राजस्थान के बाँध MCQ | Most Expected Questions for All Exams
इस पोस्ट में राजस्थान का भूगोल एवं अर्थव्यवस्था के टॉपिक राजस्थान के बाँध से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न दिए गए हैं।
ये MCQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, RAS, Patwar, Police, LDC, VDO, Fireman, Woman Superwiser, REET तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।
- Subject: राजस्थान का भूगोल एवं अर्थव्यवस्था
- Topic: राजस्थान के बाँध
- Last Updated:
- Content Type: MCQ Practice Set
✍️ Prepared & Reviewed by:
Rajputana Diary –
Rajasthan GK Faculty & Content Team
(Since 2021)
1. मानसी वाकल जल सुरंग किस जिले में बनाई गई है-
- (A) चित्तौड़गढ़
- (B) उदयपुर
- (C) भीलवाड़ा
- (D) सलूम्बर
मानसी-वाकल जल सुरंग अलसीगढ़ से उदरा घाटी तक 4.6 किमी लम्बाई में बनी है। इस जल सुरंग द्वारा मानसी वाकल नदियों का जल उदयपुर की झीलों में लाया जाता है।
2. यमुना जल के संबंध में राजस्थान ने किस राज्य के साथ एमओयू किया?
- (A) हरियाणा
- (B) पंजाब
- (C) उत्तरप्रदेश
- (D) मध्यप्रदेश
यमुना जल से राजस्थान का हिस्सा प्राप्त करने में आ रही समस्या का समाधान करते हुए 577 MCM जल प्राप्त करने हेतु मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 17 फरवरी, 2024 को केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की उपस्थिति में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से एमओयू / एग्रीमेंट किया है।
3. वर्ष 2025 में राजस्थान में जल स्वावलम्बन पखवाड़ा का आयोजन कब किया गया ?
- (A) 10 जुलाई से 20 जुलाई तक
- (B) 15 मार्च से 30 मार्च तक
- (C) 05 जून से 20 जून तक
- (D) 08 अप्रैल से 20 अप्रैल तक
वर्ष 2025 में राजस्थान में जल स्वावलम्बन पखवाड़ा 05 जून से 20 जून तक आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और जनभागीदारी के माध्यम से जल संकट का समाधान करना था।
4. राम जलसेतु लिंक परियोजना के संबंध में निम्न में से असुमेलित युग्म है
- (A) महलपुर वैराज, मांगरौल (बारां) - कालीसिंध नदी
- (B) रामगढ़ बैराज, किशनगंज (बारां) - कूल नदी
- (C) नवनेरा बैराज, दीगोद (कोटा) - कालीसिंध नदी
- (D) मेज बैराज, इंद्रगढ़ (बूँदी)- मेज नदी
महलपुर वैराज, मांगरौल (बारां) पार्वती नदी पर बनेगा।
5. निम्न में से कौन सा संयोग गलत है-(प्रमुख सिंचाई परियोजना) - (लाभांवित जिले)
- (A) जाखम परियोजना- सलूम्बर, प्रतापगढ़
- (B) पीपलखूँट हाई लेवलकेनाल परियोजना - प्रतागढ़
- (C) सोम कमला अम्बा- डीग, खैरथल तिजारा
- (D) पांचना परियोजना- करौली, सवाईमाधोपुर, भरतपुर
सोम कमला अम्बा परियोजना से डूंगरपुर व सलूम्बर जिले लाभान्वित होते हैं।
6. विश्व जल दिवस 2025 की थीम क्या है?
- (A) ग्लेशियर संरक्षण
- (B) शांति के लिए जल
- (C) किसी को पीछे नहीं छोड़ना
- (D) जल संकट को हल करें
यूएनओ ने वर्ष 2025 को ग्लेशियरों के संरक्षण का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष घोषित किया है।
7. बाँध पुनरूद्धार एवं सुधार परियोजना (DRIP) का द्वितीय व तृतीय चरण किसके द्वारा संयुक्त रूप से वित्त पोषित है-
- (A) नाबार्ड व एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेटमेंट बैंक
- (B) विश्व बैंक व भारत सरकार
- (C) स्वीस बैंक व न्यू डवलपमेंट बैंक
- (D) विश्व बैंक व एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेटमेंट बैंक
DRIP परियोजना के द्वितीय और तृतीय चरण को विश्व बैंक तथा एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक द्वारा संयुक्त रूप से वित्त पोषित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य पुराने बाँधों की सुरक्षा और क्षमता में सुधार करना है।
8. राजस्थान का सबसे ऊँचा बाँध है-
- (A) पांचना बाँध
- (B) जवाई बाँध
- (C) जाखम बाँध
- (D) राणाप्रतापसागर बाँध
जाखम बाँध अनुपपुरा (प्रतापगढ़) में स्थित है, जो 81 मीटर ऊँचा तथा 253 मीटर लम्बा है।
9. राम जलसेत लिंक परियोजना के तहत किस जिले में इंगरी बाँध बनाया जाना प्रस्तावित है?
- (A) टॉक
- (B) सवाईमाधोपुर
- (C) उदयपुर
- (D) कोटा
यह बाँध सवाईमाधोपुर की खण्डार तहसील में बनास नदी पर बनाया जायेगा।
10. राम जलसेतु लिंक परियोजना से राजस्थान के कितने जिले लाभान्वित होंगे?
- (A) 12
- (B) 14
- (C) 13
- (D) 17
28 जनवरी, 2024 को नई दिल्ली में राजस्थान एवं मध्यप्रदेश सरकार और केन्द्र सरकार के बीच एमओयू हस्ताक्षर हुआ। इस परियोजना के अंतर्गत 05 वैराज व 01 बाँध बनाया जाना प्रस्तावित है।
11. मिट्टी से बना पांचना बाँध किस जिले में स्थित है?
- (A) सीकर
- (B) सवाईमाधोपुर
- (C) करौली
- (D) डीग
पांचना बाँध करौली जिले में स्थित है। यह राजस्थान का सबसे बड़ा मिट्टी से निर्मित बाँध माना जाता है और सिंचाई की दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजना है।
12. 04 मार्च, 2025 को राजस्थान सरकार व ____ के मध्य जल क्षेत्र में तकनीकी सहयोगी व नवीन तकनीक के आदान-प्रदान के लिए साझा समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
- (A) फ्रांस
- (B) स्वीट्जरलैण्ड
- (C) जर्मनी
- (D) दक्षिण ऑस्ट्रेलिया
04 मार्च 2025 को राजस्थान सरकार और दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के बीच जल क्षेत्र में तकनीकी सहयोग और नवीन तकनीकों के आदान-प्रदान हेतु समझौता किया गया।
13. झालावाड़ जिले में कौनसी परियोजना का निर्माण नहीं किया गया है-
- (A) राजगढ़ सिंचाई परियोजना
- (B) सावन-भादो परियोजना
- (C) छापी परियोजना
- (D) हरिशचंद्र सागर
सावन-भादो परियोजना का निर्माण कोटा में किया गया है।
14. सांगानेर जयपुर से प्रारम्भ किया गया 'कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान' का शुभारम्भ कब किया गया ?
- (A) 15 जनवरी, 2025
- (B) 15 जनवरी, 2024
- (C) 22 मार्च, 2025
- (D) 22 मार्च, 2024
कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान का शुभारंभ 15 जनवरी 2025 को सांगानेर, जयपुर से किया गया। इस अभियान का उद्देश्य जल संरक्षण और ग्रामीण विकास में जनभागीदारी बढ़ाना है।
15. नारायण सागर बाँध किस जिले में स्थित है?
- (A) जयपुर
- (B) डूंगरपुर
- (C) व्यावर
- (D) जोधपुर
नारायण सागर बाँध व्यावर जिले में स्थित है। यह खारी नदी पर निर्मित महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजना है।
16. ग्राउंड वाटर रिपोर्ट 2022-23 के अनुसार निम्न में से असत्य कथन है-
- (A) फ्लोराइड से सर्वाधिक प्रभावित स्थान धावा (जोधपुर)
- (B) फ्लोराइड से न्यूनतम प्रभावित स्थान सूजानगढ़ (चुरू)
- (C) क्लोराइड से सर्वाधिक प्रभावित जिले- चुरू, जोधपुर, नागौर
- (D) क्लोराइड से सर्वाधिक प्रभावित स्थान- कुकुंडा (जोधपुर)
फ्लोराइड से न्यूनतम प्रभावित स्थान भोजासर (चुरू) व अजीतगढ़ (सीकर) है।
17. रामगढ़ बाँध किस जिले में स्थित है?
- (A) फलौदी
- (B) बालोतरा
- (C) बालोतरा
- (D) जयपुर
रामगढ़ बाँध जयपुर जिले में स्थित है। यह कभी जयपुर शहर के पेयजल का प्रमुख स्रोत माना जाता था।
18. निम्न में से कौनसी सिंचाई परियोजना झालावाड़ जिले में नहीं है ?
- (A) गागरिन परियोजना
- (B) भीमसागर परियोजना
- (C) छापी परियोजना
- (D) ल्हासी परियोजना
ल्हासी सिंचाई परियोजना बारां जिले में है।
19. राजस्थान की निम्न सिंचाई परियोजनाओं के संबध में असुमेलित युग्म है?
- (A) मुंडौती सिंचाई परियोजना - अजमेर
- (B) बतीसा नाला सिंचाई परियोजना - सिरोही
- (C) बांदी सेंदड़ा सिंचाई परियोजना - पाली
- (D) सूकली सेलवाड़ा सिंचाई परियोजना - सिरोही
बांदी सेंदड़ा सिंचाई परियोजना जालौर जिले में है।
20. राजस्थान में नहरों से सर्वाधिक सिंचाई किस जिले में होती है ?
- (A) गंगानगर
- (B) हनुमानगढ़
- (C) भरतपुर
- (D) जैसलमेर
राजस्थान में नहरों द्वारा सर्वाधिक सिंचाई गंगानगर जिले में होती है। इंदिरा गांधी नहर परियोजना के कारण यह क्षेत्र कृषि उत्पादन में अग्रणी बन गया है।
21. भाखड़ा नांगल परियोजना से सर्वाधिक लाभ किस जिले को मिल रहा है
- (A) बीकानेर
- (B) श्री गंगानगर
- (C) सीकर
- (D) हनुमानगढ़
भाखड़ा नांगल परियोजना से राजस्थान में सर्वाधिक लाभ हनुमानगढ़ जिले को प्राप्त होता है। इस परियोजना के कारण क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार हुआ और कृषि उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।
22. राजीव गाँधी जल संचय योजना कब से प्रारम्भ की गई है ?
- (A) 20 अगस्त, 2020
- (B) 20 अगस्त, 2017
- (C) 20 अगस्त, 2019
- (D) 20 अगस्त, 2018
राजीव गाँधी जल संचय योजना 20 अगस्त 2019 से प्रारम्भ की गई। इसका उद्देश्य वर्षा जल संरक्षण, जल स्रोतों का पुनर्जीवन और ग्रामीण क्षेत्रों में जल उपलब्धता बढ़ाना था।
23. कृषि विभाग के नवीनतम आँकड़ों (2022-23) के अनुसार असत्य कथन छांटिये -
- (A) नलकूपों द्वारा सर्वाधिक सिंचाई डीग में होती है।
- (B) कुओं द्वारा सर्वाधिक सिंचाई झालावाड़ में होती है।
- (C) तालाबों द्वारा सर्वाधिक सिंचाई टॉक में होती है।
- (D) नहरों द्वारा सर्वाधिक सिंचाई गंगानगर में होती है।
राजस्थान में नलकूपों से सर्वाधिक सिंचाई जोधपुर जिले में होती है।
24. राजस्थान के किस जिले में कुओं से न्यूनतम सिंचाई की जाती है?
- (A) डूंगरपुर व बाँसवाड़ा
- (B) गंगानगर व बीकानेर
- (C) जयपुर व टॉक
- (D) जालौर व भीलवाड़ा
गंगानगर और बीकानेर जिलों में नहर सिंचाई का व्यापक विकास होने के कारण कुओं से सिंचाई न्यूनतम होती है। यहाँ इंदिरा गांधी नहर परियोजना का विशेष प्रभाव है।
25. कृषि विभाग के नवीनतम आँकड़ों (2022-23) के अनुसार राजस्थान में नलकूपों से सर्वाधिक सिंचित जिला है?
- (A) जोधपुर
- (B) खैरथल तिजारा
- (C) भरतपुर
- (D) जयपुर
वर्ष 2022-23 के कृषि विभाग के आँकड़ों के अनुसार राजस्थान में नलकूपों द्वारा सर्वाधिक सिंचाई जोधपुर जिले में की जाती है।
26. राज्य में सर्वाधिक सिंचाई की जाती है?
- (A) नहरों द्वारा
- (B) नलकुपों व कुओं द्वारा
- (C) तालाबों द्वारा
- (D) नदियों से
राजस्थान में सर्वाधिक सिंचाई नलकूपों और कुओं द्वारा की जाती है। राज्य की शुष्क जलवायु और सीमित सतही जल स्रोतों के कारण भूमिगत जल पर अधिक निर्भरता रहती है।
27. राजस्थान की सबसे लम्बी जल सुरंग देवास परियोजना पर बनी है, जिसका नामकरण किसके नाम पर किया गया ?
- (A) भैरोसिंह शेखावत पर
- (B) मोहनलाल सुखाड़िया पर
- (C) इन्दिरा गांधी पर
- (D) हरिदेव जोशी पर
इस परियोजना में आकोदड़ा बाँध से बूझड़ा तक 11.05 किमी लम्बी जल सुरंग बनाई गई है। ये पानी सुरंग द्वारा अमरझोक नदी में आता है, यहाँ से सीसारमा नदी में बहता हुआ पिछोला झील में आता है।
28. सोम-कमला-अम्बा सिंचाई परियोजना किस जिले में स्थित है?
- (A) डूंगरपुर
- (B) सलूम्बर
- (C) भीलवाड़ा
- (D) उदयपुर
सोम-कमला-अम्बा सिंचाई परियोजना डूंगरपुर जिले में स्थित है। यह दक्षिण राजस्थान की प्रमुख सिंचाई परियोजना है और आदिवासी क्षेत्रों में कृषि विकास के लिए महत्वपूर्ण है।
29. किशोर सागर तालाब किस जिले में है ?
- (A) जालौर
- (B) डूंगरपुर
- (C) कोटा
- (D) सवाईमाधोपुर
किशोर सागर तालाब कोटा जिले में स्थित है। यह ऐतिहासिक तालाब शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है और इसके मध्य स्थित जगमंदिर विशेष आकर्षण का केंद्र है।
30. राज्य में नवीनतम भू-जलनीति स्वीकृति हुई-
- (A) 12 फरवरी, 2010
- (B) 18 फरवरी, 2010
- (C) 12 मार्च, 2018
- (D) 1 फरवरी, 2012
राजस्थान की नवीनतम भू-जल नीति 18 फरवरी 2010 को स्वीकृत की गई थी। इसका उद्देश्य भूजल संरक्षण, पुनर्भरण और जल संसाधनों का संतुलित उपयोग सुनिश्चित करना है।
31. भाखड़ा नांगल परियोजना किन राज्यों की संयुक्त परियोजना है?
- (A) राजस्थान, पंजाब, हरियाणा
- (B) राजस्थान, हरियाणा, यूपी
- (C) राजस्थान, यूपी, मध्यप्रदेश
- (D) पंजाब, हरियाणा, एचपी
भाखड़ा नांगल परियोजना राजस्थान, पंजाब और हरियाणा राज्यों की संयुक्त परियोजना है। यह सतलुज नदी पर निर्मित देश की प्रमुख बहुउद्देशीय परियोजनाओं में शामिल है।
32. भारत का सबसे ऊँचा बाँध कौनसा है ?
- (A) गोविन्द सागर
- (B) भाँखडा बाँध
- (C) पाचना बाँध
- (D) टिहरी बाँध
भाखड़ा बाँध की ऊंचाई 226 मीटर ऊंचा है, जबकि टिहरी बाँध 260 मीटर ऊँचा है।
33. हनुमानगढ़ जिले में किस बाँध से सर्वाधिक सिंचाई की जाती है?
- (A) पींग बाँध
- (B) गाँधी सागर
- (C) राणा प्रताप
- (D) भाँखड़ा बाँध
हनुमानगढ़ जिले में भाखड़ा बाँध से सर्वाधिक सिंचाई होती है। इस परियोजना ने राजस्थान के उत्तरी क्षेत्रों में कृषि क्रांति लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
34. चम्बल परियोजना किन राज्यों की संयुक्त परियोजना है?
- (A) राजस्थान, उत्तरप्रदेश
- (B) गुजरात, राजस्थान
- (C) राजस्थान, मध्यप्रदेश
- (D) राजस्थान, महाराष्ट्र
चम्बल परियोजना राजस्थान और मध्यप्रदेश की संयुक्त परियोजना है। इसका उपयोग सिंचाई, जलविद्युत उत्पादन और पेयजल आपूर्ति के लिए किया जाता है।
35. बहुउद्देशीय परियोजना को 'आधुनिक भारत का मंदिर' किसने कहा-
- (A) पं. जवाहरलाल नेहरू
- (B) गोविन्द वल्लभ पंत
- (C) राजीव गांधी
- (D) कंवर सेन
पंडित जवाहरलाल नेहरू ने बहुउद्देशीय परियोजनाओं को आधुनिक भारत का मंदिर कहा था। उनका मानना था कि ये परियोजनाएँ देश के विकास और आत्मनिर्भरता का आधार हैं।
36. जवाई बाँध की जलापूर्ति के लिए उदयपुर की कोटड़ा तहसील में कौनसी परियोजना बनाई गई?
- (A) जाखम बाँध
- (B) सेई बाँध
- (C) मानसी वाकल परियोजना
- (D) देवास परियोजना
उदयपुर में सेई नदी पर सेई बाँध बनाया गया है, इस बाँध से जवाई बाँध (पाली) को जलापूर्ति की जाती है। सेई परियोजना पर ही जवाई बाँध में पानी लाने के दौरान 6.7 किमी लम्बी जल सुरंग बनाई गई है, जो राजस्थान की पहली जल सुरंग है।
37. अटल भूजल योजना कब से प्रारम्भ की गई है?
- (A) 01 जनवरी, 2020
- (B) 01 अप्रैल, 2020
- (C) 20 अगस्त, 2019
- (D) 25 दिसम्बर, 2018
यह योजना विश्व बैंक की सहायता से संचालित है, यह योजना 5 वर्षों (2020-25 तक) के लिए है। राजस्थान सरकार को पाँच वर्षों के लिए 1189.65 करोड़ की बजट राशि आवंटित की गई है।
38. मेजा बाँध का निर्माण किस नदी पर हुआ?
- (A) कोठारी नदी
- (B) मान्सी नदी
- (C) पार्वती नदी
- (D) इनमें से कोई नहीं
मेजा बाँध कोठारी नदी पर निर्मित है। यह भीलवाड़ा जिले की प्रमुख सिंचाई परियोजनाओं में से एक है तथा पेयजल आपूर्ति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
39. जवाहर सागर बाँध किस जिले में बनाया गया है?
- (A) कोटा-बूंदी
- (B) सवाईमाधोपुर-करौली
- (C) उदयपुर-सलूम्बर
- (D) व्यावर-भीलवाड़ा
इस बाँध का निर्माण कोटा व बूंदी जिलों की सीमा पर किया गया है, इसका बाँया छोर बूंदी जिले में है तथा दाहिना छोर कोटा जिले में है।
40. इराडी आयोग का गठन कब किया गया?
- (A) 1984
- (B) 1985
- (C) 1986
- (D) 1987
इराडी आयोग का गठन वर्ष 1986 में रावी-व्यास नदी जल विवाद के समाधान के लिए किया गया था। इस आयोग की अध्यक्षता न्यायमूर्ति इराडी ने की थी।
41. किस बाँध में भद्रावती, अटा, वरखेड़ा, माची, भैसावट आदि नदियाँ गिरकर उसका निर्माण करती है?
- (A) अडवान बाँध
- (B) अजान बाँध
- (C) पाँचना बाँध
- (D) चूलिदेह बाँध
पाँचना बाँध में भद्रावती, अटा, वरखेड़ा, माची और भैसावट जैसी नदियाँ मिलती हैं। यह करौली जिले में स्थित राजस्थान का प्रमुख मिट्टी का बाँध है।
42. पीपलदा लिफ्ट सिंचाई परियोजना सवाईमाधोपुर में किस नदी से निकाली गई है?
- (A) चम्बल
- (B) पार्वती
- (C) कालीसिन्ध
- (D) बनास
इस परियोजना से सवाईमाधोपुर की खंडार तहसील को सिंचाई सुविधा प्राप्त हो रही है।
43. सेवर बाँध किस जिले में स्थित है?
- (A) बूंदी
- (B) सलूम्बर
- (C) भरतपुर
- (D) टॉक
सेवर बाँध भरतपुर जिले में स्थित है। यह क्षेत्रीय सिंचाई और जल संरक्षण की दृष्टि से महत्वपूर्ण बाँध माना जाता है।
44. जाखम बाँध की ऊँचाई कितनी है जो राज्य में सबसे ऊँचा बाँध है-
- (A) 80 मी.
- (B) 85 मी.
- (C) 81 मी.
- (D) 88 मी.
जाखम बाँध राजस्थान का सबसे ऊँचा बाँध माना जाता है जिसकी ऊँचाई लगभग 81 मीटर है। यह प्रतापगढ़ जिले में स्थित है।
45. चम्बल घाटी परियोजना के तीसरे चरण में किस बाँध का निर्माण किया गया-
- (A) राणाप्रताप सागर
- (B) गाँधी सागर
- (C) जवाहर सागर
- (D) कोटा बैराज
कोटा के बोरावास गाँव के निकट बना यह बाँध एक पिकअप बाँध है। यह 1972 में बनकर तैयार हुआ था।
46. माही बजाज सागर परियोजना की कुल विद्युत उत्पादन क्षमता कितनी है?
- (A) 140 मेगावाट
- (B) 160 मेगावाट
- (C) 50 मेगावाट
- (D) 90 मेगावाट
माही बजाज सागर परियोजना की कुल विद्युत उत्पादन क्षमता 140 मेगावाट है। यह परियोजना बाँसवाड़ा जिले में माही नदी पर स्थित है।
47. रावी-व्यास नदी जल विवाद के लिए किसकी अध्यक्षता में आयोग गठित किया गया ?
- (A) न्यायमूर्ति कश्यप
- (B) न्यायमूर्ति इराडी
- (C) न्यायमूर्ति के सी. पंत
- (D) न्यायमूर्ति चन्द्रचूड़
पंजाब, हरियाणा व राजस्थान राज्यों में रावी व व्यास नदियों के जल बंटवारे को लेकर हुए विवाद के बाद 24 जुलाई, 1985 को राजीव लोगोंवाला समझौता हुआ था, इसी के तहत 26 जनवरी, 1986 को इस आयोग का गठन किया गया था।
48. जालीपुरा लिफ्ट स्कीम किस जिले से सम्बन्धित है?
- (A) भीलवाड़ा
- (B) कोटा
- (C) झालावाड़
- (D) बूंदी
जालीपुरा लिफ्ट स्कीम कोटा जिले से संबंधित सिंचाई परियोजना है। इसका उद्देश्य कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराना है।
49. सोरखंड लिफ्ट स्कीम किस जिले से सम्बन्धित है?
- (A) बारां
- (B) खैरथल-तिजारा
- (C) बूंदी
- (D) डीग
सोरखंड लिफ्ट स्कीम बारां जिले से संबंधित है। यह क्षेत्रीय सिंचाई परियोजना किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विकसित की गई है।
50. व्यावर जिले में जालिया ग्राम में खारी नदी पर निर्मित बांध पाण्यान कौनसी है?
- (A) टोरड़ीसागर
- (B) नारायण सागर
- (C) बीसलपुर
- (D) अडवान बाँध
इस बाँध की आधारशीला 31 अक्टूबर, 1955 को राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने रखी थी।
Agar aapko kisi MCQ me doubt, correction ya suggestion lagta hai, to please is post ke comment section ki jagah humare YouTube channel par dedicated discussion video ke comment box me post link ke sath comment karein.
📝 Comment karne ka format:
• MCQ Post ka link
• Question number
• Short doubt / correction
✔ Link Copied
👉 Official Discussion Video:
Rajputana Diary YouTube Channel

About the Author
Mukesh Khunga
Mukesh Khunga को राजस्थान में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी एवं भर्ती परीक्षाओं के परीक्षा पैटर्न और प्रश्नों के स्वरूप की अच्छी समझ है। उनके मार्गदर्शन में यह अध्ययन सामग्री और MCQ content तैयार एवं review किया गया है। Read More...