राजस्थान के लोकदेवता MCQ Questions with Answers

राजस्थान के लोकदेवता MCQ Quiz | Practice Set with Detailed Explanation

इस पोस्ट में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के टॉपिक राजस्थान के लोकदेवता से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न दिए गए हैं। इनमें मल्लीनाथ, हरबूजी, तेजाजी, देवजी, पाबूजी आदि से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को व्याख्या सहित शामिल किया गया है।

ये MCQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, RAS, Patwar, Police, LDC, VDO, Fireman, Woman Superwiser, REET तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।

  • Subject: राजस्थान की कला एवं संस्कृति
  • Topic: राजस्थान के लोकदेवता
  • Last Updated:
  • Content Type: MCQ Practice Set
🔥 Latest Updated Questions for Exams

✍️ Prepared & Reviewed by:
Rajputana Diary – Rajasthan GK Faculty & Content Team (Since 2021)

1. राजस्थान में सर्वाधिक महत्वपूर्ण लोकदेवता माने जाते हैं –

  • (A) तेजाजी
  • (B) कबीर
  • (C) तुलसीदास
  • (D) सूरदास

तेजाजी को राजस्थान का प्रमुख लोकदेवता माना जाता है। उन्हें नागों का देवता, काला-बाला देव और गायों का मुक्तिदाता भी कहा जाता है। परबतसर में हर साल तेजादशमी का मेला लगता है। 2011 में भारत सरकार ने उनके सम्मान में ₹5 का डाक टिकट जारी किया था।

2. तेजाजी के चबूतरे को 'थान' तथा पुजारी को क्या कहा जाता है?

  • (A) शरणागत
  • (B) सोहड़
  • (C) घोड़ला
  • (D) देव जी

लोकदेवता तेजाजी को नागों का देवता और गायों का रक्षक माना जाता है। उनके चबूतरे को थान कहा जाता है और उसके पुजारी को घोड़ला कहते हैं। तेजाजी के थानों पर आज भी ग्रामीण लोग पूजा करते हैं और लोकगीत गाते हैं।

3. नेजा है:

  • (A) देवता का चढ़ावा
  • (B) मंदिर का गर्भगृह
  • (C) रामदेवजी की पंचरंगी पताका
  • (D) तलवार का एक आयुध

नेजा रामदेवजी की पंचरंगी पताका (ध्वजा) है। इसे उनके मंदिरों और मेलों में भक्त बड़ी श्रद्धा से चढ़ाते हैं। पंचरंग धर्म और साम्प्रदायिक एकता का प्रतीक माना जाता है।

4. किस लोकदेवता की पत्नी मृत्यु के बाद सती हो गई?

  • (A) मल्लीनाथ
  • (B) हरबूजी
  • (C) तेजाजी
  • (D) देवजी

तेजाजी का निर्वाण सुरसुरा (अजमेर) में भाद्रपद शुक्ल दशमी, 1103 ई. को हुआ। उनकी पत्नी पेमल ने उनके निधन के बाद सती प्रथा का पालन किया। इस कारण तेजाजी के जीवन से सती परंपरा का भी जुड़ाव देखा जाता है।

Rajputana Diary Rajasthan GK MCQ

5. राजस्थान के कौन से लोकदेवता को 'धोलियावीर' के नाम से जाना जाता है?

  • (A) पाबूजी
  • (B) कबीर
  • (C) गोगाजी
  • (D) तेजाजी

लोकदेवता तेजाजी को धोलियावीर कहा जाता है क्योंकि वे हमेशा सफेद वस्त्र और सफेद घोड़ी पर अश्वारूढ़ होकर दर्शाए जाते हैं। यह उनकी वीरता और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है।

6. राजा अजमल किस लोकदेवता के पिता थे?

  • (A) रामदेवजी
  • (B) पाबूजी
  • (C) देवनारायणजी
  • (D) तेजाजी

लोकदेवता रामदेवजी के पिता का नाम राजा अजमल था। संतान की प्राप्ति के लिए उन्होंने श्रीकृष्ण की भक्ति की थी। रामदेवजी ने बाद में सामाजिक भेदभाव दूर करने और कामड़िया पंथ की स्थापना की।

7. रामदेवरा का प्राचीन नाम क्या था?

  • (A) मरूभाषा
  • (B) अल्पस
  • (C) रूणेचा
  • (D) सल्यपुर

रामदेवरा का प्राचीन नाम रूणेचा था। जैसलमेर जिले में स्थित यह स्थान बाबा रामदेवजी की समाधि के कारण प्रसिद्ध है। यहाँ भादवा शुक्ल द्वितीया से एकादशी तक विशाल मेला लगता है।

8. नेजा, जम्मा, रिखिया किस स्थानीय लोकदेवता से संबंधित हैं?

  • (A) रामदेवजी
  • (B) मल्लीनाथ जी
  • (C) कल्ला जी
  • (D) रूपनाथ जी

नेजा, जम्मा और रिखिया सभी रामदेवजी से जुड़े हैं। नेजा उनकी पंचरंगी पताका है, जम्मा उनका भक्ति जागरण और रिखिया उनके भक्तों का विशेष समूह है। यह उनकी लोकभक्ति की विशेष परंपरा को दर्शाता है।

Rajasthan GK MCQ Online Test Series

9. लोकदेवता गोगाजी की समाधि, गोगामेड़ी किस जिले में स्थित है?

  • (A) उदयपुर
  • (B) जैसलमेर
  • (C) भरतपुर
  • (D) हनुमानगढ़

गोगाजी की समाधि गोगामेड़ी (हनुमानगढ़) में है। वे ददरेवा (चुरू) में जन्मे और नागों के देवता के रूप में पूजे जाते हैं। गोगामेड़ी का मेला हिन्दू और मुस्लिम दोनों समुदायों की आस्था का प्रतीक है।

10. लोकदेवता गोगाजी की जन्मस्थली है:

  • (A) गोगामेड़ी
  • (B) ददरेवा
  • (C) रामदेवरा
  • (D) खरनाल

गोगाजी का जन्म ददरेवा (चुरू) में भाद्रपद कृष्ण नवमी को हुआ था। वे नागवंशीय चौहान वंश के थे और सांपों के देवता के रूप में पूजे जाते हैं। मुस्लिम समाज उन्हें गोगापीर मानता है।

11. खेजड़ी का पेड़' संबंधित है:

  • (A) गोगाजी
  • (B) तेजाजी
  • (C) पाबूजी
  • (D) देवजी

गोगाजी के थान प्रायः खेजड़ी के पेड़ के नीचे बनाए जाते हैं। गोगाजी की ध्वजा को निसाण कहा जाता है। यह स्थान उनकी नागों से जुड़ी पूजा परंपरा और लोकविश्वास को दर्शाता है।

12. राजस्थान के किस लोकदेवता ने महमूद गजनवी से युद्ध किया?

  • (A) पाबूजी
  • (B) संत पीपा जी
  • (C) जसनाथ जी
  • (D) गोगाजी

गोगाजी ने 1024 ई. में महमूद गजनवी से युद्ध किया था। गजनवी ने उनकी वीरता देखकर उन्हें जहापीर की उपाधि दी। गोगाजी नागवंशीय चौहान वंश के महान योद्धा और लोकदेवता थे।

Rajasthan GK Test Series

13. लोकदेवता गोगाजी किस शासक के समकालीन थे?

  • (A) महमूद गजनवी
  • (B) महम्मद गोरी
  • (C) इल्तुतमिश
  • (D) अलाउद्दीन खिलजी

गोगाजी महमूद गजनवी के समकालीन थे। गजनवी के आक्रमणों के समय उन्होंने साहसिक युद्ध किया और अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। इस कारण उन्हें अमर लोकदेवता के रूप में पूजा जाता है।

14. लोकदेवता गोगाजी के 'थान' सामान्यतः किस पेड़ के नीचे पाए जाते हैं?

  • (A) खेजड़ी
  • (B) पीपल
  • (C) बरगद
  • (D) नीम

गोगाजी के थान खेजड़ी के पेड़ के नीचे पाए जाते हैं। इस वृक्ष को राजस्थान में पवित्र माना जाता है। गोगाजी की पूजा में खेजड़ी का विशेष महत्व है, जहाँ उनकी ध्वजाएँ लगाई जाती हैं।

15. कौनसे लोकदेवता को 'ऊँटों के देवता' के रूप में पूजा जाता है?

  • (A) रामदेवजी
  • (B) देवनारायण जी
  • (C) तेजाजी
  • (D) पाबूजी

पाबूजी को ऊँटों के देवता कहा जाता है। उनकी फड़ ऊँट के स्वस्थ होने पर विशेष रूप से पढ़ी जाती है। पाबूजी को लक्ष्मण का अवतार, गौ रक्षक और प्लेग रक्षक भी माना जाता है।

16. चुरू जिले का ददरेवा ग्राम से संबंधित है।

  • (A) गोगाजी
  • (B) हरभूजी
  • (C) पाबूजी
  • (D) देवनारायण जी

गोगाजी का जन्म ददरेवा (चुरू) में हुआ था। उन्हें सांपों का देवता और जाहरपीर कहा जाता है। गोगाजी की समाधि गोगामेड़ी (हनुमानगढ़) में है और उनका मेला भादवा कृष्ण नवमी को भरता है।

Rajputana Diary Mahal aur Place MCQ

17. किस लोकदेवता का मुख्य मंदिर 'कोलू' में है?

  • (A) गोगाजी
  • (B) तेजाजी
  • (C) पाबूजी
  • (D) मल्लीनाथजी

पाबूजी का जन्म और मुख्य मंदिर कोलू (फलौदी, जोधपुर) में है। इन्हें ऊँटों के देवता कहा जाता है और इन्हें लक्ष्मण का अवतार माना जाता है। हर वर्ष चैत्र अमावस्या को यहाँ मेला भरता है।

18. जाहरपीर' के नाम से कौन से लोकदेवता जाने जाते हैं?

  • (A) हड़बू जी
  • (B) रामदेवजी
  • (C) देवनारायण जी
  • (D) गोगाजी

गोगाजी को जाहरपीर कहा जाता है। वे नागों के देवता और वीर योद्धा थे। मुस्लिम समुदाय उन्हें गोगापीर मानकर पूजता है, जबकि हिन्दू समाज उन्हें नागराज के रूप में श्रद्धा देता है।

19. पाबूजी का मुख्य तीर्थ स्थल है:

  • (A) ठीकरिया गाँव
  • (B) जोधपुरिया गाँव
  • (C) कोलू गाँव
  • (D) पांचोटा गाँव

पाबूजी का मुख्य तीर्थ स्थल कोलू (फलौदी, जोधपुर) है। इन्हें ऊँटों का देवता और प्लेग रक्षक माना जाता है। यहाँ पर उनकी स्मृति में विशाल मेला लगता है।

20. पाबूजी को अवतार माना जाता है?

  • (A) शत्रुघ्न का
  • (B) लक्ष्मण का
  • (C) भरत का
  • (D) राम का

पाबूजी को लक्ष्मण का अवतार माना जाता है। वे अपने शौर्य और गोरक्षा कार्यों के लिए प्रसिद्ध हैं। लोक परंपराओं में इन्हें ऊँटों का देवता और प्लेग रक्षक भी कहा गया है।

21. सन्त पाबूजी' के शिष्य मुख्यतः हैं-

  • (A) रेबारी
  • (B) जाट
  • (C) छीपा
  • (D) गुर्जर

पाबूजी के मुख्य शिष्य राइका (रेबारी) समुदाय के लोग थे। ये ऊँट पालन करने वाले समुदाय हैं और पाबूजी को अपने आराध्य देव मानते हैं।

22. मारवाड़ में सर्वप्रथम ऊँट लाने का श्रेय किसे है?

  • (A) पाबूजी
  • (B) गोगाजी
  • (C) देवनारायण जी
  • (D) तेजाजी

मारवाड़ में सर्वप्रथम ऊँट लाने का श्रेय पाबूजी को है। इसीलिए उन्हें ऊँटों का देवता कहा जाता है। ऊँट पालक समुदाय विशेष रूप से उन्हें पूजता है।

23. भूरिया बाबा आराध्य देवता हैं?

  • (A) देवड़ा राजपूतों के
  • (B) अजमेर के चौहानों के
  • (C) उदयपुर के सिसोदियों के
  • (D) गोडवाड़ के मीणाओं के

भूरिया बाबा गोडवाड़ क्षेत्र के मीणाओं के आराध्य देवता हैं। उनका मुख्य मेला सूकड़ी नदी के किनारे लगता है। इन्हें नारी सम्मान और धार्मिक आस्था के प्रतीक के रूप में पूजा जाता है।

24. कौनसा युग्म गलत सुमेलित है?

  • (A) पाबूजी-कोलू
  • (B) तेजाजी-खरनाल
  • (C) मल्लीनाथजी-गागरोण
  • (D) गोगाजी-ददरेवा

मल्लीनाथ जी का जन्म गागरोण में नहीं बल्कि महेवा (बाड़मेर) में हुआ था। जबकि पाबूजी का जन्म कोलू, तेजाजी का खरनाल और गोगाजी का जन्म ददरेवा में हुआ था।

Rajputana Diary MCQ App

25. किस लोकदेवता को कपड़े और मिट्टी के घोड़े की प्रतिकृति समर्पित की जाती है?

  • (A) तेजाजी
  • (B) देवनारायणजी
  • (C) गोगाजी
  • (D) रामदेवजी

रामदेवजी (रामसा पीर, रुणेचा धणी) के मेले में भक्त कपड़े और मिट्टी के घोड़े की प्रतिकृतियाँ अर्पित करते हैं। यह भक्ति और श्रद्धा का प्रतीक है। उनका मेला भाद्रपद शुक्ल 2 से 11 तक रुणेचा (जैसलमेर) में लगता है।

26. किस लोकदेवता ने गायों की रक्षार्थ प्रत्यक्ष युद्ध नहीं किया?

  • (A) रामदेवजी
  • (B) गोगाजी
  • (C) तेजाजी
  • (D) पाबूजी

गोगाजी ने मेरो से, पाबूजी ने मिर्जा खाँ से और तेजाजी ने नाग से संघर्ष कर गायों की रक्षा की थी। लेकिन रामदेवजी ने किसी प्रत्यक्ष युद्ध में भाग नहीं लिया। वे सामाजिक समरसता और साम्प्रदायिक सद्भाव के प्रतीक माने जाते हैं।

27. किस लोकनायक के मेले को 'साम्प्रदायिक सद्भावना' का प्रतीक माना जाता है?

  • (A) पाबूजी
  • (B) गोगाजी
  • (C) तेजाजी
  • (D) रामदेवजी

रामदेवजी का मेला भाद्रपद शुक्ल द्वितीया से एकादशी तक रूणेचा (जैसलमेर) में भरता है। इसे साम्प्रदायिक सद्भावना का प्रतीक माना जाता है क्योंकि यहाँ हर धर्म और वर्ग के लोग शामिल होते हैं। रामदेवजी ने कामड़िया पंथ की स्थापना कर भेदभाव मिटाने का कार्य किया।

28. कौनसे लोकदेवता मारवाड़ के पंचपीरों में शामिल नहीं है?

  • (A) रामदेवजी
  • (B) तेजाजी
  • (C) पाबूजी
  • (D) गोगाजी

मारवाड़ के पंचपीर हैं – गोगाजी, पाबूजी, मेहाजी मांगलिया, हरबूजी और रामदेवजी। इनमें तेजाजी को शामिल नहीं किया जाता।

Today Deals

29. निम्न में से किस लोकदेवता का मुख्य मंदिर पंचमुखी पहाड़ पर स्थित है?

  • (A) मल्लीनाथ जी
  • (B) तल्लीनाथ जी
  • (C) मेहाजी मांगलिया
  • (D) वीर बिग्गा जी

तल्लीनाथ जी का मुख्य मंदिर पंचमुखी पहाड़ पर स्थित है। यह स्थल श्रद्धालुओं के लिए पवित्र माना जाता है और यहाँ पर हर वर्ष मेला भी भरता है।

30. कायम खाँ रासो' पुस्तक में राजस्थान के किस लोकदेवता का वर्णन है?

  • (A) देवनारायण जी
  • (B) तेजाजी
  • (C) रामदेव जी
  • (D) गोगाजी

कायम खाँ रासो' में गोगाजी का वर्णन किया गया है। इस पुस्तक की रचना जान कवि ने की थी। गोगाजी नागों के देवता के रूप में पूजनीय हैं।

31. किस लोकदेवता की बाँसवाड़ा में सर्वाधिक मान्यता है?

  • (A) रामदेवजी
  • (B) तेजाजी
  • (C) पाबूजी
  • (D) कल्लाजी

कल्लाजी की बाँसवाड़ा में विशेष मान्यता है। यहाँ इनके लगभग 200 मंदिर हैं और लोग मानते हैं कि उनके यान पर सवार होकर भूत-प्रेत और रोग दूर होते हैं।

32. शेषनाग का अवतार' किस लोकदेवता को कहते हैं?

  • (A) पाबूजी
  • (B) कल्लाजी
  • (C) मेहाजी
  • (D) रामदेवजी

कल्लाजी को शेषनाग का अवतार कहा जाता है। माना जाता है कि उन्होंने समाज में बुराइयों के अंत और धर्म रक्षा हेतु अवतार लिया था।

Rajputana Diary test series and mcq

33. देवजी की फड़' बांचते समय कौनसा वाद्य यंत्र बजाया जाता है?

  • (A) रावण हत्था
  • (B) अलगोजा
  • (C) जंतर
  • (D) भपंग

देवजी की फड़ बांचते समय जंतर नामक वाद्य यंत्र बजाया जाता है। यह वाद्य भक्ति और लोकगायन का अभिन्न हिस्सा है और लोककथाओं के साथ प्रस्तुत किया जाता है।

34. कौनसे लोकदेवता ने परावर्तन आन्दोलन चलाया था?

  • (A) पाबूजी
  • (B) मेहाजी
  • (C) कल्लाजी
  • (D) रामदेवजी

रामदेवजी ने हिन्दू समाज के शुद्धिकरण के लिए परावर्तन (शुद्धि) आन्दोलन चलाया। उन्होंने रूढ़ियों और भेदभाव का विरोध कर समाज को एकता और समानता का संदेश दिया।

35. राजस्थान के लोकदेवताओं में सबसे लम्बा गीत किसका माना जाता है?

  • (A) पाबूजी
  • (B) गोगाजी
  • (C) देवनारायण जी
  • (D) रामदेवजी

देवनारायण जी का गीत राजस्थान का सबसे लम्बा लोकगीत माना जाता है। इसे देवनारायण की फड़ कहा जाता है और इसमें उनके जीवन, संघर्ष और लोककल्याण के कार्यों का विस्तृत वर्णन मिलता है।

36. किस लोक देवता के मंदिर की बनावट मकबरानुमा है?

  • (A) रामदेवजी
  • (B) कल्ला जी
  • (C) तेजाजी
  • (D) गोगाजी

गोगाजी का मंदिर गोगामेड़ी (हनुमानगढ़) में स्थित है और इसकी बनावट मकबरानुमा है। इसका निर्माण फिरोजशाह तुगलक ने करवाया था तथा वर्तमान स्वरूप बीकानेर के महाराजा गंगासिंह ने बनवाया।

Previous Year Question Papers

37. निम्न में से कौन रामदेवजी से सम्बन्धित नहीं है?

  • (A) रतना राईका
  • (B) भज्जू कोतवाल
  • (C) लक्खी बंजारा
  • (D) हरजी भाटी

रतना राईका, लक्खी बंजारा और हरजी भाटी रामदेवजी से जुड़े माने जाते हैं। लेकिन भज्जू कोतवाल का संबंध रामदेवजी से नहीं है।

38. किस लोकदेवता के मेले में राजस्थान के बाद सर्वाधिक अनुयायी उत्तरप्रदेश से आते हैं?

  • (A) रामदेवजी
  • (B) तेजाजी
  • (C) देवनारायण जी
  • (D) गोगाजी

गोगाजी के मेले में उत्तरप्रदेश से आने वाले अनुयायी पीले वस्त्र पहनकर आते हैं, जिन्हें पूरबिया कहा जाता है। इससे गोगाजी की लोकप्रियता राजस्थान से बाहर भी स्पष्ट होती है।

39. निम्न में से कौनसे लोकदेवता रामदेवजी के समकालीन माने जाते हैं?

  • (A) हड़बूजी
  • (B) तेजाजी
  • (C) कल्ला जी
  • (D) गोगाजी

हड़बूजी रामदेवजी के मौसेरे भाई थे। दोनों के गुरु बालीनाथ जी थे। इसके अतिरिक्त मल्लीनाथ जी भी उनके समकालीन माने जाते हैं।

40. लोक देवता तेजाजी ने गायों को बचाने के लिए मेर के मीणाओं से किस स्थान पर युद्ध किया था?

  • (A) सैंदरिया
  • (B) मंडावरिया
  • (C) पनेर
  • (D) सुरसरा

तेजाजी ने अजमेर जिले के मंडावरिया गाँव में मेर के मीणाओं से युद्ध किया था। उन्होंने यह युद्ध लाछां गुजरी की गायों को छुड़ाने के लिए किया था।

41. चांदा, डेमा व हरमल किस लोकदेवता के सहयोगी थे?

  • (A) पाबूजी
  • (B) तेजाजी
  • (C) कल्ला जी
  • (D) गोगाजी

पाबूजी के सहयोगियों में चांदा, डेमा और हरमल प्रसिद्ध थे। पाबूजी को गायों के रक्षक और राजस्थान के रॉबिनहुड के रूप में जाना जाता है।

42. किस लोक देवता की आराधना में 'माठ/माटे' नामक वाद्ययंत्र बजाते हैं?

  • (A) रामदेवजी
  • (B) तेजाजी
  • (C) पाबूजी
  • (D) गोगाजी

रेबारी और थोरी जाति के लोग पाबूजी की पूजा में माठ/माटा नामक वाद्ययंत्र बजाते हैं। इसके साथ वे पाबूजी के पवाड़े गाते हैं।

43. उज्जवल छतरी/छत्री' के नाम से कौनसे लोकदेवता को जाना जाता है?

  • (A) रामदेवजी
  • (B) तेजाजी
  • (C) पाबूजी
  • (D) मेहाजी

मेहाजी मांगलिया को उज्जवल छतरी/छत्री के नाम से जाना जाता है। उनका स्थान राजस्थान में अत्यंत श्रद्धेय है।

44. राजस्थान के किस लोकदेवता ने 'कुण्डा पंथ' की स्थापना की?

  • (A) रामदेवजी
  • (B) मल्लीनाथ जी
  • (C) मेहाजी
  • (D) कल्ला जी

मल्लीनाथ जी ने कुण्डा पंथ की स्थापना की थी। यह एक वाममार्गी पंथ है, जिसमें साधना की विशेष पद्धतियाँ अपनाई जाती थीं।

Rajputana Diary Rajasthan GK MCQ

45. वीर तेजाजी का जन्म कहाँ हुआ?

  • (A) पीपासर (नागौर)
  • (B) परबतसर (डीडवाना-कुचामन)
  • (C) खरनाल (नागौर)
  • (D) कतरियासर (बीकानेर)

वीर तेजाजी का जन्म 29 जनवरी 1073 ई. को खरनाल (नागौर) में हुआ था। वे नागवंशी जाट थे और उनकी ख्याति धोलिया वीर तथा नागों के देवता के रूप में हुई।

46. गौतमेश्वर लोक देवता किस नाम से भी जाने जाते हैं?

  • (A) कालाजी
  • (B) भूरिया बाबा
  • (C) देव जी
  • (D) हाकिम राजा

गौतमेश्वर लोक देवता को भूरिया बाबा के नाम से भी जाना जाता है। ये गोड़वाड़ क्षेत्र के मीणाओं के आराध्य देव हैं और सिरोही जिले के पौसलिया में इनका प्रसिद्ध मेला भरता है।

47. लोक देवता 'देवजी की फड़' कौन-सी जाति के भोपे बांचते हैं?

  • (A) नायक
  • (B) कामड़
  • (C) गुर्जर
  • (D) मीणा

गुर्जर जाति के भोपे देवजी की फड़ बांचते हैं। फड़ लोककथा का चित्रपट होता है जिसमें भोपे गाथा गाकर सुनाते हैं।

48. कौनसे लोक देवता को 'पीरों का पीर' कहा गया है?

  • (A) रामदेवजी
  • (B) कल्लाजी
  • (C) हड़बूजी
  • (D) गोगाजी

रामदेवजी को पीरों का पीर कहा गया। मक्का से आए पाँच पीरों को उन्होंने परचा दिया और उनकी श्रद्धा जीत ली। इस कारण उन्हें यह उपाधि मिली।

Rajasthan GK Previous Year Questions

49. कौनसे लोकदेवता 'ओरण के देवता' के नाम से जाने जाते हैं?

  • (A) भूरिया बाबा
  • (B) देवनारायणजी
  • (C) फत्ताजी
  • (D) तल्लीनाथ जी

तल्लीनाथ जी को ओरण के देवता कहा जाता है। वे पर्यावरण और पशुधन संरक्षण के प्रतीक माने जाते हैं।

50. लोक देवता तेजाजी महाराज का पवित्र तीर्थ 'बाँसी दुगारी' कहाँ स्थित है?

  • (A) नागौर
  • (B) बूंदी
  • (C) जोधपुर
  • (D) बाँसवाड़ा

बाँसी दुगारी बूंदी जिले में स्थित है। यह तेजाजी का प्रमुख तीर्थ स्थल है, जहाँ उनकी कर्मस्थली मानी जाती है।

51. गोगाजी के गोगामेड़ी (नोहर) में लगने वाले मेले की भारतीय तिथिक्रम के अनुसार महीना और तिथि है –

  • (A) चैत्र कृष्ण नवमी
  • (B) भाद्रपद शुक्ल नवमी
  • (C) चैत्र शुक्ल नवमी
  • (D) भाद्रपद कृष्ण नवमी

गोगाजी का मेला भाद्रपद कृष्ण नवमी को गोगामेड़ी (हनुमानगढ़) में भरता है। इसमें राजस्थान के साथ हरियाणा, पंजाब और उत्तरप्रदेश से भी श्रद्धालु आते हैं।

52. राजस्थान के किस लोकदेवता की एक हाथ में झाड़ व दूसरे हाथ में लाठी लिए भैंसे पर सवार प्रतिमा होती है?

  • (A) देवनारायणजी
  • (B) कल्ला जी
  • (C) देव बाबा
  • (D) भूरिया बाबा

देव बाबा की प्रतिमा भैंसे पर सवार दिखाई जाती है। एक हाथ में झाड़ और दूसरे हाथ में लाठी होती है। उनका मुख्य मंदिर भरतपुर जिले के नगला जहाज में है।

Rajputana Diary Rajasthan GK MCQ

53. राजस्थान के किस लोकदेवता के मंदिर में मूर्ति के स्थान पर बाबा के चरण चिह्न व साँप की बाँबी पूजी जाती है?

  • (A) पनराज जी
  • (B) देवनारायणजी
  • (C) मामा देव
  • (D) हरिराम जी

हरिराम जी के मंदिर में मूर्ति के स्थान पर चरण चिह्न और साँप की बाँबी की पूजा होती है। यह परंपरा उनकी स्मृति और नाग देवता की आराधना को दर्शाती है।

54. लोकदेवता इलोजी की सर्वाधिक मान्यता किस इलाके में है?

  • (A) शेखावाटी
  • (B) मारवाड़
  • (C) हाड़ौती
  • (D) देहाड़

लोकदेवता इलोजी की सर्वाधिक मान्यता मारवाड़ क्षेत्र में है। इन्हें राजा हिरण्यकश्यप का बहनोई और होलिका का भावी पति माना जाता है।

55. निम्न में से बीकानेर के जाखड़ समाज के कुल देवता कौन हैं?

  • (A) कल्ला जी
  • (B) हड़बूजी
  • (C) बिग्गा जी
  • (D) तेजाजी

वीर बिग्गा जी जाखड़ समाज के कुल देवता माने जाते हैं। उनका जन्म 1301 ई. में बीकानेर के रीड़ी गाँव में हुआ। वे अपने जीवन भर गौ सेवा और लोक कल्याण के लिए समर्पित रहे।

56. तेरहताली नृत्य के लिए प्रसिद्ध है –

  • (A) गोगा मेला
  • (B) तेजा मेला
  • (C) रामदेवरा मेला
  • (D) लक्खी मेला

रामदेवजी के मेले का मुख्य आकर्षण तेरहताली नृत्य है। इसे कामड़ जाति की महिलाएँ करती हैं। यह राजस्थान का एकमात्र बैठकर किया जाने वाला लोकनृत्य है।

Rajasthan GK MCQ Online Test Series

57. कौन से लोक देवता कवि भी थे?

  • (A) रामदेवजी
  • (B) गोगाजी
  • (C) तेजाजी
  • (D) मेहाजी

रामदेवजी राजस्थान के ऐसे लोकदेवता थे, जो कवि भी थे। उन्होंने चौबीस बाणियाँ नामक रचना की थी, जो उनकी काव्य प्रतिभा को दर्शाती है।

58. किस लोक देवता ने गायों की रक्षार्थ प्रत्यक्ष युद्ध नहीं किया?

  • (A) गोगाजी
  • (B) तेजाजी
  • (C) पाबूजी
  • (D) रामदेवजी

गोगाजी, तेजाजी और पाबूजी ने गायों की रक्षा हेतु युद्ध किए, लेकिन रामदेवजी ने युद्ध नहीं किया। वे सामाजिक समरसता और सद्भावना के प्रतीक माने जाते हैं।

59. देवनारायणजी का मुख्य मन्दिर कहाँ अवस्थित है?

  • (A) ब्यावर
  • (B) चितौड़
  • (C) नगला जहाज
  • (D) आसीन्द

देवनारायणजी का मुख्य मंदिर आसीन्द (भीलवाड़ा) में स्थित है। उनका जन्म 1243 ई. में गौठ दड़ावता के पास मालासरी के जंगल में हुआ था।

60. कामड़िया पंथ के संस्थापक कौन थे?

  • (A) रामदेवजी
  • (B) गोगाजी
  • (C) देवनारायणजी
  • (D) कल्लाजी

रामदेवजी ने कामड़िया पंथ की स्थापना की। इस पंथ के अनुयायी उनके मेले में तेरहताली नृत्य करते हैं।

61. तेजाजी से संबंधित निम्नलिखित में से कौन सा स्थल सुमेलित नहीं है?

  • (A) खरनाल – जन्मस्थल
  • (B) पनेर – ननिहाल
  • (C) सुरसरा – निर्वाण स्थल
  • (D) परबतसर – मुख्य मेला स्थल

पनेर तेजाजी का ससुराल था, न कि ननिहाल। खरनाल उनका जन्मस्थान, सुरसरा निर्वाण स्थल और परबतसर प्रमुख मेला स्थल है।

62. किस लोक देवता की पत्नी उनकी मृत्यु के बाद सती हो गई?

  • (A) रामदेवजी
  • (B) गोगाजी
  • (C) तेजाजी
  • (D) मल्लीनाथ जी

तेजाजी की पत्नी पेमल उनके निधन के बाद सती हो गई। तेजाजी का निर्वाण सुरसरा (अजमेर) में भाद्रपद शुक्ल दशमी, 1103 ई. को हुआ था।

63. अकबर के चित्तौड़गढ़ आक्रमण (1567–68 ई.) के समय कौन से लोक देवता युद्ध करते हुए मारे गये?

  • (A) पाबूजी
  • (B) वीर कल्ला जी
  • (C) भूरिया जी
  • (D) देवनारायण जी

वीर कल्ला जी अकबर के चित्तौड़गढ़ आक्रमण के समय वीरगति को प्राप्त हुए। वे चित्तौड़गढ़ की रक्षा के लिए लड़ते हुए शहीद हुए थे।

64. लोक देवता गोगाजी किस शासक के समकालीन थे?

  • (A) अलाउद्दीन खिलजी
  • (B) फिरोजशाह तुगलक
  • (C) अकबर
  • (D) महमूद गजनवी

गोगाजी महमूद गजनवी के समकालीन थे। उन्होंने 1024 ई. में महमूद गजनवी के विरुद्ध युद्ध किया। गजनवी ने ही उन्हें जाहर पीर की उपाधि दी थी।

Rajasthan GK Test Series

65. गोगाजी रसावला' के लेखक हैं –

  • (A) बिठू मेहा
  • (B) बिठू सूजा
  • (C) रामनाथ कविया
  • (D) आशिया मोडजी

गोगाजी रसावला' के लेखक बिठू मेहा थे। इसमें गोगाजी के जीवन, वीरता और उनकी आराधना का वर्णन मिलता है।

66. तेजाजी से सम्बन्धित निम्नलिखित में से कौन-सा स्थल सुमेलित नहीं है?

  • (A) खरनाल – जन्म स्थल
  • (B) पनेर – ननिहाल
  • (C) सुरसुरा – समाधि स्थल
  • (D) परबतसर – मेले का स्थल

तेजाजी का जन्म स्थल खरनाल (1073 ई.) है। उनकी पत्नी पेमल का घर पनेर था, इसलिए पनेर उनका ससुराल था, न कि ननिहाल। उनकी समाधि सुरसुरा (किशनगढ़) में बनी और परबतसर (नागौर) में भाद्रपद शुक्ल दशमी को मेला भरता है।

67. लोकदेवता तेजाजी महाराज का पवित्र तीर्थस्थल बांसी दुगारी कहाँ स्थित है?

  • (A) नागौर
  • (B) बूंदी
  • (C) बीकानेर
  • (D) झालावाड़

बांसी दुगारी बूंदी जिले में स्थित है और यह तेजाजी की कर्मस्थली मानी जाती है। इनके अलावा खरनाल (नागौर) जन्मस्थान, सुरसरा (अजमेर) समाधि स्थल और परबतसर (नागौर) मेला स्थल के रूप में प्रसिद्ध हैं।

68. तेजाजी के जन्म स्थल का नाम है?

  • (A) ददरेवा
  • (B) खड़नाल
  • (C) आसींद
  • (D) कोलू

तेजाजी का जन्म 29 जनवरी 1073 ई. को खरनाल (नागौर) में हुआ था। वे नागवंशी जाट थे और उनकी पत्नी पेमल पनेर से थीं। उनकी घोड़ी का नाम लीलण था और वे धौलिया वीर के नाम से प्रसिद्ध हुए।

Rajputana Diary Mahal aur Place MCQ

69. कौन सा युग्म गलत सुमेलित है?(लोकदेवता – मुख्य मंदिर)

  • (A) पाबूजी – कोलू
  • (B) तेजाजी – परबतसर
  • (C) मल्लीनाथजी – गागरोण
  • (D) रामदेवजी – रामदेवरा

मल्लीनाथजी का मुख्य मंदिर तिलवाड़ा (बाड़मेर) में है, न कि गागरोण में। गागरोण का संबंध मल्लीनाथ से नहीं है।

70. खेजड़ी वृक्ष' राजस्थान के किस लोक देवता का प्रतीक है?

  • (A) फत्ता जी
  • (B) देवनारायण जी
  • (C) पनराज जी
  • (D) गोगाजी

देवनारायण जी का प्रतीक खेजड़ी वृक्ष है। खेजड़ी को राजस्थान में पवित्र वृक्ष माना जाता है और लोकजीवन से जुड़ा है।

71. निम्न में से किस लोकदेवता को 'बागड़ का राजा' के उपनाम से भी जाना जाता है?

  • (A) गोगाजी
  • (B) रामदेवजी
  • (C) तेजाजी
  • (D) बलजी-भूरजी

गोगाजी को बागड़ का राजा कहा जाता है। वे नागों के देवता और लोकजीवन में वीरता व रक्षा के प्रतीक हैं।

72. नेजा' से आशय है –

  • (A) तेजाजी का मंदिर
  • (B) पाबूजी का मेला
  • (C) गोगाजी का भाला
  • (D) रामदेवजी की ध्वजा

नेजा गोगाजी का भाला है। गोगाजी की पूजा में नेजा (भाला) का विशेष महत्व होता है।

Rajputana Diary MCQ App

73. बेंगटी' गाँव किस लोक देवता से सम्बन्धित है?

  • (A) तेजाजी
  • (B) हड़बूजी
  • (C) पाबूजी
  • (D) मल्लीनाथ जी

हड़बूजी का मुख्य मंदिर फलौदी के बेंगटी गाँव में है। इसका निर्माण 1721 ई. में महाराजा अजीतसिंह ने करवाया था।

74. तिलवाड़ा का मल्लीनाथ मंदिर किस नदी के तट पर अवस्थित है?

  • (A) सुकड़ी नदी
  • (B) जोजड़ी नदी
  • (C) जवाई नदी
  • (D) लूणी नदी

तिलवाड़ा का मल्लीनाथ मंदिर लूणी नदी के तट पर स्थित है। मल्लीनाथ जी बाड़मेर जिले के प्रमुख लोकदेवता हैं।

75. धुरमेड़ी' स्थान किस लोक देवता से सम्बन्धित है?

  • (A) हड़बूजी
  • (B) कल्लाजी
  • (C) तेजाजी
  • (D) गोगाजी

गोगाजी का धड़ युद्ध में गोगामेड़ी पर गिरा था। उस स्थान को धुरमेड़ी कहा जाता है और वहीं उनकी स्मृति में पूजा होती है।

76. राजस्थान के वह लोक देवता, जिन्होंने जीवित समाधि ली थी?

  • (A) मेहाजी
  • (B) रामदेवजी
  • (C) कल्लाजी
  • (D) पाबूजी

रामदेवजी ने भाद्रपद शुक्ल एकादशी के दिन रूणेचा (जैसलमेर) में जीवित समाधि ली। उनके साथ उनकी मुँहबोली बहन डालीबाई ने भी समाधि ली थी।

Today Deals

77. तिलवाड़ा (बालोतरा) में राजस्थान के निम्नलिखित में से किस लोक देवता का प्रमुख मंदिर है?

  • (A) तल्लीनाथ जी
  • (B) देवनारायण जी
  • (C) गौतमेश्वर जी
  • (D) मल्लीनाथ जी

तिलवाड़ा (बालोतरा) में मल्लीनाथ जी का प्रमुख मंदिर स्थित है। वे बाड़मेर के प्रमुख लोकदेवता हैं और हर वर्ष चैत्र मास में यहाँ विशाल मेला भरता है।

78. लोकदेवता गोगाजी के 'थान' सामान्यतः किस पेड़ के नीचे पाये जाते हैं?

  • (A) नीम
  • (B) बबूल
  • (C) कैर
  • (D) खेजड़ी

गोगाजी के थान प्रायः नीम के पेड़ के नीचे बनाए जाते हैं। नीम को पवित्र वृक्ष माना जाता है और इसे औषधीय गुणों के कारण पूजा से जोड़ा गया है।

79. बाबा रामदेवजी की माता का नाम है?

  • (A) मेणादे
  • (B) पेमलदे
  • (C) नेतलदे
  • (D) बाछलदे

बाबा रामदेवजी की माता का नाम बाछलदे था। उनके पिता का नाम अजमलजी था। रामदेवजी ने रूणेचा धाम में सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

80. किस लोकदेवता के गीत 'छावली' कहलाते हैं?

  • (A) गोगाजी
  • (B) पाबूजी
  • (C) रामदेवजी
  • (D) हड़बूजी

रामदेवजी के गीत छावली कहलाते हैं। ये भक्ति भाव से गाए जाते हैं और इनमें रामदेवजी के जीवन, शिक्षाओं और चमत्कारों का वर्णन होता है।

❓ Question / Doubt / Correction?

Agar aapko kisi MCQ me doubt, correction ya suggestion lagta hai, to please is post ke comment section ki jagah humare YouTube channel par dedicated discussion video ke comment box me post link ke sath comment karein.

📝 Comment karne ka format:
• MCQ Post ka link
• Question number
• Short doubt / correction



👉 Official Discussion Video:
Rajputana Diary YouTube Channel
Mukesh Khunga

About the Author

Mukesh Khunga

Mukesh Khunga को राजस्थान में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी एवं भर्ती परीक्षाओं के परीक्षा पैटर्न और प्रश्नों के स्वरूप की अच्छी समझ है। उनके मार्गदर्शन में यह अध्ययन सामग्री और MCQ content तैयार एवं review किया गया है। Read More...

📲 Telegram 💬 WhatsApp
Scroll to Top