जैव विविधता, वन्य जीव एवं अभयारण्य MCQ | Latest Important Questions with Answers
इस पोस्ट में राजस्थान का भूगोल एवं अर्थव्यवस्था के टॉपिक जैव विविधता, वन्य जीव एवं अभयारण्य से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न दिए गए हैं।
ये MCQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, RAS, Patwar, Police, LDC, VDO, Fireman, Woman Superwiser, REET तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।
- Subject: राजस्थान का भूगोल एवं अर्थव्यवस्था
- Topic: जैव विविधता, वन्य जीव एवं अभयारण्य
- Last Updated:
- Content Type: MCQ Practice Set
✍️ Prepared & Reviewed by:
Rajputana Diary –
Rajasthan GK Faculty & Content Team
(Since 2021)
1. अक्टूबर, 2024 में गोडावण के कृत्रिम गर्भाधान से चूजे के जन्म में पहला सफल प्रयास किस स्थान पर किया गया?
- (A) सोरसन (बारां)
- (B) रामदेवरा (जैसलमेर)
- (C) सुदासरी (जैसलमेर)
- (D) सथाना गाँव (व्यावर)
अक्टूबर 2024 में गोडावण (ग्रेट इंडियन बस्टर्ड) के संरक्षण हेतु कृत्रिम गर्भाधान तकनीक से चूजे के जन्म का पहला सफल प्रयास जैसलमेर जिले के रामदेवरा स्थित संरक्षण केन्द्र में किया गया। यह राजस्थान में वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
2. खरमोर कृत्रिम प्रजनन केन्द्र स्थित है?
- (A) सथाना (व्यावर), सोरसन (बारां)
- (B) सथाना (व्यावर), रामदेवरा (जैसलमेर)
- (C) सोरसन (बारां), सुदासरी (जैसलमेर)
- (D) मेनार (उदयपुर), सोरसन (बारां)
राजस्थान में खरमोर पक्षी के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कृत्रिम प्रजनन केन्द्र सथाना (व्यावर) तथा सोरसन (बारां) में स्थापित किए गए हैं। इन केन्द्रों का उद्देश्य इस दुर्लभ पक्षी की संख्या में वृद्धि करना है।
3. 30 जून, 2025 तक भारत में कुल कितनी रामसर साइट घोषित की जा चुकी है?
- (A) 44
- (B) 91
- (C) 56
- (D) 36
राजस्थान में रामसर स्थल 1, केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान (भरतपुर) 2. साम्भर झील (जयपुर) 3. खींचन (फलीदी) 4. मेनार (उदयपुर)
4. विश्व वन्यजीव दिवस कब मनाया जाता है?
- (A) 24 जनवरी
- (B) 03 मार्च
- (C) 22 अप्रैल
- (D) 21 मई
विश्व वन्यजीव दिवस 2025 की थीम वन्य जीव संरक्षण वित्तः लोगों और ग्रह में निवेश ।
5. राजस्थान वेटलैंड एटलस के अनुसार सर्वाधिक वेटलैंड क्षेत्र वाला जिला है-
- (A) चुरू
- (B) भीलवाड़ा
- (C) उदयपुर
- (D) अजमेर
सर्वाधिक वेटलैण्ड क्षेत्र वाला जिला भीलवाड़ा (72563) हैक्टेयर) है जबकि न्यूनतम वेटलैण्ड क्षेत्र वाला जिला चुरू (1368 हैक्टेयर) है।
6. राजस्थान राज्य जैव विविधता बोर्ड ने कुल कितने औरणों को जैव विविधता विरासत स्थलों के रूप में घोषित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है?
- (A) 5
- (B) 7
- (C) 9
- (D) 11
जैव विविधता विरासत स्थल में शामिल रामदेवरा, सांवता (जैसलमेर), ऑन रोड़, मुंगेरिया (बाड़मेर), लोहार्गल (झुंझुनूं)।
7. बजट घोषणा 2024-25 में घोषित चीता कॉरिडोर व सफारी का विस्तार किस राज्य में होगा?
- (A) मध्यप्रदेश
- (B) राजस्थान
- (C) उत्तर प्रदेश
- (D) उपर्युक्त सभी
गाँधी सागर अभयारण्य एवं भैंसरोडगढ़ अभयारण्य (चित्तौड़गढ़) एवं चम्बल अभयारण्य को कूनो नेशनल पार्क से जोड़ते हुए चीतों के वितरण हेतु कॉरिडोर एवं सफारी बनाने के लिए मध्यप्रदेश के साथ एमओयू किया जायेगा।
8. क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान की सबसे छोटी बाघ परियोजना है-
- (A) धौलपुर-करीली
- (B) रामगढ़ विषधारी
- (C) मुकुन्दरा हिल्स
- (D) सरिस्का टाइगर
इस बाघ परियोजना का विस्तार धौलपुर व करौली जिलों में 599.64 वर्ग किमी क्षेत्रफल में है। यह राजस्थान का पाँचवाँ तथा देश का 55वाँ टाइगर रिजर्व है।
9. नेशनल टाइगर कंजर्वेशन ऑथोरिटी (NTCA) द्वारा अगस्त 2023 को राजस्थान में किस टाइगर प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गयी?
- (A) धौलपुर-करीली
- (B) जयसमंद
- (C) वनविहार
- (D) केसरबाग
अगस्त 2023 में नेशनल टाइगर कंजर्वेशन ऑथोरिटी (NTCA) ने राजस्थान के धौलपुर-करीली टाइगर रिजर्व को मंजूरी प्रदान की। यह राज्य का नवीनतम टाइगर रिजर्व है और बाघ संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।
10. किस जिले में 05 गाँवों के स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर ही एक अभयारण्य भैरोंदेव डाकव अभयारण्य घोषित किया है?
- (A) बूंदी
- (B) चित्तौड़गढ़
- (C) अलवर
- (D) कोटा
अलवर जिले में पाँच गाँवों के स्थानीय निवासियों ने सामुदायिक प्रयासों से भैरोंदेव डाकव अभयारण्य घोषित किया। यह भारत में सामुदायिक वन एवं वन्यजीव संरक्षण का एक उत्कृष्ट उदाहरण माना जाता है।
11. राजस्थान में काले हिरण का स्मारक कहाँ बनाया जा रहा है?
- (A) मेनार (उदयपुर)
- (B) खींचन (फलीदी)
- (C) डुंडलोद (झुंझुनूं)
- (D) कांकानी (जोधपुर)
इस स्थान पर 1998 में फिल्म अभिनेता सलमान खान ने फिल्म हम साथ-साथ हैं की शूटिंग के दौरान काले हिरण का शिकार किया था, जिसे इसी स्थान पर दफनाया गया था।
12. बजट घोषणा 2025-26 के अनुसार में किस जिले में बायोलॉजिकल पार्क की स्थापना की जायेगी?
- (A) भरतपुर
- (B) टोंक
- (C) करौली
- (D) सवाई माधोपुर
बजट घोषणा 2025-26 में भरतपुर जिले में बायोलॉजिकल पार्क स्थापित करने की घोषणा की गई। इससे जैव विविधता संरक्षण, पर्यावरण शिक्षा तथा पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
13. राजस्थान में संरक्षित क्षेत्र (कंजर्वेशन रिजर्व) का असुमेलित युग्म है-(संरक्षित क्षेत्र- जिला)
- (A) रोटू- सीकर
- (B) रणखार - जालौर
- (C) गोगेलाव - नागौर
- (D) रामगढ़- बारां
रोटू संरक्षित क्षेत्र नागौर जिले में स्थित है। इसलिए रोटू-सीकर का युग्म असुमेलित है।
14. सेन्ट्रल जू ऑथिरिटी ऑफ इंडिया द्वारा प्रदेश का पहला 'स्नेक पार्क' (सर्प उद्यान) किस जिले में बनाया जा रहा है?
- (A) जयपुर
- (B) कोटा
- (C) सवाई माधोपुर
- (D) भरतपुर
सेन्ट्रल जू अथॉरिटी ऑफ इंडिया की स्वीकृति से राजस्थान का पहला स्नेक पार्क कोटा जिले में विकसित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य सर्प संरक्षण तथा जनजागरूकता बढ़ाना है।
15. पक्षियों का स्वर्ग' कहलाता है-
- (A) खींचन (जोधपुर)
- (B) केवलादेव (भरतपुर)
- (C) सरिस्का (अलवर)
- (D) सज्जनगढ़ (उदयपुर)
केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, भरतपुर को पक्षियों का स्वर्ग कहा जाता है। यह यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है तथा यहाँ देश-विदेश की अनेक प्रवासी पक्षी प्रजातियाँ आती हैं।
16. वर्तमान में राज्य में कितने राष्ट्रीय उद्यान है?
- (A) 1
- (B) 2
- (C) 3
- (D) 4
राजस्थान में 3 राष्ट्रीय उद्यान (रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान, केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान व मुकुन्दरा हिल्स राष्ट्रीय उद्यान) है।
17. मुकन्दरा हिल्स को राष्ट्रीय उद्यान कब बनाया गया?
- (A) 4 जनवरी, 2013
- (B) 9 जनवरी, 2012
- (C) 9 जनवरी, 2011
- (D) 1 जनवरी, 2010
मुकुन्दरा हिल्स राष्ट्रीय उद्यान राजस्थान का तीसरा राष्ट्रीय उद्यान है। इसे 9 जनवरी, 2012 को नोटिफिकेशन जारी कर राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा दिया गया।
18. राज्य में कितने आखेट निषिद्ध क्षेत्र है?
- (A) 5
- (B) 25
- (C) 33
- (D) 7
राजस्थान में वर्तमान में 33 आखेट निषिद्ध क्षेत्र घोषित हैं। इन क्षेत्रों में वन्यजीवों के शिकार पर पूर्ण प्रतिबंध है तथा इनका उद्देश्य जैव विविधता और वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा देना है।
19. Land of Indian tiger के नाम se कौनसा अभयारण्य प्रसिद्ध है?
- (A) रणथम्भौर
- (B) सरिस्का
- (C) जिम कार्बेट
- (D) गिर अभयारण्य
रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान को Land of Indian Tiger के नाम से जाना जाता है। यह बाघों की अच्छी संख्या, प्राकृतिक आवास और वन्यजीव पर्यटन के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है।
20. रणथम्भौर अभयारण्य को राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा कब मिला?
- (A) 1974
- (B) 1980
- (C) 1981
- (D) 1985
रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान राजस्थान का प्रथम राष्ट्रीय उद्यान है। इसे 1 नवम्बर, 1980 को राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा दिया गया था।
21. किस स्थान पर क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय खोला गया है?
- (A) रामसिंहपुरा (सवाईमाधोपुर)
- (B) केवलादेव (भरतपुर)
- (C) केलवाड़ा (राजसमंद)
- (D) बैराठ (कोटपूतली-बहरोड़)
क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय सवाई माधोपुर जिले के रामसिंहपुरा में स्थापित किया गया है। इसका उद्देश्य जैव विविधता, वन्यजीवों एवं प्राकृतिक धरोहर के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा विद्यार्थियों को वैज्ञानिक जानकारी उपलब्ध कराना है।
22. गोडावण की शरणस्थली' किस अभयारण्य को कहा जाता है?
- (A) केवलादेव
- (B) तालछापर
- (C) राष्ट्रीय मरुउद्यान
- (D) मुकुन्दरा हिल्स
राष्ट्रीय मरु उद्यान क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का सबसे बड़ा अभयारण्य है। इस अभयारण्य की स्थापना 4 अगस्त, 1980 को की गई। इसी अभयारण्य में प्रोजेक्ट ग्रेट इंडियन बस्टर्ड 5 जून, 2013 को लॉन्च किया गया।
23. राज्य में सर्वाधिक 'आखेट निषिद्ध क्षेत्र' किस जिले में है?
- (A) बीकानेर
- (B) फलौदी
- (C) जोधपुर
- (D) खैरथल-तिजारा
बीकानेर जिले में सर्वाधिक 6 आखेट निषिद्ध क्षेत्र स्थित हैं। वन्यजीव संरक्षण की दृष्टि से यह जिला राज्य में विशेष महत्व रखता है तथा विभिन्न संरक्षित क्षेत्रों के कारण जैव विविधता संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान देता है।
24. निम्न को सुमेलित कीजिए : अभयारण्य - जिले (A) रणथम्भौर - 1. अलवर (B) सरिस्का - 2. भरतपुर (C) केवलादेव - 3. बारा (D) शेरगढ़ - 4. सवाई माधोपुर कूट :
- (A) 1234
- (B) 4321
- (C) 3214
- (D) 4123
रणथम्भौर-सवाई माधोपुर, सरिस्का-अलवर, केवलादेव-भरतपुर तथा शेरगढ़-बारां का सही मिलान होता है। इसलिए सही कूट 4123 है। इस प्रकार विकल्प (4) सही उत्तर है।
25. औदिया' क्या है?
- (A) अभयारण्यों में बने अवलोकन स्तम्भ
- (B) चन्दन के वृक्षों का झुण्ड
- (C) पक्षियों की नस्ल पहचानने वाला
- (D) वन की देखभाल करने वाले लोग
औदिया अभयारण्यों एवं वन क्षेत्रों में बनाए जाने वाले अवलोकन स्तम्भों को कहा जाता है। इनका उपयोग वन्यजीवों एवं पक्षियों की गतिविधियों के अध्ययन तथा निगरानी के लिए किया जाता है।
26. मोचिया साइप्रस रोटेण्डस' नामक नर्म घास किस अभयारण्य में पाई जाती है?
- (A) राष्ट्रीय मरुउद्यान
- (B) वन विहार
- (C) तालछापर
- (D) गजनेर
तालछापर अभयारण्य काले हिरणों के लिए प्रसिद्ध है। इसलिए इसे काले हिरणों की शरणस्थली कहा जाता है। इस अभयारण्य में मोथिया नामक नर्म घास (मोचिया साइप्रस रोटेण्डस) जो कृष्ण मृगों को प्रिय है इसी अभयारण्य में पायी जाती है।
27. 30 जून, 2025 तक राजस्थान में कितने कन्जर्वेशन रिजर्व घोषित किये जा चुके है?
- (A) 33
- (B) 37
- (C) 25
- (D) 27
राजस्थान का नवीनतम कन्जर्वेशन रिजर्व आसोप कन्जर्वेशन रिजर्व (भीलबाड़ा) है।
28. गोगेलाव कन्जर्वेशन रिजर्व कहाँ स्थित है?
- (A) नागौर
- (B) जोधपुर
- (C) सीकर
- (D) भीलवाड़ा
गोगेलाव कन्जर्वेशन रिजर्व नागौर जिले में स्थित है। यह क्षेत्र विशेष रूप से प्रवासी पक्षियों के संरक्षण के लिए जाना जाता है तथा राजस्थान के महत्वपूर्ण संरक्षित क्षेत्रों में शामिल है।
29. कोटा जिले का वन्यजीव घोषित किया गया है?
- (A) सुर्खाब
- (B) उदबिलाव
- (C) गागरोनी तोता
- (D) घड़ियाल
राजस्थान सरकार ने उदबिलाव (Otter) को कोटा जिले का जिला वन्यजीव घोषित किया है। यह जलीय पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण जीव है तथा मुख्य रूप से चम्बल नदी क्षेत्र में पाया जाता है।
30. रावठा महल, भीम चंवरी शिव मंदिर, वाडोली का शिव मंदिर आदि किस अभयारण्य में स्थित है?
- (A) रामगढ़ विषधारी
- (B) जवाहर सागर
- (C) मुकुन्दरा हिल्स
- (D) वन विहार अभयारण्य
मुकुन्दरा हिल्स अभयारण्य ऐतिहासिक एवं धार्मिक धरोहरों के लिए भी प्रसिद्ध है। रावठा महल, भीम चंवरी शिव मंदिर तथा वाडोली का शिव मंदिर इसी अभयारण्य क्षेत्र में स्थित महत्वपूर्ण स्थल हैं।
31. महाभारत काल में किस अभयारण्य वाले क्षेत्र को 'द्रोणपुर' के नाम से जाना जाता था?
- (A) गजनेर
- (B) तालछापर
- (C) राष्ट्रीय मरुउद्यान
- (D) दर्श
महाभारत काल में यहाँ गुरु द्रोणाचार्य का आश्रम था। जहाँ ताल नाम की एक झील थी। अतः ये क्षेत्र द्रोणपुर छापर के नाम से भी जाना जाता है।
32. राजस्थान के किस सम्भाग में घड़ियाल मुख्य रूप से पाये जाते है?
- (A) कोटा संभाग
- (B) बीकानेर संभाग
- (C) जोधपुर संभाग
- (D) भरतपुर संभाग
राजस्थान में घड़ियाल मुख्य रूप से चम्बल नदी क्षेत्र में पाए जाते हैं, जो कोटा संभाग के अंतर्गत आता है। राष्ट्रीय चम्बल घड़ियाल अभयारण्य इनके संरक्षण के लिए प्रसिद्ध है।
33. राजस्थान के किस अभयारण्य में चौसिंगा की संख्या सर्वाधिक है?
- (A) तालछापर
- (B) सीतामाता
- (C) भैसरोड़गढ़
- (D) सज्जनगढ़
इस अभयारण्य में एंटीलोप चौसिंगा पाया जाता है, जिसे स्थानीय भाषा में भेड़ल या घंटेल कहा जाता है। यह विश्व का एकमात्र हिरण है जिसमें नर के 4 सींग होते हैं, यह केवल भारत में पाया जाता है।
34. राष्ट्रीय मरुउद्यान अभयारण्य कितने वर्ग किमी में फैला हुआ है?
- (A) 2162 वर्ग किमी
- (B) 3162 वर्ग किमी
- (C) 3250 वर्ग किमी
- (D) 2320 वर्ग किमी
यह क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का सबसे बड़ा अभयारण्य है। इसका जैसलमेर जिले में विस्तार 1900 वर्ग किमी व बाड़मेर जिले में विस्तार 1262 वर्ग किमी है।
35. निम्न में से असंगत को छाँटिए- अभयारण्य - जिले
- (A) सज्जनगढ़ अभयारण्य - उदयपुर
- (B) रामगढ़ विषधारी - बारां
- (C) तालछापर - चुरू
- (D) सीतामाता - प्रतापगढ़
रामगढ़ विषधारी अभयारण्य बूंदी जिले में स्थित है, जबकि प्रश्न में इसे बारां जिले से सम्बद्ध बताया गया है। इसलिए यह असंगत युग्म है।
36. केवलादेव अभयारण्य को कब यूनेस्को ने विश्व प्राकृतिक धरोहर घोषित किया गया है?
- (A) Fri Jun 02 1905 00:00:00 GMT+0521 (India Standard Time)
- (B) Sat Jun 03 1905 00:00:00 GMT+0521 (India Standard Time)
- (C) Sat Jun 17 1905 00:00:00 GMT+0521 (India Standard Time)
- (D) Wed Jun 07 1905 00:00:00 GMT+0521 (India Standard Time)
केवलादेव अभयारण्य पक्षियों का स्वर्ग व पक्षियों की सबसे बड़ी प्रजनन स्थली के नाम से जाना जाता है। यह युनेस्को द्वारा विश्व प्राकृतिक धरोहर में शामिल राजस्थान का एकमात्र अभयारण्य है जिसे 1985 में शामिल किया गया।
37. राजस्थान में जैव विविधता बोर्ड की स्थापना कब की गई?
- (A) 2000
- (B) 2005
- (C) 2016
- (D) 2010
भारत सरकार द्वारा अधिसूचित जैव विविधता अधिनियम, 2002 के प्रावधानों के तहत राजस्थान राज्य जैव विविधता बोर्ड की स्थापना 14 सितम्बर, 2010 को की गई थी। इसका उद्देश्य जैव संसाधनों का संरक्षण एवं सतत उपयोग सुनिश्चित करना है।
38. निम्न में से असंगत है- (अभयारण्य) - (जिले)
- (A) माउण्ट आबू - सिरोही
- (B) फुलवारी की नाल - उदयपुर
- (C) वन विहार - धौलपुर
- (D) केसर बाग - करौली
केसरबाग अभयारण्य धौलपुर जिले में स्थित है। इसलिए केसरबाग-करौली का युग्म असंगत है, जबकि अन्य सभी युग्म सही हैं।
39. रेत का तीतर' (वटबड़) पक्षी किस अभयारण्य में पाया जाता है?
- (A) गजनेर
- (B) कुम्भलगढ़
- (C) सीतामाता
- (D) बंधवारेठा
यह ध्यान रहे कि वन विभाग द्वारा जारी की जाने वाली अभयारण्यों की सूची में गजनेर अभयारण्य को शामिल नहीं किया जाता है। यह अभयारण्य बटबड़ पक्षी/रेत का तीतर/इम्पीरियल सैण्ड ग्राउज के लिए प्रसिद्ध है।
40. देश का सबसे बड़ा घड़ियालों का अभयारण्य कौनसा है?
- (A) राष्ट्रीय चम्बल घड़ियाल अभयारण्य
- (B) सज्जनगढ़ अभयारण्य
- (C) रामगढ़ विषधारी अभयारण्य
- (D) गजनेर अभयारण्य
राष्ट्रीय चम्बल घड़ियाल अभयारण्य देश का सबसे बड़ा घड़ियाल संरक्षण क्षेत्र है। यह राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमाओं में फैला हुआ है तथा घड़ियाल, डॉल्फिन और अन्य जलीय जीवों के संरक्षण के लिए प्रसिद्ध है।
41. वह अभयारण्य जो भेड़ियों की प्रजनन स्थली के नाम से प्रसिद्ध है?
- (A) रामगढ़ विषधारी
- (B) गजनेर
- (C) कुम्भलगढ़
- (D) इनमें से कोई नहीं
कुम्भलगढ़ अभयारण्य भेड़ियों की प्रजनन स्थली के रूप में प्रसिद्ध है। यहाँ भेड़ियों की अच्छी संख्या पाई जाती है तथा यह राजस्थान में उनके प्राकृतिक आवास और संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण क्षेत्र माना जाता है।
42. निम्नलिखित में से किस अभयारण्य में पाइथन प्वाइंट पर अजगर धूप सेकते हैं?
- (A) केवलादेव
- (B) सरिस्का
- (C) रणथम्भौर
- (D) दर्श
केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में स्थित पाइथन प्वाइंट अजगरों के लिए प्रसिद्ध है। सर्दियों के मौसम में यहाँ अजगर खुले स्थानों पर धूप सेंकते हुए देखे जा सकते हैं, जो पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केन्द्र है।
43. पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र लखिया भाटा नामक स्थान किस अभयारण्य में है?
- (A) माउंट आबू
- (B) जमवा रामगढ़
- (C) सीतामाता
- (D) रणथम्भौर
इस अभयारण्य में लखिया भाटा नामक स्थान पर चट्टानों पर प्रागैतिहासिक काल की नक्काशी (जानवरों के चित्र) पायी गयी है।
44. तालछापर अभयारण्य कहाँ पर स्थित है?
- (A) सलूम्बर
- (B) सीकर
- (C) चुरू
- (D) जयपुर
तालछापर अभयारण्य चुरू जिले में स्थित है। यह काले हिरणों (ब्लैकबक) के लिए प्रसिद्ध है तथा यहाँ बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षी भी आते हैं।
45. स्वर्णिम त्रिकोण' पर कौनसा अभयारण्य अवस्थित है?
- (A) केवलादेव
- (B) सरिस्का
- (C) रामगढ़
- (D) दरां
केवलादेव अभयारण्य स्वर्णिम त्रिकोण पर्यटक परिपथ व राष्ट्रीय राजमार्ग 21 पर अवस्थित है।
46. निम्न को सुमेलित कीजिए- जन्तु आलय - स्थापना (A) जयपुर - 1. 1876 (B) उदयपुर - 2. 1954 (C) बीकानेर - 3. 1922 (D) कोटा - 4. 1878
- (A) 1234
- (B) 4321
- (C) 3214
- (D) 1432
जयपुर जन्तु आलय-1878, उदयपुर जन्तु आलय-1876, बीकानेर जन्तु आलय-1954 तथा कोटा जन्तु आलय-1922 में स्थापित हुए। इसलिए सही कूट 1432 है।
47. महाराजा माधोसिंह द्वारा निर्मित जोगी महल किस अभयारण्य में स्थित है?
- (A) केवलादेव
- (B) सरिस्का
- (C) रणथम्भौर
- (D) सज्जनगढ़
महाराजा माधोसिंह द्वारा निर्मित जोगी महल में वर्तमान में वन विभाग का पर्यटक विश्राम गृह संचालित है।
48. मुकुंदरा हिल्स नेशनल पार्क किसका परिवर्तित नाम है?
- (A) राजीव गाँधी नेशनल पार्क
- (B) धावाडोली
- (C) बस्सी अभयारण्य
- (D) रामगढ़ विषधारी
2003 में कांग्रेस सरकार के समय इसे राजीव गाँधी नेशनल पार्क नाम प्रस्तावित किया गया था, हालांकि उस समय इसे राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा नहीं मिला था। बाद में 2006 में वसुंधरा राजे सरकार में इसका नाम मुकुन्दरा हिल्स वन्यजीव अभयारण्य रखा गया।
49. राज्य के किस अभयारण्य में सागवान के वन पाये जाते है-
- (A) सरिस्का
- (B) दर्रा
- (C) सीतामाता
- (D) माउण्ट आबू
सीतामाता अभयारण्य राजस्थान का प्रमुख सागवान वन क्षेत्र है। यहाँ सागवान के घने वन पाए जाते हैं तथा यह उड़न गिलहरी और चौसिंगा जैसे दुर्लभ वन्यजीवों के लिए भी प्रसिद्ध है।
50. अमृता देवी मृगवन किस जिले में स्थित है?
- (A) जोधपुर
- (B) सलूम्बर
- (C) जयपुर
- (D) कोटा
अमृता देवी मृगवन जोधपुर जिले में स्थित है। इसका नाम पर्यावरण संरक्षण के लिए बलिदान देने वाली अमृता देवी बिश्नोई के सम्मान में रखा गया है।
51. गागरोनी तोते के लिए प्रसिद्ध अभयारण्य है?
- (A) मुकुन्दरा हिल्स
- (B) सरिस्का
- (C) सीतामाता
- (D) रामगढ़ विषधारी
मुकुन्दरा हिल्स अभयारण्य गागरोनी तोते के लिए प्रसिद्ध है। यह तोता अपनी विशिष्ट आवाज और सीमित भौगोलिक वितरण के कारण विशेष महत्व रखता है।
52. गांगेय सूस स्तनपायी किस अभयारण्य की विशिष्ट पहचान है?
- (A) केवलादेव
- (B) सरिस्का
- (C) चम्बल घड़ियाल
- (D) कुम्भलगढ़
यह गंगा में पायी जाने वाली एक डॉल्फिन है, इसे स्थानीय भाषा में सूस कहा जाता है। यह एक नेत्रहीन स्तनपायी जीव है। 5 अक्टूबर, 2009 को भारत सरकार ने गंगा डॉल्फिन को राष्ट्रीय जलीय जीव घोषित किया है।
53. केवलादेव अभयारण्य को राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा कब प्रदान किया गया?
- (A) 1980
- (B) 1992
- (C) 1991
- (D) 1981
केवलादेव पक्षी विहार को 1981 में राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा प्रदान किया गया। बाद में इसे 1985 में यूनेस्को द्वारा विश्व प्राकृतिक धरोहर सूची में शामिल किया गया।
54. माचिया सफारी पार्क कहाँ स्थित है?
- (A) जोधपुर
- (B) सलूम्बर
- (C) जयपुर
- (D) गंगानगर
माचिया सफारी पार्क इसकी स्थापना 1985 में जोधपुर में की गई। यह कायलाना झील के किनारे स्थित देश का प्रथम मरु वानस्पतिक उद्यान है।
55. देश का तीसरा बीयर रेस्क्यू सेन्टर कहाँ खोला गया है?
- (A) सरिस्का
- (B) जमवा रामगढ़
- (C) नाहरगढ़
- (D) रणथम्भौर
देश का तीसरा बीयर रेस्क्यू सेंटर जयपुर स्थित नाहरगढ़ जैविक उद्यान में स्थापित किया गया है। इसका उद्देश्य भालुओं के संरक्षण, उपचार एवं पुनर्वास की सुविधाएँ उपलब्ध कराना है।
56. बूंदी जिले का वन्यजीव घोषित किया गया है?
- (A) सुर्खाब
- (B) विज्जू
- (C) जंगली धौक
- (D) घड़ियाल
राजस्थान सरकार ने सुर्खाब (रुडी शेलडक) को बूंदी जिले का जिला वन्यजीव घोषित किया है। यह प्रवासी पक्षी शीतकाल में राजस्थान के जलाशयों में बड़ी संख्या में देखा जाता है।
57. परिंदो के घर के नाम से जाना जाता है?
- (A) कैलादेवी अभयारण्य
- (B) केवलादेव अभयारण्य
- (C) बंध बारेठा अभयारण्य
- (D) रणथम्भौर अभयारण्य
यहाँ बारेठा झील होने के कारण इसका नाम बंध बारेठा पड़ा है। 7 अक्टूबर, 1985 को इसे अभयारण्य का दर्जा दिया गया है।
58. गमधर जैव विविधता पार्क किस जिले में स्थित है?
- (A) सलूम्बर
- (B) अजमेर
- (C) ब्यावर
- (D) उदयपुर
गमधर जैव विविधता पार्क उदयपुर जिले में स्थित है। यह क्षेत्र स्थानीय जैव विविधता के संरक्षण, पर्यावरण शिक्षा और पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से विकसित किया गया है।
59. राज्य में अशोक विहार मृगवन कहाँ स्थित है?
- (A) जोधपुर
- (B) जयपुर
- (C) भीलवाड़ा
- (D) उदयपुर
अशोक विहार मृगवन जयपुर में स्थित है। यह हिरणों और अन्य वन्यजीवों के संरक्षण के लिए विकसित एक महत्वपूर्ण मृगवन है तथा पर्यावरण शिक्षा का भी केन्द्र है।
60. ग्रेट इण्डियन बस्टर्ड किस पक्षी को कहा जाता है?
- (A) गोडावण
- (B) चिकांरा
- (C) मोर
- (D) बटबड़
गोडावण कृत्रिम प्रजनन सेंटर 1. सुदासरी, सम क्षेत्र (जैसलमेर), 2. रामदेवरा (जैसलमेर) तथा गोडावण केप्टिव ब्रिडिंग सेंटर- सोरसन (बारां) में स्थित है।
61. काले हिरणों की शरणस्थली के नाम से प्रसिद्ध अभयारण्य है?
- (A) तालछापर
- (B) दर्रा
- (C) सरिस्का
- (D) सीतामाता
तालछापर अभयारण्य काले हिरणों (ब्लैकबक) की शरणस्थली के रूप में प्रसिद्ध है। चुरू जिले में स्थित यह अभयारण्य घास के मैदानों तथा प्रवासी पक्षियों के लिए भी जाना जाता है।
62. राज्य में कितने जन्तु आलय है?
- (A) 33
- (B) 7
- (C) 25
- (D) 4
राजस्थान में वर्तमान में 4 प्रमुख जन्तु आलय हैं, जो जयपुर, उदयपुर, बीकानेर और कोटा में स्थित हैं। ये वन्यजीव संरक्षण, प्रजनन तथा पर्यावरण शिक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
63. राज्य में कितनी बाघ परियोजनाएँ है?
- (A) 2
- (B) 4
- (C) 8
- (D) 5
राजस्थान में 5 बाघ परियोजनाएँ है- 1. रणथम्भौर टाइगर रिजर्व। 2. सरिस्का टाइगर रिजर्व। 3. मुकुन्दरा हिल्स टाइगर रिजर्व। 4. रामगढ़ विषधारी टाइगर प्रोजेक्ट। 5. धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व।
64. निम्नलिखित में से कौनसा कन्जर्वेशन रिजर्व / संरक्षित क्षेत्र नहीं है?
- (A) उम्मेदगंज पक्षी विहार
- (B) माचिया सफारी
- (C) शाकम्भरी
- (D) सुंधा माता
माचिया सफारी एक सफारी पार्क है, जबकि उम्मेदगंज पक्षी विहार, शाकम्भरी और सुंधा माता संरक्षित क्षेत्रों की श्रेणी में आते हैं। इसलिए माचिया सफारी कन्जर्वेशन रिजर्व नहीं है।
65. क्रासका व कांकनवाड़ी नामक पठार किस अभयारण्य में है?
- (A) सरिस्का
- (B) केवलादेव
- (C) दर्रा
- (D) रणथम्भौर
सरिस्का अभयारण्य में क्रासका और कांकनवाड़ी नामक प्रसिद्ध पठार स्थित हैं। यह क्षेत्र अरावली पर्वतमाला का भाग है और अपनी जैव विविधता तथा बाघ संरक्षण के लिए प्रसिद्ध है।
66. त्रिनेत्र गणेश जी का मंदिर किस अभयारण्य में है?
- (A) रणथम्भौर
- (B) आबू
- (C) सरिस्का
- (D) कुंभलगढ़
त्रिनेत्र गणेश जी का प्रसिद्ध मंदिर रणथम्भौर दुर्ग परिसर में स्थित है। यह राजस्थान के प्रमुख गणेश मंदिरों में से एक है और देशभर से श्रद्धालु यहाँ दर्शन के लिए आते हैं।
67. टाईगर मैन ऑफ इण्डिया के नाम से विख्यात है?
- (A) कैलाश सांखला
- (B) मुकेश भार्गव
- (C) राजेन्द्र सिंह
- (D) सलीम अली
इन्हें भारत में बाघ परियोजना का जन्मदाता माना जाता है। इन्होंने A Story of Indian Tiger, The Tiger, Return of Tiger नामक पुस्तकें लिखी है।
68. राजस्थान के किस अभयारण्य को 2009 में इको सेंसेटिव जोन घोषित किया गया है?
- (A) सरिस्का
- (B) केवलादेव
- (C) माउंट आबू
- (D) रणथम्भौर
माउंट आबू अभयारण्य वर्तमान में आबू पर्वत क्षेत्र तक ही सीमित रह गया है। राज्य सरकार ने 25 जून, 2009 को माउण्ट आबू को इको सेंसेटिव जोन (पर्यावरणीय संवेदनशील क्षेत्र) घोषित किया गया था लेकिन इस अभयारण्य को इको सेंसेटिव जोन घोषित करने का फाइनल नोटिफिकेशन 11 नवम्बर, 2020 को जारी हुआ है।
69. 1992 में गठित कुमट कमेटी का सम्बन्ध है?
- (A) 1976 में वननीति बनाने के लिए
- (B) रणथम्भौर अभयारण्य में शिकार के कारण बाघों की कमी की जाँच
- (C) वन्यजीव संरक्षण के उपाय सुझाने के लिए
- (D) सरिस्का के बाघ विहिन होने की जाँच के लिए
1992 में गठित कुमट समिति का गठन रणथम्भौर क्षेत्र में शिकार की घटनाओं और बाघों की घटती संख्या की जाँच के लिए किया गया था। इसकी रिपोर्ट ने बाघ संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को उजागर किया।
70. जयपुर जिले का वन्यजीव घोषित किया गया है?
- (A) चीतल
- (B) सांभर
- (C) चौसिंगा
- (D) खरगोश
जयपुर जिले का जिला वन्यजीव चीतल घोषित किया गया है। चीतल भारत में पाए जाने वाले सबसे सुंदर हिरणों में से एक है और राजस्थान के विभिन्न वन क्षेत्रों में पाया जाता है।
71. गंगानगर जिले का वन्यजीव घोषित किया गया है?
- (A) छोटा किलकिला
- (B) चिंकारा
- (C) चीतल
- (D) काला तीतर
श्रीगंगानगर जिले का जिला वन्यजीव चिंकारा घोषित किया गया है। चिंकारा राजस्थान का राज्य पशु भी है और यह शुष्क एवं अर्ध-शुष्क क्षेत्रों में आसानी से जीवित रह सकता है।
72. दौसा जिले का वन्यजीव घोषित किया गया है?
- (A) चीतल
- (B) सांभर
- (C) चौसिंगा
- (D) खरगोश
दौसा जिले का जिला वन्यजीव खरगोश घोषित किया गया है। यह छोटा स्तनधारी जीव जिले की स्थानीय जैव विविधता का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है।
73. मोथा व ऐंचा नामक घास किस अभयारण्य में पायी जाती है?
- (A) कुम्भलगढ़
- (B) केवलादेव
- (C) सज्जनगढ़
- (D) तालछापर
केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में मोथा और ऐंचा नामक घास पाई जाती है। ये घास विभिन्न पक्षियों और शाकाहारी जीवों के लिए महत्वपूर्ण भोजन स्रोत का कार्य करती हैं।
74. केवलादेव अभयारण्य को रामसर साइट की सूची में कब सम्मिलित किया गया?
- (A) 1981
- (B) 1985
- (C) 2004
- (D) 2012
इसे 1 अक्टूबर, 1981 को रामसर साईट घोषित किया गया था, यह राजस्थान की प्रथम रामसर साईट / नमभूमि स्थल / वैटलैण्ड है।
75. आकल वुड फॉसिल्स पार्क किस जिले में स्थित है?
- (A) जयपुर
- (B) बीकानेर
- (C) जैसलमेर
- (D) जोधपुर
आकल वुड फॉसिल्स पार्क जैसलमेर जिले में स्थित है। यहाँ करोड़ों वर्ष पुराने जीवाश्म वृक्ष सुरक्षित हैं, जो प्रागैतिहासिक वनस्पतियों के अध्ययन के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं।
76. डांगलैण्ड के नाम से जाना जाता है?
- (A) दर्रा अभयारण्य
- (B) केवलादेव अभयारण्य
- (C) माउंट आबू अभयारण्य
- (D) कैलादेवी अभयारण्य
कैलादेवी अभयारण्य को डांगलैण्ड के नाम से जाना जाता है। यह करौली जिले में स्थित है तथा चम्बल और डांग क्षेत्र की विशिष्ट भौगोलिक विशेषताओं के कारण प्रसिद्ध है।
77. किस अभयारण्य में अरावली व विंध्याचल की श्रेणियों मिली हुई है?
- (A) केवलादेव
- (B) सरिस्का
- (C) रणथम्भौर
- (D) रामगढ़ विषधारी
रणथम्भौर अभयारण्य वह क्षेत्र है जहाँ अरावली और विंध्याचल पर्वत श्रेणियाँ एक-दूसरे से मिलती हैं। यही भौगोलिक विशेषता इसे जैव विविधता की दृष्टि से अत्यंत समृद्ध बनाती है।
78. जवाहर सागर अभयारण्य किन जिलों में विस्तृत है?
- (A) टोंक, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़
- (B) कोटा, बूँदी, चित्तौड़गढ़
- (C) बारां, सलूम्बर, कोटा
- (D) झालावाड़, प्रतापगढ़, बाँसवाड़ा
यह अभयारण्य कोटा बैराज व जवाहर सागर बाँध के किनारे कोटा, बूंदी व चित्तौड़गढ़ जिलों में 210.62 वर्ग किमी क्षेत्र में विस्तृत है।
79. राजस्थान के किस जन्तु आलय ने मगरमच्छ के प्रजनन में विशेष उपलब्धि हासिल की?
- (A) उदयपुर
- (B) जोधपुर
- (C) भीलवाड़ा
- (D) जयपुर
यह राजस्थान का प्रथम व सबसे बड़ा जन्तु आलय है। इसमें घड़ियालों व मगरमच्छों के अलावा बाघों का भी कृत्रिम प्रजनन करवाया गया है, जिसके कारण इसे मगरमच्छ प्रजनन में विशेष उपलब्धि प्राप्त हुई है।
80. सज्जनगढ़ बायोलॉजीकल पार्क राजस्थान के कौन से जिले में अवस्थित है?
- (A) उदयपुर
- (B) चित्तौड़गढ़
- (C) जयपुर
- (D) सलूम्बर
सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क उदयपुर जिले में स्थित है। यह सज्जनगढ़ वन्यजीव अभयारण्य के निकट विकसित किया गया है तथा वन्यजीव संरक्षण, शिक्षा एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।
Agar aapko kisi MCQ me doubt, correction ya suggestion lagta hai, to please is post ke comment section ki jagah humare YouTube channel par dedicated discussion video ke comment box me post link ke sath comment karein.
📝 Comment karne ka format:
• MCQ Post ka link
• Question number
• Short doubt / correction
✔ Link Copied
👉 Official Discussion Video:
Rajputana Diary YouTube Channel

About the Author
Mukesh Khunga
Mukesh Khunga को राजस्थान में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी एवं भर्ती परीक्षाओं के परीक्षा पैटर्न और प्रश्नों के स्वरूप की अच्छी समझ है। उनके मार्गदर्शन में यह अध्ययन सामग्री और MCQ content तैयार एवं review किया गया है। Read More...