राजस्थान के मेले व महोत्सव MCQ Questions with Answers

राजस्थान के मेले व महोत्सव MCQ Quiz | Practice Set with Detailed Explanation

इस पोस्ट में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के टॉपिक राजस्थान के मेले व महोत्सव से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न दिए गए हैं। इनमें गणेश मंदिर मेला सवाई माधोपुर, बनेश्वर (बेणेश्वर) मेला डूंगरपुर, तेजाजी का मेला नागौर, गोगामेड़ी का मेला हनुमानगढ़, कैलादेवी का मेला करौली आदि से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को व्याख्या सहित शामिल किया गया है।

ये MCQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, RAS, Patwar, Police, LDC, VDO, Fireman, Woman Superwiser, REET तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।

  • Subject: राजस्थान की कला एवं संस्कृति
  • Topic: राजस्थान के मेले व महोत्सव
  • Last Updated:
  • Content Type: MCQ Practice Set
🔥 Latest Updated Questions for Exams

✍️ Prepared & Reviewed by:
Rajputana Diary – Rajasthan GK Faculty & Content Team (Since 2021)

1. राजस्थान का सबसे 'रंगीन मेला' कहलाता है?

  • (A) बेणेश्वर मेला
  • (B) वीर तेजाजी मेला
  • (C) रामदेवरा मेला
  • (D) पुष्कर मेला

पुष्कर मेला अपनी विशालता और भव्यता के लिए प्रसिद्ध है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, ब्रह्मा जी ने यहाँ विज्रनाथ नामक राक्षस का संहार किया और कमल की पंखुड़ियों के गिरने से तीन झीलें बनीं – ज्येष्ठ पुष्कर, कनिष्ठ पुष्कर और मध्यम पुष्कर। बाद में ब्रह्मा जी ने यहीं कार्तिक मास में यज्ञ किया। कार्तिक पूर्णिमा को झील में दीपदान की परंपरा है। इस समय हजारों पर्यटक आते हैं। इसलिए इसे राजस्थान का सबसे रंगीन मेला कहा जाता है।

2. रणथम्भौर का प्रसिद्ध गणेश मेला कब आयोजित होता है?

  • (A) श्रावण शुक्ल चतुर्दशी
  • (B) भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी
  • (C) कार्तिक शुक्ल चतुर्थी
  • (D) आश्विन शुक्ल चतुर्दशी

गणेश मंदिर मेला सवाई माधोपुर जिले के रणथम्भौर दुर्ग के भीतर स्थित गणेश मंदिर में आयोजित होता है। यह मेला भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी को लगता है। मंदिर का निर्माण महाराजा हम्मीरदेव चौहान ने करवाया था, लेकिन यहाँ की गणेश प्रतिमा स्वयंभू मानी जाती है। प्रतिमा का स्वरूप त्रिनेत्र गणेशजी का है, जिसमें तीसरा नेत्र ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। यह मेला लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है।

3. सवाई भोज प्रतिवर्ष किस समय लगता है?

  • (A) भाद्रपद शुक्ल अष्टमी
  • (B) भाद्रपद शुक्ल सप्तमी
  • (C) भाद्रपद कृष्ण अष्टमी
  • (D) भाद्रपद कृष्ण सप्तमी

सवाई भोज का मेला प्रतिवर्ष भाद्रपद शुक्ल सप्तमी को लगता है। इसे देवनारायण जी के मेले से भी जोड़ा जाता है। यह मेला विशेष रूप से भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और टोंक जिले में आयोजित होता है। धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से इसका महत्त्व है और इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।

4. मरू महोत्सव कहाँ मनाया जाता है?

  • (A) बीकानेर
  • (B) जोधपुर
  • (C) जैसलमेर
  • (D) उदयपुर

मरू महोत्सव हर वर्ष जैसलमेर में आयोजित होता है। इसे थार मरुस्थल की संस्कृति को प्रदर्शित करने वाला प्रमुख उत्सव माना जाता है। इसमें लोकनृत्य, लोकगीत, ऊँट दौड़, कठपुतली नृत्य और पारंपरिक परिधान की झलक देखने को मिलती है। विदेशी पर्यटक भी इसमें बड़ी संख्या में भाग लेते हैं।

Rajputana Diary Mahal aur Place MCQ

5. केसरियाजी का मेला कहाँ भरता है?

  • (A) परबतसर
  • (B) किराडू
  • (C) झालरापाटन
  • (D) धुलेव

केसरियाजी का मेला जिसे ऋषभदेव/काला बावजी का मेला भी कहते हैं, धुलेव (उदयपुर) में भरता है। यह मेला विशेष रूप से चैत्र कृष्ण अष्टमी को आयोजित किया जाता है। यह मेला कोयल नदी के किनारे लगता है और इसमें हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुँचते हैं।

6. बलदेव पशु मेला कहाँ पर लगता है?

  • (A) परबतसर
  • (B) मेड़ता
  • (C) पीपासर
  • (D) खड़नाल

बलदेव पशु मेला नागौर जिले के मेड़ता सिटी में आयोजित होता है। यह मेला स्वतंत्रता सेनानी बलदेवराम मिश्र की स्मृति में आयोजित किया जाता है। यहाँ विशेष रूप से नागौरी बैल की खरीद-बिक्री होती है। यह मेला चैत्र मास की प्रतिपदा से पूर्णिमा तक चलता है।

7. निम्नलिखित में से कौनसा युग्म सही सुमेलित नहीं है?

  • (A) खाटूश्याम मेला – फाल्गुन
  • (B) पुष्कर मेला – कार्तिक
  • (C) बाबा रामदेवजी का मेला – श्रावण
  • (D) गोगाजी का मेला – भाद्रपद

बाबा रामदेवजी का मेला वास्तव में भाद्रपद मास में भरता है, न कि श्रावण में। जबकि खाटूश्याम मेला फाल्गुन, पुष्कर मेला कार्तिक और गोगाजी का मेला भाद्रपद में आयोजित होता है।

8. कोलायत का वार्षिक मेला राजस्थान के किस जिले में आयोजित किया जाता है?

  • (A) जैसलमेर
  • (B) नागौर
  • (C) बीकानेर
  • (D) जोधपुर

कोलायत का मेला हर वर्ष बीकानेर जिले में आयोजित किया जाता है। यह मेला कार्तिक पूर्णिमा को भरता है। श्रद्धालु इस दिन कोलायत झील में स्नान कर पुण्य अर्जित करते हैं और दीपदान की परंपरा निभाते हैं।

Rajputana Diary Rajasthan GK MCQ

9. बनेश्वर मेले का आयोजन किस दिन किया जाता है?

  • (A) माघ पूर्णिमा
  • (B) वैशाख पूर्णिमा
  • (C) कार्तिक पूर्णिमा
  • (D) भाद्रपद पूर्णिमा

बनेश्वर (बेणेश्वर) मेला डूंगरपुर जिले के नवटापरा गांव में माघ शुक्ल एकादशी से पूर्णिमा तक आयोजित होता है। इसे वागड़ का कुंभ और बागड़ का पुष्कर कहा जाता है। यहाँ सोम, माही और जाखम नदियों का संगम है। यह आदिवासियों का सबसे बड़ा धार्मिक मेला है और संत मावजी की पूजा के लिए प्रसिद्ध है। इसमें खंडित शिवलिंग की भी पूजा की जाती है।

10. प्रसिद्ध वेणेश्वर धाम कहां स्थित है?

  • (A) नवाटापरा गांव
  • (B) देसूरी गांव
  • (C) भूमगढ़ गांव
  • (D) इनमें से कोई नहीं

प्रसिद्ध वेणेश्वर धाम डूंगरपुर जिले के नवटापरा गांव में स्थित है। यहाँ प्रतिवर्ष माघ शुक्ल एकादशी से पूर्णिमा तक बेणेश्वर मेला आयोजित होता है। यह स्थान आदिवासी समाज के लिए अत्यंत श्रद्धा और आस्था का केंद्र है। इसे भीलों का कुंभ कहा जाता है और यहाँ तीन नदियों का संगम धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है।

11. राजस्थान का प्रसिद्ध बेणेश्वर मेला किस माह में भरता है?

  • (A) फाल्गुन
  • (B) माघ
  • (C) आषाढ़
  • (D) पौष

बेणेश्वर मेला माघ माह में डूंगरपुर जिले के नवटापरा गांव में आयोजित होता है। यह मेला माघ शुक्ल एकादशी से पूर्णिमा तक भरता है। यहाँ खंडित शिवलिंग की पूजा की जाती है। यह आदिवासियों का सबसे बड़ा धार्मिक मेला है और इसे भीलों का कुंभ तथा बागड़ का पुष्कर भी कहा जाता है। इसमें बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय भाग लेता है।

12. “आदिवासियों का कुंभ" राजस्थान के कौनसे मेले को कहा जाता है?

  • (A) बेणेश्वर मेला
  • (B) कैला देवी मेला
  • (C) जीणमाता मेला
  • (D) डिग्गी मेला

बेणेश्वर मेला राजस्थान में आदिवासियों का कुंभ कहलाता है। यह डूंगरपुर जिले के नवटापरा गांव में माघ शुक्ल एकादशी से पूर्णिमा तक भरता है। इसे भीलों का कुंभ और बागड़ का पुष्कर भी कहा जाता है। यह मेला आदिवासी संस्कृति, परंपरा और धार्मिक आस्था का सबसे बड़ा प्रतीक है।

Rajasthan GK Previous Year Questions

13. आदिवासियों का कुंभ' कहां लगता है?

  • (A) डूंगरपुर जिले में
  • (B) बांसवाड़ा जिले में
  • (C) उदयपुर जिले में
  • (D) प्रतापगढ़ जिले में

आदिवासियों का कुंभ डूंगरपुर जिले के नवटापरा गांव में लगने वाले बेणेश्वर मेले को कहा जाता है। यह माघ शुक्ल एकादशी से पूर्णिमा तक भरता है। यहाँ सोम, माही और जाखम नदियों का संगम होता है। आदिवासी समाज इसे अत्यधिक श्रद्धा से मानता है और इसे भीलों का कुंभ तथा बागड़ का पुष्कर भी कहा जाता है।

14. पाली जिले के विराटिया खुर्द में भरने वाला मेला सम्बन्धित है-

  • (A) भूरिया बाबा
  • (B) दरियाव जी
  • (C) रामदेव जी
  • (D) खेतेश्वर महाराज

विराटिया खुर्द (पाली) का प्रसिद्ध मेला लोकदेवता रामदेव जी से संबंधित है। रामदेव जी को रुणेचा धणी और कृष्ण का अवतार माना जाता है। इनके पूजास्थल केवल पाली ही नहीं, बल्कि अजमेर (खुण्डियास), जोधपुर (मसूरिया), चित्तौड़गढ़ (सुरताखेड़ा), बाड़मेर (कोटड़ा) और अलवर (हल्दीना) में भी स्थित हैं। रामदेवरा की यात्रा करने वालों को जातरु कहा जाता है।

15. निम्नलिखित में से कौन से मेले और उनके मनाने के महीने का जोड़ा सही नहीं है?

  • (A) खाटू श्यामजी मेला - फाल्गुन
  • (B) पुष्कर मेला - कार्तिक
  • (C) बाबा रामदेवजी का मेला - श्रावण
  • (D) इनमें से कोई नहीं

बाबा रामदेव जी का मेला श्रावण में नहीं, बल्कि भाद्रपद शुक्ल द्वितीया से ग्यारस तक (भादवा 2-11) जैसलमेर के रुणेचा धाम में भरता है। इसे लक्खी मेला भी कहा जाता है। यह साम्प्रदायिक सद्भाव का प्रतीक है और यहाँ कामड़िया पंथ के अनुयायी विशेष नृत्य-तेरहताली करते हैं। इसलिए विकल्प (C) गलत है।

16. तेजाजी का मेला कहां आयोजित होता है?

  • (A) मेड़ता सिटी (नागौर)
  • (B) परबतसर (नागौर)
  • (C) देशनोक (बीकानेर)
  • (D) गोगामेडी (गंगानगर)

तेजाजी का मेला नागौर जिले के परबतसर में आयोजित होता है। यह मेला लोकदेवता वीर तेजाजी की स्मृति में श्रावण पूर्णिमा से भाद्रपद अमावस्या तक भरता है। इसे नागौरी बैलों की खरीद-बिक्री के लिए प्रसिद्ध माना जाता है। आर्थिक दृष्टि से यह राजस्थान का सबसे बड़ा पशु मेला है।

Today Deals

17. किसकी स्मृति में परबतसर का मेला आयोजित किया जाता है?

  • (A) गोगाजी
  • (B) तेजाजी
  • (C) रामदेवजी
  • (D) जाम्भोजी

परबतसर का प्रसिद्ध मेला लोकदेवता वीर तेजाजी की स्मृति में आयोजित होता है। यह श्रावण पूर्णिमा से लेकर भाद्रपद अमावस्या तक चलता है। नागौर क्षेत्र का यह मेला मुख्य रूप से नागौरी बैलों के व्यापार के लिए प्रसिद्ध है। पशु व्यापार के दृष्टिकोण से यह राजस्थान का सबसे बड़ा मेला है और इसे तेजाजी पशु मेला कहा जाता है।

18. राजस्थान का 'तेजाजी पशु मेला' निम्नांकित नस्लों में से किस एक के लिए प्रसिद्ध है?

  • (A) नाचना ऊंट
  • (B) मुर्रा भैंस
  • (C) चोखला भेड़
  • (D) नागौरी गाय

राजस्थान का तेजाजी पशु मेला नागौरी नस्ल के बैलों और गायों के लिए प्रसिद्ध है। यह परबतसर (नागौर) में श्रावण पूर्णिमा से भाद्रपद अमावस्या तक आयोजित होता है। नागौरी बैल अपनी शक्ति और परिश्रम के लिए प्रसिद्ध हैं। इस मेले में हजारों पशुपालक आते हैं और पशुओं का व्यापार होता है।

19. राजस्थान में निम्नलिखित में से किस स्थान पर तेजाजी की स्मृति पशु मेला आयोजित होता है?

  • (A) देशनोक
  • (B) आसीन्द
  • (C) परबतसर
  • (D) तिलवाड़ा

तेजाजी की स्मृति में पशु मेला नागौर जिले के परबतसर में आयोजित होता है। यह मेला श्रावण पूर्णिमा से लेकर भाद्रपद अमावस्या तक भरता है। नागौरी बैलों की प्रसिद्ध नस्ल के कारण यह मेला पूरे देश में जाना जाता है। लोकदेवता तेजाजी की वीरता और लोकविश्वास के कारण इस मेले की विशेष पहचान है।

20. गोगाजी का प्रमुख मेला गोगामेड़ी (हनुमानगढ़) में भरता है जबकि दूसरा मेला कहां भरता है?

  • (A) नेवटपुर (डूंगरपुर)
  • (B) गोगाजी की ओल्डी (सांचौर)
  • (C) राश्मी गांव (चित्तौड़गढ़)
  • (D) कोलूमण्ड (जोधपुर)

गोगाजी के प्रमुख मेलों में गोगामेड़ी (हनुमानगढ़), ददरेवा (चुरू) और गोगाजी की ओल्डी (सांचौर, जालौर) शामिल हैं। इन्हें धुरमेड़ी, शीर्षमेड़ी और ओल्डी के नाम से भी जाना जाता है। गोगाजी की लोककथाओं में गुरु गोरखनाथ और वाद्य यंत्र डेरू तथा मांदल का विशेष महत्व है।

21. गोगाजी का मेला किस माह में भरता है?

  • (A) भाद्रपद
  • (B) माघ
  • (C) फाल्गुन
  • (D) श्रावण

गोगाजी का प्रमुख मेला भाद्रपद कृष्ण नवमी को आयोजित होता है, जिसे गोगा नवमी भी कहा जाता है। गोगाजी को साँपों के देवता माना जाता है और इस दिन श्रद्धालु विशेष रूप से पूजा-अर्चना करते हैं। राजस्थान में इसे सांपों के प्रति आस्था और श्रद्धा का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है।

22. गोगामेढ़ी का मेला इस जिले में लगता है-

  • (A) हनुमानगढ़
  • (B) गंगानगर
  • (C) बीकानेर
  • (D) इनमें कोई नहीं

गोगामेड़ी का मेला हनुमानगढ़ जिले के नोहर तहसील में भाद्रपद कृष्ण नवमी को आयोजित होता है। इसे धुरमेड़ी भी कहा जाता है। गोगाजी के अन्य प्रसिद्ध मेले ददरेवा (चुरू) और ओल्डी (सांचौर, जालौर) में भी लगते हैं। गोगा भक्त इन्हें विशेष श्रद्धा से मानते हैं और गोगाजी को जहांगीर की उपाधि भी दी गई थी।

23. बोहरा समाज का उर्स कहां भरता है?

  • (A) बाड़मेर
  • (B) अजमेर
  • (C) गलियाकोट
  • (D) उदयपुर

दाऊदी बोहरा समाज का प्रमुख उर्स गलियाकोट (डूंगरपुर) में भरता है। यह माही नदी के किनारे स्थित है और सैय्यद फखरूद्दीन शाह की मज़ार-ए-मकबरा यहाँ स्थित है। उर्स मोहर्रम के 27वें दिन मनाया जाता है। यह स्थान बोहरा समाज का आस्था केंद्र माना जाता है और हजारों अनुयायी इस अवसर पर यहाँ इकट्ठा होते हैं।

24. केलादेवी' का मेला कब लगता है?

  • (A) चैत्र-कृष्ण पक्ष
  • (B) चैत्र-शुक्ल पक्ष
  • (C) वैशाख-शुक्ल पक्ष
  • (D) वैशाख-कृष्ण पक्ष

कैलादेवी का मेला करौली जिले में चैत्र शुक्ल पक्ष की अष्टमी को भरता है। कैलादेवी करौली राजवंश और यादववंश की कुलदेवी हैं। यहाँ बलि देने की परंपरा नहीं है। मेला लक्खी मेला कहलाता है और इसमें जोगनिया नृत्य और लांगुरिया गीत प्रमुख आकर्षण हैं। मूलतः इस मंदिर की स्थापना साधु केदारगिरी ने 1114 ई. में की थी और बाद में महाराजा गोपाल सिंह ने इसका पुनर्निर्माण करवाया।

Rajputana Diary test series and mcq

25. ……को मूल रूप से मांड महोत्सव के रूप में जाना जाता है।

  • (A) मारवाड़
  • (B) कोलायत
  • (C) चन्द्रभागा
  • (D) कबीर यात्रा

मांड महोत्सव को आज मारवाड़ महोत्सव के नाम से जाना जाता है। यह जोधपुर में आश्विन माह (सितम्बर-अक्टूबर) में शरद पूर्णिमा पर आयोजित होता है। इसका आयोजन उम्मेद भवन, मडोर और मेहरानगढ़ किले में होता है। इसका उद्देश्य मारवाड़ की लोकसंस्कृति और लोककला को प्रदर्शित करना है। इसी प्रकार मरु महोत्सव जैसलमेर और थार महोत्सव बाड़मेर में आयोजित होते हैं।

26. लांगुरिया' राजस्थान के किस मेले से संबंधित है?

  • (A) पुष्कर मेला
  • (B) दशहरा मेला
  • (C) भर्तृहरि मेला
  • (D) कैलादेवी मेला

लांगुरिया गीत और जोगनिया नृत्य कैलादेवी मेले की विशेष पहचान हैं। कैलादेवी करौली जिले में स्थित हैं और यादववंश की कुलदेवी मानी जाती हैं। यह मेला चैत्र शुक्ल अष्टमी को लक्खी मेले के रूप में भरता है। यहाँ सिंह पर सवार अष्टभुजा माता की प्रतिमा स्थापित है। मंदिर के सामने बोहरा जी की छतरी भी स्थित है। धार्मिक आस्था और लोकगीत इस मेले को विशेष बनाते हैं।

27. तिलवाड़ा पशु मेला किस लोक देवता की स्मृति में आयोजित किया जाता है?

  • (A) पाबूजी
  • (B) रामदेवजी
  • (C) तेजाजी
  • (D) मल्लीनाथजी

तिलवाड़ा पशु मेला बाड़मेर जिले के लूनी नदी के किनारे भरता है। यह राजस्थान का सबसे पुराना पशु मेला है और इसे रावल मल्लीनाथ की स्मृति में आयोजित किया जाता है। यह चैत्र बदी प्रतिपदा से चैत्र शुक्ल एकादशी तक चलता है। इसमें थारपारकर और कांकरेज नस्ल के पशुओं का व्यापार होता है। धार्मिक और आर्थिक दृष्टि से यह मेला अत्यंत महत्वपूर्ण है।

28. श्री मल्लीनाथ पशु मेला कहां आयोजित किया जाता है?

  • (A) पुष्कर (अजमेर)
  • (B) तिलवाड़ा (बाड़मेर)
  • (C) झालरापाटन (झालावाड़)
  • (D) परबतसर (नागौर)

श्री मल्लीनाथ पशु मेला तिलवाड़ा (बाड़मेर) में आयोजित होता है। यह राजस्थान का सबसे प्राचीन और बड़ा पशु मेला है। इस मेले में विशेष रूप से नागौरी बैल, थारपारकर और कांकरेज नस्ल के पशुओं की खरीद-बिक्री होती है। धार्मिक दृष्टि से यह रावल मल्लीनाथ की स्मृति को समर्पित है।

Rajasthan GK Test Series

29. मल्लीनाथ पशु मेला, तिलवाड़ा आयोजित किया जाता है-

  • (A) माघ में
  • (B) अश्विन में
  • (C) चैत्र में
  • (D) श्रावण में

मल्लीनाथ पशु मेला चैत्र माह में आयोजित होता है। यह बाड़मेर जिले के तिलवाड़ा गांव में लूनी नदी के किनारे भरता है। इसे राजस्थान का सबसे पुराना मेला माना जाता है और इसे वीर योद्धा रावल मल्लीनाथ की स्मृति में मनाया जाता है। चैत्र बदी एकादशी से चैत्र शुक्ल एकादशी तक इस मेले का आयोजन होता है।

30. निम्न में से कौनसा युग्म सही सुमेलित नहीं है?

  • (A) तेजाजी का मेला – बीकानेर
  • (B) बेणेश्वर मेला – डूंगरपुर
  • (C) रामदेवजी का मेला – जैसलमेर
  • (D) कैलादेवी लक्खी मेला – करौली

तेजाजी का मेला वास्तव में परबतसर (नागौर) में आयोजित होता है, न कि बीकानेर में। जबकि बेणेश्वर मेला डूंगरपुर, रामदेवजी का मेला जैसलमेर और कैलादेवी मेला करौली सही युग्म हैं।

31. नीचे दिए गए युग्म में से गलत युग्म का चयन कीजिए-

  • (A) ऊँट उत्सव – बीकानेर
  • (B) हाथी उत्सव – उदयपुर
  • (C) मरू मेला – जैसलमेर
  • (D) थार महोत्सव – बाड़मेर

हाथी उत्सव वास्तव में जयपुर में आयोजित होता है, न कि उदयपुर में। जबकि अन्य सभी युग्म सही हैं – ऊँट उत्सव बीकानेर, मरू महोत्सव जैसलमेर, और थार महोत्सव बाड़मेर में मनाया जाता है।

32. जयपुर में पतंग उत्सव किस महीने में मनाया जाता है?

  • (A) अप्रैल
  • (B) जून
  • (C) जनवरी
  • (D) सितंबर

पतंग उत्सव जयपुर में प्रतिवर्ष 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर मनाया जाता है। इस दिन आकाश रंग-बिरंगी पतंगों से भर जाता है और पर्यटक भी इसमें बड़ी संख्या में भाग लेते हैं।

Rajasthan GK MCQ Online Test Series

33. बारा के केलवाडा में सीताबाडी का मेला कब भरता है-

  • (A) ज्येष्ठ पूर्णिमा
  • (B) ज्येष्ठ अमावस्या
  • (C) वैशाख पूर्णिमा
  • (D) चैत्र अमावस्या

सीताबाड़ी मेला, बारा जिले के केलवाड़ा कस्बे में ज्येष्ठ अमावस्या को भरता है। यह हाड़ौती क्षेत्र का सबसे बड़ा धार्मिक एवं सांस्कृतिक मेला है। इस मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं और धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं। यहाँ के प्राकृतिक वातावरण और पौराणिक महत्व के कारण यह मेला विशेष पहचान रखता है।

34. उदयपुर में मेवाड़ महोत्सव का आयोजन कब किया जाता है?

  • (A) जून-जुलाई
  • (B) जनवरी-फरवरी
  • (C) मार्च-अप्रैल
  • (D) नवम्बर-दिसम्बर

मेवाड़ महोत्सव उदयपुर में चैत्र शुक्ल पक्ष की तीज के अवसर पर मार्च-अप्रैल माह में आयोजित होता है। यह महोत्सव राजस्थानी संस्कृति, लोकनृत्य, गीत-संगीत और शोभायात्राओं का अद्भुत संगम है। मेवाड़ की पारंपरिक झांकियाँ और महिला उत्सव इसमें विशेष आकर्षण का केंद्र होती हैं।

35. उदयपुर में 'शिल्पग्राम महोत्सव' का आयोजन कब किया जाता है?

  • (A) फरवरी
  • (B) जून
  • (C) सितम्बर
  • (D) दिसम्बर

शिल्पग्राम महोत्सव उदयपुर में हर वर्ष दिसम्बर माह में आयोजित होता है। यह आयोजन पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र द्वारा किया जाता है। इसमें देशभर से लोककलाकार, शिल्पकार और संगीतकार भाग लेते हैं। इस उत्सव में हस्तशिल्प, लोककला और ग्रामीण संस्कृति का शानदार प्रदर्शन देखने को मिलता है।

36. ब्रज होली महोत्सव का आयोजन कहाँ किया जाता है?

  • (A) धौलपुर
  • (B) भरतपुर
  • (C) अलवर
  • (D) करौली

ब्रज महोत्सव का आयोजन भरतपुर में फरवरी-मार्च माह में किया जाता है। यह उत्सव मुख्य रूप से भगवान कृष्ण की लीलाओं और ब्रज की रंग-बिरंगी होली से जुड़ा होता है। मेले में लोकनृत्य, रासलीला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है।

Rajputana Diary MCQ App

37. ज्येष्ठ माह में गंगा दशहरा मेला कहाँ पर भरता है?

  • (A) मेहन्दीपुर (दौसा)
  • (B) चाकसु (जयपुर)
  • (C) कामां (डीग)
  • (D) पुष्कर (अजमेर)

गंगा दशहरा मेला ज्येष्ठ माह में कामां (डीग क्षेत्र) में आयोजित होता है। इस मेले का धार्मिक महत्व है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए यहाँ पहुँचते हैं। यह मेला लोकविश्वास और आस्था का प्रतीक माना जाता है।

38. राजस्थान के किस शहर में अन्तराष्ट्रीय स्तर का 'लिट्रेचर फेस्टिवल' का आयोजन किया जाता है?

  • (A) बीकानेर
  • (B) उदयपुर
  • (C) जोधपुर
  • (D) जयपुर

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल विश्व का सबसे बड़ा साहित्यिक आयोजन माना जाता है। यह हर वर्ष जनवरी माह में जयपुर के डिग्गी पैलेस में आयोजित होता है। इसमें देश-विदेश के लेखक, साहित्यकार और विचारक भाग लेते हैं। इसे साहित्य का महाकुंभ भी कहा जाता है।

39. पर्यटन विभाग द्वारा आभानेरी महोत्सव (दौसा) कब किया जाता है?

  • (A) सितम्बर-अक्टूबर
  • (B) मार्च-अप्रैल
  • (C) जून-जुलाई
  • (D) नवम्बर-दिसम्बर

आभानेरी महोत्सव का आयोजन दौसा जिले के चांद बावड़ी परिसर में सितम्बर-अक्टूबर माह में किया जाता है। यह महोत्सव राजस्थान पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित किया जाता है। इसमें लोकसंगीत, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से राजस्थान की परंपराओं को प्रस्तुत किया जाता है।

40. मत्स्य महोत्सव का आयोजन होता है?

  • (A) करौली
  • (B) अलवर
  • (C) धौलपुर
  • (D) भरतपुर

मत्स्य महोत्सव का आयोजन अलवर जिले में किया जाता है। यह महोत्सव अलवर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित करता है। इस अवसर पर कई सांस्कृतिक और खेलकूद गतिविधियाँ होती हैं। यह जिला मत्स्य प्रदेश के नाम से भी प्रसिद्ध है।

41. मारवाड़ महोत्सव' का आयोजन किस शहर में होता है?

  • (A) बाड़मेर
  • (B) जैसलमेर
  • (C) जोधपुर
  • (D) पाली

मारवाड़ महोत्सव जोधपुर में अक्टूबर माह में आयोजित किया जाता है। इस महोत्सव का मुख्य आकर्षण लोकसंगीत और लोकनृत्य होते हैं, जिनमें वीरों और लोकनायकों की गाथाएँ गाई जाती हैं। यह महोत्सव मारवाड़ की सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत रूप में प्रस्तुत करता है।

42. राजस्थान में 'ग्रीष्म महोत्सव' का आयोजन किया जाता है?

  • (A) माउन्ट आबू (सिरोही)
  • (B) उदयपुर
  • (C) अजमेर
  • (D) जैसलमेर

ग्रीष्म महोत्सव का आयोजन सिरोही जिले के माउंट आबू में किया जाता है। यह महोत्सव गर्मियों के दौरान मई-जून माह में होता है। इसमें झाँकियाँ, सांस्कृतिक कार्यक्रम और लोकनृत्य आयोजित किए जाते हैं। यह पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों के लिए आकर्षण का केंद्र होता है।

43. पर्यटन विभाग द्वारा 'रणकपुर महोत्सव' का आयोजन कब किया जाता है?

  • (A) मार्च
  • (B) जून
  • (C) दिसम्बर
  • (D) अक्टूबर

रणकपुर महोत्सव का आयोजन प्रतिवर्ष दिसम्बर माह में किया जाता है। यह महोत्सव पाली जिले के रणकपुर जैन मंदिर परिसर में होता है, जो अपनी अद्भुत स्थापत्य कला के लिए विश्व प्रसिद्ध है। इस महोत्सव में लोकनृत्य, संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ राजस्थान की परंपराओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाता है।

44. राजस्थान में किस स्थान पर प्रतिवर्ष चैत्र शुक्ल दशमी को 'राम रावण मेले' का आयोजन किया जाता है?

  • (A) मंडोर (जोधपुर)
  • (B) बड़ी सादड़ी (चित्तौड़गढ़)
  • (C) छोटी सादड़ी (प्रतापगढ़)
  • (D) ब्यावर

राम-रावण मेला प्रतिवर्ष चैत्र शुक्ल दशमी को बड़ी सादड़ी (चित्तौड़गढ़) में आयोजित किया जाता है। इस मेले में भगवान राम और रावण की झांकियाँ तथा धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं। यह परंपरा स्थानीय लोकविश्वासों से जुड़ी है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल होते हैं।

Rajputana Diary Rajasthan GK MCQ

45. मानगढ़ धाम मेला किस तिथि को भरता है?

  • (A) वैशाख पूर्णिमा
  • (B) चैत्र पूर्णिमा
  • (C) मार्गशीर्ष पूर्णिमा
  • (D) कार्तिक पूर्णिमा

मानगढ़ धाम मेला मार्गशीर्ष पूर्णिमा को भरता है। यह धाम बांसवाड़ा और डूंगरपुर की सीमा पर स्थित है और इसे आदिवासी समाज का तीर्थस्थान माना जाता है। यह स्थान भील आंदोलन और गोविंद गुरु से जुड़ा हुआ है। यहाँ श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुँचकर धार्मिक अनुष्ठान करते हैं।

46. कार्तिक पूर्णिमा को कपिलधारा मेले का आयोजन किस जिले में होता है?

  • (A) बूंदी
  • (B) कोटा
  • (C) झालावाड़
  • (D) बारा

कपिलधारा मेला बारा जिले में कार्तिक पूर्णिमा के दिन भरता है। इस मेले का धार्मिक महत्व है और यहाँ बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान और पूजा-पाठ करने आते हैं। प्राकृतिक सौंदर्य और धार्मिक मान्यता के कारण यह स्थान विशेष रूप से प्रसिद्ध है।

47. भाद्रपद कृष्ण पंचमी को नागपंचमी मेला कहाँ भरता है?

  • (A) चौहटन (बाड़मेर)
  • (B) मंडोर (जोधपुर)
  • (C) साहवा (चुरू)
  • (D) बैराठ (कोटपूतली-बहरोड़)

नागपंचमी मेला भाद्रपद कृष्ण पंचमी को जोधपुर के मंडोर में भरता है। इस मेले में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है और नागदेवता को प्रसन्न करने के लिए श्रद्धालु यहाँ आते हैं। यह मेला धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है।

48. निम्न में से किस स्थान पर भाद्रपद शुक्ल पंचमी को भोजनथाली मेला भरता है?

  • (A) आभानेरी (दौसा)
  • (B) नाथद्वारा (राजसमंद)
  • (C) गलता (जयपुर)
  • (D) कामां (डीग)

भोजनथाली मेला भाद्रपद शुक्ल पंचमी को कामां (डीग क्षेत्र) में आयोजित किया जाता है। इस मेले में विशेष धार्मिक अनुष्ठान होते हैं और श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेते हैं। यह मेला स्थानीय संस्कृति और आस्था से जुड़ा हुआ है।

Previous Year Question Papers

49. सीकर में खाटूश्याम जी का मेला किस तिथि को भरता है?

  • (A) फाल्गुन शुक्ल 10-12
  • (B) चैत्र शुक्ल 10-12
  • (C) भाद्रपद शुक्ल 10-12
  • (D) माघ शुक्ल 10-12

खाटूश्यामजी का प्रसिद्ध मेला फाल्गुन शुक्ल पक्ष की 10 से 12 तिथि को आयोजित होता है। यह राजस्थान के सबसे बड़े मेलों में से एक है। लाखों श्रद्धालु इस दौरान खाटू (सीकर) पहुँचकर बाबा श्याम के दर्शन करते हैं। इसे फाल्गुनी मेला भी कहा जाता है।

50. ईस्टर संडे के 40 दिन बाद ईसा मसीह के स्वेच्छा से पुनः स्वर्ग लौट जाने के उपलक्ष्य में कौनसा त्योहार मनाया जाता है?

  • (A) असेन्शन डे
  • (B) ईस्टर
  • (C) गुड फ्राइडे
  • (D) क्रिसमस

असेन्शन डे ईस्टर संडे के 40 दिन बाद मनाया जाता है। ईसाई परंपरा के अनुसार इस दिन यीशु मसीह पुनः स्वेच्छा से स्वर्ग लौट गए थे। यह पर्व ईसाई समुदाय के लिए गहरी आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है। चर्चों में विशेष प्रार्थना सभा और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं

51. बीकानेर में ऊँट महोत्सव (केमल फेस्टीवल) किस महीने में मनाया जाता है?

  • (A) जून
  • (B) मार्च
  • (C) अगस्त
  • (D) जनवरी

बीकानेर ऊँट महोत्सव प्रतिवर्ष जनवरी माह में आयोजित किया जाता है। यह महोत्सव बीकानेर की पहचान है, जिसमें ऊँटों की सजावट, नृत्य और दौड़ मुख्य आकर्षण रहते हैं। यह पर्यटन को बढ़ावा देने वाला अंतरराष्ट्रीय स्तर का आयोजन है, जिसमें बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक आते हैं।

52. निम्न में से कौनसा युग्म असंगत है?

  • (A) महावीर जी मेला - कार्तिक पूर्णिमा
  • (B) कैला देवी का मेला - चैत्र शुक्ल अष्टमी
  • (C) गणेश मेला - भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी
  • (D) पुष्कर मेला - कार्तिक पूर्णिमा

महावीर जी का मेला करौली जिले में चैत्र शुक्ल त्रयोदशी को भरता है, न कि कार्तिक पूर्णिमा को। वहीं कैला देवी का मेला चैत्र शुक्ल अष्टमी, गणेश मेला भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी और पुष्कर मेला कार्तिक पूर्णिमा को आयोजित होते हैं। इसलिए विकल्प (A) असंगत है।

Rajputana Diary Mahal aur Place MCQ

53. दाउदी बोहरा सम्प्रदाय का उर्स कहाँ भरता है?

  • (A) भरतपुर
  • (B) डूंगरपुर
  • (C) नाथद्वारा
  • (D) गलियाकोट

दाउदी बोहरा सम्प्रदाय का प्रमुख उर्स गलियाकोट (डूंगरपुर) में भरता है। यहाँ सेय्यद फखरुद्दीन की मजार है और हर वर्ष मोहर्रम की 27वीं तिथि को उर्स आयोजित किया जाता है। यह स्थान बोहरा समाज की आस्था का प्रमुख केंद्र है।

54. राजस्थान के निम्न में से किस क्षेत्र में सीताबाड़ी का मेला आयोजित किया जाता है?

  • (A) ढूँढ़ाड़
  • (B) हाड़ौती
  • (C) मेवाड़
  • (D) मारवाड़

सीताबाड़ी मेला बारां जिले के केलवाड़ा कस्बे में भरता है, जो हाड़ौती क्षेत्र में आता है। यह हाड़ौती का सबसे बड़ा मेला माना जाता है और धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है।

55. विश्नोईयों का कुंभ' कहा जाने वाला जम्भेश्वर जी का मेला कहाँ आयोजित होता है?

  • (A) मुकाम
  • (B) महामन्दिर
  • (C) जाम्भा
  • (D) कोलूमंड

जम्भेश्वर जी का मेला नागौर जिले के मुकाम में भरता है। इसे विश्नोईयों का कुंभ कहा जाता है। जाम्भोजी द्वारा स्थापित 29 नियमों का पालन करने वाले विश्नोई समाज के लोग यहाँ बड़ी संख्या में एकत्रित होते हैं।

56. शाहपुरा में प्रतिवर्ष चैत्र कृष्ण प्रतिपदा से चैत्र कृष्ण 5 तक मनाया जाने वाला फूलडोल महोत्सव किस सम्प्रदाय से संबंधित है?

  • (A) निरंजनी सम्प्रदाय
  • (B) चरणदासी सम्प्रदाय
  • (C) दादु पंथी
  • (D) रामस्नेही सम्प्रदाय

फूलडोल महोत्सव शाहपुरा (भीलवाड़ा) में प्रतिवर्ष चैत्र कृष्ण प्रतिपदा से चैत्र कृष्ण पंचमी तक आयोजित होता है। यह रामस्नेही सम्प्रदाय से संबंधित महोत्सव है और इसमें भव्य शोभायात्रा व धार्मिक आयोजन होते हैं।

Rajputana Diary Rajasthan GK MCQ

57. सुगंध दशमी पर्व किन धर्मावलम्बियों से जुड़ा है?

  • (A) जैन
  • (B) बौद्ध
  • (C) पारसी
  • (D) हिन्दू

सुगंध दशमी पर्व जैन धर्मावलम्बियों से जुड़ा है। इसे धूप दशमी भी कहा जाता है और यह भाद्रपद शुक्ल दशमी को मनाया जाता है। इस दिन धूप-दीप अर्पित कर धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं।

58. सूईयां मेला किस जिले से संबंधित है?

  • (A) जैसलमेर
  • (B) कोटा
  • (C) बाड़मेर
  • (D) उदयपुर

सूईयां मेला बाड़मेर जिले के चोहटन कस्बे में पौष अमावस्या को भरता है। इसे अर्द्धकुंभ भी कहा जाता है और यह मेले राजस्थान के बड़े धार्मिक मेलों में से एक है। इसमें लाखों श्रद्धालु भाग लेते हैं।

59. जोधपुर में धींगा गवर बेंतमार मेला कब भरता है?

  • (A) वैशाख कृष्ण तृतीया
  • (B) चैत्र शुक्ल तृतीया
  • (C) चैत्र कृष्ण तृतीया
  • (D) आषाढ़ कृष्ण तृतीया

धींगा गवर मेला जोधपुर में वैशाख कृष्ण तृतीया को भरता है। यह महिलाओं का विशेष पर्व है जिसमें परंपरागत बेंतमार झाँकी निकाली जाती है। यह आयोजन जोधपुर की संस्कृति और लोकपरंपराओं का जीवंत रूप प्रस्तुत करता है।

60. राजस्थान में आदिवासियों का सबसे बड़ा मेला है?

  • (A) बेणेश्वर मेला
  • (B) सीतामाता मेला
  • (C) गौतमेश्वर मेला
  • (D) घोटिया अम्बा मेला

बेणेश्वर मेला राजस्थान का सबसे बड़ा आदिवासी मेला है। यह डूंगरपुर जिले के नवाटापरा (बेणेश्वर धाम) में माघ शुक्ल एकादशी से पूर्णिमा तक आयोजित होता है। इसमें भील और अन्य जनजातीय समुदाय बड़ी संख्या में शामिल होते हैं।

61. निम्न में से कौनसा मेला 'श्रावण अमावस्या' को नहीं भरता है?

  • (A) कल्प वृक्ष मेला (मांगलियावास)
  • (B) गुरूद्वारा बुड्ढ़ा जोहड़ मेला (गंगानगर)
  • (C) डिग्गीपुरी का मेला (टोंक)
  • (D) मातृकुण्डिया मेला (चित्तौड़गढ़)

मातृकुण्डिया मेला चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी कस्बे में वैशाख पूर्णिमा को भरता है। वहीं, कल्पवृक्ष मेला (मांगलियावास), बुड्ढ़ा जोहड़ मेला (गंगानगर) और डिग्गीपुरी का मेला (टोंक) श्रावण अमावस्या को आयोजित होते हैं। इस कारण विकल्प (D) सही उत्तर है।

62. निम्न में से कौनसा/कौनसे मेले कार्तिक पूर्णिमा को भरते हैं?(क) कोलायत मेला (बीकानेर)(ख) कपिलधारा मेला (बारां)(ग) चन्द्रभागा मेला (झालावाड़)(घ) पुष्कर मेला (अजमेर)

  • (A) क, ग, घ
  • (B) क, ग, घ
  • (C) क, ख, ग, घ
  • (D) क, घ

राजस्थान में कार्तिक पूर्णिमा पर कई बड़े मेले आयोजित होते हैं, जैसे कोलायत मेला (बीकानेर), कपिलधारा मेला (बारां), चन्द्रभागा मेला (झालावाड़) और पुष्कर मेला (अजमेर)। इन चारों का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व बहुत बड़ा है।

63. निम्न में से किस जिले का 'अनंत चतुर्दर्शी का मेला' प्रसिद्ध है?

  • (A) चित्तौड़गढ़
  • (B) उदयपुर
  • (C) कोटा
  • (D) जयपुर

कोटा जिले का अनंत चतुर्दशी मेला बहुत प्रसिद्ध है। यह मेला भाद्रपद शुक्ल चतुर्दशी को आयोजित होता है। इस दिन भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा की जाती है। कोटा का यह मेला धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से विशेष पहचान रखता है।

64. सत्य कथन छांटिये(क) हाड़ौती का सबसे बड़ा मेला सीताबाड़ी (बारां)(ख) जैनियों का सबसे बड़ा मेला नाकोड़ा (बालोतरा)(ग) आदिवासियों का सबसे बड़ा मेला बेणेश्वर (डूंगरपुर)(घ) सबसे रंगीन मेला- रामदेवजी का मेला (जैसलमेर)(ड़) विश्नोईयों का सबसे बड़ा मेला पीपासर (नागौर)

  • (A) ख, घ, ड़
  • (B) क, ग
  • (C) क, ग, घ
  • (D) क, ख, ग, घ

हाड़ौती का सबसे बड़ा मेला सीताबाड़ी (बारां) है और आदिवासियों का सबसे बड़ा मेला बेणेश्वर (डूंगरपुर)। लेकिन जैनियों का सबसे बड़ा मेला महावीर जी (करौली) है, सबसे रंगीन मेला पुष्कर मेला (अजमेर) है और विश्नोईयों का सबसे बड़ा मेला मुकाम (बीकानेर) है। इसलिए सही उत्तर (B) है।

Rajasthan GK Previous Year Questions

65. डोल मेला किस शहर में आयोजित होता है?

  • (A) बारां
  • (B) कोटा
  • (C) उदयपुर
  • (D) भीलवाड़ा

डोल मेला बारां शहर में भाद्रपद शुक्ल एकादशी पर आयोजित होता है। यह डोल तालाब के किनारे भरता है। इस अवसर पर देव विमानों सहित शोभायात्रा निकलती है, जिसमें स्थानीय जनता बड़े उत्साह से भाग लेती है।

66. अजमेर में हरियाली अमावस्या को कल्पवृक्ष मेले का आयोजन होता है?

  • (A) मांगलियावास
  • (B) पुष्कर
  • (C) किशनगढ़
  • (D) तारागढ़

कल्पवृक्ष मेला अजमेर जिले के मांगलियावास कस्बे में हरियाली अमावस्या पर आयोजित होता है। यह मेला अपनी पौराणिक मान्यताओं और धार्मिक आस्था के लिए प्रसिद्ध है। इसमें श्रद्धालु कल्पवृक्ष की पूजा कर मनोकामना पूर्ण होने की कामना करते हैं।

67. नाथद्वारा में 'अन्नकूट महोत्सव' कब आयोजित किया जाता है?

  • (A) कार्तिक शुक्ल 3
  • (B) कार्तिक शुक्ल 1
  • (C) कार्तिक शुक्ल 11
  • (D) कार्तिक पूर्णिमा

नाथद्वारा (राजसमंद) में अन्नकूट महोत्सव कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को मनाया जाता है। इसे गोवर्धन पूजा के अवसर पर आयोजित किया जाता है। इस दिन भगवान श्रीनाथजी को अन्नकूट का विशाल भोग लगाया जाता है।

68. पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित हाथी महोत्सव होता है?

  • (A) जोधपुर
  • (B) बीकानेर
  • (C) उदयपुर
  • (D) जयपुर

हाथी महोत्सव जयपुर में प्रतिवर्ष होली के दूसरे दिन आयोजित किया जाता है। इसमें हाथियों की सजावट, हाथी पोलो, हाथी दौड़ और पारंपरिक झाँकियाँ मुख्य आकर्षण होती हैं। यह जयपुर का एक विशेष अंतरराष्ट्रीय पर्यटन उत्सव है।

Today Deals

69. शिवरात्रि पशु मेले का आयोजन होता है-

  • (A) भरतपुर में
  • (B) झालावाड़ में
  • (C) करौली में
  • (D) अलवर में

शिवरात्रि पशु मेला करौली में आयोजित होता है। यह माघ पूर्णिमा से फाल्गुन कृष्ण सप्तमी तक भरता है और राजस्थान के प्रमुख पशु मेलों में गिना जाता है। इसमें बैल, ऊँट और अन्य पशुओं की खरीद-फरोख्त की जाती है। धार्मिक दृष्टि से भी यह मेला महत्वपूर्ण है क्योंकि यह शिवरात्रि पर्व के अवसर पर आयोजित होता है, जिसमें हजारों श्रद्धालु सम्मिलित होते हैं।

70. गधों का मेला लगता है-

  • (A) जयपुर
  • (B) भरतपुर
  • (C) दौसा
  • (D) धौलपुर

गधों का मेला जयपुर जिले के लूणियावास गांव में लगता है। यह कुम्हारों की कुलदेवी खनकानी माता मंदिर परिसर में दशहरे के समय आयोजित होता है। इस मेले की खासियत यह है कि यहाँ गधों के साथ-साथ घोड़े और खच्चरों का भी क्रय-विक्रय होता है। यह 400 वर्षों से चली आ रही परंपरा है और राजस्थान के अद्वितीय मेलों में से एक माना जाता है।

71. गोमती सागर पशु मेले का आयोजन निम्नलिखित में से किस स्थान पर होता है?

  • (A) बूंदी
  • (B) कोटा
  • (C) उदयपुर
  • (D) झालरापाटन

गोमती सागर जिसे चंद्रभागा पशु मेला भी कहा जाता है, झालरापाटन (झालावाड़) में कार्तिक पूर्णिमा पर आयोजित होता है। यह राजस्थान का एक प्रसिद्ध पशु मेला है, जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारी विभिन्न नस्लों के पशुओं की खरीद-बिक्री करते हैं। साथ ही धार्मिक दृष्टि से भी इस मेले का महत्व है क्योंकि चंद्रभागा नदी के किनारे स्नान और पूजा का आयोजन किया जाता है।

72. राजस्थान में शीतकालीन उत्सव मनाया जाता है-

  • (A) माउंट आबू
  • (B) जयपुर
  • (C) जोधपुर
  • (D) उदयपुर

शीतकालीन उत्सव (शरद महोत्सव) सिरोही जिले के माउंट आबू में दिसम्बर माह में आयोजित होता है। इस उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोकनृत्य और झाँकियाँ मुख्य आकर्षण होते हैं। साथ ही यही स्थान ग्रीष्म महोत्सव का भी केंद्र है, जिसे जून माह में आयोजित किया जाता है। प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विविधता के कारण यह आयोजन पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र है।

Rajputana Diary test series and mcq

73. जयपुर जिले के लूणियावास ग्राम पंचायत बंध्या 400 वर्षों से किस मेले के लिए विख्यात है?

  • (A) गायों का मेला
  • (B) भैंसों का मेला
  • (C) ऊँटों का मेला
  • (D) गधों का मेला

गधों का मेला जयपुर जिले के लूणियावास में 400 वर्षों से भरता है। यह दशहरे के समय खनकानी माता मंदिर परिसर में आयोजित होता है। 400 वर्ष पहले कछवाहा राजाओं ने चन्द्रामिणा को हराने की स्मृति में इसकी शुरुआत की थी। यह मेला न केवल धार्मिक दृष्टि से बल्कि पशु व्यापार के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है। इसमें बड़ी संख्या में गधे, घोड़े और खच्चरों का व्यापार होता है।

74. जीणमाता का मेला राजस्थान के किस जिले में वर्ष में दो बार आयोजित होता है?

  • (A) सिरोही
  • (B) सीकर
  • (C) सवाई माधोपुर
  • (D) जालौर

जीणमाता का मेला सीकर जिले में प्रतिवर्ष दो बार चैत्र और आश्विन नवरात्रों में आयोजित होता है। जीणमाता शेखावाटी क्षेत्र की लोकदेवी और चौहान वंश की कुलदेवी मानी जाती हैं। इन्हें मधुमक्खी देवी भी कहा जाता है। यहाँ भक्त अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए आते हैं। यह मेला धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध है।

75. नारायणी माता (अलवर) का मेला किस तिथि को आयोजित होता है?

  • (A) चैत्र शुक्ल 13
  • (B) कार्तिक शुक्ल 4
  • (C) अश्विन शुक्ल 14
  • (D) वैशाख शुक्ल 11

नारायणी माता का मेला अलवर जिले के बरवा डूंगरी में वैशाख शुक्ल 11 को आयोजित होता है। यह नाई जाति की कुलदेवी का मंदिर है। इसकी विशेषता यह है कि पूजा-पाठ का कार्य मीणा समाज करता है। इस कारण यहां परंपरागत मान्यताओं को लेकर समय-समय पर विवाद भी होता है। यह मेला धार्मिक आस्था और सामाजिक महत्व का प्रतीक है।

76. दधिमति माता का मेला निम्न में से किस जिले में आयोजित किया जाता है?

  • (A) डूंगरपुर
  • (B) बारां
  • (C) सवाई माधोपुर
  • (D) नागौर

दधिमति माता का मेला नागौर जिले के गोठ मंगलोद गांव में आयोजित होता है। यह दाधिच ब्राह्मणों की कुलदेवी हैं। मंदिर की स्थापत्य शैली महामारू है और यहाँ 608 ईस्वी का शिलालेख भी मिला है। इस मंदिर की विशेषता यह है कि यहाँ राम से लेकर रावण तक की कथाओं का चित्रण किया गया है, जो इसे ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से विशिष्ट बनाता है।

Rajasthan GK Test Series

77. राजस्थान में पतंग उत्सव किस महीने में मनाया जाता है?

  • (A) अप्रैल
  • (B) जून
  • (C) जनवरी
  • (D) सितम्बर

पतंग उत्सव प्रतिवर्ष 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर जयपुर में आयोजित किया जाता है। इस दिन पूरा आसमान पतंगों से ढक जाता है और प्रतियोगिताओं का आयोजन होता है। यह उत्सव राजस्थान की पहचान बन चुका है। जैसलमेर में भी फरवरी माह में पतंग उत्सव मनाया जाता है। यह आयोजन पर्यटकों को आकर्षित करता है और राजस्थान की सांस्कृतिक परंपराओं का जीवंत प्रदर्शन करता है।

78. सीताबाड़ी आदिवासियों का मेला' किस जिले में लगता है?

  • (A) बारां
  • (B) भरतपुर
  • (C) जयपुर
  • (D) बांसवाड़ा

सीताबाड़ी आदिवासी मेला बारां जिले के केलवाड़ा कस्बे में ज्येष्ठ अमावस्या को आयोजित होता है। इसे सहरिया जनजाति का कुंभ कहा जाता है। यह हाड़ौती क्षेत्र का सबसे बड़ा आदिवासी मेला है। इसमें आदिवासी समुदाय अपनी संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक आस्थाओं को प्रदर्शित करते हैं। दूर-दूर से श्रद्धालु यहाँ पहुँचकर मेले की शोभा बढ़ाते हैं।

79. निम्न में से किस क्षेत्र में सीताबाड़ी का मेला आयोजित किया जाता है?

  • (A) हाड़ौती में
  • (B) मारवाड़ में
  • (C) बागड़ में
  • (D) मेवाड़ में

सीताबाड़ी मेला बारां जिले के केलवाड़ा कस्बे में आयोजित होता है। यह हाड़ौती क्षेत्र का सबसे बड़ा मेला माना जाता है। यह मेला सहरिया जनजाति का कुंभ कहलाता है और ज्येष्ठ अमावस्या को भरता है। धार्मिक दृष्टि से इस मेले का अत्यंत महत्व है, क्योंकि यहाँ सीता माता से संबंधित पौराणिक मान्यताएँ जुड़ी हुई हैं।

80. राजस्थान में सीताबाड़ी का मेला कहां आयोजित होता है?

  • (A) नोखा
  • (B) तिलवाड़ा
  • (C) केलवाड़ा
  • (D) कोलायत

सीताबाड़ी मेला बारां जिले के केलवाड़ा कस्बे में आयोजित होता है। यह हाड़ौती क्षेत्र का सबसे बड़ा मेला है और इसे सहरिया जाति का कुंभ कहा जाता है। यह वैशाख पूर्णिमा से लेकर ज्येष्ठ अमावस्या तक भरता है। यहाँ तीन प्रमुख कुंड – सीता कुंड, लक्ष्मण कुंड और सूरज कुंड स्थित हैं, जहाँ श्रद्धालु स्नान और पूजा-अर्चना करते हैं।

❓ Question / Doubt / Correction?

Agar aapko kisi MCQ me doubt, correction ya suggestion lagta hai, to please is post ke comment section ki jagah humare YouTube channel par dedicated discussion video ke comment box me post link ke sath comment karein.

📝 Comment karne ka format:
• MCQ Post ka link
• Question number
• Short doubt / correction



👉 Official Discussion Video:
Rajputana Diary YouTube Channel
Mukesh Khunga

About the Author

Mukesh Khunga

Mukesh Khunga को राजस्थान में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी एवं भर्ती परीक्षाओं के परीक्षा पैटर्न और प्रश्नों के स्वरूप की अच्छी समझ है। उनके मार्गदर्शन में यह अध्ययन सामग्री और MCQ content तैयार एवं review किया गया है। Read More...

📲 Telegram 💬 WhatsApp
Scroll to Top