राजस्थान में अपवाह व नदियाँ MCQ Quiz | Practice Set with Detailed Explanation
इस पोस्ट में राजस्थान का भूगोल एवं अर्थव्यवस्था के टॉपिक राजस्थान में अपवाह व नदियाँ से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न दिए गए हैं।
ये MCQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, RAS, Patwar, Police, LDC, VDO, Fireman, Woman Superwiser, REET तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।
- Subject: राजस्थान का भूगोल एवं अर्थव्यवस्था
- Topic: राजस्थान में अपवाह व नदियाँ
- Last Updated:
- Content Type: MCQ Practice Set
✍️ Prepared & Reviewed by:
Rajputana Diary –
Rajasthan GK Faculty & Content Team
(Since 2021)
1. राजस्थान में अपवाह तंत्र कितने प्रकार का है?
- (A) 2
- (B) 3
- (C) 4
- (D) 5
प्रवाह के आधार पर राजस्थान की अपवाह प्रणाली को 3 भागों में बांटा जा सकता है। 1. बंगाल की खाड़ी की ओर जाने वाली नदियाँ (24%) 2. अरब सागर की ओर जाने वाली नदियाँ (16%) 3. आंतरिक जल प्रवाह की नदियाँ (60%)
2. देश के 17 बाँधों को आइकॉनिक और फेमस माना गया है। इनमें से राजस्थान के किस बाँध को शामिल किया है?
- (A) मातृकुण्डिया बाँध
- (B) बीसलपुर बाँध
- (C) राणाप्रताप सागर बाँध
- (D) जवाहर सागर बाँध
भारत सरकार द्वारा चयनित 17 आइकॉनिक बाँधों में राजस्थान के राणाप्रताप सागर बाँध को शामिल किया गया है। यह चम्बल नदी पर स्थित प्रमुख बहुउद्देशीय परियोजना है।
3. राजस्थान के वे जिले जो चारों ओर से नदियों से घिरे हुए है-
- (A) कोटा व बाँसवाड़ा
- (B) कोटा व उदयपुर
- (C) डूंगरपुर व बाँसवाड़ा
- (D) उदयपुर व डूंगरपुर
कोटा और बाँसवाड़ा जिले चारों ओर से नदियों से घिरे हुए माने जाते हैं। कोटा क्षेत्र में चम्बल नदी तथा बाँसवाड़ा क्षेत्र में माही नदी का प्रभाव प्रमुख है।
4. मारवाड़ की गंगा किस नदी को कहा जाता है?
- (A) लूणी
- (B) पश्चिमी बनास
- (C) लीलड़ी
- (D) नर्मदा
लूणी नदी को सागरमती / सरस्वती/लवणवती / आधी मीठी-आधी खारी नदी / मारवाड़ की गंगा / अंतःसलिला आदि उपनामों से जाना जाता है।
5. चम्बल नदी के बारे में निम्न में से असत्य कथन है- (A) यह बहाव की दृष्टि से राजस्थान की सबसे बड़ी नदी है। (B) वह राजस्थान की एक मात्र नदी है, जो उत्तर दिशा से प्रवेश करती है। (C) यह राजस्थान की एक मात्र बारहमासी नदी है। (D) यह पानी उपलब्धता के आधार पर यह राजस्थान की सबसे बड़ी नदी है।
- (A) A, C, D
- (B) B, C
- (C) A, B
- (D) B, D
घग्घर नदी राजस्थान की एक मात्र नदी है, जो उत्तर दिशा से प्रवेश करती है। पानी की उपलब्धता के आधार पर राजस्थान की सबसे बड़ी नदी माही है।
6. खारी नदी के प्रवाह वाले जिलों का सही युग्म है-
- (A) राजसमंद, भीलवाड़ा, टोंक, डीग, सवाई माधोपुर
- (B) भीलवाड़ा, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, बूंदी, सलूम्बर
- (C) राजसमंद, भीलवाड़ा, ब्यावर, अजमेर, टोंक
- (D) राजसमंद, अजमेर, टोंक, सवाईमाधोपुर, जयपुर, सलूम्बर
खारी नदी का प्रवाह मुख्यतः राजसमंद, भीलवाड़ा, ब्यावर, अजमेर और टोंक जिलों में होता है। यह बनास नदी की सहायक नदी है।
7. लूणी नदी का जल किस स्थान तक मीठा रहता है और उसके बाद जल खारा हो जाता है?
- (A) जालौर
- (B) बालोतरा
- (C) डीडवाना-कुचामन
- (D) पाली
लूणी नदी का जल बालोतरा तक मीठा रहता है। इसके बाद इसमें लवणता बढ़ जाती है और जल खारा हो जाता है।
8. निम्न में से किस जिले में माशी नदी बहती है?
- (A) चित्तौड़गढ़
- (B) सलूम्बर
- (C) अजमेर
- (D) भीलवाड़ा
माशी नदी अजमेर व टोंक में बहती है। यह बनास नदी की सहायक नदी है।
9. लूनी नदी के संदर्भ में असत्य कथन है- (A) इसे 'आधी पौठी आबी खारी' नदी कहा जाता है। (B) वह पश्चिमी राजस्थान की सबसे लम्बी नदी है। (C) इसे रूण्डित नदी भी कहते है। (D) यह अपना जल बंगाल की खाड़ी में गिराती है।
- (A) A, C
- (B) A, B
- (C) B, D
- (D) C, D
लूणी नदी पश्चिमी राजस्थान की सबसे लंबी नदी है और इसे आधी मीठी-आधी खारी नदी कहा जाता है। यह अरब सागर की ओर प्रवाहित होती है, इसलिए बंगाल की खाड़ी में गिरने वाला कथन असत्य है।
10. नदी व उसके उद्गम स्थल के संबंध में असंगत युग्म है-
- (A) कुराल नदी- ऊपरमाल के पठार (भीलवाड़ा)
- (B) छोटी कालीसिंध-मागसी गाँव (झालावाड़)
- (C) मेज नदी- बिजोलिया (भीलवाड़ा)
- (D) कुनू नदी- शिवपुरी के पठार (मध्यप्रदेश)
छोटी कालीसिंध का उद्गम मध्यप्रदेश से होता है।
11. बजट 2024-25 में किस नदी के रिवर फ्रन्ट एवं सौन्दर्यकरण का कार्य करवाने की घोषणा की गई-
- (A) माही नदी
- (B) चम्बल नदी
- (C) ब्राह्मणी नदी
- (D) लूनी नदी
राजस्थान बजट 2024-25 में ब्राह्मणी नदी के रिवर फ्रंट एवं सौन्दर्यकरण कार्य की घोषणा की गई। इसका उद्देश्य पर्यटन विकास और नदी क्षेत्र का संरक्षण करना है।
12. घग्घर नदी के बहाव वाले जिलों का सही युग्म है-
- (A) हनुमानगढ़, गंगानगर
- (B) हनुमानगढ़, बीकानेर, फलौदी
- (C) हनुमानगढ़, चुरू, सीकर
- (D) गंगानगर, बीकानेर, बालोतरा
घग्घर नदी राजस्थान के उत्तरी भाग में बहती है और मुख्यतः हनुमानगढ़ एवं गंगानगर जिलों को प्रभावित करती है।
13. वन की आशा' किस नदी को कहते हैं-
- (A) बनास
- (B) माही
- (C) चम्बल
- (D) लूनी
बनास नदी का उद्गम वेरों का मठ (खमनौर की पहाड़ियाँ, राजसमंद) से होता है। बनास नदी को वशिष्ठी, वांशा (वन की आशा) के उपनाम से जाना जाता है।
14. माही नदी के संदर्भ में सत्य कथन है- (A) यह राजस्थान की एक मात्र नदी है, जिसका प्रवेश एवं निकास दोनों ही दक्षिण दिशा से होता है। (B) इसके प्रवाह के मैदान को प्रतापगढ़ में छप्पन का मैदान व बाँसवाड़ा में कांठल का मैदान कहते है। (C) जिलों के पुनर्गठन के बाद माही बेसिन का सर्वाधिक विस्तार बाँसवाड़ा में है।
- (A) A, B
- (B) A, C
- (C) A, B, C
- (D) B, C
माही नदी राजस्थान की एकमात्र नदी है जिसका प्रवेश और निकास दोनों दक्षिण दिशा से होता है। जिलों के पुनर्गठन के बाद माही बेसिन का सर्वाधिक विस्तार बाँसवाड़ा जिले में पाया जाता है।
15. कोटा की कौनसी नदी 'चन्द्रलोही नदी' के नाम से भी जानी जाती है-
- (A) आहु नदी
- (B) आलनिया नदी
- (C) कालीसिंध नदी
- (D) पार्वती
आलनिया नदी को चन्द्रलोही नदी के नाम से भी जाना जाता है। यह कोटा क्षेत्र की महत्वपूर्ण नदी है।
16. यदि हम लूनी नदी के किनारे इसके उद्गम से अंत तक यात्रा करते हैं, तो हम इसकी सहायक नदियों को किस क्रम में पायेंगे- (A) जवाई (B) बाण्डी (C) सूकड़ी (D) जोजड़ी
- (A) C,B,A,D
- (B) D,B,C,A
- (C) A,B,C,D
- (D) D,C,B,A
लूनी नदी की सहायक नदियाँ उद्गम से मुहाने की ओर क्रमशः जोजड़ी, बाण्डी, सूकड़ी और जवाई मिलती हैं।
17. चम्बल नदी का उद्गम स्थल है-
- (A) जानापाव पहाड़ी
- (B) खमनौर पहाड़ियाँ
- (C) मेहद झील (म.प्रदेश)
- (D) देवास (म.प्रदेश)
चम्बल नदी का उद्गम मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में स्थित जानापाव पहाड़ी से होता है। यह राजस्थान की प्रमुख बारहमासी नदी है।
18. निम्न में से कौनसा शहर चम्बल नदी किनारे स्थित नहीं है-
- (A) रावतभाटा
- (B) भैंसरोड़गढ़
- (C) केशोरायपाटन
- (D) जहाजपुर
रावतभाटा, भैंसरोड़गढ़ और केशोरायपाटन चम्बल नदी के किनारे स्थित हैं, जबकि जहाजपुर चम्बल नदी के किनारे स्थित नहीं है।
19. निम्न में से कौनसी नदी अन्तः प्रवाही नदी नहीं है?
- (A) कांतली
- (B) काकनी
- (C) सूकड़ी
- (D) साबी
सुकड़ी नदी अन्तः प्रवाह की नदी नहीं है, यह लूनी नदी की सहायक नदी है।
20. राजस्थान के कुल क्षेत्रफल के कितने प्रतिशत भाग पर अरब सागर अपवाह तंत्र पाया जाता है?
- (A) 24 प्रतिशत
- (B) 40 प्रतिशत
- (C) 16 प्रतिशत
- (D) 60 प्रतिशत
राजस्थान के लगभग 16 प्रतिशत क्षेत्र पर अरब सागर अपवाह तंत्र पाया जाता है। इसमें लूनी तथा इसकी सहायक नदियाँ शामिल हैं।
21. चम्बल की कौनसी सहायक नदी चम्बल के दाहिने किनारे पर नहीं मिलती है
- (A) कालीसिंध
- (B) पार्वती
- (C) कुनू
- (D) मेज
मेज नदी भीलवाड़ा से उद्गम होने के बाद बसवाड़ा गाँव (बूंदी) के पास चम्बल के बांये किनारे पर मिलती है।
22. मेन्था या मेंढ़ा नदी का उद्गम किस जिले से है?
- (A) नागौर
- (B) डीडवाना-कुचामन
- (C) जयपुर
- (D) ब्यावर
मेन्था या मेंढ़ा नदी का उद्गम जयपुर जिले से होता है। यह सांभर झील क्षेत्र की प्रमुख नदियों में से एक है।
23. कोठारी नदी का उदगम स्थल है ?
- (A) गोगुन्दा की पहाड़ियाँ
- (B) दिवेर की पहाड़ियाँ
- (C) बिजराल की पहाड़ियाँ
- (D) बैराठ की पहाड़ियाँ
कोठारी नदी का उद्गम राजसमंद जिले की दिवेर पहाड़ियों से होता है। यह बनास नदी की सहायक नदी है।
24. निम्नलिखित में से कौनसा युग्म असुमेलित है-
- (A) भैंसरोड़गढ़ दुर्ग- चम्बल व बामनी नदी पर
- (B) कोटा दुर्ग- परवन व कालीखाड़ नदी पर
- (C) चित्तौड़गढ़ दुर्ग - बेड़च व गम्भीरी नदी पर
- (D) गागरोन दुर्ग - आहु व कालीसिंध नदी पर
कोटा दुर्ग चम्बल नदी के किनारे स्थित है तथा मनोहरथाना दुर्ग (झालावाड़) परवन व कालीखाड़ नदी पर स्थित है।
25. नदी व उसके किनारे पनपी प्राचीन सभ्यताओं के निम्न युग्मों में असंगत युग्म कौनसा है ?
- (A) आयड़ - आहड़ सभ्यता
- (B) कोठारी - बागोर सभ्यता
- (C) बनास - गिलुण्ड सभ्यता
- (D) कांतली - जोधपुरा सभ्यता
जोधपुरा सभ्यता कोटपूतली-बहरोड़ क्षेत्र में साबी नदी के किनारे स्थित है, इसलिए कांतली नदी के साथ इसका युग्म असंगत है।
26. राजस्थान की अन्तः प्रवाह की सबसे बड़ी नदी है ?
- (A) कांतली
- (B) घग्घर
- (C) लूनी
- (D) साबी
घग्घर राजस्थान की सबसे बड़ी अन्तः प्रवाही नदी मानी जाती है। इसका जल समुद्र तक नहीं पहुँचता और यह रेगिस्तानी क्षेत्र में लुप्त हो जाती है।
27. निम्न में से कौनसी नदी साबरमती की सहायक नहीं है?
- (A) वाकल
- (B) हाथमती
- (C) अनास
- (D) वेतरक
अनास नदी का उद्गम आम्बेर गाँव (मध्य प्रदेश) से होता है और यह माही नदी की सहायक नदी है।
28. कौनसी नदी अपने उद्गम स्थल पर सागरमती के नाम से जानी जाती है?
- (A) घग्घर
- (B) माही
- (C) लूनी
- (D) साबरमती
लूनी नदी अपने उद्गम स्थल के पास सागरमती नाम से जानी जाती है। बाद में इसका नाम लूनी पड़ जाता है।
29. चम्बल की निम्न सहायक नदियों में कौनसी नदी बायें किनारे पर नहीं मिलती है ?
- (A) बनास
- (B) मेज
- (C) पार्वती
- (D) बामनी
पार्वती नदी चम्बल नदी में दाहिने किनारे पर मिलती है, जबकि बनास, मेज और बामनी बाएँ किनारे की सहायक नदियाँ हैं।
30. चम्बल नदी पर मुहाने से उद्गम की ओर बाँधों का सही क्रम है ?
- (A) गाँधी सागर, राणा प्रताप सागर, जवाहर सागर, कोटा बैराज
- (B) राणा प्रताप सागर, गाँधी सागर, जवाहर सागर, कोटा बैराज
- (C) जवाहर सागर, कोटा बैराज, राणा प्रताप सागर, गाँधी सागर
- (D) कोटा बैराज, जवाहर सागर, राणा प्रताप सागर, गाँधी सागर
चम्बल नदी पर मुहाने से उद्गम की ओर बाँधों का सही क्रम कोटा बैराज, जवाहर सागर, राणा प्रताप सागर और गाँधी सागर है। ये चम्बल घाटी परियोजना के प्रमुख बाँध हैं।
31. बांकली बाँध जालौर जिले में किस नदी पर बनाया गया है?
- (A) सूकड़ी
- (B) जवाई
- (C) लूनी
- (D) बांडी
बांकली बाँध जालौर जिले में सूकड़ी नदी पर बनाया गया है। यह क्षेत्र की सिंचाई एवं जल संरक्षण की दृष्टि से महत्वपूर्ण बाँध है।
32. लूनी नदी का जल गिरता है-
- (A) खम्भात की खाड़ी में
- (B) कच्छ की खाड़ी में
- (C) बंगाल की खाड़ी में
- (D) साबरमती नदी में
लूनी नदी पश्चिमी राजस्थान की प्रमुख नदी है और इसका जल अंततः कच्छ की खाड़ी में जाकर गिरता है।
33. सुमेलित (नदी किनारे बसे नगर - नदी) कीजिये - (क) कोटा - (1) जवाई (ख) बालोतरा - (2)चम्बल (ग) सुमेरपुर - (3) लूनी (घ) आर्सीद - (4) खारी
- (A) Mon May 18 1903 00:00:00 GMT+0521 (India Standard Time)
- (B) Mon Oct 30 1911 00:00:00 GMT+0530 (India Standard Time)
- (C) Tue May 04 1909 00:00:00 GMT+0530 (India Standard Time)
- (D) 2314
कोटा चम्बल नदी, बालोतरा लूनी नदी, सुमेरपुर जवाई नदी तथा आसींद खारी नदी के किनारे स्थित है।
34. कांठल की गंगा किसे कहते हैं-
- (A) बेड़च
- (B) माही
- (C) चंबल
- (D) बनास
माही नदी को कांठल की गंगा कहा जाता है। यह दक्षिणी राजस्थान विशेषकर बाँसवाड़ा क्षेत्र की प्रमुख नदी है।
35. बनास नदी का उपनाम नहीं है।
- (A) कामधेनु
- (B) वन की आशा
- (C) वशिष्ठी
- (D) वर्णाशा
कामधेनु उपनाम से राजस्थान में चम्बल नदी को जाना जाता है।
36. घोसुण्डा बाँध किस नदी पर बना है?
- (A) मोरेल
- (B) बेड़च
- (C) खारी
- (D) गंभीरी
घोसुण्डा बाँध उदयपुर क्षेत्र में बेड़च नदी पर निर्मित है। यह सिंचाई एवं पेयजल आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण है।
37. जोजड़ी किस जिले की मुख्य नदी है?
- (A) जोधपुर
- (B) फलौदी
- (C) सिरोही
- (D) जालौर
जोजड़ी नदी जोधपुर जिले की प्रमुख नदी है। यह लूनी नदी की सहायक नदी मानी जाती है।
38. अनास नदी का उद्गम किस राज्य से होता है?
- (A) राजस्थान
- (B) मध्यप्रदेश
- (C) गुजरात
- (D) महाराष्ट्र
अनास नदी का उद्गम मध्यप्रदेश राज्य से होता है। यह आगे चलकर माही नदी में मिल जाती है।
39. निम्नलिखित विशेषताएँ किस नदी की है? (1) इसका उद्गम खमनौर की पहाड़ियों से होता है। (2) यह नदी मेवाड़ के मैदान के मध्य से होकर गुजरती है। (3) बेड्च, कोठारी व मोरेल इसकी सहायक नदियाँ है।
- (A) चम्बल
- (B) बनास
- (C) लूणी
- (D) पार्वती
बनास नदी का उद्गम खमनौर की पहाड़ियों से होता है। यह मेवाड़ के मैदान से होकर बहती है तथा बेड़च, कोठारी और मोरेल इसकी प्रमुख सहायक नदियाँ हैं।
40. घग्घर नदी के पाट को हनुमानगढ़ में क्या कहते हैं?
- (A) थली
- (B) नाली
- (C) जाली
- (D) तळी
हनुमानगढ़ क्षेत्र में घग्घर नदी के सूखे पाट को स्थानीय भाषा में नाली कहा जाता है।
41. जवाई बाँध में पानी की आवक बढ़ाने हेतु उदयपुर जिले में निर्मित बाँध का नाम है-
- (A) जाखम बाँध
- (B) सेई बाँध
- (C) पाँचना बाँध
- (D) वारेठ बाँध
जवाई बाँध में जल आपूर्ति बढ़ाने के लिए उदयपुर जिले में सेई बाँध का निर्माण किया गया। यह पश्चिमी राजस्थान की जल परियोजनाओं में महत्वपूर्ण है।
42. राजस्थान के किन जिलों में कोई नदी नहीं है-
- (A) जैसलमेर, बाड़मेर, बालोतरा, फलौदी
- (B) जैसलमेर, जालौर, ब्यावर, सवाई माधोपुर
- (C) बीकानेर, चुरू, डीग, फलौदी
- (D) जोधपुर, फलौदी, सीकर, जयपुर
जैसलमेर, जालौर, ब्यावर और सवाई माधोपुर जिलों में स्थायी नदी प्रवाह नहीं पाया जाता। ये क्षेत्र मुख्यतः शुष्क या अल्प वर्षा वाले हैं।
43. उदयपुर के दक्षिण-पश्चिमी भाग का प्रवाहित पानी किस नदी के सहारे अरब सागर में जाकर गिरता है-
- (A) माही नदी
- (B) बनास नदी
- (C) साबरमती नदी
- (D) जाखम नदी
उदयपुर के दक्षिण-पश्चिमी भाग का जल साबरमती नदी तंत्र के माध्यम से अरब सागर में जाकर गिरता है।
44. घग्घर नदी कहाँ से निकलती है-
- (A) शिवालिक की पहाड़ियों (शिमला, हिमाचल प्रदेश)
- (B) गोरिया गाँव (बाली, पाली)
- (C) खंडेला की पहाड़ियाँ (सीकर)
- (D) कोटारी गाँव (जैसलमेर)
घग्घर नदी का उद्गम हिमाचल प्रदेश की शिवालिक पहाड़ियों से होता है। यह राजस्थान के उत्तरी भाग में प्रवाहित होती है।
45. निम्न में कौनसी नदी साबरमती की सहायक नहीं है
- (A) हरण
- (B) हरनाव
- (C) सेई
- (D) वाकल
हरण नदी अनास नदी की सहायक नदी है।
46. राजस्थान के भू-क्षेत्र में लम्बाई की दृष्टि से नदियों का सही आरोही क्रम है-
- (A) कान्तली-चम्बल-लूनी-बनास
- (B) चम्बल-लूनी-बनास-कान्तली
- (C) लूनी-बनास-कान्तली-चम्बल
- (D) बनास-कान्तली-चम्बल-लूनी
कान्तली (100 किमी), चम्बल (322 किमी), लूनी (330 किमी), बनास (512 किमी) की लंबाई के आधार पर यही सही आरोही क्रम है।
47. रामेश्वर घाट त्रिवेणी संगम कहाँ है-
- (A) डूंगरपुर
- (B) भीलवाड़ा
- (C) सवाई माधोपुर
- (D) उदयपुर
रामेश्वर घाट में बनास, चम्बल व सीप नदियों का त्रिवेणी संगम है। यह सवाई माधोपुर जिले में स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है।
48. बनास नदी किस जिले में सर्पाकार आकृति धारण करती है?
- (A) सवाई माधोपुर
- (B) भीलवाड़ा
- (C) टोंक
- (D) कोठारी
बनास नदी टोंक जिले में सर्पाकार आकृति धारण करती है। नदी की यह घुमावदार प्रवाह शैली भू-आकृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है।
49. किस नदी का विस्तार बहावलपुर (पाकिस्तान) में 'हकरा' नाम से जाना जाता है-
- (A) कांतली
- (B) काकनी
- (C) घग्घर
- (D) लूनी
घग्घर नदी का विस्तार पाकिस्तान के बहावलपुर क्षेत्र में हकरा नाम से जाना जाता है। इसे प्राचीन सरस्वती नदी से भी जोड़ा जाता है।
50. भैंसरोड़गढ़ (चित्तौड़) में कौनसी नदी चूलिया जलप्रपात बनाती है-
- (A) बनास
- (B) बाणगंगा
- (C) चम्बल
- (D) काली सिंध
चम्बल नदी भैंसरोड़गढ़ क्षेत्र में चूलिया जलप्रपात का निर्माण करती है। यह राजस्थान के प्रमुख जलप्रपातों में से एक है।
51. छप्पन के मैदान' का निर्माण कौनसी नदी करती है?
- (A) माही
- (B) बनास
- (C) लूनी
- (D) बाणगंगा
माही नदी दक्षिणी राजस्थान में बहते हुए बाँसवाड़ा क्षेत्र में छप्पन के मैदान का निर्माण करती है। यह क्षेत्र अपनी उपजाऊ भूमि और जनजातीय संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है।
52. मध्यप्रदेश के धार जिले (अमरोरू) से विंध्याचल की पहाड़ियों में मेहद झील से किस नदी का उद्गम होता है-
- (A) सोम
- (B) माही
- (C) बनास
- (D) बेड़च
माही नदी का उद्गम मध्यप्रदेश के धार जिले में विंध्याचल पर्वतमाला की मेहद झील से होता है। यह राजस्थान होकर गुजरात में अरब सागर में मिलती है।
53. कौनसी नदी सीकर व झुंझुनूं में बहने के बाद चुरू की सीमा पर जाकर विलुप्त हो जाती है तथा झुंझुनूं को दो भागों में बांटती है -
- (A) काकनी
- (B) काँतली
- (C) बेड़च
- (D) गंभीरी
काँतली नदी का उद्गम खण्डेला की पहाड़ियों (सीकर) से होता है। काँतली नदी का प्रवाह क्षेत्र तोरावाटी कहलाता है।
54. भीलवाड़ा में माण्डलगढ़ के पास मेजा बाँध किस नदी पर बनाया गया है-
- (A) उम्मेद सागर
- (B) कोठारी नदी
- (C) गंभीरी नदी
- (D) खारी नदी
मेजा बाँध भीलवाड़ा जिले के माण्डलगढ़ क्षेत्र में कोठारी नदी पर बनाया गया है। यह क्षेत्र की सिंचाई और पेयजल आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण परियोजना है।
55. असंगत छांटिये-
- (A) जानापाव पहाड़ी (मध्यप्रदेश)- चम्बल नदी
- (B) दिवेर की पहाड़ियाँ (राजसमंद) - कोठारी नदी
- (C) गोगुन्दा की पहाड़ियाँ (उदयपुर) - बाणगंगा
- (D) खमनौर की पहाड़ियाँ (राजसमंद) - बनास
गोगुन्दा की पहाड़ियों से (उदयपुर) से आयड़ नदी का उद्गम होता है। जिसकी कुल लम्बाई 190 किमी है।
56. किस नदी का उपनाम ताला नदी है-
- (A) कांतली नदी
- (B) बाण गंगा नदी
- (C) काकनेय नदी
- (D) गम्भीरी नदी
बाणगंगा नदी को ताला नदी के नाम से भी जाना जाता है। यह पूर्वी राजस्थान की प्रमुख नदियों में से एक है।
57. माही नदी किन राज्यों में बहती है-
- (A) Rajasthan, Gujarat
- (B) Rajasthan, Gujarat, Haryana
- (C) मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात
- (D) मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा
माही नदी का प्रवाह मध्यप्रदेश से शुरू होकर राजस्थान और गुजरात से होता हुआ अरब सागर में गिरता है।
58. पूर्णतः राजस्थान में बहने वाली सबसे लम्बी नदी कौन सी है-
- (A) माही
- (B) बनास
- (C) लूनी
- (D) कोठारी
बनास नदी पूर्णतः राजस्थान में बहने वाली सबसे लंबी नदी है। इसका उद्गम राजसमंद जिले की खमनौर पहाड़ियों से होता है।
59. चम्बल घाटी में चम्बल सहित पूर्व से पश्चिम दिशा में निम्नलिखित चार नदियों का उद्गम के अनुसार सही क्रम होगा ?
- (A) चम्बल, बनास, पार्वती, कालीसिंध
- (B) पार्वती, कालीसिंध, बनास, चम्बल
- (C) पार्वती, कालीसिंध, चम्बल, बनास
- (D) कालीसिंध, पार्वती, चम्बल, बनास
चम्बल घाटी क्षेत्र में पूर्व से पश्चिम दिशा में नदियों का सही क्रम पार्वती, कालीसिंध, चम्बल और बनास है। यह क्रम इनके उद्गम स्थलों की भौगोलिक स्थिति पर आधारित है।
60. पार्वती नदी निम्न में से किसकी सहायक नदी है ?
- (A) बेड़च
- (B) गंभीर
- (C) बनास
- (D) साबी
राजस्थान में पार्वती नाम से दो नदियाँ हैं। एक पार्वती नदी बारां व कोटा क्षेत्र में बहती है, जो चम्बल नदी की सहायक नदी है। यहाँ पूछी गई पार्वती नदी गंभीर नदी से संबंधित है।
61. दक्षिण राजस्थान की स्वर्ण रेखा किस नदी को कहा जाता है?
- (A) लूणी
- (B) माही
- (C) चम्बल
- (D) साबरमती
माही नदी को दक्षिण राजस्थान की स्वर्ण रेखा कहा जाता है। यह बाँसवाड़ा और डूंगरपुर क्षेत्र की प्रमुख जीवनदायिनी नदी है।
62. किस नदी के पाट को स्थानीय भाषा में 'नाली' कहा जाता है?
- (A) लूनी
- (B) रूपारेल
- (C) घग्घर
- (D) कांतली
घग्घर नदी राजस्थान में अन्तः प्रवाह की सबसे लम्बी नदी है। घग्घर नदी राजस्थान की एकमात्र नदी है, जो उत्तर दिशा से प्रवेश करती है। जिसकी कुल लम्बाई 465 किमी है।
63. गोडवाड़ प्रदेश किस बेसिन को कहते हैं-
- (A) चम्बल बेसिन
- (B) माही बेसिन
- (C) लूनी बेसिन
- (D) बनास बेसिन
गोडवाड़ प्रदेश पश्चिमी राजस्थान में स्थित है और यह लूनी नदी बेसिन का हिस्सा माना जाता है। यह क्षेत्र पाली एवं सिरोही जिलों में विस्तृत है।
64. आयड़ नदी को किस नाम से जाना जाता है?
- (A) वेड्च
- (B) कोठारी
- (C) लूणी
- (D) खारी
आयड़ नदी को उदय सागर झील तक आयड़ नदी और उसके बाद वेडच नदी के नाम से जाना जाता है। आयड़ नदी का प्रवाह उदयपुर, चित्तौड़गढ़ व भीलवाड़ा जिलों से होता है।
65. चम्बल नदी के राजस्थान में प्रवेश के बाद सबसे पहले मिलने वाली नदी है?
- (A) बामनी
- (B) कुराल
- (C) गुंजाली
- (D) ईज
गुंजाली नदी अरनियाँ नामक स्थान पर चम्बल नदी में मिलती है। यह राजस्थान में प्रवेश के बाद चम्बल से मिलने वाली पहली सहायक नदी मानी जाती है।
66. राज्य की वह नदी जो अन्तर्राज्यीय सीमा बनाती है?
- (A) लूणी
- (B) बनास
- (C) बेड़च
- (D) चम्बल
चम्बल नदी राजस्थान और मध्यप्रदेश के बीच लम्बी अन्तर्राज्यीय सीमा बनाती है। यह राज्य की प्रमुख बारहमासी नदी भी है।
67. चम्बल नदी की कुल लम्बाई है?
- (A) 1065
- (B) 927
- (C) 1160
- (D) 1951
राजस्थान में चम्बल नदी की कुल लम्बाई 322 किमी है। चम्बल नदी सबसे लम्बी अन्तर्राज्यीय सीमा बनाने वाली नदी है और यह राजस्थान की एकमात्र बारहमासी नदी है।
68. राज्य के दक्षिणी पूर्वी भाग की सबसे महत्वपूर्ण नदी है?
- (A) बनास
- (B) परवन
- (C) चम्बल
- (D) कालीसिन्ध
चम्बल नदी दक्षिण-पूर्वी राजस्थान की सबसे महत्वपूर्ण नदी है। यह क्षेत्र की सिंचाई, विद्युत उत्पादन और पेयजल की मुख्य आधार नदी है।
69. निम्न में से चम्बल नदी का उपनाम नहीं है?
- (A) नित्यवाही
- (B) वशिष्ठी
- (C) कामधेनु
- (D) चर्मणवती
चम्बल नदी को नित्यवाही, कामधेनु और चर्मणवती जैसे उपनामों से जाना जाता है। वशिष्ठी बनास नदी का उपनाम है।
70. सुमेलित कीजिए - (त्रिवेणी संगम - जिले) (A) बेणेश्वर - (1) डूंगरपुर (B) बिगोद - (2) भीलवाड़ा (C) राजमहल - (3) टॉक (D) रामेश्वरम् - (4) सवाईमाधोपुर
- (A) 1234
- (B) 4321
- (C) 3412
- (D) 2314
बेणेश्वर त्रिवेणी संगम डूंगरपुर, बिगोद भीलवाड़ा, राजमहल टोंक तथा रामेश्वरम् सवाई माधोपुर जिले में स्थित प्रसिद्ध त्रिवेणी संगम स्थल हैं।
71. चम्बल में पार्वती नदी किस स्थान पर मिलती है?
- (A) पाली घाट
- (B) नौनेरा
- (C) भैंसरोड़गढ़
- (D) पलायता
पार्वती नदी चम्बल नदी में पाली घाट नामक स्थान पर मिलती है। यह चम्बल नदी की प्रमुख सहायक नदियों में से एक है।
72. गोमती व सारनी किसकी सहायक नदियाँ है?
- (A) सोम
- (B) माही
- (C) जाखम
- (D) बेड़च
गोमती और सारनी नदियाँ सोम नदी की सहायक नदियाँ हैं। ये दक्षिणी राजस्थान के आदिवासी क्षेत्रों में प्रवाहित होती हैं।
73. राजस्थान में चम्बल नदी की लम्बाई कितनी है?
- (A) 130 किमी.
- (B) 322 किमी
- (C) 230 किमी
- (D) 235 किमी
राजस्थान में चम्बल नदी की कुल लम्बाई 322 किमी है। यह राज्य की एकमात्र बारहमासी नदी मानी जाती है।
74. चम्बल नदी की सहायक नदियों का सही युग्म है?
- (A) बेड़च, बनास, गंभीरी, पार्वती
- (B) बनास, कुराल, कालीसिन्ध, मांसी
- (C) पार्वती, कालीसिन्ध, बनास, कुराल
- (D) पार्वती, कालीसिन्ध, मेज, आहु
पार्वती, कालीसिन्ध, बनास तथा कुराल चम्बल नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ हैं। ये दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के अपवाह तंत्र का महत्वपूर्ण भाग हैं।
75. कौनसी नदी का प्रवाह वृक्षाकार आकृति में दिखाई देता है?
- (A) चम्बल
- (B) बनास
- (C) कोठारी
- (D) बेड़च
चम्बल नदी का अपवाह तंत्र वृक्षाकार (Dendritic) आकृति प्रदर्शित करता है। इसकी सहायक नदियाँ पेड़ की शाखाओं की तरह फैली हुई दिखाई देती हैं।
76. राजसमंद में खमनौर की पहाड़ियों के निकट वैरो के मठ से कौन सी नदी निकलती है-
- (A) बनास
- (B) चम्बल
- (C) माही
- (D) बेड़च
बनास नदी का उद्गम राजसमंद जिले की खमनौर पहाड़ियों में स्थित वैरो के मठ से होता है।
77. बनास नदी के बहाव वाले जिलों का सही युग्म है-
- (A) राजसमंद, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर, टोंक, सवाईमाधोपुर
- (B) राजसमंद, चित्तौड़गढ़, सलूम्बर, ब्यावर, टोंक, सवाईमाधोपुर
- (C) राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा, बूंदी, सवाईमाधोपुर
- (D) राजसमंद, उदयपुर, सिरोही, भीलवाड़ा, अजमेर, ब्यावर
बनास नदी का प्रवाह राजसमंद, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर, टोंक और सवाई माधोपुर जिलों में होता है।
78. बीसलपुर बाँध किस नदी पर बना हुआ है -
- (A) कोठारी
- (B) बेड़च
- (C) बनास
- (D) चम्बल
बीसलपुर बाँध बनास नदी पर बनाया गया है। यह जयपुर एवं अजमेर सहित कई शहरों को पेयजल उपलब्ध कराता है।
79. राणा प्रताप सागर बाँध किस नदी पर बना है?
- (A) चम्बल
- (B) बनास
- (C) बेड़च
- (D) कोठारी
राणा प्रताप सागर बाँध चम्बल नदी पर स्थित है। यह चम्बल घाटी परियोजना का महत्वपूर्ण बाँध है।
80. बनास नदी की कुल लम्बाई कितनी है?
- (A) 512 किमी
- (B) 380 किमी
- (C) 280 किमी
- (D) 330 किमी
बनास नदी पूर्णतः राजस्थान में बहने वाली सबसे लम्बी नदी है। इसकी कुल लंबाई लगभग 512 किलोमीटर है।
Agar aapko kisi MCQ me doubt, correction ya suggestion lagta hai, to please is post ke comment section ki jagah humare YouTube channel par dedicated discussion video ke comment box me post link ke sath comment karein.
📝 Comment karne ka format:
• MCQ Post ka link
• Question number
• Short doubt / correction
✔ Link Copied
👉 Official Discussion Video:
Rajputana Diary YouTube Channel

About the Author
Mukesh Khunga
Mukesh Khunga को राजस्थान में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी एवं भर्ती परीक्षाओं के परीक्षा पैटर्न और प्रश्नों के स्वरूप की अच्छी समझ है। उनके मार्गदर्शन में यह अध्ययन सामग्री और MCQ content तैयार एवं review किया गया है। Read More...