राजस्थान के अभयारण्य MCQ Practice Set | Exam Oriented Questions with Answers
इस पोस्ट में राजस्थान का भूगोल एवं अर्थव्यवस्था के टॉपिक राजस्थान के अभयारण्य से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न दिए गए हैं।
ये MCQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, RAS, Patwar, Police, LDC, VDO, Fireman, Woman Superwiser, REET तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।
- Subject: राजस्थान का भूगोल एवं अर्थव्यवस्था
- Topic: राजस्थान के अभयारण्य
- Last Updated:
- Content Type: MCQ Practice Set
✍️ Prepared & Reviewed by:
Rajputana Diary –
Rajasthan GK Faculty & Content Team
(Since 2021)
1. विश्व वन्यजीव दिवस कब मनाया जाता है?
- (A) 24 जनवरी
- (B) 03 मार्च
- (C) 22 अप्रैल
- (D) 21 मई
विश्व वन्यजीव दिवस 2025 की थीम वन्य जीव संरक्षण वित्तः लोगों और ग्रह में निवेश ।
2. राजस्थान वेटलैंड एटलस के अनुसार सर्वाधिक वेटलैंड क्षेत्र वाला जिला है-
- (A) चुरू
- (B) भीलवाड़ा
- (C) उदयपुर
- (D) अजमेर
सर्वाधिक वेटलैण्ड क्षेत्र वाला जिला भीलवाड़ा (72563 हैक्टेयर) है जबकि न्यूनतम वेटलैण्ड क्षेत्र वाला जिला चुरू (1368 हैक्टेयर) है।
3. अक्टूबर, 2024 में गोडावण के कृत्रिम गर्भाधान से चूजे के जन्म में पहला सफल प्रयास किस स्थान पर किया गया?
- (A) सोरसन (बारां)
- (B) रामदेवरा (जैसलमेर)
- (C) सुदासरी (जैसलमेर)
- (D) सथाना गाँव (व्यावर)
अक्टूबर 2024 में गोडावण (ग्रेट इंडियन बस्टर्ड) के संरक्षण की दिशा में बड़ी सफलता प्राप्त हुई। कृत्रिम गर्भाधान से चूजे के जन्म का पहला सफल प्रयास जैसलमेर जिले के रामदेवरा स्थित संरक्षण केन्द्र में किया गया, जो इस विलुप्तप्राय पक्षी के संरक्षण हेतु महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
4. खरमोर कृत्रिम प्रजनन केन्द्र स्थित है?
- (A) सथाना (व्यावर), सोरसन (बारां)
- (B) सथाना (व्यावर), रामदेवरा (जैसलमेर)
- (C) सोरसन (बारां), सुदासरी (जैसलमेर)
- (D) मेनार (उदयपुर), सोरसन (बारां)
राजस्थान में खरमोर पक्षी के संरक्षण और संवर्धन हेतु कृत्रिम प्रजनन केन्द्र सथाना (व्यावर) तथा सोरसन (बारां) में स्थापित किए गए हैं। ये केन्द्र दुर्लभ पक्षियों की संख्या बढ़ाने और उनके प्राकृतिक आवास को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
5. राजस्थान राज्य जैव विविधता बोर्ड ने कुल कितने औरणों को जैव विविधता विरासत स्थलों के रूप में घोषित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है?
- (A) 5
- (B) 7
- (C) 9
- (D) 11
जैव विविधता विरासत स्थल में शामिल रामदेवरा, सांवता (जैसलमेर), ऑन रोड़, मुंगेरिया (बाड़मेर), लोहार्गल (झुंझुनूं)।
6. बजट घोषणा 2024-25 में घोषित चीता कॉरिडोर व सफारी का विस्तार किस राज्य में होगा?
- (A) मध्यप्रदेश
- (B) राजस्थान
- (C) उत्तर प्रदेश
- (D) उपर्युक्त सभी
गाँधी सागर अभयारण्य एवं भैंसरोडगढ़ अभयारण्य (चित्तौड़गढ़) एवं चम्बल अभयारण्य को कूनो नेशनल पार्क से जोड़ते हुए चीतों के वितरण हेतु कॉरिडोर एवं सफारी बनाने के लिए मध्यप्रदेश के साथ एमओयू किया जायेगा।
7. क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान की सबसे छोटी बाघ परियोजना है-
- (A) धौलपुर-करीली
- (B) रामगढ़ विषधारी
- (C) मुकुन्दरा हिल्स
- (D) सरिस्का टाइगर
धौलपुर-करीली टाइगर रिजर्व क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान की सबसे छोटी बाघ परियोजना है। इसका विस्तार धौलपुर और करौली जिलों में लगभग 599.64 वर्ग किमी क्षेत्र में है। यह राजस्थान का पाँचवाँ तथा भारत का 55वाँ टाइगर रिजर्व है।
8. नेशनल टाइगर कंजर्वेशन ऑथोरिटी (NTCA) द्वारा अगस्त 2023 को राजस्थान में किस टाइगर प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गयी?
- (A) धौलपुर-करीली
- (B) जयसमंद
- (C) वनविहार
- (D) केसरबाग
अगस्त 2023 में नेशनल टाइगर कंजर्वेशन ऑथोरिटी (NTCA) ने राजस्थान के धौलपुर-करीली टाइगर रिजर्व को मंजूरी प्रदान की। इससे राज्य में बाघ संरक्षण को नई दिशा मिली तथा वन्यजीव पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
9. किस जिले में 05 गाँवों के स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर ही एक अभयारण्य भैरोंदेव डाकव अभयारण्य घोषित किया है?
- (A) बूंदी
- (B) चित्तौड़गढ़
- (C) अलवर
- (D) कोटा
अलवर जिले के पाँच गाँवों के स्थानीय लोगों ने सामुदायिक प्रयास से भैरोंदेव डाकव अभयारण्य घोषित किया। यह भारत में सामुदायिक वन संरक्षण का एक सफल उदाहरण माना जाता है, जहाँ ग्रामीण स्वयं वन्यजीवों और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करते हैं।
10. राजस्थान में काले हिरण का स्मारक कहाँ बनाया जा रहा है?
- (A) मेनार (उदयपुर)
- (B) खींचन (फलौदी)
- (C) डुंडलोद (झुंझुनूं)
- (D) कांकानी (जोधपुर)
इस स्थान पर 1998 में फिल्म अभिनेता सलमान खान ने फिल्म हम साथ-साथ हैं की शूटिंग के दौरान काले हिरण का शिकार किया, जिसे इसी स्थान पर दफनाया गया था।
11. बजट घोषणा 2025-26 के अनुसार में किस जिले में बायोलॉजिकल पार्क की स्थापना की जायेगी?
- (A) भरतपुर
- (B) टोंक
- (C) करौली
- (D) सवाई माधोपुर
राजस्थान बजट 2025-26 में भरतपुर जिले में बायोलॉजिकल पार्क स्थापित करने की घोषणा की गई है। इसका उद्देश्य जैव विविधता संरक्षण, पर्यावरण शिक्षा तथा वन्यजीव पर्यटन को बढ़ावा देना है।
12. राजस्थान में संरक्षित क्षेत्र (कंजर्वेशन रिजर्व) का असुमेलित युग्म है-(संरक्षित क्षेत्र- जिला)
- (A) रोटू- सीकर
- (B) रणखार - जालौर
- (C) गोगेलाव - नागौर
- (D) रामगढ़- बारां
रोटू संरक्षित क्षेत्र नागौर जिले में स्थित है।
13. सेन्ट्रल जू ऑथिरिटी ऑफ इंडिया द्वारा प्रदेश का पहला 'स्नेक पार्क' (सर्प उद्यान) किस जिले में बनाया जा रहा है?
- (A) जयपुर
- (B) कोटा
- (C) सवाई माधोपुर
- (D) भरतपुर
सेन्ट्रल जू अथॉरिटी ऑफ इंडिया की स्वीकृति से राजस्थान का पहला स्नेक पार्क कोटा जिले में विकसित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य सर्पों के संरक्षण, शोध तथा जनजागरूकता को बढ़ावा देना है।
14. पक्षियों का स्वर्ग' कहलाता है-
- (A) खींचन (जोधपुर)
- (B) केवलादेव (भरतपुर)
- (C) सरिस्का (अलवर)
- (D) सज्जनगढ़ (उदयपुर)
केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, भरतपुर को पक्षियों का स्वर्ग कहा जाता है। यह विश्व प्रसिद्ध पक्षी विहार है जहाँ देश-विदेश से बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षी आते हैं। इसे यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल का दर्जा भी प्राप्त है।
15. वर्तमान में राज्य में कितने राष्ट्रीय उद्यान है?
- (A) 1
- (B) 2
- (C) 3
- (D) 4
राजस्थान में 3 राष्ट्रीय उद्यान (रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान, केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान व मुकुन्दरा हिल्स राष्ट्रीय उद्यान) है।
16. मुकन्दरा हिल्स को राष्ट्रीय उद्यान कब बनाया गया?
- (A) 4 जनवरी, 2013
- (B) 9 जनवरी, 2012
- (C) 9 जनवरी, 2011
- (D) 1 जनवरी, 2010
मुकुन्दरा हिल्स राष्ट्रीय उद्यान राजस्थान का तीसरा राष्ट्रीय उद्यान है। इसे 9 जनवरी, 2012 को नोटिफिकेशन जारी कर राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा दिया गया।
17. राज्य में कितने आखेट निषिद्ध क्षेत्र है?
- (A) 5
- (B) 25
- (C) 33
- (D) 7
राजस्थान में कुल 33 आखेट निषिद्ध क्षेत्र घोषित हैं। इन क्षेत्रों में वन्यजीवों के शिकार पर पूर्ण प्रतिबंध है। इनका उद्देश्य दुर्लभ एवं संकटग्रस्त वन्यजीव प्रजातियों का संरक्षण और उनके प्राकृतिक आवास की रक्षा करना है।
18. Land of Indian tiger के नाम से कौनसा अभयारण्य प्रसिद्ध है?
- (A) रणथम्भौर
- (B) सरिस्का
- (C) जिम कार्बेट
- (D) गिर अभयारण्य
रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान को Land of Indian Tiger के नाम से जाना जाता है। यह राजस्थान का प्रमुख बाघ अभयारण्य है और यहाँ बाघों की अच्छी संख्या तथा वन्यजीव पर्यटन के लिए विश्वभर में प्रसिद्धि प्राप्त है।
19. रणथम्भौर अभयारण्य को राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा कब मिला?
- (A) 1974
- (B) 1980
- (C) 1981
- (D) 1985
रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान राजस्थान का प्रथम राष्ट्रीय उद्यान है इसे 1 नवम्बर, 1980 को राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा दिया गया था।
20. किस स्थान पर क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय खोला गया है?
- (A) रामसिंहपुरा (सवाईमाधोपुर)
- (B) केवलादेव (भरतपुर)
- (C) केलवाड़ा (राजसमंद)
- (D) बैराठ (कोटपूतली-बहरोड़)
क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय सवाई माधोपुर जिले के रामसिंहपुरा में स्थापित किया गया है। यह संग्रहालय प्राकृतिक इतिहास, जैव विविधता, पर्यावरण संरक्षण तथा वन्यजीवों से संबंधित जानकारी प्रदान करता है।
21. गोडावण की शरणस्थली' किस अभयारण्य को कहा जाता है?
- (A) केवलादेव
- (B) तालछापर
- (C) राष्ट्रीय मरुउद्यान
- (D) मुकुन्दरा हिल्स
राष्ट्रीय मरु उद्यान क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का सबसे बड़ा अभयारण्य है। इस अभयारण्य की स्थापना 4 अगस्त, 1980 को की गई। इसी अभयारण्य में प्रोजेक्ट ग्रेट इंडियन बस्टर्ड 5 जून, 2013 को लॉन्च किया गया।
22. राज्य में सर्वाधिक 'आखेट निषिद्ध क्षेत्र' किस जिले में है?
- (A) बीकानेर
- (B) फलौदी
- (C) जोधपुर
- (D) खैरथल-तिजारा
बीकानेर जिले में सर्वाधिक 6 आखेट निषिद्ध क्षेत्र स्थित हैं। वन्यजीव संरक्षण की दृष्टि से यह जिला राजस्थान में विशेष महत्व रखता है और विभिन्न संरक्षित क्षेत्रों के कारण जैव विविधता संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
23. औदिया' क्या है?
- (A) अभयारण्यों में बने अवलोकन स्तम्भ
- (B) चन्दन के वृक्षों का झुण्ड
- (C) पक्षियों की नस्ल पहचानने वाला
- (D) वन की देखभाल करने वाले लोग
औदिया' अभयारण्यों एवं वन क्षेत्रों में बनाए जाने वाले अवलोकन स्तम्भ (Watch Tower) को कहा जाता है। इनका उपयोग वन्यजीवों की गतिविधियों पर नजर रखने, गणना करने तथा पर्यटकों को सुरक्षित रूप से वन्यजीव दर्शन कराने के लिए किया जाता है।
24. मोचिया साइप्रस रोटेण्डस' नामक नर्म घास किस अभयारण्य में पाई जाती है?
- (A) राष्ट्रीय मरुउद्यान
- (B) वन विहार
- (C) तालछापर
- (D) गजनेर
तालछापर अभयारण्य काले हिरणों के लिए प्रसिद्ध है। इसलिए इसे काले हिरणों की शरणस्थली कहा जाता है। इस अभयारण्य में मोथिया नामक नर्म घास (मोचिया साइप्रस रोटेण्डस) जो कृष्ण मृगों को प्रिय है, इसी अभयारण्य में पायी जाती है।
25. 30 जून, 2025 तक राजस्थान में कितने कन्जर्वेशन रिजर्व घोषित किये जा चुके है?
- (A) 33
- (B) 37
- (C) 25
- (D) 27
राजस्थान का नवीनतम कन्जर्वेशन रिजर्व आसोप कन्जर्वेशन रिजर्व (भीलवाड़ा) है।
26. गोगेलाव कन्जर्वेशन रिजर्व कहाँ स्थित है?
- (A) नागौर
- (B) जोधपुर
- (C) सीकर
- (D) भीलवाड़ा
गोगेलाव कन्जर्वेशन रिजर्व नागौर जिले में स्थित है। यह क्षेत्र प्रवासी पक्षियों के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है तथा जैव विविधता संरक्षण की दृष्टि से राजस्थान के प्रमुख कन्जर्वेशन रिजर्व में शामिल है।
27. कोटा जिले का वन्यजीव घोषित किया गया है?
- (A) सुर्खाब
- (B) उदबिलाव
- (C) गागरोनी तोता
- (D) घड़ियाल
उदबिलाव (Otter) को कोटा जिले का वन्यजीव घोषित किया गया है। यह अर्ध-जलीय स्तनधारी जीव नदियों और जलाशयों के आसपास पाया जाता है तथा स्वच्छ जलीय पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण संकेतक माना जाता है।
28. रावठा महल, भीम चंवरी शिव मंदिर, वाडोली का शिव मंदिर आदि किस अभयारण्य में स्थित है?
- (A) रामगढ़ विषधारी
- (B) जवाहर सागर
- (C) मुकुन्दरा हिल्स
- (D) वन विहार अभयारण्य
रावठा महल, भीम चंवरी शिव मंदिर तथा वाडोली का शिव मंदिर मुकुन्दरा हिल्स अभयारण्य क्षेत्र में स्थित हैं। यह अभयारण्य प्राकृतिक सौंदर्य के साथ-साथ ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहरों के लिए भी प्रसिद्ध है।
29. महाभारत काल में किस अभयारण्य वाले क्षेत्र को 'द्रोणपुर' के नाम से जाना जाता था?
- (A) गजनेर
- (B) तालछापर
- (C) राष्ट्रीय मरुउद्यान
- (D) दर्श
महाभारत काल में यहाँ गुरु द्रोणाचार्य का आश्रम था। जहाँ ताल नाम की एक झील थी। अतः ये क्षेत्र द्रोणपुर छापर के नाम से भी जाना जाता है।
30. राजस्थान के किस सम्भाग में घड़ियाल मुख्य रूप से पाये जाते है?
- (A) कोटा संभाग
- (B) बीकानेर संभाग
- (C) जोधपुर संभाग
- (D) भरतपुर संभाग
राजस्थान में घड़ियाल मुख्य रूप से कोटा संभाग में पाए जाते हैं। चम्बल नदी और राष्ट्रीय चम्बल घड़ियाल अभयारण्य घड़ियाल संरक्षण के प्रमुख केन्द्र हैं, जहाँ इनकी अच्छी संख्या देखने को मिलती है।
31. राजस्थान के किस अभयारण्य में चौसिंगा की संख्या सर्वाधिक है?
- (A) तालछापर
- (B) सीतामाता
- (C) भैंसरोड़गढ़
- (D) सज्जनगढ़
इस अभयारण्य में एंटीलोप चौसिंगा पाया जाता है, जिसे स्थानीय भाषा में भेड़ल या घंटेल कहा जाता है। यह विश्व का एकमात्र हिरण है जिसमें नर के 4 सींग होते हैं, यह केवल भारत में पाया जाता है।
32. राष्ट्रीय मरुउद्यान अभयारण्य कितने वर्ग किमी में फैला हुआ है?
- (A) 2162 वर्ग किमी
- (B) 3162 वर्ग किमी
- (C) 3250 वर्ग किमी
- (D) 2320 वर्ग किमी
यह क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का सबसे बड़ा अभयारण्य है। इसका जैसलमेर जिले में विस्तार 1900 वर्ग किमी व बाड़मेर जिले में विस्तार 1262 वर्ग किमी है।
33. निम्न में से असंगत को छाँटिए- (अभयारण्य - जिले)
- (A) सज्जनगढ़ अभयारण्य - उदयपुर
- (B) रामगढ़ विषधारी - बारां
- (C) तालछापर - चुरू
- (D) सीतामाता - प्रतापगढ़
रामगढ़ विषधारी अभयारण्य बूंदी जिले में है।
34. केवलादेव अभयारण्य को कब यूनेस्को ने विश्व प्राकृतिक धरोहर घोषित किया गया है?
- (A) 1980
- (B) 1981
- (C) 1995
- (D) 1985
केवलादेव अभयारण्य पक्षियों का स्वर्ग व पक्षियों की सबसे बड़ी प्रजनन स्थली के नाम से जाना जाता है। यह युनेस्को द्वारा विश्व प्राकृतिक धरोहर में शामिल राजस्थान का एकमात्र अभयारण्य है जिसे 1985 में शामिल किया गया।
35. राजस्थान में जैव विविधता बोर्ड की स्थापना कब की गई?
- (A) Thu Jun 22 1905 00:00:00 GMT+0521 (India Standard Time)
- (B) Tue Jun 27 1905 00:00:00 GMT+0521 (India Standard Time)
- (C) Sat Jul 08 1905 00:00:00 GMT+0521 (India Standard Time)
- (D) Sun Jul 02 1905 00:00:00 GMT+0521 (India Standard Time)
भारत सरकार द्वारा अधिसूचित जैव विविधता अधिनियम, 2002 के प्रावधानों के तहत राजस्थान राज्य जैव विविधता बोर्ड की स्थापना 14 सितम्बर, 2010 को की गई।
36. निम्न में से असंगत है- (अभयारण्य - जिले)
- (A) माउण्ट आबू - सिरोही
- (B) फुलवारी की नाल - उदयपुर
- (C) वन विहार - धौलपुर
- (D) केसर बाग - करौली
केसरबाग अभयारण्य धौलपुर जिले में है।
37. रेत का तीतर' (वटबड़) पक्षी किस अभयारण्य में पाया जाता है?
- (A) गजनेर
- (B) कुम्भलगढ़
- (C) सीतामाता
- (D) बंधवारेठा
यह ध्यान रहे कि वन विभाग द्वारा जारी की जाने वाली अभयारण्यों की सूची में गजनेर अभयारण्य को शामिल नहीं किया जाता है। यह अभयारण्य बटबड़ पक्षी/रेत का तीतर/इम्पीरियल सैण्ड ग्राउज के लिए प्रसिद्ध है।
38. देश का सबसे बड़ा घड़ियालों का अभयारण्य कौनसा है?
- (A) राष्ट्रीय चम्बल घड़ियाल अभयारण्य
- (B) सज्जनगढ़ अभयारण्य
- (C) रामगढ़ विषधारी अभयारण्य
- (D) गजनेर अभयारण्य
राष्ट्रीय चम्बल घड़ियाल अभयारण्य देश का सबसे बड़ा घड़ियाल संरक्षण क्षेत्र है। इसकी स्थापना घड़ियालों, गंगा डॉल्फिन तथा अन्य जलीय जीवों के संरक्षण के लिए की गई थी। यह राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के क्षेत्रों में विस्तृत है।
39. वह अभयारण्य जो भेड़ियों की प्रजनन स्थली के नाम से प्रसिद्ध है?
- (A) रामगढ़ विषधारी
- (B) गजनेर
- (C) कुम्भलगढ़
- (D) इनमें से कोई नहीं
कुम्भलगढ़ अभयारण्य भेड़ियों की प्रजनन स्थली के रूप में प्रसिद्ध है। यह राजस्थान का ऐसा प्रमुख अभयारण्य है जहाँ भारतीय भेड़ियों की अच्छी संख्या पाई जाती है। वन्यजीव संरक्षण की दृष्टि से यह क्षेत्र अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।
40. निम्नलिखित में से किस अभयारण्य में पाइथन प्वाइंट पर अजगर धूप सेकते हैं?
- (A) केवलादेव
- (B) सरिस्का
- (C) रणथम्भौर
- (D) दर्श
केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में स्थित पाइथन प्वाइंट पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केन्द्र है। यहाँ बड़ी संख्या में अजगर खुले स्थानों पर धूप सेंकते हुए देखे जा सकते हैं, जिसके कारण यह स्थान प्रसिद्ध है।
41. पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र लखिया भाटा नामक स्थान किस अभयारण्य में है?
- (A) माउंट आबू
- (B) जमवा रामगढ़
- (C) सीतामाता
- (D) रणथम्भौर
इस अभयारण्य में लखिया भाटा नामक स्थान पर चट्टानों पर प्रागैतिहासिक काल की नक्काशी (जानवरों के चित्र) पायी गयी है।
42. 30 जून, 2025 तक भारत में कुल कितनी रामसर साइट घोषित की जा चुकी है?
- (A) 44
- (B) 91
- (C) 56
- (D) 36
राजस्थान में रामसर स्थल 1, केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान (भरतपुर) 2. साम्भर झील (जयपुर) 3. खींचन (फलौदी) 4. मेनार (उदयपुर)
43. तालछापर अभयारण्य कहाँ पर स्थित है?
- (A) सलूम्बर
- (B) सीकर
- (C) चुरू
- (D) जयपुर
तालछापर अभयारण्य चुरू जिले में स्थित है। यह काले हिरणों (ब्लैकबक) के लिए प्रसिद्ध है तथा यहाँ मोथिया घास और अनेक प्रवासी पक्षी भी पाए जाते हैं। इसे राजस्थान के प्रमुख वन्यजीव अभयारण्यों में गिना जाता है।
44. स्वर्णिम त्रिकोण' पर कौनसा अभयारण्य अवस्थित है?
- (A) केवलादेव
- (B) सरिस्का
- (C) रामगढ़
- (D) दर्रा
केवलादेव अभयारण्य स्वर्णिम त्रिकोण पर्यटक परिपथ व राष्ट्रीय राजमार्ग 21 पर अवस्थित है।
45. महाराजा माधोसिंह द्वारा निर्मित जोगी महल किस अभयारण्य में स्थित है?
- (A) केवलादेव
- (B) सरिस्का
- (C) रणथम्भौर
- (D) सज्जनगढ़
महाराजा माधोसिंह द्वारा निर्मित जोगी महल में वर्तमान में वन विभाग का पर्यटक विश्राम गृह संचालित है।
46. मुकुंदरा हिल्स नेशनल पार्क किसका परिवर्तित नाम है?
- (A) राजीव गाँधी नेशनल पार्क
- (B) धावाडोली
- (C) बस्सी अभयारण्य
- (D) रामगढ़ विषधारी
2003 में कांग्रेस सरकार के समय इसे राजीव गाँधी नेशनल पार्क नाम प्रस्तावित किया गया था, हालांकि उस समय इसे राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा नहीं मिला था। बाद में 2006 में वसुंधरा राजे सरकार में इसका नाम मुकुन्दरा हिल्स वन्यजीव अभयारण्य रखा गया।
47. राज्य के किस अभयारण्य में सागवान के वन पाये जाते है-
- (A) सरिस्का
- (B) दर्रा
- (C) सीतामाता
- (D) माउण्ट आबू
सीतामाता अभयारण्य राजस्थान का प्रमुख सागवान (टीक) वन क्षेत्र है। यह प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर जिलों में फैला हुआ है तथा उड़न गिलहरी, चौसिंगा और समृद्ध जैव विविधता के लिए प्रसिद्ध है।
48. अमृता देवी मृगवन किस जिले में स्थित है?
- (A) जोधपुर
- (B) सलूम्बर
- (C) जयपुर
- (D) कोटा
अमृता देवी मृगवन जोधपुर जिले में स्थित है। इसका नाम विश्नोई समाज की वीरांगना अमृता देवी के सम्मान में रखा गया है, जिन्होंने खेजड़ी वृक्षों की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया था। यह वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण केन्द्र है।
Agar aapko kisi MCQ me doubt, correction ya suggestion lagta hai, to please is post ke comment section ki jagah humare YouTube channel par dedicated discussion video ke comment box me post link ke sath comment karein.
📝 Comment karne ka format:
• MCQ Post ka link
• Question number
• Short doubt / correction
✔ Link Copied
👉 Official Discussion Video:
Rajputana Diary YouTube Channel

About the Author
Mukesh Khunga
Mukesh Khunga को राजस्थान में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी एवं भर्ती परीक्षाओं के परीक्षा पैटर्न और प्रश्नों के स्वरूप की अच्छी समझ है। उनके मार्गदर्शन में यह अध्ययन सामग्री और MCQ content तैयार एवं review किया गया है। Read More...