राजस्थान के प्रतीक चिह्न MCQ | Important Questions with Answers
इस पोस्ट में राजस्थान सामान्य ज्ञान के टॉपिक
राजस्थान के प्रतीक चिह्न से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण
MCQ
प्रश्न दिए गए हैं।
इनमें राज्य वृक्ष खेजड़ी, मरुस्थल का जहाज, सांगरी, अमृतादेवी बिश्नोई, पंचगौरव योजना, रूख भायला आदि से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को व्याख्या सहित शामिल किया गया है।
ये महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न
RPSC,
RSSB,
RAS, Patwar, Police, LDC, VDO, REET
तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए
उपयोगी हैं। इनमें विषयवार प्रश्न, सही उत्तर एवं विस्तृत व्याख्या
शामिल हैं।
✍️ Prepared & Reviewed by:
Rajputana Diary –
Rajasthan GK Faculty & Content Team
(Since 2021)
Attempt
0
Wrong
0
Right
0
Marks
0/50
1. राजस्थान का राज्य पुष्प निम्न में से कौनसा है?
A
पलास
B
कचनार
C
रोहिड़ा
D
कूमट
📖 व्याख्या
रोहिड़ा राजस्थान का राजकीय पुष्प है।
2. राजस्थान के राजकीय वृक्ष का वैज्ञानिक नाम कौनसा है?
A
टिकोमेला अण्डुलेटा
B
प्रोसेपिस सिनेरेरिया
C
सिहिवग गुआजावा
D
ओराइजा सटाइवा
📖 व्याख्या
राजस्थान का राज्य वृक्ष खेजड़ी है, जिसका वैज्ञानिक नाम Prosopis cineraria है।
3. राजस्थान का राज्य पुष्प है?
A
रोहिड़ा
B
खेजड़ी
C
पलास
D
गुलाब
📖 व्याख्या
रोहिड़ा को राजस्थान का राजकीय पुष्प घोषित किया गया है।
4. राजस्थान का राज्य वृक्ष है?
A
रोहिड़ा
B
बबूल
C
खेजड़ी
D
बरगद
📖 व्याख्या
खेजड़ी को राजस्थान का राज्य वृक्ष घोषित किया गया है।
5. निम्न में से सही सुमेलित युग्म है-
A. खेजड़ी के फूल - I. सांगरी
B. खेजड़ी पत्तियाँ - II. लूंग
C. खेजड़ी का सूखा फल - III. मीझर
D. खेजड़ी का हरा फल - IV. खोखा
A
I, II, III, IV
B
III, I, IV, II
C
II, III, I, IV
D
III, II, IV, I
📖 व्याख्या
खेजड़ी के फूल–मीझर, पत्तियाँ–लूंग, सूखा फल–खोखा, हरा फल–सांगरी कहलाता है।
6. राजस्थान के राज्य पुष्प रोहिड़ा का वैज्ञानिक नाम कौनसा है?
A
प्रोसोपिस सिनेरेरिया
B
क्रायोटिस नाइग्रीसेप्स
C
गजेला बनेट्टी
D
टिकोमेला अण्डूलेटा
📖 व्याख्या
रोहिड़ा का वैज्ञानिक नाम Tecomella undulata है।
7. खेजड़ी का पेड़' संबंधित है?
A
पाबूजी
B
गोगाजी
C
रामदेवजी
D
हड़बूजी
📖 व्याख्या
खेजड़ी के वृक्ष को लोकदेवता गोगाजी से जोड़ा जाता है।
8. मरुस्थल का जहाज कहलाता है?
A
भेड़
B
बैल
C
ऊँट
D
नीलगाय
📖 व्याख्या
ऊँट को मरुस्थल का जहाज कहा जाता है क्योंकि यह रेगिस्तानी जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी है।
9. ऊँट संरक्षण विकास मिशन कब प्रारम्भ किया गया?
A
1 नवम्बर, 2022
B
1 दिसम्बर, 2022
C
21 नवम्बर, 2021
D
1 नवम्बर, 2023
📖 व्याख्या
ऊँट संरक्षण विकास मिशन 1 नवम्बर 2022 से प्रारम्भ किया गया, जिसके अंतर्गत ऊँट पालकों को आर्थिक सहायता दी जाती है।
10. खेजड़ी वृक्ष (शमी वृक्ष) की पूजा का प्रावधान किस पर्व से जुड़ा है?
A
दशहरा पर्व
B
होली
C
दीपावली
D
महाशिवरात्रि
📖 व्याख्या
शमी (खेजड़ी) वृक्ष की पूजा दशहरे के अवसर पर की जाती है।
11. राजस्थान का कल्पवृक्ष… है-
A
रोहिड़ा
B
कमल
C
खेजड़ी
D
पीपल
📖 व्याख्या
खेजड़ी को उपयोगिता के कारण राजस्थान का कल्पवृक्ष कहा जाता है।
12. वह वृक्ष, जिसे 'राजस्थान का सागवान' कहा जाता है?
A
रोहिड़ा
B
खेजड़ी
C
पीपल
D
बबूल
📖 व्याख्या
रोहिड़ा की लकड़ी की गुणवत्ता के कारण इसे राजस्थान का सागवान कहा जाता है।
13. साँगरी फल किस ऋतु में लगते हैं?
A
सर्दी
B
बसंत ऋतु
C
गर्मी
D
वर्षा ऋतु
📖 व्याख्या
खेजड़ी के फल सांगरी गर्मी के मौसम में प्राप्त होते हैं।
14. अमृतादेवी पुरस्कार किससे सम्बन्धित है?
A
वन संरक्षण
B
पर्यावरण संरक्षण
C
जल संरक्षण
D
इनमें से कोई नहीं
📖 व्याख्या
अमृतादेवी बिश्नोई पुरस्कार वन संरक्षण के क्षेत्र में दिया जाता है।
15. पंचगौरव योजना के तहत किन जिलों की वनस्पति प्रजाति खेजड़ी है?
A
केवल कुचामन-डिडवाना
B
केवल झुंझुनूं
C
1 व 2 दोनों
D
इनमें से कोई नहीं
📖 व्याख्या
पंचगौरव योजना में कुचामन-डिडवाना और झुंझुनूं दोनों क्षेत्रों में खेजड़ी प्रमुख प्रजाति है।
16. रूख भायला' का अर्थ है-
A
माटो
B
वृक्ष मित्र
C
वन संरक्षण
D
उपजाऊ भूमि
📖 व्याख्या
रूख भायला' का अर्थ है वृक्ष मित्र।
17. राजस्थान राज्य के संबंध में असंगत है?
A
गोडावण 1982 में राज्य पक्षी घोषित
B
चिंकारा 1983 में राज्य पशु घोषित
C
रोहिड़ा 1981 में राज्य पुष्प घोषित
D
खेजड़ी 1983 में राज्य वृक्ष घोषित
📖 व्याख्या
रोहिड़ा को 1983 में राज्य पुष्प घोषित किया गया, 1981 में नहीं।
18. निम्न में से सत्य कथन है-
A
राजस्थान दिवस चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को मनाया जाता है
B
राजस्थान का राज्य वाद्य जंतर है
C
राजस्थान का राज्य गीत घूमर है
D
राजस्थान का राज्य नृत्य कत्थक है
📖 व्याख्या
राजस्थान दिवस चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को मनाया जाता है, अन्य कथन गलत हैं।
19. राजस्थान का राज्य खेल है?
A
बास्केट बॉल
B
टेनिस बॉल
C
वॉलीबॉल
D
कबड्डी
📖 व्याख्या
मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया द्वारा बास्केटबॉल को राजस्थान का राज्य खेल घोषित किया गया था।
20. किस वृक्ष की शीतला माता के प्रतीक के रूप में पूजा होती है?
A
रोहिड़ा
B
पीपल
C
खेजड़ी
D
बरगद
📖 व्याख्या
खेजड़ी वृक्ष को शीतला माता का प्रतीक मानकर पूजा की जाती है।
21. किस वृक्ष को राजस्थान का कल्पवृक्ष / गौरव कहा जाता है?
A
खेजड़ी
B
रोहिड़ा
C
नीम
D
शीशम
📖 व्याख्या
खेजड़ी को राजस्थान का गौरव एवं कल्पवृक्ष कहा जाता है।
22. निम्नलिखित को सही सुमेलित कीजिए- (प्रजाति - वैज्ञानिक नाम)
A. खेजड़ी - I. बनेट्टी गजेला
B. रोहिड़ा - II. प्रोसेपिस सिनेरेरिया
C. चिंकारा - III. टिकोमेला अन्डूलेटा
D. गोडावण - IV. क्रायोटिस नाइग्रीसेप्स
E. Unt - V. कैमेलस ड्रोमेडेरियस
A
12345
B
31452
C
23145
D
53214
📖 व्याख्या
खेजड़ी–Prosopis cineraria, रोहिड़ा–Tecomella undulata, चिंकारा–Gazella bennettii, गोडावण–Choriotis nigriceps, ऊँट–Camelus dromedarius का सही मिलान 23145 है।
23. गीत 'केसरिया बालम आओ नी पधारो म्हारे देश' के संबंध में असत्य कथन है?
A
इसे प्रथम बार मांगीबाई आर्य ने गाया
B
इसे गुलाबो ने अंतर्राष्ट्रीय ख्याति दिलाई
C
इसमें विरह भाव है
D
यह रजवाड़ी गीत है
📖 व्याख्या
इस गीत को अंतरराष्ट्रीय ख्याति अल्लाह जिलाई बाई ने दिलाई, न कि गुलाबो ने।
24. घूमर नृत्य को कहा जाता है-
A
लोक नृत्यों का सिरमौर
B
रजवाड़ी लोकनृत्य
C
नृत्यों की आत्मा
D
उपर्युक्त सभी
📖 व्याख्या
घूमर को इन सभी उपाधियों से संबोधित किया जाता है।
25. राजस्थान में प्रचलित घूमर के 3 प्रकारों में शामिल नहीं है-
A
महिलाओं द्वारा घूमर
B
वालर-गरासिया लड़कियों द्वारा
C
घूमरियों-बालिकाओं द्वारा
D
लूर-गरासिया स्त्रियों द्वारा
📖 व्याख्या
वालर घूमर के प्रकारों में शामिल नहीं है।
26. घूमर नृत्य में सामान्यत: कौनसे वाद्ययंत्रों का प्रयोग होता है?
A
ढोल, नगाड़ा व मसक
B
ढोल, थाली व चंग
C
ढोल, नगाड़ा व शहनाई
D
ढोल, जंतर व मोरचंग
📖 व्याख्या
घूमर नृत्य में ढोल, नगाड़ा और शहनाई का प्रयोग सामान्य है।
27. खेजड़ी को पंजाबी व सिन्धी में कहते हैं-
A
जांटी, छोकड़ा
B
मर्मीझर, जांटी
C
मर्मीझर, धोकड़ा
D
जांटी, सीमलो
📖 व्याख्या
खेजड़ी को पंजाबी व सिन्धी भाषाओं में जांटी और छोकड़ा कहा जाता है।
28. माटो का संबंध किस वृक्ष से है जो बीकानेर के राज्य चिह्न में अंकित है?
A
बेर
B
खजूर
C
खेजड़ी
D
बांवली
📖 व्याख्या
माटो शब्द खेजड़ी वृक्ष से जुड़ा है, जो बीकानेर के राज्य चिह्न में भी अंकित है।
29. खेजड़ी के संबंध में असत्य कथन है-
A
राजस्थान में सर्वाधिक खेजड़ी वाला जिला जालौर
B
राजस्थान में सर्वाधिक खेजड़ी शेखावाटी क्षेत्र में है
C
खेजड़ी की पूजा दशहरे पर होती है
D
खेजड़ी परमार व तोमर वंश का आराध्य वृक्ष है
📖 व्याख्या
राजस्थान में सर्वाधिक खेजड़ी नागौर जिले में पाई जाती है, इसलिए जालौर वाला कथन असत्य है।
30. 1988 को खेजड़ी पर कितने पैसे का डाक टिकट जारी किया गया?
A
100 पैसे
B
200 पैसे
C
60 पैसे
D
50 पैसे
📖 व्याख्या
5 जून 1988 को खेजड़ी वृक्ष पर 60 पैसे का डाक टिकट जारी किया गया।
31. 1991 में खेजड़ी वृक्ष को बचाने के लिए चलाया गया अभियान है?
A
ऑपरेशन खेजड़ा
B
ऑपरेशन थार शोभा
C
ऑपरेशन मरु शोभा
D
ऑपरेशन कल्प वृक्ष
📖 व्याख्या
खेजड़ी वृक्ष संरक्षण हेतु 1991 में ऑपरेशन खेजड़ा चलाया गया।
32. करमा व गोरा' का संबंध किस जिले से है, जिन्होंने 1604 में खेजड़ी रक्षार्थ बलिदान दिया?
A
जोधपुर
B
बाड़मेर
C
जैसलमेर
D
नागौर
📖 व्याख्या
जोधपुर के रामासनी गाँव में करमा व गोरा ने खेजड़ी रक्षा हेतु बलिदान दिया था।
33. निम्न में से किसका संबंध वृक्ष रक्षा से नहीं है?
A
पोलावास के वृंचोजी का बलिदान
B
रामासनी के करमा व गोरा का बलिदान
C
अलवर के राजेन्द्र सिंह राठौड़
D
संत राजाराम
📖 व्याख्या
राजेन्द्र सिंह राठौड़ का वृक्ष रक्षा से सीधा संबंध नहीं है।
34. पेड़ वाले बाबा' के नाम से प्रसिद्ध है-
A
काकापुरी
B
संत राजाराम
C
रामदेव जी
D
राजेन्द्र सिंह
📖 व्याख्या
काकापुरी पेड़ों की रक्षा के लिए प्रसिद्ध रहे, इसलिए उन्हें पेड़ वाले बाबा कहा जाता है।
35. मई 2025 में किस उत्पाद को राजस्थान से संबंधित भौगोलिक संकेतक (GI टैग) प्रदान किया गया?
A
सांगरी
B
कलाकंद
C
जयपुरी घेवर
D
कोटा का धनियाँ
📖 व्याख्या
मई 2025 में सांगरी को राजस्थान से संबंधित भौगोलिक संकेतक (GI टैग) प्रदान किया गया।
36. खेजड़ली दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?
A
भाद्रपद कृष्ण दशमी
B
श्रावण शुक्ल दशमी
C
भाद्रपद शुक्ल दशमी
D
श्रावण कृष्ण दशमी
📖 व्याख्या
खेजड़ली दिवस भाद्रपद शुक्ल दशमी को मनाया जाता है।
37. राजस्थान में गोड़ावण के संबंध में असंगत युग्म है-
A
मरुउद्यान-जैसलमेर
B
सौकलिया-अजमेर
C
सोरसन-बारां
D
तालछापर-चुरू
📖 व्याख्या
तालछापर मुख्यतः काले हिरण के लिए प्रसिद्ध है, गोड़ावण के लिए नहीं।
38. प्रोजेक्ट ग्रेट इंडियन बस्टर्ड लॉन्च करने वाला प्रथम राज्य है-
A
गुजरात
B
राजस्थान
C
हरियाणा
D
पंजाब
📖 व्याख्या
राजस्थान ने 2013 में गोडावण संरक्षण हेतु यह परियोजना शुरू की।
39. राजस्थान का राज्य खेल 'बास्केट बॉल' में कितने खिलाड़ी होते हैं?
📖 व्याख्या
बास्केटबॉल की एक टीम में 5 खिलाड़ी मैदान में खेलते हैं।
40. फरवरी 2020 में गाँधीनगर (गुजरात) में आयोजित 13वें कॉप शिखर सम्मेलन में राजस्थान की किस संकटग्रस्त प्रजाति को CMS सूची में शामिल किया गया?
A
उड़न गिलहरी
B
कुरजां
C
गोडावण
D
मरु
📖 व्याख्या
13वें COP सम्मेलन में गोडावण को प्रवासी प्रजातियों के संरक्षण (CMS) सूची में शामिल किया गया।
41. राजस्थान का राज्य वाद्ययंत्र है?
A
रावणहत्था
B
अलगोजा
C
मोरचंग
D
कमायचा
📖 व्याख्या
अलगोजा को राजस्थान का राज्य वाद्ययंत्र माना जाता है।
42. गोडावण को राजस्थान का राज्य पक्षी किस वर्ष घोषित किया गया?
A
1982
B
1991
C
1983
D
1978
📖 व्याख्या
गोडावण को 1982 में राजस्थान का राज्य पक्षी घोषित किया गया।
43. राजस्थान का राज्य पशु कौनसा है?
A
चिंकारा
B
चीता
C
शेर
D
भालू
📖 व्याख्या
चिंकारा को 22 दिसम्बर 1983 को राज्य पशु घोषित किया गया।
44. ऊँट का वैज्ञानिक नाम है-
A
केमेलस ड्रोमेडेरियस
B
केमेलस बेक्टिरियस
C
केमेलस
D
केमेलस यूरोपा
📖 व्याख्या
एक कूबड़ वाले ऊँट का वैज्ञानिक नाम Camelus dromedarius है।
45. राजस्थान की कौनसी जाति ऊँट पालक जाति के रूप में जानी जाती है?
A
गुर्जर
B
जाट
C
रेबारी
D
कुम्हार
📖 व्याख्या
रेबारी समुदाय पारंपरिक रूप से ऊँट पालन से जुड़ा है।
46. राज्य पुष्प रोहिड़ा राजस्थान के किस भाग में सर्वाधिक पाया जाता है?
A
पश्चिमी राजस्थान
B
पूर्वी राजस्थान
C
उत्तरी राजस्थान
D
दक्षिणी राजस्थान
📖 व्याख्या
रोहिड़ा पश्चिमी राजस्थान के शुष्क क्षेत्रों में अधिक पाया जाता है।
47. राजस्थान का राज्य पक्षी, राज्य वृक्ष व राज्य पशु का सही समूह कौनसा है?
A
गोडावण-बबूल-ऊँट
B
गोडावण-खेजड़ी-चिंकारा
C
कबूतर-बबूल-चिंकारा
D
मोर-खेजड़ी-ऊँट
📖 व्याख्या
राज्य पक्षी गोडावण, राज्य वृक्ष खेजड़ी तथा राज्य पशु चिंकारा है।
48. ग्रेट इंडियन बस्टर्ड किसे कहते हैं?
A
कुरजां
B
साइबेरियन सारस
C
गोडावण
D
चिंकारा
📖 व्याख्या
ग्रेट इंडियन बस्टर्ड को राजस्थान में गोडावण कहा जाता है।
49. सम क्षेत्र में गोडावण कृत्रिम प्रजनन केंद्र किसके द्वारा विकसित किया जा रहा है?
A
भारत सरकार
B
राज्य सरकार
C
भारतीय वन्य जीव संस्थान
D
उपर्युक्त सभी
📖 व्याख्या
भारत सरकार, राजस्थान सरकार और भारतीय वन्य जीव संस्थान के संयुक्त प्रयास से यह केंद्र विकसित किया जा रहा है।
50. प्रोजेक्ट ग्रेट इंडियन बस्टर्ड कब लॉन्च किया गया?
A
2013
B
2015
C
2018
D
2021
📖 व्याख्या
गोडावण संरक्षण हेतु प्रोजेक्ट ग्रेट इंडियन बस्टर्ड 2013 में लॉन्च किया गया।