
📚 Police Const. 2022
A
अक्टूबर
B
दिसंबर
C
फरवरी
D
जनवरी
18. थार महोत्सव का आयोजन निम्नांकित में से किस स्थान पर किया जाता है?
📚 2nd Gr. 2022, जेल प्रहरी 2017
A
जैसलमेर
B
जोधपुर
C
बीकानेर
D
बाड़मेर
📖 व्याख्या
मारवाड़ महोत्सवः जोधपुर में आयोजित होता है।मरु महोत्सवः जैसलमेर में आयोजित होता है। हाथी महोत्सवः जयपुर में आयोजित होता है। थार महोत्सव का आयोजन बाड़मेर में किया जाता है, जबकि बीकानेर में ऊँट महोत्सव का आयोजन होता है।
19. विश्व होमियोपैथी दिवस' प्रति वर्ष कब मनाया जाता है ?
📚 CHO 2022
A
11 अप्रैल
B
5 अप्रैल
C
8 अप्रैल
D
10 अप्रैल
📖 व्याख्या
विश्व होम्योपैथी दिवस प्रति वर्ष 10 अप्रैल को मनाया जाता है। यह दिवस होम्योपैथी के संस्थापक, जर्मनी के डॉ. क्रिश्चियन फ्रेडरिक सैमुअल हैनीमैन की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। उनका जन्म 10 अप्रैल 1755 को हुआ था।
20. राजस्थान दिवस' कब बनाया जाता है।
📚 B.S.T.C. Pre. 2011, PTI (Grade-II) 2011, वनरक्षक 2013, 2016, Patwar 2011, VDO 2021, Stenographer 2021, जेल प्रहरी 2017, Raj. SI. 2007, Raj. Police Const. 2000, 2001, 2007
A
30 अप्रैल
B
30 मार्च
C
30 जनवरी
D
30 जुलाई
📖 व्याख्या
राजस्थान दिवस 30 मार्च को मनाया जाता है क्योंकि 30 मार्च, 1949 को जोधपुर, जयपुर, जैसलमेर, और बीकानेर रियासतों को मिलाकर 'वृहत्तर राजस्थान' बनाया गया था। राजस्थान एकीकरण में कुल 8 साल, 7 महीने, और 14 दिन का समय लगा था। यह सात चरणों में संपन्न हुआ था इस संघ का उद्घाटन सरदार वल्लभभाई पटेल ने जयपुर में एक समारोह में किया था।
21. राजस्थानी भाषा दिवस" मनाया जाता है।
📚 Agriculture Supervisor 2021
A
21 जनवरी को
B
30 मार्च को
C
21 मार्च को
D
21 फरवरी को
📖 व्याख्या
प्रतिवर्ष 21 फरवरी को 'राजस्थानी भाषा दिवस' मनाया जाता है। यह तिथि विशेष रूप से इसलिए चुनी गई क्योंकि यह यूनेस्को द्वारा घोषित 'अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस' भी है। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य राजस्थानी भाषा के गौरव, प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना और इसे संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को सशक्त करना है।
22. विश्व वेशज / स्थानीय जन दिवस कब मनाया जाता है?
📚 B.S.T.C. Pre. 2021
A
9 अगस्त
B
23 जुलाई
C
14 अप्रैल
D
09 नवम्बर
📖 व्याख्या
व्याख्या – संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा स्थापित 'विश्व आदिवासी दिवस' प्रतिवर्ष 9 अगस्त को मनाया जाता है। यह दिवस वैश्विक स्तर पर जनजातीय समुदायों (देशज आबादी) के अधिकारों के संरक्षण, उनकी विशिष्ट संस्कृति के सम्मान और सामाजिक-आर्थिक उत्थान के प्रति जागरूकता का प्रतीक है।
23. राजस्थान में ग्रीष्म उत्सव कहाँ मनाया जाता है?
📚 Stenographer 2021
A
जयपुर
B
पुष्कर
C
जाधपुर
D
माउंट आबू
📖 व्याख्या
व्याख्या – राजस्थान का ग्रीष्म उत्सव प्रति वर्ष माउंट आबू में मनाया जाता है। माउंट आबू राजस्थान का एकमात्र पर्वतीय स्थल है, जहाँ गर्मियों में मौसम अपेक्षाकृत ठंडा और सुहावना रहता है। यह उत्पुत्र आमतौर पर जून को महीने बुद्ध पूर्णिमा के दौरान मनाया जाता है।
24. .........को मूल रूप से मांड महोत्सव के रूप में जाना जाता था।
📚 Raj. Police Const. 2020
A
मारवाड़
B
कोलायत
C
चंद्रभागा
D
कबीर यात्रा
25. राजस्थान में पतंग उत्सव किस महीने में मनाया जाता है।
📚 Raj. Police Const. 2020
A
अप्रैल
B
जून
C
जनवरी
D
सितंबर
📖 व्याख्या
राजस्थान में पतंग उत्सव, मकर संक्रांति के दिन यानी जनवरी के महीने में मनाया जाता है। इस दिन को उत्तरायण भी कहा जाता है। यह त्योहार सर्दी के मौसम के खत्म होने और वसंत ऋतु की शुरुआत का संकेत देता है।
26. निम्नलिखित में से कौन सी जोड़ी सही नहीं है?
📚 JSA 2019
A
मारवाड़ उत्सव- जोधपुर
B
ऊँट महोत्सव- बीकानेर
C
हाथी उत्सव- जयपुर
D
बृज महोत्राव- धौलपुर
📖 व्याख्या
ब्रज महोत्सव' राजस्थान के भरतपुर जिले में मनाया जाता है, धौलपुर में नहीं। यह उत्सव होली के अवसर पर भगवान कृष्ण की लीलाओं को प्रदर्शित करने के लिए आयोजित होता है। मारवाड़ उत्सव जोधपुर में. ऊँट महोत्सव बीकानेर में और हाथी उत्पन जयपुर में आयोजित होते हैं।
27. निम्न में से असंगत युग्म को छाँटिए
📚 Agriculture Supervisor 2018
A
ग्रीष्म महोत्सव माउण्ट आबू
B
चन्द्रभागा मेला - झालावाड़
C
हाथी महोत्सव - जयपुर
D
ऊँट महोत्सव - जैसलमेर
📖 व्याख्या
ऊँट महोत्सव मुख्य रूप से बीकानेर में आयोजित किया जाता है. न कि जैसलमेर में। ग्रीष्म महोत्सव माउण्ट आबू में आयोजित होता है। चन्द्रभागा मेला झालावाड़ में आयोजित होता है, विशेष रूप से कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर। हाथी महोत्सव जयपुर में आयोजित होता है, खासकर होली के आस-पास ।
28. अलवर महोत्सव का आयोजन किस माह में होता है?
📚 जेल प्रहरी 2017
A
जून
B
दिसम्बर
C
फरवरी
D
अप्रैल
📖 व्याख्या
अलवर महोत्सव का आयोजन फरवरी माह में होता है। यह महोत्सव राजस्थान के अलवर शहर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का उत्सव मनाने के लिए आयोजित किया जाता है।
29. हाथी महोत्सव का आयोजन किस जिले में होता है?
📚 जेल प्रहरी 2017
A
कोटा
B
अलवर
C
जयपुर
D
उदयपुर
📖 व्याख्या
हाथी महोत्सव का आयोजन जयपुर जिले में होता है। यह महोत्सव एक वार्षिक कार्यक्रम है जो होली के आस-पास आयोजित होता है।
30. जैसलमेर रियासत के इतिहास में पहली बार जवाहर दिवस कब मनाया गया?
📚 JEN 2016
A
15 अगस्त, 1936
B
26 मार्च, 1938
C
16 नवम्बर, 1930
D
3 मई, 1941
📖 व्याख्या
"जैसलमेर रियासत में राजनीतिक चेतना जगाने और पंडित जवाहरलाल नेहरू के स्वास्थ्य लाभ की कामना के लिए 16 नवम्बर, 1930 को 'जवाहर दिवस' मनाया गया था। इसका आयोजन सागरमल गोपा और उनके साथियों द्वारा किया गया था।"
31. राजस्थान अंतरराष्ट्रीय लोक महोत्सव 2016 कहाँ आयोजित होगा?
📚 Junior Acct. 2016
A
जैसलमेर
B
उदयपुर
C
जयपुर
D
जोधपुर
📖 व्याख्या
राजस्थान अंतर्राष्ट्रीय लोक महोत्सव (आरआईएफएफ) एक वार्षिक संगीत और कला उत्सव है जो राजस्थान के मेहरानगढ़ किले, जोध पुर में आयोजित पारंपरिक लोक संगीत और कला को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया जाता है।
32. जैसलमेर में कौनसा उत्सव मनाया जाता है ?
📚 Pre. B.S.T.C. 2016
A
मरू उत्सव
B
माहरो उत्सव
C
धोरां रा उत्सव
D
राजस्थान उत्सव
📖 व्याख्या
मरू महोत्सव हिंदू महीने मात्र (फरवरी) में पूर्णिमा से तीन दिन पहले आयोजित किया जाता है। मरू महोत्सव का आयोजन राजस्थान पर्यटन विभाग जैसलमेर जिला प्रशासन के सहयोग से होता है। इस उत्सव में मिस पोकरण और मिस्टर पोकरण जैसी प्रतियोगिताएँ भी होती हैं। इस उत्सव में संगीत और नृत्य के साथ-साथ मिस्टर डेजर्ट जैसी प्रतियोगिताएं भी होती हैं।
33. राजस्थान में पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित किए जाने वाले विभिन्न महोत्सवों/उत्सवों को उनसे संबंधित आयोजन स्थलों के साथ सुमेलित कर नीचे विए गए कूट की सहायता से सही विकल्प चुनिए
महोत्सव - उत्सव स्थान
(A) मरु महोत्सव - (i) जैसलमेर
(B) शीत महोत्सव - (ii) माउंट आबू
(C) मोमासर उत्सव - (iii) बीकानेर
(D) मारवाड़ महोत्सव - (iv) जोधपुर
📚 A.A.O. 2015
A
A-ii, B-i, C-iii, D-iv
B
A-iii, B-ii, C-i, D-iv
C
A-i, B-ii, C-iii, D-iv
D
A-iv, B-ii, C-i, D-iii
📖 व्याख्या
मरु महोत्सव का आयोजन जैसलमेर में किया जाता है, जो धार मरुस्थल की संस्कृति को प्रदर्शित करता है। शीत महोत्सव माउंट आबू में आयोजित होता है। मोमासर उत्सव का आयोजन बीकानेर के मोमासर गांव में होता है, जो लोक कला और संस्कृति का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। मारवाड़ महोत्सव जोधपुर में आयोजित किया जाता है।
34. 2013 में 'आर्ट सम्मिट' का आयोजन इस शहर में हुआ था
📚 1st Gr. 2015
A
जयपुर
B
जोधपुर
C
उदयपुर
D
कोटा
📖 व्याख्या
सन 2013 में 'आर्ट समिट' का आयोजन जयपुर में हुआ था। इसे 'जयपुर आर्ट समिट' के नाम से जाना जाता है, जिसका आयोजन राजस्थान के 'प्रोग्रेसित्र आर्टिस्ट ग्रुप' (PAG) द्वारा किया गया था। यह आयोजन जवाहर कला केंद्र में हुआ, जिसका उद्देश्य समकालीन कलाकारों को एक अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करना और स्थानीय कलाकारों को आधुनिक कला की नई विधाओं जैसे इंस्टॉलेशन और मिक्स-मीडिया से परिचित कराना था।
35. बोहरा समाज का उर्स कहाँ भरता है ?
📚 Raj. Police Constable 2012
A
बाड़मेर
B
अजमेर
C
गलियाकोट
D
उदयपुर
📖 व्याख्या
गलियाकोट में बोहरा समाज का उर्स भरता है। गलियाकोट राजस्थान के डूंगरपुर जिले में स्थित है।
36. राजस्थान में राज्य गणतन्त्र दिवस 2007 कहाँ मनाया गया था?
📚 Raj. Police Const. 2008 - 2009
A
जोधपुर
B
जयपुर
C
कोटा
D
भरतपुर
📖 व्याख्या
2007 में राजस्थान राज्य का गणतंत्र दिवस कोटा में मनाया गया था।