राजस्थान की लोककला PYQ Questions with Answers

राजस्थान की लोककला Important PYQ | Rajasthan GK Previous Year Questions

इस पोस्ट में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के टॉपिक राजस्थान की लोककला से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण PYQ प्रश्न दिए गए हैं।

ये PYQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, RAS, Patwar, Police, LDC, VDO, Fireman, REET तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जा चुके हैं, इसलिए आगामी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।

  • Subject: राजस्थान की कला एवं संस्कृति
  • Topic: राजस्थान की लोककला
  • Last Updated:
  • Content Type: Previous Year Questions (PYQ)
🔥 Latest Updated PYQ Questions for Exams

✍️ Prepared & Reviewed by:
Rajputana Diary – Rajasthan GK Faculty & Content Team (Since 2021)

Attempt 0
Wrong 0
Right 0
Marks 0/18

1. कौनसे कथन 'फड़ साहित्य' से संबंधित है? (A) टोंक और जयपुर इसके लिए प्रसिद्ध हैं। (B) पाबूजी, वेवनारायण जी आवि लोक वेवताओं के जीवन से कहानियों का निरूपण किया जाता है। (C) पद्म श्री लाल जोशी ने इसे अंतर्राष्ट्रीय पहचान वी है। (D) नुरुद्दीन द्वारा चित्रित 'कालिया दमन' फड़ चित्रण का सबसे प्रसिद्ध उदाहरण है। नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:

📚 REET Mains [L-1] 2026
A केवल (B) और (C)
B केवल (A) और (D)
C केवल (B) और (D)
D केवल (A) और (C)
📖 व्याख्या
फड़ चित्रण के संबंध में कथन (B) और (C) सही हैं। फड़ कला में मुख्य रूप से लोक देवताओं जैसे पाबूजी, देवनारायणजी, रामदेवजी आदि के जीवन की घटनाओं और चमत्कारों का चित्रण कपड़े पर किया जाता है। शाहपुरा (भीलवाड़ा) के श्रीलाल जोशी फड़ चित्रण के एक विश्व प्रसिद्ध कलाकार थे, जिन्हें इस कला को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए 'पद्म श्री' से सम्मानित किया गया था। फड़ चित्रण के लिए शाहपुरा (भीलवाड़ा) प्राप्ति किया था।

2. कॉलम I में लोक कला का वर्णन को कॉलम II में लोक कला से मिलान कीजिए। कॉलम I (लोक कला) - कॉलम II (लोक कला का वर्णन) A. सांझी - 1. कन्याएँ गोबर से रेखाएँ उकेरकर उनमें काच के टुकड़े, मणिकाएँ, चूड़ियाँ, कौड़ी, पत्थर, लाख इत्यादि का प्रयोग करके दमकती हुई आकृति। B. मांडणा - 2. अत्यंत सरल होते हुए भी अमूर्त व ज्यामितीय शैली का अद्भुत सम्मिश्रण है। C. कावड़ - 3. यह एक मंदिरनुमा काष्ठ कलाकृति है, जिसमें कई द्वार बने होते हैं। निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनेंः

📚 Jr. Instructor 2025
A 1-B, 2-C, 3-A
B 1-C, 2-A, 3-B
C 1-C, 2-B, 3-A
D 1-A, 2-B, 3-C
📖 व्याख्या
सांझी गोबर से बनाई जाने वाली आकृतियाँ हैं जो श्राद्ध पक्ष में कुँवारी कन्याओं द्वारा बनाई जाती हैं। मांडणा आँगन और दीवारों पर चाक या गेरू से बनाए जाने वाले माँगलिक चिह्न हैं, कावड़ एक मंदिरनुमा लकड़ी की कलाकृति है जिसमें कई द्वारं होते हैं। यह प्रश्न आयोग द्वारा अंतिम मूल्यांकन से हटा दिया गया।

3. राजस्थानी लोक कला का एक रूप जिसका प्रयोग दीवारों, द्वारों, चौखटों, चबूतरों, आँगन और पूजा स्थलों आवि को सजाने के लिए किया जाता है, कहलाता हैः

📚 IV GRADE 2025
A पाने
B कावड़
C फड़
D मांडणा
📖 व्याख्या

4. इस लोक कला में सफेव और लाल गेरू रंग से ज्यामितीय आकृतियाँ बनाई जाती हैं। कला की पहचान करें :

📚 JEN 2025
A वील
B मांडणा
C फड़
D कावड़
📖 व्याख्या
मांडना राजस्थान की एक प्राचीन लोक कला है। इसमें तीज-त्यौहारों और माँगलिक अवसरों पर घर के आँगन और दीवारों पर
खड़िया (सफेद) और गेरू (लाल) रंगों से ज्यामितीय आकृतियाँ उकेरी जाती हैं। यह आतिथ्य और शुभता का प्रतीक है।
HP GK400F Mechanical Gaming Keyboard,dust & Spill Resistant,RGB Backlit Keys,Metal Panel,Full-Sized Keyboard Design

5. राजस्थान के श्री जानकी लाल भांड जिन्हें 2024 में 'पद्म श्री' पुरस्कार से सम्मानित किया गया के कलाकार हैं।

📚 पशु परिचर 2024, IV GRADE 2025
A पॉटरी (कुम्हारी) कला
B चित्रकला (पेंटिंग)
C बहरूपिया कला
D घूमर लोक नृत्य
📖 व्याख्या
राजस्थान के बहरूपिया कलाकार जानकी लाल भांड ने विदेशों में राजस्थान की बहुरूपिया कला का प्रदर्शन किया था। जानकी लाल भांड को साल 2024 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। जानकी लाल भांड मूल रूप से भीलवाड़ा भीलवाड़ा के रहने वाले थे।

6. राजस्थान के जनजातीय समुदायों में प्रचलित लोक-कला, जिसमें सुई जैसे औज़ार से सजावट के लिए त्वचा में काले रंग को डाला जाता हैं, उसे कहते हैं -

📚 IV GRADE 2025
A कावड़
B वील
C मांडना
D गोदना
📖 व्याख्या
राजस्थान के जनजातीय समुदायों में शरीर पर स्थायी अलंकरण के लिए सुई से त्वचा को गोदकर उसमें काला या अन्य रंग भरने की कला को 'गोदना' कहा जाता है। यह एक प्रकार की पारंपरिक टैटू कला है, जिसके सामाजिक और सांस्कृतिक महत्त्व होते हैं। 'मांडना' फर्श और दीवारों पर बनाए जाने वाले चित्र हैं। 'कावड़' एक चलता-फिरता लकड़ी का मंदिर होता है। 'वील' एक प्रमुख जनजाति का नाम है, न कि किसी कला का।

7. निम्नलिखित में से कौन सी राजस्थान की लोक कला नहीं है?

📚 JEN 2025
A फड़
B मांडणा
C हाड़ौती
D सांझी
📖 व्याख्या
फड़' शाहपुरा (भीलवाड़ा) की प्रसिद्ध कपड़े पर की जाने वाली चित्रकला है, 'मांडणा' विशेष अवसरों पर आँगन व दीवारों पर बनाई जाने वाली माँगलिक कला है, और 'सांझी' कुँवारी कन्याओं द्वारा गोबर व रंगों से बनाई जाने वाली पारंपरिक कला है। हाड़ौती क्षेत्र के अंतर्गत कोटा, बूँदी, बाराँ और झालावाड़ जिले सम्मिलित हैं।

8. मांडना' एक पारंपरिक लोक कला है:

📚 पशु परिचर 2024, SET 2012 Visual Art -II
A राजस्थान की
B केरल की
C गोवा की
D महाराष्ट्र की
📖 व्याख्या
Rajasthan GK Previous Year Questions

9. अल्लाह जिलाई बाई, एक प्रसिद्ध लोक कलाकार हैं जो के लिये जानी जाती हैं।

📚 CET (स्नातक स्तर) 2024
A कुर्जा गायन
B मांड गायन
C नृत्य
D लोक नाटक
📖 व्याख्या

10. कहानी कहने की वह कौन सी मौखिक परंपरा है जो राजस्थान में अभी भी अस्तित्व में है, जहाँ महाकाव्य महाभारत और रामायण की कहानियों के साथ पुराणों की कहानियों, जाति वंशावली और लोक परंपरा की कहानियों को बताया जाता है।

📚 Pol. const. 2022
A कावड़ संवाद
B कावड़ बंचना (वाचन)
C संवाद बंचना (वाचन)
D काव्य संचना
📖 व्याख्या
"कावड़ बंचना" एक पारंपरिक मौखिक कला है, जिसमें कावड़ के माध्यम से महाभारत, रामायण, पुराण और लोक कथाओं का वाचन किया जाता है।

11. बतूल बेगम का सम्बन्ध राजस्थान की किस गायन परम्परा से है?

📚 Computer Instructor 2022
A गंधर्व गान
B कव्वाली गायन
C मांड गायन
D फड़ गायन
📖 व्याख्या
बतूल बेगम राजस्थान की एक प्रसिद्ध मांड गायिका हैं। जयपुर की रहने वाली बतूल बेगम ने मांड गायन को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। संगीत के क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान के लिए उन्हें भारत के राष्ट्रपति द्वारा 'नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

12. लोककला 'कावड़ में चित्रण हेतु प्रयुक्त धरातल है-

📚 School Lect. 2022
A केनवास
B कागज
C लकड़ी
D प्रस्तर
📖 व्याख्या
कावड़ राजस्थान की एक पारंपरिक लोककला है, जो एक मंदिरनुमा चल-चित्रशाला होती है। यह पूरी संरचना लकड़ी से बनाई जाती है, जिसके कई तहों में खुलने वाले दरवाजों पर पौराणिक कथाओं के चित्र अंकित होते हैं।
Rajputana Diary MCQ App

13. घोड़ा बावसी किस कला से संबंधित है?

📚 School Lect. 2022
A टेराकोटा
B कावड़
C मांडना
D अल्पना
📖 व्याख्या
घोड़ा बावसी दक्षिण राजस्थान की गरासिया और भील जनजातियों के प्रमुख लोक देवता हैं। मन्नत पूरी होने पर इन लोक देवताओं को मिट्टी से पकाकर बनाए गए घोड़े चढ़ाए जाते हैं। यह कला टेराकोटा कहलाती है, जो मोलेला (राजसमंद) क्षेत्र में विशेष रूप से प्रसिद्ध है।

14. माँगणियार एवं लंगा लोक कलाकारों को प्रख्यात करने का श्रेय किसे दिया जाता है?

📚 B.S.T.C (Pre.) 2020
A कोमल कोठारी
B देवीलाल सामर
C कर्नल जेम्स टॉड
D कृपाल सिंह शेखावत
📖 व्याख्या
माँगणियार और लंगा लोक कलाकारों को प्रसिद्ध करने का श्रेय कोमल कोठारी को दिया जाता है। उन्होंने राजस्थानी लोक संगीत को बढ़ावा देने के लिए 'प्रेरणा' नामक पत्रिका की स्थापना की थी। माँगणियार समुदाय जैसलमेर और बाड़मेर जिलों में रहते है।

15. कथन (A): राजस्थान की लोक परंपरा किसी एक व्यक्ति या एक व्यक्ति समूह की सर्जना नहीं है। कारण (R) : लोक परम्परा मानवता की स्वतः स्फूर्त अभिव्यक्ति है।

📚 ASST. A.O. 2018
A A' व 'R' दोनों सही है।
B R' सही है और 'A' गलत है।
C A' और 'R' दोनों गलत हैं।
D A' सही है और 'R' गलत है।
📖 व्याख्या
कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या करता है। लोक परंपराएँ सामूहिक चेतना और स्वतः स्फूर्त अभिव्यक्ति का परिणाम होती हैं, किसी एक व्यक्ति या समूह द्वारा निर्मित नहीं की जातीं।

16. कॉलम I में लोक कला को कॉलम II में संबंधित सामग्री से मिलान कीजिए। 1. पाने - A. रंग 2. फड़ - B. लकड़ी 3. माडणा - C. पेपर 4. कावड़ - D. कपड़ा

📚 Jr. Instructor 2015
A 1-D, 2-C, 3-B, 4-A
B 1-A, 2-C, 3-D, 4-B
C 1-C, 2-D, 3-A, 4-B
D 1-B, 2-A, 3-D, 4-C
📖 व्याख्या
राजस्थान की लोक कलाएँ अपनी विशिष्ट सामग्रियों के लिए पहचानी जाती हैं। 'पाने' कागज पर उकेरे जाने वाले धार्मिक चित्र होते हैं, अतः इनका संबंध पेपर से है। 'फड़' कपड़े पर चित्रित लोक देवताओं की गाथाएँ हैं, इसलिए इसका मिलान कपड़े से होता है। 'मांडणा' फर्श या दीवारों पर रंगों के माध्यम से बनाई जाने वाली आकृतियाँ हैं। 'कावड़' लकड़ी से निर्मित एक मंदिरनुमा कलाकृति होती है जिसके कई द्वार होते हैं।
Rajasthan GK

17. निम्नलिखित में से किसने 'राजस्थान की बहुरूपिया कला' को विदेशों में प्रदर्शित किया?

📚 Pol. const. 2014
A जानकी लाल
B देवी लाल परवार
C पुरुषोत्तम जी
D उदयशंकर
📖 व्याख्या

18. मांड गायकी की सुप्रसिद्ध कलाकार है-

📚 Pol. const. 2000-2001
A जोहराबाई
B सोनल
C हीराबाई बड़ोदकर
D अल्लाह जिलाह बाई
📖 व्याख्या
अल्लाह जिलाई बाई एक प्रसिद्ध लोक कलाकार हैं जो मांड गायन के लिए जानी जाती हैं। उन्हें उस्ताद हुसैन बख्श और बाद में अच्छन महाराज से संगीत की शिक्षा ली। उन्हें 1982 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। 2012 में मरणोपरांत उन्हें राजस्थान रत्न से सम्मानित किया गया।
📱

Rajputana Diary App

Full MCQ, PYQ और Test Series देकर अपनी Rank Check करें। Rajasthan GK की बेहतर तैयारी के लिए Rajputana Diary App डाउनलोड करें।

📲 Download App
❓ Question / Doubt / Correction?

इस पोस्ट से सम्बंधित किसी प्रकार का doubt, correction या कोई सुझाव हो तो, Please इस पोस्ट के comment section की जगह हमारे YouTube channel पर दिए गए discussion वीडियो के कमेंट बॉक्स में पोस्ट लिंक के साथ comment करें।

📝 Comment करने का तरीका:
• Post link
• Question number
• Short Doubt / Correction / सुझाव

✔ Link Copied

👉 Official Discussion Video:
Rajputana Diary YouTube Channel
Mukesh Choudhary

About the Author

Mukesh Choudhary

Mukesh Choudhary को राजस्थान में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी एवं भर्ती परीक्षाओं के परीक्षा पैटर्न और प्रश्नों के स्वरूप की अच्छी समझ है। उनके मार्गदर्शन में यह अध्ययन सामग्री और MCQ content तैयार एवं review किया गया है। Read More...

📲 Telegram 💬 WhatsApp
Scroll to Top