राजस्थान इतिहास की प्रसिद्ध महिलाएँ MCQ Questions with Answers

राजस्थान इतिहास की प्रसिद्ध महिलाएँ MCQ Practice Set | Exam Oriented Questions with Answers

इस पोस्ट में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के टॉपिक राजस्थान इतिहास की प्रसिद्ध महिलाएँ से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न दिए गए हैं। इनमें जानकी देवी बजाज, काली बाई, राजमाता गायत्री देवी, भक्ति शर्मा, वसुंधरा राजे आदि से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को व्याख्या सहित शामिल किया गया है।

ये MCQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, RAS, Patwar, Police, LDC, VDO, Fireman, Woman Superwiser, REET तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।

  • Subject: राजस्थान की कला एवं संस्कृति
  • Topic: राजस्थान इतिहास की प्रसिद्ध महिलाएँ
  • Last Updated:
  • Content Type: Updated MCQ Practice Set
🔥 Latest Updated Questions for Exams

✍️ Prepared & Reviewed by:
Shiksha247 Rajasthan GK Faculty & Content Team (Since 2021)

1. स्वतंत्रता सेनानी कृष्णाकुमारी, सूरजदेवी माथुर व रमा देवी का संबंध किस स्थान से है-

  • (A) जयपुर
  • (B) जोधपुर
  • (C) पाली
  • (D) कोटा

जोधपुर में 18 अगस्त, 1942 को निकाली गई प्रभात फेरी में रमा देवी, कृष्णाकुमारी व दयावती शामिल थीं। 25 सितम्बर, 1942 को दमन विरोधी दिवस मनाया गया, शाम को बड़ा जुलूस निकाला गया। इस जुलूस नेतृत्व श्री हरिभाई किंकर, श्रीमती सूरजदेवी माथुर तथा सावित्री देवी कर रहे थे।

2. भू-दान और कूप-दान कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के कारण 1956 में किसे भारत सरकार ने पद्म विभूषण से अलंकृत किया?

  • (A) जानकी देवी
  • (B) जानकी देवी बजाज
  • (C) किशोरी देखी
  • (D) नारायणी देवी वर्मा

जानकी देवी बजाज एक प्रसिद्ध समाजसेविका थीं, जिन्होंने भूदान और कूपदान आंदोलनों में सक्रिय भाग लिया। उनके सामाजिक योगदान और ग्रामीण उत्थान के कार्यों के लिए भारत सरकार ने उन्हें 1956 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया।

3. निम्न में से किसने अजमेर सत्याग्रह आंदोलन में भाग लिया?

  • (A) कृष्णाकुमारी
  • (B) सूरजदेवी माथुर
  • (C) प्रकाशवती सिन्हा
  • (D) रमा देवी

अजमेर सत्याग्रह आंदोलन में प्रकाशवती सिन्हा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान सक्रिय भागीदारी निभाते हुए आंदोलन को मजबूती दी और महिलाओं को भी इसमें शामिल होने के लिए प्रेरित किया।

4. किस महिला का सम्बन्ध वनस्थली विद्यापीठ से रहा है-

  • (A) गायत्री देवी
  • (B) दुर्गावती देवी
  • (C) नारायणी देवी
  • (D) रतन शास्त्री

यह हीरालाल शास्त्री की धर्म पत्नी थी। इन्होंने बालिकाओं की शिक्षा के लिए अपने पति के साथ टॉक के वनस्थली में शांताबाई शिक्षा कुटीर नामक विद्यालय की स्थापना की, जो वर्तमान में वनस्थली विद्यापीठ के नाम से प्रसिद्ध है।

Rajputana Diary Rajasthan GK MCQ

5. नमक सत्याग्रह के दौरान चौमू (जयपुर) में अपने विवाह के कीमती वस्त्रों की होली जलाने वाली महिला थी-

  • (A) अंजनादेवी चौधरी
  • (B) जानकी देवी
  • (C) इंदुमती गोयनका
  • (D) दुर्गा देवी शर्मा

दुर्गा देवी शर्मा ने नमक सत्याग्रह के दौरान देशभक्ति का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने चौमू (जयपुर) में अपने विवाह के कीमती वस्त्रों की होली जलाकर विदेशी वस्त्रों के बहिष्कार और स्वदेशी आंदोलन का समर्थन किया।

6. वह प्रसिद्ध महिला जिन्होंने महिला शिक्षा व जागृति के लिए भीलवाड़ा में वर्ष 1944 में महिला आश्रम की स्थापना की-

  • (A) सीता देवी
  • (B) जानकी देवी
  • (C) नारायण देवी वर्मा
  • (D) अंजना देवी

नारायण देवी वर्मा ने भीलवाड़ा में महिला शिक्षा और जागरूकता के लिए 1944 में महिला आश्रम की स्थापना की। उन्होंने महिलाओं के सामाजिक उत्थान और शिक्षा प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

7. अंजना देवी चौधरी का संबंध किस जिले से रहा है?

  • (A) कोटपूतली-बहरोड़
  • (B) झुंझुनूं
  • (C) व्यावर
  • (D) सीकर

अंजना देवी चौधरी का जन्म सीकर जिले के श्रीमाधोपुर में 1897 ई. में हुआ। ये राजस्थान के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी रामनारायण चौधरी की पत्नी थी।

8. महिला नेता, जिन्होंने वर्ष 1939 में जयपुर प्रजामंडल आंदोलन में झुंझुनूं से महिलाओं का जत्था लेकर सत्याग्रह करने जयपुर पहुँची।

  • (A) दुर्गावती देवी
  • (B) रामदुलारी शर्मा
  • (C) रमादेवी
  • (D) किशोरी देवी

श्रीमती दुर्गावती देवी पंडित ताड़केश्वर की पत्नी थी, इन्होंने शेखावाटी किसान आंदोलन में अपने पति के साथ भाग लिया।

Rajputana Diary Mahal aur Place MCQ

9. निम्न (स्वतंत्रता सेनानी - संबंधित स्थान) में से असुमेलित युग्म है-

  • (A) सत्यवती शर्मा - भरतपुर
  • (B) श्रीमती खेतु बाई - बीकानेर
  • (C) शांति त्रिवेदी - उदयपुर
  • (D) श्रीमती कोकिला देवी

श्रीमती कोकिला देवी ने नमक सत्याग्रह आन्दोलन में अजमेर में सत्याग्रह में भाग लिया था।

10. राजमाता गायत्री देवी ने किस वर्ष जयपुर में 'महारानी गायत्री देवी स्कूल' की स्थापना की?

  • (A) 1942
  • (B) 1943
  • (C) 1945
  • (D) 1955

राजमाता गायत्री देवी का जन्म 23 मई, 1919 को लंदन में हुआ। इनका विवाह जयपुर महाराजा सवाई मानसिंह में 9 मई, 1940 ई. को हुआ। ये कूचविहार (प. बंगाल) रियासत की राजकुमारी थी।

11. श्रीमती शांति त्रिवेदी के बारे में कौनसा कथन सत्य नहीं है?

  • (A) इनका जन्म नागपुर (महाराष्ट्र) में 1927 में हुआ था।
  • (B) इनका विवाह उदयपुर के परसराम त्रिवेदों के साथ हुआ।
  • (C) इन्होंने 1947 में उदयपुर में राजस्थान महिला परिषद् की स्थापना की।
  • (D) इन्हें वागड़बा के नाम से जाना जाता है।

वागड़वा के नाम से मणिवहन पांड्या को जाना जाता है।

12. स्वतंत्रता संग्राम के दौरान निम्न में से कौनसी महिला जेल नहीं गई?

  • (A) अंजना देवी
  • (B) नारायणी देवी
  • (C) रतना शास्त्री
  • (D) काली बाई

18 जून, 1947 को डूंगरपुर रियासत की पुलिस ने नानाभाई खॉट की निर्ममता से पिटाई कर हत्या कर दी। पुलिस ने इस पाठशाला के शिक्षक श्री सॅगाभाई को रस्सी से ट्रक के पीछे बाँधकर घसीटा, उसी समय 13 वर्षीय भील बालिका काली बाई ने अपने शिक्षक सॅगाभाई की जान बचाई तब पुलिस के जवानों ने काली बाई को गोलियों से भून दिया। 20 जून, 1947 को काली बाई की मृत्यु हो गई।

Rajputana Diary Mahal aur Place MCQ

13. स्वतंत्रता सेनानी विजय सिंह पथिक की पत्नी, जिन्होंने पथिक जी से विवाह के पश्चात् स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया?

  • (A) दुर्गा देवी
  • (B) किशोरी देवी
  • (C) जानकी देवी
  • (D) अंजना देवी

जानकी देवी जिनका विवाह 24 फरवरी, 1930 को प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी विजयसिंह पथिक से हुआ। विवाह के पश्चात् इन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रूप से भाग लिया।

14. सीता देवी का संबंध किस आंदोलन से है, जिसमें उन्होंने महिलाओं का नेतृत्व किया था?

  • (A) बिजोलिया
  • (B) बेगू
  • (C) शेखावाटी
  • (D) नीमूचाणा

सीता देवी अलवर रियासत में नीमूचाणा के किसान रघुनाथ की बेटी थी। इन्होंने अलवर रियासत में नीमूचाणा किसान आंदोलन में महिलाओं का नेतृत्व किया। वर्तमान में नीमूचाणा, कोटपूतली-बहरोड़ जिले में स्थित है।

15. रूमा देवी के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें, उपर्युक्त में से सत्य कथन नहीं है - (1) इन्हें 2019 में 'नारी शक्ति' पुरस्कार दिया गया। (2) 2019 में इन्होंने 'कौन बनेगा करोड़पति' के शो में भी भाग लिया। (3) 14 फरवरी, 2020 को हॉवर्ड विश्वविद्यालय (अमेरिका) के कार्यक्रम में अपने अनुभव साझा किए। (4) इनका जन्म राजस्थान के जालौर जिले में हुआ था।

  • (A) केवल 4
  • (B) केवल 3
  • (C) केवल 2
  • (D) 2 व 3 दोनों

रूमा देवी का जन्म रावतसर गाँव बाड़मेर जिले में हुआ था।

16. सेठ जमनालाल बजाज की पत्नी, जिनको 1956 में भारत सरकार ने पद्म-विभूषण से अलंकृत किया-

  • (A) जानकी देवी
  • (B) किशोरी देवी
  • (C) दुर्गा देवी
  • (D) शकुन्तला देवी

जानकी देवी बजाज पद्म विभूषण प्राप्त करने वाली राजस्थान की प्रथम महिला एवं प्रथम व्यक्तित्व थी।

Rajasthan GK Previous Year Questions

17. राजस्थान की प्रथम महिला जो लोकसभा सदस्य चुनी गई?

  • (A) शकुन्तला देवी
  • (B) शारदा भार्गव
  • (C) तारा भंडारी
  • (D) राजमाता गायत्री देवी

राजमाता गायत्री देवी राजस्थान की पहली महिला लोकसभा सदस्य थीं। उन्होंने जयपुर से चुनाव जीतकर संसद में प्रवेश किया और अपने प्रभावशाली व्यक्तित्व व जनसेवा के लिए जानी जाती हैं।

18. राजस्थान की प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष बनने वाली महिला है?

  • (A) कमला बेनिवाल
  • (B) मारग्रेट अल्वा
  • (C) कांता करिया
  • (D) श्रीमती सुमित्रा सिंह

श्रीमती सुमित्रा सिंह राजस्थान की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष बनीं। उन्होंने 2003 में यह पद संभाला और राज्य की राजनीति में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

19. 1938 में मेवाड़ प्रजामण्डल की स्थापना करने वाले प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी माणिक्यलाल वर्मा की पत्नी भी अग्रणी स्वतंत्रता सेनानी थी, उनका नाम था-

  • (A) कमला देवी
  • (B) सहजोबाई
  • (C) नारायणी देवी
  • (D) अंजना देवी

नारायणी देवी वर्मा, माणिक्यलाल वर्मा की पत्नी थीं और उन्होंने मेवाड़ प्रजामंडल आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने महिलाओं को स्वतंत्रता आंदोलन से जोड़ने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

20. राजस्थान के स्वतंत्रता आन्दोलन में गिरफ्तार की जाने वाली गजस्थान की पहली महिला थी?

  • (A) कमला देवी
  • (B) दुर्गावती देवी शर्मा
  • (C) नारायणी देवी वर्मा
  • (D) अंजना देवी चौधरी

अंजना देवी चौधरी राजस्थान के स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली पहली महिला मानी जाती हैं। उन्होंने शेखावाटी क्षेत्र में आंदोलन को मजबूत किया और महिलाओं को जागरूक किया।

21. महिला स्वतंत्रता सेनानी सरस्वती बोहरा का सम्बन्ध किस रियासत से है?

  • (A) कोटा
  • (B) जयपुर
  • (C) जोधपुर
  • (D) भरतपुर

सरस्वती बोहरा भरतपुर रियासत से संबंधित थीं। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भाग लिया और स्थानीय स्तर पर जनजागरण एवं आंदोलन को मजबूती प्रदान की।

22. सीकर की कौन सी महिला राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता थी जिन्हे उनकी गतिविधियों के कारण मेवाड़ एवं बूंदी राज्यों से निर्वासन किया गया?

  • (A) कोकिला देवी
  • (B) शकुन्तला देवी
  • (C) सत्यवती शर्मा
  • (D) अंजना देवी चौधरी

अंजना देवी चौधरी सीकर जिले की प्रमुख सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता थीं। उनकी सक्रियता और आंदोलनों में भागीदारी के कारण उन्हें मेवाड़ और बूंदी रियासतों से निर्वासित कर दिया गया था।

23. राजस्थान की प्रथम महिला पायलट कौन थी-

  • (A) निवेदिता
  • (B) नम्रता भट्ट
  • (C) सुनयना
  • (D) तनुश्री पारीक

नम्रता भट्ट राजस्थान की पहली महिला पायलट मानी जाती हैं। उन्होंने विमानन क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा दिया और राज्य का गौरव बढ़ाया।

24. उदयपुर निवासी महिला तैराक जो 'राजस्थान की जलपरी' कहलाती है-

  • (A) तनुश्री पारीक
  • (B) भक्ति शर्मा
  • (C) स्नेहा शेखावत
  • (D) वीना सहारण

उदयपुर की निवासी भक्ति शर्मा वर्ष 2006 में इंग्लिश चैनल तैरकर पार करने वाली राजस्थान की प्रथम महिला तैराक है।

Rajputana Diary test series and mcq

25. आई. एल, 76 विमान उड़ाने वाली देश की प्रथम महिला पायलट है-

  • (A) तनुश्री पारीक
  • (B) स्नेहा शेखावत
  • (C) भक्ति शर्मा
  • (D) वीना सहारण

वीना सहारण भारतीय वायुसेना की पहली महिला पायलट हैं जिन्होंने आईएल-76 जैसे भारी परिवहन विमान को उड़ाया। उन्होंने भारतीय वायुसेना में महिलाओं की भूमिका को नई पहचान दी।

26. किस महिला को महिलाओं की शिक्षा के लिए कार्य करने के लिए भारत सरकार ने 1970 में 'पद्मश्री' से सम्मानित किया-

  • (A) राजमाता गायत्री देवी
  • (B) वसुंधरा राजे
  • (C) मिस लूटर
  • (D) यशोदा देवी

मिस लूटर ने राजस्थान में महिला शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। उनके योगदान को मान्यता देते हुए भारत सरकार ने 1970 में उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया।

27. रेमन मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्त करने वाली राजस्थान की प्रथम महिला है-

  • (A) राज्यश्री कुमारी
  • (B) अरूणा राय
  • (C) हमीदा बानो
  • (D) नगेन्द्र बाला

अरूणा राय राजस्थान की पहली महिला हैं जिन्हें रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने मजदूर किसान शक्ति संगठन के माध्यम से पारदर्शिता और सूचना के अधिकार के लिए कार्य किया।

28. किस महिला ने दूधवा खारा किसान आन्दोलन में महिलाओं का नेतृत्व किया?

  • (A) भगवती देवी
  • (B) गंगाबाई
  • (C) खेतुबाई
  • (D) सुशीला त्रिपाठी

श्रीमती खेतुबाई ने बीकानेर में महिलाओं को आंदोलन के लिए प्रेरित किया। ये बीकानेर के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी मधाराम वैद्य की बहिन थी। इन्होंने दूधवा खारा किसान आंदोलन में महिलाओं का नेतृत्व किया और आजीवन खादी धारण की।

Rajputana Diary MCQ App

29. छगन बहन ने अपनी सर्वोदयी गतिविधियों के लिए राजस्थान का कौन-सा क्षेत्र चुना?

  • (A) चित्तौड़ का बेंगू
  • (B) मेवाड़ का बिजौलिया
  • (C) फलौदी का खींचन
  • (D) शेखावटी क्षेत्र

छगन बहन ने अपने सर्वोदयी कार्यों के लिए फलौदी के खींचन क्षेत्र को चुना। उन्होंने ग्रामीण विकास, शिक्षा और सामाजिक सुधार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

30. काग्रेस के नमक सत्याग्रह (1930) के दौरान निम्न में से किसे 6 महीने का कारावास दिया गया था?

  • (A) रतन शास्त्री
  • (B) किशोरी देवी
  • (C) नारायणी देवी वर्मा
  • (D) जानकी देवी बजाज

जानकी देवी बजाज ने 1944 में जयपुर प्रजामण्डल के अधिवेशन की अध्यक्षता की तथा इन्होंने महिलाओं में जन जागृति पैदा करने के लिए सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई।

31. राजस्थान की प्रथम महिला सांसद बनने का गौरव प्राप्त किया है?

  • (A) श्रीमती शारदा भार्गव
  • (B) यशोदा देवी
  • (C) कमला बेनवाल
  • (D) राज्यश्री कुमारी

श्रीमती शारदा भार्गव राजस्थान की पहली महिला सांसद थीं। उन्होंने राज्य से लोकसभा में प्रतिनिधित्व करते हुए महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी का मार्ग प्रशस्त किया और सामाजिक मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया।

32. राजस्थान की प्रथम महिला विधायक बनने का गौरव प्राप्त है?

  • (A) सुमित्रा सिंह
  • (B) कृष्णा पूनिया
  • (C) प्रतिभा पाटिल
  • (D) यशोदा देवी

यशोदा देवी राजस्थान की पहली महिला विधायक बनीं। उन्होंने स्वतंत्रता के बाद राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई और महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Rajputana Diary Mahal aur Place MCQ

33. छोटी लोसल की बड़ी बहू' उपनाम से किसे जाना जाता है?

  • (A) प्रतिभा पाटिल
  • (B) गायत्री देवी
  • (C) पार्वती गहलोत
  • (D) वसुंधरा राजे

श्रीमती प्रतिभा पाटिल का जन्म 1934 में नाडगाँव (महाराष्ट्र) में हुआ। इनका विवाह शिक्षाविद् देवीसिंह शेखावत से हुआ। इन्हें छोटी लोसल की बड़ी बहू उपनाम से जाना जाता है।

34. राजस्थान में सरपंच बनने वाली प्रथम महिला कौन थी ?

  • (A) मिस लूटर
  • (B) श्रीमती गंगा बाई
  • (C) छगनबहन गोलेच्छा
  • (D) नगेन्द्र बाला

छगनबहन गोलेच्छा 1961 में खींचन गाँव (फलौदी) की सरपंच बनी।

35. नारायणी देवी वर्मा किस वर्ष राज्यसभा की सदस्य बनी गई थी?

  • (A) 1960
  • (B) 1952
  • (C) 1965
  • (D) 1970

बिजौलिया किसान आंदोलन के समय नारायणी देवी वर्मा को बंदी बनाकर कुंभलगढ़ किले में रखा गया था। स्वतंत्रता के बाद इन्हें 1970 से 1976 तक राज्य सभा की सदस्या रही।

36. बीकानेर के किस राजकुमारी को निशानेबाजी के लिए 1968 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था?

  • (A) अरूणा राय
  • (B) गायत्री देवी
  • (C) राज्यश्री कुमारी
  • (D) सिद्धी कुमारी

राज्यश्री कुमारी बीकानेर की राजकुमारी थीं, जिन्हें निशानेबाजी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 1968 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने खेल क्षेत्र में राज्य का नाम रोशन किया।

Rajputana Diary MCQ App

37. राजस्थान के स्वतंत्रता आंदोलनकारी महिलाओं की सूची में सुमेलित नहीं है-

  • (A) सावित्री देवी भाटी- जोधपुर
  • (B) भारती देवी-जयपुर
  • (C) लक्ष्मी देवी आचार्य- बीकानेर
  • (D) कुमारी कुसुमलत्ता गुप्ता- बारां

कुमारी कुसुमलत्ता गुप्ता का संबंध कोटा से है।

38. काली बाई राजस्थान के किस आंदोलन से संबंधित है-

  • (A) बिजोलिया किसान आंदोलन
  • (B) रास्तापाल आंदोलन
  • (C) बेगूँ किसान आंदोलन
  • (D) शेखावाटी किसान आंदोलन

काली बाई डूंगरपुर जिले के रास्तापाल गाँव की एक भील बालिका थी।

39. निम्न में से किसे 'गाँधी जी की मानस पुत्री' कहा जाता है?

  • (A) सावित्री देवी भाटी
  • (B) श्रीमती सत्याभामा
  • (C) रमादेवी
  • (D) मणिबहन

श्रीमती सत्याभामा को गांधी जी की मानस पुत्री कहा जाता है। उन्होंने गांधीजी के विचारों से प्रेरित होकर समाजसेवा और स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

40. निम्न में से किसे 'बागड़वा' के नाम से जाना जाता है?

  • (A) इन्दुमति
  • (B) सुशीला त्रिपाठी
  • (C) मणिबहन पांड्या
  • (D) सीता देवी

मणिवहन पांड्या वागड़ के प्रसिद्ध स्वतंत्रता मेनानी भोगीलाल पांड्या की धर्मपली थी।

41. श्रीमती रामदुलारी शर्मा, जिन्होंने……….. के……….. क्षेत्र में महिन्नाओं का नेतृत्व करते हुए कोतवाली का घेराव किया था?

  • (A) कोटा, रामपुरा
  • (B) अजमेर, व्यावर
  • (C) जयुपर, चौमू
  • (D) अलवर, नीमूचाणा

श्रीमती रामदुलारी शर्मा ने कोटा के रामपुरा क्षेत्र में महिलाओं का नेतृत्व करते हुए कोतवाली का घेराव किया। यह घटना महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी भूमिका को दर्शाती है।

42. माणिक्यलाल वर्मा की ज्येष्ठ पुत्री थी।

  • (A) नारायण देवी वर्मा
  • (B) जानकी देवी
  • (C) स्नेहलता वर्मा
  • (D) रमादेवी

स्नेहलता वर्मा, माणिक्यलाल वर्मा की ज्येष्ठ पुत्री थीं। उन्होंने अपने पिता के साथ बिजौलिया किसान आंदोलन और स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भाग लिया।

43. निम्न में से किसने प्रजामण्डल की सहयोगी संस्था के रूप में महिला मण्डल' का गठन किया?

  • (A) सुशीला त्रिपाठी
  • (B) विजया बहन भावसागर
  • (C) सावित्री देवी भाटी
  • (D) नगेन्द्र बाला

विजया बहन भावसागर ने प्रजामंडल की सहयोगी संस्था के रूप में महिला मंडल का गठन किया। उन्होंने महिलाओं को संगठित कर सामाजिक व राजनीतिक आंदोलनों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की।

44. कमला स्वाधीन, जिन्होंने अपने पति के साथ कोटा, केकडी व अजमेर में स्वतंत्रता आंदोलन गतिविधियों में भाग लिया। इनका सम्बन्ध किस जिले से है?

  • (A) अजमेर
  • (B) ब्यावर
  • (C) कोटा
  • (D) भीलवाड़ा

कमला स्वाधीन का संबंध कोटा जिले से था। उन्होंने अपने पति के साथ स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भाग लिया और विभिन्न स्थानों पर आंदोलनों में सहभागिता निभाई।

Rajputana Diary MCQ App

45. प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी किशोरी देवी के बारे में सत्य कथन नहीं है-

  • (A) ये शेखावाटी के स्वतंत्रता सेनानी सरदार हरलाल खरों की पत्नी थी।
  • (B) इन्होंने अपने पति के साथ शेखावाटी क्षेत्र में जागीर प्रथा के विरोध में हुए आन्दोलन में भाग लिया।
  • (C) इन्होंने सिहोट ठाकुर द्वारा सोतिया का बास नामक गाँव में जाट महिलाओं के साथ किए गए दुर्व्यवहार के विरोध में आंदोलन किया।
  • (D) इन्होंने 25 अप्रैल, 1934 को सीकर के नीमूचाणा गांव में 10,000 महिलाओं के विशाल सम्मेलन की अध्यक्षता की।

किशोरी देवी ने 25 अप्रैल, 1934 को सीकर के 'कटरावल गाँव में 10,000 महिलाओं के विशाल सम्मेलन की अध्यक्षता की।

46. स्नेहलता वर्मा, जिन्होंने अपने पिता के साथ बिजोलिया किसान आंदोलन व स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया। इनका जन्म कहाँ हुआ था ?

  • (A) बिजौलिया (भीलवाड़ा)
  • (B) भैंसरोड़गढ़ (चित्तौड़गढ़)
  • (C) टॉडगढ़ (ब्यावर)
  • (D) बेगू (चित्तौड़गढ़)

स्नेहलता वर्मा का जन्म बिजौलिया (भीलवाड़ा) में हुआ था। उन्होंने अपने पिता माणिक्यलाल वर्मा के साथ किसान आंदोलनों और स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भाग लिया।

47. प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी श्रीमती रतन शास्त्री के नेतृत्व में कितनी महिलाओं ने 05 मार्च, 1939 को जयपुर में गिरफ्तारी दी?

  • (A) 5
  • (B) 15
  • (C) 13
  • (D) 6

श्रीमती रतन शास्त्री ने जयपुर राज्य प्रजामंडल के सत्याग्रह आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया। इनके नेतृत्व में 6 महिलाओं ने गिरफ्तारी दी। इन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन (1942) के समय भूमिगत कार्यकर्त्ताओं तथा उनके परिवारों की सेवा की।

48. रूमा देवी का जन्म गाँव, में को हुआ था।

  • (A) रावतसर-बाड़मेर-1988
  • (B) रावतसर-हनुमानगढ़-1988
  • (C) रावतसर-बाड़मेर-1978
  • (D) रावतसर-जैसलमेर-1988

रूमा देवी का जन्म रावतसर गाँव, बाड़मेर जिले में 1988 में हुआ था। उन्होंने हस्तशिल्प और ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है।

Rajputana Diary test series and mcq

49. मणिबहन पांड्या किसकी धर्मपत्नी थी, जिन्होंने अपने पति के साथ स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया था?

  • (A) जयनारायण व्यास
  • (B) केसरी सिंह बारहठ
  • (C) भोगीलाल पाण्ड्या
  • (D) गंगासहाय

मणिबहन पांड्या भोगीलाल पाण्ड्या की धर्मपत्नी थीं। उन्होंने अपने पति के साथ स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भाग लिया और आदिवासी क्षेत्रों में सामाजिक जागरूकता का कार्य किया।

50. रीमा दत्ता का संबंध किस जिले से है, जो 1966 में अर्जुन पुरस्कार प्राप्त करने वाली देश की प्रथम महिला तैराक है?

  • (A) जयपुर
  • (B) अजमेर
  • (C) बीकानेर
  • (D) उदयपुर

रीमा दत्ता को राजस्थान की जल परी कहा जाता है।

51. वाँसवाड़ा के स्वतंत्रता सेनानी धूलजी भाई भावसागर से विधवा विवाह निम्न में से किसने किया?

  • (A) विजया बहन भावसागर
  • (B) दुर्गा देवी
  • (C) रमादेवी
  • (D) नगेन्द्रबाला

विजया बहन भावसागर ने सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ कदम उठाते हुए धूलजी भाई भावसागर से विधवा विवाह किया। यह उस समय समाज में सुधार और जागरूकता का महत्वपूर्ण उदाहरण था।

52. अरूणा राय के बारे में निम्नलिखित कथनों में से असत्य कथन का चयन कीजिए-

  • (A) इनका जन्म 26 मई, 1946 को अजमेर में हुआ था।
  • (B) इन्होंने राजसमंद के देव डूंगरी गाँव में 'मजदूर किसान शक्ति संगठन' नामक संस्था की स्थापना की।
  • (C) ये रेमन मैग्सेसे पुरस्कार (2000) प्राप्त करने वाली राजस्थान की प्रथम महिला है।
  • (D) सूचना का अधिकार लागू करवाने के लिए इन्होंने सबसे पहले आवाज उठाई।

इनका जन्म 26 मई, 1946 को चेन्नई में हुआ था।

Rajasthan GK Test Series

53. प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, जो राजस्थान की प्रथम महिला जिला प्रमुख बनी, का नाम है?

  • (A) दुर्गा देवी
  • (B) नगेन्द्रबाला
  • (C) शकुन्तला देवी
  • (D) श्रीमती रामदुलारी शर्मा

नगेन्द्रबाला प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी केसरी सिंह बारहठ की पौत्री थी। इन्होंने 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लिया।

54. राजस्थान की प्रथम महिला उप-मुख्यमंत्री बनने का गौरव किसे प्राप्त है, जो त्रिपुरा, गुजरात और मिजोरम की राज्यपाल रह चुकी है?

  • (A) सुशीला त्रिपाठी
  • (B) कमला बेनीवाल
  • (C) यशोदा देवी
  • (D) श्रीमती सुमित्रा सिंह

कमला बेनीवाल राजस्थान की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनीं। उन्होंने बाद में त्रिपुरा, गुजरात और मिजोरम की राज्यपाल के रूप में भी सेवाएं दीं और प्रशासनिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

55. श्रीमती भगवती देवी विश्नोई ने किस जाति में समाज सुधार और शिक्षा प्रसार का कार्य किया?

  • (A) हरिजन
  • (B) मीणा
  • (C) विश्नोई
  • (D) भील

श्रीमती भगवती देवी विश्नोई ने 1933-34 में नरेली आश्रम में रहकर हरिजन जाति में समाज सुधार और शिक्षा प्रसार का कार्य किया।

56. रमादेवी के बारे में असत्य कथन है-

  • (A) इनका जन्म जबपुर में वैद्य ताड़केश्वर के घर हुआ था।
  • (B) इन्होंने लादूराम जोशी से पुर्नविवाह किया।
  • (C) इन्होंने 1931 में बिजोलिया किसान आन्दोलन में भाग लिया।
  • (D) इन्होंने 1932 में सविनय अवज्ञा आन्दोलन में भाग लिया व गिरफ्तार हुई।

इनका जन्म जयपुर में वैद्य गंगासहाय के घर हुआ।

Today Deals

57. सोशल वर्क एण्ड रिसर्च सेन्टर' की स्थापना अरूणा राय ने अपने पत्ति बंकर राय के साथ मिलकर कहाँ पर की थी?

  • (A) अग्रोहा (उदयपुर)
  • (B) तिलोनिया (अजमेर)
  • (C) सूरजगढ़ (झुंझुनूं)
  • (D) देव डूंगरी (राजसमंद)

अरूणा राय और बंकर राय ने अजमेर जिले के तिलोनिया में सोशल वर्क एंड रिसर्च सेंटर की स्थापना की। यह संस्था ग्रामीण विकास और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य करती है।

58. निम्न में से किसे राजस्थान की जलपरी के उपनाम से जाना जाता है?

  • (A) सुनयना
  • (B) हमीदा बानो
  • (C) रीमा दत्ता
  • (D) अरूणा राय

रीमा दत्ता को उनके उत्कृष्ट तैराकी प्रदर्शन के कारण राजस्थान की जलपरी कहा जाता है। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर कई उपलब्धियाँ हासिल की हैं।

59. श्रीमती गंगा बाई ने किस प्रजाण्मडल आंदोलन में भाग लिया था?

  • (A) नाथद्वारा प्रजामण्डल
  • (B) अलवर प्रजामण्डल
  • (C) मारवाड़ प्रजामण्डल
  • (D) जयपुर प्रजामण्डल

श्रीमती गंगा बाई ने नाथद्वारा प्रजामंडल आंदोलन में भाग लिया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भूमिका निभाते हुए जनजागरण का कार्य किया।

60. श्रीमती शांति त्रिवेदी ने 1947 में उदयपुर में 'राजस्थान महिला परिषद' की स्थापना की। श्रीमती शांति त्रिवेदी का जन्म कहाँ हुआ।

  • (A) उदयपुर
  • (B) अजमेर
  • (C) नागपुर
  • (D) वर्धा

श्रीमती शांति त्रिवेदी ने उदयपुर में प्रजामण्डल आंदोलन में स्वयंसेविका के रूप में भाग लिया और विद्यार्थियों में राष्ट्रीय चेतना का संचार किया।

61. राजस्थान की प्रथम महिला पत्रकार के रूप में किसे जाना जाता है. जिन्होंने अजमेर से प्रकाशित 'प्रकाश' पत्र से लेखन कार्य किया?

  • (A) कमला स्वाधीन
  • (B) कमला देवी
  • (C) सुशीला त्रिपाठी
  • (D) नगेन्द्रबाला

कमला देवी को राजस्थान की पहली महिला पत्रकार माना जाता है। उन्होंने अजमेर से प्रकाशित प्रकाश पत्र में लेखन कार्य किया और सामाजिक मुद्दों को उठाया।

62. निम्न में से किसने 1944 में आयोजित जयपुर प्रजामण्डल के अधिवेशन की अध्यक्षता की थी?

  • (A) जानकी देवी
  • (B) श्रीमती रतन शास्त्री
  • (C) नारायणी देवी वर्मा
  • (D) जानकी देवी बजाज

जानकी देवी बजाज ने 1944 में जयपुर प्रजामंडल अधिवेशन की अध्यक्षता की। उन्होंने महिलाओं को सामाजिक सुधार और स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

63. निम्नलिखित में 'पद्मश्री' से सम्मानित होने वाली राजस्थान की प्रथम महिला थी ?

  • (A) जानकी देवी बजाज
  • (B) नारायण देवी वर्मा
  • (C) श्रीमती रतन शास्त्री
  • (D) किशोरी देवी

रतन शास्त्री का जन्म खाचरोद (मध्यप्रदेश) में 15 अक्टूबर, 1912 को हुआ। यह हीरालाल शास्त्री की धर्मपत्नी थी।

64. कृष्णा पूनिया का जन्म निम्न से किस स्थान पर हुआ?

  • (A) सादुलपुर (चुरू)
  • (B) अग्रोहा (हिसार)
  • (C) ग्वालियर (मध्यप्रदेश)
  • (D) लोसल (सीकर)

कृष्णा पूनिया का जन्म 5 मई, 1977 को अग्रोहा (हिसार) में एक जाट परिवार में हुआ।

Rajputana Diary MCQ App

65. कालीबाई के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कर असत्य कथन को छांटिए-

  • (A) ये डूंगरपुर जिले के रास्तापाल गाँव की एक भील बालिका थी।
  • (B) 20 जून, 1947 को कालीबाई की मृत्यु हो गई थी।
  • (C) डूंगरपुर में गैपसागर किनारे एक पार्क में कालीबाई की प्रतिमा लगी है।
  • (D) कालीबाई ने शिक्षक नानाभाई खाँट को बचाने के लिए ट्रक के पीछे बंधी रस्सी को काट दिया था।

13 वर्षीय काली बाई ने अपने शिक्षक/गुरु सेंगाभाई को बचाने के लिए ट्रक के पीछे बंधी रस्सी को काटकर बचा लिया था।

66. राजस्थान की प्रथम महिला डॉक्टर कौन है, जिन्होंने 1936 में इंग्लैण्ड से उच्च शिक्षा प्राप्त की?

  • (A) कमला स्वाधीन
  • (B) पार्वती गहलोत
  • (C) श्रीमती शकुन्तला देवी
  • (D) कमला देवी

पार्वती गहलोत जोधपुर की निवासी थी, जो 1928 में राजस्थान की प्रथम डॉक्टर बनी।

67. श्रीमती लक्ष्मी देवी आचार्य जो से एक थी। प्रजामण्डल के संस्थापकों में

  • (A) बीकानेर
  • (B) जयपुर
  • (C) उदयपुर
  • (D) जोधपुर

श्रीमती लक्ष्मी देवी आचार्य बीकानेर प्रजामंडल के संस्थापकों में से एक थीं। उन्होंने सामाजिक व राजनीतिक जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

68. श्रीमती रामलोरी देवी का संबंध किस किसान आंदोलन से है?

  • (A) शेखावाटी किसान आंदोलन
  • (B) बिजोलिया किसान आंदोलन
  • (C) बेगूं किसान आंदोलन
  • (D) नीमूचाणा आंदोलन

श्रीमती रामलोरी देवी शेखावाटी किसान आंदोलन में सक्रिय थी। इन्होंने 1930 से 1947 तक प्रत्येक आंदोलन, सभा, जुलूस में भाग लिया।

Rajputana Diary Mahal aur Place MCQ

69. राजस्थान की प्रसिद्ध महिला डिस्कस थ्रोअर खिलाड़ी, जिसे वर्ष 2012 में राज्य चुनाव विभाग की ब्राण्ड एम्बेसडर नियुक्त किया गया।

  • (A) वसुन्धरा राजे
  • (B) सुमित्रा सिंह
  • (C) कमला बेनिवाल
  • (D) कृष्णा पूनिया

कृष्णा पूनिया ने राष्ट्रमण्डल खेल 2010 में दिल्ली में डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक जीता। 2011 में इन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

70. सावित्री देवी भाटी में स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया।

  • (A) जैसलमेर
  • (B) जोधपुर
  • (C) बीकानेर
  • (D) कोटा

सावित्री देवी भाटी ने जोधपुर क्षेत्र में स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भाग लिया और महिलाओं को जागरूक करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

71. श्रीमती प्रतिभा पाटिल के बारे में निम्न कथनों पर विचार करें, उपर्युक्त में असत्य कथन है - (1) इनका जन्म 1934 में नाडगाँव (महाराष्ट्र) में हुआ। (2) इन्हें भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति बनने का गौरव प्राप्त है। (3) इन्हें राजस्थान की प्रथम महिला मुख्यमंत्री बनने का गौरव प्राप्त है। (4) इनका विवाह शिक्षाविद् देवीसिंह शेखावत से हुआ।

  • (A) केवल 4
  • (B) केवल 3
  • (C) केवल 2
  • (D) 2 व 3 दोनों

इन्हें राजस्थान की प्रथम महिला राज्यपाल बनने का गौरव प्राप्त है।

72. सुशीला त्रिपाठी के बारे में असत्य कथन का चयन कीजिए-

  • (A) ये अलवर के लोकजागरण के अग्रदूत लक्ष्मणस्वरूप त्रिपाठी की पली थी।
  • (B) इन्होंने अपने पति के साथ मद्रास में हिन्दी प्रचार का कार्य किया।
  • (C) 1933 में दिल्ली के चाँदनी चोक में सत्याग्रह किया, जिसके लिए इन्हें 6 माह का कारावास मिला ।
  • (D) इन्होंने बीकानेर में जन-जागरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

इन्होंने अलवर में जन-जागरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

Rajasthan GK MCQ Online Test Series

73. नगेन्द्रबाला किस प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी की पौत्री थी, जिन्होंने 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लिया?

  • (A) केसरी सिंह बारहठ
  • (B) जोरावर सिंह बारहठ
  • (C) जमनालाल बजाज
  • (D) माण िक्यलाल वर्मा

नगेन्द्रबाला प्रसिद्ध क्रांतिकारी केसरी सिंह बारहठ की पौत्री थीं। उन्होंने 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय भाग लेकर स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

74. निम्नलिखित (प्रसिद्ध महिलाएँ - पति के नाम) में से असुमेलित युग्म को छांटिए-

  • (A) श्रीमती दुर्गावती देवी -- नित्यानंद
  • (B) मणिबहन पाण्ड्या - भोगीलाल पाण्ड्या
  • (C) जानकी देवी बजाज - जमनालाल बजाज
  • (D) श्रीमती रतना शास्त्री - हीरालाल शास्त्री

श्रीमती दुर्गावती देवी पंडित ताड़केश्वर की पत्नी थी। इन्होंने शेखावाटी किसान आन्दोलन में अपने पति के साथ भाग लिया था।

75. कृष्णा पूनिया के बारे में असत्य कथन कौनसा है-

  • (A) इनका जन्म 5 मई, 1977 को अग्रोह (हिसार) में एक जाट परिवार में हुआ।
  • (B) इनका विवाह चुरू जिले के गागड़वास निवासी वीरेन्द्र सिंह पूनिया से हुआ।
  • (C) 2011 में इन्हें पद्म-विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • (D) यह प्रसिद्ध डिस्कस थ्रोअर खिलाड़ी है।

2011 में इन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

76. देश की प्रथम महिला वायुसेना अधिकारी जिसने गणतंत्र दिवस परेड का नेतृत्व किया?

  • (A) स्नेहा शेखावत
  • (B) अरूणा राय
  • (C) नम्रता भट्ट
  • (D) भक्ति शर्मा

सीकर के हरदास का बास गाँव की निवासी फ्लाइट लेफ्टिनेंट स्नेहा ने 26 जनवरी, 2012 को दिल्ली राजपथ पर वायुसेना की परेड का नेतृत्व किया।

Today Deals

77. प्रसिद्ध निशानेबाज, जिन्होंने अपनी जीवनी 'पैलेस ऑफ क्लाउड्स-ए मैमायर्स' के नाम से लिखी?

  • (A) स्नेहा शेखावत
  • (B) कमला बेनीवाल
  • (C) राज्यश्री कुमारी
  • (D) मोहना सिंह

राज्यश्री कुमारी बीकानेर की राजकुमारी और प्रसिद्ध निशानेबाज थीं। उन्होंने अपनी आत्मकथा Palace of Clouds: A Memoir लिखी, जिसमें अपने जीवन और अनुभवों का वर्णन किया।

78. कुमारी कुसुमलता गुप्ता, में स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया।

  • (A) कोटा
  • (B) अजमेर
  • (C) जयपुर
  • (D) उदयपुर

कुमारी कुसुमलता गुप्ता का संबंध कोटा से था और उन्होंने वहीं स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भाग लिया।

79. मिस लूटर के बारे में निम्नलिखित कवनों में से सत्य कथन नहीं है?

  • (A) इनका पूरा नाम 'लिलियन गोडाफ्रेडा डामीथ्रोन लूटर' था।
  • (B) ये द्वितीय विश्वयुद्ध के समय भारत आ गई थी।
  • (C) मिस लूटर को महारानी गायत्री देवी स्कूल में प्राचार्य के पद पर नियुक्त किया गया।
  • (D) भारत सरकार द्वारा इन्हें महिला शिक्षा के लिए 1970 में 'पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

भारत सरकार द्वारा इन्हें महिला शिक्षा के लिए 1970 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

80. इंग्लिश चैनल तैरकर पार करने वाली राजस्थान की प्रथम महिला तैराक है, जिन्हें 'राजस्थान की जलपरी' भी कहा जाता है?

  • (A) गिरीजा व्यास
  • (B) भक्ति शर्मा
  • (C) तनुश्री पारिक
  • (D) सीता देवी

भक्ति शर्मा उदयपुर की निवासी हैं और उन्होंने इंग्लिश चैनल पार कर राजस्थान की पहली महिला तैराक बनने का गौरव प्राप्त किया। उन्हें राजस्थान की जलपरी भी कहा जाता है।

❓ Question / Doubt / Correction?

Agar aapko kisi MCQ me doubt, correction ya suggestion lagta hai, to please is post ke comment section ki jagah humare YouTube channel par dedicated discussion video ke comment box me post link ke sath comment karein.

📝 Comment karne ka format:
• MCQ Post ka link
• Question number
• Short doubt / correction



👉 Official Discussion Video:
Shiksha247 YouTube Channel
📲 Telegram 💬 WhatsApp
Scroll to Top