राजस्थान के दुर्ग MCQ Questions with Answers

राजस्थान के दुर्ग MCQ | Most Expected Questions for All Exams

इस पोस्ट में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के टॉपिक राजस्थान के दुर्ग से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न दिए गए हैं। इनमें राजपूताने की कुंजी, मेवाड़ की आँख, ऊँटाला का किला, श्रृंगार चंवरी बुर्ज, हम्मीर की कचहरी आदि से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को व्याख्या सहित शामिल किया गया है।

ये MCQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, RAS, Patwar, Police, LDC, VDO, Fireman, Woman Superwiser, REET तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।

  • Subject: राजस्थान की कला एवं संस्कृति
  • Topic: राजस्थान के दुर्ग
  • Last Updated:
  • Content Type: MCQ Practice Set
🔥 Latest Updated Questions for Exams

✍️ Prepared & Reviewed by:
Rajputana Diary – Rajasthan GK Faculty & Content Team (Since 2021)

1. निम्न में से किस दुर्ग को 'राजपूताने की कुंजी' कहा जाता है?

  • (A) मैगजीन दुर्ग
  • (B) तारागढ़ दुर्ग
  • (C) टॉडगढ़ दुर्ग
  • (D) बैराठ दुर्ग

तारागढ़ दुर्ग (अजमेर) को राजपूताने की कुंजी कहा जाता है क्योंकि यह सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण था और पूरे राजस्थान पर नियंत्रण का प्रवेशद्वार माना जाता था।

2. राजस्थान पुलिस के 'लोगो' में किस ऐतिहासिक इमारत को दर्शाया गया है?

  • (A) चित्तौड़ किला
  • (B) हवामहल
  • (C) विजय स्तम्भ
  • (D) अल्बर्ट हॉल

राजस्थान पुलिस के लोगो में विजय स्तम्भ को दर्शाया गया है। इसके अतिरिक्त माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के लोगो में भी विजय स्तम्भ अंकित है। यह वीरता और शौर्य का प्रतीक है।

3. मेवाड़ की आँख' कहलाता है?

  • (A) विजय स्तम्भ
  • (B) सज्जनगढ़ किला
  • (C) कटारगढ़
  • (D) सराड़ा का किला

कटारगढ़, जो कुम्भलगढ़ किले में स्थित है, काफी ऊँचाई पर बना होने के कारण आसपास के क्षेत्रों की निगरानी के लिए उपयुक्त था। इसलिए इसे मेवाड़ की आँख कहा जाता है। यह किला मेवाड़ की सुरक्षा और रणनीति का केंद्र रहा।

4. राजस्थान के किस किले में प्रसिद्ध 'जैन कीर्ति स्तम्भ' बना है?

  • (A) कुंभलगढ़
  • (B) जूनागढ़
  • (C) चित्तौड़गढ़
  • (D) आमेर किला

चित्तौड़गढ़ किले में स्थित जैन कीर्ति स्तम्भ भगवान आदिनाथ को समर्पित है। यह लगभग 75 फीट ऊँचा और 7 मंजिला है। इसकी सुंदर नक्काशी इसे जैन स्थापत्य का अद्वितीय उदाहरण बनाती है।

Rajputana Diary test series and mcq

5. कौनसा किला डोड परमारों द्वारा निर्मित होने के कारण 'डोडगढ़' कहलाता है?

  • (A) भैंसरोड़गढ़
  • (B) खंडार का किला
  • (C) झालावाड़ का किला
  • (D) गागरोन का किला

गागरोन का किला डोड परमारों द्वारा बनवाया गया था, इसलिए इसे डोडगढ़ भी कहा जाता है। यह किला जल, वन और पहाड़ी से घिरा होने के कारण अपनी त्रिप्रकार रक्षा प्रणाली के लिए प्रसिद्ध है।

6. मुगल बादशाह अकबर ने राजस्थान का कौनसा किला बीकानेर के पृथ्वीराज राठौड़ को सौंपा था?

  • (A) मांडलगढ़
  • (B) गागरोन का किला
  • (C) चित्तौड़गढ़ किला
  • (D) बूंदी का किला

अकबर ने गागरोन का किला बीकानेर के पृथ्वीराज राठौड़ को सौंपा था। पृथ्वीराज ने यहीं रहते हुए अपनी प्रसिद्ध कृति वेलि क्रिसन रूकमणी री की रचना की।

7. किस किले में मामा देव कुण्ड व मामादेव मंदिर स्थित हैं?

  • (A) भटनेर किला
  • (B) नागौर का किला
  • (C) सिवाणा का किला
  • (D) कुम्भलगढ़ किला

कुम्भलगढ़ किले के अन्दर मामादेव मंदिर और मामादेव कुण्ड स्थित हैं। यही वह स्थान है जहाँ महाराणा कुम्भा की हत्या उनके पुत्र उदा द्वारा की गई थी। इस मंदिर को कुम्भास्वामी विष्णु मंदिर भी कहा जाता है।

8. गागरोन के किले में हुए दो साकों के सही वर्ष कौनसे हैं?

  • (A) 1423, 1444 ई.
  • (B) 1406, 1423 ई.
  • (C) 1444, 1464 ई.
  • (D) 1464, 1482 ई.

गागरोन में पहला साका 1423 ई. में मांडू के शासक होशंगशाह के आक्रमण पर हुआ था, जबकि दूसरा साका 1444 ई. में मांडू के शासक महमूद खिलजी प्रथम के आक्रमण के समय हुआ।

Today Deals

9. राजस्थान के किस किले का आकार 'व्हेल मछली' जैसा है?

  • (A) चित्तौड़गढ़ किला
  • (B) भैंसरोड़गढ़
  • (C) रणथम्भौर दुर्ग
  • (D) बूंदी का किला

चित्तौड़गढ़ किला अपनी विशिष्ट भौगोलिक संरचना के कारण व्हेल मछली के आकार जैसा दिखाई देता है। इसकी लंबाई और चौड़ाई इसे अद्वितीय बनाती है।

10. महाराणा प्रताप की जन्म स्थली 'जूनी कचहरी' किस किले में स्थित है?

  • (A) कुम्भलगढ़ किला
  • (B) चित्तौड़गढ़ किला
  • (C) भैंसरोड़गढ़ किला
  • (D) सज्जनगढ़ किला

महाराणा प्रताप का जन्म कुम्भलगढ़ किले के अंदर स्थित जूनी कचहरी में हुआ था। यही कारण है कि यह किला मेवाड़ इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान रखता है।

11. प्रसिद्ध संत पीपाराव (संत पीपा) का संबंध किस किले से रहा है?

  • (A) शेरगढ़ दुर्ग, बारां
  • (B) तारागढ़ दुर्ग, बूंदी
  • (C) गागरोन का किला
  • (D) मनोहरथाना किला

संत पीपा (प्रतापसिंह खींची) का जन्म गागरोन किले में हुआ था। उन्होंने राजपद त्यागकर भक्ति मार्ग अपनाया और संत परंपरा में महान स्थान प्राप्त किया।

12. जालौर किले में साका किस वर्ष हुआ था?

  • (A) 1301 ई.
  • (B) 1303 ई.
  • (C) 1308 ई.
  • (D) 1311 ई.

जालौर किले का साका 1311 ई. में हुआ था। उस समय यहाँ के शासक कान्हड़दे चौहान थे। अलाउद्दीन खिलजी ने आक्रमण कर विजय प्राप्त की और किले का नाम जलालाबाद रखा।

Rajputana Diary Mahal aur Place MCQ

13. कोटकाश्तां दुर्ग किस जिले में स्थित है?

  • (A) पाली
  • (B) जालौर
  • (C) सिरोही
  • (D) बाड़मेर

कोटकाश्तां दुर्ग राजस्थान के जालौर जिले में स्थित है। यह ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण दुर्ग है और स्थानीय स्तर पर इसकी रक्षा प्रणाली विशेष प्रसिद्ध रही।

14. निम्न में से किस दुर्ग में मदीना मस्जिद, चारभुजा नाथ मंदिर व ऋषभदेव मंदिर स्थित हैं?

  • (A) गंडलगढ़ दुर्ग
  • (B) पागेठ का दुर्ग
  • (C) कांक्रोड का दुर्ग
  • (D) बनेड़ा का दुर्ग

गंडलगढ़ दुर्ग में मदीना मस्जिद, चारभुजा नाथ मंदिर और ऋषभदेव मंदिर स्थित हैं। यह धार्मिक सहिष्णुता और स्थापत्य का अद्वितीय उदाहरण है।

15. निम्न में से मयूरध्वजगढ़ किस किले को कहा जाता है?

  • (A) कुम्भलगढ़
  • (B) पेहरानगढ़
  • (C) मांडलगढ़
  • (D) जयगढ़

पेहरानगढ़ किला को मयूरध्वजगढ़ भी कहा जाता है। यह अपने स्थापत्य और ऐतिहासिक महत्त्व के लिए प्रसिद्ध है।

16. कड़क बिजली, धुडवाणी, बिच्छू बाण, गजक, नागपली प्रसिद्ध तोपें किस किले में स्थित हैं?

  • (A) जयगढ़
  • (B) कुम्भलगढ़
  • (C) मेहरानगढ़
  • (D) मांडलगढ़

मेहरानगढ़ किले (जोधपुर) में अनेक प्रसिद्ध तोपें स्थित हैं जिनमें कड़क बिजली, धुडवाणी, बिच्छू बाण, गजक, नागपली आदि प्रमुख हैं। यह किला अपनी सैन्य शक्ति के लिए जाना जाता था।

Rajputana Diary test series and mcq

17. निम्न में से किस किले में केवल पूर्व दिशा में ही प्रवेश किया जा सकता है?

  • (A) भोमठ का किला
  • (B) काटड का किला
  • (C) कोटकाश्तां दुर्ग
  • (D) भाद्राजूण का किला

भाद्राजूण किला (जालौर) घोड़े के खुर के आकार की घाटी में स्थित है। इसकी संरचना प्राकृतिक रूप से सुरक्षित है और इसमें केवल पूर्व दिशा से ही प्रवेश किया जा सकता है।

18. निम्न में से जूना दुर्ग किस जिले में स्थित है?

  • (A) जोधपुर
  • (B) बालोतरा
  • (C) बाड़मेर
  • (D) अजमेर

जूना दुर्ग राजस्थान के बाड़मेर जिले में स्थित है। इसका निर्माण 1002 ई. में परमार राजा धरणीवराह के पुत्र बाहड बागभट्ट ने करवाया था। आज केवल दुर्ग और जैन मंदिर के अवशेष शेष हैं।

19. निम्न में से कौनसा दुर्ग धान्वन दुर्ग की श्रेणी में नहीं आता है?

  • (A) मेहरानगढ़ किला
  • (B) जैसलमेर का किला
  • (C) भटनेर का किला
  • (D) जूनागढ़ का किला

मेहरानगढ़ किला (जोधपुर) धान्वन दुर्ग की श्रेणी में नहीं आता क्योंकि यह मरुस्थल के बीच स्थित नहीं है, जबकि जैसलमेर, भटनेर और जूनागढ़ इस श्रेणी में आते हैं।

20. किले की सुरक्षा के लिए शत्रुओं पर पत्थरों से वर्षा करने वाला यंत्र कौनसा है?

  • (A) ढेकुली
  • (B) अर्रादा
  • (C) गजक
  • (D) गीध कराई

ढेकुली एक प्राचीन रक्षा यंत्र था, जिसका उपयोग किले की दीवारों से शत्रुओं पर पत्थरों की वर्षा करने के लिए किया जाता था। यह किलों की रक्षा प्रणाली का महत्त्वपूर्ण हिस्सा था।

21. प्रसिद्ध लक्खा बुर्ज किस किले में स्थित है?

  • (A) वैर का किला
  • (B) डीग का किला
  • (C) भरतपुर का किला
  • (D) बयाना दुर्ग

लक्खा बुर्ज प्रसिद्ध डीग किले में स्थित है। यह बुर्ज अपनी भव्यता और स्थापत्य कला के लिए उल्लेखनीय है और डीग के ऐतिहासिक वैभव को दर्शाता है।

22. प्रसिद्ध तोप 'हुणहुंकार' किस किले में स्थित है?

  • (A) शेरगढ़ (धौलपुर)
  • (B) आमेर का किला
  • (C) दौसा का किला
  • (D) भरतपुर का किला

हुणहुंकार तोप शेरगढ़ (धौलपुर) दुर्ग में स्थित थी। यह सिंह की आकृति की तोप थी जिसका निर्माण कीरत सिंह ने करवाया था। वर्तमान में इसे इंदिरा पार्क में रखा गया है।

23. निम्न में से दारा शिकोह का जन्म किस दुर्ग में हुआ?

  • (A) मैगजीन दुर्ग
  • (B) तारागढ़ दुर्ग
  • (C) टॉडगढ़ दुर्ग
  • (D) शेरगढ़ दुर्ग

मुगल शहजादा दारा शिकोह का जन्म तारागढ़ दुर्ग (अजमेर) में हुआ था। यह दुर्ग मुगल काल में एक प्रमुख ठिकाना रहा।

24. निम्न में से कौनसा किला बनास, बेड़च व मेनाल के त्रिवेणी संगम के समीप स्थित है?

  • (A) मांडलगढ़ दुर्ग
  • (B) अमीरगढ़ का दुर्ग
  • (C) बनेड़ा का दुर्ग
  • (D) बदनौर का दुर्ग

मांडलगढ़ दुर्ग बनास, बेड़च और मेनाल नदियों के त्रिवेणी संगम के पास स्थित है। इस कारण यह दुर्ग सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण था।

Rajputana Diary Rajasthan GK MCQ

25. राजस्थान के किस किले में 'जौरा भौरा' नामक भवन बना है?

  • (A) नागौर का किला
  • (B) चित्तौड़गढ़ किला
  • (C) भरतपुर का किला
  • (D) रणथम्भौर किला

रणथम्भौर किले में स्थित जौरा भौरा भवन अपनी स्थापत्य विशिष्टता और ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है।

26. निम्न में से भाखरी नामक पहाड़ी पर कौनसा दुर्ग स्थित है?

  • (A) रूपनगढ़ का दुर्ग
  • (B) कोटड़े का किला
  • (C) हरसौर का दुर्ग
  • (D) मालकोट का दुर्ग

कोटड़े का किला भाखरी नामक पहाड़ी पर स्थित है। इसका निर्माण परमार शासकों ने करवाया था और यह बाड़मेर जिले में आता है।

27. नानी सिरड़ी पहाड़ी पर कौनसा दुर्ग स्थित है?

  • (A) किलोण दुर्ग
  • (B) जूना दुर्ग
  • (C) सोजत दुर्ग
  • (D) मचान दुर्ग

सोजत दुर्ग नानी सिरड़ी पहाड़ी पर स्थित है। यह दुर्ग मारवाड़ की सामरिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा था।

28. निम्न में से बादशाह अकबर ने किस दुर्ग को राव चन्द्रसेन से छीनकर राव चन्द्रसेन के भाई को सौंपा था?

  • (A) जूना दुर्ग
  • (B) किलोण दुर्ग
  • (C) सोजत दुर्ग
  • (D) बसन्तगढ़ दुर्ग

अकबर ने सोजत दुर्ग को राव चन्द्रसेन से छीनकर उनके भाई राम को सौंपा। राम ने इस दुर्ग के पास रामेलाव तालाब का निर्माण करवाया।

Rajasthan GK MCQ Online Test Series

29. रणथम्भोर दुर्ग किस श्रेणी में आता है?

  • (A) गिरी दुर्ग व वन दुर्ग
  • (B) पारिख व धान्वन दुर्ग
  • (C) औदक दुर्ग
  • (D) वन व जल दुर्ग

रणथम्भौर दुर्ग को गिरी दुर्ग और वन दुर्ग की श्रेणी में रखा गया है। यह अरावली पर्वतों और घने जंगलों के बीच स्थित है।

30. ऊँटाला का किला कहाँ पर स्थित है?

  • (A) बेगूं (चित्तौड़गढ़)
  • (B) सराड़ा (सलूम्बर)
  • (C) खमनौर (राजसमंद)
  • (D) वल्लभनगर (उदयपुर)

ऊँटाला का किला वल्लभनगर (उदयपुर) क्षेत्र में स्थित है। यह स्थानीय स्तर पर सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा है।

31. श्रृंगार चंवरी बुर्ज किस किले में स्थित है?

  • (A) तारागढ़ किला
  • (B) चित्तौड़गढ़ दुर्ग
  • (C) मेहरानगढ़ दुर्ग
  • (D) जूनागढ़ दुर्ग

श्रृंगार चंवरी बुर्ज चित्तौड़गढ़ दुर्ग में स्थित है। ध्यान दें कि श्रृंगार चौकी जोधपुर के मेहरानगढ़ किले में है, जबकि श्रृंगार चंवरी चित्तौड़गढ़ का हिस्सा है।

32. हम्मीर की कचहरी किस दुर्ग में स्थित है?

  • (A) आमेर दुर्ग
  • (B) रणथम्भोर दुर्ग
  • (C) कुम्भलगढ़ दुर्ग
  • (D) चित्तौड़गढ़ दुर्ग

हम्मीर की कचहरी प्रसिद्ध रणथम्भौर दुर्ग में स्थित है। यह वही स्थल है जहाँ राणा हम्मीर देव ने प्रशासनिक कार्य और न्यायिक फैसले लिए थे।

Rajputana Diary MCQ App

33. चुरू के किले का निर्माण निम्न में से किसने करवाया?

  • (A) ठाकुर कुशल सिंह
  • (B) महाराजा सूरत सिंह
  • (C) महाराजा शिव सिंह
  • (D) महाराजा रत्न सिंह

चुरू किले का निर्माण ठाकुर कुशल सिंह ने करवाया था। यह किला राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र के ऐतिहासिक किलों में गिना जाता है।

34. निम्नलिखित में से असत्य कथन का चयन कीजिए।

  • (A) भूरेखाँ की मजार मेहरानगढ़ दुर्ग में स्थित है।
  • (B) नागणेची माता का मंदिर मेहरानगढ़ दुर्ग में स्थित है।
  • (C) दिया बुर्ज नाम का सात मंजिला प्रकाश स्तम्भ जयगढ़ किले में है।
  • (D) श्रृंगार चौकी चित्तौड़ किले में स्थित है।

श्रृंगार चौकी चित्तौड़गढ़ में नहीं, बल्कि मेहरानगढ़ दुर्ग (जोधपुर) में स्थित है। इसका निर्माण महाराजा तख्तसिंह ने करवाया था और यहाँ राजाओं का राज्याभिषेक होता था।

35. राजस्थान का दूसरा सबसे प्राचीन किला कौनसा है?

  • (A) भटनेर का दुर्ग
  • (B) कुम्भलगढ़
  • (C) चित्तौड़गढ़
  • (D) जैसलमेर

राजस्थान का दूसरा सबसे प्राचीन किला चित्तौड़गढ़ दुर्ग है। नैणसी की ख्यात के अनुसार इसका निर्माण मौर्य शासक चित्रांग ने करवाया था, जिसके नाम पर इसे चित्रकोट कहा गया।

36. निम्न में से गोमुख नामक पवित्र कुंड किस किले में स्थित है?

  • (A) चित्तौड़गढ़
  • (B) कुम्भलगढ़
  • (C) मेहरानगढ़
  • (D) रणथम्भोर

गोमुख कुंड प्रसिद्ध चित्तौड़गढ़ दुर्ग में स्थित है। यह कुंड धार्मिक आस्था का केंद्र है और दुर्गवासियों के लिए जलस्रोत भी रहा है।

Rajasthan GK Test Series

37. झाली रानी का मालिया महल किस किले में स्थित है?

  • (A) चित्तौड़गढ़
  • (B) कुम्भलगढ़
  • (C) रणथम्भोर
  • (D) मेहरानगढ़

झाली रानी का मालिया महल कुम्भलगढ़ किले में स्थित है। यह महल महाराणा कुम्भा की रानी से जुड़ा हुआ ऐतिहासिक स्थल है।

38. किस किले का विशाल परकोटा जालिम कोट कहलाता है?

  • (A) सज्जनगढ़ दुर्ग
  • (B) बूँदी का किला
  • (C) रणथम्भोर दुर्ग
  • (D) गागरोन का किला

गागरोन किले का विशाल परकोटा जालिम कोट कहलाता है। इसका निर्माण कोटा के झाला झालिम सिंह ने करवाया था।

39. मुगल काल में किस किले के आस-पास के क्षेत्रों में नील की खेती की जाती थी?

  • (A) चित्तौड़ दुर्ग
  • (B) बयाना दुर्ग
  • (C) झाईन दुर्ग
  • (D) शेरगढ़ दुर्ग

बयाना दुर्ग के आसपास मुगल काल में नील की खेती बड़े पैमाने पर की जाती थी। यह क्षेत्र नील उत्पादन का प्रमुख केंद्र था।

40. मीठड़ी का किला' के नाम से किस किले को जाना जाता है?

  • (A) जयगढ़
  • (B) मेहरानगढ़
  • (C) नाहरगढ़
  • (D) शेरगढ़

नाहरगढ़ किला (जयपुर) को मीठड़ी का किला भी कहा जाता है। यह अरावली की पहाड़ियों पर स्थित है और अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है।

41. मेवाड़ का मुकुटमणि' के उपनाम से किस दुर्ग को जाना जाता है?

  • (A) जयगढ़
  • (B) तिमनगढ़
  • (C) सज्जनगढ़
  • (D) नाहरगढ़

सज्जनगढ़ दुर्ग (उदयपुर) को मेवाड़ का मुकुटमणि कहा जाता है। यह अपनी ऊँचाई और सुंदर दृश्यावलोकन के लिए प्रसिद्ध है।

42. पोकरण का किला अन्य किस नाम से जाना जाता है?

  • (A) मोहनगढ़
  • (B) बाला दुर्ग
  • (C) बालागढ़
  • (D) नाग दुर्ग

पोकरण किला को बालागढ़ के नाम से भी जाना जाता है। यह जोधपुर के पास स्थित है और अपने स्थापत्य के लिए प्रसिद्ध है।

43. निम्न में से भटनेर दुर्ग के शिल्पी कौन थे?

  • (A) कैकेया
  • (B) मण्डन
  • (C) कवि अत्रि
  • (D) महेश

भटनेर दुर्ग के शिल्पी कैकेया थे। इस दुर्ग का निर्माण प्राचीन काल में सामरिक दृष्टि से किया गया था।

44. कीर्ति स्तम्भ प्रशस्ति का सम्बन्ध किस किले से है?

  • (A) कुम्भलगढ़ किला
  • (B) चित्तौड़गढ़
  • (C) मांडलगढ़ किला
  • (D) सज्जनगढ़ किला

कीर्ति स्तम्भ प्रशस्ति (1460 ई.) चित्तौड़गढ़ किले में विजय स्तम्भ की ऊपरी मंजिल पर अंकित है। वर्तमान में इसकी केवल दो शिलाएँ विद्यमान हैं।

Rajputana Diary Mahal aur Place MCQ

45. राजोरगढ़ किला किस जिले में स्थित है?

  • (A) जयपुर
  • (B) अलवर
  • (C) कोटपुतली-बहरोड़
  • (D) खैरथल-तिजारा

राजोरगढ़ किला राजस्थान के अलवर जिले में स्थित है। यह किला स्थानीय इतिहास और स्थापत्य कला के लिए प्रसिद्ध है।

46. मनुस्मृति में दुर्गों के कितने प्रकार बताए गए हैं?

  • (A) 6
  • (B) 4
  • (C) 7
  • (D) 9

मनुस्मृति में दुर्गों के 6 प्रकार बताए गए हैं— धनु दुर्ग, मही दुर्ग, जल दुर्ग, वृक्ष दुर्ग, नृ दुर्ग और गिरी दुर्ग।

47. घोड़े की मजार किस दुर्ग में स्थित है?

  • (A) बाघोर दुर्ग
  • (B) खेतड़ी दुर्ग
  • (C) टॉडगढ़ दुर्ग (ब्यावर)
  • (D) तारागढ़ (अजमेर)

घोड़े की मजार प्रसिद्ध तारागढ़ दुर्ग (अजमेर) में स्थित है। यह स्थानीय मान्यताओं और ऐतिहासिक परंपराओं से जुड़ा हुआ है।

48. त्रिकुटाकृति का 99 बुर्जी वाला दुर्ग कहाँ पर स्थित है?

  • (A) जैसलमेर
  • (B) चित्तौड़गढ़
  • (C) रणथम्भोर
  • (D) मेहरानगढ़

जैसलमेर किला त्रिकूट आकार का है और इसमें कुल 99 बुर्जियाँ बनी हैं। इसी कारण इसे त्रिकुट दुर्ग भी कहा जाता है।

Today Deals

49. आमेर दुर्ग का नाम बदलकर मोमिनाबाद किस आक्रमणकारी ने रखा?

  • (A) बहादुरशाह
  • (B) शेरशाह सूरी
  • (C) जलालुद्दीन खिलजी
  • (D) अलाउद्दीन खिलजी

गुजरात के शासक बहादुरशाह ने आमेर दुर्ग का नाम बदलकर मोमिनाबाद रखा था।

50. निम्न में से शाहबाद किले का नाम बदलकर 'सलीमाबाद' किस आक्रमणकारी ने रखा?

  • (A) शेरशाह सूरी
  • (B) बहादुरशाह
  • (C) बादशाह अकबर
  • (D) अलाउद्दीन खिलजी

शाहबाद किले का नाम मुगल सम्राट अकबर ने बदलकर सलीमाबाद रखा। यह किला बारां जिले में स्थित है और मुगल काल में सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण था।

51. निम्न में से अचलगढ़ दुर्ग कहाँ स्थित है?

  • (A) जालौर
  • (B) सिरोही
  • (C) राजसमंद
  • (D) उदयपुर

अचलगढ़ दुर्ग राजस्थान के सिरोही जिले में माउंट आबू के समीप स्थित है। यह दुर्ग माउंट आबू के धार्मिक और सामरिक महत्व का केंद्र रहा।

52. किस किले को 'जमीन का जेवर' भी कहा जाता है?

  • (A) जूनागढ़
  • (B) बालागढ़
  • (C) कुम्भलगढ़
  • (D) मेहरानगढ़

जूनागढ़ किला (बीकानेर) को जमीन का जेवर कहा जाता है। यह किला बिना पहाड़ी पर बने राजस्थान के चुनिंदा दुर्गों में से एक है और अपनी भव्यता के लिए प्रसिद्ध है।

Rajasthan GK Previous Year Questions

53. शुक्र नीति के अनुसार दुर्गों के कितने प्रकार बताए गए हैं?

  • (A) 9
  • (B) 7
  • (C) 5
  • (D) 6

शुक्र नीति में दुर्गों के 9 प्रकार बताए गए हैं— वन दुर्ग, धन्व दुर्ग, जल दुर्ग, गिरी दुर्ग, सहाय दुर्ग, एरण दुर्ग, पारिख दुर्ग, पारिध दुर्ग और सैन्य दुर्ग।

54. निम्नलिखित दुर्गों में से किस दुर्ग में खेती की जाती है?

  • (A) नागौर का किला
  • (B) जूनागढ़
  • (C) चित्तौड़गढ़
  • (D) भरतपुर

चित्तौड़गढ़ दुर्ग की विशाल परकोटा भूमि में आज भी खेती की जाती है। यह दुर्ग केवल सामरिक ही नहीं, बल्कि कृषि दृष्टि से भी अद्वितीय है।

55. राजस्थान के किस किले में 'लाखोटा बारी' नामक दरवाजा स्थित है?

  • (A) चित्तौड़गढ़ किला
  • (B) कुम्भलगढ़
  • (C) रणथम्भौर दुर्ग
  • (D) मेहरानगढ़

लाखोटा बारी नामक दरवाजा चित्तौड़गढ़ किले में स्थित है। यह किला अपने विशाल द्वारों और सुदृढ़ निर्माण के लिए प्रसिद्ध है।

56. प्रसिद्ध इतिहासकार हरविलास शारदा ने किस किले को महाराणा कुम्भा की 'सैनिक मेधा का प्रतीक' बताया है?

  • (A) चित्तौड़गढ़
  • (B) कुम्भलगढ़
  • (C) बसंतगढ़
  • (D) अचलगढ़

इतिहासकार हरविलास शारदा ने कुम्भलगढ़ किले को महाराणा कुम्भा की सैनिक मेधा का प्रतीक माना। इसकी विशाल दीवारें और सुरक्षा व्यवस्था कुम्भा की युद्धकला की श्रेष्ठता को दर्शाती हैं।

Rajputana Diary MCQ App

57. महाराणा कुम्भा ने किस किले का निर्माण मौर्य शासक सम्प्रति द्वारा निर्मित दुर्ग के ध्वंसावशेषों पर करवाया था?

  • (A) अचलगढ़ किला
  • (B) मांडलगढ़ किला
  • (C) बसंतगढ़ किला
  • (D) कुम्भलगढ़ किला

कुम्भलगढ़ किले का निर्माण महाराणा कुम्भा ने मौर्य शासक सम्प्रति के प्राचीन दुर्ग के अवशेषों पर करवाया था। यह किला मेवाड़ की सामरिक शक्ति का मुख्य आधार बना।

58. कौनसे किले में प्रसिद्ध 'गर्भगुंजन तोप' रखी है?

  • (A) बूंदी का किला
  • (B) जैसलमेर का किला
  • (C) रणथम्भौर दुर्ग
  • (D) गागरोन का किला

प्रसिद्ध गर्भगुंजन तोप बूंदी के किले में रखी गई है। यह तोप उस समय की सैन्य तकनीक और धातु निर्माण कला का अनूठा उदाहरण है।

59. बूँदी के शासकों का राजतिलक बूँदी किले के किस महल में होता था?

  • (A) दूदा महल
  • (B) अनिरुद्ध महल
  • (C) छत्र महल
  • (D) रतन दौलत दरीखाना

बूँदी के शासकों का राजतिलक रतन दौलत दरीखाना में किया जाता था। यह महल बूँदी राज्य की राजनैतिक और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है।

60. अपने भित्ति चित्रों के लिए 'झाला हवेली' किस किले में स्थित है?

  • (A) बूंदी का किला
  • (B) जैसलमेर का किला
  • (C) कोटा दुर्ग
  • (D) गागरोन का किला

झाला हवेली अपने सुंदर भित्ति चित्रों के लिए प्रसिद्ध है और यह कोटा दुर्ग में स्थित है। यह हवेली चित्रकला और स्थापत्य कला का उत्कृष्ट उदाहरण है।

61. किस आक्रमणकारी ने चित्तौड़ पर विजय के बाद उसका नाम 'खिज्राबाद' रखा?

  • (A) अकबर
  • (B) बहादुरशाह
  • (C) शेरशाह सूरी
  • (D) अलाउद्दीन खिलजी

1303 ई. में अलाउद्दीन खिलजी ने चित्तौड़ पर विजय प्राप्त की और किले का नाम खिज्राबाद रखा। यह नामकरण उसके पुत्र खिज्र खां के नाम पर किया गया था।

62. किस किले के पास नवलसागर व जैतसागर नामक झीलें स्थित हैं?

  • (A) गागरोन का किला
  • (B) कोटा दुर्ग
  • (C) मांडलगढ़ किला
  • (D) बूंदी का किला

नवलसागर और जैतसागर झीलें बूंदी किले के पास स्थित हैं। ये झीलें न केवल जलस्रोत रहीं बल्कि बूँदी की स्थापत्य और प्राकृतिक सुंदरता में भी वृद्धि करती हैं।

63. किस किले की प्राचीर को 'भारत की महान दीवार' कहा जाता है?

  • (A) आमेर का किला
  • (B) कुम्भलगढ़ किला
  • (C) रणथम्भौर दुर्ग
  • (D) चित्तौड़गढ़ किला

कुम्भलगढ़ किले की प्राचीर को भारत की महान दीवार कहा जाता है। इसकी लंबाई लगभग 36 किमी है और यह चीन की दीवार के बाद दुनिया की दूसरी सबसे लंबी दीवार है। इसकी चौड़ाई इतनी है कि एक साथ आठ घुड़सवार चल सकते हैं।

64. परवन व कालीखाड़ नदियों के संगम के पास कौनसा किला स्थित है?

  • (A) गागरोन का किला
  • (B) शाहबाद किला, बारां
  • (C) शेरगढ़ किला, बारां
  • (D) मनोहरथाना किला, झालावाड़

मनोहरथाना किला, झालावाड़ जिले में स्थित है। यह किला परवन और कालीखाड़ नदियों के संगम पर बना हुआ है, जिससे यह सामरिक दृष्टि से मजबूत और सुरक्षित रहा।

Rajputana Diary MCQ App

65. राजस्थान की वह प्रथम इमारत, जिस पर डाक टिकट जारी किया गया?

  • (A) आमेर का किला
  • (B) चित्तौड़गढ़ दुर्ग
  • (C) विजय स्तम्भ
  • (D) मीरा मंदिर

चित्तौड़गढ़ किले के विजय स्तम्भ पर 15 अगस्त 1949 को 1 रुपये का डाक टिकट जारी किया गया। यह राजस्थान की वह पहली इमारत थी जिसे डाक टिकट पर स्थान मिला।

66. नवलखा किला कहाँ पर स्थित है?

  • (A) झालरापाटन (झालावाड़)
  • (B) शाहबाद (बारां)
  • (C) सलूम्बर
  • (D) बयाना (भरतपुर)

नवलखा किला राजस्थान के झालरापाटन (झालावाड़) में स्थित है। यह किला अपने ऐतिहासिक महत्व और स्थापत्य शैली के लिए प्रसिद्ध है।

67. …के सुनसान परित्यक्त किले में विचरण करते समय मुझे ऐसा लगता है, मानों मैं किसी भीमकाय जहाज की छत पर चल रहा हूँ — ह्यून केसन का यह कथन किस किले के बारे में है?

  • (A) कुम्भलगढ़
  • (B) चित्तौड़गढ़ किला
  • (C) रणथम्भौर दुर्ग
  • (D) मेहरानगढ़

यात्री ह्यून केसन ने यह कथन चित्तौड़गढ़ किले के बारे में कहा। परित्यक्त होने के बाद भी इस किले की विशालता और भव्यता देखकर उन्हें ऐसा लगा मानो वे किसी विशाल जहाज की छत पर चल रहे हों।

68. सराड़ा का किला किस जिले में स्थित है?

  • (A) उदयपुर
  • (B) चित्तौड़गढ़
  • (C) सलूम्बर
  • (D) जोधपुर

सराड़ा का किला स्थानीय इतिहास और स्थापत्य की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

Rajputana Diary MCQ App

69. ऐसे 10 किलों को भी मैं मुसलमान के एक बाल के बराबर महत्त्व नहीं देता। जलालुद्दीन खिलजी ने यह कथन किस किले के बारे में कहा था?

  • (A) रणथम्भौर दुर्ग
  • (B) कुम्भलगढ़
  • (C) चित्तौड़गढ़ किला
  • (D) गागरोन का किला

जलालुद्दीन खिलजी ने 1291–92 ई. में दो बार रणथम्भौर दुर्ग पर आक्रमण किया, लेकिन असफल रहा। इस असफलता के बाद उसने यह व्यंग्यात्मक कथन कहा ऐसे 10 किलों को भी मैं मुसलमान के एक बाल के बराबर महत्त्व नहीं देता और वापस लौट गया।

70. राजस्थान का सबसे बड़ा दुर्ग कौनसा है?

  • (A) चित्तौड़गढ़
  • (B) कुम्भलगढ़
  • (C) रणथम्भौर दुर्ग
  • (D) मेहरानगढ़

चित्तौड़गढ़ दुर्ग राजस्थान का सबसे बड़ा किला है। यूनेस्को नोमिनेशन डोजियर के अनुसार इसका क्षेत्रफल लगभग 305 हेक्टेयर है। इसकी विशालता और ऐतिहासिक महत्व इसे अद्वितीय बनाते हैं।

71. सर्वोत्तम विलास, गजविलास, जवाहर विलास निम्नलिखित में से किस दुर्ग में स्थित हैं?

  • (A) बाला किला
  • (B) जालौर दुर्ग
  • (C) मेहरानगढ़ दुर्ग
  • (D) सोनारगढ़ दुर्ग

जैसलमेर किले (सोनारगढ़) में रंगमहल, मोतीमहल, गजविलास, सर्वोत्तम विलास, जवाहर विलास जैसे प्रसिद्ध महल स्थित हैं। इनकी स्थापत्य कला और भित्ति चित्र इसे विशेष बनाते हैं।

72. यह दुर्ग पहाड़ी प्रदेश के बीच में है इसलिए लोग कहते हैं कि और दुर्ग नंगे हैं, लेकिन यह दुर्ग बख्तरबंद है। — अबुल फजल ने यह कथन किस किले के बारे में कहा था?

  • (A) चित्तौड़गढ़ किला
  • (B) कुम्भलगढ़
  • (C) रणथम्भौर दुर्ग
  • (D) मेहरानगढ़

अबुल फजल ने यह कथन रणथम्भौर दुर्ग के लिए कहा था। यह किला पहाड़ी क्षेत्र में स्थित होने के कारण चारों ओर से प्राकृतिक सुरक्षा से युक्त है, इसलिए इसे उन्होंने बख्तरबंद दुर्ग कहा।

Rajputana Diary Mahal aur Place MCQ

73. किस किले का निर्माण पूर्ण होने की स्मृति में महाराणा कुम्भा ने सिक्के ढलवाये, जिन पर उस दुर्ग का नाम अंकित था?

  • (A) अचलगढ़ किला
  • (B) बसंतगढ़ किला
  • (C) मांडलगढ़ किला
  • (D) कुम्भलगढ़ किला

कुम्भलगढ़ किला पूर्ण होने की स्मृति में महाराणा कुम्भा ने विशेष सिक्के ढलवाये थे। उन सिक्कों पर इस दुर्ग का नाम अंकित था। यह उनके गौरव और स्थापत्य उपलब्धि का प्रतीक था।

74. बूँदी के किले को प्रेतों ने बनाया था। बूंदी के किले के बारे में यह कथन किस विद्वान का है?

  • (A) कर्नल टॉड
  • (B) रूडयार्ड किपलिंग
  • (C) अबुल फजल
  • (D) जैकलीन कैनेडी

अंग्रेजी उपन्यासकार रूडयार्ड किपलिंग ने बूंदी किले के बारे में कहा था कि इसे प्रेतों ने बनाया। वे सुख महल (जैतसागर झील किनारे) में ठहरे थे और किले की भव्यता देखकर प्रभावित हुए थे।

75. राजस्थान के किस किले में प्रतिवर्ष चैत्र कृष्ण एकादशी को 'जौहर मेला' आयोजित होता है?

  • (A) चित्तौड़गढ़ किला
  • (B) जैसलमेर का किला
  • (C) रणथम्भौर दुर्ग
  • (D) गागरोन का किला

प्रतिवर्ष चित्तौड़गढ़ किले में चैत्र कृष्ण एकादशी को जौहर मेला आयोजित होता है। यह मेला राजपूत वीरांगनाओं के बलिदान की स्मृति में मनाया जाता है।

76. कोटा दुर्ग किस नदी किनारे स्थित है?

  • (A) कालीसिंध नदी
  • (B) चम्बल नदी
  • (C) बामनी नदी
  • (D) परवन नदी

कोटा दुर्ग राजस्थान की प्रमुख नदी चम्बल के किनारे स्थित है। यह किला कोटा राज्य की सामरिक व राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र रहा।

Rajputana Diary Mahal aur Place MCQ

77. औरंगजेब द्वारा निर्मित बुलन्द दरवाजा स्थित है-

  • (A) कुम्भलगढ़ किले में
  • (B) गागरोन किले में
  • (C) शेरगढ़ किले में
  • (D) शाहबाद किले में

प्रसिद्ध बुलन्द दरवाजा कुम्भलगढ़ किले में स्थित है। इसे औरंगजेब ने बनवाया था, जो उसके स्थापत्य योगदानों में से एक है।

78. चित्तौड़ किले में स्थित विजय स्तम्भ का निर्माण महाराणा कुम्भा ने अपनी किस विजय के उपलक्ष्य में करवाया था?

  • (A) सारंगपुर युद्ध
  • (B) चम्पानेर का युद्ध
  • (C) बदनौर का युद्ध
  • (D) कुम्भलगढ़ का युद्ध

महाराणा कुम्भा ने 1437 ई. में सारंगपुर युद्ध में मालवा के सुल्तान महमूद खिलजी प्रथम को पराजित किया। इस विजय की स्मृति में उन्होंने विजय स्तम्भ का निर्माण करवाया।

79. किस किले में 'पद्मला तालाब' व 'सनीहाड़ा तालाब' स्थित हैं?

  • (A) चित्तौड़गढ़ किला
  • (B) कुम्भलगढ़ दुर्ग
  • (C) रणथम्भौर दुर्ग
  • (D) गागरोन का किला

कुम्भलगढ़ दुर्ग में पद्मला तालाब और सनीहाड़ा तालाब स्थित हैं। ये जल स्रोत दुर्ग की जल आपूर्ति और सुरक्षा व्यवस्था का आधार रहे।

80. चित्तौड़गढ़ दुर्ग का आधुनिक निर्माता किसे कहा जाता है?

  • (A) राणा हम्मीर
  • (B) महाराणा कुम्भा
  • (C) बप्पा रावल
  • (D) महाराणा राजसिंह

महाराणा कुम्भा को चित्तौड़गढ़ दुर्ग का आधुनिक निर्माता कहा जाता है। उन्होंने दुर्ग का जीर्णोद्धार, सात प्रवेश द्वार, विजय स्तम्भ, कुम्भश्याम मंदिर, कुम्भा महल और अन्य निर्माण कार्य करवाए।

❓ Question / Doubt / Correction?

Agar aapko kisi MCQ me doubt, correction ya suggestion lagta hai, to please is post ke comment section ki jagah humare YouTube channel par dedicated discussion video ke comment box me post link ke sath comment karein.

📝 Comment karne ka format:
• MCQ Post ka link
• Question number
• Short doubt / correction



👉 Official Discussion Video:
Rajputana Diary YouTube Channel
Mukesh Choudhary

About the Author

Mukesh Choudhary

Mukesh Choudhary को राजस्थान में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी एवं भर्ती परीक्षाओं के परीक्षा पैटर्न और प्रश्नों के स्वरूप की अच्छी समझ है। उनके मार्गदर्शन में यह अध्ययन सामग्री और MCQ content तैयार एवं review किया गया है। Read More...

📲 Telegram 💬 WhatsApp
Scroll to Top