राजस्थान का एकीकरण MCQ in Hindi | महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर सहित
इस पोस्ट में राजस्थान का इतिहास के टॉपिक
राजस्थान का एकीकरण से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण
MCQ
प्रश्न दिए गए हैं।
ये महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न
RPSC,
RSSB,
RAS, Patwar, Police, LDC, VDO, REET
तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए
उपयोगी हैं। इनमें विषयवार प्रश्न, सही उत्तर एवं विस्तृत व्याख्या
शामिल हैं।
✍️ Prepared & Reviewed by:
Rajputana Diary –
Rajasthan GK Faculty & Content Team
(Since 2021)
Attempt
0
Wrong
0
Right
0
Marks
0/50
1. वर्ष 2025 में राजस्थान सरकार ने किस तिथि से 'राजस्थान दिवस' मनाने की घोषणा की है?
A
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा
B
चैत्र शुक्ल नवमी
C
चैत्र कृष्ण प्रतिपदा
D
चैत्र कृष्ण नवमी
📖 व्याख्या
राजस्थान सरकार ने वर्ष 2025 से राजस्थान दिवस को नई परंपरा के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से मनाने की घोषणा की है। यह तिथि भारतीय नववर्ष का प्रारंभ भी मानी जाती है, जिससे सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व को जोड़ते हुए इस दिन को अधिक व्यापक पहचान देने का प्रयास किया गया है।
2. संयुक्त राजस्थान में कुल कितनी रियासतें और ठिकाने थे?
A
9 रियासतें व 1 ठिकाना
B
10 रियासतें व 2 ठिकाना
C
7 रियासतें व 2 ठिकानें
D
11 रियासतें व 3 ठिकानें
📖 व्याख्या
संयुक्त राजस्थान के गठन के समय इसमें कुल 10 रियासतें और 2 ठिकाने शामिल थे। यह चरण राजस्थान एकीकरण की प्रक्रिया का महत्वपूर्ण भाग था, जिसमें विभिन्न छोटी-बड़ी रियासतों को एक प्रशासनिक इकाई में संगठित किया गया था।
3. राजस्थान एकीकरण के चतुर्थ चरणों से सम्बन्धित निम्न में से कौनसा कथन असत्य है-
A
इस चरण में मेवाड़ महाराणा को आजीवन महाराज प्रमुख बनाया गया।
B
इस चरण की राजधानी जयपुर में रखी गई थी।
C
इस चरण का राजप्रमुख के कोटा शासक महाराव भीमसिंह को बनाया गया था।
D
इस चरण के उद्घाटनकर्ता सरदार वल्लभ भाई पटेल थे।
📖 व्याख्या
राजस्थान एकीकरण के चतुर्थ चरण में राजप्रमुख जयपुर शासक सवाई मानसिंह द्वितीय को बनाया गया था तथा कोटा शासक महाराव भीमसिंह को उपराजप्रमुख बनाया गया था।
4. राजस्थान के एकीकरण के समय बाँसवाड़ा व जैसलमेर के शासक कौन थे?
A
महारावल चन्द्रवीर सिंह व गिरधर सिंह
B
महारावल लक्ष्मणसिंह व राव लूणकरण
C
महारावल उम्मेद सिंह व रावल जैतसिंह
D
रावल लूणकरण व महारावल भीमसिंह
📖 व्याख्या
राजस्थान के एकीकरण के समय बाँसवाड़ा के शासक महारावल चन्द्रवीर सिंह तथा जैसलमेर के शासक गिरधर सिंह थे। इन शासकों ने अपने-अपने राज्यों को भारतीय संघ में मिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे राजस्थान के गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ सकी।
5. देशी रियासतों के शासकों को भरण-पोषण एवं खचों के लिए दिया जाने वाला राजभत्ता (प्रिवीपर्स) को किस संविधान संशोधन के द्वारा समाप्त कर दिया गया था?
A
91वें संविधान संशोधन
B
15वें संविधान संशोधन
C
42वें संविधान संशोधन
D
26वें संविधान संशोधन
📖 व्याख्या
चौथी पंचवर्षीय योजना (1969-1974) में 26वें संविधान संशोधन 1971 द्वारा प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शासन काल में इन शासकों को दिया जाने वाला प्रिवीपर्स समाप्त कर दिया है।
6. 18 मार्च, 1948 को मत्स्य संघ का उद्घाटन कहाँ हुआ?
A
करौली
B
अलवर
C
भरतपुर
D
धौलपुर
📖 व्याख्या
18 मार्च, 1948 को मत्स्य संघ का उद्घाटन नरहरि विष्णु गाडगिल द्वारा भरतपुर के लौहागढ़ दुर्ग में किया गया।
7. सर टी. विजयराघवाचार्य किस राज्य के प्रधानमंत्री रहे थे?
A
मारवाड़
B
मेवाड़
C
बीकानेर
D
जयपुर
📖 व्याख्या
सर टी, विजयराघवाचार्य मूलतः तमिलनाडु के रहने वाले थे। बिजौलिया किसान आंदोलन के दौरान इन्होंने अपने राजस्व मंत्री डॉ. मोहन सिंह मेहता को बिजौलिया भेजा। इन्होंने संविधान सभा में मेवाड़ का प्रतिनिधित्व किया था।
8. सरदार के. एम. पन्निकर एकीकरण के समय किस रियासत के प्रधानमंत्री थे?
A
बीकानेर
B
मेवाड़
C
जोधपुर
D
जयपुर
📖 व्याख्या
केरल राज्य के रहने वाले, सरदार के एम पन्निकर ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में शिक्षा प्राप्त की। 28 अप्रैल, 1947 को ये बीकानेर राज्य के प्रतिनिधि के रूप में संविधान सभा के सदस्य बने । भारत के स्वतंत्र होने के बाद इन्हें चीन, मिस्र और फ्रांस का राजदूत बनाया गया ।
9. वृहत् राजस्थान के मंत्रिमंडल में कौन शामिल नहीं थे-
A
सिद्धराज ढड्ढ़ा
B
फूलचन्द वाफना
C
नरसिंह कच्छावा
D
गोकुललाल असावा
📖 व्याख्या
वृहत् राजस्थान के मंत्रिमण्डल में सिद्धराज ढड्ढ़ा (जयपुर), प्रेमनारायण माथुर, भूरेलाल बयां (उदयपुर), फूलचन्द बाफना, नरसिंह कच्छावा, रावराजा हनुवंत सिंह (जोधपुर), रघुवरदयाल गोयल (बीकानेर), वेदपाल त्यागी (कोटा) शामिल थे।
10. निम्न शहरों को राजस्थान के एकीकरण के समय स्थापित सरकारी कार्यालयों के साथ सुमेलित कीजिए-
A. भरतपुर - i. न्याय विभाग
B. बीकानेर - ii. खनिज विभाग
C. जोधपुर - iii. शिक्षा विभाग
D. उदयपुर - iv. कृषि विभाग
A
iv, iii, i, ii
B
ii, iii, iv, i
C
iii, iv, ii, i
D
i, iii, iv, ii
📖 व्याख्या
राजस्थान के एकीकरण के समय विभिन्न प्रशासनिक विभागों को अलग-अलग शहरों में स्थापित किया गया था। भरतपुर में कृषि विभाग, बीकानेर में शिक्षा विभाग, जोधपुर में न्याय विभाग तथा उदयपुर में खनिज विभाग स्थापित किए गए थे। इस प्रकार सही सुमेलन विकल्प (A) है।
A
देशी रियासतों को दिया जाने वाला शाही/राज भत्ता
B
देशी रियासतों का क्षेत्रफल
C
देशी रियासतों के राजाओं का सम्मेलन
D
इनमें से कोई नहीं
📖 व्याख्या
स्वतंत्रता के पश्चात् विभिन्न देशी रियासतों का भारत में विलय करते समय देशी रियासतों के शासकों को भरण-पोषण एवं खचों के लिए दिया जाने वाला शाही भत्ता या राजभत्ता 'प्रिवीपर्स' कहलाता था।
12. अप्रैल 1948 को गठित 'संयुक्त राजस्थान' के प्रधानमंत्री व राजप्रमुख क्रमशः कौन थे?
A
हीरालाल शास्त्री, महाराणा भूपाल सिंह
B
गोकुललाल असावा, महाराव भीमसिंह
C
माणिक्यलाल वर्मा, महाराणा भूपालसिंह
D
शोभाराम कुमावत, उदयभान सिंह
📖 व्याख्या
अप्रैल 1948 में गठित संयुक्त राजस्थान के प्रधानमंत्री माणिक्यलाल वर्मा थे तथा राजप्रमुख मेवाड़ के महाराणा भूपाल सिंह बनाए गए थे। यह राजस्थान एकीकरण का महत्वपूर्ण चरण था, जिसमें मेवाड़ की प्रमुख भूमिका रही।
13. स्वतंत्रता प्राप्ति के समय राजस्थान में क्षेत्रफल की दृष्टि से दूसरी सबसे बड़ी रियासत कौनसी थी?
A
बीकानेर
B
जोधपुर
C
जयपुर
D
नागौर
📖 व्याख्या
स्वतंत्रता प्राप्ति के समय राजस्थान में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ी रियासत बीकानेर (23317 वर्ग मील) थी।
14. स्वतंत्रता के पश्चात् विभिन्न देशी रियासतों को प्रिवीपर्स दिया जाता था। निम्नलिखित (रियासत - प्रिवीपर्स) में कौनसा युग्म असत्य है?
A
जोधपुर - 17 लाख 50 हजार
B
बीकानेर - 16 लाख
C
उदयपुर -10 लाख
D
जैसलमेर -2 लाख 80 हजार
📖 व्याख्या
स्वतंत्रता के पश्चात् बीकानेर रियासत को 17 लाख का प्रिवीपर्स दिया जाता था।
15. भारत सरकार ने अपनी घोषित नीति के अनुसार सितम्बर 1947 ई. में किशनगढ़ व शाहपुरा की रियासतों को अजमेर संघ शासित प्रदेश में मिलाने का निर्णय लिया। किशनगढ़ के शासक ने रियासती विभाग के अधिमिलन-पत्र पर कब हस्ताक्षर किये थे?
A
26 सितम्बर, 1947
B
26 अक्टूबर, 1947
C
26 जुलाई, 1948
D
26 दिसम्बर, 1948
📖 व्याख्या
भारत सरकार की नीति के अनुसार किशनगढ़ और शाहपुरा को अजमेर में मिलाने का निर्णय लिया गया। किशनगढ़ के शासक ने 26 सितम्बर 1947 को अधिमिलन पत्र पर हस्ताक्षर किए, जिससे यह क्षेत्र भारतीय संघ में सम्मिलित हुआ।
16. निम्नलिखित (एकीकरण के नाम - राजप्रमुख) में से कौनसा युग्म सुमेलित नहीं है-
A
मत्स्य संघ - उदयभान सिंह
B
पूर्व राजस्थान - महाराव भीमसिंह द्वितीय
C
संयुक्त राजस्थान - महारावल लक्ष्मणसिंह
D
वृहद् राजस्थान - महाराजा सवाई मानसिंह द्वितीय
📖 व्याख्या
संयुक्त राजस्थान के राजप्रमुख मेवाड़ महाराणा भूपासिंह को बनाया गया था।
17. संयुक्त वृहद् राजस्थान का नाम 'राजस्थान संघ' कब किया गया?
A
30 मार्च, 1949 को
B
15 मई, 1949 को
C
26 जनवरी, 1950 को
D
25 मार्च, 1949 को
📖 व्याख्या
26 जनवरी 1950 को भारत के गणतंत्र बनने के साथ संयुक्त वृहद् राजस्थान का नाम बदलकर 'राजस्थान संघ' कर दिया गया। इस दिन भारतीय संविधान लागू हुआ और राज्यों की प्रशासनिक संरचना में परिवर्तन किए गए।
18. मत्स्य संघ में कौन से राज्य सम्मिलित थे?
A
अलवर, कोटा, धौलपुर, करौली
B
धौलपुर, भरतपुर, जयपुर, करौली
C
भरतपुर, अलवर, करौली, सवाईमाधोपुर
D
अलवर, धौलपुर, भरतपुर, करौली
📖 व्याख्या
18 मार्च, 1948 को मत्स्य संघ का गठन किया गया। जिसमें अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली रियासतें व नीमराणा ठिकाना को सम्मिलित किया गया।
19. राजस्थान के एकीकरण के समय 'वृहत राजस्थान' नाम की महत्वपूर्ण राजनीतिक इकाई का गठन कब हुआ?
A
30 मार्च, 1948
B
1 नवम्बर, 1956
C
30 मार्च, 1949
D
18 अप्रैल, 1948
📖 व्याख्या
30 मार्च 1949 को 'वृहत राजस्थान' का गठन हुआ, जो राजस्थान एकीकरण का एक महत्वपूर्ण चरण था। इस दिन कई बड़ी रियासतों को मिलाकर एक मजबूत प्रशासनिक इकाई बनाई गई, जिसे बाद में राजस्थान के रूप में विकसित किया गया।
20. राजस्थान में राज्यपाल पद 1 नवम्बर, 1956 को सृजित हुआ, तो बताएँ राजस्थान के प्रथम राज्यपाल कौन थे?
A
नरोत्तमलाल जोशी
B
टीकाराम पालीवाल
C
सरदार गुरूमुख निहालसिंह
D
जमनालाल बजाज
📖 व्याख्या
1 नवम्बर 1956 को राज्य पुनर्गठन के बाद राजस्थान में राज्यपाल पद सृजित किया गया। सरदार गुरूमुख निहाल सिंह राजस्थान के प्रथम राज्यपाल बने, जिन्होंने राज्य के प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने में योगदान दिया।
21. एकीकरण के समय निम्न में से कौन सा 'ठिकाना' नहीं कहलाता था?
A
लावा
B
कुशलगढ़
C
शाहपुरा
D
नीमराणा
📖 व्याख्या
राजस्थान एकीकरण के समय लावा, कुशलगढ़ और नीमराणा ठिकाने थे, जबकि शाहपुरा एक स्वतंत्र रियासत थी, ठिकाना नहीं। इसलिए यह विकल्प सही उत्तर है।
22. 1952 में बने अजमेर-मेरवाड़ा केन्द्र शासित प्रदेश के प्रथम एवं अंतिम मुख्यमंत्री का नाम बताइये, जो 1 नवम्बर, 1956 तक अजमेर के राजस्थान में विलय होने तक मुख्यमंत्री रहे-
A
दामोदर दास राठी
B
हीरालाल शास्त्री
C
कामताप्रसाद ओझा
D
हरिभाऊ उपाध्याय
📖 व्याख्या
अजमेर-मेरवाड़ा केंद्र शासित प्रदेश के प्रथम और अंतिम मुख्यमंत्री हरिभाऊ उपाध्याय थे। उन्होंने 1952 से 1956 तक शासन किया, जब तक यह क्षेत्र राजस्थान में विलय नहीं हो गया।
23. स्वतंत्रता के पश्चात् 1956 तक 'अजमेर' किस श्रेणी का राज्य था-
📖 व्याख्या
एकीकरण के समय राजस्थान का एकमात्र केन्द्रशासित प्रदेश अजमेर- मेरवाड़ा 'सी श्रेणी' का राज्य था।
24. किस रियासत के महारावल चन्द्रवीर सिंह ने राजस्थान संघ के निर्माण के समय विलय पत्र पर हस्ताक्षर करते समय कहा कि "मैं अपने डेब वारण्ट पर हस्ताक्षर कर रहा हूँ"-
A
डूंगरपुर
B
उदयपुर
C
बांसवाड़ा
D
जोधपुर
📖 व्याख्या
बांसवाड़ा के महारावल चन्द्रवीर सिंह ने राजस्थान संघ में विलय के समय यह कथन कहा था। यह कथन उनके राज्य के विलय के प्रति अनिच्छा और भावनात्मक स्थिति को दर्शाता है, जो उस समय कई शासकों में देखी गई थी।
25. स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात् राजस्थान के बारे निम्न में से कौनसा विकल्प सत्य है?
A
19 रियासते, 3 ठिकाने, । केन्द्रशासित प्रदेश
B
19 रियासतें, 2 ठिकाने, । केन्द्रशासित प्रदेश
C
18 रियासते, 3 ठिकाने, । केन्द्रशासित प्रदेश
D
18 रियासते, 2 ठिकाने, 1 केन्द्रशासित प्रदेश
📖 व्याख्या
स्वतंत्रता के बाद राजस्थान में कुल 19 रियासतें, 3 ठिकाने और 1 केन्द्र शासित प्रदेश (अजमेर) शामिल थे। यह संरचना बाद में विभिन्न चरणों में एकीकृत होकर वर्तमान राजस्थान राज्य के रूप में विकसित हुई।
26. राजस्थान किस श्रेणी का राज्य था-
A
ए' श्रेणी
B
बी' श्रेणी
C
सी' श्रेणी
D
डी' श्रेणी
📖 व्याख्या
भारतीय संविधान लागू होने के बाद राज्यों को विभिन्न श्रेणियों में विभाजित किया गया था। राजस्थान को 'बी' श्रेणी का राज्य माना गया, जिसमें पूर्व रियासतों को मिलाकर बने राज्य शामिल थे।
27. राज्य पुनर्गठन आयोग की सिफारिशों के अनुसार सिरोही की आबू व देलवाड़ा तहसीलें तथा अजमेर-मेरवाड़ा क्षेत्र के अलावा मध्यप्रदेश का कौन सा हिस्सा राजस्थान में मिलाकर 1 नवम्बर, 1956 को राजस्थान का गठन पूर्ण हुआ-
A
सुनेल टप्पा
B
सिरोज
C
शाहपुरा
D
इनमें से कोई नहीं
📖 व्याख्या
राज्य पुनर्गठन आयोग की सिफारिशों के अनुसार 1 नवम्बर 1956 को राजस्थान का अंतिम स्वरूप बना। इस समय मध्यप्रदेश के सुनेल टप्पा क्षेत्र को राजस्थान में मिलाया गया, जिससे राज्य की सीमाएं वर्तमान रूप में स्थापित हुईं।
28. मत्स्य संघ के उद्घाटनकर्त्ता कौन थे?
A
जवाहरलाल नेहरू
B
वल्लभ भाई पटेल
C
एन वी गाड़गिल
D
के. एम. मुंशी
📖 व्याख्या
मत्स्य संघ का उद्घाटन 18 मार्च 1948 को एन. वी. गाडगिल द्वारा भरतपुर में किया गया था। वे उस समय केंद्र सरकार के मंत्री थे और उन्होंने इस ऐतिहासिक प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
29. निम्न में से कौन सी रियासतें जाट शासकों के अधीन थी?
A
कोटा, भरतपुर
B
भरतपुर, धौलपुर
C
करौली, सवाई माधोपुर
D
धौलपुर, जयपुर
📖 व्याख्या
राजस्थान में भरतपुर और धौलपुर रियासतें जाट शासकों के अधीन थीं। भरतपुर में जाटों का सशक्त शासन था, जबकि धौलपुर में भी जाट वंश का प्रभाव रहा। ये रियासतें उत्तर भारत में जाट शक्ति के प्रमुख केंद्र थीं।
30. मत्स्य संघ की राजधानी थी-
A
धौलपुर
B
अलवर
C
भरतपुर
D
करौली
📖 व्याख्या
मत्स्य संघ की राजधानी अलवर थी। 18 मार्च 1948 को गठित इस संघ में अलवर, भरतपुर, धौलपुर और करौली रियासतें शामिल थीं। अलवर प्रशासनिक दृष्टि से उपयुक्त होने के कारण इसकी राजधानी बनाया गया था।
31. मत्स्य संघ का प्रधानमंत्री किसे बनाया गया ?
A
एन. बी. गाड़गिल
B
के. एम. मुंशी
C
शोभाराम कुमावत
D
गोकुललाल असावा
📖 व्याख्या
मत्स्य संघ के प्रधानमंत्री के रूप में शोभाराम कुमावत को नियुक्त किया गया था। उन्होंने इस नवगठित संघ के प्रशासन को व्यवस्थित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और एकीकरण प्रक्रिया को सुचारू रूप से आगे बढ़ाया।
32. संयुक्त राजस्थान का उद्घाटन किसने किया ?
A
सरदार वल्लभाई पटेल
B
जवाहरलाल नेहरू
C
ए.वी. गाडगिल
D
वी.पी. मेनन
📖 व्याख्या
18 अप्रैल, 1948 को भारत के प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 'संयुक्त राजस्थान' का उद्घाटन उदयपुर में किया।
33. कौन से संविधान संशोधन द्वारा 'ए', 'बी' व 'सी' श्रेणी का भेदभाव समाप्त कर इन्हें राज्य व केन्द्रशासित प्रदेश कर दिया गया तथा राजप्रमुख के स्थान पर राज्यपाल पद सृजित हुआ?
A
10वां संशोधन
B
7वां संशोधन
C
13वां संशोधन
D
12वां संशोधन
📖 व्याख्या
1956 में 7वें संविधान संशोधन द्वारा राज्यों की 'ए', 'बी' और 'सी' श्रेणियों का भेद समाप्त कर दिया गया। इसके साथ ही राज्यों का पुनर्गठन किया गया और राजप्रमुख के स्थान पर राज्यपाल पद की स्थापना की गई, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था अधिक एकरूप बनी।
34. वृहत् राजस्थान का राजप्रमुख किसे बनाया गया ?
A
हीरालाल शास्त्री
B
भीमसिंह
C
सवाई मानसिंह द्वितीय
D
महाराणा भूपालसिंह
📖 व्याख्या
30 मार्च 1949 को बने वृहत राजस्थान के राजप्रमुख जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह द्वितीय को बनाया गया था। उन्होंने इस नवगठित राज्य के प्रशासनिक संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
35. पूर्व राजस्थान / राजस्थान संघ की राजधानी थी-
A
उदयपुर
B
कोटा
C
अत्नवर
D
जयपुर
📖 व्याख्या
पूर्व राजस्थान या राजस्थान संघ की राजधानी कोटा थी। इस चरण में कोटा प्रशासनिक केंद्र बना और विभिन्न रियासतों के एकीकरण को संगठित करने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
36. संयुक्त राजस्थान की राजधानी थी-
A
अलवर
B
उदयपुर
C
कोटा
D
जयपुर
📖 व्याख्या
संयुक्त राजस्थान की राजधानी उदयपुर थी। यह मेवाड़ की ऐतिहासिक राजधानी होने के कारण इस चरण में प्रशासनिक केंद्र के रूप में चुनी गई थी।
37. मत्स्य संघ का नाम किसके सुझाव पर रखा गया-
A
जवाहर लाल नेहरू
B
के एम मुंशी
C
डॉ. फजल अली
D
हीरालाल शाम्बी
📖 व्याख्या
मत्स्य संघ का नाम के. एम. मुंशी के सुझाव पर रखा गया था। यह नाम प्राचीन मत्स्य जनपद से प्रेरित था, जिससे इस क्षेत्र की ऐतिहासिक पहचान को दर्शाया गया।
38. लावा ठिकाने को राजस्थान के एकीकरण की प्रक्रिया में किस रियासत में मिलाया गया?
A
टॉक
B
जयपुर
C
भीलवाड़ा
D
अलवर
📖 व्याख्या
लावा ठिकाने को राजस्थान के एकीकरण के दौरान जयपुर रियासत में मिला दिया गया था। यह प्रशासनिक पुनर्गठन का हिस्सा था, जिससे क्षेत्रीय एकीकरण को सरल बनाया जा सके।
39. वृहत् राजस्थान का उद्घाटन किसके कर कमलों से हुआ था?
A
सरदार वल्लभ भाई पटेल
B
बी एन गाडगिल
C
पं. जवाहर लाल नेहरु
D
लॉर्ड माउण्टबैटन
📖 व्याख्या
30 मार्च, 1949 को बृहत् राजस्थान का उद्घाटन सरदार वल्लभ भाई पटेल द्वारा किया गया।
40. अजमेर-मेरवाड़ा का राजस्थान में विलय कब हुआ ?
A
26 जनवरी, 1956
B
15 मई, 1949
C
1 नवम्बर, 1956
D
26 जनवरी, 1950
📖 व्याख्या
राज्य पुनर्गठन आयोग की सिफारिशों के अनुसार 1 नवम्बर 1956 को अजमेर-मेरवाड़ा का राजस्थान में विलय किया गया। इस दिन राजस्थान का वर्तमान स्वरूप पूर्ण रूप से स्थापित हुआ।
41. 30 मार्च, 1949 को स्थापित वृहद् राजस्थान के प्रथम प्रधानमंत्री कीन वे?
A
लाल बहादुर शास्त्री
B
गोकुल भाई भट्ट
C
हीरालाल शास्त्री
D
मथुरादास माथुर
📖 व्याख्या
30 मार्च 1949 को बने वृहद राजस्थान के प्रथम प्रधानमंत्री हीरालाल शास्त्री थे। उन्होंने राज्य के प्रशासन को संगठित करने और नीतियों को लागू करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
42. सिरोही का राजस्थान में विलय कितने सोपानों में हुआ?
📖 व्याख्या
राजस्थान की जनता के विरोध को शांत करने के लिए 26 जनवरी, 1950 को सिरोही राज्य को दो भागों में विभाजित करके आबू एवं देलवाड़ा बम्बई राज्य में तथा शेष सिरोही राज्य (हाथल गाँव सहित) को राजस्थान में सम्मिलित कर दिया।
43. कोटा के महाराव भीमसिंह कौनसा संघ बनाना चाहते थे?
A
कोटा संघ
B
हाड़ीती संघ
C
राजस्थान संघ
D
यूनियन स्टेट
📖 व्याख्या
कोटा के महाराव भीमसिंह 'हाड़ीती संघ' बनाना चाहते थे। उनका उद्देश्य हाड़ौती क्षेत्र की रियासतों को मिलाकर एक अलग संघ बनाना था, जिससे क्षेत्रीय हितों की रक्षा की जा सके।
44. राजस्थान की किस रियासत ने भारत में विलय हेतु विलय पत्र पर सर्वप्रथम हस्ताक्षर किए?
A
बीकानेर
B
जयपुर
C
अलवर
D
हैदराबाद
📖 व्याख्या
राजस्थान में रियासत्ती विलय पत्र पर सर्वप्रथम हस्ताक्षर बीकानेर के शासक सार्दुल सिंह ने 7 अगस्त, 1947 को किए।
45. कुशलगढ़ ठिकाना राजस्थान में कब शामिल किया गया?
A
18 मार्च, 1948
B
25 मार्च, 1948
C
19 अप्रैल, 1948
D
30 मार्च, 1949
📖 व्याख्या
कुशलगढ़ ठिकाने को 25 मार्च 1948 को राजस्थान में शामिल किया गया। यह एकीकरण की प्रक्रिया के प्रारंभिक चरणों में हुआ, जिससे क्षेत्रीय प्रशासन को एकीकृत किया जा सका।
46. निम्न में से कौनसा युग्म (रियासत/क्षेत्र - एकीकरण की तिथि) असुमेलित है?
A
सुनेल टप्या - 1 नवम्बर, 1956
B
बीकानेर - 18 अप्रैल, 1948
C
कोटा - 25 मार्च, 1948
D
सिरोही - 26 जनवरी, 1950
📖 व्याख्या
बीकानेर रियासत का विलय 30 मार्च, 1949 को किया गया था।
47. राजस्थान एकीकरण के दौर में मत्स्य संघ कब अस्तित्व में आया?
A
18 मार्च, 1948
B
25 मार्च, 1948
C
19 अप्रैल, 1948
D
30 मार्च, 1949
📖 व्याख्या
राजस्थान एकीकरण के दौरान मत्स्य संघ का गठन 18 मार्च 1948 को हुआ। इसमें अलवर, भरतपुर, धौलपुर और करौली रियासतें शामिल थीं, जो एकीकरण की दिशा में पहला महत्वपूर्ण कदम था।
48. भारत सरकार के नियमों के अनुसार कुल 565 रियासतों में से कौन सी रियासतें अपना स्वतंत्र अस्तित्व रख सकती थी -
A
वार्षिक आमदनी 50 लाख रु. या जनसंख्या 8 लाख से अधिक हो
B
वार्षिक आमदनी 1 करोड़ रु. या जनसंख्या 10 लाख से अधिक हो
C
वार्षिक आमदनी 2 करोड़ रु या जनसंख्या 20 लाख से अधिक हो
D
वार्षिक आमदनी 1.5 करोड़ रुपये या जनसंख्या 15 लाख से अधिक हो
📖 व्याख्या
भारत सरकार ने रियासतों के एकीकरण के समय यह नियम निर्धारित किया था कि जिन रियासतों की वार्षिक आय 1 करोड़ रुपये या जनसंख्या 10 लाख से अधिक हो, वे अपना स्वतंत्र अस्तित्व बनाए रख सकती थीं। हालांकि अधिकांश रियासतों ने भारतीय संघ में विलय को ही स्वीकार किया।
49. राज्य के एकीकरण के दौर में सिरोही को राजस्थान में कब शामिल किया गया?
A
चतुर्थ चरण
B
सप्तम चरण
C
पंचम चरण
D
पष्ठम् चरण
📖 व्याख्या
राजस्थान एकीकरण के दौरान सिरोही राज्य को अंतिम चरण अर्थात् पष्ठम् (छठे) चरण में शामिल किया गया था। यह प्रक्रिया 26 जनवरी 1950 के आसपास पूरी हुई, जब सिरोही को विभाजित कर कुछ भाग बॉम्बे राज्य में और शेष राजस्थान में मिला दिया गया।
50. एकीकरण के समय सर्वाधिक धरोहर राशि 'वृहद् राजस्थान' को जमा करवाने वाली रियासत थी?
A
बीकानेर
B
जयपुर
C
जोधपुर
D
मेवाड़
📖 व्याख्या
राजस्थान एकीकरण के समय विभिन्न रियासतों ने अपनी धरोहर राशि जमा करवाई थी। इनमें बीकानेर रियासत ने सबसे अधिक राशि जमा करवाई, जिससे राज्य के प्रशासनिक ढांचे को मजबूत बनाने में सहायता मिली।