राजस्थान के मेले PYQ Questions with Answers

राजस्थान के मेले PYQ Quiz | Previous Year Questions with Answers

इस पोस्ट में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के टॉपिक राजस्थान के मेले से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण PYQ प्रश्न दिए गए हैं। इनमें कैला देवी मेला, शीतला माता मेला, करणी माता मेला, कपिल मुनि मेला, श्री महावीरजी मेला, तेजाजी का मेला आदि से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को व्याख्या सहित शामिल किया गया है।

ये PYQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, RAS, Patwar, Police, LDC, VDO, Fireman, REET तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जा चुके हैं, इसलिए आगामी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।

  • Subject: राजस्थान की कला एवं संस्कृति
  • Topic: राजस्थान के मेले
  • Last Updated:
  • Content Type: Previous Year Questions (PYQ)
🔥 Latest Updated PYQ Questions for Exams

✍️ Prepared & Reviewed by:
Rajputana Diary – Rajasthan GK Faculty & Content Team (Since 2021)

Attempt 0
Wrong 0
Right 0
Marks 0/50

1. कोटा जिले में सीताबाड़ी के मेले में आने वाले श्रद्धालु किस कुण्ड में चढ़ावा नहीं देते?

📚 Deputy Commandant 2026
A भरत कुण्ड
B सूरज कुण्ड
C लक्ष्मण कुण्ड
D सीता कुण्ड
📖 व्याख्या
बारां जिले (कोटा मंडल) के केलवाड़ा में आयोजित होने वाला सीताबाड़ी मेला सहरिया जनजाति का 'कुंभ' कहलाता है। यहाँ स्थित सीता कुण्ड, लक्ष्मण कुण्ड और सूरज कुण्ड का धार्मिक महत्व है और श्रद्धालु इनमें आस्था प्रकट करते हैं। सीताबाड़ी में वाल्मीकि आश्रमं भी स्थित है। 'भरत कुण्ड' वह स्थान है जहाँ श्रद्धालु सामान्यतः चढ़ावा नहीं चढ़ाते।

2. सूची-I को सूची-II से सुमेलित करें: सूची-I (मेला) सूची-II (स्थान) A. खाटूश्यामजी मेला - I. अलवर जिला B. भर्तृहरि मेला - II. देशनोक, बीकानेर C. करणीमाता मेला - III. सीकर जिला D. शीतलामाता मेला - IV. चाकसू, जयपुर नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनेंः

📚 Lab Asst. 2026
A A-III, B-I, C-II, D-IV
B A-III, B-II, C-I, D-IV
C A-II, B-III, C-IV, D-I
D A-I, B-IV, C-II, D-III
📖 व्याख्या
सही सुमेलन इस प्रकार है: खाटूश्यामजी का प्रसिद्ध मेला सीकर जिले में भरता है। भर्तृहरि मेला अलवर जिले में कनफड़े नाथों का प्रमुख स्थल है। करणीमाता (चूहों वाली देवी) का मेला देशनोक, बीकानेर में लगता है। शीतलामाता का मेला चाकसू, जयपुर में चैत्र कृष्ण अष्टमी को भरता है।

3. सूची I को सूची II से सुमेलित करें: सूची I (मेला) सूची II (जिला) A. पुष्कर मेला - I. सीकर B. जीणमाता मेला - II. अलवर C. भतृहरि मेला - III. अजमेर D. डिग्गी कल्याणजी का मेला - IV. टोंक

📚 Lab Asst. 2026
A A-III, B-I, C-IV, D-II
B a-I, b-II, c-IV, d-III
C a-III, b-II, c-IV, d-I
D a-III, b-1, c-II, d-1V
📖 व्याख्या
राजस्थान के मेलों का मिलानः विश्व प्रसिद्ध पुष्कर मेला अजमेर जिले में भरता है। जीणमाता का शक्तिपीठ सीकर जिले की रेवासा पहाड़ियों में है। भर्तृहरि मेला अलवर में नाथ संप्रदाय का प्रमुख स्थल है। भगवान विष्णु के अवतार डिग्गी कल्याणजी का मेला टोंक जिले में आयोजित होता है।

4. सूची-I को सूची-II से सुमेलित करें: सूची-I (मेले और पर्व) सूची-II (स्थान) (A) जसवंत मेला - (i) झालरापाटन (B) कार्तिक बैसाख मेला - (ii) नागौर (C) सिंदरु मेला - (iii) भरतपुर (D) परबतसर मेड़ता मेला - (iv) पाली नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :

📚 REET Mains [L-2] 2026
A A-iv. B-i C-ii,, D-iii
B A-ii, B-iii, C-i,, D-iv
C A-i, B-iii, C-ii,, D-iv
D A-iii, B-i, C-iv, D-ii
📖 व्याख्या
जसवंत पशु मेला : भरतपुर में आयोजित होता है। कार्तिक मेलाः चंद्रभागा पशु मेला कार्तिक मास में झालरापाटन में लगता है।
सिंवरु मेलाः यह पाली से संबंधित है। परबतसर और मेड़ता पशु मेले दोनों ही प्रसिद्ध पशु मेले नागौर जिले में आयोजित होते हैं (वीर तेजाजी पशु मेला, परबतसर और बलदेव पशु मेला, मेड़ता)।
Rajputana Diary Mahal aur Place MCQ

5. सूची-I को सूची-II से सुमेलित करें : सूची-I (मेले) सूची-II (जिला) (A) पुष्कर मेला - (i) सीकर (B) जीणमाता मेला - (ii) टोंक (C) शीतला माता मेला - (iii) अजमेर (D) डिग्गी कल्याणजी मेला - (iv) जयपुर नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :

📚 REET Mains [L-2] 2026
A A-i, B-iii, C-ii, D-iv
B A-iii, B-i, C-iv, D-ii
C A-iii, B-ii, C-i, D-iv
D A-iii, B-iv, C-ii, D-i
📖 व्याख्या
पुष्कर मेलाः यह विश्व प्रसिद्ध मेला अजमेर जिले के पुष्कर में आयोजित होता है। जीणमाता मेलाः जीणमाता का मंदिर और मेला सीकर जिले में लगता है।
शीतला माता मेलाः यह मेला जयपुर के पास चाकसू में स्थित शीतला माता मंदिर में भरता है, जो जयपुर जिले में है। डिग्गी कल्याणजी मेलाः श्री कल्याण जी का प्रसिद्ध मंदिर और मेला टोंक जिले के डिग्गी कस्बे में आयोजित होता है।

6. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए- सूची I (मेला) सूची II (स्थान) A. कपिल मुनि - I. रेवासा B. शीतला माता - II. कोलायत C. श्री महावीरजी - III. चाकसू D. जीणमाता - IV. चंदनपुर नीचे विए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए

📚 REET Mains [L-2] 2026
A A-IV, B-I, C-II, D-III
B A-I, B-II, C-III, D-IV
C A-11, B-III, C-IV. D-1
D A-III, B-IV, C-1, D-II
📖 व्याख्या
राजस्थान के प्रसिद्ध मेलों और उनके आयोजन स्थलों का सही सुमेलन इस प्रकार है: कपिल मुनि का मेला कोलायत, बीकानेर में कार्तिक पूर्णिमा को लगता है। शीतला माता का मे आयोजित होता है। मेला चाकसू, जयपुर में चैत्र कृष्ण अष्टमी को, श्री महावीरजी का मेला चंदनपुर, करौली में चैत्र शुक्ल त्रयोदशी से वैशाख कृष्ण द्वितीया तक लगता है। जीणमाता का मेला रेवासा, सीकर में चैत्र और आश्विन नवरात्र में आयोजित होता है।

7. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए- सूची I (मेला) सूची II (स्थान) A. बेणेश्वर मेला - I. सीकर B. खाटूश्यामजी मेला - II. बीकानेर C. डिग्गी कल्याणजी मेला - III. डूंगरपुर D. करणी माता मेला - IV. टोंक नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चनें.

📚 REET Mains [L-2] 2026
A A-II, B-1, C-IV, D-III
B A-III, B-IV, C-1, D-II
C A-II, B-IV, C-I, D-III
D A-III, B-I, C-IV, D-II
📖 व्याख्या
बेणेश्वर मेलाः इसे 'आदिवासियों का कुंभ' कहते हैं, यह यह डूंगरपुर के नवाटापरा गाँव में सोम-माही-जांखम नदियों के संगम पर लगता है। खाटूश्यामजी मेलाः यह मेला सीकर जिले में फाल्गुन माह में लगता है। डिग्गी कल्याणजी मेलाः यह मेला टोंक जिले के डिग्गीपुरी में आयोजित होता है। करणी माता मेलाः यह बीकानेर के देशनोक में चैत्र और आश्विन नवरात्र में आयोजित होता है।

8. सूची-I को सूची-II से सुमेलित करेंः सूची-I मेला सूची-II राजस्थान का जिला (A) जीणमाता - (i) बीकानेर (B) डिग्गी कल्याणजी - (ii) करौली (C) करणी माता - (iii) टोंक (D) कैला देवी - (iv) सीकर नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनेंः

📚 REET Mains [L-2] 2026
A A-iv, B-iii, C-i, D-ii
B A-ii, B-i, C-iii, D-iv
C A-i, B-ii, C-iii, D-iv
D A-iii, B-iv, C-i, D-ii
📖 व्याख्या
जीणमाताः जीणमाता का मंदिर और मेला सीकर जिले के रेवासा में लगता है। डिग्गी कल्याणजीः श्री कल्याण जी का प्रसिद्ध मेला टोंक जिले के डिग्गीपुरी में आयोजित होता है। करणी माताः चूहों वाली देवी के रूप में प्रसिद्ध करणी माता का मंदिर बीकानेर के देशनोक में स्थित है, जहाँ मुख्य मेला लगता है। कैला देवी: कैला देवी का लक्खी मेला करौली में आयोजित होता है।
Rajasthan GK Test Series

9. राजस्थान के मेलों के बारे में निम्नलिखित में से कौन-कौन से कथन सत्य हैं? (A) खलकाणी माता गर्दभ मेला जयपुर के पास भावगढ़ बंध्या गाँव में आयोजित होता है। (B) बेणेश्वर मेले को "आदिवासियों का कुंभ" कहा जाता है। (C) लख्मी मेला वर्ष में दो बार अलवर से 40 किमी. दूर भर्तृहरि में आयोजित होता है। (D) कपिल मुनि मेला सीकर के खंडेला में आयोजित होता है। नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :

📚 REET Mains [L-2] 2026
A केबल (A), (C) और (D)
B केवल (B), (C) और (D)
C केवल (A), (B) और (D)
D केवल (A), (B) और (C)
📖 व्याख्या
(A) सत्य हैः खलकाणी माता का गधों का मेला जयपुर के पास लूणियात्रास में भावगढ़ बंध्या में लगता है।
डूंगरपुर में लगने वाला बेणेश्वर मेला 'आदिवासियों क्रा कुंभ' कहलाता है। अलवर के पास भर्तृहरि का मेला वर्ष में दो बार (भाद्रपद और वैशाख) आयोजित होता है और इसे लक्खी मेला भी कहा जाता है। कपिल मुनि का प्रसिद्ध मेला कोलायत (बीकानेर) में कार्तिक पूर्णिमा को आयोजित होता है, न कि सीकर के खंडेला में।

10. निम्नलिखित कथनों पर विचार करेंः A. लखी मेला भर्तृहरि नामक स्थान पर आयोजित होता है। B. यह अजमेर से 40 किमी. दूर है। C. भर्तृहरि राजा थे और पिंगला रानी उनकी पत्नी थी। D. उन्होंने अपना राजपाट त्याग कर संन्यास ले लिया। नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनेंः

📚 Reet Mains [L-1] 2026
A A, B, C और D
B A. C और D
C A. B और C
D A और B
📖 व्याख्या
अलवर के पास भर्तृहरि नामक स्थान पर 'लखी मेला' (लाखों लोगों का मेला) लगता है। राजा भर्तृहरि उज्जैन के राजा थे और उनकी पत्नी का नाम पिंगला था। उन्होंने अपनी पत्नी के विश्वासघात से दुःखी होकर राजपाट त्याग दिया और नाथ संप्रदाय के अनुयायी बन गए भर्तृहरि का मेला अलवर जिले में सरिस्का के पास लगता है।

11. चैत्र कृष्ण सप्तमी और अष्टमी को जयपुर की चाकसू तहसील में कौनसा मेला लगता है?

📚 REET Mains [L-1] 2026
A कपिल मुनि
B शीतला माता
C डिग्गी कल्याण जी
D कैला देवी
📖 व्याख्या
जयपुर के चाकसू में शील की डूंगरी पर चैत्र कृष्ण सप्तमी और अष्टमी को शीतला माता का प्रसिद्ध मेला लगता है। शीतला माता को चेचक की देवी और बच्चों की संरक्षिका माना जाता है। इस मेले को 'बैलगाड़ी मेला' भी कहते हैं।

12. पाँच दिवसीय नई नाथ पशु मेले का आयोजन 6 अक्टूबर, 2025 से 10 अक्टूबर, 2025 तक कहाँ किया गया?

📚 Asst. Prof. 2025
A बालोतरा के तिलवाड़ा में
B जयपुर के तुंगा में
C अजमेर के पुष्कर में
D झालावाड़ के झालरापाटन में
📖 व्याख्या
राजस्थान सरकार के पशुपालन विभाग द्वारा जयपुर जिले के तुंगा क्षेत्र में 6 से 10 अक्टूबर, 2025 तक पाँच दिवसीय 'नई नाथ पशु मेले' का औपचारिक राजकीय आयोजन संपन्न हुआ। इस मेले का मुख्य ध्येय स्थानीय पशुपालकों को अपनी उच्च कोटि की नस्लों के प्रदर्शन, क्रय-विक्रय और विपणन हेतु एक सुव्यवस्थित राजकीय मंच उपलब्ध कराना है।
Rajputana Diary MCQ App

13. राजस्थान में प्रसिद्ध "बैलगाड़ी मेला" निम्नलिखित में से किस उत्सव के दौरान आयोजित किया जाता है?

📚 Live Stock Asst. 2025
A कैला देवी मेला
B शीतला माता मेला
C करणी माता मेला
D कपिल मुनि मेला
📖 व्याख्या
शीतला माता का सबसे प्रसिद्ध और मुख्य मेला जयपुर जिले के चाकसू में शील की डूंगरी पर भरता है। यह मेला प्रतिवर्ष चैत्र कृष्ण अष्टमी (शीतलाष्टमी) को आयोजित होता है। इस अवसर पर देवी को ठंडे (बासी) भोजन का भोग लगाया जाता है। है।

14. कार्तिक पूर्णिमा को कपिल मुनि मेला कहाँ लगता है?

📚 IV GRADE 2025
A जयपुर में चाकसू
B बीकानेर में कोलायत
C टोंक में डिग्गीपुरी
D सीकर में रेवासा
📖 व्याख्या
कपिल मुनि (सांख्य दर्शन के प्रणेता) का प्रसिद्ध मेला बीकानेर जिले के कोलायत में कार्तिक पूर्णिमा को लगता है। यहाँ कपिल सरोवर स्थित है जहाँ श्रद्धालु स्नान करते हैं और दीपदान की परंपरा (पुष्कर की तरह) निभाई जाती है।

15. कपिल मुनि का मेला कार्तिक पूर्णिमा को राजस्थान के किस स्थान पर लगता है?

📚 Raj. Police Technical 2025
A रामदेवरा
B कोलायत
C सालासर
D पुष्कर
📖 व्याख्या
कपिल मुनि (सांख्य दर्शन के प्रणेता) का प्रसिद्ध मेला बीकानेर जिले के कोलायत में कार्तिक पूर्णिमा को लगता है। यहाँ कपिल सरोवर स्थित है जहाँ श्रद्धालु स्नान करते हैं और दीपदान की परंपरा (पुष्कर की तरह) निभाई जाती है।

16. बीकानेर के कोलायत में कार्तिक पूर्णिमा पर कौन सा मेला लगता है?

📚 JEN 2025
A कैला देवी मेला
B करणी माता मेला
C कपिल मुनि मेला
D श्री महावीरजी मेला
📖 व्याख्या
कपिल मुनि (सांख्य दर्शन के प्रणेता) का प्रसिद्ध मेला बीकानेर जिले के कोलायत में कार्तिक पूर्णिमा को लगता है। यहाँ कपिल सरोवर स्थित है जहाँ श्रद्धालु स्नान करते हैं और दीपदान की परंपरा (पुष्कर की तरह) निभाई जाती है।
Today Deals

17. कॉलम 1 में मेला को कॉलम II में स्थान से मिलान कीजिए। (1) कल्याणजी - (A) डिग्गी (टोंक) (2) कपिल मुनि - (B) कोलायत (बीकानेर) (3) श्री महावीरजी - (C) चाँवनगाँव (करौली) (4) करणी माता - (D) वेशनोक (बीकानेर)

📚 Jr. Instructor 2025
A 1-B, 2-D, 3-A, 4-C
B 1-C, 2-A, 3-D, 4-B
C 1-A, 2-B, 3-C, 4-D
D 1-D, 2-C, 3-B, 4-A
📖 व्याख्या
डिग्गी कल्याणजी का मेला टोंक में भरता है। कोलायत (बीकानेर) में कपिल मुनि का प्राचीन मेला आयोजित होता है। श्री महावीरजी का मेला करौली के चांदनगाँव में भगवान महावीर की याद में भरता है और करणी माता का प्रसिद्ध मंदिर व मेला बीकानेर के देशनोक में स्थित है।

18. खलकनी माता गधा मेला आयोजित किया जाता है? जयपुर जिले के किस गाँव में

📚 Librarian (II-Gr:) 2025
A बेगस
B भावगढ़ बंध्या
C बोराज
D बावड़ी
📖 व्याख्या
खलकानी (या खलकाणी) माता का प्रसिद्ध गधों का मेला जयपुर जिले की लूणियावास पंचायत के भावगढ़ बंध्या गाँव में आयोजित होता है। यह मेला प्रतिवर्ष माघ शुक्ल सप्तमी को लगता है। जहाँ गधों और खच्चरों की खरीद-फरोख्त होती है। कुम्हार समुदाय के लोग अपनी कुलदवी के रूप में खलकानी माता की पूजा करते हैं।

19. निम्न में से कौन-सा राजस्थान में जैन समुदाय का सबसे बड़ा मेला है जो चंदनपुर गाँव में मनाया जाता है ?

📚 IV GRADE 2025
A श्री महावीरजी मेला
B कपिल मुनि मेला
C भर्तृहरि मेला
D डिग्गी कल्याणजी मेला
📖 व्याख्या
श्री महावीर जी का प्रसिद्ध मेला, जो जैन धर्म का एक प्रमुख आयोजन है, करौली जिले के श्री महावीरजी में प्रतिवर्ष चैत्र शुक्ल त्रयोदशी (तेरस) से वैशाख कृष्ण द्वितीया तक लगता है।

20. तीन नदी, तीन क्रियाकाण्ड, तीन स्थल और तीन देव के लिए कौनसा धार्मिक केन्द्र प्रसिद्ध है?

📚 Research Asst. 2025
A बेणेश्वर
B बाणगंगा
C लोहार्गल
D पुष्कर
📖 व्याख्या
बेणेश्वर जिसे 'वागढ़ का पुष्कर' भी कहा जाता है। यह सोम, माही और जाखम नदियों के संगम पर स्थित है। यहाँ खंडित शिवलिंग की पूजा होती है।
Rajputana Diary Rajasthan GK MCQ

21. निम्नलिखित उत्सवों/मेलों को ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार कालानुक्रमिक क्रम में व्यवस्थित कीजियेः i. ऊँट उत्सव, बीकानेर iii. पुष्कर मेला ii. ग्रीष्म उत्सव, माउण्ट आबू iv. श्री महावीरजी मेला

📚 SI Telecom 2025
A ii, i, iii, iv
B iv, ii, i, iii
C i, ii, iii, iv
D i, iv, ii, iii
📖 व्याख्या
i. ऊँट उत्सव (बीकानेर) आमतौर पर जनवरी में आयोजित होता है।
iv. श्री महावीरजी मेला (करौली) चैत्र शुक्ल त्रयोदशी को, जो आमतौर पर मार्च-अप्रैल में आती है।
ii. ग्रीष्म उत्सव (माउंट आबू) मई-जून में आयोजित होता है।
ii. पुष्कर मेला (अजमेर) कार्तिक पूर्णिमा को, जो आमतौर पर

22. राजस्थान के श्री महावीर जी मेले के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए। कथन 1: यह मेला महावीर स्वामी की स्मृति में हर साल चंदनपुर जिला करौली में आयोजित किया जाता है। कथन II : यह बौद्धों का सबसे बड़ा मेला है।

📚 Raj, Police Technical 2025
A कथन I और II दोनों सही हैं।
B केवल कथन II सही है।
C कथन I और II दोनों गलत हैं।
D केवल कथन । सही है।
📖 व्याख्या
श्री महावीर जी का मेला जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी की स्मृति में प्रतिवर्ष चैत्र शुक्ल त्रयोदशी से वैशाख कृष्ण द्वितीया तक करौली जिले के चंदनपुर गाँव (श्री महावीरजी) में आयोजित होता है। यह जैनियों का सबसे बड़ा मेला है, न कि बौद्धों का। बौद्ध धर्म से इसका कोई संबंध नहीं है। इसलिए, केवल पहला कथन ही सत्य है।

23. बेणेश्वर का मेला लगता है-

📚 Raj. High Court LDC 2023, Asst. Director 2025
A माघ पूर्णिमा को
B सावन पूर्णिमा को
C कार्तिक पूर्णिमा को
D चैत्र पूर्णिमा को
📖 व्याख्या
बेणेश्वर मेला प्रतिवर्ष माघ माह की पूर्णिमा को डूंगरपुर जिले के नवाटापरा गाँव में लगता है। यह मेला सोम, माही और जाखम नदियों के त्रिवेणी संगम पर आयोजित होता है। इसे 'आदिवासियों का कुंभ' भी कहा जाता है। यहाँ भील जनजाति के लोग बड़ी संख्या में आते हैं और अपने पूर्वजों का तर्पण करते हैं। सावन पूर्णिमा को रक्षाबंधन होता है। कार्तिक पूर्णिमा को पुष्कर मेला और कोलायत मेला लगता है।

24. डूंगरपुर स्थित प्रसिद्ध बेणेश्वर मेला प्रतिवर्ष किस अवसर पर लगता है?

📚 Raj. Pol. const. 2025
A माघ माह की पूर्णिमा
B चैत्र अमावस्या
C कार्तिक पूर्णिमा
D माघ माह की अमावस्या
📖 व्याख्या
बेणेश्वर मेला प्रतिवर्ष माघ माह की पूर्णिमा को डूंगरपुर जिले के नवाटापरा गाँव में लगता है। यह मेला सोम, माही और जाखम नदियों के त्रिवेणी संगम पर आयोजित होता है। इसे 'आदिवासियों का कुंभ' भी कहा जाता है। यहाँ भील जनजाति के लोग बड़ी संख्या में आते हैं और अपने पूर्वजों का तर्पण करते हैं। सावन पूर्णिमा को रक्षाबंधन होता है। कार्तिक पूर्णिमा को पुष्कर मेला और कोलायत मेला लगता है।
Rajasthan GK

25. राजस्थान का कौन सा मेला 'आदिवासियों का कुंभ' कहलाता है?

📚 Parichalak-2025, जमादार 2nd ग्रेड 2025, Raj. High Court LDC 2013, EO-RO 2023 (REET Mains [L-1]
A भर्तृहरि मेला
B कपिल मुनि मेला
C करणी माता मेला
D बेणेश्वर मेला
📖 व्याख्या
बेणेश्वर मेला प्रतिवर्ष माघ माह की पूर्णिमा को डूंगरपुर जिले के नवाटापरा गाँव में लगता है। यह मेला सोम, माही और जाखम नदियों के त्रिवेणी संगम पर आयोजित होता है। इसे 'आदिवासियों का कुंभ' भी कहा जाता है। यहाँ भील जनजाति के लोग बड़ी संख्या में आते हैं और अपने पूर्वजों का तर्पण करते हैं। सावन पूर्णिमा को रक्षाबंधन होता है। कार्तिक पूर्णिमा को पुष्कर मेला और कोलायत मेला लगता है।

26. राजस्थान में कौन से मेले को 'आदिवासियों का कुंभ' भी कहा जाता है ?

📚 IV GRADE 2025
A भर्तृहरि मेला
B बाणेश्वर मेला
C डिग्गी कल्याणजी मेला
D शीतला माता मेला
📖 व्याख्या
बेणेश्वर मेला प्रतिवर्ष माघ माह की पूर्णिमा को डूंगरपुर जिले के नवाटापरा गाँव में लगता है। यह मेला सोम, माही और जाखम नदियों के त्रिवेणी संगम पर आयोजित होता है। इसे 'आदिवासियों का कुंभ' भी कहा जाता है। यहाँ भील जनजाति के लोग बड़ी संख्या में आते हैं और अपने पूर्वजों का तर्पण करते हैं। सावन पूर्णिमा को रक्षाबंधन होता है। कार्तिक पूर्णिमा को पुष्कर मेला और कोलायत मेला लगता है।

27. कार्तिक पूर्णिमा पर राजस्थान में कौनसा मेला/उत्सव मनाया जाता है?

📚 B.S.T.C (Pre.) 2025
A कजली तीज उत्सव
B बेणेश्वर मेला
C नागौर मेला
D पुष्कर मेला
📖 व्याख्या
राजस्थान का विश्व प्रसिद्ध पुष्कर मेला प्रतिवर्ष कार्तिक मास की पूर्णिमा को आयोजित होता है, जो आमतौर पर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार अक्टूबर-नवम्बर माह में पड़ता है। यह भारत के सबसे बड़े पशु मेलों में से एक है, जहाँ ऊँटों का व्यापार विशेष आकर्षण होता है।

28. राजस्थान में निम्नलिखित में से कौन-सा मेला अलवर के भर्तृहरि में आयोजित होता है?

📚 Platoon Commander 2025
A लक्खी मेला
B खाटू श्यामजी मेला
C जीणमाता मेला
D डिग्गी कल्याणजी मेला
📖 व्याख्या
अलवर के पास भर्तृहरि नामक स्थान पर 'लखी मेला' (लाखों लोगों का मेला) लगता है। राजा भर्तृहरि उज्जैन के राजा थे और उनकी पत्नी का नाम पिंगला था। उन्होंने अपनी पत्नी के विश्वासघात से दुःखी होकर राजपाट त्याग दिया और नाथ संप्रदाय के अनुयायी बन गए भर्तृहरि का मेला अलवर जिले में सरिस्का के पास लगता है।
HP GK400F Mechanical Gaming Keyboard,dust & Spill Resistant,RGB Backlit Keys,Metal Panel,Full-Sized Keyboard Design

29. चन्द्रभागा पशु मेला ........ के नजदीक आयोजित किया जाता है।

📚 Jnr Instructor 2025
A झालावाड़
B टोंक
C अजमेर
D जयपुर
📖 व्याख्या
चंद्रभागा पशु मेला प्रतिवर्ष कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन में चंद्रभागा नदी के तट पर आयोजित किया जाता है। यह एक प्रसिद्ध पशु मेला है जिसमें मालवी नस्ल के मवेशियों का बड़ी संख्या में क्रय-विक्रय होता है।

30. निम्नलिखित में से कौनसा युग्म मेला दिन (तिथि) सुमेलित नहीं है?

📚 Asst. Prof. 2024
A बाणगंगा- वैशाख पूर्णिमा
B बेणेश्वर - माघ पूर्णिमा
C डिग्गी मेला - श्रावण अमावस्या
D कपिल मुनि - कार्तिक अमावस्या
📖 व्याख्या
कोलायत मेलाः बीकानेर के कोलायत में कपिल मुनि का प्रसिद्ध मेला कार्तिक पूर्णिमा को भरता है, इस दिन कोलायत झील में दीपदान का विशेष महत्व होता है।
बाणगंगा मेलाः यह मेला राजस्थान में जयपुर जिले में हर वर्ष वैशाख (अप्रैल-मई) की पूर्णिमा के दिन आयोजित किया जाता है।
बेणेश्वर मेलाः यह मेला डूंगरपुर जिले में माही नदी के किनारे आदिवासियों का प्रसिद्ध मेला है। यह मेला माघ पूर्णिमा के दिन भरता है।
डिग्गी मेलाः यह मेला टोंक जिले में डिग्गी कस्बे में स्थित कल्याण जी मंदिर में डिग्गी मेला श्रावण और भाद्रपद माह में भरता है। इसे 'डिग्गी कल्याण जी का लक्खी मेला' भी कहते हैं।

31. "कपिल मुनि मेला" राजस्थान के किस क्षेत्र में लगता है?

📚 पशु परिचर 2024
A चंदनपुर
B नवलगढ़
C कोलायत
D चाकसू
📖 व्याख्या
कपिल मुनि (सांख्य दर्शन के प्रणेता) का प्रसिद्ध मेला बीकानेर जिले के कोलायत में कार्तिक पूर्णिमा को लगता है। यहाँ कपिल सरोवर स्थित है जहाँ श्रद्धालु स्नान करते हैं और दीपदान की परंपरा (पुष्कर की तरह) निभाई जाती है।

32. अजमेर शरीफ का वार्षिक उर्स और गलियाकोट पुष्कर मेला आयोजित होता है :

📚 Steno. 2024
A जोधपुर में
B जैसलमेर में
C अजमेर में
D सिरोही में
📖 व्याख्या
ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती का प्रसिद्ध वार्षिक उर्स अजमेर शरीफ दरगाह में आयोजित होता है। गलियाकोट का उर्स डूंगरपुर जिले में आयोजित होता है। पुष्कर मेला अजमेर जिले के पुष्कर में आयोजित होता है। प्रश्न में "गलियाकोट पुष्कर मेला" एक साथ लिखा गया है जो भ्रामक है। यदि हम अजमेर शरीफ उर्स और पुष्कर मेले को अलग-अलग मानें, तो दोनों में से एक का संबंध अजमेर से है, जो इसे सबसे उपयुक्त उत्तर बनाता है।
Rajasthan GK Previous Year Questions

33. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए : सूची-I (मेला) सूची-II (स्थान) A. बेणेश्वर - I. करौली B. कैलादेवी - II. टोंक C. जीण माता - III. डूंगरपुर D. विग्गी कल्याण जी - IV. सीकर

📚 CET (10+2) 2024
A A-II, B-III, C-I, D-IV
B A-I, B-II, C-III, D-IV
C A-III, B-1, C-IV, D-II
D A-IV, B-II, C-II, D-1
📖 व्याख्या
बेणेश्वर मेला डूंगरपुर में लगता है। कैला देवी का मेला करौली में लगता है। जीण माता का मेला सीकर में लगता है। डिग्गी कल्याणजी का मेला टोंक में लगता है।

34. कॉलम 1 में स्थान को कॉलम II में त्यौहार से मिलान कीजिए। कॉलम 1 (स्थान) कॉलम II (त्यौहार) 1. अजमेर - A. सालासर हनुमान का त्यौहार 2. चूरू - B. कैलादेवी का त्यौहार 3. करौली - C. धुलेव का त्यौहार 4. केसरियाजी - D. पुष्करजी का त्यौहार

📚 Jr. Instructor 2024
A I-D, 2-A, 3-B. 4-C
B 1-C, 2-A, 3-D, 4-B
C 1-D, 2-C, 3-B, 4-A
D 1-B, 2-C, 3-A, 4-D
📖 व्याख्या
सही मिलान इस प्रकार है:
1. अजमेर पुष्करजी का त्यौहार (पुष्कर मेला, अजमेर जिले में)
2. चूरू सालासर हनुमान का त्यौहार (सालासर बालाजी, चूरू जिले में)
3. करौली - कैलादेवी का त्यौहार (कैलादेवी मंदिर, करौली जिले में)
4. केसरियाजी धुलेव का त्यौहार (ऋषभदेव/केसरियाजी मंदिर, उदयपुर जिले के धुलेव गाँव में)

35. सालासर हनुमानजी का मेला कहाँ लगता है?

📚 पशु परिचर 2024
A उदयपुर
B पाली
C करौली
D चूरू
📖 व्याख्या
सालासर बालाजी का प्रसिद्ध मंदिर राजस्थान के चूरू जिले की सुजानगढ़ तहसील के सालासर गाँव में स्थित है। यहाँ हनुमान जी की दाढ़ी-मूँछ वाली मूर्ति स्थापित है, जो इसे अद्वितीय बनाती है। यहाँ प्रतिवर्ष चैत्र पूर्णिमा और आश्विन पूर्णिमा को लक्खी मेले का आयोजन होता है।

36. उपयुक्त युग्म सुमेलित कीजिए। (देवता और मेला) A. जसनाथ जी - 1. रेवासा (सीकर) B. शीतला माता - 2. चाकसू (जयपुर) C. जाम्भोजी - 3. मुकाम (नोका) D. जीण माता - 4. कतरियासर (बीकानेर)

📚 Jr. Instructor 2024
A A-4, B-2, C-3, D-1
B A-1, B-2, C-3, D-4
C A-2, B-1, C-4, D-3
D A-3, B-4, C-1, D-2
📖 व्याख्या
जसनाथ जी का प्रमुख केंद्र कतरियासर (बीकानेर) है, जहाँ प्रसिद्ध अग्नि नृत्य होता है। शीतला माता का भव्य मेला चाकसू (जयपुर) में भरता है। विश्नोई संप्रदाय के प्रवर्तक जाम्भोजी का पवित्र स्थल मुकाम (नोखा) है। जीण माता का ऐतिहासिक मंदिर रेवासा (सीकर) में स्थित है।
Rajasthan GK

37. सूची-I को सूची-II से मिलान कीजिए- सूची-I (मेला) सूची-II (स्थान) (A) करणी माता - (i) कोलायत (B) श्री महावीर जी - (ii) दिग्गी (C) कपिलमुनी - (iii) देशनोक (D) कल्याण जी - (iv) करौली

📚 2024 (CET (10+2) 2024
A A-iii, B-iv, C-i, D-ii
B A-i, B-iii, C-iv, D-ii
C A-ii, B-i, C-iii, D-iv
D A)-iv, B-ii, C-i, D-iii
📖 व्याख्या
करणी माता मेला देशनोक (बीकानेर में स्थित, जहाँ चूहों बीकानेर में सि का मंदिर प्रसिद्ध है)। श्री महावीर जी मेला करौली (यह जैन धर्म का एक प्रमुख तीर्थ स्थल और मेला है)। कपिल मुनि मेला कोलायत (बीकानेर में, कार्तिक पूर्णिमा पर एक बड़ा मेला लगता है)। कल्याण जी मेला डिग्गी (टोंक जिले के डिग्गीपुरी में श्री कल्याण जी का प्रसिद्ध मंदिर और मेला)।

38. संयुक्त युग्म सुमेलित कीजिए। देवता मेला A. जसनाथ जी - 1. रेवासा (सीकर) B. शीतला माता - 2. चाकसू (जयपुर) C. जाम्भोजी - 3. मुकाम (नोखा) D. जीण माता - 4. कतरियासर (बीकानेर)

📚 Jr. Instructor 2024
A A-4, B-2, C-3, D-1
B A-1, B-2, C-3, D-4
C A-2, B-1, C-4, D-3
D A-3, B-4, C-1, D-2
📖 व्याख्या
जसनाथ जी का प्रमुख धाम और मेला कतरियासर (बीकानेर) में भरता है, जहाँ जसनाथी संप्रदाय के सिद्ध पुरुष अग्नि नृत्य करते हैं।
शीतला माता का प्रसिद्ध मेला चाकसू (जयपुर) में शीतला अष्टमी को भरता है। जांभोजी (बिश्नोई संप्रदाय के प्रवर्तक) का मुख्य धाम मुकाम (नोखा, बीकानेर) है, जहाँ वर्ष में दो बार मेले लगते हैं। जीण माता का प्रसिद्ध मंदिर और नेला रेवासा (सीकर) में भरता है, जो चौहानों की कुलदेवी मानी जाती हैं।

39. बेणेश्वर का मेला किस तिथि को आयोजित होता है? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

📚 Jr. Instructor 2024
A वैशाख पूर्णिमा
B कार्तिक पूर्णिमा
C अक्षय तृतीया
D माघ पूर्णिमा.
📖 व्याख्या
बेणेश्वर मेला प्रतिवर्ष माघ माह की पूर्णिमा को डूंगरपुर जिले के नवाटापरा गाँव में लगता है। यह मेला सोम, माही और जाखम नदियों के त्रिवेणी संगम पर आयोजित होता है। इसे 'आदिवासियों का कुंभ' भी कहा जाता है। यहाँ भील जनजाति के लोग बड़ी संख्या में आते हैं और अपने पूर्वजों का तर्पण करते हैं। सावन पूर्णिमा को रक्षाबंधन होता है। कार्तिक पूर्णिमा को पुष्कर मेला और कोलायत मेला लगता है।

40. राजस्थान का कौन-सा मेला राजस्थानी जनजातियों का कुम्भ कहलाता है?

📚 CET (स्नातक स्तर) 2024
A बेणेश्वर मेला
B शीतला माता मेला
C करणी माता मेला
D कपिल मुनि मेला
📖 व्याख्या
बेणेश्वर का प्रसिद्ध मेला राजस्थान के डूंगरपुर जिले में सोम, माही और जाखम नदियों के संगम पर माघ पूर्णिमा को आयोजित होता है। इस मेले को 'आदिवासियों का कुंभ' भी कहा जाता है।
Wireless Keyboard/Bluetooth Keyboard

41. भर्तृहरि मेला राजस्थान में किस स्थान पर लगता है ?

📚 Steno. 2024
A उदयपुर
B सीकर
C बूँदी
D अलवर
📖 व्याख्या
अलवर के पास भर्तृहरि नामक स्थान पर 'लखी मेला' (लाखों लोगों का मेला) लगता है। राजा भर्तृहरि उज्जैन के राजा थे और उनकी पत्नी का नाम पिंगला था। उन्होंने अपनी पत्नी के विश्वासघात से दुःखी होकर राजपाट त्याग दिया और नाथ संप्रदाय के अनुयायी बन गए भर्तृहरि का मेला अलवर जिले में सरिस्का के पास लगता है।

42. तेजाजी की स्मृति में राजस्थान में किस स्थान पर एक पशु मेला लगता है?

📚 Pol. const. 2024
A देशनोक
B आसींद
C परबतसर
D तिलवाड़ा
📖 व्याख्या
लोक देवता वीर तेजाजी की स्मृति में परबतसर (वर्तमान में डीडवाना-कुचामन जिला) में प्रतिवर्ष भाद्रपद माह की शुक्ल दसमी को मेला आयोजित होता है। देशनोक करणी माता, आसींद देवनारायण जी, और तिलवाड़ा मल्लीनाथ जी के मेलों के लिए प्रसिद्ध हैं।

43. गोमतीसागर पशु मेला आयोजित होता है -

📚 Jr. Instructor 2024
A परबतसर
B झालरापाटन
C भरतपुर
D गोगामेड़ी
📖 व्याख्या
प्रसिद्ध 'गोमतीसागर पशु मेला' राजस्थान के झालावाड़ जिले के 'झालरापाटन' में आयोजित किया जाता है। जो मुख्य रूप से वैशाख पूर्णिमा के अवसर पर भरता है। यहाँ मालवी नस्ल के पशुओं का भारी मात्रा में व्यापार होता है।

44. निम्न में से कौन सा मेला सही सुमेलित नहीं है ?

📚 Statistical Officer 2023
A कैलादेवी मेला करौली
B कपिल मुनि मेला - कोटा
C भर्तृहरि मेला अलवर
D शीतला माता मेला चाकसू
📖 व्याख्या
प्रसिद्ध कपिल मुनि का मेला कार्तिक पूर्णिमा को कोलायत, बीकानेर में लगता है, न कि कोटा में।
Rajputana Diary Mahal aur Place MCQ

45. बेणेश्वर का मेला डूंगरपुर जिले के किस स्थान पर लगता है?

📚 HOSPITAL CARE TAKER 2023
A साबला
B नवातपुरा
C बागड
D अमलिया
📖 व्याख्या
बेणेश्वर मेला प्रतिवर्ष माघ माह की पूर्णिमा को डूंगरपुर जिले के नवाटापरा गाँव में लगता है। यह मेला सोम, माही और जाखम नदियों के त्रिवेणी संगम पर आयोजित होता है। इसे 'आदिवासियों का कुंभ' भी कहा जाता है। यहाँ भील जनजाति के लोग बड़ी संख्या में आते हैं और अपने पूर्वजों का तर्पण करते हैं। सावन पूर्णिमा को रक्षाबंधन होता है। कार्तिक पूर्णिमा को पुष्कर मेला और कोलायत मेला लगता है।

46. राजस्थान का प्रसिद्ध पुष्कर मेला हिन्दू पंचांग के किस माह में लगता है ?

📚 CET (10+2) 2023
A सावन
B फाल्गुन
C कार्तिक
D चैत्र
📖 व्याख्या
राजस्थान का विश्व प्रसिद्ध पुष्कर मेला प्रतिवर्ष कार्तिक मास की पूर्णिमा को आयोजित होता है, जो आमतौर पर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार अक्टूबर-नवम्बर माह में पड़ता है। यह भारत के सबसे बड़े पशु मेलों में से एक है, जहाँ ऊँटों का व्यापार विशेष आकर्षण होता है।

47. चन्द्रभागा मेला प्रतिवर्ष कार्तिक मास में कहाँ आयोजित होता है ?

📚 RAS 2023
A बूँदी
B बाँसवाड़ा
C डूंगरपुर
D झालरापाटन
📖 व्याख्या
चंद्रभागा पशु मेला प्रतिवर्ष कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन में चंद्रभागा नदी के तट पर आयोजित किया जाता है। यह एक प्रसिद्ध पशु मेला है जिसमें मालवी नस्ल के मवेशियों का बड़ी संख्या में क्रय-विक्रय होता है।

48. निम्न में से कौन सा मेला गलत सुमेलित है?

📚 PTI Grade 2022
A कैला देवी का मेला - करौली
B शीतला माता का मेला - चाकसू
C चारभुजा का मेला - उदयपुर
D कपिल मुनि का मेला - कोटा
📖 व्याख्या
कपिल मुनि का मेला कोटा में नहीं, बल्कि बीकानेर जिले के कोलायत में आयोजित होता है। यह मेला कार्तिक पूर्णिमा को भरता है।
Rajasthan GK Test Series

49. निम्न में से कौनसा युग्म सही नहीं है?

📚 Raj. high court LDC 2022
A तेजाजी का मेला बीकानेर
B बेणेश्वर मेला डूंगरपुर
C रामदेवजी का मेला - जैसलमेर
D लक्खी मेला करौली
📖 व्याख्या
वीर तेजाजी का सबसे बड़ा पशु मेला नागौर जिले के 'परबतसर' में भाद्रपद मास में लगता है। बीकानेर में मुख्य रूप से करणी माता (देशनोक) और कपिल मुनि (कोलायत) के मेले प्रसिद्ध हैं। बेणेश्वर मेला डूंगरपुर के नवाटापरा गाँव में लगता है, जिसे 'आदिवासियों का कुंभ' कहते हैं। रामदेवजी का मुख्य मेला जैसलमेर के रामदेवरा (रुणेचा) में लगता है।

50. सीताबाड़ी का मेला आयोजित किया जाता है -

📚 A.A.R.O. 2022
A कोटा
B बाराँ
C ब्यावर
D अजमेर
📖 व्याख्या
सीताबाड़ी का मेला, जो राजस्थान के बाराँ जिले की शाहबाद तहसील में केलवाड़ा गाँव के पास आयोजित होता है, सहरिया जनजाति का महातीर्थ कुम्भ कहलाता है। यह मेला ज्येष्ठ अमावस्या को भरता है।
📱

Rajputana Diary App

Full MCQ, PYQ और Test Series देकर अपनी Rank Check करें। Rajasthan GK की बेहतर तैयारी के लिए Rajputana Diary App डाउनलोड करें।

📲 Download App
❓ Question / Doubt / Correction?

इस पोस्ट से सम्बंधित किसी प्रकार का doubt, correction या कोई सुझाव हो तो, Please इस पोस्ट के comment section की जगह हमारे YouTube channel पर दिए गए discussion वीडियो के कमेंट बॉक्स में पोस्ट लिंक के साथ comment करें।

📝 Comment करने का तरीका:
• Post link
• Question number
• Short Doubt / Correction / सुझाव

✔ Link Copied

👉 Official Discussion Video:
Rajputana Diary YouTube Channel
Mukesh Choudhary

About the Author

Mukesh Choudhary

Mukesh Choudhary को राजस्थान में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी एवं भर्ती परीक्षाओं के परीक्षा पैटर्न और प्रश्नों के स्वरूप की अच्छी समझ है। उनके मार्गदर्शन में यह अध्ययन सामग्री और MCQ content तैयार एवं review किया गया है। Read More...

📲 Telegram 💬 WhatsApp
Scroll to Top