राजस्थान के लोक देवता PYQ | Previous Year Questions with Answers
इस पोस्ट में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के टॉपिक
राजस्थान के लोक देवता से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण
PYQ
प्रश्न दिए गए हैं।
इनमें गोगाजी, तेजाजी, पाबूजी, मल्लीनाथ जी, देवजी, रामदेवजी आदि से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को व्याख्या सहित शामिल किया गया है।
ये PYQ प्रश्न
RPSC,
RSMSSB,
RSSB,
RAS, Patwar, Police, LDC, VDO, Fireman, Woman Superwiser, REET
तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जा चुके हैं,
इसलिए आगामी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।
✍️ Prepared & Reviewed by:
Rajputana Diary –
Rajasthan GK Faculty & Content Team
(Since 2021)
Attempt
0
Wrong
0
Right
0
Marks
0/50
1. निम्नलिखित में से किसे मेवाड़ क्षेत्र में चार-भुजाओं वाला लोक देवता माना जाता है?
📚 Lab Asst. 2026
A
हड़बूजी
B
मल्लीनाथजी
C
रामदेवजी
D
कल्लाजी
2. मेवाड़ क्षेत्र में चार हाथों वाले लोक देवता के रूप में कौन प्रसिद्ध हैं?
📚 Reet Mains [L-2] 2026
A
पीपाजी
B
जाम्भोजी
C
कल्लाजी
D
धन्ना जी
📖 व्याख्या
व्याख्या : वीर कल्लाजी राठौड़ को मेवाड़ क्षेत्र में 'चार हाथों वाले लोक देवता' के रूप में पूजा जाता है। 1567-68 के चित्तौड़गढ़ के तीसरे साके के दौरान उन्होंने अपने चाचा जयमल को कंधों पर बिठाकर युद्ध किया था, जिससे वे चार हाथों वाले योद्धा के रूप में दिखाई दिए। उन्हें शेषनाग का अवतार भी माना जाता है।
3. निम्नलिखित में से कौन-से लोक देवता को हिन्दुओं द्वारा 'नागराज' और मुस्लिमों द्वारा 'गोगापीर' के रूप में पूजा जाता है?
📚 Lab Asst. 2026
A
तेजाजी
B
रामदेवजी
C
गोगाजी
D
पाबूजी
4. गोगाजी को हिन्दू "नागराज" के रूप में तथा ________ मुस्लिम के रूप में पूजते है।
📚 Reet Mains [L-1] 2026, VDO 2016
A
जाहिर पीर
B
गोगा पीर
C
तेजा पीर
D
मेहोजी पीर
📖 व्याख्या
व्याख्या : राजस्थान के लोकदेवता गोगाजी को हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों द्वारा पूजा जाता है। मुस्लिम समुदाय उन्हें 'जाहर पीर', गोगा पीर या जीवित संत के रूप में पूजते हैं। यह उपाधि उन्हें महमूद गजनवी ने उनकी वीरता और चमत्कारी शक्तियों से प्रभावित होकर दी थी। हिंदू उन्हें 'नागराज' (सपाँ के देवता) और एक वीर योद्धा के रूप में पूजते हैं।
5. "गोगामेड़ी" (गोगाजी का मुख्य स्थान) कहाँ स्थित है?
📚 REET Mains [L-2] 2026
A
जैसलमेर दुर्ग
B
इंद्रमानगढ़ दुर्ग
C
गागरोन दुर्ग
D
भटनेर दुर्ग
6. हिन्दुओं के द्वारा किनको श्रीकृष्ण के अवतार और मुस्लिमों के द्वारा रामसा-पीर के रूप में पूजा जाता हैं ?
📚 REET Mains [L-1] 2026
A
देवनारायण जी
B
गोगाजी
C
रामदेवजी
D
मल्लीनाथ जी
7. नेजा है :
📚 Ist Gerade GK (Coach) 2026, Coll. Lect. - 2016
A
रामदेवजी की पंचरंगी पताका
B
तलवार के समान एक आयुध
C
देवता का चढ़ावा
D
मंदिर का गर्भगृह
📖 व्याख्या
व्याख्या : नेजा बाबा रामदेव जी का विशेष ध्वज है, जिसे पंचरंगी पताका कहा जाता है।
8. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए-सूची I (महान व्यक्तित्व) सूची II (संबंधित स्थान)
1. गोगाजी - I. उंडू-कासामेर
2. तेजाजी - II. कोलू
3. रामदेवजी - III. खरनाल
4. पाबूजी - IV. 'ददरेवा
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनेंः
📚 REET Mains [L-2] - 2026
A
1-III, 2-IV, 3-I, 4-II
B
1-III, 2-I, 3-IV, 4-II
C
1-IV, 2-III, 3-1, 4-II
D
1-IV, 2-I, 3-III, 4-II
📖 व्याख्या
व्याख्या : राजस्थान के लोकदेवताओं और उनसे संबंधित स्थानों का सही सुमेलन इस प्रकार है:
> गोगाजी: इनका जन्म स्थान ददरेवा, चूरू है।
> तेजाजीः इनका जन्म स्थान खरनाल, नागौर है।
> रामदेवजीः इनका जन्म स्थान उंडू-कासामेर, बाड़मेर है।
> पाबूजीः इनका जन्म स्थान कोलू (या कोलू मंड), जोधपुर है।
9. राजस्थान के निम्नलिखित लोक देवताओं को कालक्रम से व्यवस्थित करें।
(1) तेजाजी
(2) गोगाजी
(3) पाबूजी
(4) देवनारायण जी
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :
📚 REET Mains [L-2] - 2026
A
(1), (2), (3), (4)
B
(4), (3), (2), (4)
C
(2), (1), (3), (4)
D
(3), (4), (1), (2)
📖 व्याख्या
व्याख्या : राजस्थान के इन लोक देवताओं का सही कालक्रम उनके जन्म/काल के आधार पर निम्नलिखित है:
> गोगाजी : 11वीं शताब्दी (महमूद गजनवी के समकालीन)।
> तेजाजी : जन्म 1074 ईस्वी (11वीं-12वीं शताब्दी)।
> पाबूजी जन्म 1239 ईस्वी (13वीं शताब्दी)।
> देवनारायण जी : जन्म 1243 ईस्वी (13वीं शताब्दी)।
10. नीचे दिए गए राजस्थान के संतों और लोक देवताओं को उनके जन्म वर्ष के आधार पर कालक्रमानुसार व्यवस्थित करें:
(1) पाबूजी
(3) दादू दयाल
(2) पीपा
(4) देवनारायणजी
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :
📚 REET Mains [L-1] - 2026
A
(1), (4), (2), (3)
B
(1), (3), (2), (4)
C
(1), (2), (3), (4)
D
(1), (4), (3), (2)
📖 व्याख्या
व्याख्या : देवनारायणजीः लगभग 13वीं शताब्दी (1243 ई.)।
> पाबूजी: लगभग 13वीं शताब्दी (1239 ई.)।
> संत पीपाः लगभग 14वीं शताब्दी (1425 ई.)।
> संत दादू दयालः 16वीं शताब्दी (1544 ई.)।
11. निम्न में से किस लोक देवता द्वारा राव जोधा को सहायता का वचन दिया गया एवं आशीर्वाद स्वरूप उन्हें एक कटार भेंट की गई ?
📚 Asst. Prof. 2025
A
हड़बूजी
B
रामदेवजी
C
पाबूजी
D
कल्ला राठौड़
📖 व्याख्या
व्याख्या : मारवाड़ के विख्यात लोक देवता हड़बूजी ने मंडोर विजय हेतु संघर्षरत राव जोधा को आशीर्वाद प्रदान किया था और उन्हें अपनी 'कटार' भेंट की थी। हरबूजी ने जोधा को विश्वास दिलाया था कि इस कटार के प्रभाव से से वे अपना खोया हुआ राज्य पुनः पुनः प्राप्त कर सकेंगे। विजय के उपरांत, जोधा ने हरबूजी को 'बेंगटी' (फलोदी) गाँव जागीर में प्रदान किया।
12. निम्नलिखित में से कौन से लोकदेवता भगवान विष्णु के अवतार माने जाते हैं ?
📚 Parichalak-2025
A
पीपाजी
B
गोगाजी
C
पाबूजी
D
देव नारायणजी
📖 व्याख्या
व्याख्या : लोक देवता देवनारायणजी का प्रमुख मंदिर राजस्थान के भीलवाड़ा जिले की आसीन्द तहसील में सवाई भोज नामक गाँव में स्थित है। देवनारायणजी को गुर्जर समाज अपना आराध्य देव मानता है और उन्हें भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। खारी नदी के तट पर अवस्थित यह मंदिर देवनारायणजी की जन्मभूमि के रूप में भी श्रद्धा का केंद्र है। सवाई भोज गुर्जर समाज के लिए पवित्र तीर्थ स्थल है।
13. किस लोक देवता का मेला भाद्रपद कृष्ण पक्ष नवमी को आयोजित होता है?
📚 PTI 2025
A
मीराबाई
B
तेजाजी
C
रामदेव
D
गोगाजी
14. उस हिन्दू संत का नाम जिसे मुस्लिम भी 'रमसा पीर' के रूप में पूजते हैं:
📚 पशु परिचर - 2024, जेल प्रहरी - 2025, Jnr Instructor - 2025, IV GRADE - 2025
A
मेहाजी माँगलिया
B
देवनारायणजी
C
मल्लिनाथजी
D
रामदेवजी
15. लोक देवता गोगाजी का धार्मिक स्थल किस वृक्ष के नीचे होता है?
📚 Jr. Instructor 2018, 2025, Lab Asst. 2019, Pol. constable 2007
A
आम
B
पीपल
C
खेजड़ी
D
नीम
16. राजस्थान के किसान खेत जोतते समय परम्परागत रूप से किस लोकदेवता की जीवनी के गीत गाते हैं?
📚 Librarian (II-Gr.) 2025
A
पाबूजी
B
गोगाजी
C
हरभूजी
D
तेजाजी
📖 व्याख्या
व्याख्या : राजस्थान के किसान अच्छी वर्षा और फसल की कामना के लिए खेत जोतते समय पारंपरिक रूप से लोकदेवता तेजाजी के गीत गाते हैं, जिन्हें 'तेजा टेर' कहा जाता है। तेजाजी को कृषि कार्यों का उपकारक देवता माना जाता है। पाबूजी को ऊँटों के देवता के रूप में पूजा जाता है और उनकी फड़ का वाचन लोकप्रिय है।
17. निम्न में से कौन से लोकदेवता भूमि के रक्षक के रूप में पूजे जाते हैं?
📚 Deputy Jailor 2025
A
भोमिया जी
B
जूझार जी
C
भूम्ता सिद्ध
D
खेड़ा जी
📖 व्याख्या
व्याख्या : भोमिया जी को राजस्थान में भूमि रक्षक देवता के रूप में पूजा जाता है। यह मान्यता है कि वे गाँव की सीमाओं और भूमि की रक्षा करते हैं। अक्सर किसी गाँव या भूमि की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए वीरों को भोमिया जी के रूप में पूजा जाता है और उनके स्थान गाँव की सीमा पर बनाए जाते हैं।
18. "फड़" नामक पुस्तक के माध्यम से किस लोक देवता की महिमा बताई गई है?
📚 JEN 2025
A
रामदेवजी
B
गोगाजी
C
पाबूजी
D
तेजाजी
19. किसको घोड़े पर सवार और तलवार पकड़े योद्धा के रूप में दर्शाया गया है, जिसकी जीभ पर साँप डस रहा है?
📚 JEN 2025
A
पाबूजी
B
तेजाजी
C
देवनारायणजी
D
रामदेवजी
📖 व्याख्या
व्याख्या : लोक देवता तेजाजी को अक्सर घोड़े (उनकी घोड़ी 'लीलण') पर सवार, हाथ में तलवार लिए और जीभ पर साँप डसते हुए चित्रित किया जाता है। मान्यता के अनुसार, उन्होंने एक साँप को जलने से बचाया था।
20. बेंगती गाँव (फलौदी) में किस लोक देवता का मुख्य मन्दिर स्थित है?
📚 CET (स्नातक स्तर) 2023, B.S.T.C (Pre.) 2015, Jr. Instructor 2025
A
तल्लीनाथजी
B
हड़बूजी
C
पाबूजी
D
मल्लीनाथजी
📖 व्याख्या
व्याख्या : लोक देवता हड़बूजी सांखला, रामदेवजी के मौसेरे भाई और पंचपीरों में से एक हैं। उनका मुख्य पूजा स्थल बैंगटी (फलौदी) है, जहाँ उनकी गाड़ी की पूजा होती है।
21. तिलवाड़ा (बाड़मेर) राजस्थान के निम्नलिखित में से किस लोक देवता से जुड़ा हुआ है ?
📚 Police constable 2025
A
रामदेव जी
B
मल्लिनाथ जी
C
शीतला माता
D
मावाजी
📖 व्याख्या
व्याख्या : लोक देवता मल्लीनाथजी का मुख्य मंदिर तिलवाड़ा में लूणी नदी के किनारे स्थित है। यहाँ चैत्र माह में मल्लीनाथ पशु मेला भरता है जो राजस्थान का सबसे प्राचीन पशु मेला है। तेजाजी का मुख्य स्थान परबतसर (नागौर) और खड़नाल है। पाबूजी का कोलू मंड (फलौदी) है। मेहाजी माँगलिया का मुख्य मंदिर बापिणी (जोधपुर) में है।
22. तेरहताली' नृत्य लोक देवता की स्तुति में किया जाता है।
📚 CET (10+2) 2023, Police constable 2025
A
गोगाजी
B
मल्लीनाथजी
C
तेजाजी
D
रामदेवजी
📖 व्याख्या
व्याख्या : 'तेरहताली' नृत्य मुख्य रूप से राजस्थान के लोक देवता रामदेवजी की स्तुति में किया जाता है। यह नृत्य बैठकर किया जाता है, जिसे कामडीया पंथ की महिलाये करती है।
23. पाबूजी रा पावड़ा' किस जाति के लोग प्रमुख रूप से गाते हैं?
📚 Asst. Director 2025
A
मेर
B
जाट
C
गुर्जर
D
थोरी
24. सूची I को सूची II से सुमेलित करें:
(A) गोगाजी - (i) भीलवाड़ा
(B) तेजाजी - (ii) शीर्षमेड़ी
(C) पाबूजी - (iii) कोलू
(D) देवनारायणजी - (iv) खरनाल
📚 जमादार 2nd ग्रेड - 2025
A
A-ii, B-(iv, C-iii, D-i
B
A-iv, B-ii, C-iii, D-i
C
A-i, B-iii, C-ii, D-iv
D
A-ii, B-i, C-iv, D-iii
📖 व्याख्या
व्याख्या : गोगाजी का मुख्य केन्द्र शीर्षमेड़ी के नाम से जाना जाता है।
> तेजाजी का मुख्य केन्द्र खरनाल है।
> पाबूजी का मुख्य केंद्र कोलू है।
> देवनारायणजी का मुख्य केन्द्र भीलवाड़ा है।
25. रूणीचा के बाबा रामदेव के अनुयायी किस पंथ के अन्तर्गत समाविष्ट हैं ?
📚 Asst. A.O. 2019, JEN 2020, जेल प्रहरी 2017, CET (10+2) 2024, Α.Ο. 2016, Supervisor 2024, Lab Asst. 2022, Jr. Instructor 2018, IV GRADE 2025
A
कामड़िया पन्थ
B
नवल पन्थ
C
बैराग पन्थ
D
नाथ पन्थ
📖 व्याख्या
व्याख्या : लोकदेवता बाबा रामदेवजी के अनुयायी कामड़िया पंथ के अंतर्गत आते हैं। बाबा रामदेव ने छुआछूत और सामाजिक भेदभाव को मिटाने के लिए इस पंथ की स्थापना की थी। इस पंथ की महिलाएँ बाबा रामदेव के मेले में 'तेरहताली' नृत्य करती हैं, जो एक प्रसिद्ध व्यावसायिक नृत्य है।
26. गोगाजी का जन्मस्थल ददरेवा क्या कहलाता है?
📚 Jr. Instructor - 2025
A
शीर्षमेडी
B
सुरसुरा
C
कोलू
D
अमरकोट
📖 व्याख्या
व्याख्या : गोगाजी का जन्मस्थान ददरेवा चूरू है यहाँ गोगा जी की शीशमेडी है। गोगाजी का प्रसिद्ध स्थान गोगामेड़ी हनुमानगढ़ जिले में स्थित है यहाँ गोगो जी की धुरमेडी है। गोगा जी की ओल्डी सांचोर जालोर में स्थित है।
27. निम्नलिखित में से किस संत का संबंध "भाद्रपद शुक्ल सप्तमी" पर आयोजित होने वाले मेले से है?
📚 JEN - 2025
A
गोगा जी
B
तेजा जी
C
मल्लीनाथ जी
D
देवनारायण जी
📖 व्याख्या
व्याख्या : लोक देवता देवनारायण जी का मुख्य मेला भाद्रपद शुक्ल सप्तमी को लगता है। उन्हें विष्णु का अवतार माना जाता है और यह गुर्जर समुदाय के आराध्य देव हैं।
28. राजस्थान के लोकप्रिय लोक देवता तेजाजी (वीर तेजा) का जन्म नागौर जिले के किस गाँव में हुआ था?
📚 Raj. Police Technical - 2025
A
ददरेवा
B
रामदेवरा
C
खरनाल
D
उपर्युक्त में से कोई नहीं
📖 व्याख्या
व्याख्या : लोकदेवता तेजाजी महाराज का पवित्र स्थल 'बांसी दुगारी' बूँदी जिले में स्थित है। यह स्थान तेजाजी की कर्मस्थली (कार्यस्थली) के रूप में प्रसिद्ध है। यद्यपि तेजाजी के मुख्य स्थल जैसे खरनाल (जन्मस्थान) और परबतसर (मुख्य मेला) नागौर में हैं।
29. "वे मारवाड़ के रावल सलखा और जैनीदे के सबसे बड़े पुत्र थे' और उगमसी भाटी के शिष्य बने। लोक देवता की पहचान करें :
📚 JEN 2025
A
जसनाथजी
B
रामदेवजी
C
मल्लिनाथजी
D
देवनारायणजी
📖 व्याख्या
व्याख्या : लोक देवता मल्लिनाथजी का जन्म मारवाड़ के महेवा क्षेत्र में हुआ था। उनके पिता का नाम रावल सलखा और माता का नाम जैनीदे था। वे अपने पिता के सबसे बड़े पुत्र थे। मल्लिनाथजी ने उगमसी भाटी को अपना गुरु बनाया और उनके सान्निध्य में योग साधना और आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त किया। उन्होंने सन् 1399 में 'कुंडा पंथ' की स्थापना की थी।
30. गोगाजी के अलावा कौन-से लोक देवता को साँपों के देवता के रूप में पूजा जाता है?
📚 पशु परिचर 2024, VDO 2025
A
पाबूजी
B
रामदेवजी
C
तेजाजी
D
मल्लीनाथजी
📖 व्याख्या
व्याख्या : तेजाजी को राजस्थान में गोगाजी के साथ-साथ 'साँपों के देवता' या 'काला और बाला के देवता' के रूप में पूजा जाता है। ऐसी मान्यता है कि तेजाजी की पूजा करने से सर्पदंश का जहर नहीं चढता। सर्पदंश का इलाज करने वाले भोपा तेजाजी के नाम की तांती बाँधते हैं।
31. "लोक देवता कल्लाजी राठौड़ की समाधि" कहाँ स्थित है?
📚 EO/RO Re-Exam 2025
A
चित्तौड़गढ़
B
गागरोण दुर्ग
C
मेहरानगढ़
D
कुंभलगढ़
📖 व्याख्या
व्याख्या : चित्तौड़गढ़ किले के भैरोंपोल में कल्ला जी राठौड़ का शीश कटा वहा इनकी छतरी बनी हुयी है। इनको शेषनाग का अवतार माना जाता हैं। इनके बचपन का नाम केसरसिंह जी था।
32. चाहल पुजारियों' का संबंध किस लोक देवता के मंदिर से है ?
📚 Α.Ο. - 2025
A
पाबूजी
B
रामदेवजी
C
मेहाजी
D
गोगाजी
📖 व्याख्या
व्याख्या : लोक देवता गोगाजी के मंदिरों में, विशेषकर गोगामेड़ी में, पूजा करने वाले पुजारी अलग-अलग समुदायों से होते हैं। हिंदू पुजारी 'चाहल' गोत्र के राजपूत होते हैं, जबकि मुस्लिम पुजारी 'चायल' कहलाते हैं, जो कायमखानी मुसलमान होते हैं। पाबूजी के भोपे नायक या भील होते हैं, और रामदेवजी के पुजारी कामड़ जाति के होते हैं।
33. राजस्थान के किस लोक देवता को ऊँटों के देवता के रूप में पूजा जाता है?
📚 पशु परिचर 2024, VDO 2021, B.S.T.C (Pre.) 2025, Pol. const. 2003, EO-RO (2023), (Steno. 2021) (Veterinary Officer 2013, 2015
A
तेजाजी
B
पाबूजी
C
हड़बूजी
D
रामदेवजी
34. तेजाजी के सम्बन्ध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए एवं सही विकल्प चुनिए
A. तेजाजी खड़नाल के रामकुंवरी एवं ताहरजी धौलिया जाट के पुत्र थे।
B. लच्छा गुर्जरी की गायों के रक्षार्थ तेजाजी ने एक विकट लड़ाई लड़ी।
📚 Asst. Prof. 2024, Sr. Computer Instructor 2022
A
केवल A सत्य है
B
केवल B सत्य है
C
A और B दोनों असत्य हैं
D
A और B दोनों सत्य हैं
35. किस लोक देवता को राजस्थान में 'शेषनाग' का अवतार कहा जाता है?
📚 B.S.T.C (Pre.) 2024
A
तेजा जी
B
गोगा जी
C
कल्ला जी
D
रामदेव जी
36. देवनारायणजी का मुख्य मन्दिर कहाँ अवस्थित है ?
📚 JEN 2020, Jr. Instructor 2024
A
तलवाड़ा
B
आसीन्द
C
रामदेवरा
D
पंचोटा
37. गोगाजी (राजस्थान में एक लोक देवता) के पिताजी का नाम थाः
📚 पशु परिचर 2024
A
बचेहल सिंह
B
जेवर सिंह
C
अर्जन सिंह
D
सुरजन सिंह
📖 व्याख्या
व्याख्या : गोगाजी (राजस्थान के एक लोक देवता) के पिताजी का नाम जेवर सिंह था, जिन्हें जैबर या जीवराज के नाम से भी जाना जाता था। वह ददरेवा (चूरू) के चौहान वंश के राजपूत शासक थे।
38. निम्नलिखित में से कौन राजस्थान में पंचपीर में शामिल नहीं है?
📚 पशु परिचर 2024
A
पाबू जी
B
तेजा जी
C
रामदेव जी
D
गोगा जी
📖 व्याख्या
व्याख्या : मारवाड़ के पाँच पीरों में पाबूजी, हड़बूजी, मेहाजी, रामदेवजी और गोगाजी शामिल हैं।
39. निम्न में से सत्य कथनों की पहचान करें:
1. कल्लाजी, जिन्होंने अकबर के चित्तौड़ किले पर आक्रमण के दौरान असाधारण वीरता और साहस दिखाया था, मेवाड़ क्षेत्र में चार हाथों वाले लोकदेवता के रूप में लोकप्रिय हैं।
2. ऐसा माना जाता है कि कल्लाजी का सिर काटने के बाद भी मुगलों से लड़ते हुए उनका धड़ रुंडेला तक पहुँच गया था।
3. कल्लाजी द्वारा कामडिया पंथ की स्थापना की गई थी।
4. राजस्थान में पाबूजी ऊँटों के देवता के रूप में पूजे जाते हैं। नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनेंः
📚 पशु परिचर 2024
A
केवल 1, 2, 3
B
केवल 1, 2, 4
C
केवल 2, 3, 4
D
केवल 1, 3, 4
📖 व्याख्या
व्याख्या : वीर कल्लाजी राठौड़ को 'चार हाथों वाले लोक देवता' कहा जाता है क्योंकि उन्होंने चित्तौड़ के तीसरे साके (1567-68) में अपने चाचा जयमल को कंधों पर बैठाकर युद्ध किया था। उनका धड़ लड़ते हुए रुंडेला तक पहुँचा था। पाबूजी को ऊँटों के देवता के रूप में पूजा जाता है। कामडिया पंथ की स्थापना रामदेवजी ने की थी।
40. "रुणीचा" धार्मिक स्थल किस लोक देवता से संबंधित है?
📚 Jr. Instructor (2024), (Jr. Acct. (2016
A
हड़बूजी
B
मल्लीनाथजी
C
गोगाजी
D
रामदेवजी
📖 व्याख्या
व्याख्या : राजस्थान के जैसलमेर जिले में स्थित 'रुणीचा' (रामदेवरा) प्रसिद्ध लोक देवता बाबा रामदेवजी का प्रमुख धार्मिक स्थल है। यहाँ रामदेवजी की समाधि स्थित है, जहाँ प्रतिवर्ष भाद्रपद माह में विशाल मेला आयोजित होता है। यहाँ भक्त उन्हें 'रामसा पीर' के रूप में भी पूजते हैं।
41. पूरे राजस्थान में किसकी याद में "गोगा नवमी" मनायी जाती है?
📚 पशु परिचर - 2024
A
तेजाजी.
B
गोगाजी
C
पाबूजी
D
देवनारायणजी
42. राजस्थान में कौन हाथ में भाला लेकर एक योद्धा के रूप में या साँप देवता के रूप में पूजे जाते हैं?
📚 CET (10+2) 2024
A
रामदेव जी
B
गोगा जी
C
पाबू जी
D
देवनारायण जी
43. राजस्थान के किस लोक देवता को गोरखनाथ का समकालीन माना जाता है?
📚 Technical Asst. - 2024
A
पाबूजी
B
गोगाजी
C
तेजाजी
D
देवनारायण जी
📖 व्याख्या
व्याख्या : लोक देवता गोगाजी को गुरु गोरखनाथ का शिष्य और समकालीन माना जाता है, इसी कारण इन्हें 'गोरखगाजी' भी कहते हैं। वे राजस्थान के पंचपीरों में शामिल हैं और सपों के देवता के रूप में पूजे जाते हैं। पाबूजी को ऊँटों का देवता माना जाता है और वे लक्ष्मण के अवतार माने जाते हैं।
44. नीचे दो कथन दिए गए हैं:
कथन (I): राजस्थान में पाबूजी की ऊँटों के देवता के रूप में पूजा की जाती है।
कथन (II): मारवाड़ में सर्वप्रथम ऊँट लाने का श्रेय पाबूजी को है। उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनेंः
📚 पशु परिचर - 2024
A
कथन (I) और कथन (II) दोनों सही हैं।
B
कथन (I) और कथन (II) दोनों गलत हैं।
C
कथन (I) सही है लेकिन कथन (II) गलत है।
D
कथन (I) गलत है लेकिन कथन (II) सही है।
45. राजस्थान में ऊँट के बीमार होने पर किस देवता की पूजा की जाती है?
📚 RAS (Pre) 1996, जेल प्रहरी 2017, Supervisor 2024
A
गोगाजी
B
तेजाजी
C
पाबूजी
D
केसरिया कुँवर
46. निम्नलिखित में से किसे कोलु (फलौदी) का प्रमुख वार्षिक मेला समर्पित है ?
📚 CET (10+2) 2023
A
देवजी
B
पाबूजी
C
गोगाजी
D
रामदेवजी
📖 व्याख्या
व्याख्या : कोलु (फलौदी) का प्रमुख वार्षिक मेला लोक देवता पाबूजी को समर्पित है। यह मेला एक धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन है। पाबूजी ने देवल चारनी की गायो को छुडाते हुये अपने प्राणों का बलिदान दिया था।
47. चार हाथों वाले लोकदेवता किसे कहा जाता है ?
📚 CET स्नातक स्तर 2023
A
कल्ला जी
B
मल्लीनाथ जी
C
फत्ता जी
D
झुन्झार जी
48. निम्नलिखित में से कौन से लोकदेवता की माता मैणादे थी?
📚 CET (10+2) 2023
A
मल्लिनाथजी
B
पाबूजी
C
रामदेवजी
D
गोगाजी
49. राजा अजमल किस लोक देवता के पिता थे ?
📚 Lab Asst. 2022, Raj. High Court LDC 2023
A
रामदेवजी
B
पाबूजी
C
देवनारायणजी
D
तेजाजी
📖 व्याख्या
व्याख्या : राजस्थान के प्रसिद्ध लोक देवता रामदेवजी के पिता राजा अजमल तंवर थे। उनकी माता का नाम मैणादे था। उनका जन्म बाड़मेर जिले की शिव तहसील के उण्डू-काश्मीर गाँव में हुआ था।
50. लोक देवता - जन्म स्थान को सुमेलित कीजिए
(1) गोगाजी (i) सांधू
(2) पाबूजी (ii) ददरेवा
(3) हड़बूजी (iii) कोलू
(4) फत्ताजी (iv) भुडोल
📚 CET स्नातक स्तर - 2023
A
1-i, 2-ii, 3-iii, 4-iv
B
1-ii, 2-iii. 3-iv, 4-i
C
1-iv. 2-ii, 3-iii, 4-i
D
1-iii, 2-1, 3-ii, 4-iv