जनपद युग MCQ Questions with Answers

जनपद युग MCQ in Hindi | महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर सहित

इस पोस्ट में राजस्थान का इतिहास के टॉपिक जनपद युग से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न दिए गए हैं।

ये महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न RPSC, RSSB, RAS, Patwar, Police, LDC, VDO, REET तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी हैं। इनमें विषयवार प्रश्न, सही उत्तर एवं विस्तृत व्याख्या शामिल हैं।

  • Subject: राजस्थान का इतिहास
  • Topic: जनपद युग
  • Last Updated:
  • Content Type: Multiple Choice Questions (MCQ)
🔥 Latest Updated MCQ Questions for Exams

✍️ Prepared & Reviewed by:
Rajputana Diary – Rajasthan GK Faculty & Content Team (Since 2021)

Attempt 0
Wrong 0
Right 0
Marks 0/50

1. मत्स्य जनपद का सर्वप्रथम उल्लेख किसमें मिलता है?

A ऋग्वेद में
B महाभारत में
C शतपथ ब्राह्मण उपनिषद्
D अथर्ववेद में
📖 व्याख्या
आर्य जन के रूप में मत्स्य जाति का सर्वप्रथम उल्लेख ऋग्वेद में मिलता है। शतपथ ब्राह्मण और कौषीतकी उपनिषद् में भी 'मत्स्य जन' का उल्लेख मिलता है।

2. महाभारत के अनुसार 'शाल्व जनपद' की राजधानी कौनसी थी?

A मृत्तिकावती
B विराटनगर
C भीनमाल
D इन्द्रप्रस्थ
📖 व्याख्या
महाभारत के अनुसार शाल्व जनपद की राजधानी 'मृत्तिकावती' थी। शाल्वों के नाम पर यह क्षेत्र 'साल्वर' कहलाया, जो आगे चलकर अलवर नाम में परिवर्तित हो गया।

3. राजस्थान में कुषाण शक्ति को सम्भवतः नष्ट करने में कौनसा जनपद सफल रहा था?

A यौद्धेय
B शिवी
C अर्जुनायन
D मालवा
📖 व्याख्या
यौद्धेय जनपद एक शक्तिशाली गणतंत्रीय शक्ति थी, जिसने कुषाणों का मुकाबला किया और उनके प्रभाव को कमजोर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

4. राजस्थान के किस शिलालेख के अनुसार मालव जनपद के राजा श्रीसोम ने क्षत्रपों को परास्त कर षष्ठीरात्र यज्ञ का आयोजन करवाया।

A बड़ली शिलालेख
B नादंसा यूप स्तम्भ शिलालेख
C बसंतगढ़ शिलालेख
D घोसुण्डी शिलालेख
📖 व्याख्या
225 ई. के नांदसा यूप स्तम्भ शिलालेख (भीलवाड़ा) के अनुसार मालव जनपद के राजा श्रीसोम ने क्षत्रपों को परास्त कर षष्ठीरात्र यज्ञ (61 दिन) का आयोजन करवाया और ब्राह्मणों को गौदान कर सन्तुष्ट किया।
HP GK400F Mechanical Gaming Keyboard,dust & Spill Resistant,RGB Backlit Keys,Metal Panel,Full-Sized Keyboard Design

5. राजस्थान के किन वर्तमान जिलों में यौद्धेय जनपद का विस्तार रहा है?

A श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़
B अलवर, भरतपुर
C जयपुर, सीकर
D चित्तौड़गढ़, उदयपुर
📖 व्याख्या
राजस्थान के उत्तरी भाग, विशेषकर श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में यौद्धेय जनपद का विस्तार था। ये एक शक्तिशाली गणतंत्रीय कबीला थे, जिनका प्रभाव उत्तरप्रदेश तक था।

6. सूरसेन जनपद का विस्तार राजस्थान के किन भागों में था?

A पूर्वी अलवर, भरतपुर, डीग, करौली, धौलपुर
B जयपुर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर का कुछ हिस्सा
C अलवर, भरतपुर, खैरथल तिजारा
D कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल तिजारा, जयपुर
📖 व्याख्या
शूरसेन महाजनपद मुख्यतः मथुरा क्षेत्र में था, पर इसका विस्तार राजस्थान के पूर्वी अलवर, भरतपुर, डीग, करौली और धौलपुर तक था।

7. कुरू जनपद का विस्तार राजस्थान में कहाँ था?

A पूर्वी अलवर, भरतपुर, करौली, धौलपुर
B जयपुर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर का कुछ हिस्सा
C अलवर, भरतपुर, डीग
D अलवर का उत्तरी भाग (खैरथल-तिजारा)
📖 व्याख्या
कुरू जनपद का विस्तार राजस्थान में अलवर के उत्तरी भाग, विशेषकर खैरथल-तिजारा क्षेत्र तक था। यह क्षेत्र महाभारत काल से जुड़ा हुआ है।

8. निम्न में से कौनसा कथन यौद्धेय जनपद के सम्बन्ध में असत्य है?

A इनका राज्य सहारनपुर (UP) तक विस्तृत था।
B कनिंघम के अनुसार यौद्धेयों का मूल राज्य शिवपुर (पाकिस्तान) था।
C याद्धेय 145 ई. के आसपास रूद्रदामन प्रथम से हार गये थे।
D पाणिनी की अष्टाधायी के अनुसार यौद्धेय एक कुलीनतंत्रीय गण था।
📖 व्याख्या
कंनिघम के अनुसार यौद्धेयों का मूल राज्य 'जोहियाबार' था, जो पाकिस्तान के मुल्तान क्षेत्र में स्थित था, न कि शिवपुर।
Rajasthan GK Test Series

9. अर्जुनायन जनपद का विस्तार राजस्थान में कहाँ पर था?

A खैरथल तिजारा, भरतपुर, करौली, धौलपुर
B अलवर, भरतपुर
C भरतपुर, डीग
D अलवर का उत्तरी भाग
📖 व्याख्या
अर्जुनायन जनपद का विस्तार अलवर और भरतपुर क्षेत्र में था। यह एक महत्वपूर्ण गणतंत्रीय जनपद था।

10. निम्न में से कौनसा कथन मालव जनपद के सम्बन्ध में असत्य है?

A इनका मूल स्थान काबुल था।
B मालव जनपद समुद्रगुप्त के समय तक स्वतंत्र रहा था।
C मालवों द्वारा 57 ईस्वी पूर्व को मालव संवत के रूप में उपयोग किया था।
D नगर (टोंक) से मालव जनपद की 6000 ताम्र मुद्रायें मिली है।
📖 व्याख्या
मालव जनपद का मूल स्थान पंजाब क्षेत्र था, न कि काबुल। अन्य सभी कथन सही हैं।

11. मत्स्य जनपद का विस्तार राजस्थान के किन भागों में था?

A अलवर, भरतपुर, करौली, धौलपुर, डीग
B अलवर का उत्तरी भाग
C अलवर, भरतपुर, सीकर, जयपुर
D जयपुर, कोटपूतली-बहरोड़, भरतपुर, डीग, धौलपुर का कुछ हिस्सा
📖 व्याख्या
मत्स्य जनपद का विस्तार जयपुर, कोटपूतली-बहरोड़, भरतपुर, डीग और धौलपुर के कुछ भागों तक था। इसकी राजधानी विराटनगर (बैराठ) थी।

12. शाल्व जनपद का विस्तार राजस्थान में कहाँ पर था?

A जयपुर, कोटपूतली-बहरोड़
B अलवर, दौसा
C अलवर, खैरथल तिजारा
D भीलवाड़ा, सवाई माधोपुर
📖 व्याख्या
शाल्व जनपद का विस्तार वर्तमान अलवर और खैरथल-तिजारा क्षेत्र में था। इसकी राजधानी मृत्तिकावती थी।
Rajputana Diary Rajasthan GK MCQ

13. मालव जनपद की एक लैंड सील जिस पर 'मा-ल-व-ज-न-प-द' उत्कीर्ण है, निम्न में से किस स्थान से प्राप्त हुई है?

A रेढ़
B सांभर
C नगर
D नगरी
📖 व्याख्या
रेढ़ (टोंक) से मालव जनपद की लैंड सील प्राप्त हुई है, जिस पर 'मालव जनपद' अंकित है। यह उनके प्रशासनिक संगठन का प्रमाण है।

14. निम्न में से मत्स्य जनपद किस राज्य में स्थित है?

A बिहार
B हरियाणा
C राजस्थान
D मध्यप्रदेश
📖 व्याख्या
मत्स्य जनपद का क्षेत्र वर्तमान राजस्थान में स्थित था। इसकी राजधानी विराटनगर (बैराठ) थी।

15. पाण्डवों ने अपने अज्ञातवास का 13वाँ वर्ष भेष बदल कर मत्स्य देश के किस राजा के दरबार में व्यतीत किया था?

A चंद्रगुप्त मौर्य
B राजा विराट
C समुद्र गुप्त
D सम्राट अशोक
📖 व्याख्या
पांडवों ने अपना अज्ञातवास मत्स्य देश के राजा विराट के दरबार में बिताया था। विराटनगर (बैराठ) इसकी राजधानी थी।

16. राजन्य जनपद का विस्तार राजस्थान में कहाँ पर था?

A पूर्वी अलवर, भरतपुर, करौली, धौलपुर
B अलवर, भरतपुर
C भरतपुर, डीग
D अलवर का उत्तरी भाग
📖 व्याख्या
राजन्य जनपद का विस्तार भरतपुर और डीग क्षेत्र में था। यह एक महत्वपूर्ण प्राचीन जनपद था।
Rajputana Diary MCQ App

17. शूरसेन जनपद की राजधानी थी?

A इन्द्रप्रस्थ
B मथुरा
C हस्तिनापुर
D अलवर
📖 व्याख्या
शूरसेन जनपद की राजधानी मथुरा थी, जो प्राचीन भारत का महत्वपूर्ण धार्मिक और व्यापारिक केंद्र था।

18. मौर्य काल में राजस्थान किस जनपद में आता था?

A उत्तरी जनपद
B पूर्वी जनपद
C अपर जनपद
D मध्य जनपद
📖 व्याख्या
मौर्य काल में राजस्थान क्षेत्र ‘अपर जनपद’ के अंतर्गत आता था। यह प्रशासनिक विभाजन का हिस्सा था।

19. चित्तौड़ व उदयपुर के आसपास के क्षेत्र को जाना जाता था। के रूप में जनपद

A शिवि
B मालव
C बैराठ
D अवन्ति
📖 व्याख्या
चित्तौड़ और उदयपुर के आसपास का क्षेत्र ‘शिवि जनपद’ के नाम से जाना जाता था। यह एक प्राचीन गणतंत्रीय क्षेत्र था।

20. अवंति महाजनपद वर्तमान राजस्थान व किस राज्य की सीमा पर अवस्थित था?

A मध्यप्रदेश
B हरियाणा
C उत्तर प्रदेश
D गुजरात
📖 व्याख्या
अवंति महाजनपद वर्तमान राजस्थान और मध्यप्रदेश की सीमा पर स्थित था। यह प्राचीन भारत का एक प्रमुख महाजनपद था।
Rajasthan GK Previous Year Questions

21. मालव जनपद का प्राचीन नाम था ?

A अवंति
B पांचाल
C मगध
D मल्ला
📖 व्याख्या
मालव जनपद का प्राचीन नाम अवन्ति था। मालव जनपद समुद्रगुप्त के समय तक स्वतंत्र रहा था और बाद में उसकी अधीनता स्वीकार की। इसकी जानकारी प्रयाग प्रशस्ति से मिलती है।

22. निम्न में कौन-सी राजस्थान के शिवी जनपद की राजधानी थी?

A धौलपुर
B विराटनगरी
C इन्द्रप्रस्थ
D मध्यमिका
📖 व्याख्या
शिवि जनपद की राजधानी मध्यमिका (नगरी) थी, जो वर्तमान चित्तौड़गढ़ क्षेत्र में स्थित है। यह मेवाड़ क्षेत्र का महत्वपूर्ण प्राचीन नगर था।

23. शिवि जनपद की राजधानी थी-

A बैराठ (विराट नगर)
B माध्यमिका (नगरी)
C रैढ़
D कर्कोट
📖 व्याख्या
मेवाड़ क्षेत्र में शिवि जनपद विस्तृत था और इसकी राजधानी मध्यमिका (नगरी) थी। पाणिनी की अष्टाध्यायी में भी इसका उल्लेख मिलता है।

24. प्राचीन नगर जो महाभारत और महाभाष्य दोनों में उल्लेखित हैं

A विराटनगर (बैराठ )
B मध्यमिका (नगरी)
C रैढ़
D कर्कोट
📖 व्याख्या
मध्यमिका (नगरी) का उल्लेख महाभारत और पतंजलि के महाभाष्य दोनों में मिलता है। यह चित्तौड़गढ़ क्षेत्र में बेड़च नदी के किनारे स्थित था।
Rajasthan GK

25. किस स्थान पर सरस्वती नदी के लुप्त होने का उल्लेख महाभारत में हुआ है?

A विनशन
B त्रवणी
C वल्ल
D कालीबंगा
📖 व्याख्या
महाभारत में सरस्वती नदी के लुप्त होने का स्थान ‘विनशन’ बताया गया है। यह स्थान मरुस्थल क्षेत्र में माना जाता है और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

26. राजस्थान में निम्न में से किस गणतांत्रिक जनजाति के सर्वाधिक सिक्के प्राप्त हुए हैं?

A यौधेय
B मालव
C अर्जुनायन
D राजन्य
📖 व्याख्या
राजस्थान में मालव जनपद के सर्वाधिक सिक्के मिले हैं, जिन पर ‘मालवानाम् जयः’ अंकित है। इससे उनकी आर्थिक शक्ति का पता चलता है।

27. प्राचीन राजस्थान में मालवों की शक्ति का केन्द्र किसके आसपाय केन्द्रित था ?

A डूंगरपुर
B जयपुर
C बीकानेर
D कोटा
📖 व्याख्या
मालव जनपद की शक्ति का प्रमुख केन्द्र जयपुर के निकट ‘नगर’ था। यह उनका राजनीतिक और आर्थिक केंद्र था।

28. राजस्थान में कुषाणी जनपद सफल रहा सम्भवतः नष्ट करने में कौन-सा

A मालवा
B शिवि
C यौधेय
D अर्जुनायन
📖 व्याख्या
यौधेय जनपद एक शक्तिशाली गणतंत्र था, जिसने कुषाण शक्ति को कमजोर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह उत्तरी राजस्थान में स्थित था।
Today Deals

29. राजस्थान में किस भाग में 'यौधेय' नामक गणतन्त्रीय कबीले का शासन रहा?

A पश्चिम भाग
B दक्षिण भाग
C पूर्वी भाग
D उत्तरी भाग
📖 व्याख्या
यौधेय जनपद राजस्थान के उत्तरी भाग, विशेषकर श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ क्षेत्र में स्थित था। यह एक शक्तिशाली गणतंत्रीय कबीला था।

30. मत्स्य जनपद का सर्वप्रथम उल्लेख किस में मिलता है?

A ऋग्वेद में
B यजुर्वेद में
C सामवेद में
D अथर्ववेद में
📖 व्याख्या
मत्स्य जनपद का सर्वप्रथम उल्लेख ऋग्वेद में मिलता है। इसकी राजधानी विराटनगर (बैराठ) थी, जहाँ पांडवों ने अज्ञातवास बिताया।

31. राजस्थान के निम्नलिखित क्षेत्रों में से किसे प्राचीन काल में 'यौद्धेय प्रदेश' कहा जाता था ?

A जालौर
B गंगानगर
C जोधपुर
D सीकर
📖 व्याख्या
यौद्धेय प्रदेश राजस्थान के उत्तरी भाग, विशेषकर श्रीगंगानगर क्षेत्र में स्थित था। यह एक शक्तिशाली गणतंत्रीय क्षेत्र था।

32. प्राचीन भारत में विराटनगर किस जनपद की राजधानी थी?

A मत्स्य जनपद
B राजन्य जनपद
C शिवी जनपद
D शाल्व जनपद
📖 व्याख्या
विराटनगर (बैराठ) मत्स्य जनपद की राजधानी थी। यह महाभारत काल से जुड़ा महत्वपूर्ण स्थल है।
Rajasthan GK

33. महाभारत के अनुसार, किस महाजनपद में पांडवों ने अज्ञातवास के समय जीवनयापन किया था?

A कुरु
B कौशल
C मल्ल
D मत्स्य
📖 व्याख्या
महाभारत के अनुसार पांडवों ने मत्स्य जनपद में अज्ञातवास बिताया था। इसकी राजधानी विराटनगर थी।

34. राजस्थान का यह स्थान जो पहले विराटनगर से जाना जाता था जहां पर पांडवों ने अज्ञातवास का एक वर्ष बिताया था, आज किस नाम से जाना जाता है?

A कोलायत
B बैराठ
C नागदा
D इनमें से कोई नहीं
📖 व्याख्या
प्राचीन विराटनगर आज बैराठ के नाम से जाना जाता है। यह मत्स्य जनपद की राजधानी था।

35. निम्नलिखित में से कौनसा एक महाजनपद राजस्थान में स्थित था?

A अंग
B मत्स्य
C अवति
D चेदि
📖 व्याख्या
मत्स्य महाजनपद राजस्थान में स्थित था। इसकी राजधानी विराटनगर (बैराठ) थी और इसका उल्लेख ऋग्वेद में मिलता है।

36. मत्स्य महाजनपद की राजधानी कौन सी थी?

A विराटनगरी
B शक्तिमती
C पाटन
D उज्जयिनी
📖 व्याख्या
मत्स्य जनपद की राजधानी विराटनगर थी, जिसे वर्तमान में बैराठ कहा जाता है। यह महाभारत काल से संबंधित है।
Rajputana Diary Mahal aur Place MCQ

37. बैराठ प्राचीन भारत में किस जनपद की राजधानी थी?

A मत्स्य
B पांचाल
C चेदी
D अर्जुनाय
📖 व्याख्या
बैराठ प्राचीन मत्स्य जनपद की राजधानी थी। यहाँ से मौर्यकालीन अवशेष और अशोक के शिलालेख भी प्राप्त हुए हैं।

38. बैराठ में कोन-सा जिला सम्मिलित नहीं है ?

A अलवर
B जयपुर
C अजमेर
D टॉक
📖 व्याख्या
बैराठ क्षेत्र में जयपुर, अलवर और टोंक जिले शामिल हैं, लेकिन अजमेर इसमें शामिल नहीं है।

39. मौर्य सभ्यता के प्रमाण निम्न में से किस स्थान पर उपलब्ध है?

A बैराठ
B पीपाड़
C दूनाड़ा
D आहड़
📖 व्याख्या
बैराठ से मौर्यकालीन अवशेष, अशोक के शिलालेख और बौद्ध विहार के प्रमाण मिले हैं, जो इसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थल बनाते हैं।

40. प्राचीन राजस्थान में निम्नलिखित में से कौनसा क्षेत्र बौद्ध धर्म का प्रमुख क्षेत्र रहा है?

A बैराठ (विराटनगर)
B जैतारण
C सागवाड़ा
D बालोतरा
📖 व्याख्या
बैराठ मौर्यकाल में बौद्ध धर्म का प्रमुख केंद्र था। यहाँ से बौद्ध विहार और धार्मिक अवशेष प्राप्त हुए हैं।
Wireless Keyboard/Bluetooth Keyboard

41. कीचक का महल' राजस्थान की किस सभ्यता से सम्बन्धित है?

A कालीबंगा
B गणेश्वर
C बैराठ
D आहड़
📖 व्याख्या
कीचक का महल' बैराठ सभ्यता से संबंधित है। यह स्थल मौर्यकालीन अवशेषों और बौद्ध विहारों के लिए प्रसिद्ध है तथा ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है।

42. निम्न में से राजस्थान में स्थित पुरातात्विक स्थल है?

A हड़प्पा
B लोथल
C रोपड़
D आहड़
📖 व्याख्या
आहड़ राजस्थान में स्थित एक प्रमुख पुरातात्विक स्थल है। यह उदयपुर जिले में स्थित ताम्रपाषाण सभ्यता का केंद्र था और यहाँ से अनेक महत्वपूर्ण अवशेष प्राप्त हुए हैं।

43. आहड़ संस्कृति के लोग किस धातु से परिचित नहीं थे?

A लोहा
B ताँबा
C टिन
D चांदी
📖 व्याख्या
आहड़ संस्कृति ताम्रपाषाण कालीन थी, जिसमें ताँबे का व्यापक उपयोग होता था। यहाँ लोहे और टिन के कुछ ज्ञान के संकेत मिलते हैं, लेकिन चांदी का उपयोग नहीं पाया गया, इसलिए यह सही उत्तर है।

44. बड़ी संख्या में मालव जनपद के सिक्के व देव आहत् मुद्राएँ कहाँ से प्राप्त हुई है?

A नगर
B नगरी
C सुनारी
D जोधपुरा
📖 व्याख्या
नगर (टोंक) से मालव जनपद के लगभग 6000 सिक्के प्राप्त हुए हैं। इससे यह संकेत मिलता है कि यहाँ मालवों की टकसाल या प्रमुख आर्थिक केंद्र स्थित था।
HP GK400F Mechanical Gaming Keyboard,dust & Spill Resistant,RGB Backlit Keys,Metal Panel,Full-Sized Keyboard Design

45. लूनी नदी किनारे कौनसा पुरातात्विक स्थल स्थित है?

A तलवाड़ा
B नलियासर
C तिलवाड़ा
D जोधपुरा
📖 व्याख्या
तिलवाड़ा स्थल लूनी नदी के किनारे स्थित है। यहाँ से पशुपालन के अवशेष प्राप्त हुए हैं, जो प्राचीन जीवन शैली और अर्थव्यवस्था को दर्शाते हैं।

46. शंख लिपि के प्रमाण किस सभ्यता स्थल से प्राप्त हुये है?

A कालीबंगा
B बैराठ
C आहड़
D जोधपुरा
📖 व्याख्या
बैराठ से शंख लिपि के प्रमाण मिले हैं। यह ब्राह्मी लिपि का अलंकृत रूप है, जिसे गुप्तकालीन लेखन शैली के रूप में भी जाना जाता है।

47. बैराठ सभ्यता स्थल की सर्वप्रथम खोज किसने की थी?

A रतनचन्द्र अग्रवाल
B अमलानन्द घोष
C दयाराम साहनी
D आर, डी, बनर्जी
📖 व्याख्या
बैराठ सभ्यता की खोज सर्वप्रथम दयाराम साहनी ने 1936 में की थी। बाद में यहाँ विस्तृत उत्खनन से मौर्यकालीन और बौद्ध अवशेष प्राप्त हुए।

48. प्रसिद्ध चीनी यात्री हवेनसांग ने 634 ई. में अपनी यात्रा के दौरान राजस्थान के किस पुरातात्विक स्थल का भ्रमण किया था?

A आहड़
B नलियासर
C बैराठ
D जोधपुरा
📖 व्याख्या
चीनी यात्री ह्वेनसांग ने 634 ई. में बैराठ का भ्रमण किया था। उसने यहाँ कई बौद्ध विहारों का उल्लेख किया और इसे 'प्रो-लि-ये-ता-लो' नाम से वर्णित किया है।
Rajasthan GK Test Series

49. निम्न में कौनसा सभ्यता स्थल ताम्रयुगीन नहीं है?

A आहड़
B गिलुण्ड
C बालाथल
D ईसवाल
📖 व्याख्या
ईसवाल ताम्रयुगीन नहीं बल्कि लौहयुगीन सभ्यता स्थल है। यहाँ से लौह गलाने और धातु उद्योग के स्पष्ट प्रमाण मिले हैं, जिससे यह क्षेत्र लौह उत्पादन का महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है।

50. आहड़ सभ्यता का नवीन स्थल धौली मगरा किस जिले में है?

A राजसमंद
B भीलवाड़ा
C चितौड़गढ़
D उदयपुर
📖 व्याख्या
धौली मगरा आहड़ सभ्यता का नया स्थल है, जो उदयपुर जिले में स्थित है। यहाँ से ताम्रपाषाण कालीन संस्कृति के अवशेष मिले हैं।
📱

Rajputana Diary App

Full MCQ, PYQ और Test Series देकर अपनी Rank Check करें। Rajasthan GK की बेहतर तैयारी के लिए Rajputana Diary App डाउनलोड करें।

📲 Download App
❓ Question / Doubt / Correction?

इस पोस्ट से सम्बंधित किसी प्रकार का doubt, correction या कोई सुझाव हो तो, Please इस पोस्ट के comment section की जगह हमारे YouTube channel पर दिए गए discussion वीडियो के कमेंट बॉक्स में पोस्ट लिंक के साथ comment करें।

📝 Comment करने का तरीका:
• Post link
• Question number
• Short Doubt / Correction / सुझाव

✔ Link Copied

👉 Official Discussion Video:
Rajputana Diary YouTube Channel
Mukesh Choudhary

About the Author

Mukesh Choudhary

Mukesh Choudhary को राजस्थान में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी एवं भर्ती परीक्षाओं के परीक्षा पैटर्न और प्रश्नों के स्वरूप की अच्छी समझ है। उनके मार्गदर्शन में यह अध्ययन सामग्री और MCQ content तैयार एवं review किया गया है। Read More...

📲 Telegram 💬 WhatsApp
Scroll to Top