राजस्थान के आभूषण MCQ Questions with Answers

राजस्थान के आभूषण (Jewelry of Rajasthan) MCQ – Part 5

इस पोस्ट में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के टॉपिक राजस्थान के आभूषण से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न दिए गए हैं। इनमें सटका, रखन, चूंप, धांस, थमण्यो, लंगर, फंदा, नरमुख, बाजूबंद, टणका आदि से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को व्याख्या सहित शामिल किया गया है।

ये MCQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, RAS, Patwar, Police SI & Constable, LDC, VDO, Agriculture Supervisor, Fireman, Woman Superwiser, REET, Teacher, वनपाल, वनरक्षक तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।

  • Subject: राजस्थान की कला एवं संस्कृति
  • Topic: राजस्थान के आभूषण
  • Question: 81 से 100
  • Last Updated:

📌 इस टॉपिक के अन्य भाग (Parts) के लिंक इस पोस्ट के अंतिम प्रश्न के बाद दिए गए हैं।

✍️ Prepared & Reviewed by:
Shiksha247 Rajasthan GK Faculty & Content Team (Since 2021)

📢 Daily Latest Updates ke liye Join Krein:

81. बलेवड़ा नामक आभूषण पहना जाता है?

  • (A) पुरुषों के पैरा में
  • (B) महिलाओं के गले में
  • (C) महिलाओं के पैरा में
  • (D) पुरुषों के गले में

बलेवड़ा पुरुषों के गले का आभूषण है। यह हारनुमा होता है और पारंपरिक अवसरों पर पुरुष इसे धारण करते हैं। यह उनकी शान और सामाजिक पहचान को दर्शाता है।

82. पैंजनिया नामक आभूषण पहना जाता है?

  • (A) गले में
  • (B) पैरों में
  • (C) कानों में
  • (D) हाथों में

पैंजनिया पैरों का आभूषण है। यह चाँदी से बनी पायल जैसी होती है और विशेष रूप से विवाहित स्त्रियाँ इसे पहनती हैं। यह पारंपरिक रूप से सुहाग और स्त्री-सौंदर्य का प्रतीक माना जाता है।

83. दाँत में नहीं पहना जाने वाला आभूषण है?

  • (A) रखन
  • (B) चूंप
  • (C) धांस
  • (D) थमण्यो

थमण्यो दाँत का नहीं बल्कि गले का आभूषण है। यह सोने की तीन लड़ियों से बना होता है। जबकि रखन, चूंप और धांस दाँतों में पहनने वाले आभूषण हैं, जो प्रायः जनजातीय समाज में प्रचलित थे।

84. कौनसा आभूषण हाथ में नहीं पहना जाता है?

  • (A) लंगर
  • (B) फंदा
  • (C) नरमुख
  • (D) बाजूबंद

लंगर पैर का आभूषण है। इसे चाँदी के मोटे तारों से बनाकर नीचे से चौड़ा और ऊपर से संकरा किया जाता है। जबकि फंदा, नरमुख और बाजूबंद हाथों में पहने जाने वाले आभूषण हैं।

Rajputana Diary Rajasthan GK MCQ

85. कौनसा आभूषण पैर की अंगुलियों में नहीं पहना जाता है?

  • (A) टणका
  • (B) पगपान
  • (C) फोलरी
  • (D) नखालियो

टणका पैर का आभूषण तो है, लेकिन यह अंगुलियों का नहीं बल्कि पैर पर पहनने वाला गोलाकार आभूषण है। पगपान, फोलरी और नखालियो सभी पैर की अंगुलियों के आभूषण हैं।

86. कौनसा आभूषण पैर में नहीं पहना जाता है?

  • (A) सटका
  • (B) शंकुतला
  • (C) नुपूर
  • (D) नेवरी

सटका पैर का आभूषण नहीं बल्कि कमर का आभूषण है। इसे सोने-चाँदी के छल्लों से बनाया जाता है और लहंगे के नेफे में अटकाया जाता है। महिलाएँ इसमें प्रायः चाबियाँ भी लटकाती हैं। जबकि शंकुतला, नुपूर और नेवरी सभी पैर में पहने जाते हैं।

87. झेला, जमेला, पीपलपत्रा, अगोटया' शरीर के किस अंग के आभूषण हैं?

  • (A) गले के
  • (B) पैर की अंगुली के
  • (C) कान के
  • (D) हाथ की अँगुली के

झेला, जमेला, पीपलपत्रा और अगोटया कान के आभूषण हैं। राजस्थान में कान के आभूषणों की विविधता अत्यधिक है। यह महिलाओं के श्रृंगार का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

88. निम्न में से कौनसा आभूषण पैरों की अंगुलियों में पहना जाता है?

  • (A) तकया
  • (B) सटका
  • (C) बिछिया
  • (D) चौथ

बिछिया पैर की अंगुलियों में पहना जाने वाला आभूषण है। यह विशेषकर विवाहित महिलाओं द्वारा पहना जाता है और सुहाग का प्रतीकमाना जाता है। इसे कई नामों से जाना जाता है – बिछुड़ी, मच्छी, नखालियो।

Rajasthan GK MCQ Online Test Series

89. कौनसा आभूषण नाक का आभूषण नहीं है?

  • (A) लौंग
  • (B) नथ
  • (C) चौंप
  • (D) मादलिया

मादलिया नाक का नहीं, बल्कि गले का आभूषण है। वहीं, लौंग, नथ और चौंप नाक के आभूषण हैं।

90. टिड्डी भळको आभूषण पहना जाता है?

  • (A) कान
  • (B) गला
  • (C) सिर
  • (D) पैर

टिड्डी भळको सिर का आभूषण है। यह बालों के बीच माथे की ओर सजाया जाता है। यह पारंपरिक अवसरों पर स्त्रियों की शोभा बढ़ाने वाला गहना है।

91. कुड़कली, बुजली, बारेठ आभूषण पहने जाते हैं?

  • (A) सिर
  • (B) नाक
  • (C) गले
  • (D) कान

कुड़कली, बुजली और बारेठ कान के आभूषण हैं। ये सभी चाँदी या सोने से बनाए जाते हैं और कानों की सजावट में प्रयोग किए जाते हैं। राजस्थान में कान के आभूषणों की विविधता में इनका प्रमुख स्थान है।

92. थमण्यो आभूषण कहाँ पहना जाता है?

  • (A) नाक
  • (B) कान
  • (C) गले
  • (D) पैर

थमण्यो गले का आभूषण है। यह सोने की तीन लड़ियों से बना होता है, जिनमें चीलों से बनी हुई घनी लड़ियाँ होती हैं। इनके बीच में लगभग चार अंगुल लंबी सोने की डंडी भी लगाई जाती है। यह विशेषकर विवाह जैसे अवसरों पर धारण किया जाता है।

Rajasthan GK Test Series

93. चुन्नी' नामक आभूषण पहना जाता है?

  • (A) सिर
  • (B) कान
  • (C) नाक
  • (D) गला

चुन्नी नाक का आभूषण है। इसे सोने या चाँदी से बनाया जाता है और यह नाक की शोभा बढ़ाने का कार्य करता है। यह मुख्य रूप से ग्रामीण और जनजातीय समाज की महिलाओं में प्रचलित है।

94. झालरा नामक आभूषण पहना जाता है?

  • (A) कमर
  • (B) गला
  • (C) सिर
  • (D) पैर

झालरा गले का आभूषण है। यह सोने या चाँदी की लड़ियों से बना हार होता है, जिसमें छोटी-छोटी घुँघरियाँ लगी होती हैं। यह चलते समय मधुर ध्वनि करता है और विवाह एवं त्योहारों पर अधिक धारण किया जाता है।

95. निम्न में से कौनसा आभूषण सुहाग का प्रतीक माना जाता है?

  • (A) टुस्सी
  • (B) गोखरू
  • (C) अंगूठी
  • (D) मंगलसूत्र

मंगलसूत्र गले का आभूषण है और इसे सुहाग का सबसे बड़ा प्रतीक माना जाता है। विवाह के समय पति पत्नी के गले में मंगलसूत्र पहनाता है। यह केवल गहना नहीं बल्कि वैवाहिक बंधन और वैवाहिक जीवन की पवित्रता का प्रतीक है।

96. महिलाओं का 'बोरला' आभूषण कहाँ पहना जाता है?

  • (A) सिर
  • (B) गला
  • (C) नाक
  • (D) कान

बोर या बोरला सिर का आभूषण है। इसे सोने या चाँदी से बनाया जाता है। इसके आगे छोटे-छोटे दाने उभरे होते हैं और पीछे एक छोटा हुक होता है। हुक में धागा बाँधकर इसे बालों के मध्य ललाट पर लटकाया जाता है। यह राजस्थानी स्त्रियों की पहचान है।

Rajasthan GK Previous Year Questions

97. निम्न में से कौनसा आभूषण गरासिया महिलाओं द्वारा सिर पर पहना जाता है?

  • (A) टड्डा
  • (B) ओगन्या
  • (C) झेला
  • (D) कोको

झेला गरासिया महिलाओं द्वारा सिर पर पहना जाने वाला आभूषण है। यह सोने या चाँदी से बना होता है और इसे बालों के बीच सजाया जाता है। यह उनकी सांस्कृतिक पहचान और परंपरा को दर्शाता है।

98. निम्न में से कौनसा आभूषण महिलाओं द्वारा सिर पर नहीं पहना जाता है?

  • (A) माँगटीका
  • (B) चूड़ारत्न
  • (C) रखड़ी
  • (D) बूजली

बूजली सिर का नहीं बल्कि कान का आभूषण है। यह कान की सजावट के लिए प्रयोग किया जाता है। माँगटीका, चूड़ारत्न और रखड़ी सभी सिर पर पहने जाने वाले आभूषण हैं।

99. निम्न में से कौनसा आभूषण कान में नहीं पहना जाता है?

  • (A) सांकली
  • (B) झुमका
  • (C) बाला
  • (D) कर्णफूल

सांकली कान का नहीं बल्कि कमर का आभूषण है। यह सोने या चाँदी की चेन जैसी होती है। जबकि झुमका, बाला और कर्णफूल सभी कान में पहने जाने वाले आभूषण हैं।

100. भोगली, खीवण व तिल्ली आभूषण कहाँ पहने जाते हैं?

  • (A) गला
  • (B) नाक
  • (C) कलाई
  • (D) कान

भोगली, खीवण और तिल्ली नाक के आभूषण हैं। ये छोटे-छोटे गहने होते हैं जिन्हें विवाहित स्त्रियाँ विशेष रूप से धारण करती हैं। यह सुहाग और परंपरा का प्रतीक भी माने जाते हैं।

राजस्थान के आभूषण MCQ – सभी भाग:
Part 1 | Part 2 | Part 3 | Part 4 | Part 5 | Part 6 | Part 7 | Part 8 | Part 9

❓ Question / Doubt / Correction?

Agar aapko kisi MCQ me doubt, correction ya suggestion lagta hai, to please is post ke comment section ki jagah humare YouTube channel par dedicated discussion video ke comment box me post link ke sath comment karein.

📝 Comment karne ka format:
• MCQ Post ka link
• Question number
• Short doubt / correction



👉 Official Discussion Video:
Shiksha247 YouTube Channel
📲 Telegram 💬 WhatsApp
Scroll to Top