क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम MCQ | Latest Important Questions with Answers
इस पोस्ट में राजस्थान का भूगोल एवं अर्थव्यवस्था के टॉपिक क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न दिए गए हैं।
ये MCQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, RAS, Patwar, Police, LDC, VDO, Fireman, Woman Superwiser, REET तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।
- Subject: राजस्थान का भूगोल एवं अर्थव्यवस्था
- Topic: क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम
- Last Updated:
- Content Type: MCQ Practice Set
✍️ Prepared & Reviewed by:
Rajputana Diary –
Rajasthan GK Faculty & Content Team
(Since 2021)
1. बजट घोषणा 2025-26 के तहत् मगरा क्षेत्र विकास कार्यक्रम की राशि 50 करोड़ रुपये से बढ़ाकर गई है। किये जाने की घोषणा की
- (A) 60 करोड़ रुपये
- (B) 75 करोड़ रुपये
- (C) 100 करोड़ रुपये
- (D) 85 करोड़ रुपये
बजट घोषणा 2025-26 में मगरा क्षेत्र विकास कार्यक्रम के लिए आवंटित राशि को 50 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 100 करोड़ रुपये करने की घोषणा की गई है। यह कार्यक्रम राजस्थान के पहाड़ी एवं पिछड़े मगरा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए संचालित किया जाता है।
2. बजट घोषणा 2025-26 के तहत् डॉग क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम की राशि 50 करोड़ रुपये से बढ़ाकर गई है। किये जाने की घोषणा की
- (A) 60 करोड़ रुपये
- (B) 75 करोड़ रुपये
- (C) 100 करोड़ रुपये
- (D) 85 करोड़ रुपये
बजट 2025-26 में डांग क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम के लिए राशि 50 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 100 करोड़ रुपये करने की घोषणा की गई है। इसका उद्देश्य डांग क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं एवं क्षेत्रीय विकास को गति देना है।
3. सीमान्त क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम (BADP) में केन्द्र व राज्य का क्रमशः अनुपात क्या है?
- (A) Mon Jan 01 1900 02:50:00 GMT+0521 (India Standard Time)
- (B) Mon Jan 01 1900 12:40:00 GMT+0521 (India Standard Time)
- (C) Sun Dec 31 1899 17:00:00 GMT+0521 (India Standard Time)
- (D) Mon Jan 01 1900 22:30:00 GMT+0521 (India Standard Time)
यह कार्यक्रम वर्ष 1993-94 में लागू किया गया था तब 100 प्रतिशत केन्द्र सरकार द्वारा वित्त पोषित था, लेकिन वर्ष 2016-17 से केन्द्र व राज्य का अनुपात 60:40 कर दिया गया है।
4. बृज क्षेत्रीय विकास योजना की राशि बजट घोषणा 2025-26 में 50 करोड़ रुपये से बढ़ाकर किये जाने की घोषणा की गई है।
- (A) 55 करोड़ रुपये
- (B) 60 करोड़ रुपये
- (C) 75 करोड़ रुपये
- (D) 100 करोड़ रुपये
पूर्वी राजस्थान के दूरस्थ क्षेत्रों के क्षेत्रीय विकास के लिए बजट घोषणा 2024-25 में इस योजना को प्रारम्भ करने की घोषणा की गई थी।
5. प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान के तहत राजस्थान के कितने जिलों को विकसित किया जायेगा?
- (A) 32
- (B) 27
- (C) 30
- (D) 10
इस योजना के तहत राजस्थान के 30 जिलों के 208 ब्लॉक के 6,019 जनजातीय बहुल गाँवों को विकसित किया जायेगा।
6. बजट 2025-26 में राजस्थान सरकार ने अरावली पर्वतमाला के संरक्षण व इसे हरित बनाये रखने के उद्देश्य से 250 करोड़ रुपये की लागत से कौनसी परियोजना प्रारम्भ करने की घोषणा की है?
- (A) अरावली जैव विविधता परियोजना
- (B) अरावली संरक्षण परियोजना
- (C) स्वच्छ एवं हरित अरावली पर्यटक
- (D) हरित अरावली विकास परियोजना
बजट 2025-26 में अरावली पर्वतमाला के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन तथा हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से 250 करोड़ रुपये की लागत से हरित अरावली विकास परियोजना प्रारम्भ करने की घोषणा की गई है।
7. गुरु गोविन्द जनजातीय क्षेत्रीय विकास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु राज्य व जिला स्तर पर कितने जिलों में 'वनाधिकार प्रकोष्ठ' (Forest Rights Cell) का गठन किया जायेगा?
- (A) 35
- (B) 30
- (C) 15
- (D) 18
गुरु गोविन्द जनजातीय क्षेत्रीय विकास योजना के प्रभावी संचालन के लिए राज्य एवं जिला स्तर पर 18 जिलों में वनाधिकार प्रकोष्ठ (Forest Rights Cell) के गठन की घोषणा की गई है।
8. मुख्यमंत्री थार सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम में कितने करोड़ रुपये का फण्ड स्थापित किया जाना प्रस्तावित है?
- (A) 60 करोड़ रुपये
- (B) 150 करोड़ रुपये
- (C) 70 करोड़ रुपये
- (D) 100 करोड़ रुपये
बजट 2025-26 में प्रदेश की अंतर्राष्ट्रीय सीमा के निकट निवास करने वाले परिवारों की सुविधाओं के उन्नयन के लिए यह कार्यक्रम प्रारम्भ करने की घोषणा की गई है।
9. सांसद आदर्श ग्राम योजना किस वर्ष प्रारम्भ की गई?
- (A) 11 अक्टूबर, 2014
- (B) 18 अगस्त, 2014
- (C) 15 नवम्बर, 2015
- (D) 14 सितम्बर, 2015
सांसद आदर्श ग्राम योजना का शुभारम्भ 11 अक्टूबर 2014 को किया गया था। इसका उद्देश्य सांसदों द्वारा चयनित ग्रामों का समग्र एवं आदर्श विकास सुनिश्चित करना है।
10. Aspirational Districts योजना की तर्ज पर प्रदेश में सबसे पिछड़े 35 ब्लॉक्स में विकास को गति देने के लिए बजट 2025-26 में किस योजना की घोषणा की गई है?
- (A) गुरु गोलवलकर आकांक्षी ब्लॉक विकास योजना
- (B) गुरु गोविन्द जनजातीय क्षेत्रीय विकास योजना
- (C) राष्ट्रीय ग्रामीण आर्थिक परिवर्तन परियोजना
- (D) सम्बल ग्राम विकास योजना
बजट 2025-26 में आकांक्षी जिलों की तर्ज पर राज्य के सबसे पिछड़े 35 ब्लॉकों के विकास हेतु गुरु गोलवलकर आकांक्षी ब्लॉक विकास योजना प्रारम्भ करने की घोषणा की गई है।
11. विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (MLALAD) के बारे में असत्य कथन है-
- (A) इस योजना की शुरुआत राज्य सरकार द्वारा 1995-96 में की गई।
- (B) इस योजना के अन्तर्गत विधायक को 5 करोड़ रुपये प्रति विधानसभा क्षेत्र के लिए आवंटित किये जाते हैं।
- (C) कुल वार्षिक आवंटित राशि से कम से कम 20% राशि अनुसूचित जाति/जनजाति के लोगों के विकास पर अनुशंसित करना अनिवार्य है।
- (D) इस योजना का उद्देश्य स्थानीय आवश्यकतानुसार आधारभूत संरचना का विकास, जनोपयोगी परिसम्पत्तियों का निर्माण और विकास के क्षेत्रीय असंतुलन को दूर करना है।
इस योजना की शुरुआत राज्य सरकार द्वारा 1999-2000 में की गई थी।
12. सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (MPLAD) के अन्तर्गत प्रत्येक लोकसभा सांसद अपने संसदीय क्षेत्र के लिए प्रतिवर्ष कितने करोड़ रुपये राशि के कायों के लिए जिला कलेक्टर से अनुशंसा कर सकता है?
- (A) प्रतिवर्ष 5 करोड़
- (B) प्रतिवर्ष 10 करोड़
- (C) प्रतिवर्ष 1 करोड़
- (D) प्रतिवर्ष 3 करोड़
सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत प्रत्येक लोकसभा सांसद अपने क्षेत्र में विकास कार्यों हेतु प्रतिवर्ष 5 करोड़ रुपये तक की राशि के कार्यों की अनुशंसा जिला कलेक्टर को कर सकता है।
13. निम्न में से कौनसा मिशन विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) की सामाजिक आर्थिक स्थितियों में सुधार करने के लिए शुरू किया गया है?
- (A) प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाभियान
- (B) जनजातीय क्षेत्र विकास मिशन
- (C) प्रधानमंत्री जनजातीय आवास मिशन
- (D) मुख्यमंत्री जनजातीय आवास मिशन
यह मिशन (पीएम जनमन) विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पी.वी. टी. जी.) की सामाजिक आर्थिक स्थितियों में सुधार करने के लिए शुरू किया गया है। इस मिशन का उद्देश्य 75 विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों का विकास करना है।
14. अरावली ग्रीन वॉल परियोजना के सम्बन्ध में कौनसा कथन सत्य है?
- (A) यह परियोजना भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद् द्वारा चलाई गई है।
- (B) परियोजना के शुरुआती चरण में 75 जल स्रोतों का कायाकल्प किया जायेगा।
- (C) देश के 4 राज्यों में लगभग 1400 किमी, की लम्बाई में अरावली पर्वत श्रृंखला के आस-पास के 5 किमी, के बफर क्षेत्र को हरित बनाने के लिए टिकली गाँव (हरियाणा) से इसका शुभारंभ किया गया।
- (D) उपरोक्त सभी
अरावली ग्रीन वॉल परियोजना भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद् (ICFRE) द्वारा संचालित की जा रही है। इसका उद्देश्य अरावली क्षेत्र में हरित आवरण बढ़ाना, भूमि क्षरण रोकना तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है।
15. राजस्थान की 'सम्बल ग्राम विकास योजना' निम्न में से किससे सम्बन्धित है?
- (A) सामाजिक सुरक्षा
- (B) आधारभूत सुविधाओं का विकास
- (C) सामाजिक कल्याण
- (D) शैक्षिक विकास
सम्बल ग्रामों से तात्पर्य उन गाँवों से है जहाँ अनुसूचित जाति (SC) की जनसंख्या कुल जनसंख्या के अनुपात में 40 प्रतिशत से अधिक है। राज्य में वर्ष 2001 की जनगणना के अनुसार अब तक 4948 गाँवों को संबल ग्राम घोषित किया जा चुका है। इस योजना के तहत् गाँवों में आधारभूत सुविधाओं का विकास करवाया जाता है।
16. राजस्थान में मगरा क्षेत्र विकास कार्यक्रम कब प्रारम्भ किया गया?
- (A) Mon Nov 01 2010 00:00:00 GMT+0530 (India Standard Time)
- (B) Wed Jun 01 2005 00:00:00 GMT+0530 (India Standard Time)
- (C) Mon Sep 01 2008 00:00:00 GMT+0530 (India Standard Time)
- (D) Fri Mar 01 2002 00:00:00 GMT+0530 (India Standard Time)
राजस्थान का दक्षिणी मध्य भाग, जो कि पहाड़ी क्षेत्र से घिरा हुआ है, विशेषतः ब्यावर, भीलवाड़ा, पाली, चित्तौड़गढ़ एवं राजसमंद जो जनजाति क्षेत्र के अन्तर्गत नहीं आता है, मगरा क्षेत्र के नाम से जाना जाता है। मगरा क्षेत्र विकास कार्यक्रम 2005-06 में शुरू किया गया, जो उक्त 5 जिलों के 1746 गाँवों में क्रियान्वित है। इसका सम्पूर्ण वित्त पोषण राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाता है।
17. राजस्थान में डांग क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम कब प्रारम्भ किया गया?
- (A) Fri Mar 01 2002 00:00:00 GMT+0530 (India Standard Time)
- (B) 1994-95
- (C) 1991-92
- (D) 1998-99
यह कार्यक्रम 1994-95 में राजस्थान के 8 जिलों में 21 पंचायत समितियों के 357 ग्राम पंचायतों में प्रारम्भ किया गया था।
18. वर्तमान में डांग क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम राजस्थान के कितने जिलों में संचालित है?
- (A) 10
- (B) 6
- (C) 12
- (D) 8
यह कार्यक्रम वर्ष 2005-06 से पुनः प्रारंभ किया गया है। वर्तमान में 8 जिलों (सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर, कोटा, बूँदी, बारां, झालावाड़, व भरतपुर) के 2192 गाँवों में संचालित है।
19. अरावली विकास कार्यक्रम कब प्रारम्भ किया गया?
- (A) 1974-75
- (B) 1970-71
- (C) 1980-81
- (D) 1984-85
अरावली विकास कार्यक्रम वर्ष 1974-75 में प्रारम्भ किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य अरावली क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण, वनीकरण, जल संरक्षण तथा प्राकृतिक संसाधनों का विकास करना था।
20. राज्य के कौनसे सम्भागों में डांग क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम चलाया जा रहा है?
- (A) अजमेर, उदयपुर
- (B) कोटा, भरतपुर
- (C) कोटा, उदयपुर
- (D) भरतपुर, उदयपुर
डांग क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम वर्तमान में राजस्थान के कोटा एवं भरतपुर सम्भागों के चयनित क्षेत्रों में संचालित किया जा रहा है, जहाँ क्षेत्रीय असमानताओं को कम करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
21. राजस्थान के कितने जिले सीमांत क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत आते हैं?
- (A) 4
- (B) 6
- (C) 7
- (D) 8
यह कार्यक्रम राज्य के 4 सीमावर्ती (बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, गंगानगर) के 16 खंडों में क्रियान्वित किया जा रहा है।
22. मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विकास योजना / कार्यक्रम किस वर्ष प्रारम्भ की गई?
- (A) वर्ष 2022-23
- (B) वर्ष 2023-24
- (C) वर्ष 2020-21
- (D) वर्ष 2019-20
योजनान्तर्गत प्रदेश के दुर्गम, दूरस्थ एवं पिछड़े सहित राज्य के संपूर्ण क्षेत्र में व्यवस्थित आधारभूत संरचना एवं ग्रामीण विकास के लिए प्रदेश की भौगोलिक आर्थिक सामाजिक स्तर पर क्षेत्रीय विभिन्नताओं, आवश्यकताओं तथा संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए समग्र विकास करना है। इस योजना का कुल बजट प्रावधान 100 करोड़ रुपये है।
23. राजस्थान में सीमांत क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम किस वर्ष प्रारम्भ किया गया?
- (A) 1990-91
- (B) 1998-99
- (C) 1993-94
- (D) 1995-96
सातवीं पंचवर्षीय योजना के दौरान भारत सरकार द्वारा एक विशेष कार्यक्रम के रूप में सीमावर्ती क्षेत्र विकास कार्यक्रम वर्ष 1993-94 से लागू किया गया।
24. समेकित बंजर भूमि विकास कार्यक्रम कब प्रारम्भ हुआ?
- (A) 1989-90
- (B) 1987-88
- (C) 1990-91
- (D) 1996-97
केन्द्र सरकार ने इस कार्यक्रम की शुरुआत 1989-90 में की। राजस्थान के 10 जिलों (जयपुर, सीकर, जोधपुर, टोंक, उदयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, झालावाड़, जैसलमेर व पाली) में इसे 1992-93 प्रारम्भ किया गया। इसे ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के माध्यम से क्रियान्वित किया जा रहा है।
25. सहरिया विकास कार्यक्रम किस वर्ष प्रारम्भ किया गया है?
- (A) वर्ष 1985-86
- (B) वर्ष 1995-96
- (C) वर्ष 1977-78
- (D) वर्ष 1974-75
इसमें सहरिया जनजाति की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए कृषि, पशुपालन, वानिकी, शिक्षा, चिकित्सा सेवाओं का विस्तार आदि कार्यक्रमों का संचालन किया जाता है।
26. परिवर्तित क्षेत्र विकास उपागम (माडा)' कार्यक्रम किस वर्ष प्रारम्भ किया गया?
- (A) 1980-81
- (B) 1979-80
- (C) 1992-93
- (D) 1978-79
इस योजना के अन्तर्गत 18 जिलों (अलवर, धौलपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौडगढ़, प्रतापगढ़, जयपुर, दौसा, झालावाड़, कोटा, बारां, पाली, सवाईमाधोपुर, करौली, सिरोही, टॉक, उदयपुर एवं राजसमंद) में 44 माडा लघु खण्डों का गठन किया है, जिसमें 3,258 ग्राम सम्मिलित है।
27. निम्न में से किस जिला युग्म से डांग क्षेत्र विकास कार्यक्रम संबंधित है?
- (A) करौली, सवाई माधोपुर, धौलपुर, बारां
- (B) अजमेर, भीलवाड़ा, पाली, चित्तौड़गढ़
- (C) जयपुर, दौसा, कोटा, बारां
- (D) डूंगरपुर, बाँसवाड़ा, उदयपुर, राजसमंद
डांग क्षेत्र विकास कार्यक्रम राजस्थान के डांग एवं बीहड़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास हेतु संचालित किया जाता है। यह मुख्य रूप से करौली, सवाई माधोपुर, धौलपुर, बारां सहित अन्य जिलों में लागू है, जहाँ सामाजिक एवं आर्थिक विकास पर विशेष बल दिया जाता है।
28. मेवात क्षेत्र विकास कार्यक्रम किस वर्ष प्रारम्भ किया गया?
- (A) 1975-76
- (B) 1986-87
- (C) 1985-86
- (D) 1995-96
मेव समुदाय मुख्यतः अलवर, खैरथल तिजारा व डीग जिले के 14 खण्ड़ों में बहुलता से निवास करते हैं। यह कार्यक्रम उपरोक्त जिलों के 807 गाँवों में सम्मिलित है। मेव बाहुल्य वाले क्षेत्रों को मेवात क्षेत्र के नाम से जाना जाता है। यह कार्यक्रम शत् प्रतिशत राज्य सरकार द्वारा वित्त पोषित है। बजट 2025-26 में इस योजना में आगामी वर्ष में 50 करोड़ रुपये की राशि को बढ़ाकर 100 करोड़ रुपये किये जाने की घोषणा की है।
29. बीस सूत्री कार्यक्रम कब से पुनः लागू किया गया?
- (A) 01 अप्रैल, 2009
- (B) 01 जून, 2005
- (C) 01 अप्रैल, 2007
- (D) 01 अप्रैल, 2010
बीस सूत्री कार्यक्रम की शुरुआत 1975 में की गई थी तथा वर्ष 1982, 1986, 2006 में पुनः संचरित किया गया, जो 01 अप्रैल, 2007 से लागू हुआ। इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य पिछड़े एवं निर्धन व्यक्तियों के जीवन स्तर में सुधार करना है।
30. डांग क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम का मूल उद्देश्य है
- (A) पिछड़े एवं निर्धन व्यक्तियों के जीवन स्तर में सुधार करना ।
- (B) सामाजिक आर्थिक विकास करना, डाकुओं से मुक्ति दिलाना व पर्यावरण का विकास करना ।
- (C) आधारभूत ढांचे के विकास और सीमावर्ती आबादी के मध्य सुरक्षा की भावना को बढ़ावा देना
- (D) पर्यावरण संतुलन बनाये रखना व वनों की कटाई पर रोक लगाना।
डांग क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम का उद्देश्य डकैत प्रभावित क्षेत्रों में सामाजिक एवं आर्थिक विकास करना, क्षेत्र में शांति स्थापित करना तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। यह कार्यक्रम क्षेत्रीय असमानताओं को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
31. अरावली विकास कार्यक्रम राजस्थान के कितने जिलों में संचालित है?
- (A) 15
- (B) 16
- (C) 17
- (D) 18
1974-75 में प्रारम्भ अरावली विकास कार्यक्रम राजस्थान के 16 जिलों के 120 विकास खण्डों का 41,447 वर्ग किमी, व अन्य पहाड़ी क्षेत्रों का 11,786 वर्ग किमी, क्षेत्र शामिल किया गया है। यह कार्यक्रम जापान के OECF (ऑवरसीज इकोनोमिक कॉर्पोरेशन फण्ड) की सहायता से बलाया जा रहा है।
32. डांग क्षेत्र विकास कार्यक्रम के बारे में कौनसा कथन गलत है? (i) इसका मूल उद्देश्य डकैत प्रभावित क्षेत्रों में आर्थिक और सामाजिक विकास करना है। (ii) इसकी शुरुआत 1994-95 में 8 जिलों की 21 पंचायत समितियों में हुई। (iii) वर्तमान में 8 जिलों में सवाई माधोपुर, करौली, बौलपुर, कोटा, बूँदी, बारां, झालावाड़ व भरतपुर शामिल है। (iv) यह कार्यक्रम वर्ष 2004-05 में राज्य सरकार द्वारा पुनः प्रारम्भ किया गया।
- (A) (i), (ii), (iii)
- (B) (ii) व (iii)
- (C) केवल (iv)
- (D) केवल (iii)
डांग क्षेत्र विकास कार्यक्रम वर्ष 1994-95 में प्रारम्भ किया गया था तथा इसे वर्ष 2005-06 में पुनः प्रारम्भ किया गया। इसलिए कथन (iv) गलत है क्योंकि इसमें 2004-05 का उल्लेख किया गया है।
33. बीस सूत्री कार्यक्रम (2006) के अन्तर्गत निम्न में से कौनसा बिन्दु सम्मिलित नहीं है?
- (A) गरीबी हटाओ जन शक्ति व सबके लिए शिक्षा
- (B) ग्रामीण सड़क व पिछड़ा क्षेत्र विकास
- (C) महिला कल्याण, बाल कल्याण व युवा विकास
- (D) शुद्ध पेयजल, पर्यावरण संतुलन व वनों की कटाई पर रोक
बीस सूत्री कार्यक्रम (2006) में गरीबी उन्मूलन, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, ग्रामीण विकास तथा रोजगार सृजन जैसे विषय शामिल हैं। दिया गया चौथा विकल्प कार्यक्रम के आधिकारिक बिंदुओं में सम्मिलित नहीं है।
34. कंदरा सुधार कार्यक्रम की शुरुआत किस वर्ष की गई?
- (A) 1977-78
- (B) 1987-88
- (C) 1997-98
- (D) Sat Jan 01 2000 00:00:00 GMT+0530 (India Standard Time)
यह कार्यक्रम कंदराओं व बीहड़ों के फैलाव को रोकने तथा बीहड़ क्षेत्र की खोई हुई उत्पादन क्षमता को वापस प्राप्त करने हेतु चलाया जा रहा है।
35. कंदरा सुधार कार्यक्रम कितने जिलों में संचालित है?
- (A) Thu Jan 04 1900 00:00:00 GMT+0521 (India Standard Time)
- (B) Sun Jan 07 1900 00:00:00 GMT+0521 (India Standard Time)
- (C) Wed Jan 10 1900 00:00:00 GMT+0521 (India Standard Time)
- (D) Mon Jan 08 1900 00:00:00 GMT+0521 (India Standard Time)
कंदरा सुधार कार्यक्रम 8 प्रभावित जिलों (कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़, सवाई माधोपुर, करौली, भरतपुर व धौलपुर) में संचालित है।
36. जनजाति उपयोजना किस वर्ष लागू की गई?
- (A) वर्ष 1974-75
- (B) वर्ष 1985-86
- (C) वर्ष 1978-79
- (D) वर्ष 1995-96
इस योजना में बांसवाड़ा, डूंगरपुर व प्रतापगढ़ जिलों की समस्त तहसीलें तथा उदयपुर व सिरोही जिलों का कुछ भाग शामिल किया गया है।
Agar aapko kisi MCQ me doubt, correction ya suggestion lagta hai, to please is post ke comment section ki jagah humare YouTube channel par dedicated discussion video ke comment box me post link ke sath comment karein.
📝 Comment karne ka format:
• MCQ Post ka link
• Question number
• Short doubt / correction
✔ Link Copied
👉 Official Discussion Video:
Rajputana Diary YouTube Channel

About the Author
Mukesh Khunga
Mukesh Khunga को राजस्थान में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी एवं भर्ती परीक्षाओं के परीक्षा पैटर्न और प्रश्नों के स्वरूप की अच्छी समझ है। उनके मार्गदर्शन में यह अध्ययन सामग्री और MCQ content तैयार एवं review किया गया है। Read More...