लोक नृत्य PYQ in Hindi | Previous Year Questions with Answers
इस पोस्ट में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के टॉपिक
लोक नृत्य से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण
PYQ
प्रश्न दिए गए हैं।
ये PYQ प्रश्न
RPSC,
RSMSSB,
RSSB,
RAS, Patwar, Police, LDC, VDO, Fireman, REET
तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जा चुके हैं,
इसलिए आगामी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।
✍️ Prepared & Reviewed by:
Rajputana Diary –
Rajasthan GK Faculty & Content Team
(Since 2021)
Attempt
0
Wrong
0
Right
0
Marks
0/50
1. फल्कू बाई निम्न में से किस नृत्य विद्या की कलाकार हैं?
📚 1st grade 2026
A
घूमर
B
तेरहताली
C
भवाई
D
चरी
📖 व्याख्या
फल्कू बाई राजस्थान के प्रसिद्ध 'चरी नृत्य' की प्रसिद्ध नृत्यांगना हैं। चरी नृत्य मुख्य रूप से किशनगढ़ (अजमेर) क्षेत्र की गुर्जर महिलाओं द्वारा किया जाता है। इस नृत्य में महिलाएं अपने सिर पर पीतल का कलश (चरी) रखकर अत्यंत संतुलन के साथ नृत्य करती हैं।
2. लोक नृत्य के सम्बन्ध में कौन सा/से कथन सही है/हैं ?
A. अग्नि नृत्य जसनाथी संप्रदाय का प्रमुख नृत्य है।
B. 'राई नृत्य' भीलों का नृत्य है।
C. वालर नृत्य में 'मादल' एवं 'थाली' की ताल पर गरासिया लोग नृत्य करते हैं।
📚 1st Grade 2026
A
A और B
B
A और C
C
A, B और C
D
केवल A
📖 व्याख्या
वालर नृत्य गरासिया जनजाति का नृत्य तो है, लेकिन यह बिना किसी वाद्य यंत्र के किया जाता है। अग्नि नृत्य बीकानेर के कतरियासर में मुख्य रूप से जसनाथी संप्रदाय के सिद्ध पुरुषों द्वारा किया जाता है। 'राई नृत्य' को ही 'गवरी नृत्य' भी कहा जाता है। यह राजस्थान के भील समुदाय का अत्यंत प्रसिद्ध लोक नृत्य-नाट्य है।
3. "अग्नि नृत्य" के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौनसे कथन सत्य हैं?
A. राग और फाग के साथ अग्नि का मिश्रण इस नृत्य की दुर्लभ और अनूठी विशेषता है।
B. महिला और पुरुष, दोनों इस नृत्य में भाग लेते हैं।
C. इस नृत्य की उत्पत्ति बीकानेर के कतरियासर गांव में हुई थी।
D. अंगारों का ढेर "धुणा" कहलाता है।
📚 Lab Asst. 2026
A
A, B और C
B
B. C और D
C
A. C और D
D
A और B
📖 व्याख्या
अग्नि नृत्य जसनाथी संप्रदाय द्वारा बीकानेर के कतरियासर गांव में किया जाता है। इसमें केवल 'पुरुष' साधु भाग लेते हैं (गलत है)। नर्तक जलते हुए अंगारों के ढेर (जिसे धुणा कहते हैं) पर 'फते-फते' कहते हुए नृत्य करते हैं। इसमें भक्ति और संगीत (राग-फाग) का अद्भुत मेल होता है। अतः A. C और D सही कथन हैं।
4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. अग्नि नृत्य जसनाथी सम्प्रदाय का प्रसिद्ध नृत्य है।
2. वालर नृत्य गरासिया जनजाति द्वारा किया जाता है।
3. कामड़ जाति तेरहताली नृत्य द्वारा बाबा रामदेवजी की महिमा का गायन करती है।
4. गैर नृत्य कालबेलिया जनजाति की संस्कृति वर्शाता है। नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनेंः
📚 REET Mains [L-2] 2026
A
Tue Feb 03 2004 00:00:00 GMT+0530 (India Standard Time)
B
Fri Jan 02 2004 00:00:00 GMT+0530 (India Standard Time)
C
Sat Jan 03 2004 00:00:00 GMT+0530 (India Standard Time)
D
1, 2, 3 (d)
📖 व्याख्या
बम' नृत्य राजस्थान के अलवर-भरतपुर क्षेत्र का एक प्रसिद्ध लोक नृत्य है. जो होली के अवसर पर पुरुषों द्वारा किया जाता है। इस नृत्य में 'बम' शब्द का तात्पर्य एक बड़े आकार के वाद्ययंत्र 'नगाड़ा' से है। नर्तक इस बड़े नगाड़े को बजाते हुए उसके चारों ओर नृत्य करते हैं। साथ में 'रसिया' नामक गीत गाए जाते हैं, इसलिए इसे 'बम-रसिया' नृत्य भी कहा जाता है। यह नृत्य नई फसल आने की खुशी में किया जाता है, लेकिन 'बम' शब्द का सीधा अर्थ नगाड़ा ही है।
5. राजस्थान के "घुड़ला" लोक नृत्य के बारे में कौनसे कथन सत्य हैं?
1. यह जोधपुर का प्रख्यात लोक नृत्य है।
2. यह नृत्य केवल पुरुषों द्वारा किया जाता है।
3. इस नृत्य में नृतक अपने सिरों पर घड़ों में प्रज्वलित दीप लेकर नृत्य करते हैं।
4. नृतक योद्धा के समान वेशभूषा पहनते हैं।
नीचे विए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनेंः
📚 REET Mains [L-2] 2026
A
2, 3 केवल
B
3, 4 केवल
C
1, 3 केवल
D
1, 4 केवल
📖 व्याख्या
घुड़लो मारवाड़ (जोधपुर) का एक ऐतिहासिक महिला-प्रधान नृत्य है। यह शीतला अष्टमी (चैत्र कृष्ण 8) से गणगौर तक किया जाता है। इसमें महिलाएं सिर पर छिद्रित मटका (घुड़ला) रखती हैं जिसमें जलता हुआ दीपक होता है। यह राव सातल की याद में किया जाता है जिन्होंने अजमेर के सूबेदार के सेनापति 'घुड़ले खां' का सिर काटकर कन्याओं को मुक्त कराया था। इस नृत्य को संरक्षण प्रदान करने का श्रेय रूपायन संस्थान (बोरुंदा) के के स्व. कोमल कोठारी और मणि शंकर गांगुली को जाता है।
6. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित करेंः
सूची-I जिला/क्षेत्र - सूची-II राजस्थान के नृत्य
(A) गैर - (i) जोधपुर
(B) गिंदड़ - (ii) सिरोही क्षेत्र
(C) घुड़ला - (iii) मेवाड़ और वागड़
(D) वालर - (iv) शेखावाटी क्षेत्र
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनेंः
📚 REET Mains [L-2] 2026
A
A-iii, B-iv, C-i, D-ii
B
A-ii, B-iii, C-iv, D-i
C
A-iii, B-ii, C-i, D-iv
D
A-i, B-ii, C-iii, D-iv
📖 व्याख्या
किया जाने गैर नृत्यः यह होली के अवसर पर भील पुरुषों द्वारा वाला एक प्रसिद्ध नृत्य है, जो मुख्य रूप से मेवाड़ वागड़ और बाड़मेर क्षेत्रों में प्रचलित है। गिंवड़ नृत्यः यह भी होली के अवसर पर किया जाने वाला एक सामुदायिक नृत्य है, जो शेखावाटी क्षेत्र (सीकर, चूरू, झुंझुनूँ) की विशेषता है। घुड़ला नृत्यः यह जोधपुर (मारवाड़) का एक प्रसिद्ध लोक नृत्य है, जो शीतलाष्टमी के अवसर पर महिलाओं द्वारा सिर पर छिद्रित मटका रखकर किया जाता है।वालर नृत्यः यह गरासिया जनजाति का एक प्रसिद्ध नृत्य है जो बिना किसी वाद्य यंत्र के किया जाता है। यह जनजाति मुख्य रूप से सिरोही क्षेत्र में निवास करती है।
7. राजस्थान के निम्न लोक नृत्यों को उनके प्रदर्शन स्थानों के साथ सुमेलित कीजिए:
(1) बम नृत्य अलवर - i. भरतपुर
(2) वालर नृत्य - ii. सिरोही
(3) ढोल नृत्य - iii. जालौर
(4) अग्नि नृत्य - iv. बीकानेर
📚 Raj. SI 2026
A
1-iii, 2-iv, 3-ii, 4-i
B
1-i, 2-ii, 3-iii, 4-iv
C
1-i, 2-ii, 3-iv, 4-iii
D
I-iii, 2-ii, 3-i, 4-iv
📖 व्याख्या
बम नृत्य' भरतपुर और अलवर के मेवात क्षेत्र में नई फसल के स्वागत में किया जाता है। 'वालर नृत्य' सिरोही की गरासिया जनजाति का प्रसिद्ध नृत्य है, 'ढोल नृत्य' जालौर क्षेत्र की विशेषता है जिसे 'थाकना' शैली में बजाया जाता है। 'अग्नि नृत्य' बीकानेर के कतरियासर में जसनाथी सिद्धों द्वारा अंगारों पर किया जाता है।
8. ढोल नृत्य राजस्थान के किस क्षेत्र का प्रसिद्ध नृत्य है ?
📚 Asst. Prof. 2025
A
अलवर
B
जालौर
C
शेखावाटी
D
मेवाड़
📖 व्याख्या
ढोल नृत्य मुख्य रूप से राजस्थान के जालौर जिले का एक अत्यंत प्रसिद्ध और पारंपरिक लोक नृत्य है। यह नृत्य मांगलिक अवसरों और विवाहों के समय ढोली, माली, सरगड़ा और भील जातियों के पुरुष कलाकारों द्वारा उत्साहपूर्वक किया जाता है। इस नृत्य में 'थाकना' नामक एक विशिष्ट शैली का प्रयोग होता है, जहाँ मुखिया द्वारा ढोल बजाना प्रारंभ किया जाता है।
9. निम्नलिखित में से कौन सा नृत्य राजस्थान राज्य में महिलाओं द्वारा किया जाने वाला प्रसिद्ध नृत्य है?
📚 JEN 2025, Steno.-2024, Pol. const. 2020
A
ढोल नृत्य
B
घूमर नृत्य
C
वालर नृत्य
D
गरबा नृत्य
📖 व्याख्या
घूमर राजस्थान का राज्य नृत्य है, जो केवल महिलाओं द्वारा किया जाता है। इसे 'नृत्यों का सिरमौर' और 'राजस्थानी आत्मा' कहा जाता है। इसमें महिलाएँ अपने घेरदार लहंगे के घेरे (घूम) के साथ वृत्ताकार घेरे में नृत्य करती हैं। यह मांगलिक अवसरों और त्योहारों पर विशेष रूप से किया जाता है।
10. 2010 में यूनेस्को ने किस नृत्य शैली को अपनी अमूर्त विरासत सूची में शामिल किया?
📚 पशु परिचर 2024, JEN 2025, Pol. const. 2020 - 2022, REET (L-2) (SST) 2017, Vahan Chalak 2025
A
भवाई नृत्य
B
तेरह ताली नृत्य
C
वालर नृत्य
D
कालबेलिया नृत्य
📖 व्याख्या
वर्ष 2010 में, यूनेस्को ने राजस्थान के 'कालबेलिया' नृत्य को अपनी अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल किया। यह नृत्य कालबेलिया समुदाय की महिलाओं द्वारा किया जाता है।
11. निम्नलिखित में से कौन-सा राजस्थान की सहरिया जनजाति का लोकनृत्य है?
📚 JEN 2025
A
मछली नृत्य
B
शिकार नृत्य
C
चरी नृत्य
D
झूमर नृत्य
📖 व्याख्या
दिए गए विकल्पों में से. 'शिकार नृत्य' राजस्थान की सहरिया जनजाति का एक प्रमुख लोकनृत्य है। सहरिया जनजाति मुख्य रूप से बारां जिले की शाहबाद और किशनगंज तहसीलों में निवास करती है। यह नृत्य शिकार का अभिनय करते हुए पुरुषों द्वारा किया जाता है। मछली नृत्य बंजारा समुदाय से संबंधित है। चरी नृत्य किशनगढ़ क्षेत्र का गुर्जर महिलाओं का प्रसिद्ध नृत्य है। झूमर नृत्य हाड़ौती क्षेत्र में विशेष अवसरों पर किया जाता है।
12. राजस्थान का शिकार नृत्य संबंधित है
📚 REET (L-2) 2022 - 2025
A
सहरिया
B
गरासिया
C
कालबेलिया
D
भील
📖 व्याख्या
दिए गए विकल्पों में से. 'शिकार नृत्य' राजस्थान की सहरिया जनजाति का एक प्रमुख लोकनृत्य है। सहरिया जनजाति मुख्य रूप से बारां जिले की शाहबाद और किशनगंज तहसीलों में निवास करती है। यह नृत्य शिकार का अभिनय करते हुए पुरुषों द्वारा किया जाता है। मछली नृत्य बंजारा समुदाय से संबंधित है। चरी नृत्य किशनगढ़ क्षेत्र का गुर्जर महिलाओं का प्रसिद्ध नृत्य है। झूमर नृत्य हाड़ौती क्षेत्र में विशेष अवसरों पर किया जाता है।
13. निम्नलिखित लोक नृत्यों में से किस एक में में महिलाएँ पीतल की प्लेट या ग्लास के किनारों पर अपने पैरों को संतुलित करते हुए और अपने सिर पर आठ से नी पीतल के घड़े या मिट्टी के बर्तन साधते हुए घूम-घूम कर चक्कर लगाते हुए मिट्टी नृत्य करती हैं?
📚 Pol. const. 2022, IV GRADE 2025
A
भवाई
B
गैर
C
घूमर
D
चारी
📖 व्याख्या
राजस्थान का भवाई लोक नृत्य ऐसा नृत्य है जिसमें महिलाएँ अपने सिर पर आठ से नौ पीतल के घड़े या मिट्टी के बर्तन साधते हुए और पीतल की प्लेट या ग्लास के किनारों पर अपने पैरों को संतुलित करते हुए घूम-घूम कर नृत्य करती हैं। यह उदयपुर क्षेत्रा में किया जाता है
14. महिलाओं के वस्त्रों में गींवड़ नृत्य करने वाले पुरुषों को किस नाम से जाना जाता है?
📚 1st Gr. 2025
A
गैरिए
B
बाजीगर
C
बाजिया
D
गणगौर
📖 व्याख्या
"राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र (सीकर, झुंझुनूँ, चूरू) में होली के अवसर पर आयोजित होने वाला गींदड़ एक प्रमुख क्षेत्रीय लोकनृत्या है। यह पूर्णतः पुरुष प्रधान नृत्य है, जिसमें नृत्य है, जिसमें मुख्य वाद्ययंत्र नगाड़ा प्रयुक्त होता है। इस नृत्य की अनूठी विशेषता स्वांग रचना है; इसमे जो पुरुष महिलाओं की वेशभूषा धारण कर अभिनय करते हैं, उन्हें स्थानीय भाषा में गैरिए कहा जाता है।
15. निम्न में से कौनसा लोक नृत्य पुरुषों द्वारा नहीं किया जाता है?
📚 B.S.T.C (Pre.) 2025
A
अग्नि नृत्य
B
घुड़ला नृत्य
C
बम नृत्य
D
चंग नृत्य
📖 व्याख्या
राजस्थान के मारवाड़ अंचल का प्रसिद्ध 'घुड़ला नृत्य' मुख्य रूप से महिलाओं एवं बालिकाओं द्वारा किया जाने वाला एक पारंपरिक लोक नृत्य है, जिसमें वे छिद्रित मटके में जलता हुआ दीपक रखकर सामूहिक नृत्य करती हैं।
16. मेवाड़ में गैर नृत्य करने वाले सामान्यतया किस रंग की अंगरखी पहनते हैं?
📚 Agriculture Department (Various Post) 2025, Α.Α.Ο. 2025
A
लाल
B
केसरिया
C
हरा
D
सफेद
📖 व्याख्या
मेवाड़ क्षेत्र का गैर नृत्य, जो विशेष रूप से होली के अवसर पर भील पुरुषों द्वारा किया जाता है, अपनी विशिष्ट वेशभूषा के लिए जाना जाता है। इसमें नर्तक सामान्यतः सफेद रंग की अंगरखी (एक प्रकार का लंबा कुर्ता) और धोती पहनते हैं। उनकी कमर पर एक चमड़े का पट्टा बंधा होता है जिस पर घंटियाँ या घुंघरू लगे होते हैं। सिर पर वे रंगीन पगड़ी या साफा बाँधते हैं और हाथों में लकड़ी की छड़ियाँ (डांडे) लेकर गोलाकार घेरे में नृत्य करते हैं।
17. तेरहताली नृत्य' से जुड़ा एक प्रसिद्ध लोक नृत्य है।
📚 Patwar 2025
A
गरासिया जनजाति
B
भील जनजाति
C
गुर्जर
D
कामड़ जाति
📖 व्याख्या
तेरह ताली' नृत्य का संबंध लोक देवता बाबा रामदेवजी से है। यह नृत्य मुख्य रूप से कामड़ जाति की विवाहित महिलाओं द्वारा रामदेवजी के मेले (रुणेचा, जैसलमेर) के अवसर पर उनकी आराधना में किया जाता है। इसमें नृत्यांगनाएँ अपने शरीर पर 1.3 मंजीरे (दाहिने पैर पर १, तथा हाथों व कोहनियों पर) बांधती हैं और उन्हें लयात्मक रूप से टकराते हुए विभिन्न करतब दिखाती हैं। मांगीबाई इस नृत्य की प्रसिद्ध नृत्यांगना है। मांगीबाई को 1990 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार दिया गया था।
18. घूमर लोक नृत्य को संरक्षित करने और बढ़ावा देने के लिए राजस्थान में 'गणगौर घूमर नृत्य अकादमी' स्थापित की गई।
📚 Pol. const. 2020, CET (10+2) 2023, II-Gr. (Librarian) 2025
A
1981 में
B
1986 में
C
1968 में
D
1976 में
📖 व्याख्या
राजस्थान के घूमर लोक नृत्य को संरक्षित करने और बढ़ावा देने के लिए 'गणगौर घूमर नृत्य अकादमी' की स्थापना संतरामपुर की महारानी राजमाता गोवर्धन कुमारी ने 1986 में की थी। घूमर, राजस्थान का एक पारंपरिक लोक नृत्य है।
19. राजस्थान के निम्नलिखित पारंपरिक नृत्यों में से कौन-सा नृत्य महिलाओं द्वारा सिर पर मटकियों को रखकर किया जाता है?
📚 Librarian (III-Gr.) 2025
A
कालबेलिया
B
भवाई
C
अग्नि नृत्य
D
घूमर
📖 व्याख्या
भवाई नृत्य राजस्थान का एक प्रसिद्ध पारंपरिक नृत्य है, जो अपनी चमत्कारिता और शारीरिक संतुलन के लिए जाना जाता है। इस नृत्य में, विशेषकर महिलाएँ, अपने सिर पर कई (7-8 या अधिक) पीतल या मिट्टी की मटकियाँ रखकर तेज संगीत पर नृत्य करती हैं। वे अक्सर काँच के टुकड़ों, तलवार की धार या थाली के किनारों पर नृत्य करते हुए संतुलन का अद्भुत प्रदर्शन करती हैं। कालबेलिया नृत्य सपेरा जाति का एक लचकदार नृत्य है।
20. लांगुरिया' नृत्य के लिए विशेष रूप से कौनसा क्षेत्र प्रसिद्ध है?
📚 PTET- 2025 (Pre B.ED)
A
उदयपुर
B
करौली
C
बाड़मेर
D
सीकर
📖 व्याख्या
लांगुरिया नृत्य राजस्थान के करौली जिले में स्थित कैला देवी के मंदिर में उनके भक्तों द्वारा किया जाने वाला एक प्रसिद्ध भक्ति नृत्य है। यह नृत्य चैत्र मास में आयोजित होने वाले लक्खी मेले का मुख्य आकर्षण होता है। इसमें भक्त लांगुरिया (जो हनुमान जी का प्रतीक माने जाते हैं) को संबोधित करते हुए गीत गाते और नृत्य करते हैं। श्रीनाथजी का मंदिर नाथद्वारा में, खाटू श्यामजी का मंदिर सीकर में और जीणमाता का मंदिर रेवासा (सीकर) में स्थित है, जहाँ के अपने विशिष्ट लोकगीत और परंपराएँ हैं, लेकिन लांगुरिया नृत्य विशेष रूप से कैला देवी से जुड़ा है।
21. निम्न में से कौन राजस्थान के भवाई लोकनृत्य से संबद्ध है?
📚 JEN 2021, Raj. Pol. const. 2025
A
फलकू बाई
B
शांती देवी
C
कृष्णा व्यास छंगाणी
D
मांगी बाई
📖 व्याख्या
कृष्णा व्यास छंगाणी भवाई लोकनृत्य के प्रसिद्ध कलाकार हैं। भवाई नृत्य राजस्थान का एक व्यावसायिक लोकनृत्य है जो अपनी चमत्कारिक करतबों (जैसे सिर पर मटके रखकर नाचना, काँच के टुकड़ों पर नाचना) के लिए जाना जाता है। फलकू बाई चरी नृत्य से और मांगी बाई तेरहताली नृत्य से संबंधित हैं।
22. कॉलम-अ व कॉलम-ब को सुमेलित कीजिए जो कि राजस्थान के लोकनृत्यों एवं उनसे संबंधित स्थानों से संबद्ध हैं व नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए-
कॉलम-अ (लोकनृत्य) - कॉलम-ब (स्थान)
(A) भवई - (i) जोधपुर
(B) घुड़ला - (ii) उदयपुर
(C) बम - (iii) बीकानेर
(D) अग्नि - (iv) अलवर
📚 II-Gr. 2025
A
A-ii, B-iv, C-iii, D-i
B
A-iii, B-i, C-iv, D-ii
C
A-ii, B-i, C-iv, D-iii
D
A-iv, B-i, C-iii, D-ii
📖 व्याख्या
भवई नृत्य मुख्य रूप से मेवाड़ क्षेत्र, विशेषकर उदयपुर) संभाग में, पेशेवर नर्तकों द्वारा किया जाता है। घुड़ला नृत्य मारवाड़, विशेषकर जोधपुर में, शीतला अष्टमी के अवसर पर महिलाओं द्वारा किया जाता है। बम नृत्य भरतपुर और अलवर के मेवात क्षेत्र में होली के अवसर पर पुरुषों द्वारा किया जाता है। अग्नि नृत्य का संबंध जसनाथी संप्रदाय से है और इसका उद्भव और प्रदर्शन बीकानेर के कतरियासर गाँव में होता है।
23. निम्नलिखित में से कौन-सा शेखावाटी क्षेत्र के पुरुषों द्वारा प्रदर्शित एक व्यावसायिक लोक नृत्य है, जहाँ विशेषकर विवाह के अवसर पर नर्तक एक योद्धा की तरह कपड़े पहनते हैं?
📚 4TH GRADE 2025, Asst. A.O. 2011
A
अग्नि नृत्य
B
गिन्दड़ नृत्य
C
गैर नृत्य
D
कच्छी घोड़ी नृत्य
📖 व्याख्या
कच्छी घोड़ी नृत्य राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र का प्रसिद्ध लोक नृत्य है, जो केवल पुरुषों द्वारा किया जाता है। यह नृत्य विवाह और अन्य उत्सवों के अवसरों पर किया जाता हैं इसमें नर्तक अपनी कमर पर बांस की बनी घोड़ी का दृश्य प्रस्तुत करते हैं। यह नृत्य तेज गति और लयबद्धता के लिए जाना जाता है। घूमर और तेरहताली मुख्य रूप से महिलाओं द्वारा किया जाता है, जबकि कत्थक एक शास्त्रीय नृत्य है जिसे पुरुष और महिलाएँ दोनों करते हैं।
24. राजस्थान में दांडी गैर लोक-नृत्य मुख्य रूप से कहाँ पाया जाता है?
📚 Raj. Pol. const. 2025
A
भरतपुर
B
बाड़मेर
C
मारवाड़
D
जैसलमेर
📖 व्याख्या
दांडी गैर राजस्थान का एक प्रसिद्ध लोक नृत्य है, जो विशेष रूप से मारवाड़ (जोधपुर) क्षेत्र में प्रचलित है। राजस्थान के सांस्कृतिक इतिहास के अनुसार, यह नृत्य होली के अवसर पर पुरुषों के समूह द्वारा किया जाता है। नर्तक हाथों में लंबी लकड़ी की छड़ियाँ (दांडी) लेकर एक वृत्ताकार घेरे में लोक संगीत की ताल पर लयबद्ध रूप से टकराते हुए नृत्य करते हैं, जो शौर्य और उल्लास का प्रतीक है।
25. निम्न में से कौन-सा लोक नृत्य राजस्थान से संबंधित नहीं है? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
📚 (VDO) 2025
A
खोरिया
B
गवरी
C
कालबेलिया
D
चरी
📖 व्याख्या
खोरिया नृत्य हरियाणा से संबंधित है, यह शादी जैसे शुभ अवसरों पर किया जाता है, जिसमें महिलाएँ एक घेरे में नृत्य करती हैं। राजस्थान के प्रमुख लोक नृत्यों में गवरी (भीलों का एक धार्मिक और सामाजिक नृत्य), कालबेलिया (कालबेलिया जनजाति का प्रसिद्ध नृत्य, जिसे यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर में भी शामिल किया गया है) और चरी (गुर्जर समुदाय का नृत्य) शामिल हैं।
26. सूची-1 में विए गए लोक नृत्यों का मिलान सूची-II में दिए गए प्रदर्शक/अवसर पर प्रदर्शित किए जाने के साथ कीजिए।
सूची-1 (लोक नृत्य) सूची-II (प्रदर्शक / अवसर)
A. घूमर I. अधिकतर भील जनजातियों द्वारा प्रदर्शित
B. गैर II. अधिकतर जसनाथीयों द्वारा प्रदर्शित
C. गवरी III. अधिकतर विवाह समारोह पर प्रदर्शित
D. अग्नि नृत्य IV. अधिकतर होली के अवसर पर प्रदर्शित
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनेंः
📚 (VDO) 2025
A
A-J, B-II, C-III, D-IV
B
A-II, B-I, C-IV, D-III
C
A-III, B-IV, C-Í, D-II
D
A-IV, B-III, C-II, D-1
📖 व्याख्या
घूमर मुख्यतः विवाह समारोह पर किया जाता है, यह राजस्थान का राज्य नृत्य है और शुभ अवसरों पर किया जाता है। गैर अधिकतर होली के अवसर पर किया जाता है, खासकर भील जनजाति के पुरुषों द्वारा। गवरी अधिकतर भील जनजातियों द्वारा एक धार्मिक नृत्य के रूप में किया जाता है, यह एक लोक नाट्य भी है। अग्नि नृत्य अधिकतर जसनाथीयों द्वारा किया जाता है, जिसमें दहकते अंगारों पर नृत्य किया जाता है, यह बीकानेर के जसनाथी संप्रदाय से संबंधित है।
27. निम्न में से कौन सा गरासियों का लोक नृत्य नहीं है ?
📚 A.O. 2025
A
कूद
B
मावलिया
C
लूर
D
वालर
📖 व्याख्या
यह सभी नृत्य गरासिया जनजाति के हैं। वालरः यह गरासिया जनजाति का सबसे प्रसिद्ध नृत्य है जिसे 'गरासियों का घूमर' भी कहा जाता है। यह बिना किसी वाद्ययंत्र के धीमी गति से किया जाता है। मांदलः यह महिलाओं द्वारा वृत्ताकार घेरे में किया जाने वाला नृत्य है। लूरः यह नृत्य गरासिया महिलाओं द्वारा विवाह या मेले के अवसर पर किया जाता है। कूवः इसमें नर्तक ताली की थाप पर बिना वाद्ययंत्र के कूद-कूद कर नृत्य करते हैं। वालर' नृत्य राजस्थान की गरासिया जनजाति का एक प्रसिद्ध सामूहिक नृत्य है, जो विशेष रूप से गणगौर और तीज के अवसर पर किया जाता है।
28. वालर नृत्य' राजस्थान के सिरोही क्षेत्र की निम्नलिखित में से किस जनजाति का प्रसिद्ध नृत्य है?
📚 A.O. 2025
A
गरासिया
B
कामड़
C
भील
D
ढोली
📖 व्याख्या
यह सभी नृत्य गरासिया जनजाति के हैं। वालरः यह गरासिया जनजाति का सबसे प्रसिद्ध नृत्य है जिसे 'गरासियों का घूमर' भी कहा जाता है। यह बिना किसी वाद्ययंत्र के धीमी गति से किया जाता है। मांदलः यह महिलाओं द्वारा वृत्ताकार घेरे में किया जाने वाला नृत्य है। लूरः यह नृत्य गरासिया महिलाओं द्वारा विवाह या मेले के अवसर पर किया जाता है। कूवः इसमें नर्तक ताली की थाप पर बिना वाद्ययंत्र के कूद-कूद कर नृत्य करते हैं। वालर' नृत्य राजस्थान की गरासिया जनजाति का एक प्रसिद्ध सामूहिक नृत्य है, जो विशेष रूप से गणगौर और तीज के अवसर पर किया जाता है।
29. सूची I को सूची II से सुमेलित करें:
सूची । (नृत्य) - सूची II (प्रवर्शक)
A. कालबेलिया नृत्य - I. कामार/कामड़
B. गवरी नृत्य - II. सपेरा
C. अग्नि नृत्य - III. जसनाथी
D. तेरहताली नृत्य - IV. भील
📚 Platoon Commander 2025
A
A-I, B-III, C-IV, D-II
B
A-II, B-IV, C-III, D-I
C
A-III, B-I, C-II, D-IV
D
A-IV, B-II, C-1, D-III
📖 व्याख्या
कालबेलिया नृत्य कालबेलिया या सपेरा समुदाय की महिलाओं द्वारा किया जाता है। गवरी नृत्य जो एक लोक नाट्य भी है, भील जनजाति का प्रसिद्ध नृत्य है। अग्नि नृत्य जसनाथी संप्रदाय के सिद्ध पुरुषों द्वारा धधकते अंगारों पर किया जाता है। तेरहताली नृत्य बाबा रामदेव जी के भक्तों, विशेषकर कामार/कामड़ जाति की महिलाओं द्वारा किया जाता है।
30. राजस्थान में होली के पर्व के दौरान निम्नलिखित में से कौन सा नृत्य गोल या वृत्ताकार आकार में किया जाता है?
📚 Parichalak-2025
A
अग्नि नृत्य
B
चंग नृत्य
C
गैर नृत्य
D
गींदड़ नृत्य
📖 व्याख्या
गींदड़ नृत्य राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र (चूरू, सीकर झुंझुनूँ का एक प्रसिद्ध लोक नृत्य है। यह होली के अवसर पर पुरुषों द्वारा किया जाता है। इस नृत्य में, नर्तक अपने हाथों में डंडे लेकर एक गोल घेरे में घूमते हुए उन्हें आपस में टकराते हैं। नृत्य के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के स्वांग (नकल) भी किए जाते हैं, जैसे साधु शिकारी, सेठ-सेठानी, शिव-पार्वती आदि के चरित्रों का अभिनय।
31. गुलाबो, प्रसिद्ध राजस्थानी नृत्यांगना नृत्य से सम्बंधित हैं।
📚 JEN 2025, B.S.T.C (Pre.) 2016, जेल प्रहरी 2017, Public Relation Officer 2011, Jr. Instructor 2018, Raj. SI 1996
A
गरबा
B
कालबेलिया
C
वालर
D
भवाई
📖 व्याख्या
गुलाबो सपेरा, जिन्हें गुलाबो बाई के नाम से भी जाना जाता है, राजस्थान की एक प्रसिद्ध नृत्यांगना हैं जो कालबेलिया नृत्य शैली से जुड़ी हैं। उन्होंने इस पारंपरिक सपेरा जनजाति के नृत्य को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाई।
32. भरतपुर और अलवर क्षेत्र का प्रसिद्ध लोक नृत्य है:
📚 जेल प्रहरी 2025, वनरक्षक 2013
A
बम नृत्य
B
बूमर
C
गरबा
D
भवाई नृत्य
📖 व्याख्या
बम नृत्य मुख्य रूप से राजस्थान के भरतपुर और अलवर (मेवात) क्षेत्र का प्रसिद्ध लोक नृत्य है। यह पुरुषों द्वारा होली के अवसर पर और नई फसल आने की खुशी में किया जाता है। इसमें एक बड़े नगाड़े ('बम') को बजाया जाता है और उसके साथ रसिया गीत गाए जाते हैं, इसलिए इसे 'बम रसिया' भी कहते हैं। घूमरः यह पूरे राजस्थान का राजकीय लोक नृत्य है। गरबाः यह गुजरात का प्रसिद्ध लोक नृत्य है। भवाई नृत्यः यह उदयपुर संभाग का एक पेशेवर लोक नृत्य है।
33. पारंपरिक आदिवासी नृत्य "दांगड़ी" राजस्थान के किस अंचल का प्रसिद्ध नृत्य है?
📚 Asst. Director 2025
A
बूंदी
B
सिरोही
C
बांसवाड़ा
D
कोटा
📖 व्याख्या
दांगड़ी' नृत्य राजस्थान के बांसवाड़ा क्षेत्र में प्रचलित एक पारंपरिक आदिवासी नृत्य है। यह नृत्य मुख्य रूप से होली के अवसर पर किया जाता है, जिसमें पुरुष और महिलाएँ दोनों भाग लेते हैं। इस नृत्य में संगीत और लय के साथ सामूहिक रूप से विभिन्न मुद्राओं का प्रदर्शन किया जाता है।
34. राजस्थान के लोक नृत्यों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
1. गैर नृत्य मेवाड़ और बाड़मेर क्षेत्र में प्रसिद्ध है।
2. गिदड़ नृत्य शेखावाटी क्षेत्र में प्रसिद्ध है।
3. चंग नृत्य महिलाओं द्वारा होली के त्योहार के दौरान किया जाता है।
4. घुड़ला जोधपुर का प्रसिद्ध नृत्य है।
📚 जमादार 2nd ग्रेड 2025
A
केवल 1. 3, 4
B
केवल 1, 2, 3
C
कंवल 1, 2, 4
D
केवल 2. 3. 4
📖 व्याख्या
कथन 'c' असत्य है। चंग नृत्य शेखावाटी क्षेत्र का एक प्रसिद्ध लोक नृत्य है, जो होली के अवसर पर मुख्य रूप से पुरुषों द्वारा किया जाता है, न कि महिलाओं द्वारा। अन्य कथन पूर्णतः सत्य हैं: 'गैर' मेवाड़ और बाड़मेर का प्रमुख नृत्य है, 'गिदड़' नृत्य शेखावाटी की पहचान है और 'घुड़ला नृत्य जोधपुर (मारवाड़) की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है।
35. राजस्थान के लोक नृत्यों के संदर्भ में निम्नलिखित में से गलत युग्म का चयन कीजिए:
📚 JEN 2025
A
गैर- बाड़मेर क्षेत्र
B
चंग महिलाओं द्वारा किया जाने वाला
C
कच्छी घोड़ी विवाह के अवसर पर किया जाने वाला
D
गींदड़ शेखावाटी क्षेत्र
📖 व्याख्या
राजस्थान के लोक नृत्य चंग सामान्यतः पुरुषों द्वारा किए जाते हैं और यह होली के त्योहार से जुड़ा होता है।
36. मांगीबाई एवं लक्ष्मणदास किस नृत्य के प्रमुख नृत्यकार है?
📚 जेल प्रहरी 2017, IV GRADE 2025
A
वालर नृत्य
B
कच्छी घोड़ी
C
भवाई नृत्य
D
तेरहताली नृत्य
📖 व्याख्या
मांगी बाई और लक्ष्मण दास कामड़ तेरहताली नृत्य के विश्व प्रसिद्ध कलाकार थे। यह नृत्य कामड़ जाति की महिलाओं द्वारा बाबा रामदेव जी की आराधना में किया जाता है। इसमें महिलाएँ शरीर पर 13 मंजीरे बांधकर बैठकर विभिन्न कलात्मक मुद्राओं में नृत्य करती हैं। वालर नृत्यः यह गरासिया जनजाति का नृत्य है। कच्छी घोड़ीः यह शेखावाटी क्षेत्र का एक व्यावसायिक लोक नृत्य है। भवाई नृत्यः यह उदयपुर संभाग का एक पेशेवर लोक नृत्य है।
37. कालबेलिया' लोक नृत्य किस भारतीय राज्य से संबंधित है?
📚 Raj. Pol. const. 2025
A
राजस्थान
B
मध्य प्रदेश
C
पश्चिम बंगाल
D
पंजाब
📖 व्याख्या
कालबेलिया' राजस्थान (जोधपुर) का एक प्रसिद्ध लोक नृत्य है। यह कालबेलिया समुदाय की महिलाओं द्वारा किया जाता है, है, जो परंपरागत रूप से सपेरे होते हैं। इस नृत्य की चालें और वेशभूषा काफी हद तक सर्प की गति और रूप से प्रेरित होती हैं। इस नृत्य में मुख्य रूप से 'बीन' और 'पुंगी' जैसे वाद्ययंत्रों का उपयोग किया जाता है। 2010 में, यूनेस्को ने कालबेलिया लोक गीतों और नृत्यों को अपनी अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में शामिल किया था. जिससे इसे अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली।
38. निम्नलिखित में से कौन सा राजस्थान का एक परम्परागत लोक नृत्य नहीं है?
📚 Raj. Pol. const. 2025
A
घूमर
B
भांगड़ा
C
कच्ची घोड़ी
D
कालबेलिया
📖 व्याख्या
भांगड़ा पंजाब का एक पारंपरिक लोक नृत्य है, राजस्थान का नहीं। यह मुख्य रूप से पुरुषों द्वारा फसल कटाई के त्योहार वैसाखी के दौरान किया जाता है और यह ऊर्जा और उत्साह से भरपूर होता है। घूमर राजस्थान का एक बहुत प्रसिद्ध और पारंपरिक लोक नृत्य है, जिसे मुख्य रूप से महिलाएँ विशेष अवसरों पर करती हैं। कच्ची घोड़ी शेखावाटी क्षेत्र का एक प्रसिद्ध लोक नृत्य है। कालबेलिया राजस्थान का एक प्रसिद्ध सपेरा नृत्य है, जिसे यूनेस्को द्वारा भी मान्यता प्राप्त है।
39. निम्नलिखित में से कौन-सा प्रमुख विद्यालय/घराना कत्थक का नहीं है?
📚 Supervisor 2024, Raj. Pol. const. 2025, CET (10+2) 2023
A
लखनऊ घराना
B
बीकानेर घराना
C
जयपुर घराना
D
बनारस घराना
📖 व्याख्या
कत्थक भारतीय शास्त्रीय नृत्य का एक प्रमुख रूप है, इसके मुख्य रूप से तीन प्रमुख घराने हैं- लखनऊ घरानाः यह भाव, नज़ाकत और अभिनय पर जोर देता है।
जयपुर घरानाः यह ताल, लय और जटिल फुटवर्क (पैरों की हरकत) पर जोर देता है। बनारस घरानाः यह तीनों का एक संतुलन है, जिसमें ताल और भाव दोनों का महत्त्व है, और इसमें अनूठे बोल (नृत्य वाक्यांश) होते हैं। बीकानेर चित्रकला शैली (बीकानेर शैली), उस्ता कला और अन्य सांस्कृतिक परंपराओं के लिए प्रसिद्ध है।
40. जोधपुर की, निम्नलिखित में से किस लोक नृत्य शैली में महिलाएँ सिर पर जलते हुए दीपकों वाले छिद्रित मटके, रखकर नृत्य करती हैं?
📚 IV GRADE 2025, Pol. const. 1997
A
चंग नृत्य
B
घुड़ला नृत्य
C
गींदड़ नृत्य
D
अग्नि नृत्य
📖 व्याख्या
घुड़ला नृत्य' राजस्थान के मारवाड़ (जोधपुर) क्षेत्र का एक प्रसिद्ध लोक नृत्य है। यह नृत्य चैत्र माह में विशेष रूप से महिलाओं द्वारा किया जाता है। इसमें महिलाएँ सिर पर एक छिद्रित मटका रखती हैं. जिसके जसके अंदर एक जलता हुआ दीपक होता है। यह नृत्य जोधपुर के शासक राव सातल की वीरता का प्रतीक है। चंग और गींदड़ नृत्य शेखावाटी क्षेत्र के हैं, जबकि अग्नि नृत्य जसनाथी संप्रदाय द्वारा किया जाता है।
41. निम्न में से कौन सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?
📚 SI Telecom 2025
A
फड़ नृत्य कालबेलिया
B
ढक्कन - कंजर
C
तेराताली - कामड़ संप्रदाय
D
अग्नि नृत्य जसनाथी संप्रदाय
📖 व्याख्या
फड़ एक कपड़े पर लोक देवताओं का चित्रांकन है, जिसका वाचन भोपे करते हैं, यह एक नृत्य शैली नहीं है। कालबेलिया जाति अपने प्रसिद्ध नृत्यों जैसे शंकरिया, बागड़िया, पणिहारी और इंण्डोणी के लिए जानी जाती है। ढक्कन नृत्य कंजर जनजाति द्वारा किया जाता है। तेरहताली नृत्य कामड़ संप्रदाय की महिलाएँ रामदेवजी के मेले में करती हैं। अग्नि नृत्य जसनाथी संप्रदाय के अनुयायियों द्वारा धधकते अंगारों पर किया जाता है।
42. रूप सिंह शेखावत, दयाराम और तारा शर्मा किस राजस्थानी नृत्य शैली के प्रसिद्ध कलाकार हैं?
📚 IV GRADE 2025, वनरक्षक 2022
A
भवाई नृत्य
B
गरबा
C
तेरह ताली नृत्य
D
घूमर
📖 व्याख्या
रूप सिंह शेखावत, दयाराम और तारा शर्मा राजस्थान के भवाई नृत्य के प्रसिद्ध कलाकार हैं। भवाई एक व्यावसायिक लोक नृत्य है जो अपनी तेज लयं, संतुलन और करतबों (जैसे सिर पर कई मटके रखकर नाचना) के लिए जाना जाता है। तेरह ताली नृत्य कामड़ जनजाति की "महिलाएँ रामदेवजी की आराधना में करती हैं। गरबा गुजरात का प्रसिद्ध लोक नृत्य है। घूमर राजस्थान का राज्य नृत्य है।
43. सूची 1 के साथ सूची II का मिलान कीजिए:
सूची 1 (राजस्थान के लोक नृत्य) सूची II (ज़िला)
A. घुड़ला I. जालौर
B. अग्नि II. भरतपुर
C. ढोल III. बीकानेर
D. बम IV. जोधपुर
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
📚 Vahan Chalak 2025
A
A-IV, B-III, C-I, D-II
B
A-III, B-II, C-IV, D-I
C
A-II, B-IV, C-III, D-I
D
A-I, B-II, C-III, D-IV
📖 व्याख्या
घुड़ला : जोधपुर क्षेत्र का एक प्रसिद्ध लोक नृत्य है, जो छिद्रित घड़े में जलते दीपक रखकर किया जाता है। अग्नि: बीकानेर के जसनाथी संप्रदाय का एक धार्मिक नृत्य है।
ढोल : जालौर जिले का लोक नृत्य है, जो विवाह और अन्य शुभअवसरों पर किया जाता है। बम : भरतपुर क्षेत्र का एक प्रसिद्ध नृत्य है, जो नई फसल आने की खुशी में किया जाता है। इसमें बड़े नगाड़े (बम) का प्रयोग होता है।
44. होली के अवसर पर पुरुषों और महिलाओं दोनों द्वारा किया जाने वाला निम्नलिखित में से कौन-सा राजस्थान के लोक नृत्य में गोलाकार चाल और लाठी मारना शामिल है?
📚 Raj. Police Technical 2025
A
कठपुतली
B
गैर
C
चरी
D
उपर्युक्त में से कोई नहीं
📖 व्याख्या
गैर नृत्य राजस्थान के मेवाड़ और मारवाड़ का प्रसिद्ध लोक नृत्य है, जो होली पर भील पुरुषों द्वारा लाठियाँ टकराकर किया जाता है। कठपुतली एक पारंपरिक नाट्य कला है। वहीं, किशनगढ़ क्षेत्र के चरी नृत्य में महिलाएँ सिर पर चरी रखकर आकर्षक प्रस्तुति देती हैं।
45. राजस्थान के अग्नि लोकनृत्य के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें।
1. अग्नि लोकनृत्य बीकानेर और चूरू जिलों के जसनाथी समुदाय के पुरुषों द्वारा किया जाता है।
2. यह लोकनृत्य केवल हिंदू त्योहारों जन्माष्टमी और होली पर किया जाता है।
3. अग्नि लोकनृत्य शाही दरबारों में महिलाओं द्वारा किया जाता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा सही है?
📚 Raj. Police Technical 2025
A
केवल 1 और 3
B
केवल 2 और 3
C
केवल 1 और 2
D
उपर्युक्त में से कोई नहीं
📖 व्याख्या
कथन । सही है, क्योंकि अग्नि नृत्य जसनाथी संप्रदाय के पुरुषों द्वारा किया जाता है. जिसका मुख्य केंद्र बीकानेर के कतरियासर गाँव में है। कथन 2 गलत है, क्योंकि यह नृत्य किसी विशेष त्योहार पर नहीं, बल्कि जागरणों (रात्रि जागरण) में किया जाता है। कथन 3 गलत है, क्योंकि यह नृत्य पुरुषों द्वारा किया जाता है, महिलाओं द्वारा नहीं, और यह एक धार्मिक अनुष्ठानिक नृत्य है। चूंकि केवल कथन 1 सही है और यह किसी भी विकल्प में अकेले नहीं है. दिए गए विकल्प गलत हैं।
46. गींदड़ लोक नृत्य का मुख्य वाद्य क्या होता है?
📚 Asst. Mining Eng. 2025
A
ढोलक
B
मृदंग
C
नगाड़ा
D
तबला
📖 व्याख्या
गींदड़ नृत्य राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र का एक प्रसिद्ध लोक नृत्य है, जो होली के अवसर पर पुरुषों द्वारा किया जाता है। इस नृत्य में ऊर्जा और उत्साह बनाए रखने के लिए नगाड़ा मुख्य वाद्य यंत्र के रूप में प्रयोग होता है। नगाड़े की तेज और लयबद्ध थाप नृत्य की गति को निर्देशित करती है। इसके साथ ढोल और चंग का भी प्रयोग किया जाता है।
47. "कालबेलिया" किस भारतीय राज्य से जुड़ा एक लोक नृत्य है, जिसकी विशेषता सांपों से प्रेरित सर्पिल गतिविधियों से होती है-
📚 DP Constable (M&F) 2025
A
राजस्थान
B
गुजरात
C
महाराष्ट्र
D
पंजाब
📖 व्याख्या
कालबेलिया नृत्य को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 'स्नेक चार्मर डांस' या 'सपेरा नृत्य' के नाम से जाना जाता है। यह नृत्य राजस्थान की कालबेलिया (सपेरा) जनजाति द्वारा किया जाता है, जिनका पारंपरिक पेशा साँप पकड़ना और उनका खेल दिखाना है। इसकी प्रसिद्धि के कारण, यूनेस्को ने 2010 में कालबेलिया लोक गीतों और नृत्यों को अपनी अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल किया।
48. राजस्थान का शंकरिया नृत्य किससे संबंधित है?
📚 RAS PRE 2016, II-Gr. 2023, JEN 2025
A
कालबेलिया
B
भील
C
सहरिया
D
तेरहताली
📖 व्याख्या
शंकरिया नृत्य राजस्थान के कालबेलिया समुदाय का एक प्रसिद्ध युगल प्रेम-आधारित लोक नृत्य है। यह नृत्य 'प्रेम कहानी' पर आधारित होता है और इसमें स्त्री-पुरुष दोनों भाग लेते हैं। कालबेलिया समुदाय के अन्य प्रमुख नृत्यों में इण्डोणी, पणिहारी और बागड़िया शामिल हैं। भील जनजाति के प्रमुख नृत्य गवरी, गैर, नेजा और घूमरा हैं। सहरिया जनजाति का प्रमुख नृत्य शिकारी है।
49. प्रसिद्ध लोक नृत्य 'घुड़ला' किस शहर से संबंधित है? नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें।
📚 JEN 2025, Live Stock Asst. 2025, ΙΕΟ 2018
A
बीकानेर
B
जोधपुर
C
जयपुर
D
टोंक
📖 व्याख्या
प्रसिद्ध 'घुड़ला' लोक नृत्य राजस्थान के जोधपुर (मारवाड़ क्षेत्र) की एक विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान है। यह नृत्य प्रतिवर्ष चैत्र कृष्ण अष्टमी (शीतला अष्टमी) से चैत्र शुक्ल तृतीया (गणगौर) तक महिलाओं द्वारा किया जाता है। इसका महत्त्व मारवाड़ के शासक राव सातल की 'घुड़ले खाँ' पर विजय और अपहृत कन्याओं को छुड़ाने की शौर्यगाथा से जुड़ा है।
50. राजस्थान का राज्य नृत्य क्या है?
📚 वनरक्षक 2013, Pol. const. 1997 - 2024, PTET- 2023 (Pre B.ED)
A
मुंदारी
B
घूमर
C
भांगड़ा
D
पावदा
📖 व्याख्या
घूमर राजस्थान का राज्य नृत्य है, जो केवल महिलाओं द्वारा किया जाता है। इसे 'नृत्यों का सिरमौर' और 'राजस्थानी आत्मा' कहा जाता है। इसमें महिलाएँ अपने घेरदार लहंगे के घेरे (घूम) के साथ वृत्ताकार घेरे में नृत्य करती हैं। यह मांगलिक अवसरों और त्योहारों पर विशेष रूप से किया जाता है।