राजस्थान के खनिज संसाधन MCQ Practice Set | Exam Oriented Questions with Answers
इस पोस्ट में राजस्थान का भूगोल एवं अर्थव्यवस्था के टॉपिक राजस्थान के खनिज संसाधन से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न दिए गए हैं।
ये MCQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, RAS, Patwar, Police, LDC, VDO, Fireman, Woman Superwiser, REET तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।
- Subject: राजस्थान का भूगोल एवं अर्थव्यवस्था
- Topic: राजस्थान के खनिज संसाधन
- Last Updated:
- Content Type: MCQ Practice Set
✍️ Prepared & Reviewed by:
Rajputana Diary –
Rajasthan GK Faculty & Content Team
(Since 2021)
1. बजट 2025-26 में किस शहर में 'सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस फॉर माइंस एण्ड मिनरल्स' स्थापित करने की घोषणा की गई है?
- (A) जैसलमेर
- (B) जयपुर
- (C) जोधपुर
- (D) उदयपुर
बजट 2025-26 में जयपुर में सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस फॉर माइंस एण्ड मिनरल्स स्थापित करने की घोषणा की गई है। इसका उद्देश्य खनन एवं खनिज क्षेत्र में अनुसंधान, नवाचार, कौशल विकास तथा आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देना है।
2. राजस्थान खनिज नीति 2024 के लक्ष्यों के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए : उपरोक्त कथनों में से कौनसा कथन सही है- (A) वर्ष 2029-30 तक 50 लाख लोगों को रोजगार तथा वर्ष 2047 तक प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से। करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना। (B) वर्ष 2047 तक खनिज निष्कर्षण को 58 से बढ़ाकर 70 तक करना। (C) राज्य का राजस्व वर्ष 2029-30 तक 3 गुना और वर्ष 2046-47 तक । लाख करोड़ तक बढ़ाना।
- (A) केवल A
- (B) केवल B
- (C) केवल C
- (D) A, B व C
राजस्थान खनिज नीति 2024 में रोजगार सृजन, खनिज उत्पादन वृद्धि तथा राजस्व बढ़ाने जैसे व्यापक लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। नीति के अनुसार वर्ष 2029-30 और 2047 तक रोजगार, खनिज निष्कर्षण तथा राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि का लक्ष्य रखा गया है।
3. निम्नलिखित में से वह खनिज जिसके उत्पादन में राज्य देश में अग्रणी
- (A) चाँदी
- (B) केल्साइट
- (C) जिप्सम
- (D) उपर्युक्त सभी
राजस्थान चाँदी, केल्साइट तथा जिप्सम सहित अनेक खनिजों के उत्पादन में देश का अग्रणी राज्य है। खनिज संपदा की दृष्टि से राजस्थान भारत का सबसे महत्वपूर्ण राज्यों में से एक माना जाता है।
4. आर्थिक समीक्षा रिपोर्ट 2024-25 के अनुसार राजस्थान में अप्रधान खनिजों के लिए कितने खनन पट्टे जारी किए गए हैं-
- (A) 12520
- (B) 16565
- (C) Thu May 14 1942 00:00:00 GMT+0630 (India Standard Time)
- (D) 16962
अप्रधान खनिज रियायती नियम (MMCR) के अन्तर्गत आने वाले खनिज अप्रधान खनिज माने जाते हैं। अप्रधान खनिजों के आवंटन व रॉयल्टी के नियमों का निर्धारण राज्य सरकार द्वारा किया जाता है।
5. राजस्थान सरकार ने एम सैण्ड नीति-2024 घोषित की है, यह प्रभावी रहेगी-
- (A) 31 मार्च, 2031 तक या नई नीति की घोषणा होने तक
- (B) 31 दिसम्बर, 2029 तक या नई नीति की घोषणा होने तक
- (C) 31 मार्च, 2029 तक या नई नीति की घोषणा होने तक
- (D) 31 दिसम्बर, 2031 या नई नीति की घोषणा होने तक
राजस्थान सरकार द्वारा घोषित एम सैण्ड नीति-2024 31 मार्च 2029 तक अथवा नई नीति लागू होने तक प्रभावी रहेगी। इसका उद्देश्य प्राकृतिक रेत पर निर्भरता कम करना तथा पर्यावरण अनुकूल विकल्प को बढ़ावा देना है।
6. वर्ष 2023-24 में राजस्थान में प्रचलित कीमतों पर सकल राज्य मूल्यवर्धन (जीएसवीए) में खनन क्षेत्र का योगदान रहा है-
- (A) 0.0338
- (B) 0.0425
- (C) 0.054
- (D) 0.0238
आर्थिक समीक्षा 2024-25 के अनुसार वर्ष 2023-24 में प्रचलित कीमतों पर सकल राज्य मूल्यवर्धन (GSVA) में खनन क्षेत्र का योगदान 3.38 प्रतिशत रहा। यह राज्य की अर्थव्यवस्था में खनन क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाता है।
7. बजट 2025-26 में किस शहर में 'इंस्टीट्यूट ऑफ माइंस' स्थापित करने की घोषणा की गई है?
- (A) जैसलमेर
- (B) जयपुर
- (C) जोधपुर
- (D) उदयपुर
बजट 2025-26 में उदयपुर में इंस्टीट्यूट ऑफ माइंस स्थापित करने की घोषणा की गई है। यह संस्थान खनन शिक्षा, अनुसंधान तथा उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप मानव संसाधन तैयार करने में सहायक होगा।
8. मई 2024 में हुए हादसे के कारण चर्चा में रही 'कोलिहान खदान' किस जिले में स्थित है?
- (A) सीकर
- (B) जयपुर
- (C) झुंझुनूं
- (D) ब्यावर
कोलिहान खदान झुंझुनूं जिले के खेतड़ी कॉपर बेल्ट क्षेत्र में स्थित है। मई 2024 में यहां हुई दुर्घटना के कारण यह खदान राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में रही थी।
9. आर्थिक समीक्षा रिपोर्ट 2024-25 के अनुसार, राजस्थान राज्य में कितने खनिजों का खनन हो रहा है-
- (A) 58
- (B) 81
- (C) 42
- (D) 64
राजस्थान में 81 प्रकार के खनिज पाये जाते हैं, जिनमें से वर्तमान में 58 खनिजों का उत्खनन हो रहा है।
10. सरस्वती तेल क्षेत्र कौन से स्थान पर स्थित है ?
- (A) बालोतरा के कौसलू में
- (B) बालोतरा के बायतू में
- (C) बालोतरा के नगाणा में
- (D) बाड़मेर के अड़ेल में
सरस्वती तेल क्षेत्र बालोतरा जिले के कौसलू क्षेत्र में स्थित है। यह राजस्थान के प्रमुख पेट्रोलियम क्षेत्रों में से एक है और राज्य के तेल उत्पादन में महत्वपूर्ण योगदान देता है।
11. राज्य में संगमरमर का सर्वाधिक उत्पादन होता है-
- (A) उदयपुर में
- (B) राजसमंद में
- (C) जालौर में
- (D) नागौर में
राजस्थान में संगमरमर का सर्वाधिक उत्पादन राजसमंद जिले में होता है। राजसमंद का संगमरमर देश-विदेश में अपनी उत्कृष्ट गुणवत्ता और आकर्षक बनावट के लिए प्रसिद्ध है।
12. राजस्थान में सर्वाधिक विक्रय मूल्य अर्जित करने वाला खनिज पत्थर कौनसा है ?
- (A) संगमरमर
- (B) घीया पत्थर
- (C) इमारती पत्थर
- (D) स्लेट पत्थर
चूने के पत्थर से ताप एवं गत्यात्मकता के कारण बनी परिवर्तित चट्टान संगमरमर कहलाती है। यह कायान्तरित / रूपान्तरित चट्टान है, जो चूने के पत्थर से बनता है। चूना पत्थर का परिवर्तित कायान्तरित रूप ही संगमरमर है।
13. आर्थिक समीक्षा रिपोर्ट 2024-25 के अनुसार राजस्थान में प्रधान खनिजों के लिए कितने खनन पट्टे जारी किए गए हैं-
- (A) 125
- (B) 205
- (C) 145
- (D) 150
1960 के खनिज रियायती नियम (MCR) के अन्तर्गत आने वाले खनिज प्रधान खनिज माने जाते है। प्रधान खनिज के लिए रॉयल्टी व नियमों का निर्धारण केन्द्र सरकार द्वारा किया जाता है।
14. देश में ग्रेनाइट का सर्वाधिक उत्पादन (मात्रा में) कहाँ होता है?
- (A) केरल
- (B) राजस्थान
- (C) आंध्रप्रदेश
- (D) कर्नाटक
भारत में कर्नाटक व राजस्थान में ग्रेनाईट के सर्वाधिक भंडार मौजूद हैं। लेकिन ग्रेनाईट के उत्पादन में राजस्थान का प्रथम स्थान है।
15. अणुशक्ति गृह में मंदक के रूप में प्रयुक्त किया जाने वाला खनिज कौनसा है?
- (A) लिथियम
- (B) ग्रेफाइट
- (C) यूरेनियम
- (D) केसरपुरा
ग्रेफाइट को 'ब्लेक हैड/काला सीसा/मिनरल कार्बन कहा जाता है। अधातु होकर भी मुलायम और विद्युत का सुचालक होता है। राजस्थान में ग्रेफाईट का खनन RSMML. द्वारा किया जाता है।
16. नून, कालकाजी, कवला, खम्बी आदि ग्रेनाईट खानें किस जिले में स्थित है?
- (A) जालौर
- (B) उदयपुर
- (C) पाली
- (D) भीलवाड़ा
नून, कालकाजी, कवला और खम्बी जैसी प्रसिद्ध ग्रेनाइट खानें जालौर जिले में स्थित हैं। जालौर को राजस्थान की ग्रेनाइट नगरी भी कहा जाता है।
17. राजस्थान में पेट्रोलियम उत्पादक क्षेत्र कितने जिलों में फैला हुआ है?
- (A) 10 जिलों में
- (B) 6 जिलों में
- (C) 14 जिलों में
- (D) 12 जिलों में
राजस्थान का पेट्रोलियम उत्पादक क्षेत्र 14 जिलों में विस्तृत है। बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर और आसपास के क्षेत्रों में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस के महत्वपूर्ण भंडार पाए जाते हैं।
18. कच्चे तेल के भण्डारों में राजस्थान का कौनसा स्थान है?
- (A) पाँचवाँ
- (B) पहला
- (C) सातवाँ
- (D) दूसरा
कच्चे तेल के भण्डारों की दृष्टि से राजस्थान का देश में दूसरा स्थान माना जाता है। बाड़मेर बेसिन में मिले विशाल तेल भंडारों ने राज्य को ऊर्जा क्षेत्र में विशेष पहचान दिलाई है।
19. निम्न में से कौनसा खनिज तेल का क्षेत्र राजस्थान के बाड़मेर जिले में है-
- (A) सरस्वती
- (B) विजया
- (C) मंगला
- (D) ऐश्वर्या
विजया तेल क्षेत्र बाड़मेर जिले का महत्वपूर्ण तेल क्षेत्र है। यह राजस्थान के प्रमुख हाइड्रोकार्बन उत्पादन क्षेत्रों में शामिल है और राज्य के तेल उत्पादन में योगदान देता है।
20. आर्थिक समीक्षा रिपोर्ट 2024-25 के अनुसार राजस्थान में प्रतिदिन कितना खनिज तेल उत्पादन हो रहा है-
- (A) 1,25,000 बैरल
- (B) 67,000 बैरल
- (C) 95,000 बैरल
- (D) 1,65,000 बैरल
राजस्थान में 15 तेल क्षेत्रों से 66000-67000 बैरल्स खनिज तेल का प्रतिदिन उत्पादन किया जा रहा है।
21. प्राकृतिक गैस उत्पादन की दृष्टि से राजस्थान का कौनसा स्थान है?
- (A) पहला
- (B) तीसरा
- (C) दूसरा
- (D) चौथा
प्राकृतिक गैस उत्पादन की दृष्टि से राजस्थान का देश में तीसरा स्थान है। राज्य में बाड़मेर एवं जैसलमेर क्षेत्र प्राकृतिक गैस उत्पादन के प्रमुख केंद्र हैं।
22. निम्न में से कौन से जिले के नाम से ही वहाँ का प्रसिद्ध पीला पत्थर जाना जाता है?
- (A) राजसमंद
- (B) पाली
- (C) नागौर
- (D) जैसलमेर
जैसलमेर का पीला बलुआ पत्थर विश्व प्रसिद्ध है। इसकी विशेष सुनहरी आभा के कारण इसे जैसलमेर स्टोन के नाम से जाना जाता है और इसका उपयोग भवन निर्माण एवं सजावट में किया जाता है।
23. जैसलमेर के किस स्थान से रॉक फॉस्फेट के भण्डार मिले है?
- (A) रामगढ़
- (B) खेतोलाई
- (C) भादरिया
- (D) बिरमानिया
जैसलमेर में बिरमानिया, फतेहगढ़ व लाठी क्षेत्र में रॉक फास्फेट के भंडार है।
24. वोल्टस्टोनाइट खनिज के उत्पादन में राजस्थान का स्थान है।
- (A) द्वितीय
- (B) तृतीय
- (C) प्रथम
- (D) चतुर्थ
वोलास्टोनाइट खनिज के उत्पादन में राजस्थान का देश में प्रथम स्थान है। यह खनिज मुख्यतः सिरोही और पाली क्षेत्रों में पाया जाता है तथा सिरेमिक एवं औद्योगिक उत्पादों में उपयोग किया जाता है।
25. भदवासी (नागौर) क्षेत्र किस खनिज के लिए प्रसिद्ध है ?
- (A) रॉक फास्फेट
- (B) मैंगनीज
- (C) जिप्सम
- (D) एस्बेस्टॉस
नागौर जिले में गोठ मांगलोद, भदवासी, जोथियासी, पिलनवासी, धाकोरिया, मांलगू, मंगोल आदि क्षेत्र में जिप्सम के भंडार है।
26. किस खनिज को हरसौठ/गोदंती के नाम से भी जाना जाता है?
- (A) जिप्सम
- (B) एम्बेस्टॉस
- (C) टंगस्टन
- (D) रॉक फॉस्फेट
जिप्सम को हरसौठ तथा गोदंती के नाम से भी जाना जाता है। इसका उपयोग सीमेंट, प्लास्टर ऑफ पेरिस, उर्वरक तथा चिकित्सा क्षेत्र में किया जाता है। राजस्थान जिप्सम उत्पादन में देश का अग्रणी राज्य है।
27. राज्य की प्रथम खनिज नीति कब घोषित की गई ?
- (A) 1978
- (B) 1980
- (C) 1974
- (D) 1975
राजस्थान की प्रथम खनिज नीति 1978 में मुख्यमंत्री भैरोसिंह शेखावत के कार्यकाल में जारी की गई थी। ध्यान रहे राजस्थान की प्रथम खनन नीति भी 16 अगस्त, 1994 में भैरोसिंह शेखावत के कार्यकाल में जारी की गई थी।
28. डेगाना (नागौर) किस खनिज उत्पादन के लिये प्रसिद्ध है
- (A) जिप्सम के लिये
- (B) संगमरमर के लिये
- (C) टंगस्टन के लिये
- (D) चूनापत्थर के लिये
नागौर जिले का डेगाना क्षेत्र टंगस्टन उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है। भारत में टंगस्टन के महत्वपूर्ण भंडार यहीं पाए जाते हैं। टंगस्टन का उपयोग विद्युत उपकरणों, मिश्रधातुओं तथा रक्षा उद्योग में किया जाता है।
29. डूंगरपुर का 'मांडो की पाल' क्षेत्र किस खनिज के लिए प्रसिद्ध है ?
- (A) फेल्सपार
- (B) फ्लोर्सपार
- (C) कोबाल्ट
- (D) एक्वामेरीन
डूंगरपुर जिले का मांडो की पाल क्षेत्र फ्लोर्सपार खनिज के लिए प्रसिद्ध है। फ्लोर्सपार का उपयोग इस्पात उद्योग, रसायन उद्योग तथा काँच निर्माण में किया जाता है।
30. देश में पहली बार पोटाश के विशाल भण्डार राजस्थान के किन जिलों में मिले है-
- (A) जालौर, बाड़मेर, सिरोही
- (B) कोटा, बूँदी, झालावाड़
- (C) जयपुर, दौसा, अलवर
- (D) बीकानेर, श्री गंगानगर, हनुमानगढ़
देश में पहली बार पोटाश के विशाल भण्डार राजस्थान के नागौर-गंगानगर बेसिन (बीकानेर, हनुमानगढ़, गंगानगर व नागौर जिले) में मिले हैं। राजस्थान में मिला ये भण्डार विश्व में सबसे बड़ा पोटाश भण्डार (2400 मिलियन टन) है।
31. झामर कोटड़ा खानें जानी जाती है-
- (A) तामड़ा
- (B) तांबा
- (C) टंगस्टन
- (D) रॉक फॉस्फेट
उदयपुर जिले की झामरकोटड़ा खानें रॉक फॉस्फेट के लिए प्रसिद्ध हैं। यह भारत की सबसे बड़ी रॉक फॉस्फेट खानों में से एक है तथा उर्वरक उद्योग के लिए महत्वपूर्ण कच्चा माल उपलब्ध कराती है।
32. ग्रेनाइट सिटी है-
- (A) जैसलमेर
- (B) नागौर
- (C) कोटा
- (D) जालौर
जालौर को ग्रेनाइट सिटी कहा जाता है। यहाँ उच्च गुणवत्ता का ग्रेनाइट बड़ी मात्रा में प्राप्त होता है, जिसका निर्यात देश-विदेश में किया जाता है।
33. निम्न में से धात्विक खनिज नहीं है?
- (A) तामड़ा
- (B) ताँबा
- (C) मैगनीज
- (D) चांदी
तामड़ा धात्विक खनिज नहीं है। यह एक पारदर्शी खनिज है, जिसका उपयोग आभूषण बनाने में होता है। तामड़ा को गारनेट भी कहा जाता है। तामड़ा दो प्रकार का होता है- 1. अब्रेसिव वैराइटी 2. जैम वैराइटी। जैम वैराइटी का उत्पादन केवल राजस्थान में ही होता है।
34. जैसलमेर जिले में किस रंग के पत्थर की खानें बहुतायत से है?
- (A) काला
- (B) पीला
- (C) नीला
- (D) लाल
जैसलमेर अपने पीले बलुआ पत्थर के लिए प्रसिद्ध है। इस पत्थर की सुनहरी चमक के कारण जैसलमेर को स्वर्ण नगरी भी कहा जाता है।
35. निम्नलिखित में से किस खनिज के उत्पादन में राजस्थान का भारत में पहला स्थान है-
- (A) लिग्नाइट
- (B) ताँबा
- (C) लोहा
- (D) सोप स्टोन
सोप स्टोन (घीया पत्थर/टैल्क) के उत्पादन में राजस्थान का भारत में प्रथम स्थान है। इसका उपयोग सौंदर्य प्रसाधन, कागज, रबर तथा सिरेमिक उद्योग में किया जाता है।
36. मोरीजा-वानोल' खनन क्षेत्र किसके लिए प्रसिद्ध है-
- (A) लिग्नाइट
- (B) बेरीलियम
- (C) रॉक फॉस्फेट
- (D) लौह अयस्क
जयपुर जिले का मोरीजा-वानोला क्षेत्र लौह अयस्क के लिए प्रसिद्ध है। यह राजस्थान के प्रमुख लौह अयस्क उत्पादक क्षेत्रों में से एक माना जाता है।
37. राज्य में काला रंग का संगमरमर पाया जाता है?
- (A) मोरवर्ड (राजसमंद)
- (B) भैंसलाना (जयपुर)
- (C) देसूरी (पाली)
- (D) ओडर (डूंगरपुर)
जयपुर जिले के भैंसलाना क्षेत्र में काले रंग का संगमरमर पाया जाता है। यह संगमरमर अपनी विशिष्ट रंगत और गुणवत्ता के कारण प्रसिद्ध है।
38. भीलवाड़ा जिले के रामपुरा-आगूंचा गुलाबपुरा क्षेत्र में कौनसा खनिज प्राप्त होता है-
- (A) टंगस्टन
- (B) सीसा-जस्ता
- (C) स्लेटी पत्थर
- (D) चूना पत्थर
रामपुरा-आगूंचा (भीलवाड़ा) भारत की प्रमुख सीसा-जस्ता खदानों में से एक है। यह क्षेत्र हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड की महत्वपूर्ण परियोजनाओं में शामिल है।
39. आर्थिक समीक्षा रिपोर्ट 2023-24 के अनुसार राजस्थान में स्थिर कीमतों पर सकल राज्य मूल्यवर्धन में खनन क्षेत्र का योगदान कितना है?
- (A) 0.0522
- (B) 0.0962
- (C) 0.0321
- (D) 0.0262
आर्थिक समीक्षा रिपोर्ट 2023-24 के अनुसार स्थिर कीमतों पर राजस्थान के सकल राज्य मूल्यवर्धन (GSVA) में खनन क्षेत्र का योगदान 3.21 प्रतिशत रहा है।
40. राज्य में मुख्यतः किस किस्म का लोहा प्राप्त होता है ?
- (A) मैग्नेटाइट
- (B) हेमेटाइट
- (C) विलेमाइट
- (D) लैटेराइट
भारत में लौहे के मुख्यतः 2 अयस्क मिलते हैं— 1. मैग्नेटाइट (70% लौहांश) 2. हेमेटाइट (50-60% लौहांश)। भारत व राजस्थान में सर्वाधिक हेमेटाइट किस्म का लौहा पाया जाता है।
41. लौह अयस्क के लिए प्रसिद्ध मोरीजा-बानोला किस जिले में है ?
- (A) जयपुर
- (B) दौसा
- (C) झुंझुनूं
- (D) उदयपुर
मोरीजा-बानोला लौह अयस्क क्षेत्र जयपुर जिले में स्थित है। यह राजस्थान के प्रमुख लौह अयस्क उत्पादक क्षेत्रों में गिना जाता है।
42. राज्य में लौह अयस्क उत्पादन के प्रमुख क्षेत्र कौनसे है ?
- (A) मोरीजा-बानोला, नीमला राइसेला, डाबला सिंघाना
- (B) खो-दरीबा, पुर-दरीबा, नीमला राइसेला
- (C) दूर हुण्डेर, रामपुरा-आगूचा, मोरीजा-वानोला
- (D) दाँता-भूणास, मांडो की पाल, डाबला सिंघाना
मोरीजा-वानोला (जयपुर), नीमला राइसेला (दौसा), डाबला सिंघाना (झुंझुनूं) राजस्थान के प्रमुख लौह अयस्क उत्पादन क्षेत्र हैं।
43. चाँदी के भंडार व उत्पादन की दृष्टि से देश में राजस्थान का कौनसा स्थान है-
- (A) प्रथम
- (B) तृतीय
- (C) द्वितीय
- (D) चतुर्थ
चाँदी के भंडार एवं उत्पादन दोनों की दृष्टि से राजस्थान का देश में प्रथम स्थान है। राज्य की सीसा-जस्ता खदानों से चाँदी का भी उत्पादन होता है।
44. सुमेलित कीजिये : ( खनिज - क्षेत्र) A. ताँबा - 1. राजपुरा-दरीबा B. जस्ता - 2. खो-दरीबा C. अभ्रक - 3. शंकरवाड़ा D. टंगस्टन - 4. वाल्दा
- (A) Mon May 18 1903 00:00:00 GMT+0521 (India Standard Time)
- (B) Mon Oct 30 1911 00:00:00 GMT+0530 (India Standard Time)
- (C) Sun Oct 18 1908 00:00:00 GMT+0530 (India Standard Time)
- (D) Fri Nov 03 1905 00:00:00 GMT+0521 (India Standard Time)
सही सुमेलन है— ताँबा-खो-दरीबा (2), जस्ता-राजपुरा-दरीबा (1), अभ्रक-शंकरवाड़ा (3) तथा टंगस्टन-वाल्दा (4)। अतः सही कूट 2134 है।
45. हिन्दुस्तान जिंक लि. का मुख्यालय कहाँ स्थित है ?
- (A) भुवनेश्वर
- (B) हैदराबाद
- (C) पुणे
- (D) उदयपुर
हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड (HZL) का मुख्यालय उदयपुर में स्थित है। यह भारत की प्रमुख जस्ता एवं सीसा उत्पादक कंपनी है।
46. निम्न में से कौनसा खनिज अकीक /गोमद के नाम से प्रसिद्ध है?
- (A) सुलेमानी पत्थर
- (B) जिप्सम
- (C) हीरा
- (D) गारनेट
सुलेमानी पत्थर को अकीक अथवा गोमद के नाम से भी जाना जाता है। इसका उपयोग मुख्यतः आभूषणों एवं सजावटी वस्तुओं के निर्माण में किया जाता है।
47. राजस्थान में सिलिकोसिस नीति कब से लागू की गई है-
- (A) 3 अक्टूबर, 2020
- (B) 3 अक्टूबर, 2021
- (C) 3 अक्टूबर, 2019
- (D) 3 अक्टूबर, 2018
इस नीति के तहत सिलिकोसिस से पीड़ित लोगों को वित्तीय मदद के साथ पुनर्वास, बीमारी के रोकथाम व नियंत्रण के उपायों को अपनाया जा रहा है।
48. खनिज और खनन क्षेत्र का असंगत युग्म छांटिये-
- (A) सीसा-जस्ता — रामपुरा आगूचा
- (B) ताँबा — कोलिहान, मदान-कुदान
- (C) चीनी मिट्टी — वासु, रायसीना
- (D) लौह अयस्क — चंदेरिया
चंदेरिया क्षेत्र लौह अयस्क के लिए प्रसिद्ध नहीं है। यह मुख्यतः जस्ता उद्योग और धातु प्रसंस्करण गतिविधियों के लिए जाना जाता है, इसलिए यह असंगत युग्म है।
49. Rock wool या Mineral Silk किसे कहाँ जाता है ?
- (A) फेल्सपार को
- (B) एस्बेस्टॉस को
- (C) कैल्साइट को
- (D) फ्लोर्सपार को
एस्बेस्टॉस को Rock Wool अथवा Mineral Silk कहा जाता है। यह रेशेदार खनिज है जिसका उपयोग ऊष्मारोधी तथा अग्निरोधी सामग्री बनाने में किया जाता था।
50. पलाना क्षेत्र निम्नलिखित में से किस स्रोत के लिए प्रसिद्ध है-
- (A) लिग्नाइट
- (B) वोलास्टोनाइट
- (C) फेल्सपार
- (D) बेरीलियम
बीकानेर जिले का पलाना क्षेत्र लिग्नाइट के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ लिग्नाइट के महत्वपूर्ण भंडार पाए जाते हैं, जिनका उपयोग मुख्यतः ताप विद्युत उत्पादन में किया जाता है।
51. मैंगनीज राजस्थान के किस जिले में सर्वाधिक पाया जाता है?
- (A) भरतपुर
- (B) अजमेर
- (C) जयपुर
- (D) बाँसवाड़ा
मैंगनीज उत्पादन में प्रथम स्थान वाला राज्य मध्यप्रदेश है। इसके उत्पादन में राजस्थान का 6वाँ स्थान है। राजस्थान में मैंगनीज के प्रमुख भंडार बाँसवाड़ा जिले में पाए जाते हैं।
52. उदयपुर का शिकारवाड़ी, सिलेका, चम्पागुढ़ा क्षेत्र किस खनिज के लिए प्रसिद्ध है ?
- (A) फेल्सपार
- (B) फ्लोर्सपार
- (C) कोबाल्ट
- (D) बेरीलियम
उदयपुर जिले के शिकारवाड़ी, सिलेका एवं चम्पागुढ़ा क्षेत्र बेरीलियम खनिज के लिए प्रसिद्ध हैं। बेरीलियम का उपयोग एयरोस्पेस, परमाणु ऊर्जा तथा उच्च तकनीकी उद्योगों में किया जाता है।
53. राजस्थान से प्राप्त होने वाला अज्वलनशील तापरोधी खनिज है ?
- (A) मैंगनीज
- (B) क्रोमाइट
- (C) अभ्रक
- (D) बॉक्साइट
अभ्रक (माइका) एक अज्वलनशील तथा तापरोधी खनिज है। इसका उपयोग विद्युत उपकरणों, ताप भट्टियों, इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग तथा सजावटी सामग्री के निर्माण में किया जाता है।
54. अभ्रक ईंट निर्माण उद्योग कहाँ केन्द्रित है ?
- (A) उदयपुर
- (B) अजमेर
- (C) भीलवाड़ा
- (D) बूँदी
अभ्रक का उपयोग दवाई निर्माण, सजावटी सामान बनाने, वायुयान, ताप भट्टियों में एवं इलेक्ट्रोनिक्स उपकरणों के निर्माण में होता है। अभ्रक के बचे हुए चूरे से चद्दरें बनती है, इस उद्योग को माइकेनाइट उद्योग कहते हैं।
55. चीनी मिट्टी की घुलाई का कारखाना कहाँ है ?
- (A) बीदासर (चुरू)
- (B) आहड़ (उदयपुर)
- (C) नीमकाथाना (सीकर)
- (D) जावर (उदयपुर)
सीकर जिले के नीमकाथाना में चीनी मिट्टी (काओलिन) की घुलाई का प्रमुख कारखाना स्थित है। यहाँ खनिज को शुद्ध कर विभिन्न औद्योगिक उपयोगों के लिए तैयार किया जाता है।
56. बीकानेर क्ले' के नाम से कौनसी क्ले जानी जाती है ?
- (A) बॉल क्ले
- (B) चाइना क्ले
- (C) सिलिका क्ले
- (D) काँच बालूका
बॉल क्ले को बीकानेर क्ले के नाम से जाना जाता है। इसका उपयोग सिरेमिक, चीनी मिट्टी के बर्तन तथा टाइल उद्योग में व्यापक रूप से किया जाता है।
57. आनन्दपुर-भुकिया में किस खनिज के भण्डार है?
- (A) पन्ना
- (B) थोरियम
- (C) हीरा
- (D) स्वर्ण
बाँसवाड़ा जिले के आनन्दपुर-भुकिया क्षेत्र में स्वर्ण (सोना) के महत्वपूर्ण भंडार पाए गए हैं। यह क्षेत्र राजस्थान के संभावित स्वर्ण भंडार क्षेत्रों में प्रमुख माना जाता है।
58. राजस्थान स्टेट माइन्स व मिनरल्स लि. का मुख्यालय कहाँ है ?
- (A) अजमेर
- (B) उदयपुर
- (C) जयपुर
- (D) जोधपुर
राजस्थान स्टेट माइन्स एंड मिनरल्स लिमिटेड (RSMML) का मुख्यालय उदयपुर में स्थित है। यह राज्य की प्रमुख खनन कंपनी है जो विभिन्न खनिजों के उत्खनन एवं विपणन का कार्य करती है।
59. राजस्थान राज्य खनिज विकास निगम की स्थापना कब की गई ?
- (A) 1979
- (B) 1978
- (C) 1980
- (D) 1981
राजस्थान राज्य खनिज विकास निगम (RSMDC) की स्थापना वर्ष 1979 में की गई थी। इसका उद्देश्य राज्य में खनिज संसाधनों का विकास एवं वैज्ञानिक खनन को बढ़ावा देना था।
60. निम्नलिखित में से राजस्थान का कौनसा जिला अभ्रक खनिज के लिए प्रसिद्ध है-
- (A) बाँसवाड़ा
- (B) भीलवाड़ा
- (C) बीकानेर
- (D) जोधपुर
भीलवाड़ा जिला अभ्रक (माइका) उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ अभ्रक के महत्वपूर्ण भंडार पाए जाते हैं तथा इससे संबंधित उद्योग भी विकसित हुए हैं।
61. राजस्थान में प्राकृतिक गैस के सर्वाधिक भण्डार किस बेसिन में पाये जाते है?
- (A) जैसलमेर बेसिन
- (B) बीकानेर-नागौर बेसिन
- (C) बाड़मेर-सांचौर बेसिन
- (D) विंध्यन बेसिन
राजस्थान में प्राकृतिक गैस के सर्वाधिक भंडार बाड़मेर-सांचौर बेसिन में पाए जाते हैं। यह क्षेत्र राज्य के हाइड्रोकार्बन उत्पादन का महत्वपूर्ण केंद्र है।
62. राजस्थान राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड का विलय राजस्थान राज्य खान एवं खनिज लिमिटेड में कब हुआ-
- (A) 2002
- (B) 2000
- (C) 2003
- (D) 2004
20 फरवरी, 2003 को RSMDC का विलय राजस्थान राज्य खान व खनिज लिमिटेड (RSMML) में कर दिया गया।
63. नाथरा की पाल नामक खान किस जिले में अवस्थित है-
- (A) अजमेर
- (B) पाली
- (C) चित्तौड़गढ़
- (D) उदयपुर
उदयपुर के नाथरा की पाल व थूर हुण्डेर में लौह अयस्क के भंडार है।
64. भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग ने राज्य के किन दो जिलों में स्वर्ण भण्डार होने का अनुमान हाल ही में व्यक्त किया है-
- (A) बाँसवाड़ा तथा उदयपुर
- (B) उदयपुर, चित्तौड़गढ़
- (C) उदयपुर तथा सिरोही
- (D) जालौर, बाड़मेर
भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग ने बाँसवाड़ा एवं उदयपुर जिलों में स्वर्ण भंडार होने की संभावना व्यक्त की है। इन क्षेत्रों में स्वर्ण अन्वेषण की गतिविधियाँ भी संचालित की गई हैं।
65. सवाई माधोपुर में चौथ का बरवाड़ा किस खनिज के लिए जाना जाता है-
- (A) सीसा-जस्ता
- (B) ताँबा
- (C) लौह अयस्क
- (D) बेराइट्स
चौथ का बरवाड़ा क्षेत्र सीसा-जस्ता खनिज के लिए प्रसिद्ध है। राजस्थान देश में सीसा-जस्ता उत्पादन का प्रमुख केंद्र है।
66. राजस्थान के किस जिले में अभ्रक मिश्रित हेमेटाइट लौह अयस्क पाया जाता है-
- (A) जयपुर
- (B) उदयपुर
- (C) अलवर
- (D) भीलवाड़ा
भीलवाड़ा जिले में अभ्रक मिश्रित हेमेटाइट लौह अयस्क पाया जाता है। यह राजस्थान के महत्वपूर्ण लौह अयस्क क्षेत्रों में से एक है।
67. सीसा जस्ता का सम्मिलित मिश्रण क्या कहलाता है?
- (A) हरसौढ़
- (B) गेल्वीन
- (C) गेलेना
- (D) केओलिन
राजस्थान में सीसा जस्ता संयुक्त रूप में मिलता है। मिश्रित रूप में पाये जाने के कारण इन्हे जुड़वाँ खनिज कहा जाता है। सीसा-जस्ता की खानों से ही सह उत्पाद के रूप में चाँदी भी प्राप्त होती है।
68. निम्नलिखित में से कौनसा कथन सही नहीं है-
- (A) राजस्थान के राजसमंद एवं अजमेर जिलों में पन्ना निक्षेप पाये जाते हैं।
- (B) राजस्थान भारत में जिप्सम का लगभग अकेला उत्पादक राज्य है।
- (C) राजस्थान भारत में लिग्नाईट कोयला उत्पादन में प्रथम स्थान पर है।
- (D) अजमेर राजस्थान में फेल्सपार का अग्रणी उत्पादक है।
राजस्थान भारत में लिग्नाईट कोयला उत्पादन में तीसरे स्थान पर है।
69. जावर क्षेत्र किस खनिज के लिए प्रसिद्ध है?
- (A) सीसा-जस्ता
- (B) टंगस्टन
- (C) तांबा
- (D) सोना
उदयपुर जिले का जावर क्षेत्र सीसा-जस्ता उत्पादन के लिए विश्व प्रसिद्ध है। यहाँ भारत की सबसे पुरानी जस्ता खानों में से एक स्थित है।
70. निम्न में से कौनसा अधात्विक खनिज नहीं है?
- (A) टंगस्टन
- (B) तामड़ा
- (C) पन्ना
- (D) ग्रेफाइट
टंगस्टन धात्विक खनिज है। यह सामरिक दृष्टि से अत्यन्त महत्वपूर्ण खनिज है, यह अत्यधिक भारी, कठोर व उच्च गलनांक वाली धातु है, जो विद्युत बल्ब, स्टील को कड़ा करने, चीजों को काटने, पारा संशोधकों के निर्माण, एक्सरे ट्यूब आदि में प्रयोग किया जाता है।
71. चाँदी सामान्यतः किस खनिज के साथ प्राप्त होती है?
- (A) बेरीलियम
- (B) सीसा
- (C) चूना पत्थर
- (D) टंगस्टन
चाँदी सामान्यतः सीसा-जस्ता अयस्कों के साथ सह-उत्पाद के रूप में प्राप्त होती है। राजस्थान की सीसा-जस्ता खदानें चाँदी उत्पादन का भी प्रमुख स्रोत हैं।
72. निम्न में से कौनसा सुमेलित नहीं है? (खनिज-खनन क्षेत्र)
- (A) तामड़ा - राजमहल, सरवाड़
- (B) घीया पत्थर - कागदर, देवल, जगपुरा
- (C) फायर क्ले - कोलायत, मंगरूप, एरल
- (D) सिलिका सेंड - धरियावाद, हल्दीघाटी, राजनगर
सिलिका सेंड के झिर, धौला, गुमानपुरा, निमोड़ा, बारोदिया, गोठड़ा, मिझोरा प्रमुख खनन क्षेत्र है।
73. निम्न में से गलत युग्म को छांटिए - खनिज - प्रथम वाला जिला
- (A) लौह अयस्क - जयपुर
- (B) बॉलक्ले - बीकानेर
- (C) टंगस्टन - नागौर
- (D) सीसा-जस्ता - भीलवाड़ा
सीसा जस्ता में उदयपुर का प्रथम स्थान है।
74. राजस्थान के किस जिले में लीलवानी खान स्थित है-
- (A) अजमेर
- (B) उदयपुर
- (C) डूंगरपुर
- (D) बाँसवाड़ा
लीलवानी खान बाँसवाड़ा जिले में स्थित है। यह क्षेत्र खनिज संपदा की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है और विभिन्न खनिजों के लिए जाना जाता है।
75. निम्नलिखित में से कौनसा खनिज सिंघाना के मदान कुदान क्षेत्र में निकलता है-
- (A) ताँबा
- (B) लौहा
- (C) जस्ता
- (D) केल्साइट
झुंझुनूं जिले के सिंघाना क्षेत्र के मदान-कुदान क्षेत्र में ताँबे का उत्पादन होता है। यह राजस्थान के प्रमुख ताँबा उत्पादक क्षेत्रों में से एक है।
76. हिन्दूस्तान जिंक लिमिटेड का स्मेल्टर संयंत्र निम्न में से किस स्थान पर स्थापित नहीं है-
- (A) दरीबा
- (B) देबारी
- (C) चंदेरिया
- (D) जावर
राजस्थान में हिन्दूस्तान जिंक लिमिटेड के निम्न स्मेल्टर संयंत्र है- 1. देबारी जिंक स्मेल्टर उदयपुर 1968 में स्थापित। 2. चंदेरिया सीसा जस्ता स्मेल्टर चित्तौड़गढ़ 1991 में स्थापित। 3. दरीबा स्मेल्टिंग कॉम्प्लेक्स राजसमंद, 2010 में स्थापित।
77. संगमरमर की सबसे बड़ी मण्डी कहाँ स्थित है ?
- (A) मकराना
- (B) राजसमंद
- (C) जयपुर
- (D) किशनगढ़
किशनगढ़ (अजमेर) एशिया की सबसे बड़ी संगमरमर मण्डी के रूप में प्रसिद्ध है। यहाँ देश-विदेश से संगमरमर का व्यापार किया जाता है।
78. स्टील ग्रेड चूना पत्थर के लिए प्रसिद्ध जिला है-
- (A) जोधपुर
- (B) बीकानेर
- (C) सिरोही
- (D) जैसलमेर
जैसलमेर जिला उच्च गुणवत्ता वाले स्टील ग्रेड चूना पत्थर के लिए प्रसिद्ध है। इसका उपयोग इस्पात उद्योग में फ्लक्स के रूप में किया जाता है।
79. देश में राजस्थान का घीया पत्थर के उत्पादन में कौन-सा स्थान है-
- (A) प्रथम
- (B) द्वितीय
- (C) तीसरा
- (D) चौथा
घीया पत्थर (सोप स्टोन/टैल्क) के उत्पादन में राजस्थान का देश में प्रथम स्थान है। यह खनिज सौंदर्य प्रसाधन, कागज, रबर तथा सिरेमिक उद्योगों में उपयोग किया जाता है।
80. लौह अयस्क खनन क्षेत्र नहीं है-
- (A) मोरीजा
- (B) डाबला
- (C) नीमला
- (D) तलवाड़ा
मोरीजा, डाबला और नीमला राजस्थान के प्रमुख लौह अयस्क क्षेत्र हैं, जबकि तलवाड़ा लौह अयस्क खनन क्षेत्र नहीं है।
Agar aapko kisi MCQ me doubt, correction ya suggestion lagta hai, to please is post ke comment section ki jagah humare YouTube channel par dedicated discussion video ke comment box me post link ke sath comment karein.
📝 Comment karne ka format:
• MCQ Post ka link
• Question number
• Short doubt / correction
✔ Link Copied
👉 Official Discussion Video:
Rajputana Diary YouTube Channel

About the Author
Mukesh Khunga
Mukesh Khunga को राजस्थान में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी एवं भर्ती परीक्षाओं के परीक्षा पैटर्न और प्रश्नों के स्वरूप की अच्छी समझ है। उनके मार्गदर्शन में यह अध्ययन सामग्री और MCQ content तैयार एवं review किया गया है। Read More...