राजस्थान के प्रमुख अनुसंधान केन्द्र MCQ Questions with Answers

राजस्थान के प्रमुख अनुसंधान केन्द्र Important MCQ | Rajasthan GK Questions in Hindi

इस पोस्ट में राजस्थान का भूगोल के टॉपिक राजस्थान के प्रमुख अनुसंधान केन्द्र से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न दिए गए हैं।

ये महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न RPSC, RSSB, RAS, Patwar, Police, LDC, VDO, REET तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी हैं। इनमें विषयवार प्रश्न, सही उत्तर एवं विस्तृत व्याख्या शामिल हैं।

  • Subject: राजस्थान का भूगोल
  • Topic: राजस्थान के प्रमुख अनुसंधान केन्द्र
  • Last Updated:
  • Content Type: Multiple Choice Questions (MCQ)
🔥 Latest Updated MCQ Questions for Exams

✍️ Prepared & Reviewed by:
Rajputana Diary – Rajasthan GK Faculty & Content Team (Since 2021)

Attempt 0
Wrong 0
Right 0
Marks 0/50

1. केन्द्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान कहाँ स्थित है?

A जोधपुर
B भरतपुर
C गंगानगर
D जयपुर
📖 व्याख्या
केन्द्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान (CAZRI) राजस्थान के जोधपुर में स्थित है। यह भारत के शुष्क एवं अर्द्धशुष्क क्षेत्रों में कृषि, वानिकी, जल संरक्षण तथा मरुस्थलीकरण नियंत्रण से संबंधित अनुसंधान कार्य करता है।

2. कृषि अनुसंधान निदेशालय स्थित है-

A बीकानेर
B गंगानगर
C जोधपुर
D जयपुर
📖 व्याख्या
इस अनुसंधान केन्द्र की स्थापना 1964 में उदयपुर में की गई थी, बाद में इसका नाम 'कृषि अनुसंधान निदेशालय' कर दिया गया। सन् 1981-82 में कृषि अनुसंधान निदेशालय को उदयपुर से जयपुर स्थानांतरित किया गया, तत्पश्चात् 1992-93 में इसे जयपुर से बीकानेर स्थानांतरित किया गया।

3. राजस्थान राज्य आयुष अनुसंधान केन्द्र कहाँ पर स्थित है?

A वल्लभनगर (उदयपुर)
B मण्डोर (जोधपुर)
C केकड़ी (अजमेर)
D शाहपुरा (भीलवाड़ा)
📖 व्याख्या
बजट 2021 में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसे खोलने की घोषणा की थी।

4. केन्द्रीय भेड़ व ऊन अनुसंधान केन्द्र स्थित है-

A वल्लभनगर (उदयपुर)
B मण्डोर (जोधपुर)
C जोड़बीड़ (बीकानेर)
D अविकानगर (टोंक)
📖 व्याख्या
इस अनुसंधान केन्द्र की स्थापना भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् द्वारा 1962 में की गई थी।
Rajputana Diary Rajasthan GK MCQ

5. निम्न में से कौनसा अनुसंधान केन्द्र बीकानेर जिले में स्थित नहीं है?

A खजूर अनुसंधान केन्द्र
B बेर अनुसंधान केन्द्र
C केन्द्रीय शुष्क क्षेत्र उद्यानिकी अनुसंधान केन्द्र
D राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केन्द्र
📖 व्याख्या
राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केन्द्र तबीजी (अजमेर) में स्थित है। जबकि खजूर अनुसंधान केन्द्र, बेर अनुसंधान केन्द्र तथा केन्द्रीय शुष्क क्षेत्र उद्यानिकी अनुसंधान केन्द्र बीकानेर जिले में स्थित हैं।

6. राष्ट्रीय वीजीय मसाला अनुसंधान केन्द्र कहाँ स्थित है?

A तबीजी (अजमेर)
B रामसर (अजमेर)
C बोरूंदा (जोधपुर)
D बोरवट (बाँसवाड़ा)
📖 व्याख्या
राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केन्द्र राजस्थान के तबीजी (अजमेर) में स्थित है। यह जीरा, धनिया, मेथी एवं अन्य बीजीय मसाला फसलों पर अनुसंधान कार्य करता है।

7. राष्ट्रीय सरसों अनुसंधान केन्द्र की स्थापना कब की गई?

A 1991
B 1992
C 1995
D 1993
📖 व्याख्या
राष्ट्रीय सरसों अनुसंधान केन्द्र की स्थापना 8वीं पंचवर्षीय योजना में 20 अक्टूबर, 1993 को की गई। फरवरी 2009 में इसका नाम बदलकर 'राष्ट्रीय सरसों अनुसंधान निदेशालय' कर दिया गया है।

8. राजस्थान प्राच्य विद्या प्रतिष्ठान कहाँ स्थित है?

A जयपुर
B जोधपुर
C अजमेर
D बालोतरा
📖 व्याख्या
राजस्थान प्राच्य विद्या प्रतिष्ठान वर्तमान में जोधपुर में स्थित है। यह संस्थान राजस्थान के प्राचीन साहित्य, पांडुलिपियों, इतिहास एवं संस्कृति के संरक्षण तथा शोध कार्यों के लिए प्रसिद्ध है।
Rajputana Diary Mahal aur Place MCQ

9. राजस्थान प्राच्य विद्या प्रतिष्ठान की स्थापना कब व कहाँ की गई?

A 1954, जोधपुर
B 1954, जयपुर
C 1993, बीकानेर
D 1995, भरतपुर
📖 व्याख्या
राजस्थान प्राच्य विद्या प्रतिष्ठान संस्थान की स्थापना 1954 में मुनि जिन विजय के मार्गदर्शन में जयपुर में की गई थी। 14 सितम्बर, 1958 को तत्कालीन मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाड़िया ने इसके नए भवन का जोधपुर में उद्घाटन किया। 1958 में इस प्रतिष्ठान को जयपुर से जोधपुर स्थानांतरित किया गया।

10. राजस्थानी शोध संस्थान की स्थापना कब की गई?

A 1955
B 1965
C 1975
D 1985
📖 व्याख्या
राजस्थानी शोध संस्थान की स्थापना वर्ष 1955 में की गई थी। यह संस्थान राजस्थानी भाषा, साहित्य, लोक संस्कृति और इतिहास के संरक्षण एवं शोध कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

11. हैण्ड टूल डिजाईन डेवलपमेंट एण्ड ट्रेनिंग सेंटर कहाँ स्थित है?

A डीडवाना-कुचामन
B बालोतरा
C केकड़ी
D नागौर
📖 व्याख्या
इस ट्रेनिंग सेंटर का मुख्य उद्देश्य नागौर की हैण्ड दूल इण्डस्ट्री (हस्त उपकरण उद्योग) को बढ़ावा देना व तकनीकी सहयोग देना है।

12. भारतीय मानव विज्ञान सर्वेक्षण पश्चिमी क्षेत्रीय केन्द्र कहाँ स्थित है?

A अजमेर
B भीलवाड़ा
C उदयपुर
D ब्यावर
📖 व्याख्या
इसकी स्थापना 1975 में पश्चिमी भारत (विशेषकर राजस्थान व गुजरात राज्यों) में मानवशास्त्रीय अध्ययन की आवश्यकता को पूरा करने के लिए की गई थी।
Rajasthan GK Previous Year Questions

13. केन्द्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान (काजरी) की स्थापना कब की गई?

A 1969
B 1993
C 1979
D 1959
📖 व्याख्या
काजरी की स्थापना 1959 में ऑस्ट्रेलिया व यूनेस्को के सहयोग से की गई थी। वर्तमान में काजरी के 5 उपकेन्द्र (बीकानेर, जैसलमेर, पाली, भुज व लद्दाख) है। काजरी का मुख्य कार्य राजस्थान में शुष्क व अर्द्धशुष्क क्षेत्रों में वनों का विकास, मरुस्थल की रोकथाम शोध व अध्ययन का कार्य करना है।

14. शुष्क वन अनुसंधान संस्थान कहाँ स्थित है?

A बीकानेर
B जयपुर
C जोधपुर
D बाड़मेर
📖 व्याख्या
शुष्क वन अनुसंधान संस्थान (AFRI) जोधपुर में स्थित है। यह संस्थान शुष्क एवं अर्द्धशुष्क क्षेत्रों में वानिकी संबंधी अनुसंधान, वृक्षारोपण तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्य करता है।

15. चौधरी चरणसिंह राष्ट्रीय कृषि विपणन संस्थान की स्थापना कब की गई?

A 08 अगस्त, 1988
B 21 अगस्त, 1964
C 05 जुलाई, 1984
D 20 फरवरी, 1962
📖 व्याख्या
यह संस्थान कृषि विपणन के क्षेत्र में प्रशिक्षण व शोध आदि की सुविधाएँ प्रदान करता है।

16. रूपायन शोध संस्थान स्थित है-

A जोड़बीड़ (बीकानेर)
B बोरूंदा (जोधपुर)
C बस्सी (जयपुर)
D तिलोनिया (अजमेर)
📖 व्याख्या
रूपायन शोध संस्थान बोरूंदा (जोधपुर) में स्थित है। इसकी स्थापना लोक संस्कृति, लोक साहित्य, लोककथाओं तथा ग्रामीण जीवन से जुड़ी परंपराओं के संरक्षण एवं अध्ययन के लिए की गई थी।
Wireless Keyboard/Bluetooth Keyboard

17. ईसबगोल अनुसंधान केन्द्र कहाँ स्थित है?

A मण्डोर (जोधपुर)
B दुर्गापुरा (जयपुर)
C सूरतगढ़ (गंगानगर)
D सेवर (भरतपुर)
📖 व्याख्या
ईसबगोल अनुसंधान केन्द्र मण्डोर (जोधपुर) में स्थित है। यह केन्द्र ईसबगोल फसल की उन्नत किस्मों के विकास एवं उत्पादन तकनीकों पर अनुसंधान कार्य करता है।

18. केन्द्रीय कृषि फॉर्म कहाँ स्थित है?

A जैतसर (गंगानगर)
B सूरतगढ़ (गंगानगर)
C बीछवाल (बीकानेर)
D विकल्प 1 व 2 दोनों
📖 व्याख्या
केन्द्रीय कृषि फॉर्म सूरतगढ़ (गंगानगर) की स्थापना रूस की सहायता से 15 अगस्त, 1956 को की गई तथा केन्द्रीय कृषि फॉर्म जैतसर (गंगानगर) की स्थापना कनाडा की सहायता से 1962 में की गई।

19. पंडित झाबरमल शर्मा शोध संस्थान कहाँ स्थित है?

A सीकर
B जयपुर
C जोधपुर
D झुंझुनूं
📖 व्याख्या
पंडित झाबरमल शर्मा शोध संस्थान जयपुर में स्थित है। यह संस्थान राजस्थान के इतिहास, साहित्य एवं पत्रकारिता से संबंधित शोध कार्यों को प्रोत्साहित करता है।

20. मरुस्थलीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान केन्द्र (DMRC) कहाँ पर स्थित है?

A जोधपुर
B उदयपुर
C कोटा
D भरतपुर
📖 व्याख्या
मरुस्थलीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान केन्द्र का नया नाम 'राष्ट्रीय असंचारी रोग कार्यान्वयन अनुसंधान केन्द्र' (NIIRNCD) कर दिया गया है।
Rajasthan GK

21. मरुस्थलीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान केन्द्र की स्थापना कब की गई?

A 27 जून, 1994
B 04 दिसम्बर, 1978
C 27 जुलाई, 1992
D 27 जून, 1984
📖 व्याख्या
मरुस्थलीय क्षेत्र की स्वास्थ्य आनुसंधानिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए 'भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद्' (IMCR) द्वारा 27 जून, 1984 को जोधपुर में इस केन्द्र की स्थापना की गई थी।

22. राष्ट्रीय सरसों अनुसंधान केन्द्र कहाँ पर स्थित है?

A तवीजी (अजमेर)
B सेवर (भरतपुर)
C माउण्ट आबू (सिरोही)
D चौपासनी (जोधपुर)
📖 व्याख्या
राष्ट्रीय सरसों अनुसंधान केन्द्र सेवर (भरतपुर) में स्थित है। यह केन्द्र सरसों फसल की उन्नत प्रजातियों, उत्पादन तकनीकों तथा रोग नियंत्रण संबंधी अनुसंधान कार्यों के लिए प्रसिद्ध है।

23. पश्चिमी क्षेत्रीय बकरी अनुसंधान केन्द्र कहाँ स्थित है?

A अविकानगर (टोंक)
B बोरवट (बाँसवाड़ा)
C जोड़बीड़ (बीकानेर)
D वल्लभनगर (उदयपुर)
📖 व्याख्या
पश्चिमी क्षेत्रीय बकरी अनुसंधान केन्द्र अविकानगर (टोंक) में स्थित है। यह केन्द्र बकरी पालन, नस्ल सुधार एवं पशुपालन संबंधी अनुसंधान कार्य करता है।

24. शुष्क वन अनुसंधान संस्थान (आफरी) की स्थापना कब की गई?

A 26 अक्टूबर, 1993
B 30 जून, 1987
C 05 जून, 1995
D 10 जून, 1985
📖 व्याख्या
इस संस्थान की स्थापना भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद् द्वारा 30 जून, 1987 को जोधपुर में की गई। 1988 में इसका नाम 'आफरी' रखा गया। इसका मुख्य कार्य राजस्थान, गुजरात दादर नगर हवेली तथा दमन दीव (केन्द्र शासित प्रदेश) में शुष्क व अर्द्धशुष्क क्षेत्रों में वानिकी संबंधी अनुसंधान करना है।
Rajasthan GK

25. मक्का अनुसंधान केन्द्र कहाँ स्थित है?

A बोरवट (बाँसवाड़ा)
B बस्सी (जयपुर)
C जैतसर (गंगानगर)
D जैतारण (ब्यावर)
📖 व्याख्या
मक्का अनुसंधान केन्द्र बोरवट (बाँसवाड़ा) में स्थित है। यह केन्द्र मक्का की उन्नत किस्मों के विकास, उत्पादन तकनीकों तथा क्षेत्र विशेष के अनुरूप अनुसंधान कार्यों के लिए जाना जाता है।

26. चावल अनुसंधान केन्द्र कहाँ स्थित है?

A सलूम्बर
B भीलवाड़ा
C डीग
D बाँसवाड़ा
📖 व्याख्या
चावल अनुसंधान केन्द्र राजस्थान के बाँसवाड़ा जिले में स्थित है। दक्षिणी राजस्थान का यह क्षेत्र धान उत्पादन के लिए उपयुक्त माना जाता है, इसलिए यहाँ चावल की उन्नत किस्मों एवं उत्पादन तकनीकों पर अनुसंधान किया जाता है।

27. माणिक्य लाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं सर्वेक्षण संस्थान की स्थापना कब व कहाँ की गई?

A 1965, जयपुर
B 1995, जोधपुर
C 1964, उदयपुर
D 1962, बीकानेर
📖 व्याख्या
माणिक्य लाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं सर्वेक्षण संस्थान की स्थापना वर्ष 1964 में उदयपुर में की गई थी। यह संस्थान जनजातीय समाज के सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक अध्ययन तथा अनुसंधान कार्यों के लिए प्रसिद्ध है।

28. सूची-1 (अनुसंधान केन्द्र) को सूची-II (जिला) से सुमेलित कीजिए- (i) रक्षा अनुसंधान प्रयोगशाला - (a) माउण्ट आबू (सिरोही) (ii) भारतीय शिल्प और डिजाईन - (b) जोड़बीड़ (बीकानेर) (iii) राष्ट्रीय ऊँट अनुसंधान केन्द्र - (c) जोधपुर (iv) औषधीय पादप शोध केन्द्र - (d) जयपुर

A (i)-(a), (ii)-(b), (iii)-(c), (iv)-(d)
B (i)-(c), (ii)-(d), (iii)-(b), (iv)-(a)
C (i)-(c), (ii)-(c), (iii)-(d), (iv)-(a)
D (i)-(a), (ii)-(b), (iii)-(d), (iv)-(c)
📖 व्याख्या
रक्षा अनुसंधान प्रयोगशाला जोधपुर में, भारतीय शिल्प एवं डिज़ाइन संस्थान जयपुर में, राष्ट्रीय ऊँट अनुसंधान केन्द्र जोड़बीड़ (बीकानेर) में तथा औषधीय पादप शोध केन्द्र माउंट आबू (सिरोही) में स्थित है।
Rajasthan GK Test Series

29. भारतीय हथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान कहाँ स्थित है?

A जोधपुर
B जयपुर
C बीकानेर
D बालोतरा
📖 व्याख्या
भारतीय हथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर में स्थित है। यह संस्थान हथकरघा उद्योग के विकास, प्रशिक्षण तथा तकनीकी दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है।

30. भारतीय हथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान की स्थापना कब की गई?

A 1990
B 1980
C 1991
D 1993
📖 व्याख्या
भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के अधीन विकास आयुक्त और हथकरघा विभाग द्वारा इस संस्थान की स्थापना 16 सितम्बर, 1993 को की गई।

31. राजस्थान राजस्व अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान कहाँ स्थित है?

A टोंक
B ब्यावर
C अजमेर
D बालोतरा
📖 व्याख्या
इस संस्थान की स्थापना जुलाई 1995 में की गई थी। यहाँ राजस्व से संबंधित अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाता है।

32. राष्ट्रीय ऊँट अनुसंधान केन्द्र की स्थापना कब की गई?

A 05 जुलाई, 1984
B 15 अगस्त, 1956
C 20 अक्टूबर, 1993
D 27 जून, 1984
📖 व्याख्या
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् ने 'ऊष्ट्र परियोजना निदेशालय' की स्थापना 05 जुलाई, 1984 को बीकानेर में की थी, जिसे 20 सितम्बर, 1995 को क्रमोन्नत कर 'राष्ट्रीय ऊष्ट्र अनुसंधान केन्द्र' नाम कर दिया।
Rajputana Diary MCQ App

33. कपास सुधार परियोजना केन्द्र कहाँ स्थित है?

A चुरू
B हनुमानगढ़
C बीकानेर
D गंगानगर
📖 व्याख्या
इस केन्द्र की स्थापना 1967 में की गई थी। कपास उत्पादन एवं उन्नत किस्मों के विकास हेतु यह केन्द्र गंगानगर जिले में कार्यरत है।

34. RUDA (ग्रामीण गैर कृषि विकास अभिकरण) किस वर्ष में स्थापित किया गया?

A 1985
B 1995
C 1993
D Tue Jun 13 1905 00:00:00 GMT+0521 (India Standard Time)
📖 व्याख्या
RUDA (Rural Non-Farm Development Agency) की स्थापना वर्ष 1995 में की गई थी। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में गैर-कृषि आधारित रोजगार एवं आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देना है।

35. राज्य सुदूर संवेदन अनुप्रयोग केन्द्र स्टेट रिमोट सेसिंग एप्लीकेशन सेंटर कहाँ स्थित है?

A जोधपुर
B जयपुर
C सीकर
D फलौदी
📖 व्याख्या
प्रारम्भ में इसे राज्य कृषि विभाग के तहत् 1979 में हवाई फोटो व्याख्या प्रयोगशाला के रूप में स्थापित किया गया था। बाद में 1985 में इसे राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग को स्थानांतरित करते हुए इसका नाम 'स्टेट रिमोट सेसिंग एप्लीकेशन सेंटर' कर दिया गया।

36. वल्लभनगर (उदयपुर) में 'ज्वार अनुसंधान केन्द्र' की स्थापना कब की गई थी?

A Wed May 03 1905 00:00:00 GMT+0521 (India Standard Time)
B Fri Jun 02 1905 00:00:00 GMT+0521 (India Standard Time)
C Tue May 23 1905 00:00:00 GMT+0521 (India Standard Time)
D Mon Jun 12 1905 00:00:00 GMT+0521 (India Standard Time)
📖 व्याख्या
वल्लभनगर (उदयपुर) में ज्वार अनुसंधान केन्द्र की स्थापना वर्ष 1970 में की गई थी। यह केन्द्र ज्वार की उन्नत किस्मों एवं उत्पादन तकनीकों पर अनुसंधान कार्य करता है।
Today Deals

37. भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् द्वारा राजस्थान में राष्ट्रीय स्तर के अनुसंधान केन्द्र स्थापित है-

A बीछवाल (बीकानेर) व वल्लभनगर (उदयपुर)
B मण्डोर (जोधपुर) व माउण्ट आबू (सिरोही)
C पचपदा (बालोतरा) व रामसर (अजमेर)
D तबीजी (अजमेर) व सेवर (भरतपुर)
📖 व्याख्या
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् द्वारा स्थापित राष्ट्रीय स्तर के अनुसंधान केन्द्रों में तबीजी (अजमेर) स्थित राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केन्द्र तथा सेवर (भरतपुर) स्थित राष्ट्रीय सरसों अनुसंधान केन्द्र प्रमुख हैं।

38. कोमल कोठारी व विजयदान देथा द्वारा निम्न में से कौनसे संस्थान स्थापित किये गये हैं?

A औषधीय पादप शोध केन्द्र (माउण्ट आबू)
B शुष्क वन अनुसंधान संस्थान (जोधपुर)
C रूपायन शोध संस्थान (जोधपुर)
D पंडित झाबरमल शर्मा शोध संस्थान (जयपुर)
📖 व्याख्या
रूपायन शोध संस्थान की स्थापना कोमल कोठारी व विजयदान देथा द्वारा 1960 में बोरूंदा (जोधपुर) में की गई थी।

39. मौलाना अबुल कलाम अरबी-फारसी शोध संस्थान कहाँ स्थित है?

A जयपुर
B टोंक
C जोधपुर
D अजमेर
📖 व्याख्या
मौलाना अबुल कलाम अरबी-फारसी शोध संस्थान टोंक में स्थित है। यह संस्थान अरबी एवं फारसी भाषा की पांडुलिपियों के संरक्षण, अध्ययन एवं शोध कार्यों के लिए प्रसिद्ध है।

40. निम्नलिखित में से कौनसा (अनुसंधान संस्थान अवस्थिति) सुमेलित नहीं है?

A राष्ट्रीय असंचारी रोग कार्यान्वयन अनुसंधान केन्द्र - जोधपुर
B राजस्थान कृषि अनुसंधान संस्थान - दुर्गापुरा
C केन्द्रीय शुष्क उद्यानिकी (बागवानी) अनुसंधान केन्द्र - बीछवाल
D शुष्क वन अनुसंधान संस्थान (आफरी) - जयपुर
📖 व्याख्या
शुष्क वन अनुसंधान संस्थान (आफरी) जोधपुर जिले में स्थित है।
HP GK400F Mechanical Gaming Keyboard,dust & Spill Resistant,RGB Backlit Keys,Metal Panel,Full-Sized Keyboard Design

41. सामाजिक कार्य एवं अनुसंधान केन्द्र कहाँ स्थित है?

A पिलानी (झुंझुनूं)
B तिलोनिया (अजमेर)
C रामसर (अजमेर)
D चौपासनी (जोधपुर)
📖 व्याख्या
इस केन्द्र की स्थापना सामाजिक कार्यकर्ता अरुणा रॉय द्वारा फरवरी 1972 में की गई थी।

42. कृषि पारिस्थितिकी पर्यटन एवं अंतर्राष्ट्रीय पुष्प अनुसंधान केन्द्र कहाँ स्थित है?

A पचपदरा (बालोतरा)
B मेड़ता (नागौर)
C माउण्ट आबू (सिरोही)
D सांभर (जयपुर)
📖 व्याख्या
कृषि पारिस्थितिकी पर्यटन एवं अंतर्राष्ट्रीय पुष्प अनुसंधान केन्द्र माउण्ट आबू (सिरोही) में स्थित है। यह केन्द्र पुष्प उत्पादन, जैव विविधता एवं पर्यटन विकास से संबंधित गतिविधियों को बढ़ावा देता है।

43. निम्न में से कौनसा /कौनसे संस्थान बीकानेर जिले में स्थित है? (a) सिरेमिक विद्युत अनुसंधान एवं विकास केन्द्र (b) राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केन्द्र (c) राष्ट्रीय ऊँट अनुसंधान केन्द्र (d) भारतीय रत्न एवं आभूषण संस्थान

A (a), (b) व (c)
B (b), (c) व (d)
C केवल (d)
D (a), (c) व (d)
📖 व्याख्या
बीकानेर जिले में सिरेमिक विद्युत अनुसंधान एवं विकास केन्द्र, राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केन्द्र तथा राष्ट्रीय ऊँट अनुसंधान केन्द्र स्थित हैं। भारतीय रत्न एवं आभूषण संस्थान जयपुर में स्थित है।

44. भारतीय रत्न एवं आभूषण संस्थान कहाँ स्थित है?

A जयपुर
B जोधपुर
C बीकानेर
D उदयपुर
📖 व्याख्या
भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के रत्न और आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद् द्वारा RIICO के सहयोग से स्थापित किया गया। इस संस्थान को रत्न और आभूषण क्षेत्र में एक राष्ट्रीय स्तर के उत्कृष्टता केन्द्र के रूप में जाना जाता है।
Rajputana Diary Rajasthan GK MCQ

45. राष्ट्रीय मृदा सर्वेक्षण एवं भूमि उपयोग नियोजन ब्यूरो का पश्चिम क्षेत्रीय केन्द्र कहाँ स्थित है?

A सलूम्बर
B उदयपुर
C भीलवाड़ा
D डूंगरपुर
📖 व्याख्या
5वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान राजस्थान व गुजरात की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए 1981 में बड़ोदरा (गुजरात) में इसे स्थापित किया गया था। 1990 में इसे उदयपुर स्थानांतरित कर दिया गया।

46. राजस्थान में NBPGR का प्रादेशिक केन्द्र (राष्ट्रीय पादप आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो) कहाँ स्थित है?

A गंगानगर
B सीकर
C फलौदी
D जोधपुर
📖 व्याख्या
राष्ट्रीय पादप आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो (NBPGR) का प्रादेशिक केन्द्र जोधपुर में स्थित है। यह केन्द्र पौध आनुवंशिक संसाधनों के संरक्षण एवं अनुसंधान कार्यों के लिए महत्वपूर्ण है।

47. केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिक अभियान्त्रिकी अनुसंधान संस्थान (सीरी) कहाँ स्थित है?

A पिलानी (झुंझुनूं)
B रामसर (अजमेर)
C पचपदरा (बालोतरा)
D मण्डोर (जोधपुर)
📖 व्याख्या
केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिक अभियान्त्रिकी अनुसंधान संस्थान (CEERI) पिलानी (झुंझुनूं) में स्थित है। यह भारत का प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स एवं अभियान्त्रिकी अनुसंधान संस्थान है।

48. सिंचाई प्रबंधन व प्रशिक्षण संस्थान कहाँ स्थित है?

A भीलवाड़ा
B कोटा
C सवाई माधोपुर
D सलूम्बर
📖 व्याख्या
सिंचाई प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान कोटा में स्थित है। यह संस्थान जल प्रबंधन, सिंचाई तकनीक तथा संबंधित अधिकारियों के प्रशिक्षण के लिए जाना जाता है।
Rajputana Diary Mahal aur Place MCQ

49. निम्न में से किस जिले में 'बाजरा अनुसंधान केन्द्र' स्थित है?

A गुढ़ामालानी (बाड़मेर)
B छत्तरगढ़ (बीकानेर)
C पचपदरा (बालोतरा)
D सूरतगढ़ (गंगानगर)
📖 व्याख्या
27 सितम्बर, 2023 को उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा इस अनुसंधान केन्द्र का शिलान्यास किया गया।

50. राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केन्द्र (तबीजी, अजमेर) की स्थापना कब की गई?

A 1995
B 1999
C 1985
D 2000
📖 व्याख्या
राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केन्द्र की स्थापना वर्ष 2000 में तबीजी (अजमेर) में की गई थी। यह केन्द्र धनिया, जीरा, मेथी तथा अन्य बीजीय मसाला फसलों पर राष्ट्रीय स्तर का अनुसंधान करता है।
📱

Rajputana Diary App

Full MCQ, PYQ और Test Series देकर अपनी Rank Check करें। Rajasthan GK की बेहतर तैयारी के लिए Rajputana Diary App डाउनलोड करें।

📲 Download App
❓ Question / Doubt / Correction?

इस पोस्ट से सम्बंधित किसी प्रकार का doubt, correction या कोई सुझाव हो तो, Please इस पोस्ट के comment section की जगह हमारे YouTube channel पर दिए गए discussion वीडियो के कमेंट बॉक्स में पोस्ट लिंक के साथ comment करें।

📝 Comment करने का तरीका:
• Post link
• Question number
• Short Doubt / Correction / सुझाव

✔ Link Copied

👉 Official Discussion Video:
Rajputana Diary YouTube Channel
Mukesh Choudhary

About the Author

Mukesh Choudhary

Mukesh Choudhary को राजस्थान में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी एवं भर्ती परीक्षाओं के परीक्षा पैटर्न और प्रश्नों के स्वरूप की अच्छी समझ है। उनके मार्गदर्शन में यह अध्ययन सामग्री और MCQ content तैयार एवं review किया गया है। Read More...

📲 Telegram 💬 WhatsApp
Scroll to Top